BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
विधानसभा में आज: डिप्टी सीएम और उद्योग मंत्री देंगे सवालों का जवाब, गृहमंत्री व कृषि मंत्री के विभागों के बजट प्रस्तावों पर होगी चर्चा

विधानसभा में आज: डिप्टी सीएम और उद्योग मंत्री देंगे सवालों का जवाब, गृहमंत्री व कृषि मंत्री के विभागों के बजट प्रस्तावों पर होगी चर्चा

 रायपुर :- विधानसभा के बजट सत्र की चार दिन की छुट्टी के बाद आज से फिर शुरुआत हो रही है। आज प्रश्नकाल में जहां डिप्टी सीएम अरुण साव, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का जवाब देंगे। तो वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, खाद्यमंत्री दयालदास बघेल पत्रों को पटल पर रखेंगे।

ध्यानाकर्षण में आज मुद्दा गरमा सकता है। एनजीओ द्वारा विदेशों से प्राप्त आर्थिक सहायता का धर्मांतरण के लिए उपयोग किए जाने बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर गृहमंत्री का ध्यान आकृष्ट करेंगे। वहीं कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव चंद्रपुर में किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा सभा को संबोधन हेतु सभा भवन उपयोग के अनुमति का प्रस्ताव पारित किया जायेगा। वहीं शासकीय विधेयक विषयक कार्य किये जायेंगे। आज वित्तीय वर्ष 2025-26 अनुदान मांगो पर चर्चा मंत्री विचार नेताम और विजय शर्मा के विभागों पर चर्चा होगी।

CG- फूफा से शारीरिक संबंध के शक में पति बन गया हैवान, फिर किया ऐसा कांड, सुनकर उड़ जायेंगे होश

CG- फूफा से शारीरिक संबंध के शक में पति बन गया हैवान, फिर किया ऐसा कांड, सुनकर उड़ जायेंगे होश

 बिलासपुर। अवैध संबंध की आशंका ने एक और विवाहिता की जान ले ली। अपने ही फूफा से संबंध होने के संदेह में पति ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि बुधवार सुबह खमतराई इलाके में नहर किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही महिला की पहचान बंगालीपारा निवासी दुर्गा उर्फ एश्वर्या खैरवार के रूप में की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला का पति संतोष खैरवार अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे संदेह था कि उसकी पत्नी का संबंध उसके फूफा से है। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी कारण महिला अपने मायके, कोरबा चली गई थी।

सोमवार को संतोष अपनी पत्नी को मनाकर कोरबा से वापस लाया। देर रात जब पत्नी शौच के लिए बाहर निकली, तो वह भी उसके पीछे गया। नहर किनारे उसने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और शव को झाड़ियों में छिपाकर वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए सोशल मीडिया पर महिला की तस्वीर वायरल की, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित हुई। महिला के हाथ में गोदना से ‘एके’ नाम लिखा था, जिसने पुलिस की तलाश को आसान बना दिया।

आरोपित संतोष के गृहग्राम एरमसाही में छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वहां घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। इस हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

CG- गर्लफ्रेंड से ज्यादा उसे शराब से हो गयी मोहब्बत…फिर आशिक बना ऐसा हैवान… तड़पते हुए महबूबा को देनी पड़ी जान

CG- गर्लफ्रेंड से ज्यादा उसे शराब से हो गयी मोहब्बत…फिर आशिक बना ऐसा हैवान… तड़पते हुए महबूबा को देनी पड़ी जान

अंबिकापुर । प्यार की दुहाई देकर जिस गर्लफ्रेंड को घर से ले गया, उसी की आशिक ने हैवानियत कर जान ले ली। लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही एक युवती को उसके प्रेमी ने इतनी बेरहमी से पीटा कि सप्ताहभर बाद उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर की सहायता केंद्र पुलिस ने मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कर केस डायरी कोरिया पुलिस को सौंप दी है।

जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती सूरजमनिया कोरिया जिले के गुलियासरई निवासी नारायण सिंह के साथ दो साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। युवती के माता-पिता को भी इस रिश्ते की जानकारी थी।हालांकि, नारायण सिंह शराब का आदी था और इस आदत को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। शराब के नशे में वह कई बार युवती से मारपीट करता था। तंग आकर सूरजमनिया अपने माता-पिता के घर चली गई थी।

झूठे वादे कर फिर बुलाया

करीब एक महीने पहले नारायण सिंह युवती के घर पहुंचा और माफी मांगते हुए साथ चलने की गुहार लगाने लगा। उसने वादा किया कि अब वह शराब को हाथ भी नहीं लगाएगा। प्रेमी की बातों पर भरोसा कर युवती उसके साथ वापस चली गई।

