BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’, छत्तीसगढ़ जुटेंगे देशभर के साहित्यकार

23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’, छत्तीसगढ़ जुटेंगे देशभर के साहित्यकार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होगा। यह उत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा, लोक परंपराओं और साहित्यिक चेतना को नई पीढ़ी से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। देशभर से प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, कथाकार, विचारक, कलाकार, पत्रकार, रंगकर्मी और साहित्य प्रेमी इस आयोजन में सहभागिता करेंगे।

साहित्य, संवाद और संस्कृति का संगम

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजना, उसे एक व्यापक मंच प्रदान करना तथा विभिन्न भारतीय भाषाओं के साहित्यकारों, पाठकों और रचनाकारों को एक साझा संवाद से जोड़ना है। उत्सव के दौरान साहित्यिक संवाद, विचार-मंथन, समकालीन विषयों पर परिचर्चाएँ, कविता पाठ, कथा सत्र, पुस्तक विमोचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं कला-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन न केवल साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक विमर्श को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

कला के लिए ओपन माइक सत्र होगा आयोजित

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 के अंतर्गत ओपन माइक सत्र का विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों, युवाओं एवं नवोदित रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा। कविता, कहानी, विचार, गीत, नाट्य अंश अथवा अन्य रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रतिभागी अपनी सृजनात्मक क्षमता को नई उड़ान दे सकेंगे। यह सत्र साहित्य, आत्म-अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास होगा।

विद्यार्थियों और युवाओं में बढ़ेगी साहित्य के प्रति रुचि

छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों एवं युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से राज्य के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में रायपुर साहित्य उत्सव–2026 की जानकारी व्यापक रूप से साझा की जा रही है। युवा पीढ़ी को साहित्य, भाषा और संस्कृति से जोड़ने की दिशा में यह उत्सव एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ख्यातिनाम प्रकाशन समूहों की पुस्तकों से होंगे रूबरू

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 के दौरान देश के प्रतिष्ठित एवं ख्यातिनाम प्रकाशन समूहों की पुस्तक स्टॉल लगाई जाएंगी। यहां पाठकों को विविध विषयों, भाषाओं और विधाओं की पुस्तकों को देखने, समझने और खरीदने का अवसर मिलेगा। यह पुस्तक प्रेमियों के लिए एक समृद्ध, ज्ञानवर्धक और यादगार अनुभव सिद्ध होगा।

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 से कैसे जुड़ें?

रायपुर साहित्य उत्सव–2026 में सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक, विद्यार्थी एवं साहित्य प्रेमी आधिकारिक वेबसाइट www.raipursahityautsav.org के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।

उत्सव स्थल तक निःशुल्क बस सेवा

आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों से पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर तक निःशुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी। तीनों दिनों यह बस सेवा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, जिससे विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक, साहित्य प्रेमी एवं आम नागरिक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के उत्सव में सहभागिता कर सकेंगे।

बीजापुर मुठभेड़ बड़ा अपडेट: 6 नक्सलियों के शव बरामद, DVCM दिलीप बेड़जा समेत 4 की पहचान

बीजापुर मुठभेड़ बड़ा अपडेट: 6 नक्सलियों के शव बरामद, DVCM दिलीप बेड़जा समेत 4 की पहचान

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां शनिवार 18 जनवरी 2026 को चल रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो और वर्दीधारी माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं;

मारे गए नक्सलियों के पास से एक INSAS राइफल और एक .303 राइफल जब्त की गई है, जिसके साथ ही इस पूरे ऑपरेशन में अब तक कुल 6 माओवादी कैडरों के शव बरामद हो चुके हैं, जिनमें 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं;

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ स्थल से AK-47, INSAS, कार्बाइन और .303 राइफल सहित कुल 6 ग्रेडेड हथियार बरामद किए गए हैं, जो माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम करने की पुष्टि करते हैं; पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि 17 जनवरी 2026 से DRG, COBRA और STF की संयुक्त टीम नेशनल पार्क क्षेत्र में ऑपरेशन चला रही है, इसी दौरान अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर मुठभेड़ की स्थिति बनी;

पहचान की प्रक्रिया में मृत माओवादियों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी के कुख्यात नक्सली DVCM दिलीप बेड़जा, ACM माड़वी कोसा, ACM लक्खी मड़काम और पार्टी मेंबर राधा मेट्टा शामिल पाए गए हैं, जबकि दो अन्य माओवादियों की पहचान की कार्रवाई अभी जारी है;

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनहित सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाबल पूरी प्रतिबद्धता के साथ अभियान चला रहे हैं और सशस्त्र माओवादियों के खिलाफ यह निर्णायक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, वहीं आसपास के जंगल और पहाड़ी इलाकों में सर्चिंग लगातार तेज कर दी गई है।

 

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा : सगाई में जा रही बस हादसे का शिकार,ओरसा घाटी में पलटा वाहन, 87 यात्री घायल, 5 की मौत

