BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
ब्रेकिंग : विधायक गुरु खुशवंत साहेब की पहल से आरंग को मिला 21 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का उपहार

ब्रेकिंग : विधायक गुरु खुशवंत साहेब की पहल से आरंग को मिला 21 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का उपहार

 आरंग/नया रायपुर : छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के मार्ग को आगे बढ़ाते हुए आरंग विधानसभा क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण स्वीकृति प्राप्त हुई है।लोक निर्माण विभाग, मंत्रालय (नया रायपुर) द्वारा दिनांक 17 जुलाई 2025 को जारी प्रशासकीय आदेश के अनुसार, आरंग विधानसभा अंतर्गत भानसोज-बरछा-मालीडीह -खौली मार्ग का सड़क चौड़ीकरण,मजबूतीकरण पुल पुलिया निर्माण कार्य के लिए ₹21,22,20,000 (इक्कीस करोड़ बाइस लाख बीस हजार रुपये) की स्वीकृति दी गई है।यह स्वीकृति वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल कार्यों के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग संभाग रायपुर द्वारा प्राप्त हुई है।इस मार्ग की लंबाई लगभग 09 किमी होगी।

आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब ने इसे जनता की जीत और प्रदेश सरकार की दूरदृष्टि बताया है। उन्होंने कहा–हमने संकल्प लिया है कि आरंग क्षेत्र की प्रत्येक सड़क को मजबूत और सुगम बनाया जाएगा। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी की विकासपरक सोच और जनहितैषी दृष्टिकोण का परिणाम है, जिनके प्रति मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

गुरु साहेब जी ने यह भी कहा कि इन मार्गों के सुधार से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क मार्गों के जुड़ाव से कृषि परिवहन और आवागमन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गति को भी बल मिलेगा।

गुरु खुशवंत साहेब जी के (अजा प्राधिकरण)PA सबेरा शर्मा ने जानकारी दी कि स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी और समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

भारतमाला मुआवजा घोटाला : जेल में बंद मास्टरमाइंड खनूजा समेत 4 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

भारतमाला मुआवजा घोटाला : जेल में बंद मास्टरमाइंड खनूजा समेत 4 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

 बिलासपुर। भारतमाला मुआवजा घोटाले के मामले में जेल में बंद चार आरोपियों को हाईकोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है। ACB द्वारा गिरफ्तार ये सभी आरोपी पिछले तीन महीने से रायपुर जेल में बंद थे।

इन सभी को मिली नियमित जमानत

हाईकोर्ट से जिन आरोपियों को जमानत मिली है उनमें हरमीत खनूजा, उमा देवी तिवारी, केदार तिवारी और विजय जैन शामिल हैं। इन सभी ने अप्रैल में गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दी थी। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकील सरफराज खान और अन्य अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि जमानत न देने का कोई वैधानिक कारण नहीं है। कोर्ट ने दस्तावेजों और दलीलों के आधार पर चारों को नियमित जमानत दे दी।

6 और आरोपी 2 दिन पहले हुए हैं गिरफ्तार

मुआवजा घोटाले में एसीबी/ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने दो दिन पहले ही जल संसाधन विभाग के 2 अधिकारियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें रिटायर्ड अमीन गोपाल राम वर्मा, नरेंद्र नायक, खेमराज कोसले, पुनुराम देशलहरे, भोजराम साहू और कुंदन बघेल शामिल हैं। अब तक इस घोटाले में कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

करोड़ों का हुआ है घोटाला

भारतमाला प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की राष्ट्रीय राजमार्ग विकास योजना है, जिसके तहत रायपुर से विशाखापट्टनम तक 463 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। जांच में सामने आया कि जमीन अधिग्रहण के दौरान 43 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया। जमीन को पुरानी तारीख से टुकड़ों में बांटकर एनएचएआई से 78 करोड़ का भुगतान दिखाया गया।

सिंडिकेट बनाकर किया गया घोटाला

ईओडब्ल्यू की जांच में पता चला कि यह घोटाला एक सिंडिकेट के जरिए किया गया जिसमें राजस्व विभाग के बड़े अधिकारी, पटवारी और भू-माफिया शामिल थे। इसमें दशमेश इंस्टा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी का नाम आया है, जिसके डायरेक्टर हरमीत खनूजा और एसडीएम शशिकांत कुर्रे की पत्नी भावना कुर्रे हैं। आरोप है कि हरमीत ने किसानों को ज्यादा मुआवजा दिलाने का झांसा देकर जमीनों की अफरा-तफरी की और इसमें बड़ी भूमिका उसी की रही।

अबूझमाड़ में भीषण मुठभेड़, 6 हार्डकोर नक्सली लीडर ढेर – AK-47, SLR समेत भारी हथियार बरामद

अबूझमाड़ में भीषण मुठभेड़, 6 हार्डकोर नक्सली लीडर ढेर – AK-47, SLR समेत भारी हथियार बरामद

 नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के घने जंगलों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नारायणपुर-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान के तहत चल रही सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई, जिसमें छह कुख्यात नक्सली लीडर ढेर कर दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, मारे गए सभी नक्सली संगठन के शीर्ष स्तरीय सक्रिय सदस्य थे। जवानों ने मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया, जहां से AK-47 राइफल, SLR, भारी संख्या में विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए हैं।

लगातार चल रही थी माओवादियों की सघन निगरानी

अबूझमाड़ इलाके में माओवादियों की बढ़ती गतिविधियों की सूचना पहले से ही खुफिया एजेंसियों को थी। इसी के आधार पर सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। शनिवार दोपहर से ही रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी रही, जो घंटों चली। मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में छह नक्सलियों को ढेर कर दिया गया।

ऑपरेशन अब भी जारी

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। माना जा रहा है कि जंगल में कुछ और नक्सली घायल हालत में भागे हैं, जिनकी तलाश जारी है। जवानों को किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह अलर्ट रखा गया है।

मारे गए नक्सलियों की पहचान जारी

फिलहाल मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इनमें से कुछ नक्सली इनामी और पुराने अपराधी हो सकते हैं, जिन पर पहले से गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं।

 
Breking: मानसून सत्र का अंतिम दिन सदन में गूंजा, हसदेव अरण्य जंगल कटाई का मुद्दा

Breking: मानसून सत्र का अंतिम दिन सदन में गूंजा, हसदेव अरण्य जंगल कटाई का मुद्दा

 रायपुर – छत्तीसगढ़ मानसून सत्र का अंतिम दिन सदन में हसदेव अरण्य का मुद्दा गरमाया रहा। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सदन में आज जंगलों की हो रही कटाई का मुद्दा उठाया नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाया इस मुद्दे में जमकर हंगामा हुआ। और इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए विपक्षी दलों ने स्थगन प्रस्ताव लाना चाहा और इस पर चर्चा कराने की मांग की हालांकि इस पर चर्चा करने के लिए स्पीकर डॉ. रमन सिंह के विपक्ष के स्थगन को अस्वीकार करने पर सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर तकरार हुई हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित की गई।

 
छत्तीसगढ़ विधानसभा में तीन नए विधेयक पारित, प्रदेश के पेंशनभोगियों के लिए अलग से होगी फंड की व्यवस्था, पढ़िए और क्या है खास ?

छत्तीसगढ़ विधानसभा में तीन नए विधेयक पारित, प्रदेश के पेंशनभोगियों के लिए अलग से होगी फंड की व्यवस्था, पढ़िए और क्या है खास ?

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज तीन नए विधेयक पारित कर दिए गए। तीनों विधेयक वित्त मंत्री ओपी चौधरी की ओर से पेश किए गए थे। पहला विधेयक प्रदेश के पेंशनर से जुड़ा है। सरकार ने प्रदेश के पेंशनभोगियों के लिए अलग से फंड की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय राज्य के पेंशनभोगियों को बेहतर पेंशन और अन्य लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस निर्णय के अनुसार, राज्य सरकार एक अलग पेंशन फंड स्थापित करेगी जो पेंशनभोगियों के लिए धन का प्रबंधन करेगा। इस फंड में सरकार द्वारा नियमित रूप से योगदान दिया जाएगा, और पेंशनभोगियों के पेंशन और अन्य लाभों का भुगतान इसी फंड से किया जाएगा। इस तरह का कानून बनाने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य भी बन गया है। छत्तीसगढ़ में हर साल करीब सवा 10 हजार करोड़ रुपये पेंशनर् के लिए खर्च होते हैं।

 
यह कदम राज्य के पेंशनभोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत होगी, क्योंकि इससे उन्हें समय पर और बिना किसी रुकावट के पेंशन और अन्य लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी। 
 
इसके अतिरिक्त, सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए कुछ अन्य लाभों की भी घोषणा की है, जैसे कि: 
 
  • पेंशनभोगियों को अब चिकित्सा सुविधाओं के लिए अधिक सहायता मिलेगी।
  • पेंशनभोगियों को यात्रा करने के लिए अधिक रियायतें मिलेंगी।
  • पेंशनभोगियों को उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अन्य सहायता भी मिलेगी।
यह निर्णय छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के पेंशनभोगियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।
 

छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबलिटी फंड 2025  विधेयक पारित

एक दूसरा महत्वपूर्ण विधेयक छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबलिटी फंड भी पारित हुआ है। इसके जरिए प्रदेश में पूंजीगत व्यय के लिए अलग से फंड तैयार किया जाएगा। मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि भविष्य में अगर कभी राजस्व प्राप्ति कम हुई, तब प्रदेश के विकास के लिए फंड की समस्या ना हो, इसलिए यह पहल की गई है। प्रदेश को हर साल मिनरल्स रॉयल्टी के रूप में जो राजस्व प्राप्त होता है, उसका एक प्रतिशत से लेकर 5 प्रतिशत राशि इस फंड में जमा किया जाएगा। भविष्य में इस फंड का इस्तेमाल केवल पूंजीगत व्यय के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कभी सत्ता गलत हाथों में चली जाए और फंड का दुरूपयोग ना हो इसलिए प्रावधान किया गया है कि इस फंड के खर्चे की रिपोर्ट विधानसभा में पेश होगी। इस फंड का सीएजी ऑडिट होगा और वह रिपोर्ट भी विधानसभा में पेश होगी।

छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की स्थापना विधेयक पारित

एक तीसरा विधेयक छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की स्थापना को लेकर पारित किया गया। इससे रायपुर और उसके आस पास के एरिया के सुव्यवस्थित विकास और यहां के रहवासियों के लिए बेहतर माहौल देने की कोशिश होगी।

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में गरजे कांग्रेसी, आज ED के खिलाफ प्रदेशभर में पुतला दहन

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में गरजे कांग्रेसी, आज ED के खिलाफ प्रदेशभर में पुतला दहन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा भूचाल आने वाला है। 19 जुलाई 2025 को कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की कथित तानाशाही और ईडी की कार्यवाही के विरोध में ज़िला स्तरीय प्रदर्शन और पुतला दहन करेगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए सभी ज़िलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

विरोध की ज्वाला: केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर सीधा हमला

कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को भाजपा सरकार की साजिश बताते हुए कहा है कि यह सब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिवार पर राजनीतिक प्रतिशोध के तहत किया जा रहा है। इसी के विरोध में पूरे छत्तीसगढ़ के हर जिले में कांग्रेसजन सड़कों पर उतरेंगे और ईडी के खिलाफ पुतला दहन कर जनविरोध दर्ज कराएंगे।

19 जुलाई को होगा महा-प्रदर्शन

रायपुर से लेकर सरगुजा, बस्तर से बिलासपुर तक हर जिले में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पूर्व सांसद-विधायक, महिला, युवा, किसान और सोशल मीडिया प्रतिनिधि प्रदर्शन में भाग लेंगे। जिला कांग्रेस कमेटियों को कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

संगठनात्मक कमेटियों का भी ऐलान – 31 जुलाई तक करना है मंडल और सेक्टर गठन

प्रदर्शन के साथ-साथ संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 33 जिलों के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इन प्रभारियों को 31 जुलाई 2025 तक मंडल और सेक्टर कमेटियों के गठन का जिम्मा सौंपा गया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महासचिव मकरंद सिंह के निर्देश अनुसार, सभी जिलों में वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक अध्यक्षों और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता के साथ मंडल गठन कराया जाएगा। कमेटियों में 50% युवा और 50% महिला भागीदारी का टारगेट रखा गया है।

प्रमुख ज़िला प्रभारियों की सूची:

कोरिया: पियूष जायसवाल

मनेंद्रगढ़: अभिषेक भगत

सरगुजा: अंकिता सिंहदेव

सूरजपुर: दीपक अग्रवाल

बलरामपुर: राकेश राम

रायपुर शहरी: सिद्धार्थ ठक्कर

बस्तर: मोहम्मद अकबर

महासमुंद: अभिषेक शुक्ला

कोरबा: अनुपम राज शर्मा

कांग्रेस का दावा: “तानाशाही का जवाब जनशक्ति देगी”

प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है। ईडी को हथियार बनाकर विपक्षी नेताओं को डराया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस न झुकेगी, न रुकेगी।

 
Breaking : गिरफ्तारी के बाद ED ने चैतन्य बघेल को कोर्ट में किया पेश, रिमांड में लेने की तैयारी

Breaking : गिरफ्तारी के बाद ED ने चैतन्य बघेल को कोर्ट में किया पेश, रिमांड में लेने की तैयारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED की टीम ने गिरफ्तार किया है. वही गिरफ्तारी के बाद रायपुर विशेष कोर्ट में पेश किया गया है, जहां सुनवाई जारी है. चैतन्य बघेल को विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की कोर्ट में पेश किया गया है. जहां से उन्हें रिमांड में लेने की तैयारी है. वही चैतन्य के पिता भूपेश बघेल भी रायपुर कोर्ट पहुंचे है.

आपको बता दें कि ED की टीम ने आज सुबह 6 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापा मारा. ईडी के अधिकारी तीन गाड़ियों में भूपेश बघेल के आवास पर पहुंचे और भारी संख्या में सुरक्षा जवानों की भी तैनाती की गई है. फिलहाल ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है.

सेंट्रल पूल में अब 8 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त चावल का होगा उठाव, केंद्र सरकार से मिली अनुमति

सेंट्रल पूल में अब 8 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त चावल का होगा उठाव, केंद्र सरकार से मिली अनुमति

 रायपुर. केंद्र सरकार ने सेंट्रल पूल में 8 लाख मीट्रिक टन चावल अतिरिक्त भेजने की अनुमति दी है. इसके लिए खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय खाद्य मंत्री को धन्यवाद दिया है. खाद्य मंत्री बघेल ने कहा, मुख्यमंत्री के प्रयास से 8 लाख मीट्रिक टन चावल का अतिरिक्त उठाव होगा. अब छत्तीसगढ़ से 78 लाख मीट्रिक टन चावल सेंट्रल पूल में जाएगा.

