BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
शिवधाम में महाशिवरात्रि उत्सव 26 को

शिवधाम में महाशिवरात्रि उत्सव 26 को

महाशिवरात्रि पर पूजन व रुद्राभिषेक, पारद निर्मित शिवलिंग का दर्शन

रायपुर। ग्राम तुलसी स्थित शिवधाम महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहेगा। इस दिन पतित पावन खारुन नदी के पवित्र जल के साथ ही दूध, शहद आदि द्रव्यों से शिवलिंग का अद्भुत अभिषेक किया जाएगा, फूलों, धतूरा व बेल पत्रों से शिवलिंग का मनोहारी श्रृंगार किया जाएगा। यहां यह बताना जरूरी है कि शिवधाम शोध एवं सेवा संस्थान, रायपुर द्वारा खारुन नदी के तट पर ग्राम तुलसी में शिवधाम तीर्थ क्षेत्र का विकास किया गया है। यहां भगवान अघोरेश्वर राम तथा मां काली (अघोरेश्वरी) की भी प्रतिमा अलग-अलग मंदिरों में स्थापित है। अघोरश्वर महादेव मंदिर के प्रथम तल में जहां महादेव विशाल शिवलिंग के रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं वहीं भू-तल में भगवान नीलकंठ पारा निर्मित शिवलिंग के रूप में विराजित हैं। पारा निर्मित शिवलिंग का दर्शन अत्यंत ही कल्याण व लाभकारी माना गया है। 

26 फरवरी महाशिवरात्रि पर यहां पूर्वान्ह 11 बजे से पूजन व रुद्राभिषेक होगा। दोपहर ढाई बजे प्रसादी वितरण के बाद संध्या साढ़े चार बजे शिवजी की बारात निकाली जाएगी। शिवधाम में विशेष पूजा अभिषेक भी किया जाएगा।   शिवधाम रायपुर से महादेवघाट रायपुरा, अमलेश्वर, मोतीपुर, झीट होते हुए पाटन मार्ग स्थित ग्राम तुलसी में स्थित है। भाठागांव-खुड़मुड़ा-झीट-खुड़मुड़ी होते हुए भी पहुंचा जा सकता है। तंत्र-मंत्र व साधना करने वालों के लिए शिवधाम अत्यंत ही उचित स्थान है। भगवान शंकर का दर्शन कर कई भक्तों ने जहां संकट व कष्ट से मुक्ति पाई है वहीं मनोवांछित फल भी प्राप्त किए हैं। यह बेहद शांत व सुरम्य क्षेत्र है। यहां महामृत्युंजय की अदृश्य तरंगें मन को शांति व शक्ति प्रदान करती हैं। महाशिवरात्रि के दिन भक्तों की कतार लगेगी। दूरस्थ अंचलों से बड़ी संख्या में भक्त अपनी मनोकामना लेकर आते हैं।
 
CG Accident : अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत, जानिए कब कहां कैसे गई जान

CG Accident : अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत, जानिए कब कहां कैसे गई जान

 बेमेतरा : रविवार को बेमेतरा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। ग्राम राखी में हुई सड़क दुर्घटना में प्रगतिनगर दुर्ग निवासी महिला की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों को चोट पहुंची है। नेशनल हाइवे में अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवक की मौत हुई। ग्राम सिधौरी में 20 साल के युवक की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। तीन मृतकों के शव का पीएम जिला अस्पताल में कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण पर जांच प्रारंभ कर दी है। महिला का शव मरच्युरी में रखा गया है।

रविवार को जिले के साजा थाना क्षेत्र के दुर्ग रोड में ग्राम राखी के पास स्कार्पियो के चालक ने अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी कार को ठोकर मार दी, जिससे कार में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दो बच्चे भी घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने जांच करने के बाद महिला की मौत होने की पुष्टि की।
 
घायल दोनों बच्चों को उपचार के लिए भर्ती किया गया। बताया गया कि महिला अपने परिवार के साथ बेमेतरा में रिश्तेदार के यहां प्रगतिनगर से आई थी, जहां से वापस जा रही थी कि हादसे का शिकार हो गई। मृतका के शव को मरच्युरी में रखा गया है।

नेशनल हाइवे में एक और हादसा, दो की मौत

बेमेतरा कवर्धा रोड में रविवार को केवाछी मोड़ के पास दोपहिया वाहन से बेेमेतरा की ओर आ रहे दो लोगों को अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक ने ठोकर मार दी, जिससे दो पहिया वाहन चला रहे चंपेश्वर वर्मा पिता मनहरण वर्मा उम्र 37 साल ग्राम सैगोना निवासी व साथ में बैठै परदेशी राम साहू उम्र 28 साल ग्राम रनबोड़ की मौके पर ही मौत हो गई। ठोकर मारने वाला वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।

बताया गया कि परदेशीराम साहू ने बेमेतरा आने के लिए चंपेश्वर से लिफ्ट ली थी। मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजन की सूचना पर मर्ग कायम किया है। मृतकों के शव का जिला अस्पताल में पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी, मौत

देवरबीजा चौकी क्षेत्र के ग्राम बाबा सिधौरी में रविवार को सिधौरी निवासी युवक रविकुमार वर्मा पिता मनोहर वर्मा उम्र 20 साल गांव के तालाब में नहाने के बाद अपने बाइक से घर जा रहा था कि गांव की सड़क पर अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने रवि को ठोकर मार दी, जिससे रवि की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक के शव का जिला अस्तपाल में पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में मंहगी होगी शराब? जानिए, क्यों बना यह चर्चा का विषय…

छत्तीसगढ़ में मंहगी होगी शराब? जानिए, क्यों बना यह चर्चा का विषय…

आबकारी से राजस्व बढ़ाने की तैयारी में सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में शराबबंदी काफी समय से एक ज्वलंत मुद्दा रहा है। जबकि शराब से एक बड़ा राजस्व सरकार को मिलता है, यह शराबबंदी के सिक्के का दूसरा पहलू है। प्रदेश में साल दर साल शराब के राजस्व को बढ़ाया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में शराब से राजस्व का लक्ष्य तय करने की तैयारी चल रही है।

वहीं, 2024-25 में बजट में राजस्व प्राप्ति के स्त्रोत के रूप में आबकारी विभाग ने 11 हजार करोड़ रूपए का लक्ष्य निर्धारित किया था। हालांकि, टार्गेट पूरा नहीं हो सका। अब विभाग 2025-26 के लिए राजस्व का लक्ष्य बढ़ाकर 12 हजार 500 करोड़ रूपए करने की तैयारी है।

यह पिछले वित्तीय वर्ष के हिसाब से डेढ़ हजार करोड़ रूपए ज्यादा होगा। इसकी घोषणा बजट में की जाएगी लेकिन इस अनुमानित टारगेट को पूरा करने के लिए आबकारी विभाग ने अभी से कई योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। जानकारों के मुताबिक कुछ शराब के रेट बढ़ाए जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार शराब की कई ब्रांड ऐसी है जो हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा में काफी सस्ती है। इस शराब को तस्कर छत्तीसगढ़ लाते हैं और होटल-बार वालों को सस्ते में सप्लाई कर दिया जाता है। इन्हें चोरी-छिपे होटल, बार, रेस्टॉरेंट और ढाबों में अधिक दामों पर बेचा जाता है, जिससे बड़ा मुनाफा कमाया जाता है। यह एक वजह है कि दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी बंद नहीं हो रही है। इससे आबकारी विभाग को काफी नुकसान उठाना पड़ता है और राजस्व का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पाता है।

रेस्टोरेंट-ढाबों को अनुमति
आबकारी विभाग ने बार के अलावा अब रेस्टॉरेंट और ढाबों में भी शराब पिलाने की छूट दी है। इसके लिए रेस्टॉरेंट और ढाबा संचालकों को अलग-अलग कैटेगरी का आबकारी लाइसेंस लेना पड़ेगा। प्रदेशभर में अब तक केवल रेस्टॉरेंट वालों ने लाइसेंस लिया है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मार्च-अप्रैल के बाद लाइसेंस लेने वालों की संख्या बढ़ेगी। पिछले साल शराब से राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है। इसके लिए प्रयास किए जाते हैं। बजट के संभावित नए लक्ष्य को लेकर भी तैयारी है।

Narayanpur: 5-5 लाख रुपए के इनामी दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, सुरक्षाबलों ने दी प्रोत्साहन राशि

Narayanpur: 5-5 लाख रुपए के इनामी दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, सुरक्षाबलों ने दी प्रोत्साहन राशि

 नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में DIG-BSF और नारायणपुर SP के समक्ष एक महिला व एक पुरुष नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। ये दोनों नक्सली भैरमदेव एरिया कमेटी में सक्रिय नक्सली थे। वहीं दोनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। जिन पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था। आत्मसमर्पण के पीछे सरकार की पुनर्वास नीति, माड़ बचाओ अभियान और सुरक्षा बलों का बढ़ता प्रभाव मुख्य कारण रहे।

माओवादी नेतृत्व को लगा बड़ा झटका

बीते कुछ वर्षों में अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में तेजी से विकास कार्य, सड़क निर्माण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभाव से नक्सलियों का संगठन से मोहभंग हो रहा है। सुरक्षा बलों ने आत्मसमर्पित माओवादियों को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी और उन्हें पुनर्वास नीति के तहत घर, नौकरी और अन्य सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान बीएसएफ और जिला पुलिस के निरंतर ऑपरेशन से नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संख्या बढ़ रही है, जिससे शीर्ष माओवादी नेतृत्व को बड़ा झटका लगा है। पुलिस के मुताबिक, आने वाले दिनों में और भी नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

CG : ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 700 पेटी विदेशी शराब जब्त, बिहार CID करेगी जांच

CG : ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 700 पेटी विदेशी शराब जब्त, बिहार CID करेगी जांच

 जशपुर: जिला पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ट्रक से 700 पेटी विदेशी शराब बरामद की है, जो पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। जब्त शराब की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है।

ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की बड़ी खेप जशपुर से गुजरने वाली है। इस पर एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर दुलदुला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोका और जांच करने पर उसमें विदेशी शराब की 700 पेटियां पाई गईं।
 
बिहार CID करेगी जांच
 
गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी लागू है, ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी एक संगठित गिरोह की ओर इशारा कर रही है। इस मामले में अब बिहार पुलिस की CID टीम भी जांच के लिए जशपुर पहुंचने वाली है। संभावना जताई जा रही है कि इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।
 
जशपुर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अब तक कई बड़ी कार्रवाइयां की जा चुकी हैं, जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब और नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
भाजपा नेता हत्याकांड : आदिवासी नेता समेत 6 लोगों के घर NIA ने मारा छापा, मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त

भाजपा नेता हत्याकांड : आदिवासी नेता समेत 6 लोगों के घर NIA ने मारा छापा, मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त

 मोहला-मानपुर। विधानसभा चुनाव के पहले औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा गांव में हुए भाजपा नेता बिरजू तारम की हत्या मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई की। इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA कर रही. NIA ने नक्सल प्रभावित मानपुर ब्लॉक मुख्यालय सहित औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा गांव में कई लोगों के घर छापा मारा और जरूरी जांच पड़ताल की. मोहला मानपुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह ने इस छापे की पुष्टि की है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी की देर रात NIA की टीम मानपुर पहुंची. अलग-अलग टीमों में बंटकर NIA ने मानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित दो शासकीय शिक्षकों के घर पर रेड कार्यवाही की. इनके घर पर आवश्यक जांच पड़ताल व पूछताछ की. इसी तरह ग्राम सरखेड़ा में एक आदिवासी नेता और तीन अन्य लोगों के घर छापा मारकर NIA ने संबंधितों से पूछताछ की है.

कुल 6 लोगों के घरों में एनआईए ने छापामार कार्रवाई की है. बताया जा रहा कि छापेमारी के दौरान किसी के पास से मोबाइल अथवा अन्य सामान की जब्ती भी हुई है. हालांकि NIA की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक NIA की टीम अपना काम निपटा कर वापस लौट चुकी है.

BREAKING : एंटी करप्शन ब्यूरो ने की बड़ी कार्रवाई, महिला इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप…!!

BREAKING : एंटी करप्शन ब्यूरो ने की बड़ी कार्रवाई, महिला इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप…!!

 घूसखोरों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 8000 रुपये घूस लेते हुए एसीबी ने नापतौल विभाग में महिला इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। महिला अधिकारी का नाम ओलिभा किस्पोट्टा है। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप संचालक से घूस लेने के दौरान ACB की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप में नापतौल के गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इस मामले में नापतौल विभाग ने कार्रवाई की थी। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप संचालक से 18000 की की मांग की गयी थी। जिसमें महिला इंस्पेक्टर पहले ही 10000 रुपये ले चुकी थी।

आज 8000 लेते हुए एसीबी ने महिला इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

पंचायत चुनाव : जशपुर जिला पंचायत में बीजेपी का जलवा, 9 सीटों पर भाजपा ने किया कब्जा…..

पंचायत चुनाव : जशपुर जिला पंचायत में बीजेपी का जलवा, 9 सीटों पर भाजपा ने किया कब्जा…..

 जशपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जशपुर की जनता ने सीएम विष्णुदेव साय के विकास को समर्थन देते हुए जिला पंचायत में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया और भाजपा को बड़ी जीत दिलाई। जिला पंचायत में भाजपा समर्थित 9 सदस्य निर्वाचित हुये हैं। तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा के सालिक साय ने 14000 से ज्यादा मतों से रिकार्ड जीत हासिल की वहीं तीसरे चरण में 6 में से 5 सीटों पर भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के सभी 5 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। जिला पंचायत के साथ साथ सभी जनपद पंचायत में भी भाजपा का बहुमत नजर आ रहा है और अधिकांश जनपद पंचायतों में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की है।

भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए एकजुटता से इस चुनाव को लड़ा और जशपुर जिले में सालों से चले आ रहे जिला पंचायत के कब्जे को बरकरार रखा। क्षेत्रवासी इस पूरी जीत का श्रेय सीएम मुख्यमंत्री को दे रहे हैं। मतदाताओं ने बताया की पिछड़ेपन का दंश झेल रहे जशपुर जिले में सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री ने विकास के दरवाजे खोल दिये हैं। बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम हो रहा है तो केंद्र और राज्य सरकार की ऐसी अनेकों योजनाए हैं जिससे लोगों के जीवन में बदलाव आया है और लोग योजनाओ का भरपूर लाभ ले रहे हैं।

जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य

क्षेत्र क्रमांक 1 गेंदबिहारी सिंह (निर्दलीय)
क्षेत्र क्रमांक 2- आशिका कुजूर (कांग्रेस समर्थित)
क्षेत्र क्रमांक 3- मोनिका टोप्पो (निर्दलीय)
क्षेत्र क्रमांक 4 शांति भगत (भाजपा समर्थित)
क्षेत्र क्रमांक 5- श्वेता भगत (कांग्रेस समर्थित)
क्षेत्र क्रमांक 6 शौर्य प्रताप सिंह जूदेव (भाजपा समर्थित)
क्षेत्र क्रमांक 7 मलिता बाई (भाजपा समर्थित)
क्षेत्र क्रमांक 8 अनिता सिंह (भाजपा समर्थित)
क्षेत्र क्रमांक 9 हिरामती पैंकरा (भाजपा समर्थित)
क्षेत्र क्रमांक 10- आरती सिंह (कांग्रेस समर्थित)
क्षेत्र क्रमांक 11सालिक साय (भाजपा समर्थित)
क्षेत्र क्रमांक 12 सुरुचि पैंकरा (भाजपा समर्थित)
क्षेत्र क्रमांक 13 वेदप्रकाश भगत (भाजपा समर्थित)
क्षेत्र क्रमांक 14 दुलारी सिंह (भाजपा समर्थित

CG – प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : प्रताड़ित होकर प्रेमिका ने उठाया ये खौफनाक कदम

CG – प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : प्रताड़ित होकर प्रेमिका ने उठाया ये खौफनाक कदम

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवती फांसी के फंदे पर झूल गई। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है की युवती ने प्रेमी से परेशान होकर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिस दौरान बॉयफ्रेंड ने कहा था कि, तुम दूसरे लड़के से बात करती हो। इसलिए मेरे साथ रहना है तो रहो, वरना मत रहो। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कहरापारा निवासी अनुराधा साहू (19) जेल कॉम्पलेक्स रोड स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। परिजनों को उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

अनुराधा की सहेलियों से पूछताछ में पता चला कि, करीब 4 साल से उसका प्रदीप के प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले ही अनुराधा का प्रदीप के साथ विवाद हुआ था। प्रदीप ब्यूटी पार्लर में गाली-गालौज कर उसकी स्कूटी ले गया था। इसके बाद गांधी गंज में प्रदीप ने युवती, मां और उसकी बहन को बुलाया। उन्हें कहने लगा कि अनुराधा दूसरे लड़कों से भी बात करती है।

इसके बाद अनुराधा की स्कूटी को लौटाते हुए कहा कि, मेरे साथ रहना तो रह, नहीं तो मत रहा कहकर चले गया। इससे युवती मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने जांच में पाया कि प्रदीप की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस ने तत्काल आरोपी के घर फटहामुड़ा प्रियदर्शी नगर में दबिश दी, जहां प्रदीप कुमार (25) को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 108 के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

CG : 13 शिक्षक-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, जाने पूरा मामला…!!