क्रूरता की हद: बेदम पिटाई के बाद इलाज तक नहीं कराया

सप्ताहभर पहले नारायण सिंह ने फिर शराब पीकर घर लौटने के बाद युवती से झगड़ा किया। जब सूरजमनिया ने विरोध किया तो उसने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। युवती की हालत गंभीर हो गई, लेकिन आरोपी ने उसका इलाज तक नहीं कराया। दर्द से तड़पती युवती को उसके ही घर में तिल-तिल कर मरने के लिए छोड़ दिया गया।

मां को फोन कर सुनाई आपबीती

घटना के चार दिन बाद गंभीर हालत में पड़ी सूरजमनिया ने किसी तरह अपनी मां को फोन कर पिटाई की जानकारी दी। बेटी की स्थिति सुनकर माता-पिता तुरंत गुलियासरई पहुंचे और उसे बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी—युवती ने दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने केस डायरी कोरिया पुलिस को भेज दी है। इस घटना ने एक बार फिर से लिव-इन-रिलेशनशिप में सुरक्षा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

चेंबर चुनाव 2025 : पुराने संविधान के तहत 10 चरण में होगा चुनाव, जानिए पूरा शेड्यूल

चेंबर चुनाव 2025 : पुराने संविधान के तहत 10 चरण में होगा चुनाव, जानिए पूरा शेड्यूल

 रायपुर. सीसीसीआई  के चुनाव को लेकर आज चुनाव समिति की अहम बैठक हुई. जिसमें पुराने संविधान के अनुसार चेंबर चुनाव 2025 को संपन्न किए जाने का फैसला लिया गया है. रायपुर समेत 26 जिलों में 10 चरणों में चुनाव होगा. रायपुर में 8 उपाध्यक्ष और 8 मंत्री का चुनाव होगा. इसके अलावा अन्य जिलों में 1 उपाध्यक्ष और 1 मंत्री के पद का निर्वाचन होगा. अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के चुनाव में कुल 27,480 मतदाता मतदान करेंगे.

निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचंद गोलछा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के उप सचिव रेना जमील के हस्ताक्षरयुक्त आदेश के बाद निर्वाचन समिति ने निर्णय लिया की पुराने संविधान के अनुसार ही वर्तमान चेंबर चुनाव 2025 को संपन्न किया जाएगा. वर्तमान प्रक्रिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के साथ रायपुर सहित 26 जिलों के लिए 10 चरण में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी जिसमें भिलाई और रायपुर जिले में दो दिवसीय मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी.

रायपुर जिले के लिए 8 उपाध्यक्ष एवं 8 मंत्री तथा निम्न जिलों सरगुजा, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर, गौरेला–पेंड्रा–मारवाही, धमतरी, दंतेवाड़ा, कांकेर, रायगढ़, जशपुर, सारंगढ़–बिलाईगढ़, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बिलासपुर, सक्ति, कोरबा, जांजगीर–चांपा, मुंगेली, बेमेतरा महासमुंद, गरियाबंद, बलोदाबाजार–भाटापारा जिलों में 1 उपाध्यक्ष एवं 1 मंत्री के पद हेतु मतदान होगा साथ ही प्रदेश के तीन पद अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के लिए समस्त 27480 मतदाता मतदान करेंगे.

नाम निर्देशन पत्र 17, 18 और 19 मार्च को 11:00 बजे से 2:00 बजे तक दिए जाएंगे और जमा करने का समय दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक रहेगा. नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 तक रहेगा, नाम निर्देशन पत्र शुल्क प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए 31,000, प्रदेश उपाध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशियों के लिए 15,000 सुनिश्चित किया गया है. साथ ही ये चुनाव की सभी प्रक्रिया चेंबर भवन में संपन्न की जाएगी.

