BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG : विधानसभा में इंजीनियर भर्ती पर हंगामा, कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट

CG : विधानसभा में इंजीनियर भर्ती पर हंगामा, कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को पीएचई विभाग में सिविल इंजीनियरों की भर्ती का मुद्दा जोर-शोर से उठा। इस भर्ती में बीई और बीटेक डिग्रीधारकों को अपात्र करार दिए जाने को लेकर विपक्षी भाजपा और सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार को घेरा। विधायकों ने भर्ती नियमों में संशोधन की मांग की, लेकिन विभागीय मंत्री अरुण साव इसके लिए तैयार नहीं हुए। इससे नाराज कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

भाजपा विधायक राजेश मूणत ने ध्यानाकर्षण सूचना के तहत यह मुद्दा उठाया और सरकार से सवाल किया कि जब 2017 में इसी विभाग में उप अभियंता की भर्ती में डिग्रीधारकों को पात्र मानते हुए नियुक्तियां दी गई थीं, तो इस बार उन्हें क्यों बाहर कर दिया गया? इसके जवाब में विभागीय मंत्री अरुण साव ने कहा कि यह भर्ती पूरी तरह से नियमों के अनुरूप हो रही है और इस पद के लिए केवल तीन वर्षीय डिप्लोमा धारकों को पात्र माना गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हर विभाग अपनी आवश्यकता के अनुसार भर्ती प्रक्रिया तय करता है।

इस चर्चा में भाग लेते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ऐसे ही एक अन्य मामले में डिग्रीधारकों के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए मंत्री से सवाल किया कि क्या सरकार शीर्ष अदालत के आदेश का पालन करेगी? इस पर मंत्री का जवाब स्पष्ट नहीं रहा। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने भी इस भर्ती प्रक्रिया में खामियां गिनाते हुए सरकार से इसमें सुधार कर डिग्रीधारकों को भी पात्रता सूची में शामिल करने की मांग की, लेकिन मंत्री के अड़ियल रुख के कारण यह मांग स्वीकार नहीं की गई।

सरकार के रुख से नाराज कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर वॉकआउट कर दिया। इस मुद्दे पर विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के कुछ विधायक भी सरकार से सवाल पूछते नजर आए, जिससे विभागीय मंत्री अरुण साव असहज दिखे। विपक्ष ने सरकार पर बेरोजगार इंजीनियरों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए भर्ती नियमों में तत्काल संशोधन की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में सीबीआई ने रिवीजन याचिका की दायर, इस तारीख को होगी सुनवाई…..

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में सीबीआई ने रिवीजन याचिका की दायर, इस तारीख को होगी सुनवाई…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सीबीआई ने उनके खिलाफ अश्लील सीडी कांड में रिवीजन याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुनवाई 4 अप्रैल को सीबीआई की विशेष अदालत में होगी। मामले में सभी पक्षों को समन जारी करने की प्रक्रिया जारी है।

सीबीआई ने 11 मार्च को रायपुर जिला न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए रिवीजन याचिका दाखिल की। सीबीआई ने याचिका में भूपेश बघेल को आरोपित बनाने की मांग की है और दावा किया है कि नए दस्तावेजी साक्ष्य और गवाहों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जिससे केस की दोबारा सुनवाई जरूरी हो गई है

सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद भूपेश बघेल की कानूनी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। यदि विशेष अदालत सीबीआई की याचिका स्वीकार करती है, तो भूपेश बघेल को कोर्ट में पेश होना पड़ सकता है और मामले की नई सुनवाई शुरू हो सकती है।

जानिए क्या है सेक्स सीडी कांड मामला

छत्तीसगढ़ में सेक्स सीडी कांड का मामला अक्टूबर 2017 में आया था। इसमें दावा किया गया कि इस सेक्स सीडी कांड में तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत हैं। इसके बाद रायपुर के सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया था। कांग्रेस ने इसे साजिश बताया था, जिसके बाद इस मामले में सितंबर 2018 में भूपेश बघेल की गिरफ्तारी हुई थी। भूपेश बघेल उस समय छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। इस पूरे मामले में भूपेश बघेल पर साजिश रचने का आरोप लगा था, जिसके बाद भूपेश बघेल कोर्ट में जमानत लेने से इनकार कर दिया था। बघेल के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जगह-जगह प्रदर्शन किए थे। भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सभाएं की थी। 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी, जिसके बाद भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

पुरे छत्तीसगढ़ के सभी जिला व ब्लॉक मुख्यालय में आज से पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर...पढ़े पूरी ख़बर

पुरे छत्तीसगढ़ के सभी जिला व ब्लॉक मुख्यालय में आज से पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर...पढ़े पूरी ख़बर

 बिलासपुर :- पुरे छत्तीसगढ़ में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सचिव संघ नें 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करने निकले थे पर रास्ते में ही उनको रोका गया अब 18 मार्च से जिला ब्लॉक मुख्यालय में काम बंद कलम बंद के तहत अनिश्चिचकालीन हड़ताल पर रहेंगे 18 मार्च से जिला मुख्यालय में अनिश्चिचकालीन हड़ताल पर रहेंगे,जिला बिलासपुर सचिव संघ के मिडिया प्रभारी विक्की लहरे और विवेक राठौर ने बताया कि जिले भर के सचिव प्रांत व्यापी हडताल के समर्थन में शामिल हो रहे हैं। विधानसभा चुनाव में मोदी की गांरटी में पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करने का वादा किया गया। 1995 से कार्यरत पंचायत सचिवों को शासकीयकरण की गांरटी दी गई है। इस संबंध में 7 जुलाई 2024 को इनडोर स्टेडियम रायपुर के सभागार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री,मंत्री महिला बाल विकास विभाग एवं घोषणा पत्र के संयोजक सांसद दुर्ग की उपस्थिति में पंचायत सचिवों के शासकीयकरण को शीघ्र ही पूरा करने का भरोसा दिया गया। मुख्यमंत्री ने कमेटी गठन करने की घोषणा की। 16 जुलाई 2024 को पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग ने समिति गठन कर 30 दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा। लेकिन बजट में इस पर कोई अमल नहीं किया गया। प्रदेश पंचायत सचिव संघ की कवर्धा में बैठक हुई,जिसमें 17 मार्च को विधानसभा घेराव एवं 18 मार्च से ब्लॉक मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है जो अनिश्चिय काल तक चलेगा।

