BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबरः ढेबर और टूटेजा को नहीं मिली राहत, शराब घोटाले में आया सुप्रीम फैसला, इन्हें मिली जमानत

बड़ी खबरः ढेबर और टूटेजा को नहीं मिली राहत, शराब घोटाले में आया सुप्रीम फैसला, इन्हें मिली जमानत

 रायपुर। आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से शराब घोटाला मामले में अनुराग द्विवेदी, दीपक दुआरी और अरुणपती त्रिपाठी को बड़ी राहत मिल गई है। आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अहम फैसला सुनाते हुए इन्हे जमानत दे दी है। वहीं अनवर ढेबर और पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को अब भी जेल में ही रहना होगा। है।

बता दें कि अनुराग द्विवेदी और दीपक दुआरी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ अग्रवाल व शशांक मिश्रा व एपी त्रिपाठी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता मिनाक्षी माथुर ने पैरवी की।

क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?

इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है। एजेंसी ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें 2000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की बात सामने आई। ED की जांच के अनुसार, यह घोटाला तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में हुआ था, जिसमें पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट ने मिलकर इसे अंजाम दिया।

इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों ने आबकारी विभाग के पूर्व स्पेशल सेक्रेटरी एपी त्रिपाठी, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर के अलावा इस मामले में नकली होलोग्राम बनाने वाली नोएडा की कंपनी प्रिज्म कंपनी के मैनेजर दिलीप पांडे, कर्मचारी अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह और दीपक दुआरी को गिरफ्तार किया था। अब इस घोटाले में तीन आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है, जबकि अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर की मुश्किलें अभी भी बरकरार हैं।

ब्रेकिंग :राजस्व निरीक्षक बर्खास्त, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, देखें आदेश…!!

ब्रेकिंग :राजस्व निरीक्षक बर्खास्त, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, देखें आदेश…!!

 बिलासपुर। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक को बर्खास्त कर दिया है। दरअसल बिलासपुर के राजस्व निरीक्षक मुकेश साहू के खिलाफ अनियमितता की गंभीर शिकायत आयी थी। तखतपुर में पटवारी रहते मुकेश साहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के गभीर मामले में जांच समिति बनी थी।

मुकेश साहू के खिलाफ 27 जुलाई 2021 को कार्रवाई की अनुशंसा की गयी थी, जिसके बाद 26 जुलाई 2021 को मुकेश साहू के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया गया था। उचित जवाब नहीं आने पर मुकेश साहू को निलंबित करने का आदेश दिया गया था। निलंबन के बाद विभागीय जांच शुरू की गयी।

जांच में इस बात की जानकारी हुई कि मुकेश साहू की वजह से शासन को 3 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ, जिसके बाद आयुक्त भू अभिलेख ने मुकेश साहू को पद से बर्खास्त कर दिया है।

भाषण नहीं सवालों का जवाब दीजिए मंत्री जी, जानिए क्यों अजय चंद्राकर ने ​मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को सदन में दिखाए तीखे तेवर…

भाषण नहीं सवालों का जवाब दीजिए मंत्री जी, जानिए क्यों अजय चंद्राकर ने ​मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को सदन में दिखाए तीखे तेवर…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में प्रश्नकाल के दौरान जहां एक ओर विपक्ष नहीं सत्ता पक्ष के सदस्यों ने सरकार के मंत्रियों को घेरने की कोशिश की। पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने स्वास्थ्य विभाग में उपकरण खरीदी में हुए घोटाले का मुद्दा उठाया, जिसका जवाब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायवाल ने सदन के पटल पर रखा।

अजय चंद्राकर ने पूछा कि डायरेक्टर हेल्थ ने उपकरण खरीदी के लिए डिमांड की थी, जिसकी खरीदी सीजीएमएसी की ओर से खरीद की गई। आप ये बताने की कृपा करेंगे कि कितनी सामाग्री की डिमांड की गई और कितनी राशि खरीद के लिए उपलब्ध कराई गई? कितने दिन के भीतर उपकरणों और सामानों की सप्लाई की गई?

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के सवालों का जवाब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायवाल दे रहे थे कि अचानक अजय चंद्राकर फिर उठ खड़े हुए और अपना सवाल फिर दोहराया। लेकिन श्याम बिहारी जायवाल ने जो जवाब दिया उससे अजय चंद्राकर संतुष्ट नजर नहीं आए और सदन में दोनों सदस्यों के बीच गहमागहमी का माहौल बन गया।

CG ब्रेकिंग : नक्सलियों ने खदान में किया IED ब्लास्ट, चपेट में आए 2 मजदूर, दोनों की हालत गंभीर

CG ब्रेकिंग : नक्सलियों ने खदान में किया IED ब्लास्ट, चपेट में आए 2 मजदूर, दोनों की हालत गंभीर

 नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आज दो मजदूर IED की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मजदूर छोटेडोंगर में संचालित निको जायसवाल लौह अयस्क खदान के जीरो पाइंट में काम कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 10 बजे वहां नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिसकी जद में आने से वे बुरी तरह घायल हो गए। दोनों मजदूरों के नाम हरेन्द्र और दिलीप बताया जा रहा है। जिसमें से दिलीप की हालत बेहद गंभीर है। घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोटेडोंगर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ की कमी और एम्बुलेंस की सुविधा नहीं होने को लेकर कांग्रेस विधायक ने उठाये सवाल, मंत्री ने कर दी यह घोषणा

डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ की कमी और एम्बुलेंस की सुविधा नहीं होने को लेकर कांग्रेस विधायक ने उठाये सवाल, मंत्री ने कर दी यह घोषणा

 बालोद : बालोद जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ की कमी का मामला आज विधानसभा में गूंजा। स्थानीय विधायक संगीता सिन्हा ने प्रश्नकाल के दौरान बताया कि यहां प्रसव के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है जिससे प्रसव के दौरान महिलाओं की मौत भी हो जाती है। गंभीर मरीजों को अन्यत्र ले जाने अस्पताल में एम्बुलेंस की सुविधा भी नहीं है। कांग्रेस विधायक ने सरकार से यहां व्यवस्था सुधारने की मांग की। जवाब में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ की भर्ती प्रक्रिया जारी रहने की जानकारी देते हुए बालोद जिला अस्पताल को जल्द ही एक सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस देने की घोषणा सदन में की, जिस पर कांग्रेस विधायक ने सरकार का आभार जताया।

 
 होमियोपैथी के क्षेत्र में योगदान देने वाले दिग्गज डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी दिल्ली में हुए सम्मानित

होमियोपैथी के क्षेत्र में योगदान देने वाले दिग्गज डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी दिल्ली में हुए सम्मानित

रायपुर :- 4 मार्च को बर्नेट होमियोपैथी प्राइवेट लिमिटेड ने होमियोपैथी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों का ताज महल नई दिल्ली में प्रतिष्ठित सम्मान समारोह होमियोपैथी पुरोधा सम्मान का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में 

होमियोपैथी के क्षेत्र में पिछले एक दशक से कार्य कर रायपुर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रहे डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी को होमियोपैथी चिकित्सा के प्रति निष्ठा ,सेवा भाव व मरीजों के उपचार में आश्चर्यचकित परिणाम को देखते हुवे  यह सम्मान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ,पूर्व केन्द्रैय मंत्री अश्विनी चौबे जी ,सांसद मनोज तिवारी जी,सांसद राजेश वर्मा जी,संचालक बर्नेट होमियोपैथी डॉ नीतीश दूबे जी द्वारा दिया गया.
डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी इससे पहले कई बार दुबई रायपुर ,बिलासपुर,नागपुर,उत्तराखण्ड,उत्तरप्रदेश,कोलकाता,जयपुर,में विभिन्न कार्यक्रमों सम्मानित हो चुके है ,करोना कॉल में इनके होमियोपैथी उपचार का लोहा पूरा छत्तीसगढ़ मान चुका है जहां इन्होंने बिना मास्क ग्लव्स और सैनिटाइज़र के मरीज़ को छूकर होमियोपैथी दवाईयो के ज़रिए पॉजिटिव मरिजो को ठीक किया था और लगभग 40000 लोगो को निःशुल्क (प्रिवेंटिव)दवाई भी बाटी थी .
कार्यक्रम में देश भर के 150 चिकित्सकों का सम्मान किया गया .
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ,केंद्रीय मंत्री ललन सिंह जी ,पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे जी ,सांसद मनोज तिवारी जी ,सांसद राजेश वर्मा जी, मंदिरा बेदी, आशीष विद्यार्थी जी, प्रसिद्ध कवि मनोज मुन्तज़िर जी,होमियोपैथी कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पिनाकिन त्रिवेदी जी ,डॉ रामजी सिंह, सी आर पी एफ के विशिष्ट महानिदेशक सुनील झा जी समेत देश के कई प्रख्यात हस्तियाँ शामिल रही.
बर्नेट होमियोपैथी के के संस्थापक डॉ नीतीश चंद्र दूबे ने इस आयोजन का नेतृत्व करते हुवे बताया की होमियोपैथी चिकित्सा  को बुनियादी चिकित्सा में शामिल किया जायें ,
CG : चाचा ने दी भतीजी की बली, सिर काटकर चूल्हे में डाला, गांव में फैली सनसनी

CG : चाचा ने दी भतीजी की बली, सिर काटकर चूल्हे में डाला, गांव में फैली सनसनी

 जशपुर : जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के छातासराई पंचायत में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चलते दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही भाई की 3 वर्षीय मासूम बेटी की बली दे दी। जहां एक सगे चाचा ने ही मासूम भतीजी का सिर धड़ से अलग कर बली चढ़ा दी और शव चूल्हे में डाल दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पीएम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है

जानकारी के मुताबिक, छातासराई निवासी आरोपी रामप्रसाद नाग (35 वर्ष) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और अपने भाई से विवाद भी था। वहीं पीड़ित परिवार और गांव के कुछ लोगों का कहना है कि उसने अंधविश्वास के चलते उसने अपने छोटे भाई राजाराम नाग की 3 वर्षीय बेटी (खुशी) की हत्या कर दी।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी के संपर्क में कोई जादू-टोना करने या अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाल व्यक्ति आया होगा, जिसने उसे नरबलि देने के लिए उकसाया होगा। इसी के चलते उसने अपने ही भाई की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