CG- राज्य सरकार युवाओं को बनाएगी पायलट...CM ने किया जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ,

CG- राज्य सरकार युवाओं को बनाएगी पायलट...CM ने किया जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ,

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के आगडीह हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेट्स के अनुभव सुने और जशपुर में पहली बार शुरू हुए विमान उड़ान प्रशिक्षण को एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि जशपुर अब केवल पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र नहीं, बल्कि विमानन प्रशिक्षण का नया हब भी बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। अब युवा पायलट बनने का भी सपना साकार कर सकते हैं, जिसके लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

सीएम साय ने इस अवसर पर माइक्रो लाइट एयर स्क्वाड्रन विमान का अवलोकन किया और उसकी तकनीकी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैडेट्स को जशपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाए, ताकि वे जिले के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से परिचित हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि जशपुर में काजू, चाय पत्ती, नाशपाती और सेब की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है, जिससे यहां की कृषि को नया आयाम मिला है।

पहली बार जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण

जशपुर जिले में 7 मार्च 2025 से कैडेटों को सुबह विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के दौरान विमान आकाश में उड़ान भरने के बाद सुरक्षित लैंड करता है, जिससे कैडेट्स को व्यावहारिक अनुभव मिलता है। रायपुर से बाहर पहली बार जशपुर जिले में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिससे कैडेट्स में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

ट्विन-सीटर SW-80 विमान से दी जा रही ट्रेनिंग

आगडीह हवाई पट्टी की लंबाई 1200 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है। यहां सिंगल इंजन ट्विन-सीटर वायरस SW-80 विमान से कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 20,000 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक उड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल प्रशिक्षण के लिए 1,000 फीट की ऊंचाई तक ही उड़ान संचालित की जा रही है

कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि एनसीसी एयर विंग के “सी” सर्टिफिकेट में उच्च ग्रेडिंग प्राप्त करने वाले कैडेट्स सीधे एयरफोर्स इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाते हैं, जिससे यह प्रशिक्षण उनके सुनहरे भविष्य की नींव रखता है।

नगर पालिका परिषद जशपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

नगर पालिका परिषद जशपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

 रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में नगर पालिका परिषद, जशपुरनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद भगत एवं 20 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज स्वामी आत्मानंद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर जशपुर में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता, सुव्यवस्था और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए पार्षदगण अपनी पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।

नगर विकास की दिशा में प्रभावी कार्य करने का आह्वान

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्वाचित पार्षदों से स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और स्मार्ट शहर निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से जशपुरनगर को एक आदर्श नगर बनाया जाएगा। शपथ ग्रहण के उपरांत विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सरगुजा संभाग आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, सहित कई गणमान्य व्यक्ति, अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

नक्सल प्रभावित गांव के 75 घरों में पहली बार पहुंची बिजली, नियद नेल्ला नार योजना से गाँवों में पहुंच रही है विकास की रोशनी

नक्सल प्रभावित गांव के 75 घरों में पहली बार पहुंची बिजली, नियद नेल्ला नार योजना से गाँवों में पहुंच रही है विकास की रोशनी

 रायपुर 16 मार्च 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नक्सल प्रभावित गाँवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई नियद नेल्ला नार योजना से विकास की रोशनी पहुंचने लगी है। इसी के तहत सुकमा जिले के अंतिम ब्लॉक कोंटा के पूवर्ती कैंप अंतर्गत नियद नेल्ला नार ग्राम पंचायत पेंटाचिमली के ग्राम टेकलगुड़ियम के 75 घर आजादी के बाद पहली बार बिजली की रौशनी से दमकने लगे हैं। वहां के निवासियों के जीवन में नई रोशनी आई है।

शासन की नियद नेल्लानार योजना के तहत इस क्षेत्र में विद्युतीकरण पूरा किया गया है जिससे अब यहां के लोगों का जीवन और आसान हो सकेगा। इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के सफल क्रियान्वयन में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जेकेरकेट्टा एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। उन्होंने गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और मेहनत से कार्य किया। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित टेकलगुड़ियम के लोगों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण रहा। जब गांव में पहली बार बिजली के बल्ब जले तो ग्रामीणों की आंखों में खुशी झलक उठी।

छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य कर रही है। बिजली के अलावा सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस पहल से यह साबित हो रहा है कि विकास सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं , बल्कि ग्रामीण औरसंवेदनशील इलाकों को भी इसका पूरा लाभ दिया जा रहा है। टेकलगुड़ियम के ग्रामीणों का कहना है कि अब वे भी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सकेंगे। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में अन्य जरूरी सुविधाएं भी गांव में मुहैया कराई जाएंगी।

शिक्षा और विकास को मिलेगी गति

बिजली की सुविधा मिलने से गांव में अब कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। बच्चों की पढ़ाई अब पहले से बेहतर हो सकेगी, क्योंकि अब वे रात में भी रोशनी में अध्ययन कर सकेंगे। इसके अलावा छोटे स्तर पर व्यापार और उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। बिजली आने से डिजिटल सेवाओं का विस्तार होगा, जिससे गांव के लोग सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।

