BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
छत्तीसगढ़ का बजट अब बढ़कर हुआ 1 लाख 75 हजार 342 करोड़ रुपए, साय सरकार का तृतीय अनुपूरक बजट विधानसभा में पारित

छत्तीसगढ़ का बजट अब बढ़कर हुआ 1 लाख 75 हजार 342 करोड़ रुपए, साय सरकार का तृतीय अनुपूरक बजट विधानसभा में पारित

 रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की सरकार का तृतीय अनुपूरक बजट आज ध्वनिमत से पारित हो गया। वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने वर्ष 2024-25 के लिए 19762 करोड़ 12 लाख 42 हजार 523 रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। इस बजट के बाद राज्य के कुल बजट का आकार 1 लाख 75 हजार 342 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें मुख्य बजट 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ रुपये, पहले अनुपूरक बजट में 7 हजार 329 करोड़ रुपये, दूसरे अनुपूरक बजट में 805 करोड़ रुपये और तीसरे अनुपूरक बजट में 19762 करोड़ रुपये शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय सुधारों के माध्यम से केन्द्र से 6000 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त की, जो देश में सर्वाधिक है। श्री चौधरी ने कहा कि यह राशि वित्तीय संतुलन बनाए रखने, पूंजीगत व्यय बढ़ाने और विकास योजनाओं को तेज करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने विभिन्न लोन का प्री-पेमेंट करके प्रति वर्ष 50 करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज बचाने की योजना बनाई है।

इसके अतिरिक्त, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और नवा रायपुर अटल नगर में फार्मास्यूटिकल पार्क की स्थापना के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 195 करोड़ रुपये और वर्किंग वूमेन हॉस्टल के निर्माण के लिए 34 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

तृतीय अनुपूरक बजट में अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों में पुलिस प्रशिक्षण शालाओं के लिए 3 करोड़, जिला चिकित्सालय के लिए 145 करोड़, पुलिस के लिए 500 करोड़, और उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने के लिए 326 करोड़ रुपये की सब्सिडी शामिल है। इसके साथ ही किसानों के लिए कृषि पंपों को मुफ्त विद्युत आपूर्ति हेतु 2200 करोड़ रुपये का अनुदान भी रखा गया है।

इस बजट से छत्तीसगढ़ में विकास की गति को और तेज करने का प्रयास किया गया है, जिससे राज्य के आर्थिक और सामाजिक उत्थान में मदद मिलेगी।

CG – छात्र ने की आत्महत्या : इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम, स्कूल प्रबंधन पर ये गंभीर आरोप

CG – छात्र ने की आत्महत्या : इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम, स्कूल प्रबंधन पर ये गंभीर आरोप

 बालोद। जिले में आठवीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में छात्र के परिजनों ने शिक्षक पर होमवर्क नहीं करने पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया था। इस मामले को लेकर सर्व समाज ने विरोध करते हुए कैंडल मार्च निकाला है।

जस्टिस फ़ॉर तौसीफ के बैनर- पोस्टर के साथ कैंडल मार्च निकाले गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने जल्द कार्यवाही और निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही स्कूल प्रबंधन और दोषी शिक्षक पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। होमवर्क नहीं करने पर ब्लेज एकेडमी स्कूल के छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप है। छात्र ने स्कूल से आने के बाद आत्महत्या कर ली थी।

छात्र सैय्यद तौसीफ बालोद जिले के ब्लेज एकेडमी स्कूल में पढ़ता था। उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, होमवर्क नहीं करने पर स्कूल में शिक्षक उसे परेशान करता था। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का बड़ा आरोप लगाया है। घटना से समाज के लोग आक्रोशित हैं और मामले में स्कूल प्रबंधन और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसे में युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, 2 की हालत गंभीर, खौफनाक मंजर देख लोगों के उड़े होश…..

ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसे में युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, 2 की हालत गंभीर, खौफनाक मंजर देख लोगों के उड़े होश…..

 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार जिले में सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बी पर तेज रफ्तार माजदा वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छांछी बस स्टैंड के पास घटी है। मृतक युवक स्कूटी पर सवार होकर कसडोल से शिवरीनारायण मेले में जाने के लिए निकला था। हादसे के समय उसके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद था, जो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल युवकों को इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक कसडोल के इंदिरा कॉलोनी का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अज्ञात वाहन की पतासाजी की जा रही है, वहीं घायल युवकों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि घटना कैसे हुई और युवक कहां जा रहे थे। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

ब्रेकिंग : चार निरीक्षक सहित SI और ASI का हुआ ट्रांसफर, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…..

ब्रेकिंग : चार निरीक्षक सहित SI और ASI का हुआ ट्रांसफर, जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…..

 धमतरी। चुनाव खत्म होते ही चार निरीक्षक, एक उप निरीक्षक और चार उप निरीक्षक का तबादला हुआ है। इस बाबत धमतरी एसपी ने आदेश जारी कर दिया है।

देखें सूची…

महाशिवरात्रि पर होगा राजिम कुंभ कल्प का समापन, सीएम साय, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद विधायक समेत कई साधु-संत होंगे शामिल

महाशिवरात्रि पर होगा राजिम कुंभ कल्प का समापन, सीएम साय, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद विधायक समेत कई साधु-संत होंगे शामिल

