नारायणपुर:- छत्तीसगढ़ में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है. अंतिम चरण में प्रदेश के 50 ब्लॉक में वोटिंग हो रही है. अबूझमाड़ के धुर नक्सल प्रभावित कस्तूरमेटा में आज पहली बार मतदान हो रहा है. पहले नक्सली चुनाव का बहिष्कार करते थे, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में ग्रामीण लोकतंत्र के पर्व में शामिल हो रहे हैं.
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। बजट सत्र के लिए दोनों पार्टियां पूरी तरह से तैयार है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
बैठक में सरकार की नीतियों, बजट प्रस्तावों और प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही, कांग्रेस उन मुद्दों को चिन्हित करेगी, जिन पर सदन में सरकार को घेरा जाएगा।बैठक नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के निवास पर शाम 6 बजे से होगी।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस के सभी विधायक और पूर्व मंत्री शामिल होंगे।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बजट सत्र के दौरान कांग्रेस की रणनीति को अंतिम रूप देना है।
राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद यह दूसरा बजट सत्र होगा, जिसमें कांग्रेस प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाने की तैयारी कर रही है। इधर भाजपा का दावा है कि वो सवालों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
बिलासपुर। शहर के सेंट विन्सेंट पल्लोटी स्कूल के सोडियम ब्लास्ट मामले में 6 छात्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। स्कूल के चार छात्रा और दो छात्र को निलंबित कर दिया गया है। ये सभी 8वीं कक्षा में पढ़ते हैं। इस मामले में चार प्राचार्यों की जांच समिति गठित की गई है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि शुक्रवार को स्कूल के वॉशरूम में जोरदार धमाका हुआ था। जिसमें 8वीं क्लास की छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेले के 11वें दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय मेले में पहुंचीं और महानदी महाआरती में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। जबलपुर से आईं साध्वी प्रज्ञा भारती और ग्यारह पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ यह महाआरती संपन्न हुई।

संत-महात्माओं के साथ भक्तिमय माहौल
श्रीमती साय सहित संत-महात्माओं ने पूरे विधि-विधान से आरती की। इस दौरान महानदी त्रिवेणी संगम भक्तिमय हो उठा। शंख, कपूर और चवर के साथ महाआरती के प्रज्वलित होते ही पूरा मेला परिसर आध्यात्मिक आस्था से सराबोर हो गया।
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, गूंजे जयघोष
इस पावन अवसर पर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद महाराज, स्वामी प्रेमानंद गिरि, स्वामी नवल गिरी महाराज, स्वामी शैलेशानंद महाराज, संत गुरुशरण महाराज (पंडोखर सरकार), रामबालक दास महाराज, स्वामी ज्ञान स्वरूपानंद अक्रिय जी महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जय-जय श्री राम के जयकारों से आरती घाट गूंज उठा और भक्तिमय माहौल में यह दिव्य अनुष्ठान संपन्न हुआ।
बलौदाबाजार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बलौदाबाजार जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कुकुरदी के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। सांवरा जाति के लोगों को उनके ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 12 में शामिल किए जाने का लगातार विरोध करते हुए चुनाव में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है।
प्रशासन लगातार ग्रामीणों को मनाने का प्रयास कर रही है। बलौदाबाजार में प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच बैठक भी हुई पर ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हैं। वही उन्होंने यह भी कहा कि कोतवाली टीआई उन्हें थाना बुलाकर धमका रहे थे। बाद में अपर कलेक्टर व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक हुई है, जिसमें मतदान करने से किसी को रोकने मना नहीं करने कहा गया पर ग्रामीण मतदान नहीं करने पर अड़े हुए हैं