मस्तूरी में भी काम बंद कलम बंद हड़ताल पर सचिव

बिलासपुर जिले की सबसे पास स्थित ब्लॉक मुख्यालय मस्तूरी में भी सभी पंचायत सचिवों नें काम बंद कलम बंद कर हड़ताल पर चलें गए हैँ जिसका असर अब सीधा सीधा गाँव के विकास कार्यों पर होगा साथ साथ नव निर्वाचित सरपंचो कों भी इसके कारण समस्या होती नजर आ रही हैँ इसके अलावा गाँवो में ग्रामीणों कों छोटे छोटे कार्यों जैसे जन्म प्रणाम पत्र मृत्यु प्रणाम पत्र राशन कार्ड सम्बन्धी कार्यों के लिए भटकना पड़ेगा।

Bank Closed: 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी करेंगे हड़ताल

Bank Closed: 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी करेंगे हड़ताल

 रायपुर :-  बैंक कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल 23 मार्च की आधी रात को शुरू होगी जो 25 मार्च की आधी रात तक चलेगी। बैक कर्मचारियों ने अपनी 12 मांगों को लेकर हड़ताल करने का निर्णय लिया है।

राजधानी में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने सोमवार को प्रेसवार्ता में यह जाकारी दी। शिरीष नलगुंडवार, वाय गोपाल कृष्णा, सुरेश बानी, बलजीत सिंह, दीपक कुमार सरकार प्रेसवार्ता में शामिल हुए। सार्वजनिक बैंक, निजी बैंक, विदेशी बैंक, सहकारी समिति बैंक वे क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के कर्मचारी व अधिकारियों का यह संगठन हैं। इसमें लगभग 8 लाख सदस्य शामिल हैं।

उनकी मांगों में सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती व अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण, बैंक में 5 दिवसीय कार्य, निष्पादन समस्या और पीएलआई पर निर्देशों को वापस लेना, अधिकारी कर्मचारियों की सुरक्षा, पीएसबी के पदों को भरने, आईबी के पास लंबित मामलों का निराकरण,योजनों की तर्ज पर आयकर में छूट,बैंक में सरकार की हिस्सेदारी, आऊट सोंर्सिग अन्य मांग को लेकर यह आंदोलन किया जाएगा।

 
बजट सत्र का आज 14वां दिन, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा…

बजट सत्र का आज 14वां दिन, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन है, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी. इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विधायकों के सवालों के जवाब देंगे. डिप्टी सीएम अरुण साव सदन में विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे

उप अभियंता पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग डिग्री धारकों को वंचित रखने का मामला सदन में उठेगा. इस पर नेता प्रतिपक्ष और विधायक राजेश मूणत डिप्टी सीएम अरुण साव का ध्यान आकर्षित करेंगे. कीटनाशक दवाइयों की अवैध बिक्री का मुद्दा भी सदन में गूंजेगा. विधायक द्वारकाधीश यादव इस मामले में कृषि मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे.

राशन दुकानों में अनाज आबंटन से जुड़ा मामला उठेगा, जिसे विधायक अजय चंद्राकर सदन में रखेंगे. डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी की अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा होगी. विधायक धर्मजीत सिंह और भईया लाल राजवाड़े आज प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे.

आज विधानसभा का घेराव करेंगे 11,000 पंचायत सचिव

प्रदेश के 11,000 पंचायत सचिव आज विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं. उनकी मांग है कि सरकार पंचायत सचिवों का शासकीयकरण करे, जिसे लेकर वे लंबे समय से आंदोलनरत हैं. इससे पहले पंचायत सचिवों ने ब्लॉक मुख्यालयों में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया था और अब 1 अप्रैल को मंत्रालय घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं.

सीएम साय के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उनके मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आलाकमान से चर्चा करने की संभावना जताई जा रही है. मुख्यमंत्री साय ने कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जहां उन्होंने नक्सलवाद, विकास और पर्यटन के विषय पर चर्चा की. सीएम साय आज पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं. इसके साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सीएम साय शामिल हो सकते हैं.

विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आज से

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर द्वारा विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 18 मार्च से किया जा रहा है. इस शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे. यह शिविर 18 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा. स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं में मेडिसिन विभाग, स्त्री रोग, अस्थि रोग, नाक, कान एवं गला रोग, चर्म रोग, शल्य रोग, मनोरोग, दंत रोग एवं नेत्र रोग से संबंधित बीमारियों का परीक्षण किया जाएगा. शिविर में सोनोग्राफी, ई.सी.जी., उच्च रक्तचाप, मधुमेह, समस्त रक्त जांच एवं जनरल चेकअप की जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विधानसभा से जुड़े लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, ताकि वे विभिन्न रोगों की जांच और उपचार करा सकें. स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के शुभारंभ के मौके पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत अन्य मंत्रीगण एवं विधायकगण उपस्थित रहेंगे.

6 सूत्रीय मांगों को लेकर भामसं का प्रदर्शन आज

 ईपीएस 95 की न्यूनतम पेंशन 5 हजार रुपए तत्काल करने, सार्वजनिक संपत्ति की बिक्री पर रोक लगाने समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ (भामसं) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर रायपुर जिला इकाई द्वारा कल 18 मार्च को प्रदर्शन किया जाएगा. भामसं के जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे ने बताया कि गुवाहाटी में पिछले दिनों हुई अभा कार्यसमिति की बैठक में पारित प्रस्ताव को लेकर देशभर में मंगलवार को प्रदर्शन किया जाएगा. इसी क्रम में रायपुर में दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा. जिसके पश्चात पैदल मार्च कर कलेक्टर को मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा.

