नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
जिलावासियों को मास्क उपयोग के संबंध में मार्गदर्शी सिद्धांतों का पालन करने कलेक्टर ने की अपील, पढ़ें पूरी खबर

जिलावासियों को मास्क उपयोग के संबंध में मार्गदर्शी सिद्धांतों का पालन करने कलेक्टर ने की अपील, पढ़ें पूरी खबर

कोरबा | कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने जिलावासियों को मास्क उपयोग के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मार्गदर्शी सिद्धांतों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण ने महामारी का रूप ले लिया है और विश्व के अनेक देश प्रभावित हैं। इस विषाणु के संक्रमण से सामान्य बुखार एवं खांसी जैसे सामान्य लक्षण होते हैं और कुछ लोगों में यह गंभीर बीमारी का स्वरूप लेता है। यह बीमारी कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से उत्पन्न छींटों के द्वारा फैलती है, जो निकट संपर्क (1 मीटर दूरी से कम के) वाले व्यक्ति को ही संक्रमित करते हैं। 

कलेक्टर ने कहा कि आम जन द्वारा मास्क के उपयोग के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मार्गदर्शी सिद्धान्त निर्धारित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि लक्षण रहित लोगों को मास्क के प्रयोग की आवश्यकता नहीं है। ऐसे व्यक्ति जिनमें खांसी, बुखार के कोई लक्षण नहीं है, उन्हें मास्क उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है। स्वस्थ व्यक्ति के द्वारा मास्क का उपयोग करने से उन्हें स्वास्थ्य लाभ के कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये मास्क की अपेक्षा साबुन से बार-बार हाथ धोएं। अल्कोहल युक्त सेनिटाईजर का उपयोग भी किया जा सकता है। खांसते या छींकते समय नाक व मुंह को टिस्यू पेपर या रूमाल से ढंक लें। नाक, मुंह, आंख या चेहरे को छूने से बचें। भीड़ वाले स्थानों में जाने से बचें। खांसने या छींकने वाले व्यक्ति से एक मीटर की दूरी बनाएं रखें। अपने शरीर के तापमान की जांच नियमित रूप से करते रहें। सर्दी खांसी बुखार के लक्षण उत्पन्न होने पर चिकित्सक की सलाह लें। 
आम जन मास्क का उपयोग तभी करें जब उन्हें खांसी या बुखार के लक्षण हों, जब किसी अस्पताल में जायें, जब किसी मरीज की देखभाल करनी हो, किसी संभावित या पॉजिटिव मरीज (जिनका घर में उपचार चल रहा हो) के निकट संपर्क में आने वाले परिवार के लोग हो। एक मास्क यदि सही तरीके से पहना जाता है तो अधिकतम 8 घंटों तक प्रभावी रहेगा। इस बीच मास्क यदि गीला हो जाये तो तत्काल बदल लें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मार्गदर्शी सिद्धान्तों के अनुसार मास्क के उपयोग की सही विधि का अनुसरण करें। मास्क की तह खोलें और सुनिश्चित करें कि उनकी दिशा नीचे की ओर हो। मास्क को नाक, मुंह एवं ठुड्डी पर सही तरीके से रखें। मास्क के नोज पीस को नोज ब्रिज पर सही तरीके से फिट करें। मास्क की डोर को बांध कर मास्क अच्छे से फिक्स कर लें। मास्क की उपरी डोर को सर पर कान के ऊपर पीछे की तरफ एवं निचली डोर को गले के पीछे बांधें। सुनिश्चित करें कि बंधे मास्क में किसी भी तरफ से कोई गैप न हो। प्रयोग करते समय मास्क को बार-बार छूने से बचें। मास्क को गर्दन से लटकने न दें। 
डिस्पोजेेबल मास्क को दोबारा बिल्कुल प्रयोग न करें और उपयोग के बाद तत्काल डिस्पोज कर दें। मास्क उतारते समय सावधानी बरतें और संभावित रूप से संक्रमित मास्क के बाहरी हिस्से को बिल्कुल न छुएं। मास्क को उतारते समय पहले निचली डोर को खोले उसके पश्चात कान के ऊपर वाली डोर को खोलें। उपयोग किये गये मास्क को सामान्य ब्लीचिंग पावडर के 5 प्रतिशत घोल या 1 प्रतिशत हाइपोक्लोराइट घोल से अच्छे तरह से डिसइन्फेक्ट करने के बाद मास्क को जला कर या गहरे गड्ढे में मिट्टी से दबा कर डिस्पोज करें।
 
दो-पहिया वाहन को एक सौ रूपये तथा चार-पहिया वाहनों को अधिकतम पॉंच सौ रूपये का ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल

दो-पहिया वाहन को एक सौ रूपये तथा चार-पहिया वाहनों को अधिकतम पॉंच सौ रूपये का ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल

कोरबा | कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिये जिला प्रषासन ने पेट्रोल और डीजल बिक्री के संबंध में आवष्यक निर्णय लिया है। कोरबा जिले में संचालित सभी पेट्रोल पम्पों से लोगों को अब एक समय में निर्धारित राषि का ही पेट्रोल या डीजल मिलेगा। दो-पहिया वाहनों में एक समय में एक सौ रूपये का पेट्रोल ही दिया जायेगा। इसी प्रकार चार-पहिया वाहन चालक अपनी गाडिय़ों में एक समय में पॉंच सौ रूपये का डीजल या पेट्रोल डला सकेंगे। जिला दण्डाधिकारी श्रीमती किरण कौषल के निर्देष पर खाद्य अधिकारी द्वारा इस संबंध में निर्देष जारी कर दिये गये हैं। कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुये यह कार्यवाही कारगर साबित होगी। लॉकडाउन की स्थिति पर भी लोगों का अपने घरों से गैर-जरूरी कामों से भी निकलना इस कार्यवाही से काफी हद तक नियंत्रित होगा। वे अनावष्यक यहॉं-वहॉं गाडिय़ों पर घूमने से बचेंगे।

जारी किये गये निर्देषों के अनुसार पेट्रोल पम्प संचालकों को वाहनों में डाली गई पेट्रोल या डीजल की मात्रा का पूरा संधारण करना होगा। रजिस्टर में वाहन का नंबर और चालक का नाम तथा मोबाईल नंबर आदि भी नोट करने होंगे। बार-बार गाडिय़ों में डीजल पेट्रोल डलवाने आने वाले लोगों को विषेष हिदायत देकर उन्हें डीजल-पेट्रोल देने से मना किया जायेगा। इसके अलावा यदि जरूरी हो तो विषेष परिस्थितियों में अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल देने का कारण अवष्य रूप से पंजी में उल्लेखित किया जायेगा। यह प्रतिबंध मालवाहक वाहनों एवं शासकीय वाहनों, चिकित्सा कार्य में संलग्न वाहनों के लिये लागू नहीं होगा। 
 
