रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाने का काम शुरू हो गया है। स्टेशन पर एयरपोर्ट की तरह प्रवेश और निकाय द्वार बनेगा। इसके लिए 42 लिफ्ट और 21 एक्सीलेटर बनाए जाएंगे। स्टेशन में बड़ी बिल्डिंग फूड कोर्ट बड़ी छत और चार बड़ी पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। स्टेशन के दोनों तरफ मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगी। इस दौरान बजट सत्र में 17 बैठकें होगी। सत्र के दौरान सरकार वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी। इसके लिए विधायकों ने सवाल लगाना शुरू कर दिया है। सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने 1 हजार 862 सवाल लगाए हैं। अधितम विधायकों ने ऑनलाइन सवाल लगाए हैं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के लिए 943 तारांकित, 871 आतंकित सवाल लगाए गए हैं। विधानसभा का बजट सत्र हंगामों से भरा रहेगा सत्र के दौरान राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा।वहीं 21 मार्च को विधानसभा का बजट सत्र खत्म होगा।
कोरबा : सोमवार की सुबह दर्री क्षेत्र की कलमीडुग्गू बस्ती चित्कार उठी। बस्तीवासी बिलख पड़े, हर एक की आंखों में आंसू नजर आए जब यहां निवासरत 8 लोगों, पिता-पुत्र, साला-जीजा, मित्र की अर्थियां एक साथ उठी। सारा माहौल गमगीन रहा। दो अन्य दिवंगतों की अंतिम यात्रा उनके निवास से निकाली
यहां के निवासी रिश्ते में साला-जीजा ईश्वरी जायसवाल (45)व भागीरथी जायसवाल (47),गंगादास वर्मा (53),पुत्र दीपक वर्मा (28), संतोष सोनी (54), पुत्र सौरभ सोनी (26), शिवा राजपूत (62), राजू साहू (38), सोमनाथ यादव (27), अजय बंजारे (35) वर्ष पिछले दिनों प्रयागराज जाने के दौरान मेजा रोड में हुए एक भीषण सड़क हादसे में काल कलवित हो गए। 2 दिनों के बाद मृतकों के शव रविवार रात कोरबा पहुंचे। शवों के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उन्हें सांत्वना देने मोहल्ले के लोग भी पहुंचे।
बोलेरो ड्राइवर व सोमनाथ को छोड़कर बाकी 8 लोग कलमीडुग्गू निवासी थे। आज इन सभी की अंतिम यात्रा बस्ती से एक साथ निकाली गई। इससे पहले अंतिम दर्शन के दौरान चीत्कार और सिसकियों से हर किसी का कलेजा दहल उठा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजनों सहित स्थानीय लोग शामिल हुए। स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया l
आज सुबह कोरबा विधायक व प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा और कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधियों ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री श्री देवांगन ने शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक लाख की सहायता राशि देने की बात कही। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से चर्चा कर अतिरिक्त सहायता का भी प्रयास किया जाएगा। साथ ही शासन की ओर से मिलने वाली नियमित सहायता राशि भी परिवारों को प्रदान की जाएगी। इससे पहले इस वार्ड से 15 फरवरी को निर्वाचित घोषित पार्षद राधा महंत ने जीत की कोई खुशी नहीं मनाई और शोकाकुल परिवार के शोक में दुःखी रहीं
जांजगीर-चांपा : प्राचीन धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में हर साल की तरह इस बार भी माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिवरीनारायण मेले की भव्य शुरुआत हो गई। मेले की शुरुआत महानदी के त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं के माघी स्नान से हुई। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और इसके बाद भगवान नर-नारायण के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। इस मौके पर राजेश्री महंत रामसुंदर दास के सान्निध्य में साधु-संतों ने भी शाही स्नान किया। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ एक दिन के लिए शिवरीनारायण मंदिर में विराजते हैं, जिसे देखने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। माघी पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु चित्रोत्पला गंगा (महानदी) में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। इस दौरान भक्त शिवरीनारायण मेले का भी भरपूर आनंद उठा रहे हैं। यहां रंग-बिरंगी दुकानें, झूले, मनोरंजन और पारंपरिक वस्त्र व खाद्य पदार्थों की भरमार है, जिससे श्रद्धालु जमकर खरीदारी कर रहे हैं। शिवरीनारायण मेला 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा। 15 दिनों तक चलने वाले इस मेले में हर दिन लाखों श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और भक्ति के सुर गूंज रहे हैं।
