BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG : वुमेन्स डे के मौके पर इस जिले को मिला पहला महिला थाना, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

CG : वुमेन्स डे के मौके पर इस जिले को मिला पहला महिला थाना, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

 राजनांदगांव। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिले को पहला महिला थाना की सौगात मिली। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फीता काटकर नए महिला थाने का शुभारंभ किया। इस थाने की स्थापना से अब जिले की महिलाएं अपनी शिकायतें बिना किसी झिझक के दर्ज करा सकेंगी और उन्हें शीघ्र न्याय मिल सकेगा।

थाने की जिम्मेदारी उप निरीक्षक गीतांजली सिन्हा को सौंपी गई है। महिला संबंधित अपराधों की संजीदगी से जांच कर कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाने और महिलाओं की विशेष सुनवाई के साथ ही उन्हें न्याय दिलाने के लिए महिला थाने की शुरूआत की गई है। महिला थाना में 1 प्रभारी, 2 महिला प्रधान आरक्षक, 3 महिला आरक्षक और 1 नगर सैनिक की तैनाती की गई है। महिलाओं की शिकायतों की बेहतर ढंग से सुनवाई हो और अपराध पंजीबद्ध हो यही इस नए थाने का उद्देश्य है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसके बाद डॉ. रमन सिंह ने महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान एवं ससक्तिकरण के लिए महिला थाने से महिला बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

CG:  इस दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विधानसभा में विधायकों को करेंगी संबोधित

CG: इस दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विधानसभा में विधायकों को करेंगी संबोधित

 रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे विधानसभा पहुंचकर विधायकों को संबोधित करेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

बजट सत्र के समापन के बाद राष्ट्रपति का दौरा
राज्य विधानसभा में वर्तमान में बजट सत्र चल रहा है, जो 21 मार्च को समाप्त होगा। उच्च सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हालांकि, अभी राष्ट्रपति भवन से उनके आगमन कार्यक्रम की अधिकृत जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है।-

सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारी
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। विधानसभा और अन्य संभावित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी उनकी यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने की योजना बनाई जा रही है।

ये लोग रहे मौजूद
वहीं दूसरी ओर उनके आगमन को लेकर शासन स्तर पर बैठक शुरू हो चुकी है। इसको लेकर गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बैठक ली है। इस बैठक कार्यक्रम में सीएम साय के साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित कई मंत्री और विधायक उपस्थित थे।

BREAKING : मुख्यमंत्री साय की घोषणा, प्रति वर्ष 8 मार्च को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का होगा आयोजन

BREAKING : मुख्यमंत्री साय की घोषणा, प्रति वर्ष 8 मार्च को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का होगा आयोजन

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी अंतर्गत सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में उनकी जयंती पर आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का मां सरस्वती, भारत माता, छत्तीसगढ़ी महतारी और स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रति वर्ष 8 मार्च को वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के नागरिक स्वस्थ रहें और राज्य समृद्धि की ओर अग्रसर हो। इसी दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए इस वर्ष के बजट में कुनकुरी में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना का प्रावधान किया गया है। साथ ही जशपुर में शासकीय नर्सिंग कॉलेज और शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन सुविधाओं के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को बेहतर उपचार मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से स्वास्थ्य शिविर का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी मरीज में गंभीर बीमारी का पता चलता है, तो सरकार द्वारा रायपुर में उनके समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विभिन्न विशेषज्ञ विभागों के काउंटरों का अवलोकन कर डॉक्टरों से चर्चा करते हुए उनके समर्पण व सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।

एम्स रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे है उपचार

उल्लेखनीय है कि यह शिविर जिला प्रशासन जशपुर द्वारा एम्स रायपुर के सहयोग से आयोजित किया गया है। शिविर में एम्स के मेडिसिन, सर्जरी, कैंसर, नाक-कान-गला, नेत्र, अस्थि, गुर्दा, चर्म, स्त्री रोग और मनोरोग के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिविर में जांच के दौरान पाए गए गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रायपुर रेफर कर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जा रही है । शिविर में मरीजों के सुविधा के लिए 10 पंजीयन काउण्टर, 7 जनरल ओपीडी काउण्टर, 2 लेबोरेटरी काउण्टर, सभी विशेषज्ञ विभागों के पृथक-पृथक काउण्टर सहित जनरल वार्ड की सुविधा उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आयुष्मान कार्ड और टीबी मरीजों को फूड बास्केट का किया वितरण

शिविर में मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना अंतर्गत सुंदर यादव, सुनिता बाई, भगवती सिंह, फ्रांसिस तिग्गा, प्लासिदियस केरकेट्टा, खिलासो बाई को आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड वितरण किया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 10 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का भी वितरण किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी मरीजों के सेवा के लिए निक्षय मित्रों को किया सम्मान

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी मरीजों के सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिये निक्षय मित्रों को सम्मानित किया, जिनमें सीएमएचओ जशपुर डॉ. जी. एस. जात्रा को टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदाय कर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के लिये, डीडीएम श्री निरंजन प्रसाद गुप्ता को जशपुर जिले के विशेष पिछडी जनजाति (पीवीटीजी) पहाडी कोरवा एवं बिरहोर समुदाय के सभी टीबी मरीजों की जिम्मेदारी लेकर उन्हें पोषण सहयोग प्रदाय कर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के लिये और श्री भरत रत्नम खुटे को टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदाय कर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के लिये सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, कमिश्नर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, जिला पंचायत सदस्य श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री कृष्णा राय, श्री राजेश कुमार गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

CG : नाईट शिफ्ट में जा रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा

CG : नाईट शिफ्ट में जा रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा

 कोरबा : सड़क हादसे में आरक्षक की मौत हो गई आरक्षक नाइट शिफ्ट के लिए ड्यूटी करने जा रहे थे इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना दीपका और बांकीमोगरा थाना के बीच स्थित पुलिया में घटित हुई।

