नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बाइक सवार पेट्रोल कर्मी से उलझा, मिली जान से मारने की धमकी, जाने कहा की है ये खबर

बाइक सवार पेट्रोल कर्मी से उलझा, मिली जान से मारने की धमकी, जाने कहा की है ये खबर

रायपुर | पेट्रोल पंपों में आये दिन निर्धारित रुपये लेकर कम पेट्रोल डालने की शिकायत के चलते उपभोक्ताओं एवं पेट्रोल पंप कर्मियों के बीच विवाद होते रहता है। कभी कभी विवाद का स्वरूप गंभीर मोड़ ले लेता है। मोवा थाने से मिली जानकारी के अनुसार आशीष सिंह परिहार आयु 31 वर्ष पिता जितेंद्र सिंह परिहार निवासी एबी फ्यूल पंप मोवा ने अपनी बाइक में पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाया। कम पेट्रोल को देने की बात को लेकर बाइक में पेट्रोल भरने के बाद बाइक स्टार्ट नहीं होने पर प्रार्थी का पेट्रोल पंप कर्मी अप्पू खैरावार से विवाद हुआ जिसके चलते आरोपी ने प्रार्थी से गाली गलौज करते हुए उसकी जमकर न केवल पिटाई की बल्कि विरोध करने पर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मोवा थाने ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506 एवं 323 के तहत मामला कायम किया है। 

 

 
अत्यावश्यक सेवाओं के प्रदाय के लिए निजी संस्थान प्रात: 07 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक ही खुलेगी, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया संशोधित आदेश

अत्यावश्यक सेवाओं के प्रदाय के लिए निजी संस्थान प्रात: 07 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक ही खुलेगी, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया संशोधित आदेश

बालोद | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रानू साहू ने संशोधित आदेश जारी कर अत्यावश्यक सेवाओं के प्रदाय हेतु निजी संस्थानों के खुलने का समय प्रात: 07 बजे से 02 बजे अपरान्ह तक निर्धारित किया है। जिसकी सूची निम्नानुसार है:-

निजी संस्थाए :- दैनिक उपयोग की वस्तुओं को बेचने संबंधी किराना दुकान, प्रोविजन स्टोर, सब्जी एवं फल से संबंधित स्थाई दुकान, पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसियॉ, गुड्स कैरियर से संबंधित सेवाए एवं उनको संचालित करने वाले संस्थान, मोबाईल रिचार्ज दुकान एवं सब्जी मंडियॉ शामिल है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जारी आदेश में कहा है कि उपरोक्त आदेश का पालन जिले के समस्त प्रतिष्ठान के संचालक करना सुनिश्चित करेंगें। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। 
 
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उठाए गए कल्याणकारी कदम : कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के उपायों के दौरान आम जनता को नही होगी कोई कठिनाई, जाने सरकार ने क्या कदम उठाये है

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उठाए गए कल्याणकारी कदम : कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के उपायों के दौरान आम जनता को नही होगी कोई कठिनाई, जाने सरकार ने क्या कदम उठाये है

रायपुर | राज्य शासन द्वारा कोरोना वाइरस का फैलाव रोकने के लिये युद्धस्तर पर किये जा रहे प्रयासों के  साथ आम जनता की सहूलियत का भी पूरी सम्वेदनशीलता से ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर आम जनता के लिए अनेक कल्याणकारी फैसले लागू किये गए हैं। इन फैसलों से गरीबों, स्कूली बच्चों, आम नागरिकों और व्यापारी वर्ग सहित सभी लोगों को 31 मार्च तक लॉक डाउन के दौरान बड़ी राहत मिलेगी। 

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जो कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं वे इस प्रकार हैं-
1- राज्य सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशनकार्डधारकों को अप्रैल एवं मई माह 2020 का चावल का एकमुश्त वितरण करने का निर्णय लिया है। इसके लिए खाद्य विभाग द्वारा आबंटन जारी करते हुए अंत्योदय, प्राथमिकता और अन्नपूर्णा श्रेणी के राशनकार्ड धारकों को माह अप्रैल एवं मई 2020 के चांवल के साथ नमक और शक्कर का भी एकमुश्त वितरण माह अप्रैल 2020 में करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

2- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर अवकाश अवधि में स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना में मध्यान्ह भोजन हेतु 40 दिन का सूखा दाल और चावल बच्चों के पालकों को स्कूल से प्रदाय किया जाएगा। प्राथमिक शाला के प्रत्येक बच्चे को 4 किलोग्राम चावल और 800 ग्राम दाल तथा उच्चतर माध्यमिक शाला के प्रत्येक बच्चे को 6 किलोग्राम चावल और 1200 ग्राम दाल दी जाएगी।

3-आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के लिए टेक होम राशन वितरण के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को 31 मार्च 2020 तक बंद किया है। राज्य  सरकार ने इस अवधि में 03 से 06 वर्ष आयु के समान्य, मध्यम और गंभीर कुपोषित बच्चों को गर्म भोजन के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में 125 ग्राम रेडी टू ईट प्रतिदिन के मान से 750 ग्राम टेक होम राशन (रेडी टू ईट)का अनिवार्य रूप से वितरण के निर्देश दिए हैं । शेष हितग्राहियों को भी पात्रता अनुसार रेडी-टू-ईट का वितरण यथावत जारी रहेगा। 