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा : सगाई में जा रही बस हादसे का शिकार,ओरसा घाटी में पलटा वाहन, 87 यात्री घायल, 5 की मौत

 रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ओरसा घाटी में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे में कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा झारखंड के लातेहार जिले में हुआ है। बस में सवार सभी यात्री पिपरसोत गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड जा रहे थे। तभी घाटी क्षेत्र में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई।हादसे की सूचना मिलते ही बलरामपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

CG Accident- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, 3 की मौत

CG Accident- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, 3 की मौत

 बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां क्रिकेट खेलकर लौट रहे 7 युवकों से भरी स्कॉर्पियो तालाब में जा गिरी। इस हादसे में 3 की मौत हो गई है और 4 युवकों को किसी तरह से बचाया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

तालाब में गिरी 7 युवकों से भरी स्कॉर्पियो

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेलकर लौट रहे 7 युवकों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई और 4 युवकों को किसी तरह से बचाया गया। हादसे में घायल 4 युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस भी घटना की जांच में जुट गई है।

3 युवकों की डूबकर मौके पर ही हुई मौत

बताया जा रहा है कि 7 युवक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर क्रिकेट खेलने कालीपुर गए थे। शनिवार रात जब वे जगदलपुर लौट रहे थे, तो स्कॉर्पियो बेकाबू होकर कालीपुर स्थित तालाब में जा गिरी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और फिर किसी तरह स्कॉर्पियो का कांच तोड़कर युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक 3 युवकों की मौत हो चुकी थी।

4 घायलों का इलाज अस्पताल में जारी

वहीं 4 युवक घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान मनीष नेवर, शेखर और भावेश नागे के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरु कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार के कारण स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई होगी और तालाब में गिर गई होगी।

राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में की विस्तृत समीक्षा बैठक….

राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में की विस्तृत समीक्षा बैठक….

 रायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में राजिम कुम्भ (कल्प) मेला-2026 के तैयारियों की गहन समीक्षा की। श्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा, आवागमन, पार्किंग, बिजली और लाइटिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मेला क्षेत्र के प्रवेश मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय और चिकित्सा शिविर समय पर तैयार करने के आदेश दिए। भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा के लिए विस्तृत प्लान बनाने को कहा।

मेला स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती प्रभावी बनाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, मोबाइल मेडिकल यूनिट और प्राथमिक उपचार केंद्र उपलब्ध कराने निर्देशित किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने 1 से 15 फरवरी तक गरियाबंद जिले के त्रिवेणी संगम पर लगने वाले इस विशाल धार्मिक आयोजन को पूर्ण गरिमा, दिव्यता और भव्यता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए।

जिम कुंभ को गरिमा और भव्यता से संपन्न कराने दिए अधिकारियों को निर्देश

मंत्री श्री अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को समय पर और पारदर्शी तरीके से हर व्यवस्था पूरी करने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि लाखों श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता, जल प्रबंधन, सड़कें, पार्किंग, बसें, संतों के लिए विश्राम गृह, कांवड़ियों के शेड, चिकित्सा केंद्र, भोजन व्यवस्था, दाल-भात केन्द्र, पेयजल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति संगीत, लोकनृत्य, अखाड़ा जुलूस और मीना बाजार जैसी सभी सुविधाओं की बारीकी से जांच की गई।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला-2026 को हम गरिमा, दिव्यता और भव्यता के साथ संपन्न करेंगे। सभी विभाग समयसीमा में अपने काम पूरे करें। श्रद्धालुओं को हर सुविधा मिले, यही हमारा लक्ष्य है। यह मेला छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाई देगा।

जिम कुंभ को गरिमा और भव्यता से संपन्न कराने दिए अधिकारियों को निर्देश

बैठक में रायपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर गरियाबंद श्री बीएस उइके, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर श्री प्रताप चंद्र पारख, सीएचएमओ हेल्थ गरियाबंद, एसडीएम गरियाबंद एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Crime News: बर्थडे बॉय की हत्या का खुलासा: दोस्त ने ही कार से रौंदकर उतारा मौत के घाट, चौंकाने वाली वजह आई सामने…

Crime News: बर्थडे बॉय की हत्या का खुलासा: दोस्त ने ही कार से रौंदकर उतारा मौत के घाट, चौंकाने वाली वजह आई सामने…

 कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में हुए बर्थडे बॉय की हत्या (Birthday Boy Ka Murder) की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसके ही दोस्त को गिरफ्तार किया है, जिसने उसे कार से रौंदकर मौत के घाट उतारा था। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो बड़ा हैरान कर देने वाली है।

युवक ने दोस्त को कार से रौंदकर मार डाला

जानकारी के मुताबिक, यह घटना पटना थाना क्षेत्र की है। यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त को उसके बर्थडे पर कार से रौंदकर मार डाला। इसकी पीछे की वजह ये थी कि उसने उसके पिता को पार्टी की जगह के बारे में बता दिया था। वहीं घटना के बाद से वो फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके अन्य दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