सारंगढ़-बिलाईगढ़: चुनाव ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता और लापरवाही बरतने वाले तीन शासकीय कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कर्मियों में व्याख्याता एल. बी. परमानंद रघुवंशी, सहायक ग्रेड-3 प्रीतम साहू और सहायक प्राध्यापक अनुप टोप्पो शामिल हैं।
इन तीनों कर्मियों को निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों के दौरान शराब के नशे में पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई। इनकी इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।
प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की चेतावनी दी गई है। इस कार्रवाई से सरकारी कर्मियों में अनुशासन और कर्तव्यपरायणता बनाए रखने का संदेश दिया गया है।
रायपुर :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में प्रदेश के सभी जिलों के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहे हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से प्रारंभ होकर शाम 3 बजे तक चलेगी। यह चुनाव पारंपरिकबैलेट पेपर से वोटिंग की जा रही है। सरगुजा के अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर ब्लॉक के मतदान केंद्रों में सुबह कतार लगी है। वहीं कांकेर में 15 मिनट लेट से वोटिंग शुरू होने से मतदाता नाराज दिखे।
बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं बाकी जगह दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग का समय खत्म होने के बाद उसी दिन ही मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। सेंसेटिव इलाकों में या विवाद की स्थिति में अगले दिन ब्लॉक में काउंटिंग होगी।
आज पहले चरण में लगभग 57 लाख ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रदेश भर में 9,873 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 27,210 पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।

जनता से जुड़े कार्य व शहर का सर्वागीण विकास सदैव प्राथमिकता रखें – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
नगर निगम में बड़ी जीत सभी नवनिर्वाचित प्रत्याशियों के लिये बड़ी ज़िम्मेदारी है – कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप
नगर निगम चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद महापौर सहित समस्त निर्वाचित पार्षदों की भाजपा संगठन ने ली बैठक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे
जगदलपुर। नगर निगम चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे बाद आज रविवार को भाजपा संगठन ने पार्टी जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित महापौर व सभी 30 पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं कैबिनेट मंत्री व नगर निगम चुनाव प्रभारी मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नवनिर्वाचित प्रत्याशियों को बधाई देते हुये शहर के विकास व जनता की सेवा में निरंतर कार्य करने कहा। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने नगर निगम जगदलपुर में भाजपा के काबिज होने की बधाई देते हुये पंचायत चुनाव में भी भाजपा की जीत के लिये सभी से परिश्रम करने कहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने संबोधन में कहा कि महापौर सहित भाजपा के 30 पार्षद जनता के आशीर्वाद से विजयी होकर नगर निगम में भाजपा की सरकार चलायेंगे। जनता से जुड़े प्रत्येक कार्य का समय पर उचित निदान व शहर का सर्वागीण विकास प्राथमिकता में होना चाहिये। ट्रिपल इंजन की सरकार समस्त कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से बनी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। आने वाले पांच वर्ष में जगदलपुर शहर व यहाँ के सम्मानीय निवासियों के लिये सभी विजयी प्रत्याशी संपूर्ण ज़िम्मेदारी से कार्य करें। साथ ही संगठन के द्वारा समय समय पर सौंपे गये दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कर्मठता से प्राप्त हुई है। यह बड़ी जीत सभी निर्वाचित प्रत्याशियों के लिये बड़ी ज़िम्मेदारी भी है। जनता से जुड़े कार्य व उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिये सभी सदैव प्रतिबद्ध रहें। साथ ही संगठन को मजबूत करने व उसको विस्तार देने भी अपनी महती भूमिका निभायें। देश सहित प्रदेश में भाजपा की सरकार है,शहर के विकास की रुपरेखा निर्धारित कर हर काम पूर्ण करने पूरा प्रयास किया जायेगा।