ग्रामीणों का कहना है कि सांवरा जाति के लोग पहले बलौदाबाजार के इंदिरा कालोनी में रहते थे, यही वार्ड नंबर 2 में मतदान करते थे और वर्षों से नगर सहित विधानसभा व लोकसभा में मतदान करते आ रहे हैं। 2013 में इन्हें ग्राम पंचायत कुकुरदी के खाली पड़े जगह पर विस्थापित किया गया और उसके बाद भी ये बलौदाबाजार में मतदान कर रहे थे। इस बार इन्हें ग्राम पंचायत कुकुरदी में जोड़ दिया गया है, जिसका विरोध कर रहे हैं। पूर्व के चुनाव में भी बहिष्कार किया गया था, जिसके बाद ये लोग बलौदाबाजार में मतदान किए थे। अब पुनः इन्हें ग्राम पंचायत में जोड़कर प्रशासन विवाद को बढ़ावा देने का काम कर रही है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि प्रशासन को चुनाव के समय यह बात याद आती है पर चुनाव संपन्न होते ही अधिकारी भूल जाते हैं। यह समस्या आज की नहीं सन 2013 से आ रही है और अब हमें धमकाया जा रहा है, जो उचित नहीं है। हम मतदान दल का विरोध नहीं करेंगे। वे आयेंगे पर ग्राम पंचायत कुकुरदी के हम सब ग्रामीण मतदान नहीं करेंगे।
बलरामपुर। वाड्रफनगर के बलंगी पुलिस चौकी अंतर्गत कोगवार गांव से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से डंडे से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति जब काम से घर लौटा, तो पत्नी ने खाना नहीं बनाया था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी को डंडे से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने लगभग 7 घंटे तक शव को घर में छिपाए रखा। पड़ोसियों को जब संदेह हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विधि अनुसार आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
बिलासपुर। पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा की छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है। टुटेजा पर शराब नीति घोटाले, अवैध कमीशन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगा है। ईडी ने 2024 में पीएमएलए मामले में पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया था।
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2,100 करोड़ रुपए से अधिक के शराब घोटाले में अनिल टुटेजा को शराब सिंडिकेट का सरगना करार दिया है। एजेंसी ने अदालत में दिए अपने बयान में दावा किया कि छत्तीसगढ़ में सक्रिय शराब सिंडिकेट चलाने के लिए राज्य प्रशासन के प्रबंधन में उनकी प्रत्यक्ष भागीदारी के साक्ष्य एकत्र किए गए हैं, और उन्हें मामले में सह-आरोपी अनवर ढेबर के साथ सक्रिय रूप से शामिल पाया गया है।
एजेंसी ने दावा किया था कि टुटेजा आधिकारिक तौर पर आबकारी विभाग का हिस्सा नहीं थे, फिर भी वह इस विभाग के संचालन में सक्रिय रूप से शामिल थे। जांच के दौरान टुटेजा द्वारा 14.41 करोड़ रुपये की प्राप्ति से संबंधित डिजिटल साक्ष्य भी पाए गए हैं। एजेंसी ने कहा कि मामले में सह-अभियुक्त अरुणपति त्रिपाठी की छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्ति में भी उनकी भूमिका कथित तौर पर पाई गई है।
ईडी ने दावा किया कि टुटेजा की कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप राज्य के खजाने को ‘‘भारी नुकसान” हुआ। टुटेजा पिछले साल सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें आखिरी बार छत्तीसगढ़ के उद्योग और वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।
रायपुर: सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए विधायक देवेंद्र यादव की अब भी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, लगभग 6 महीने के बाद कल शाम विधायक देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए। इस दौरान उनके समर्थकों और कांग्रेस नेताओं ने ने सेंट्रल जेल के बाहर सड़क पर जश्न मनाना शरू कर दिया। जिस वजह से काफी जाम की स्थिति बन गई थी। इसी मामले को लेकर गंज थाना के BNS की धारा 126(2), 3(5) तलक तहत विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
इन 13 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज
- देवेन्द्र यादव
- सुबोध हरितवाल
- शांतनु झा
- आकाश शर्मा
- शोएब ढेबर
- अतीक मेमन
- फराज
- फरदीन खोखर
- अनवर हुसैन
- शेख वसीम
- नीता लोधी
- बाबी पांडे
- शिबली मेराज खान