मिली जानकारी के अनुसार दीपका थाना में पदस्थ आरक्षक भूपेंद्र कंवर कटघोरा का रहने वाला था। वह घर से ही ड्यूटी करने जाता था। बीती रात उसकी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी लगी थी। वह बाइक से कटघोरा स्थित घर से दीपका थाना जाने के लिए निकला था। रास्ते में दीपका थाना और बांकीमोगरा थाना के बीच स्थित ज्वाली पुलिया मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार आरक्षक को अपनी चपेट में ले लिया।

दुर्घटना कारित करने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। घायल आरक्षक को डायल 112 की टीम ने पहुंच कर कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

मृत घोषित करने के बाद एम्बुलेंस की सहायता से मृत आरक्षक के शव को बांकीमोगरा मर्च्यूरी पहुंचाया गया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। घटना की जानकारी विभाग में फैलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर तैर गई। वहीं परिजनों का भी रो– रो कर बुरा हाल है। वही पुलिस अपराध कायम कर दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की तलाश में है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मृत आरक्षक के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है और इसे पुलिस विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति बनाया हैं।

CRIME : पिकनिक स्पॉट में घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

CRIME : पिकनिक स्पॉट में घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार

 बलरामपुर : जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है, यहां वाड्रफनगर के खरहरा पिकनिक स्पॉट में घूमने गयी युवकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। युवती ने घटना की शिकायत पुलिस में की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक युवती अपनी बहन और 2 मुंहबोले भाईयों के साथ खरहरा पिकनिक स्पॉट पर घूमने गयी थी। इसी दौरान आरोपी ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता का अपहरण कर लिया और उसके साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि  वक्त पीड़ित युवती अपनी बहन और 2 मुंहबोले भाईयों के साथ पिकनिक स्पाट पर घूमने गई थी। दुष्कर्म के बाद युवती को 6 घंटे तक आरोपी ने अपने मालिक के घर में बंधक बनाकर रखा था। किसी तरह से बचकर युवती वहां से निकली और फिर परिजनों के साथ मिलकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस में दर्ज शिकायत के आधार पर देर रात घटना में शामिल 3 आरोपियों को वाड्रफनगर पुलिस ने पकड़ने में सफलता पायी।आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में पुलिस जुटी है।

 
ब्रेकिंग : किसानों को होली से पहले मिला बड़ा तोहफा, इतने करोड़ रूपए का हुआ भुगतान…

ब्रेकिंग : किसानों को होली से पहले मिला बड़ा तोहफा, इतने करोड़ रूपए का हुआ भुगतान…

 कवर्धा। होली त्योहार के पहले गन्ना किसानों को बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर होली के त्योहार से पहले गन्ना किसानों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने 7 मार्च 2025 को 5.22 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया।

पेराई सत्र 2024-25 के दौरान गन्ना किसानों को 315.10 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया है। अब तक कारखाने द्वारा कुल 50.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिला है। कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में लगातार यह सुनिश्चित किया जा रहा कि गन्ना किसानों को भुगतान समय पर मिले।भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा इस सत्र में कुल 2.78 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की गई, जिससे 2.59 लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन हुआ। यह सफलता क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाएगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हक और सम्मान को सर्वोपरि मानती है। हमने सुनिश्चित किया कि होली से पहले किसानों को उनका मेहनताना मिले, ताकि वे खुशी और आत्मनिर्भरता के साथ त्योहार मना सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार के इस कदम से गन्ना किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान परिवार अब होली को और हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने किसानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गन्ना किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम से मिठास घर-घर तक पहुंचती है। सरकार उनकी समृद्धि के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों को उनके परिश्रम का पूरा मूल्य मिले और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनें। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों से उनकी आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हो रही है। यह भुगतान किसानों के लिए न केवल एक आर्थिक राहत है, बल्कि होली के त्यौहार की मिठास को और बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

नक्सलियों ने जिन महिलाओं के जीवन को किया बेरंग, वही महिलाएं हर्बल गुलाल बनाकर लोगेां के जीवन में ला रही खुशहाली…

नक्सलियों ने जिन महिलाओं के जीवन को किया बेरंग, वही महिलाएं हर्बल गुलाल बनाकर लोगेां के जीवन में ला रही खुशहाली…

 रायपुर: बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित पंचायत भैरमगढ़ के शिविर में रहने वाली कई महिलाओं की जिंदगी को जहां नक्सलियों ने बेरंग कर दिया था। अपनी जान बचाने के लिए इन महिलाओं ने अपना गांव छोड़ दिया और अब हर्बल गुलाल बनाकर लोगों की जिंदगी में रंग घोल रही हैं। यह काम ये महिलाएं पिछले पांच सालों से बिना किसी परेशानी के कर रही हैं और आने वाले सालों में इसे करने की बात कह रही हैं।

बीजापुर जिले के भैरमगढ़़ में बिहान कार्यक्रम के अंतर्गत माँ दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की महिलएं पिछले पांच सालों से हर्बल गुलाल बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस बार बीजापुर के लोग इनके बनाए हर्बल रंगों और गुलाल से होली खेलेंगे। इन महिलाओं के बनाए हर्बल गुलाल की डिमांड भी काफी अधिक है। कई लोग इनको गुलाल का ऑर्डर भी दे रहे हैं।

इधर जनपद पंचायत सीईओ पुनीत राम साहू ने बताया कि महिलाओं को हर्बल गुलाल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसका फायदा उठाते ये महिलाएं पिछले पांच सालों से गुलाल बनाकर बाजार में बेचकर इसका फायदा उठा रही हैं। हर साल करीब 50 किलो से ज्यादा गुलाल बेचकर अपने परिवार का भरण भोषण कर रही हैं। इस समय इस समूह में 10 महिलाएं हैं।