CG VIDHANSABHA : प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सदन में बवाल, विपक्ष ने आवासों की स्वीकृति के आंकड़ों को बताया गलत

CG VIDHANSABHA : प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सदन में बवाल, विपक्ष ने आवासों की स्वीकृति के आंकड़ों को बताया गलत

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रधानमंत्री आवास योजना का मामला जोर शोर से उठा। विपक्ष ने वर्तमान में इन आवासों की स्वीकृति और सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों को गलत बताया और सरकार से सही जानकारी मांगी। उपमुख्यमंत्री इसका संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए, जिससे नाराज होकर सभी कांग्रेस सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

विधानसभा के प्रश्नकाल में आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह मामला उठाते हुए सरकार से वर्ष 2016 से 2025 के बीच प्रदेश में बनने वाले प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की जानकारी मांगी। उन्होंने इसकी स्वीकृति, व्यय राशि और आवासों की संख्या का ब्यौरा सदन में मांगा । पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना पर पिछली सरकार में भी काम हुए हैं परंतु बार बार यह कहना कि एक भी मकान नहीं बने ठीक नहीं है। जवाब में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि केंद्र ने 9 लाख और पीएम आवास स्वीकृत किए हैं, पूर्व में 18 लाख मकान स्वीकृत हुए थे जिसमें 11 लाख आवास तैयार हो गए हैं शेष 7 लाख आवास प्रतीक्षा सूची में हैं जो जल्द तैयार कर लिए जाएंगे । डिप्टी सीएम के जवाब पर कांग्रेस विधायकों ने गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए खड़े होकर हंगामा करने लगे और नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन कर दिया।

BREAKING : सूर्यकांत राठौर होंगे रायपुर नगर निगम के सभापति

BREAKING : सूर्यकांत राठौर होंगे रायपुर नगर निगम के सभापति

 रायपुर : रायपुर नगर निगम में सभापति के लिए भाजपा एकात्म परिसर में हुए बैठक में सूर्यकांत राठौर का नाम सभापति के तौर पर लगभग तय माना जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया निगम मुख्यालय में आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे से नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हो गई, जिसमें 12 से 12:45 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए और संवीक्षा की गई। सूर्यकांत राठौर रायपुर नगर निगम के सभापति होंगे। पीठासीन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने सभापति के नाम का ऐलान कर दिया है।

अपील समिति के 4 सदस्यों ने नामांकन भरा है, विपक्ष से कोई भी नाम अपील समिति के लिए नहीं आया, 12:45 तक नाम भेजे जाने का समय निर्धारित किया गया था, कलेक्टर गौरव कुमार  मतदान सम्पन्न कराकर सभापति के नाम की घोषणा कर दी है ।

बता दें कि रायपुर नगर निगम में आज शुक्रवार को सभापति का चुनाव हो रहा है। पांचवी बार जीत कर आए सूर्यकांत राठौर का नाम लगभग तय माना जा रहा था। चुनाव प्रकिया से पहले 10.30 बजे भाजपा पार्षदों की बैठक बुलाई गई थी। यहां पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक सभापति के लिए सूर्यकांत राठौर के नाम की घोषणा की। जल्द ही चुनाव संपन्न होने के बाद सभापति के नाम का ऐलान कर दिया गया है। सूर्यकांत राठौर सर्वसहमति से रायपुर नगर निगम के सभापति बने है।

 BREAKING : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत, दो दिन बाद मुख्यमंत्री से मिलने वाला था नियुक्ति पत्र

BREAKING : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत, दो दिन बाद मुख्यमंत्री से मिलने वाला था नियुक्ति पत्र

 रायपुर : राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां चन्द्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ट्रेनिंग में फिजिकल ऐक्टिविटी के दौरान मैदान में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर राजेश कोसरिया निवासी पिथौरा महासमुंद की संदिग्ध मौत हो गई है। दो दिन बाद प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर राजेश को मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र मिलने वाला था। मामला मंदिर हसौद थाना इलाके का है।

 
BREAKING : सड़क हादसे में 4 ग्रामीणों की मौत, 12 घायल, पीडीएस का चावल लेकर लौटने के दौरान पलटी ट्रैक्टर

BREAKING : सड़क हादसे में 4 ग्रामीणों की मौत, 12 घायल, पीडीएस का चावल लेकर लौटने के दौरान पलटी ट्रैक्टर

 नारायणपुर। जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पीडीएस का चावल लेकर लौट ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन ग्रामीणों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, 12 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज सुबह एक ग्रामीण ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार ग्रामीण पीडीएस चावल लेने के लिए ग्राम ओरछा 5 मार्च की रात आठ बजे गये थे। चावल लेने के बाद लगभग 16 ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर अपने-अपने ग्राम लौट रहे थे। इसी दौरान छोटे डोंगरे थाना क्षेत्र के ग्राम मडोनार के नाला के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वाहन सवार दो पुरूष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पांच महिला, छह पुरूष व एक बच्ची का रेस्क्यू कर छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलों में दो गंभीर रूप से घायलों को छोटेडोंगर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर नारायणपुर भेजा गया है। बाकी घायलों का उपचार जारी है। वहीं, आज सुबह एक घायल ने भी ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में अब मृतकोें की संख्या 4 हो गई है। सभी ग्रामीण ग्राम तोयामेटा, कावानार और मुसनार के बताए जा रहे है। फिलहाल नारायणपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BIG BREAKING : दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत

BIG BREAKING : दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत

 रायपुर : छत्तीसगढ़ अब हादसों का गढ़ बन गया है, आए दिन सड़के खून से लाल हो रही है, रोजाना लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवा रहे है, फिर भी यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे है। दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह बेलगाम रफ्तार मानी जाती है, इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर हवा से बाते करते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचने की कोशिश करते है और हादसे का शिकार हो जाते है। वहीं गुरुवार की दोपहर को राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 53 पर उमरिया के मयूर कॉलेज के समीप ट्रक की टक्कर से कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पंहुचाया है। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर CG 04 NQ 5063 रायपुर की है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुशार कार तेज रफ्तार में थी और अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में चली गई, वहीं सामने से आ रही ट्रक ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे यह दुखद हादसा हुआ।

 
CRIME : व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दी पार्ट-टाइम वर्क की लालच, युवती से 1.85 लाख की ऑनलाइन ठगी

CRIME : व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दी पार्ट-टाइम वर्क की लालच, युवती से 1.85 लाख की ऑनलाइन ठगी

 बिलासपुर : बिलासपुर में ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने एक युवती को व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर पार्ट-टाइम वर्क का झांसा दिया और 1 लाख 85 हजार रुपये की ठगी कर ली। युवती को ब्रांड प्रमोशन के बदले रोजाना पेमेंट देने का लालच दिया गया, लेकिन जब रकम बढ़ती गई और पैसे वापस नहीं मिले, तब जाकर उसे ठगी का एहसास हुआ।

यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां लिशा उरांव नाम की युवती को सोशल मीडिया पर पार्ट-टाइम वर्क का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया गया। पहले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, फिर टेलीग्राम पर टास्क दिए गए। शुरुआत में 5000 रुपये निवेश कर 6500 रुपये का लाभ देने की बात कही गई, लेकिन धीरे-धीरे उनसे 1.85 लाख रुपये १० अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। जब युवती ने अपनी रकम वापस मांगी, तो हर बार नए भुगतान की मांग की जाती रही। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 66D-LCG और 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 
CG : 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, प्राइवेट स्कूलों को छूट, पढ़िए आदेश

CG : 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, प्राइवेट स्कूलों को छूट, पढ़िए आदेश

 बिलासपुर : 5वीं-8वी बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी किया है। ये आदेश हाईकोर्ट के निर्देश के तारतम्य में जारी किया गया है।

हाईकोर्ट ने कहा है कि जो अशासकीय स्कूल 5वी-8वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होना नहीं चाहते हैं, उन्हें इस सत्र में छूट दी जाये। इसे लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किया गया है।

देखें आदेश

 CG : सर्चिंग के दौरान जवानों को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में बंदूक और विस्फोटक सामाग्री किया बरामद

CG : सर्चिंग के दौरान जवानों को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में बंदूक और विस्फोटक सामाग्री किया बरामद

 सुकमा : जिला सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला पुलिस बल एवम C/ F/ YP/coy 223 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु थाना चिंतलनार अंतर्गत नवीन कैंम्प रायगुडेम से ग्राम जब्बागट्टा के जंगल क्षेत्र में रवाना हुये थे कि अभियान के दौरान ग्राम जब्बागट्टा के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखे भारी मात्रा में बन्दूक हथियार विस्फोटक सामग्री,व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया। सभी जवान सुरक्षित है, बाद सभी पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस हुई हैं।

नक्सलियों के बरामद सामाग्रियों का विवरण :-
1. देशी भरमार बंदूक – 3 नग
2. लोहे का स्पाइक – 6 नग
3. टिफिन – 2 (क्षमता लगभग- 1.5 किलोग्राम)
4. विस्फोटक सामग्री यूरिया – लगभग 20 किलोग्राम
5. बिजली का तार – लगभग 15 मीटर
6. सोलर बैटरी – 5 नग
7. मच्छरदानी – 1 नग
8. सामान्य बैटरी (सेल) – 20 नग
9. क्लेमोर माइन पाइप – 2 नग (लगभग 3 फीट)
10. नक्सल साहित्य
11. प्लास्टिक ड्रम 1 नग
12. दवाएं

4 की मौत : राशन लेकर लौट रहे ग्रामीणों से भरा ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, कई गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची चीख-पुकार…..

4 की मौत : राशन लेकर लौट रहे ग्रामीणों से भरा ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, कई गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची चीख-पुकार…..

 नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पीडीएस का चावल लेकर लौट ग्रामीणों से भरी ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। दर्दनाक हादसे में ट्रेक्टर सवार तीन ग्रामीणोे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 12 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक ग्रामीण ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

दरअसल, नारायणपुर के ग्राम तोयामेटा, कावानार और मुसनार के ग्रामीण पीडीएस चावल लेने के लिए ग्राम ओरछा गये थे। चावल लेने के बाद लगभग 16 ग्रामीण ट्रेक्टर में सवार होकर अपने-अपने ग्राम लौट रहे थे। इसी दौरान छोटे डोंगरे थाना क्षेत्र के ग्राम मडोनार के आगे नाला के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वाहन सवार दो पुरूष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पांच महिला, छह पुरूष व एक बच्ची का रेस्क्यू कर छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।घायलों में दो गंभीर रूप से घायलों को छोटेडोंगर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर नारायणपुर भेजा गया है। बाकी घायलों का उपचार जारी है। वहीं, एक घायल ने भी ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में अब मृतकोें की संख्या 4 हो गई है। फिलहाल नारायणपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का प्रहार – घने जंगल में घेराबंदी, वर्दी-साहित्य बरामद,गरियाबंद और धमतरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता,सुरक्षाबलों को देख जंगल की आड़ में भागे नक्सली

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का प्रहार – घने जंगल में घेराबंदी, वर्दी-साहित्य बरामद,गरियाबंद और धमतरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता,सुरक्षाबलों को देख जंगल की आड़ में भागे नक्सली

 गरियाबंद। जिला गरियाबंद और धमतरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नक्सल सर्चिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों की टीम ने नगरी-सिहावा (धमतरी) क्षेत्र के जंगलों में घेराबंदी की, जहां नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।5 मार्च 2025 को ग्राम ठोठाझरिया (सिहावा) के मंदागीरी पहाड़ी के पास सुरक्षाबलों को देखते ही नक्सली भाग निकले, लेकिन उनकी वर्दी, नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद की गई। इस अभियान में जिला बल गरियाबंद ई-30, एसटीएफ, कोबरा 207 वाहिनी और धमतरी डीआरजी की संयुक्त टीम शामिल थ

गरियाबंद पुलिस की अपील – हिंसा छोड़ें, आत्मसमर्पण कर पाएं सम्मानजनक जीवन

पुलिस ने माओवादियों से हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। शासन की आत्मसमर्पण नीति के तहत नक्सली आत्मसमर्पण कर शासकीय योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें रोजगार, स्वास्थ्य, आवास और सुरक्षा की सुविधाएं शामिल हैं। आत्मसमर्पण के लिए नजदीकी थाना, चौकी या 94792-27805 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

बीजेपी MLA ने उठाया गौण खनिज घोटाले का मुद्दा, डिप्टी सीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

बीजेपी MLA ने उठाया गौण खनिज घोटाले का मुद्दा, डिप्टी सीएम ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन विधायक राघवेंद्र कुमार ने गौण खनिज से प्राप्त राशि में अनियमितता को लेकर हुई जांच पर सवाल उठाए। इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर छह अधिकारियों को निलंबित किया गया है।  

विधायक राघवेंद्र कुमार ने पूछा कि जितनी कार्य निविदाएं आमंत्रित की गईं, क्या उनपर किसी प्रकार की अनुमति या अनुमोदन लिया गया था? उन्होंने यह भी पूछा कि अगर जांच हुई है तो रिपोर्ट में क्या आया?  उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि

कुल 2 करोड़ 13 लाख 44 हजार रुपये प्राप्त हुए थे, जिनमें से 21 कार्य जल प्रदाय से संबंधित थे। जांच में पाया गया कि भंडार नियम का उल्लंघन हुआ था। इस मामले में छह अधिकारियों को निलंबित किया गया है और मुख्य अभियंता के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है, जिनकी जांच रिपोर्ट जल्द ही आएगी।

फर्मों पर सवाल, कार्रवाई का मिला आश्वासन

विधायक ने यह भी सवाल किया कि क्या यह सही है कि एक ही फर्म को 75 लाख का भुगतान किया गया है और क्या इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी? इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक ही फर्म नहीं है, और अन्य फर्मों के बारे में भी जांच हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिनके खिलाफ रिपोर्ट आएगी, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

8 मार्च को होगा पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन

8 मार्च को होगा पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन

 दंतेवाड़ा : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 8 मार्च 2025 दिन शनिवार को सम्पूर्ण देश में इस वर्ष की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में नेशनल लोक अदालत एक प्रभावशाली कदम है। जिस हेतु माननीय विजय कुमार होता, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायालय दंतेवाड़ा सुकमा, बीजापुर एवं बचेली न्यायालय के लिए कुल 8 खंडपीठ का गठन किया गया हैं।
लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य अपराधिक प्रकरणों, धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण, निष्पादन प्रकरण, विद्युत संबंधी प्रकरण, तथा पारिवारिक विवाद के मामलों का निराकरण किया जाता हैं। इसके अतिरिक्त राजस्व, बैंक, विद्युत विभाग दूरसंचार विभाग नगर पालिका परिषद में वसूली संबंधी लंबित प्रकरण प्री.लिटिगेशन प्रकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत किए जाएंगे। जो विधिवत पंजीयन उपरांत संबंधित पक्षकारों के प्रकरण लोक अदालत खण्ड पीठ में निराकृत किए जाएंगे। इस तरह पक्षकार अपने न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से करा सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के द्वारा पक्षकारों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत को सफल बनाएं। नेशनल लोक अदालत के संबंध में और अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय दंतेवाड़ा में आकर संपर्क कर सकते हैं।

