BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Modi CG Visit : इस तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए उनके दौरे की खास वजह…

Modi CG Visit : इस तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए उनके दौरे की खास वजह…

 रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे बिलासपुर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पीएम के दौरे की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बैठक ली।

बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप के अलावा धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह, बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला और एसपी रजनीश सिंह मौजूद थे।

CG : शराब पीकर स्कूल आने और बच्चों को बेरहमी से पीटने वाले शिक्षक पर एक्शन, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित

CG : शराब पीकर स्कूल आने और बच्चों को बेरहमी से पीटने वाले शिक्षक पर एक्शन, जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित

 सरगुजा: जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम गुमगरा खुर्द बरती पारा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी शैलेंद्र सिंह पोर्ते जो शराब का सेवन कर स्कूल आते थे एवं बच्चों के साथ अमानवीय तरीके से मारने पीटने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित किया है।24 फरवरी को गुमगरा खुर्द बरती पारा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी शैलेंद्र सिंह पोर्ते शराब सेवन कर स्कूल पहुंचे थे।ग्रामीणों की शिकायत पर संकुल समन्वयक विनोद गुप्ता जांच हेतु स्कूल पहुंचे और जांच के दौरान शिक्षक शराब के नशे में धुत पाए गए। और शिक्षक द्वारा अमानवीय तरीके से बच्चों से मारने पीटने की बातें भी सामने आई जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़ सेवा सिविल आचरण नियम 1965 के उल्लंघन का दोषी पाते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल निलंबित किया गया निलंबन अवधि में मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय उदयपुर नियत किया गया है। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वहन भत्ते की पात्रता होगी।

 
BREAKING : IAS अधिकारियों का तबादला, इन जिलों के बदले गए कलेक्टर, विश्वदीप रायपुर नगर निगम आयुक्त, देखें आदेश

BREAKING : IAS अधिकारियों का तबादला, इन जिलों के बदले गए कलेक्टर, विश्वदीप रायपुर नगर निगम आयुक्त, देखें आदेश

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय चुनाव संपन्न होने के बाद लगाए गए आचार संहिता को समाप्त कर दिया गया है, आचार संहिता समाप्त होते ही तबादले का सिलसिला भी जारी है। इसी कड़ी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार दो कलेक्टरों को नियुक्ति दी गई है।

दुर्ग कलेक्टर रही ऋचा प्रकाश और धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया गया है। उनकी जगह पर नए कलेक्टरों की नियुक्ती की गई है।

देखें आदेश

CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, वाहन चालक फरार

CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, वाहन चालक फरार

 बिलासपुर : जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात मस्तूरी-पेंड्रीडीह बाइपास पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा धुमा और सिलपहरी के बीच हुआ, जब ट्रेलर के ड्राइवर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक का सिर ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के पास मिले मोबाइल के जरिए उसकी पहचान बिल्हा क्षेत्र के ग्राम बिटकुली निवासी के रूप में की गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मरच्यूरी भेज दिया है, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मुआवजे में हुआ खेला : विधानसभा में मंत्री टंकराम वर्मा ने की बड़ी घोषणा, सर्पदंश से हुई मौतों के मुआवजे की होगी जांच…..

मुआवजे में हुआ खेला : विधानसभा में मंत्री टंकराम वर्मा ने की बड़ी घोषणा, सर्पदंश से हुई मौतों के मुआवजे की होगी जांच…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। बजट सत्र के सातवें दिन राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। इस घोषणा के तहत बिलासपुर और जशपुर में सर्पदंश से हुई मौतों के मुआवजे की जांच की जाएगी। सर्पदंश से होने वाली मौतों पर मुआवजे के नाम पर अधिकारियों ने करोड़ों रुपए के घोटाले को अंजाम दिया। सदन में भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा लगाए गए आरोप पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जांच की घोषणा की।

