BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG – 2 नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत, तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा, एक साथ दो अर्थी उठने से गांव में पसरा मातम…..

CG – 2 नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत, तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा, एक साथ दो अर्थी उठने से गांव में पसरा मातम…..

 कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जटगा चौकी इलाके के खोड़री गांव में दो नाबालिग लड़कियों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां नहाने के लिए गई थीं, इस दौरान ये हादसा हो गया। मृतक लड़कियों की उम्र करीब 10 से 11 साल के बीच होगी। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के शव बरामद किए हैं। उन्हें तुंरत तुमान के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस घटना से गांव में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में दोनों लड़कियां पानी में डूबी हैं।

CG – सनकी पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अजांम

CG – सनकी पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अजांम

 डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसकी लाश के बगल में ही रात भर पड़ा रहा।

घटना डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कलकसा की है। पंजाबी पारा निवासी इंद्रजीत बग्गा (53 वर्ष) ने अपनी पत्नी अमरजीत बग्गा (56 वर्ष) की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच रोज झगड़े होते थे। बीती रात पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी को ईंट से पिट पिट कर मौत के घाट उतार दिया, और फिर पत्नी के शव के साथ ही सो गया।

जब सुबह से ही बग्गा दंपति के घर का दरवाजा बंद था। दोपहर तक कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों को शक हुआ। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो कुछ लोग घर में झांकने पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर उनकी रूह कांप उठी। अमरजीत खून से लथपथ पड़ी थी, पास ही आरोपी इंद्रजीत भी बेहोश पड़ा था। वहीं मौके पर चाकू और ईंटें पड़ी थी, जिससे यह साफ हो गया कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई थी। पहले तो ग्रामीणों को लगा कि यह डबल मर्डर का मामला है, लेकिन कुछ ही देर बाद इंद्रजीत होश में आ गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

डोंगरगढ़ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती पूछताछ में इंद्रजीत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, लेकिन पुलिस अब यह जांच में जुटी है कि यह हत्या आवेश में की गई या कोई योजनाबद्ध साजिश थी।

Nikay Chunav Results 2025 : छत्तीसगढ़ में सभी 10 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा, देखें किसने कहां से मारी बाजी

Nikay Chunav Results 2025 : छत्तीसगढ़ में सभी 10 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा, देखें किसने कहां से मारी बाजी

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में सभी 10 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पायी है। अंबिकापुर और चिरमिरी, जहां कांग्रेस जीत का दावा कर रही थी, वहां भी उसे शिकस्त झेलनी पड़ी। भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी है।

पूजा विधानी- बिलासपुर महापौर

अल्का बाघमार दुर्ग महापौर

मधुसूदन यादव राजनांदगांव महापौर

रामनरेश राय चिरमिरी महापौर

जीवर्धन चौहान रायगढ़ महापौर

रामू रोहरा धमतरी महापौर

मीनल चौबे रायपुर महापौर

संजू देवी राजपूत कोरबा महापौर

मंजूषा भगत अंबिकापुर महापौर

संजय पांडे जगदलपुर महापौर

CG Nikay Chunav 2025 Results : छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में खिला कमल, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

CG Nikay Chunav 2025 Results : छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में खिला कमल, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव मे भाजपा की बंपर जीत निश्चित तौर पर दो देवों की कामयाबी का नया इतिहास रचा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने चुनावी बिसात में जिस तरह कांग्रेस को पटकनी दी है निश्चित तौर पर काबिले तारीफ़ है, प्रदेश का नेतृत्व किरण सिंह देव को दुबारा मिलने पर उनकी प्रतिष्ठा भी इस चुनाव मे स्पष्ट हुई। वहीं कांग्रेस को अब आत्ममंथन कर समीक्षा की दरकार और जनता के बीच पुनः विश्वास हासिल करने पर होगी। यह चुनाव प्रदेश नेतृत्व पर भी सवालिया निशान खड़ी करती नज़र आई ?