 राजिम : माघ पूर्णिमा 12 फरवरी से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प मेला का समापन 26 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल, वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक धु्रव, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, नगर पंचायत राजिम अध्यक्ष महेश यादव, नगर पंचायत देवभोग अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी, नगर पंचायत छुरा अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद, नगर पंचायत कोपरा अध्यक्ष रूपनारायण साहू, नगर पालिका परिष गोबरा नवापारा अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू, नगर पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष राजेंद्र (धनराज) सूर्यवंशी, नगर पंचायत मगरलोड अध्यक्ष श्रीमती लीलेश सुरेश साहू, नगर पालिका परिषद गरियाबंद अध्यक्ष रिखीराम साहू उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद गिरी, महामंडलेश्वर साध्वी पुष्पांजलि पुरी जी, महामंडलेश्वर दीनबंधु दास जी, राजेश्री महंत राम सुंदरदास जी महाराज, दंडी स्वामी डॉ. इंदुभवानंद जी महाराज, दंडी स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ जी महाराज, द्वारकेश जी महाराज, महंत नरेंद्र दास जी महाराज, स्वामी राजीव लोचनदास जी महाराज, बाल योगेश्वर बालयोगी रामबालक दास जी महाराज, साध्वी महंत प्रज्ञा भारती जी, स्वामी गंगादास उदासीन जी महाराज, साध्वी अरुणा भारती जी, स्वामी ज्ञानस्वरूपानंद अक्रिय जी महाराज, संत परमात्मानंद जी महाराज, संत युधिष्ठिर लाल जी महाराज, संत गोवर्धन शरण जी महाराज, महंत रामरूप दास जी महात्यागी, महंत दिव्य कांत जी महाराज, महंत त्रिवेणी दास जी महाराज, महंत राधेश्याम दास जी महाराज, महंत उमेशानन्द गिरि जी महाराज, आचार्य राकेश आर्य जी महाराज, गुरु माँ सुमीरण माई जी, संत कौशलेंद्र रामजी महाराज, संत विचार साहेब जी महाराज, महंत रविकर साहेब जी, नारायण भाई प्रजापिता ब्रह्मकुमार, पुष्पा बहन प्रजापिता ब्रह्मकुमारी, हेमा बहन ब्रह्मकुमारी, स्वामी अखिलेशानंद जी, संत पुरषोत्तम आचार्य, संत गोपाल आचार्य, बाल योगिनी जयश्री माता, संत सिद्धेश्वरा नंद जी महाराज, आचार्य त्रिभुवन मिश्रा, महंत अनुसुइया दास जी समेत साधु-संतों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

CG : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता समाप्त, काम-काज में फिर से तेजी लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता समाप्त, काम-काज में फिर से तेजी लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

 बिलासपुर:- कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक मे लंबित मामलों एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव संपन्न होने के बाद विकास कार्यो की गति में फिर से तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रभावशील आदर्श आचरण संहिता समाप्त हो चुकी है।

तेज गति से काम अब फिर से शुरू किया जाये। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से विभागवार योजनाओं की समीक्षा शुरू की जायेगी। उन्होंने आचार संहिता के कारण रूकी हुई भर्ती की कार्यवाही भी शुरू करने के निर्देश दिए।

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं के लिए 202 करोड़ की लागत से बनेंगे 6 हॉस्टल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं के लिए 202 करोड़ की लागत से बनेंगे 6 हॉस्टल

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और किफायती आवासीय सुविधा देने के लिए 202 करोड़ रुपये की लागत से 6 वर्किंग वूमन्स हॉस्टल बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। राजधानी रायपुर में तीन हॉस्टल, नवा रायपुर के सेक्टर-16 में एक हॉस्टल, और बिलासपुर व सिरगिट्टी में दो हॉस्टल बनाए जाएंगे।

राजधानी रायपुर में तीन हॉस्टल

रायपुर में 48 करोड़ रुपये की लागत से तीन हॉस्टल बनाए जाएंगे। इस योजना का प्रस्ताव 2024 में केंद्र सरकार को भेजा गया था, जिसे 24 फरवरी को मंजूरी मिली। नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक हॉस्टल 250 बेड क्षमता का होगा और तीन मंजिला इमारत के रूप में तैयार किया जाएगा।

हॉस्टल में रहेंगी ये सुविधाएं

  • हर कमरे में डबल बेडरूम और अटैच वॉशरूम होगा।
  • मेस की सुविधा होगी, जिससे महिलाओं को बाहर खाने जाने की जरूरत न पड़े।
  • हॉस्टल रिहायशी इलाकों में बनाए जाएंगे, ताकि महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवेश मिले।
  • निर्माण कार्य की प्रक्रियाओं को तेज किया जाएगा, और एक साल के भीतर हॉस्टल तैयार करने की योजना है।
  • नगर निगम निर्माण एजेंसी रहेगा, और हॉस्टल का संचालन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर किया जाएगा।

    कामकाजी महिलाओं की संख्या

    राजधानी रायपुर में लगभग 10,000 महिलाएं सरकारी विभागों में कार्यरत हैं, जबकि निजी संस्थानों में यह संख्या और अधिक हो सकती है। इस पहल से इन महिलाओं को सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध होगा।

CG – व्यवसायी की हत्या : घर में बाइक के नीचे दबी थी लाश, शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान, क्षेत्र में फैली सनसनी

CG – व्यवसायी की हत्या : घर में बाइक के नीचे दबी थी लाश, शरीर पर कई जगह मिले चोट के निशान, क्षेत्र में फैली सनसनी