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक अविवाहित युवती गर्भवती हो गई। अचानक उसकी पेट में दर्द होने पर परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां 19 वर्षीय युवती ने मृत पुत्र को जन्म दिया। इसके थोड़ी देर बाद युवती की भी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि, परिजनों ने जशपुर जिला से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में युवती का इलाज करने के लिए पहुंचे थे। तभी पता चल कि युवती गर्भवती है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में युवती ने मृत पुत्र को जन्म दिया। इसके थोड़ी देर बाद युवती की भी मौत हो गई। जच्चा बच्चा की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनाव संपन्न हो गए है, सभी नगर निगमों में भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है। वहीं अब भाजपा ने सभी नगर निगमों में सभापति चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

बालोद : जिले में तेज रफ़्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बहार निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, डौंडीलोहारा नगर के गौशाला चाल के पास बाइक सवार तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
बिलासपुर : महाकुंभ के मद्देनजर रेलवे ने देशभर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है और नियमित ट्रेनों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इससे प्रयागराज और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर भारी ट्रैफिक का दबाव बन गया है। स्थिति संभालने के लिए कई ट्रेनों को डायवर्ट किया जा रहा है, जबकि कुछ ट्रेनों को आधे रास्ते में ही समाप्त कर वापस भेजा जा रहा है। एनई रेलवे ने 12 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, जिनमें सारनाथ एक्सप्रेस 28 फरवरी तक रद्द रहेगी और दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस भी 26 और 28 फरवरी को नहीं चलेगी। वहीं 11 ट्रेनों के रूट बदले गए है। महाकुंभ में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे लगातार व्यवस्था में बदलाव कर रहा है।
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगर निगम में सभापति के चयन और नगरपालिका परिषद् में उपाध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दी है। वहीं अब नगर पंचायत में उपाध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिसकी सूची भी जारी हो गई है। सूची में सभी जिले के लिए पर्यवेक्षकों के नाम शामिल है।




रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
मंत्रिपरिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-2025 के तृतीय अनुपूरक अनुमान का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2025-2026 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य के किसानों को नवीन उन्नत किस्मों और गुणवत्ता युक्त बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार क्रय नियम-2002 के नियम 4 में छूट प्रदत्त संस्थाओं की सूची में विस्तार करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत सर्वप्रथम बीज का उपार्जन बीज निगम द्वारा राज्य के पंजीकृत बीज उत्पादक किसानों से किया जाएगा। इसके पश्चात आवश्यकता की पूर्ति के लिए राज्य की बीज उत्पादक सहकारी समितियों, भारत सरकार एवं राज्य सरकार के बीज उत्पादन करने वाले उपक्रमों, नाफेड, म.प्र. बीज महासंघ की समितियां, भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में इम्पैनल्ड सेंट्रल नोडल सीड एजेंसी के रूप में चयनित संस्थाओं को बीज निगम द्वारा जारी ऑफर लेटर में से न्यूनतम मूल्य प्रस्तुत करने वाली संस्था या एजेंसी से किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के पंचम सत्र माह फरवरी-मार्च 2025 हेतु माननीय राज्यपाल महोदय के अभिभाषण का मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदन किया गया।
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर किसानों से उपार्जित धान की शेष राशि का भुगतान करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ को स्वीकृत अतिरिक्त शासकीय प्रत्याभूति राशि 3300 करोड़ रूपए की अनुमति का अनुमोदन किया गया।
मंत्रिपरिषद द्वारा बैंक गारंटी से संबंधित विलेखों पर स्टाम्प शुल्क की दरों के निर्धारण के लिए भारतीय स्टाम्प अधिनियम-1899 (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ कैडर के भारतीय वन सेवा के 30 वर्ष की अर्हकारी सेवा पूर्ण कर चुके 1992 से 1994 बैच तक के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थ अधिकारियों को गैर कार्यात्मक (Non-functional) आधार पर यथास्थान (In situ) प्रधान मुख्य वन संरक्षक के समकक्ष स्केल प्रदाय करने हेतु आवश्यक पद सृजन का निर्णय लिया गया।