गरीबों-जरूरतमंदों के साथ खड़ी है भूपेश सरकार : कांग्रेस

गरीबों-जरूरतमंदों के साथ खड़ी है भूपेश सरकार : कांग्रेस

रायपुर | करोना महामारी को लेकर राज्य सरकार के फैसलों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष  शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भूपेश बघेल की सरकार  संकट की इस घड़ी में गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी है।  दो माह अप्रेल और मई का राशन अंत्योदय, प्राथमिकता, दिव्यांग, निराश्रित और अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को छत्तीसगढ़ सरकार निशुल्क देगी।करोना महामारी के परिणाम स्वरूप जनजीवन और कारोबारियों की परेशानी छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा संवेदनशीलता के साथ लिये गये फैसलों से कम होगी।

प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि करोना के विश्वव्यापी संकट के शुरू होने के बाद देश और विश्व के अनेक हिस्सों में पढऩे या काम करने गये  छत्तीसगढ़ के लोग वापस आये हैं। यह स्वाभाविक भी है। वापस आये सभी लीगों सहित हम सबका एक दूसरे से दूरी बनाकर घरों से न निकलने से वायरस की रोकथाम में और पहचान में मदद मिलेगी। आगामी  3 सप्ताह करोना के संकट से निपटने में बेहद महत्वपूर्ण हैं। मानव समाज के सामने चुनौती बनकर खड़े करोना वायरस की विश्वव्यापी महामारी को लेकर किये जा रहे सरकारी निर्देशों के कड़ाई से पालन और उपायों पर पूरी गंभीरता बरतने का निवेदन करते हुये प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि इस संकट की घड़ी का हम सबको साथ खड़ा होकर मुकाबला करना है। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा करोना वायरस से निपटने के लिए उठाए गए उपायों से इस वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिली है। वायरस का प्रभाव सबसे पहले उन लोगों में पड़ता है जिनकी इम्यूनिटी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। बच्चे बूढ़े और बीमार लोग सबसे पहले वायरस के चपेट में आते हैं। छत्तीसगढ़ देश के उन पहले राज्यों में था जिन्होंने सबसे पहले 13 मार्च को स्कूल 31 मार्च तक बंद कर दिए। उस समय बहुत से  लोग बच्चे पढ़ा हुआ भूल जाएंगे ऐसे बयान देने में लगे थे। बच्चों का अपने दादा दादी नाना नानी अर्थात परिवार के बड़े बूढ़ों के साथ बहुत स्नेह और संपर्क रहता है। स्कूल बंद करने के फैसले के द्वारा बच्चों में फैलाव को रोकने में सफलता मिली है। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि देश में जनता कफ्र्यू लगने के 1 दिन पहले से राजधानी रायपुर के पहले कोरोना वायरस प्रभावित मरीज की जानकारी मिलते ही राजधानी रायपुर को बंद किया गया और इसका बहुत सकारात्मक प्रभाव रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने लगातार बैठकें लेकर पत्रकार वार्ताएं करके जागरूकता फैलाने के काम को किया है जिसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ में  करोना के फैलाव के शुरुआती प्रभाव से अभी तक हम बचे हुए हैं।
 
घर पहुंचाकर रेडी-टू-ईट पोषण आहार का किया वितरण, जाने कहा की है ये खबर

घर पहुंचाकर रेडी-टू-ईट पोषण आहार का किया वितरण, जाने कहा की है ये खबर

कांकेर | जिले के आंगनबाड़ी के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र के बंद होने के बाद पोषण सामग्री घर पहुंचाकर उपलब्ध कराई जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं बच्चों के घर-घर जाकर सूखी रेडी-टू-ईट पहुंचा रही हैं। अपने घर में ही पोषक भोजन सामग्री पाकर बच्चे और उनके अभिभावक खुश है। जिले की 02 हजार 108 आंगनबाड़ी केन्दे्रां के लगभग 56 हजार बच्चों को इसका योजना फायदा मिल रहा है। 

गौरतलब है कि आंगनबाड़ी केन्द्र में 03 से 06 वर्ष तक के बच्चों को सामान्य दिनों में गरम भोजन खिलाया जाता है। लेकिन शासन के आदेशानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों के बंद होने पर उन्हें पोषण आहार सामग्री रेडी टू ईट के रूप में घर -घर उपलब्ध कराया जा रहा है। नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम व नियंत्रण हेतु राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। शासन ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के बंद रहने की उक्त अवधि में 03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के सामान्य, मध्यम कुपोषित एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को गर्म भोजन के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप मे रेडी टू ईट पोषक आहार 125 ग्राम प्रतिदिन के मान से एक सप्ताह के लिए 750 ग्राम टेक होम राशन के रूप में अनिवार्य रूप से वितरण करने के निर्देश दिए है। शेष हितग्राहियों को भी पात्रता अनुसार रेडी टु ईट का वितरण यथावत् जारी रखने के निर्देश दिए गए है।
 
विदेश से लौटकर जानकारी छिपाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्यवाही, स्वास्थ्य सचिव ने डीजीपी को लिखा पत्र

विदेश से लौटकर जानकारी छिपाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्यवाही, स्वास्थ्य सचिव ने डीजीपी को लिखा पत्र

रायपुर | विदेश से लौटकर इसकी जानकारी छिपाने वालों की अब खैर नहीं होगी। ऐसी जानकारी छिपाने वालों के खिलाफ सीधे कानूनी कार्यवाही करने के लिए हेल्थ सेके्रटरी ने राज्य पुलिस प्रमुख को पत्र लिखा है। 

सूत्रों ने बताया कि हेल्थ सेकेटरी निहारिका बारिक सिंह ने पिछले एक माह के दौरान विदेश से लौटने की जानकारी छिपाने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य सचिव ने पुलिस महानिरीक्षक को लिखे पत्र में कहा है कि नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग की जानकारी में यह बात आई है कि विदेश प्रवास से लौटने वाले कई लोग बिना कोई सूचना दिए अपने घरों में चले गए हैं। विभाग के पास उनकी कोई जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले एक माह के भीतर विदेश से लौटने वाले ऐसे यात्रियों जिन्होंने हेल्पलाइन नंबर 104 के माध्यम से जानकारी नहीं दी है, विदेश यात्रा की बात छुपाने वाले ऐसे लोगों के बारे में यदि किसी अन्य माध्यम से जानकारी मिलती है, तो उनके विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 269, 270 व 188 तथा एपेडेमिक एक्ट, 1897 के सेक्शन 3 की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक से अनुरोध किया है।
 
मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपना तीन माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा की

मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपना तीन माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा की

रायपुर | छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर अपना तीन माह का वेतन कोरोना वायरस की रोकथाम नियंत्रण और इससे प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने की घोषणा की है। 

 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पहली बार मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के उपायों के तहत छत्तीसगढ़ मंत्रिमण्डल के मंत्रियों के निवास कार्यालय और मुख्यमंत्री निवास कार्यालय को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव मुम्बई से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए केबिनेट की बैठक में शामिल हुए।

बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय:-

  • छत्तीसगढ़ स्थानीय निधि संपरीक्षा (संशोधन) विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • राज्य में संचालित अशासकीय शालाओं के लिए शुल्क विनियमन की प्रक्रिया के निर्धारण के लिए मंत्रिपरिषद की उपसमिति गठित करने का निर्णय लिया गया।  
  • छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • छत्तीसगढ़ कृषि उपज मण्डी (संशोधन) विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम (2019) में संशोधन विधेयक का अनुमोदन किया गया।
  • छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के कार्य क्षेत्र में संशोधन का अनुमोदन किया गया। प्राधिकरण क्षेत्र में पूर्व के दस जिलों के अलावा पुर्नगठित मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, बेमेतरा और बालोद जिले को प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल किया गया।
  • मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत राशि का अनुमोदन किया गया।
  • छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आबंटन) नियम में संशोधन, जिसके तहत आयाकट विभाग को विलोपित कर आबंटित विषयों को जल संसाधन विभाग में समाहित करने का अनुमोदन किया गया।
  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का 18वॉ वार्षिक प्रतिवेदन (01 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019) का अनुमोदन किया गया।
  • छत्तीसगढ़ आबकारी (संशोधन) विधेयक-2020 का अनुमोदन किया गया।
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों के आवंटन में नई संस्थाओं को अवसर प्रदान करने हेतु सहकारी समितियों और महिला स्वसहायता समूहों के अनुभव संबंधी योग्यता को 3 वर्ष के स्थान पर 3 माह पूर्व पंजीकृत एवं कार्यरत होने की योग्यता निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत चना वितरण के संबंध में निर्णय लिया गया कि 01 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक आवश्यक चने का उपार्जन बाजार से खुली निविदा कर किया जाएगा।
  • छत्तीसगढ़ गठन के पूर्व एवं पश्चात् मोटरयानों पर बकाया कर के ‘‘एकमुश्त निपटान योजना-2020 का निर्णय लिया गया।

जिसके तहत त्रैमासिक एवं मासिक कर देय वाहनों में 31 मार्च 2013 तक वाहन में अधिरोपित लंबित कर की राशि तथा अधिरोपित लंबित शास्ति एवं ब्याज की राशि में पूर्णतः छूट दिया जाएगा।  

  • इसी तरह त्रैेमासिक एवं मासिक कर देय वाहनों में एक अप्रैल 2013 से 31 दिसंबर 2018 तक अधिरोपित लंबित शास्ति की राशि में पूर्णतः छूट के साथ ही वाहनों में लंबित कर एवं अधिरोपित ब्याज देय होगा।
  • प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना प्रारंभ प्रारंभ करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
  • छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा, पण्डरिया, बालोद और अंबिकापुर में पी.पी.पी. मोड में ईथनॉल प्लांट स्थापित करने की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई।
  • छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा देने नवीन पर्यटन नीति-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया है। जिसमें राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटन को उद्योग का स्वरूप देने के साथ ही पर्यटन गतिविधियों में स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।  
  • प्रस्तावित छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश नियम-2019 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ (संशोधन) विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
  • छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) (संशोधन) विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के रूप में एक निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के विधेयक का अनुमोदन किया गया।
  • छत्तीसगढ़ जिला योजना समिति (संशोधन) विधेयक-2020 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिसमें नवीन जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के लिए जिला योजना समिति का गठन शामिल है।  
भूपेश सरकार ने गरीब परिवारों की दी बड़ी राहत: अप्रैल और मई माह का चावल मिलेगा निःशुल्क

भूपेश सरकार ने गरीब परिवारों की दी बड़ी राहत: अप्रैल और मई माह का चावल मिलेगा निःशुल्क

रायपुर | मुख्यमंत्रीश्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के गरीब परिवारों को एक बड़ी राहत देते हुए अप्रैल और मई का चावल निःशुल्क देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राज्य शासन के खाद्य विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को आदेश भी जारी कर दिया गया है।
   कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के प्रबंधन के तहत राज्य सरकार द्वारा गरीब परिवारों को यह बड़ी राहत दी गई है। राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन, एकल निराश्रित एवं अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्डधारियों को माह अप्रैल और मई 2020 के चावल का वितरण एक मुश्त करने के निर्देश राज्य सरकार द्वारा पहले ही दिए गए है। इसी निर्णय के अनुक्रम में अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन, एकल निराश्रित एवं अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्डधारकों को चावल का वितरण अब निःशुल्क किया जाएगा।

पहली बार नवरात्र में 52 शक्तिपीठों में एक दंतेवाड़ा का दंतेश्वरी मंदिर हुआ बंद

पहली बार नवरात्र में 52 शक्तिपीठों में एक दंतेवाड़ा का दंतेश्वरी मंदिर हुआ बंद

दंतेवाड़ा, जिले में चैत्र नवरात्रि में इस वर्ष 2020 में कोरोना वायरस को लेकर दंतेवाड़ा में 52 शक्तिपीठों में एक पीठ मां दंतेश्वरी माई मंदिर को भी पुरातत्व विभाग व टेंपल कमेंटी द्वारा नवरात्र में मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए है। चैत्र नवरात्रि में श्रद्धालुओं के द्वारा ज्योति कलश के लिए जो पर्ची कटाई गई उसे अगले वर्ष चैत्र नवरात्रि में उनके नाम पर जलाया जाएगा। मंदिर कमेटी के लोगों ने और यहां के प्रधान पुजारी ने यह कहां है कि इस वर्ष चैत्र नवरात्र में एक तेल का दिया और एक घी का दिया ही जलाया जाएगा। पहली बार नवरात्र में मां दंतेश्वरी माई का मंदिर बंद हुआ है।
दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी परमेश्वर जिया ने आम जनता से अपील की है कि देश की इस विकट घड़ी में एक दूसरे का साथ दें और सहयोग करें। अपने ही घर में रहकर माता की आराधना करने का आग्रह किया है। उन्होने कहा कि आदिशक्ति माँ दंतेश्वरी माता से सभी के लिए प्रार्थना की जाएगी कि देशवासियों को कोरोना वायरस जैसे संक्रमण बीमारी से निजात मिले और हमारे यहां भारत में सभी श्रद्धालु सुरक्षित रहें। चैत्र नवरात्रि में जो श्रद्धालु माता के दर्शन से वंचित रह गए वे घर में बैठकर मां दंतेश्वरी माता की पूजा अर्चना कर चैत्र नवरात्र मनाएं। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए जो व्यवस्था की थी कोरोना वायरस जैसी समस्या को देखते हुए सारी व्यवस्था स्थगित कर दी गई है।
 