 तखतपुर। कपड़ा व्यवसायी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। कारोबारी की लाश घर में मोटरसाइकिल में दबी मिली है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिलतरा का है। पुलिस बारीकियों से हर एंगल पर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कपड़ा कारोबारी रशिक लाल गुप्ता की पत्नी ने पंचायत में वार्ड पंच का चुनाव लड़ा था। इस वारदात को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा कि व्यवसायी रशिक गुप्ता शराब पीने का आदी था। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कपड़ा कारोबारी रशिक लाल गुप्ता की पत्नी ने पंचायत में वार्ड पंच का चुनाव लड़ा था। इस वारदात को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा कि व्यवसायी रशिक गुप्ता शराब पीने का आदी था। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर पूछताछ कर रही है।

BREAKING - कांग्रेस भवन से ED के अधिकारी लौटे, कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री को किया समन, चार बिंदुओं पर मांगी जानकारी

BREAKING - कांग्रेस भवन से ED के अधिकारी लौटे, कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री को किया समन, चार बिंदुओं पर मांगी जानकारी

 रायपुर। ED के अफसर कुछ देर पहले कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। खबर आ रही है कि ED के अधिकारी अब कांग्रेस भवन से वापस लौट गये हैं। ईडी के अफसरों ने कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को तलब किया है।कांग्रेस भवन में ही उन्हें समन दिया गया है। मिली सूचना के मुताबिक सुकमा और कोंटा में बने कांग्रेस भवन को लेकर ईडी के अफसर जांच कर रहे हैं।

कवासी लखमा से पूछताछ के दौरान इस बात की जानकारी बाहर आयी थी, कि शराब घोटाले के पैसे का इस्तेमाल सुकमा और कोंटा के कांग्रेस कार्यालय में किया गया है। अब जानकारी मिल रही है कि इसी इनपुट की जांच को ईडी के अफसर आगे बढ़ा रहे हैं। ईडी के अफसर कांग्रेस भवन पहुंचे और कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू से पूछताछ की।

ईडी के अफसरों ने कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मलकीत गैदू से चार बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। सुकमा और कोंटा कांग्रेस कार्यालय के निर्माण में लगे पैसों की जानकारी मांगी गयी है।

कांग्रेस ने उठाये सवाल

कांग्रेस भवन में ईडी के अफसरों की दबिश पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा है कि उन्हें ंअभी जानकारी हुई है। एक साल से सिर्फ छापा चल रहा है। विरोधियों को डराने धमकाने की कार्रवाई हो रही है। सरकार सिर्फ लोगों को फंसाने का काम कर रही है।

भाजपा ने किया पलटवार

इधर इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गयी है। कांग्रेस भवन में ED की दबिश पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा  कि ईडी का छापा उस स्थान पर पड़ा है, जहां पर भ्रष्टाचार का पैसा लगा है। कोई संस्था बड़ी है, कोई व्यक्ति बड़ा है, तो कानून छोटा नहीं हो जाता।  राज तो कानून का होगा। भ्रष्टाचार का पैसा जहां लगा है, वहां ईडी जा रही है। इसे इस परिदृश्य में नहीं देखना है कि वह बड़ी संस्था या छोटी संस्था या बड़ा आदमी है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि उन्होंने जितना नोट छापा है, ये छापा उसके विरुद्ध है। शराब घोटाला छत्तीसगढ़ का बच्चा बच्चा जानता हैं। उन्होंने कांग्रेस से सवाल पूछा कि, क्या ईडी को कुछ नहीं करना चाहिए? ईडी अपनी कार्रवाई कर रही है। जो निर्दोष है, उसे चिंता करने की जरूरत नहीं, उसके साथ अन्याय नहीं होगा। जो- जो उस आरोप में, उस भ्रष्टाचार में संलिप्त है,  सबको जेल में आना चाहिए।

वहीं  पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। ED को कोई जानकारी मिली होगी। सोर्स के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। पूर्व सरकार ने जिस तरीके से कम किए हैं, योजनाबद्ध तरीके से छत्तीसगढ़ को जिस तरह से लूटा है। उसके बाद तो कार्रवाई होनी ही है। तथ्य के आधार पर रेड मारी होगी, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

BREAKING : संदिग्ध अवस्था मे मिला 5 वर्षीय बच्ची का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका…!

BREAKING : संदिग्ध अवस्था मे मिला 5 वर्षीय बच्ची का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका…!

 बिलासपुर :- बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णिम ईरा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान से 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई है। बच्ची के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मकान के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।

सेक्स सीडी कांड मामला : रायपुर कोर्ट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और विनोद वर्मा हुए पेश ,अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई

सेक्स सीडी कांड मामला : रायपुर कोर्ट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और विनोद वर्मा हुए पेश ,अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड मामले में आज कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और सलाहकार विनोद वर्मा पेश हुए, इसके बाद भूपेश बघेल ने कोर्ट में अपनी हाजिरी देकर विधानसभा के लिए रवाना हो गये.इस मामले की अगली सुनवाई अब 4 मार्च को होगी.

बता दें कि कोर्ट ने सीडी कांड मामले में सभी आरोपियों को समन जारी किया था. न्यायाधीश भूपेश कुमार बसंत के रायपुर कोर्ट में हाजरी देने के बाद भूपेश बघेल विधानसभा के लिए रवाना हो गए. वहीं विनोद वर्मा, कैलाश मुरारका समेत अन्य आरोपी कोर्ट में मौजूद रहे. बता दें कि इस केस के एक आरोपी रिंकू खनूजा की मौत हो चुकी है. बचाव पक्ष के वकील फैसल रिजवी ने बताया, कैलाश मुरारका सहित अन्य को कोर्ट में पेश किया गया. मामले में अब 4 मार्च को बहस होगी. CBI ने बताया है कि 2017 बॉम्बे के मानस नाम ने CD को जारी किया है. उससे पैसे का लेन-देन हुआ है.

