नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
राज्य के आठ जिलों में जोरदार बौछारें पडऩे के आसार, मौसम विभाग ने त्वरित पूर्वानुमान किया जारी

राज्य के आठ जिलों में जोरदार बौछारें पडऩे के आसार, मौसम विभाग ने त्वरित पूर्वानुमान किया जारी

रायपुर | राज्य के आठ जिलों में एक बार फिर से गरज-चमक के साथ जोरदार बौछारें पडऩे की संभावना बन गई है। मौसम विभाग ने त्वरित पूर्वानुमान जारी करते हुए शाम तक इन जिलों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग से जारी त्वरित पूर्वानुमान में ब ताया गया कि आगामी 4 घंटों के दौरान राज् के कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, बिलासपुर तथा कोरबा जिले में एक-दो स्थानों पर जोरदार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान गरज-चमक के साथ ही झंझावत-तेज हवा च लने, वज्रपात होने तथा ओले पडऩे की अति संभावना बनी हुई है। 
ज्ञात हो कि प्रदेश में पिछले एक पखवाड़े से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बेमौसम होने वाली बारिश से जहां फसलों को नुकसान हुआ है तो वहीं बेमौसम बारिश से आमजनों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसी बीच तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस का खतरा भी बढ़ गया है। बताया जाता है कि बेमौसम बारिश से वातावरण में और तापमान में आ रहे लगातार बदलाव के बीच इस बीमारी को फैलने का बेहतर मौका मिल गया है। लिहाजा लोगों के लिए यह मौसम भी मुसीबत का सबब बना हुआ है। 
 
 बेहोशी का इंजेक्शन देकर डॉंक्टर ने बनाये छात्रा से शारीरिक संबंध, ऐसे खुली झोला छाप डॉक्टर की पोल

बेहोशी का इंजेक्शन देकर डॉंक्टर ने बनाये छात्रा से शारीरिक संबंध, ऐसे खुली झोला छाप डॉक्टर की पोल

रायपुर| मानव सेवा में चिकित्सा सेवा का सर्वोपरि स्थान है लेकिन डॉक्टर ही जब सेवा के बहाने बीमार मरीज से शारीरिक छेड़छाड़ कर अवैध संबंध स्थापित करें तो इससे ज्यादा शर्मसार और कुछ नहीं हो सकता। ऐसा ही शर्मसार करने वाली खबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आई है। जहां इलाज कराने पहुंची स्कूली छात्रा को डॉक्टर ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर बलात्कार किया। 

पढ़े पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- आरंग की रहने वाली एक स्कूली छात्रा दो महीने पहले स्कूल जा रही थी। इसी दौरान अचानक रास्ते उसकी तबियत खराब। बाद उसे आनन-फानन में आरंग के ही श्याम बाजार में स्थित झोलाछाप डॉक्टर मन्नूलाल तारक के तारक क्लीनिक में ले जाया गया। जहां आरोपी डॉक्टर ने इलाज के बहाने उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। जिसके कुछ ही देर बाद छात्रा बेहोश हो गई। लगभग आधे घंटे बाद जब उसे होश आया तो उसे अपने शरीर में कुछ अजीब सा महसूस हुआ। लेकिन आरोपी डॉक्टर ने उसे खराब तबीयत का हवाला देकर घर रवाना भेज दिया।

ऐसे किया युवती के साथ बलात्कार-
15 मार्च को जब छात्रा फिर अपनी मां के साथ आरोपी डॉक्टर के पास इलाज करवाने पहुंची तो आरोपी ने उसे प्रेग्नेंट बता दिया। साथ ही लोक लाज का हवाला देकर छात्रा का गर्भ गिराने की सलाह देते हुए इस काम के लिए उसे रायपुर के एक क्लीनिक का पता बताया। 16 मार्च को छात्रा अपनी मां के साथ जब आरोपी डॉक्टर के बताए क्लीनिक में गई तो उसे वहां एक टेबलेट दिया गया और दो दिन बाद आकर इंजेक्शन लगवाने कहा गया। आरंग वापस आकर जब छात्रा की मां ने एक निजी क्लीनिक में उसकी सोनोग्राफी करवाई तो उसे दो महीने का गर्भ बताया गया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर की करतूत का खुलासा हुआ।

परिजनों ने कराई रिपोर्ट दर्ज-
परिजनों ने 17 मार्च को छात्रा को लेकर आरंग थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई । जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
 
भूपेश कैबिनेट की आज होने वाली बैठक स्थगित, पढ़े पूरी खबर

भूपेश कैबिनेट की आज होने वाली बैठक स्थगित, पढ़े पूरी खबर

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शाम को मुख्यमंत्री निवास में होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। 

ज्ञात हो कि आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिपरिषद की बैठक प्रस्तावित थी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाने थे। बैठक स्थगित किये जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है हालांकि संभावना जताया जा रहा है कि राजधानी में कोरोना वायरस के एक मामले की पुष्टि होने के बाद यह फैसला लिया गया है। 
 
कोरोना वायरस ने राजधानी रायपुर में दी दस्तक: विदेश यात्रा से लौटी युवती एम्स में भर्ती

कोरोना वायरस ने राजधानी रायपुर में दी दस्तक: विदेश यात्रा से लौटी युवती एम्स में भर्ती

रायपुर। पूरे विश्व में महामारी के रूप में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस की दस्तक राज्य में भी पड़ चुकी है। कोरोना पीडि़त एक युवती को एम्स में भर्ती कराया गया है। पीडि़त युवती के साथ ही साथ उसके परिजनों को भी जांच के लिए अस्पताल बुलाया गया है। 