 बिलासपुर में एक हॉस्पिटल सील, विदेश से लौटे चिकित्सक के पुत्र ने बरती लापरवाही, बिना आईसोलेशन में जांच कराए माता-पिता से मिलने पहुंचा घर

बिलासपुर में एक हॉस्पिटल सील, विदेश से लौटे चिकित्सक के पुत्र ने बरती लापरवाही, बिना आईसोलेशन में जांच कराए माता-पिता से मिलने पहुंचा घर

रायपुर। बिलासपुर में पुलिस और प्रशासन कोरोना वायरस के संक्रमित को रोकने के लिए अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। विदेश से लौटाने के बाद आइसोलेशन में रहने के बजाए परिजनों से मिलने व मरीजों के उपचार करते पाये जाने के आरोप में बुधिया हॉस्पिटल के संचालक के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए। उनके हॉस्टिल को 20 अप्रैल तक सील कर दिया गया है। हॉस्पिटल के संचालक का बेटा अमेरिका से लौटा है।
 
बता दे कि बेटे के उपचार के दौरान कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिले लेकिन सतर्कता बरतते हुए विभाग ने विदेश से लौटे डॉक्टर के पुत्र को आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके आइसोलेशन में न रहकर अपने परिजनों से मिलने पहुंचा। डॉक्टर पिता मरीजों का उपचार में लगे रहे। शिकायत पर स्वास्थ विभाग ने सख्त रवैय्या अपनाते हुए बुधिया हॉस्पिटल को 20 अप्रैल तक के लिए सील कर दिया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बिलासपुर स्टेशन में फंसे झारखंड के 139 मजदूरों को उनके प्रांतों के लिए सकुशल किया गया रवाना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बिलासपुर स्टेशन में फंसे झारखंड के 139 मजदूरों को उनके प्रांतों के लिए सकुशल किया गया रवाना

बिलासपुर। केरल से झारखंड जाने के लिए निकले मजदूर कल रात बिलासपुर स्टेशन पर आकर फंस गये क्योंकि आगे जाने के लिए कोई ट्रेन या बस थी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को मिली। मुख्यमंत्री ने मानवीय संवेदना की पहल करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि उनको भोजन व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाये। मुख्य मंत्री के निर्देश पर आज इन मजदूरों को बसों की व्यवस्था कर उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया है। स्टेशन पर असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा के मजदूर भी फंसे हुए थे उन्हें भी गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। 

एर्नाकुलम-बिलासपुर एक्सप्रेस से केरल में मजदूरी करने वाले 237 यात्री मजदूर बिलासपुर स्टेशन पर कल रात पहुंचे। आगे जाने के लिए उनकी व्यवस्था नहीं थी। सोशल मीडिया के जरिये मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के ध्यान में यह बात लाई गई। उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन को इस सम्बन्ध में निर्देश दिया। उनके निर्देश पर यात्रियों से प्रशासन के अधिकारियों ने सम्पर्क किया। स्टेशन पर ही उनके भोजन और रुकने की व्यवस्था की गई और आवश्यकता अनुसार चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई। आज झारखंड के यात्रियों को सकुशल बसों में बिठाकर छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती जिला बलरामपुर भेजा गया। यहां से झारखंड प्रशासन के अधिकारी उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचायेंगे। बसों में बैठने के बाद इन मजदूरों के चेहरे में राहत व प्रसन्नता दिखाई दी। यात्रियों ने इस व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना और उन्हें धन्यवाद दिया। 

झारखंड के सिमरेगा के संदीप बड़ाईक, थॉमस मिंज, कुल्लू, गढ़वा जिले के हेमन्त कुमार, दिनेश, पलामू जिले के खुर्शीद, तैहर अंसारी, मो. अंसारी, मुश्ताक अंसारी आदि  के चेहरे पर बस पर बैठते ही संतोष का भाव था कि वे अब अपने घर तक सकुशल पहुंच जायेंगे। उन्होंने बताया कि उनके घर वाले बहुत परेशान हैं। कई लोगों की माता-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने अपने परिजनों को सूचना दे ही है कि वे बिलासपुर से छत्तीसगढ़ शासन की व्यवस्था से अपने घरों के लिए रवाना हो गये हैं। इन यात्रियों को रास्ते के लिए भी भोजन का पैकेट दिया गया है।
 
इसी ट्रेन से बिलासपुर पहुंचे केरल से ही आये ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार के यात्रियों को भी उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। अभी उन्हें रैन बसेरों में ठहराया गया है, जहां उनके रहने, खाने और चिकित्सा की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 
कलेक्टर डॉ. संजय अलंग व पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में इन मजदूरों के लिए सारी व्यवस्था की गई और उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
वैगन रिपेयरिंग शॉप में खूनी हादसा, मजदूर की मौत, जाने आखिर क्या हुआ

वैगन रिपेयरिंग शॉप में खूनी हादसा, मजदूर की मौत, जाने आखिर क्या हुआ

कोरबा। एनटीपीसी के वैगन रिपेयरिंग शॉप में खूनी हादसा हुआ। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि घटना सोमवार सुबह लगभग 11.30 बजे की बताई जा रही है। रामेश्वर प्रसाद राठौर नाम का ठेका श्रमिक मेरी गो राउंड वैगन रिपेरिंग शॉप में काम कर रहा था। इस बीच हादसे का शिकार हो गया। उसके सिर व पीठ में गंभीर चोटें आई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रामेश्वर के शव को एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना दर्री थाने को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घटना कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन बताया जाता है कि रिपेरिंग शॉप में कार्य के दौरान मालगाड़ी का हाइड्रोलिक गेट खुल गया। मजदूर इसकी चपेट में आ गया। सिर, सीने और पीठ में चोट लगने से मौत हुई है। मृतक जांजगीर चांपा जिले के सारागांव का मूल निवासी था। एनटीपीसी के अधीन कार्यरत ठेका कंपनी टीएंडएम सर्विस पाइवेट लिमिटेड में काम करता था। दुर्घटना का कारण ठेका कंपनी की लापरवाही को बताई जा रहा है। कहा जाता है कि कंपनी बिना सुरक्षा उपकरण दिए रामेश्वर से वैगन रिपेरिंग शॉप में काम करा रही थी। एनटीपीसी में ठेका श्रमिक की मौत को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग को जांच करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने सुरक्षा के मापदंड का पालन नहीं किया है। इसे दुर्घटना का प्रारंभिक कारण माना जा रहा है।
विदेश से छत्तीसगढ़ लौटे 340 लोग, 313 लोगों को किया गया क्वारनटाइन, 27 अभी भी लापता