4- प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अनुज्ञा, परमिट, लायसेंस इत्यादि नवीनीकरण कराने की समय-सीमा एक माह की वृद्धि की गई है।

5- राजस्व न्यायालयों में प्रकरणों की पेशी एक अप्रैल या उसके पश्चात रखने के निर्देश दिए गए हैं।

6- वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग ने छत्तीसगढ़ बाजार मूल्य की पुनरीक्षित दरें जो एक अप्रैल से लागू होती है, उसे एक माह बढ़ाकर अब एक मई कर दिया है। पंजीयन कार्यालयों में मार्च के माह में होने वाली भीड़ की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया गया है।

7-प्रदेश के नगरीय निकायों में सम्पत्ति कर जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च को बढ़ाकर अब 30 अप्रैल तक कर दिया गया है।

8- कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के उपायों के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने अल्कोहल आधारित हैण्ड सैनिटाईजर (हैण्ड रब साॅल्यूशन) के औद्योगिक निर्माण के लिए दो डिस्टिलरी को लाइसेंस दिया है।

9- कोरोना के उपचार में लगे स्वास्थ्य विभाग के अमले को विशेष भत्ता देने का फैसला।

10- राज्य के सभी निजी संस्थानों, कारखानों, अस्पतालों, मॉल, रेस्टोरेंट आदि के नियोजकों से मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए श्रमिकों एवं कर्मचारियों की छंटनी नहीं किए जाने और कोरोना वायरस (कोविड-19) से पीडि़त होने या अन्य कारणों से बीमार होने पर संवैतनिक अवकाश प्रदान करने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उनसे घरों से भी कार्य लिए जाने के निर्देश दिए हैं।

11-निम्नदाब उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग -बिलिंग पर 31 मार्च तक रोक, ‘हाफ रेट पर बिजली योजना’’ के तहत् मिलेगा एक मुश्त दो माह का लाभ।

 कोविड-19 पॉजिटिव मरीज के साथ रायपुर पहुंचे दो सहयात्रि लापता, खोज में जुटी पुलिस

कोविड-19 पॉजिटिव मरीज के साथ रायपुर पहुंचे दो सहयात्रि लापता, खोज में जुटी पुलिस

रायपुर| कोरोना वायरस (कोविड 19) से नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें हर संभव प्रयास कर रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। कि जिला प्रशासन ने (कोविड 19) पॉजिटिव मरीज के साथ विमान में यात्रा करने वाले दो सहयात्रियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानिए पूरी खबर-
खबर मिल रही है कि कोविड 19 वे दोनों सामने नहीं आ रहे हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने कलेक्टर एस भरतीदासन के निर्देश पर दोनों का नाम सार्वजनिक किया है। बीते दिनों राजधानी रायपुर में एक कोविड 19 पॉजिटिव मरीज पाया गया था। कोविड 19 पॉजिटिव लंदन से मुंबई पहुंचा था और उसके बाद मुंबई से एयर इंडिया के विमान से रायपुर पहुंचा था। विमान में यात्रा के दौरान उनके साथ दो अन्य लोग भी यात्रा कर रहे थे। फिलहाल उन दोनों यात्रियों का पता नहीं लगाया जा सका है। हालांकि कोविड 19 पॉजिटिव की मां की जांच की गई थी, लेकिन जांच के बाद उनका रिपोर्ट निगेटिव आया था। अब ऐतिहाद के तौर पर प्रशासन सहयात्रियों की भी जांच कर रही है, लेकिन दो सहयात्री अभी भी लापता हैं।
बड़ी खबर: राजधानी के पेपर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़िया

बड़ी खबर: राजधानी के पेपर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़िया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक आगजनी की खबर सामने आई है जहां रायपुर के उरला मेंटल पार्क स्थित एक पेपर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है आग को काबू में करने दमकल की तीन गाड़िया भी पहुंची हैं। आग का कैसे लगी है इसका कारण पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुचे दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का काम अब तक जारी है। मिली जानकारी के अनुसार घटना में किसी को हताहत होने की खबर अभी तक नहीं मिली है।खमतराई पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानिए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- सोमवार दोपहर राजधानी के मेटल पार्क स्थित रुचि इंडस्ट्री में अचानक आग लग गई जहां फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को एक कमरे से धुँआ निकलते देखा जिससे उन्हें आग लगने की जानकारी हुई। आग की लपटों को देखते ही फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी।

पेपर और कार्टून बनाने का होता है काम-
आपको बता दे की इस फैक्ट्री में पेपर और कार्टून बनाने का कार्य किया जाता है। बताया जा रहा है कि पेपर के होने की वजह से आग तेजी से फैल गई वहीं दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बावजूद आग की लपेट रह रह कर उठती रही। इस तरह की आग में लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है यह फैक्ट्री रायपुर के अमलीडीह निवासी महेश्वरी रमानी की है।
 