कोरोना के कहर से अब तक छत्तीसगढ़ अछूता रहा है, लेकिन यह कड़ी अब टूट गई है। रायपुर में रहने वाली एक युवती में कोरोना वायरस पाया गया है, उसे तत्काल एम्स में दाखिल करा दिया गया है। चिकित्सकों ने सुरक्षा के लिहाज से युवती के माता-पिता और उसके परिजनों को भी अस्पताल बुलवा लिया है तथा उनकी भी जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि पीडि़त युवती 15 मार्च को विदेश यात्रा कर रायपुर लौटी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद रायपुर एम्स प्रबंधन ने इसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है। युवती को देर रात रायपुर एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवती के माता-पिता का भी सैंपल लिया गया है। बताया जा रहा है कि युवती के साथ उसके माता पिता भी विदेश यात्रा पर थे, लेकिन आशंका होने पर केवल युवती का ही रायपुर एम्स में सैंपल लिया गया था। देर रात जांच रिपोर्ट आने पर युवती को माता-पिता समेत परिजनों को भीअस्पताल बुलाया गया। रायपुर एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में सारी सुविधाएं मौजूद हैं। पीडि़त युवती को आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कर उपचार किया जा रहा है। एहतियातन माता-पिता को भी अस्पताल में ही रखा गया है। पहली दस्तक के साथ अब गंभीर चिंतन का दौर भी शुरू हो गया है, लिहाजा बाहर से आने वालों के साथ छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक से यह अपील बार-बार की जा रही है कि कोई भी बाहर न जाए, साथ ही बाहर गए लोगों को बुलाने की कोशिश न करें।
राशि जमा नहीं करने पर पूर्व सरपंच गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

राशि जमा नहीं करने पर पूर्व सरपंच गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

सरायपाली। पंचायत के खाते में राशि जमा नहीं करने पर एक पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया गया है। ग्राम पंचायत बोंदा नवापाली में वर्ष 2014 के तत्कालीन सरपंच घनश्याम भोई ने शासन द्वारा स्वीकृत सीसी रोड निर्माण के लिए स्वीकृत 75 हजार रुपए आहरण पश्चात निर्माण कार्य नहीं करने एवं पंचायत खाते में राशि जमा नहीं करने को लेकर जनपद सीईओ ने राजस्व वसूली के लिए प्रकरण अनुविभागीय दंडाधिकारी सरायपाली के समक्ष प्रस्तुत किया था। मामले में साल 2015 से जारी प्रकरण में कई दफे तत्कालीन सरपंच द्वारा अगली पेशी में राशि जमा करने की बात कही जाती रही, परंतु लगातार नोटिस और समय दिए जाने के बावजूद तत्कालीन सरपंच द्वारा शासन मद में राशि नहीं की बल्कि गांव से फरार हो गया। पूर्व सरपंच के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। पुलिस की टीम ने पूर्व सरपंच को सरायपाली से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पंचायत वसूली के मामले में हीला-हवाला कर रहे तत्कालीन सरपंच घनश्याम भोई को अनुविभागीय दंडाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए पंचायती राज अधिनियम के तहत जेल भेज दिया। जिससे बकाएदार पूर्व सरपंचों में हड़कंप मच गया है।  
जिला अस्पताल में नवजात की हुई मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

जिला अस्पताल में नवजात की हुई मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

महासमुंद। जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि समय पर इलाज नहीं मिला, इसलिए नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने प्रभारी सीएमएचओ और सीएस के समक्ष शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात ऋतु तांडी पति कृष्णा तांडी को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्रसव के दौरान ऋतु को मृत शिशु हुआ था। महिला के पति कृष्णा का आरोप है कि जब वह पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो पत्नी दर्द से कराह रही थी। लेकिन डॉक्टरों ने लापरवाही बरती और ऑपरेशन नहीं किया। इधर, इस पूरे मामले में प्रभारी सीएमएचओ व सिविल सर्जन डॉ आरके परदल का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जाएगी।
 सरकार की नई पहल: पत्थर शिल्पकारों के हुनर को मिलेगा नया आयाम

सरकार की नई पहल: पत्थर शिल्पकारों के हुनर को मिलेगा नया आयाम

रायपुर। हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा राज्य सरकार की मंशानुरूप और ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार के मार्गदर्शन में पत्थर शिल्पकारों के हुनर को नया आयाम प्रदान किया जा रहा है। ग्रामोद्योग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा बस्तर वनांचल क्षेत्र के बस्तर विकासखंड के अंतर्गत परचनपाल, भोण्ड, लामकेर, भाटपाल आदि ग्रामों में निवासरत पत्थर शिल्प के शिल्पकारों का सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है तथा शिल्पकला में आने वाली विभिन्न प्रकार की कठिनाईयों को जानने और समझने के लिए भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से सर्वे भी किया जा रहा है।  
 
कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय, नई दिल्ली की स्वीकृति से हस्तशिल्प बोर्ड द्वारा इसके लिए स्वीकृत 5 अनुबंधित कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है, जिनके द्वारा कुल 4 माह में संबंधित क्षेत्र के पत्थर शिल्पकारों का जमीनी स्तर पर और वर्तमान में उनके रहन-सहन एवं सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति के साथ-साथ शिल्पकला तैयार करने में आने वाली कठिनाइयां जैसे कच्चे माल की उपलब्धता, उत्पादित सामग्री का विक्रय और सामग्रियों के लिए बाजार की व्यवस्था आदि में होने वाली परेशानियों के संबंध में सर्वेक्षण किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा सर्वेक्षण कार्य पूर्ण होने के उपरांत संबंधित शिल्पकारों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण बोर्ड और राज्य शासन के स्तर पर करने का प्रयास किया जाएगा।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पांच दिवसीय सभी कार्यक्रम निरस्त, समिति द्वारा बैठक में लिया गया निर्णय

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पांच दिवसीय सभी कार्यक्रम निरस्त, समिति द्वारा बैठक में लिया गया निर्णय

दुर्ग, भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग की कार्यकारिणी की बैठक श्री मदन जैन की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान महावीर कॉलोनी में आज संपन्न हुई और सर्वसम्मति से तय किया गया भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पांच दिवसीय सभी कार्यक्रम निरस्त किए गए |

2619 वा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की तैयारी अपने अंतिम चरण में थी कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग हो चुकी थी संपूर्ण विश्व में महामारी के रूप में फैले कोरोना वायरस से भारत भी अछूता नहीं रहा इस राष्ट्रीय आपदा के समय में इसके संक्रमण को देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग करते हुए दुर्ग में भी भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव नहीं मनाए जाने का अभूतपूर्व निर्णय लिया गया |

 जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में मदन जैन, उत्तम बरडिया ,प्रकाश गोलछा ,महेंद्र दुग्गड , दिलीप गोगड़, दिलीप बाकलीवाल, सोहन राज बांठिया ,गिरीश पारख , दीपक जैन ,निर्मल श्री श्री माल ,गौतम कोठारी, भागचंद बोहरा, विमलेश कोचर, संजय  बोहरा ,नवीन संचेती, सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे |
समारोह समिति के अध्यक्ष मदन जैन एवं समस्त पदाधिकारियों ने भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पांच दिवसीय कार्यक्रमों में जिन व्यक्तियों एवं संस्थाओं ने अपनी स्वीकृति देकर कार्यक्रम की तैयारी में सहयोग प्रदान किया उन सभी सभा एवं समितियों को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति ने उनके प्रति अपना आभार ज्ञापित किया है और जिला प्रशासन से इस महामारी (राष्ट्रीय आपदा) से निपटने जैन समाज का जो भी सहयोग प्रशासन को लगेगा वह सहयोग वह सहयोग देने जैन समाज प्रशासन के हर कदम में साथ है |
 बड़ी खबर: थाना के भीतर सब-इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

बड़ी खबर: थाना के भीतर सब-इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

बलौदाबाजार| इस वक्त छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर मिल रही है जहां जिले में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर ने थाना के भीतर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। एसआई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने एसआई की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर के लिए रेफर कर दिया है।

जानिए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार नरेंद्र सिंह भाठापारा ग्रामीण थाने में उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं, बुधवार सुबह नरेंद्र सिंह ने थाने में खुद की कनपटी पर गन रखकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही पूरे थाने में हड़कंप मच गया। फिलहाल नरेंद्र को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। नरेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हालत गंभीर-
साथी पुलिस कर्मियों ने एसआई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक एसआई नरेन्द्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद जिले के वरिष्ठ अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। फ़िलहाल एसआई के खुदकुशी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 
नवा रायपुर में कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव के लिए उठाए गए विशेष कदम, जाने क्या कुछ है खास

नवा रायपुर में कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव के लिए उठाए गए विशेष कदम, जाने क्या कुछ है खास

रायपुर। प्रदेश की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में देश भर में जारी कोविड-19 कोरोना वायरस अलर्ट को ध्यान में रखते हुए कई रक्षात्मक कदम उठाए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन और विभागाध्यक्ष कार्यालयों इन्द्रावती भवन का निरंतर सेनेटाईजेशन किया जा रहा है। सभी लिफ्ट, सीढिय़ों की रेलिंग्स, कामन एरिया और वेटिंग एरिया की नियमित सफाई के साथ-साथ सेनिटाईजेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

रायपुर तथा नवा रायपुर के बीच चलने वाली बीआरटीएस बसों को रोजाना अंदर से तथा बाहर से धोने के साथ सेनिटाईजेशन किया जा रहा है। समय-समय पर अधिकारियों द्वारा इस सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की जांच भी की जा रही है। किसी भी प्रकार के संभावित संक्रमण को रोकने की दृष्टि से राजधानी सरोवर में रोजाना शाम को होने वाले म्यूजिकल फाउंटेन शो को आगामी आदेश तक रोक दिया गया है। प्राधिकरण के कार्यालय पर्यावास भवन में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली बंद कर दी गई है तथा साफ-सफाई और सेनिटाईजेशन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। 

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक (प्रशासन) ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार के निर्देश का पालन करते हुए नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी आवासीय सेक्टरों, सेंट्रल पार्क, एकात्म पथ आदि में भीड़ एकत्र होने से रोकने के लिए सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए 31 मार्च 2020 तक सभी तरह के सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगा दी गई है। नवा रायपुर क्षेत्र में संचालित सभी अस्पतालों और होटलों को स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवायजरी का पालन करने और उसके साथ ही क्षेत्र की सभी शिक्षा संस्थानों को राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी सभी निर्देशों का पालन करने सूचित किया गया है। सीईओ नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण नीलम नामदेव एक्का द्वारा नागरिकों से किसी भी तरह की अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है।
बाजार में मास्क और सेनिटाईजर की उपलब्धता की नियमित होगी मॉनिटरिंग

बाजार में मास्क और सेनिटाईजर की उपलब्धता की नियमित होगी मॉनिटरिंग

रायपुर। राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस से प्रदेशवासियों की सुरक्षा के लिए निरंतर कई उपाय किए जा रहे हैं। खाद्य सचिव डॉ.कमलप्रीत सिंह ने आज प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर उनके जिले में मास्क 2 प्लाई एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क और हैण्ड सेनिटाईजर, एल्कोहल बेस्ड फ्लोर क्लिनर जैसे-लाईजॉल, लिक्विड शोप, हैण्डवाश की बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। 

जारी पत्र में सभी कलेक्टरों को अपने जिलों में व्यापारी संघों का बैठक लेकर भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में शामिल वस्तुओं की उपलब्धता एवं स्टाक की समीक्षा करने कहा गया है। साथ ही आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, मुनाफाखोरी एवं काला बाजारी रोकने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश में प्राधिकृत अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा 13 मार्च को अधिसूचना जारी कर मास्क 2 प्लाई एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क और हैण्ड सेनिटाईजर को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत आवश्यक वस्तु की श्रेणी में शामिल किया गया है।
नवरात्रि पर्व 25 से, देवी मंदिरों में जलेंगे आस्था के दीप