मंत्री दयालदास ने कहा, पहले सेंट्रल पूल में 70 लाख मीट्रिक टन चावल जाता था. अब बचे धानों की नीलामी पर रोक लगेगी. 31 लाख में से 18 लाख मीट्रिक टन की नीलामी हो चुकी है. शेष बचे हुए धान की नीलामी नहीं होगी. बता दें कि 15 लाख मीट्रिक टन चावल राज्य पूल के लिए PDS के लिए रखा जाता है.

शर्मनाक : होटल में ठहरी महिला डॉक्टर से रेप की कोशिश, आधी रात को सोता देख बिगड़ी सफाईकर्मी की नीयत

शर्मनाक : होटल में ठहरी महिला डॉक्टर से रेप की कोशिश, आधी रात को सोता देख बिगड़ी सफाईकर्मी की नीयत

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मध्य स्थित एसपी कार्यालय के सामने मौजूद होटल ‘टॉप एन टाउन’ में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

महिला डॉक्टर को देखकर बिगड़ी नियत

सक्ती जिले से चार डॉक्टर कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए आये हुए थे। ये सभी महिला डॉक्टर टॉप इन टॉउन होटल में रुके हुए थे। 2 महिला डॉक्टर ट्रेनिंग खत्म होने के बाद वापस चले गए थे। जबकि दो डॉक्टर रुकी हुईं थीं। दोनों अलग-अलग कमरे में रुकी हुईं थीं। महिला डॉक्टर रूम नंबर 122 में रुकी हुई थी।

होटल के कर्मचारी ने की दुष्कर्म की कोशिश

महिला डॉक्टर को देखकर होटल के कर्मचारी नियत बिगड़ गयी। गलत इरादे के साथ खिड़की से कूद कर महिला डॉक्टर कमरे के घुसा गया। और दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब महिला डॉक्टर ने इसका विरोध किया तो उसने चाकू निकाल कर मारने की धमकी दी। डॉक्टर चीखने चिल्लाने लगी। उनकी आवाज सुनकर अन्य लोग आने लगे। जिसके बाद डर से आरोपी निकला। आरोपी की पहचान होटल के सफाई कर्मी 35 वर्षीय राजा खड़िया के रूप में हुई है। सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Breking: चैतन्य बघेल के गिरफ्तारी पर सदन में संग्राम, डॉ.चरणदास मंहत ने कहा अडानी के दबाव..

Breking: चैतन्य बघेल के गिरफ्तारी पर सदन में संग्राम, डॉ.चरणदास मंहत ने कहा अडानी के दबाव..

 रायपुर– पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने अपने हिरासत में ले लिया है। वहीं भूपेश बघेल के बेटे के गिरफ्तारी पर विधानसभा सदन में कांग्रेस के विधायकों सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आए वही आज के विधानसभा कार्यवाही से बहिष्कार कर दिया। नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने कहा शायद अडानी के दबाव में ही आज पूर्व सीएम बघेल के बेटे चैतन्य को गिरफ्तार किया गया है…आज विधानसभा के मानसून सत्र का कांग्रेस बहिष्कार करती है।

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1619 नग अवैध गैस सिलेंडर किया जब्त

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1619 नग अवैध गैस सिलेंडर किया जब्त

 बलौदाबाजार। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा जिले में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर भण्डारण व विक्रय पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार क़ो खाद्य विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानो में दबिश देकर भरे हुए 41 नग एवं 1578 खाली घरेलु गैस सिलेंडर जब्त किया गया।

जिला खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा ने बताया कि घरेलू गैस सिलेण्डर भण्डारण कर अधिक दाम में विक्रय करने के संबंध में लगातार शिकायते प्राप्त होने पर जिला मुख्यालय में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान हीरा सेल्स (हीरा किचन) से 02 भरे हुए एवं 03 नग खाली घरेलू गैस सिलेण्डर, तथा अवैध रूप से रखे हुए 19 नग उपभोक्ता गैस कार्ड, 04 नग सबकिप्सन वाउचर तथा 20 नग प्रेशर गैस रेगुलेटर का जब्त किया गया है एवं बम्लेश्वरी गैस एजेंसी बलौदाबाजार के विरूद्ध उपभोक्ताओं से गैस सिलेण्डर डिलिवरी एवं उपलब्धता के संबंध में नियमित शिकायत प्राप्त हो रही थी।

बम्लेश्वरी गैस एजेंसी के जांच में अनियमितता पाये जाने पर भरे हुए 39 नग घरेलू गैस सिलेण्डर, 1575 नग खाली घरेलू गैस सिलेण्डर को जब्त कर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई।

