नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
इस तरह से हो रही रेलवे स्टेशनों पर कोरोना वायरस की जाँच, सोशल मिडिया में हुआ वीडियो वायरल

इस तरह से हो रही रेलवे स्टेशनों पर कोरोना वायरस की जाँच, सोशल मिडिया में हुआ वीडियो वायरल

सोशल मिडिया में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमे यह साफ तौर पर देखा जा सकता है की कोरोना  वायरस को लेकर अधिकारी, ऑफिसर कितने हद तक जागरूक और सचेत है| आप इस वीडियो में साफ तौर पर देख सकते है की यह किसी रेलवे स्टेशन का नजारा है जहां एक शख्स कुर्सी पर बैठ कर किस तरह से लोगो पर कोरोना होने या न होना का चेक किया जा रहा है| यह वीडियो कहा की है और यह कुर्सी पर बैठे शख्स कौन है इसका अभी फ़िलहाल पता नहीं चल पाया है| 
 
 देखे वीडियो-
 

वारंट और मुलजिम पेशी में नहीं जाएंगे पुलिस कर्मी, पुलिस के सभी प्रशिक्षण तत्काल बंद करें : डीजीपी

वारंट और मुलजिम पेशी में नहीं जाएंगे पुलिस कर्मी, पुलिस के सभी प्रशिक्षण तत्काल बंद करें : डीजीपी

रायपुर, राज्य पुलिस प्रमुख डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों (रेल एवं प्रशिक्षण सहित) को निर्देशित करते हुए पुलिस कर्मियों के लिए संचालित किए जा रहे सभी प्रशिक्षणों को तत्काल बंद किया जाए। यहां तक की राज्य के सभी न्यायालयों में न्यायलीन प्रक्रिया पर रोक लगी हुई है, इसलिए समंस/ वारंट और मुलजिम पेशी में पुलिस कर्मचारियों को ना भेजने का भी निर्देश दिया गया है।
पीएचक्यू सूत्रों ने बताया कि डीजीपी श्री अवस्थी के निर्देश में आगे कहा गया है कि किसी भी पुलिस अधिकारी, कर्मचारी को शासकीय कार्य से राज्य के बाहर बिना डीजीपी की अनुमति के ना जाने दें। यदि भेजा जाना जरूरी हो तो एसपी को डीजीपी से फोन पर अनुमति लेनी होगी। राज्य के अंदर भी बहुत जरूरी ना होने पर एक जिले से दूसरे जिले में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी के आवागमन पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी थानों में अनावश्यक व्यक्तिओं को पूछताछ के लिए ना बुलाएं और ना ही भीड़ लगने दें। यदि किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी आवश्यक है तो उसके विरूद्ध शीघ्र कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जाए। प्रदेश के बाहर अवकाश पर अधिकारी, कर्मचारी के वापस आने पर आवश्यक रूप से स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। यथासम्भव पुलिसकर्मियों की ड्यूटी फिक्स पिकेट एवं पेट्रोलिंग में लगाई जाए। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए बाहरी व्यक्ति से निश्चित दूरी बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
 

 राजधानी की कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज की हालत स्थिर, पढ़े पूरी खबर

राजधानी की कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज की हालत स्थिर, पढ़े पूरी खबर

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक खबर मिल रही है की लंदन से लौटी रायपुर के समता कॉलोनी की रहने वाली युवती में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि के बाद एम्स रायपुर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। शनिवार को डॉक्टरों ने बताया कि युवती की हालत स्थिर है। दो दिन बाद युवती की फिर से जांच की जाएगी।

पढ़े पूरी खबर-
आपको बता दे की रायपुर के समता कॉलोनी की रहने वाली 28 साल की युवती कोरोना से पीड़ित है। वह लंदन के बिज़नेस स्कूल में पढ़ाई करती है वह 15 मार्च को लंदन से मुंबई होते हुए विवेकानंद हवाई अड्डे से रायपुर पहुंची। आश्चर्य की बात है कि 3 दिन में उसने 7910 किलोमीटर का सफर तय किया लेकिन कहीं भी उसकी जांच नहीं हुई। इतना ही नहीं युवती 18 मार्च की रात 10 बजे तक (वायरस की पुष्टि होने तक) अपने घर पर रही। घर पर माता-पिता के साथ ही 75 साल के दादाजी, जो डायलिसिस पर हैं, भी मौजूद रहे। माता-पिता को 19 मार्च को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, मगर वे सैंपल देने को तैयार नहीं थे। हालांकि सख्ती के बाद वे राजी हुए।