समस्त जिले में धारा 144 प्रभावशील, जाने इससे जुडी पूरी खबर

समस्त जिले में धारा 144 प्रभावशील, जाने इससे जुडी पूरी खबर

दुर्ग। कोरोना वायरस के संकमण के रोकथाम एवं नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए कार्यालयीन आदेश द्वारा दुर्ग जिले के समस्त नगरीय सीमा क्षेत्र के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144(1) लगाया गया था, उक्त आदेश में निम्नलिखित संशोधन किया गया है। इसके अंतर्गत उक्त आदेश में नगरीय सीमा क्षेत्र के स्थान पर सम्पूर्ण दुर्ग राजस्व जिला अंतर्गत दिनांक 05 अप्रैल, 2020 या आगामी आदेश पर्यन्त तक धारा 144(1) प्रभावशील रहेगा।

इसके अंतर्गत सभी मण्डियों व दुकान व ठेला (सब्जी,फल, अनाज) मेडिकल स्थापनाएं एवं मेडिकल दुकान, ट्रांसपोर्ट नगर व गुड्स एवं कैरियरी सेवाएं, पेट्रोल पंप, गैस एजेन्सी, बैंकिग सेवाएं (जिनमें एक समय में दस से अधिक व्यक्ति एकत्र नहीं होंगे), ए.टी.एम, मीडिया संस्थान, पेयजल सुविधाएं, सीवरेज ट्रीटमेंट व्यवस्थायें, फायर ब्रिगेड, टेलीफोन व इंटरनेट सुविधाएं, होटल एवं रेस्टोरेंट (जिनमें पक्की स्थायी संरचना एवं वैद्ध लायसेंस उपलब्ध हो इसके अलावा राज्य एवं केन्द्र शासन द्वारा (कोविड -19) के संदर्भ में समय-समय पर जारी निर्देशों के अनिवार्य रूप से पालन करने पर), मोबाईल रिचार्ज एवं सर्विसेस दुकाने, डेलीनीड्स व किराना दुकाने, राशन दुकाने, मिल्क पार्लर, विद्युत व्यवस्थापक, बेकरी दुकानों को छूट दी गई, उक्त छूट यथावत रहेगी।

इस धारा के प्रभावशील रहते तक आम जनता के सामूहिक ड्रील, रैली, जुलूस, सभा आदि प्रतिबंधित रहेंगे।
इस दौरान सब्जी, फल, अनाज को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के साप्ताहिक बाजार भी प्रतिबंधित रहेंगे।
समस्त नागरिक केवल अनिवार्य कार्य हेतु ही पॉच से कम की संख्या में एक साथ भ्रमण कर सकेंगे।
शेष शर्ते यथावत रहेंगी। आदेश का उल्लंघन किये जाने पर नियम अंतर्गत दांडिक कार्यवाही की जावेगी।
पसंद नहीं आया जींस पैंट तो कंपनी को लौटाया, 94 हजार रुपए की ठगी

पसंद नहीं आया जींस पैंट तो कंपनी को लौटाया, 94 हजार रुपए की ठगी

कोरबा। ऑन लाइन शॉपिंग से जींस पैंट के रुपए लेने की चाहत में एक महिला 94 हजार रुपए की ठगी की शिकार हो गई। महिला ने घटना की शिकायत कुसमुंडा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि कुसमुंडा के विकास नगर में रहने वाली महिला सुनीता नागेश्वर ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी मंत्रा के जरिए एक जींस पैंट का आर्डर किया था। जींस पैंट सुनीता के घर पहुंचा। महिला को पैंट पसंद नहीं आया। उसने पैंट कंपनी को लौटा दियाए लेकिन सुनीता को पैंट लौटाने के बाद राशि नहीं मिली। उसने गूगल पर कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर तलाश किया। सुनीता को एक नंबर मिला। सुनीता ने संबंधित कस्टमर केयर के नंबर पर कॉल लगाया। उसने घटना की पूरी जानकारी दी। तब कॉलर में उसे एक लिंक भेजा। लिंक पर डिटेल भरकर एक नंबर पर फॉरवर्ड करने के लिए कहा सुनीता ने अपनी निजी जानकारी भरकर फॉरवर्ड कर दिया। इस बीच कॉलर ने एक और नंबर से सुनीता को कॉल किया। एक और लिंक भेजकर डिटेल भरने के लिए कहा। सुनीता ने दोनों लिंक पर जानकारी ऑपलोड करने के बाद कॉलर के बताए नंबर पर फॉरवर्ड कर दिया। इसके बाद सुनिता के बैंक खाते से दो किस्तों में 94 हजार रुपए निकालने की सूचना मोबाइल पर पहुंची। यह देखकर सुनीता हैरान हो गई। उसने कॉलर को  फोन  लगाकर खाते से रुपए निकले की जानकारी दी। इसके बाद कॉलर ने फोन  काट दिया। सुनीता ने ठगी की सूचना कुसमुंडा थाने को दी।

पुलिस ने ठगों के खिलाफ चार सौबीसी का केस दर्ज किया है। इसकी जांच कर रही है। यह केस दो मोबाइल नंबरों के आधार पर रजिस्टर्ड किए गए है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से दो नंबर के जरिए आरोपियों की तलाश जा रही है जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। ऑनलाइन शॉपिंग की आड़ में ठगी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर दिया है।
कोरोना वायरस का कहर: टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा सेवा तत्काल प्रभाव से 31 तक स्थगित