अलग-अलग फूलों से तैयार हो रहा हर्बल गुलाल –

इस स्वसहायता समूह की महिलाएं होली के लिए अलग-अलग फूलों और सब्जियों से रंग तैयार कर रही हैं। ये महिलाओं पालक भाजी, लाल भाजी, टेसू के फूल, गेंदा फूलों से हर्बल गुलाल तैयार कर रहीं है। इन महिलाओं को पहले से ही प्रशासन की ओर से ट्रेनिंग दी गई है। पिछले पांच सालों में अब तक ये महिलाएं तकरीबन 150 किलो गुलाल बेच चुकी हैं.। खास बात यह है कि ये हर्बल गुलाल लोगों के चेहरे पर नुकसान नहीं पहुंचाता। यही कारण है कि लोग पहले से ही इसका ऑर्डर दे कर हर्बल गुलाल मंगवा रहे हैं।

विकास खंड परियोजना प्रबंधक रोहित सोरी ने बताया कि समूह की महिलाएं इतामपार गांव जो इंद्रावती नदी के उस पार वहां की रहने वाली है। नक्सल हिंसा के चलते इन महिलाओं ने गांव को छोड़ दिया है और इस समय भैरमगढ़ के शिविर कैँप में रह रही हैं। इन महिलाओं को जिला प्रशासन के द्वारा रहने की सुविधा दी गई है। सोरी ने बताया कि इसके अलावा ये महिलाएं अलग- अलग व्यसाय कर जीवन यापन कर रही हैं।

हर्बल गुलाल की मांग ज्यादा –

स्व सहायता समूह की अध्यक्ष फगनी कवासी और सचिव अनीता कर्मा ने बताया कि पहले हर्बल गुलाल बनाने की ट्रेनिंग जिला प्रशासन द्वारा दी गई थी। यहां बनाया गए रंग पूरी तरह से प्राकृतिक हैं। हम फूल की पंखुड़ियां, पालक भाजी, लाल भाजी,हल्दी, बेसन पलाश के फूलों से अलग-अलग रंग तैयार कर रहे हैं। हमारे बनाए हर्बल गुलाल की डिमांड भी काफी ज्यादा है। इसके चलते हम पिछले पांच सालों से यह काम कर रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि जिला पंचायत के साथ ही मार्केट में भी जगह-जगह स्टॉल लगाकर इनका गुलाल बेचा जा रहा है। इससे अच्छी आमदनी भी हो रही है।

महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ की इन महतारियों को तोहफा! जल्द खुलेगा महतारी वंदन योजना का पोर्टल, 13वीं किश्त भी हुई जारी…

महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ की इन महतारियों को तोहफा! जल्द खुलेगा महतारी वंदन योजना का पोर्टल, 13वीं किश्त भी हुई जारी…

 रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। दरअसल महिला दिवस के मौके पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने घोषणा की है कि महतारी वंदन योजना का पोर्टल जल्द ही खोला जाएगा। जिससे नए हितग्राही अपना पंजीकरण करा सकेंगे। वहीं आज योजना की 13 वीं किश्त भी जारी होगी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, यह योजना महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस योजना से महिलाओं की जरूरतें पूरी हुईं। महिलाएं सशक्त हुई और उनके चेहरे में मुस्कान आई। उन्होंने आगे कहा कि, जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलेगा जिसमें नए हितग्राही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। हमारी सरकार में किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा। इस योजना से विपक्ष को डर है इसलिए वे लगातार इस पर सवाल उठा रहे हैं।

CG  : छत्तीसगढ़ में रात और सुबह ठंड, आगामी दिनों में धूप के साथ पड़ेगी भीषण गर्मी

CG : छत्तीसगढ़ में रात और सुबह ठंड, आगामी दिनों में धूप के साथ पड़ेगी भीषण गर्मी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से प्रदेश कई शहरों में गुलाबी ठंड है। हालांकि बीते दिनों की तुलना में अब गर्मी शुरू होगी। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म जनांदगांव रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अब प्रदेश में तापमान में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। दूसरी ओर सरगुजा संभाग में बीते दिनों की तुलना में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों से आ रही नमी हवाओं की वजह से क्षेत्र में ठंड बढ़ने लगी है, लेकिन अब रात का पारा बढ़ने ठंड गायब हो जाएगी। वहीं मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य है। नमी हवाओं की वजह से आउटर, रात और सुबह के समय ठंडी लग रही है।

आज शनिवार को नमी की मात्रा 31 प्रतिशत बताया जा रहा है। इसके वजह से प्रदेश में गुलाबी ठंड है। हालांकि अब दिन और रात का पारा बढ़ने से ठंड गायब हो जाएगी, फिर गर्मी का दौर शुरू होगा। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। वहीं अधिकतम तापमान दो से चार बढ़ने की संभावना है। बीते दिनों की तुलना में दिन का पारा तीन डिग्री तक बढ़ गया है। आगामी दिनों में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। वहीं आज राजधानी में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। यहां सर्वाधिक दिन का पारा 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

जमीन से निकली 100 फीट ऊंची पानी की धार, अनोखा नजारा देखने उमड़ी लोगों की भीड़, आप बी देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

जमीन से निकली 100 फीट ऊंची पानी की धार, अनोखा नजारा देखने उमड़ी लोगों की भीड़, आप बी देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

 सक्ती : जमीन से निकला 100 फीट पानी की ऊंची धार, बिना मोटर फिट किए हैंडपंप से 100 फीट ऊंची बह रही पानी की धार, नजारा देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, यह अनोखा दृश्य किसी अजूबे से कम नहीं देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान।

