BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आदया श्रीवास्तव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, बनीं ‘जूनियर मिस इंडिया मिस कॉन्फिडेंट’

आदया श्रीवास्तव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, बनीं ‘जूनियर मिस इंडिया मिस कॉन्फिडेंट’

बिलासपुर| बिलासपुर की प्रतिभाशाली बालिका आदया श्रीवास्तव ने जयपुर के पाँच सितारा होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित प्रतिष्ठित जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘जूनियर मिस इंडिया मिस कॉन्फिडेंट का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

इस भव्य प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अपने वर्ग में आदया ने उत्कृष्ट वाक्-कौशल, नृत्य की भाव-भंगिमा, आत्मविश्वास तथा फैशन शो के रैंप वॉक के माध्यम से निर्णायकों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी सशक्त प्रस्तुति और आत्मविश्वास ने उन्हें यह प्रतिष्ठित बिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खिताब जीतने पर आदया को ब्यूटी क्वीन क्राउन, सैश, प्रमाण-पत्र एवं गिफ्ट हैम्पर प्रदान किया गया। तीन दिनों तक चले इस मध्य आयोजन में बोलीवुड अभिनेत्री रीया अरोडा, लोकप्रिय टीवी सीरियल क्रिमिनल जस्टिस के निर्देशक निर्माता मनीष सिंह, फैशन जगत की प्रतिष्ठित हस्ती उन्नति सिंह, टीवी धारावाहिक अभिनेता जयदीप, बोलीवुड कोरियोग्राफर यतिन गांधी, मॉडल सेफाली सूद, प्रसिद्ध कवि आलोक श्रीवास्तव सहित अनेक जाते माने निर्णायकगण उपस्थित रहे। इसके अलावा राजस्थान के कई गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में दर्शको की भी उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता के अंतिम चरण में देश के 25 प्रमुख शहरों से चयनित प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया, जिनमें से विजेताओं का चयन किया गया। इस राष्ट्रीय मंच पर आदया का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा और उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

अपनी सफलता पर आदया ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपलब्धि के पीछे उन्हें अपने स्वर्गीय दादा-दादी, नाना-नानी, मामा-मामी तया माता-पिता का निरंतर आशीर्वाद और सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि कल्चरल राउंड में उन्होंने रायगढ़ घराने की कथक नृत्य शैली की प्रस्तुति दी, जबकि फैशन राउंड में उन्होंने प्रसिद्ध डिजाइनर रीमा माखीजा द्वारा डिज़ाइन की गई पोशाक में रैंप वॉक किया। आराध्या को फाइनल राउंड के लिए मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी नयोनिता लोध ने प्रशिक्षित किया था। आदया ने भविष्य में सीनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने की भी इच्छा व्यक्त की।

आदया, रायगढ़ घराने की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना वासती वैष्णव की शिष्या है और उनके मार्गदर्शन में अपनी शास्त्रीय नृत्य कला को निरतर निखार रही है।

उल्लेखनीय है कि आदया वास्तव, क्रांति नगर बिलासपुर निवासी, डीपीएस स्कूल, बिलासपुर की कक्षा सातवी की छात्रा है। वे पूर्व क्रिकेटर आलोक वास्तव, जो वर्तमान में CMPDI में विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन एवं प्रशासन) के पद पर कार्यरत है, तथा आँचल श्रीवास्तव की पुत्री हैं। पुत्री की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर माता-पिता ने गये और प्रसन्नता व्यक्त की है।

 
15 वर्षीय किशोरी बनी मां, प्रसव के बाद खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

15 वर्षीय किशोरी बनी मां, प्रसव के बाद खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

 राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने 15 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने हवस का शिकार बनाया। वहीं जब नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

यह पूरा मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है। यहां एक आरोपी ने नाबालिग किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। नाबालिग ने जब उसके बच्चे को जन्म दिया, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 12 जनवरी को बसंतपुर थाने की पुलिस को जिला अस्पताल राजनांदगांव से मेमो मिला, जिसमें बताया गया कि 15 साल की एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है। सूचना के बाद पुलिस ने नाबालिग के पिता से पूछताछ की, तो उसने बताया कि आटरा गांव में रहने वाले कोमल साहू ने उसकी बेटी को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया, जिसके कारण वो गर्भवती हो गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

घटना छुरिया थाना क्षेत्र का होने के चलते बसंतपुर पुलिस ने इस केस को छुरिया थाने भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने 14 जनवरी को घेराबंदी कर आरोपी कोमल साहू को गिरफ्तार कर लिया। फिर उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

ब्रेकिंग : बड़े पैमाने पर सिविल जजों का हुआ तबादला, उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारियों का भी किया गया ट्रांसफर, देखिए लिस्ट..!!

ब्रेकिंग : बड़े पैमाने पर सिविल जजों का हुआ तबादला, उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारियों का भी किया गया ट्रांसफर, देखिए लिस्ट..!!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में न्यायिक प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सिविल जज (जूनियर डिविजन) तथा उच्च न्यायिक सेवा के सदस्यों के ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़े आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट द्वारा जारी इन आदेशों के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ न्यायाधीशों को नए जिलों में स्थानांतरित किया गया है और उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित तिथि से अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करें।

देखिए लिस्ट…..

मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिले को देंगे बड़ी सौगात,जशपुर दौरा का आज दूसरा दिन

मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिले को देंगे बड़ी सौगात,जशपुर दौरा का आज दूसरा दिन

 रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जशपुर दौरा का आज दूसरा दिन हैं। सीएम साय आज जशपुर मे करोड़ो रूपए के विकास कार्यो की सौगात देंगे सबसे पहले तो बगीचा में मुख्यमंत्री साय निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे जिसके बाद गौरव पथ भूमि पूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा का करेंगे लोकार्पण..हेल्थ कैंप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा का अवलोकन..मंगल भवन निर्माण कार्य का अवलोकन..उज्ज्वला महोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल जिसके बाद फरसाबहार में विभिन्न विकास कार्यों को लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।

जल्द बदल सकते छत्तीसगढ़ PCC चीफ! नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चाओं के बीच दिल्ली में राहुल गांधी से मिले TS सिंहदेव

जल्द बदल सकते छत्तीसगढ़ PCC चीफ! नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चाओं के बीच दिल्ली में राहुल गांधी से मिले TS सिंहदेव

 CG Politics : छत्तीसगढ़ में इन दिनों सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता टीएस सिंहदेव ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। दिल्ली में हुई इस मुलाकात से रायपुर के सर्द मौसम में सियासी पारा गर्मा गया। क्योंकि भले ही यह मुलाकात औपचारिक बताई जा रही है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस बात की हलचल भी तेज हो गई है कि आने वाले समय में टीएस सिंहदेव को कांग्रेस पार्टी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की जानकारी दी हैउन्होंने X पर लिखा- ‘आज, दिल्ली प्रवास के दौरान राहुल गांधी जी से मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ. मुलाकात के दौरान तमिलनाडु-पुडुचेरी की स्क्रीनिंग कमिटी की अध्यक्षता के लिए मेरा नाम प्रस्तावित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।