जन्मदिन पर पिकनिक मनाने गया था मृतक

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रितेश सिंह (15) के रूप में की गई है, जो कि 4 जनवरी को आरोपी विद्या चंद्र साहू और अन्य दोस्तों के साथ जन्मदिन के अवसर पर पिकनिक बैकुंठपुर स्थित झुमका डेम गया था। यहां उन्होंने जमकर शराब पी और मस्ती की। वहीं जब वे रात 8 बजे के आसपास पटना गांव पहुंचे, तो आरोपी विद्या चंद्र साहू ने शराब दुकान में सूमो कार रोकी और शराब पी।

इस बात से नाराज होकर उतारा मौत के घाट

इसी दौरान रितेश ने आरोपी के मोबाइल से उसके ही पिता को कॉल करके ये बता दिया कि वह पटना में है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोपी ने गुस्से में रितेश को कार से रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

घटना के बाद पुलिस ने मृतक के 4 दोस्तों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में पूरा खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विद्या चंद्र साहू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस इस घटना में उसके अन्य दोस्तों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

माघ पूर्णिमा पर शुरू होगा सिरपुर महोत्सव, 1 से 3 फरवरी तक बॉलीवुड और छालीवुड कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों से सजेगा मंच….

माघ पूर्णिमा पर शुरू होगा सिरपुर महोत्सव, 1 से 3 फरवरी तक बॉलीवुड और छालीवुड कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों से सजेगा मंच….

 महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में माघ पूर्णिमा पर सिरपुर महोत्सव का आगाज होने जा रहा है. तीन दिवसीय महोत्सव में बॉलीवुड कलाकारों से लेकर छत्तीसगढ़ के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समा बाधेंगे. 1 से 3 फरवरी तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की आकर्षक छटा देखने को मिलेगी. कार्यक्रम की तैयारियां अब अंतिम रूप में आ चुकी हैं, जिसका जायजा लेने जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और अन्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल पहुंचे.

कार्यक्रम स्थल पहुंचे कलेक्टर, तैयारियों का लिया जायजा 

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कायक्रम की अंतिम चरण में पहुंच चुकी तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंगे जिम्मेदार अधिकारियों को महोत्सव स्थल, स्टेज, डोम में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने मुख्य मंच तक पहुंचने वाले मार्गों को पर्याप्त चौड़ा रखने, सुगम आवागमन तथा दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए.

बॉलीवुड और छॉलीवुड सितारों से सजेगी शाम

कार्यक्रम का आयोजन हर दिन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक होगा. इस अवसर पर प्रतिदिन महानदी आरती भी होगी. कलेक्टर ने मुख्य मंच को आकर्षक और सांस्कृतिक थीम आधारित सजावट देने के निर्देश दिए. महोत्सव परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

CG Naxal Encounter: बीजापुर-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बड़ी सफलता- मुठभेड़ में नेशनल पार्क एरिया चीफ दिलीप वेंडजा समेत 4 नक्सली ढेर

CG Naxal Encounter: बीजापुर-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बड़ी सफलता- मुठभेड़ में नेशनल पार्क एरिया चीफ दिलीप वेंडजा समेत 4 नक्सली ढेर

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजापुर जिले के दुर्गम एरिया में हुए सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में नेशनल पार्क एरिया का चीफ दिलीप वेंडजा,महिला नक्सली समेत माओवादियों को ढेर करने में सफलता हाथ लगी है। यह मुठभेड़ बीजापुर के दुर्गम नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र की बॉर्डर पर हुई। इसमें डीआरजी जवानों और सुरक्षा बलों की संयुक्त ऑपरेशन को सफलता मिली ।

खुफिया एजेंसी को सूचना मिली थी कि नक्सली लीडर पापा राव के साथ बड़ी संख्या में नक्सली नेशनल पार्क क्षेत्र में मौजूद हैं। इनपुट मिलने पर डीआरजी समेत सुरक्षाबलों का ज्वाइंट ऑपरेशन लॉन्च कर सर्च में भेजा गया। सुरक्षाबलों पर पहले से घात लगाए नक्सलियों ने अचानक हमला बोल दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। सुक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद मुठभेड़ स्थल में सर्च करने पर चार नक्सलियों के शव मिले। इसमें नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ दिलीप वेंडजा समेत चार नक्सली मारे गए।

पापारव के एरिया में मुठभेड़

जिस जगह मुठभेड़ हुई उसे खूंखार नक्सली पापाराव का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है। पापा राव नेशनल पार्क का इंचार्ज है और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का इकलौता सदस्य है। यदि ऑपरेशन में पापाराव मारा जाता तो नेशनल पार्क क्षेत्र का समाप्त हो जाता। स्थल से सभी नक्सलियों के शव समेत मौके से दो एके–47 रायफल समेत अन्य हथियार और नक्सली सामग्री बरामद किए गए है। अन्य मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है।

