BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
4 महिला नक्सली ढेर : MP में मारी गई छत्तीसगढ़ की 4 खूंखार महिला नक्सली, 3 राज्यों की पुलिस को थी तलाश…..

4 महिला नक्सली ढेर : MP में मारी गई छत्तीसगढ़ की 4 खूंखार महिला नक्सली, 3 राज्यों की पुलिस को थी तलाश…..

 बस्तर। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारी गयी चार महिला नक्सली छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली थीं और उन पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम था। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र इन 3 राज्यों की पुलिस लंबे समय से इन चारों महिला नक्सलियों की तलाश कर रही थी।

दरअसल मध्य प्रदेश के बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर आशा,रंजीता, शीला और लक्खे मरावी मारी गई हैं। बालाघाट की पुलिस के मुताबिक मारी गईं ये सभी नक्सली 25 से 35 साल की थीं।

अफसरों ने बताया कि ये सभी नक्सली मुठभेड़ में मारी गईं। इनकी तलाश मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के पुलिस की टीम कर रही थी। अफसरों ने ये भी बताया कि इन राज्यों की पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग राशि का इनाम घोषित किया था। मारी गई नक्सलियों में से एक ‘कमांडर’ आशा थी। जिसके खिलाफ मध्यप्रदेश में 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

CG- विष्णु सरकार का बड़ा फैसला : स्वच्छता दीदियों की होगी 8 घंटे की ड्यूटी, महीने में एक दिन मिलेगा सवैतनिक आकस्मिक अवकाश

CG- विष्णु सरकार का बड़ा फैसला : स्वच्छता दीदियों की होगी 8 घंटे की ड्यूटी, महीने में एक दिन मिलेगा सवैतनिक आकस्मिक अवकाश

 रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत नगरीय निकायों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के लिए राहत का पिटारा खोला है। राज्य शासन द्वारा उनके लिए आठ घंटे की कार्यावधि निर्धारित करने के साथ ही साप्ताहिक अवकाश और महीने में एक दिन का सवैतनिक आकस्मिक अवकाश प्रदान करने के संबंध में नए दिशा-निर्देश सभी नगरीय निकायों को जारी किए हैं। साथ ही सभी स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का श्रम विभाग में पंजीयन कराकर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नगरीय निकायों में लागू “मिशन क्लीन सिटी” के तहत निर्मित अधोसंरचना तथा स्वसहायता समूहों के संचालन एवं संधारण के लिए वर्ष 2016 में जारी निर्देशों को संशोधित कर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये नए दिशा-निर्देश रायपुर, भिलाई और रिसाली को छोड़कर शेष सभी नगर निगमों तथा सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में लागू होंगे। निकायों में कार्यरत् विभिन्न स्वसहायता समूहों की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नगर निगम आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इस संबंध में परिपत्र जारी कर नए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। सभी क्षेत्रीय संयुक्त संचालकों को समय-समय पर निकायों का भ्रमण कर इन निर्देशों का पालन किया जाना प्रतिवेदित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार स्वच्छता दीदियों/सफाई मित्रों की कार्यावधि आठ घण्टे निर्धारित की गई है। निकाय सुविधानुसार प्रातः छह बजे से दोपहर तीन बजे (एक घण्टे का भोजन अवकाश मिलाकर) या प्रातः सात बजे से शाम चार बजे तक कार्यावधि निर्धारित कर सकते हैं। विशेष अवसरों के अतिरिक्त निर्धारित कार्यावधि से अधिक कार्य कराया जाना प्रतिबंधित होगा। निकायों में प्रत्येक स्वच्छता दीदी/सफाई मित्र का कार्य रोस्टर स्वसहायता समूह द्वारा इस प्रकार तैयार किया जाएगा कि प्रत्येक सदस्य को रोटेशन आधार पर एक साप्ताहिक अवकाश अनिवार्यतः प्राप्त हो सके। नगरीय निकायों को इस बात का ध्यान रखने कहा गया है कि सभी सदस्यों का साप्ताहिक अवकाश एक ही दिन न पड़े, जिससे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं निपटान का कार्य प्रभावित न हो, तथा मणिकंचन केन्द्र में कचरे का जमाव न होने लगे।

राज्य शासन ने मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्यरत् सभी सदस्यों का पंजीयन श्रम विभाग के पोर्टल पर अनिवार्यतः कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा जीवन बीमा, मेडिकल क्लेम आदि का सम्पूर्ण लाभ सभी सदस्यों को दिलाने निकाय प्रमुख को प्राथमिकता से सुनिश्चित कराने को कहा है।

परिपत्र में कहा गया है कि मिशन क्लीन सिटी अंतर्गत नियोजित मानव बल का कार्य डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं निपटान की कार्यवाही करना है। किंतु कुछ निकायों द्वारा इनसे स्ट्रीट स्वीपिंग, नाली सफाई एवं अन्य प्रकृति के कार्य कराए जा रहे हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को निर्देशित किया है कि मिशन क्लीन सिटी अंतर्गत नियोजित स्वच्छता दीदी/सफाई मित्रों से योजना के दिशा-निर्देशों के अतिरिक्त अन्य प्रकृति के कार्य कराए जाने पर पूर्णतः प्रतिषेध होगा। निर्देशों के उल्लंघन पर जिम्मेदारी का निर्धारण कर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

नगरीय प्रशासन विभाग ने मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत नियोजित सभी मानव बल का मासिक स्वास्थ्य परीक्षण मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में अनिवार्यतः कराया जाना सुनिश्चित करने को कहा है। प्रत्येक तीन माह में सभी सदस्यों का ब्लड टेस्ट, थॉयरॉइड टेस्ट, बीपी व शुगर टेस्ट, यूरीन टेस्ट, यूरीन कल्चर, यूरिक एसिड, एल्यूमिन टेस्ट, एलडीएच टेस्ट, टोटल कोलेस्ट्रॉल टेस्ट, वीएचडीएल टेस्ट एवं टीएचएस टेस्ट भी कराया जाएगा। इसके लिए जिला मुख्यालय के निकाय जिले के अन्य निकायों से समन्वय कर कैम्प प्लान तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