हार की समीक्षा करेगी छत्तीसगढ़ कांग्रेस, 19 मार्च को PAC बैठक

छत्तीसगढ़ में लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस अब आगामी रणनीति तय करने के लिए समीक्षा बैठक करने जा रही है. 19 मार्च को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश में पार्टी की स्थिति और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. इस बैठक में PAC के सदस्य और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीनों प्रभारी सचिव भी बैठक का हिस्सा होंगे. संभावना है कि प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं.

BREAKING : 1 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, कई घटनाओं में था शामिल

BREAKING : 1 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, कई घटनाओं में था शामिल

 कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में 1 लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है, आत्मासमर्पित नक्सली का नाम राजमन होडी बेड़मा थाना पुंगारपाल निवासी है. आपको बता दें शासन की नक्सल उन्मूलन निति से प्रभावित होकर व नक्सली खोखली विचार धारा से तंग आकर माओवादी समाज के मुख्यधारा जुड़ रहे है.

वही सुरक्षाबलों के लगातार कार्यवाही से माओवादियों में भय का माहौल है, आत्मसमर्पित नक्सली संगठन की विभिन्न पदों में कार्यरत था, जो सीमावर्ती जिले नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा क्षेत्रों में विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा है.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 36 ट्रेनें हुई रद्द…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 36 ट्रेनें हुई रद्द…

 रायपुर: एक बार फिर रेल यात्रियों को बड़ा झटका लगा है, रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 36 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वहीं कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. कुल 43 ट्रेनें प्रभावित होगी. ये ट्रेनें 11 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच प्रभावित रहेगी. बता दें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में कोतरलिया रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन को कनेक्टिविटी का कार्य एवं इस सेक्शन में चौथी लाइन में विद्युतीकृत का कार्य किया जायेगा.  जो 11 से 23 अप्रैल, 2025 तक तक किया जायेगा. जिसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

ये ट्रेनें रहेगी प्रभावित –

1.    दिनांक 11 से 24 अप्रैल, 2025 तक रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी.

2.    दिनांक 11 से 24 अप्रैल, 2025 तक बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी.

3.    दिनांक 10 से 23 अप्रैल, 2025 तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी.

4.    दिनांक 10 से 23 अप्रैल, 2025 तक रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी.

5.    दिनांक 10 से 23 अप्रैल, 2025 तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

6.    दिनांक 11 से 24 अप्रैल, 2025 तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

7.    दिनांक 11 से 24 अप्रैल, 2025 तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)  एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

8.    दिनांक 11 से 24 अप्रैल, 2025 तक नेता सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से चलने वाली 18110 सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) -टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

9.    दिनांक 16 एवं 23 अप्रैल, 2025 को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

10.   दिनांक 17 एवं 24 अप्रैल, 2025 को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

11.   दिनांक 11, 15, 18, 22 एवं 25 अप्रैल, 2025 को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

12.   दिनांक 08, 12, 15, 19 एवं 22 अप्रैल, 2025 को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

13.   दिनांक 12 एवं 19 अप्रैल, 2025 को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

14.   दिनांक 14 एवं 21 अप्रैल, 2025  को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी-पुणे  एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

15.   दिनांक 10, 14, 17 एवं 21 अप्रैल, 2025 को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

16.   दिनांक 12, 16, 19 एवं 23 अप्रैल, 2025 को कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

17.   दिनांक 11 एवं 18 अप्रैल, 2025 को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

18.   दिनांक 13 एवं 20 अप्रैल, 2025 को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

19.   दिनांक 11 एवं 18 अप्रैल, 2025 को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

20.   दिनांक 13 एवं 20 अप्रैल, 2025 को मुंबई से चलने वाली 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

21.   दिनांक 09, 10, 16 एवं 17 अप्रैल, 2025 को एलटीटी से चलने वाली 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

22.   दिनांक 11, 12, 18 एवं 19 अप्रैल, 2025 को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

23.   दिनांक 10 एवं 17 अप्रैल, 2025 को हावड़ा से चलने वाली 22894 हावड़ा-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

24.   दिनांक 12 एवं 19 अप्रैल, 2025 को साईंनगर शिरडी से चलने वाली 22893 साईंनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

25.   दिनांक 11, 12, 18 एवं 19 अप्रैल, 2025 को हटिया से चलने वाली 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

26.   दिनांक 13, 14, 20 एवं 21 अप्रैल, 2025 को एलटीटी से चलने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

27.   दिनांक 11 एवं 24 अप्रैल, 2025  को पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

28.   दिनांक 11 एवं 24 अप्रैल, 2025  को हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

29.   दिनांक 11 एवं 24 अप्रैल, 2025 को मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

30.   दिनांक 11 एवं 24 अप्रैल, 2025 को हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

31.   दिनांक 10, 12, 17 एवं 19 अप्रैल, 2025 को हावड़ा से चलने वाली 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तों एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

32.   दिनांक 12, 14, 19 एवं 21 अप्रैल, 2025 को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तों एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

33.   दिनांक 09, 10, 16 एवं 17 अप्रैल, 2025 को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

34.   दिनांक 11, 12, 18 एवं 19 अप्रैल, 2025 को शालीमार से चलने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

35.   दिनांक 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21 एवं 22 अप्रैल, 2025 को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

36.   दिनांक 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 एवं 24 अप्रैल, 2025 को शालीमार से चलने वाली 12102 शालीमार- एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

परिवर्तित मार्ग से चलाने वाली ट्रेनें :-

37.   दिनांक 11 से 24 अप्रैल, 2025 तक हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी.

38.   दिनांक 11 से 24 अप्रैल, 2025 तक मुंबई से चलने वाली 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी.

39.   दिनांक 11, 14, 15, 16, 18, 21, 22 एवं 23 अप्रैल, 2025 को हावड़ा से चलने वाली 12262 हावड़ा-मुंबई दुरन्तों एक्सप्रेस परिवर्तित झारसुगुड़ा–टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी.

40.   दिनांक 13, 15, 16, 17, 20, 22, 23 एवं 24 अप्रैल, 2025 को मुंबई से चलने वाली 12261मुंबई-हावड़ा दुरन्तों एक्सप्रेस परिवर्तित रायपुर- टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी.