रायपुर DEO कार्यालय में देर रात लगी आग, मचा हड़कंप

रायपुर DEO कार्यालय में देर रात लगी आग, मचा हड़कंप

 रायपुर । शहर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से प्रशासनिक और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। आग मुख्य रूप से कार्यालय के डॉक्यूमेंट स्टोर रूम में लगी, जहां रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें और रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने से आसपास के क्षेत्र में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और एहतियातन बिजली सप्लाई कटवाई गई, ताकि आग और न फैल सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टोर रूम में रखे कई अहम दस्तावेज अब दोबारा प्राप्त करना मुश्किल हो सकता है, जिससे शिक्षा विभाग के कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है।

DEO कार्यालय के कर्मचारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या स्टोर रूम में रखी सामग्री से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने आग की जांच के लिए विशेष टीम गठित की है, जो नुकसान का आकलन करने के साथ ही जिम्मेदारियों की भी जांच करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि जली हुई फाइलों और दस्तावेजों को डिजिटल माध्यम से पुनः तैयार करने की कोशिश की जाएगी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सभी कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा और रिकॉर्ड प्रबंधन की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं।

बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: CM साय

बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: CM साय

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार कर सुरक्षा और विकास की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई में बस्तर में शांति, समृद्धि और प्रगति की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के दुर्गम जंगल और पहाड़ी इलाकों में राज्य सरकार की विशेष सर्च ऑपरेशन टीम ने सघन अभियान चलाया। इस अभियान में डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ के जवानों ने साहसिक और रणनीतिक कार्रवाई करते हुए एक महिला नक्सली सहित कुल चार हार्डकोर माओवादी तत्वों को न्यूट्रलाइज़ किया।

 
सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई न केवल नक्सलियों के मनोबल को तोड़ने में सफल रही है, बल्कि राज्य सरकार के सुरक्षा अभियान की प्रभावशीलता को भी दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का संदेश सभी नक्सलियों के लिए यही है – हिंसा छोड़कर विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार न्याय, सुरक्षा और सम्मान के साथ नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विशेषज्ञों के अनुसार, बीजापुर का उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र हमेशा से माओवादी गतिविधियों का गढ़ रहा है। यहां के दुर्गम जंगल और कठिन भौगोलिक स्थिति के कारण नक्सली आसानी से छिपकर गतिविधियां करते रहे हैं। लेकिन हाल की कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि आधुनिक तकनीक, जमीन पर मजबूत गश्त और कड़ी रणनीति से नक्सली गतिविधियों को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।
 
सुरक्षा बलों का कहना है कि इस अभियान के दौरान महिला नक्सली की सक्रिय भागीदारी भी सामने आई। उन्होंने अन्य माओवादी साथियों के साथ इलाके में विरोध और हिंसा को बढ़ावा देने का प्रयास किया था। लेकिन सुरक्षा बलों के तेज और रणनीतिक कदमों के चलते उनका न्यूट्रलाइजेशन किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय जनता से भी अपील की कि वे सुरक्षा बलों का सहयोग करें और नक्सलियों के जाल में न फंसें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न केवल सुरक्षा बलों के माध्यम से अपराध और हिंसा को नियंत्रित कर रही है, बल्कि नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को भी तेजी से बढ़ावा दे रही है।
 
इस अभियान के बाद बीजापुर और आसपास के क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। स्थानीय जनता ने भी सुरक्षा बलों की कार्रवाई की सराहना की है और कहा कि अब वे खुले मन से विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं में भाग ले सकते हैं। राज्य सरकार की यह कार्रवाई यह संदेश देती है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ शांति और विकास की नीति प्रभावी रूप से लागू हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोहराया कि हिंसा छोड़ने वाले सभी नक्सली पुनर्वास और विकास के मुख्यधारा में जुड़ सकते हैं, क्योंकि सरकार न्याय, सुरक्षा और सम्मान के साथ उनके पुनर्वास के लिए तैयार है।
CM साय आज रात दिल्ली के लिए होंगे रवाना

CM साय आज रात दिल्ली के लिए होंगे रवाना

रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे। जानकारी के मुताबिक CM विष्णुदेव साय 19 को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते है। फ़िलहाल इन सभी से मुलाकात को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं है। दिल्ली दौरे के चलते ऐसे कयास लगाए जा रहे है।

CM साय आज रात दिल्ली के लिए होंगे रवाना

बीजापुर में 4 बड़े नक्सली ढेर

सीएम साय ने जवानों को इस सफलता की बधाई दी और कहा, नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार, बस्तर में शांति, समृद्धि और प्रगति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही सुशासन सरकार...