विदेश से छत्तीसगढ़ लौटे 340 लोग, 313 लोगों को किया गया क्वारनटाइन, 27 अभी भी लापता

रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड 19) से नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें हर संभव प्रयास कर रही है। इसी बिच खबर मिल रही है विदेश से छत्तीसगढ़ लौटे लोगों की पहचान कर प्रशासन उन्हें ढूंढ रही है और एहतियात उनकी जांच कर रही है। जिससे वायरस का संक्रमण आगे बढ़ न सके। पिछले 13 दिनों विदेश से 340 लोग छत्तीसगढ़ पहुंचे है। प्रशासन ने इन सब में कुल 313 लोगों को खोज निकाला है और सभी को क्वारनटाइन किया गया है।

जानिए पूरी खबर-
आपको बता दें अब तक 27 लोगों को खोजा नहीं जा सका है। जिन्हें खोजने के लिए प्रशासन ने जनता से मदद मांगी है। यदि कही भी विदेश से लौटे लोगों की जानकारी मिले, तो टोल फ्री नम्बर 104 पर शिकायत कर सकते हैं। वहीं केवल बिलासपुर में ही विदेश से लौटे 10 संदेही को प्रशासन की गिरफ्त से दूर है। बताया जा रहा है विदेश यात्रा से लौटने के बाद वे सभी गायब हो गए है। जिले में अब तक 173 लोग विदेश से लौटे है। जिनमें से 163 की जांच हुई है। दस लोगों का पता लगाया जा रहा है। शासन ने जिलाधिकारी को सूचना दी थी लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। बता दें कि अभी तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस से एक ही मरीज मिला है।जिसे एम्स अस्पताल में होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिसकी स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है।
 राजधानी की सड़को पर बेवजह घूमते लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार , जाने पूरी खबर

राजधानी की सड़को पर बेवजह घूमते लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार , जाने पूरी खबर

रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड 19) से नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें हर संभव प्रयास कर रही है। रविवार को एक दिनी कर्फ्यू के पूरी तरह सफल होने के बाद अब इसे 31 मार्च तक राज्य में लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान राजधानी की सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

पढ़िए पूरी खबर-
बता दे की सोमवार को लोगों ने इसे गंभीरता ने नहीं लिया, अपने-अपने काम पर जाते नजर आए। हालांकि आम दिनों के मुकाबले भीड़ कम थी। शहर में टिकरापारा, संतोषी नगर, सेजबहार, पुरानी बस्ती इलाकों से होता हुआ लोगों का समूह शहर की तरफ बढ़ रहा था। कोतवाली पुलिस की टीम कालीबाड़ी चौक पर भीड़ को शहर में जाने से रोकने के लिए पहुंची। इससे पहले कर्फ्यू के दौरान बेवजह शहर में घूमने निकले बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने रविवार दोपहर आदेश के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है।  उन्हें बैरनबाजार के पास पुलिस ने रोका तो बहस करने लगे। भागने की कोशिश भी की, इसमें एक युवक को चोट आई है। दो युवक भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कुंदरापारा का दिनेश तांड़ी घर से घूमने निकला था। पुलिस ने रोका तो उसने बच्ची के अस्पताल में होने का बहाना किया। मगर यह बात झूठ निकली। अब आरोपी को जेल भेज दिया गया है। प्रशासन की सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। 

पीसीआर वैन को सड़क पर खड़ा कर रोका रास्ता-
पुलिस ने अपनी पीसीआर वैन को सड़क के बीच में खड़ा करके रास्ता रोक दिया, सभी से यू टर्न लेकर वापस जाने को कहा गया। आगे मेरा घर है, दुकान है, ऑफिस है, अस्पताल जाना है, जैसी बातें कहकर लोग आगे जाने की मिन्नतें करते रहे। अति आवश्यक होने पर ही पुलिस ने कुछ को जाने दिया बाकी लोगों को घर भेज दिया गया।
शहर बंद के दौरान मीडिया कर्मियों को हो रही दिक्कत को देखते हुए आयुक्त जनसंपर्क ने प्रिंट-इलेक्ट्रानिक मीडिया के निरंतर संचालन के लिए प्रदेश के समस्त कलेक्टर, एसपी को लिखा पत्र

शहर बंद के दौरान मीडिया कर्मियों को हो रही दिक्कत को देखते हुए आयुक्त जनसंपर्क ने प्रिंट-इलेक्ट्रानिक मीडिया के निरंतर संचालन के लिए प्रदेश के समस्त कलेक्टर, एसपी को लिखा पत्र

रायपुर, कोरोना वायरस के प्रकोप के लिए जहां राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है तो वहीं ऐसी विकट स्थिति में भी मीडिया अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन कर रही है। वर्तमान स्थिति में मीडिया कर्मियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए अब आयुक्त जनसंपर्क तारण प्रकाश सिन्हा ने प्रदेश के समस्त कलेक्टर, पुलिस अधीक्षकों को एक पत्र जारी कर मीडिया कर्मियों को उनके दायित्व निर्वहन के दौरान कोई परेशानी न हो, इसके लिए पत्र जारी कर मीडिया कर्मियों को कफ्र्यू में छूट देने का अनुरोध किया है।
छत्तीसगढ़ शासन कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। कोरोना वायरस के बचाव के बारे में लोगों को समुचित जानकारी देने में समाचार पत्र, टीवी चैनल, समाचार एजेंसियां, मल्टीसिस्टम ऑपरेटर, केबल ऑपरेटर एवं एफएम रेडियो आफ सामुदायिक रेडिया स्टेशनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह न केवल लोगों में जागरूकता पैदा करने और महत्वपूर्ण संदेश देने के लिए अपितु देश को नवीनतम स्थिति से अपडेट रखने के लिए भी आवश्यक है। इस समय झूठी और फेक खबरों से बचने की जरूरत है और सकारात्मक और प्रेरणा देने वाली खबरों को बढ़ावा देने की जरूरत है। यह सभी समाचार माध्यम इसे सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस महत्वपूर्ण समय में सूचना तंत्र के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करना आवश्यक है, इसके लिए समाचार पत्र प्रिंटिंग, वितरण, टीवी चैनल का संचालन और केबल आपरेटर के माध्यम से प्रसारण, एफएम रेडिया संचालन तथा समाचार एजेंसियां इन सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए अनुरोध किया जाता है। यदि जिले में कोई प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं तो कृपया उपरोक्त सेवाओं को इससे छूट प्रदान की जाए या ऐसी उपयुक्त व्यवस्था की जाए जिससे उन्हें कार्य करने में सुविधा हो।
 