यहां चुनाव प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की चुनावी कौशल और रणनीति की जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी, केदार कश्यप ने प्रत्याशियों के चयन में जिस पारदर्शिता और दूरदर्शिता का परिचय दिया, वे निश्चित तौर पर प्रशंसनीय है। भाजपा ने पूरी एकजुटता से चुनाव लड़ा जिसका परिणाम आज पूरे प्रदेश मे दृष्टिगत हुआ। निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत निश्चित तौर पर विष्णु देव की सुशासन की सरकार पर जनता की मुहर है। साथ ही जनता ने नकारात्मक राजनीति को सिरे से खारिज करते हुए , विकास और प्रधानमंत्री के “सबका साथ ,सबका विकास और सबका विश्वास पर ” पर मुहर लगाई ।

संजय पांडे शहर के प्रथम नागरिक निर्वाचित हुए, अब उनका दायित्व और कर्तव्य, शहर को सभी पैमानों पर प्रथम लाने की होगी। और वे इसके लिए समर्पित और दृढ़ संकल्पित भी है, उनके नेतृत्व मे जगदलपुर स्वच्छ सुंदर और बेहरतीन स्वरूप मे कीर्तमान स्थापित करेगा। संजय पांडे को जगदलपुर की जनता ने हाथोंहाथ लिया, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण जिन वार्डो मे कांग्रेस के पार्षद विजयी हुए है, उन वार्डो में भी भाजपा के महापौर को बढ़त मिली है, अब उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है, कि वे दलगत भावना से उठकर शहर का समुचित विकास करें।

वहीं जीत पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था और उसको संवारने का काम भाजपा ही करेगी ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो रहा है।

चुनाव मे कुछ वार्डो में दिग्गज भाजपा प्रत्याशियों की हार निश्चित तौर पर शीर्ष नेताओं को विचार करने पर विवश करेगी। जगदलपुर भाजपा महापौर प्रत्याशी ‘ संजय पांडे ने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू को 8762 से शिकस्त दी, वहीं 48 वार्डो मे 30 में भाजपा,16 में कांग्रेस और 2 निर्दलयी प्रत्याशियो ने बाजी मारी।

1.रायपुर नगर निगम

बीजेपी मेयर प्रत्याशी- मीनल चौबे

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे

रायपुर में मनील चौबे ने 1,53,290 वोटों से चुनाव जीत लिया है. रायपुर में यह बीजेपी की सबसे बड़ी जीत है. 

2. दुर्ग नगर निगम

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी – प्रेमलता पोषण साहू

बीजेपी प्रत्याशी-अलका बाघमार

बीजेपी की अलका बाघमार ने कांग्रेस की प्रेमलता पोषण साहू को 67 हज़ार वोटों से हरा दिया है.

3.रायगढ़ नगर निगम
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी – जानकी काटजू
बीजेपी मेयर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
बीजेपी के जीववर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34365 वोट से हराया.

चिरमिरी नगर निगम
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
बीजेपी मेयर प्रत्याशी – रामनरेश राय
बीजेपी के रामनरेश राय ने कांग्रेस के विनय जायसवाल को 4 हजार वोटों से हरा दिया.

धमतरी नगर निगम
बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा को 34085 वोटों से जीत हासिल हुई.

राजनांदगांव नगर निगम
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
बीजेपी महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को 43500 वोटों से हराया.

अंबिकापुर नगर निगम
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी – अजय तिर्की
बीजेपी महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
बीजेपी के प्रत्याशी ने कांग्रेस के कैंडिडेट को 11 हज़ार 63 वोटों के अंतर से मात दी.

जगदलपुर नगर निगम
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
बीजेपी प्रत्याशी – संजय पांडेय
बीजेपी ने कांग्रेस को 8772 वोटों से जगदलपुर में हराया. यहां संजय पांडेय को जीत मिली

कोरबा नगर निगम

कांग्रेस प्रत्याशी – उषा तिवारी

बीजेपी प्रत्याशी – संजुदेवी राजपूत

CG Politics : दीपक बैज की होगी छुट्टी, ये हो सकते हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष….

CG Politics : दीपक बैज की होगी छुट्टी, ये हो सकते हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष….

 रायपुर। निकाय चुनाव परिणाम के बीच कांग्रेस संगठन में उच्च स्तर पर बदलाव की चर्चा और तेज हो गई। खबर है कि दीपक बैज की छुट्टी होने वाली है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने बैज को बदलने का निर्णय ले लिया है।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए ज्यादातर जगहों से एक नाम चर्चा में है ‘टीएस सिंहदेव’। सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय नेता सिंहदेव के नाम पर सहमत हैं।

वैसे इस सहमति को आधार तब से और मिला है, जब से महंत ने यह बयान दिया है कि अगला विधानसभा चुनाव सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। महंत के इस बयान को मौजूदा परिस्थिति के हिसाब से सच माना जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कहीं से भी कोई पुख्ता रिपोर्ट नहीं है। फिर भी प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की ओर से यह कहा जा रहा है कि बैज की छुट्टी तय है और सिंहदेव ही नए अध्यक्ष होंगे। कुछ कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया है कि देर शाम तक ऐलान भी हो सकता है।