राज्य शासन ने स्वच्छता दीदियों/सफाई मित्रों के हितों को ध्यान रखते हुए माह में एक दिन का सवैतनिक आकस्मिक अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया है। हर एसएलआरएम माहवार प्रत्येक सदस्य के अवकाश का लेखा-जोखा संधारित करते हुए रजिस्टर में इंद्राज करेंगे तथा कटौती की गई राशि से ही वर्ष में एक बार राशि उपलब्धता के आधार पर बोनस राशि यथासंभव प्रदान की जाएगी या प्रत्येक सेंटर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक सदस्य को विशेष दिवस पर इस राशि से सम्मान स्वरूप राशि या पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

मिशन क्लीन सिटी के तहत नए निर्देशों के मुताबिक एसएलआरएम सेंटर्स (मणिकंचन केन्द्र) तथा उसकी सामग्री की मरम्मत व संधारण निकाय द्वारा मरम्मत व संधारण मद अंतर्गत जारी राशि से किया जाएगा। विशेष परिस्थिति में वृहत मरम्मत कार्य की आवश्यकता पड़ने पर पृथक से राशि सुडा (SUDA) द्वारा प्रकरण का परीक्षण कर गुण-दोष के आधार पर प्रदान किया जाएगा। एसएलआरएम सेंटर्स के लिए नियुक्त सुपरवाइजर निकाय के नियमित कर्मचारी या स्वसहायता समूह के सदस्य होंगे। अन्य प्लेसमेंट कर्मचारी/स्वच्छता कमाण्डो आदि सुपरवाइजर नहीं बनाए जाएंगे। ट्रायसायकिल रिक्शा, मिनी टिप्पर आदि की मरम्मत का कार्य सुपरवाइजर द्वारा कराया जाएगा तथा निकाय द्वारा सुपरवाइजर को मरम्मत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके लिए वार्षिक अधिकतम एक लाख रुपए तक के भुगतान के लिए यूजर चार्ज की राशि का उपयोग किया जा सकेगा।

सेहत की सुरक्षा और काम में सहूलियत के लिए दिए जाएंगे विभिन्न सामग्री

राज्य शासन ने मिशन क्लीन सिटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार मणिकंचन केन्द्रों में सफाई मित्रों को सेहत की सुरक्षा और काम में सहूलियत के लिए विभिन्न सामग्रियां निःशुल्क उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सफाई मित्रों को हर वर्ष पहचान पत्र, पुरूषों की वर्दी के लिए हरे रंग की दो टी-शर्ट, महिलाओं की वर्दी के लिए दो साड़ियां, दो एपेरन और एक रेनकोट प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर तीन महीने में चार जोड़ी रबर के दस्ताने और चार जोड़ी कपड़े के दस्ताने, प्रत्येक दो माह में छह जोड़ी मोजे और छह मास्क, हर छह महीने में दो जोड़ी कपड़े के जूते और दो टोपियां दी जाएंगी। कंपोस्ट शेड में काम करने वाले सफाई मित्रों को प्रति वर्ष एक जोड़ी गमबूट भी प्रदान किए जाएंगे।

CG – अजब प्रेम की गजब कहानी : प्यार में दीवाना हुआ आशिक, पहुंचा थाने, बोला – मुझे लड़की चाहिए बात खत्म…नहीं तो…..

CG – अजब प्रेम की गजब कहानी : प्यार में दीवाना हुआ आशिक, पहुंचा थाने, बोला – मुझे लड़की चाहिए बात खत्म…नहीं तो…..

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेमिका को पाने प्रेमी सिविल लाइन थाना पहुंचा और कहने लगा मुझे लड़की चाहिए बात खत्म, नहीं तो थाने में सुसाइड कर लूंगा। पुलिस युवक को समझाती रही, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था। पुलिस युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाइ करने की तैयारी में है।

जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय आशुतोष वर्मा मूलतः रीवा का रहने वाला है। वह रिसदी झगराह में किराये के मकान पर रहता है। उनकी दोस्ती युवती से इंस्टाग्राम में हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसकी जानकारी घर वालों को होने पर परिजनों ने आपत्ति जताई। परिजनों ने युवती से मिलने-जुलने और बात करने से युवक को मना किया।

प्यार में पागल युवक थाने पहुंचा और टीआई के सामने ही युवक लड़की को दिलाने जिद करता रहा और बार-बार खुदकुशी करने की धमकी देता रहा। पुलिस युवक को समझाती रही, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि युवक को समझाया गया, लेकिन थाने में ही बार-बार सुसाइड करने की धमकी दे रहा था। युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। वहीं उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सतनामी समाज के 112 लोगों को मिली जमानत…

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सतनामी समाज के 112 लोगों को मिली जमानत…

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में हाईकोर्ट ने सतनामी समाज के 112 लोगों को जमानत दे दी है। ये सभी हिंसा और आगजनी के आरोप में जेल में बंद थे। वहीं, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को भी सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है, और वे आज शाम तक रिहा हो सकते हैं। बता दें कि इससे पहले इस मामले में 60 से अधिक आरोपी जमानत पर रिहा हो चुके हैं। 25 हजार के बॉन्ड पर आरोपियों को जमानत मिली है।

बता दें कि कोर्ट ने हर सुनवाई में ट्रायल कोर्ट में उपस्थित होने निर्देश दिए हैं। मामले की सुनवाई जस्टिस एन के व्यास की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। 10 जून 2024 को बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट परिसर में हिंसा और आगजनी की बड़ी घटना हुई थी, जिसमें उपद्रवियों ने कलेक्टर और एसपी कार्यालय में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। बता दें कि इस मामले में अब कुल 187 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

बलौदाबाजार की इस घटना ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया था। उपद्रव में 12.5 करोड़ रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति का नुकसान हुआ था। हिंसा के दौरान 200 से अधिक वाहन जला दिए गए थे, जिनमें दो दमकल गाड़ियां भी शामिल थीं। साथ ही, 25 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। अदालत के इस फैसले के बाद अब अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर भी सुनवाई की संभावना है।