बैठक को श्रीनिवास राव मद्दी,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय व नवनिर्वाचित महापौर संजय पाण्डेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आर्येन्द्र आर्य ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से शरद अवस्थी, विद्या शरण तिवारी, रुप सिंह मण्डावी, सफीरा साहू, प्रकाश झा आदि सहित नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद व पदाधिकारी मौजूद रहे।
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का लंबी बीमारी के बाद रविवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे वर्तमान में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की धर्मपत्नी थीं।
महज दो दिन पहले ही अशोक जैन के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नगर में भव्य विजय आभार रैली निकाली गई थी, जिसमें परिवार के सदस्य भी शामिल हुए थे। लेकिन अंजु जैन के निधन की खबर आते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।
रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा को मिली एकतरफा जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने डबल इंजन की सरकार की नीतियों पर मुहर लगा दी है। श्री साय ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर लोगों के विश्वास का नतीजा बताया।
नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। इस जीत के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। आम जनता ने अटल विश्वास पत्र पर भरोसा जताया। मुख्यमंत्री होने के नाते वादा करता हूं कि जो भी वादा अटल विश्वास पत्र में किया है, वह पूरा होगा। हम लोगों को ठगने के लिए नहीं बल्कि वादा पूरा करने के लिए आए हैं।
श्री साय ने पिछले चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि तब कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी। महापौर और अध्यक्ष चुनाव को प्रत्यक्ष नहीं कराया था, लेकिन इस बार हमने जनता को उनका हक दिया और लोकतंत्र की जीत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर में पिछले बार के कांग्रेस से जीते महापौर इस बार पार्षद का चुनाव भी नहीं जीत पाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 10 नगर निगम के चुनाव में हमें जीत मिली और सभी ने अच्छे अंतर से जीत दर्ज की है। 49 नगर पालिका में से 33 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, वहीं 114 नगर पंचायत में 84 में हमें जीत मिली है। श्री साय ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम बताता है कि हमने जो वादा किया था उसे पूरा करने में सफल रहे है।
दंतेवाड़ा । अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत अरनपुर गांव में एक युवक की हत्या करने वाले 7 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रात में घर में घुसकर इन्होंने पहले युवक को घर से घसीटकर बाहर निकाला था। फिर गला घोंटा और धारदार हथियार से काट डाला। वारदात के 11 दिन बाद पुलिस ने हत्या के 7 आरोपियों 1. नंदा सोड़ी , मिलिशिया सदस्य 2. जोगा मड़काम , मिलिशिया सदस्य 3. हांदा मरकाम, 4. नंदा सोरी , मिलिशिया सदस्य 5. नंदा मरकाम, मिलिशिया सदस्य 6. नंदा सोरी , मिलिशिया सदस्य 7. सुला हेमला , मिलिशिया सदस्य को पकड़ लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 4 फरवरी की देर रात ककाड़ी के रहने वाले हड़मा हेमला के घर मलांगेर एरिया कमेटी के नक्सली पहुंच गए थे। उन्होंने पहले हड़मा को घर से बाहर निकाला, उस पर मुखबिरी का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद नक्सलियों ने घर के बाहर ही लाश फेंक दी थी। जिसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की जांच में मलांगेर एरिया कमेटी के नक्सलियों के शामिल होने की जानकारी के बाद जवानों को लगातार ऑपरेशन पर भेजा जा रहा था। जवान लगातार इलाके की सर्चिंग कर रहे थे। जिसके बाद इस हत्या की वारदात में शामिल कुछ लोगों को उसी गांव के अलग-अलग ठिकाने से पकड़ा गया। जिनकी शिनाख्त नक्सल संगठन के सदस्यों के रूप में हूई। पूछताछ और जांच में पता चला कि ये ग्रामीण की हत्या में 7 आरोपी शामिल थे। एएसपी आरके. बर्मन ने बताया कि सभी 7 आरोपपियों की गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत जेल दाखिल कर दिया गया है।
रायपुर। मार्च क्लोजिंग से पहले वित्त विभाग ने सभी विभागों के लिए निर्देश जारी कर दिया है। आनन-फानन में बजट के खर्च पर लगाम लगाने के लिए वित्त सचिव की तरफ से ये निर्देश जारी किया गया है। वित्त विभाग ने निर्देश दिया है कि सिर्फ बजट खर्च करने के लिए खरीदी नहीं की जानी चाहिये। वित्त विभाग ने कुछ योजनाओं और कार्यों को छोड़कर अन्य खरीदी पर 28 फरवरी को बाद पूरी तरह से रोक लगा दी है।