बीजापुर के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के दुर्गम जंगल–पहाड़ी इलाकों में डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ के साहसी जवानों ने सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक महिला नक्सली सहित 04 हार्डकोर माओवादियों को न्यूट्रलाइज़ किया है।हमारी सरकार का संदेश स्पष्ट है- हिंसा छोड़िए, विकास की मुख्यधारा से जुड़िए। सरकार न्याय, सुरक्षा और सम्मान के साथ पुनर्वास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

 

कर्मा पर्व प्रकृति से जुड़ाव और सामूहिक आनंद का उत्सव है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कर्मा पर्व प्रकृति से जुड़ाव और सामूहिक आनंद का उत्सव है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर: कर्मा महोत्सव को छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन लोक पर्वों को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कर्मा पर्व प्रकृति से जुड़ाव, आपसी भाईचारा और सामूहिक आनंद का उत्सव है। उक्त आशय के विचार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले के चुनगुड़ी में आयोजित कर्मा महोत्सव में व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 172.51 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने चुनगुड़ी के स्कूल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने तथा नगर पंचायत भटगांव के विकास हेतु एक करोड़ रुपये की घोषणा की। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने भी सम्बोधित किया।

कर्मा महोत्सव में लोक कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां नगर पंचायत भटगांव के विकास के लिए  एक करोड़ रुपए की घोषणा

परंपरा, संस्कृति और उल्लास से परिपूर्ण कर्मा महोत्सव में मांदर की थाप और घुंघरुओं की झंकार के बीच पूरा क्षेत्र कर्मा नृत्य की लय में थिरक उठा। सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, कोरिया एवं मनेंद्रगढ़ जिलों से आए 33 कर्मा दलों के लोक कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में कर्मा नृत्य प्रस्तुत कर सबको लोक संस्कृति के रंगों से भर दिया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगायी गई प्रदर्शनी के स्टॉलों का निरीक्षण कर नाव-जाल एवं आइस बॉक्स, आयुष्मान कार्ड, छत्तीसगढ़ महिला कोष से ऋण वितरण और महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित छह रेडी-टू-ईट ईकाइयों का शुभारंभ किया और पोषण वितरण कार्य से जुड़ी महिलाओं को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसके अलावा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा क्लेम तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खुशियों की चाबी प्रदान की।

कार्यक्रम में विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल रजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

टीबी उपचार में पोषण और नियमित दवा ही सफलता की कुंजी : वित्त मंत्री चौधरी

टीबी उपचार में पोषण और नियमित दवा ही सफलता की कुंजी : वित्त मंत्री चौधरी

 रायपुर: रायगढ़ जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज राज्य के वित्त, वाणिज्य, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने क्षय रोग (टीबी) से उपचाराधीन मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए। कार्यक्रम में कुल 30 मरीजों को अतिरिक्त पोषण सहायता प्रदान की गई।

मंत्री श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि टीबी पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज नियमित रूप से दवा लें और पौष्टिक भोजन ग्रहण करें। उन्होंने उच्च जोखिम वर्ग से जुड़े मरीजों को समय पर जांच कराने और दवा सेवन में लापरवाही न करने की अपील की। उन्होंने मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मियों को जिले में संदेहास्पद मरीजों की पहचान कर उन्हें शीघ्र उपचार से जोड़ने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बी. पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री ब्रजेश ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती रंजना पैंकरा तथा अन्य अधिकारी, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

CRIME : युवती की निर्मम हत्या का खुलासा, एकतरफा प्यार बना मौत की वजह, आरोपी गिरफ्तार

CRIME : युवती की निर्मम हत्या का खुलासा, एकतरफा प्यार बना मौत की वजह, आरोपी गिरफ्तार

 कोरबा।  जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में युवती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एकतरफा प्यार और मोबाइल पर हुए विवाद के चलते आरोपी ने घर पहुंचकर धारदार हथियार से वार कर युवती की जान ले ली। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम नागिन झोरखी बस्ती में 25 वर्षीय रानू साहू (पिता रामकुमार साहू) की उसके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के समय रानू घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे जब परिजन लौटे तो कमरे के भीतर रानू की खून से लथपथ लाश मिली। परिजनों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती के सिर पर किसी भारी/धारदार वस्तु से वार किया गया था, जिससे सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की।

पुलिस ने मामले में आज हत्या के आरोपी राहुल जोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और मृतका के बीच एकतरफा प्रेम संबंध को लेकर विवाद चल रहा था। मोबाइल पर कहासुनी के बाद आरोपी घर पहुंचा और धारदार हथियार से हमला कर युवती की हत्या कर दी। डॉग स्क्वायड की भूमिका आरोपी तक पहुंचने में अहम रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष सुविधा, रायपुर साहित्य उत्सव में निःशुल्क चलेंगी बसें

साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष सुविधा, रायपुर साहित्य उत्सव में निःशुल्क चलेंगी बसें