जांजगीर चांपा : जिले के ग्राम रोहदा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मुर्गी से भरी एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मारी है। हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हुई है। वही चालक पिकअप वाहन को लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना सारागांव थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार, ग्राम रोहदी का रहने वाला मृतक युवक मदन सिंह कंवर किसी काम से अपनी बाइक से सुबह बम्हनीडीह आने को निकला हुआ था। इस दौरान वह ग्राम रोहदा के मुख्य मार्ग पर जा रहा था कि एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने लापरवाही पूर्वक चलते हुए, बाइक को जोरदार ठोकर मारी जिससे युवक मदन सिंह कंवर बाइक से उछल कर सड़क में जा गिरा। हादसे में युवक को गंभीर चोट आने पर मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिकअप वाहन को लेकर चालक मौके पर से फरार हो गया।
घटना की जानकारी सारागांव पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। सारागांव थाने में अपराध दर्ज कर फरार पिकअप वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
रायपुर : भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस की कलह पर बड़ा हमला करते हुए भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस ब्रीफ में कहा कि कांग्रेस में शायद नोटिस और निष्कासन भी पैसे के लिए किए जाते है कांग्रेस के अंदर की गजब कहानी यही कहती है जिसमें कांग्रेस के पूर्व विधायक, विनय जायसवाल ने पहले कांग्रेस पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया, फिर 6 साल के लिए निष्कासित हुए ,6 साल तो नहीं पर 6 महीने के अंदर वो पार्टी में न सिर्फ वापिस आए बल्कि महापौर का टिकट भी ले आए।उन्होंने जो आरोप कांग्रेस पर लगाया था उसी प्रकिया से वो खुद महापौर प्रत्याशी बन गए अतः कांग्रेस में बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया।
श्री श्रीवास्तव ने कहा पिछले दिनों कांग्रेस ने दो बार के विधायक कुलदीप जुनेजा ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बारे में कहा कि उनके नैतिकता नहीं है इतनी बार पार्टी को हरवाने के बाद भी उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया और बोलना पड़ रहा है यह शर्म की बात है अब इस बात फिर कुलदीप जुनेजा को कारण बताओ नोटिस दिया गया है अब कहानी फिर वही है कुलदीप जुनेजा जिन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निष्काशित लोगो को पैसे लेकर फिर से पार्टी में लेने का आरोप लगाया था अब फिर वो खुद पैसे देकर अपने ऊपर कार्यवाही से बचेंगे।कांग्रेस अब एक राजनीतिक दल नहीं लुटेरी गैंग बन के रह गई है जो सब को लूट रही है।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कांग्रेस अपने आपराधिक कृत्यों की वजह से आंतरिक कलह के चक्रव्यूह में फंस चुकी है।पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बड़े नेताओं को हार का जिम्मेदार मान रहे है और खुलेआम बयानबाजी कर रहे है कि हम टॉप लीडरशिप की वजह से चुनाव हार रहे है, जिसमें दीपक बैज,भूपेश बघेल , टीएस सिंहदेव का नाम वो बार बार बोल रहे है नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ,टीएस बाबा के ही नेतृत्व में चलने की बात कर रहे है ऐसे में कांग्रेस में किसी को किसी का नेतृत्व स्वीकार नहीं है हर कोई एक दूसरे पर केवल आरोप ही लगा रहा है।भाजपा ने जहां बूथ ,मंडल,जिला और प्रदेश के सभी संगठन के चुनाव समय पर कर लिए परन्तु कांग्रेस चार शर्मनाक हारो के बाद कलह के दल दल में डूबती जा रही है।
प्रेस ब्रीफ में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू,राजीव चक्रवती, निशिकान्त पांडे मौजूद रहे।
सुकमा: जिला सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 203 कोबरा वाहिनी, 131वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पीनाचंदा, गुंडराजगुडेम, चिंता वागु नदी एरिया जंगल क्षेत्र मे रवाना हुये थे कि अभियान के दौरान ग्राम गुंडराजगुडेम से 1.4 किमी दक्षिण पूर्व में और चिंतावागु नदी के तट पर स्थित घने जंगल क्षेत्र के पास अज्ञात नक्सलियों के द्वारा छुपाकर कर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया। घटना मे सभी जवान सुरक्षित है, बाद सभी पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस हुई हैं।
नक्सलियों के बरामद सामाग्रियों का विवरण :-
1. देशी हथियार – 2 नग
2. दूरबीन – 1 नग
3. खाली मैगजीन पाउच।
4. खाली पिट्टू!