विधायक सुशांत शुक्ला ने विभाग की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर कहा कि सर्पलोक कहे जाने वाले जशपुर में 96 लोगों की सर्पदंश से मौत हुई, जबकि बिलासपुर में 431 लोगों की मौत हो जाती है, जो संभव नहीं। मुआवजे में करोड़ों की गड़बड़ी हुई है, फर्जीवाड़ा किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने आसंदी से कहा कि सांप फर्जी था कि आदमी फर्जी था। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पहली बार ये जानकारी में आया है। ऐसा है तो विधायक जानकारी दें, इसकी जांच कराई जाएगी।

सुशांत शुक्ला ने कहा कि पहले जांच हुई है क्या? जबकि पहले भी शिकायत हुई है। राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों का घोटाला हुआ है। इसकी सचिव स्तर के अधिकारी से जांच करायेंगे क्या?

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुझे शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच और कार्रवाई दोनों होगी। इसके साथ मंत्री टंकराम वर्मा की सदन में घोषणा कि बिलासपुर में सर्पदंश से 431 मौत की जांच कराई जाएगी।

Train Cancelled : रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, होली में 9 दिनों के लिए नहीं चलेगी यात्री ट्रेन, यात्रा करने से पहले जरूर पढ़े ये खबर…..

Train Cancelled : रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, होली में 9 दिनों के लिए नहीं चलेगी यात्री ट्रेन, यात्रा करने से पहले जरूर पढ़े ये खबर…..

 जगदलपुर। बस्तर में यात्री ट्रेनों का संचालन 9 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। जगदलपुर से किरंदुल रेलखंड पर ट्रैक दोहरीकरण और सुरक्षा कार्यों के कारण 7 मार्च से 16 मार्च तक यात्री सेवाएं बाधित रहेंगी।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर और नाइट एक्सप्रेस का संचालन केवल दंतेवाड़ा से विशाखापट्टनम के बीच ही किया जाएगा। दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच इन ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। किरंदुल और बचेली स्टेशन यार्ड के रिमॉडलिंग और सिग्नल सिस्टम अपग्रेडेशन के लिए यह निर्णय लिया गया है। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों में इस निर्णय को लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है। होली के त्यौहार के दौरान जब प्रवासी मजदूर और अन्य यात्री अपने घर जाना चाहते हैं, तब इस तरह की असुविधा से वे प्रभावित होंगे।

ब्रेकिंग : राज्य प्रशासनिक सेवा से पदोन्नत हुए IAS अधिकारियों को बैच हुआ अलॉट, देखें लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : राज्य प्रशासनिक सेवा से पदोन्नत हुए IAS अधिकारियों को बैच हुआ अलॉट, देखें लिस्ट…!!

 रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत हुए अधिकारियों को उनके बैच का आवंटन कर दिया गया है। केंद्र सरकार के आदेशानुसार 2021 से 2023 की चयन सूची में शामिल अधिकारियों की वरिष्ठता और बैच निर्धारण किया गया है। इस संबंध में जारी किये गए आदेश के अनुसार कुल 10 अधिकारी हीना अनिमेष नेताम, अश्विनी देवांगन, डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, आशुतोष पांडे, अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार, गजेन्द्र सिंह ठाकुर और तनुजा सलाम का नाम शामिल है।

जारी आदेश के अनुसार-

2021 चयन सूची में हीना अनिमेष नेताम को 2016 बैच और अश्विनी देवांगन को 2018 बैच मिला।
2022 चयन सूची में डॉ. रेणुका श्रीवास्तव और आशुतोष पांडे को 2019 बैच में स्थान दिया गया।
2023 चयन सूची में अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार, गजेन्द्र सिंह ठाकुर और तनुजा सलाम को 2019 बैच में शामिल किया गया।

इस बैच आवंटन के लिए IAS (वरिष्ठता विनियमन) नियम, 1987 के तहत वेटेज फॉर्मूला लागू किया गया है, जिससे अधिकारियों को उनके तत्काल वरिष्ठों के अनुसार उचित स्थान दिया गया है।

छग विस का बजट सत्र : सदन में उठा भारतमाला प्रोजेक्ट का मुद्दा, उठे राजस्व और आपदा प्रबंधन से जुड़े सवाल