बता दें कि पिछले करीब 7 साल से सीडी कांड की सुनवाई रुकी थी. सीबीआई ने राज्य में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद केस दिल्ली ट्रांसफर के लिए अर्जी लगाई थी, क्योंकि उसमें तत्कालीन सरकार के प्रभावशाली लोगों के नाम भी थे. सीबीआई की अर्जी दिल्ली की कोर्ट में विचाराधीन रही. इस वजह से फैसला ही नहीं हुआ कि केस की सुनवाई कहां होगी. पिछले माह दिल्ली की कोर्ट ने फैसला किया है कि केस ट्रांसफर नहीं होगा. यानी अब रायपुर की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में केस की सुनवाई होगी. उसके बाद केस डायरी दिल्ली से रायपुर कोर्ट भेजी थी. कोर्ट ने सभी आरोपियों को समन जारी किया था. इस मामले में आज सुनवाई हुई.

जानिए क्या है सीडी कांड मामला
चर्चित अश्लील सीडी कांड की शुरूआत 27 अक्टूबर, 2017 को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बंगले से हुई थी. दरअसल भूपेश बघेल ने 27 अक्टूबर की सुबह 6 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने मीडिया को एक सीडी बांटी थी. इस सीडी में एक आपत्तिजनक वीडियो था, जिसे लेकर भूपेश ने दावा किया था कि महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में दिखने वाला व्यक्ति मंत्री राजेश मूणत है. इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, लेकिन सीडी के सामने आने के बाद मंत्री राजेश मूणत ने इसका खंडन करते हुए सीडी को फर्जी बताया और तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की थी.

कथित सीडी के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद से वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया था. इस मामले में पुलिस ने दावा किया था कि उनके निवास से इस अश्लील सीडी के वीडियो क्लिप की 500 सीडी और 2 लाख नगद जब्त किया था. यह कार्रवाई प्रकाश बजाज नामक एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की गई थी.

BREAKING: राजीव भवन पहुंची 4 सदस्यीय ईडी की टीम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह से बंद कमरे में हो रही पूछताछ

BREAKING: राजीव भवन पहुंची 4 सदस्यीय ईडी की टीम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह से बंद कमरे में हो रही पूछताछ

 रायपुर. शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के साथ पूछताछ के बाद आज ईडी की टीम राजीव भवन (कांग्रेस भवन) पहुंची है. यहां प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह से बंद कमरे के पूछताछ की जा रही है. ED की 4 सदस्यीय टीम सुरक्षा बल के साथ कांग्रेस भवन पहुंची है.

ईडी के राजीव भवन पहुंचने के मामले में कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकित सिंग गेंदू ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी राजीव भवन पहुंचे थे. उन्होंने सुकमा जिले के राजीव भवन के निर्माण को लेकर कई जानकारिया मांगी गई. ईडी अफसरों ने समन देकर 27 तारीख तक जवाब मागा है. हमारे पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं. जिसे जवाब के साथ दिया जाएगा.

साल 2019 में उजागर हुआ था मामला

ईडी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान साल 2019 से 2022 तक लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लिकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती थी, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था. उस दौरान शराब को स्कैनिंग से बचाने के लिए नकली होलोग्राम भी लगाया जाता था, ताकि वह किसी की पकड़ में न आ सके. इस होलोग्राम को बनाने के लिए घोटाले में संलिप्त लोगों ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में होलोग्राफी का काम करने वाली PHSE (प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड) कंपनी को टेंडर दिया था.

ईडी ने अपनी जांच के बाद यह बताया है कि यह कंपनी होलोग्राम बनाने के लिए पात्र नहीं थी, फिर भी नियमों में संशोधन करके यह टेंडर उसी कंपनी को दे दिया गया था. ईडी के टेंडर दिलाने के एवज में कंपनी के मालिक से भारी कमीशन लिया गया था. यह जानकारी सामने आने के बाद जब कंपनी के मालिक विधु गुप्ता को ईडी ने गिरफ्तार किया तो उसने कांग्रेस सरकार में CSMCL में एमडी अरुणपति त्रिपाठी, बिजनेसमैन अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा का नाम लिया.

ED ने जब इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो मामले में और भी खुलासे होने लगे. इसके बाद साल 2024 के अंत में कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का नाम सामने आया. सूत्रों के मुताबिक ED की जांच में पता चला है कि कवासी लखमा को शराब घोटाले से पीओसी (प्रोसीड ऑफ क्राइम) से हर महीने कमिशन मिलाता था.

28 दिसंबर को ED ने कवासी लखमा और बेटे हरीश के घर मारा छापा

बीते साल 28 दिसंबर को ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के रायपुर के धरमपुरा स्थित बंगले पर पहुंची थी. इस दौरान पूर्व मंत्री की कार को घर से बाहर निकालकर तलाशी ली गई. साथ ही, कवासी के करीबी सुशील ओझा के चौबे कॉलोनी स्थित घर और सुकमा जिले में लखमा के बेटे हरीश लखमा और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर पर भी दबिश दी गई. ईडी के छापे के बाद कवासी लखमा ने कहा था कि घोटाला हुआ है या फिर नहीं, मुझे इसकी जानकारी नहीं है. मैं अनपढ़ आदमी हूं, अधिकारी मुझे जहां साइन करने को कहते थे, मैं कर देता था.

ED को मिले थे अहम सबूत

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों के घर पर छापामार कार्रवाई के बाद ED ने 2 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए लिखा था कि, छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत रायपुर, धमतरी और सुकमा जिलों में स्थित 7 जगह तलाशी अभियान चलाया गया.