CG Nikay Chunav 2025 : देखें सभी 49 नगर पालिका परिषदों और नगर निगमों में विजयी प्रत्याशियों की लिस्ट

CG Nikay Chunav 2025 : देखें सभी 49 नगर पालिका परिषदों और नगर निगमों में विजयी प्रत्याशियों की लिस्ट

15 फरवरी 2025 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में सभी सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बना ली है।

 

देखें सभी बड़ी अपडेट्स 

 

अब तक विजयी महापौर प्रत्याशियों की लिस्ट

राजनांदगांव नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद और पूर्व महापौर मधुसूदन यादव ने कांग्रेस से प्रत्याशी युवा नेता निखिल द्विवेदी को मात दे दी है।

रायगढ़ महापौर प्रत्याशी जीववर्धन सिंह चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को हरा दिया है।

 जगदलपुर से संजय पांडेय महापौर बन गए है। संजय पांडेय ने कांग्रेस मलकीत सिंह गेंदू को हरा दिया है। संजय पांडेय चार बार के पार्षद रह चुके है।

अंबिकापुर नगर निगम में बीजेपी की जीत, भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस के अजय तिर्की को 9000 वोटों से हराया, अंबिकापुर के पूर्व महापौर है अजय तिर्की

चिरमिरी नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ विनय जायसवाल को हरा दिया है।

धमतरी नगर निगम से भाजपा के रामू जगदीश रोहरा जीते

रायपुर महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ऐतिहासिक जीत के करीब है

49 नगर पालिका परिषदों में विजयी प्रत्याशी

बीजापुर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीत
किरंदुल – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बड़ी-बचेली – भाजपा प्रत्याशी की जीत
दंतेवाड़ा – भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता की जीत
सुकमा – भाजपा प्रत्याशी हूंगा राम मरकाम की जीत
कोण्डागांव – भाजपा प्रत्याशी नरपति पटेल की जीत
कांकेर – भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक भाजपा
नारायणपुर – भाजपा प्रत्याशी इंद्र प्रसाद बघेल की जीत
कवर्धा – भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की जीत
पंडरिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
कुम्हारी – भाजपा प्रत्याशी की जीत
अहिवारा – निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानानद कुशवाहा की जीत
अमलेश्वर – भाजपा प्रत्याशी दयानन्द सोनकर की जीत
दल्लीराजहरा – भाजपा प्रत्याशी तोरन साहू की जीत
बालोद – भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी की जीत
बेमेतरा – भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा की जीत
डोंगरगढ़ – भाजपा प्रत्याशी रमन डोंगरे की जीत
महासमुंद – कांग्रेस प्रत्याशी निखिल कांत साहू की जीत
बागबाहरा – कांग्रेस प्रत्याशी खिलेश्वरी बघेल की जीत
सरायपाली – भाजपा प्रत्याशी सरस्वती पटेल की जीत
तिल्दा-नेवरा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
गोबरा नवापारा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
आरंग – भाजपा प्रत्याशी संदीप जैन की जीत
अभनपुर – कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरसेन गहिरवारे की जीत
मंदिर हसौद – कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल चतुर्वेदी की जीत
गरियाबंद – भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव की जीत
बलौदाबाजार – भाजपा प्रत्याशी अशोक जैन की जीत
भाटापारा – भाजपा प्रत्याशी अश्वनी शर्मा की जीत
सिमगा – निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया की जीत
तखतपुर – भाजपा प्रत्याशी पूजा मक्कड़ की जीत
रतनपुर – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बोदरी – आप प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा की जीत
गौरेला – भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे की जीत
पेण्ड्रा – निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान की जीत
मुंगेली – कांग्रेस प्रत्याशी रोहित शुक्ला की जीत
लोरमी – भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा की जीत
खरसिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
जांजगीर-नैला – भाजपा प्रत्याशी चित्रलेखा गढ़ेवाल की जीत
चांपा – भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव की जीत
अकलतरा – निर्दलीय प्रत्याशी दीप्ती सारथी की जीत
सक्ती – निदर्लीय प्रत्याशी श्याम सुन्दर अग्रवाल की जीत
दीपिका – भाजपा प्रत्याशी की जीत
कटघोरा – कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल की जीत
बांकी-मोंगरा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बलरामपुर – भाजपा प्रत्याशी लोधी राम एक्का की जीत
रामानुजगंज – भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल की जीत
सूरजपुर – कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े की जीत
मनेन्द्रगढ़ – भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा यादव की जीत
जशपुरनगर – भाजपा प्रत्याशी अरविन्द भगत की जीत