CG : 13 शिक्षक-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, जाने पूरा मामला…!!

 सारंगढ़। 13 शिक्षक-कर्मचारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया गया है। इन सभी पर चुनाव ड्यूटी में लापरवाही का आरोप था। चुनाव ड्यूटी में अनुपस्थित रहने के कारण 13 कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ये कार्रवाई की है।

जिन शिक्षकों और कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है, उसमें फैज मोहम्मद क्षेत्र सहायक मार्कफेड, मनहरण लाल अमलीवार व्याख्याता वर्ग 1 बिलाईगढ़, अशोक कुमार साहू शिक्षक एलबी बिलाईगढ़, सुषमा पटेल शिक्षक एलबी सारंगढ़, शोभाचंद मालाकार शिक्षक बरमकेला, सारंगढ़ के शिक्षक एलबी सिदार सिंह सिदार, गुलाब सिंह सिदार और सहायक शिक्षक एलबी सारंगढ़ संतोष कुर्रे, सावित्री सिदार और नरेंद्र सिंह राज, रामशरण सिदार व्याख्याता, तरुण सिंह बहेलिया ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, रामकुमार कंवर, सहायक ग्रेड 2 आबकारी सस्पेंड हो गए हैं। सभी का मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण हेतु निर्वाचन ड्यूटी लगाई गई थी।

27 और 28 फरवरी को होगी कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा, वित्त मंत्री ने सदन पटल पर रखा तृतीय अनुपूरक बजट, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

27 और 28 फरवरी को होगी कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा, वित्त मंत्री ने सदन पटल पर रखा तृतीय अनुपूरक बजट, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ। राज्यपाल रामेन डेका ने अपने अभिभाषण में राज्य निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का आभार जताते हुए उन्हें पुण्य स्मरण करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इसके बाद भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्तुत किया जिसका समर्थन किरण देव ने किया। स्पीकर डॉ रमन सिंह ने इस कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा के लिए 27 और 28 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। इसके बाद वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2024 , 25 के तृतीय अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा। अंत में विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की।

बैठक में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री  केदार कश्यप, वित्त मंत्री  ओ. पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत, राज्यपाल रमेन डेका ने की राज्य सरकार की सराहना, जानिए अभिभाषण में क्या – क्या कहा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत, राज्यपाल रमेन डेका ने की राज्य सरकार की सराहना, जानिए अभिभाषण में क्या – क्या कहा

 रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने आज छत्तीसगढ़ की 6 वीं विधानसभा के पंचम सत्र को संबोधित किया और अभिभाषण पढ़ा। विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल डेका का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने स्वागत किया।

अभिभाषण का मूल पाठ इस प्रकार है-:

छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्ष 2025 में आयोजित इस प्रथम सत्र में आप सभी का हार्दिक अभिनंदन है। आप सभी को इसके लिए बहुत सारी शुभकामनाएँ।

2. यह विधानसभा गणतंत्र का मंदिर है। यहाँ संविधान की पूजा होती है। मुझे खुशी है कि सदस्यगण अपनी पूरी क्षमता के साथ यहाँ अपने संवैधानिक दायित्वों को निभा रहे हैं। अपने क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में आम जनता की आवाज इस फोरम में रख रहे हैं।

3. विकसित देशों की सूची में शामिल होने, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ तैयार करने मेरी सरकार कड़ी मेहनत कर रही है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने मेरी सरकार ने जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों तथा आम जनता का फीडबैक लेकर आर्थिक-सामाजिक-सांस्कृतिक विकास के लिए बारीकी से रणनीति तैयार की है और इस पर अमल कर रही है।

4. यह वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष है। यह हमारी विधानसभा का भी रजत जयंती वर्ष है। छत्तीसगढ़ में विकास की बुनियाद को मजबूत करने छत्तीसगढ़ विधानसभा का हिस्सा रहे सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है। सुखद संयोग यह है कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का भी यह जन्मशताब्दी वर्ष है। मेरी सरकार इसे अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। इन 25 सालों में छत्तीसगढ़ में विकास की जो भव्य इमारतें खड़ी हुई हैं, उनमें पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी तथा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मार्गदर्शन और सोच नजर आती है।

5. अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। बीते 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ में मानव संसाधन तथा अधोसंरचना विकास के बड़े कार्य हुए। कुछ साल की बाधा और कमजोर प्रगति के बाद यह विकास प्रक्रिया पुनः तेज हुई। मेरी सरकार ने लंबित पड़ी परियोजनाओं को पुनः आरंभ कराया और सुस्त पड़ गई प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पुनः संजीवनी देने का कार्य किया।

6. मेरी सरकार ने एक वर्ष पूरे कर लिये हैं। मेरी सरकार ने इस मौके को जनादेश परब के रूप में मनाया और जनता को अपने साल भर के काम का लेखा-जोखा दिया। मेरी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लेकर काम कर रही है। इसे पूरा करने हर साल किये गये प्रयासों का जनादेश परब के मौके पर लेखा-जोखा मेरी सरकार प्रस्तुत करेगी। लोकतंत्र की जड़ों की मजबूती जनता से निरंतर संवाद पर निर्भर करती है। जनता के प्रति अपनी जवाबदेही की इसी भावना को मूर्त रूप देने यह नई लोकतांत्रिक परंपरा आरंभ की गई है।

7. नगरीय निकायों में अब नई निर्वाचित सरकार चुनी गई है। अब प्रदेश को ट्रिपल इंजन की सरकार मिल गई है। केंद्र, राज्य तथा स्थानीय निकायों में बेहतर समन्वय होने से निश्चित ही बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। स्वाभाविक रूप से इससे प्रदेश के विकास की गति में तीव्र वृद्धि होगी।

8. मेरी सरकार ने नगरीय निकायों में महापौर और अध्यक्ष के लिए प्रत्यक्ष निर्वाचन की परंपरा पुनः आरंभ की। इसके चलते जनता को महापौर के लिए अपने प्रतिनिधियों के प्रत्यक्ष निर्वाचन का पुनः अधिकार मिला। लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने की दिशा में यह कदम प्रभावी साबित हुआ है।

9. मेरी सरकार ने इस अवधि में पूरी संवेदनशीलता के साथ हर वर्ग के विकास के लिए हितकारी निर्णय लिये हैं। इन निर्णयों से किसान भाइयों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आता है। माताओं-बहनों में भरपूर उत्साह है। भ्रष्टाचार मुक्त प्रतियोगी परीक्षाएँ आयोजित होने और स्टार्टअप के प्रति बेहतर इकोसिस्टम निर्मित होने से युवावर्ग भरपूर ऊर्जा से भरा हुआ है। जनजातीय संग्राहकों को वनोपज के अच्छे दाम मिल रहे हैं। हमारे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा तेजी से लिए गये एक्शन और एरिया डॉमिनेशन की वजह से आज नक्सलवाद बस्तर में आखिरी साँसें ले रहा है। सरकार की कार्यप्रणाली में डिजिटल गवर्नेंस को अपनाकर मेरी सरकार ने पारदर्शिता सुनिश्चित की है।

10. मेरी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता किसानों का संतोष है। इस खरीफ वर्ष में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 52 हजार करोड रुपए से अधिक की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई। इसके साथ ही मेरी सरकार ने बीते 14 महीने में लगभग 1 लाख करोड़ रुपए की राशि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों के खाते में अंतरित की है। मेरी सरकार ने किसानों से किये गये वायदे के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की। मेरी सरकार की प्रोत्साहक नीतियों के चलते इस साल धान खरीदी ने रिकॉर्ड आंकड़ा छू लिया। 25 लाख 49 हजार किसानों से 149 लाख 25 हजार मीट्रिक टन धान खरीदा गया। भूमिहीन कृषि श्रमिकों के लिए मेरी सरकार ने ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ आरंभ की है। इस वर्ष 5 लाख 62 हजार भूमिहीन किसानों को 10-10 हजार रुपए की राशि दी गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 24 लाख 31 हजार 993 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि मेरी सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते राज्य में किसानों की संख्या बढी है। इसी के चलते प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की प्राथमिकता श्रेणी में राज्य के लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या अब बढ़कर 25 लाख 9 हजार 514 हो गई है। इस तरह से 77 हजार 500 से अधिक नये किसान योजना से लाभान्वित होने के दायरे में आए हैं।