टीएस सिंहदेव को मिलेगी नई जिम्मेदारी 

दरअसल, टीएस सिंहदेव ने भले ही दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हुई मुलाकात को औपचारिक मुलाकात बताया है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात की चर्चा तेज हो गई है। क्योंकि छत्तीसगढ़ में पीसीसी चीफ यानि कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चा भी चल रही है, जिसमें टीएस सिंहदेव और उमेश पटेल का नाम तेजी से सामने आ रहा है. इसके अलावा अप्रैल में राज्यसभा की दो सीटें भी छत्तीसगढ़ में खाली होने वाली हैं, विधायकों की संख्या के हिसाब से एक सीट कांग्रेस पार्टी को मिल सकती है। ऐसे में चर्चा इस बात की भी है कि, इस बार कांग्रेस बाहरी की जगह स्थानीय नेताओं को तरहीज देते हुए टीएस सिंहदेव पर भी दांव लगा सकती है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने टीएस सिंहदेव को आने वाले चुनावों के लिए तमिलनाडु-पुडुचेरी की स्क्रीनिंग कमिटी का अध्यक्ष बनाया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में उन्हें फिर से छत्तीसगढ़ में सक्रिए किया जाएगा, जिसके लिए उन्हें पीसीसी चीफ या राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा तेज है। ऐसे में इस मुलाकात से उनके आने वाले वक्त में किसी नई भूमिका में आने के कयास लगाए जा रहे हैं। यही वजह है कि टीएस सिंहदेव और राहुल गांधी के बीच हुई मुलाकात से राज्य का सियासी पारा गर्माता दिख रहा है. वहीं इससे पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट के दौरे के दौरान भी टीएस सिंहदेव पूरी तरह से सक्रिए नजर आए थे।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस करेगी बदलाव 

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी अहम बदलाव कर सकती है। पार्टी ने राज्य में सभी जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी हैं, जबकि अब ब्लॉक अध्यक्षों के नाम का भी ऐलान हो चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि 2028 के चुनाव के लिए पार्टी अभी से रणनीति में जुटी है। जिसमें टीएस सिंहदेव की भूमिका अहम रहने वाली है।

छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! CM साय की घोषणा के बाद वित्त विभाग ने जारी किया आदेश, अब मिलेगा 58% महंगाई भत्ता…

छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! CM साय की घोषणा के बाद वित्त विभाग ने जारी किया आदेश, अब मिलेगा 58% महंगाई भत्ता…

रायपुर। छत्तीसगढ़ वित्त विभाग ने महंगाई भत्ता का आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुछ दिनों पहले ही 3 प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा की थी। इस ऐलान के बाद वित्त विभाग ने 58 प्रतिशत डीए का आदेश जारी किया है।

देखें आदेश…..

मंत्री गजेंद्र यादव ने किया विधि विभाग की नई वेबसाइट का लोकार्पण….

मंत्री गजेंद्र यादव ने किया विधि विभाग की नई वेबसाइट का लोकार्पण….

 रायपुर: विधि एवं विधायी कार्य विभाग तथा ग्रामोद्योग एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विधि विभाग की नई आधिकारिक वेबसाइट https://law.cgstate.gov.in/  का लोकार्पण किया।

 चिप्स द्वारा विकसित की गई आधुनिक वेबसाइट

नई वेबसाइट को चिप्स (CHiPS)  द्वारा तैयार की गई है। यह वेबसाइट तकनीकी रूप से उन्नत एवं उपयोगकर्ता के अनुकूल है, जिससे नागरिकों को विधि संबंधी जानकारी सरलता से उपलब्ध हो सकेगी।

 न्यायिक संस्थानों के लिए सिंगल प्लेटफॉर्म

इस वेबसाइट के माध्यम से उच्च न्यायालय, महाधिवक्ता कार्यालय, सभी जिला न्यायालय, सभी ट्रिब्यूनल तथा राजस्व न्यायालयों को सीधे रीडायरेक्ट किया जा सकता है, जिससे न्यायिक प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी एक ही मंच पर प्राप्त होगी।

आम नागरिकों के लिए विधि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

वेबसाइट पर आम नागरिकों की जानकारी के लिए कानून से संबंधित अधिनियम, अधिसूचनाएँ एवं नियम अपलोड किए जाएंगे। साथ ही केंद्र सरकार की सभी विधि संबंधी वेबसाइट एवं पोर्टल्स के लिंक भी उपलब्ध कराए गए हैं।

मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया विधि विभाग की नई वेबसाइट का लोकार्पण

विभागीय जानकारी एवं ऑनलाइन सेवाएँ

नई वेबसाइट के माध्यम से विभाग की संगठनात्मक संरचना, शासकीय अधिवक्ताओं की जानकारी, नोटरी, विभागीय सेटअप, विभागीय बजट, एम्प्लॉई कॉर्नर सहित ई-कोर्ट एवं कोर्ट केस मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्राप्त की जा सकती हैं।

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधि विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सुषमा सावंत, अतिरिक्त सचिव श्री  दीपक देशलहरे, अतिरिक्त सचिव श्री भूपेंद्र वासनीकर, उपसचिव श्री राहुल कुमार, अवर सचिव श्री दिलीप सेन सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं चिप्स कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अतिथि गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में आयोजित स्वागत समारोह में होंगे आमंत्रित: राज्यपाल रमेन डेका….

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अतिथि गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में आयोजित स्वागत समारोह में होंगे आमंत्रित: राज्यपाल रमेन डेका….

 रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकभवन में आयोजित होने वाले स्वागत समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 व्यक्तियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इन सभी ने खेल, शिक्षा, कला, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, कृषि, समाज एवं राष्ट्र सेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई, बिलासपुर की कबड्डी खिलाड़ी सुश्री संजू देवी, जिन्होंने ओलंपिक सहित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, समारोह में अतिथि होंगी।

इसी प्रकार बिलासपुर के पर्यावरण योद्धा श्री दूजराम भेंड़पाल और श्री श्रेयांश बुधिया, दुर्ग जिले के मूर्तिकार श्री जॉन मार्टिन नेलसन तथा पंथी नर्तक श्री राघेश्याम बारले को आमंत्रित किया गया है।

कोरबा जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की व्याख्याता सह अधीक्षिका श्रीमती श्रद्धा जायसवाल, आंगनबाड़ी केंद्र भाठापारा पोड़ीउपरोड़ा की कार्यकर्ता श्रीमती बबीता कंवर, कोरिया जिले की महिला उद्यमी सुश्री हीना बेगम तथा सोन हनी उत्पादक श्री रघुवीर सिंह जिनकी सराहना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में की थी, वे भी समारोह में शामिल होंगे।

सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत तिलसिवां की लक्ष्मी आजीविका समूह की अध्यक्ष श्रीमती अजय कुमारी सिंह एवं ग्राम पंचायत तेलगवां की कुबेर स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती देव कुमार को भी आमंत्रण दिया गया है।

शहीद राजकुमार केरकेट्टा की पत्नी लोयोला, राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेता कुमारी चांदनी, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शहीद श्री महेश राम पैकरा की पत्नी श्रीमती चंद्रकिरण, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी कुमारी देविका सिंह तथा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता छात्रा कुमारी निहारिका नाग भी अतिथि होंगी।

जांजगीर-चांपा जिले की अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी कुमारी शालू डहरिया, बेमेतरा जिले की पंडवानी गायिका श्रीमती शांति बाई, फसल उत्पादन, मछली पालन एवं पशुपालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री मोहित साहू और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री वामन टिकरिहा को आमंत्रित किया गया है।