ईडी घोटाले की प्रासंगिक अवधि के दौरान कवासी लखमा द्वारा नकद में (पीओसी) प्रोसीड ऑफ क्राइम यानी की अपराध से अर्जित आय के उपयोग से जुड़े सबूत जुटाने में सक्षम हो गया है. इसके अलावा, तलाशी में कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं, जिनके बारे में माना जाता है कि उनमें आपत्तिजनक रिकॉर्ड हैं.

3 बार पूछताछ के बाद हुई लखमा की गिरफ्तारी

गौरतलब है कि ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था, लेकिन उससे पहले दो बार 8-8 घंटे तक पूछताछ की थी, लखमा के साथ उनके बेटे हरीश लखमा से भी ED के अधिकारियों ने पूछताछ की थी.

CG बजट सत्र 2025 : विधानसभा में गूंजा राज्य सेवा के भ्रष्ट अधिकारियों का मामला, सीएम ने कहा किसी को नहीं बख्शेंगे..

CG बजट सत्र 2025 : विधानसभा में गूंजा राज्य सेवा के भ्रष्ट अधिकारियों का मामला, सीएम ने कहा किसी को नहीं बख्शेंगे..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर जाँच और कार्रवाई का मामला उठाया। उन्होंने पूछा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के कितने अधिकारियों के खिलाफ किन-किन मामलों में और कब एसीबी और ईओडब्ल्यू में अपराध दर्ज है? विभागीय जाँच किन-किन के खिलाफ चल रही है? कौशिक ने कुछ अधिकारियों का नाम लेते हुए कहा कि उन पर कार्रवाई सवाल लगाने के बाद हुआ है इसी से मामले की गंभीरता समझी जा सकती है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अस प्रश्न का जवाब देते हुए कहा-

हमने सुशासन और अभीशरण विभाग का गठन किया गया है। कोई भी अपराधी बख्शे नहीं जाएँगे, मुख्यमंत्री ने कहा मैं विश्वास दिलाता हूँ। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

बजट सत्र 2025 : विपक्ष ने विधानसभा में लाया अघोषित बिजली कटौती पर स्थगन का प्रस्ताव, अध्यक्ष ने किया अस्वीकार..

बजट सत्र 2025 : विपक्ष ने विधानसभा में लाया अघोषित बिजली कटौती पर स्थगन का प्रस्ताव, अध्यक्ष ने किया अस्वीकार..

 रायपुर। विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर स्थगन लाने का प्रस्ताव रखा। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती से पेयजल की दिक्क़त सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि किसान आज चिंतित है, फसल अभी से सूखने लगे है।

वहीं नेताप्रतिपक्ष चरण दास महंत ने इसी मुद्दे पर कहा कि बिजली कटौती से पूरे प्रदेश के लोग परेशान् है। ग्रामीण क्षे़त्रों के साथ ही कई शहरी क्षे़त्रों में भी घंटो बिजली नहीं मिल पा रही है। जिसकी वजह से खासकर के किसानों को दिक्कत हो रही है। किसान खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सदन में स्थगन पर चर्चा कराने की मांग की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

बजट सत्र के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, सम्मान में सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित

बजट सत्र के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, सम्मान में सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित

 रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है, आज दूसरे दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ने पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों को याद किया। इसके बाद सीएम विष्णु देव सायं, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ मनमोहन सिंह के जीवन काल में अर्थशास्त्री, प्रोफेसर, आर बी आई गवर्नर और प्रधानमंत्री के रूप मे किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके निधन को देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इसके बाद सभी सदस्यों ने खड़े होकर दिवंगत प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने डॉ मनमोहन सिंह के सम्मान में सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

ब्रेकिंग : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर आज जेलों में कैदियों का गंगा जल स्नान कराया गया...प्रयागराज से लाया गया था गंगा जल

ब्रेकिंग : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर आज जेलों में कैदियों का गंगा जल स्नान कराया गया...प्रयागराज से लाया गया था गंगा जल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल पर जेलों में कैदियों का गंगा जल स्नान कराया गया। विशेष आयोजन के तहत 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में कैदियों ने गंगा जल से स्नान किया। महाकुंभ के ऐतिहासिक अवसर पर कैदियों को आध्यात्मिक लाभ देने के लिए सरकार ने विशेष पहल की है।

दरअसल, कैदियों के आत्मशुद्धि और नैतिक उत्थान के लिए उन्हें गंगा जल से स्नान कराया गया। इसके लिए जेल प्रशासन की तरह से विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान सभी में भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, सरकार सुधार और पुनर्वास के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम चलाएगी।

सेंट्रल जेल के कैदियों ने किया गंगा जल से स्नान 

गृहमंत्री विजय शर्मा लेकर प्रयागराज से गंगा जल लेकर आए थे। छत्तीसगढ़ के जेल में बंद 18 हज़ार 500 से ज्यादा कैदियों ने त्रिवेणी के जल से स्नान किया। जिसमें  5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल के कैदी शामिल है। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद 3 हजार से ज्यादा कैदियों ने प्रयागराज से गंगाजल से स्नान किया।

CG- बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर की महिला की हत्या : चाकू से कई बार हमला कर उतारा मौत के घाट

CG- बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर की महिला की हत्या : चाकू से कई बार हमला कर उतारा मौत के घाट