नवरात्रि पर्व 25 से, देवी मंदिरों में जलेंगे आस्था के दीप

कोरबा। चैनवरात्रि पर्व 25 मार्च से शुरू हो रही है। घट स्थापना के साथ देवी मंदिरों में आस्था के दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। शहर के हद्यस्थल पर बसे सर्वमंगला समेत अन्य देवी मंदिरों में नवरात्रि पर्व के मद्देनजर तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिरों की साफ-सफाई व रंग- रोगन किया जा रहा है। नवरात्रि में जिले के देवी मंदिरों में प्रतिदिन सुबह-शाम विशेष आरती होगी। ज्योति कलश प्रज्जवलित कराने देवी मां के भक्त मंदिर परिसर में पहुंचकर रसीद प्राप्त कर रहे हैं। शक्ति की भक्ति कर मनोवांछित फल की कामना करने चैत्र नवरात्रि पर्व पर भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसके बाद 9 दिनों तक जिले के देवी मंदिरों में मेले जैसा माहौल रहेगा। इस बार हालांकि कोरोना वायरस के चलते मंदिरों में भजन कीर्तन व मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। जिले के आस्था का प्रमुख केन्द्र मां सर्वमंगला मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पुलिस जवानों के अलावा निजी गार्ड की तैनाती भी रहेगी। नौ दिनों के बाद मंदिरों में हवन-पूजन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन होगा। जिले में नौ दिनों तक भक्तिमय माहौल बना रहेगा। उत्साह व आस्था का बेहतर संगम भी देखने को मिलेगा। नवरात्रि पर्व पर शहर के मां सर्वमंगला मंदिर समेत छुरी के प्राचीन कोसगाई दाई मंदिर, चैतुरगढ़ स्थित मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर, मड़वानारानी मंदिर, दर्री स्थित भवानी मंदिर, कंकालिन मंदिर, एसईसीएल काली मंदिर व अन्य देवी मंदिरों में रौनक रहेगी। मां के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगेगी। श्रद्धालु मनोवांछित फल की कामना करेंगे। नौ दिनों तक सुबह-शाम विशेष आरती होगी। इसमें भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। नवरात्रि के 9 दिनों में देवी मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होगी।
महापौर एजाज ढेबर ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए नागरिकों से वांछित सावधानी बरतने का किया आव्हान

महापौर एजाज ढेबर ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए नागरिकों से वांछित सावधानी बरतने का किया आव्हान

रायपुर। नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम की ओर से समस्त नागरिको से नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु वांछित सावधानी दैनिक जीवन में बरतने का आव्हान किया है। उन्होने नागरिकों से इस संबंध में चिकित्सकीय परामर्ष के बिन्दुओं का जीवन में स्वस्थ रहने पालन करने का आव्हान किया है। 

महापौर ढेबर ने आव्हान करते हुए कहा कि नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु नागरिक छिकने व खांसने के वक्त रूमाल या टीषू पेपर का उपयोग करे, बिना हाथ धोए अपनी आंख, मुंह एवं नाक को न छुए, नियमित रूप से दिन में कई बार हाथों को साबून एवं साफ पानी से धोए, भीड़भाड व सामूहिक आयोजनों से दूर रहे और हाथ मिलाने की जगह हाथ जोड़कर अभिवादन करें। उन्होने नागरिको से आव्हान करते हुए कहा कि ध्यान रखे कि 1 जनवरी 2020 के बाद कोरोना वायरस प्रभावित देशों की यात्रा से लौटने वालो की जानकारी अवश्य दें। नागरिक राज्य सर्विलेंस इकाई के टोलफ्री नंबर 104 पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त करने का कष्ट करें।  
बड़ी खबर: दर्शनार्थियों को नहीं होंगे माँ बम्लेश्वरी के दर्शन क्योकि मंदिर में प्रवेश पर लगा दी गई रोक, केवल पुजारी ही कर पाएंगे पूजा पाठ

बड़ी खबर: दर्शनार्थियों को नहीं होंगे माँ बम्लेश्वरी के दर्शन क्योकि मंदिर में प्रवेश पर लगा दी गई रोक, केवल पुजारी ही कर पाएंगे पूजा पाठ

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से एक खबर सामने आ रही है की दर्शनार्थियों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है आपको बता दे की जानलेवा कोरोना वायरस देश और दुनिया में फैल चुका है।​ जिसके चलते भारत के अलग-अलग राज्यों में नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। स्कूल, कॉलोजों और सिनेमा हॉल सहित अन्य जगहों को बंद करने के आदेश जारी करने के बाद अब डोंगरगढ़ में दर्शनार्थियों के मंदिर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है।

जानिए पूरी खबर-
बात ये है की कोरोना के असर के चलते चैत्र नवरात्र में मां बम्लेश्वरी मंदिर के दर्शन पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। चैत्र नवरात्र के पहले दिन यानी 25 मार्च से 2 अप्रैल तक दौरान मंदिर में भक्तों के प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेंगे। बता दें कि इसस पहले प्रशासन में डोंगरगढ़ में मेला नहीं लगाने का आदेश जारी किया था, वहीं अब मंदिर दर्शनार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। केवल मंदिर के पुजारी ही पूजा पाठ कर सकेंगे। दर्शनार्थियों को मंदिर जाने की अनुमति नहीं।

कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने लोगों से की अपील-
जिला प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना के चलते डोंगरगढ़ में चैत्र नवरात्रि के दौरान मेले पर प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने लोगों से ये भी अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वे डोंगरगढ़ न आएं। वहीं आने वाले श्रद्धालुओं को सैनेटाइजर खुद लाना होगा। वहीं डॉक्टरी जांच के बाद ही लोगों को डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी का दर्शन करने दिया जाएगा। लोगों को मास्क और सेनेटाइजर भी लाना जरुरी होगा।

चेकिंग प्वाइंट में श्रद्धालुओं की जांच की जाएगी। होटल और लॉज संचालकों को बाहर से आए लोगों की सूचना भी देनी होगी। कोरोना के चलते इस साल रेलवे ने स्पेशल ट्रेन नहीं चलाने का भी फैसला किया है।
 
 
 
समय पर वेतन रिलीज करने क्लर्क ने मांगी रिश्वत, एसीबी ने किया गिरफ्तार

समय पर वेतन रिलीज करने क्लर्क ने मांगी रिश्वत, एसीबी ने किया गिरफ्तार

जांजगीर। सीएमएचओ आफिस में पदस्थ है क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर एंटीकरप्शन ब्यूरो के समक्ष की गई शिकायत में क्लर्क के खिलाफ समय पर वेतन रिलीज करने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था।