छग विस का बजट सत्र : सदन में उठा भारतमाला प्रोजेक्ट का मुद्दा, उठे राजस्व और आपदा प्रबंधन से जुड़े सवाल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र के 7 वें दिन की कार्यवाही 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू हुई. जिसमें आज राजस्व और आपदा प्रबंधन से जुड़े सवाल उठाए गए। लेकिन इस दौरान सदन में एक और अहम मुद्दा उठ खड़ा हुआ—भारतमाला प्रोजेक्ट।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि उन्हें आज सुबह 10:30 बजे इस प्रोजेक्ट से जुड़ा जवाब दिया गया। इसके बाद बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने असंतोष जताते हुए कहा कि यह परंपरा उचित नहीं है, और उन्होंने सदन से उचित व्यवस्था की मांग की।

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रश्नकाल से पहले ही जवाब मिलना सही नहीं है। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री को निर्देश दिया कि प्रश्नों के जवाब पूरी गंभीरता से और समय पर दिए जाएं। इसके बाद रमन सिंह ने यह भी कहा कि अगले हफ्ते भारतमाला प्रोजेक्ट पर सदन में विस्तृत चर्चा की जाएगी।

CG : युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले, इलाके में सनसनी, सुसाइड नोट बरामद

CG : युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले, इलाके में सनसनी, सुसाइड नोट बरामद

 गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके हुए मिले। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटना का विवरण

यह घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव की है। यहां एक बरगद के पेड़ से युवक और युवती के शव फांसी के फंदे से लटके हुए पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों की पहचान

पुलिस जांच में मृतकों की पहचान टोमेश्वरी साहू (खुटेरी) और टिकेश्वर साहू (कुम्ही) के रूप में हुई है। दोनों के बीच किस प्रकार का संबंध था और इस घटना के पीछे की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है।

सुसाइड नोट बरामद

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जो टिकेश्वर साहू के पास से बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस ने अभी इस सुसाइड नोट की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है और इसकी गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में आत्महत्या के कारणों का उल्लेख किया गया है, लेकिन मामले की पुष्टि के लिए अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इलाके में तनाव

इस दुखद घटना के बाद से कुम्ही और आसपास के इलाकों में शोक और सनसनी का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं और तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस मामले की हर संभव एंगल से जांच कर रही है, ताकि वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस जांच जारी

राजिम थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही घटना के पीछे की असल वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

विधानसभा बजट सत्र का सातवां दिन आज, मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री देंगे जवाब…

विधानसभा बजट सत्र का सातवां दिन आज, मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री देंगे जवाब…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का सातवां दिन आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों और चर्चाओं से भरा रहेगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और मंत्री केदार कश्यप अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों का जवाब सदन में देंगे. सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को विधानसभा में पटल पर रखेंगे. विधायक अजय चंद्राकर सिकल सेल मरीजों के भर्ती कर इलाज की सुविधा नहीं मिलने की ओर स्वास्थ्य मंत्री का ध्यानकर्षण करेंगे. विधायक सावित्री मंडावी दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय अडावल जगदलपुर में बच्चों को गुणवत्ताहीन भोजन मिलने पर समाज कल्याण मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगी. विभिन्न याचिकाओं को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा. बजट पर सामान्य चर्चा होगी.

कानन पेंडारी में नहीं सुनाई देगी ‘भीम’ की दहाड़.. बीमार शेर ने तोड़ा दम, अफसरों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार

कानन पेंडारी में नहीं सुनाई देगी ‘भीम’ की दहाड़.. बीमार शेर ने तोड़ा दम, अफसरों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार

 बिलासपुर: कानन पेंडारी की शान कहे जाने वाले शेर भीम की दहाड़ अब सुनाई नहीं देगी। इलाज के बीच बीमार शेर ने दम तोड़ दिया है। पंचनामें के बाद वन्य अफसरों की मौजूदगी में शेर ‘भीम का अंतिम संस्कार किया गया।गौरतलब है कि, शेर भीम पिछले महीने के 17 फरवरी से बीमार था। वह किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रह था। विशेषज्ञ चिकित्सको की मौजूदगी में उसका इलाज जारी था। लेकिन भीम को स्वस्थ्य नहीं किया जा सका और उसकी मौत हो गई। बता दें कि, सन 2022 में हरियाणा जू से कानन पेंडारी लाया गया था।