 धमतरी। छत्तीगसढ़ के धमतरी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े घर घुसकर बदमाशों ने महिला कुंती बाई की बटनदार चाकू से हत्या कर दी। आरोपियों ने महिला के शरीर पर चाकू से कई प्राणघातक हमला किया। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कुंती बाई पटेल दोपहर अपने घर में अकेली थी। करीब दोपहर 1 बजे दो बदमाश घर में घुस आए। आरोपियों ने बटनदार चाकू से महिला कुंती पटेल की छाती, पसली और हाथ में प्राणघातक हमला कर दिया। घटना में महिला की मौत हो गई। जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत मेंलिया है, जिससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे का कारण तलाशने में जुटी हुई है।

CG – कांग्रेस की रीतिनीति से प्रभावित होकर दर्जन से अधिक लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन…

CG – कांग्रेस की रीतिनीति से प्रभावित होकर दर्जन से अधिक लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन…

 कांग्रेस की रीतिनीति से प्रभावित होकर दर्जन से अधिक लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन…

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया…

जगदलपुर। आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस सरकार की रीतिनीति व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के समक्ष दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा, इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया।

कांग्रेस प्रवेश करने वालों में शोभा गण्डोत्रा, गुरमीत कौर, कलसी, रजिन्दर कौर,अनुशा दया, मुनमुन कश्यप, जिया ख़ान, रंजिता नायर, रेहाना बेगम, सुनीता हान, सोसन वृन्दा गुण्डे सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया।

इस अवसर पर महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, सुषमा सुता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, कोषाध्यक्ष असीम सुता, उपाध्यक्ष नीला सुक्रिया, ललिता राव आदि मौजूद रहे।

CG Train Canceled : यात्रियों की बढ़ी परेशानी,कई पैसेंजर ट्रेन रहेगी रद्द

CG Train Canceled : यात्रियों की बढ़ी परेशानी,कई पैसेंजर ट्रेन रहेगी रद्द

 रायपुर-बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में जलसों किरना फाटक के पास रिलीविंग गर्डर की लांचिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के लिए 26 फरवरी, को डाउन लाइन में 03 घंटे 30 मिनट का रात्रि 01.00 बजे से 04.30 बजे तक और अप लाइन में 04 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके कारण 26 फरवरी एवं 19 मार्च, को बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर, रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु पैसेंजर,गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु पैसेंजर, बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर, रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर,जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी। 26 फरवरी, एवं 19 मार्च, झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

 
गुरुकुल महिला महाविद्यालय का पुरस्कार वितरण और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए PRSU के कुलपति डॉ.सच्चिदानंद शुक्ला

गुरुकुल महिला महाविद्यालय का पुरस्कार वितरण और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए PRSU के कुलपति डॉ.सच्चिदानंद शुक्ला

 रायपुर: आज दिनांक 24/02/2025 को गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड, रायपुर का पुरस्कार वितरण एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम रंगमंदिर प्रागंण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजज्वलन से हुई। प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता ने वर्षभर की महाविद्यालयीन गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण वार्षिक प्रतिवेदन के रूप में अतिथियों, छात्राओं एवं पालको के समक्ष प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉ.सच्चिदानंद शुक्ला, कुलपति, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर ने अपनी उद्बोधन में छात्राओं को महिला शक्ति बताया और कहां महिला शक्ति को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा अनेक कार्यक्रम किए जाने की योजना है। इसके अंतर्गत सभी महाविद्यालय इन छात्राओं के लिए आत्म रक्षा के लिए निशुल्क पाठ्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी प्रकार योग एवं ध्यान के साथ स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा कंपनी के धारा 8 के अंतर्गत पहल प्रारंभ होने की जानकारी दी, जिसमें ऐसे छात्र छात्राओं को अवसर दिया जाएगा, जो कुछ नया प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। इसे महाविद्यालय स्तर पर भी लागू किया जाएगा। संचालिका समिति सचिव, शोभा खण्डेलवाल ने बताया कि समिति नारी के उत्थान के लिए कार्य कर रही है जिसके लिए छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का सहयोग आवश्यक है।

कार्यक्रम में शासी निकाय अध्यक्ष, अजय तिवारी, संचालिका समिति सचिव, शोभा खण्डेलवाल, तथा समिति के सदस्य उपस्थित हुए। अजय तिवारी ने छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए बहुमुखी विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वर्ष 2024 -25 के लिए सर्वश्रेष्ठ छात्रा कु. निशा साहू बीसीए तृतीय वर्ष, सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक प्रगति शर्मा,बीकॉम अंतिम,एवं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जितेश्वरी साहू, बीकॉम द्वितीय वर्ष , एन एस एस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कु.जस्मी साहू, पीजीडीसीए, वर्षा मिश्रा, बीएससी अंतिम , सौम्य मिश्रा बीकॉम अंतिम तथा दिव्या सोनी बीकॉम द्वितीय वर्ष को महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह देखकर पुरस्कृत किया गया। सेजल एवं साथी ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की पत्रिका अरुणिता का विमोचन किया गया। महाविद्यालय द्वारा कु. चेतना साहू, वाणिज्य विभाग,कु. नेहा गायकवाड़, विज्ञान विभाग एवं कु.खुशी जैन कंप्यूटर विभाग की छात्राओं को मेरिट स्कॉलरशिप भी प्रदान की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ी स्वागत गीत से हुई । रेशा एवं समुह ने स्वतंत्रता पर आधारित मणिकर्णिका पर अपनी प्रस्तुति दी। दिव्यांशी ने जब छाए मेरा जादू गीत पर अपनी प्रस्तुत किया। अर्चना ने शिव तांडव पर, उजमा द्वारा गोविंदा रीमिक्स पर डांस प्रस्तुत किया गया। करुणा विश्वास नहीं तूने ओ रंगीले पर एकल गीत प्रस्तुत किया। सौम्या एवं साथी ने छत्तीसगढ़ी नृत्य बारामसी पर अपनी प्रस्तुति दी। सुप्रिया एवं साथी ने पंजाबी नृत्य से दर्शाको का ध्यान आकर्षित किया।कार्यकम का संचालन डॉ. सीमा चंद्राकर सहायक प्राध्यापक, हिंदी ने किया।