कोरोना वायरस का कहर: टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा सेवा तत्काल प्रभाव से 31 तक स्थगित

रायपुर| कोरोना वायरस से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए कार्यालय परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत सार्वजनिक परिवहन यान, टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन को 31 मार्च तक स्थगित किया गया है। इसके लिए परिवहन आयुक्त ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जगदलपुर, जिला परिवहन अधिकारी दंतेवाडा, सुकमा, बीजापुर,नारायणपुर,कोंडागांव और कांकेर को पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से संचालन स्थगित करने कहा है।
 
राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में संचालित सभी सार्वजनिक परिवहन यान, टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन तत्काल प्रभाव से आगामी 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए छत्तीसगढ़ के परिवहन आयुक्त द्वारा प्रदेश के सभी क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
 पड़ोस की शादीशुदा महिला को अश्लील वीडियो दिखाकर युवक ने की शर्मनाक हरकत, मामला दर्ज

पड़ोस की शादीशुदा महिला को अश्लील वीडियो दिखाकर युवक ने की शर्मनाक हरकत, मामला दर्ज

कांकेर| छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक मामला सामने आया है जहां एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा महिला को बुरी नियत से फोन करते हुए उसके साथ अश्लील करते हुए मोबाइल पर गंदी विडियो दिखाने का मामला सामने आया है ।

जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह मामला कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र की अंतर्गत की है| पुलिस के अनुसार- एक 25 वर्षीय महिला ने थाना में मामला दर्ज करते हुए बताया कि ग्राम पीवी 78 जनकपुर निवासी विदुर हालदर (25) पिता विवेक हलदर ने 5 फरवरी 2020 से अब तक लगातार डेढ़ महीनों से उसे मोबाइल पर जबदस्ती बात करने के लिए परेशान करता था और घर में कोई न होने पर घर में घुसकर अश्लील हरकत करता था अपने मोबाइल पर अश्लील विडियो दिखाने की कोशिश करता था । कई बार आरोपी को मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने की धमकी देता था । लोक लाज की डर से महिला बर्दाश्त करती रही, लेकिन डर लगने लगा कि कही युवक कोई गलत हरकत न कर ले इसलिए थाने में मामला दर्ज करवाया रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 506 के तहत अपराध दर्ज विवेचना में लिया है ।
 
 सुकमा मुठभेड़ में कितने नक्सली हुए  ढेर जल्द होगा खुलासा

सुकमा मुठभेड़ में कितने नक्सली हुए ढेर जल्द होगा खुलासा

रायपुर। सुकमा में नक्सली और पुलिस फोर्स के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा कि इस मुठभेड़ में काफी संख्या में नक्सली भी मारे गए हैं, जानकारी एकत्रित की जा रही है जल्द ही मारे गए नक्सलियों की संख्या सामने आ जाएगी। 

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद सभी आला अधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ बैठक में चले गए। इस बैठक में अब आगे के लिए नई रणनीति भी बनाई जा सकती है। डीजीपी श्री अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कह चुके हैं कि किसी भी कीमत पर नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान घायल जवानों से भी जानकारी मिली है कि फायरिंग में नक्सली भी मारे गए हैं। कितने नक्सली मारे गए हैं, इसका आंकड़ा जुटाया जा रहा है, जल्द ही मृत नक्सलियों की जानकारी सामने आ जाएगी। 

 

 मूक बधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद की हत्या, बोरे में भर कर लाश को लगा दिया ठिकाने

मूक बधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद की हत्या, बोरे में भर कर लाश को लगा दिया ठिकाने

रायपुर| छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सन 2015 में साढ़े 5 साल की मूक बधिर बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने और हत्या करने के मामले में आरोपियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की डबल बैच ने दुर्ग डीजे कोर्ट द्वारा आरोपी को फांसी की सजा दी गई और सह आरोपियों की सजा को यथावत कराने का आदेश दिया है।

जानिए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- शासकीय अधिवक्ता फैजिया मिर्जा के अनुसार भिलाई में 25 फरवरी 2015 को साढ़े 5 साल की मूक बधिर बच्ची को भिलाई निवासी राम सोना पिता गुल्ली सोना उठाकर अपने घर ले गया। जहां उसका मित्र अमृत सिंह ने देख लिया था। राम सोना ने बच्ची का दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।बच्ची की लाश को बोरी में भरते समय छोटे भाई दीपक ने देख लिया था। राम सोना ने दीपक को घटना का जिक्र दूसरे से नहीं करने की धमकी दी थी। बच्ची की लाश को राम सोना, अमृत और राम सोना की मां कुंति सोना ने नाले में फेंक दिया था। 

 इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर अमृत सोना और कुंति सोना को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। दोनों ने घटना का खुलासा किया था। आरोपी राम सोना, अमृत और कुंति के खिलाफ अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था। मामले में दुर्ग डीजे कोर्ट ने 24 अगस्त 2018 को राम सोना को फांसी की सजा व कुंति व अमृत को साथ देने पर अलग-अलग धाराओं के तहत सजा सुनाई थी।