महासमुंद जिले की बास्केटबॉल खिलाड़ी, स्वर्ण पदक विजेता सुश्री दिव्या रंगारी, राष्ट्रीय शौर्य एवं राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित कुमारी पूनम यादव, बीजापुर जिले की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी कुमारी रेणुका तेलस (5 बार राष्ट्रीय पदक विजेता), श्री राकेश कड़ती (8 बार राष्ट्रीय पदक विजेता), राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी ईशा कुडियम, तीरंदाज रोहित कोरसा, बस्तर (जगदलपुर) के पर्यावरण योद्धा श्री विधूशेखर झा तथा शहीद की पत्नी श्रीमती दयमती सेठिया भी समारोह की अतिथि होंगी।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के राष्ट्रीय स्तर के ओलंपिक खिलाड़ी मोनू गिर गोस्वामी, असाधारण शिक्षक एवं बहादुरी पुरस्कार विजेता परी सिंघई, उत्कृष्ट कार्य के लिए सरपंच श्यामवती, सक्ति जिले के शहीद श्री दीपक भारद्वाज (एस.आई.) के पिता श्री राधेलाल भारद्वाज, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले प्रधान पाठक शैल कुमार पाण्डेय, 69वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2025-26 में सहभागी कुमारी एडविना कांत, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के पैरा ओलंपिक तैराक श्री रूपेश कुमार चनापे (3 स्वर्ण सहित 18 पदक विजेता), ओडिसी शास्त्रीय नृत्यांगना कुमारी माधुरी पुरामे तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रथम किन्नर सरपंच सोनू सिंह उरांव भी आमंत्रित अतिथियों में शामिल हैं। लोकभवन के अवर सचिव श्री अनुभव शर्मा (मोबाइल: +91-98261-40500) को आमंत्रित अतिथियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

हिंसा नहीं, विकास ही भविष्य है: सुकमा के गोण्डा क्षेत्र में 29 भटके युवाओं ने चुना शांति और सम्मान का मार्ग – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

हिंसा नहीं, विकास ही भविष्य है: सुकमा के गोण्डा क्षेत्र में 29 भटके युवाओं ने चुना शांति और सम्मान का मार्ग – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। सुकमा जिले के गोण्डा क्षेत्र में सक्रिय रहे 29 भटके युवाओं ने हिंसा और भटकाव का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि उस भरोसे, सुरक्षा और स्थिरता का प्रमाण है जो अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लौट रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जहाँ कभी भय, दबाव और असुरक्षा का वातावरण था, वहाँ अब सुरक्षा शिविरों की सशक्त मौजूदगी, प्रशासन की सक्रियता और जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँच से हालात तेजी से बदल रहे हैं। सुकमा और उसके आसपास के इलाकों में विकास कार्य, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ आम लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार की स्पष्ट नीति है कि “जो हिंसा छोड़कर संविधान और विकास का रास्ता चुनेगा, उसके लिए सरकार सम्मानजनक जीवन, अवसर और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करेगी।” सरकार का उद्देश्य केवल हिंसा को समाप्त करना नहीं, बल्कि उन युवाओं को समाज की मुख्यधारा में लौटाकर उन्हें एक नई पहचान और नया जीवन देना है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 29 युवाओं का मुख्यधारा में लौटना यह साबित करता है कि अब छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में डर की जगह भरोसा और अंधेरे की जगह उम्मीद ने ले ली है। यह परिवर्तन केवल सुरक्षा अभियानों का परिणाम नहीं, बल्कि उस संवेदनशील शासन व्यवस्था का परिणाम है जो संवाद, विकास और पुनर्वास को प्राथमिकता देती है।

राज्य सरकार ने पुनर्वास, कौशल विकास, शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से यह सुनिश्चित किया है कि भटकाव छोड़ने वाले युवाओं को समाज में सम्मान, स्थिरता और आत्मनिर्भरता मिले। छत्तीसगढ़ आज स्पष्ट रूप से यह संदेश दे रहा है कि हिंसा नहीं, विकास ही भविष्य है।

जैतू साव मठ में मकर संक्रांति वार्षिक फल का किया गया वाचन

जैतू साव मठ में मकर संक्रांति वार्षिक फल का किया गया वाचन

रायपुर :- मकर संक्रांति के अवसर पर श्री दूधाधारी मठ, इनसे संबंधित श्री जैतू साव मठ एवं अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना की गई एवं मकर संक्रांति वार्षिक फल का वाचन किया गया। श्रद्धालु भक्तों ने श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित की। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री दूधाधारी मठ एवं जैतू साव मठ में परंपरागत रूप से सांध्य कालीन बेला में मकर संक्रांति समैया उत्सव आरती संपन्न होने के उपरांत मकर संक्रांति वार्षिक फल का वचन पुरोहितों के द्वारा किया गया। सभी राशियों से संबंधित तथा देश एवं राज्य की राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक पक्ष से संबंधित लाभ -हानि, उतार-चढ़ाव आदि समस्त बातों का सविस्तार वाचन किया गया। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि - मकर संक्रांति का पर्व प्रत्येक वर्ष सूर्य नारायण के उत्तरायण होने की उपलक्ष में श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य नारायण की भी विशेष पूजा अर्चना की जाती है। दान- पुण्य, भगवत पूजन, आराधना, पवित्र नदियों में स्नान आदि से पुण्य लाभ प्राप्त होता है। श्री दूधाधारी मठ एवं इससे संबंधित सभी स्थानों में परंपरागत रूप से मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाओं सहित बधाई दी। अजय तिवारी ने कहा कि - मकर संक्रांति के अवसर पर तील, गुड़ सहित अन्य पदार्थों के दान का अत्यधिक महत्व है लोगों को अपने सामर्थ के अनुसार दान करना चाहिए। इस अवसर पर विशेष रूप से महेंद्र अग्रवाल, रमेश यदु, चंद्रकांत यदु, दीपक पाठक, नागा जी महाराज, प्रणव वैष्णव, रामदेव दास, राम शिरोमणि दास, राम लोचन त्रिपाठी, रामप्रिय दास जी, नंदलाल फेकर, अशोक साहू, जनक राम साहू, राजा वैष्णव, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नगरीक गण सम्मिलित हुए।
कांग्रेस ने जारी की ब्लॉक अध्यक्षों की सूची, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट…

कांग्रेस ने जारी की ब्लॉक अध्यक्षों की सूची, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने लम्बी कवायद और मंथन के बाद छत्तीसगढ़ के 307 ब्लॉक के लिए अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।

देखें पूरी लिस्ट

CG – दिल दहला देने वाला हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 युवकों की जिंदा जलकर हुई मौत

CG – दिल दहला देने वाला हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 युवकों की जिंदा जलकर हुई मौत

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। बिलासपुर से तातापानी की ओर जा रहे युवकों की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक दोनों युवक बिलासपुर के तोरवा इलाके के रहने वाले थे। वे कल शाम को तातापानी में चल रहे महोत्सव में शामिल होने के लिए कार से रवाना हुए थे। लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर मोरगा चौकी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में खाई में गिर गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मोरगा पुलिस और बांगों थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि, वाहन में लगी आग के कारण दोनों युवकों का तुरंत बचाव संभव नहीं हो सका और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की पत्रकारवार्ता: दो साल में 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन, 804 करोड़ की राशि से 29 लाख श्रमिक हुए लाभान्वित…..

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की पत्रकारवार्ता: दो साल में 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन, 804 करोड़ की राशि से 29 लाख श्रमिक हुए लाभान्वित…..