वित्त विभाग की तरफ से इस संबंध में सभी विभागों, कलेक्टर, कमिश्नरों को निर्देश जारी कर दिया है।


कोरबा : जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जटगा चौकी इलाके के खोड़री गांव में दो नाबालिग लड़कियों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां नहाने के लिए गई थीं, इस दौरान ये हादसा हो गया। मृतक लड़कियों की उम्र करीब 10 से 11 साल के बीच होगी। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के शव बरामद किए हैं। उन्हें तुंरत तुमान के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस घटना से गांव में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में दोनों लड़कियां पानी में डूबी हैं।
रायपुर : छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने हार के लिए भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, दीपक बैज और चरणदास महंत को जिम्मेदार ठहराया है।
उनका आरोप है कि चारों नेताओं के बीच समन्वय की कमी थी, जिससे कांग्रेस को यह हार झेलनी पड़ी। भगत ने कहा कि अब इन नेताओं को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने नगरी निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे, लेकिन कांग्रेस पार्टी जनादेश को शिरोधार्य करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरी ताकत और एकजुटता से चुनाव लड़ा, जिसमें सभी वरिष्ठ नेता चुनाव अभियान का प्रमुख हिस्सा बने रहे। पार्टी ने अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रक्रिया में सत्ता का दुरुपयोग किया।
दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पहले चुनाव टालने की कोशिश की, फिर तारीखों में बदलाव किया। चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी लगातार बदलाव किए गए—पहले मतदान बैलेट पेपर से कराने की घोषणा हुई, फिर इसे ईवीएम से कराने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि ईवीएम से मतदान सुनिश्चित होने के बाद अध्यक्ष और पार्षदों के लिए मशीनों को जोड़ दिया गया, लेकिन वीवीपैट की व्यवस्था नहीं की गई, जबकि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि ईवीएम के साथ वीवीपैट का उपयोग किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान 100 से अधिक स्थानों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें आईं, लेकिन किसी तरह मतदान संपन्न हुआ। भाजपा ने सत्ता और धनबल का दुरुपयोग कर चुनाव में जनता को प्रभावित करने के लिए शराब और अन्य सामग्रियों का वितरण किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशासन और पुलिस के माध्यम से प्रताड़ित किया गया, जबरन थानों में बंद रखा गया। बावजूद इसके, कांग्रेस कार्यकर्ता डटे रहे और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्षरत रहे।
बैज ने कहा कि इन नतीजों से कांग्रेस निराश जरूर है, लेकिन हताश नहीं। प्रमुख विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी और भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी। उन्होंने कहा कि इस परिणाम से भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसलों और भ्रष्टाचार की माफी नहीं हो जाती। एक साल में सरकार ने जो वादाखिलाफी की है, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार आज भी कटघरे में खड़ी है। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार को लगातार सचेत करती रहेगी ताकि जनता से किए गए वादे केवल कागजों तक सीमित न रह जाएं।
रायपुर : राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र के पारागांव के पास नेशनल हाईवे 53 पर तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर और ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसमें ट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक में जिप्सम लोड था और उसका टायर फट जाने के कारण चालक और खलासी नीचे उतरे हुए थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि ट्रेलर चालक बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे के चलते नेशनल हाईवे 53 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक ट्रेलर चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं।
हादसे का वीडियो आया सामने