 

 

 

CG : रायपुर में इंटरनेशनल गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन आज से, 1 करोड़ रूपये का दिया जायेगा इनाम

CG : रायपुर में इंटरनेशनल गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन आज से, 1 करोड़ रूपये का दिया जायेगा इनाम

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में इंटरनेशनल गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन होगा। Chhattisgarh Open Golf Championship 2025 के आयोजन कोलेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया की नया रायपुर स्थित एक निजी रिसोर्ट में 25 से 28 फ़रवरी तक गोल्फ टूर्नामेंट खेला जायेगा, जिसमे 12 देशो के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट में 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा और समापन अवसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ टूरिज्म इस गोल्फ टूर्नामेंट की प्रायोजक है। इस टूर्नामेंट में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव भी शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक 12 देशों से 126 प्लेयर इस टूर्नामेंट में शामिल होंगे। जिसमें श्रीलंका, इटली, भोपाल सहित कई देश और राज्यों के खिलाड़ी  शामिल होंगे। हालांकि ये बात अलग है कि मेजबान छत्तीसगढ़ से इस टूर्नामेंट में कोई खिलाड़ी शामिल नहीं होगा।

शुभ संकल्पों की होती है समाज और राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय

शुभ संकल्पों की होती है समाज और राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ब्रह्म भोज एवं स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सत्संग और ध्यान के माध्यम से मन में शुभ संकल्पों की जागृति होती है, और जब हम इन्हें अपने जीवन में अपनाते हैं, तो समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा आध्यात्मिक जागरूकता और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्थान केवल आध्यात्मिकता का प्रसार ही नहीं कर रहा, बल्कि यह एक सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा प्रत्येक वर्ष विधानसभा सदस्यों के लिए आयोजित पवित्र ब्रह्म भोज की अनूठी परंपरा के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। ब्रह्मकुमारी संस्थान की वरिष्ठ बहनों हेमलता दीदी और सरिता दीदी ने मुख्यमंत्री साय सहित सभी अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
नशा मुक्ति अभियान को मिली राष्ट्रीय स्तर की सराहना

मुख्यमंत्र साय ने इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ से प्रारंभ किए जा रहे विशेष नशा मुक्ति अभियान की सराहना की और कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज और राष्ट्र का सबसे बड़ा संकट बन चुका है। युवाओं का इससे सबसे अधिक प्रभावित होना हमारी सबसे बड़ी चुनौती है। नशे की लत केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं, हिंसा और परिवारों के विघटन का प्रमुख कारण भी बनता जा रहा है। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योग और ध्यान से न केवल व्यक्ति के जीवन में संतुलन आता है, बल्कि इससे सकारात्मक मानसिकता भी विकसित होती है। यह अभियान छत्तीसगढ़ से लेकर संपूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ब्रह्मकुमारी संस्थान की सामाजिक एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि शांति सरोवर आने से मन को गहरी शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। यह एक अद्भुत संयोग और शुभ संकेत है कि हम सभी एक साथ यहाँ उपस्थित होकर ब्रह्म भोज का पुण्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्थान केवल ध्यान और योग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज सुधार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और नैतिक मूल्यों के संवर्धन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। ब्रह्मकुमारी संस्थान अपने शिक्षा, योग, ध्यान और समाज सेवा से जुड़े अभियानों के माध्यम से न केवल भारत, बल्कि विश्वभर में सकारात्मक परिवर्तन का संचार कर रहा है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अन्नदाताओं के खाते में हमने एक लाख करोड़ रुपए भेजे : CM विष्णु देव साय

अन्नदाताओं के खाते में हमने एक लाख करोड़ रुपए भेजे : CM विष्णु देव साय

कहा-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका

छत्तीसगढ़ के 25.95 लाख किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि की राशि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की। इसके तहत देश भर के 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपये अंतरित किए गए। इनमें छत्तीसगढ़ के 25 लाख 95 हजार 832 किसान शामिल हैं। इन किसानों खाते में 599 करोड़ 38 लाख रुपए की सम्मान निधि भेजी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले किसानों को बधाई दी और उन्हें सम्मानित भी किया।