राजधानी  के वाहन मालिक ध्यान दें.. नहीं किया ये काम तो कट जाएगा सीधे चालान.. पढ़ें पूरी खबर

राजधानी के वाहन मालिक ध्यान दें.. नहीं किया ये काम तो कट जाएगा सीधे चालान.. पढ़ें पूरी खबर

 रायपुर : क्या आपके पास कोई ऐसी गाड़ी है जो 1 अप्रैल 2019 से पहले खरीदी गई थी? अगर हां, तो एक बार उसकी नंबर प्लेट अवश्य चेक कर लें। यदि उसमें हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं लगी है, तो जल्द से जल्द यह काम करवा लें, क्योंकि आने वाले दिनों में HSRP नहीं होने पर चालान कट सकता है।

HSRP अनिवार्य, जागरूकता की कमी

छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड सभी वाहनों में HSRP लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत, फोर-व्हीलर वाहनों में हाई सिक्योरिटी प्लेट के साथ कलर-कोडेड स्टीकर भी जरूरी होगा। प्रदेश में ऐसे लगभग 50 लाख वाहन हैं, जिनमें HSRP लगाई जानी है। लेकिन, अब तक सिर्फ 70 हजार वाहन मालिकों ने ही HSRP के लिए परिवहन विभाग से संपर्क किया है।

यदि रायपुर जिले की बात करें, तो यहाँ 1 अप्रैल 2019 से पहले के लगभग 10 लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं। इनमें से अब तक सिर्फ 15 हजार लोगों ने HSRP के लिए आवेदन किया है। लेकिन चिंता की बात यह है कि इनमें से भी केवल 5 हजार लोगों ने ही HSRP लगवाई है, जबकि 10 हजार लोगों ने शुल्क जमा करने के बावजूद प्लेट नहीं लगवाई।

नकली नंबर प्लेट बेचने का खेल

HSRP made mandatory in Raipur district: HSRP लगाने के लिए छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने दो एजेंसियों से अनुबंध किया है। लेकिन बाज़ार में कुछ दुकानदार नकली प्लेट को भी HSRP बताकर बेच रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस अधिकतर मामलों में सिर्फ गाड़ी के कागज़ात और हेलमेट चेक करती है, लेकिन HSRP की जांच पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। यही वजह है कि जिन लोगों को HSRP की जानकारी है, वे भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

सरकार जल्द ही HSRP नहीं होने पर सख्ती बरतने वाली है। ऐसे में, यदि आपकी गाड़ी 1 अप्रैल 2019 से पहले खरीदी गई है, तो जल्द ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवा लें, अन्यथा आपको चालान भरना पड़ सकता है।

CG : राजधानी में यातायात सुधार को लेकर सांसद बृजमोहन ने ली उच्च स्तरीय बैठक

CG : राजधानी में यातायात सुधार को लेकर सांसद बृजमोहन ने ली उच्च स्तरीय बैठक

 रायपुर: राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और बुनियादी सुधारों के लिए रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर निगम विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में सांसद अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र की सड़कों की वर्तमान स्थिति और संबंधित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। विशेष रूप से वीआईपी चौक और रिंग रोड पर लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सर्विस रोड को हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, कमल विहार समेत अन्य आवश्यक स्थानों पर ग्रेट सेप्रेटर (Great Separator) बनाने के लिए अधिकारियों से योजना तैयार करने को कहा।

सांसद ने राजधानी में चार से अधिक ओवरब्रिज और कचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में पांच से अधिक अंडरपास निर्माण पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा, रायपुर – बलौदा बाजार – सारंगढ़ रोड के उन्नयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए और वीआईपी रोड की सर्विस लेन को जगह-जगह खोलने के आदेश दिए।