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि 15 और 16 मई 2024 की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के पूज्य जैतखाम में तोड़फोड़ की थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोग असंतुष्ट थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे। जिसके बाद गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की। वहीं 10 जून को जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया। जहां प्रदर्शन हिंसक हो गया. जिसके बाद उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। इस हिंसक घटना में सरकारी संपत्तियों को 12.53 करोड़ रुपये का भारी नुकसान पहुंचा था। मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 43 मामलों में 187 लोगों को गिरफ्तार किया था।

युवक की गला रेतकर हत्या, कुएं में तैरती मिली लाश

युवक की गला रेतकर हत्या, कुएं में तैरती मिली लाश

 अंबिकापुर।: सरगुजा जिले के कोतावाली थाना क्षेत्र में एक लापता युवक की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया है। हत्या के बाद शव को कुएं में फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवा कर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम मुन्ना राम था। वह ग्राम परसा गांव का रहने वाला था। जो 17 फरवरी को पंचायत चुनाव के दिन से लापता था। परिजनों और स्थानीय लोगों ने खोजबीन के बाद इसकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी

पुलिस ने लापता युवक की तलाशी कर रही थी। इसी बीच लापता युवक की लाश कुएं में मिली। वहीं घटना की शुरुआती जांच में पता चला है कि, हत्या में एक से अधिक लोगों की शामिल होने की आशंका है। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

CG: छत्तीसगढ़ को रेलवे से बड़ी सौगात: नवा रायपुर में 60 एकड़ में बनेगा अत्याधुनिक ट्रेन वाशिंग स्टेशन

CG: छत्तीसगढ़ को रेलवे से बड़ी सौगात: नवा रायपुर में 60 एकड़ में बनेगा अत्याधुनिक ट्रेन वाशिंग स्टेशन

 रायपुर नवा रायपुर में केंद्री स्टेशन के पास वॉशिंग स्टेशन बनेगा। इसके लिए 60 एकड़ जमीन का चयन कर लिया गया है। स्टेशन बनने के बाद बोगियों और इंजन की मरम्मत के अलावा रखरखाव वहां शुरू हो जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट की लागत 1500 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही रेल सुविधाएं बढ़ेंगी। खरसिया से रेल लाइन का विस्तार नवा रायपुर तक होगा।यहां के ट्रैक को परमलकसा तक जोड़ा जाएगा। उसके बाद नवा रायपुर से कोलकाता, मुंबई और विशाखापट्‌टनम तक सीधे ट्रेन चलेगी। रेलवे तकरीबन एक दर्जन से अधिक ट्रेनें शुरू करेगा। अभी रायपुर स्टेशन या इसके आस-पास वॉशिंग स्टेशन नहीं है। पहले चरण में रायपुर विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस, दुर्ग-जम्मूतवी, दुर्ग- निजामुद्दीन, दुर्ग-गोरखपुर, दुर्ग-कानपुर, दुर्ग-भोपाल, दुर्ग-जयपुर, दुर्ग-अजमेर, दुर्ग-दल्ली राजहरा एक्सप्रेस को चलाने की योजना है।

वॉशिंग स्टेशन के पास ही रेल कर्मियों और अफसरों के लिए कॉलोनी बसाई जाएगी। इसका असर नवा रायपुर के आस-पास के इलाके में पड़ेगा और यहां आबादी बसाने में मदद मिलेगी। अफसरों के अनुसार वॉशिंग स्टेशन में एक साथ 30 से अधिक ट्रेनों की मरम्मत और धुलाई हो सकेगी। इसके बनने से दुर्ग के वॉशिंग स्टेशन का भार भी कम हो जाएगा, जहां अभी 12 ट्रेन की ही वॉशिंग या मेंटनेंस हो पाता है। दुर्ग में कई बार वॉशिंग स्टेशन में जल्दी धुलाई और मरम्मत न होने के कारण भी भी ट्रेनें लेट चलती हैं

नवा रायपुर में वाशिंग स्टेशन बनने से लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। अभी रायपुर स्टेशन से एक भी ट्रेन नहीं बनती। इससे यात्रियों को रिजर्वेशन का कोटा कम मिलता है। वाशिंग स्टेशन बनने से यहां ट्रेनें शुरू होंगी और लोगों का सफर आसान होगा। अभी जिस वॉशिंग स्टेशन के साथ जो प्रोजेक्ट लाया जा रहा है, उसके अनुसार खरसिया से बलौदाबाजार होकर केंद्री, अभनपुर और दुर्ग पैवारा होते हुए परमलकसा तक रेल लाइन बिछाई जाएगी। 266 किमी लंबे ट्रैक पर 5,078 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके सर्वे का काम पूरा हो गया है।

कई इलाके रेल से जुड़ेंगे
इस प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ के कई इलाके ऐसे हैं, जो आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे। इससे उन इलाकों में रहने वाले लोगों को यात्री ट्रेन की सुविधा मिलेगी। यह लाइन जिन इलाकों से गुजरेगी, वहां सीमेंट व अन्य उद्योग हैं, इसलिए यह रूट ढुलाई के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

6 घंटे में होती है धुलाई
रेलवे के मुताबिक एक ट्रेन के मैकेनिकल मेंटेनेंस और धुलाई के लिए 6 घंटे का समय निर्धारित है। इसमें गाड़ियों के डिब्बों का मेंटनेंस कर हर डिब्बे की धुलाई की जाती है। लेकिन दुर्ग में जगह कम होने से ट्रेनों की मरम्मत के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

सर्वे शुरू हो गया है
रायपुर राजधानी होने के नाते भविष्य में यहां से और ट्रेनें चलेंगी। इसके लिए कोचिंग डिपो बनाने का प्रस्ताव है। इससे 30 गाड़ियों की मरम्मत हो सकेगी। इसके लिए सरकार से नवा रायपुर में जमीन देने के लिए पत्र लिखा था। खरसिया लाइन को नवा रायपुर से जोड़ने के लिए सर्वे हो रहा है।

IOA अध्यक्ष पीटी उषा से सीएम साय ने की मुलाकात, अब ओलंपिक एक्सपर्ट करेंगे प्रदेश के खिलाड़ियों की मदद