बीच समाप्त होने वाली गाड़ी :-

41.   दिनांक 11 अप्रैल से 05 मई, 2025  तक गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 68861/ 68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी.

42.   दिनांक 09, 10, 12, 14, 15, 16, 17, 19, 21 एवं 22 अप्रैल, 2025 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन–रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी.

43.   दिनांक 11, 12, 14, 16, 17, 18, 19, 21, 23 एवं 24 अप्रैल, 2025 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात: कहा- बस्तर के विकास को मिल रही नई दिशा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात: कहा- बस्तर के विकास को मिल रही नई दिशा

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस बैठक में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास को तेज करने और पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री  साय ने केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह को अवगत कराया कि नक्सलवाद अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और सरकार इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है। राज्य और केंद्र के संयुक्त प्रयासों से नक्सली संगठनों की पकड़ कमजोर हो चुकी है। अब अंतिम चरण की रणनीति तैयार कर बस्तर को स्थायी शांति की ओर ले जाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 का असर दिखने लगा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

हाल ही में बीजापुर जिले में 9 ईनामी नक्सलियों समेत कुल 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता और पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, ताकि वे समाज में सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें। बैठक में बस्तर में विकास कार्यों को तेज करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि सरकार क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और जल जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार और नए रोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि बस्तर सिर्फ संघर्ष की भूमि न रहकर शांति, विकास और संभावनाओं का नया केंद्र बने।बैठक में बस्तर के समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए पर्यटन को बढ़ावा देने की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

नक्सल संगठन को एक बार फिर झटका, एक साथ 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सभी पर थे लाखों रुपये के इनाम

नक्सल संगठन को एक बार फिर झटका, एक साथ 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सभी पर थे लाखों रुपये के इनाम

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में सरकार और सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बावजूद नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। इसी बीच बीजापुर जिले में नक्सल संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है।

यहां पर 19 नक्सलियों ने एक साथ आतंक का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है। इन सभी नक्सलियों पर कुल 29 लाख रुपये का इनाम था। वहीं समर्पण के बाद सभी को सरकार की ओर से 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

सरेंडर करने वाले सभी 19 नक्सली पामेड़ एरिया कमेटी के बताए जा रहे हैं। नक्सलियों के PLGA बटालियन के सदस्य,PPCM, ACM, AOB डिवीजन,और मिलिशिया लेवल के नक्सलियों ने DIG CRPF देवेंद्र सिंह नेगी और बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के सामने समर्पण किया है।

CG – हैवान बना पिता : पैसों के लालच में पिता ने 4 सगी बहनों का कर दिया सौदा, दलाल ने किया ये घिनौना काम, फिर जो हुआ…

CG – हैवान बना पिता : पैसों के लालच में पिता ने 4 सगी बहनों का कर दिया सौदा, दलाल ने किया ये घिनौना काम, फिर जो हुआ…

 रायपुर। बिहार के रोहतास जिले से रेस्क्यू कर पुलिस ने छत्तीसगढ़ की तकरीबन 41 लड़कियों को दलालों के चंगुल से छुड़ाने में सफलता पाई है। इन्हीं में चार बदनसीब सगी बहनें भी हैं जिसे उनके पिता ने एक दलाल के हाथ 50 हजार रुपये में बेच दिया था। सभी 41 लड़कियों को पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले से सुरक्षित लाया है।

बिहार के रोहतास जिले से रेस्क्यू कर छत्तीसगढ़ लाई गईं 41 लड़कियों में से रायपुर जिले की रहने वाली चार नाबालिग सगी बहनों को उनके पिता ने 50 हजार रुपये में दलाल को बेच दिया था। इसका राजफाश रायपुर की चार बहनों ने पुलिस व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए गए बयान में किया है।

चार सगी बहनों में से एक ने पुलिस और महिला बाल विकास विभाग के अफसरों को बताया कि पिता ने एक आदमी के साथ हम लोगों को यह कहकर भेजा कि डांस सिखाएगा और उसके बाद वापस ले आएगा। रोहतास जिले के नटवर बाजार इलाके में लेकर वह हम सभी को रखा। कुछ दिनों बाद हम सभी को देह व्यापार में धकेल दिया। जाने से मना करने पर बेरहमी के साथ पिटाई करता था और कई-कई दिनों तक खाने को भी नहीं देता था। दलाल और उसके साथी एक झोपड़ी में सभी को बंधक बनाकर रखे हुए थे।

पुलिस अफसराें को बताया कि चार साल पहले मां गुजर गई थी। इसके बाद पिता ने एक भाई सहित सभी बहनों को अकेला छोड़ दिया। तीन साल पहले पिता अचानक उन लोगों के पास एक व्यक्ति को लेकर आए। बेटियों से कहा कि नौटंकी के अलावा डांस शाे करने की बात कही और उनके साथ जाने कहा। पिता की बात पर भरोसा कर सभी साथ चल दिए। वह व्यक्ति चारों बहनों को लेकर रोहतास चला गया।

पहले सभी को डांस सिखाया। जब वह पूरी सीख गई और स्टेज प्रोग्राम करने लगी। इसके बाद दलाल का घिनौना रूप सामने आया। पहले मैनेजर के साथ हमबिस्तर होने दबाव बनाया। इंकार करने पर उनके गुर्गेों ने पिटाई की। लगातार इंकार करने पर दलाल ने पिता से 50 हजार में सौदे की बात बताई। अन्य लड़कियों के साथ भी इसी तरह का दबाव बनाया जाता था। इस खुलासे के बाद पुलिस दलाल के साथ ही बेटियों को बेचने वाले पिता की तलाश में जुट गई है।

CG – पत्नी ने खाना बनाने से किया इंकार, तो पति ने दी ये खौफनाक सजा…!!

CG – पत्नी ने खाना बनाने से किया इंकार, तो पति ने दी ये खौफनाक सजा…!!