11. मेरी सरकार खेती-किसानी को हाइटेक करने की दिशा में कार्य कर रही है। फसल का उचित दाम मिलने से किसान भाइयों को पर्याप्त बचत हो रही है। मेरी सरकार के प्रोत्साहन और अपनी बचत के चलते किसान भाई तेजी से कृषि यंत्रों की खरीदी कर रहे हैं। इस बार रिकॉर्ड संख्या में ट्रैक्टर की बिक्री हुई है।

12. मेरी सरकार क्लाइमेट चेंज से जुड़ी चुनौतियों को समझती है। इसके अनुरूप खेती-किसानी को सहेजने ऐसे बीज तैयार किये जा रहे हैं, जो मौसम की मार झेल सकें, अधिक उत्पादन कर सकें। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए मेरी सरकार प्रतिबद्ध है। मेरी सरकार ने जैविक खेती मिशन अंतर्गत अब तक 22 हजार 180 हेक्टेयर रकबे का जैविक जीपीएस प्रमाणीकरण कर 39 हजार 950 किसानों को लाभान्वित किया है। मेरी सरकार फसल वैविध्यकरण को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य कर रही है।

13. छत्तीसगढ़ शक्तिपूजा का केंद्र है। मेरी सरकार माताओं-बहनों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए महीने की पहली तारीख को ‘महतारी वंदन योजना’ की एक हजार रुपए की राशि 69 लाख 54 हजार माताओं-बहनों के खाते में दी जाती है। इन माताओं-बहनों के लिए एक हजार रुपए की राशि बहुत मायने रखती है। माताएं-बहनें इससे अपने लिए और बच्चों के लिए छोटी-छोटी खुशियां खरीदती हैं। उनके लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम करती हैं। इलाज के लिए दवा खरीदती हैं।

14. ‘महतारी वंदन योजना’ की इस राशि का उपयोग वे बचत के लिए भी कर रही हैं। बड़े पैमाने में पोस्ट ऑफिस में माताओं-बहनों ने खाते खोले हैं। जब हम माताओं-बहनों को सशक्त करते हैं, तो पूरा परिवार सशक्त होता है। परिवार से समाज और समाज से राष्ट्र सशक्त होता है।
15. मेरी सरकार स्वसहायता समूहों को आगे बढ़ाने प्रतिबद्ध है। इन्हें आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ महिला कोष से अब तक 42 हजार 258 समूहों को 122 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। वर्ष 2024-25 में 220 समूहों को 2 करोड़ 69 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया है।

16. स्व-सहायता समूहों को आगे बढ़ाने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी तेजी से सशक्त हो रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में एसआरएलएम अंतर्गत 68 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों को 1108 करोड़ रूपए का ऋण बैंकों के माध्यम से वितरित किया गया है। इसके साथ ही समुदाय आधारित संवहनीय कृषि से 11 लाख 62 हजार महिलाओं को जोड़ा गया है। स्व-सहायता समूहों को आगे बढ़ाने से ग्रामीण विकास सशक्त हो रहा है इसका सीधा लाभ अर्थव्यवस्था को मिल रहा है।

17. मेरी सरकार रेडी-टू-ईट फूड के निर्माण का काम पुनः स्व- सहायता समूहों को चरणबद्ध तरीके से सौंप रही है । इससे स्व-सहायता समूह से जुड़ी हजारों महिलाओं के जीवन में उम्मीद की रोशनी लौटी है।

18. छत्तीसगढ़ ऐसा प्रदेश है, जहाँ स्वामी विवेकानंद ने अपनी किशोरावस्था बिताई है। स्वामी जी के विचार हम सबके लिए प्रेरक हैं और हमारा मार्गदर्शन करते हैं। स्वामी विवेकानंद कहते थे कि मुझे 100 उत्साही युवा दे दो, मैं पूरे विश्व को बदल दूँगा। मेरी सरकार ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दी है।

19. छत्तीसगढ़ में एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार हुआ है, जहाँ युवाओं की सृजनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा मिल रहा है। मेरी सरकार ने को-वर्किंग सेंटर बनाये हैं, जहां स्टार्टअप करने वाले युवाओं को फर्निश्ड ऑफिस और सभी तरह की तकनीकी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

20. मेरी सरकार रायपुर-भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित कर यहां विश्वस्तरीय आईटी सेक्टर विकसित कर रही है। नवा रायपुर अटल नगर में लाइवलीहुड सेंटर आफ एक्सीलेंस एवं दुर्ग जिले में सेंटर आफ एंटरप्रेन्योरशिप स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किये जा रहे हैं। बीपीओ और केपीओ कंपनियों को आकर्षित करने आईटी पार्क की स्थापना की जा रही है। नवा रायपुर में आईटी आधारित रोजगार सृजन के लिए प्लग एंड प्ले माडल का विकास किया जा रहा है।

21. यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एआई के क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के युवाओं को एआई से जोड़ने में मेरी सरकार अग्रणी भूमिका निभा रही है। अटल नगर नवा रायपुर में 14 एकड़ में डाटा सेंटर बनाया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। इसके साथ ही मेरी सरकार अटल नगर नवा रायपुर में फार्मास्युटिकल हब भी बना रही है।

22. यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते एक दशक में छत्तीसगढ़ में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हुआ है। रेलवे नेटवर्क का विस्तार हुआ है। प्रदेश में 26 परियोजनाओं के माध्यम से 2768 किलोमीटर नई रेल पटरियां बिछाई गई हैं। इन परियोजनाओं की लागत 38 हजार 378 करोड़ रुपए है। प्रदेश में 1 हजार 672 करोड़ रुपए की लागत से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग स्टेशनों के पुनर्विकास के साथ 32 अमृत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 के बजट में केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के रेल विकास के लिए 6925 करोड़ रुपए का आवंटन भी किया गया है जिससे राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

23. धनबाद और विशाखापट्नम जैसे शहरों को जोड़ने एक्सप्रेस-वे तैयार किये जा रहे हैं। सरगुजा, बस्तर और बिलासपुर में उड़ान योजना अंतर्गत विमान सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर से आर्थिक विकास का रोडमैप तैयार हुआ।

24. मेरी सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों का तेजी से विकास कर रही है। वर्ष 2024-25 में राज्य मद के तहत 899 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किये गये। केंद्रीय सड़क निधि के तहत वर्ष 2024-25 में 1204 करोड़ रुपए के 17 कार्य स्वीकृत किये गये। एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा 3370 करोड़ रुपए की 826 किलोमीटर सड़कें स्वीकृत की गई हैं। छत्तीसगढ़ रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा राज्य में महत्वपूर्ण सड़कों और पुलों के लिए 5784 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इनमें 451 कार्य पूर्ण कर लिये गए हैं तथा 57 कार्य प्रगति पर हैं।

25. छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। गेवरा और कुसमुंडा खदानों से 100 मिलियन टन कोयले का उत्पादन होता है जो भारत के कुल कोयला उत्पादन का 10 प्रतिशत है। कोयला और लौह अयस्क उत्पादक राज्यों में छत्तीसगढ़ द्वितीय स्थान पर है। देश की जरूरत के 20 प्रतिशत सीमेंट का उत्पादन छत्तीसगढ़ में होता है। डोलोमाइट उत्पादन में छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां लिथियम ब्लाक का ई-आक्शन के माध्यम से आवंटन हुआ।

26. मेरी सरकार ने छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधनों के उचित दोहन के लिए तथा यहां औद्योगिक विकास की जरूरतों के अनुरूप नई औद्योगिक नीति लागू की है। नई नीति में एक हजार से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार देने वाले उद्यमों को हम विशेष अनुदान दे रहे हैं। वर्ष 2070 तक मोदी जी ने शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। इससे ग्रीन उद्यमों के लिए छत्तीसगढ़ में अच्छी संभावनाएं हैं जिन्हें हम बढ़ावा दे रहे हैं।

27. नई औद्योगिक नीति में सेवानिवृत्त अग्निवीर, आत्मसमर्पित नक्सली और नक्सल हिंसा प्रभावित लोगों के लिए उद्यम हेतु विशेष अनुदान की व्यवस्था की गई है। मेरी सरकार देश के प्रमुख नगरों में निवेश सम्मेलन आयोजित कर रही है जिसके माध्यम से अब तक करीब एक लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।

28. मेरी सरकार कारोबार को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। कारोबारी अपने व्यवसाय के लिए अधिक समय दें इसके लिए हमने एक्ट में बदलाव किया है। श्रमिकों के हितों को संरक्षित करते हुए अब दुकानें 24 घंटे सातों दिन खुली रह सकेंगी। इससे न केवल व्यवसाय बढ़ेगा, बल्कि रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। उपभोक्ताओं को भी सुविधा होगी।