IOA अध्यक्ष पीटी उषा से सीएम साय ने की मुलाकात, अब ओलंपिक एक्सपर्ट करेंगे प्रदेश के खिलाड़ियों की मदद

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली प्रवास के दौरानभारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पी. टी. उषा ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास, युवा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेल अधोसंरचना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सीएम से चर्चा के दौरान पी.टी.उषा ने भारतीय ओलंपिक संघ का विशेष दल प्रदेश भेजने और खिलाड़ियों की तकनीकी मदद करने का आश्वासन दिया है। इस दल में अनुभवी कोच और विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो खिलाड़ियों की खेल तकनीकों को निखारेंगे।

खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ाएंगे बड़े आयोजन

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विशेष आयोजन कर रही है। हाल ही में ‘बस्तर ओलंपिक’ का आयोजन किया गया था, जिसमें 1.65 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। अब 2 मार्च 2025 को ‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन’ आयोजित होगी, जिसमें 5000 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। इस साझेदारी से छत्तीसगढ़ में खेलों का स्तर और बढ़ेगा, और राज्य को खेलों के क्षेत्र में एक नई दिशा मिलेगी।

महाकुंभ को 'मृत्युकुंभ' कहना करोड़ों सनातनियों का अपमान : विष्णु देव साय

महाकुंभ को 'मृत्युकुंभ' कहना करोड़ों सनातनियों का अपमान : विष्णु देव साय

 रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों का घोर अपमान करार देते हुए कहा कि ममता बनर्जी की मति भ्रष्ट हो गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि! जब व्यक्ति के पतन का समय आता है, तो उसकी बुद्धि भ्रमित हो जाती है। ममता बनर्जी का यह बयान इसी मानसिक पतन का परिचायक है। महाकुंभ करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का प्रतीक है, जहां 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं। इसे ‘मृत्युकुंभ’ कहना उनके अज्ञान और अहंकार को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने एक राष्ट्रीय समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि ममता बनर्जी का यह बयान न केवल सनातन धर्म का अपमान है, बल्कि यह उन करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने का कुत्सित प्रयास भी है, जो आस्था के इस महासंगम में शामिल होते हैं।

ममता बनर्जी के बयान पर देशभर में आक्रोश

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत उदाहरण है। इतिहास गवाह है कि महाकुंभ के दौरान समाज में बौद्धिक और आध्यात्मिक क्रांति आई है। ऐसे पवित्र आयोजन को अपमानजनक संज्ञा देना निंदनीय और अस्वीकार्य है।

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने प्रयागराज महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद हिंदू समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। उनके इस बयान का चौतरफा विरोध हो रहा है और इसे सनातन संस्कृति पर हमला बताया जा रहा है।

नशे के कारोबार में शामिल 9 आरोपियों को संभागायुक्त कावरे ने भेजा जेल

नशे के कारोबार में शामिल 9 आरोपियों को संभागायुक्त कावरे ने भेजा जेल

 रायपुर। रायपुर संभागायुक्त डॉ. संजय कावरे ने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (PIT NDPS) एक्ट के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 9 अपराधियों को 3 महीने के लिए जेल भेजने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ की गई है।

संभागायुक्त कावरे का सख्त संदेश: संभागायुक्त डॉ. संजय कावरे ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उनका लक्ष्य समाज को नशे से मुक्त करना और युवाओं को इस जाल से बचाना है। इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब अन्य संदिग्धों पर भी नजर रखे हुए है।

PIT NDPS एक्ट क्या है? PIT NDPS एक्ट, 1988 उन अपराधियों पर लागू होता है जो लगातार नशे के कारोबार में शामिल पाए जाते हैं। यह कार्रवाई शासन द्वारा की जाती है और यह सुनिश्चित करती है कि ऐसे अपराधियों को जेल भेजा जाए, ताकि नशे का कारोबार रोका जा सके।

PIT NDPS एक्ट के तहत जेल भेजे गए अपराधी:

  1. सुलक्षणा पांडेय – सत्यप्रकाश पांडेय, बिलासपुर (3 माह)
  2. श्यामचरण गुप्ता – बिलासपुर (3 माह)
  3. गोविंदा कुमार मेहर – रतनपुर, बिलासपुर (3 माह)
  4. चंदु पटेल – मस्तुरी, बिलासपुर (3 माह)
  5. नर्मदा गुप्ता – बिलासपुर (3 माह)
  6. भोला स्वीपर – सक्ती (3 माह)
  7. सुरेंद्र रात्रे – सक्ती (3 माह)
  8. चंद्रिका प्रसाद साहू – सक्ती (3 माह)
  9. अभय कुमार सिंह – कोरबा (3 माह)
यूथ कांग्रेस के नेताओ ने बीच सड़क में काटा; हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगा जवाब

यूथ कांग्रेस के नेताओ ने बीच सड़क में काटा; हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगा जवाब

 बिलासपुर। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष द्वारा बीच सड़क में जन्मदिन का केक काटने का मामला सामने आया है। इस पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। इससे पहले, रायपुर में भी नेशनल हाईवे पर केक काटने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई थी। अब जब कांग्रेस नेता ने वही हरकत दोहराई, तो कोर्ट ने फिर से संज्ञान लिया है।

मामला 30 जनवरी का है, जब रायपुरा चौक पर दो कारें बीच सड़क पर खड़ी थीं। इन कारों के बोनट पर केक रखा गया और केक काटा गया, साथ ही आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान नाबालिग लड़के का जन्मदिन था, लेकिन उसके पिता ने भी उसे नहीं रोका। इस कारण नेशनल हाईवे पर जाम लग गया था। इस मामले पर हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लिया और राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए शपथ पत्र के साथ जवाब देने को कहा था।

