BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG CRIME : अंधविश्वास की भेंट चढ़ा दादा, पोते ने ब्लेड से गला रेतकर कर दी हत्या, गिरफ्तार

CG CRIME : अंधविश्वास की भेंट चढ़ा दादा, पोते ने ब्लेड से गला रेतकर कर दी हत्या, गिरफ्तार

 कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक युवक ने अपने ही दादा की ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी कने सिंग कांगे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी का कहना है कि वह 6 वर्ष से निःसंतान है और इसके लिए वह अपने दादा को जिम्मेदार मानता है, जिसने उसे जादू-टोना कर दिया है। इस अंधविश्वास के कारण उसने अपने दादा की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को भानुप्रतापपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसडीओपी शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों में आक्रोश है और वे आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच, पुलिस ने आरोपी के परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की है और आगे की जांच की जा रही है।

कांग्रेस के आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम का कोई उद्देश्य नहीं हैं:पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर

कांग्रेस के आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम का कोई उद्देश्य नहीं हैं:पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर

 रायपुर – कांग्रेस पार्टी के द्वारा आज पुरे प्रदेश भर में आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजम किया। जिसे लेकर पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर हमला बोलै हैं। कांग्रेस को व्यक्ति विशेष की पार्टी करार देते हुए कहा कि यह प्रदर्शन केवल एक परिवार के लिए किया जा रहा है,जनता के मुद्दों से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है।कांग्रेस का प्रदर्शन किस उद्देश्य से किया जा रहा है यह आर्थिक नाकेबंदी आखिर किसके लिए है उन्होंने कहा कि जब विधायक देवेंद्र यादव और कवासी लखमा जेल में थे, तब कोई आंदोलन नहीं हुआ,लेकिन अब एक व्यक्ति विशेष के लिए पूरी पार्टी सड़कों पर उतर आई है। इससे साफ है कि कांग्रेस पूरी तरह से एक परिवार पर केंद्रित हो गई है।

 
BREAKING : चैतन्य बघेल को कोर्ट में किया गया पेश, अब फिर 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया जेल

BREAKING : चैतन्य बघेल को कोर्ट में किया गया पेश, अब फिर 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया जेल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में चैतन्य बघेल को ईडी की पांच दिन की रिमांड खत्म हो रही है। रिमांड होने के बाद ईडी की टीम ने मंगलवार को रायपुर स्थित ईडी की विशेष अदालत में पेश किया। जहां चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

ईडी ने चैतन्य बघेल को शराब घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था।  इस दौरान चैतन्य से शराब घोटाले से जुड़े लेन-देन, संपर्कों और कथित भूमिका को लेकर पूछताछ की गई। विशेष अदालत में चैतन्य को पेश करते हुए ईडी ने आगे की पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड की मांग की थी, जिसपर कोर्ट ने रिमांड बढ़ा दिया है, अब चैतन्य 14 दिन न्यायिक रिमांड में जेल में रहेंगे। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी को घोटाले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर और पूछताछ जरूरी है।

24 जुलाई से बस्तर दशहरा का आगाज : जानिए कब-कब होंगे प्रमुख धार्मिक आयोजन

24 जुलाई से बस्तर दशहरा का आगाज : जानिए कब-कब होंगे प्रमुख धार्मिक आयोजन

 जगदलपुर. विश्व प्रसिद्ध बस्तर का दशहरा पर्व (Bastar Dussehra) इस साल 24 जुलाई से प्रारंभ होकर 7 अक्टूबर तक चलेगा। यह अनूठा पर्व श्रद्धा, परंपरा और आदिवासी संस्कृति का अद्भुत संगम है, जिसे देखने देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग बस्तर पहुंचते हैं।(Bastar Dussehra) दशहरा की शुरुआत 24 जुलाई को पाट जात्रा पूजा विधान से होगी, जिसमें एक पवित्र लकड़ी को लाकर दंतेश्वरी मंदिर परिसर में पूजा जाता है। इसे टुरलू खोटला कहा जाता है, जिससे रथ निर्माण के लिए औजार बनाए जाते हैं। इस परंपरा के बाद रथ निर्माण की प्रक्रिया शुरू होती है, जिसके लिए लकड़ियां जंगल से लाने का काम शुरू जाता है।

रियासत काल से चली आ रही परंपरा : प्रधान पुजारी

दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि यह परंपरा रियासत काल से चली आ रही है और आज भी पूरी श्रद्धा और रीति-रिवाजों के साथ मनाई जाती है। यह भी मान्यता है कि पुरुषोत्तम देव जब जगन्नाथ पुरी से रथपति की उपाधि लेकर बस्तर पहुंचे थे, तभी से इस परंपरा की शुरुआत हुई।

Bastar Dussehra के प्रमुख धार्मिक आयोजन

  • 29 अगस्त – बेल जात्रा विधान
  • 5 सितंबर – डेरी गढ़ाई पूना विधान
  • 21 सितंबर – काछनगादी पूजा
  • 22 सितंबर – कलश स्थापना पूजा
  • 23 सितंबर – जोगी बिठाई पूना
  • 24 सितंबर – नवरात्र पूजा विधान
  • 29 सितंबर – फूल रथ परिक्रमा
  • 30 सितंबर – निशा जात्रा पूना विधान
  • 1 अक्टूबर – जोगी उठाई एवं मावली परघाव पूजा विधान
  • 2 अक्टूबर – भीतर रैनी पूजा विधान
  • 3 अक्टूबर – बाहर रैनी पूजा विधान
  • 5 अक्टूबर – काछन जात्रा पूजा विधान एवं मुरिया दरबार
  • 6 अक्टूबर– कुटुंब जात्रा पूजा विधान
  • 7 अक्टूबर – डोली की विदाई के साथ दशहरा का समापन
 
 
कांग्रेस के मंडल और सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन के लिए प्रभारियों की नियुक्ति, PCC चीफ बैज ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…!!

कांग्रेस के मंडल और सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन के लिए प्रभारियों की नियुक्ति, PCC चीफ बैज ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…!!

 रायपुर. कांग्रेस के मंडल और सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन के लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रभारियों की नियुक्त की है. तीन महीने में नए और रिक्त पदों में नियुक्ति की जाएगी. इसका निर्देश राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक में दिए थे.