 रायपुर: श्रम विभाग की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के संबंध में श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा आज प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि विभाग के अधीन मंडलों द्वारा विगत 02 वर्षो में 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया, जिसमें लगभग 9.4 लाख निर्माण श्रमिक, 1.39 लाख असंगठित श्रमिक एवं 98 हजार संगठित श्रमिक शामिल है।

विभाग के अधीन मंडलों द्वारा संचालित कुल 71 योजनाओं में विगत 02 वर्षों में 29,55,254 श्रमिकों को 804.77 करोड़ राशि से लाभान्वित किया गया है, जिसमें से 28,49,167 निर्माण श्रमिको को लगभग रूपये 653.75 करोड़, 91,595 असंगठित श्रमिकों लगभग रूपये 143.77 करोड़, एवं 14,592 संगठित श्रमिकों को रूपये 7.24 करोड़ रूपये से लाभांवित किया गया है। विभाग द्वारा श्रमिकों को देय हितलाभ केन्द्रीयकृत डी0बी0 टी0 के माध्यम से सीधे उनके खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि इज ऑफ डूईंग व्यवस्था के तहत कारखनों का निरीक्षण स्वचलित प्रणाली के द्वारा किया जा रहा है। विगत 02 वर्षों में प्रदेश के कारखानों का कारखाना अधिनियम अंतर्गत कुल 2218 निरीक्षण किये गये हैं। प्रावधानों के उल्लंघन पाये जाने पर कारखाना प्रबंधनों के विरूद्ध 666 अभियोजन माननीय श्रम न्यायालय में दायर किये गये हैं तथा कुल 05 करोड़ रूपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम अंतर्गत विगत 02 वर्षो में बीमित कामगारों की संख्या 4.60 लाख से बढ़कर 6.26 लाख हो गई है। रायपुर, कोरबा, रायगढ़ तथा भिलाई में 100 बिस्तर-युक्त चिकित्सालय संचालित है तथा शीघ्र ही बिलासपुर में चिकित्सालय प्रारंभ करने हेतु कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इसी प्रकार राज्य में 43 औषधालय संचालित है और 04 नवीन औषधालय खोले जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि विभाग द्वारा भारत सरकार के अनुशंसा एवं बिजनेस रिफार्मस के तहत निर्धारित सभी 17 रिफार्मस को राज्य के श्रमिकों तथा नियोजकों के हित में लागू किया जा चुका है। छोटे व्यापारियों को छूट प्रदाय करने हेतु छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम, 2017 सहपठित नियम, 2021 को 10 या 10 से अधिक श्रमिक नियोजन वाले संस्थानों पर लागू किया गया है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की नयी श्रेणी ‘‘नियत कालिक नियोजन कर्मकार’’ का प्रावधान किया गया है, जिन्हें नियमित कर्मचारियों के समान वेतन भत्ते एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त होगी। महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत रात्रिपाली में महिला कर्मकारों को सशर्त नियोजन का अधिकार दिया गया है। कारखाना लायसेंस की अवधि 10 से 15 वर्ष कर दी गई है।

मंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा 29 पुराने श्रम कानूनों के स्थान पर नये 04 श्रम संहिता लागू की गयी है, जिसके अंतर्गत राज्य में 04 नये नियम बनाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। नये कोड के परिणामस्वरूप श्रमिकों का हित संरक्षण बेहतर ढंग से किया जा सकेगा। प्रत्येक श्रमिक को नियुक्ति पत्र, महिला श्रमिकों को सभी प्रकार के नियोजनों में काम करने का अधिकार, श्रमिकों को बेहतर न्यूनतम वेतन, नियोक्ता द्वारा श्रमिकों का वर्ष में एक बार स्वास्थ्य परीक्षण करने, गिग एवं प्लेटफार्म वर्कर्स के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा हेतु ‘‘राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा मंडल’’ का गठन का प्रावधान इत्यादि लाभ सुनिश्चित होगा।

श्रम मंत्री द्वारा विभाग की आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी गयी कि छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम को 20 या 20 से अधिक श्रमिक नियोजित करने वाले दुकान एवं स्थापनाओं में लागू करने हेतु राज्य विधानसभा में पुनः विधेयक पारित कर, माननीय राष्ट्रपति महोदय की स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया है।

कर्मचारी राज्य बीमा सेवायें के अंतर्गत रायगढ़, कुम्हारी तथा बीरगांव औषधालय का उन्नयन कर इन्हे मॉडल औषधालय केे रूप में विकसित किया जायेगा। श्री देवांगन ने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पृथक योजना प्रारंभ की जावेगी। तथा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के संतानों को उच्च शिक्षा हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए नवीन योजना ’’अटल कैरियर निर्माण योजना’’ प्रारंभ की जावेगी।

शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना का विस्तार समस्त जिलों में श्रम अन्न केन्द्र स्थापित कर किया जाएगा।शिकायत निवारण एवं जन जागरूकता प्रणाली का सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से मैसेजिंग सुविधा, मोबाईल नंबर सत्यापन, एजेंटी को ए.आई. की सुविधा प्रारंभ की जायेगी, जिससे शिकायतों के निराकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी विभागीय पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को घर बैठे प्राप्त हो सके। अंत में मंत्री श्री देवांगन द्वारा सभी मीडिया कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर अपर श्रम आयुक्त एस एल जांगड़े, श्रीमती सविता मिश्रा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव श्री गिरीश रामटेके, प्रभारी संचालक ओद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा श्री मनीष श्रीवास्तव उपस्थित रहे.

ब्रेकिंग : बलौदाबाजार हिंसा मामले में एक और कार्रवाई, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष गिरफ्तार

ब्रेकिंग : बलौदाबाजार हिंसा मामले में एक और कार्रवाई, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष गिरफ्तार

 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर-एसपी कार्यालय में आगजनी मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने जोहार छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल को प्रोडक्शन वारंट में रायपुर जेल से गिरफ्तार किया और सीजेएम कोर्ट में पेश किया।

आरोपी अमित बघेल को बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना के संबंध में थाना सिटी कोतवाली में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 378/2024 के मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की विस्तृत जांच, तकनीकी विश्लेषण, फॉरेंसिक साक्ष्य के आधार पर अमित बघेल का प्रकरण में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य पाए गए है। जिसके बाद एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है। वहीं गिरफ्तारी के बाद अदालत से अमित बघेल का दो दिनों का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस रिमांड में घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

प्रकरण की जांच एवं विवेचना क्रम में फॉरेंसिक साक्ष्य एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर आगजनी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर, पुलिस द्वारा उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किया जा रहे हैं।

पूर्व में भी 11 जनवरी को उक्त मामले में संलिप्त छत्तीसगढ़ क्रांति सेना एवं जोहार पार्टी से अजय यादव एवं दिनेश कुमार वर्मा उर्फ मंडल को भी गिरफ्तार किया गया था। आगजनी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पहचान कर, गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

प्रकरण की विवेचना एवं जांच क्रम में पुलिस द्वारा अब तक लगभग 100 की संख्या में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जप्त किया गया है, जिनकी फोरेंसिक जांच करवाई भी अभी जारी है। आरोपी अमित बघेल को मिलाकर बलौदाबाजार में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी प्रकरण में अब तक कुल 199 आरोपियों को गिरफ्तारी की गई है।