 
31 मार्च तक बिजली बिल नकद जमा करने पर लगा प्रतिबंधितं, ऑनलाईन करें भुगतान

31 मार्च तक बिजली बिल नकद जमा करने पर लगा प्रतिबंधितं, ऑनलाईन करें भुगतान

कांकेर। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम के लिए सुरक्षा की दृष्टि से आम उपभोक्ताओं को विद्युत देयक अब ऑनलाईन जमा करने का निर्णय लिया गया है। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता अनिश अहमद सिद्धिकी ने बताया है कि विद्युत देयक जमा करने की लाईन में समाजिक संपर्क से बचाव की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने सभी नकद संग्रहण केन्द्रों को तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक बंद किये जाने का निर्णय लिया गया है। सभी उपभोक्ताओं से निवेदन है कि अपने देयकों का भुगतान ऑनलाईन जमा करें और ऑनलाईन जमा नहीं होने की स्थिति में वे 19 मार्च से 15 अप्रैल तक नकद राशि के माध्यम से देयकों का भुगतान बिना किसी सरचार्ज से संग्रहण केन्द्रों में जमा कर सकेंगे।
देखिये मौसम का मिजाज, राज्य के पांच जिलों में तेज गरज-चमक के साथ बौछारें-ओले पडऩे के आसार

देखिये मौसम का मिजाज, राज्य के पांच जिलों में तेज गरज-चमक के साथ बौछारें-ओले पडऩे के आसार

रायपुर। राज्य के 5 जिलों में आज शाम-रात को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में तेज गरज-चमक के साथ झंझावत चलने, वज्रपात और  ओले गिरने की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग से जारी त्वरित पूर्वानुमान में बताया गया कि आज शाम तक प्रदेश के सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, कोरबा और रायगढ़ जिले में एक-दो स्थानों पर तेज गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, वज्रपात होने तथा ओले पडऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने दोपहर करीब पौने दो बजे चेतावनी जारी करते हुए बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच इस तरह की परिस्थितियां बन सकती है। ज्ञात हो कि इस माह की शुरूआत से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ रहा है। माह के शुरूआत में हुई बेमौसम बारिश से जहां फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है तो वहीं अब अचानक मौसम में बदलाव, तेज बौछारें पडऩे, तापमान में लगातार आ रहे बदलाव से मौसमी बीमारियों को पनपने का भरपूर मौका मिल गया है। वर्तमान मेंं कोरोना वायरस का संक्रमण भी फैल रहा है।
राजधानी रायपुर से संचालित सभी रूटों की बस सेवा 29 तक रहेगी बंद, राज्य सरकार ने दिए आदेश

राजधानी रायपुर से संचालित सभी रूटों की बस सेवा 29 तक रहेगी बंद, राज्य सरकार ने दिए आदेश

रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने अब परिवहन विभाग ने भी एक बड़ा फैसला लेते हुए अधिकांश रूटों की बसों को 29 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के तहत अब शहर के अंदर सिटी बसें भी नहीं चलेगी। 

परिवहन विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विभाग ने एक आदेश जारी कर 29 मार्च तक बस सेवा को शटडाउन करने कहा है। इस आदेश के तहत राजधानी रायपुर को पूरी तरह से लॉकडोर किया जा रहा है, ताकि बाहर से कोई भी संक्रमण शहर तक न पहुंच सके। शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीज को पहले ही एम्स में भर्ती करा दिया गया है। कोरोना का कहर और ज्यादा न फैले इसके लिए कल देश भर में जनता कफ्र्यू भी लगाया जाएगा। इसके पूर्व परिवहन विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से राजधानी रायपुर से संचालित होने वाली सभी बस सेवाओं को 29 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया जारी कर दिया है। इसके तहत बीआरटीस की सेवा भी बंद रहेगी। रायपुर से बिलासपुर, अंबिकापुर, कोरबा, जगदलपुर, महासमुंद, नागपुर रूट के साथ ही अन्य रूटों की सभी बस सेवा को बंद रखने कहा गया है। 
 राज्य सरकार का एक और बड़ा निर्णय, शराब दुकान बंद करने के दिए आदेश, जाने कब तक बंद रहेगा

राज्य सरकार का एक और बड़ा निर्णय, शराब दुकान बंद करने के दिए आदेश, जाने कब तक बंद रहेगा

रायपुर।  कोरोना वायरस ने सभी का जीना हराम कर रखा है कोरोना के चलते कई जगहों पार धारा 144 लागु कर दी गई है साथ ही स्कूल व् कॉलेजो सहित बजार, मॉल, कार्यालय को भी बंद करा दिया गया है| इसी बिच एक और खबर सामने आ रही है की सोमवार से तीन दिनों के लिए शराब दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। सोमवार से लेकर बुधवार तक के लिए ये शराब दुकानें बंद रहेगी। वहीं बार को भी बंद कर दिया जायेगा।