गौर से देखिए इन तस्वीरों को यह तस्वीर किसी अजूबे से कम नहीं ऐसा दृश्य अपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा मगर यह फिल्म में दिखाए जाने वाली वीडियो नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के नवीन जिला सक्ति की तात्कालिक घटना है,, जहां जमीन से 100 फीट ऊंची पानी की फव्वारे निकल रही है, जिसे देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कही हैंडपंप के अंदर मोटर तो फिट नहीं किया गया है, मगर ऐसा कुछ नहीं है ना तो हैंड पंप में मोटर फिट किया गया है और ना ही प्रेशर बनाने के लिए किसी अन्य प्रकार के मशीनों का उपयोग किया गया है, यहां बिना किसी मशीन के जमीन से इतना प्रेशर से पानी निकल रहा है जिसकी ऊंचाई लगभग 100 फीट ऊंची बताई जा रही है, जहां यह नजारा किसी अजूबे से कम नहीं लग रहा है जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगातार उमड़ती जा रही है।

मामला कहीं और का नहीं बल्कि सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लाक अंतर्गत एक छोटे से गांव केकराभाट का बताया जा रहा है जहां ट्यूबवेल से 100 फीट ऊपर बह रही है पानी की फव्वारे जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बहनों और बेटियों को दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बहनों और बेटियों को दी शुभकामनाएँ

 रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और नेतृत्व में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने महतारी वंदन योजना जैसी ऐतिहासिक पहल की है, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य की लगभग 70 लाख माताओं और बहनों को प्रतिवर्ष ₹12,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपने परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोज़गार को आगे बढ़ा सकें। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए बजट 2025-26 में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिनमें कामकाजी महिलाओं को बेहतर आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में 7 वर्किंग वूमेन हॉस्टल हेतु 79 करोड़ का प्रावधान है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जा रहा है। इन समूहों की महिलाएँ आज कृषि, उद्यमिता, कुटीर उद्योग और सहकारिता क्षेत्र में क्रांति ला रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर राज्य और देश की प्रगति में भागीदार बन सकें। मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपील की कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समानता, सम्मान और सुरक्षा का वातावरण बनाया जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। उन्होंने प्रदेश की उन्नति के लिए और सशक्त नारी, सशक्त समाज के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी को मिलकर अपने हिस्से का बहुमूल्य योगदान देने की अपील की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल…

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज (08 मार्च) को कुनकुरी के सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री साय सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह बंधन में बंधने वाले 365 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में आयोजित इस वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मुख्यमंत्री आयुष्मान और सिकल सेल कार्ड, टी.बी. मरीजों को फूड बॉस्केट, तथा निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।यह शिविर जिला प्रशासन, जशपुर द्वारा एम्स रायपुर के सहयोग से सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान एम्स रायपुर एवं अन्य उच्च संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का चिन्हांकन कर उपचार करेंगे, साथ ही निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएंगी।गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रायपुर रेफर कर विशेष इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

इस चिकित्सा शिविर में एम्स रायपुर के मेडिसिन, सर्जरी, कैंसर, न्यूरोलॉजी, नाक-कान-गला, नेत्र, अस्थि, गुर्दा, चर्म, स्त्री रोग और मनोरोग विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करेंगे। मरीजों की सुविधा के लिए पंजीयन काउंटर, जनरल ओपीडी काउंटर, लैबोरेटरी काउंटर, और सभी विशेषज्ञ विभागों के पृथक-पृथक काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 365 जोड़ों का विवाह –

सलियाटोली मिनी स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 365 हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वर-वधू को अपना आशीर्वाद देंगे। उल्लखेनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं के विवाह में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 50 हजार रुपये तक की राशि व्यय करने का प्रावधान है।

CG – मामा-भांजा ने रची साजिश : इस खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, फिर जो हुआ…..

CG – मामा-भांजा ने रची साजिश : इस खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, फिर जो हुआ…..

 डोंगरगढ़। जिले में दो नौकरों ने मालिक को सबक सिखाने के लिए लूट की झूठी कहानी रची। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लाखों रुपए से भरे बैग को भी बरामद किया है।

दरअसल, राजनांदगांव निवासी व्यापारी स्पनील गुप्ता के दो वर्कर धनराज सिन्हा और उसका नाबालिग भांजा 5 मार्च को डोंगरगढ़ से कारोबार का पैसा लेकर लौट रहे थे। आरोपियों ने ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे दोनों 5 मार्च को डोंगरगढ़ से कारोबार का पैसा लेकर लौट रहे थे। इस दौरान प्रज्ञागिरी हनुमान मंदिर के पास चार अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर मारपीट की, चाकू दिखाकर धमकाया फिर 1.01 लाख रुपये और एक मोबाइल को लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उनके बयान मेल नहीं खा रहे थे। बार-बार सवाल पूछने पर वे गोलमोल जवाब देने लगे, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने झूठी लूट रचना कबूल कर लिया।

बताया जा रहा है कि 4 मार्च को स्पनील गुप्ता के बड़े भाई अंकित गुप्ता ने धनराज को किसी काम को लेकर डांट दिया था। इससे नाराज होकर धनराज और उसके भांजे ने लूट की झूठी साजिश रची। 5 मार्च की रात वे खुद ही गाड़ी रोककर उसका शीशा तोड़ दिए, फिर पैसों से भरा बैग और मोबाइल डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी हनुमान मंदिर पहाड़ी में छुपा दिए। इसके बाद राजनांदगांव जाकर मालिक से झूठी लूट की कहानी सुना दी। पुलिस ने जब उनके बताए स्थान पर तलाशी ली तो छिपाया गया। आरोपी धनराज सिन्हा (22) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जबकि नाबालिग को बाल न्यायालय भेज दिया गया।

CG – PDS के नाम पर बड़ी गड़बड़ी : इस जिले में मुर्दे खा रहे हैं सरकारी राशन? मृतकों के नाम पर बट रहा राशन, जाने पूरा मामला…..

CG – PDS के नाम पर बड़ी गड़बड़ी : इस जिले में मुर्दे खा रहे हैं सरकारी राशन? मृतकों के नाम पर बट रहा राशन, जाने पूरा मामला…..