CG NEWS : बस्तर में नक्सलियों का आतंक, आठ परिवारों को जान से मारने की धमकी देकर गांव से निकाला

CG NEWS : बस्तर में नक्सलियों का आतंक, आठ परिवारों को जान से मारने की धमकी देकर गांव से निकाला

 दंतेवाड़ा|  बस्तर में नक्सलियों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना में, नक्सलियों ने बारसूर थाना क्षेत्र के तुसवाल पंचायत के दो गांवों—तोड़मा और कोहकावाड़ा—के आठ परिवारों को जान से मारने की धमकी देकर गांव छोड़ने पर मजबूर कर दिया। दहशत में आए ये सभी परिवार अब बस्तर जिले के किलेपाल गांव में शरण लेने के लिए निकल पड़े हैं।

मओवादियों की जनअदालत में सुनाया गया तुगलकी फरमान

मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले पूर्वी बस्तर डिविजन के नक्सली तुसवाल पंचायत पहुंचे और वहां जनअदालत लगाई। इस दौरान उन्होंने इन परिवारों पर पुलिस मुखबिरी करने और थुलथुली मुठभेड़ में शामिल होने का आरोप लगाया। इसके बाद नक्सलियों ने उन्हें सजा के तौर पर गांव छोड़ने का आदेश दे दिया।

डरे-सहमे ग्रामीणों ने छोड़ा अपना घर

नक्सलियों की धमकी के बाद इन परिवारों ने अपनी जान बचाने के लिए गांव छोड़ दिया। वे दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर बसे तुसवाल पंचायत के निवासी थे। फिलहाल, सभी परिवार किलेपाल गांव में पनाह लेने के लिए निकले हैं, जहां वे सुरक्षित जगह की तलाश कर रहे हैं।

प्रशासन और सुरक्षा बल अलर्ट

इस घटना के बाद सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और प्रभावित परिवारों को सुरक्षा देने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

बस्तर में नक्सलियों का आतंक जारी

बस्तर क्षेत्र में नक्सली लगातार अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों को पुलिस मुखबिरी के नाम पर डराना और उन्हें विस्थापित करना नक्सलियों की पुरानी रणनीति रही है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्षेत्र में नक्सल समस्या अब भी गंभीर बनी हुई है।

 
CG Strong Woman Power Club 2025 : सशक्त महिला शक्ति क्लब ने नारी शक्ति सम्मान अवार्ड शो एवं होली मिलन का कार्यक्रम धूम – धाम से मनाया जाएगा…

CG Strong Woman Power Club 2025 : सशक्त महिला शक्ति क्लब ने नारी शक्ति सम्मान अवार्ड शो एवं होली मिलन का कार्यक्रम धूम – धाम से मनाया जाएगा…

 रायपुर। “सशक्त नारी शक्ति क्लब” में आमंत्रण है रायपुर की महापौर मीनल चौबे उत्सव में शामिल होकर नारी शक्ति सम्मान अवार्ड शो एवं होली मिलन का कार्यक्रम धूम – धाम से मनाया जाएगा।

आपको बता दे कि SWPC टीम डबरा नारी शक्ति सम्मान योजना 10 मार्च को रायपुर में किया जा रहा है, जिसमें मुखिया अतिथि के रुप में रायपुर की महापुरा, मीनल चौबे आ रही हैं।

महिला पावर क्लब की संस्थापक नीता थापा ने बताया कि हर एक नारी का सम्मान करना चाहिए। महिलाओं को अत्याचार से मुक्त देश बनाना है। हर एक बेटी पढ़ेगी तभी तो होगा देश का विकास।

अज मजबूत महिला पावर क्लब की संस्थापक नीता थापा, अध्यक्ष शकीला खान, सचिव प्रज्ञा वैष्णव एसडब्ल्यूपीसी टीम सदस्य देबलीना किरण, हेमा सदस्य उपस्थित थे।

CG Vidhansabha Budget Session: डिप्‍टी सीएम अरुण साव देंगे प्रश्‍नों के जवाब, अनुदान मांगों पर चर्चा, सहकारी शक्कर कारखाना का मुद्दा उठेगा

CG Vidhansabha Budget Session: डिप्‍टी सीएम अरुण साव देंगे प्रश्‍नों के जवाब, अनुदान मांगों पर चर्चा, सहकारी शक्कर कारखाना का मुद्दा उठेगा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज 6 मार्च को विधायक डॉ. देवचरण सिंह मधुकर को श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही, डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री लखन देवांगन विभागीय प्रश्नों के जवाब देंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी।

CG Vidhansabha Budget Session: वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुदान मांगों पर चर्चा

आज के सत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी। डिप्टी सीएम अरुण साव और वित्त मंत्री केदार कश्यप अनुदान मांगों पर अपने विचार रखेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के लिए आवंटित बजट और उनकी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

CG Vidhansabha Budget Session: महत्वपूर्ण पत्रों को रखा जाएगा पटल पर

मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी कई महत्वपूर्ण पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे। इन पत्रों में विभिन्न विभागों की योजनाओं, नीतियों और वित्तीय प्रस्तावों से संबंधित जानकारी शामिल होगी।