मामले में बलौदा बाजार एसपी भावना गुप्ता ने मीडिया को बताया कि बलौदा बाजार हिंसा मामले में अब तक 13 एफआईआर दर्ज कर कुल 199 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों से लगभग 100 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जप्त किए गए हैं और उनकी फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है। मामला अभी अंडर ट्रायल है। जांच के दौरान जोहार पार्टी की भी संलिप्तता सामने आई है,जिस पर जोहार पार्टी प्रमुख अमित बघेल को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें दो दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही है।

बता दे 10 जून 2024 को हिंसक भी ने बलौदा बाजार के कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी थी। मामला सामने आने के बाद यहां के कलेक्टर– एसपी को हटा दिया गया था। वहीं भीड़ को उकसाने के मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 6 माह बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी।

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, सिर्फ शादी करना काफी नहीं, रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य, इन दंपतियों के लिए होगा प्रभावी

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, सिर्फ शादी करना काफी नहीं, रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य, इन दंपतियों के लिए होगा प्रभावी

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने राज्य में विवाहों के पंजीकरण को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश में अब सभी विवाहों का पंजीयन (Marriage Registration) अनिवार्य कर दिया गया है। विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक राजपत्र (Gazette) में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। यह नियम उन सभी दंपतियों पर प्रभावी होगा जिनका विवाह 29 जनवरी 2016 या उसके बाद संपन्न हुआ है।

महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ‘छत्तीसगढ़ आनंद विवाह पंजीयन नियम, 2016’ की शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अब विवाह का पंजीकरण कराना कानूनी रूप से जरूरी होगा।

राजपत्र के मुताबिक, विवाहों के सुचारू पंजीकरण के लिए उन अधिकारियों को अधिकृत किया गया है जो ‘छत्तीसगढ़ विवाह का अनिवार्य पंजीयन नियम, 2006’ के तहत पहले से कार्यरत हैं। सरकार के इस कदम के पीछे कई सामाजिक और कानूनी कारण हैं। अनिवार्य पंजीकरण से न केवल बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर लगाम लगेगी, बल्कि फर्जी विवाहों के मामलों में भी कमी आएगी। इसका सबसे बड़ा लाभ महिलाओं को मिलेगा, क्योंकि विवाह का आधिकारिक प्रमाण होने से उनके कानूनी अधिकारों को मजबूती मिलेगी। विवाह प्रमाणपत्र होने से भविष्य में संपत्ति विवाद, उत्तराधिकार, भरण-पोषण और वैवाहिक विवादों जैसे कानूनी मामलों में जटिलताएं कम होंगी।

यह दस्तावेज सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और पासपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण कागजात बनवाने में भी सहायक सिद्ध होगा।अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित प्रक्रिया और समय-सीमा के भीतर ही पंजीकरण कराना अनिवार्य है। ऐसे में प्रदेश के नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने विवाह का पंजीकरण जल्द से जल्द संबंधित अधिकृत कार्यालय में करा लें ताकि किसी भी कानूनी असुविधा से बचा जा सके।

Open School Exam 2026 : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की 10वीं–12वीं परीक्षा 2026 की समय-सारिणी जारी

Open School Exam 2026 : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की 10वीं–12वीं परीक्षा 2026 की समय-सारिणी जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर ने हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 की समय-सारिणी घोषित कर दी है। परीक्षाएं मार्च से अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। घोषित कार्यक्रम के अनुसार हायर सेकेंडरी परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होकर 8 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जबकि हाईस्कूल परीक्षा 17 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 7 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं का समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक निर्धारित किया गया है

परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा कक्ष में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 8.35 बजे तक किया जाएगा। प्रश्न पत्र 8.40 बजे वितरित किए जाएंगे और उत्तर लेखन का समय 8.45 बजे से 11.45 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थी अपनी विषयवार विस्तृत समय-सारिणी की जानकारी अपने नजदीकी अध्ययन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

ओपन स्कूल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। परीक्षा अवधि के दौरान यदि शासन द्वारा कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। आवश्यक होने पर परीक्षा तिथि या समय में बदलाव का अधिकार ओपन स्कूल के पास सुरक्षित रहेगा।

प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित केंद्राध्यक्षों द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार 8 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से संपन्न कराई जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को दी जाएगी। हाईस्कूल की सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षा और हायर सेकेंडरी की सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

Breaking : छग में नक्सलियों को बड़ा झटका, 29 कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

Breaking : छग में नक्सलियों को बड़ा झटका, 29 कैडरों ने किया आत्मसमर्पण

 सुकमा।  सुकमा जिले के गोगुंडा क्षेत्र में सक्रिय माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। दरभा डिवीजन के अंतर्गत केरलापाल एरिया कमेटी से जुड़े 29 माओवादी कैडरों ने मंगलवार 14 जनवरी 2026 आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

एसपी कार्यालय में किया आत्मसमर्पण

सभी माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सुकमा में आत्मसमर्पण किया। यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ शासन की पूना मार्गेम आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत हुआ। इस दौरान एसपी किरण चव्हाण (IPS), 74वीं वाहिनी सीआरपीएफ के कमांडेंट हिमांशु पाण्डे, एएसपी रोहित शाह और डीएसपी मनीष रात्रे मौजूद रहे।

सुरक्षा कैंप बनने से बदली तस्वीर

गोगुंडा क्षेत्र में नए सुरक्षा कैंप की स्थापना के बाद से लगातार नक्सल विरोधी अभियान और सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे थे। सुरक्षा बलों के दबाव के चलते माओवादी गतिविधियाँ सीमित होती चली गईं। इससे कैडरों का संगठन से मोहभंग हुआ और उन्होंने हथियार छोड़ने का निर्णय लिया।

अब नक्सल मुक्त होने की ओर केरलापाल क्षेत्र

कभी दुर्गम जंगलों और पहाड़ियों के कारण गोगुंडा क्षेत्र माओवादियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता था, लेकिन सुरक्षा बलों की रणनीति से यह ठिकाना पूरी तरह कमजोर हो चुका है। अब केरलापाल एरिया कमेटी नक्सल मुक्त होने के अंतिम चरण में पहुंच गई है।

ग्रामीणों तक पहुंच रहीं विकास योजनाएं

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के बाद अब शासन की विकास और कल्याणकारी योजनाएं दूरस्थ गांवों तक पहुंच रही हैं। इससे ग्रामीणों का भरोसा प्रशासन और पुलिस पर बढ़ा है।

आत्मसमर्पण करने वालों को मिलेगा लाभ

आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति 2025 के तहत ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि वे सामान्य और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

एसपी की अपील

इस मौके पर एसपी किरण चव्हाण ने शेष माओवादियों से अपील करते हुए कहा कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर पूना मार्गेम अभियान से जुड़ें और शांति व विकास की राह अपनाएं।

सुरक्षा बलों की अहम भूमिका

इस पूरे आत्मसमर्पण अभियान में जिला पुलिस, सीआरपीएफ 74वीं वाहिनी और कोबरा 201 वाहिनी की भूमिका सराहनीय रही।

रणनीतिक संचार और एआई से जनसंपर्क को मिलेगा नया आयाम : जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के लिए दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला का आयोजन….

रणनीतिक संचार और एआई से जनसंपर्क को मिलेगा नया आयाम : जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के लिए दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला का आयोजन….