CG : घर छोड़ने के बहाने नाबालिग से सामूहिक कुकर्म

CG : घर छोड़ने के बहाने नाबालिग से सामूहिक कुकर्म

 सक्ती। जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं, जहां होली के जश्न के बीच एक बड़ी घटना घटित हुई । 12वीं की छात्रा का किडनैप कर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना शक्ति सक्ती की बताई जा रही है। घटना को लेकर पुलिस एक्शन के मूड में है, आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है।

शिकायत के मुताबिक घर छोड़ने के बहाने नाबालिग का अपहरण कर आरोपी उड़ीसा ले गया था। अन्य 5 दोस्तों ने इस कांड में मुख्य आरोपी का सहयोग किया। रेप करने के बाद नाबालिक लड़की को घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

नाबालिग लड़की को घटना के बारे में परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। नाबालिग युवती के परिजनों ने थाने मे शिकायत दर्ज कराई है। हसौद थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। जांच में पुलिस जुटी है।

CG accident : रफ्तार का शौक पड़ा भारी...तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकराई, तीन दोस्तों की जान गई

CG accident : रफ्तार का शौक पड़ा भारी...तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकराई, तीन दोस्तों की जान गई

 बालोद :- बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर रात हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अर्जुंदा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक तेलीटोला गांव से फाग प्रतियोगिता देखकर अपने गांव मनकी लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचने से पहले ही उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही अर्जुंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मर्चुरी भिजवाया।

मृतकों की पहचान

1. अनिल कुमार साहू (18 वर्ष), पिता खिलेश कुमार साहू
2. पीयूष साहू (17 वर्ष), पिता दिलीप साहू
3. विकास ठाकुर (22 वर्ष), पिता सुखित राम ठाकुर

तीनों युवक ग्राम मनकी के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आज मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

CG - दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़ी,चार युवकों की गई जान,एक गंभीर रूप से घायल

CG - दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़ी,चार युवकों की गई जान,एक गंभीर रूप से घायल

 कोरिया: बैकुंठपुर में रफ्तार ने फिर 4 लोगों की जान ले ली. 2 बाइकों के बीच आमने सामने की टक्कर में चारों की जान चली गई. हादसे में एक युवक की हालत गंभीर है. घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है. हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवकों के शव पूरे सड़क पर बिखर गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पहले अस्पताल पहुंचाया फिर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

2 बाइकों की टक्कर में 4 की मौत: पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि दोनों बाइकें तेज रफ्तार में आ रही थी. स्पीड को काबू नहीं कर पाने के चलते दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया. गुस्साए लोगों का कहना था कि जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां स्पीड कंट्रोल के लिए स्पीड ब्रेकर लगाया जाए. ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पुलिस पालन कराए. तभी इस तरह के रोज होने वाले हादसे रोके जा सकते हैं.

चेत जाइए खरगे जी, इतिहास आपको माफ नही करेगा, सीएम साय का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला

चेत जाइए खरगे जी, इतिहास आपको माफ नही करेगा, सीएम साय का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला

 रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस सरकार द्वारा कर्नाटक में धर्म आधारित आरक्षण का तीखा विरोध किया है। सीएम साय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है किः-  “कांग्रेस शासित कर्नाटक में शासकीय ठेके में धर्म आधारित आरक्षण देना निंदनीय और अस्वीकार्य है। जहां भी दुर्भाग्य से कांग्रेस सत्ता में होती है, वह भारतीय संविधान का सबसे पहले गला घोंटने की कोशिश करती है। यह तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है।”

सीएम साय ने आगे कहा-

“धर्म आधारित आरक्षण के विरुद्ध वैसे भी अनेक बार माननीय न्यायालयों ने निर्णय दिया है। यह फैसला भी न्यायालय में टिकेगा नहीं, यह कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी भली-भांति जानता है। किंतु हमेशा की तरह समाज में वैमनस्य पैदा करने के लिए कांग्रेस का यह सोचा समझा षड्यंत्र है। देश-प्रदेश के आदिवासी, दलित और वंचित लोगों को संविधान द्वारा दिये आरक्षण के साथ इस तरह खिलवाड़ सहन योग्य नहीं है।”

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से इस फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की है। सीएम साय ने कहा है किः-

“कांग्रेस अध्यक्ष श्री खरगे और राहुल गांधी जल्द से जल्द इसे वापस लेने का निर्देश मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दें। दु:खद है कि वंचित समाज से आने वाले खरगे जी, सोनिया जी और राहुल जी के बहकावे में आकर अपने ही समाज के विरुद्ध साजिशें रचने में स्वयं को इस्तेमाल होने दे रहे हैं। चेत जाइए खरगे जी। इतिहास इस तरह आपको माफ नहीं करेगा।”