देखें लिस्ट –

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी नवलीन को बधाई – कहा, छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभा को मिलेगा हरसंभव सहयोग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी नवलीन को बधाई – कहा, छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभा को मिलेगा हरसंभव सहयोग

 राज्य सरकार प्रतिबद्ध है प्रदेश के हर खिलाड़ी को अवसर, संसाधन और मंच देने के लिए : मुख्यमंत्री

महासमुंद की नवलीन कौर ने तीरंदाजी में नेशनल गेम्स में बनाया स्थान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता था गोल्ड मेडल

रायपुर, 22 जुलाई 2025/ खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के हर खिलाड़ी को उसकी मेहनत, लगन और क्षमता के अनुरूप अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने महासमुंद जिले की नवोदित तीरंदाज नवलीन कौर को आगामी राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी में स्थान बनाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवलीन जैसी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव हैं और सरकार उन्हें खेल के हर स्तर पर निखारने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

जन्म से ही स्वास्थ्यगत चुनौतियों से जूझने वाली नवलीन ने इसे अपनी कमज़ोरी नहीं, बल्कि ताकत में बदल दिया और खेल को अपना जीवन-मार्ग चुना। उन्होंने फरवरी 2025 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि इच्छाशक्ति और मेहनत के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

महासमुंद जिले के बागबाहरा की निवासी नवलीन कौर, श्री अरविंद एवं श्रीमती रंजीत कौर छाबड़ा की सुपुत्री हैं। उनका जन्म गर्भावस्था के सातवें महीने में हुआ था, जिससे प्रारंभिक वर्षों में स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियाँ रहीं। आस-पड़ोस, रिश्तेदार और परिचित हमेशा उनकी तबीयत के बारे में पूछते रहते थे, जिससे वह कभी-कभी उदास हो जाती थीं। लेकिन नवलीन ने इस जिज्ञासा को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और खुद को एक नई दिशा में ढाल दिया।

वर्ष 2018 में नवलीन ने बागबाहरा से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित बिहाझर बालाश्रम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्रारंभ किया। वे महासमुंद जिले की पहली महिला तीरंदाज बनीं। स्कूली शिक्षा के दौरान उन्होंने दो बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए और एक बार राष्ट्रीय स्तर की स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में चौथा स्थान अर्जित किया। वर्ष 2023 में उन्होंने गुजरात में आयोजित एफजीएफआई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और राज्य स्तरीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

नवलीन का लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतना है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में कंपाउंड बो से खेला जाता है, जिसके लिए उनके परिजनों ने उन्हें एक नया आधुनिक कंपाउंड धनुष प्रदान किया है। उन्होंने सिटी ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता में कंपाउंड राउंड बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर इसकी शानदार शुरुआत की है। वर्तमान में नवलीन कोच श्री एवन साहू एवं खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे से तीरंदाजी के गुर सीख रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि क्रिकेट की लोकप्रियता के इस दौर में कोई खिलाड़ी यदि तीरंदाजी जैसे विशिष्ट खेल में कड़ी मेहनत करके प्रदेश और देश के लिए मेडल लाने की दिशा में काम कर रहा है, तो यह न केवल सराहनीय है बल्कि प्रेरणास्पद भी। नवलीन जैसी प्रतिभाएं छत्तीसगढ़ के युवाओं को यह संदेश देती हैं कि प्रतिबद्धता, अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

पूरी प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहे कार्य- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

पूरी प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहे कार्य- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

 रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के नगर पंचायत लैलूंगा में 2 करोड़ 72 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने जयदयाल सिंघानिया फाउंडेशन के सहयोग से नवनिर्मित सेठ जयदयाल कन्या प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया, साथ ही स्कूल परिसर में सेठ जयदयाल सिंघानिया की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्कूल के छात्रों को ड्रेस, पाठ्य सामग्री व श्रीफल का वितरण किया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने लैलूंगा में पंजीयन कार्यालय खोलने की महत्वपूर्ण घोषणा की। जिससे यहां के लोगों को जमीन रजिस्ट्री के लिए दूर जाने की जरूरत नही पड़ेगी और स्थानीय स्तर पर ही काम होने से समय व ऊर्जा की बचत होगी।

वित्तमंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ओपी सिंघानिया का लैलूंगा की मिट्टी से गहरा नाता है। वे इसी अंचल में जन्मे, पले-बढ़े और आज देश-प्रदेश में एक प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इस क्षेत्र के लिए उनका योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने नवनिर्मित सेठ जयदयाल कन्या प्राथमिक शाला भवन के निर्माण को अत्यंत सुंदर और प्रेरणादायक बताते हुए सिंघानिया फाउंडेशन को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने लैलूंगा में किया 2.72 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने सरकार बनते ही दो साल के बकाया बोनस राशि वितरण किया। धान खरीदी की मात्रा 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया।

18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान स्वीकृत किए गए, जिनमें से अधिकतर आवास मात्र डेढ़ साल में पूर्ण कर लिए गए। 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना का प्रत्यक्ष लाभ सुनिश्चित किया गया है। श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए  श्रीरामलला दर्शन योजना प्रारंभ की गई है, ताकि अयोध्या धाम के दर्शन का सौभाग्य आम जन को मिल सके।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने लैलूंगा में विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां जल्द ही पंजीयन कार्यालय प्रारंभ किया जाएगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ऑक्सीजन जोन, मुक्तिधाम और बायपास सड़क निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दी जाएगी। विद्यालय के उन्नयन के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा, ताकि यहां के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर वातावरण मिल सके।