5. मल्टीपल मेडिसिन स्ट्रिप – 50 नग।
6. इंजेक्शन -05 नग.
7. इंजेक्शन सिरिंज -12 नग।
8. नक्सली झंडा-(01 नग).
9. सुरक्षा फ्यूज (बाइसाइट स्ट्राइप-02 मीटर)।
10. विस्फोटक पाउडर-50 ग्राम.
11. पेप किट (मेडिकल एप्रन)-01 नग।
12. नक्सली साहित्य, – 31!
13. नक्सल डेयरी -15 नग।
14. काली टी-शर्ट-01 नग।
15. साड़ी-01 नग.
16. चुन्नी-01 नग.
17. शर्ट-02 नग.
18. बरमूडा नेकर-02 नग।
19. सैंडो बनियान-01 नग.
20. अंडर वियर-01.
21. काले रंग की पॉलिथीन -01 नग।
22. जैकेट -01 नग।
23. एरोसोल पेंट (एशियन) -02 नग।
24. स्विच मैकेनिज्म -01 नग।
25. क्लिप बोर्ड -01 नग।
26. हैंड ब्लोअर -01 नग।
27. बेंच वाइज पार्ट -01 नग।
बलरामपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। स्कूली छात्रा के गर्भवती होने की खबर मिली है। 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा छह महीने की गर्भवती बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा के ब्वायफ्रेंड से छुट्टी के दौरान संबंध बना था। इस मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला बलरामपुर का है।
बताया जा रहा है कि 10वीं की छात्रा 6 महीने की गर्भवती है। छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद छात्रा के गर्भवती होने की खबर आयी। पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर में रहकर कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा का 19 साल के युवक के साथ अफेयर था।
जानकारी के मुताबिक जब छात्रा गांव गई इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत बार-बार बिगड़ने लगी। छात्रा के बार-बार तबीयत बिगड़ने पर हॉस्टल की अधीक्षिका ने उसे जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा।
डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि वह 6 महीने की गर्भवती है। महिला एवं बाल विकास, बाल कल्याण समिति (CWC) के दखल के बाद राजपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। राजपुर पुलिस ने छात्रा के परिजनों को थाने बुलाया और मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। रायपुर मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान है. बारिश का मुख्य क्षेत्र उत्तर पूर्वी छत्तीसगढ़ रहेगा।
बताया जा रहा है कि पूर्वी क्षेत्रों में एक द्रोणिका रायलसीमा से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से 9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। जिसकी वजह से तापमान में परिवर्तन हो रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में न्यनूतम व अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उसके बाद अगले 2 दिनों में न्यनूतम तापमान में 2-3°C व अधिकतम तापमान में 1-2°C की गिरावट देखने को मिलेगी। अधिकतम और न्यनूतम तापमान क्रमशः35°C और 21°C के आसपास रहने की संभावना है। रविवार का प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
छत्तीसगढ़ :- महाकुंभ से जुड़ी एक दुखद खबर निकल कर आ रही है ।छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को 108 की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया. यह हादसा नेशनल हाईवे 30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास हुआ.
जानकारी के मुताबिक, एक्सयूवी में 6 लोग सवार होकर बेंगलुरू से प्रयागराज जा रहे थे. इस दौरान केशकाल क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास कार पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया. बताया जा रहा कि सभी एक ही परिवार के हैं और बेंगलुरू के रहने वाले हैं.