 
BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार

BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार

 भिलाई। छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, ईडी की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें भिलाई स्थित घर में ईडी ने सुबह से दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक आज चैतन्य बघेल का जन्मदिन है। इसी बीच खबर आ रही है कि चैतन्य बघेल को ईडी ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ED की टीम ने दबिश दी है। ED की टीम पूर्व सीएम बघेल के भिलाई स्थित निवास पर पहुंची है और घर में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी तीन गाड़ियों में भूपेश बघेल के आवास पर पहुंचे और भारी संख्या में सुरक्षा जवानों की भी तैनाती की गई है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है।

वहीं, ईडी की कार्रवाई को लेकर भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि

”जन्मदिन का जैसा तोहफ़ा मोदी और शाह जी देते हैं वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता। मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी। और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है। इन तोहफ़ों का धन्यवाद। ताउम्र याद रहेगा।

ईडी की कार्रवाई को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा है कि आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ED की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि— क्या जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग किया जा रहा है? विपक्ष का कर्तव्य है सरकार से जवाब मांगना। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार की विफलताओं और सत्ता के दुरुपयोग पर सवाल पूछने पर हमारे नेताओं को इस तरह लगातार निशाना बनाया जाना चिंताजनक है।

बस्तर का हर गांव बनेगा आपका अच्छा गांव- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

बस्तर का हर गांव बनेगा आपका अच्छा गांव- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत राजधानी रायपुर के भ्रमण पर आए बीजापुर जिले युवाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय इन युवाओं से बहुत आत्मीयता से मिले और उनसे राजधानी रायपुर भ्रमण के अनुभवों को जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर का हर गांव आपका अच्छा गांव बनेगा। बस्तर के विकास को अब कोई नहीं रोक सकता। बस्तर का युवा आज आत्मविश्वास से भरा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बीजापुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आये युवाओं से उनका हाल-चाल जाना और आत्मीय चर्चा की। मुख्यमंत्री ने युवाओं से पूछा कि वे विगत डेढ़ वर्षों में क्या परिवर्तन महसूस कर रहे हैं ? युवाओं ने बताया कि बहुत परिवर्तन है। अब हमारे क्षेत्र में सड़कें बन रही हैं, बिजली की व्यवस्था हुई है और आंगनबाड़ी केंद्र भी खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं से उनकी पढ़ाई-लिखाई और गतिविधियों के विषय में जानकारी ली। बीजापुर के एक युवा ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि वह जूलॉजी विषय से बीएससी कर चुका है और वर्तमान में वह अपने गांव का पंच है। उसका एक साथी भी पंच निर्वाचित हुआ है। मुख्यमंत्री ने इन युवाओं के जज्बे की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बच्चों से पूछा- कितने बच्चे इंस्टाग्राम चलाते हैं ? जब इस प्रश्न पर कई बच्चों ने हाथ उठाया तो मुख्यमंत्री ने आश्चर्यमिश्रित मुस्कान के साथ कहा- अब बस्तर के हमारे बच्चे भी समय के साथ हाईटेक हो रहे हैं। ये सुनकर ठहाके गूंज उठे। मुख्यमंत्री ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि युवा अपडेट हैं और तकनीक को समझ रहे हैं। युवाओं ने बताया कि उनके गांव में अब मोबाइल टावर भी लग रहे हैं।

युवाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे कल राजधानी रायपुर आये हैं। उन्होंने मुक्तांगन, जंगल सफारी सहित अन्य जगहें देखी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं से कहा कि वे राजधानी रायपुर के भ्रमण के अनुभव का पूरा लाभ उठाएं।

उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत बीजापुर जिले के नियद नेल्लानार ग्राम पंचायतों के 100 युवा राजधानी रायपुर के भ्रमण पर आये हैं। जिसके अंतर्गत आज ये युवा छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे। इस अवसर पर वनमंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव, श्री संपत अग्रवाल, श्री ईश्वर साहू सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।a

CG : सरकारी क्वार्टर में आरक्षक ने फांसी लगाकर दे दी जान, मचा हड़कंप, कारण अज्ञात

CG : सरकारी क्वार्टर में आरक्षक ने फांसी लगाकर दे दी जान, मचा हड़कंप, कारण अज्ञात

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जगदलपुर में थाने के पीछे बने सरकारी क्वार्टर में आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक लंबे समय से ट्रैफिक में था। कुछ दिनों पहले ही उसे थाने भेजा गया था। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

 
 
मंत्री ओ. पी. चौधरी की बड़ी घोषणा: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को मिली ऐतिहासिक सफलता — 139.47 करोड़ रुपए की 920 संपत्तियों का हुआ विक्रय

मंत्री ओ. पी. चौधरी की बड़ी घोषणा: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की OTS-2 योजना को मिली ऐतिहासिक सफलता — 139.47 करोड़ रुपए की 920 संपत्तियों का हुआ विक्रय

  रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने राज्य शासन द्वारा संचालित वन टाइम सेटलमेंट योजना (OTS-2) की अभूतपूर्व सफलता की जानकारी दी।

मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि OTS-2 योजना की शुरुआत 1 मार्च 2025 से की गई थी। इस योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा पूर्व में निर्मित रिक्त संपत्तियों को विशेष छूट के साथ आम नागरिकों को सुलभ कराना है। योजना में रिक्तता की अवधि के आधार पर संपत्तियों पर चरणबद्ध छूट दी गई है।

उन्होंने विस्तार से बताया कि 5 से 10 वर्ष पुरानी ऐसी संपत्तियाँ जिनमें कम से कम 20% भाग रिक्त है, उन पर 20% की छूट दी जा रही है, जबकि 20% से अधिक रिक्तता होने की स्थिति में 30% तक की छूट निर्धारित की गई है। वहीं 10 वर्ष से अधिक पुरानी रिक्त संपत्तियों पर भी 30% छूट का प्रावधान है।

वित्त मंत्री ने बताया कि वे संपत्तियाँ जो अब पहली बार योजना में सम्मिलित की गई हैं और जिनके निर्माण को 5 वर्ष पूरे हो चुके हैं, उन्हें 10% छूट के साथ ऑफर में शामिल किया गया है। ये सभी छूट संपत्तियों के बेस प्राइस पर लागू होती हैं। इसके पश्चात ऑफर आमंत्रित किए जाते हैं, जिनमें नागरिक प्रतिस्पर्धा के माध्यम से भाग लेते हैं, और सबसे उच्चतम मूल्य वाले को संपत्ति आवंटित की जाती है

उन्होंने कहा कि इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और लोगों में बढ़ते विश्वास के परिणामस्वरूप 15 जून 2025 तक कुल 920 संपत्तियों का सफलतापूर्वक विक्रय किया गया है, जिससे मंडल को 139.47 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है। यह उपलब्धि योजना की लोकप्रियता को दर्शाती है और गृह निर्माण मंडल के लिए मील का पत्थर है।

गृह निर्माण मंडल हुआ पूर्णत: ऋणमुक्त

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने यह भी बताया कि गृह निर्माण मंडल पर पूर्व में बैंकों का लगभग 800 करोड़ रुपये का ऋण बकाया था। राज्य सरकार ने इस ऋण को अपने बजट प्रावधानों से पूरी तरह चुका दिया है, जिससे मंडल आज पूर्णत: ऋण मुक्त हो चुका है। यह मंडल की एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने इसे भविष्य की योजनाओं के लिए और अधिक सशक्त बना दिया है।

60% प्री-बुकिंग के बाद ही आरंभ होंगे निर्माण कार्य

आवास मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अब से गृह निर्माण मंडल द्वारा कोई भी नई आवासीय योजना तब तक प्रारंभ नहीं की जाएगी, जब तक उसकी प्री-बुकिंग कम से कम 60% तक न हो जाए। यह रणनीतिक कदम योजनाओं की सफलता सुनिश्चित करने और अनावश्यक निर्माण कार्य से बचने हेतु उठाया गया है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब गृह निर्माण मंडल पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़ते हुए कॉरपोरेट मॉडल को अपनाकर काम कर रहा है, जिसके अंतर्गत न केवल किफायती आवासीय इकाइयाँ बल्कि विभिन्न श्रेणियों के मकान और व्यावसायिक परिसंपत्तियाँ भी विकसित की जा रही हैं। यह नवाचार शहरी विकास और आत्मनिर्भर आवास नीति के अनुरूप है।

जनहित को प्राथमिकता

मंत्री श्री चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि गृह निर्माण मंडल का मूल उद्देश्य प्रदेशवासियों को सुलभ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना है। मंडल द्वारा संचालित योजनाएं विशेष रूप से आमजन, निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं, ताकि हर नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिल सके।

CG : सड़क हादसे में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी समेत दो लोगों की मौत

CG : सड़क हादसे में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी समेत दो लोगों की मौत

 कोंडागांव। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी समेत दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, जुगानी कैंप के पास कार डिवाइडर से टकराई, जिससे कार में सवार पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर की धर्मपत्नी एवं नगर पालिका में पदस्थ शर्मिला सरकार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में जैनेंद्र ठाकुर का पुत्र घायल हुआ है।

बताया जा रहा कि सभी कार से रायपुर से कोंडागांव लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

 
 
Crime : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 135 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा और कार जब्त

Crime : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 135 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा और कार जब्त

 बलौदाबाजार। राज्य शासन के निर्देशानुसार अवैध मदिरा की धरपकड़ के लिए संचालित जांच-पड़ताल अभियान के तहत आबकारी विभाग बलौदाबाजार द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 बल्क लीटर नॉन ड्यूटी पेड देशी मदिरा मसाला तथा एक चार पहिया वाहन को जब्त किया गया है।