 रायपुर: बदलते मीडिया परिदृश्य में प्रभावी, विश्वसनीय और समयबद्ध संचार आज जनसंपर्क की सबसे बड़ी चुनौती है। इसी दृष्टि से आयोजित जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय कौशल संवर्धन कार्यशाला के दूसरे दिन आज रणनीतिक संचार, प्रशासनिक भूमिका और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यावहारिक उपयोग पर व्यापक एवं गहन मंथन किया गया। कार्यशाला में अधिकारियों ने प्रशिक्षण देने आए विशेषज्ञों से सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया। जनसंपर्क विभाग के सभी जिला कार्यालयों में पदस्थ तथा संचालनालय के अधिकारी कार्यशाला में शामिल हुए।

कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा ने जनसंपर्क अधिकारियों के मीडिया से प्रगाढ़ संबंध स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी और समयानुकूल बताते हुए उम्मीद जताई कि यह व्यावहारिक प्रशिक्षण सभी अधिकारियों की पेशेवर दक्षता बढ़ाएगा। वे आधुनिक तकनीकों और टूल्स के साथ जनसंपर्क के दायित्वों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने विभाग के अधिकारियों की दक्षता बढ़ाने इस तरह का प्रशिक्षण नियमित रूप से आयोजित करने का सुझाव दिया।

कार्यशाला के दूसरे दिन आज पहले सत्र में ‘आज की जनधारा’ समाचार पत्र के संपादक तथा जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अपर संचालक श्री सुभाष मिश्रा ने रेस (RACE) फार्मूला के माध्यम से जनसंपर्क में उभरते रुझानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शोध (Research), कार्य (Action), संचार (Communication) एवं मूल्यांकन (Evaluation) के जरिए प्रभावी जनसंपर्क के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि प्रभावी जनसंपर्क केवल सूचना प्रसारण नहीं, बल्कि शोध आधारित योजना, सुविचारित कार्यान्वयन, स्पष्ट संवाद और निरंतर मूल्यांकन की प्रक्रिया है। उन्होंने कई उदाहरण देकर बताया कि इस मॉडल को अपनाकर जनसंपर्क को अधिक परिणामोन्मुख बनाया जा सकता है।

दूसरे सत्र में ‘जनसंपर्क की चुनौतियाँ’ विषय पर ‘समाचार पच्चीसा’ के संपादक तथा छत्तीसगढ़ साहित्य परिषद के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा ने मीडिया की बदलती कार्यशैली, डिजिटल माध्यमों की बढ़ती भूमिका, फेक न्यूज तथा त्वरित एवं तथ्यपरक प्रतिक्रिया की चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अधिकारियों को मीडिया संस्थानों की अपेक्षाओं को समझते हुए विश्वसनीय और संतुलित जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए। आज के तीसरे सत्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी तथा लेखक श्री सुशील त्रिवेदी ने जनसंपर्क अधिकारी के गुणों एवं प्रशासन में उनकी भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी शासन और जनता के बीच विश्वास की कड़ी होते हैं। उनकी भूमिका केवल सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनभावनाओं को समझकर उसे प्रशासन तक पहुँचाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

अंतिम सत्र में वरिष्ठ पत्रकार श्री जोसेफ जॉन ने जनसंपर्क विभाग के कार्यों में एआई के प्रभावी उपयोग की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एआई टूल्स से अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए स्पष्ट प्राम्प्ट देने की तकनीक, प्रॉम्प्ट्स के विभिन्न प्रकार—जीरो शॉट से लेकर चेन-ऑफ-थॉट तक, बेसिक प्रॉम्प्ट से कॉन्टेक्स्ट इंजीनियरिंग, एआई हैलुसिनेशन (गलत आउटपुट) की पहचान तथा ह्यूमैन-इन-द-लूप (Human-in-the-Loop) की अनिवार्यता पर चर्चा की। उन्होंने कुछ एआई टूल्स के व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के साथ ही इनके माध्यम से त्वरित अनुसंधान, कंटेंट रीपरपजिंग, तथ्य-जांच, विचार-मंथन तथा जनसंपर्क विभाग के रोजाना के कार्यों को सरल, तेज तथा अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों का अभ्यास भी कराया। कार्यशाला में अपर संचालक श्री जवाहरलाल दरियो, श्री उमेश मिश्रा, श्री संजीव तिवारी, श्री आलोक देव, श्रीमती हर्षा पौराणिक एवं श्री संतोष मौर्य सहित संचालनालय एवं जिलों में पदस्थ अधिकारी मौजूद थे।

रायपुर को मेट्रो सिटी के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर को मेट्रो सिटी के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर: रायपुर शहर के विकास में धन की कोई कमी आड़े नहीं आएगी। राज्य सरकार जनादेश और जनभावना के अनुरूप रायपुर को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की आधुनिक और सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगरीय निकायों को अधोसंरचना विकास के लिए पूर्व की तुलना में ढाई गुना अधिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे राजधानी क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध विकास कार्य संभव हो सके।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण रायपुर में यातायात, आवास, जल आपूर्ति और सार्वजनिक सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों स्तरों पर ठोस और व्यावहारिक योजना बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि शहर की जरूरतों को आने वाले दशकों तक पूरा किया जा सके।

मुख्यमंत्री  साय ने स्पष्ट किया कि रायपुर का समग्र विकास तभी संभव है जब नगर निगम, रेलवे और लोक निर्माण विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बताए गए जमीनी मुद्दों और आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ कार्ययोजनाओं में शामिल किया जाए।

कनेक्टिविटी,शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार, सड़क, पेयजल, बिजली और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस

बैठक में शहर के ड्रेनेज सिस्टम की स्थिति, प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिक्रमण, निगम द्वारा निर्मित व्यवसायिक परिसरों में खाली दुकानों के पुनः विक्रय, स्वास्थ्य अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा मेकाहारा मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं के उन्नयन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके साथ ही सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, पेयजल आपूर्ति, जल शोधन संयंत्रों, सीवरेज नेटवर्क, खेल मैदानों के संरक्षण तथा झुग्गी-झोपड़ी पुनर्विकास योजनाओं की प्रगति की भी गहन समीक्षा की गई, ताकि शहरी जीवन की गुणवत्ता में वास्तविक सुधार लाया जा सके।

मुख्यमंत्री श्री साय ने भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अंडरग्राउंड विद्युत लाइनें, नए सड़क मार्ग, फ्लाईओवर, सार्वजनिक भवनों तथा स्टेडियमों के निर्माण जैसे प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स के सम्बन्ध में भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र मुख्य सचिव कार्यालय को भेजे जाएँ और बुनियादी अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि रायपुर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक-अनुकूल राजधानी के रूप में विकसित किया जा सके।

बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त श्री ओ.पी. चौधरी एवं कौशल उन्नयन मंत्री श्री खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी सहित श्री पुरंदर मिश्रा, श्री राजेश मूणत, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री इंद्र कुमार साहू, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह तथा वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 : गंगा आरती रहेगी मुख्य आकर्षण, भव्य आयोजन को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 : गंगा आरती रहेगी मुख्य आकर्षण, भव्य आयोजन को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

 गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 का आयोजन इस वर्ष प्रदेश स्तरीय और भव्य रूप में किया जाएगा। यह बात कलेक्टर बी.एस. उइके ने राजिम विश्राम गृह में आयोजित जिला अधिकारियों की समय-सीमा बैठक में कही। बैठक में उन्होंने मेला की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध और समन्वित कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर उइके ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला गरियाबंद जिले की पहचान है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत, कलाकार और दर्शनार्थी पहुंचते हैं। ऐसे में सभी विभागों को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा, ताकि मेला सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्विघ्न संपन्न हो सके।