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश के जेलों में बंद कैदियों की भी इच्छाशक्ति होती है और वे भी गंगा स्नान का पुण्य लाभ लेना चाहते हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में 25 फरवरी को गंगा जल से सामूहिक स्नान करवाया जाएगा। इस पहल के तहत सभी कैदियों को गंगा जल से स्नान कर आध्यात्मिक शुद्धि का अवसर मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि संस्कार हमारी संस्कृति से जुड़े हैं और यह हमारी परंपराओं का एक अभिन्न हिस्सा है। समाज में सुधार और पुनर्वास की भावना के तहत यह निर्णय लिया गया है, जिससे कैदियों में आत्मशुद्धि और नैतिकता के भाव उत्पन्न हों। उन्होंने यह भी कहा कि यह महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है और हर व्यक्ति को इसका लाभ उठाने का अधिकार है। इसी सोच के तहत जेलों में बंद कैदियों को भी इस आध्यात्मिक अवसर से जोड़ा जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी जेल अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश सरकार कैदियों के सुधार और उनके पुनर्वास के प्रति प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज 22 फरवरी को मंत्रालय में साढ़े 11 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी। विधानसभा के बजट सत्र से पहले होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है।
इस दौरान विधानसभा के बजट सत्र पर चर्चा के साथ ही, सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले बिलों पर भी विचार-मंथन किया जा सकता है। बैठक में नई भर्तियों, प्रदेश के किसानों से जुड़ी नई योजनाएं, माइनिंग फंड के उपयोग, जलापूर्ति से संबंधित योजनाओं और अन्य मुद्दों पर फैसले लिए जा सकते हैं।
सोमवार से शुरू होगा बजट सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा, जो 21 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। विष्णुदेव साय सरकार इस सत्र में अपना दूसरा बजट पेश करेगी। सत्र के दौरान 3 मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। इससे पहले 9 फरवरी 2024 को पहला बजट पेश किया गया था। बजट सत्र की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री साय सभी विभागों की बैठकें ले रहे हैं। बजट सत्र में 2 हजार से अधिक सवाल लगाए गए हैं।
रायपुर : नवा रायपुर में केंद्री स्टेशन के पास वॉशिंग स्टेशन बनेगा। इसके लिए 60 एकड़ जमीन का चयन कर लिया गया है। स्टेशन बनने के बाद बोगियों और इंजन की मरम्मत के अलावा रखरखाव वहां शुरू हो जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट की लागत 1500 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही रेल सुविधाएं बढ़ेंगी। खरसिया से रेल लाइन का विस्तार नवा रायपुर तक होगा।
यहां के ट्रैक को परमलकसा तक जोड़ा जाएगा। उसके बाद नवा रायपुर से कोलकाता, मुंबई और विशाखापट्टनम तक सीधे ट्रेन चलेगी। रेलवे तकरीबन एक दर्जन से अधिक ट्रेनें शुरू करेगा। अभी रायपुर स्टेशन या इसके आस-पास वॉशिंग स्टेशन नहीं है। पहले चरण में रायपुर विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस, दुर्ग-जम्मूतवी, दुर्ग- निजामुद्दीन, दुर्ग-गोरखपुर, दुर्ग-कानपुर, दुर्ग-भोपाल, दुर्ग-जयपुर, दुर्ग-अजमेर, दुर्ग-दल्ली राजहरा एक्सप्रेस को चलाने की योजना है।
वॉशिंग स्टेशन के पास ही रेल कर्मियों और अफसरों के लिए कॉलोनी बसाई जाएगी। इसका असर नवा रायपुर के आस-पास के इलाके में पड़ेगा और यहां आबादी बसाने में मदद मिलेगी। अफसरों के अनुसार वॉशिंग स्टेशन में एक साथ 30 से अधिक ट्रेनों की मरम्मत और धुलाई हो सकेगी। इसके बनने से दुर्ग के वॉशिंग स्टेशन का भार भी कम हो जाएगा, जहां अभी 12 ट्रेन की ही वॉशिंग या मेंटनेंस हो पाता है। दुर्ग में कई बार वॉशिंग स्टेशन में जल्दी धुलाई और मरम्मत न होने के कारण भी भी ट्रेनें लेट चलती हैं।