 रायपुर। रायपुर साहित्य उत्सव के दौरान आम नागरिकों, साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में निःशुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परिवहन की असुविधा के कारण कोई भी व्यक्ति इस महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन में भाग लेने से वंचित न रह जाए। निःशुल्क बस सेवा से शहरवासियों को उत्सव स्थल तक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी।

यह निःशुल्क बस सेवा 23, 24 और 25 जनवरी 2026 – तीन दिनों तक लगातार संचालित की जाएगी। इन तीनों दिनों में बसों का संचालन पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, जिससे आमजन बिना किसी अतिरिक्त खर्च के रायपुर साहित्य उत्सव में शामिल हो सकेंगे। यह व्यवस्था विशेष रूप से विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और साहित्य प्रेमियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 15 बसें इस निःशुल्क सेवा के अंतर्गत चलाई जाएंगी। ये बसें उत्सव स्थल तक आने और लौटने – दोनों दिशाओं में संचालित होंगी, ताकि दर्शकों को कार्यक्रम समाप्ति के बाद भी किसी प्रकार की असुविधा न हो। बसों की संख्या इस प्रकार निर्धारित की गई है कि भीड़ के समय भी सुचारु आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

शहर के अधिकतम क्षेत्रों को इस सुविधा से जोड़ने के लिए बस संचालन हेतु कुल 6 प्रमुख रूट तय किए गए हैं। इन रूट्स के माध्यम से रायपुर के विभिन्न हिस्सों से लोगों को उत्सव स्थल तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। सभी बसें पुराने रायपुर क्षेत्र से पुरखौती मुक्तांगन नवा रायपुर स्थित रायपुर साहित्य उत्सव स्थल तक संचालित की जाएंगी। निःशुल्क बस सेवा के अंतर्गत संचालित होने वाली सभी बसों पर रायपुर साहित्य उत्सव की विशेष ब्रांडिंग की जाएगी। इससे न केवल शहर में साहित्य उत्सव का माहौल बनेगा, बल्कि नागरिकों में आयोजन को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी और पूरे रायपुर में उत्सव की पहचान और प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

बसों की विस्तृत समय-सारणी शीघ्र जारी की जाएगी, ताकि नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा की योजना बना सकें। समय-सारणी जारी होते ही इसे विभिन्न माध्यमों से सार्वजनिक किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि बस सेवा समयबद्ध, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संचालित हो।

उल्लेखनीय है कि रायपुर साहित्य उत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। निःशुल्क बस सेवा की यह व्यवस्था अधिकाधिक नागरिकों, विद्यार्थियों और साहित्य प्रेमियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि परिवहन की किसी भी असुविधा के बिना लोग इस उत्सव का हिस्सा बन सकें। इस पहल के माध्यम से रायपुर साहित्य उत्सव को एक व्यापक जन-सांस्कृतिक आयोजन के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

पंचायत प्रतिनिधियों के अध्ययन भ्रमण से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पंचायत प्रतिनिधियों के अध्ययन भ्रमण से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर 17 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बस्तर संभाग के जिला पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के दल को प्रशिक्षण सह अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सकुशल एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा दो बसों को हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस अध्ययन भ्रमण के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को अन्य राज्यों की बेहतर कार्यप्रणालियों (बेस्ट प्रैक्टिसेज) की जानकारी प्राप्त होगी, जिसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा बहुउद्देशीय है, जिसमें सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संवाद, विचार-विमर्श, पंचायत प्रतिनिधियों के दायित्वों, नवाचारों तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का आदान-प्रदान किया जाएगा।


मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधियों से कहा कि वे छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से बस्तर की पहचान के रूप में राज्य के पर्यटन, संस्कृति, जनहितैषी एवं विकासमूलक योजनाओं, सुशासन (गुड गवर्नेंस) तथा पारदर्शी शासन व्यवस्था के बारे में भी अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों से जानकारी साझा करें।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी सभी पंचायत प्रतिनिधियों को एक्सपोज़र विज़िट के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण से राज्य की पंचायत राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त, प्रगतिशील एवं विकासोन्मुख बनाने में सहायता मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत बस्तर संभाग के जिला पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को महाराष्ट्र राज्य की पंचायत राज व्यवस्था का अध्ययन कराने के लिए 18 जनवरी से 23 जनवरी 2025 तक मुंबई भेजा जा रहा है। प्रथम चरण में कुल 60 पंचायत प्रतिनिधि एवं नोडल अधिकारी इस प्रशिक्षण सह अध्ययन भ्रमण में सम्मिलित हैं। इस दौरान प्रशिक्षण सत्रों के साथ-साथ महाराष्ट्र की उत्कृष्ट पंचायतों का भी भ्रमण कराया जाएगा। आगामी चरणों में राज्य के सभी संभागों के जिला पंचायत प्रतिनिधियों को क्रमवार इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण पर भेजा जाएगा।

इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी, विधायक मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की संचालक प्रियंका महोबिया सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 17 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के खम्हारडीह ( ऐश्वर्या विंड मिल ) स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  गौरीशंकर अग्रवाल के निवास पहुंचकर स्वर्गीय  श्याम सुन्दर अग्रवाल की पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल समाजसेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, विधायक  राजेश मूणत, विधायक सम्पत अग्रवाल,  छगन मुंदड़ा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

CG – सरकार का बड़ा फैसला : छत्तीसगढ़ में विवाह पंजीयन अब पूरी तरह हुआ अनिवार्य, राजपत्र में अधिसूचना जारी…!!