पीडीएस वस्तुएं, धान की मिलिंग, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी सहित कई सेवाओं को राज्य सरकार ने आवश्यक सेवा किया घोषित

पीडीएस वस्तुएं, धान की मिलिंग, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी सहित कई सेवाओं को राज्य सरकार ने आवश्यक सेवा किया घोषित

रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की वस्तुओं, धान की मिलिंग, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी सहित कई सेवाओं को आवश्यक सेवा घोषित किया है।

खाद्य विभाग द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों के तहत जिन सेवाओं को आवश्यक सेवायें घोषित किया गया है। उनमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली वस्तुओं एवं उनके उपार्जन एवं भण्डारण में आवश्यक सामग्रियों जैसे बारदाने, सल्फास, कीटनाशक, डनेज आदि के संचालन, भण्डारण और वितरण को इसमें शामिल किया गया है। इसी तरह राज्य सरकार ने खाद्यान्नों तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में प्रदाय की जाने वाली वस्तुओं की लोडिंग-अनलोडिंग, विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना के तहत उपार्जित धान की मिलिंग एवं भण्डारण के लिए लोडिंग-अनलोडिंग एवं परिवहन, धान की मिलिंग करने वाली राईस मिलें, अधिसूचित पेट्रोल, डीजल, सी.एन.जी. पम्पों, प्रदाय इकाईयों द्वारा पेट्रोल, डीजल, सी.एन.जी. प्रदाय, एल.पी.जी. (घरेलु तथा व्यवसायिक) को इसमें शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई सेवा जो संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा आवश्यक घोषित किया जाएगा को इसमें शामिल किया गया है।
रायपुर शहर चारों दिशाओं से किया गया सील, शहर में प्रवेश और निकासी के सभी मार्ग बंद

रायपुर शहर चारों दिशाओं से किया गया सील, शहर में प्रवेश और निकासी के सभी मार्ग बंद

रायपुर। रायपुर में कोरोना का प्रकोप रोकने के लिए राजधानी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो चुकी है। शहर के बार्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। शहर में किसी को भी प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही है और न ही शहर से किसी को बाहर जाने दिया जा रहा है। 

राजधानी रायपुर की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। रायपुर के टाटीबंध चौक, भनपुरी तिराहा, धरसींवा, जीरो प्वाइंट, तेलीबांधा चौराहा, माना बस्ती, टाटीबंध चौक, महादेवघाट,  अमलेश्वर चौक, रायपुरा चौक आदि को सील कर दिया गया है। इन मार्गों में किसी भी प्रकार से आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। यहां तक की स्थानीय लोगों को भी आवाजाही की इजाजत नहीं दी जा रही है। इसी तरह बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों पर भी पुलिस ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शहर में आज कई चौराहों पर पुलिस की सख्ती देखने को मिली। पुलिस ने बाइकर्स पर भी सख्ती बरतते हुए सड़क पर घूम रहे लोगों को खदेड़ा गया। शहर में बेवजह दुकान खोलकर बैठे  दुकानदारों को भी समझाईश देकर दुकान  बंद कराया गया है। केवल राशन, अनाज भंडार, मिल्क पार्लर, दवाई दुकान, मेडिकल स्टोर्स, अस्पताल, नर्सिंग होम आदि को छूट दी गई है। 
कोरोना वायरस (कोविड-19) को कड़ी टक्कर दे रहे प्रदेश के सभी नगरीय निकाय

कोरोना वायरस (कोविड-19) को कड़ी टक्कर दे रहे प्रदेश के सभी नगरीय निकाय

रायपुर | कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से आज पूरा विश्व जूझ रहा है। इस वैश्विक महामारी में जहां चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला 24’7 जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा में एक अदृश्य फौज भी कार्य कर रही है। जी हाँ, ये अदृश्य फौज है आपके नगरीय निकायों के उन सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों की को जो दिन-रात, आपके शहर, आपके कस्बे, आपके मोहल्ले को साफ करने, डिसिन्फेक्ट करने एवं आपको निर्बाध रूप से स्वच्छ पेयजल प्रदान करने में लगे हुए हैं।

प्रदेश में 9 हजार से अधिक स्वच्छता दीदियाँ, ऐसी परिस्थितियों में भी प्रतिदिन, प्रदेश के घर-घर से 16 लाख किलो कचरा उठा रही हैं। 15 हजार से अधिक सफाई मित्र भोर के साथ ही आपके आस पास के क्षेत्र को साफ करने एवं डिसिंफेक्ट करने हेतु लगातार कार्यरत हैं। ये योद्धा न केवल अपने कर्तव्यों को रोज की भाँति निभा रहे हैं, अपितु प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर  दो से तीन पालियों में बिना रुके जनता की सेवा में जुटे हुए है।  

 

      ज्ञातव्य है कि आज पूरे विश्व में कोविड-19 से सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्र प्रभावित हैं, ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नागरिकों को बुनियादी सुविधा प्रदान करने कमर कस ली है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा कोविड-19 कंट्रोल रूम का गठन किया गया है जहां प्रतिदिन प्रदेश के समस्त 166 नगरीय निकायों में प्रतिदिन किए जा रहे छिड़काव, साफ-सफाई, डिसिन्फेक्शन आदि के कार्यों की पल-पल की जानकारी एकत्रित की जा रही है। विभाग का टोल फ्री नम्बर निदान-1100 नागरिकों की शिकायतों हेतु सदैव उपलब्ध है तथा विगत दो दिनों में इस माध्यम से 20 हजार से अधिक शिकायतों का त्वरित निपटान भी नगरीय निकायों द्वारा किया गया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश की जनता की समस्त शिकायतों का उसी दिन उचित समाधान किया जाए।

राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि नगरीय निकायों में किसी भी परिस्थिति में सफाई सामग्री, क्लोरीन, ब्लीचिंग पाउडर, सोडियम हाइपोक्लोराइड, फॉगिंग केमिकल, डिसिन्फेक्टंट की कमी न हो। इन सामग्रियों का पर्याप्त स्टॉक सभी निकायों में उपलब्ध है। आपात परिस्थिति हेतु विभाग ने इन सामग्रियों के सप्लाइअर्स से अग्रिम अनुबंध कर लिया है ताकि प्रदेश में कहीं भी इन सामग्रियों की कमी न हो।