नवा रायपु में वाशिंग स्टेशन बनने से लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। अभी रायपुर स्टेशन से एक भी ट्रेन नहीं बनती। इससे यात्रियों को रिजर्वेशन का कोटा कम मिलता है। वाशिंग स्टेशन बनने से यहां ट्रेनें शुरू होंगी और लोगों का सफर आसान होगा। अभी जिस वॉशिंग स्टेशन के साथ जो प्रोजेक्ट लाया जा रहा है, उसके अनुसार खरसिया से बलौदाबाजार होकर केंद्री, अभनपुर और दुर्ग पैवारा होते हुए परमलकसा तक रेल लाइन बिछाई जाएगी। 266 किमी लंबे ट्रैक पर 5,078 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके सर्वे का काम पूरा हो गया है।
कई इलाके रेल से जुड़ेंगे
इस प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ के कई इलाके ऐसे हैं, जो आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे। इससे उन इलाकों में रहने वाले लोगों को यात्री ट्रेन की सुविधा मिलेगी। यह लाइन जिन इलाकों से गुजरेगी, वहां सीमेंट व अन्य उद्योग हैं, इसलिए यह रूट ढुलाई के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
6 घंटे में होती है धुलाई
रेलवे के मुताबिक एक ट्रेन के मैकेनिकल मेंटेनेंस और धुलाई के लिए 6 घंटे का समय निर्धारित है। इसमें गाड़ियों के डिब्बों का मेंटनेंस कर हर डिब्बे की धुलाई की जाती है। लेकिन दुर्ग में जगह कम होने से ट्रेनों की मरम्मत के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सर्वे शुरू हो गया है
रायपुर राजधानी होने के नाते भविष्य में यहां से और ट्रेनें चलेंगी। इसके लिए कोचिंग डिपो बनाने का प्रस्ताव है। इससे 30 गाड़ियों की मरम्मत हो सकेगी। इसके लिए सरकार से नवा रायपुर में जमीन देने के लिए पत्र लिखा था। खरसिया लाइन को नवा रायपुर से जोड़ने के लिए सर्वे हो रहा है।
कोंडागांव : जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है, यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने आई एक नाबालिग लड़की के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक लगातार पुलिस से बचकर भाग रहा था, जिसे पुलिस ने रायपुर नाका पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी। इस दौरान रात को वह बाथरूम के लिए घर के पीछे की ओर गई थी। तभी आरोपी युवक मनोज कुमार मरकाम अचानक वहां आ गया और जबरदस्ती नाबालिग को अपने साथ पास के खेत में ले गया। जहां आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की, आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। रायपुर नाका के पास पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। पूछता में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेन्द्र यादव जेल से रिहा हो गए हैं। देवेंद्र यादव आगजनी और हिंसा मामले में पिछले 7 महीनों से जेल में बंद थे। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने कल जमानत दे दी थी, जिसके बाद अब उन्हें रायपुर के सेन्ट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है।
धायक देवेन्द्र यादव 7 महीने 4 दिन बाद जेल से बाहर आ गए हैं। सेन्ट्रल जेल के बाहर विधायक देवेंद्र यादव के परिवार वाले भी मौजूद है। वहीं उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है,जो फूल माला मिठाई लेकर पहुंचे हैं। वहीं जेल के बाहर आते ही समर्थक जमकर आतिशबाजी करते हुए नजर आए। इस दौरान भीड़ को देखते हुए पुलिस ने जेल के बाहर जबरदस्त बैरिगेटिंग की है। वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई रोहित यादव ने जमानत कराई है। इस दौरान यादव को 25- 25 हजार के दो जमानत पर रिहा किया गया है।





