उन्होंने मेला स्थल पर मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। प्रवेश मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई, अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था और चिकित्सा शिविरों की स्थापना समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने पुलिस विभाग को भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, कंट्रोल रूम संचालन और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, मोबाइल मेडिकल यूनिट और प्राथमिक उपचार केंद्र उपलब्ध कराने तथा नगरीय निकाय को मेला परिसर और नगर क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर उइके ने बताया कि मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही दुकानें, विभागीय स्टॉल, मीना बाजार और फूड जोन की व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़े स्तर पर पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे। मेला से संबंधित सभी टेंडर प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, एसडीएम राजिम विशाल महाराणा, एसडीएम गरियाबंद हितेश्वरी बाघे, डीएसपी निशा सिन्हा, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. बर्मन, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता रामेश्वर सिंह, पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता विप्लव घृतलहरे, कृषि विभाग के उपसंचालक चंदन राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने गंगा आरती स्थल से मेला स्थल तक नदी किनारे कनेक्टिंग रोड, सजावट, लाइटिंग, शौचालय, हाईमास्ट लाइट, कंट्रोल रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल पाइपलाइन, बस स्टैंड से नए मेला स्थल तक श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए बस सुविधा, नए और पुराने मेला स्थल में दाल-भात केंद्र, दुकानों की व्यवस्था, साधुओं के लिए कुटिया निर्माण, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था, कचरा निष्पादन, डस्टबिन की उपलब्धता तथा मंदिरों और धार्मिक स्थलों की रंग-रोगन एवं साफ-सफाई के निर्देश दिए।

बैठक के पश्चात कलेक्टर उइके ने अधिकारियों के साथ नए एवं पुराने मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, वीआईपी पार्किंग, सामान्य पार्किंग, मीना बाजार, फूड जोन, कंट्रोल रूम, आम नागरिकों के आवागमन मार्ग, हेलीपैड स्थल, राजीव लोचन मंदिर, संत समागम स्थल और गंगा आरती स्थल का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश भर से बड़ी संख्या में साधु-संतों के आने की संभावना है। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए प्रशासन पहले से पुख्ता तैयारी करे। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डे ने जानकारी दी कि इस वर्ष मेले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत लगभग 140 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।

CG : अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर सहित 4 को हाईकोर्ट से मिली जमानत, हाईकोर्ट ने इन मामलों में दी राहत

CG : अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर सहित 4 को हाईकोर्ट से मिली जमानत, हाईकोर्ट ने इन मामलों में दी राहत

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कस्टम मिलिंग मामले में अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को जमानत दे दी है। कस्टम मिलिंग मामले में जांच के दौरान ईओडब्ल्यू ने अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया था। कोर्ट में चालान पेश होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। खास बात यह है कि हाईकोर्ट की बेंच ने जांच एजेंसियों के दावों पर कड़ी टिप्पणी की है। इसमें साफ कहा गया है कि आरोपियों के अपराध में सहभागिता के साक्ष्य जांच एजेंसी पेश नहीं कर सकी है। इसके अलावा किसी मिलर द्वारा जबरन वसूली की शिकायत नहीं की गई है। इन बातों को जमानत का आधार माना गया है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार, फरवरी 2025 में रोशन चंद्राकर और मनोज सोनी के खिलाफ पहला चालान पेश किया गया था। जांच एजेंसी का दावा है कि कस्टम मिलिंग के नाम पर राइस मिलरों से 20 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अवैध राशि वसूली जाती थी। आरोप है कि भुगतान नहीं करने पर माकफैंड के जिला विपणन अधिकारियों के जरिए बिल रोक दिए जाते थे, जिससे दबाव बनाकर वसूली की जाती थी।

जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की बेंच ने कहा कि आर्थिक अपराध होने मात्र से जमानत स्वतः अस्वीकार नहीं की जा सकती। आवेदक की किसी भी शासकीय निर्णय में किसी प्रकार की सहभागिता के कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए हैं- ना कोई नोटशीट, ना कोई दस्तावेज, ना कहीं हस्ताक्षर वाले कोई भी दस्तावेज। इन सब कारणों से न्यायालय ने माना कि आवेदक को आगे हिरासत में रखना आवश्यक नहीं है और जमानत योग्य मामला बनता है।

बयान एक जैसे- हाईकोर्ट की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि चावल मिलरों के 47 बयान एक जैसे (कॉपी-पेस्ट) पाए गए;

ये यांत्रिक व अविश्वसनीय हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि सह-आरोपियों के बयान अकेले आधार नहीं बन सकते; सुप्रीम कोर्ट के इस स्पष्ट कानून का जिक्र किया गया। साथ ही सह-आरोपी जिन पर सीधे आरोप हैं, गिरफ्तार नहीं किए गए।

पूरक चालान पर सवाल-हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले में बिना कोर्ट की अनुमति सप्लीमेंट्री चाजर्शीट दाखिल की गई; इससे आवेदक की स्वतंत्रता प्रभावित नहीं की जा सकती। साथ ही वैध अभियोजन स्वीकृति के बिना ट्रायल शुरू ही नहीं हो सकता। जमानत पर सहमति देते हुए बेंच ने कहा कि सह-आरोपी रोशन चंद्राकर व मनोज सोनी को जमानत मिल चुकी है। इसी तरह आरोप मुख्यतः दस्तावेजी / डिजिटल साक्ष्य पर आधारित, जो पहले से एजेंसी के कब्जे में हैं जांच एजेंसी के फरार होने, सबूत से छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित करने की आशंका पर हाईकोर्ट ने कहा कि इसका कोई ठोस खतरा नहीं।

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नए अध्यक्ष बने मोहन तिवारी, जानिए उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, दो सहसचिव पद पर कौन – कौन विजेता

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नए अध्यक्ष बने मोहन तिवारी, जानिए उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, दो सहसचिव पद पर कौन – कौन विजेता

 रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी ने जीत हासिल की, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दिलीप साहू और महासचिव पद पर गौरव शर्मा विजयी रहे। इसके अलावा चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश यादव, जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए भूपेश जांगड़े और निवेदिता साहू विजयी हुईं।

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव के परिणाम:-

अध्यक्ष : मोहन तिवारी – 268 मतों से विजयी

महासचिव : गौरव शर्मा – 194 मतों से विजयी

उपाध्यक्ष : दिलीप साहू – 123 मतों से विजयी

कोषाध्यक्ष : दिनेश यादव – 199 मतों से विजयी

संयुक्त सचिव : भूपेश जांगड़े – 149 मतों से और निवेदिता साहू – 154 मतों से विजयी

787 पत्रकारों ने किया मतदान – इस बार कुल 787 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम आने के बाद पत्रकारों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। विजेताओं का बाजे-गाजे और पटाखे फोड़कर स्वागत किया जा रहा हl

अखिल भारतीय फुटबॉल चैम्पियनशिप खरोरा के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, विधायक अनुज शर्मा के कार्यों की सराहना कर क्षेत्र को दी विकास कार्यों की सौगात

अखिल भारतीय फुटबॉल चैम्पियनशिप खरोरा के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, विधायक अनुज शर्मा के कार्यों की सराहना कर क्षेत्र को दी विकास कार्यों की सौगात