सांसद अग्रवाल ने रायपुरवासियों को ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्याओं से राहत दिलाने के लिए एक समग्र कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से लंबित कार्यों की जानकारी ली और आश्वस्त किया कि इन मुद्दों को आगामी लोकसभा सत्र में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के सामने उठाया जाएगा। साथ ही, स्वीकृत परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए कार्यों में तेजी लाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “राजधानी रायपुर को आधुनिक और सुगम यातायात प्रणाली से युक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।”

बैठक में प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई श्री दिग्विजय सिंह, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी के भतपैहरी, कार्यपालन अभियंता श्री राजीव नशीने, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के संयुक्त निदेशक श्री विनीत नायर, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशाषी अभियंता श्री एस एस मांझी, कार्यपालन अभियंता श्री गोविंद अहिरवार, और नगर निगम कमिश्नर श्री अविनाश मिश्रा उपस्थित रहे।

बड़ी खबर: सीडी मामले में भूपेश बघेल को बड़ी राहत, सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सभी धाराएं हटाई

बड़ी खबर: सीडी मामले में भूपेश बघेल को बड़ी राहत, सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने सभी धाराएं हटाई

 रायपुर : सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिल गयी है। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने भूपेश बघेल के खिलाफ लगी सभी धाराओं को हटा दिया दिया है। इसके साथ ही पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल को सीडी कांड में मुश्किलें अब आसान हो गयी है।

इससे पहले आज लगातार दूसरी बार सीबीआई की विशेष अदालत में भूपेश बघेल उपस्थित रहुए। जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ लगाई गयी सभी धाराएं हटाने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है।

छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड केस में मंगलवार को पूर्व CM भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका रायपुर कोर्ट में पेश हुए। पिछली सुनवाई में CBI ने अपना पक्ष रखा था। आज आरोपियों के वकीलों ने बहस की। यह दूसरी बार है, जब सभी आरोपियों ने कोर्ट में हाजिरी दी।

भूपेश बघेल के बचाव में जबलपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने कोर्ट में दलीलें रखीं। अधिवक्ता मनीष दत्त ने कहा कि बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है। भूपेश ने न तो सीडी बनवाई और न ही सीडी बांटी। उन्होंने किसी तरह का कोई ऑफेंस (अपराध) नहीं किया है।

CG – शिक्षिका से रेप : घर में घुसकर दरिंदे ने दिया वारदात को अंजाम...जांच में जुटी पुलिस..!!

CG – शिक्षिका से रेप : घर में घुसकर दरिंदे ने दिया वारदात को अंजाम...जांच में जुटी पुलिस..!!

 आरंग। छत्तीसगढ़ के आरंग में शिक्षिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश ने घर घुसकर घटना को अंजाम दिया। शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका घर में अकेली थी। वह खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाश अचानक घर में घुस आया और पीड़िता से मारपीट करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी सूचना आरंग पुलिस को दी। आरंग पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।

CG – NSUI का पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार, इस शर्मनाक वारदात को दिया अंजाम, जाने पूरा मामला…!!

CG – NSUI का पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार, इस शर्मनाक वारदात को दिया अंजाम, जाने पूरा मामला…!!

 कांकेर। नशे में धुत परिचित युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने पर कांकेर पुलिस ने आरोपी एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चमन साहू को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 3 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़ित युवती ने 3 मार्च को कांकेर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2014-15 में गोविन्दपुर निवासी आरोपी चमन साहू से जान-पहचान हुई थी, इसके बाद घर में भी आना-जाना शुरू हो गया था। वर्ष 2021-22 में एक दिन शहर के होटल में पार्टी में पीड़िता, आरोपी और अन्य दोस्त भी शामिल हुए थे। पार्टी के बाद अन्य दोस्तों के चले जाने के बाद पीड़िता और आरोपी रह गए थे।

इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की नशे की हालत में उसकी मर्जी और जानकारी के बिना अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में पीड़िता को वीडियो दिखाया। इस पर पीड़िता ने उसे वीडियो डिलिट करने बोला। इस पर आरोपी चमन साहू ने वीडियो डिलिट करने का नाटक किया, लेकिन डिलिट नहीं किया, और बाद में उस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमाक 71/25 धारा 294 बीएनएस 67,67 (ए) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये कांकेर थाना प्रभारी मनीष नागर ने टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चमन साहू की पतासाजी कर गिरफ्तार किया। प्रकरण में इस्तेमाल मोबाइल को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ब्रेकिंग : शिक्षकों के ट्रांसफर पर FIR, अवर सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, जाने पूरा मामला…!!

ब्रेकिंग : शिक्षकों के ट्रांसफर पर FIR, अवर सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, जाने पूरा मामला…!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के नाम पर फर्जी आदेश जारी करने का मामला सामने आया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने इस संबंध में राजधानी रायपुर के राखी थाना में अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, एक मार्च 2025 को छह व्याख्याता/शिक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी हुआ था। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा के नाम से आधा दर्ज़न शिक्षकों और व्याख्याताओं का फ़र्ज़ी ट्रांसफर आदेश जारी हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर विभाग के अफसर हरकत में आए। स्कूल शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री के पास है, इसलिए अफसरों ने इसे गंभीरता से लेते हुए थाने में शिकायत कराई है।

देखें शिकायत पत्र

CG : गिरौदपुरी मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, मेला की राशि बढ़ाकर की 50 लाख, खुद श्रद्धालुओं को बांटे प्रसाद

CG : गिरौदपुरी मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, मेला की राशि बढ़ाकर की 50 लाख, खुद श्रद्धालुओं को बांटे प्रसाद

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला के पहले दिन गुरु गद्दी का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर मेला समिति की मांग पर गिरौदपुरी मेले की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक स्थायी शेड निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, कलेक्टर दीपक सोनी, एसएसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में संत एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेला 4 मार्च से 6 मार्च तक आयोजित होगा। गिरौदपुरी धाम में हर वर्ष आयोजित होने वाला यह मेला गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बन रहा है।

CG : झाड़ियों में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी

CG : झाड़ियों में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी

 रायगढ़ : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां  कुनकुरी नगर के 15 नंबर वार्ड के बेहरा टोली में झाड़ियों के बीच एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई है। जानकारी मिलते ही कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गए है। वहीं मौके पर पार्षद अमन शर्मा सहित सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद है।

बताया जा रहा है कि किसी के द्वारा नवजात शिशु को बाहर से लाकर छोड़ा जाना प्रतीत हो रहा है, फिलहाल पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है, कुनकुरी थाना इलाके के डी.बी. कोना मुक्ति धाम टोंगरी की घटना बताई जा रही है।

CG – पूर्व राज्यसभा सदस्य के नाती की हत्या : धारदार हथियार से किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, मचा हड़कंप

CG – पूर्व राज्यसभा सदस्य के नाती की हत्या : धारदार हथियार से किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, मचा हड़कंप

 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां हमले के बाद पूर्व राजयसभा सांसद के नाती की मौत हो गई है। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के हमले से तीन गहरे जख्म मिले हैं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मिशन परसाभदेर रोड में ग्राम मिशन परसाभदेर रोड में खून से लथपथ युवक मिला। जिसके बाद उसे अस्पाल लाया गया। यहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की पहचान ज्ञानेश मिश्रा पिता आनंदस्वरूप मिश्रा के रूप में हुई है, जो पूर्व राज्यसभा सदस्य रहे स्व भुपेन्द्र नाथ मिश्रा का नाती बताया जा रहा है।

घटना को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि युवक रक्तरंजित अवस्था में मिला था। जिसे परिजनों ने चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई है। घटना स्थल पर काफी खून के निशान पाये गए हैं। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही रिपोर्ट आती है, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ब्रेकिंग : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित, इस दिन सभी शराब दुकानें रहेगी बंद,जाने वजह….

