रायपुर। अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बस संचालक-मालिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक पंडरी बस स्टैण्ड में चल रही है। बैठक पश्चात एक प्रतिनिधि मंडल सीधे परिवहन मंत्री से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे। इसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि राज्य में फिर से बस सेवा प्रारंभ होगी अथवा नहीं।
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनकी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और अन्य सहयोगियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसकी रिपोर्ट आज आयी है ।
नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों के टेस्ट भी नेगेटिव आये है ।
मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये अनिवार्य रूप से मास्क लगाये, थोड़ी थोड़ी देर में हाथ धोते रहे तथा भीड़भाड़ में जाने से बचे ।
रायपुर, राजधानी रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र स्थित टंडन डेयरी में दुध की कालाबाजारी की शिकायत पर निगम अमला ने बड़ी कार्रवाई की है। निगम अमले ने डेयरी को सील कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शंकर नगर स्थित टंडन डेयरी में दुध की कालाबाजारी को लेकर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थी। बताया जाता है कि डेयरी में रविवार को कमरछट के दिन दोपहर तक दो सौ रूपए लीटर दुध बेचा जा रहा था जो शाम तक तीन सौ रूपए बेचा जाने लगा। शिकायत मिलने पर निगम की टीम ने ग्राहक बनकर टंडन डेयरी से दूध खरीदा तो 320 रुपये लीटर में दूध दिया। निगम की टीम ने तत्काल मुनाफ़ख़ोरी और नियम का उल्लंघन करने पर डेयरी को सील कर संचालक को चेतावनी दी है। अभी जुर्माना की कार्रवाई नहीं की गई है। नियमानुसार जो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर, कंपनी में काम करने के दौरान मजदूर का मशीन में हाथ फसने से चार अंगुली कट जाने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नं. 6 ग्राम तिवरैया धरसींवा निवासी लखन लाल साहु 52 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का छोटा भाई दानेश्वर साहु 49 वर्ष फिल्ड आपरेट के पद पर एक्युपायर नकोड़ा कंपनी फेस-2 सिलतरा में कार्यरत है। आज दोपहर 2 बजे छोटे भाई ने कॉल करके बताया कि सुबह 8.30 बजे कंपनी में काम करने के दौरान कोल इंजेक्टर मशीन में हाथ फंस जाने की वजह से 4 अंगुली कट गया है, इलाज के लिये उसे अग्रसेन हास्पिटल समता कालोनी में भर्ती किया गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कंपनी संचालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक काम कराने के जुर्म में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर | घर के सामने पड़ोसी महिला के साथ वॉक करते समय मोबाईल छपटकर एक्टीवा सवार युवक फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। तेलीबांधा निवासी कशीष मेघानी आयु 19 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया अपना निर्माणधीन मकान देखने रात गई थी वापस आते समय पड़ोसी आंचल आहुजा के साथ घर के बाहर टहल रही थी तभी एक्टीवा सवार दो युवक अचानक वीवो कंपनी वाई 95 कीमत 9 हजार रुपये का मोबाईल झपटकर फरार हो गये। जिसके बाद पीडि़ता ने कुछ दूर तक आरोपियों का स्कूटी से पीछा किया लेकिन वे पंडरी बस स्टैण्ड की ओर भाग गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के अंदर चल रहे गुटबाजी और धन पिशाचों की लड़ाई पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रदेश भाजपा में लगातार विधानसभा 2014 के पूर्व ही गुटबाजी की जंग छिड़ी हुई है जिसके कारण डॉ रमन सिंह और धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया और वह मात्र चौदह सीटों पर सिमट गई वहीं दूसरी ओर प्रदेश में नगर निगम,नगर पालिका और पंचायत के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया राज्य में सम्पूर्ण दो विधानसभा के उपचुनाव में भी रमन सिंह और धरमलाल के चेहरे पर भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा लगातार डॉ रमन के चेहरे पर हो रही हार से भारतीय जनता पार्टी का एक बहुत बड़ा धड़ा नाराज,परेशान और कुंठित है युवा नेताओं का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और धर्म लाल कौशिक भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई को अपनी जागीरदारी बना डाले हैं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह इतनी बड़ी हार के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी और अपने समर्थित विधायक धरमलाल कौशिक को नेता प्रतिपक्ष बनाने में सफल हो गये वहीं कुछ महीने पूर्व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नंदकुमार साय जिन्हें भारतीय जनता पार्टी के नेता रमन सिंह की गाय कहते हैं उन्हें भी पद दिलाने में डॉक्टर रमन सिंह सफल रहे।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के जनप्रतिनिधियों और हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए क्षेत्र की मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा त्वरित रूप से क्षेत्र के लिए अनेक विकास कार्याें की स्वीकृति भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि हमने 15 अगस्त 2019 को गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के गठन की घोषणा की गई थी और 10 फरवरी 2020 को इस जिले का गठन किया गया।