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ें। जब लैलूंगा का एक बेटा देश प्रदेश का ख्यातनाम सीए बन सकता है, तो यहां का हर बच्चा ऊंचाइयों को छू सकता है। हम सबका संकल्प है कि इस अंचल को समृद्ध बनाएंगे और पूरे छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य की श्रेणी में अग्रणी बनाएंगे।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने लैलूंगा में किया 2.72 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद राठिया  एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कपिल सिंघानिया ने वित्त मंत्री श्री चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव आमजन के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं। जल आवर्धन योजना जैसे रुके हुए कार्यों को पुनरू प्रारंभ कराकर उन्होंने जनता के प्रति अपनी संवेदनशीलता दर्शाई है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार ने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप लैलूंगा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है ताकि आमजन को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आगे भी क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और मांगों को प्राथमिकता देते हुए नए विकास कार्य स्वीकृत कराए जाएंगे। जनसुविधाओं को सुलभ और सशक्त बनाने की दिशा में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। श्री सिदार ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में आईएनएच न्यूज के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांता भगत व श्री गोपाल अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री कृष्णा जायसवाल, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने लैलूंगा में किया 2.72 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

इन कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम में 50 लाख रुपए की लागत से सेठ जयदयाल कन्या प्राथमिक शाला भवन और 42.28 लाख रुपए की लागत से इंद्रप्रस्थ मिनी स्टेडियम में सीटिंग व्यवस्था का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 40 लाख रुपए से इंद्रप्रस्थ मिनी स्टेडियम उन्नयन, 20 लाख रुपए की लागत से बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण, 5 लाख रुपए की लागत से पेंशनर भवन के पास स्नानागार, शौचालय व कक्ष निर्माण और 1.14 करोड़ से अधिक लागत से बी.टी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। साथ ही, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ऑक्सीजोन, मुक्तिधाम, बायपास सड़क और अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता देने की बात कही।

बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार: वनमंत्री केदार कश्यप ने 42 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…

बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार: वनमंत्री केदार कश्यप ने 42 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…

 रायपुर: बस्तर के विकास को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रदेश के वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के नवा रतेंगा, घोटिया, रतेंगा और नारायणपाल में 42 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें व्यवसायिक परिसर, भवन निर्माण, पुल-पुलिया जैसी मूलभूत विकास कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पूर्ववर्ती सरकार के समय जो काम अधूरे पड़े थे, उन्हें अब तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नारायणपुर से अंतागढ़ और ओरछा तक सड़कों के निर्माण और मरम्मत के कामों को मंजूरी दी जा चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

नवा रतेंगा और घोटिया में हुआ निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हालात काफी खराब हो गए थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल में 15 हजार प्रधानमंत्री आवास, 45 आंगनबाड़ी केंद्र, पीएससी भवन, नवीन स्वास्थ्य केंद्र और महतारी सदन जैसी सुविधाएं मंजूर की गई है, इससे ग्रामीणों की आवश्यकताएं पूरी हो रही है।

वनमंत्री ने कहा कि सहकारिता से ग्रामीणों को नई ताकत मिल रही है। सहकारिता के माध्यम से सामूहिक समृद्धि की दिशा में बस्तर में अच्छा काम हो रहा है। 6 जिलों के 325 परिवारों को 650 दुधारू पशु देने की योजना बनाई गई है। साथ ही मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन और मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी समितियां बनाई जा रही है।

युवा और स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए बस्तर में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार कौशल विकास और सहकारिता को बढ़ावा दे रही है। आत्मसमर्पित नक्सलियों और युवाओं को होटल मैनेजमेंट, फूड प्रोसेसिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए व्यवसायिक परिसरों का निर्माण किया जा रहा है।

नवा रतेंगा और घोटिया में हुआ निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

कार्यक्रम के दौरान वनमंत्री श्री कश्यप ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक भावनात्मक और प्रभावी आंदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने बताया कि अब तक इस अभियान के तहत राज्य में 1 करोड़ 7 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ देश में सबसे ज्यादा वन क्षेत्र में बढ़ोत्तरी करने वाला राज्य बन गया है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी, जनपद अध्यक्ष श्री संतोष बघेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Weather Update : रायपुर में झमाझम बारिश, अगले चार दिनों तक इस जिलों होगी बारिश

Weather Update : रायपुर में झमाझम बारिश, अगले चार दिनों तक इस जिलों होगी बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुबह से ही मौसम सुहाना है। वही राजधानी रायपुर में अचानक झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे में तो खुशी ला दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

अगले चार दिनों तक रायपुर और दुर्ग संभाग में होगी बारिश 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले चार दिनों तक रायपुर और दुर्ग संभाग में सबसे ज्यादा बारिश होगी। इसके साथ ही रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, कबीरधाम, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग, और बालोद जिले में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की ज्यादा संभावना जताई है। वहीं राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात होने की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि, वो बिना किसी काम के घर से बाहर न निकले और अगर बारिश में कहीं फंसते हैं तो पेड़ के नीचे खड़े न हो। मौसम विभाग ने कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

ED के खिलाफ कांग्रेस की आर्थिक नाकाबंदी आज, चेंबर ने समर्थन देने से किया इंकार, बताई यह वजह…

ED के खिलाफ कांग्रेस की आर्थिक नाकाबंदी आज, चेंबर ने समर्थन देने से किया इंकार, बताई यह वजह…

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में ईडी के खिलाफ कांग्रेस आज प्रदेशभर में दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बेज तक आर्थिक नाकाबंदी का ऐलान किया है. लेकिन चेंबर ऑफ कामर्स ने इस चक्काजाम का समर्थन करने से इंकार कर दिया है.

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा बराड़ के साथ दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करने की बात कही. वहीं ईडी पर की सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि इससे बड़ी टिप्पणी और क्या हो सकती है. ईडी बीजेपी के विंग के रूप में काम कर रही है. ईडी को बड़ा तमाचा है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष के लोगों को टारगेट किया जा रहा है. ईडी का एक प्रतिशत भी स्ट्राइक रेट नहीं है. इसका राजनीति साधने के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है. पार्टी और विपक्ष की छवि खराब करने का काम हो रहा है. वहीं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भयंकर तूफान आने की सूचना है. उपराष्ट्रपति मीटिंग में स्वस्थ थे, स्वास्थ्यगत कारण तो नहीं है. और कहीं गंभीर मामला है.