 सरगुजा। जिले से चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल यहां मृत लोगों के नाम पर भी राशन उठाया जा रहा है। यह मामला तब सामने आया जब जांच में पाया गया कि कई ऐसे लोग, जिनका निधन हो चुका है, उनके नाम अब भी राशन कार्ड में दर्ज हैं और उनके नाम पर हर महीने राशन लिया जा रहा है।

सरगुजा जिले में करीब 14 प्रतिशत राशन कार्ड धारक ऐसे हैं, जिन्होंने अपना केवाईसी अपडेट नहीं कराया है। केवाईसी अपडेट न होने के कारण मृतकों के नाम राशन कार्ड में सालों तक दर्ज रहते हैं, जिससे विभाग को इस बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाती। हालांकि, खाद्य विभाग इस समस्या के समाधान के लिए पिछले छह महीनों से गांव के सरपंचों और सचिवों से मृतकों के प्रमाण पत्र लेने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। इस आधार पर बीते तीन वर्षों में करीब 28,000 मृत लोगों के नाम राशन कार्ड से हटा दिए गए हैं।

खाद्य विभाग के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में 28,000 मृतकों के नाम राशन कार्ड से हटा दिए गए हैं। लेकिन योजना एवं सांख्यिकी विभाग के अनुसार, इसी अवधि में 32,278 लोगों की मृत्यु पंजीकृत हुई है। इसका मतलब यह है कि अब भी लगभग 4,000 मृतकों के नाम राशन कार्ड में दर्ज हैं और उनके नाम पर हर महीने राशन उठाया जा रहा है। यह न केवल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में व्याप्त गड़बड़ी को उजागर करता है, बल्कि शासन को भी आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा रहा है

सरकार पीडीएस प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वर्तमान में खाद्य विभाग 86 प्रतिशत केवाईसी अपडेट कर चुका है और शेष 14 प्रतिशत को अपडेट करने के लिए पंचायतों से मृतकों का सत्यापन करवा रहा है।

बड़ी खुशखबरी : छत्तीसगढ़ से होकर चलेगी ये होली स्पेशल ट्रेन, आपके सफर को करेंगी आसान, देखें पूरा शेड्यूल….

बड़ी खुशखबरी : छत्तीसगढ़ से होकर चलेगी ये होली स्पेशल ट्रेन, आपके सफर को करेंगी आसान, देखें पूरा शेड्यूल….

 रायपुर। अगर आप भी होली पर ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो आपको ये खबर बहुत काम की है। होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेनें गोंदिया से छपरा एवं पटना, दुर्ग से निजामुद्दीन और मदार जंक्शन (अजमेर) के बीच चलाई जाएंगी।

गोंदिया से छपरा एवं पटना के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें

गाड़ी संख्या 08863/08864 – गोंदिया-छपरा-गोंदिया (12 और 13 मार्च 2025)
गाड़ी संख्या 08895/08896 – गोंदिया-छपरा-गोंदिया (11 और 12 मार्च 2025)
गाड़ी संख्या 08897/08898 – गोंदिया-पटना-गोंदिया (11, 12, 13, और 14 मार्च 2025)

दुर्ग से दिल्ली (निजामुद्दीन) के लिए स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 08760/08761 – दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग (9, 10, 12, और 13 मार्च 2025)
दुर्ग से अजमेर के लिए स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 08765/08766 – दुर्ग-मदार जंक्शन (अजमेर)-दुर्ग (9 और 10 मार्च 2025)

इन स्टेशनों से गुजरेगी ये ट्रेनें

गोंदिया से छपरा/पटना जाने वाली ट्रेनें राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया से होते हुए जाएंगी।
दुर्ग-निजामुद्दीन स्पेशल रायपुर, बिलासपुर, कटनी, सागर, झांसी, आगरा और मथुरा से होते हुए निजामुद्दीन पहुंचेगी।
दुर्ग-अजमेर स्पेशल सवाई माधोपुर, जयपुर, किशनगढ़ होते हुए मदार जंक्शन पहुंचेगी।

CG : आज अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन जारी होगी ‘महतारी वंदन योजना’ की 13वीं किस्त

CG : आज अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन जारी होगी ‘महतारी वंदन योजना’ की 13वीं किस्त

 रायपुर :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 मार्च से 8 मार्च तक महिला मड़ई में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘महतारी वंदन योजना’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर 13वीं किस्त का भुगतान करेंगे।

महिला मड़ई की आयोजन का थीम “सशक्त महिला, समृद्ध महिला” रखा गया है। इस मेले में पूरे प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। समूहों को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि वे अपने उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकें। इसके अलावा, 8 मार्च को साइंस कॉलेज ग्राउंड में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘महतारी वंदन योजना’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर 13वीं किस्त का भुगतान करेंगे।

CG : जय व्यापार पैनल को भारी बढ़त अब तक कुल 75 व्यापारी संगठनो ने दिया पूर्ण समर्थन

CG : जय व्यापार पैनल को भारी बढ़त अब तक कुल 75 व्यापारी संगठनो ने दिया पूर्ण समर्थन

 रायपुर : जय व्यापार पैनल से जितेन्द्र दोशी , विक्रम सिंहदेव एवं परमानन्द जैन ने बताया कि व्यापारिक हितों की रक्षा और सशक्त व्यापारिक माहौल बनाने के लिए जय व्यापार पैनल को लगातार अपार समर्थन मिल रहा है। आज 11 और व्यापारी संघों ने जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन व्यक्त किया, जिससे अब तक कुल 75 संगठनों ने इस पैनल पर भरोसा जताया है। व्यापारी संगठनों ने जय व्यापार पैनल की पारदर्शी कार्यशैली, व्यापारिक समस्याओं के समाधान और व्यापारियों के हित में किए गए सकारात्मक प्रयासों की सराहना की है। पैनल के नेतृत्व में व्यापारियों को उचित सम्मान, सहयोग और सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, जिससे समूचे व्यापारिक समुदाय में विश्वास का माहौल बना है।