रायपुर के 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट 

वार्ड 57 भगवती चरण शुक्ल वार्ड से कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी एजाज ढेबर 1506 वोट से हार गए है, भाजपा के अमर गिदवानी जीते

वार्ड 47 से भाजपा के संतोष साहू ने जीत दर्ज कर ली है।

वार्ड 42 महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड से भाजपा प्रत्याशी अम्बर अग्रवाल ने जीत दर्ज कर ली है।

वार्ड 3 से भाजपा मनमोहन मनहरे ने दर्ज की जीत, कांग्रेस के पप्पू बागडे को हराया

वार्ड 10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड भाजपा प्रत्याशी देवदत्त द्विवेदी ने कांग्रेस के मनोज वर्मा को हरा दिया है।

वार्ड 39 ठाकुर प्यारेलाल वार्ड से भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है।

वार्ड -7 कुशाभाऊ ठाकरे : बीजेपी की जीत

वार्ड-9 डाॅ. भीमराव अंबेडकर : बीजेपी की जीत

वार्ड-10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड : बीजेपी की जीत

वार्ड-26 दानवीर भामाशाह : बीजेपी की जीत

वार्ड-27 इंदिरा गांधी : बीजेपी की जीत

वार्ड-34 पं. रविशंकर शुक्ल : निर्दलीय प्रत्याशी आकाश तिवारी की जीत

वार्ड 35 – ह.अब्दुल हमीद : 1300 से अधिक मतों से विजयी

वार्ड-45 मौलाना अब्दुल रऊफ : कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुमन ढेबर जीती 

 वार्ड 31 :से बीजेपी प्रत्याशी पुष्पा रोहित साहू कांग्रेस की दिशा धोतरे को पछाड़कर आगे चल रही है।

 

Nikay Chunav 2025 Voting Results : राजधनी में बीजेपी का दबदबा, 70 वार्डों में किसकी हुई जीत

Nikay Chunav 2025 Voting Results : राजधनी में बीजेपी का दबदबा, 70 वार्डों में किसकी हुई जीत

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के 10 नगरपालिक निगमों में निकाय चुनाव 2025 की मतगणना सुबह से जारी है। अब तक आए रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी जगह बढ़त बनाए हुए है और कई सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है।

रायपुर नगर निगम से भी शुरुआती नतीजे सामने आ रहे हैं, जहां निर्दलीय प्रत्याशी आकाश तिवारी ने बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, रायपुर के 6 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने चुनाव जीतकर पार्टी का परचम लहराया है।

अन्य नगर निगमों में भी भाजपा की स्थिति मजबूत नजर आ रही है, और अब तक के रुझान पार्टी की बड़ी जीत की ओर संकेत कर रहे हैं। मतगणना जारी है और जल्द ही सभी परिणाम सामने आ जाएंगे।

