BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG : बुआ ने नशा करने से किया मना, भतीजे ने उतारा मौत के घाट

CG : बुआ ने नशा करने से किया मना, भतीजे ने उतारा मौत के घाट

 बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में नशे की लत छुड़ाने के लिए फटकारने पर एक भतीजे ने अपनी ही बुआ की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मृतका की सोने की माला बेचकर दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है।

हत्या की पूरी वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी नाबालिग भतीजा नशे का आदी था और घर में अक्सर उसे डांट-फटकार का सामना करना पड़ता था। बुआ की डांट से नाराज होकर उसने उनकी हत्या की योजना बनाई। 9 फरवरी को आरोपी ने धारदार हथियार से बुआ के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की सोने की माला बेचकर उड़ाए पैसे

हत्या के बाद आरोपी ने मृतका के गले से सोने की तीन पत्ती वाली माला निकालकर उसे बेच दिया। इससे मिली रकम से उसने एक मोबाइल खरीदा और अपने नाबालिग दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार, मृतका की सोने की तीन पत्ती माला और अपराध में उपयोग की गई बाइक को जब्त कर लिया है। तीन नाबालिग सहित चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच जारी है।

CG : CM विष्णु देव साय ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन, वीर जवानों के बलिदान को किया स्मरण

CG : CM विष्णु देव साय ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन, वीर जवानों के बलिदान को किया स्मरण

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश उन बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा, जिनकी वीरता और अदम्य साहस ने राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर जवानों की शहादत देश की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश की अस्मिता और संप्रभुता सर्वोपरि है, और इसके लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों का साहस हम सभी को देशसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए सतत तत्पर रहने वाले सभी सैनिकों को हम  सादर नमन करते हैं और उनके अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

 
CG : बलौदाबाजार जांच आयोग का कार्यकाल का 4 माह आगे बढ़ा, देखें आदेश

CG : बलौदाबाजार जांच आयोग का कार्यकाल का 4 माह आगे बढ़ा, देखें आदेश

रायपुर : बलौदाबाजार के अमरगुफा में हुई घटना की जांच के लिए गठित जांच आयोग का कार्यकाल 4 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। आयोग का कार्यकाल 12 फरवरी 2025 को समाप्‍त हो रहा था। सरकार ने इसे 12 जून 2025 तक बढ़ा दिया है।

बता दें कि 15 और 16 मई 2024 की रात्रि में बलौदाबाजार जिले के गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखांभ की क्षति ग्रस्त होने की घटना की सरकार ने न्यायिक जांच कराने की घोषणा की थी।

राज्‍य सरकार ने छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम इस घटना की जांच की जिम्‍मेदारी सौंपी है। जांच के लिए 6 बिंदु तय किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में नहीं है साइबर क्राइम एक्सपर्ट, हाईकोर्ट ने जताई चिंता

छत्तीसगढ़ में नहीं है साइबर क्राइम एक्सपर्ट, हाईकोर्ट ने जताई चिंता

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने राज्य में साइबर एक्सपर्ट की नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी जताई। अदालत ने केंद्र सरकार को शपथ पत्र के साथ जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है और जल्द से जल्द साइबर विशेषज्ञों की नियुक्ति करने को कहा है।

जनहित याचिका पर सुनवाई

राज्य में आईटी अधिनियम के तहत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र करने के लिए साइबर विशेषज्ञों की नियुक्ति की मांग को लेकर शिरीन मालेवर ने जनहित याचिका दायर की थी। इसमें बताया गया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 79-ए के तहत अब तक कोई परीक्षक या विशेषज्ञ नियुक्त नहीं किया गया है, जबकि देशभर में 16 स्थानों पर साइबर एक्सपर्ट की नियुक्ति हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ में साइबर अपराधों में इजाफा

राज्य में साइबर अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ठग नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में कोई विशेषज्ञ मौजूद नहीं है।

नियुक्ति की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की

याचिका में कहा गया है कि साइबर एक्सपर्ट की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाती है। हाईकोर्ट से मांग की गई है कि वह केंद्र सरकार को राज्य में विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए आदेश दे।

हाईकोर्ट ने केंद्र को दिए निर्देश

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इसे गंभीर मामला बताया और कहा कि छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में विशेषज्ञों की नियुक्ति जरूरी है। खंडपीठ ने केंद्र सरकार से तत्काल कदम उठाने की उम्मीद जताई है और प्रदेश में विशेषज्ञों की नियुक्ति को लेकर शपथ पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी।