 रायपुर। आज धरसींवा विधानसभा के खरोरा नगर पंचायत में खरोरा नगर के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए JSF क्लब द्वारा आयोजित ‘अखिल भारतीय फुटबॉल चैम्पियनशिप’ का समापन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। साथ में मंत्री टंकराम वर्मा भी शामिल रहे| विधायक अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्री का स्वागत किया| चैंपियनशिप में देश भर की 16 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया | जिसमें फाइनल मुकालबा नारायणपुर (छ.ग) और केरला के बीच खेला गया जिसमें नारायणपुर की टीम ने बाजी मारी| मुख्यमंत्री ने विजेता और उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया

इस दौरान उन्होंने खेल भावना को प्रोत्साहित करते हुए न केवल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि स्थानीय विधायक अनुज शर्मा के सक्रिय नेतृत्व और क्षेत्र के विकास के प्रति उनके समर्पण की जमकर प्रशंसा की।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल हमें अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं। खरोरा जैसे उभरते शहरों में इस स्तर का आयोजन यह दर्शाता है कि हमारे प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें।आपके विधायक ने अल्प समय में ही क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाया है। उन्होंने कहा, “अनुज जी केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की प्रगति के सारथी हैं। खेल और युवाओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि आज खरोरा में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सका है। विधायक अनुज शर्मा द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई विभिन्न मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ने मंच से कई बड़ी घोषणाएं की जिसमें गौरव पथ निर्माण (अटल चौक से दीनदयाल चौक तक), बाईपास रोड निर्माण (नायकताड़ से केशला तक) और समोदा बैराज परियोजना को जल्द पूरा करना शामिल रहा| उन्होंने विश्वास दिलाया कि खरोरा नगर में अधोसंरचना, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

समारोह में विधायक अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह आगमन हमारे खिलाड़ियों और नगरवासियों के लिए गौरव का विषय है। उनके मार्गदर्शन और खेल प्रेम की वजह से ही हम खरोरा में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करने में सफल रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री जी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने अपने व्यस्त समय से कुछ पल हमारे अंचल की प्रतिभाओं के लिए निकाले। आपके सहयोग से खरोरा को एक आदर्श नगर बनाने का संकल्प अब और भी तेजी से पूरा होगा।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, लखन लाल धीवर, नवीन अग्रवाल, श्याम नारंग, राजीव अग्रवाल, बेदराम मनहरे ,टिकेश्वर मनहरे ,सुनीता अनील सोनी, सोना वर्मा, गोविंद साहू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

महादेव सट्टा कांड में ईडी का बड़ा शिकंजा, 21.45 करोड़ की संपत्तियां अटैच

महादेव सट्टा कांड में ईडी का बड़ा शिकंजा, 21.45 करोड़ की संपत्तियां अटैच

 रायपुर। महादेव ऑनलाइन बुक (MOB) से जुड़े अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। ईडी रायपुर जोनल ऑफिस ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत 10 जनवरी 2026 को एक प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (PAO) जारी करते हुए मामले से जुड़े प्रमुख आरोपियों की करोड़ों की संपत्तियों को अटैच किया है।

ईडी द्वारा जारी आदेश के अनुसार रवि उप्पल, रजत कुमार सिंह, सौरभ आहूजा, विशाल रमानी, विनय कुमार, हनी सिंह, लकी गोयल और राजा गुप्ता की कुल लगभग 21.45 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।

अटैच की गई संपत्तियों में 98.55 लाख रुपये की चल संपत्ति के साथ-साथ भारत और दुबई में स्थित 27 अचल संपत्तियां शामिल हैं। इन अचल संपत्तियों में आवासीय मकान, व्यावसायिक दुकानें, कृषि भूमि और लग्जरी अपार्टमेंट शामिल हैं, जिनका कुल अनुमानित मूल्य लगभग 20.46 करोड़ रुपये बताया गया है।

ईडी के अनुसार अब तक इस मामले में करीब 2,621 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां जब्त, फ्रीज या अटैच की जा चुकी हैं। यह कार्रवाई देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटालों में से एक माने जा रहे महादेव ऑनलाइन बुक केस में जांच एजेंसियों की लगातार सख्ती को दर्शाती है।

महादेव सट्टा कांड में लगातार हो रही कुर्की से यह साफ संकेत मिल रहा है कि अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े लोगों की संपत्तियों पर आने वाले समय में और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

 
बस्तर अंचल से सतत संवाद, विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से मजबूत होगा जनविश्वास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बस्तर अंचल से सतत संवाद, विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से मजबूत होगा जनविश्वास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के विकास में लंबे समय से सबसे बड़ी बाधा रहे नक्सलवाद का अंत अब निर्णायक चरण में पहुँच चुका है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के सशक्त नेतृत्व तथा सुरक्षाबलों के अदम्य साहस के कारण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाल हो रही है। यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि नक्सलवाद की हिंसक विचारधारा फिर कभी सिर न उठा सके और इसके लिए बस्तर अंचल से सतत संवाद, विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर अंचल के समग्र विकास पर केंद्रित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का स्पष्ट लक्ष्य बस्तर का सर्वांगीण और संतुलित विकास सुनिश्चित करना है। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ बस्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आगामी तीन वर्षों के लिए बस्तर के विकास का एक व्यापक एक्शन प्लान तैयार कर मिशन मोड में उसका क्रियान्वयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा सचिवों को बस्तर क्षेत्र का दौरा कर योजनाओं की जमीनी प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सलवाद की समाप्ति के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल, बिजली और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं का तीव्र गति से विस्तार अत्यंत आवश्यक है, ताकि दूरस्थ से दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुँचे और शासन-प्रशासन पर लोगों का भरोसा सुदृढ़ हो। बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों में स्वस्फूर्त जनभागीदारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर के लोग शांति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बैठक में पेयजल, विद्युतीकरण और मोबाइल कनेक्टिविटी की गहन समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी समाधान के लिए सतही जल स्रोतों से आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने, शेष गांवों के शीघ्र विद्युतीकरण तथा दूरस्थ इलाकों में मोबाइल टावरों की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार कार्ड निर्माण, बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। पर्यटन विकास पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने होम-स्टे को प्रोत्साहन देने, स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत चिन्हित स्थलों के विकास, बस्तर टूरिज्म कॉरिडोर के निर्माण तथा युवाओं को पर्यटन आधारित आजीविका से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आईआईटीटीएम ग्वालियर से प्रशिक्षित बस्तर के 32 स्थानीय गाइडों को प्रशिक्षण दिए जाने के पहल की विशेष रूप से सराहना की।

बैठक में वनधन केंद्रों के माध्यम से लघु वनोपज के संग्रहण एवं प्रसंस्करण, शिक्षा के क्षेत्र में भवन विहीन विद्यालयों के लिए शीघ्र राशि स्वीकृति, नवोदय एवं पीएमश्री स्कूलों का विस्तार, स्वास्थ्य अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण, मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, पीएम-अभीम योजना, बाइक एम्बुलेंस सेवा, सिंचाई परियोजनाएँ, आंगनबाड़ी एवं बालवाड़ी संचालन, ग्रामीण बस योजना तथा रोजगार और आजीविका से जुड़े विभिन्न कार्ययोजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी संबंधित विभागों को विशेष केंद्रीय सहायता के लिए आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र मुख्य सचिव कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए, ताकि बस्तर के समग्र, संतुलित और टिकाऊ विकास को नई गति मिल सके।

बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री मुकेश बंसल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस., समस्त विभागीय सचिव तथा वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।