CG : राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे की तैयारियां पूरी, वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचेगी रायपुर

CG : राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे की तैयारियां पूरी, वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचेगी रायपुर

 रायपुर :- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। अपने दौरे के दौरान वह छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित विशेष ‘प्रबोधन कार्यक्रम’ में शामिल होंगी। यह आयोजन प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू विधायकों से चर्चा करेंगी और उन्हें लोकतंत्र में विधानसभा की भूमिका, विधायकों की जिम्मेदारी, राज्य की प्रगति और विकास से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन देंगी। इसके अलावा, वह विधायकों को सदन में कार्य करने को लेकर उपयोगी सुझाव भी देंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगी। इस विमान को वायुसेना के वरिष्ठ पायलट उड़ाते हैं। दिखने में साधारण लगने वाले इस विमान के अंदर अत्याधुनिक संचार प्रणालियाँ और राष्ट्रपति कार्यालय की सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं। राष्ट्रपति के आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट पर विशेष तैयारियाँ की गई हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू के इस दौरे को छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उनके विचार और मार्गदर्शन प्रदेश के विधायकों के लिए प्रेरणादायक होंगे। साथ ही, राज्य की प्रगति और विकास को लेकर उनकी चर्चा छत्तीसगढ़ की भावी नीतियों को एक नई दिशा देने में सहायक सिद्ध हो सकती है।

Breaking : कोतवाली थाना परिसर में भीषण आग, जब्त गाड़ियां जलकर खाक

Breaking : कोतवाली थाना परिसर में भीषण आग, जब्त गाड़ियां जलकर खाक

 कांकेर: कोतवाली थाना परिसर में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे परिसर में खड़ी जब्त गाड़ियों में आग फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में कई वाहन जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई है। स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

 कोरबा:- जिले में तेज रफ्तार के कहर ने एक बार फिर तीन जिंदगियां छीन ली। यहां तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे, जो कि बाइक पर एक साथ घुमने निकले थे। हादसे की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं इस हादसे की जानकारी के बाद गांव में मातम पसर गया है।

सड़क दुर्घटना का ये मामला जटगा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में मृत तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे और तीनों अच्छे दोस्त थे। बताया जा रहा है कि ग्राम बरबसपुर स्कूल बस्ती के रहने वाला ननकू उर्फ अखलेश्वर अपने साथी आदित्य धोबी और सूरज कंवर के साथ बाइक पर रवाना हुआ था। तीनों दोस्त गांव से एक साथ एक ही बाइक पर रवाना हुए थे। बरबसपुर से जटगा की तरफ जाने के दौरान तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गयी। बताया जा रहा है कि बाइक और कार दोनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण कार की टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक दूर जा गिरे।
 
इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं युवक ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में घायल कार सवार को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर इस हादसे की जानकारी के बाद मृतक युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बच्चपन के अच्छे दोस्त थे। होली के दिन तीनों ने एक साथ होली का पर्व मनाया था। होली के दूसरे दिन ही तीनों दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गयी। जिससे पूरे गांव में मातम व्याप्त है। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
CG NEWS : सांसद बृजमोहन ने किया “संवेदना-2” रक्तदान जागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन

CG NEWS : सांसद बृजमोहन ने किया “संवेदना-2” रक्तदान जागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन

 रायपुर :- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 94वें शहादत दिवस पर नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (NIFAA) द्वारा आयोजित 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान जागरूकता अभियान “संवेदना-2” के पोस्टर का विमोचन किया।

21 से 23 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के तहत 23 मार्च को छत्तीसगढ़ समेत देश भर में 2400 ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।
श्री अग्रवाल ने कहा कि, यह रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सेवा करने का एक सार्थक प्रयास है। हमें इन वीर शहीदों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा और मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर देवेश पटेल समेत संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

CG Crime: ढाबे की आड़ में चल रहा था ये धंधा, तभी पहुंच गई पुलिस, संचालक गिरफ्तार….

CG Crime: ढाबे की आड़ में चल रहा था ये धंधा, तभी पहुंच गई पुलिस, संचालक गिरफ्तार….