29. मेरी सरकार स्ट्रीट वेंडर्स के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत 31 हजार 956 आवेदनों पर 55 करोड़ 61 लाख रुपए का ऋण व्यवसायों को बढ़ाने के लिए स्वीकृत किया गया है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 व्यवसायों के 49 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

30. छत्तीसगढ़ की सुंदरता अब वैश्विक मानचित्र में आ गई है। संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने कांगेर घाटी के धुड़मारास गाँव को बेस्ट टूरिज्म विलेज के रूप में चुना है। मेरी सरकार ने देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व गुरु घासीदास तमोरपिंगला बनाया है। जशपुर में विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर महादेव हैं।

31. छत्तीसगढ़ देश के सबसे सुंदर राज्यों में से है। यहाँ के सघन जंगल, जलप्रपात, स्टेलेग्माइट की गुफाएँ और सुंदर आदिवासी संस्कृति के चलते, यहाँ पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। भाग-दौड़ से भरी जिंदगी में सुकून से कुछ दिन गुजारने के लिए हर कोई बस्तर अथवा सरगुजा में होम-स्टे करना चाहेगा। नई औद्योगिक नीति में होम-स्टे को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान मेरी सरकार ने किये हैं। टूरिज्म सेक्टर में बढ़ रही संभावनाओं के चलते, यहाँ युवाओं के लिए रोजगार के विपुल अवसर उपलब्ध होंगे। शासकीय विभागों में 9 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया मेरी सरकार ने आरंभ की है।

32. नई पीढ़ी को रोजगार के नये अवसरों के लिए तैयार करने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने मेरी सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश में लागू किया है। मेरी सरकार 18 स्थानीय भाषाओं में बच्चों को शिक्षा दे रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कक्षा पहली से कक्षा दसवी तक की हिन्दी माध्यम की पाठ्य पुस्तकों को क्यूआर कोड युक्त किताबों में परिवर्तित किया गया है। कक्षा पहली एवं दूसरी के लिए द्वि-भाषी पाठ्य पुस्तकें निकाली गई है। प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यालयों के संचालन के लिए शैक्षणिक कैलेण्डर का निर्माण किया गया है। 5 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए संचालित 9438 बालवाड़ियों में गतिविधि पुस्तिका, अभ्यास पुस्तिका के साथ दैनिक शिक्षण योजना तैयार की गई है। खेल-खेल में बच्चों को सिखाने में 30 हजार 522 विद्यालयों में टॉय किट का वितरण किया गया है। 33. प्रदेश में 341 पीएमश्री विद्यालय आरंभ किये गये हैं। पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएँ पुनः आरंभ की गई हैं। पेरेण्ट्स टीचर मीटिंग का एजेंडा मेरी सरकार ने व्यवस्थित किया है। आम नागरिकों को अपने जन्मदिन को न्योता भोज के रूप में बच्चों के साथ मनाने की परंपरा आरंभ करने से स्कूलों से सामुदायिक जुड़ाव बढ़ा है।

34. मेरी सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा को भी जोड़ा है। इसके अंतर्गत स्नातक पाठ्यक्रम में कौशल विकास के साथ ही मूल्यपरक शिक्षा आदि विद्यार्थियों की रुचि और रोजगार की जरूरतों के अनुरूप 44 पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है। महापुरुषों की जीवनियों को भी पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया गया है।

35. सभी नागरिकों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ मेरी सरकार काम कर रही है। मेरी सरकार ने ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना’ के माध्यम से 77 लाख 20 हजार परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की है।

36. मेरी सरकार 100 दिवसीय निक्षय निरामय अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत राज्य के 11 हजार 664 ग्राम पंचायतों में 2198 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जा चुका है।37. हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में चलाई जा रही केन्द्र की फ्लैगशिप योजनाओं से छत्तीसगढ़ में विकास का नया सूरज उगा है। उज्जवला योजना के माध्यम से 36 लाख 76 हजार 260 गैस कनेक्शन जारी किए गए हैं। लाखों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के माध्यम से 01 लाख 90 हजार 210 महिलाओं के खाते में 70 करोड़ रूपए से अधिक की राशि अंतरित की गई है।

38. मेरी सरकार ने जरूरतमंद 68 लाख परिवारों को पाँच साल तक मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया। जल-जीवन मिशन के माध्यम से मेरी सरकार ने 40 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की है। मेरी सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को स्वीकृति दी। इन आवासों का निर्माण तेजी से पूरा हो रहा है और हितग्राहियों को घरों की चाबी सौंपी जा रही है। राज्य में नये वित्तीय वर्ष में तीन लाख अतिरिक्त पीएम आवासों की स्वीकृति भी हो गई है। मेरी सरकार मार्च महीने तक इसके लिए सर्वे पूरा कर लेगी। मेरी सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहण दर 4 हजार रुपए से बढ़ाकर साढ़े पाँच हजार रुपए कर दिया है। इससे 52 लाख संग्राहकों को लाभ हो रहा है एवं उन्हें 855 करोड़ रुपए संग्रहण राशि का भुगतान किया गया है।

39. महात्मा गांधी कहते थे कि स्वच्छता में भगवान का वास है। मेरी सरकार स्वच्छ भारत मिशन अभियान ग्रामीण के द्वितीय चरण के तहत 3 लाख 88 हजार परिवारों के घरों में शौचालय का निर्माण पूरा कर चुकी है। अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में 13 हजार 115 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे 146 शौचालयों का निर्माण किया गया है। ओडीएफ प्लस मॉडल की श्रेणी में राज्य के 4 जिले दुर्ग, कबीरधाम, जांजगीर चांपा एवं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी आ गये हैं। इस श्रेणी में अब तक 15 हजार 816 गांव तथा 43 विकासखंड आ चुके हैं।

40. मेरी सरकार के लिए दिव्यांगजनों की सुविधाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता में हैं। सुगम्य भारत अभियान के तहत रायपुर के 42 भवनों को बाधारहित किया गया है। दिव्यांग व्यक्तियों को आश्रय प्रदान करने 11 घरौंदा केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, थर्ड जेंडर के लिए हेल्प लाइन एवं टोल फ्री नंबर संचालित किये जा रहे हैं। सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत 22 लाख हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। नशा मुक्ति के लिए और नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने 22 जिलों में 24 नशामुक्ति केंद्र संचालित किये जा रहे हैं। नशा मुक्ति केन्द्रों के माध्यम से वर्ष 2023-24 में 2880 नशा पीड़ित व्यक्ति लाभान्वित हुए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 26 जिलों में 35 वृद्धाश्रमों का संचालन किया जा रहा है।41. छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में श्रमिकों की अहम भूमिका रही है। मेरी सरकार श्रमिकों के सरोकारों से जुड़ी हुई है। वर्ष 2024 में श्रम विभाग के अंतर्गत गठित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल तथा छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की योजनाओं के तहत 18 लाख से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। वर्ष 2024 में 75 हजार से अधिक महिला श्रमिकों को मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत लाभान्वित कि

या गया। साथ ही 50 हजार से अधिक निर्माण श्रमिकों की बेटियों को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत लाभान्वित किया गया है।
42. भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण के माध्यम से ग्रामीणों को संपत्ति का अधिकार प्रदान करने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पीएम स्वामित्व योजना लेकर आये हैं। प्रदेश के सभी आबादी गांवों में इसके अंतर्गत ड्रोन सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है एवं 1384 गांवों में 1 लाख 84 हजार सर्टिफिकेट वितरित किये जा चुके हैं।

43. सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के मेरी सरकार के प्रयासों से आजादी के 78 साल बाद पहली बार सुकमा जिले के सिलगेर, टेकलगुड़ा व पूवर्ती जैसे अत्यंत नक्सल प्रभावित रहे गांवों में सोलर एनर्जी के माध्यम से बिजली पहुंची है और पहली बार यहां डीटीएच का प्रसारण हुआ है। नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड में नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे अनेक गांव में सोलर हाई मास्ट के माध्यम से बिजली पहुंची है। देश का पहला सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज आधारित 100 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट राजनांदगांव जिले में स्थापित हुआ है।

44. मेरी सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 तक एक लाख 30 हजार घरेलू उपभोक्ताओं की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। अब तक 1050 रूफ टाप सोलर प्लांट स्थापित किये जा चुके हैं तथा 3800 रुफ टाप प्लांट्स की स्थापना प्रक्रियाधीन है। प्रदेश में औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा ओपन एक्सेस के माध्यम से 850 मेगावाट के सौर संयंत्र स्थापित किये गये हैं।