दुर्ग डीजे कोर्ट के खिलाफ आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट में जस्टिस प्रशांत मिश्रा व गौतम चौरडि़या की डबल बैंच ने अपील ख़ारिज करते हुए निचली अदालत का फैसला यथावत कराते हुए मुख्य आरोपी राम सोना की फांसी की सजा दी गई और सह आरोपियों को सजा यथावत कराने का आदेश जारी किया है।
 
मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने नक्सली हिंसा में शहीद जवानों को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने नक्सली हिंसा में शहीद जवानों को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, विधायक श्री मोहन मरकाम, केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार श्री विजय कुमार और पुलिस महानिदेशक श्री डी. एम. अवस्थी ने आज सुकमा पुलिस लाईन में सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमे अपने जवानों की बहादुरी पर गर्व है। जवानों ने नक्सलियों से मुकाबला करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर किया। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। श्री बघेल ने जवानों के हौसले को नमन करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के साथ दृढ़ता के साथ खड़ी है। हर परिस्थितियों में राज्य सरकार इन परिवारों को सहयोग देगी।

कोरोना : राज्य सरकार ने दो माह का राशन एक साथ देने का लिया निर्णय, जाने पूरी खबर

कोरोना : राज्य सरकार ने दो माह का राशन एक साथ देने का लिया निर्णय, जाने पूरी खबर

 रायपुर | कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने सरकार लगातार प्रयास कर रही है। लोगों की भीड़ ज्यादा न बढ़े और लोग घरों में ही रहें इसके लिए राज्य सरकार ने 2 माह का राशन एक साथ देने का निर्णय लिया है। 

 

 

सूत्रों ने बताया कि खाद्य सचिव ने सभी कलेक्टरों सहित अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। हालांकि 2 माह का चावल व अन्य सामिग्री का वितरण अत्योदय प्राथमिकता, निशक्तजन, एकल निराश्रित और अन्नपूर्णा श्रेणी के कार्डधारियों को वितरित किया जायेगा। सामान्य कार्डधारियों को एक माह का ही चावल मिलेगा। हालांकि लोगों को इस बात की सहूलियत दी गयी है कि वो अपनी सुविधा के अनुसार एक साथ मई तक का चावल लेना चाहें तो लें या फिर एक-एक महीने का राशन ले सकते हैं। चावल के अलावा शक्कर और नमक भी दिया जायेगा। आदेश में कहा गया है कि दो महीने का राशन रखने के लिए पंचायत भवन, सामुदायिक भवन या शासकीय भवनों में अनाज का भंडारण किया जायेगा। इसके लिए कलेक्टरों को जगह चिन्हित कर आनाज को रखवाने को निर्देश दिया गया है। बड़े पैमाने पर अनाज के भंडारण के मद्देनजर अधिकारियों को निगरानी का निर्देश दिया गया है, ताकि अनाज की बंदरबांट नहीं हो सके। अप्रैल 2020 में चावल उत्सव के आयोजन के मद्देनजर नोडल अधिकारी नियुक्त करने और तय वक्त में चावल के बांटने को निर्देश दिया गया है। चावल लेने आने वाले हितग्राहियों के लिए भी निर्देश जारी किया गया है, जिसके तहत भीड़ इकठ्ठा कर चावल लेने लोग नहीं आयेंगे, बल्कि कतारों में लगकर, जिनकी एक-दूसरे से दूरी करीब एक मीटर की होगी, ताकि कोरोना का संक्रमण ना फैले। वहीं आनाज लेने के पहले हाथ को साबुन से धुलाने और सैनेटाइजर के उपयोग की भी व्यवस्था का आदेश दिया गया है।

 

 
विदेश से जगदलपुर पहुंचे 03 लोग 28 दिन तक रहेगें होम आइसोलेशन में

विदेश से जगदलपुर पहुंचे 03 लोग 28 दिन तक रहेगें होम आइसोलेशन में

जगदलपुर, विश्व में महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस बस्तर में अपने पैर न जमा ले इसके लिए जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य अमले की टीम मोर्चे पर डटी हुई है। शहर में विदेश से लौटे तीन लोगों तक स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। यहां उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और लक्षण की जानकारी ली। हालांकि इनके में किसी तरह के कोरोना के लक्षण नजर नहीं आए लेकिन फिर भी इन्हें 28 दिनों तक सभी घर पर ही रहेंगे, होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का अमला लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए हैं जो बाहर से आ रहे हैं। इनमें भी वे जो विदेश या फिर कोरोना प्रभावित देश से लौटे हैं। ऐसे लोगों की जानकारी लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को विदेश से आए तीन लोगों की जानकारी मिली। उनका पता लगाने टीम उनका पता लगाते हुए उनके घर तक पहुंची। यहां उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने परिवार के अन्य लोगों की भी जांच की। उन्होंने बताया कि इम्यून पावर अधिक होने पर उस व्यक्ति को तो यह असर नहीं करता लेकिन उसके जरिए अन्य लोगों तक यह वायरस जरूर फैल सकता है।
 

कोरोना की झूठी अफवाह फैलाने वाले दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने कहा की है ये खबर