इस भीषण दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी से पूछताछ की और घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े नियमों और सतर्कता की जरूरत है। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि इस घटना से सबक लेते हुए हाईवे पर सुरक्षा के और कड़े उपाय किए जाएंगे।
रायपुर। कोर्ट ने रेप के आरोपी को 20 साल कैद की सजा सुनायी है। आरोप है कि पांच वर्ष पहले उरला क्षेत्र में शादी करने का झांसा देकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। मामले में दोषी युवक राकेश साकत को कोर्ट ने 20 साल की कैद और 5000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।
जुर्माने की राशि नहीं देने पर आरोपित को पांच माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इस प्रकरण की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 11 गवाहों के बयान करवाए गए। विशेष लोक अभियोजक विमला तांडी ने बताया कि एक कंपनी में 24 साल का राकेश साकत ड्राइवर का काम करता था।
बताया जा रहा है कि दोषी युवक फैक्ट्री परिसर स्थित बने क्वार्टर में रहता था।उसी के पड़ोस में बने पीड़ित किशोरी अपने स्वजनों के साथ रहती थी। पहचान होने के कारण राकेश का जाना-आना था। इस दौरान राकेश ने किशोरी को शादी करने का झांसा देकर किशोरी से नवंबर 2020 से जून 2021 तक दुष्कर्म किया।
जिसके बाद लड़की प्रेग्नेंट हो गयी। इसकी जानकारी होने पर वह किराये का मकान छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद किशोरी के स्वजनों ने उरला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने राकेश साकत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।
विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार सोम ने गवाहों के बयान और पुलिस द्वारा पेश किए साक्ष्य के आधार पर आरोपित को दंडित करने का फैसला सुनाया।
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ के निकाय चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी है और प्रदेश की जागरूक जनता, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं समर्थन देने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह जीत जनता के अपार विश्वास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की विकासपरक नीतियों का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रचंड बहुमत से भाजपा को विजयी बनाकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह भाजपा के साथ थी, है और सदैव रहेगी। यह चुनावी परिणाम केवल एक जीत नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की नीतियों पर जनता की मुहर है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता का विश्वास खो दिया है। उनकी नीतियां और कार्यप्रणाली जनता के हितों के विपरीत रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप जनता ने उन्हें नकार दिया है। पहले दिल्ली उसके बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सफाया हो गया है।





रायपुर : छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 20 जनवरी से आचार संहिता लागू किया गया था, जिसे आज 15 फरवरी को नगर निगमों, नगर निकाय और नगर पंचायत चुनावों के परिणाम आने के बाद आचार संहिता समाप्त कर दिया गया है। लेकिन जहां चुनाव होने वाले है वहां आचार संहिता लागू रहेगा।
दरअसल नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन 2025 के महापौर/अध्यक्ष तथा पार्षद पदों हेतु निर्वाचन संपन्न कराये जाने के लिए आयोग द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2025 को समय अनुसूची (कार्यक्रम) जारी किया गया। कार्यक्रम जारी होते ही सभी संबंधित नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई थी। प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हेतु दिनांक 11 फरवरी 2025 को मतदान संपन्न हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज 15 फरवरी 2025 को मतगणना संपन्न होने के उपरांत केवल नगरपालिकाओं के निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशून्य घोषित किया गया है।

बालोद : बालोद जिले में नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई गई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो) कृष्ण कुमार सूर्यवंशी ने आरोपी विनोद कुमार साहू पिता भूषण लाल साहू (26) निवासी कुम्हली खुर्द थाना रनचिरई को सजा सुनाई है।
धारा 363 के आरोप में पांच वर्ष का सश्रम कारावास व 1000 रुपए अर्थदंड, धारा 366 के आरोप में सात वर्ष का सश्रम कारावास व 1000 रुपए अर्थदंड, लैंगिक अपराध की धारा 6 के आरोप में 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 1000 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई। व्यतिक्रम पर छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास से दंडित किया गया।