मुख्यमत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाताओं का सम्मान माँ अन्नपूर्णा के सम्मान की तरह है। चौदह महीनों के अंतराल में हमने किसान भाइयों के खाते में करीब एक लाख करोड़ रुपए भेजा है। अन्नदाताओं को अच्छा मूल्य मिलने से उनके जीवन खुशहाली आयी है। किसान आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। किसानों की समृद्धि से ही मजबूत ग्रामीण विकास का आधार तैयार हुआ है और शहरी अर्थव्यवस्था भी इससे बेहतर हुई है। अन्नदाताओं के श्रम से मिली शक्ति और उत्साह से ही हम छत्तीसगढ़ को संवार रहे हैं। विकसित छत्तीसगढ़-विकसित भारत बनाने में किसानों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में अब तक 9712 करोड़ 58 लाख रुपए की सम्मान निधि प्रदेश के किसानों को दी जा चुकी है। वर्ष 2023-24 की तुलना में 2 लाख 75 हजार से अधिक किसान भाइयों को इस योजना का लाभ मिला है। इस योजना का लाभ हमारे 2 लाख 34 हजार वन पट्टा धारी किसानों और 32 हजार 500 विशेष पिछड़ी जनजाति के किसानों को भी मिल रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति के किसान भाइयों को योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए कृषि भूमि की अनिवार्यता को शिथिल किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसानों को मोदी जी ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की गारंटी दी थी। हमारी सरकार ने यह वायदा निभाया है। साथ ही किसानों को दो साल का बकाया बोनस देने की गारंटी भी दी गई थी। शपथ ग्रहण के एक पखवाड़े के भीतर ही हमने 13 लाख किसानों के खाते में बोनस की 3716 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी थी। पिछली बार हमने 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की। किसानों को दिये गये धान के मूल्य के साथ बोनस राशि शामिल कर लें तो पिछले खरीफ सीजन में किसान भाइयों के खाते में 49 हजार करोड़ रुपए भेजे गए। इस खरीफ सीजन में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की रिकार्ड खरीदी हमने की। इस सीजन में विभिन्न योजनाओं से मिलने वाली राशि मिला लें तो लगभग 52 हजार करोड़ रुपए की राशि किसानों के खाते में हमने भेजी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। इसके लिए उनका जोर उद्यानिकी फसलों, फसल विविधीकरण तथा पशुपालन पर भी है। हम उद्यानिकी तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने विशेष कार्य कर रहे हैं। साथ ही पशुपालन को प्रोत्साहन देते हुए दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एनडीडीबी के साथ हमने एमओयू भी किया है। इससे दुग्ध क्रांति की दिशा में प्रदेश अग्रसर हो गया है। हमारी सरकार लगातार किसानों की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 5 लाख 62 हजार भूमिहीन किसानों के खाते में दस-दस हजार रुपए की राशि भी हमने दी है।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वनोषधि बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय कुलपति गिरिश चंदेल, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, कृषि विभाग के संचालक डॉ सारांश मित्तर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

BREAKING : 8000 की रिश्वत लेते पकड़ाई नापतौल महिला अधिकारी, ACB की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

BREAKING : 8000 की रिश्वत लेते पकड़ाई नापतौल महिला अधिकारी, ACB की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

 रायगढ़ :- रायगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो के ट्रैप की कार्यवाही लगातार जारी है.  ACB की टीम नें अब जिले के नाप तौल विभाग की एक निरीक्षक को रिश्वत लेते पकड़ा है। महिला इंस्पेक्टर को, पेट्रोल पंप संचालक द्वारा घुस की रकम की दूसरी किस्त देते समय ACB बिलासपुर की टीम नें रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

20000 रुपए की मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, जिले के घरघोड़ा तहसीलदार के एक पेट्रोल पंप संचालक के द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में यह शिकायत की गई थी कि उसके पेट्रोल पंप में नोजल स्टैंपिंग का कार्य करने के एवज में रायगढ़ में पदस्थ नापतौल निरीक्षक ओलिभा किस्पोट्टा के द्वारा 20000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन कराए जाने के दौरान नापतौल विभाग में पदस्थ महिला निरीक्षक द्वारा 10000 रुपए पेट्रोल पंप संचालक से प्राप्त कर लिए गए थे। बाकि बची रकम 8000 रुपए दिन व समय तय हुआ।

एसीबी ने घूसखोर निरीक्षक को रंगे हाथों पकड़ा 

शिकायतकर्ता के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कार्यवाही की योजना बनाई गई। जिसके बाद एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा 24 फ़रवरी सोमवार को आरोपिया ओलिभा किस्पोट्टा को रिश्वत की रकम 8000 रुपए देने पेट्रोल पम्प संचालक को रिश्वती रकम सहित भेजा गया था। रिश्वत की रकम देने शिकायतकर्ता रायगढ़ के मरीन ड्राइव स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय पहुंचा। रिश्वत रकम देने पर पहले से घेराबंदी में लगी हुई एसीबी बिलासपुर की टीम ने घूसखोर निरीक्षक ओलीभा को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपिया के विरुद्ध एसीबी के द्वारा धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व ही धर्मजयगढ़ में डिप्टी रेंजर मिलन भगत को, किरोड़ीमल नगर में सीएमओ रामायण पांडेय को, ग्राम खम्हार तहसील खरसिया क्षेत्र में उच्चतर माध्यमिक स्कूल के एक लिपिक को,तथा खरसिया में रेंजर वस्त्रकार को विभिन्न काम के एवज में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। एसीबी की रायगढ़ जिले में लगातार धमक और लगातार कार्यवाही से भ्रष्टाचार से पीड़ित लोग राहत महसूस कर रहे हैं।आज की कार्यवाही में भी एसीबी की कार्यवाही की लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
एसीबी की सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई निरंतर आगे भी जारी रहेगी।

BREAKING : सांसद के काफिले की गाड़ी के चपेट में आने से दो की मौत, दो की हालत नाजुक

BREAKING : सांसद के काफिले की गाड़ी के चपेट में आने से दो की मौत, दो की हालत नाजुक

 भानुप्रतापपुर-कांकेर : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, इसी बीच अंतागढ़ थाना क्षेत्र के पोडगांव में कांकेर सांसद भोजराज नाग (MP Bhojraj Nag) के फॉलो वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है.

जानकरी के अनुसार, अंतागढ़ थाना क्षेत्र के पोडगांव में कांकेर सांसद भोजराज नाग के फॉलो वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद सांसद भोजराज नाग स्वयं घायलों को लेकर अंतागढ़ अस्पताल पहुंचे है. बताया जा रहा है कि हादसे में एक की मौके पर मौत हुई है. वहीं इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.