अब रायपुर में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू ने भी इसी तरह बीच सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। उनके समर्थकों ने हंगामा करते हुए आतिशबाजी की, जिससे लोग परेशान हो गए। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो गया है। हाईकोर्ट ने इस पर भी संज्ञान लिया और शासन से पूछा कि क्या कार्रवाई की गई है। शासन के अधिवक्ता ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, और कांग्रेस नेता के खिलाफ गिरफ्तारी भी की गई है। अब हाईकोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव से इन सभी मामलों पर लिखित शपथ पत्र पेश करने को कहा है।

CM साय मना रहे अपना 61वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने ट्वीट करके दी बधाई

CM साय मना रहे अपना 61वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने ट्वीट करके दी बधाई

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट करके जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा

“छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे राज्य की जनता के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और राज्य के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित कर रहे हैं।”

इसके अलावा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गज नेताओं ने भी मुख्यमंत्री साय को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। आज, सीएम साय जशपुर जाएंगे और वहां अपने निजी निवास बगिया में परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर वे सत्यनारायण व्रत कथा भी सुनेंगे।

निजी निवास में सत्यनारायण व्रत कथा सुनेंगे सीएम साय 

सीएम साय आज जशपुर जाएंगे। वहां अपने निजी निवास बगिया में परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। वहां पर वे सत्यनारायण व्रत कथा सुनेंगे। 

सीएम ने किया आभार व्यक्त

शिवरात्रि से पहले शिवलिंग की चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

शिवरात्रि से पहले शिवलिंग की चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

 वाड्रफनगर। महाशिवरात्रि से पहले एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। खरहरा स्थित एक प्राचीन देवस्थल से अज्ञात चोरों ने शिवलिंग की चोरी कर ली। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है और भक्तों में गुस्सा फैल गया है।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के समय देवस्थल में घुसकर वहां स्थापित शिवलिंग को उखाड़ लिया। साथ ही, चोर वहां स्थापित धातु से बना नाग भी चुरा ले गए। सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे, तो शिवलिंग गायब देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

 घटना की जानकारी मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। इस चोरी से गांव के लोग गुस्से में हैं और उनका कहना है कि यह धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है, इसलिए पुलिस को जल्दी से जल्दी चोरों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

जगदलपुर-प्रयागराज फ्लाइट का प्रशासन ने पोस्टर जारी करके सूचना दी, एयरपोर्ट प्रबंधन बोला गलत सूचना

जगदलपुर-प्रयागराज फ्लाइट का प्रशासन ने पोस्टर जारी करके सूचना दी, एयरपोर्ट प्रबंधन बोला गलत सूचना

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में जगदलपुर से प्रयागराज के लिए 22 फरवरी को स्पेशल फ्लाइट शुरू करने की खबर पर संशय बना हुआ है। प्रशासन ने एलायंस एयर का एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें जानकारी दी गई थी कि महाकुंभ स्नान के लिए स्पेशल फ्लाइट शुरू की जा रही है।

पोस्टर में यह भी लिखा था कि 22 फरवरी को 1:30 बजे प्रयागराज से उड़ान भरकर 4 बजे जगदलपुर पहुंचेगी और 4:30 बजे जगदलपुर से उड़कर 7 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। लेकिन, एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस जानकारी को गलत बताया। पवन शर्मा, एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई स्पेशल फ्लाइट न तो शुरू हो रही है और न ही ऐसी कोई फ्लाइट जगदलपुर से प्रयागराज के लिए उड़ान भरने वाली है। इस गलत जानकारी से यात्री कन्फ्यूज हो गए हैं और अब वे फ्लाइट की सर्च करने लगे हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे कोई भ्रमित जानकारी न लें।

नान घोटाला: पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत मिली

नान घोटाला: पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत मिली

 बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ नान घोटाला केस में फंसे पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने यह आदेश दिया। इस मामले में राज्य सरकार को जवाब देने के लिए समय मिला है और अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी।

पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के खिलाफ ईओडब्ल्यू/एसीबी ने नान घोटाला केस में FIR दर्ज किया था। आरोप है कि 2015 में महाधिवक्ता रहते हुए उन्होंने घोटाले में फंसे आरोपियों को बचाने के लिए षडयंत्र रचा था। हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद गिरफ्तारी का खतरा बढ़ गया था।

इसके बाद वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी, जिसमें उन्होंने यह तर्क दिया कि यह केस राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और यह असंवैधानिक रूप से दर्ज किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार कर उन्हें अंतरिम अग्रिम जमानत दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी बधाई

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी बधाई

 रायपुर। :उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को नई गति मिलेगी और जनता को सुशासन प्राप्त होगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली को एक नई दिशा मिलेगी। उनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण राजधानी की जनता के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। मैं उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने आशा व्यक्त किया कि श्रीमती गुप्ता की सरकार दिल्ली में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करेगी और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वय से दिल्ली के विकास को एक नई ऊंचाई मिलेगी।

बता दें कि रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई हैं और दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।

सुकमा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : दूसरे चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह, कलेक्टर देवेश और एसपी किरण चव्हाण ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

सुकमा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : दूसरे चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह, कलेक्टर देवेश और एसपी किरण चव्हाण ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

 सुकमा।: सुकमा ज़िले के छिन्दगढ़ विकास खंड में दूसरे चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान लोगों में भारी उत्साह दिख रहा है। वहीं चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख़्ता इंतेज़ाम किए गए हैं। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं एसपी किरण चव्हाण मतदान केंद्रों का मुवायना कर रहे हैं।

सुबह से मतदान करने लोगों की भारी भीड़ लगी है, लोकतंत्र को पंचायतों में मज़बूत करने लोग वोट महापर्व मना रहे हैं। लगातार ज़िले मे कैंप स्थापित होने के बाद जहाँ तेज़ी से विकास ग्रामीणों तक पहुँच रहा है वहीं नक्सलवाद का काला साया छट रहा है, हर बार से इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ने का अंदेशा है।

पंचायती चुनाव में उत्साह, भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंडल में डाले जा रहे वोट

पंचायती चुनाव में उत्साह, भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंडल में डाले जा रहे वोट