विशेष लोक अभियोजक बसंत कुमार देशमुख के अनुसार 8 अगस्त 2021 को पीड़ता ने थाना पुरूर में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 अगस्त 2021 को रोजाना की तरह रात्रि का खाना खाकर करीब 10 बजे सभी अपने-अपने कमरे में सो गए। 5 अगस्त 2021 की सुबह 5 बजे को सोकर उठने पर देखा, तो उसकी नाबालिग बेटी अपने कमरे में नहीं थी। जिस सूचना पर उप निरीक्षक बलराम कोसे ने धारा 363 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
बलौदाबाजार-भाटापारा : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे, जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम भवानीपुर में परीक्षा का प्रवेश पत्र लेकर स्कूल से घर लौट रही थी 12 वीं की छात्रा को सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर की है।
वही हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाइश देकर चक्काजाम खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है।
बालोद : तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले के महामाया थाना क्षेत्र में 2 मोटरसाइकिल में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्लीराजहरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मालकुंवर महामाया मार्ग में आड़ेझर गांव के पास 2 दोपहिया वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 4 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। महामाया थाना पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में भूपत, चुरेंद्र, संग्राम कोला और छबि लाल दर्रा की मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
रायपुर। नगरी निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये जनादेश शिरोधार्य है। कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत और एक जुटता से चुनाव लड़ा। हमारे सभी वरिष्ठ नेता चुनाव अभियान का प्रमुख हिस्सा थे। कांग्रेस ने पूरे चुनाव में अपने सिद्धांतों पर समझौता नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी नगरी निकाय चुनाव के पहले से ही सत्ता का दुरुपयोग कर रही थी। पहले चुनाव को टालने की कोशिश हुई, फिर चुनावो की तारीखो को आगे बढ़ाया गया। पहले घोषित किया गया चुनाव बैलेट पेपर से होगा, बाद में निर्णय हुआ मतदान ईवीएम से कराया जायेगा। ईवीएम से मतदान निश्चित किया गया तो अध्यक्ष और पार्षदों के मशीनो को एक साथ जोड़ा गया। उसमें वीवीपैड की व्यवस्था नहीं किया गया। जबकि ईवीएम के मामले सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि वीवीपैड जोड़ा जाना चाहिये। प्रदेश में मतदान के दौरान 100 से अधिक स्थानों पर ईवीएम बंद होने, खराब होने की शिकायते आई किसी प्रकार मतदान संपन्न हुआ।
दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में सत्ताबल, धनबल का दुरुपयोग किया। जनता को प्रभावित करने शराब बांटे गये। प्रलोभन के लिए सामग्रियां बांटी गयी। पुलिस का प्रशासन का दुरूपयोग करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया। जबरिया थानों में बंद रखा गया। भाजपा इस जीत के लिये तमाम तरीके के अलोकतांत्रिक हथकंडे अपनाये। इसके बावजूद हमारे कार्यकर्ता चुनाव में डटे रहे। जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहे। इस नतीजों से हम निराश जरूर है, लेकिन हताश नहीं है। प्रमुख विपक्षी दल के रूप में हम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ हमारी लड़ाई और तेज होगी।
उन्होंने कहा कि इस नतीजे से भाजपा की साय सरकार के जनविरोधी कार्यो की माफी नहीं हो जाती है। पिछले 1 वर्ष में भाजपा सरकार ने जो वादा खिलाफी भ्रष्टाचार किया है। बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर सरकार कल भी कटघरे में खड़ी थी, आज भी खड़ी है। मोदी की गारंटी के अधूरे कामो के समान अटल विश्वास पत्र के मुद्दे कागजो में दम न तोड़े कांग्रेस विपक्ष के रूप में सरकार को सचेत करती रहेगी।
रायपुर :- नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिली है. बीजेपी ने 10 की 10 नगर निगम में परचम लहराया है. जीते के बाद अब राजधानी रायपुर में जश्न शुरू हो गया है. एकात्म परिसर भाजपा नेताओं के साथ नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे रैली निकाल रही हैं. ये रैली जय स्तंभ चौक तक जाएगी. जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे.