 जगदलपुर। सोनारपाल स्थित ढाबा में होली पर अवैध शराब की बिक्री करने वाले संचालक रंजित गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2.5 लाख की अवैध शराब जब्त को किया गया है। साथ ही एक एसयूवी कार भी बरामद की गई है। आरोपी दूसरे राज्य से शराब लाकर अलग-अलग जगह गोदाम में डंप का रहा था। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है।

इसकी सूचना पर पुलिस ने ढाबा और गोदाम पहुंचकर तलाशी ली। जहां से पुलिस को उड़ीसा और मध्यप्रदेश निर्मित लाखों रुपए की अवैध शराब बरमाद किया है। कार्रवाई में कुल 528.500 लीटर अवैध शराब को जप्त कर लिया गया है, जिसकी कीमत 2,70,790 रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक रंजीत गुप्ता के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Heat Wave : छत्तीसगढ़ में आग उगलने लगे सूर्यदेव, मौसम विभाग की चेतावनी, इन 16 जिलों में जारी किया हीटवेव का अलर्ट…..

Heat Wave : छत्तीसगढ़ में आग उगलने लगे सूर्यदेव, मौसम विभाग की चेतावनी, इन 16 जिलों में जारी किया हीटवेव का अलर्ट…..

 रायपुर। प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह में लू का अलर्ट जारी हो गया है। IMD से मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में गर्मी अब और भी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि, अगले 24 घंटों में बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। कल 12 बजे तक के अलर्ट जारी किया गया है।

BJP का एक्शन : भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई…

BJP का एक्शन : भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई…

 जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य वनवासी मौर्य को पार्टी से 6 साल के लिए निशासित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

बस्तर जिला पंचायत चुनाव में उपाध्यक्ष पद में वनवासी मौर्य ने बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने के लिए वनवासी मौर्य पर निष्कासन की कार्रवाई की गई है। यह आदेश भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने जारी किया है।

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में बच्चों संग मनाई रंगों की होली…

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में बच्चों संग मनाई रंगों की होली…

 रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने गांव के बच्चों के साथ होली का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया और उनके संग रंगों की खुशियां साझा कीं। बगिया के मंझापारा गांव में होली के रंगों से सराबोर बच्चों का मुख्यमंत्री के प्रति उत्साह और अपनापन देखते ही बनता था, जब वे अपने गांव के पुरोधा और प्रदेश के मुखिया से मिलने उनके निवास पहुंचे, तो दृश्य किसी पारिवारिक उत्सव जैसा प्रतीत हुआ।

मुख्यमंत्री ने बगिया में बच्चों के साथ मनाई रंगों की होली

मुख्यमंत्रीश्री साय ने अपने निज निवास पर बच्चों की टोली का आत्मीय स्वागत किया और खुद भी उनके संग होली के रंगों में रंग गए। उनकी सहजता और सादगी ने बच्चों को बेझिझक उनसे मिलने और घुल-मिलकर बातचीत करने का अवसर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने न केवल बच्चों से उनका हालचाल जाना, बल्कि उन्हें मिठाई खिलाई और उनके साथ ठहाके लगाते हुए हंसी-ठिठोली भी की।

बच्चों ने बताया कि वे पूरे गांव में होली खेलते हुए मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं, और जब वे वहां पहुंचे, तो मुख्यमंत्री ने भी उनके संग पूरी आत्मीयता से रंग-गुलाल खेला। यह मिलन एक अनोखे उल्लास का प्रतीक बन गया, जिसमें प्रेम, स्नेह और भाईचारे के रंग घुल गए।

मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर कहा कि होली मेल-जोल, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, जो समाज में भाईचारे को और भी मजबूत करता है। इस तरह के उत्सव हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं।

गांव के बच्चों के उत्साह और मुख्यमंत्री की आत्मीयता ने इस होली को और भी यादगार बना दिया। यह अवसर केवल रंगों का नहीं था, बल्कि उसमें अपनत्व, स्नेह और खुशियों के अनगिनत रंग घुले हुए थे।

CG – मैनपाट के टाइगर पाइंट में लगी भीषण आग, एक दर्जन दुकानें जलकर खाक, जताई जा रही ये आशंका…..

CG – मैनपाट के टाइगर पाइंट में लगी भीषण आग, एक दर्जन दुकानें जलकर खाक, जताई जा रही ये आशंका…..