चेंबर ने बंद का समर्थन करने से किया इंकार

कांग्रेस की प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी के बीच छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के महामंत्री अजय भसीन ने वीडियो संदेश में कहा कि चेंबर किसी भी प्रकार की आर्थिक नाकेबंदी या बंद का समर्थन नहीं करता है, क्योंकि चेंबर का मानना है कि इस समय देश की आर्थिक व्यवस्था बड़ी तेजी से विकसित हो रही है, जिसमें किसी भी प्रकार की आर्थिक नाकेबंदी से एक अवरोध पैदा होता है, और एक संशय की स्थिति आती है. और जो रोजमर्रा का व्यापार कर रहे हैं उनके जीवनयापन में भी बुरा प्रभाव डालती है. इसलिए चेंबर ऑफ कामर्स किसी प्रकार की आर्थिक नाकेबंदी या बंद का समर्थन नहीं करता है.

 
मंत्रालय में प्रवेश के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का बनेगा आईडी कार्ड, आदेश जारी

मंत्रालय में प्रवेश के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का बनेगा आईडी कार्ड, आदेश जारी

 रायपुर. मंत्रालय में प्रवेश के लिए अब अधिकारियों, कर्मचारियों का RFID, QR और होलोग्राम युक्त परिचय पत्र, सह प्रवेश पत्र बनाया जाएगा. मंत्रालय में प्रवेश करते समय एवं कार्यालयीन समय में परिचय-पत्र पहनना अनिवार्य होगा. इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया.

पे-मेट्रिक्स लेवल के आधार पर परिचय पत्र के फीते का रंग तय किया जाएगा. मंत्रालय में पदस्थ शासकीय सेवकों के कार्ड का फीता पीले रंग का होगा. मंत्रालय से अन्यत्र पदस्थ शासकीय सेवकों के कार्ड का फीता नीला कलर का होगा. गैर शासकीय सेवकों के कार्ड के फीते का रंग सफेद होगा. परिचय पत्र को लेकर शासन के सभी विभाग, अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त, सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया गया है.

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को चिंतित होने की जरूरत नहीं, सत्यापन के बाद पात्र परिवारों को दी जाएगी पीएम आवास की मंजूरी

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को चिंतित होने की जरूरत नहीं, सत्यापन के बाद पात्र परिवारों को दी जाएगी पीएम आवास की मंजूरी

 रायपुर। जिला प्रशासन, धमतरी का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे सूची 2.0 में शामिल हितग्राही परिवारों को सत्यापन के उपरांत नियमानुसार आवास की स्वीकृति दी जाएगी। सर्वे सूची में शामिल हितग्राही परिवार के सदस्यों को इस बात को लेकर न तो चिंता करने की जरूरत है और न ही व्यग्र होने की जरूरत है। कलेक्टोरेट परिसर धमतरी में आज पीएम आवास स्वीकृति के मामले में बिलंब को लेकर ग्राम डोमा के करण सोनवानी द्वारा आत्मदाह किए जाने के प्रयासों को लेकर जिला प्रशासन ने यह बात कही है।

गौरतलब है कि करण सोनवानी का नाम पीएम आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस 2.0 की सर्वे सूची की आईडी 93358481 में दर्ज है, परंतु युवक करण सोनवानी द्वारा चेकर साफ्टवेयर में अपना नाम चेक करने पर भ्रम की स्थिति निर्मित हुई, जिसके कारण उसके द्वारा आत्मदाह का प्रयास किया गया, जिसे कलेक्टोरेट परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी द्वारा तत्परता से रोककर विफल कर दिया गया। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि चेकर साफ्टवेयर रेंडमली चेक करता है, जिसके कारण युवक के मन में भ्रम की स्थिति निर्मित हुई।

कलेक्टर धमतरी श्री अविनाश मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे 2.0 की सूची में शामिल हितग्राहियों का सत्यापन किया जा रहा है। यह कार्य 31 जुलाई 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सत्यापन उपरांत पात्र परिवारों को नियम प्रक्रिया के तहत आवास की मंजूरी दी जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के निदान तथा शासकीय कार्यक्रमों एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा जनदर्शन डेस्क शुरू किया गया है। जहां लोग अपनी समस्याओं को सोमवार से शुक्रवार कार्य दिवस में अधिकारियों के समक्ष सीधे रख सकते हैं।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने बताया है कि योजना के तहत धमतरी जिले में 84,439 हितग्राही परिवारों का सर्वे किया गया है, जिसमें से 26 हजार 923 हितग्राहियों का सत्यापन कार्य प्रगति पर है। हितग्राही परिवारों के सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद पात्र हितग्राही परिवारों को नियमानुसार प्राथमिकता क्रम के अनुसार आवास की स्वीकृति दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी ने जारी किया प्रेस नोट, चैतन्य बघेल पर लगाया 16 करोड़ कमीशन लेने का आरोप

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी ने जारी किया प्रेस नोट, चैतन्य बघेल पर लगाया 16 करोड़ कमीशन लेने का आरोप

 रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले के सिलसिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है। ईडी ने उन्हें 18 जुलाई को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत गिरफ्तार किया और 22 जुलाई 2025 तक के लिए अदालत से रिमांड ले लिया है।

इसी बीच आज (सोमवार) ED ने प्रेस नोट जारी किया है। ईडी के अनुसार, चैतन्य बघेल को इस घोटाले से 16.70 करोड़ रुपये की आपराधिक आय प्राप्त हुई थी, जिसे उन्होंने अपनी रियल एस्टेट कंपनियों के ज़रिए वैध दिखाने की कोशिश की। एजेंसी का दावा है कि इस राशि का इस्तेमाल उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स के निर्माण में नकद भुगतान और बैंकिंग प्रविष्टियों के ज़रिए किया।

जांच में यह भी सामने आया है कि चैतन्य ने कथित रूप से त्रिलोक सिंह ढिल्लों के साथ मिलकर ‘विट्ठलपुरम प्रोजेक्ट’ में फ्लैट की फर्जी खरीद के ज़रिए 5 करोड़ रुपये की नकद राशि का ग़लत तरीके से लेनदेन किया। बैंक ट्रांजैक्शन ट्रेल से पता चलता है कि त्रिलोक सिंह ढिल्लों के खाते में इस घोटाले से जुड़े धन की आवक हुई थी।