CG Vidhansabha Budget Session: सहकारी शक्कर कारखाना का मुद्दा उठेगा

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत सहकारी शक्कर कारखाने का मुद्दा उठाया जाएगा। विधायकों द्वारा इस मुद्दे पर सरकार से स्पष्टीकरण और कार्रवाई की मांग की जा सकती है। सहकारी शक्कर कारखाने से जुड़े मुद्दे पर सदन में गरमा गरम चर्चा होने की उम्मीद है।

 
CG Vidhansabha : पूरे परिवार के नाम पर सब्सिडी ले रहा मछली विभाग का रिटायर्ड सहायक संचालक, स्पीकर ने कहा- निष्पक्ष और पूरी जांच कराएं

CG Vidhansabha : पूरे परिवार के नाम पर सब्सिडी ले रहा मछली विभाग का रिटायर्ड सहायक संचालक, स्पीकर ने कहा- निष्पक्ष और पूरी जांच कराएं

 रायपुर। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान बालोद के पूर्व सहायक संचालक (मत्स्य पालन) आर के बंजारे द्वारा सब्सिडी के नाम पर की गई हेराफेरी का मुद्दा उठा। प्रश्न काल में कांग्रेस की विधायक संगीता सिन्हा ने प्रश्न काल में बालोद जिले में बिना सत्यापन के मुआवजा भुगतान का मामला उठाया था। उन्होंने कहा कि जिले के एक अधिकारी ने अपनी पत्नी और परिजनों के नाम पर केज कल्चर की सबसिडी ली है। इसकी दस्तावेज के साथ शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। इसमें, 6 करोड़ का गबन किया गया था और लिखित उत्तर में अधिकारी गुमराह कर रहे हैं। संगीता ने अफसर पर एफआईआर और राशि की वसूली को लेकर मंत्री से जवाब चाहा।

मंत्री ने कुछ इस तरह दिया जवाब…

सीएम की जगह जवाब दे रहे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने पहले ऐसी किसी शिकायत से इंकार किया, फिर कहा कि शिकायत सही है, तत्कालीन सहायक संचालक ने, 19.20 लाख की सबसिडी का भुगतान परिजनों के नाम पर ले लिया था। और वो रिटायर हो चुके हैं। उन्हें 3 मार्च को आरोप पत्र दिया गया है, जवाब मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संगीता ने कहा कि घोटाला साबित हो गया है। क्या तुरंत एफआईआर कराएंगे?

भाजपा विधायकों ने किया कटाक्ष

इस दौरान भाजपा के अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह ने कहा कि आरोप पत्र के लिए रिटायर होने का इंतजार किया गया था या रिटायर होने पर आरोप पत्र देकर कार्रवाई ढिली करने की योजना है। तब मंत्री जायसवाल ने कहा कि यह शिकायत कुंवर सिंह निषाद ने 1-6-24 को की थी। इस पर जांच 4-6-24 को बिठाई गई। उप संचालक रायपुर ने जांच कर प्रतिवेदन दिया और उस आधार पर आरोप पत्र दिया गया है। यह गड़बड़ी 6 करोड़ नहीं 19.20 लाख रूपए की है। इस दौरान विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि ऐसे ही एक प्रकरण में राजनांदगांव के सहायक संचालक पर कार्रवाई कर दी गई और यहां भेदभाव हो रहा है।

‘करोड़ों की हुई है हेराफेरी’

निषाद ने कहा कि इन सहायक संचालक आर के बंजारे ने 192 केज कल्चर के सबसिडी में गड़बड़ी की है। उसने अपनी पत्नी विद्या बंजारे, पुत्र मनीष बंजारे परम जीत सिंह, उर्वशी और आधा दर्जन अन्य के नाम से 3.65 करोड़ रूपए ले लिए। और वह खुद फिशरीज पांड चला रहा है। 3 वर्ष से लीज राशि नहीं पटाया।

इस मामले में विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि एफआईआर कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस पर स्पीकर डॉ रमन सिंह ने मंत्री से कहा कि मामले में काफी तथ्य आ गए हैं। निष्पक्ष और पूरी जांच किये जाएं। मंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द जांच करेंगे।

भाजपा विधायक भावना बोहरा ने जनसंपर्क विभाग में गड़बड़ी का लगाया आरोप, कहा – एक महीने की होर्डिंग के एवज में 3 महीने का किया गया भुगतान…

भाजपा विधायक भावना बोहरा ने जनसंपर्क विभाग में गड़बड़ी का लगाया आरोप, कहा – एक महीने की होर्डिंग के एवज में 3 महीने का किया गया भुगतान…

 रायपुर। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनसंपर्क विभाग में विज्ञापन के लिए आवंटित राशि में गड़बड़ी का आरोप लगते हुए जांच की मांग की।

विधायक बोहरा द्वारा जनसंपर्क विभाग के मंत्री से पूछे गए सवाल पर सरकार ने जानकारी दी कि विभाग में 243 डिजिटल समाचार पोर्टल इम्पेनल हैं, लेकिन कोई भी राष्ट्रीय समाचार पोर्टल इम्पेनल नहीं किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 3179 डिजिटल पोर्टल विज्ञापन पर ₹67.16 करोड़, 12,881 समाचार पत्र विज्ञापन पर ₹147.36 करोड़, 901 टीवी चैनल विज्ञापन पर ₹140.93 करोड़ और 187 रेडियो विज्ञापन पर ₹5.29 करोड़, इस तरह कुल 360 करोड़ खर्च किये गए। जबकि 2024-25 में केवल 134 करोड़ रूपये खर्च किये गए हैं।