रायपुर, 15 फरवरी 2025 / निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर रायगढ़ जिले के दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं 118 अधिकारी-कर्मचारियों को चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने बताया कि श्री काश्मीर कुजूर (माध्यमिक शाला आश्रम तेंदुमुड़ी) और श्री अखिल शर्मा (प्राथमिक शाला बालक, हमालपारा) को रायगढ़ नगर निगम के मतदान दल में नियुक्त किया गया था। लेकिन 10 फरवरी को केआईटी रायगढ़ परिसर में मतदान सामग्री वितरण के दौरान दोनों शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खरसिया निर्धारित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रवि राही ने बताया कि मतदान दलों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसके लिए कई चरणों में प्रशिक्षण आयोजित किए गए। ट्रेनिंग से गायब रहे 118 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। कलेक्टर ने कहा है कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनावी प्रक्रिया में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं।
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली जीत को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को ऐहितहासिक जीत मिली है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी और पीएम मोदी और उनकी गारंटी पर विश्वास किया है। हमारी सरकार ने 13 महीने में जो काम किया है उस पर विश्वास किया है। इसके लिए समस्त जनता का धन्यवाद देते हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाते मैं विश्वास दिलाता हूं कि अटल विश्वास पत्र में जो भी वादा है उसे पूरा करेंगे। अटल विश्वास पत्र बहुत सोच समझ कर बनाए हैं। जनता को ठगने के लिए नहीं बनाए हैं। इसे शत प्रतिशत हमारी सरकार पूरा करेगी।
पिछले नगरीय निकाय चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई थी। मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष नहीं कराया गया था। पांच साल में जनता के साथ केवल धोखा देने का काम किया। हम लोगों ने लोकतंत्र को बहाल किया है। इससे जनता का विश्वास हमारी प्रति बढ़ा है। रायपुर में पिछली बार जो मेयर बन गए थे, इस बार पार्षद का चुनाव हार गए।
सभी 10 नगर निगम जीत रहे हैं। नगर निगम में कांग्रेस साफ हो गई है। 49 नगर पारिषद में 33 में बीजेपी जीत चुकी है। 114 नगर पंचायतों में से 84 में से बीजेपी जीत चुकी है। अधिकांश में हमारे लोग आगे हैं।
रायपुर में 15 साल का किला ढहाया है। मैंने कहा कि बीजेपी पर जनता का विश्वास और पीएम पर विश्वास और 13 महीने में हमने जो वादा पूरा किया इन सबसे जनता का विश्वास बढ़ा है। जनता को लगा कि डब्ल के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी तो और तेजी से विकास होगा।
बीजेपी जो कहती है वह करती है। हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। यह आप लोगों ने भी देखा है कि जो भी वादा किया था उसे पूरा किया है। उसी तरह अटल विकास पत्र में जो वादा किया है उसे भी पूरा करेंगे। कांग्रेस के पार कोई बहाना नहीं है अब वो कुछ भी कर ले जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी।
कुनकुरी की हार पर बोले- वहां परिणाम ठीक नहीं आया है, लेकिन जनता को जनादेश है वह स्वीकार है। मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि वहां विकास में कोई कमी नहीं आएगी।






.jpg)






