रायपुर नगरपालिका निगम के 70 वार्डों के नतीजे

वार्ड-1 वीरसावरकर नगर :
वार्ड-2 पं. जवाहरलाल नेहरू :
वार्ड-3 संत कबीर दास :
वार्ड-4 यतीयतनलाल :
वार्ड-5 बंजारी माता :
वार्ड-6 वीरांगना अवंती बाई :
वार्ड क्रमांक-7 कुशाभाऊ ठाकरे : बीजेपी की जीत
वार्ड -8 पं. मोतीलाल नेहरू :
वार्ड-9 डाॅ. भीमराव अंबेडकर : बीजेपी की जीत
वार्ड-10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड : बीजेपी की जीत
वार्ड-11 कालीमाता वार्ड :
वार्ड -12 महात्मा गांधी वार्ड :
वार्ड -13 राजीव गांधी वार्ड :
वार्ड-14 रमण मंदिर वार्ड :
वार्ड-15 नेताजी कन्हैयलाल बाजारी :
वार्ड -16 वीर शिवाजी वार्ड :
वार्ड-17 ठक्कर बापा वार्ड :
वार्ड-18 बाल गंगाधर तिलक वार्ड :
वार्ड-19 डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड :
वार्ड -20 रामकृष्ण परमहंस वार्ड :
वार्ड-21 शहीद भगतसिंह वार्ड :
वार्ड-22 पं. ईश्वरी चरण शुक्ल :
वार्ड-23 शहीद मनमोहन सिंह बख्शी :
वार्ड-24 सरदार वल्लभ भाई पटेल :
वार्ड-25 संत रामदास वार्ड :
वार्ड-26 दानवीर भामाशाह : बीजेपी की जीत
वार्ड-27 इंदिरा गांधी : बीजेपी की जीत
वार्ड -28 शहीद हेमू कालाणी :
वार्ड-29 गुरू गोविद सिंह :
वार्ड-30 शंकर नगर :
वार्ड क्र-31 नेताजी सुभाषचंद्र बोस :
वार्ड-32 महर्षि वाल्मिकी :
वार्ड-33 शहीद वीर नारायण सिंह :
वार्ड-34 लाल बहादुर शास्त्री :
वार्ड-35 पं. रविशंकर शुक्ल : निर्दलीय प्रत्याशी आकाश तिवारी की जीत
वार्ड 36- ह.अब्दुल हमीद : 1300 से अधिक मतों से विजयी
वार्ड-37 तात्यापारा :
वार्ड 38 शहीद चूड़ामणि नायक :
वार्ड-39 स्वामी आत्मानंद :
वार्ड-40 ठाकुर प्यारेलाल :
वार्ड -41 पं. दीनदयाल उपाध्याय :
वार्ड-42 पं. सुंदर लाल शर्मा :
वार्ड-43 मंहत लक्ष्मीनारायण दास :
वार्ड-44 कंकालीपारा :
वार्ड-45 सदर बाजार :
वार्ड-46 मौलाना अब्दुल रऊफ : अर्जुमन ढेबर आगे
वार्ड -47 सिविल लाईन :
वार्ड-48 मदर टेरेसा :
वार्ड-49 गुरू घासीदास :
वार्ड -50 रानी दुर्गावती :
वार्ड -51 पं. विद्याचरण शुक्ल :
वार्ड -52 डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद :
वार्ड -53 बाबू जगजीवन राम :
वार्ड -54 कामरेड सुधीर मुखर्जी :
वार्ड -55 रविन्द्र नाथ टैगोर :
वार्ड -56 ले. अरविंद दीक्षित :
वार्ड -57 पं. भगवती चरण शुक्ल : एजाज ढेबर 700 से ज्यादा वोट से पीछे
वार्ड -58 शहीद पंकज विक्रम :
वार्ड -59 मोरेश्वर राव गद्रे :
वार्ड -60 चन्द्रशेखर आजाद :
वार्ड -61 श्यामा प्रसाद मुखर्जी :
वार्ड -62 शहीद राजीव पांडे :
वार्ड -63 श. बिग्रेडियर उस्मान :
वार्ड – 64 डाॅ. विपिन बिहारी सूर :
वार्ड -65 महामाया मंदिर :
वार्ड -66 वामनराव लाखे :
वार्ड -67 स्वामी विवेकानंद :
वार्ड -68 डाॅ. खूबचंद बघेल :
वार्ड-69 माधवराव सप्रे :
वार्ड -70 संत रविदास :

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results : रायपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 27298 वोट से आगे

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Results : रायपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 27298 वोट से आगे

 रायपुर. छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. सभी जगहों पर भाजपा आगे चल रही है. रायपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 27298 वोट से आगे चल रही हैं. कुल 87425 वोटों की गिनती हो चुकी है. इसमें मीनल चौबे को 54899 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 27601 वोट मिले हैं. रायगढ़ में भाजपा महापौर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने 25 हजार वोट की बढ़त बनाई हुई है. इसके अलावा 37 वार्डों में भी भाजपा पार्षद प्रत्याशी आगे चल रहे. वहीं दुर्ग में भाजपा महापौर उम्मीदवार अल्का बाघमार भी 25 हजार वोट से आगे हैं.

बता दें कि प्रदेश में चाहे सरकार भाजपा की हो या कांग्रेस की, लेकिन रायपुर नगर निगम के महापौर की कुर्सी पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा. साल 2004 में सुनील सोनी को छोड़कर भाजपा कभी महापौर का चुनाव नहीं जीत पाई. इस बार के निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. 70 हजार वोटों की गिनती पूरी हो गई है. इसमें से मीनल चौबे को 43 हजार वोट मिले हैं.

जानिए, रायपुर नगर निगम का इतिहास

ब्रिटिश शासन के दौरान 17 मई 1867 को रायपुर नगर समिति बनी. इसका प्राथमिक उद्देश्य तेजी से बढ़ती शहरी बस्ती में बुनियादी नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करना था. इसके बाद साल 1973 में इसका स्वरूप बदला और रायपुर नगर निगम बना. उस समय रायपुर नगर निगम में कुल 40 वार्ड थे. 1980 में पहली बार हुए नगर निगम चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के स्वरूप चंद जैन महापौर बने. इसके बाद 1981 से 82 तक कांग्रेस के एसआर मूर्ति महापौर बने. 1982 से 1983 तक फिर स्वरूपचंद जैन महापौर रहे. 1983 से 84 तक कांग्रेस के ही तरुण चटर्जी, 1984-85 तक कांग्रेस के संतोष अग्रवाल महापौर चुने गए. 1985 से लेकर 1995 तक रायपुर नगर निगम में प्रशासक बैठे थे. फिर 1995 में वार्डों की संख्या बढ़कर 60 कर दी गई . 1995-2000 तक कांग्रेस के बलबीर एस जुनेजा महापौर चुने गए. पहले नगर निगम कार्यालय जयस्तंभ के पास था. इसके बाद नया नगर निगम कार्यालय सीटी कोतवाली के पास भव्य रूप में बनाया गया है, जिसे व्हाइट हाउस के नाम से भी जाना जाता है. वर्तमान में रायपुर नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं.