 सरगुजा। मैनपाट के टाइगर पाइंट में आगजनी की घटना सामने आई है। जहां एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई है। आशंका है कि असामाजिक तत्वों की करतूत होगी। आगजनी की घटना पर समय रहते काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। दुकानों से कुछ कदमों की दूरी से मैनपाट का घना जंगल प्रारंभ हो जाता है। आग अगर जंगल में लगती तो बड़ाी हिस्सा चपेट में आ जाता।

मैनपाट में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेशों से पर्यटकों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। पर्यटकों की सुविधा के साथ ही खुद के रोजगार को देखते हुए ग्रामीणों ने टाइगर पाइंट के पास पर्यटकों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए दुकानें खोल ली है। एक दर्जन के करीब दुकानें हैं जहां घुमने आने वाले लोगों की जरुरतों के अनुसार दुकानदारों ने सामान रख लिया है। दुकान के अलावा होटल भी यहां लोग चला रहे हैं। जहां दुकानों में आग लग गई। झोपड़ीनुमा एक दुकान से आग की लपटें फैली और देखते ही देखते सभी एक दर्जन से अधिक दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। जब तक इसकी जानकारी मिलती और आग पर काबू पाते सभी दुकानें ओर दुकान के भीतर रखे सामान जलकर खाक हो गया था। वन विभाग व ग्रामीणों के लिए राहत की बात ये कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और जंगल में आग लगने से बचा लिया। जंगल में आग लगती तो घने जंगल होने के अलावा गर्मी के चलते यह भयावह हो जाता।

CG – टूटे शराब बिक्री के रिकॉर्ड, होली पर छत्तीसगढ़ में इतने करोड़ की शराब गटक गए लोग, ये जिला रहा टॉप पर…

CG – टूटे शराब बिक्री के रिकॉर्ड, होली पर छत्तीसगढ़ में इतने करोड़ की शराब गटक गए लोग, ये जिला रहा टॉप पर…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली से पहले शराब की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखा गया है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, होली के तीन दिनों के दौरान प्रदेश में लगभग 43 करोड़ रुपए की देशी और विदेशी शराब की बिक्री हुई। विशेष रूप से, होलिका दहन के दिन, जो होली से एक दिन पूर्व होता है, सबसे अधिक बिक्री दर्ज की गई, जिसमें लगभग 20 करोड़ रुपए की शराब बेची गई।

यह भी उल्लेखनीय है कि होली के दिन, यानी 14 मार्च 2025 को, छत्तीसगढ़ सरकार ने ड्राई डे घोषित किया था, जिसके तहत सभी सरकारी और निजी शराब दुकानें बंद रहीं। इसके बावजूद, लोगों ने पहले से ही शराब खरीदकर स्टॉक कर लिया था, जिससे होली से पूर्व के दिनों में बिक्री में वृद्धि देखी गई।

पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो, 2024 में रायपुर जिले में होली के एक दिन पूर्व और होली के दूसरे दिन मिलाकर लगभग 50 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई थी। इससे स्पष्ट होता है कि होली के अवसर पर शराब की खपत में हर वर्ष वृद्धि हो रही है।

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि होली के त्योहार पर छत्तीसगढ़ में शराब की खपत में उल्लेखनीय वृद्धि होती है, जो राज्य के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।

कौन सा जिला रहा टॉप पर

होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया। एक ही दिन में 4 करोड़ रुपए की शराब बेची गई, जिसमें से 2.70 करोड़ रुपए की विदेशी और 1.30 करोड़ रुपए की देशी शराब शामिल थी।

इसके अलावा, रायपुर जिले में भी शराब की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। होली के एक दिन पूर्व और होली के दूसरे दिन मिलाकर, लगभग 50 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई।

CG : ED दफ्तर में पेश नहीं होंगे पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे, भूपेश बोले – कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है

CG : ED दफ्तर में पेश नहीं होंगे पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे, भूपेश बोले – कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है

 दुर्ग : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें या उनके पुत्र (चैतन्य बघेल) को कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है, इसलिए ईडी दफ्तर में उपस्थित होने का प्रश्न ही नहीं उठता। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नोटिस आता है, तो वे अवश्य जाएंगे। बघेल ने आरोप लगाया कि ईडी का काम केवल मीडिया में हाइप क्रिएट करना और बदनाम करना है। उन्होंने भाजपा पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि सात साल पहले सेक्स सीडी कांड में उन्हें बदनाम किया गया था, लेकिन कोर्ट में मामला खत्म हो गया।

आपको बता दें कि 10 मार्च को ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई राज्य में कथित 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच के तहत की गई थी। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समेत 14 स्थानों पर तलाशी ली। भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि भाजपा विपक्षी दलों को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सात साल पहले उनके खिलाफ एक गंभीर आरोप लगाया गया था, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। इस पूरे मामले में कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, जिसमें ईडी की कार्रवाई और उसके बाद की घटनाएं प्रमुख भूमिका निभा रही हैं।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप, अभी से लू जैसे हालात, पारा 40 डिग्री के पार