जय व्यापार पैनल के पदाधिकारियों ने इस ऐतिहासिक समर्थन के लिए सभी व्यापारी संगठनों का आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि पैनल हमेशा व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा। व्यापारिक विकास, समस्या समाधान और नए अवसरों के सृजन की दिशा में यह पैनल निरंतर कार्यरत रहेगा। जय व्यापार पैनल को निम्नाकिंत व्यापारिक संगठनों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया हैः-

1. छत्तीसगढ़ फ्लाई ऐश ब्रिक्स मैन्युफैक्चर्स एसोसियेशन।
2. रायपुर क्रेशर संचालक एसोसियेशन ।
3. श्री शीतला चौक व्यापारी संघ।
4. टॉयज एण्ड गिफ्ट एसोसियेशन।
5 .रायपुर फायनेंस एडवाइर एसोसियेशन।
6. छत्तीसगढ़ वायर इंडस्ट्रीज एसोसियेशन।
7. अमानाका व्यापारी संघ।
8. श्री बालाजी थोक फल व्यापारी संघ।
9. छत्तीसगढ़ पान व्यापारी संघ।
10. रायपुर कोल्ड स्टोरेज एसोसियेशन।
11. छत्तीसगढ़ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसियेशन।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

  • चोटिया से चिरमिरी फोरलेन, मेजर ध्यानचंद चौक से बालको रिंग रोड फोर लेन, कटघोरा से दीपका फोरलेन सड़कों की मिली स्वीकृति
  • चार अंडरब्रिज, बरसाती नालों, पुल पुलियों, गौरव पथ का होगा निर्माण

7 मार्च 2025 रायपुर:- कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना, गौरव पथ, अंडरब्रिज, बायपास सड़क, नालों के साथ–साथ कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए बजट में स्वीकृति मिली है। प्रदेश की विष्णुदेव की सरकार में बीते सवा साल में कोरबा शहर के साथ–साथ जिले के सभी उपनगरीय व अन्य ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य को रफ़्तार मिली है।

3 मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा जारी किए गए राज्य के बजट में कोरबा जिले  में मुख्य तौर पर गोपालपुर से कटघोरा फोरलेन सड़क, कटघोरा से दीपका फोरलेन सड़क, गोपालपुर से कटघोरा तक मार्ग मजबूती करण कार्य, चोटिया से चिरमिरी तक फोरलेन सड़क, ध्यानचंद चौक कोरबा से बजरंग चौक तक 2 लेन. सड़क निर्माण, बजरंग चौक से परसाभाठा चौक बालको रिंग रोड, कोरबा 4 लेन निर्माण कार्य, रेल्वे स्टेशन कोरबा से गौमाता चौक तक बायपास मार्ग का निर्माण, एसपी ऑफिस से रजगामार बीटी रोड निर्माण कार्य, नॉनबिर्रा रामपुर बेहरचवा 27 किलोमीटर का उन्नयन के कार्य की स्वीकृति मिली है।-

इन स्थानों पर अंडरब्रिज की स्वीकृति
बजट में जिले के कई मार्गो पर रेल्वे क्रासिंग में अंडर ब्रिज के निर्माण की स्वीकृति मिली है। गौरतलब है की शहर के संजय नगर रेल्वे क्रासिंग पर अंडरब्रिज का निर्माण अब प्रारम्भ हो चुका है। कोरबा–गेवरा रेल लाइन के बालपुर रेल्वे क्रासिंग पर आरयूबी का निर्माण, कोरबा–गेवरा रेल लाइन के मड़वारानी रेल्वे क्रासिंग पर आरयूबी का निर्माण, कोरबा–गेवरा रेल लाइन के पताडी पर आरयूबी के निर्माण की स्वीकृति मिली है।

शहर के इन बड़े नालों की मिली स्वीकृति
शहर के चार प्रमुख नालों के निर्माण के लिए नगरीय निकाय अधोसंरचना विकास के तहत स्वीकृति मिली है। इसमें पोड़ीबहार चर्च से हनुमान मंदिर तक आरसीसी नाला 2 करोड़, वार्ड क्रमांक 30 दादर रोड कलवर्ट से मानिकपुर मुक्तिधाम तक कलवर्ट व नाला निर्माण 2 करोड़, मेनन शॉप से जिला अस्पताल के सामने आरसीसी नाला 2 करोड़, दर्री जोन पीएमवाय साइट से लाटा तालाब आरसीसी नाला निर्माण 2 करोड़ की स्वीकृति मिली है।

इन पुल–पुलियों के निर्माण की मिली स्वीकृति
कोरबा–रानीरोड–सर्वमंगला मंदिर के मध्य हसदेव नदी पर रपटा कम लो लेवल पुल व पहुंच मार्ग का निर्माण, बालको उरगा रिंगरोड पर ढेगूरनाला पर उच्च स्तरीय पुल व पहुंच मार्ग का निर्माण, बेलाकछर से रोगबहरी मार्ग पर सारबहरा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, बड़गाँव नवापारा मार्ग पर चोरनई नदी में उच्च स्तरीय पुल समेत कुल 17 पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है।

कोरबा शहर में बनेगा 2.8 किलोमीटर लम्बा गौरव पथ का निर्माण
कोरबा शहर में 2.8 किलोमीटर लम्बा गौरव पथ के निर्माण की स्वीकृति मिली है। सीएसईबी चौक से जैन चौक–तानसेन चौक से कोसाबाड़ी चौक तक गौरव पथ का निर्माण होगा। वीआईपी मार्ग पर वाहनों के दबाव को देखते हुए इस मार्ग का कायाकल्प किया जायगा।

बांकीमोंगरा के जल आवर्धन के लिए 8.20 करोड़ की मिली स्वीकृति
कोरबा जिला के दूसरे सबसे बड़े नगरीय निकाय बांकीमोंगरा नगर पालिका में पेयजल की समस्या लंबे समय से है। बांकीमोंगरा के जल आवर्धन के लिए 8.20 करोड़ की स्वीकृति मिली है।