ब्रेकिंग : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित, इस दिन सभी शराब दुकानें रहेगी बंद,जाने वजह….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के दिन 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन सभी शराब दुकानें बंद रहेगी। अगर इस दिन कोई व्यक्ति शराब ब्रिकी करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि गैर-लाइसेंसीकृत जगहों पर शराब की बिक्री या परोसने पर भी सख्त रोक रहेगी। इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मदिरा का जब्तीकरण और दोषियों पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे

शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी जिले में आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री पर नजर रखने के लिए जिला कार्यालयों एवं संभागीय एवं राज्य स्तरीय उड़दस्ता भी गठित किए जाएंगे, जो जिले में स्थित शराब के अवैध संकलन स्थलों की जांच करेंगे।

आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र में ‘‘होली‘‘ (जिस दिन रंग खेला जाये) पर्व के अवसर पर 14 मार्च को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान संचालित समस्त देशी मदिरा दुकानें , विदेशी मदिरा दुकानें, संलग्न अहाता, एफ.एल. 8 तथा मद्य भण्डागार पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा।

सेक्स सीडी कांड मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल सीबीआई कोर्ट में हुए पेश, जानें पूरा मामला

सेक्स सीडी कांड मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल सीबीआई कोर्ट में हुए पेश, जानें पूरा मामला

 रायपुर। सेक्स सीडी कांड में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सीबीआई के स्पेशल कोर्ट में पहुंचे हैं। 203 नंबर जज भूपेश कुमार बसंत की कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। इस मामले में आरोपी भूपेश बघेल के अलावे विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका समेत 7 लोग कोर्ट में मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक 164 के तहत सभी का बयान दर्ज कराया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड की 7 साल बाद रायपुर कोर्ट में सुनवाई हो रही है। आज मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका समेत अन्य आरोपियों की कोर्ट में पेशी है। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील अपनी बात रखेंगे।

बजट को लेकर भाजपा ने जारी किया ये कार्टून, लिखा, विष्णु के सुशासन में प्रदेश की प्रGATI को लगे नए पंख

बजट को लेकर भाजपा ने जारी किया ये कार्टून, लिखा, विष्णु के सुशासन में प्रदेश की प्रGATI को लगे नए पंख

 CG_की_प्रGATI_का_बजट: विष्णुदेव सरकार के कार्यकाल का दूसरा बजट कल सदन में पेश किया गया। वित्त मंत्री ने इस बजट को GATI नाम दिया है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ के बजट की कल चर्चा हुई। बजट को लेकर भाजपा ने कार्टून पोस्टर जारी किया है। कार्टून पोस्टर में साय सरकार के दूसरे बजट का जिक्र किया गया है। इस पोस्टर में सीएम विष्णुदेव साय नजर आगे वाहन चलाते नजर आ रहे हैं।

भाजपा ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा है कि विष्णु के सुशासन में प्रदेश की प्रGATI को लगे नए पंख। कार्टून में वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी दिख रहे हैं। साथ में छत्तीसगढ़ की जनता भी है।

मुख्यमंत्री बोले, बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी तीव्र गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसी अधोसंरचना की जरूरत होगी जो एक विकसित औद्योगिक राज्य की जरूरतों को पूरी करती हो। इसके लिए हमने बजट में विशेष प्रावधान किये हैं। रायपुर-दुर्ग मेट्रो सेवा का सर्वे होगा। नये औद्योगिक पार्क स्थापित कर रहे हैं। इसके लिए 700 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। महानदी- इंद्रावती तथा कोडार-सिकासर जैसी नदियों को जोड़ेंगे, खेती में निवेश करेंगे। नई सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1500 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बजट में मानव संसाधन को सहेजने के लिए नये अस्पतालों, आधुनिक स्कूलों और इनमें पर्याप्त स्टाफ के संबंध में व्यवस्था की है। राज्य की नई औद्योगिक नीति की जरूरतों को पूरा करने 12 नए इंजीनियरिंग कालेज और 12 पालिटेक्निक कालेज आरंभ करेंगे। नये बिजनेस और स्टार्टअप के लिए 700 करोड़ रुपए का इंडस्ट्रियल सब्सिडी सपोर्ट रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार पूंजीगत व्यय 26 हजार करोड़ रुपए से अधिक रखा गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत है। पूंजीगत व्यय में किये गये निवेश का कई गुना रिटर्न मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट समावेशी है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के हमारे ध्येय के मुताबिक तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शो के अनुरूप हमने अंत्योदय के कल्याण के लिए तथा इनके समग्र विकास के लिए विशेष बजट प्रावधान रखा है। पिछले बजट में गरीब युवा, अन्नदाता तथा नारी शक्ति एवं जनजातीय विकास के लिए जो योजनाएं आरंभ की गई थी, उनके लिए बजट प्रावधान के साथ ही इनके विकास के लिए नई योजनाएं भी इस बजट में आरंभ की गई है।