CG – सरकार का बड़ा फैसला : छत्तीसगढ़ में विवाह पंजीयन अब पूरी तरह हुआ अनिवार्य, राजपत्र में अधिसूचना जारी…!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में विवाह पंजीयन को अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। यह नियम राज्य में उन सभी दंपतियों पर लागू होगा, जिनका विवाह 29 जनवरी 2016 या उसके बाद संपन्न हुआ है। अधिसूचना के अनुसार ‘छत्तीसगढ़ आनंद विवाह पंजीयन नियम, 2016’ के अंतर्गत राज्य सरकार ने विवाह का पंजीकरण कराना कानूनी रूप से आवश्यक घोषित किया है।

राजपत्र में बताया गया है कि विवाहों के सुचारू और व्यवस्थित पंजीयन के लिए उन्हीं अधिकारियों को अधिकृत किया गया है, जो ‘छत्तीसगढ़ विवाह का अनिवार्य पंजीयन नियम, 2006’ के तहत पहले से कार्यरत हैं। सरकार के इस निर्णय के पीछे कई महत्वपूर्ण सामाजिक और कानूनी उद्देश्य हैं। अनिवार्य विवाह पंजीयन से बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर प्रभावी रोक लगेगी, वहीं फर्जी विवाह के मामलों में भी कमी आने की उम्मीद है।

इस व्यवस्था से महिलाओं को विशेष रूप से लाभ मिलेगा, क्योंकि विवाह का आधिकारिक प्रमाण मिलने से उनके कानूनी अधिकार अधिक सुदृढ़ होंगे। विवाह प्रमाणपत्र संपत्ति विवाद, उत्तराधिकार, भरण-पोषण एवं वैवाहिक विवादों जैसे मामलों में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही यह दस्तावेज विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और पासपोर्ट जैसे आवश्यक कागजात बनवाने में भी उपयोगी रहेगा।

 

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के भीतर विवाह पंजीयन कराना अनिवार्य है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी कानूनी परेशानी से बचने के लिए शीघ्र अपने विवाह का पंजीकरण संबंधित कार्यालय में कराएं।

पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात, इस कार्यक्रम में आने का दिया आमंत्रण

पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात, इस कार्यक्रम में आने का दिया आमंत्रण

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर बैस ने मुख्यमंत्री साय को आगामी 01 फरवरी को राजधानी रायपुर में विश्व धर्म चेतना मंच एवं सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के सान्निध्य में आयोजित होने वाले सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए रमेश बैस के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मोहित कुमार सरावगी, सरिता सरावगी, मारुति शर्मा,  रमेश सिंघानिया एवं  सूर्य प्रकाश शर्मा उपस्थित थे।

CG – युवती की बेरहमी से हत्या : घर में घुसकर सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, लहूलुहान हालत में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

CG – युवती की बेरहमी से हत्या : घर में घुसकर सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, लहूलुहान हालत में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

 कोरबा। जिले से युवती की हत्या का मामला सामने आया हैं। घर में मौजूद 24 वर्षीय युवती की घर घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के समय युवती घर में अकेली थी। हत्यारों ने गला रेत और किसी भारी चीज से सर कुचल युवती की हत्या कर दी। घरवालों को शाम को घर वापस लौटने पर हादसे की जानकारी हुई। पुलिस मामले में जांच कर रही है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झरोखी इलाके से यह दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रहने वाले रामकुमार साहू की इकलौती बेटी की हत्या हो गई। रामकुमार साहू और उनकी पत्नी रोजी–मजदूरी का काम करते हैं। 24 वर्षीय रानू साहू उनकी इकलौती बेटी थी। शुक्रवार को रामकुमार साहू और उनकी पत्नी रोजी–मजदूरी करने घर से बाहर गए हुए थे। जबकि उनकी बेटी रानू साहू घर पर अकेली थी।

जब रामकुमार साहू और उनकी पत्नी काम कर घर वापस आए तो लहूलुहान अवस्था में जमीन पर रानू का शव पड़ा हुआ था। फर्श पर भी खून फैला था। बेटी का शव देख माता-पिता की चींखें निकल गई। रोने गाने की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी लगते ही पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलवाया गया। मौके पर पहुंचे दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि युवती की गला रेत कर हत्या के बाद किसी भारी वस्तु से सर कुचल कर हत्या कर दी गई है। पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है।

Train Cancellation : रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 2 दिन के लिए 6 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल

Train Cancellation : रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 2 दिन के लिए 6 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत के चलते रेलवे में 2 दिन ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम के चलते छत्तीसगढ़ की 6 पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

17 और 18 जनवरी को बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन दो दिन नहीं चलेंगी। इसके चलते रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।

बिलासपुर रेल मंडल के कोटमीसोनार-जयरामनगर सेक्शन के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लेकर मेंटेनेंस वर्क किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी।

आज और कल इन दो दिनों में 6 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि अन्य ट्रेनें अपनी रफ्तार कम रखकर ही गुजरेंगी।

सौम्या चौरसिया से EOW की पूछताछ पूरी, कोर्ट का 14 दिन की न्यायिक रिमांड का आदेश

सौम्या चौरसिया से EOW की पूछताछ पूरी, कोर्ट का 14 दिन की न्यायिक रिमांड का आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार रहीं सौम्या चौरसिया को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इससे पहले बुधवार को ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में सौम्या चौरसिया के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट का आवेदन किया था, जिसके बाद उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया था। इस दौरान जांच एजेंसी ने उनसे गहन पूछताछ की। जिसके बाद शुक्रवार को पेश किया गया। जहां से सौम्या को 30 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद ईओडब्ल्यू द्वारा गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए सौम्या चौरसिया ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। इस पर 8 जनवरी को हुई सुनवाई में राज्य शासन ने पक्ष रखने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। इसके बाद 15 जनवरी को शासन द्वारा पक्ष रखने के पश्चात हाईकोर्ट ने सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

BREAKING : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारा गया टॉप नक्सल कमांडर पापा राव, दो AK47 राइफल बरामद, मुठभेड़ जारी

BREAKING : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारा गया टॉप नक्सल कमांडर पापा राव, दो AK47 राइफल बरामद, मुठभेड़ जारी

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नेशनल पार्क के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में माओवादी कमांडर पापा राव ढेर हो गया. इसके साथ ही जवानों ने एक अन्य नक्सली को मार गिराया है. वहीं घटनास्थल से दो AK47 राइफल भी बरामद किए गए हैं. एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि अभी मुठभेड़ जारी है. बता दें कि नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर DRG जवानों ने ऑपरेशन लांच किया।

माओवादियों की मौजूदगी की मिली थी खुफिया जानकारी
बीजापुर में तीन अलग-अलग जगहों पर माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. जानकारी के मुताबिक, माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसकेबादृ संयुक्त सुरक्षा बल ने बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी वन और पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान उनका नक्सलियों से सामना हो गया।

दो नक्सलियों की मौत, अभी भी मुठभेड़ जारी
मुठभेड़ अभी भी जारी है… वहीं सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. मारे गए नक्सलियों के शवों को बरामद करने और अन्य नक्सलियों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी
बता दें कि आज सुबह से ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि अभी मुठभेड़ जारी है।

मुख्यमंत्री साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन में मिली सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री साय ने लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि प्रेस क्लब जनहित के मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाएगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू, भूपेश जांगड़े उपस्थित थे।

 
CRIME : 20 लाख की लूट और अपहरण का बड़ा खुलासा

CRIME : 20 लाख की लूट और अपहरण का बड़ा खुलासा

 जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना चाम्पा क्षेत्र में 20 लाख रुपए से ज्यादा की लूट और अपहरण के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है; सायबर टीम और चाम्पा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस वारदात के मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

इस मामले में आरोपियों ने कारोबारी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पहले अपहरण किया, फिर जबरन कार में बैठाकर मैनपाट ले गए और गहरी खाई में धक्का देकर रकम लेकर फरार हो गए।

प्रार्थी हरीश देवांगन, जो अरविंद इंडस्ट्रीज चाम्पा में सुपरवाइजर हैं, 09 जनवरी 2026 को सक्ती से करीब 20 लाख 18 हजार 700 रुपये कैश कलेक्शन कर मोटरसाइकिल से चाम्पा लौट रहे थे, इसी दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम कोसमंदा तालाब के पास काली रंग की कार में सवार आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, बैग छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर उन्हें जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया।

इसके बाद रात करीब 9 बजे मैनपाट सेल्फी पॉइंट के पास हरीश देवांगन को गहरी खाई में धक्का दे दिया गया, जहां वे पूरी रात फंसे रहे और अगली सुबह किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सायबर टीम द्वारा करीब 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच की गई, तकनीकी विश्लेषण के जरिए घटना में प्रयुक्त कार की पहचान हुई, जो अमीर मिरी के नाम पर पंजीकृत पाई गई।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि योगेश रात्रे, जमुना सेवायक, महेश्वर दिवाकर और अन्य साथियों ने दो महीने पहले ही लूट की पूरी योजना बनाई थी; पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 लाख 75 हजार रुपये नकद, एक वेन्यु कार, चाकू, बेसबॉल स्टिक और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, वहीं फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है।