इन शासकीय दफ़्तरो का होगा कायाकल्प
रजगामार चौकी, दर्री सीएसपी कार्यलय का उन्नयन, राजपत्रित ट्रांजिट ओर अराजपत्रित ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण, कोरबा तहसील को मॉडल तहसील भवन का निर्माण होगा।

उद्योग मंत्री का प्रयास रंग लाया, शहर से लेकर गांव की रफ़्तार होगी तेज
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा बजट में स्वीकृति के लिए सभी विभाग नगर निगम, पीडब्लूडी, सेतु निगम, जल संसाधन विभाग के अलग अलग विकास कार्यों का प्रस्ताव राज्य शासन को दिया गया था। मंत्री श्री देवांगन के प्रयासों से कार्यों को बजट में स्वीकृति मिली है। मंत्री श्री देवांगन के प्रयासों से कोरबा शहर में बीते एक साल में 400 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति मिली थी, जिसके बहुत से कार्य पूर्ण हो चुके है, कुछ निर्माणाधीन है, कुछ कार्य टेंडर प्रक्रिया में है।

CG : लाल आतंक का रास्ता छोड़ 16 माओवादियों ने किया सरेंडर

CG : लाल आतंक का रास्ता छोड़ 16 माओवादियों ने किया सरेंडर

 सुकमा :- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा और नारायणपुर में 16 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, बता दें नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ क्षेत्र में सक्रिय 11 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. समर्पण करने वालों में दो बड़े कैडर के DVCM रैंक के हैं. जिन पर कई हमलों में शामिल होने का आरोप था.

पुलिस के मुताबिक, ये सभी माओवादी प्रशासन की पुनर्वास नीति और बढ़ते दबाव के कारण मुख्यधारा में लौटने के लिए तैयार हुए. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने हिंसा छोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा जताई.

वहीं सुकमा जिले से नक्सल संगठन में सक्रिय 01 महिला सहित 05 नक्सलियों ने सरेंडर किया. इन नक्सलियों में 02 पुरूष शामिल है. जिनपर शासन द्वारा पद अनुरूप 02-02 लाख कुल 04 लाख रूपये ईनाम घोषित था.

CG : सांसद बृजमोहन ने जन औषधि केंद्र का किया अवलोकन, बोले- गरीबों को सस्ती दवाएं और युवाओं को मिलेगा रोजगार

CG : सांसद बृजमोहन ने जन औषधि केंद्र का किया अवलोकन, बोले- गरीबों को सस्ती दवाएं और युवाओं को मिलेगा रोजगार

 रायपुर : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को जन औषधि दिवस के अवसर पर कालीबाड़ी चौक में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया और इसका अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना के अनुरूप यह जन औषधि केंद्र खोला गया है, जहां बाजार से 80 से 90 प्रतिशत कम दामों पर दवाएं उपलब्ध होंगी। इससे आम जनता, विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद लोग, जो महंगी दवाइयों के कारण उचित इलाज नहीं करा पाते थे, उन्हें सीधा लाभ मिलेगा।

सांसद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी के सभी 70 वार्डों में 70 और पूरे रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 200 जन औषधि केंद्र खोलने की योजना है, जिससे न केवल गरीबों को सस्ती दरों पर दवाएं मिलेंगी बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस योजना को शीघ्रता से लागू करने के निर्देश दिए।

सांसद अग्रवाल ने यह भी घोषणा की कि जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर स्थित जन औषधि केंद्र को मुख्य मार्ग की ओर स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि मरीजों को अधिक सुविधा मिल सके। इसके लिए उन्होंने सांसद निधि से ₹5 लाख देने की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के मैनेजर अनीस वोडिटेलवर, निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, पार्षद अमर गिदवानी, पार्षद अंबर अग्रवाल, पार्षद रवि सोनकर सहित विभागीय अधिकारी, मेडिकल स्टॉफ और सैकड़ों स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

जन औषधि केंद्रों के विस्तार की इस पहल से रायपुर लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं किफायती बनाया जाएगा, जिससे प्रदेश के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

ब्रेकिंग : सरकारी अफसरों की छुट्टियां हुई निरस्त, बिना अनुमति के नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय, सामने आई ये बड़ी वजह..!

ब्रेकिंग : सरकारी अफसरों की छुट्टियां हुई निरस्त, बिना अनुमति के नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय, सामने आई ये बड़ी वजह..!

 बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में जिला कलेक्टर अवनीश कुमार शरण और एसपी रजनेश सिंह ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आयोजन की सभी तैयारियों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

प्रधानमंत्री के प्रवास को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं, जिससे तैयारियों में कोई कमी न रह जाए। कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए हैं कि पीएम मोदी के दौरे से पहले कोई भी अधिकारी अवकाश पर नहीं रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने 30 मार्च को बिलासपुर के बिल्हा के मोहभट्ठा क्षेत्र में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही, वे विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी सीधा संवाद करेंगे।

पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सभा में करीब दो लाख लोग शामिल होंगे, जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां प्रधानमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए दिन-रात जुटी हुई हैं, ताकि किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो।

CG – बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कार का तोड़ा शीशा, दिनदहाड़े लाखों रुपए लेकर हुए फरार…..

CG – बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कार का तोड़ा शीशा, दिनदहाड़े लाखों रुपए लेकर हुए फरार…..