पढ़े पूरी खबर-
बता दे की राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासन की तरफ से पहले ही बाजारों को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया था। कल जनता कर्फ्यू के मद्देनजर भी शराब दुकानें बंद रहेगी। वहीं सोमवार से बुधवार तक राज्य सरकार ने दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। कुल मिलाकर प्रदेश में 5 दिन शराब दुकानें बंद रखी जायेगी। मुख्यमंत्री निवास में एक बड़ी बैठक हो रही है। बैठक में इस बात का निर्देश जारी हो सकती है, कि तीन दिन तक के लिए शराब दुकानों को बंद कर दिया जायेगा। सोमवार, मंगलवार और बुधवार तक शराब दुकानों को बंद कराया जायेगा। बैठक में अन्य बड़े फैसले भी लिये जा सकते हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं।
 बड़ी खबर: कोरोना का कहर, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर नगर निगम के सभी कार्यालय बंद करने के आदेश

बड़ी खबर: कोरोना का कहर, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर नगर निगम के सभी कार्यालय बंद करने के आदेश

रायपुर। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोरोना के खौफ से नगरीय प्रशासन विभाग ने रायपुर-दुर्ग और बिलासपुर नगर निगम के सभी कार्यालय बंद करने के निर्देश दिए हैं।

जानिए पूरी खबर-
जारी आदेश के अनुसार दोनों निगमों से उनसे 75 किमी रेडियस के सभी कार्यालय बंद करने को कहा है। हालांकि जरूरी सेवाओं जैसे पानी, बिजली एवं स्वच्छता कार्यालय को छोड़कर सभी बंद रहेंगी। कार्यालय अगले एक सप्ताह तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं कर्मचारियों को अपने मुख्यालय में ही रहने को कहा गया है।

कोरोना से देश में मचा हड़कंप-
आपको बता दें कि कोरोना को लेकर पूरे देश में इस वक्त हडकंप मचा हुआ है। राज्य सरकार दुकानें और सरकारी दफ्तरों को बंद करने के आदेश जारी कर रही है। वहीं ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 273 हो गई है। इस सभी मरीजों में संदिग्ध लोग और संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोग शामिल हैं। आज देश में 35 नए मामले सामने आए हैं।
 
आंध्रा-तेलंगाना में 20 कोरोना के मरीज मिलने के बाद कोन्टा बॉर्डर सील, जाने पूरी खबर

आंध्रा-तेलंगाना में 20 कोरोना के मरीज मिलने के बाद कोन्टा बॉर्डर सील, जाने पूरी खबर

सुकमा | आंध्रा में 12 तेलंगाना में 8 कोरोना के संक्रमण में मिलने के बाद तीन राज्यों का संगम कहे जाने वाले कोन्टा बॉर्डर को जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सील कर दिया है। यहां आने जाने वाले राहगीरों औऱ मजदूरों का हाथ धुलवा कर कोरोना से बचने के उपाय सिखाया जा रहा है।

जिला प्रशाशन ने एहतियातन मद्रास, बेंगलुरू, हैदराबाद, विजयवाड़ा जैसे बड़े शहरों से काम के लिए कई महीनों से रह कर वापस आ रहे मजदूरों कों कोरोना वायरस से बचने के उपाय हाथ धोने का सिस्टम राहगीरो को बताया जा रहा है।
आज सुबह से स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ सोमेंद्र रात्रे फार्मासिस्ट अविनाश देशमुख अमिता मिश्रा लेब टेक्नीशियंस और अन्य के द्वारा सभी आने जाने वाले लोगो का चेकअप किया जा रहा है। कोन्टा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)हिमाचल साहू और तहसीलदार प्यारेलाल नाग के साथ राजस्व विभाग की टीम और थाना प्रभारी आशीष सिंग राजपूत पुलिस टीम के साथ कोन्टा बॉर्डर पहुंचकर मेडिकल केम्प की व्यवस्था के साथ तैनात थे।    
नगर पंचायत अध्यक्ष मौसम जया जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा जनपद पंचायत अध्यक्ष सुन्नम नागेश सभी जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त प्रयास से कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 10 यात्री बसों के चालक-परिचालक और लगभग 250 यात्रियों को सैनिटाइजर का प्रयोग करने और स्वच्छता संबंधी आदतें बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। बसों के संचालकों को हिदायत दी गई कि यात्रियों को सैनिटाइजर उपलब्ध कराए जाएं। बस स्टैंड के सभी बुकिंग काउंटर्स प्रभारियों को भी इस जागरूकता का हिस्सा बनाया गया।
 