कोरोना की झूठी अफवाह फैलाने वाले दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने कहा की है ये खबर

कवर्धा | पुलिस ने सोशल मीडिया में कोरोना वायरस होने की झूठी अफवाह फ़ैलाने वालों पर कार्रवाई की है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

यह मामला कवर्धा का है, जहां सोशल मीडिया में झूठी अफवाह वायरल करने के आरोप में डिकेश सत्यवंशी और दुर्गेश साहू को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को साकिन दुल्लापुर रानी का रहने वाला डिकेश सत्यवंशी ने वाट्सअप के माध्यम से ग्राम छांटा में दो लोगों को कोरोना से पीडि़त बताकर अस्पताल में भर्ती होने की भ्रामक जानकारी शेयर किया था। वहीं साकिन छोटूपारा का रहने वाला दुर्गेश साहू ने वाट्सअप से पंडरिया में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिलने, अस्पताल में आइसोलेशन करने और हड़कंप मचने की भ्रामक जानकारी फैलाया था।
लालउमेंद सिंह के निर्देश पर कवर्धा पुलिस ने महामारी अधिनियम 1897 की धारा के तहत कारवाई की है। 
 
फेसबुक पर जनता कफ्र्यू के दौरान फर्जी वीडियो वायरल करने वाले को पुलिस से किया गिरफ्तार

फेसबुक पर जनता कफ्र्यू के दौरान फर्जी वीडियो वायरल करने वाले को पुलिस से किया गिरफ्तार

रायपुर, कोरोना वायरस के चलते रविवार को जनता कफ्र्यू प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर लगाया गया था। उक्त जनता कफ्र्यू के संबंध में उत्कर्ष गुप्ता निवासी तेलीबांधा द्वारा फेसबुक के माध्यम से गलत वीडियो वायरल कर लिखा गया कि घर के बाहर मत निकलो पुलिस कुटाई चालू है। उक्त असत्य बातें फेसबुक पर लिखने पर फर्जी वीडियो वायरल करने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला कायम कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार किया।  

राजधानी में शाम 5 बजते ही ताली-थाली बजाते दिखे लोग, कोरोना संक्रमण रोकने में लगे कर्मचारियों का किया हौसला आफजाई

राजधानी में शाम 5 बजते ही ताली-थाली बजाते दिखे लोग, कोरोना संक्रमण रोकने में लगे कर्मचारियों का किया हौसला आफजाई

रायपुर। कोरोना से लड़ने के लिए पीएम मोदी की अपील के बाद आज शाम ठीक 5 बजे लोगों ने ताली, थाली, घंटी, ढोल जिसे जो मिला बजाते दिखाई दिए। पूरे देश में पांच बजते ही लोग अपने घरों की बालकनी में छत में हाल में ताली थाली पीटते दिखे। ऐसा करके लोगों ने कोरोना वायरस से बचाने की मुहिम में लगे कर्मचारियों, डॉक्टरों, मीडिया कर्मियों और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
पीएम मोदी की अपील के बाद आज सुबह से ही हर तरफ सन्नाटा पसरा दिखाई दिया, पीएम मोदी की एक सामान्य सी अपील का लोगों ने अक्षरस: पालन किया और पांच मिनट तक ताली, थाली बजाते दिखे। एक तरफ इस प्रक्रिया को जहां आभार व्यक्त करना बताया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ इसे साउंड फ्रेक्वेंसी पैदा कर संक्रमण रोकने की पहल भी करार दिया जा रहा है


छत्तीसगढ़ सहित राजधानी रायपुर में ताली थाली बजाते लोग घरों में दिखाई दिए इसी कड़ी में भाजपा के नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल जी भी अपने बंगले के बाहर सपरिवार ऐसा करते नजर आये .
 

छत्तीसगढ़ में मुंबई से लौटी मॉडल कोरोना स्क्रीनिंग नहीं करवाने स्वास्थ्य कर्मचारियों से भिड़ी

छत्तीसगढ़ में मुंबई से लौटी मॉडल कोरोना स्क्रीनिंग नहीं करवाने स्वास्थ्य कर्मचारियों से भिड़ी

बीजापुर, बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में रसूखदार मॉडल यूनिका राय अपने परिजनों एवं अन्य साथियों के साथ महाराष्ट्र के मुंबई से छत्तीसगढ़ के भोपालपटनम होते हुए बीजापुर से इनोवा वाहन क्रमांक एमएच 01 बीटी 8686 से देर रात्रि संभाग मुख्यालय जगदलपुर जाने के लिए निकली हुई थी, जिसे बीजापुर में सतर्क स्वास्थ विभाग की टीम ने कोरोना स्क्रीनिंग के लिए रोका लिया। लेकिन उक्त मॉडल और उनके साथी बगैर कोरेना स्क्रीनिंग टेस्ट करवाए जाना चाहते थे, जिसे लेकर स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों को अपनी पहुच का धौंस दिखाते हुए बहस करने लगी जिसके बाद मॉडल यूनिका राय व अन्य युवकों ने बड़ी मुश्किल से कोरोना स्क्रीनिंग करवाया और वहां से वे जगदलपुर के लिए रवाना हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि महाराष्ट्र के मुंबई से छत्तीसगढ़ के भोपालपटनम होते हुए बीजापुर से अपने कुछ दोस्तों के साथ जगदलपुर जाने के लिए निकले थे। मॉडल यूनिका राय बीजापुर में स्वास्थ्य विभाग के टीम की नजर से नहीं बच पाई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन्हे कोरेना स्क्रीनिंग के लिए कहां जिस पर मॉडल यूनिका राय और उसके साथी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ देर रात्रि बहस करते देखे गए। कर्तव्य निष्ठ कर्मचारयिों के आगे इनकी एक नही चली अंतत: इन लोगों को कोरेना स्क्रीनिंग करवाना पड़ा इसके बाद वे वहां से जगदलपुर रवाना हो गए।
उक्त मॉडल किसी बड़े अधिकारी या नेता के संपर्क में थी, जिससे फोन पर बात करवाने का बार-बार धौंस देकर बहस कर रही थी। जिसके फोन के चलते बीजापुर जिले के अधिकारी तत्काल सक्रिय हो गए और मौके पर पहुंचकर वहां से इस रसूखदार मॉडल को संरक्षण देते दिखे। इस रसूखदार मॉडल के हरकत से प्रश्न यह उठता है कि देश में कोरेना से लड़ी जा रही लड़ाई ऐसे लोगों के साथ कैसे जीती जा सकती है। तथाकथित रसूखदार मॉडल के स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हुई बहस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी सोसल मीडिया में हर किसी ने निंदा की है।

 

रायपुर नगर निगम के मेयर इन कौंसिल सदस्य श्री जीतेन्द्र अग्रवाल जी ने दी नक्सली हमले में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि

रायपुर नगर निगम के मेयर इन कौंसिल सदस्य श्री जीतेन्द्र अग्रवाल जी ने दी नक्सली हमले में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि

रायपुर, आज सुकमा में हुए नक्सली हमले में crpf के 17 जवान शहीद हो गए श्री जीतेन्द्र जी ने इसे नक्सलियों की कायराना हरकत करार किया साथ ही शहीद हुए जवानों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि दी 

भारत सरकार द्वारा जारी 75 लॉक डाउन जिलो में राजधानी रायपुर भी शामिल, अब 31 मार्च तक रहेगा लॉक डाउन

भारत सरकार द्वारा जारी 75 लॉक डाउन जिलो में राजधानी रायपुर भी शामिल, अब 31 मार्च तक रहेगा लॉक डाउन

रायपुर। राजधानी रायपुर अब 31 मार्च तक लॉकडाउन रहेगा. राजधानी रायपुर देश के उन 75 शहरों में शामिल है जहां कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज मिले हैं. रायपुर में लंदन से लौटी एक युवती कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी जिसका इलाज रायपुर एम्स में चल रहा है.
केन्द्र के ऐलान के बाद अब राजधानी रायपुर में भी 31 मार्च तक जीवन रक्षक सभी जरूरी सेवाओं को छोड़कर तमाम चीजें बंद रहेंगी. जिनमें दुकान, मॉल, मल्टीप्लेक्स, परिवहन शामिल है. इस दौरान मेडिकल दुकानें, अस्पताल और राशन दुकानें चालू रहेंगी.
आपको बता दें विश्वभर तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा अहम फैसला लिया गया है. फैसले के मुताबिक जिन 75 शहरों में कोरोना के मरीज पाए गए हैं उन्हें 31 मार्च तक बंद रखा जाएगा.


गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना के 13 लाख से ज्यादा लोग पॉजीटिव पाए गए हैं. वहीं 13 लाख लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. भारत में भी इस बीमारी का कहर देखने को मिल रहा है, देश में इसका संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. अब तक इस बीमारी से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 370 तक पहुंच गया है. वहीं 7 लोगों की मौत हो गई है
 

रायपुर में दूसरे के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 15 लाख रूपये का बैंक से होम लोन लेने का मामला उजागर,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रायपुर में दूसरे के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 15 लाख रूपये का बैंक से होम लोन लेने का मामला उजागर,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रायपुर, राजधानी रायपुर में दूसरे के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर 15 लाख रूपये का बैंक से होम लोन लेने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का प्रकरण दर्ज किया है।
गंज थाना पुलिस सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी आंध्रा बैंक शाखा फाफाडीह में पदस्थ सहायक प्रबंधक मनोज भट्ट ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी डी. श्रीधर एवं अन्य ने उनके बैंक के खातेदार सेवनलाल राठौर के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किया, जिसमें नाम सेवनलाल का और फोटो खुद को चस्पा कर बैंक से 15 लाख रूपये का लोन निकालकर आहरण कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

 

सीआरपीएफ के एक जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

सीआरपीएफ के एक जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

दंतेवाड़ा। सीआरपीएफ 195 बटालियन के बड़े गुडरा पोस्ट पर तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र की है। मृतक जवान का नाम सुब्रतो सरकार (28 वर्ष) है, जो कि बंगाल का रहने वाला है। सीआरपीएफ 195 बटालियन के बड़े गुडरा पोस्ट पर जवान तैनात था। जवान शादीशुदा था और एक उसकी एक बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि वह बहुत ही शांत स्वभाव का था। जिस वक्त यह घटना घटी, उस वक्त जवान टावर मोर्चे पर था और घर वालों से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान अपने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। 