45. मेरी सरकार प्रदेश के वन आवरण में वृद्धि के लिए भी लगातार कार्य कर रही है। भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में 684 वर्ग किलोमीटर संयुक्त वन एवं वृक्ष आवरण की वृद्धि हुई है जो देश में सबसे ज्यादा रही है। प्रदेश में हरियाली वृद्धि के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत 3 करोड़ 50 लाख 73 हजार पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया है।

46. साइबर क्राइम इस समय की सबसे गंभीर समस्याओं में से है। मेरी सरकार इससे निपटने के लिए पुख्ता कार्य कर रही है। साइबर सुरक्षा नीति का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसका उद्देश्य राज्य के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को संरक्षित और साइबर खतरों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करना है। राज्य स्तर पर साइबर भवन का निर्माण किया गया है।

47. मेरी सरकार ने प्रदेश में नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया है। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में देश को 31 मार्च 2026 तक नक्सल हिंसा से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाई गई है। इसके अनुरूप लगातार कार्रवाई की जा रही है। नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में अब अंतिम साँसें ले रहा है। मेरी सरकार की कुशल रणनीति, जवानों के हौसले और आम जनता के संकल्प के बूते एरिया डॉमिनेशन की सतत कार्रवाई की जा रही है। चौदह महीने की अवधि में 300 से अधिक नक्सली मार गिराये गये। 972 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं और 1183 नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों तथा नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए पुनर्वास नीति के तहत 15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये गये हैं।

48. नक्सल हिंसा प्रभावित 26 गांवों में पहली बार ध्वजारोहण तथा यहां त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन में सुकमा जिले के पेंटाचिमली, केरलापेंदा, दुलेड, सुन्नम गुडा और पुवर्ती जैसे गांवों में पहली बार मतदान हुआ। सुकमा जिले के चिंतागुफा स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज की इतनी बढ़िया सुविधा मिल रही है कि इसे केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र मिला है, वहीं 19 साल बाद दन्तेवाड़ा जिले के पोटाली गांव में पुनः स्वास्थ्य केन्द्र आरंभ किया गया है।

49. सुरक्षा के इस नये वातावरण में बस्तर में तेजी से विकास का उजाला फैल रहा है। बस्तर में नक्सलवाद प्रभावित इलाकों में नियद नेल्ला नार योजना आरंभ की गई। इसके माध्यम से सुरक्षा कैंपों के निकटवर्ती पांच किमी के दायरे में आने वाले गांवों में 17 विभागों की 52 हितग्राहीमूलक योजना एवं 31 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत राज्य के 18 जिलों के 2121 ग्रामों की 2 हजार 160 बसाहटों में 59 हजार 758 विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के परिवारों को लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत देश में 4781 किलोमीटर लंबाई की सड़कें स्वीकृत की गई हैं जिनमें 2 हजार 449 किलोमीटर की सड़कें अकेले छत्तीसगढ़ में ही हैं। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत राज्य के 32 जिलों के 6 हजार 691 अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्रामों को लाभान्वित किया जा रहा है।

50. बस्तर शांति की ओर लौटने का उत्सव मना रहा है। मेरी सरकार ने लोगों में उत्साह भरने और खेल प्रतिभाओं को निखारने बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया। इन खेलों में 1 लाख 65 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें बड़ी संख्या में माओवादी आतंकवाद से प्रभावित परिवारों के लोग, आत्मसमर्पित माओवादी और माओवादी हिंसा में दिव्यांग हो चुके लोग भी शामिल रहे।

51. मेरी सरकार यह मानती है कि खेलों के माध्यम से आम जनता में उत्साह का संचार होता है। इसके लिए हम खेल अधोसंरचना को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। प्रदेश में 07 जिलों में खेलो इंडिया के नये सेंटर आरंभ किए गए हैं। मेरी सरकार ने पूर्व वर्षों के लंबित खेल अलंकरण सम्मान भी खिलाड़ियों को प्रदान किए हैं। बस्तर ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन के पश्चात मेरी सरकार अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन का आयोजन नारायणपुर जिले में करने जा रही है।

52. मेरी सरकार पारदर्शिता की राह पर चलती है। डिजिटल गवर्नेंस को सभी विभागीय कार्यों में अपनाया गया है। फाइलों के मूवमेंट के लिए ई-ऑफिस प्रणाली अपनाई गई है। इससे लालफीताशाही से मुक्ति मिलेगी। अटल मानिटरिंग पोर्टल के माध्यम से फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर सतत नजर रखी जा रही है।53. छत्तीसगढ देश का तेजी से उभरता हुआ राज्य है। मेरी सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों में ले जाने का कार्य कर रही है। सरकार की आर्थिक नीतियों से राज्य का सकल घरेलू उत्पाद तेजी से बढ़ रहा है।

54. मेरी सरकार का वित्तीय प्रबंधन अच्छा है। भारत सरकार राज्यों को बेहतर काम के लिए इंसेटिव देती है। इससे छत्तीसगढ़ को 4 हजार 400 करोड़ रूपए मिले हैं, जिसे मेरी सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर व्यय करेगी।

55. छत्तीसगढ़ की भूमि श्री रामलला का ननिहाल भी है और कर्मक्षेत्र भी है। प्रभु श्रीराम से उनके भक्तों के मिलन का माध्यम बनने का सौभाग्य मेरी सरकार को भी प्राप्त हो रहा है। मेरी सरकार ने ‘श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना’ के माध्यम से अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ की तीर्थ यात्रा कराई है।

56. प्रयागराज में 144 वर्षों बाद महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। यहां छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों को पर्याप्त सुविधा मिल सके, इसके लिए मेरी सरकार ने साढ़े चार एकड़ में छत्तीसगढ़ पैवेलियन तैयार किया और यहां श्रद्धालुओं के रूकने और खान-पान की अच्छी सुविधा प्रदान की। मेरी सरकार ने राजिम कुंभ कल्प का वैभव पुनः लौटाया है।

57. अभी राजिम कुंभ कल्प का सुंदर आयोजन भी त्रिवेणी स्थल पर हो रहा है। यहां संत-समागम के माध्यम से भक्ति भाव की धारा प्रवाहित हो रही है।

58. हमारे प्रदेश की जनजातीय संस्कृति विलक्षण है। मेरी सरकार इसे सहेजने के लिए पुरखौती मुक्तांगन में जनजातीय संस्कृति पर केंद्रित छत्तीसगढ़ राजकीय मानव संग्रहालय, बाबा गुरु घासीदास पर केंद्रित संग्रहालय एवं शोध पीठ, भारत भवन, कबीर शोध संस्थान, टॉय म्यूजियम एवं राज्य अभिलेखागार बना रही है।

59. विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने हम सबको कड़ी मेहनत करना है। आप सभी के प्रयासों से निश्चित ही यह लक्ष्य पूरा होगा।

CG : तालाब मे डूबने से 9 साल की बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

CG : तालाब मे डूबने से 9 साल की बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

 जांजगीर चांम्पा: जिले के नावागढ़ ब्लॉक के ग्राम कुथुर मे 9 वर्षिय बालिका की पानी मे डूबने से मौत हो गई है, घटना के बाद से घर वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर के जगदेव पटेल के घर के पास नया तालाब का निर्माण किया गया है, उसी तालाब के पार मे छोटे – छोटे बच्चे 5 बच्चे पिकनिक मना रहे थे, सभी खाना खाने के कुछ देर बाद कुमारी पुष्पा पटेल बर्तन धोते वक्त तालाब मे फिसल गई और तालाब मे डूब गई। पीकनिक में गई अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी मोहल्ले वालों को दी, मोहल्ले वालों ने तत्काल तालाब पहुंच कर पुष्पा पटेल को पानी से बाहर निकाला और जिला जांजगीर चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुमारी पुष्पा पटेल को मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें ए घटना रविवार दोपहर 3 बजे की है, मृतका के पिता ने बताया कि मैं और मेरी पत्नी पामगढ काम करने गए थे। मोहल्ले के राहुल निर्मलकर ने 4 बजे मुझे फोन कर बताया कि तुम जल्दी काम छोड़ कर घर आ जाओ तब तुरंत मैं और मेरी पत्नी घर कुथुर आ गए, तब मुझे पता चला कि मेरी बेटी 9 वर्ष तालाब मे डूब गई है। खबर लिखें जाने तक अभी बच्ची की लाश को जिला चिकित्साय जांजगीर चिकित्सालय के मरचूरी मे पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।

CG Legislative Assembly Budget session : आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, 3 मार्च को पेश किया जाएगा बजट

CG Legislative Assembly Budget session : आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, 3 मार्च को पेश किया जाएगा बजट