प्राप्त सूचना के आधार पर चौरेंगा से दरचुरा मार्ग में एक सफेद रंग की आई-20 वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें आरोपियों के कब्जे से कुल 750 पाव देशी मदिरा मसाला (135 बल्क लीटर) बरामद की गई। आरोपियों की पहचान थाना सिमगा अंतर्गत ग्राम चौरेंगा निवासी मोनू उर्फ गिरीत वर्मा पिता सुखनंदन वर्मा एवं राकेश कुमार सेन पिता स्वर्गीय रघुनंदन सेन के रूप में की गई। उक्त मदिरा 11 प्लास्टिक बोरियों (प्रत्येक में 50 पाव) एवं एक नीले रंग की बैग (200 पाव) में रखी गई थी। आरोपियों को गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया।

बरामद मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 75 हजार रूपए आंका गया है, वहीं जब्त आई-20 वाहन का बाजार मूल्य 5 लाख रूपए बताया गया है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) एवं 36 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विधिसंगत कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम एवं दिनेश कुमार साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक राधा गिरी गोस्वामी एवं नगर सैनिक राजकुमारी पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 
CG : सड़क किनारे मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

CG : सड़क किनारे मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

 बलौदाबाजार।  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक अज्ञात युवक की लाश सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। यह पूरा मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

35 वर्षीय युवक की हत्या

जानकारी के अनुसार, ग्राम बोईरडीह के पास देर रात एक 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के पशुपालक राजू यादव के रूप में हुई है, जो रोज़ाना मवेशियों को चराने का काम करता था। राजू यादव का शव गांव के मुख्य सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

इलाके में दहशत का माहौल

पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की असली वजह क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इलाके में वारदात के बाद दहशत का माहौल है।

महंत कॉलेज में रिसर्च एथिक्स एंड वैल्यूज पर व्याख्यान आयोजित किया गया

महंत कॉलेज में रिसर्च एथिक्स एंड वैल्यूज पर व्याख्यान आयोजित किया गया

 रायपुर :- महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में वाणिज्य शोध केंद्र और आई. क्यू. ए. सी. द्वारा रिसर्च एथिक्स एंड वैल्यूज पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने एथिकल साइंटिफिक मेथड के चरण और रिसर्च एथिक्स एंड वैल्यूज की आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रमुख वक्ता डॉ तपेश चंद्र गुप्ता अपर संचालक उच्च शिक्षा क्षेत्रीय कार्यालय एवं प्राचार्य शासकीय जे योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर ने कहा कि एथिक्स, मोरल और वैल्यूज में अंतर होते हुए भी सभी के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। अपने व्यक्तिगत मूल्य को नैतिकता बनाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।शोध से संबंधित किसी भी कार्य को करते समय शोधार्थी को सार्वजनिक नियम, नैतिक मानक, ज्ञान का लोकतंत्रीकरण, नैतिक संचार और भाषा, मानव की स्वतंत्रता पर  ध्यान देना होगा। सुझाव देते समय किसी भी समाज, धर्म, जाति या किसी भी पार्टी की निंदा नहीं करनी चाहिए। शोध समस्या, साहित्य समीक्षा, उद्देश्य, परिकल्पना, शोध प्रविधि के सभी पहलुओं पर नैतिकता को विशेष ध्यान में रख कर शोध कार्य करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ श्वेता महाकालकर सहायक प्राध्यापक वाणिज्य संकाय ने किया है।फीडबैक व धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी लोकेश साहू ने दिया। विभागाध्यक्ष डॉ शांतनु पाल और सभी शोधार्थियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

BREAKING : ACB की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी

BREAKING : ACB की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी

 जांजगीर-चांपा।  जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी बालमुकुंद राठौर ग्राम हल्का नंबर 19, धाराशिव पुटपुरा में पदस्थ है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी ने जमीन दुरुस्ती एवं बटांकन के कार्य को लेकर ग्रामीण सतेन्द्र कुमार राठौर से 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर सतेन्द्र ने इसकी शिकायत ACB से की। शिकायत के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई और शुक्रवार को जाल बिछाकर पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया। ACB की इस कार्रवाई से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

 
छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न 2047 का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन,सीएम साय ने कहा-यह केवल दस्तावेज नहीं छत्तीसगढ़ की नींव है

छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न 2047 का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन,सीएम साय ने कहा-यह केवल दस्तावेज नहीं छत्तीसगढ़ की नींव है

 रायपुर– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न 2047 का विमोचन किया और दस्तावेज को प्रदेश की जनता को समर्पित किया। नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यगण, नीति आयोग भारत सरकार, विषय विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दस्तावेज केवल शब्दों का संकलन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का एक ठोस संकल्प और स्पष्ट दिशा है। उन्होंने कहा कि यह विज़न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प से प्रेरित है और छत्तीसगढ़ को भारत के अग्रणी एवं विकसित राज्य में शामिल करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां सोच बड़ी हो, दिशा स्पष्ट हो और जन-जन की भागीदारी हो, वहाँ विकास तय होता है। आज हम अपने राज्य का विज़न डाक्यूमेंट – छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न 2047 प्रदेशवासियों को समर्पित कर रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ उन चुनिंदा राज्यों में है जिन्होंने यह विज़न तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वयं पिछले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की बैठक में इस विज़न की जानकारी दी,जिसे विशेष रूप से सराहा गया।

सेन्ट्रल जेल के अंदर जानलेवा हमला,कभी चाकू, कभी ब्लेड, कभी खुनी वारदात के मामले, जेल प्रबंधन की सजगता पर उठा सवाल!