ईडी ने चैतन्य बघेल पर घोटाले से संबंधित 1000 करोड़ रुपये से अधिक की आपराधिक आय को संभालने और उसे प्रदेश कांग्रेस के तत्कालीन कोषाध्यक्ष को सौंपने में अहम भूमिका निभाने का भी आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस धनराशि का उपयोग राजनीतिक और व्यावसायिक निवेश में किया गया था।

इससे पहले ईडी ने इस मामले में कई बड़ी गिरफ्तारियाँ की हैं जिनमें पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी, कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लों, विधायक कवासी लखमा और कारोबारी अनवर ढेबर शामिल हैं।

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर गरमाया छत्तीसगढ़, आज दोपहर 12 से 2 बजे तक चक्काजाम

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर गरमाया छत्तीसगढ़, आज दोपहर 12 से 2 बजे तक चक्काजाम

 रायपुर।  रायपुर से लेकर बस्तर तक आज दोपहर आम जनता को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कांग्रेस पार्टी ने चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे छत्तीसगढ़ में चक्काजाम का ऐलान किया है। दोपहर 12 से 2 बजे तक सड़कें जाम रहेंगी, जिससे व्यापार, यात्रा और आम जनजीवन पर सीधा असर पड़ेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में चक्काजाम कर रही है। ये प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगा। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है।

राज्य के 33 जिलों में प्रमुख नेशनल हाईवे, चौराहे और फ्लाईओवर पर कांग्रेस कार्यकर्ता नाकेबंदी करेंगे।
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा सहित सभी संभाग प्रभावित रहेंगे।

रायपुर के श्रीराम मंदिर चौक, करेंसी टावर, अभनपुर टोल प्लाज़ा, मैग्नेटो मॉल, और आरंग टोल पर ट्रैफिक रुक सकता है। बिलासपुर में सकरी फ्लाईओवर और जगदलपुर के आमागुड़ा चौक पर भी आंदोलनकारी जुटेंगे।

किन्हें मिलेगी छूट?

कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि स्कूल बसें और एम्बुलेंस सेवाएं इस नाकेबंदी से मुक्त रहेंगी। लेकिन इसके बावजूद आम यात्रियों, ऑफिस जाने वालों और व्यापारियों को बड़ी दिक्कत हो सकती है।

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का मामला क्या है?

18 जुलाई को ED ने चैतन्य बघेल को भिलाई से गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्हें 16.70 करोड़ रुपए नकद मिले थे, जिसे उन्होंने रियल एस्टेट में निवेश किया। ईडी के मुताबिक ये रकम शराब घोटाले से जुड़ी ब्लैक मनी थी।

इस मामले में 1000 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी का आरोप है, जिसमें चैतन्य के अलावा अनवर ढेबर, दीपेन चावड़ा, केके श्रीवास्तव और पप्पू बंसल का नाम सामने आया है। पप्पू बंसल ने माना कि उसने सिर्फ 3 महीने में 136 करोड़ रुपये कमाए।

क्या कहती है कांग्रेस?

कांग्रेस का कहना है कि यह गिरफ्तारी एक राजनीतिक साजिश है।
दीपक बैज, चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव और खुद भूपेश बघेल आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं। पार्टी ने आंदोलन की मॉनिटरिंग के लिए 12 वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिलों का प्रभारी भी बनाया है।

चैतन्य के वकील फैजल रिजवी ने कोर्ट में कहा कि ईडी ने कभी समन नहीं भेजा, ना ही बयान लिया। गिरफ्तारी बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के की गई है।

छत्तीसगढ़ में सड़क विकास को नई दिशा: मजबूत नेटवर्क के लिए 18,215 करोड़ की 37 परियोजनाओं पर तेज़ी से काम जारी…

छत्तीसगढ़ में सड़क विकास को नई दिशा: मजबूत नेटवर्क के लिए 18,215 करोड़ की 37 परियोजनाओं पर तेज़ी से काम जारी…

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में सड़क नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य में दो इकोनॉमिक कॉरिडोर सहित राज्य के दूरस्थ एवं पिछड़े क्षेत्रों में सड़कों का मजबूत नेटवर्क बनाने का काम शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने का भी निर्णय लिया गया है।

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए वर्तमान में कुल 18,215 करोड़ रुपये लागत की 37 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास हेतु 11 विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही हैं, इन सड़कों की लंबाई 1131 किलोमीटर होगी, जिनकी कुल लागत 24,693 करोड़ रुपये है।

राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन के लिए भारत सरकार द्वारा कुल 5353 करोड़ रुपये की लागत वाली 18 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिसके सम्पूर्ण होने से राज्य के विकास को एक नयी गति मिलेगी। राज्य में वर्ष 2014 से 2025 तक 840 किलोमीटर लंबाई के सिंगल-मध्यवर्ती लेन राष्ट्रीय राजमार्ग को 2 या अधिक लेन में उन्नत किया गया है। राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए 2014 से 2025 तक 21,380 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा, भारत सरकार ने 2014 से 2025 तक केंद्रीय सड़क और सी.आर.आई.एफ. और इकनोमिक इंपोर्टेंस एवं इंटर स्टेट कनेक्टिविटी के तहत राज्य की सड़कों के विकास के लिए कुल 3826 करोड़ रुपये की लागत के 70 कार्यों को मंजूरी दी है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में राजमार्गों के नेटवर्क को और मजबूत किया जा रहा है। रायपुर एवं दुर्ग शहर के नागरिकों को सघन एवं भारी यातयात से राहत पहुंचाने हेतु 2 पैकेजों में 92 किलोमीटर लंबाई वाला 6 लेन का रायपुर-दुर्ग बाईपास का भी निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी लागत 2289 करोड़ रूपए है।

दो आर्थिक गलियारे

विशाखापट्टनम के पोर्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजार मिलेगा, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, इस 6 लेन सड़क की लंबाई के 124 किलोमीटर होगी। इस मार्ग के लिए 4146 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है तथा निर्माण कार्य प्रगति पर है। रायपुर एवं बिलासपुर को झारखण्ड की औद्योगिक नगरी रांची और धनबाद से जोड़ने के लिए 4 लेन सड़क का बिलासपुर-उरगा-पत्थलगाँव का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी लंबाई 157 किलोमीटर और लागत 4007 करोड़ रुपये है।