 

इसके साथ ही विभाग द्वारा स्व-सहायता समूहों के माध्यम से युद्ध स्तर पर मास्क बनाने का कार्य किया जा रहा है। सभी सार्वजनिक, सामुदायिक शौचालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चैबंद है। इन सभी शौचालयों में निशुल्क हाथ धोने की व्यवस्था भी की गयी है। कोविड-19 से बचाव का सबसे कारगर तरीका समय-समय पर हाथ धोना है इसीलिए प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में निशुल्क सार्वजनिक हैंड-वाश स्पेस बनाई गयी हैं।  प्रदेश के नगरीय निकाय इस पूरे संकट में प्रदेश की जनता के साथ पूरी मुस्तैदी से खड़े हैं और नागरिकों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करा रहे है।

राजधानी के कंकाली देवी मंदिर में इस चैत्र नवरात्रि में प्रवेश वर्जित एवं रामनवमी जंवारा विसर्जन प्रतिबंधित, पढ़ें क्या है पूरी खबर

राजधानी के कंकाली देवी मंदिर में इस चैत्र नवरात्रि में प्रवेश वर्जित एवं रामनवमी जंवारा विसर्जन प्रतिबंधित, पढ़ें क्या है पूरी खबर

रायपुर | देश पर चल रहे गंभीर समस्या कोरोना वायरस के महामारी से चलते शासन आदेशानुसार इस वर्ष श्री कंकाली देवी मंदिर में भी मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित नहीं की जा रही है |  जानकारी के अनुसार मंदिर को दर्शनार्थियों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है | मंदिर समिति ने बताया कि माता के दर्शन हेतु मंदिर समिति द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक में माता का दर्शन प्रतिदिन कराया जायेगा | समिति द्वारा अपील की गई है कि दर्शनार्थी दर्शन हेतु कृपया पेज (श्री कंकाली मंदिर समिति) में जाकर दर्शन कर सकते है | 

कंकाली मंदिर समिति ने जानकारी दी कि रामनवमी में प्रतिवर्षानुसार निकलने वाले जंवारा विसर्जन एवं जवांरा दर्शन का कार्यक्रम कंकाली मंदिर में इस वर्ष पूर्णतः वर्जित किया गया है | साथ ही जंवारा समितियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस वर्ष अपने अपने स्थान अथवा अपने मंदिर पर ही विसर्जन करें | 

पेंटर पिता ने दी बेटे की बर्थडे पार्टी हुआ गिरफ्तार, शासन के गाइडलाइन को नहीं मानना पड़ा भारी, जाने कहा की है ये खबर

पेंटर पिता ने दी बेटे की बर्थडे पार्टी हुआ गिरफ्तार, शासन के गाइडलाइन को नहीं मानना पड़ा भारी, जाने कहा की है ये खबर

बिलासपुर-रायपुर | बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र के ओछिनापारा में बेटे की जन्मदिन की पार्टी मनाना पेंटर को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर न पार्टी तो बंद कराई और पकड़कर थाने ले आई। यही नही पुलिस ने उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कर लियसा है।  

बता दे कि कोरोना वायरस का संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए शासन—प्रशासन  पूर्ण रूप से एहतियात बरतने के निर्देश दे चुका है। केंद्र और राज्य शासन ने गाइडलाइन भी जारी किया है। गाइडलाइन के मुताबिक एक स्थान पर भीड़ एकत्रित करने, आयोजन और समारोह करने की मनाही है। सख्ती के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रतनपुर के ओछिनापारा में सोमवार जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया गया था। रात में पुलिस को पैट्रोलिंग पर निकले पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना मिली। गांव के पेंटर रोशन भारद्वाज अपने दो वर्षीय बेटे का जन्मदिन की पार्टी मना रहा है। यहां तेज आवाज में डीजे बज रहा था और बड़ी संख्या में भीड़ जुटी हुई थी। पुलिस ने इस आयोजन को तत्काल बंद कराया और सभी लोगों को अपने-अपने घर जाने की सलाह दी गई। रोशन भारद्वाज को पुलिस पकड़कर थाने ले आई। उसके व डीजे संचालक के खिलाफ धारा 188, विश्व महामारी अधिनियम की धारा 269 व कोलाहल अधिनियम की धारा 15 के तहत कार्रवाई की गई है। 
रतनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। लेकिन गांव में पार्टी के दौरान दो सौ लोगों को एकत्रित किया गया था। यही नहीं डीजे की धुन पर पार्टी चल रही थी। जिसके कारण आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
 
पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य में भूपेश कैबिनेट की बैठक विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आज शाम को, जाने पूरी खबर

पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य में भूपेश कैबिनेट की बैठक विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आज शाम को, जाने पूरी खबर

रायपुर |  कोरोना वायरस के चलते पहली बार छत्तीसगढ़ में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने जा रही है। आज शाम को होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी मंत्री अपने-अपने निवास से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए निर्णय लेंगे। 

संभावना जतायी जा रही है कि इस बैठक में 26 मार्च को पुन: शुरू होने जा रहे विधानसभा की कार्यवाही को लेकर चर्चा की जाएगी। ज्ञात हो कि कोरोना वायरस को प्रदेश में फैलने से रोकने के लिए विधानसभा की कार्यवाही 25 मार्च तक के लिए स्थगित की गई है। चूूंकि भारत के सभी राज्यों में अब कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए कई बड़े-बड़े कदम उठाए जा रहे है। देश के दो राज्यों में जहां कफ्र्यू तक लगा दिया गया है, वहीं कई राज्यों में लॉकडाउन लागू किया  गया है। छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लागू है। ऐसी स्थिति में आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा की कार्यवाही को लेकर भी चर्चा हो सकती है। विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आज पहली बार मंत्रिमंडल की यह बैठक भी कोरोना वायरस के चलते हो रही है। चूंकि बजट सत्र जारी है इसलिए इसमें सरकार को विनियोग सहित कई विधेयको को मंजूरी देनी है। कोरोना वायरस के कारण सत्र को सरकार लंबा चलाना नहीं चाहेगी और इसी को ध्यान में रखते हुए इस बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि 26 मार्च से पुन: शुरू हो रही विधानसभा की कार्यवाही संभवत: उसी दिन समाप्त हो जाए। इस संबंध में मंत्रिमंडल में निर्णय लेने के बाद संभवत: 26 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक भी हो सकती है जिसमें इस विषय पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया जा सकता है। 
झारखंड के मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर मुख्यमंत्री बघेल से बिलासपुर में फंसे झारखंड के मजदूरों के लिए मांगी मदद