शिकायत का परीक्षण किया गया था। आरोप सही पाए जाने पर आरोपी क्लर्क के खिलाफ जाल बुना गया। सीएमएचओ  ऑफिस में पदस्थ क्लर्क ने जैसे रिश्वत के 15 सौ रुपए लिए बिलासपुर एसीबी ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। क्लर्क के खलिाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
 फांसी पर झूलती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जांच में जुटी पुलिस

फांसी पर झूलती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जांच में जुटी पुलिस

कोरिया। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के कोरिया जिले के सोनहत में नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश पेड़ पर फांसी से लटकता पुलिस को मिली है। प्रेमी जोड़े की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि प्रकरण हत्या या फिर आत्महत्या का है। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस नतीजे पर पहुंचेगी और आगे की कार्रवाई करेंगी।

घटना सोनहत थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधला का है| मंगलवार की शाम चोकरी जंगल में पत्ते तोडऩे गई महिला की नजर फांसी के फंदे से झूलती लाश पर पड़ी। महिला ने इसकी जानकारी ग्रामीणों व सोनहत थाने में दी गई, तब पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया और शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फांसी पर झूलते मिले युवक की पहचान लाई गांव निवासी उमेश कुमार उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान मधला निवासी पम्मी उम्र 19 वर्ष के रूप में की गई है उमेश अपने गांव से मधला दीदी-जीजा के घर घूमने आया था दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात निकलकर सामने आ रही है ।सोनहत पुलिस का कहना है कि उमेश और पम्मी ने आत्महत्या की है या फिर उनकी हत्या की गई, इसका पता नहीं चल सका है| परिजनों से पूछताछ चल रही है| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अवैध रूप से शराब परोसते ढाबा संचालक गिरफ्तार, काके ढाबा से 7 पव्वा शराब जब्त

अवैध रूप से शराब परोसते ढाबा संचालक गिरफ्तार, काके ढाबा से 7 पव्वा शराब जब्त

कवर्धा। जिले के कई ढाबा व होटलों में शराब परोसी जा रही है। वही चिल्फी थाना क्षेत्र धवाईपनी छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश बॉडर पर संचालित काके ढाबा में अवैध रूप से शराब बेचा जा रहा था। यह शराब मध्यप्रदेश से लाई गई थी। इसकी जानकारी चिल्फी थाना को मिली इसके बाद पुलिस काके ढाबा में छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने कार्रवाई करते करते हुए ढाबा संचालक जसविंदर सिंह को गिरफ्तार किया और ढाबा से 7 पव्वा शराब जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया है।
नवजात बच्चे बेचने मामले पर हुआ एसआईटी गठित, जाने पूरी खबर

नवजात बच्चे बेचने मामले पर हुआ एसआईटी गठित, जाने पूरी खबर

जगदलपुर। उधार के 50 हजार के एवज में नवजात बच्चे बेचने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया है। इस एसआईटी की कमान एसपी दीपक कुमार झा ने स्वयं संभाली है। चार सदस्यीय एसआईटी के गठन के बाद एसपी झा ने कहा कि इस अपराध में शामिल किसी भी शख्स को बक्शा नहीं जाएगा। इधर आरोपियों व उनके परिजन के मोबाइल फोन को भी सर्विलांस में रखा गया है।
 
उल्लेखनीय है कि मोतीतालाब पारा निवासी यासिर आलम ने बताया कि रुखसार बेगम से जब लगातार वे अपने 50 हजार रुपए की मांग करने लगे। तब रुखसार बेगम ने यासिर आलम को रुपए देने के बजाए बच्चा देने का आफर दिया था। यह सुनते ही उनके पैर तले जमीन खसक गई। इसके बाद भी लगातार रुखसार बेगम व्हाट्सअप पर पांच बच्चों की तस्वीर भेजा था। यासिर आलम को किसी बड़े रैकेट होने की भनक लगी। इन सभी बच्चों की तस्वीर यासिर आलम ने पुलिस को उपलब्ध कराया है। जिनकी तलाश की जा रही है।

एसपी दीपक कुमार झा ने बताया कि नवजात बच्चों के खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस गंभीरतापूर्वक काम कर रही है। इस मामले में आरोपियों के पास से प्रार्थी यासिर आलम को इससे पहले चार अन्य बच्चों की तस्वीर व्हाटï्सअप में भेजकर ऑफर किया गया था। इन सभी बच्चे को रेस्क्यू करने एसआईटी टीम का गठन किया है। इस टीम का प्रभारी भानपुरी डीएसपी उदयन बेहार को बनाया गया है। इनके अलावा टीम में सायबर सेल प्रभारी विश्वजीत सिंह, भानपुरी थाना प्रभारी तामेश्वर चौहान, सब इंसपेक्टर शैल पवार, आरक्षक परमानंद ठाकुर को शामिल किया गया है।        
         
एएसपी संजय महादेवा ने एसपी कार्यालय प्रेस कांफ्रेस करते हुए सभी आरोपियों को मीडिया के समक्ष पेश किया और उक्त मामले में हुई कार्रवाई से अवगत कराने के बाद सभी न्यायालय को भेजने की बात कही। 
 बड़ी खबर: भारी मात्रा में पुलिसकर्मियों के पदोन्नती के आदेश जारी, देखे पूरी सूचि

बड़ी खबर: भारी मात्रा में पुलिसकर्मियों के पदोन्नती के आदेश जारी, देखे पूरी सूचि

रायपुर। रायपुर। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर से जारी एक आदेश में सूबेदार (अ) से निरीक्षक (अ) पद पर कुल 75 कर्मचारियों को पदोन्नति दिया गया है। 
 
डीजीपी डीएम अवस्थी द्वारा जारी आदेश में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ 19 सूबेदार (अ) और राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ 56 सूबेदार (अ) को निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नति दी गई है। आदेश में यह भी कहा गया है कि सूबेदार अ में से यदि किसी के विरुद्ध कोई विभागीय जांच-अपराधिक प्रकरण लंबित हो अथवा ऐसी कोई दीर्घ शास्ति मिली हो अथवा ऐसा कोई अन्य तथ्य जो पदोन्नति को प्रभावित करता हो, तो ऐसे सुबेदार अ की पदोन्नति पर आमद न लेकर उनका प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर पुलिस मुख्यालय को सूचित किया जाए। 
 निचे देखे पूरी सूचि-
 