एल डब्ल्यू ई और जनमन योजना

भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समस्या को समाप्त करने के लिए 2014 से 2025 तक लेफ्ट विंग एक्सट्रिमिस्म (एल. डब्लू. ई) योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण सड़कों के विकास के लिए 2625 करोड़ रुपये की राशि व्यय की है। इसी प्रकार विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह के विकास हेतु पीएम-जनमन योजना में राज्य को 715 सड़कें, 2449 किमी. एवं 1699 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इन सड़कों से 775 विशेष पिछड़ी जनजातीय बसाहटें लाभान्वित होगी। भारत सरकार द्वारा देश में राज्यों को 4831 किमी. लम्बाई की स्वीकृति में से राज्य को 2449 किमी. लम्बाई की स्वीकृति दी गई है, जो कि कुल स्वीकृति का 51 प्रतिशत है।

राष्ट्रीय राजमार्गों के आस-पास औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कोरबा-बिलासपुर इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के निर्माण का निर्णय लिया गया है। उरगा-कटघोरा बाईपास बसना से सारंगढ़ (माणिकपुर) फीडर रूट, सारंगढ़ से रायगढ़ फीडर रूट और रायपुर-लखनादोन आर्थिक गलियारा परियोजनाओं की कुल लंबाई 236.1 किलोमीटर है, जिसके लिए भारत सरकार ने कुल 9208 करोड़ स्वीकृत किया है। केन्द्रीय सड़क निधि से सड़कों के निर्माण के लिए 908 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ से जुड़े वन एवं पर्यावरण के ज्वलंत मुद्दों को उठाया

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ से जुड़े वन एवं पर्यावरण के ज्वलंत मुद्दों को उठाया

 रायपुर। लोकसभा के मानसून सत्र के पहले दिन रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य में वन एवं पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को आतरांकित प्रश्न के माध्यम से लोकसभा में जोरदार ढंग से उठाया।

अग्रवाल ने सरकार से जानना चाहा कि, क्या छत्तीसगढ़ में विगत एक दशक में 18 करोड़ पौधे लगाने का दावा किया गया है, और यदि हां, तो उनमें से कितने पौधे जीवित बचे हैं? क्या बस्तर, कोरबा और दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्रों में खनन परियोजनाओं के चलते वनाच्छादित क्षेत्र में कमी आई है, और क्या संबंधित ग्राम सभाओं की सहमति इन परियोजनाओं हेतु ली गई थी? क्या राज्य में कई विकास परियोजनाएं पर्यावरणीय मंजूरी के अभाव में वर्षों से लंबित हैं? क्या अप्रयुक्त भूमि पर वृक्षारोपण हेतु कोई ठोस कार्य योजना तैयार की गई है? और क्या इन योजनाओं की निगरानी उपग्रह मानचित्रण, जियो टैगिंग एवं सामाजिक लेखा परीक्षा के माध्यम से की जा रही है

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सवालों का जवाब देते हुए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2010-11 से 2019-20 के बीच छत्तीसगढ़ में लगभग 18 करोड़ पौधे लगाए गए हैं, जिनमें से अधिकांश स्थानों पर पौधों की उत्तरजीविता दर संतोषजनक (लगभग 90%) रही है।

भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार 2013 से 2023 के बीच छत्तीसगढ़ में वन क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय कमी नहीं आई है, बल्कि अति सघन वन क्षेत्र में वृद्धि दर्ज की गई है। खनन परियोजनाओं के लिए सभी अनुमति प्रक्रियाएं वन (संरक्षण) अधिनियम, 1980 एवं वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत की जाती हैं, और ग्राम सभाओं से विधिवत सहमति प्राप्त की जाती है। राज्य में कोई भी विकास परियोजना 105 दिनों की निर्धारित सीमा से अधिक पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए लंबित नहीं है। वृक्षारोपण कार्य स्वीकृत योजनाओं और राजस्व विभाग द्वारा प्रदत्त भूमि पर किए जाते हैं। ई-ग्रीन वॉच पोर्टल एवं जीआईएस आधारित निगरानी, जियो-टैगिंग, और तृतीय पक्ष सत्यापन जैसे आधुनिक उपायों से इन कार्यों की निगरानी की जा रही है।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार द्वारा दिए गए उत्तर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “छत्तीसगढ़ में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना आज की प्राथमिक आवश्यकता है। वृक्षारोपण केवल आंकड़ों का खेल नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका जमीनी सत्यापन भी जरूरी है। खनन गतिविधियों के चलते जनजातीय क्षेत्रों के वन और जनजीवन प्रभावित न हों, यह सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।” उन्होंने आगे कहा कि वे आने वाले समय में भी छत्तीसगढ़ के वन, पर्यावरण और जनहित से जुड़े हर मुद्दे को संसद में पूरी ताकत से उठाते रहेंगे।

 
 
CG – बहू ने प्रेमी संग मिलकर ससुर को करंट लगाकर मार डाला, इस वजह से दी खौफनाक सजा……

CG – बहू ने प्रेमी संग मिलकर ससुर को करंट लगाकर मार डाला, इस वजह से दी खौफनाक सजा……

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने ससुर को मौत के घाट उतार दिया। मृतक ससुर को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी थी और वो इसका विरोध करता था। इस बात से नाराज बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को रास्ते से ही हटा दिया। इतना ही नहीं हत्या को हादसा दिखाने की भी कोशिश की।

जाने पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना डौण्डी थाना क्षेत्र की है। ग्राम खड़ेनाडीह की रहने वाली गीता निर्मलकर 30 वर्ष गांव की सेवा मंडली में भजन गाने के लिए जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पड़ोस के गांव के हारमोनियम बजाने वाले लेखराम निषाद 45 वर्ष से हुई। दोनों में जान पहचान होने पर गीता ने हारमोनियम सिखने की इच्छा जाहिर की। लेखराम ने भी देर न करते हुए हां कह दिया। म्यूजिक क्लास लेने के लिए गीता के घर रोज लेखराम आने लगा। इसी बीच दोनों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया।