बस्तर में कोरोना वायरस से बचाव हेतु ग्रामीण ने देसी जुगाड़ से साल के पेड़ के पत्तों का बनाया मास्क

बस्तर में कोरोना वायरस से बचाव हेतु ग्रामीण ने देसी जुगाड़ से साल के पेड़ के पत्तों का बनाया मास्क

जगदलपुर | बस्तर संभाग का ग्रामीण क्षेत्र तक कोरोना वायरस नही पंहुचा है, लेकिन इसके बचाव की मुहीम जारी है। इसका असर बस्तर संभाग के अंदरूनी ग्रामीण क्षेत्रो में साल के पत्तों का मास्क बनाकर कुछ इस इस अंदाज में छायाचित्र में देखने को मिला है। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां भी जागरूकता की कोई कमी नही है।

     उल्लेखनिय है कि बस्तर के ग्रामीण वनवासी के जीवन शैली-दिनचर्या में साल के पेड़ के पत्तों का अहम स्थान है, सामाजिक-धार्मिक आयोजन साल के पेड़ के पत्तों के बिना संभव ही नही है। यह उनके प्रकृति-जंगल के साथ अटूट रिश्ता-संबध को रेखांकित करता है। यही कारण है कि साल के पेड़ के पत्तों का मास्क बनाकर उपयोग में लाता एक युवक छायाचित्र में परिलक्षित हो रहा है।
    बस्तर संभाग का ग्रामीण क्षेत्र भी कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी के आपदा के साथ कदम ताल करते देखा जा सकता है। मेडिकल स्टोरों में महंगे मास्क के स्थान पर बस्तर संभाग का ग्रामीण देसी जुगाड़ से साल के पेड़ के  पत्तों का मास्क बनाकर अपने को प्रकृति के साथ जोड़ते हुए करोना वायरस से बचने के लिए बस्तर का देशी मास्क का ईजाद किया गया, ग्रमीण वनवासी बगैर खर्चे के इें आसानी से बना सकते हैं।
कोरोना को लेकर सभी जानकारियां अब राज्य सरकार द्वारा शासकीय वेबसाइड पर होगी अपलोड

कोरोना को लेकर सभी जानकारियां अब राज्य सरकार द्वारा शासकीय वेबसाइड पर होगी अपलोड

रायपुर | राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की लोगों को प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने और अपुष्ट जानकारियों का फैलाव रोकने इस संबंध में जारी सभी आदेशों व निर्देशों को शासकीय वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों, विभागाध्यक्षों और एन.आई.सी. के राज्य सूचना अधिकारी को परिपत्र जारी कर सभी आदेशों व निर्देशों को शासकीय वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के संबंध में जारी आदेशों व निर्देशों की सॉफ्ट-कॉपी एन.आई.सी. के राज्य सूचना अधिकारी को तत्काल उपलब्ध कराने कहा है। एन.आई.सी. द्वारा इन्हें 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ शासन की वेबसाइट पर समर्पित वेब-पेज के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

 

 
छेड़छाड़ और मारपीट में जनपद सदस्य का पति सहित 4 आरोपी जेल भेजे गए, जाने पूरी खबर

छेड़छाड़ और मारपीट में जनपद सदस्य का पति सहित 4 आरोपी जेल भेजे गए, जाने पूरी खबर

कोरबा | महिला के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके पति से मारपीट के मामले में पुलिस ने जनपद सदस्य के पति सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। 18 मार्च की रात करीब 11.30 बजे ग्राम नकटीखार निवासी पीडि़त महिला ने रामपुर पुलिस चौकी पहुंचकर जनपद पंचायत कोरबा क्षेत्र क्रमांक 20 की सदस्य के पति अरविंद भगतए छवि बेक,अशोक बेक एवं विनय उरांव के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लघुशंका के लिए जाते समय महिला की पीछा कर छेड़छाड़  किया गया था जिसका विरोध करने पर उससे एवं पति से मारपीट की गई। रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 354, 294, 323, 34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना करते हुए चारों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जमानत के अभाव में जेल दाखिल कराया गया। 

 

 
सुकमा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कुकानार-तोंगपाल में लोग डर से घर के बाहर निकले, पढ़ें पूरी खबर

सुकमा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कुकानार-तोंगपाल में लोग डर से घर के बाहर निकले, पढ़ें पूरी खबर

सुकमा | देश में कोरोना जैसे विपदा के बाद छत्तीसगढ़ में भी मुसीबत कम होने का नाम नहीं  ले रही है। बेमौसम बारिश के बीच आज सुबह जगदलपुर से 34 किलोमीटर दूर भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है। 