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू, कॉल पर मिलेगा समस्या का समाधान

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू, कॉल पर मिलेगा समस्या का समाधान

 रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की सहायता के लिए 15 फरवरी से हेल्पलाइन सेवा शुरू कर रहा है। इस पहल के तहत परीक्षा और विषय संबंधी समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।

हेल्पलाइन का संचालन और विशेषज्ञों की सहायता

मंडल की अध्यक्ष रेणु जी. पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू के निर्देश पर इस हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है। छात्र सुबह 10:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक टोल-फ्री नंबर 1800-2334363 पर कॉल कर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। 15 से 27 फरवरी तक, अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान और लेखाशास्त्र के विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों की कठिनाइयों को दूर किया जाएगा। इसके साथ ही, मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक और शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षा-भय और तनाव जैसी समस्याओं के समाधान हेतु परामर्श देंगे।

दूसरा चरण: 28 फरवरी से 27 मार्च तक संचालन

पहले चरण के बाद, दूसरा चरण 28 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ और मंडल के अधिकारी आगामी परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे। इस हेल्पलाइन सेवा से विद्यार्थियों को न केवल विषयों की जटिलताओं को हल करने में मदद मिलेगी, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने के लिए परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।

CG : मुख्यमंत्री साय जशपुर दौरे पर, पुलवामा के शहीदों को किया नमन

CG : मुख्यमंत्री साय जशपुर दौरे पर, पुलवामा के शहीदों को किया नमन

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11:30 बजे राजधानी रायपुर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम कोनपारा में आयोजित खड़िया समाज के 15वें महासम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद, वे शाम 4 बजे वापस राजधानी रायपुर लौटेंगे।

पुलवामा शहीदों को मुख्यमंत्री ने किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी 2019 को हुए इस हमले में शहीद जवानों का सर्वोच्च बलिदान देश सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की अस्मिता और संप्रभुता सर्वोपरि है, और इसे सुरक्षित रखने के लिए जवानों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा, “राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले वीर सैनिकों को हम नमन करते हैं और उनके साहस व बलिदान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।” मुख्यमंत्री के इस बयान ने पुलवामा के शहीदों को याद कर देश के प्रति उनकी निष्ठा और सम्मान को व्यक्त किया है।

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में हवाओं की दिशा बदलने से होगा ये बदलाव, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में हवाओं की दिशा बदलने से होगा ये बदलाव, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में हवाओं की दिशा में परिवर्तन होने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर एक बार फिर शुरू होने की संभावना है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, बीते दिनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब हवाओं की दिशा बदलने से रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है. वहीं, प्रदेश में 14 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, जिससे दिन में हल्की गर्मी और रात में सुहावना मौसम बने रहने की उम्मीद है.

पिछले 24 घंटों में तापमान में उतार-चढ़ाव
आपको बता दें, कि बीते 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-4°C की गिरावट दर्ज की गई, जबकि शेष क्षेत्रों में यह गिरावट 1°C रही. अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन यह सामान्य से 3-5°C अधिक बना हुआ है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1-3°C की गिरावट हो सकती है, जिसके बाद 2-4°C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है. अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटों में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 1-3°C की वृद्धि हो सकती है.

प्रदेश में सबसे गर्म और सबसे ठंडे स्थान
छत्तीसगढ़ में बढ़ते तापमान के बीच कुछ स्थान सबसे गर्म और कुछ सबसे ठंडे बने हुए हैं. 13 फरवरी को बीजापुर में सबसे अधिकतम तापमान 33.8°C दर्ज किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे गर्म स्थान बना. वहीं, बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 10.9°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा. तापमान में इस अंतर का मुख्य कारण हवाओं की दिशा में बदलाव और स्थानीय जलवायु परिस्थितियां मानी जा रही हैं.

CG : बाबा की बारात में शामिल होंगे राज्यपाल रेमन डेका, दया सिंह के आमंत्रण को किया स्वीकार

CG : बाबा की बारात में शामिल होंगे राज्यपाल रेमन डेका, दया सिंह के आमंत्रण को किया स्वीकार

 भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित होने वाली बाबा की बारात इस बार भव्य आयोजन का रूप लेगी। राज्यपाल रेमन डेका ने इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने की सहमति दे दी है। आयोजक दया सिंह ने स्वयं रायपुर स्थित राजभवन पहुंचकर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा, जिसे उन्होंने ससम्मान स्वीकार किया।

17 वर्षों की परंपरा को मिली नई ऊंचाई

इस आयोजन की सफल यात्रा के 17 साल पूरे हो चुके हैं। बाबा की बारात की ऐतिहासिकता और भक्तों की श्रद्धा को देखते हुए राज्यपाल रेमन डेका भाव विभोर हो गए और उन्होंने इस आयोजन का हिस्सा बनने की स्वीकृति दी।

26 फरवरी को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

बाबा की बारात का आयोजन 26 फरवरी को किया जाएगा। इस विशाल शोभायात्रा की शुरुआत हथखोज ट्रांसपोर्ट नगर से होगी। इसमें प्रदेशभर से श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक और अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

सीएम और मंत्रियों को भी दिया गया आमंत्रण

राज्यपाल के साथ-साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों को भी औपचारिक रूप से न्यौता दिया गया है। इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए 31000 आमंत्रण कार्ड वितरित किए गए हैं। दया सिंह ने प्रदेशभर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं को सशरीर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

बाबा की बारात को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हर साल हजारों भक्त इस शोभायात्रा में शामिल होते हैं और इस बार राज्यपाल व मुख्यमंत्री की उपस्थिति से इसकी भव्यता और अधिक बढ़ने की संभावना है।

CG : पानी की बोतल में शराब लाकर स्कूल में पीते थे हेड मास्टर, डीईओ ने किया सस्पेंड

CG : पानी की बोतल में शराब लाकर स्कूल में पीते थे हेड मास्टर, डीईओ ने किया सस्पेंड

 धमतरी : शराबी प्रधान पाठक के खिलाफ डीईओ ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। हेड मास्टर पानी की बोतल में शराब पर कर लाता था और स्कूल में शराब का सेवन करता था। बीईओ की जांच रिपोर्ट के बाद डीईओ ने कड़ी कार्रवाई की है।

प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक को शराब पीकर स्कूल आने की गंभीर शिकायत और जांच रिपेार्ट में इसकी पुष्टि के बाद डीईओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासकीय नवीन प्राथमिक शाला औद्योगिक वार्ड के प्रधान पाठक देवलाल साहू के विरूद्ध शराब के नशे में स्कूल आने तथा स्कूल के शौचालय में प्लास्टिक के पानी बोतल में शराब रखने के संबंध में शिक्षा विभाग को शिकायत मिली थी। शिकायत पर प्रधान पाठक देवलाल का जिला अस्पताल में जांच कराई गई। पुष्टि होने पर बीईओ ने डीईओ कार्यालय को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था।।

जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में लिखा है कि प्रधानपाठक देवलाल साहू का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम (1, 2, 3) व नियम 23 (ख) के प्रतिकूल है। बीईओ से प्राप्त प्रतिवेदन तथा डाक्टर मुलाहिजा में शराब सेवन की पुष्टि होने पर एचएम देवलाल को छग सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत कार्य करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

CG: वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल

CG: वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर : रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड के माध्यम से अब तक बड़े पैमाने पर जमीनों का अतिक्रमण किया गया है, जिससे गरीब अल्पसंख्यकों को कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि करोड़ों एकड़ जमीन अनधिकृत कब्जे में है और किसी उपयोग में नहीं आ रही। सांसद अग्रवाल ने संशोधन विधेयक को न्यायोचित और जनहितकारी बताते हुए कहा कि इससे अनावश्यक अतिक्रमण पर रोक लगेगी और संसाधनों का सही उपयोग होगा। उन्होंने केंद्र सरकार के इस कदम को देशहित में महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इससे वास्तविक जरूरतमंदों तक संसाधनों की पहुंच सुनिश्चित होगी

CG CRIME : मेला घुमाने के बहाने 16 साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : मेला घुमाने के बहाने 16 साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 कोरबा : नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिला में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लड़की को अपने साथ मेला घुमाने के बहाने घर से लेकर गया था। जहां मौका देखकर आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के साथ ही धमकाया गया। पीड़ित लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग से रेप का ये मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी सुरेश बघेल से दोस्ती थी। दो दिन पहले कटेकल्याण के बंडीपारा में मेला का आयोजन हुआ था। आरोपी सुरेश बघेल ने नाबालिग को मेला घुमाने का झांसा देकर अपने साथ चलने के लिए कहा। युवक नाबालिग के परिचित का था, इसलिए वह उसके जाने के लिए राजी हो गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उससे मेला में मिठाई खा कर आने की बात कही।

इसके बाद मिठाई खिलाने के बाद आरोपी नाबालिग को मेला स्थल से कुछ दूरी पर सूनसान इलाके में ले गया। जहां डरा धमकाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। । पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद घटना का खुलासा करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गयी। डरी सहमी नाबालिग घर पहुंचने के बाद परिजनों को अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन पीड़ित नाबालिग के साथ कटेकल्याण थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करवाई। पीड़ित नाबालिग की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
CG : CM विष्णु देव साय का महाकुंभ आने के लिए UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया आभार

CG : CM विष्णु देव साय का महाकुंभ आने के लिए UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया आभार

 रायपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महाकुंभ आए मंत्रिगणों, सांसद, विधायकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि महाकुम्भ पर्व, भारत की हजारों वर्षों से जागृत सांस्कृतिक एवं अध्यात्मिक ज्ञान की जीवंत ज्योति है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में आस्था का यह दिव्य महोत्सव महाकुम्भ-2025, प्रयागराज सकल विश्व को अपनी भव्यता और दिव्यता के दर्शन करा रहा है। तीर्थराज प्रयाग के अमृत समागम में पधारे श्रद्धालु माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाकर स्वयं को धन्य कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर माँ गंगा की पूजा-अर्चना कर पुण्य स्नान किया। उन्होंने कहा कि 144 वर्षों बाद महाकुम्भ का शुभ मुहूर्त आया है, जिसके अंतर्गत आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान का लाभ प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्होंने माँ गंगा, यमुना और सरस्वती से प्रदेशवासियों की खुशहाली और आरोग्य की मंगलकामना की है।

CG : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से दो युवकों की मौत, गांव में शोक की लहर

CG : तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से दो युवकों की मौत, गांव में शोक की लहर

 रायगढ़ : जिले के नेतनागर ग्राम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक युवक नेतनागर ग्राम के ही निवासी थे, जिनकी पहचान की जा रही है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों ने हादसे के विरोध में चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। वहीं, जुट मिल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।

Breaking : मुख्यमंत्री साय प्रयागराज के लिए हुए रवाना, महाकुंभ में लेंगे आस्था की डुबकी

Breaking : मुख्यमंत्री साय प्रयागराज के लिए हुए रवाना, महाकुंभ में लेंगे आस्था की डुबकी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। वे महाकुंभ 2025 के अवसर पर संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष  रमन सिंह भी प्रयागराज जा रहे हैं। इस यात्रा में मंत्रिमंडल के कई सदस्य, विधायकगण और उनके परिवारजन भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति संगम तट पर स्नान कर पूजा-अर्चना करेंगे और राज्य की समृद्धि एवं कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे। महाकुंभ 2025 में करोड़ों श्रद्धालु देश-विदेश से शामिल हो रहे हैं, और छत्तीसगढ़ सरकार की इस उपस्थिति को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Train Cancelled : यात्रीगण ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ये ट्रेन कैंसिल

Train Cancelled : यात्रीगण ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ये ट्रेन कैंसिल

 Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ये ट्रेन कैंसिल रहेगी। यात्री अगर इस रूट से सफर करने चाह रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, चकरधरपुर रेलवे मंडल के बन्डामुन्डा रेलवे स्टेशन में अधोसंरचना कार्य के लिए ब्लॉक लिया जायेगा। इसके वजह से ट्रेन कैंसिल रहेगी।

रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, चकरधरपुर रेलवे मंडल के बन्डामुन्डा रेलवे स्टेशन में अधोसंरचना कार्य 13 और 14 फरवरी को किया जायेगा। जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित निम्न गाड़ी का परिचालन प्रभावित रहेगा।
 
रद्द होने वाली गाड़ी
  • 13 और 14 फरवरी को गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी – टाटानगर  एक्सप्रेस एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
मुख्यमंत्री साय ने बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट कर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का किया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट कर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का किया आत्मीय स्वागत

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम नया रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उल्लखेनीय है कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत रायपुर पहुंचे थे। इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में किसानों के हित में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।

बैठक के दौरान खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सौरभ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

 
राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका ने किया पूजा अर्चना

राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका ने किया पूजा अर्चना

 Rajim Kumbh 2025 : राज्यपाल रमेन डेक ने आज राजिम कुंभ कल्प के आयोजन की शुरुआत की। इस विशेष अवसर पर उन्होंने भगवान राजीव लोचन की पूजा अर्चना कर श्रद्धा भाव से दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने गंगा आरती में भी भाग लिया, जहां साध्वी प्रज्ञा भारती ने उन्हें गंगा आरती संपन्न कराई।इसके बाद, राज्यपाल ने मुख्य मंच पर फिर से भगवान राजीव लोचन की पूजा अर्चना की और दीप प्रज्ज्वलित कर राजिम कुंभ कल्प का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान, हजारों की संख्या में श्रद्धालु पधारे हुए थे, जो इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने।

रात्रि में, बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मैथिली ठाकुर ने मुख्य मंच पर भजन संध्या प्रस्तुत की। उनके भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और यह आयोजन एक यादगार अनुभव बन गया।

राजिम कुंभ कल्प की यह शुरुआत धार्मिक उल्लास और श्रद्धा से भरी हुई रही, जो अगले दिनों में भी जारी रहेगी।

IT Raid in Chhattisgarh : 108 एम्बुलेंस संचालित करने वाली कंपनी पर IT छापा, दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम

IT Raid in Chhattisgarh : 108 एम्बुलेंस संचालित करने वाली कंपनी पर IT छापा, दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेस (JAES) के दफ्तर पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। कंपनी के अवंती विहार स्थित ऑफिस में 8 से 10 अधिकारियों की टीम दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रानिक डिवाइस की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, जय अंबे इमरजेंसी सर्विस के संचालक धर्मेंद्र सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आईटी ने दबिश दी है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश में भी चल रही है। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका है।

बताया जा रहा है कि, कंपनी के संचालक ने बड़े पैमाने पर जमीन की खरीदी-बिक्री की है। इसके साथ ही टैक्स चोरी में भी बड़ी गड़बड़ी की शिकायत मिली है। जिसके बाद आईटी की टीम जांच करने पहुंची है। ऑफिस में रखे सभी रिकार्ड को खंगाले जा रहे हैं।

CG – 8 छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज...छात्रों का कारनामा जान आप भी हो जाएंगे हैरान…

CG – 8 छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज...छात्रों का कारनामा जान आप भी हो जाएंगे हैरान…

 सरगुजा। जिले से वाहनों में छात्रों द्वारा स्टंट करने का मामला सामने आया है। यह मामला सरगुजा के निजी स्कूल मोंटफोर्ट और OPS के फेयरवेल पार्टी का बताया जा रहा है। गांधीनगर पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, MONTFORT और OPS स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान छात्रों ने गांधीनगर थाना क्षेत्र के शंकरघाट से सरगांव जाने वाले रोड पर स्टंट किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 एज़ाज ढ़ेबर से पुछताछ पर भड़के भूपेश..कहा - सरकार परेशान कर रही है

एज़ाज ढ़ेबर से पुछताछ पर भड़के भूपेश..कहा - सरकार परेशान कर रही है

 रायपुरः छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित 2 हजार करोड़ के ज्यादा के शराब घोटाला (Chhattisgarh Liquor Scam) मामले को लेकर EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर और उनके करीबियों से लगातार पूछताछ कर रही है। इसके लिए एज़ाज ढेबर अपने वकील के साथ जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे हैं।  हांलाकि अपने करीबी के उपर EOW के कसते सिकंजे से पूर्व सीएम भड़क गए हैं। उन्होंने EOW की पूछताछ पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जांच एजेंसियों और सरकार पर कांग्रेस नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, “सरकार के पास कोई और काम नहीं है। ED, IT, EOW सभी एजेंसियां सिर्फ यही काम कर रही हैं। एक एजेंसी की जांच खत्म होती नहीं कि दूसरी शुरू हो जाती है। बस बुला-बुलाकर परेशान किया जा रहा है।”

ब्रेकिंग : बेबीलॉन टॉवर की सातवीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

ब्रेकिंग : बेबीलॉन टॉवर की सातवीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

 रायपुर : जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने है। यहां तेलीबांधा थाना अंतर्गत जीवन विहार कॉलोनी स्थित बेबीलॉन टावर की सातवीं मंजिल से युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। जमीन पर टकराकर उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। युवक की पहचान 32 साल के विजय बसोने के तौर पर हुई है। मृतक के पास से आयुष्मान आधार कार्ड मिला है जिसमें उसका नाम विजय बासोने लिखा है। उसने आत्महत्या की है या उपर से गिरा या गिराया गया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। युवक के इस आत्मघाती कदम से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक के शव को बरामद कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

नहीं मिला सुसाइड नोट

जमीन पर गिरने के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज रहे है। हालांकि पुलिस को युवक की जेब से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आखिर युवक ने ऐसे आत्मघाती कदम क्यों उठाया फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

बड़ी खबर: पूर्व मेयर एजाज ढेबर की बढ़ सकती है मुश्किलें, ACB-EOW ऑफिस में पूछताछ हुई शुरू

बड़ी खबर: पूर्व मेयर एजाज ढेबर की बढ़ सकती है मुश्किलें, ACB-EOW ऑफिस में पूछताछ हुई शुरू

 रायपुर । रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर की मुश्किलें बढ़ सकती है। एसीबी EOW ने शराब घोटाला मामले में पूर्व महापौर एजाज ढेबर को तलब किया है। माना जा रहा है कि उनसे शराब घोटाले से जुड़े अहम मुद्दों पर पूछताछ की जा सकती है।

इससे पहले एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर भी शराब घोटाले में फंस चुके हैं और फिलहाल जेल में बंद हैं। चर्चा है कि एसीबी उनसे शराब घोटाले से जुड़े मामलों में अहम कड़ियों की जानकारी ले सकती है।

शराब घोटाले में फंसे आरोपियों से उनके रिश्ते और शराब घोटाले से जुड़ी जानकारी पर क्रॉस वेरिफिकेशन भी उनके साथ किया जा सकता है।फिलहाल उनसे में पूछताछ शुरू हो चुकी हैl

 
CG – पूर्व मुख्यमंत्री का जलवा, स्टाइलिश स्पोर्ट्स बाइक पर आए नजर, देखें तस्वीरें….

CG – पूर्व मुख्यमंत्री का जलवा, स्टाइलिश स्पोर्ट्स बाइक पर आए नजर, देखें तस्वीरें….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में आयोजित ऑटो एक्सपो में अपनी उपस्थिति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस एक्सपो के दौरान बघेल ने स्पोर्ट्स बाइक पर बैठकर ‘धूम-धूम’ फिल्म के अंदाज में अपनी अदाकारी दिखाई।

भूपेश बघेल ने अपने एक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस मौके की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

Sex Racket : राजधानी में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई राज्यों की लड़कियों सहित 8 गिरफ्तार…..

Sex Racket : राजधानी में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई राज्यों की लड़कियों सहित 8 गिरफ्तार…..

 रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। रैकेट में कई राज्यों की लड़कियों को छापेमारी के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मारी गई रेड में तेलंगाना झारखंड और बंगाल से रैकेट के तार जुड़ते नजर आ रहे हैं।

अब तक इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और हाई प्रोफाइल लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट काफी दिनों से संचालित हो रहा था। डॉलर और लॉजिस्टिक सपोर्ट करने वाले लोगों की इस पूरे मामले में संलिप्तता सामने आ रही है।

जानकारी तो यह भी है कि विदेशों से भी छत्तीसगढ़ में लड़कियों को बुलाया जाता है। विदेशी युवतियों द्वारा तीन युवकों को टक्कर मारने की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि 5 फरवरी को राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में तीन युवकों को एक कार ने टक्कर मारी थी।

कहा जा रहा है कि उस कार में जो एक विदेशी लड़की सवार थी जो युवक के साथ अश्लील हरकत कर रही थी।

Kumbh Mela 2025 : राजिम कुंभ मेले से पहले त्रिवेणी संगम में हादसा, 9 साल के बच्चे की डूबने से मौत

Kumbh Mela 2025 : राजिम कुंभ मेले से पहले त्रिवेणी संगम में हादसा, 9 साल के बच्चे की डूबने से मौत

 Rajim Kumbh Mela 2025 : राजिम कुंभ कल्प मेले से पहले त्रिवेणी संगम में दर्दनाक हादसा हुआ। 9 साल के मासूम खिलेश्वर निषाद की डूबने से मौत हो गई। अचानक डूबने की खबर मिलते ही पिता ने पहुंच कर नदी से निकाला लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। पूर्णिमा स्नान के साथ कुंभ मेले की शुरुआत होने जा रही है। घटना के बाद नवापारा पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है।