 
 दुर्ग SP ने आरक्षक को किया सस्पेंड, कबाड़ी से सांठगांठ का खुलासे के बाद एसपी ने लिया एक्शन

दुर्ग SP ने आरक्षक को किया सस्पेंड, कबाड़ी से सांठगांठ का खुलासे के बाद एसपी ने लिया एक्शन

 दुर्ग। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एसीसीयू क्राइम यूनिट में पदस्थ आरक्षक रिंकू साहू को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक का ललित कबाड़ी और उसके बेटे से सांठगांठ और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी कबाड़ी को देने की जानकारी सामने आयी थी। जांच में इस बात का खुलासा होने के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरक्षक रिंकू सोनी को सस्पेंड कर दिया है। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इस एक्शन के बाद अवैध कारोबारियों से कनेक्शन रखने वाले पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

गौरतलब है कि दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दे रखे है। बताया जा रहा है कि ललित साहू उर्फ ललित कबाड़ी और उसका बेटा प्रेम साहू जिले में बड़ा कबाड़ का अवैध कारोबार चलाते हैं। कबाडी के गोडाउन में ट्रक और अन्य गाड़ियां तक काटी जाती हैं। पुलिस की टीम द्वारा पहले भी इस कबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। बताया जा रहा है कि पुलिस के एक्शन से पहले ही कबाड़ी को कार्रवाई की जानकारी मिल जाया करती थी। जिससे वह अक्सर कीमती स्क्रैप को मौके से हटा लिया करता था।

एक महीने पहले भी एएसपी सुखनंदन राठौर ने टीम बनाकर कबाड़ी के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की थी। लेकिन मौके से कबाड़ी ने अधिकांश चोरी का सामान हटा लिया था। पुलिस कार्रवाई की जानकारी लीक होने की शिकायत के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने मामले की जांच का आदेश दिया था। एसपी के निर्देश पर सीएसपी छावनी ने संदेही आरक्षक रिंकू साहू के मोबाइल और ललित कबाड़ी के मोबाइल की कॉल डिटेल चेक करने के साथ मोबाइल फोन की जांच करवाई।

इसमें ललित कबाड़ी और उसके बेटे के मोबाइल में आरक्षक रिंकू साहू का नंबर सेब मिला। वहीं छापेमारी के दौरान और उससे पहले और बाद में ललित से बातचीत के भी सबूत मिले। इसके साथ ही यह भी सबूत मिला है कि आरक्षक और कबाड़ी के बीच वाट्सअप में बातचीत होती थी। जांच में हुए इस खुलासे के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने अवैध कारोबारी से साठगाठ रखने वाले आरक्षक रिंकू साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Transfer: बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के तबादले, कई ASI सहित इन पुलिसकर्मियों को किया गया इधर से उधर

Transfer: बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के तबादले, कई ASI सहित इन पुलिसकर्मियों को किया गया इधर से उधर

 ASI Transfer : ASI सहित कई पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। एसपी ने ये ट्रांसफर आदेश जारी किया है। कोरबा से जारी आदेश के मुताबिक चार एएसआई सहित कुल 9 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। कई पुलिसकर्मियों को लाइन से थाने में पोस्टिंग दी गयी है।