 कांकेर: जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज प्रारंभ हो गया है। इस चरण में भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंडल ब्लॉक में मतदान हो रहा है। भानुप्रतापपुर ब्लॉक में कुल 52 पंचायतों के 66,033 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि दुर्गुकोंडल ब्लॉक में 44 पंचायतों के 47,383 मतदाता मतदान कर रहे हैं। इस चुनाव में पंच और सरपंच पदों के साथ-साथ जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए भी मतदान हो रहा है। जिले में कुल 3 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।-मतदान को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन द्वारा भानुप्रतापपुर में 127 और दुर्गुकोंडल में 88 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, भानुप्रतापपुर में 8 महिला मतदान दलों की भी तैनाती की गई है, जिससे महिलाओं को मतदान में आसानी हो सके। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से मतदाताओं को स्वतंत्र और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई है।

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार 25 फरवरी के बाद

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार 25 फरवरी के बाद

 रायपुर. सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर हैं. वे आज सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. बता दें कि बुधवार को सीएम साय ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी. सीएम के दिल्ली दौरे पर होने से छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर तेज हो गई है. प्लेउन्मुते लोडड : 1.56% फुलस्क्रीन सूत्रों की मानें तो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव मंत्री पद की शपथ लेंगे. मंत्रिमंडल में शामिल होने की रेस में पूर्व कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, अमर अग्रवाल , राजेश मूणत और अजय चंद्राकर का नाम भी शामिल है. इनके अलावा कुछ मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदलने की भी चर्चा है.

कांग्रेस नेता नागेंद्र राय गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस नेता नागेंद्र राय गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। न्यायधानी के अंतर्गत आने वाले मस्तूरी के दिग्गज कांग्रेस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने कांग्रेस नेता को गाली गालौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तोरवा पुलिस ने कांग्रेस नेता नागेंद्र राय को गाली गालौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रार्थी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि, कांग्रेस नेता नागेंद्र राय ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। नागेंद्र राय की गिरतारी की खबर मिलते ही इलाके में हलचल बढ़ गई और उनके कई समर्थक थाने भी पहुंचे हैं।

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव, अगले दो दिन बारिश के आसार, गिरेगा तापमान

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव, अगले दो दिन बारिश के आसार, गिरेगा तापमान

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी 20 से 22 फरवरी के बीच बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। कल (गुरुवार) से कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को जगदलपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रिकॉर्ड किया।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के कई भागों बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 21 और 22 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में तीन दिनों तक कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

रायपुर में नॉर्मल से 3 डिग्री अधिक रहा पारा

मंगलवार को रायपुर में दिन का तापमान 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 19.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम साफ रहेगा और दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री के बीच रहेगा।

बिलासपुर में भी चुभने लगी धूप, पारा 3 डिग्री ज्यादा

यहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह भी सामान्य 1.5 डिग्री अधिक था।

सरगुजा संभाग में कल से लुढ़केगा पारा

सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां कल से मौसम में बदलाव होगा और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो 3.7 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 12.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बलरामपुर में 30.6 डिग्री, सूरजपुर में 31.4 डिग्री, कोरिया में 30.5 डिग्री टेम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री! आज विधायक दल की बैठक में होगा नाम का ऐलान

दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री! आज विधायक दल की बैठक में होगा नाम का ऐलान

 नई दिल्ली : दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा..? यह सस्पेंस आज शाम खत्म होने जा रहा है। बीजेपी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने जा रही है। पार्टी की विधायक दल की बैठक में नए सीएम का नाम तय किया जाएगा। इसके बाद नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा।

बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने के लिए बीजेपी की संसदीय दल की बैठक को लेकर कहा कि ये पार्टी को तय करना है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। पार्टी का कोई न कोई कार्यकर्ता ही सीएम बनेगा। पार्टी ही हमारी जिम्मेदारी तय करेगी. हम लोग विधानसभा को अच्छे तरीके से चलाएंगे।

बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक से पहले दिल्ली में बीजेपी के दफ्तर में कई बड़े पोस्टर नजर आ रहे हैं. इन पोस्टर पर लिखा है- दिल्ली में बीजेपी सरकार।दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। नया सीएम 20 फरवरी सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में शपथ लेगा।
बीजेपी दिल्ली ने नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में कहा गया है कि दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। विकसित दिल्ली शपथ समारोह के साथ ही हम सभी मिलकर दिल्ली में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होंगे। आइए रामलीला मैदान और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।

अत्यधिक नशे की आदत, कोई काम नहीं करना और अवैध संबंध रखना परिवार के प्रति मानसिक एवं शारीरिक क्रूरता – छग हाईकोर्ट

अत्यधिक नशे की आदत, कोई काम नहीं करना और अवैध संबंध रखना परिवार के प्रति मानसिक एवं शारीरिक क्रूरता – छग हाईकोर्ट

 बिलासपुर : जिले में पति की अत्यधिक शराब पीने की आदत और परिवार के प्रति गैर जिम्मेदार होने को हाईकोर्ट ने पत्नी एवं परिवार के प्रति मानसिक एवं शारीरिक क्रूरता माना है। कोर्ट ने विवाह भंग करते हुए पत्नी की तलाक की याचिका को स्वीकार किया है।

जांजगीर चांपा जिला निवासी महिला की 7 जून 1991 को शादी हुई थी। शादी के समय याचिकाकर्ता पढ़ाई कर रही थी और वह शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी। पति एवं उसके परिवार के लोग विरोध कर उसे प्रताड़ित करने लगे। पति अत्यधिक शराब पीकर मारपीट सहित अन्य तरह उसे तंग कर रहा था। बच्चों के जन्म के बाद भी पति के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। महिला घर चलाने के लिए शिक्षिका की नौकरी कर रही है। शादी के 29 वर्ष तक पत्नी ने परिवार को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया। इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर पत्नी बच्चों को लेकर पति से अलग रहने लगी।