 कोरबा। जिले से हत्या का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को खाना बनाने से मना करने पर मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला लेमरू थानांतर्गत ग्राम डीड़ासराई का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति सुनाराम मांझी और पत्नी सनमती बाई दोनों ने शराब पी रखी थी। जब सुनाराम ने अपनी पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इससे आरोपी पति आक्रोशित हो गया और उसने पास में रखे टंगिया से सनमती बाई को पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। बेरहम पति ने मारपीट के बाद पत्नी को बस चूल्हे के पास चादर ओढ़ाकर छोड़ दिया। आरोपी सुनाराम के तीन बच्चे हैं। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ में लागू होगा मीसाबंदी कानून, भविष्य में कोई सरकार नहीं बदल सकेगी फैसला...विधानसभा में लाएंगे लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक

छत्तीसगढ़ में लागू होगा मीसाबंदी कानून, भविष्य में कोई सरकार नहीं बदल सकेगी फैसला...विधानसभा में लाएंगे लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही मीसा बंदी कानून लागू होगा। खास बात ये है कि यह कानून बनाने के लिए राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने छत्तीसगढ़ लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक भी तैयार किया है। इस विधेयक को पहले ही कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। अब विधानसभा में पेश करके अधिनियम को मंजूरी दिलाई जाएगी। यह कानून बन जाने के बाद राज्य के मीसा बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं समायोजित की जाएंगी, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण ये है कि एक बार ये कानून बन जाने के बाद सरकार बदलने पर भी इसे बदला नहीं जा सकेगा। 

25 जून 1975 की आधी रात देशभर में एक अध्यादेश के बाद आपातकाल लगा दिया गया था। इस दौरान संविधान के अनुसार दिए गए नागरिक अधिकारों को निलंबित किया गया था। बंदी प्रत्यक्षीकरण कानून समाप्त कर दिया गया, जिसके बाद गिरफ्तार व्यक्ति को अदालत में 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करने का नियम शिथिल हो गया। कांग्रेस शासित राज्यों के मीसा कानून में एक लाख सत्ता विरोधी जेल में डाल दिए गए। राज्य में भी उन दिनों कांग्रेस की सरकार थी। मीसा का पूरा विवरण बताया गया कि मेंटेनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट। इसमें की गई गिरफ्तारी को अदालत में चैलेंज भी नहीं किया जा सकता था। इस दौरान मीसा कानून के तहत बंदियों को मीसाबंदी कहा जाता है।

एमपी की तरह होगा यहां का कानून 

जानकार सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ में बनने वाला मीसाबंदी कानून, जिसे लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक के रूप में लाया जा रहा है, यह एमपी में बनाए गए कानून की तरह होगा। एमपी में वहां के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2008 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम से सम्मान निधि नियम बनाया था। इसी के तहत मीसाबंदियों को सम्मान निधि प्रदान की जाती है। वर्ष 2016 को शिवराज सरकार ने नियमों में संशोधन कर मीसाबंदियों को लोकतंत्र सेनानी का दर्जा दिया।

अब कोई नहीं बदल सकेगा फैसला

मीसाबंदी कानून बन जाने के बाद राज्य में किसी की भी सरकार आए, इस कानून को नहीं बदला जा सकेगा। इस संबंध में लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने का कहना है कि हमने नया अधिनियम बनाने के लिए सरकार को एमपी के कानून का प्रारुप दिया है। काफी लंबे समय से इस कानून के बनने का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन मामला लंबित था। अब सरकार इस दिशा में जो कदम उठा रही है, वह स्वागतेय है।

कांग्रेस सरकार ने रोकी थी सम्मान निधि 

मीसा बंदियों को राज्य में पूर्ववर्ती रमन सरकार के कार्यकाल के दौरान सम्मान निधि दिए जाने का प्रावधान था, लेकिन 2018 में आई राज्य की कांग्रेस सरकार ने आते ही इस निधि को समाप्त करने का फैसला किया था। इसके बाद जब यह मामला हाईकोर्ट में गया तो वहां सरकार का फैसला पटल गया था। इसके बाद फिर सम्मान निधि बहाल हुई। उधर मप्र की बात करें तो वहां पहले ही शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने मीसा बंदी कानून बना दिया था।  लेकिन 2018 के चुनाव के बाद जब कांग्रेस की कमलनाथ सरकार आई तो उसने भी इस पर रोक लगा थी, लेकिन जब मामला हाईकोर्ट में गया तो वहां भी सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा था।

पीएम आवास पात्र परिवारों के लिए सर्वे जारी, 31 मार्च अंतिम तिथि

पीएम आवास पात्र परिवारों के लिए सर्वे जारी, 31 मार्च अंतिम तिथि

 महासमुंद।  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आगामी पांच वर्षों (2024-25 से 2028-29) में पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए सर्वेक्षण कार्य जारी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें “आवास प्लस“ सूची में शामिल किया जा रहा है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र को प्रगणक नियुक्त किया गया है।

वे “आवास प्लस“ एप के माध्यम से सर्वेक्षण कर रहे हैं। यदि किसी पात्र परिवार का नाम सूची से छूट जाता है, तो वह संबंधित ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क कर अपना सर्वे निःशुल्क करवा सकता है।

केंद्र सरकार ने 31 मार्च को अंतिम तिथि निर्धारित की है। इसके बाद किसी भी परिवार का सर्वे संभव नहीं होगा और न ही कोई दावा-आपत्ति स्वीकार की जाएगी। पात्र हितग्राही स्वयं भी अपना सर्वेक्षण कर सकते हैं। इसके लिए https://pmayg.nic.in/infoapp.html से “आवास प्लस“ एप्लिकेशन डाउनलोड कर आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

प्रशासन इस योजना के तहत पात्र परिवारों को जल्द से जल्द लाभ दिलाने के लिए तेजी से कार्य कर रहा है। सभी पात्र हितग्राही जल्द से जल्द अपने ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक या आवास मित्र से संपर्क कर अपना नाम सूची में दर्ज करवाएं और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

सरकार द्वारा शुरू की गई नई योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलेगा जो इसकी पात्रता शर्तों को पूरा करेंगे। कुछ विशेष श्रेणियों में आने वाले परिवारों को इस योजना से बाहर रखा गया है।