2004 में पहली बार महापौर चुनाव में कांग्रेस को मिली थी हार

साल 2000 में छत्तीसगढ़ गठन के बाद तरुण प्रसाद चटर्जी रायपुर के पहले महापौर थे. हालांकि बाद में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया था. छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहले स्थानीय निकाय चुनाव साल 2004 में हुआ. तब भाजपा के सुनील सोनी रायपुर नगर निगम के महापौर बने, जो वर्तमान में विधायक हैं. रायपुर नगर निगम के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था, जब कांग्रेस को महापौर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. 2010 से 2015 तक कांग्रेस नेत्री किरणमयी नायक महापौर रहीं. वे रायपुर नगर निगम की पहली महिला महापौर थीं. इसके बाद 2015 से 2020 तक कांग्रेस के प्रमोद दुबे महापौर रहे. 2020 से 2025 तक एजाज ढेबर महापौर रहे. भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में महापौर का अप्रत्यक्ष चुनाव हुआ. इस नियम को बदलते हुए वर्तमान साय सरकार ने इस बार महापौर का प्रत्यक्ष चुनाव कराया. सभी जगह ईव्हीएम से चुनाव संपन्न कराया गया.

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव; कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव; कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत

15 फरवरी 2025 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ के नगर निकाय चुनावों में मतगणना के रुझान सामने आ रहे हैं, जहां कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर निर्दलीय प्रत्याशी भी बाजी मारने में कामयाब रहे हैं।

सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय की जीत

सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने शानदार जीत दर्ज की, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

कुनकुरी नगर पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा

कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने जीत दर्ज कर कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस का दबदबा बरकरार रखा। यह जीत कांग्रेस के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि यह क्षेत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गढ़ है।

बलौदाबाजार नगर पंचायत में कांग्रेस का परचम

बलौदाबाजार में कांग्रेस प्रत्याशी गोपी साहू ने जीत हासिल कर कांग्रेस को मजबूत जनसमर्थन दिलाया।

सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस की जीत

सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने 196 वोटों से भाजपा प्रत्याशी देवन्ती साहू को हराकर जीत दर्ज की।

भानुप्रतापपुर और पखांजूर में भाजपा की जीत

भानुप्रतापपुर और पखांजूर नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है। प्रदेश नेतृत्व ने इसे एक महत्वपूर्ण जीत बताया है।

Nikay Chunav Results 2025 : नगरीय चुनाव के रूझानों में BJP बड़ी जीत की ओर, 10 के दस नगर निगम में आगे

Nikay Chunav Results 2025 : नगरीय चुनाव के रूझानों में BJP बड़ी जीत की ओर, 10 के दस नगर निगम में आगे

  रायपुर. छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. सभी जगहों पर भाजपा आगे चल रही है. बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे.

CG Nikay Chunav Result 2025 : डाक मतपत्रों की गिनती पूरी, 9 नगर निगम में भाजपा आगे, अंबिकापुर में कांग्रेस आगे

CG Nikay Chunav Result 2025 : डाक मतपत्रों की गिनती पूरी, 9 नगर निगम में भाजपा आगे, अंबिकापुर में कांग्रेस आगे

 रायपुर. छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. सभी जगहों पर डाक मतपत्रों की गिनती पूरी हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में 9 नगर निगमों में भाजपा आगे चल रही है. अंबिकापुर में डॉ. अजय तिर्की आगे चल रहे हैं.

बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे.

अंबिकापुर में मंजूषा भगत और अजय तिर्की के बीच मुकाबला

अंबिकापुर नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने काफी पढ़े-लिखे प्रत्याशियों को मौका दिया. भाजपा ने मंजूषा भगत को प्रत्याशी बनाया था. 53 साल की मंजूषा बीए पास है और अभी सरगुजा से पार्टी की जिला अध्यक्ष हैं. इन्होंने पहले भी महापौर का चुनाव लड़ा है और चुनाव हार भी चुकें हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस ने अजय तिर्की को मैदान में उतारा था, जो एमबीबीएस और एमएस आर्थो की पढ़ाई कर चुके हैं. अजय लगातार दो बार से अंबिकापुर के महापौर हैं. राजनीति में आने से पहले वे बतौर डॉक्टर समाज में अपनी सेवाएं दे रहे थे.