झारखंड के मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर मुख्यमंत्री बघेल से बिलासपुर में फंसे झारखंड के मजदूरों के लिए मांगी मदद

बघेल ने रिट्वीट कर कहा-मजदूरों को झारखंड सीमा तक पहुंचाने व्यवस्था की जा रही

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट के जरिए बिलासपुर में झारखंड के फंसे मजदूरों की मदद करने की मांग की है। 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रिट्वीट करते हुए श्री सोरेन से कहा है कि वे मजदूरों की चिंता न करें, उनके भोजन आदि की व्यवस्था कर दी गई है तथा सभी मजदूरों को झारखंड सीमा तक पहुंचाने की व्यवस्था अधिकारी कर रहे है। 
ज्ञात हो कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस बात की सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र से लौट रहे झारखंड के मजदूर बिलासपुर में ट्रेन नहीं मिलने की वजह से फंसे हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन किया कि मजदूरों की सहायता करें, साथ ही उनका लोकेशन भी मांगा, ताकि उनके लिए सहायता भेजी जा सके। 
इधर मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर झारखंड के मजदूरों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था कर दी गई है, वहीं अधिकारी अब उन्हें झारखंड सीमा भेजने की व्यवस्था कर रहे है।
 
रायपुर जिले के पांच दुकानों को तहसीलदार ने किया सील, लाकडाउन का उल्लंघन करने पर की गई सख्त कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर जिले के पांच दुकानों को तहसीलदार ने किया सील, लाकडाउन का उल्लंघन करने पर की गई सख्त कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | राज्य में जारी लाकडाउन के बाद भी दुकानें खुली रखने वाली पांच दुकानदारों पर आज तिल्दा के तहसीलदार ने सख्त कार्यवाही करते हुए जहां दुकान संचालकों पर जुर्माना लगाया है तो वहीं पांचों दुकानों को सील कर दिया है। 

ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने 31 मार्च तक शहरों को लॉकडाउन किया है। लोगों को घर के भीतर ही रहने की अपील की है। केवल आवश्यक सेवाएं ही इस दौरान जारी रहेगी। इन सेवाओं में किराना स्टोर्स, मेडिकल और फल दुकाने खुले रहेंगे। इनता ही नहीं सड़कों पर बेवजह घूमने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
 
शहर को बचाने हेतु राजधानी की डिप्टी कलेक्टर ने टाल दी अपनी शादी, जाने पूरी खबर

शहर को बचाने हेतु राजधानी की डिप्टी कलेक्टर ने टाल दी अपनी शादी, जाने पूरी खबर

रायपुर | कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जारी लॉक डाउन के बीच जहां पुलिस सख्ती बरत रही है तो वहीं जिले की डिप्टी कलेक्टर शीतल बंसल ने भी जागरूकता का परिचय देते हुए अपनी शादी टाल दी है। 

सूत्रों ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सेवाभाव, समर्पण और शासकीय दायित्व को सबसे पहले मानते हुए अपनी शादी की तारीख अगली तिथि तक टाल दी है। डिप्टी कलेक्टर शीतल बंसल 2017 बैच की डिप्टी कलेक्टर है और इस समय रायपुर जिले के अभनपुर जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के तौर पर पदस्थ है।
बता दें शीतल की शादी अखिल भारतीय वन सेवा के अधिकारी आयुष जैन के साथ 26 मार्च को तय थी। शीतल और आयुष  ने करोना के संक्रमण से अपने क्षेत्र को सुरक्षित रखने की अपनी जिम्मेदारियों को पहली प्राथमिकता दी और अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी शीतल के बड़े भाई  श्रवण बंसल और भाभी  प्रतिमा बंसल इंडियन रेवेन्यू सर्विसेज के अधिकारी हैं ,वही बड़े भाई आईपीएस अफसर त्रिलोक बंसल छत्तीसगढ़ की राज्यपाल के एडीसी के तौर पर पदस्थ हैं। इस समय डिप्टी कलेक्टर शीतल  रायपुर कलेक्टर डॉ.एस भारतीदासन के मार्गदर्शन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में फ्रंट लाइन पर रहते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम की तमाम व्यवस्थाओं के संचालन में जुटी हुई हैं। शीतल के इस निर्णय से प्रेरित होकर कई परिवार अपने वैवाहिक आयोजनों की तारीख आगे बढ़ा रहे हैं। अफसरों की ऐसी सोच और संवेदनशीलता के कारण ही रायपुर और छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे को नागरिकों का भरपूर सहयोग और एक अलग पहचान मिल रही है।
 
कल तक केंद्र सरकार की संस्था एनएमडीसी बैलाडीला खदानों में जारी था कार्य, खनन कर्मी 50 की संख्या में बसों में एक साथ जा रहे थे काम पर, धारा 144 का किया उल्लंघन

कल तक केंद्र सरकार की संस्था एनएमडीसी बैलाडीला खदानों में जारी था कार्य, खनन कर्मी 50 की संख्या में बसों में एक साथ जा रहे थे काम पर, धारा 144 का किया उल्लंघन

दंतेवाड़ा | जिले में धारा 144 लागू है, इसके साथ ही लॉक आउट कर दिया गया है। केंद्र सरकार की संस्था एनएमडीसी ही नियमों का उल्लंघन कर रही थी। कल तक एनएमडीसी के बैलाडीला खदानों में अनवरत कार्य जारी था बैलाडीला के खनन कर्मियों को 50 की संख्या में बसों में एक साथ काम पर ले जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद दंतेवाड़ा जिला प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर में इसका संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्य बंद करने का आदेश दिया। जिसके बाद आज एनएमडीसी बैलाडीला खदान में भी कार्य बंद हो गया।

 मिली जानकारी के अनुसार एनएमडीसी के खदानों में एक शिफ्ट में 40 से अधिक लेबरों को खनन के लिए खदानों में भेजा जा रहा था। जबकि सरकार ने इंमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानों और संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी किया था। कोविड 19 भारत में लगातार बढ़ रहा है, हालांकि छत्तीसगढ़ में इसका प्रकोप कम है, अब तक सिर्फ एक ही पॉजिटिव मरीज पाया गया है, लेकिन सरकार ने ऐतिहात के तौर पर पूरे प्रदेश में लॉक आउट करने की घोषणा की है। 
     इस मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल चौबे ने कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। कलेक्टर टोपेस्वार वर्मा ने एनएमडीसी प्रबंधक को तलब किया और इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल आदेश का पालन करने का निर्देश दिया। दंतंवाड़ा कलेक्टर टोपेस्वार वर्मा ने बताया कि एनएमडीसी में कार्य जारी था जिसे तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया है।