लापता वृद्ध का खेत में मिला कंकाल, गाँव में फैली सनसनी, जाने कहा की है ये खबर

लापता वृद्ध का खेत में मिला कंकाल, गाँव में फैली सनसनी, जाने कहा की है ये खबर

महासमुंद |  पिछले पांच माह से गुमशुदा वृद्ध का आज गांव के ही खेत में कंकाल मिला। घटना बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत का कारण जानने के लिए कंकाल जांच के लिए भेज दिया है। कंकाल मिलने की खबर पहले ग्रामीणों ने सरपंच को दी और सरपंच ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि कंकाल की शिनाख्ती गांव के ही लक्ष्मण बरिहा पिता इन्द्रो बरिहा (61) के रूप में की गई। परिजनों ने कंकाल के पास मिले कपड़े से उनकी पहचान की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मण दिमागी रूप से कमजोर था।  उन्होनें बताया कि लक्ष्मण बरिहा 10 अक्टूबर को घर से लापता था उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। फिलहाल, मामले में मर्ग कायम कर कंकाल को जांच के लिए भेजा जा रहा है। इधर, कंकाल मिलने के बाद से गाँव में चर्चा का विषय बना हुआ है।  

 

 
प्रदेश में सेना भर्ती रैली 25 अप्रैल तक, जाने इससे जुडी पूरी खबर

प्रदेश में सेना भर्ती रैली 25 अप्रैल तक, जाने इससे जुडी पूरी खबर

महासमुंद। प्रदेश के सभी 27 जिलों के लिए आऊटडोर स्टेडियम, कवर्धा में 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2020 तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। इसके लिए पात्र युवा अभ्यर्थी रैली में शामिल होने के लिए  पर आनलाइन आवेदन एवं रजिस्ट्रेशन 31 मार्च 2020 तक करा सकते हैं। सेना भर्ती रैली में जिले से अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को भाग लेने की अपील की गई है|
पचास बकायादारों को जारी किया गया कुर्की वारंट, करोड़ रूपये का बकाया डायवर्सन टैक्स जमा नहीं करने मामले पर

पचास बकायादारों को जारी किया गया कुर्की वारंट, करोड़ रूपये का बकाया डायवर्सन टैक्स जमा नहीं करने मामले पर

कोरबा। कोरबा तहसील के 50 बड़े बकायादारों को तहसीलदार ने लगभग एक करोड़ रूपये का बकाया डायवर्सन टैक्स जमा नहीं करने पर कुर्की वारंट जारी कर दिया है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी  सुनील नायक ने बताया कि भू-अभिलेख डायवर्सन शाखा द्वारा प्राप्त डायवर्टेड बी-1 के अनुसार बकायादारों ने लम्बे समय से डायवर्सन टैक्स जमा नहीं किया है। जिसकी सूचना पटवारियों के माध्यम से सभी बकायादारों को दी गई थी। स्वयं तहसीलदार कोरबा द्वारा दूरभाष पर भी इन बकायादारों से सम्पर्क कर डायवर्सन टैक्स जमा करने को कहा गया था। बकायादारों द्वारा टैक्स जमा करने में रूचि नहीं ली जा रही है। एसडीएम ने बताया कि शासकीय राजस्व की वसूली के लिये तहसीलदार ने 50 बड़े बकायादारों को पूर्व में नोटिस जारी कर पूरी राशि डब्ल्यूबीएन शाखा तहसील कार्यालय कोरबा में चालान प्रमाणित कराकर स्टेट बैंक शाखा में जमा कराने को कहा है। जमा की गई राषि के चालान की दो छायाप्रति डब्ल्यूबीएन शाखा तहसील कार्यालय कोरबा में भी जमा कराने के लिये बकायादारों को नोटिस में निर्देशित किया गया है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ने बताया कि नोटिस जारी करने के बाद भी आज दिनांक तक किसी भी बकायादार ने डायवर्सन शुल्क की निर्धारित राषि जमा नहीं कराई है। इस कारण से इन बकायादारों को कुर्की वारंट जारी किया गया है और 23 मार्च तक अनिवार्यत: डायवर्सन शुल्क जमा करने के निर्देष दिये गये हैं। उन्होंने यह भी बताया कि निर्धारित तिथि 23 मार्च तक डायवर्सन शुल्क जमा नहीं करने पर संबंधित बकायादारों की सम्पत्ति कुर्की की कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिये बकायादार स्वयं जिम्मेदार होंगे। 

एसडीएम ने बताया कि डायवर्सन टैक्स बकायादारों में कोरबा, बरबसपुर, दादरखुर्द, तिलकेजा आदि जगहों के लोग शामिल हैं। सभी बकायादारों ने आवासीय प्रयोजन के लिये भूमि का डायवर्सन कराया है, लेकिन लम्बे समय तक डायवर्सन टैक्स जमा नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया है। बकायादार  धनीराम को पॉंच लाख 87 हजार 569 रूपये, डॉ. नागेन्द्र नाथ सिन्हा को 5 लाख 87 हजार 569 रूपये,  जोगेष लाम्बा को 9 लाख 31 हजार 745 रूपये,  रामनारायण को पॉच लाख 50 हजार 591 रूपये,  सर्वजीत सिंह को पॉंच लाख 43 हजार 367 रूपये,  राजेष मोदी को पॉंच लाख 7 हजार 613 रूपये,  जवाहर लाल पटेल को चार लाख 75 हजार 288 रूपये, सुन्दर बाई को चार लाख 3 हजार 805 रूपये,  महेष प्रसाद को सात लाख 72 हजार 338 रूपये, साधमती को तीन लाख 4 हजार 566 रूपये,  अनुसुईया को छह लाख 4 हजार 406 रूपये,  सतपाल शर्मा को दो लाख 98 हजार 317 रूपये, मेसर्स नियो काबूस को पॉंच लाख 90 हजार 852 रूपये,  खगेन्द्र मनहर को पॉंच लाख 13 हजार 764 रूपये,  सुखदास को पॉंच लाख 53 हजार 602 रूपये, डॉ. रामदास को दो लाख 46 हजार 250 रूपये,  गोविंद को दो लाख 34 हजार 632 रूपये, मेसर्स ब्रिसेने बिल्डकॉन को दो लाख 28 हजार 995 रूपये डायवर्सन टैक्स जमा करने के लिये नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद भी किसी भी बकायादार ने शुल्क जमा नहीं कराया है। इसीलिये कुर्की वारंट जारी कर दिया गया है। एसडीएम ने यह भी बताया कि पूर्व में बैंक में चालान जमा करके डायवर्सन शुल्क जमा करने के लिये निर्देषित किया गया था। बकायादारों की सहुलियत के लिये अब बैंक चालान जमा करने से छूट देते हुये डायवर्सन शुल्क की नगद राशि भी तहसील कार्यालय कोरबा में जमा करायी जा सकती है। जिसकी रसीद बकायादार को प्राप्त करनी होगी।
सेनेटाइजर और मास्क के अवैध भण्डारण और कालाबाजारी रोकने होगी छापामार कार्रवाई