 कोरबा। जिले से हर दिन छोटी-बड़ी आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। कभी हत्या, कभी चोरी तो कभी अन्य अपराधों के चलते शहर के लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला उठाईगिरी का सामने आया है। जहां बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर 1.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

यह पूरा मामला मानिकपुर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, तुलसी नगर निवासी पीडीएस ट्रांसपोर्टर शैलेंद्र शर्मा बुधवार को टीपी नगर स्थित आईडीबीआई बैंक से 2 लाख रुपये निकाला था। निहारिका स्थित परिसर में उसने एक व्यवसायी को 50,000 रुपये दिए, जबकि 1.5 लाख रुपये अपनी कार की ग्लव बॉक्स में रखा हुआ था। वहीं आज जैसे ही वह मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी मुख्य मार्ग पर पहुंचा, तभी बाइक सवार दो नकाबपोश युवक आए और पीडीएस ट्रांसपोर्टर के कार का शीशा दिया उसके बाद आरोपी डेढ़ लाख रुपये नगदी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन, मानिकपुर और सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

नेशनल लोक अदालत कल: आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए होगा मामलों का निपटारा

नेशनल लोक अदालत कल: आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए होगा मामलों का निपटारा

 रायपुर।  आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए मामलों का निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के तत्वावधान में शनिवार 8 मार्च 2025 को देशव्यापी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों एवं व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत आयोजित किए जाएंगे। यह कैलेण्डर वर्ष 2025 की पहली नेशनल लोक अदालत होगी।

लोक अदालत के दिन जिला न्यायालय एवं तालुका न्यायालय (व्यवहार न्यायालय) में लंबित शमनीय अपराध के प्रकरण मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण, 138 एनआई एक्ट, के अंतर्गत चेक बाउंस का प्रकरण धारा 125 दण्ड प्रक्रिया संहिता तथा मेट्रोमोनियल डिस्प्युट के अलावा जल कर, संपत्ति कर, राजस्व संबंधी प्रकरण ट्रैफिक चालान, भाड़ा नियंत्रण आबकारी से संबंधित प्रकरण एवं बैंक विद्युत संबंधी प्री-लिटिगेशन प्रकरण, राजस्व न्यायालय खंडपीठ में खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे, वारिसों के मध्य बटवारे का निराकरण किया जाएगा। न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में नेशनल लोक अदालत एक प्रभावशाली कदम है।

नेशनल लोक अदालत के लिए खण्डपीठों का गठन कर विभिन्न प्रकरणों तथा प्री.लिटिगेशन का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों धारा. 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण, निष्पादन प्रकरण, विद्युत संबंधी मामलों तथा पारिवारिक विवाद के मामलों का निराकरण किया जाता हैं। इसके अतिरिक्त राजस्व, बैंक, विद्युत विभाग दूरसंचार विभाग, नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत में वसूली संबंधी लंबित प्रकरण प्री.लिटिगेशन प्रकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत किए जाएंगे। जो विधिवत पंजीयन उपरांत संबंधित पक्षकारों के प्रकरण लोक अदालत खण्ड पीठ में निराकृत किए जाएंगे।

इस तरह पक्षकार अपने न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से करा सकते हैं। इसके अलावा लोक अदालत में दूरसंचार विभाग, नगर निगम, नगर पालिका परिषद् में वसूली संबंधी लंबित प्रकरण प्री-लिटिगेशन प्रकरण, याददाश्त के आधार पर बंटवारा, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, कब्जे के आधार पर बंटवारा, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस-2023) के अंतर्गत कार्यवाही के मामले, रेन्ट कंट्रोल एक्ट, सूखाधिकार से संबंधित मामलों के साथ-साथ विक्रय पत्र, दानपत्र और वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले तथा अन्य प्रकृति के सभी मामले सम्मिलित और चिन्हांकित कर आपसी राजीनामा के आधार पर नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किया जावेगा।

कांकेर में नक्सल-स्मारक पर चला बुलडोजर, नक्सलियों के गढ़ में घुसकर जवानों ने कई फीट ऊंचे स्मारक को किया ध्वस्त

कांकेर में नक्सल-स्मारक पर चला बुलडोजर, नक्सलियों के गढ़ में घुसकर जवानों ने कई फीट ऊंचे स्मारक को किया ध्वस्त

 बीजापुर। बस्तर से नक्सलवाद का ख़ात्मा करने के लिए लगातार जवानों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सफलता भी मिल रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके पुजारी कांकेर में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के मनोबल को तोड़ दिया है। जवानों ने नक्सलियों के ठिकानों पर धावा बोलकर उनके कई फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया। इस बार जवान परंपरागत हथियारों के बजाय जेसीबी जैसी भारी मशीनरी लेकर पहुंचे थे, जिससे नक्सलियों की संरचनाओं को पूरी तरह नष्ट किया जा सके।

हाल ही में सुरक्षा बलों ने पुजारी कांकेर में फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (FOB) कैंप स्थापित किया है। यह इलाका तेलंगाना से सटा हुआ है और इंटरस्टेट रेड कॉरिडोर के रूप में कुख्यात है। कुछ दिनों पहले इसी क्षेत्र में बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें 12 हार्डकोर नक्सली मारे गए थे।
इस ऑपरेशन में जवानों ने नक्सलियों के स्मारकों को गिराकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार और सुरक्षा बल अब किसी भी कीमत पर नक्सल गतिविधियों को सहन नहीं करेंगे। नक्सली स्मारक उनके गुटों के लिए प्रेरणा का केंद्र होते हैं, जिन्हें नष्ट कर उनका मनोबल कमजोर किया गया है।

शराब के नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा प्रधान पाठक, शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

शराब के नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा प्रधान पाठक, शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

 सक्ती।सक्ती जिला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार, मामला जैजैपुर विकासखंड के रायपुरा प्राथमिक शाला का है। दरअसल, यहां पदस्थ प्रधान पाठक गुरुवार को शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। जिसकी जानकारी शिक्षा विभाग को लगते ही मामले की जांच की। जिसके बाद प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब प्रधान पाठक नशे के कारण निलंबित हुए हैं। इससे पहले भी वह इसी वजह से निलंबित हो चुके थे, लेकिन लगता है कि उन्होंने अपनी आदतों में सुधार नहीं किया। शराब के नशे में किसी शिक्षक का स्कूल में पहुंचना शिक्षा के क्षेत्र में गंभीर सवाल उठाता है।