मौसम विभाग प्रमुख एचपी चंद्रा ने बताया कि भूकंप का यह झटका जगदलपुर से 34 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व दिशा में  रिक्टर  पैमाने में 4.2 की तीव्रता के साथ दर्ज किया गया है। भूकंप का यह झटका आज सुबह 11.14 मिनट पर दर्ज किया गया है। श्री चंद्रा ने बताया कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापा गया है तथा इसका केन्द्र भी  इतने ही गहराई पर दर्ज किया गया है।

भूकंप का केन्द्र अक्षांश 18.8 527 और देशांतर में 82.2315 है। इस भूकंप की तीव्रता सुकमा में भी दर्ज किया गया है। इधर जगदलपुर-सुकमा के ठीक पहले चेन्नई से पूर्व दिशा में 471 किलोमीटर दूर भी भूकंप का झटका महसूस किया गया है। भूकंप 4.8 मेग्नीट्यूड का आया है। इस भूकंप की गहराई भी 10 किलोमीटर है। इधर शासन-प्रशासन को भी भूकंप आने की सूचना  दे दी गई है, पूर्व में इस पूरे इलाके को सेफ जोन माना जाता था, लेकिन भूकंप के झटके महसूस होने के बाद अब इन इलाकों को भी भूकंप प्रभावित माना जा रहा है। 

 
राजधानी में इंडिगो ने 22 मार्च को होने वाली 6 उड़ानों को किया रद्द, जाने पूरी खबर

राजधानी में इंडिगो ने 22 मार्च को होने वाली 6 उड़ानों को किया रद्द, जाने पूरी खबर

रायपुर | कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राजधानी रायपुर के माना विमानतल में इंडिगो ने अपनी उड़ानें 22 मार्च रविवार को रद्द कर दिया है। इनमें दिल्ली की दो, हैदराबाद की एक कोलकाता की दो फ्लाइट रद्द की गई हैं।  वहीं इंदौर की एक उड़ान को भी रद्द किया गया है।

अब नहीं होगी अंतिम वर्ष की भी परीक्षाएं, सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित, उच्चशिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखे आदेश

अब नहीं होगी अंतिम वर्ष की भी परीक्षाएं, सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित, उच्चशिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखे आदेश

रायपुर| नोवल कोरोना वायरस (covid-19) से संक्रमण एवं रोकथाम हेतु पूर्व में आदेश जारी किये गए थे की 13,3,2020  द्वारा विश्वविद्यालय एवं विद्यालय में 31 मार्च 2020 तक अंतिम वर्ष की परीक्षा पूर्ववत रखने के निर्देश दिए गए थे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से प्राप्त परिपेक्ष्य में आज उच्चशिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में अंतिम वर्ष की सभी परीक्षाएँ तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का आदेश जारी किया है| साथ ही आदेश में कोरोना वायरस से बचाओ के निर्देश भी सभी छात्रों तक पहुंचाने की बात कही है
देखे आदेश   
 
 पीड़ित परिवार या पीड़िता की फोटो वायरल करने वाले पर की जाएगी सख्त कार्यवाई

पीड़ित परिवार या पीड़िता की फोटो वायरल करने वाले पर की जाएगी सख्त कार्यवाई

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिले के कलेक्टर भारतीदासन एवं एसएसपी आरिफ शेख ने एक पत्रकार वार्ता में स्पष्ट किया है कि अफवाहों को फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी| मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि किसी भी पीड़ित परिवार की पहचान उजागर करने पर भी कार्रवाई की जाएगी | उन्होंने मीडिया से आग्रह किया है कि खबरों में इतनी सावधानी बरतें कि किसी भी पीड़ित परिवार के व्यक्ति की फोटो और उसकी पहचान सामने ना आने पाए दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई व्यक्ति व्यक्ति एवं पीड़ित परिवार के फोटो और पहचान को वायरल करता है तो वायरल कर्ता पर भी एफ आई आर दर्ज की जाएगी|

जिले के कलेक्टर भारतीदासन एवं एसएसपी आरिफ शेख ने नागरिकों से अपील की है कि करोना वायरस के मामले में आम आदमी सावधानी बरतें और शासन प्रशासन के आदेशों को जिम्मेदारी पूर्वक मानकर इस गंभीर बीमारी का मुकाबला करने में सहयोग प्रदान करें|
कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश: राज्य सरकार पूरी तरह मुस्तैद: जनता से सहयोग की अपेक्षा

कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश: राज्य सरकार पूरी तरह मुस्तैद: जनता से सहयोग की अपेक्षा