सेनेटाइजर और मास्क के अवैध भण्डारण और कालाबाजारी रोकने होगी छापामार कार्रवाई

कोरबा। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिये और इससे बचाव के तरीकों पर कल साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर  किरण कौशल ने बैठक में अधिकारियों को अपने कार्यालयों में भी साफ-सफाई  रखने और अपने महाततों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के पूरे उपाय करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कौशल ने जिले में कोरोना वायरस को लेकर सेनेटाइजर, हैण्डवाश और मास्कों के अवैध भण्डारण तथा कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियो को दिये।  कौशल ने हैण्डवाश, सेनेटाइजर और मास्कों का व्यापार करने वाले मेडिकल स्टोरों, स्टॉकिस्टों और डिस्ट्रब्यूटरों के यहॉं औचक निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके लिये उन्होंने राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का दल गठन कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में  कौशल ने यह भी निर्देशित किया कि अवैध रूप से सेनेटाइजर और मास्क के भण्डारण, निर्धारित दर से अधिक दाम पर उन्हें बेचने की सूचना या शिकायत मिलने पर भी तत्परता से कार्रवाई की जाये। कलेक्टर ने सभी मेडिकल दुकानों से सेनेटाइजर और मास्क के भण्डारण तथा बिक्री की दैनिक जानकारी भी मंगाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. जयवर्धन, नगर निगम आयुक्त राहुल देव, वनमण्डलाधिकारी कोरबा  एस. गुरूनाथन, अपर कलेक्टर प्रियंका महोबिया सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। 
 
बाहर से आने वाले कोरोना के संदिग्ध संक्रमितों की पहचान के लिये रेल्वे स्टेशन और बस स्टैण्ड में बनेगा हेल्पडेस्क:- कोरबा में अन्य जिलों से या बाहर से आने वाले लोगों में सर्दी-खांसी-बुखार के साथ कोरोना वायरस से संदिग्ध संक्रमितों की पहचान कर उनका जरूरी सावधानियॉं बरतते हुये उपयुक्त ईलाज कराने रेल्वे स्टेशन और बस स्टैण्ड में अस्थायी हेल्पडेस्क बनाने के निर्देश भी कलेक्टर कौशल ने समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में दिये। इन हेल्पडेस्कों के माध्यम से बाहर से आने वाले लोगों में सर्दी-खांसी-बुखार या कोरोना से संक्रमित संदिग्ध व्यक्ति की उपयुक्त पहचान कर उन्हें आइसोलेट करने, उनकी जरूरी डॉक्टरी जॉंच कर उपचार करने का काम उनके आगमन स्थल से ही शुरू हो जायेगा। इससे बाहर से आने वाले लोगों के माध्यम से कोरबा में कोरोना वायरस के फैलाव को रोका जा सकेगा। साथ ही समय पर उन्हें ईलाज की सुविधा भी मिल सकेगी। कलेक्टर ने इन दोनों जगहों पर प्रशिक्षित मेडिकल स्टॉफ के साथ सुरक्षा कर्मियों और पैरा-मेडिकल टीम को भी तैनात करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। 

शहर से लेकर गांवों तक कोरोना से बचाव संबंधी प्रचार-प्रसार के भी दिये निर्देश:- कलेक्टर कौशल ने समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में कोरोना वायरस के बचाव के तरीकों को आम लोगों को बताने के लिये व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने इस संबंध में बड़े-बड़े फ्लैक्स बोर्ड, होर्डिंग्स आदि तैयार करवाकर सभी नगरीय क्षेत्रों में प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। अस्पतालों, बस-स्टैण्ड, रेल्वे-स्टेशन जैसे सार्वजनिक उपयोग की जगहों पर कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी और उससे बचाव के लिये की जाने वाली सावधानियों को भी प्रदर्शित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्रों से लेकर ग्राम पंचायत भवन और अन्य शासकीय भवनों में जानकारीयुक्त फ्लैक्स आदि लगाने तथा गांव-गांव में इस संबंध में दीवार-लेखन कराने के निर्देश भी कलेक्टर ने आज की बैठक में दिये। 

सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्टर की अनुमति पर ही मिलेगी छुट्टी:- कोरोना वायरस के संक्रमण और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये कलेक्टर  किरण कौशल ने आगामी 31 मार्च तक शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश एवं मुख्यालय छोडऩे पर प्रतिबंध लगा दिया है। विशेष परिस्थितियों में अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्टर की अनुमति से ही अवकाश स्वीकृत किया जायेगा। 
बाहर से आने वाले लोगों की सूचना जिला अस्पताल में देने की अपील:- कलेक्टर कौशल ने जिलेवासियों से यह अपील की है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिये बाहर से आने वाले किसी भी मेहमान या व्यक्ति की जानकारी वे तत्काल जिला अस्पताल के डॉक्टरों को दें। उन्होंने विदेशों से ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों से भी कोरबा आने वाले लोगों की जानकारी लोगों से अस्पताल में देने की अपील की है। केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमित प्रकरणों के मिलने से सावधानी बरतते हुये कलेक्टर ने यह अपील कोरबावासियों से की है। उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी प्रांत से कोरबा आने वाले लोगों की जानकारी मिलने पर उन्हें कम से कम 14 दिन तक स्वास्थ्य अवलोकन में रखा जाये। ऐसे व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्रतिदिन ली जाये और आवश्यकता पडऩे पर कोरोना संक्रमण से संबंधित जरूरी जॉंच भी करायी जाये। कलेक्टर ने कोरबा में स्थापित सभी सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों को भी अपने-अपने संस्थान में काम के सिलसिले में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी प्रतिदिन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पूरी गम्भीरता से उपलब्ध कराने के निर्देश बैठक में दिये। 
 राजधानी में श्रीराम मंदिर निर्माण समिति द्वारा 29 को मनाई जाएगी रामनवमीं महोत्सव, अंजनी माता एवं बाल हनुमान मंदिर की होगी प्राण प्रतिष्ठा