गीता के ससुर को दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक लग चुकी थी, जिसका वो विरोध करता था। लेखराम जब भी घर आता तो बुजुर्ग गाली-गलौज करने लगता था। प्रेमी के प्रति ससुर के रवैये को देख गीता को गुस्सा आने लगा, उसने ससुर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। गीता ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

वारदात के दिन लेखराम अपने साथ इलेक्ट्रीशियन ग्लव्स, तार और लोहे की राॅड लेकर गीता के घर पहुंचा। राॅड में तार लपेटकर गीता के हाथों में गल्व्स पहनाया और फिर बुजुर्ग को करंट दिये। करंट से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या को सामान्य मौत बताने लगे

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर घटना को हादसा बताने लगे। बहू ने ग्रामीणों और अपने परिजनो को बताया कि उसके ससुर बहुत शराब के नशे में थे और साइकिल से गिर पड़े। इस घटना में उनकी मौत हो गई। इसी बीच बुजुर्ग के शरीर पर लोगों ने गंभीर चोट के निशान देखें और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाया तो बहू की सच्चाई सामने आ गई। रिपोर्ट में बुजुर्ग की करेंट लगने से मौत की बात लिखी हुई थी।

पुलिस ने संदेह के आधार पर बहू को हिरासत में लिया और पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि ससुर उससे मारपीट करता था और गलत नजर रखता था। साथ ही ससुर को उसके प्रेमी और उसके प्रेम संबंध की जानकारी मिल गई थी। इस बात को लेकर भी लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इस बात से नाराज महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी।

Politics : भाजपा ने इस जिले में नए पदाधिकारियों की घोषणा, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

Politics : भाजपा ने इस जिले में नए पदाधिकारियों की घोषणा, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भाजपा ने नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और जिलाध्यक्ष चम्पा देवी पावले के अनुमोदन के बाद 17 नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पार्टी कार्यालय की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

देखें लिस्ट…

उप मुख्यमंत्री ने अटल परिसर का किया लोकार्पण, 30 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन….

उप मुख्यमंत्री ने अटल परिसर का किया लोकार्पण, 30 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन….

 रायपुर: उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज कोरबा नगर निगम कोरबा में लगभग 30 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें भूमिपूजन के 74 कार्य, राशि 24 करोड़ 76 लाख रुपए और लोकार्पण के 19 कार्य राशि चार करोड़ 60 लाख रुपए शामिल हैं। श्री साव ने विवेकानंद उद्यान के सामने अटल परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने अटल परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर भी शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि अब प्रदेश के नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त होने लगा है। कोरबा नगर निगम को भी स्वच्छता के लिए पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कोरबा में तेज गति से स्वच्छता के काम हो रहे हैं।

आने वाले समय में कोरबा नम्बर वन पर रहे, इसके लिए आमजनों का सहयोग जरूरी है। श्री साव ने कहा कि जिस तरह हर व्यक्ति अपने घर को स्वच्छ रखता है, उसी तरह शहर को भी अपना घर समझें और स्वच्छ रखें। कोरबा शहर साफ-सुथरा हो, इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। श्री साव ने कोरबा के विकास के लिए नगर निगम में 72 कार्यों हेतु 18 करोड़ रुपए और देने की घोषणा करते हुए कहा कि कोरबा ऊर्जाधानी है और यहाँ के लोगों में ऊर्जा बनी रहे, इस दिशा में कार्य करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में विकास के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। अकेले कोरबा नगर निगम को 280 करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए दी गई है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की राशि से भी विकास के कार्य कराए जा रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग व वाणिज्य तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कोरबा के विकास के लिए पर्याप्त राशि प्रदान की है। इसके अलावा डीएमएफ और अन्य मद से भी कोरबा को विभिन्न कार्यों के लिए राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिले से प्राप्त राशि को जिले में ही खर्च करने की व्यवस्था प्रदान की है। इससे कोरबा में लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं।

श्री देवांगन ने शहर के सभी 67 वार्डों में समग्र विकास कार्य कराने के लिए संकल्पित होने की बात कही और स्वच्छता के मामले में देश की रैंकिंग में नम्बर वन बनाने की दिशा में कार्य करने और आम नागरिकों से भी इसके लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने अटल परिसर के निर्माण और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण होने पर इसे कोरबा के लिए गौरव बताया। कार्यक्रम को महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्दार्थ तिवारी और निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय सहित पार्षदगण और अन्य जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

CG : आग में झुलसकर मां – बेटी की मौत, हादसा या कुछ और ?

CG : आग में झुलसकर मां – बेटी की मौत, हादसा या कुछ और ?

 

 दुर्ग।  जिले के नंदिनी टाउनशिप में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी की आग में झुलसकर मौत हो गई। यह हादसा नंदिनी टाउनशिप की स्ट्रीट नंबर 36 में स्थित बीएसपी क्वार्टर में हुआ। मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय जागेश्वरी साहू और उनकी बेटी दिव्यांशी साहू (7) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।

दरअसल घटना सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब घर के अंदर अचानक आग लग गई। उस वक्त जागेश्वरी और उनकी बेटी ही घर में मौजूद थीं। जागेश्वरी के पिता, जो बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। करीब 6:00 बजे जब वे लौटे तो उन्होंने घर से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ा गया, जो अंदर से बंद था। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था, मां-बेटी दोनों पूरी तरह झुलसी हालत में मृत पाई गईं। सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कचंदूर स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दुर्ग एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि जागेश्वरी पिछले पांच सालों से अपने पति से अलग रह रही थीं और तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन था। वे अपनी बेटी के साथ पिता के घर में रह रही थीं। पुलिस को आशंका है कि महिला मानसिक तनाव और डिप्रेशन में थी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

घूसखोरी पर ACB की कार्रवाई, 25 हजार रिश्वत लेते बाबू को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