करोना इफ़ेक्ट : रायपुर से इंडिगो ने रद्द की अपने ये उड़ाने

करोना इफ़ेक्ट : रायपुर से इंडिगो ने रद्द की अपने ये उड़ाने

रायपुर, छत्तीसगढ़। इंडिगो ने 23 मार्च से 28 मार्च तक अपनी 5 उड़ाने रद्द कर दी है।
ये हैं रद्द फ्लाइट्स-
इंडिगो दिल्ली रायपुर दिल्ली के बीच में दो उड़ान
हैदराबाद रायपुर हैदराबाद की दो उड़ान
कोलकाता रायपुर कोलकाता की एक उड़ान रद्द
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घर से ही कर रहे सारे प्रशासनिक कामकाज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घर से ही कर रहे सारे प्रशासनिक कामकाज

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास में रहते हुए ही प्रशासनिक कामकाज सम्पन्न किये।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरोना वायरस की जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए घर में रहते हुए ही प्रशासनिक कार्य किये। उन्होंने रायपुर कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए इन्तेजामो की जानकारी ली वहीं उन्होंने जगदलपुर संभाग आयुक्त से दूरभाष पर चर्चा कर बस्तर क्षेत्र में आये भूकंप की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री श्री बघेल से उनके निवास कार्यालय में पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ने कल मुलाकात कर नक्सल मुठभेड़ की जानकारी दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने निवास से मुख्य सचिव आर.पी. मंडल और स्वास्थ्य सचिव से दूरभाष पर चर्चा कर कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु पूरे प्रदेश में किये जा रहे इन्तेजामो की ओवरऑल जानकारी ली । मुख्यमंत्री ने एम्स के डायरेक्टर से दूरभाष पर कोरोना पीडि़त मरीज के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और सभी सभी आवश्यक चिकित्सा मुहैया कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही दूरभाष पर ही अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 

अगर आप भी करते है ट्रेन में सफर, तो जान लीजिए ये खबर, क्योकि कर दिया गया है कुछ परिवर्तन

अगर आप भी करते है ट्रेन में सफर, तो जान लीजिए ये खबर, क्योकि कर दिया गया है कुछ परिवर्तन

रायपुर। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। कोरोना वायरस पर रोकथाम व् यंत्रण के लिहाज से 22 मार्च को लगने वाले जनता कर्फ्यू के मद्देनजर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जरूरी कदम उठाए हैं। इसमें 21 मार्च की मध्य रात्रि से लेकर 22 मार्च को रात 10 बजे तक रायपुर, नागपुर, बिलासपुर मंडल से चलने वाली 171 ट्रेनों के परिचालन को स्थगित किया है। इसमें 28 मेल-एक्स्प्रैस और 143 पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। इन 143 पैसेंजर ट्रेनों में 64 मेमू और 29 डेमू भी शामिल हैं।

जानिए पूरी खबर-
बता दें इससे पहले 13 मार्च को रेलवे ने एक आदेश निकलते हुए एक महीने तक उत्तर रेल डिवीज़न से होकर चलने वाले करीब दर्जन ट्रेन प्रभावित रहने की जानकरी दी थी। उतर रेलवे के लखनऊ रेल मंडल इलाहाबाद- फाफामऊ रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण एवं आधुनिकीकरण का कार्य करने के लिए दिनांक 16 मार्च से 07 अप्रैल 2020 तक रहेगा। इसी प्रकार पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस रेलवे मंडल में भी दोहरीकरण का कार्य दिनांक 25 मार्च से 08 अप्रैल 2020 तक किया जायेगा। इसके फलस्वरूप कुछ एक्सप्रेस गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

यहां देखे पूरी जानकारी -

रदद होने वाली गाड़ियां-
 दिनांक 15 मार्च से 07 अप्रैल, 2020 तक छपरा से चलने वाली 15160 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस रदद रहेगी। दिनांक 16 मार्च से 08 अप्रैल, 2020 तक दुर्ग से चलने वाली 15150 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रदद रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां-
दिनांक 19, 26 मार्च, 2020 एवं 02 अप्रैल, 2020 को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी-जिवनाथपुर-बनारस-शाहगंज हेकर चलेगी। दिनांक 21, 28 मार्च, 2020 एवं 04 अप्रैल, 2020 को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग शाहगंज-बनारस-जिवनाथपुर-इलाहाबाद छिवकी हेकर चलेगी| दिनांक 03, 04, 06 एवं 07 अप्रैल, 2020 को बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग बलिया-मऊ जंक्शन-शाहगंज हेकर चलेगी। दिनांक 02, 03, 05 एवं 06 अप्रैल, 2020 को गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया- बरौनी एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग शाहगंज-मऊ जंक्शन-बलिया हेकर चलेगी। दिनांक 04 अप्रैल, 2020 को दुर्ग से चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग शाहगंज-मऊ जंक्शन-बलिया हेकर चलेगी।