राजधानी में श्रीराम मंदिर निर्माण समिति द्वारा 29 को मनाई जाएगी रामनवमीं महोत्सव, अंजनी माता एवं बाल हनुमान मंदिर की होगी प्राण प्रतिष्ठा

रायपुर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम मंदिर निर्माण समिति व्हीआईपी रोड रायपुर द्वारा श्रीराम नवमीं महोत्सव एवं श्री अंजनी माता एवं बाल हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 29 मार्च से दो अप्रैल के मध्य आयोजित किया गया है। संस्था के संयोजक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 29 मार्च को श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। 30 मार्च को जलाधिवास, 31 मार्च को अन्नाधिवास फलाधिवास, एक अप्रैल को अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ प्रात: नौ बजे से घृताधिवास एवं शय्याधिवास रस्म से प्रारंभ होगा। गुरुवार दो अप्रैल को अखंड संकीर्तन सुबह 8 बजे से शुरू होगा। रामचरित मानस पाठ पूर्णाहुति सुबह 9 बजे, सुंदरकांड पाठ सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। राम जन्म उत्सव बधाईयां आदि का आयोजन दोपहर 12 बजे से शुरू किया जाएगा। दुग्धाभिषेक होगा दोपहर सवा 12 बजे भंडारे का आयोजन दोपहर 12.30 से शाम 5 बजे के मध्य आयोजित किया गया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार भजन संध्या का आयोजन 5.30 बजे से रमण बिहारी महाराज वृंदावन द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। जबकि हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में महाआरती का आयोजन शाम सात बजे 9 हजार दीपों का दान (दीपोत्सव ) का आयोजन किया गया है। संयोजक एवं पदाधिकारियों ने नवरात्रि के अवसर पर आयोजित उक्त समस्त कार्यक्रमों में शहर के भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राम जन्म उत्सव समारोह में अपनी सहभागिता निभाने का आग्रह किया है। 
डब्ल्यूएचओ ने किया खुलासा 5 तरीकों से मिलेगी आपको कोरोना वायरस से निजात, जाने क्या है ये तरीके

डब्ल्यूएचओ ने किया खुलासा 5 तरीकों से मिलेगी आपको कोरोना वायरस से निजात, जाने क्या है ये तरीके

रायपुर | चीन के वुहान शहर से फैलने वाले कोरोना नाम के दानव का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस से संक्रमित लोगों के मृत्यु के आंकड़ों ने दुनियाभर में दहशत का माहौल बना दिया है।

इतना ही नहीं डब्ल्यूएचओ ने तो कोरोना को महामारी तक घोषित कर दिया है। ऐसे में सरकार लोगों को इस वायरस से बचे रहने के लिए बार-बार हाथ धोने की सलाह दे रही है, तो कभी चेहरे पर मास्क लगाने की, डॉक्टरों की मानें तो बीमारियों से बचे रहने में आदमी की इम्युनिटी अहम भूमिका अदा करती है। कोरोना से जुड़े मामलों में भी यह देखा जा रहा है कि बूढ़ें व निर्बल इम्युनिटी वाले लोगों को यह वायरस ज्यादा अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं वो 5 चीजें जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाकर आपको रोगों से घिरने से बचाती है।
1-नियमित व्यायाम-
नियमित व्यायाम करने से दिल स्वास्थ्य में सुधार होने के साथ रक्तचाप व आदमी का वजन भी नियंत्रित रहता है। इतना ही नहीं नियमित व्यायाम करने से आदमी की इम्युनिटी में भी सुधार होता है।
2- तनाव कम लें-
आपको यह बात जानकर हैरानी हो सकती है कि तनाव अधिक लेने वाले लोगों की इम्युनिटी प्रभावित होती है। जी हां, तनाव से प्रतिरक्षा प्रणाली में बाधा उत्पन्न होती है, जिससे श्वसन संबंधी बीमारियों की आसार बढ़ जाती है। कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय, पेनसिल्वेनिया द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, जो प्रतिभागी अधिक तनाव लेते हैं उन्हें सर्दी लगने की अधिक आसार रहती है। इस अध्ययन में इस बात का भी पता चला कि तनाव लेने से आदमी की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
3- अच्छी नींद-
शोध में पता चला है कि अच्छी नींद नहीं लेने की वजह से आदमी की इम्युनिटी प्रभावित होती है। जर्मनी में यूनिवर्सिटी ऑफ ट्यूबिंगन की एक टीम द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि रात की अच्छी नींद आदमी की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ा सकती है।
4-शराब 
वैज्ञानिकों ने पाया है कि जो लोग शराब के अधिक सेवन करते हैं उन्हें श्वसन संबंधी बीमारियां व निमोनिया होने का खतरा ज्यादा बना रहता है. एल्कोहल रिसर्च जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि शराब अधिक पीने से आदमी की प्रतिरक्षा प्रणाली प्रभावित होती है। जिसकी वजह से आदमी के शरीर में संक्रमण से बचाव करने की क्षमता कम हो जाती है।
5-उचित आहार  
इम्युनिटी बढ़ाने वाले आहार में अदरक, खट्टे फ ल, हल्दी शामिल हैं. खट्टे फ लों में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिसकी वजह से आदमी के शरीर में डब्ल्यूबीसी का उत्पादन बढऩे के साथ उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी बेहतर होती है।