घूसखोरी पर ACB की कार्रवाई, 25 हजार रिश्वत लेते बाबू को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 सूरजपुर - छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है। राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को तहसील कार्यालय सूरजपुर में पदस्थ बाबू जुगेश्वर राजवाड़े को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई रायपुर से आई एसीबी की टीम ने तहसील परिसर में अंजाम दी।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बाबू एक किसान से जमीन के नामांतरण (mutation) के बदले 25,000 रुपये की मांग कर रहा था। किसान ने यह बात एसीबी को बताई, जिसके बाद टीम ने पहले शिकायत की पुष्टि की और फिर जाल बिछाकर ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया। तयशुदा रकम लेते ही जुगेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया और घूस की रकम बरामद कर ली गई।

पूरे ऑपरेशन की वीडियोग्राफी भी की गई, ताकि पुख्ता सबूत के साथ कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके। एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस भ्रष्टाचार में अन्य कर्मचारी तो शामिल नहीं हैं।

अगर आप भी SBI YONO ऐप यूजर्स हैं तो ये खबर आपके लिए ही है… सावधान नहीं तो आपका भी खाता हो सकता है खाली

अगर आप भी SBI YONO ऐप यूजर्स हैं तो ये खबर आपके लिए ही है… सावधान नहीं तो आपका भी खाता हो सकता है खाली

  दुर्ग - छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन अपराधियों पर कार्रवाई अब भी बेहद कम दिख रही है। ताजा मामला भिलाई से सामने आया है, जहां एक ही तरीके से दो बुजुर्गों को निशाना बनाकर उनके खातों से कुल 4.70 लाख रुपये उड़ा लिए गए।

कैसे हुआ फ्रॉड?

दोनों बुजुर्ग SBI YONO ऐप अपडेट कर रहे थे। तभी उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया। सामने वाला खुद को बैंक का कस्टमर केयर अफसर बताकर बात करता रहा। फिर व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा और कहा कि ऐप अपडेट करने के लिए उस पर क्लिक करें।

जैसे ही पीड़ितों ने लिंक खोला और अपनी जानकारी डाली, उनके खाते से बिना ओटीपी के लाखों रुपये ट्रांसफर हो गए।

कहां-कहां से हुई ठगी?

पहला मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है
राजेश कुमार पांडेय, जो नेहरू नगर पश्चिम के रहने वाले हैं, उनके सेक्टर-4 स्थित SBI खाते से 26 जून को 1.90 लाख रुपये निकाल लिए गए।

दूसरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है
85 साल के रमाशंकर पांडेय, जो माइंस से रिटायर्ड मैनेजर हैं, उनके खाते से 2.80 लाख रुपये गायब कर दिए गए।

पुलिस की कार्रवाई

दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर ली गई है। सुपेला और जामुल थाना पुलिस कॉल डिटेल्स और भेजे गए लिंक की जांच कर रही है, ताकि साइबर ठगों तक पहुंचा जा सके।

दें ध्यान

अगर कोई फोन करके खुद को बैंक वाला बताकर लिंक भेजे या आपकी पर्सनल जानकारी मांगे तो सावधान हो जाइए। बैंक कभी भी इस तरह की जानकारी फोन या लिंक के जरिए नहीं मांगता।

कांग्रेस का आर्थिक चक्काजाम कल,प्रभारी नियुक्त,देखे कौन से नेता को कहा मिला जिम्मा..

कांग्रेस का आर्थिक चक्काजाम कल,प्रभारी नियुक्त,देखे कौन से नेता को कहा मिला जिम्मा..

 रायपुर – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल इन दिनों ईडी के गिरफ्त में है चैतन्य बघेल के ऊपर शराब घोटाले पर मनी लॉन्ड्रिंग का का आरोप। इस गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कल 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करने करने का फैसला लिया है। जिले लेकर कांग्रेस ने प्रभारियों का नियुक्ति किया है। जिसमें बस्तर में लखेश्वर बघेल, कोंडागांव और नारायणपुर में मोहन मरकाम, रायगढ़ में उमेश पटेल, रायपुर में डॉ. शिवकुमार डहरिया, मस्तूरी में धनेंद्र साहू, दुर्ग में गिरीश देवांगन, कोरबा में पुरुषोत्तम कंवर और मोहित केरकेट्टा, सरगुजा में प्रेमसाय सिंह, सराईपाली में रामकुमार यादव, बिलासपुर में अटल श्रीवास्तव और जांजगीर-चांपा में व्यास कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गरज-चमक, आकाशीय बिजली, 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं और मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली और सुरगुजा जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जैसे जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) और स्थानीय प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे, बिजली के खंभों के पास या खेतों में जाने से बचें।

अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा वितरण व तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना है, तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसलिए, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की जानकारी नियमित रूप से लेते रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

CG – नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल, गांव में घुसकर 2 ग्रामीणों की बेरहमी से की हत्या, पूरे गांव में दहशत का माहौल…..

CG – नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल, गांव में घुसकर 2 ग्रामीणों की बेरहमी से की हत्या, पूरे गांव में दहशत का माहौल…..

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में नक्सलियों की एक बार फिर कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम देते हुए दो लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। दो ग्रामीणों की हत्या से गांव में दहशत का माहौल है।

दो ग्रामीणों की हत्या

मामला जिले के तर्रेम थाना इलाके के छुटवाई गांव का है। नक्सलियों ने दो ग्रमीणों को घर से निकाल कर बेरहमी से तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी। जिन दो ग्रामीणों की हत्या की गयी है वो दोनों छुटवाई गांव के रहने वाले थे। एक ग्रामीण का नाम कवासी जोगा(55 साल) दूसरे मृतक ग्रामीण का नाम मंगलू कुरसम(50 साल) था।

4 से 5 की संख्या में नक्सली गांव पहुंचे

जानकारी के मुताबिक़, 4 से 5 की संख्या में नक्सली गांव पहुंचे। उनके घरों में घुसकर उन्हें बाहर बुलाया और फिर उनकी तेज धारदार हथियार से उनके मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद नक्सली घने जंगलों की ओर भाग गए। इस हत्याकांड से ग्रामीणों में डर का माहौल है।

मामले की जांच मिलती है पुलिस जांच में जुट गयी है। पुलिस की टीमों को सर्चिंग अभियान पर लगाया गया है। एएसपी चंद्रकांत गोवर्ना ने बताया कि इस हत्याकांड में 4-5 अज्ञात माओवादी शामिल थे। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।