जैसे मोटरयुक्त तिपहिया/चौपहिया वाहन वाले परिवार, मशीनीकृत कृषि उपकरण रखने वाले परिवार, 50,000 रुपये या अधिक की ऋण सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्ड धारक, सरकारी कर्मचारी का सदस्य होने वाले परिवार, सरकार में पंजीकृत गैर-कृषि उद्यम वाले परिवार, जिनकी मासिक आय 15,000 रुपये से अधिक है, आयकर या व्यवसाय कर देने वाले परिवार, 2.5 एकड़ या अधिक सिंचित भूमि वाले परिवार और 5 एकड़ या अधिक असिंचित भूमि वाले परिवार शामिल है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित सरकारी कार्यालय से संपर्क करें।

अब मीटर को करना होगा रिचार्ज...छत्‍तीसगढ़ में इस महीने से लागू होगा नियम

अब मीटर को करना होगा रिचार्ज...छत्‍तीसगढ़ में इस महीने से लागू होगा नियम

छत्‍तीसगढ़ में 59 लाख कुल उपभोक्‍ता हैं 

कृषि के उपभोक्‍ताओं को मिलेगी छूट 

जून महीने से शुरू हो जाएगा रिचार्ज

CG Smart Meter Rules 2025: छत्तीसगढ़ के 11 लाख बिजली उपभोक्ताओं को जून माह से प्रीपेड स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली का उपयोग करना होगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को मीटर को रिचार्ज कराना होगा। जिन घरों में अभी तक स्मार्ट मीटर (CG Smart Meter Rules 2025) नहीं लगा है, उन्हें इस साल के अंत तक यह सुविधा मिल जाएगी। केंद्र सरकार की रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत ये मीटर लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

इस योजना के तहत कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर (CG Smart Meter Rules 2025) लगाए जाएंगे। इस मीटर की खास बात यह है कि इसकी मैनुअल रीडिंग की आवश्यकता नहीं होगी। बिजली कर्मचारी स्टेशन से ही प्रत्येक घर की बिजली की खपत की गणना कर सकेंगे।

रायपुर और बिलासपुर में लगाए सबसे ज्‍यादा मीटर

CG Smart Meter Rules 2025
रिचार्ज से चलेगा स्‍मार्ट मीटर (फाइल फोटो)

राजधानी रायपुर स्मार्ट मीटर (CG Smart Meter Rules 2025) लगाने के मामले में अग्रणी है, जहां 2 लाख 59 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं। बिलासपुर में 1 लाख 9 हजार, धमतरी में 98 हजार, बलौदाबाजार में 78 हजार, महासमुंद में 82 हजार, राजनांदगांव में 67 हजार, जांजगीर-चांपा में 29 हजार और कोरबा में 42 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इस तरह पूरे प्रदेश में कुल 11 लाख प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं।

प्रदेश में 59 लाख उपभोक्ता हैं, इसमें 5.5 लाख कृषि के

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, प्रदेश में वर्तमान में 59 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 5 लाख 50 हजार उपभोक्ता कृषि कनेक्शन वाले हैं, जिन्हें इस योजना से बाहर रखा गया है।

रिचार्ज खत्म होने पर बिजली कटेगी, पहले मिलेगा अलर्ट

Chhattisgarh Smart Meter Rules 2025
छत्‍तीसगढ़ में 11 लाख स्‍मार्ट मीटर लगाए गए (फाइल फोटो)

स्मार्ट मीटर के सक्रिय हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को एडवांस में रिचार्ज (CG Smart Meter Rules 2025) कराना होगा। रिचार्ज खत्म होते ही बिजली अपने आप कट जाएगी। हालांकि, रिचार्ज खत्म होने से पहले ही उपभोक्ताओं के फोन पर बैलेंस रिचार्ज का मैसेज आ जाएगा, ताकि वे समय रहते रिचार्ज करा सकें।

स्मार्ट मीटर लगने से ये होंगे फायदे

मैनुअल रीडिंग की आवश्यकता नहीं।

बिजली की खपत की रीयल-टाइम जानकारी।

रिचार्ज खत्म होने पर बिजली स्वतः कट जाएगी।

उपभोक्ताओं को समय पर रिचार्ज के लिए अलर्ट।

CG – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना…छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कही ये बड़ी बात

CG – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना…छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कही ये बड़ी बात

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हो गयी है। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली जा रहे हैं। उनकी वहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से मुलाकात होगी। दिल्ली दौरे पर जा रहे मुख्यमंत्री से एयरपोर्ट पर मीडिया ने बात की। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो रहे इंतजार को लेकर पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, … जल्दी होगा, इंतजार करिए।

इससे पहले चर्चाएं तेज है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में हरियाणा मॉडल पर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा है। ऐसे में तीन पदों पर नये मंत्रियों की ताजपोशी हो सकती है। दिल्ली दौरे पर आज और कल मुख्यमंत्री के दिल्ली में कई कार्यक्रम है।

CG : सड़क किनारे टहल रहे लोगों को स्कॉर्पियो ने कुचला, तीन की मौके पर मौत

CG : सड़क किनारे टहल रहे लोगों को स्कॉर्पियो ने कुचला, तीन की मौके पर मौत

 धमतरी : धमतरी जिले में एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे टहल रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। स्कॉर्पियो की स्पीड अधिक होने के कारण वह लोगों को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। वहीं यह पूरा मामला बिरेझर चौकी क्षेत्र का है। इस मामले में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बीती रात एनएच 30 पर दरबा गांव की है।

ब्रेकिंग : विद्युत सब स्टेशन में लगी भीषण आग, कई ट्रांसफार्मर आए आग की चपेट में, दूर-दूर तक नजर आई लपटें, मचा हड़कंप..!!

ब्रेकिंग : विद्युत सब स्टेशन में लगी भीषण आग, कई ट्रांसफार्मर आए आग की चपेट में, दूर-दूर तक नजर आई लपटें, मचा हड़कंप..!!