पत्नी ने जांजगीर परिवार न्यायालय में तलाक के लिए आवेदन दिया। परिवार न्यायालय से आवेदन खारिज होने पर हाईकोर्ट में अपील प्रस्तुत कर कहा कि पति कोई काम नहीं करता एवं अत्यधिक शराब पीने की आदत है। इसके अलावा गांव की अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखता है। घर में मारपीट व गाली गलौज करता है। आज जस्टिस रजनी दुबे एवं जस्टिस एन के व्यास की डीबी में अपील पर सुनवाई हुई। प्रतिवादी पति की ओर से पत्नी द्बारा लगाए गए आरोप का खंडन नहीं किया गया।
सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अगर पति अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर अत्यधिक शराब पीता है तो पारिवारिक स्थिति खराब होती है। यह स्वाभाविक रूप से पत्नी के प्रति मानसिक क्रूरता है। गैरजिम्मेदार और अय्याश पति के आचरण से पूरे परिवार को सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए पत्नी तलाक पाने की हकदार है। अपीलकर्ता पत्नी की ओर से दो गवाह उपस्थित हुए। इसमें उसकी बालिग बेटी भी है। बेटी ने पिता द्बारा मां एवं उनके साथ किए जा रहे क्रूर व्यवहार की जानकारी दी और कहा कि मां और वह स्वयं भी पिता के साथ नहीं रहना चाहते।कोर्ट ने बेटी की इस गवाही को महत्वपूर्ण माना है।
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के 9 सीनियर IPS अफसरों को बैच अलॉट, भारत सरकार ने जारी किया आदेश…..

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के 9 सीनियर IPS अफसरों को बैच अलॉट, भारत सरकार ने जारी किया आदेश…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 9 सीनियर अफसरों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का बैच अलॉट कर दिया गया है, जिसमें अफसरों को सीनियोरिटी के आधार पर 2014 से 2016 बैच आवंटित किया गया है। इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक, प्रफुल्ल ठाकुर को 2015 बैच, विजय कुमार पांडे को 2016 बैच, जबकि उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, चैनदास टंडन, सुरजन राम भगत, दर्शन सिंह मरावी और झाड़ूराम ठाकुर को 2014 बैच का आईपीएस अलॉट किया गया है।

देखें आदेश….


CG – सीएमओ और तीन शिक्षक पर गिरी गाज, चारों को किया निलंबित, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला...!!

CG – सीएमओ और तीन शिक्षक पर गिरी गाज, चारों को किया निलंबित, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला...!!

 रायपुर। चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने की सजा कालेज के एक प्राध्यापक के साथ ही स्कूल के दो शिक्षकों,भटगांव नगर पंचायत के सीएमओ व जल संसाधन विभाग के एक कर्मचारी को भुगतनी पड़ी है। रिटर्निंग अफसर के पत्र के बाद कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी सारगंढ़ बिलाईगढ़ ने इन सभी को निलंबित कर दिया है।

कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर, (त्रिस्तरीय पंचायत) बरमकेला का पत्र 16.02.2025 के अनुसार भरत सिंह नेताम, व्याख्याता ईएलबी. शास. हायर सेकेण्डरी स्कूल बिलाईगढ़ को विकासखण्ड बरमकेला त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु दल क्रमांक 128 में पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था। मतदान दलों को मतदान हेतु आवश्यक सामग्री का वितरण किये जाने के दौरान अपने कर्तब्य पर अनुपस्थित रहा। उक्त कृत्य अपने कर्तब्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की श्रेणी में आता है। भरत सिंह नेताम, व्याख्याता के द्वारा कर्तव्य पालन के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

निलंबन अवधि में भरत सिंह नेताम, व्याख्याता ई.एल.बी. शास. हायर सेकेण्डरी स्कूल बिलाईगढ़ का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निर्धारित किया जाता है तथा उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर, (त्रिस्तरीय पंचायत) बरमकेला का पत्र 16.02.2025 के अनुसार कालीचरण चंद्रा, शिक्षक शास. पूर्व.मा.शा. रिकोटार को विकासखण्ड बरमकेला त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु दल क्रमांक 168 में मतदान अधिकारी क्र. 01 नियुक्त किया गया था। मतदान दलों को मतदान हेतु आवश्यक सामग्री का वितरण किये जाने के दौरान अपने कर्तब्य पर अनुपस्थित रहा। उक्त कृत्य अपने कर्तब्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की श्रेणी में आता है।