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज सोमवार 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट पेश करने की तारीख भी तय हो गई है।

इस सत्र की शुरुआत सुबह 11:05 बजे राज्यपाल रमन डेका के अभिभाषण के साथ होगी। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का बजट 3 मार्च को पेश किया जाएगा। इस सत्र के दौरान विपक्ष ने भी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी पूरी कर ली है।

25 फरवरी को अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा

इस बार बजट सत्र में 17 बैठकें होंगी। सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 27 और 28 फरवरी को प्रस्तावित है। 25 फरवरी को अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी।

इसके बाद 3 मार्च को राज्य के वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी 2025-26 के लिए बजट पेश करेंगे। साथ ही, वित्त मंत्री उसी दिन 2024-25 के तीसरे अनुपूरक बजट को भी सदन में प्रस्तुत करेंगे।

3 मार्च को पेश होगा बजट 

इस बार भी बजट को लेकर प्रदेश के लोगों को बेसब्री से इंतजार और उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी ने हाल ही में दिए बयान में कहा था कि यह बजट गरीब कल्याण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें सभी क्षेत्रों पर फोकस रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बताया कि 3 मार्च को बजट पेश होने के बाद 4 मार्च और 5 मार्च को 2025-26 के आय-व्यय पर सामान्य चर्चा होगी। इस सत्र को लेकर सरकार ने भी बड़ी तैयारी की हुई है।

CG : चलती ट्रक में लगी आग, धू-धूकर जल उठा धान से भरा वाहन!

CG : चलती ट्रक में लगी आग, धू-धूकर जल उठा धान से भरा वाहन!

 दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में उतई रोड पर धान से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में 725 बोरी धान लोड था और वह घोटवानी के धान खरीदी केंद्र से सेलूद स्थित राइस मिल जा रहा था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी हुई है।

ड्राइवर के मुताबिक ट्रक के ओवरहीट होने से आग लगी है। ड्राइवर ने बताया कि ट्रक का टेम्परेचर मीटर खराब होने के कारण ओवर हीट की जानकारी समय पर पता नहीं चल सका। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है।

 
फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए CM साय, रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा की

फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए CM साय, रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा की

खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए किया बड़ा ऐलान

खेलों में खिलाड़ियों की बढ़ती रुचि और सरकार के समर्थन से छत्तीसगढ़ खेल हब बनने की ओर अग्रसर - मुख्यमंत्री साय

जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर में स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। इस प्रतियोगिता का आयोजन 8 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक जशपुर के रणजीता स्टेडियम में किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर खिलाड़ियों को 3 करोड़, रजत पदक पर 2 करोड़ और कांस्य पदक पर 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति खिलाड़ियों के बढ़ते उत्साह और सरकार के समर्थन से  छत्तीसगढ़ खेल हब बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा करते हुए कहा कि रणजीता स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में देशभर के 16 राज्यों से आई राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रेलवे नागपुर और एमईजी बैंगलूरू की टीमें आमने-सामने रहीं। मुख्यमंत्री साय ने फाइनल मुकाबले का आनंद लिया और विजेता टीम को बधाई दी। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए सराहा और भविष्य में ऐसे आयोजनों को और अधिक भव्य बनाने का आश्वासन दिया। अनेक वर्षों के लंबे अंतराल के बाद रणजीता स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की टीमों को खेलते हुए देखना खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक अनुभव रहा।शहरवासियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में दर्शक इस ऐतिहासिक मुकाबले का आनंद लेने पहुंचे।

इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, नव निर्वाचित पार्षद, यश प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, शांति भगत, पार्षद फैजान सरवर, ओम प्रकाश, नरेश नंदे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, कोच और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

CG : चुनाव ड्यूटी में दारू पीकर पहुंचा था शिक्षक, कलेक्टर ने किया निलंबित

CG : चुनाव ड्यूटी में दारू पीकर पहुंचा था शिक्षक, कलेक्टर ने किया निलंबित

 कांकेर : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में मतदान के दौरान चुनाव ड्यूटी में शराब पीकर पहुंचने वाले शिक्षक कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबन कर दिया है. शिक्षक रूपचंद साहू को अंतागढ़ में चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी. शिकायत के बाद कलेक्टर ने निलंबन आदेश जारी किया है.

उत्तर बस्तर कांकेर जिला के विकासखंड अंतागढ़ में आज मदतान के दिन शिक्षक रुपचंद साहू की ड्यूटी लगाई गई थी. निलंबन अवधि में शिक्षक रूपचंद का मुख्यालय खंडशिक्षा अधिकारी, कांकेर होगा. निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता को पात्रता होगी.

अतिसंवेदनशील क्षेत्र के मतदाताओं जताया लोकतंत्र पर भरोसा, जमकर हुई वोटिंग...

अतिसंवेदनशील क्षेत्र के मतदाताओं जताया लोकतंत्र पर भरोसा, जमकर हुई वोटिंग...

 कांकेर। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान रविवार को जनपद पंचायत अंतागढ़ और कोयलीबेडा हुआ, जहां स्थानीय सरकार का चुनाव करने ग्रामीण मतदाताओं में होड़ लगी रही। युवा वर्ग ही नहीं, बड़े बुजुर्ग, निशक्तजन और महिला मतदाताओं में भी मतदान करने पोलिंग बूथों में लंबी कतारें सुबह से ही देखने को मिली। कहीं पर महिलाएं अपने बच्चे को गोद में लिए, तो कहीं उम्रदराज मतदाताओं को सहारा देकर मतदान केंद्रों में लाते नजर आए।

इसी क्रम में रविवार को अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम लामकन्हार निवासी 60 वर्षीय श्रीमती रतनी बाई, 58 वर्षीय परमेश्वरी धनेलिया सहित सरिता पोटाई, नरोतीन दुग्गा, बंसु दुग्गा, बीना दुग्गा, मानबती दुग्गा, दायरो कावड़े, रामबती गावड़े़, 58 वर्षीय पार्वती उइके ने भी अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिन इलाकों में सिर्फ भय और आतंक का बोलबाला था, उन गांवों में ग्रामीण मतदाताओं ने लोकतंत्र पर गहरी आस्था जताते हुए बुलेट की जगह बैलेट का रास्ता अपनाया। वोट देने आए मतदाताओं ने कहा कि ग्रामीण अब शांति और सुकून चाहते हैं और लोकतंत्र ही सर्वमान्य है। इसलिए अपने गांव की सरकार चुनने वे वोट डालने आए हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पोडगांव के पहली  बार वोट देने आए युवक सचिन गजबिये ने भी अपना मताधिकार का प्रयोग करते हुए कहा कि इससे पहले वह कभी वोट नहीं किया था, आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों को चुनने का मौका मिला तो बहुत उत्साहित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने चला आया।

दुधमुंहे बच्चों को लेकर माताएं पहुंची मतदान केंद्र - त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदान केंद्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए माताएं अपनी दुधमुंहे बच्चों को लेकर पहुंची। कोयलीबेडा के अति संवेदनशील क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 94 तुरसानी निवासी श्रीमती जनवरी ने अपनी 03 माह के दुधमुंहे बच्ची को लेकर उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार मतदान केंद्र क्रमांक 86 और 87 सुलंगी में श्रीमती ममता उईके ने अपनी 03 माह के छोटी सी बच्ची को लेकर मतदान किया, साथ ही श्रीमती रामेश्वरी, रमिला, रेशमी नेताम ने भी अपने दुधमुंहे बच्चों के साथ लोकतंत्र के इस माह पर्व में हिस्सा लेकर अपनी भागीदारी निभाई।

 CG : फिर उजागर हुई बाल संप्रेक्षण गृह की अव्यवस्था, तीन नाबालिग फरार...तलाश में जुटी पुलिस

CG : फिर उजागर हुई बाल संप्रेक्षण गृह की अव्यवस्था, तीन नाबालिग फरार...तलाश में जुटी पुलिस

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से तीन नाबालिग फरार हो गए। तीनों सूरजपुर और अंबिकापुर के बताए जा रहे हैं। गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज हुई जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

वहीं 1 फरवरी 2025 को राजधानी रायपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 7 अपचारी बालक फरार हुए थे। बाद में पुलिस ने एक को पकड़ लिया था। फरार होने वाले अपचारी बालकों पर हत्या और बलात्कार का केस दर्ज है। एक माह पहले भी यहां से 6 अपचारी बालक फरार हो गए थे। 

संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही 

उल्लेखनीय है कि, इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके बाद भी प्रदेश के बाल संप्रेक्षण गृहों में सुरक्षा का अभाव है। प्रशासन का ध्यान इस तरफ नहीं है। इसी का फायदा उठाकर अपचारी बालक लगातार फरार हो रहे हैं जो आगे चलकर बड़ी मुसीबत का सबब बन सकते हैं।  

CG : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.65 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

CG : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.65 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

 बस्तर :- जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में भानपुरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4.65 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब जब्त की और आरोपी को गिरफ्तार किया।

 
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के निर्देशन में पुलिस टीम ने नंदपुरा डोंगरीपारा गांव में छापा मारकर लखेश्वर कश्यप (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने घर में भारी मात्रा में मध्यप्रदेश निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण कर बिक्री की तैयारी में था।
 
जब्त शराब का विवरण:
•मैकडावल नंबर 1 – 10 पेटी (86.4 बल्क लीटर)
•गोवा व्हिस्की – 60 पेटी (540 बल्क लीटर)
•गोवा व्हिस्की (खुली पेटी) – 28 पौवे (5.04 बल्क लीटर)
•कुल जब्त शराब: 631.44 बल्क लीटर
•कुल कीमत: ₹4,65,820/-
 
पुलिस ने आरोपी के घर से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया। आरोपी लखेश्वर कश्यप के खिलाफ थाना भानपुरी में अपराध क्रमांक 26/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
 
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आज न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े अन्य संभावित लिंक की भी जांच कर रही है।
 
रेड टीम में शामिल अधिकारी:
•निरीक्षक अमित पद्मशाली (थाना प्रभारी)
•उप निरीक्षक शत्रुघ्न नाग
•सहायक पुलिसकर्मी – राधेलाल कोर्राम, महेंद्र मुकेश शोरी, छबिलाल सोम, फगनू कश्यप, शिवचरण पैकरा, तरुण बैध, शशिकला भगत
 
पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर सख्त नियंत्रण लगाया जा सके।
राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे नंबर पर, छत्तीसगढ़ 55.2 अंकों के साथ इस बार ‘एचीवर’ की श्रेणी में

राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे नंबर पर, छत्तीसगढ़ 55.2 अंकों के साथ इस बार ‘एचीवर’ की श्रेणी में

 रायपुर।  नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य सूचकांक के मामले ऊंची छलांग लगाई है। बेहतर स्वास्थ्य सूचकांक के शीर्ष राज्यों में छत्तीसगढ़ दूसरे नम्बर पर आया है।

राजकोषीय स्वास्थ्य मूल्यांकन कर नीति आयोग द्वारा जारी अध्ययन रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ 2022-23 की रैंकिंग में देश में दूसरे नंबर पर रहा। पांच अलग-अलग सूचकांकों के आधार पर जारी रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने 55.2 अंक प्राप्त किए। भारत में राज्यों के राजकोषीय स्वास्थ्य के बारे में समझ विकसित करने के लिए नीति आयोग द्वारा यह पहल की गई है। उल्लेखनीय बात यह है कि छत्तीसगढ़ लगातार तीसरे साल देश में दूसरे नंबर पर रहा ।

नीति आयोग की रैंकिंग में देश के 18 प्रमुख राज्यों को शामिल किया गया। ये राज्य भारत की जीडीपी,छत्तीसगढ़ का खनिज से राजस्व जुटाने में लगातार अच्छा प्रदर्शन, जनसांख्यिकी, कुल सार्वजनिक व्यय, राजस्व और समग्र राजकोषीय स्थिरता में उनके योगदान के संदर्भ में भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाते हैं। चूंकि राज्य लगभग दो-तिहाई सार्वजनिक व्यय और कुल राजस्व के एक-तिहाई के लिए जिम्मेदार हैं, इसलिए उनका राजकोषीय प्रदर्शन देश की समग्र आर्थिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण माना गया। नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के डेटा का उपयोग इस रैंकिग के लिए किया गया। जिन पांच उप-सूचकांकों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है उसमें व्यय की गुणवत्ता, राजस्व जुटाना, राजकोषीय विवेक, ऋण सूचकांक और ऋण स्थिरता शामिल हैं। इसके अलावा, पांच प्रमुख उप-सूचकांकों राज्य-विशिष्ट राजकोषीय स्वास्थ्य मुद्दों को सामने लाने के लिए एक व्यापक राज्यवार विश्लेषण रिपोर्ट तैयार की गई।

5 राज्यों का उच्च प्रदर्शन

रैंकिग में शीर्ष पांच उच्च प्रदर्शन करने वाले राज्य ओडिशा, छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड और गुजरात हैं। जबकि आकांक्षी पाँच राज्य हरियाणा, केरल, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और पंजाब हैं। हालाँकि, पाँच उप-श्रेणियों में राज्यों का प्रदर्शन अलग-अलग है। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश और बिहार का व्यय की गुणवत्ता के तहत अच्छा स्कोर है, लेकिन वे राजस्व जुटाने के मामले में निचले स्थान पर हैं।

छत्तीसगढ़ ने कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ा

रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश जैसे कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। 2022-23 की रैंकिंग में छत्तीसगढ़ को 55.2 अंक प्राप्त हुए। इसमें व्यय की गुणवत्ता सूचकांक में 55.1, राजस्व जुटाना में 56.5, राजकोषीय विवेक में 56.0, ऋण सूचकांक में 79.6 और ऋण स्थिरता में 29.0 अंक मिले । छत्तीसगढ़ व्यय की गुणवत्ता में एचीवर श्रेणी में रहा, जबकि राजस्व जुटाने में फ्रंट रनर की श्रेणी में रहा। छत्तीसंढ़ 2020-21 से 2022-23 तक लगातार दूसरे नंबर पर बना हुआ है।

अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा…शहर में सुगम यातायात सुनिश्चित करने की पहल

अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा…शहर में सुगम यातायात सुनिश्चित करने की पहल

 बिलासपुर : पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर के व्यस्ततम चौक-चौराहों और बाजारों में यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों और वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे और नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने सिम्स चौक, गोल बाजार, गांधी चौक समेत प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान अवैध रूप से सड़क किनारे विक्रय सामग्री रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके सामान जब्त किए गए, वहीं नो पार्किंग और रॉन्ग साइड में खड़े वाहनों को हटाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे अपने वाहनों को निर्धारित मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ा करें और सुचारू यातायात में सहयोग करे.

CG : अंतिम चरण के चुनाव से पहले सरपंच पद के प्रत्याशी की मौत

CG : अंतिम चरण के चुनाव से पहले सरपंच पद के प्रत्याशी की मौत

 रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव से पहले तमनार क्षेत्र के एक गांव से सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे एक प्रत्याशी की आज उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले में 23 फरवरी को पंचायत चुनाव के आखरी चरण का मतदान होना हैं जिसमे लैलूंगा, तमनार और घरघोड़ा ब्लॉक के 175 ग्राम पंचायतों के 2.18 लाख मतदाता इस चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों को वोट देंगे।
 
इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी करते हुए 435 मतदान केंद्र बनाया गया हैं। आज होने वाले चुनाव से पहले ही कल तमनार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गारे पंचायत से सरपंच पद के प्रत्याशी चतुर सिंह सिदार का एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा हैं की चतुर सिंह सिदार दो बार गारे पंचायत के सरपंच रह चुके थे और इस बार भी वे चुनावी मैदान उतरे थे, और स्थित भी मजबूत मानी जा रही थी। बताया यह भी जा रहा है कि पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में कल 23 फरवरी को गारे पंचायत में सरपंच पद के लिए मतदान होना है।

अभी तक तमनार जनपद के 61 ग्राम पंचायतों के 2 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध सरपंच का चुनाव हो चुका है ! शेष बचे 59 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पद के लिए आज मतदान होने वाला है। चतुर सिंह सिदार पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका एक निजी अस्पताल में  इलाज चल रहा था।

छत्तीसगढ़ में बजट सत्र कल से शुरू, सीएम साय ने कहा सभी वर्गों का…

छत्तीसगढ़ में बजट सत्र कल से शुरू, सीएम साय ने कहा सभी वर्गों का…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 24 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह उनकी सरकार का दूसरा बजट सत्र होगा, जिसमें सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमारी सरकार बनने के बाद किस तरह विकास कार्य हुए हैं, यह पूरा देश जानता है।”

इसके साथ ही, सीएम साय ने अपने जशपुर दौरे के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज के तीसरे चरण का मतदान हो रहा है, और वह अपने परिवार के साथ मतदान करेंगे। इसके बाद वह स्व. दिलीप सिंह जूदेव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय आज अपने गृहग्राम बगिया में पंचायत चुनाव के लिए मतदान करेंगे।