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में आज प्रदेश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा -प्रिय भाइयों और बहनों, जय जोहार, जैसा की आप जानते ही हैं कि पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा हैं। छत्तीसगढ़ में भी आज कोरोना वायरस का एक केस पाजीटिव पाया गया हैं । जिसका समुचित उपचार एम्स रायपुर में चल रहा हैं। पीड़ित के परिवार के सभी सदस्यों और उनके सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान कर उनको भी आइसोलेशन में रखा गया हैं।
राज्य में कोरोनो वायरस से उपचार की माकूल व्यवस्था हैं और इससे डरने या चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं हैं, लेकिन अब हमें ज्यादा सतर्क रहना होगा और लापरवाही से बचना होगा । एम्स में योग्य चिकित्सक, पीड़ित का उपचार कर रहे हैं । देश में अभी तक अनेक कोरोना पीड़ित स्वस्थ हो चुके है। राज्य में विदेश यात्रा करके लौटे सभी नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आइसोलेशन में रखने की प्रक्रिया जारी हैं। मैं फिर से अपनी बात दोहराता हूॅ कि आपकी जानकारी में अगर ऐसा कोई व्यक्ति हैं जो विदेश यात्रा से लौटा हैं और उसने स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट नहीं किया हैं तो इसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नम्बर 104 पर दे ।  
लोगों को यह समझना होगा कि जानकारी छुपाने से कोरोना वायरस से बचाव नहीं हो सकेगा अपितु जानकारी देने और सही उपचार लेने से ही बचाव संभव हैं। बच्चों और बुर्जुगों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता हैं ।
मेरा राज्य के नागरिकों से आग्रह हैं कि बहुत आवश्यक होने पर ही अपने घर से बाहर निकले । लोगों की सावधानी और सुरक्षा के लिए मैंने स्वयं अपने सभी कार्यक्रम और समारोह रदद् कर दिये हैं । राज्य में स्कूल, कालेज, सिनेमा हॉल, मॉल और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी हैं।
मैं बार बार आपको यह आश्वासन देता हूॅ कि आपको चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं हैं । मैं आपका मुख्यमंत्री, राज्य सरकार और उसका पूरा महकमा पूरी तरह से मुस्तैद हैं और हमने इस वायरस से बचाव और उपचार की पूरी तैयारियां कर रखी हैं आवश्यकता हैं तो बस आपके सहयोग की ।
हमने राज्य में कोरोना वायरस से बचाव और उपचार की सही जानकारी देने के लिए एक इमरजेंसी कम्यूनिकेशन टीम 
ECTबनाई है जो आपको सतत रूप से सही सूचना देने का काम करेगी और भ्रामक खबरों के प्रचार को रोकेगी ।
मैं कोरोना उपचार के लिए लगातार काम कर रहे स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सकों और चिकित्सीय स्टॉफ का तहेदिल से आभारी हूॅ । पूरा राज्य उनके समर्पण भाव की सराहना करता हैं । मैंने यह निर्णय लिया हैं कि कोरोना के उपचार में लगेे स्वास्थ्य विभाग के अमले को विशेष भत्ता अतिरिक्त प्रदान किया जायेगा ।
राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजधानी रायपुर सहित सभी नगर निगम क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी हैं । इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को एक स्थान पर ज्यादा संख्या में एकत्रित होने से रोकना हैं जिससे कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके ।
मुझे पूरा विश्वास हैं कि छत्तीसगढ़ की जनता इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार का और एक दूसरे का भी सहयोग करेगी ताकि हम इस कोराना वायरस के फैलाव को रोक सके। आपके सहयोग की अपेक्षा हैं ।

राज्य में मुख्यमंत्री और मंत्रीगणों के निवास में 31 मार्च तक मिलने जुलने का कार्यक्रम स्थगित रहेगा

राज्य में मुख्यमंत्री और मंत्रीगणों के निवास में 31 मार्च तक मिलने जुलने का कार्यक्रम स्थगित रहेगा

रायपुर | कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री और मंत्रीगणों के सरकारी निवास में आम नागरिकों से मिलने जुलने का कार्यक्रम 31 मार्च तक स्थगित रहेगा। आम नागरिक अपनी समस्याओं को ई-मेल अथवा डाक के माध्यम से पहुंचा सकते है।

 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक

रायपुर। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास गौरव द्विवेदी, स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद।
संभाग मुख्यालय जगदलपुर में ओलावृष्टि से सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर, जिले में आने वाले सप्ताह में भी बारिश की संभावना