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ में रायगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोतरा रोड के पास स्थित सब स्टेशन में भीषण आग लग गई है। स्टोर में रखे 300 से अधिक ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आ गए, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन ट्रांसफार्मरों में आग पकड़ने की वजह से लपटें काफी तेज हो गई है, धुआं और आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही है, जिससे राहत कार्य में कठिनाई आ रही है। प्रशासन ने आस पास के घरों को सतर्क किया है।

बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और रायगढ़ एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। रायगढ़ विद्युत विभाग के अधिकारी गुंजन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टोर में रखे अधिकतर ट्रांसफार्मर फेल्ड (खराब) थे, इसलिए उनकी कीमत बहुत अधिक नहीं थी। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार इस हादसे में अब तक लगभग 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

दर्दनाक सड़क हादसा : बेकाबू अनियंत्रित कार ने ग्रामीणों को कुचला, मौके पर हुई दो की मौत, 4 की हालत गंभीर

दर्दनाक सड़क हादसा : बेकाबू अनियंत्रित कार ने ग्रामीणों को कुचला, मौके पर हुई दो की मौत, 4 की हालत गंभीर

 धमतरी  :- धमतरी जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित कार ने ग्रामीणों को कुचल दिया। इस हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों का इलाज जारी मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के कुरुद के दरबा में ये हादसा हुआ है। यहां एक अनियंत्रित कार ने ग्रामीणों को कुचल दिया। इस हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बिरेझर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

CG Breaking : रायपुर नगर निगम में एमआईसी सदस्यों की सूची जारी, महापौर चौबे ने 14 नामों पर लगाई मुहर

CG Breaking : रायपुर नगर निगम में एमआईसी सदस्यों की सूची जारी, महापौर चौबे ने 14 नामों पर लगाई मुहर

 रायपुर। रायपुर नगर निगम ने एमआई सदस्यों के नामों पर सस्पेंस खत्म हो गया है। महापौर मीनल चौबे ने आज 14 नामों की घोषणा की है। मेयर ने सभी विधायकों और सांसदों की सहमति लेने के बाद इन नामों को तय किया गया है। चलिए जानते हैं मेयर इन काउंसिल में किन किसे शामिल किया गया है.. देखें सूची

CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए बड़ा तोहफा! खुलेंगी 67 नई शराब दुकानें…!

CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए बड़ा तोहफा! खुलेंगी 67 नई शराब दुकानें…!

 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ में एक अप्रैल 2025 से 67 नई शराब दुकानें खोली जा रही हैं. नई आबकारी नीति में नई दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है. साथ ही प्रीमियम शॉप के संचालन की भी अनुमति दी गई है. नई 67 दुकानें खुलने से दुकानों की संख्या बढ़कर 741 हो जाएगी. यह दुकानें सीमावर्ती इलाके और 30 किमी के दायरे के बीच दुकान नहीं होने की स्थिति में खोलने का निर्णय लिया गया है. वर्तमान में राज्य में 674 देशी-विदेशी शराब की दुकानें हैं. इसके अलावा बड़े मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में प्रीमियम शॉप अलग से संचालित हो रही है. राज्य सरकार ने नए वित्तीय वर्ष में एक भी शराब दुकान बंद नहीं करने का फैसला लिया है. शराब दुकानों की संख्या बढ़ने से राज्य के राजस्व में भी करीब हजार करोड़ की वृद्धि अनुमानित है. आगामी वर्ष आबकारी से साढ़े 12 हजार करोड़ राजस्व प्राप्ति का अनुमान लगाया गया है.

छत्तीसगढ़ सरकार की नई आबकारी नीति वर्ष 2025-26 में भी देशी विदेशी शराब दुकानों का संचालन छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा करने का निर्णय लिया है. नई नीति में अधोसंरचना विकास शुल्क के नाम पर प्रति बोतल 5 रुपए से लेकर 10, 20, 40 और 60 रुपए वसूला जाएगा. नई आबकारी नीति में दुकानों का स्थानांतरण किया जा सकेगा, लेकिन इसके लिए कलेक्टरों को एक अप्रैल 2025 से पहले आयुक्त आबकारी को प्रस्ताव भेजना अनिवार्य होगा. नई आबकारी नीति में 10 प्रतिशत यानी 67 नई दुकान खोलने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए भी कलेक्टरों को प्रस्ताव भेजना होगा. इसके पीछे विभाग का तर्क है कि राज्य के कई जिलों में शराब दुकानों के बीच

30 किमी का गैप है. इसके चलते अवैध शराब का कारोबार पनपता है. वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब दुकान नहीं होने के कारण भी अन्य राज्यों की शराब छत्तीसगढ़ आती है, जिसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने 10 प्रतिशत दुकान बढ़ाने का निर्णय लिया है.

मालूम हो कि नई आबकारी नीति में कंपोजिट दुकानों की स्थिति यथावत रखी गयी है. देशी और विदेशी शराब दुकानों की बिक्री एक ही स्थान पर होगी. इसी तरह अहाता की व्यवस्था भी यथावत रखी गई है. इसके लिए विभाग अलग से निर्देश जारी करेगा. नई आबकारी नीति में भी कांच की बोतल में शराब की बिक्री होगी, जिस पर होलोग्राम के अलावा ईएएल चस्पा करना अनिवार्य किया गया है. अधिकतम 6 बोतल, 12 अद्धी और 24 पौव्वा शराब एक व्यक्ति को बेची जा सकेगी.

साल में चार दिन शराब दुकानें रहेंगी बंद
राज्य शासन की नई आबकारी नीति में चार दिन शराब दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत 26 जनवरी, 15 अगस्त, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और बाबा गुरु घासीदास जयंती 18 दिसंबर को शराब दुकानें बंद रहेंगी. इसके अलावा मद्य निषेध नीति के तहत दुकानें भी बंद रहेगी. दुकानों के खुलने के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. दुकानें सुबह 10 से रात्रि 10 बजे तक खुलेंगी और बंद होगी. इसके अलावा मद्य निषेध नीति के तहत दुकानें बंद रखी जाएंगी. होटल, बार और रेस्टोरेंट के खुलने और बंद होने के समय का नीति में उल्लेख नहीं है. इसके लिए भी अलग से निर्देश जारी होंगे.