कालीचरण चंद्रा, शिक्षक के द्वारा कर्तब्य पालन के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में कालीचरण चंद्रा, शिक्षक शास.पूर्व.मा.शा. रिकोटार का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ निर्धारित किया जाता है तथा उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर, (त्रिस्तरीय पंचायत) बरमकेला का पत्र 16.02.2025 के अनुसार परमानंद रघुवंशी, व्याख्याता (एल.बी.) कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बिलाईगढ़ को विकासखण्ड- बरमकेला त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु दल क्रमांक 05 में पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था। मतदान दलों को मतदान हेतु आवश्यक सामग्री का वितरण किये जाने के दौरान शराब के नशे में होना पाये जाने से प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र बरमकेला में थाना प्रभारी बरमकेला के माध्यम से मुलाहिजा कराये जाने पर डॉक्टरी परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अत्यधिक शराब सेवन की पूष्टि हुई है। संबंधित को मतदान कार्य हेतु योग्य नहीं पाया गया है। परमानंद रघुवंशी का उक्त कृत्य के चलते शासन, प्रशासन एवं राज्य निर्वाचन आयोग की छवि धुमिल हुई है, जो घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। परमानंद रघुवंशी, व्याख्याता (एल.बी.) के द्वारा कर्तब्य पालन के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1965 की धारा 23 (9) मादक पदार्थों का सेवन करने का दोषी पाये जाने से शासकीय सेवको के नियंत्रण हेतु प्रावधान छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में परमानंद रघुवंशी, व्याख्याता (एल.बी.) का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ निर्धारित किया जाता है तथा उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर, (त्रिस्तरीय पंचायत) बरमकेला का पत्र 16.02.2025 के अनुसार अनुष टोप्पो सहायक प्राध्यापक, शशिधर पण्डा शासकीय महाविद्यालय सरिया को विकासखण्ड बरमकेला त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु सेक्टर कमांक 15 के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया था। मतदान दलों को मतदान हेतु आवश्यक सामग्री का वितरण किये जाने के दौरान शराब के नशे में होना पाये जाने से प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र बरमकेला में थाना प्रभारी बरमकेला के माध्यम से मुलाहिजा कराये जाने पर डॉक्टरी परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अत्यधिक शराब सेवन की पूष्टि हुई है। संबंधित को मतदान कार्य हेतु योग्य नहीं पाया गया है। संबंधित अनुष टोप्पो का उक्त कृत्य के चलते शासन, प्रशासन एवं राज्य निर्वाचन आयोग की छवि धुमिल हुई है, जो घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अनुष टोप्पो सहायक प्राध्यापक के द्वारा कर्तब्य पालन के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1965 की धारा 23(9) मादक पदार्थों का सेवन करने का दोषी पाये जाने से शासकीय सेवको के नियंत्रण हेतु प्रावधान छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में अनुष टोप्पो सहायक प्राध्यापक का मुख्यालय कार्यालय शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय सारंगढ़ निर्धारित किया जाता है तथा उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर, (त्रिस्तरीय पंचायत) बरमकेला का पत्र कानूनमा 16.02.2025 के अनुसार प्रीतम साहू, सहायक ग्रेड-03 कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी जोक नहर जल संसाधन उप संभाग क्रमांक 02 पवनी को विकासखण्ड – बरमकेला त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु दल कमांक 01 में मतदान कार्य संपादित करने हेतु मतदान अधिकारी कमांक 03 नियुक्त किया गया था। मतदान दलों को मतदान हेतु आवश्यक सामग्री का वितरण किये जाने के दौरान शराब के नशे में होना पाये जाने से प्राथ. स्वास्थ्य केन्द्र बरमकेला में थाना प्रभारी बरमकेला के माध्यम से मुलाहिजा कराये जाने पर डॉक्टरी परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अत्यधिक शराब सेवन की पूष्टि हुई है। संबंधित को मतदान कार्य हेतु योग्य नहीं पाया गया है। संबंधित प्रीतम साहू का उक्त कृत्य के चलते शासन, प्रशासन एवं राज्य निर्वाचन आयोग की छवि धुमिल हुई है, जो घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रीतम साहू, सहायक ग्रेड-03 के द्वारा कर्तब्य पालन के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1965 की धारा 23 (9) मादक पदार्थों का सेवन करने का दोषी पाये जाने से शासकीय सेवको के नियंत्रण हेतु प्रावधान छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

निलंबन अवधि में प्रीतम साहू, सहायक ग्रेड-03 का मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, जल संशाधन विभाग सारंगढ़ निर्धारित किया जाता है तथा उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

कार्यालय रिटर्निंग ऑफिसर, नगर पंचायत भटगांव के द्वारा भूपेश सिह, मु.नं.पा.अधि., नगर पंचायत भटगांव को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है। कार्यालयीन समसंख्यक पत्र क्र. 273 सारंगढ़ 12.02.2025 के द्वारा संबंधित को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने जारी किया गया था। भूपेश सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी भटगांव द्वारा कारण बताओ सूचना के तारतम्य में समक्ष में उपस्थित होकर जवाब पेश किया का अवलोकन करने से जवाब संतोषप्रद नहीं है। भूपेश सिंह के द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में गंभीरता पूर्वक पालन नहीं किया गया, जिसके चलते रिटर्निंग ऑफिसर नगर पंचायत सह तहसीलदार भटगांव के द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्तावित करना पड़ा। उत्तरदाता भूपेश सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी भटगांव के द्वारा प्रतिवेदन का संज्ञान होने पर पालन की कार्यवाही की गई तथा सेक्टर अधिकारियों से प्रतिवेदन लिया जाना इस बात को प्रमाणित करता है। भूपेश सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी भटगांव के उक्त कृत्य अनुशासनहीनता एवं लापरवाही को प्रदर्शित करता है। चूंकि समय रहते पालन कार्यवाही पूर्ण होने के कारण उन्हें भविष्य में इस तरह के पुनरावृत्ति न करने की कड़ी चेतावनी दिया जाता है। उपरोक्त चेतावनी उनके सेवा अभिलेख में दर्ज किये जाने हेतु आदेशित किया जाता है।

CG – रायपुर से महाकुम्भ जा रही यात्री बस हुई दर्दनाक हादसे की शिकार, तीन लोगों की गई जान, कई की हालत गंभीर…..

CG – रायपुर से महाकुम्भ जा रही यात्री बस हुई दर्दनाक हादसे की शिकार, तीन लोगों की गई जान, कई की हालत गंभीर…..

 पेंड्रा। सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर से प्रयागराज महाकुम्भ जा रही यात्री बस बड़े हादसे की शिकार हो गयी। कोयले से भरे ट्रक में यात्रियों से भरी बस जा भिड़ी। घटना में तीन लोगों की जान चली गयी, वहीं दर्जन भर यात्रियों को गंभीर चोट भी आयी है। घटना पेंड्रा के खैरझिठी वेंकटनगर की है, जहां छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा पर यात्री बस हादसे का शिकार हो गयी।

आसपास के अस्पतालों में घायलों को भर्ती कराया गया। सड़क हादसे के बाद सड़क के दोनों और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक रायपुर से रात 11 बजे महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस से कई यात्री प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए निकले थे। सुबह 5 बजे के आसपास गौरेला पेंड्रा मरवाही पहुंचे। यहां रोड किनारे एक चाय दुकान पर बस ड्राइवर ने गाड़ी रोकी। सभी यात्री वहां फ्रेश हुए और चाय पी।

बताया जा रहा है कि चाय दुकान पर बस का ड्राइवर बदल गया। रायपुर से जो ड्राइवर बस चलाकर आ रहा था वो वहीं रुक गया, उसके बाद दूसरा ड्राइवर पेंड्रा से बस चलाने लगा। गाड़ी कुछ दूर आगे बढ़ी ही थी कि छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश सीमा पर जीरो बॉर्डर क्षेत्र में बस, कोयला लोड खड़े ट्रेलर से टकरा गई। घटना में तीन लोगों की जान चली गई है।