संभाग मुख्यालय जगदलपुर में ओलावृष्टि से सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर, जिले में आने वाले सप्ताह में भी बारिश की संभावना

जगदलपुर। संभाग मुख्यालय जगदलपुर सहित बस्तर जिले में आज दोपहर में हुई तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। बारिश के साथ गिरे ओलो से पूरे शहर की सड़के बर्फ की चादर में ढक गया है। जैसे ही बारिश रूकी लोगों ने सडक़ों पर बिछी ओलों को देखकर सभी ठंडे प्रदेशो शिमला और कश्मीर की कल्पना करते देखे गये। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले सप्ताह में भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। बस्तर जिले में विगत दो तीन दिनों से अलग-अलग स्थानों पर बारिश और ओले गिरने का क्रम जारी है। 

बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में गुरूवार दोपहर अचानक भारी बारिश के साथ ओले गिरे। लगभग आधे घंटे की इस बारिश में आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश एवं ओलावृष्टि की रफ्तार इतनी तेज थी कि, वाहनों के कांच चटक गये, वहीं बारिश के बंद होने के बाद सड़कों और अपने घरों में फैले ओलों को देखकर ठंडे प्रदेशों के वातावरण का अनुमान लगाते रहे। मौसम विभाग की दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार और गुरूवार को बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात की वजह से ऐसे हालात बने हैं। जिसमें बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। खाड़ी में बने इस चक्रवात का असर अभी सप्ताह भर रहने की संभावना व्यक्त की गई है।
छत्तीसगढ़ राज्य में अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवा तत्काल प्रभाव से स्थगित, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ राज्य में अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवा तत्काल प्रभाव से स्थगित, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण का प्रभाव छत्तीसगढ़ राज्य के कई सीमावर्ती राज्य में प्रकाश में आया है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य राज्यों से आने तथा जाने वाली बसों के परिवहन को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाली समस्त यात्री वाहनों का संचालन भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। परिवहन आयुक्त सह अध्यक्ष राज्य परिवहन प्राधिकार छत्तीसगढ़ द्वारा सभी क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को आदेश जारी कर इसका पालन कर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

 


नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए नगरीय क्षेत्रों के सभी मॉल, चौपाटी और फास्ट फूड वाले अस्थायी ठेले तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए नगरीय क्षेत्रों के सभी मॉल, चौपाटी और फास्ट फूड वाले अस्थायी ठेले तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश

रायपुर | नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राज्य शासन द्वारा पूर्व में जारी आदेशों के अलावा यह भी निर्णय लिया गया है कि नगरीय क्षेत्रों में स्थित सभी मॉल, चौपाटी, बाजार एवं अन्य स्थलों जहां चाट-पकौड़ी, फास्ट फूड तथा अन्य खाद्य वस्तु के विक्रय के लिए अस्थायी ठेले आदि लगाये जाते हैं, उन्हें आगामी आदेश तक बंद रखा जाए।
    नगरीय क्षेत्रों में स्थित छात्रावासों और छात्रों को किराये पर उपलब्ध कराए जाने वाले पी.जी. को भी खाली कराया जाए अथवा उनमें निवास करने वाले छात्र-छात्राओं के बाहर आने जाने वाले को हतोत्साहित किया जाए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों, नगर पालिक निगम के आयुक्त और नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिक अधिकारियों को इस आशय का आदेश जारी करते हुए इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जांच के नाम पर वाहन चालक हो रहे बेहाल, विधायक विकास उपाध्याय ने डीजीपी से की फोन पर चर्चा

जांच के नाम पर वाहन चालक हो रहे बेहाल, विधायक विकास उपाध्याय ने डीजीपी से की फोन पर चर्चा

रायपुर | राजधानी के ध्वस्त हो चुके यातायात व्यवस्था के बीच पुलिस की चालानी कार्यवाही से नागरिकों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए विधायक विकास उपाध्याय ने आज डीजीपी से फोन पर चर्चा की तथा गृह विभाग को भी इस समस्या से अवगत कराया। 

रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने टै्रफिक  जांच के नाम पर  हेलमेट और अन्य चेकिंग अभियान से आम नागरिकों को होने वाली परेशानियों को लेकर डीजीपी डीएम अवस्थी से फोन पर चर्चा की। विधायक श्री उपाध्याय ने बताया कि यातायात जांच के दौरान चौक-चौराहों पर यातायात जाम हो रहा है। यही नहीं जांच से बचने के लिए कुछ लोगों द्वारा शार्टकट अपनाने से भी हादसों का खतरा बना रहता है। हेलमेट जांच के नाम पर दोपहिया वाहन चालकों को टॉरगेट किया जा रहा है। इस पर डीजीपी श्री अवस्थी ने आश्वस्त किया है जल्द ही टै्रफिक जांच को लेकर नया आदेश जारी किया जाएगा। श्री उपाध्याय ने गृह विभाग को भी इस बाबत अवगत करा दिया है। 
 