पढ़ें : सेप्टिक टैंक सफाई करने उतरे मजदुर व घर मालिक समेत 6 लोगों की हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप
जिले के गठन के साथ ही शासन का यह प्रयास रहा है कि जिले का सर्वांगीण विकास तेजी से हो। उन्होंने कहा कि जिले के गठन उपरांत क्षेत्र के विकास की गति तीव्र हुई है। उन्होंने कहा कि नव-गठित जिले में सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द यहां सारी प्रशासनिक सेवाएं काम करने लगेंगी। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों ने नए जिले के गठन और मरवाही में एसडीएम कार्यालय प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर मरवाही ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। उन्होंने नव-गठित अनुविभाग मरवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की नियुक्ति की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जिले की आठ प्रमुख सड़कों के निर्माण हेतु 42 करोड़ रूपए तथा 16 मौजूदा सड़कों के संधारण हेतु 9 करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति दी। उन्होंने जिले में दो इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ करने की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ 90 लाख रूपए की 11 नई सड़कों के निर्माण की भी स्वीकृति दी। श्री बघेल ने जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर विगत चार वर्षाें से लंबित पेन्ड्रा बायपास सड़क का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने, पेन्ड्रा-बसंतपुर-बिलासपुर मार्ग, मरवाही-सिवनी मार्ग का निर्माण करने की स्वीकृति भी दी।
पढ़ें : मालगाड़ी के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गम्भीर
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में पूर्णकालिक महिला एवं बाल विकास अधिकारी की नियुक्ति की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री ने जिले की एनीमिक महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत गर्म पौष्टिक आहार प्रदान करने की स्वीकृति दी। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के लिए अतिरिक्त चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाप, एम्बुलेंस की भी स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने पेन्ड्रा पतगंवा मार्ग, पतगंवा झाबर बारी उमरांव मार्ग, भदौरा सरवानी खोडरी मार्ग, सपनी से डोंगरिया मार्ग, भर्रीडांड पीपरडोल मार्गद्व मनेन्द्रगढ़ मेन रोड बगरार मार्ग, चंगेरी मोड़ से भेड़वानाला मार्ग, सिवनी से धरहर गुर्जरटोला मार्ग तथा गौरेला जलेश्वर मार्ग नवीनीकरण के कार्याें की स्वीकृति दी है।
जिले के उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए पात्र अभ्याथियों के साक्षात्कार 17 अगस्त से प्रारंभ
दुर्ग | दुर्ग जिला के अंतर्गत कुल 06 उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन समितियों के द्वारा शिक्षक (संविदा) में अस्थायी नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमें आवेदकों के आवेदन के स्क्रूटनी उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यार्थियों की सूची प्रकाशित की गई है। पात्र आवेदकों का विषयवार साक्षात्कार दिनांक 17 अगस्त से प्रारंभ किया जा रहा है।
READ : रायपुर रेलवे स्टेशन में केवल यात्रियों के प्रवेश की अनुमति से बुजुर्ग हो रहे है परेशान
व्याख्याता के पात्र आवेदकों के लिए साक्षात्कार शा.प्रा.शा. कसारीडीह एवं शिक्षक तथा सहायक शिक्षक के साक्षात्कार शा.बहु.उ.मा. विद्यालय दुर्ग में रखा गया है। साक्षात्कार का समय सारिणी एवं पात्र अपात्रों की सूची जिले के वेबसाईट DURG.GOV.IN में अपलोड किया गया है तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। पात्र आवेदक निर्धारित तिथि एवं समय में अपनी उपस्थिति निर्धारित स्थल में देवे।
रायपुर | राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में कल शाम से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, वहीं आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।
पढ़ें : मालगाड़ी के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गम्भीर

