इस आंकड़े के सन्दर्भ में भावना बोहरा ने कहा कि खर्च राशि में लगभग दुगुने का अंतर है। इसकी क्या वजह है और अगर कोई विसंगति है तो क्या इसकी जांच कराएंगे ? तब मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तर्क दिया कि इस वर्ष का जनवरी तक का आंकड़ा है, फरवरी-मार्च के आंकड़े आएंगे तो इसमें भी बढ़ोत्तरी होगी। तब भावना ने कहा कि जब 10 महीनों में पिछले स्तर का आधा भी खर्च नहीं हुआ तब अगले दो महीनों में कैसे संभव है कि पिछले बार का आंकड़ा टच कर जायेगा। भावना ने कहा कि संभवतः ये पिछली सरकार के आंकड़े हैं। क्या विज्ञापनों में इतनी ज्यादा खर्च की जांच कराएँगे ?

होर्डिंग के विज्ञापन में हेराफेरी

भावना बोहरा ने इस संबंध में मिली शिकायत के सन्दर्भ में बताया कि पिछली बार होर्डिंग्स के लिए तीन महीने का विज्ञापन का अनुबंध होने के बावजूद एक माह में ही हटा दिए गए और और पूरे तीन महीने का भुगतान किया गया। इसमें गड़बड़ी की आशंका को इसी बात से बल मिलता है कि इस वर्ष के मुकाबले पिछले वर्ष विज्ञापनों में दोगुना खर्च किया गया। क्या इसकी जांच कराएंगे। इस पर मंत्री ने कहा कि आपके द्वारा कोई स्पेसिफिक जानकारी हो तो परीक्षण करा लिया जायेगा। तब भावना बोहरा ने कहा कि उनके पास सारे डॉक्यूमेंट हैं क्या वे जांच कराएंगे, तब मंत्री जायसवाल जांच कराने की बात कहने से बचते रहे और भावना उनसे पूछती रही। आखिरकार अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को यह कहना पड़ा कि मंत्री जी कह रहे हैं कि कोई दस्तावेज हो तो उपलब्ध करा दीजिये, वे जांच कराएंगे।

आदिवासी भूमि विक्रय का मामला

विधायक भावना बोहरा ने कबीरधाम जिले में अनुसूचित जनजातियों की भूमि बिक्री अनुमति से जुड़े प्रश्न किए। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने लिखित उत्तर में बताया कि 2021-22 से 2024-25 तक कुल 118 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से मात्र 16 को अनुमति दी गई। वहीं, बिना न्यायालय की अनुमति से किसी भी भूमि की बिक्री नहीं की गई है।

इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी पर सवाल

भावना बोहरा ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर दी जा रही सब्सिडी की स्थिति पर सवाल उठाए। सरकार के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 के तहत 10% या ₹1.50 लाख (जो भी कम हो) की सब्सिडी दी जा रही है। अब तक 28,248 लाभार्थी मिले हैं, जबकि लगभग 45,000 वाहन सब्सिडी भुगतान के लिए लंबित हैं। वित्त विभाग को बजट प्रावधान के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन समय-सीमा तय नहीं की जा सकती।

Raipur-Visakhapatnam Land Scam: भारतमाला प्रोजेक्ट में 324 करोड़ के मुआवजा घोटाले में कोरबा डिप्टी कलेक्टर शशिकांत सस्पेंड

Raipur-Visakhapatnam Land Scam: भारतमाला प्रोजेक्ट में 324 करोड़ के मुआवजा घोटाले में कोरबा डिप्टी कलेक्टर शशिकांत सस्पेंड

 रायपुर/कोरबा। Raipur-Visakhapatnam Land Scam, Deputy Collector Suspend: रायपुर-विशाखापट्टनम सिक्स लेन ग्रीन कॉरिडोर के मुआवजा घोटाले में छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरबा में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे को सस्पेंड कर दिया गया है। शशिकांत 2019 से 2021 तक अभनपुर के तहसीलदार रहे और उन्हें इस घोटाले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

Raipur-Visakhapatnam Land Scam, Deputy Collector Suspend: बता दें कि इससे पहले अभनपुर के एसडीएम निर्भय साहू को भी निलंबित कर दिया गया था। अब सरकार ने दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी कलेक्टर को सस्पेंड किया है। रायपुर कलेक्टर की जांच रिपोर्ट में शशिकांत कुर्रे की संलिप्तता की पुष्टि हुई है।

Raipur-Visakhapatnam Land Scam, Deputy Collector Suspend: रिपोर्ट के अनुसार, मुआवजा घोटाले को अंजाम देने वाले तत्कालीन तहसीलदार को 2021 में प्रमोट कर डिप्टी कलेक्टर बना दिया गया था। वर्तमान में वे कोरबा में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि एक मंत्री के करीबी होने के कारण अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

See also  आधी रात बदले गए रायगढ़, जांजगीर समेत कई जिलों के कलेक्टर, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी