BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बाबा की बारात में आएंगे सीएम विष्णदेव साय: दया सिंह के आमंत्रण को स्वीकारा, लगातार आयोजन की बधाई दी

बाबा की बारात में आएंगे सीएम विष्णदेव साय: दया सिंह के आमंत्रण को स्वीकारा, लगातार आयोजन की बधाई दी

26 फरवरी को निकलेगी बाबा की बारात...

17वें वर्ष का यह आयोजन, कई मौकों पर शामिल हुए हैं साय...

 आयोजन को लेकर दया सिंह ने बताई रूपरेखा फिर दिया आश्वासन...

Bhilai. इस साल भिलाई में निकलने वाली बाबा की बारात में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हो सकते हैं। भिलाई में उनका दौरा तय माना जा रहा है। क्योंकि उन्होंने आयोजक दया सिंह को कह दिया है कि वे बाबा की बारात का हिस्सा बनने आएंगे। दरअसल, दया सिंह ने आमंत्रण कार्ड सौंपा है। कार्ड को देख सीएम साय ने प्रसन्नता जाहिर की और आयोजन की बधाई दी।

बता दें कि 26 फरवरी को बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से बाबा की बारात निकाली जाती है। यह आयोजन का 17वां वर्ष है। दया सिंह ने कहा कि, सीएम साय पहले से इस आयोजन से जुड़े हुए हैं। जब वे केंद्रीय मंत्री, सांसद और संगठन के शीर्ष पदों पर विराजमान थे। तब भी वे बाबा की बारात आते थे। इस साल सीएम बनकर आने वाले हैं भिलाई। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। एक से बढ़कर भव्य झांकी के बारे में बताया गया।

Bhilai : बाबा की बारात में आएंगे सीएम विष्णदेव साय: दया सिंह के आमंत्रण को स्वीकारा, लगातार आयोजन की बधाई दी
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी की सहमति के बिना अननेचुरल सेक्स अपराध नहीं…

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी की सहमति के बिना अननेचुरल सेक्स अपराध नहीं…

 बिलासपुर। पत्नी की सहमति के बिना उनके साथ अननेचुरल यौन संबध बनाना अपराध नहीं है। हाईकोर्ट ने एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि पति पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत बलात्कार या धारा 377 के तहत अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है। भले ही वह अपनी वयस्क पत्नी की सहमति के बिना उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता हो।

न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास की एकल पीठ ने ऐसे मामलों में पत्नी की सहमति को कानूनी रूप से महत्वहीन बताते हुए कहा कि यदि पत्नी 15 वर्ष से कम आयु की नहीं है तो पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ किए गए किसी भी यौन संबंध या यौन कृत्य को इन परिस्थितियों में बलात्कार नहीं कहा जा सकता है, इसलिए अपीलकर्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 377 के तहत अपराध नहीं बनता है।

दरअसल, मृतक पीड़िता का पति 11 दिसंबर 2017 की रात को कथित तौर पर अपनी पत्नी की इच्छा के विरुद्ध उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। इसके बाद तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई और अपीलकर्ता के खिलाफ धारा 377 आईपीसी के तहत जुर्म दर्ज की गई। पीड़िता का मृत्यु पूर्व बयान एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने दर्ज किया, जिसमें उसने कहा कि वह अपने पति द्वारा जबरदस्ती किए गए यौन संबंध के कारण बीमार पड़ गई। उसी दिन उसकी मृत्यु हो गई।

साक्ष्यों का मूल्यांकन करने के बाद ट्रायल कोर्ट ने अपीलकर्ता को आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध), 376 (बलात्कार के लिए सजा) और 304 (हत्या के लिए दोषी न होने वाली गैर इरादतन हत्या के लिए सजा) के तहत दोषी ठहराया। उन्हें डिफॉल्ट शर्तों के साथ 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। इस फैसले के खिलाफ उन्होंने उच्च न्यायालय के समक्ष आपराधिक अपील दायर की।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि धारा 375, 376 और 377 आईपीसी के अवलोकन से यह बिल्कुल स्पष्ट है कि धारा 375 आईपीसी की संशोधित परिभाषा के मद्देनजर पति और पत्नी के बीच धारा 377 आईपीसी के तहत अपराध का कोई स्थान नहीं है। इस तरह बलात्कार नहीं किया जा सकता है। धारा 375 आईपीसी के अपवाद 2 पर जोर देते हुए न्यायालय ने फैसला सुनाया कि एक पुरुष और उसकी पत्नी के बीच यौन संबंध या यौन क्रियाएं यदि पत्नी 15 वर्ष से अधिक उम्र की है तो बलात्कार नहीं माना जाता है। नतीजतन भले ही एक पति अपनी वयस्क पत्नी के साथ धारा 377 आईपीसी के तहत परिभाषित अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है, यह अपराध नहीं माना जाता है।

न्यायालय ने धारा 304 आईपीसी के तहत अपीलकर्ता की दोषसिद्धि के संबंध में इसे “विकृत” माना और टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा, आईपीसी की धारा 304 के तहत अपराध मामले के वर्तमान तथ्यों से कैसे जुड़ा है और अभियोजन पक्ष द्वारा कैसे साबित किया गया है, फिर भी इसने अपीलकर्ता को धारा 304 आईपीसी के तहत दोषी ठहराया है, जो विकृति और स्पष्ट अवैधता के अलावा और कुछ नहीं है, जिस पर इस न्यायालय द्वारा हस्तक्षेप किया जाना चाहिए।” कोर्ट ने अपीलकर्ता को सभी आरोपों से बरी करते हए उसे जेल से रिहा करने का आदेश दिया।

CG – पतंग उड़ाते समय दर्दनाक हादसा, चौथे फ्लोर से गिरा 7 साल का मासूम, इलाज के दौरान हुई मौत

CG – पतंग उड़ाते समय दर्दनाक हादसा, चौथे फ्लोर से गिरा 7 साल का मासूम, इलाज के दौरान हुई मौत

 रायपुर। राजधानी रायपुर के BSUP कॉलोनी में बड़ा हादसा हो गया है, यहां एक 7 साल का बच्चा चौथे फ्लोर पर पतंग उड़ा रहा था। तभी गलती से मासूम का पैर फिसला और नीचे गिर गया। जिसे परिजन तत्काल ममता हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजन सदमें में है।

CG : राजिम कुंभ कल्प 2025 का भव्य शुभारंभ, माघ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

CG : राजिम कुंभ कल्प 2025 का भव्य शुभारंभ, माघ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

 राजिम : छत्तीसगढ़ के पवित्र तीर्थ त्रिवेणी संगम, राजिम में आज से राजिम कुंभ कल्प 2025 का शुभारंभ होने जा रहा है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर सुबह हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने महानदी में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और कुलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल रमेन डेका आज शाम इस महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे, जो 26 फरवरी तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड पार्श्व गायिका मैथिली ठाकुर विशेष प्रस्तुति देंगी। इस बार मेला स्थल को बदलकर लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच 54 एकड़ भूमि पर भव्य मंच तैयार किया गया है। इस आयोजन में देशभर के प्रख्यात संत-महापुरुषों की उपस्थिति इस महाकुंभ को दिव्यता प्रदान करेगी।

पंचकोशी धाम थीम पर विशेष आयोजन

इस वर्ष मेले की थीम “पंचकोशी धाम” पर आधारित होगी, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता और संस्कृति का भव्य अनुभव कराएगी। आयोजन के तहत धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, संत समागम और आध्यात्मिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। 12 फरवरी से प्रारंभ होने वाले मेले का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। 21 से 26 फरवरी तक विराट संत समागम होगा, जिसमें 12 फरवरी माघ पूर्णिमा, 21 फरवरी जानकी जयंती और 26 फरवरी महाशिवरात्रि पर विशेष पर्व स्नान और शाही जुलूस निकाली जाएगी।

भक्तों और संतों का महासंगम

राजिम कुंभ कल्प में देशभर से साधु-संत, कथा वाचक और श्रद्धालु भाग लेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ स्थानीय संस्कृति, लोककला और आध्यात्मिक संगोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा। मेला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय, पार्किंग, ठहरने और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।

पंडोखर सरकार का लगेगा दरबार

21 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश के दतिया से पहुंचे गुरुशरण महाराज (पंडोखर सरकार) का सत्संग दरबार नदी क्षेत्र में बनाया गया है, जहां वे शाम 4 से 7 बजे तक सत्संग करेंगे। वहीं, 13 से 19 फरवरी तक राजस्थान के उदयपुर से आए डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज भागवत कथा का प्रवचन देंगे, जिसका आयोजन भी शाम 4 से 7 बजे तक होगा। राजिम कुंभ कल्प 2025 श्रद्धालुओं और संतों के महासंगम का भव्य आयोजन बनकर एक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा।

CG- व्यवस्थापक को चुनाव प्रचार करना पड़ा महंगा...पद से किया गया बर्खास्त..!!

CG- व्यवस्थापक को चुनाव प्रचार करना पड़ा महंगा...पद से किया गया बर्खास्त..!!

 बलौदाबाजार । पत्नी के लिए चुनाव प्रचार करना पति को महंगा पड़ गया। पति को बर्खास्त कर दिया गया है।  दरअसल चंद्रमौली गंधर्व बलौदाबाजार के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पत्नी क़ा चुनाव प्रचार कर रहे थे।

अब उन्हें पर व्यवस्थापक पद से बर्खास्त कर दिया गया।आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन के कारण ग्रामीण सेवा सहकरी समिति के व्यवस्थापक क़ो पद से उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।

ग्रामीण सेवा सहकरी समिति मर्यादित लवन में व्यवस्थापक के पद पर पदस्थ चन्द्रमौली गन्धर्व के द्वारा नगर पंचायत लवन में अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी अपनी पत्नी डालेश्वरी गन्धर्व के चुनाव प्रचार में सलंग्न पाया गया था।

CG CRIME : जादू टोना का डर दिखाकर जेवरात की ठगी,पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

CG CRIME : जादू टोना का डर दिखाकर जेवरात की ठगी,पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

 बालोद :- बालोद जिले में जादू टोना का डर दिखाकर सोने चांदी की ठगी करने वाले दो आरोपी नारायण बंजारे उर्फ मुकरी पिता स्व. देवानंद बंजारे (55) दानीटोला सतनामी पारा, थाना कोतवाली धमतरी व हेमंत कुमार यादव पिता स्व. छन्नूलाल यादव (46) निवासी देवीनवागांव, थाना बालोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मंगलसूत्र का पेंडल 1 नग, मंगलसूत्र के सोने की पत्ती 3 नग, 12 नग सोने का गेहूं दाना, दो जोड़ी सोने का खिनवा, दो जोड़ी चांदी की पायल जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी भोलाराम साहू निवासी ओडारसंकरी ने ने 18 दिसंबर 2024 को बताया कि उसकी पत्नी उमेश्वरी साहू से अज्ञात व्यक्ति ने जादू टोना का डर दिखाकर 2 नग सोने का मंगलसूत्र, 2 जोड़ी सोने का टॉप्स, 2 जोड़ी चांदी की पायल एवं नगदी एक हजार रुपए सहित कुल कीमती 1 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ले गए।

पुलिस ने विवेचना के दौरान संदेहियों का फोटोग्राफ पीड़िता उमेश्वरी साहू को दिखाई। आदतन अपराधी नारायण बंजारे उर्फ मुकरी के फोटो को पहचान की थी। जिसके आधार पर आरोपी नारायण बंजारे की पतासाजी की जा रही थी।

पुलिस आरोपी का फोटोग्राफ साइबर प्रहरी वाट्सऐप ग्रुप में वायरल किया। 7 फरवरी 2025 को थाना गुरुर के ग्राम बगदई तरफ आरोपी नारायण बंजारे की घूमने की सूचना मिली। एसपी एसआर भगत के निर्देश में टीम गठित कर आरोपी नारायण को पकड़ा गया। उसने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया और आभूषण को अपने साथी हेमंत कुमार यादव निवासी देवीनावगांव थाना बालोद देने की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ कर सोने के जेवरात बरामद किया।

कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम : 18 निष्कासित नेताओं की हुई घर वापसी, देखिये सूची …

कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम : 18 निष्कासित नेताओं की हुई घर वापसी, देखिये सूची …

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है. पार्टी अपने निष्कासित नेताओं की घर वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पार्टी ने 18 नेताओं का निष्कासन रद्द करते हुए उन्हें फिर से पार्टी में शामिल कर लिया है. इस संबंध में प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने आदेश जारी किया है

इन निष्कासित नेताओं की हुई वापसी

रायपुर के अजीत कुकरेजा, बिलासपुर के जसबीर गुब्बर, महासमुंद के विश्वजीत बोहरा, दंतेवाड़ा के मनोज मालवीय समेत अन्य 14 नेताओं को वापस पार्टी में लाया गया है. इन नेताओं की पार्टी में वापसी के लिए एक छानबीन समिति का गठन किया गया था, जिसकी अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया.

देखिये सूची-

CG MURDER : पति ने अपनी ही पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

CG MURDER : पति ने अपनी ही पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

 कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से हत्या का मामला सामने आया है, यहां शराब के नशे में एक पति ने अपने ही पत्नी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया है। सूचना मिलते ही बाँसकोट पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये पूरा मामला बसकोट चौकी के अंतर्गत ग्राम मरंगपुरी का है।

केशकाल एसडीओपी अरुण नेताम ने बताया कि आरोपी गुरुप्रसाद नेताम शराब पीने का आदि था। बीती रात भी वह शराब के नशे में था, जहां उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी ने आवेश में आकर पास में रखी कुल्हाड़ी से मार कर अपनी पत्नी पूर्णिमा की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। बाँसकोट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ में लगभग 70 प्रतिशत वोटिंग के साथ महापौर, पार्षद और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की किस्मत 15 फरवरी तक EVM में कैद

छत्तीसगढ़ में लगभग 70 प्रतिशत वोटिंग के साथ महापौर, पार्षद और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की किस्मत 15 फरवरी तक EVM में कैद

 रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में आज नगर निगम और नगर पालिका के अध्यक्ष पद सहित पार्षदों उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में कैद हो गई है। प्रदेश में आज 10 नगर निगमों में मतदान हुआ। इनमें अबिकापुर, कोरबा, बिलासपुर, चिरमिरी, ,जगदलपुर, दुर्ग, राजनांदगाव, धमतरी, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल है। इसके साथ ही 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुए।

आज हुए मतदान में 79 महापौर के लिए वोट डाले गए। वहीं पार्षद के 1889 प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के 606 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला अब 15 फरवरी को मतगणना के दिन होगा। प्रदेश में शाम 4 बजे तक के आंकड़ों की बात करें तो 68.1 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें महिलाओं का 67.8 प्रतिशत और पुरुषों का 64.06 प्रतिशत मतदान रहा। रायपुर नगर निगम में 4 बजे तक 44.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।

हालांकि शाम 5 बजे तक मतदान का आंकड़ा 70 प्रतिशत तक जाने की संभावना थी। निर्वाचन आयोग की तरफ से फिलहाल सही मतदान प्रतिशत सामने नहीं आया है। शाम 5 बजे के बाद मतदान केंद्रों में वोटिंग के लिए आने वाले मतदाताओं को बाहर ही रोक दिया गया। केवल जो 5 बजे तक बूथ मे आ चुके थे उन्हें ही वोट डालने दिया गया।

राजधानी में दिन दहाड़े मिलिट्री ड्रेस में घर में घुसे डैकत, बंधक बना 60 लाख लूटकर फरार

राजधानी में दिन दहाड़े मिलिट्री ड्रेस में घर में घुसे डैकत, बंधक बना 60 लाख लूटकर फरार

 रायपुर। राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में मंगलवार को शहर के बीचों बीच दिन दहाड़े एक घर में मिलिट्री ड्रेस में घुस डकैतों ने परिवार वालों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर 60 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने खुद को ‘लाल सलाम गैंग’ का सदस्य बताया है। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस शहर में नाकेबंदी कर जांच में जुट गई है।

ल राजधानी के बीचों बीच बसे अनुपम नगर में हुई दिनदहाड़े डकैती की वारदात ने आम लोगों के साथ पुलिस को भी चौंका दिया है। यहा रहने वाले पीड़ित वनोहरण वेणु ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपनी जमीन बेची थी जिसकी रकम करीब 60 लाख रुपये नगद घर पर रखे थे। इसी बीच चार डकैत मिलिट्री का ड्रेस पहनकर घर में जबरदस्ती घुस आए। डकैतों ने पहले तो परिवार के लोगों को जिनमें 2 महिलाएं थी को बंधक बनाया और पिस्टल कनपट्टी पर टिका दी।

एडिशनल एसपी क्राइम संदीप मित्तल ने बताया कि डकैती की सूचना के बाद पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। डॉग स्कॉड की टीम को काम पर लगा दिया है। वहीं शहर के बाहरी क्षेत्रों में नाकेबंदी कर नजर रखी जा रही है।
पुलिस के मुताबिक पहली नजर में ये किसी जान पहचान वाले की हरकत है जिसे पहले से पता था कि घर पर नकद रखे हुए है।

CG CRIME : कुंवारी युवती ने बाथरूम में बच्चे को दिया जन्म,मासूम को खिड़की से फेंका,फिर जो हुआ…

CG CRIME : कुंवारी युवती ने बाथरूम में बच्चे को दिया जन्म,मासूम को खिड़की से फेंका,फिर जो हुआ…

  दुर्ग:- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बिन बिहाई लड़की मां बन गई. उसने अपने घर के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया और बाथरूम के खिड़की से ही उसे बाहर फेंक दिया. जानकारी मिलते ही शादीशुदा प्रेमी ने बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों से ये कहकर बच्चे को एडमिट करा दिया कि बच्चा झाड़ियों में रोते हुए मिला है. उसे कोई महिला फेंक कर चली गई थी. पूरे मामले में पुलिस ने जब प्रेमी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमिका, प्रेमी और उसके सहयोगी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

ऐसे खुला राज

मोहन नगर थाना पुलिस को 7-8 फरवरी की रात दुर्ग जिला अस्पताल से सूचना मिली कि दो युवक एक नवजात शिशु को इलाज के लिए लाए हैं. युवकों ने दावा किया कि बच्चा उन्हें मुकुट नगर तितुरडीह दुर्ग के पास झाड़ियों में मिला. हालांकि, पुलिस को इस कहानी पर शक हुआ और जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुरुदर्शन सिंह संधु और यश साहू के बयान से पुलिस को संदेह हुआ. जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो हैरान कर देने वाला सच सामने आया. गुरुदर्शन सिंह संधु ने कबूल किया कि वह डेढ़ साल से अपनी प्रेमिका के साथ संबंध में था, जिससे लड़की गर्भवती हो गई. 7-8 फरवरी की रात प्रेमिका ने एक लड़के को जन्म दिया. डर के मारे उसने नवजात को घर के बाथरूम से बाहर फेंक दिया.

अस्पताल में बनाई झूठी कहानी

इसके बाद, प्रेमिका ने गुरुदर्शन को फोन कर पूरी घटना बताई. गुरुदर्शन ने अपने दोस्त यश साहू के साथ मिलकर बच्चे को उठाया और उसे अस्पताल ले जाकर झूठी कहानी बनाई कि उन्हें बच्चा झाड़ियों में मिला था. जांच में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने गुरुदर्शन सिंह संधु, यश साहू और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या पहले भी इस तरह की कोई घटना हुई थी.

CG News : 15 दिन तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश जारी…

CG News : 15 दिन तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश जारी…

राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेले के मद्देनजर छत्तीसगढ़ शासन ने 12 फरवरी से 26 फरवरी तक शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. महामाघी पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक चलने वाले इस धार्मिक मेले के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है.

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गरियाबंद जिले के राजिम, रायपुर जिले के गोबरा नवापारा और धमतरी जिले के मगरलोड सहित कुल 6 शराब दुकानें इस अवधि में पूरी तरह बंद रहेंगी. आबकारी विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं, और संबंधित जिलों के प्रशासन को इसका सख्ती से पालन कराने को कहा गया है.

श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

राजिम कुंभ कल्प मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु देशभर से आते हैं. धार्मिक आयोजनों की पवित्रता बनाए रखने और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से शराब बिक्री पर रोक लगाई गई है. प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं कि इस दौरान शराब की अवैध बिक्री न हो.

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने फैसले का किया स्वागत

इस निर्णय को लेकर स्थानीय लोग और श्रद्धालु दोनों ही संतुष्ट नजर आ रहे हैं. लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजन के दौरान शराब बिक्री पर रोक लगाना एक सकारात्मक पहल है, जिससे मेले की गरिमा बनी रहेगी और श्रद्धालु बिना किसी व्यवधान के धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो सकेंगे.

बृजमोहन अग्रवाल ने पत्नी संग किया मतदान

बृजमोहन अग्रवाल ने पत्नी संग किया मतदान

 रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ आज मौदहापारा स्थित दुर्गा कालेज मतदान केन्द्र में पहुंचकर नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान किया और लोगों से अधिकाधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।


CG ब्रेकिंग :  सेक्स रैकेट का मास्टर माइंड कोलकाता से गिरफ्तार

CG ब्रेकिंग : सेक्स रैकेट का मास्टर माइंड कोलकाता से गिरफ्तार

 रायपुर। माना एयरपोर्ट रोड पर गुरूवार रात हुई सड़क दुर्घटना के बाद गिरफ्तार उज्बेक युवती और डीआरआई के वकील के जरिए बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। इसके इस मामले में पुलिस ने रायपुर के दो एजेंट रवि ठाकरे एवं मोहन को हिरासत में लिया और कल देर रात पुलिस ने छत्तीसगढ़ में संचालित हो रहे विदेशी बालाओं के सेक्स रैकेट के कोलकाता के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है, उसे पुलिस कागजी कार्रवाई और ट्रांजिट रिमांड में लेकर रायपुर ला रही है।
उल्लेखनीय हैं कि पिकाडली मोहबाबाजार, फ्लोरेंस तेलीबांधा एवं ग्रैंड नीलम होटल में भी एक उजबेक युवती समेत दिल्ली व हैदराबाद की तीन युवतियां पहले ही कपड़ी जा चुकी है। जिनके बयान के आधार पर पीटा एक्ट के तहत दो अपराध दर्ज करके कवर्धा, अंबिकापुर एवं कोलकाता में छापेमारी की गई। कोलकाता से मास्टरमाइंड एवं अंबिकापुर व कवर्धा से एजेंट गिरफ्त में लिए गए हैं। कोलकाता में बैठे मास्टरमाइंड ने मुंबई में अपने इंटरनेटमेंट एजेंसियों के लोगों की मदद से पूरे छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का जाल बिछाया था। वेबसाइट के जरिये कॉल आने पर वे लोग वाट्सएप से रैकेट में शामिल युवतियों की तस्वीरें भेजकर सौदा करते और ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर होते ही युवतियों को भेज सफेदपोश ग्राहकों की हवस मिटाते।

BREAKING : नगरीय निकाय चुनाव के बीच नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल

BREAKING : नगरीय निकाय चुनाव के बीच नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल

 दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है. इस बीच दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यहां नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आने से CRPF का एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है. एएसपी आर.के बर्मन ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र स्थित कमलपोस्ट के पास हुई है, जब सुरक्षा बलों के जवान सर्चिंग पर निकले थे. इस दौरान CRPF 231 बटालियन का एक जवान IED की चपेट में आ गया, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल जवान को इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

रायगढ़ रवाना होने से पहले सीएम विष्णु देव साय ने लोगों से की विकास के लिए मतदान करने की अपील

रायगढ़ रवाना होने से पहले सीएम विष्णु देव साय ने लोगों से की विकास के लिए मतदान करने की अपील

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने राज्य में चल रहे नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर अहम बयान दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मैं नगरीय निकाय के सभी मतदाताओं से आग्रह करना चाहता हूं कि वे अपने शहर के विकास के लिए मतदान आवश्य करें।

त्रिस्तरीय पंचायती को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा इसके बाद त्रिस्तरीय पंचायती राज का चुनाव है और वो तीन चरणों में संपन्न होगा। बहुत अच्छी स्थिति है। मैंने पूरे प्रदेश के नगरीय निकाय क्षेत्रों का भ्रमण किया है। 13 महीनों में हमारी सरकार ने जो विकास के कार्य किए हैं, मोदी की गारंटी को पूरा किया है, उसका सकारात्मक प्रतिसाद जनता से मिल रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

राजिम कुंभ की तैयारी पूरी, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजिम कुंभ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि कल राज्यपाल के करकमलों से इस भव्य आयोजन की शुरुआत होगी।

रायपुर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने आनंद समाज वाचनालय में किया मतदान...कांग्रेस की जीत का जताया भरोसा

रायपुर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने आनंद समाज वाचनालय में किया मतदान...कांग्रेस की जीत का जताया भरोसा

 रायपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर राजधानी रायपुर में मतदान जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने आनंद समाज वाचनालय मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं, भाजपा की ओर से मेयर पद की प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाठा स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया।

बता दें कि रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। मेयर के लिए 16 और 70 वार्ड पार्षद के लिए 306 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अहम मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

सोमवार को कलेक्टर गौरव सिंह ने मतदान दल के कर्मचारियों को नींबू-पानी पिलाकर और गुलाब के फूल देकर वोटिंग सेंटर्स भेजा था। रायपुर में 104 सेक्टर ऑफिसर और जिले भर में 136 सेक्टर ऑफिसर हैं। रायपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 36 हजार 118 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 18 हजार 954 और महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 16 हजार 908 है। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 256 है।

CG Nikay Chunav 2025 : छत्तीसगढ़ में वोटिंग जारी, मंत्री ओपी चौधरी ने किया मतदान...भाजपा की जीत का किया दावा

CG Nikay Chunav 2025 : छत्तीसगढ़ में वोटिंग जारी, मंत्री ओपी चौधरी ने किया मतदान...भाजपा की जीत का किया दावा

 रायगढ़: छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों में सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। वहीं रायगढ़ शहर के बाल मंदिर स्कूल मतदान केंद्र में मतदान करने वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे है, मंत्री चौधरी ने मतदान कर आम जनता से भी अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है, रायगढ़ में महापौर समेत अधिक से अधिक पार्षद जीत कर आने की बात कही है। रायगढ़ समेत प्रदेश के सभी नगर निगम और निकाय में भाजपा की जीत का दावा किया है।

CG Nikay Chunav 2025 : बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने किया मतदान

CG Nikay Chunav 2025 : बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने किया मतदान

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों में सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। वहीं रायपुर नगर निगम बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने ग्रैंड न्यूज़ के संवाददाता आरके राजपूत से बातचीत में कहा कि निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी और भारतीय जनता पार्टी का ही महापौर नगर निगम में बैठेगा। बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे, सरकार की योजनाओं का हमें लाभ मिल रहा है।

दुर्ग महापौर कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने भी बोरसी स्कूल में मतदान किया है।

बिलासपुर से कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक ने भी मतदान किया है।

BREAKING : वोटिंग के दौरान मतदाता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुई मौत, मचा हड़कंप

BREAKING : वोटिंग के दौरान मतदाता की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुई मौत, मचा हड़कंप

 धमतरी : नगर पंचायत नगरी में मतदान के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। वार्ड नंबर 12 में एक मतदाता की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से जारी रखने के निर्देश दिए। मतदाता की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। अधिकारियों ने परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

Nikay Chunav 2025 : डिप्टी सीएम अरुण साव ने लाइन में खड़े होकर किया मतदान

Nikay Chunav 2025 : डिप्टी सीएम अरुण साव ने लाइन में खड़े होकर किया मतदान

 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में नगर निगम के 10 और 49 नगर पालिका सहित 173 निकायों में सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है, वहीं सुबह से मतदाताओं में वोटिंग को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है, बड़ी संख्या में लोग पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मत अधिकार का प्रयोग कर रहे है, साथ ही कई जनप्रतिनिशि और कलेक्टर भी वोट करने पहुंच रहे है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव मतदान करने सुबह-सुबह अपने परिवार के साथ बिलासपुर में सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे, इस दौरान लाइन में खड़े होकर उन्होंने अपनी सादगी का परिचय देते हुए सह परिवार मतदान किया। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी नगरी निकाय में भाजपा की जीत होगी।

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पत्नी संग डाला वोट, मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पत्नी संग डाला वोट, मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इस बार 10 नगर निगमों में चुनाव हो रहा है, इसमें से आठ में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। वहीं लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए रायपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक फॉरेस्ट रेंज ऑफिस पंडरी स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

बता दें कि नगरीय निकायों में 44,74,269 शहरी मतदाताओं में से 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिला और 512 अन्य मतदाता हैं। 2019 के निकाय चुनावों की तुलना में इस बार पांच लाख अधिक वोटर मतदाता सूची में जुड़े हैं।

मतदान के शुरुआती दौर में भी कुछ जगहों पर ईवीएम खराब, मतदाताओं की लगी लंबी कतार…

मतदान के शुरुआती दौर में भी कुछ जगहों पर ईवीएम खराब, मतदाताओं की लगी लंबी कतार…

 सूरजपुर। छिटपुट परेशानियों के बीच नगरीय क्षेत्र में वोटिंग शुरू हो गयी है। इस दौरान कई जगहों से ईवीएम के खराब होने की खबरें आ रही है। सूरजपुर के मतदान केंद्र 05 की EVM खराब हो गयी है। जिसकी वजह से वोटिंग शुरू नहीं हो सकी। इधर, मतदान केंद्र के बाहर कतार लगी है।

जिला निर्वाचन आयोग ईवीएम मशीन बदलने की जद्दोजहद में जुटा है। जानकारी के मुताबिक शुरुआती वक्त में आधा दर्जन लोगों ने मतदान किया था, लेकिन उसके बाद वोटिंग मशीन ने काम करना बंद कर दिया। पीठासीन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों को सूचना भेज दी है।

वहीं बीजापुर में भी वोटिंग मशीन खराब होने की शिकायत आयी है। मतदान से पहले ही EVM मशीन ख़राब हो गयी, जिससे वोटिंग शुरू होने में देरी हुई। वार्ड नम्बर 14 में मॉक पोल के दौरान ही ईवीएम मशीन  खराब हो गयी, हालांकि सूचना मिलते ही मशीन बदल दी गई।

गौरेला पेंड्रा मरवाही से भी वही शिकायत है। नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 07 के बूथ की ईवीएम मशीन में समस्या आ गयी। जिसकी वजह से 20 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ।

कोरबा में EVM मशीन खराब होने की शिकायत है।मतदान शुरू होने के बाद ही मशीन में खराबी आई है। अब तक EVM में सुधार नहीं हुआ है।  निगम के वार्ड क्रमांक 31 की घटना, मतदान केंद्र क्रमांक– 138, कक्ष क्रमांक–2, ब्लूबर्ड स्कूल में वोटिंग मशीन में खराबी आई है।

CG :आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव में खपाने के लिए लाई गई 1 करोड़ की 1000 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त…

CG :आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव में खपाने के लिए लाई गई 1 करोड़ की 1000 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त…

 बिलासपुर। आबकारी विभाग की स्टेट और डिविजन टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1000 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर जब्त किया है। इस अवैध शराब की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। जांच में पता चला कि शराब गोवा से भूटान भेजे जाने के नाम पर लाई गई थी. असल में इसे चुनाव में खपाने की योजना थी।

आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। इस आधार पर टीम ने बिलासपुर के छतौना इलाके में नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की। तलाशी के दौरान कंटेनर से 1000 पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जिस पर कोई होलोग्राम नहीं था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि इसे स्थानीय बाजार में खपाने की योजना थी।

टीम को जांच में यह भी पता चला कि शराब की डिलीवरी के लिए ‘जय मां लक्ष्मी’ कोड का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह कोड डीलरों के बीच पहचान के लिए उपयोग किया जाता था, जिससे अवैध शराब को गुप्त रूप से बाजार में उतारा जा सके। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के कोड का इस्तेमाल शराब माफिया लंबे समय से कर रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने कंटेनर के ड्राइवर और डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि यह शराब पंकज सिंह और जय बघेल के लिए लाई जा रही थी। इसके अलावा, शराब तस्करी को वैध दिखाने के लिए गोवा से भूटान का फर्जी परमिट तैयार किया गया था।

आबकारी विभाग ने जब्त शराब को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान इस तरह की अवैध शराब की खपत बढ़ जाती है, इसलिए विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। फिलहाल, पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।a

Chhattisgarh Nikay Election 2025 : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू...10 निगम, 49 पालिका में डाले जा रहे वोट

Chhattisgarh Nikay Election 2025 : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू...10 निगम, 49 पालिका में डाले जा रहे वोट

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत हो चुकी है. मतदान केंद्रों में सुबह से ही वोटरों की भीड़ है. इस बार के चुनाव में युवा, बुजुर्ग व महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जा रहे हैं

छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में वोटिंग शुरू हो गई है. इनमें रायपुर, अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव और रायगढ़ नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान शुरू हो चुका है. मतदान केंद्रों में सुबह से ही वोटरों की लंबी लाइन लगी हुई है. सभी जगह का परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.