नौकरी लगाने के नाम पर 22 लाख की ठगी, फरार पुलिस का जवान गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर 22 लाख की ठगी, फरार पुलिस का जवान गिरफ्तार

कोरबा। वन समेत अन्य विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर 14 लोगों से 22.10 लाख रुपए का ठगी कर फरार हो गए पुलिस के जवान को रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले करीब तीन साल से वह फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

पोड़ीबहार स्थित आदर्शनगर में रहने वाले सत्यप्रकाश देवांगन पिता छबिलाल समेत करीब 14 लोगों से वर्ष 2017 में एल गोविंदा राव ने फारेस्ट विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए वसूला। आरोपित एल गोविंदा राव पिता एल नीला राव 33 पुलिस विभाग में आरक्षक नंबर 920 डाक रनर के पद रक्षित केंद्र में कार्यरत था और रामपुर बस्ती में निवास करता था। बताया जा रहा है कि आरोपित अपना परिचय फारेस्ट विभाग के बड़े अधिकारियों के पास अपनी पहुंच बता कर फारेस्ट गार्ड पद पर नौकरी लगाने का झांसा देता था और एक व्यक्ति को नौकरी के लिए चार लाख रुपए लगने की बात कहता था। लोग उसके झांसे में आ गए और करीब 22.10 लाख रुपए उसे दे दिए। आरोपित की मां की सूचना पर पुलिस ने 18 अप्रैल 2017 को उसके गुम इंसान होने का मामला कायम कर पतासाजी कर रही थी। इस बीच आरक्षक के लापता होने के बाद पीडि़त लोगों ने 26 अप्रैल 2017 को संपूर्ण जानकारी समेत आवेदन दिया था। पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया और आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी।
बड़ी खबर: राजधानी में कोरोना से संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप, जाँच करने समता कॉलोनी पहुंची टीम, देखे विडियो

बड़ी खबर: राजधानी में कोरोना से संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप, जाँच करने समता कॉलोनी पहुंची टीम, देखे विडियो

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रायपुर में रहने वाली एक युवती में कोरोना वायरस पाया गया है, उसे तत्काल एम्स में दाखिल करा दिया गया है। चिकित्सकों ने सुरक्षा के लिहाज से युवती के माता-पिता और उसके परिजनों को भी अस्पताल बुलवा लिया है तथा उनकी भी जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि पीडि़त युवती 15 मार्च को विदेश यात्रा कर रायपुर लौटी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद रायपुर एम्स प्रबंधन ने इसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है। युवती को देर रात रायपुर एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवती के माता-पिता का भी सैंपल लिया गया है। बताया जा रहा है कि युवती के साथ उसके माता पिता भी विदेश यात्रा पर थे, लेकिन आशंका होने पर केवल युवती का ही रायपुर एम्स में सैंपल लिया गया था। देर रात जांच रिपोर्ट आने पर युवती को माता-पिता समेत परिजनों को भीअस्पताल बुलाया गया। रायपुर एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में सारी सुविधाएं मौजूद हैं। पीडि़त युवती को आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कर उपचार किया जा रहा है। 

 कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए रायपुर नगर निगम के सभी वार्डों में धारा 144 लागू कर दिया गया है।

वहीं रायपुर के समता कॉलोनी में धारा 144 लागू किए जाने के निर्देश दिए हैं। रायपुर के समता कॉलोनी को सील करने के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मरीज के घर से एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया जिससे दूसरे लोगों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

 
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 3 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरुवार को सीएम हाउस में होने वाली राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक रद्द कर दिया गया।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार के सभी मंत्रियों ने भी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बतादें कि आज शाम होने वाली बैठक में कोराना वायरस से निपटने की तैयारियों को लेकर चर्चा होने वाली थी।
 
 
समता कॉलोनी में की जा रही है जाँच पड़ताल-
रायपुर के समता कॉलोनी में कोरोना से संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है| आपको बता दे की टीम द्वारा उस इलाके में जाँच पड़ताल चालू कर दी गई है आप इस वीडियो के माध्यम से देख सकते है की उस इलाके में हड़कंप सा मचा हुआ है| सब अपने घरो से बहार आगये है| सभी ने मास्क लगा रखा है| यह वहीं इलाका, कॉलोनी है जहां पर कोरोना से संक्रमित युवती का घर है|