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप, अभी से लू जैसे हालात, पारा 40 डिग्री के पार

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही लू जैसे हालात बनने लगे हैं.  राजधानी रायपुर का तापमान शुक्रवार को 40 डिग्री के करीब पहुंच गया. वहीं, प्रदेश की संस्कारधानी के रूप में जाने जाना वाला शहर राजनांदगांव सबसे गर्म रहा है. राजनांदगांव का तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया. इसके साथ ही न्यायधानी बिलासपुर और राजधानी रायपुर में भी लू जैसे हालात हैं.

छत्तीसगढ़ में सामान्यता अप्रैल महीने में 40 डिग्री टेम्परेचर पहुंचता है, लेकिन इस साल अभी मार्च आधा ही गुजरा है, लेकिन तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है.  बिलासपुर और रायपुर में भी शुक्रवार को लू जैसे हालात रहे. यहां भी तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. प्रदेश में तापमान बढ़ने की वजह खुला आसमान बताया जा रहा है. इसकी वजह से सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं, इसलिय टेम्परेचर बढ़ा है.

राजधानी रायपुर में आज भी 40 डिग्री रहेगा पारा

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा पहुंच गया है. राजधानी रायपुर में शनिवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है. इससे पहले रायपुर में शुक्रवार को पारा 40 डिग्री के करीब यानी 39.8 डिग्री पहुंच गया था, जोकि नॉर्मल तापमान से 5.1 डिग्री ज्यादा है. न्यूनतम तापमान भी यहां 24.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 3.7 डिग्री ज्यादा था.

सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा

वहीं, न्यायधानी बिलासपुर भी काफी गर्म रहा. यहां शुक्रवार को पारा  40.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है. वहीं, शहर में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा रहा. गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में दिन का पारा 38.3 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं,  रात का तापमान 19.2 डिग्री रहा. वहीं, बस्तर का तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया.

तापमान पर एक नजर में

        शहर                                       तापमान

  • रायपुर                            39.8 डिग्री
  • राजनांदगांव                    40.5 डिग्री
  • बिलासपुर                       40.1 डिग्री
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही         38.3 डिग्री
  • बस्तर                            38 डिग्री

तापमान बढ़ने से कब बनते है लू के आसार

मौसम विभाग के अनुसार लू के आसार तापमान बढ़ने से तब बनते हैं, जब मैदानी क्षेत्र का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री बढ़ जाए और 40 डिग्री तक पहुंच जाए, तो उस क्षेत्र में लू जैसे हालात बन जाते हैं. इस समय छत्तीसगढ़ के अधिकांश क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री पहुंचने लगा है और यह सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा है. इसलिए इन शहरों में लू जैसे हालात बन रहे हैं.

अम्बिकापुर में रात का तापमान सबसे कम

छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में गर्मी से थोड़ी राहत है. यहां दिन का तापमान तो बढ़ा है, लेकिन रात का तापमान सामान्य से थोड़ा कम है. प्रदेश में शुक्रवार को अम्बिकापुर में सबसे कम रात का तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया.

CG : विभिन्न कैडर के 60 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

CG : विभिन्न कैडर के 60 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

जगदलपुर:- भद्राद्री कोतागुडेम जिले में नक्सलियों ने थोक में आत्मसमर्पण किया है। कोतागुडेम एसपी कार्यालय में मल्टी जोन 1 आईजी की मौजूदगी में 60 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जा रहा है कि इसमें विभिन्न कैडर के माओवादी मौजूद हैं। प्रेस वार्ता में एसपी रोहित राज आईपीएस, भद्राचलम एएसपी और अन्य अधिकारी शामिल रहे।

BREAKING NEWS : पूर्व कांग्रेस विधायक को अज्ञात लोगों ने गोली मारी

BREAKING NEWS : पूर्व कांग्रेस विधायक को अज्ञात लोगों ने गोली मारी

बिलासपुर : बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को उनके आवास पर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। हमले में बंबर ठाकुर और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावरों ने करीब 12 राउंड गोलियां चलाईं।

पूर्व विधायक अपनी पत्नी के लिए आवंटित सरकारी आवास के आंगन में अन्य लोगों के साथ बैठे थे, तभी चार लोग आए और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। ठाकुर के पैर में गोली लगी है। एसपी संदीप धवल ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है, जो कथित तौर पर मुख्य बाजार की ओर पैदल भागे थे।