BREAKING : सिपाही ने सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई को मारी गोली, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार

BREAKING : सिपाही ने सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई को मारी गोली, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर: रायपुर से लगे खरोरा थाना क्षेत्र के मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस) कैंप में एक बड़ी घटना हुई है। कैंप में तैनात एक सिपाही ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी, एएसआई को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गयी।

जानकारी के अनुसार बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार उम्र 32 साल ने हरियाणा निवासी एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया उम्र 56 साल की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना देर रात उस समय हुई जब सिपाही और एएसआई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

विवाद इतना बढ़ा कि सिपाही ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई पर गोली चला दी। गोली लगते ही एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित सिपाही को कैंप में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
CG Breaking: सीएम विष्णुदेव साय आज दोपहर दिल्ली जा रहे, नड्डा से होगी मुलाकात

CG Breaking: सीएम विष्णुदेव साय आज दोपहर दिल्ली जा रहे, नड्डा से होगी मुलाकात

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। सीएम सोमवार दोपहर 2.15 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम तक सीएम साय केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। साय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, भाजपा संगठन सरकार के लंबित कार्यों पर चर्चा होगी।

सूत्रों के अनुसार सीएम के दिल्ली दौरा से कैबिनेट विस्तार और निगम मंडलों में होने वाली नियुक्यिों पर अंतिम फैसला लिए जानें की चर्चा इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास को लेकर केंद्रीय नेताओं से चर्चा हो सकती है।

 
बिलासपुर से हैदराबाद के लिए हवाई सेवा आज से शुरू… जानिए कितना देना होगा किराया

बिलासपुर से हैदराबाद के लिए हवाई सेवा आज से शुरू… जानिए कितना देना होगा किराया

 बिलासपुर। आज से बिलासपुर और हैदराबाद के बीच ट्रायल फ्लाइट की शुरुआत हो रही है. इस रूट पर फ्लाइट का ट्रायल सफल होने के बाद समर शेड्यूल में इसे नियमित किया जा सकता है.

फ्लाइट  सुबह 9:40 बजे हैदराबाद से रवाना होगी और 11:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. वापसी में 16:30 बजे बिलासपुर से उड़ान भरकर 18:20 बजे हैदराबाद पहुंचेगी. इस रूट के लिए हैदराबाद से बिलासपुर का किराया 2999 रुपये और बिलासपुर से हैदराबाद का किराया 3956 रुपये तय किया गया है. ट्रायल के सफल होने के बाद समर शेड्यूल में नियमित उड़ान की संभावना है.

CG – प्रेमी जोड़े की फंदे पर लटकते मिली लाश...इलाके में फैली सनसनी,मौके पर पहुंची पुलिस…!!

CG – प्रेमी जोड़े की फंदे पर लटकते मिली लाश...इलाके में फैली सनसनी,मौके पर पहुंची पुलिस…!!

 बालोद :- जिले में युवक और युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है. दोनों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों प्रेमी बताए जा रहें हैं. घटना को लेकर हड़कंप मच गया है. पूरा मामला संजारी चौकी क्षेत्र के भीमपुरी गांव का है.

जानकारी के मुताबिक, घटना होली के दिन की बताई जा रही है. युवक लोमेश साहू और नाबालिग युवती एक दूसरे से प्यार करते थे. आत्महत्या से पहले दोनों ने एक साथ रंग गुलाल भी खेला. नाबालिग देवरी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. घटना के बाद पुलिस दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है.

बिलासपुर नगर निगम की MIC घोषित, पहली बार जोन अध्यक्षों की भी हुई नियुक्ति, देखिये किसे-किसे दी गयी जिम्मेदारी

बिलासपुर नगर निगम की MIC घोषित, पहली बार जोन अध्यक्षों की भी हुई नियुक्ति, देखिये किसे-किसे दी गयी जिम्मेदारी

 बिलासपुर । बिलासपुर नगर निगम के महापौर व पार्षदों के शपथग्रहण के बाद अब एमआईसी का गठन कर दिया गया है। नगर निगम की महापौर परिषद (एमआईसी) का गठन हो गया है, जिसमें 14 सदस्यों को शामिल किया गया है। अनुभवी और वरिष्ठ पार्षदों को विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे नगर निगम के कामकाज में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।

एमआईसी सदस्यों के विभाग इस प्रकार हैं:

???? जलकार्य विभाग – केशरी इंगोले
???? खाद्य, लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग – साहू श्याम कुमार
???? नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग – तिलकराम साहू
???? लोक कर्म विभाग – बंधूलाल मौर्य
???? सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य – प्रकाश यादव
???? संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग – संजय यादव
???? अग्निशमन, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग – विजय ताम्रकार
???? राजस्व विभाग – रेखा पाण्डेय
???? महिला एवं बाल विकास विभाग – संजय सिंह
???? गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग – दिनेश देवांगन
???? वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण विभाग – मोतीलाल गंगवानी
???? पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग – कुसुम महाबली कोशले
???? शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग – रुपाली गुप्ता
???? अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग – सुनीता जगत

पहली बार जोन अध्यक्षों की हुई नियुक्ति!

बिलासपुर नगर निगम ने पहली बार जोन अध्यक्षों की व्यवस्था लागू की है, जिससे वार्डों का प्रबंधन अधिक व्यवस्थित और प्रभावी हो सकेगा

 जोन अध्यक्षों के नाम:

???? जोन नं. 01 – दिलीप कोरी
???? जोन नं. 02 – विजय मरावी
???? जोन नं. 03 – मधुबाला टंडन
???? जोन नं. 04 – गणेश रजक
???? जोन नं. 05 – रंगा नादम
???? जोन नं. 06 – एम. श्रीनू
???? जोन नं. 07 – रेखा सूर्यवंशी
???? जोन नं. 08 – राजेश दूसेजा

 नगर निगम प्रशासन की नई पहल से क्या बदलेगा?

इस नए गठन से नगर निगम के कामकाज में गति आने की उम्मीद है। जोन अध्यक्षों की नियुक्ति से क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान तेज़ी से हो सकेगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।