सेन्ट्रल जेल के अंदर जानलेवा हमला,कभी चाकू, कभी ब्लेड, कभी खुनी वारदात के मामले, जेल प्रबंधन की सजगता पर उठा सवाल!

 रायपुर - सेंट्रल जेल से बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी रहे के के श्रीवास्तव की फरारी में मदद करने वाले कांग्रेसी नेता आशीष शिंदे पर जेल में जानलेवा हमला हो गया है। हमला जेल में ही बंद विचाराधीन कैदियों ने किया है ।

सूत्रों के अनुसार हमला करने के पीछे किसी कांग्रेसी नेता का ही हाथ बताया जा रहा है जो पूर्व में धोखाधड़ी के मामले में जेल काट चुका है। बता दे के श्रीवास्तव के ऊपर 400 करोड़ से ज्यादा के धोखाधड़ी का आरोप है । श्रीवास्तव ने स्मार्ट सिटी समेत कई विभागों में टेंडर दिलाने के नाम से सैकड़ों करोड़ की ठगी की है

मामला उजागर होने के बाद वह फरार था, पुलिस जांच में खुलासा हुआ है आशीष शिंदे ने केके श्रीवास्तव की छिपने और भागने में मदद की है। शिंदे के खाते में करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन की भी पुष्टि हुई है।

शिंदे ठगी के आरोप में जेल में बंद है। हत्या के प्रयास के विचाराधीन कैदियों रोहित तांडी और चंदन सोनी ने शिंदे को कटर मारा है। शिंदे के गाल और हाथ में गंभीर चोट है। उसका गंभीर हालत में मेकाहारा में इलाज जारी है।

केके श्रीवास्तव तंत्र-मंत्र करने का भी दावा करता था किसने कई जगहों पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर आश्रम में बना रखे हैं वह रूप है बीजेपी के नेता आरोप लगाते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तंत्र साधना और अन्य काम के लिए क श्रीवास्तव से लगातार संपर्क मेंरहते थे

ब्रेकिंग:- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी

ब्रेकिंग:- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी

 भिलाई :- छत्तीसगढ़ के भिलाई में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर छापेमारी कार्यवाही की। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 6 बजे तीन गाड़ियों में सवार ईडी की टीम CRPF के जवानों के साथ उनके घर पहुंची। ईडी की यह कार्रवाई महादेव सट्टा ऐप ओर शराब घोटाले मामले में हो रही है, ED की कार्यवाही को राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

इस छापेमारी के तुरंत बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है।

बघेल ने इसे केंद्र सरकार की “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” करार देते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। विधानसभा सत्र के अंतिम दिन यह छापेमारी राज्य की राजनीति में हलचल का कारण बन गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ हमला बताया है।

CG - मर्डर से सनसनी; पेट्रोल पंप कर्मचारी की गला रेतकर हत्या

CG - मर्डर से सनसनी; पेट्रोल पंप कर्मचारी की गला रेतकर हत्या

 आरंग। राजधानी रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है, यहां मंदिरहसौद थाना के ग्राम उमरिया में नेशनल हाईवे 53 पर स्थित HP के पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारी की अज्ञात हमलावर ने चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुट गई है.

 
 
आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है, उन्हें पुलिस का भी डर नहीं है, आये दिन हत्या, लूट, चोरी जैसी घटनाएं सामने आ रही है.  अब देखने वाली बात होगी कि, पुलिस इस हत्या की गुत्थी को कब तक सुलझा पायेगी.
रेलवे यात्रियों के लिए काम की खबर; अब बिना OTP के तत्काल बुक नहीं होगा टिकट, जानिए क्या है नए नियम?

रेलवे यात्रियों के लिए काम की खबर; अब बिना OTP के तत्काल बुक नहीं होगा टिकट, जानिए क्या है नए नियम?

  बिलासपुर।  भारतीय रेलवे ने यात्रियों की पहचान और टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया है। 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। यानी अब कोई भी यात्री तत्काल टिकट तभी बुक कर सकेगा जब उसका आधार नंबर व ओटीपी से वेरिफिकेशन सफल होगा।

यात्री को IRCTC पर आधार नंबर दर्ज करना होगा

रेलवे की इस नई व्यवस्था का उद्देश्य फर्जी बुकिंग पर रोक लगाना और दलालों के नेटवर्क को कमजोर करना है। यह नियम IRCTC की वेबसाइट और ऐप दोनों पर लागू होगा। इस बदलाव से तत्काल कोटे की टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी और असली यात्रियों को प्राथमिकता मिल सकेगी। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए यात्री को IRCTC पर आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे दर्ज करना अनिवार्य होगा। बिना इस वेरिफिकेशन के टिकट बुकिंग संभव नहीं होगी।