Nikay Chunav 2025 Results : प्रदेश के सभी निकायों में डाक मत पत्र की गिनती शुरू, रुझानों में रायपुर और जगदलपुर में भाजपा आगे

Nikay Chunav 2025 Results : प्रदेश के सभी निकायों में डाक मत पत्र की गिनती शुरू, रुझानों में रायपुर और जगदलपुर में भाजपा आगे

 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम आज सबके सामने होगा. प्रदेश के सभी 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में मतगणना की शुरुआत हो चुकी है. जिसमें सबसे पहले बैलेट मत पत्र की गिनती शुरू की गई है. आधे घंटे बाद EVM की गिनती शुरू होगी. मतगणना के लिए कुल 114 टीम लगाई गई है. इसमें 104 मतगणना टेबल हैं. रायपुर में पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं. शुरुआती रुझान में रायपुर और जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है.

बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ था. इस चुनाव में महापौर के 79 और 1889 पार्षद प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार मैदान में थे. सभी जगहों के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे.

गौरतलब है कि रायपुर नगर निगम में कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 36 हजार 118 है. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 18 हजार 954 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 16 हजार 908 है. तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 256 है.

जिले के 10 निकायों में 11 लाख से ज्यादा मतदाता

रायपुर जिले में सभी 10 नगरीय निकायों के 240 वार्ड में कुल 11 लाख 68 हजार 373 मतदाता हैं. जिनमें पुरूष मतदाता 5 लाख 83 हजार 807, महिला मतदाता 5 लाख 84 हजार 307 एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 259 हैं. रायपुर नगर निगम मे मतदान को सुचारू रूप से कराने के लिए 104 सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है. वहीं जिले में कुल 136 सेक्टर ऑफिसर हैं.

BIG BREAKING : मिर्जापुर हाइवे पर बस और बोलेरों में भीषण टक्कर, छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत

BIG BREAKING : मिर्जापुर हाइवे पर बस और बोलेरों में भीषण टक्कर, छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत

 कोरबा :- यूपी के प्रयागराज में बोलेरो और बस में टक्कर से कोरबा के रहने वाले 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं 19 लोग घायल हुए हैं. यह घटना प्रयागराज के मिर्जापुर हाईवे पर मिर्जापुर इलाके में देर रात घटी. सभी मृतक बोलेरो में सवार थे. इस हादसे के बाद कोरबा इलाके में शोक की लहर है.

जानकारी के मुताबिक, कोरबा से 10 लोग सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ गए थे. इस दौरान बोलेरो और बस में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में बोलेरो सवार 10 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं बस पर सवार 19 लोग घायल हुए हैं. बस प्रयागराज से मध्यप्रदेश जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया.

इस हादसे में किसी का हाथ टूटा तो किसी का सर फट गया है. घटना के बाद कोरबा इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

BREAKING : ACB की बड़ी करवाई, रंगे हाथों रिश्वत लेते वन परिक्षेत्र अधिकारी गिरफ्तार

BREAKING : ACB की बड़ी करवाई, रंगे हाथों रिश्वत लेते वन परिक्षेत्र अधिकारी गिरफ्तार

 रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन भूमि को आबादी घोषित करने के नाम पर रेंजर के द्वारा रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद आज एंट्री करप्शन ब्यूरो की टीम ने वन विभाग के अधिकारी को रंगे हाथ पकड़कर पूछताछ कर रही है। उक्त मामला खरसिया रेंज का है। मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया रेंज में पदस्थ रेंजर टीपी वस्त्रकार के द्वारा ग्राम पंचायत खड़गांव के बजरंग सिदार से वन भूमि को आबादी घोषित करने के एवज में 15 हजार रूपये की मांग की गई थी।

प्रार्थी बजरंग सिदार रेंजर टीपी वस्त्रकार को रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसलिये उसने इस पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में कर दी थी। जिसके बाद आज सुनियोजित तरीके से यह छापामार कार्रवाई की गई है, जहां खरसिया रेंजर को 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रायपुर से चलने वाली ये गाड़ियां रहेंगी रद्द

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रायपुर से चलने वाली ये गाड़ियां रहेंगी रद्द

 रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, जो 13 दिनों तक चलेगा। इस कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई यात्री गाड़ियों के परिचालन पर असर पड़ेगा।

रद्द की जाने वाली गाड़ियां

  1. 15 से 25 फरवरी, 2025 – 18109/18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस
  2. 25 फरवरी, 2025 – 18113/18114 टाटानगर–बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस
  3. 25 फरवरी, 2025 – 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस (दुर्ग से रवाना होने वाली)
  4. 24 फरवरी, 2025 – 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (आरा से रवाना होने वाली)

देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां

  1. 17 फरवरी, 2025 – 20821 पुणे–शालीमार एक्सप्रेस (02 घंटे देरी)
  2. 17 फरवरी, 2025 – 12767 नांदेड़–शालीमार एक्सप्रेस (01 घंटे 30 मिनट देरी)
  3. 24 फरवरी, 2025 – 07005 सिकंदराबाद–रक्सौल स्पेशल (03 घंटे देरी)
  4. 24 फरवरी, 2025 – 12101 एलटीटी–शालीमार एक्सप्रेस (02 घंटे देरी)
  5. 24 फरवरी, 2025 – 12129 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (02 घंटे 30 मिनट देरी)
  6. 25 फरवरी, 2025 – 18030 शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस (02 घंटे देरी)
  7. 25 फरवरी, 2025 – 08185 हटिया–दुर्ग स्पेशल (02 घंटे देरी)
  8. 25 फरवरी, 2025 – 12860 हावड़ा–मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस (04 घंटे देरी)

परिवर्तित मार्ग से संचालित गाड़ी

  • 24 फरवरी, 2025 – 18478 योग नगरी ऋषिकेश–पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
    यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग ईब–झारसुगुड़ा रोड–संभलपुर सिटी–कटक के रास्ते पुरी पहुंचेगी।
108 एंबुलेंस सेवा के नाम पर की टैक्स चोरी! IT के छापे में जय अंबे इमरजेंसी संचालकों ने सरेंडर किए 30 करोड़ रुपए

108 एंबुलेंस सेवा के नाम पर की टैक्स चोरी! IT के छापे में जय अंबे इमरजेंसी संचालकों ने सरेंडर किए 30 करोड़ रुपए

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 108 एंबुलेंस सेवा देने वाली जय अंबे इमरजेंसी सर्विसेज कंपनी में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। विभाग की जांच में सामने आया कि कंपनी फर्जी बिलिंग और गड़बड़ियों के जरिए कर चोरी कर रही थी। आयकर अधिकारियों के छापे के बाद कंपनी ने 30 करोड़ रुपये सरेंडर कर दिए हैं।

कंपनी के संचालकों ने नौकरी करने वाले कर्मचारियों के वेतन भत्ते आदि में गड़बड़ी की बात भी स्वीकार की है। साथ ही सरेंडर भी कर दिया है। इसके अलावा विभाग ने बताया कि कंपनी में आईटीआर व अन्य रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर खर्च दिखाकर प्रॉफिट कम दर्शाते हैं।

फर्जी बिलिंग और हेरफेर से बचाया टैक्स

विभाग ने सामने आया था कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि कंपनी ने अपनी स्थापना लागत और खचों को अत्यधिक बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया था। कर की देनदारी से बचने के लिए फर्जी बिलिंग की जा रही थी। आईटीआर व अन्य रिकार्ड में बड़े पैमाने पर खर्च दिखाकर प्रॉफिट कम दर्शाने का खुलासा हुआ। इसके अलावा कंपनी अपने स्थाई कर्मचारियों की संख्या को कम दर्शाता था और आयकर की धारा 80 TTAA के तहत लगातार कर चोरी कर रही थी।

छापेमारी में दो निदेशक गिरफ्तार, एक फरार

मुख्य आयकर आयुक्त (सीसीआईटी) अपर्णा करन और प्रधान आयकर आयुक्त (पीसीआईटी) प्रदीप हेड़ाऊ की निगरानी में संयुक्त आयुक्त बीरेंद्र कुमार और उप आयुक्त राहुल मिश्रा समेत 20 कर अधिकारियों ने कार्रवाई पूरी की। विभाग की टीम ने संचालकों के घरों साथ-साथ टावर के दूसरी मंजिल पर स्थित कंपनी के कार्यालय पर भी छापेमारी की। इस दौरान कंपनी के तीन निदेशकों में से दो धर्मेंद्र सिंह और जोगेंद्र सिंह को पकड़ लिया लेकिन तीसरे निदेशक अमरेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया था।

शिकायत के बाद कार्रवाई

आयकर विभाग ने शिकायत व आंकलन के बाद छापे मारे थे। जांच के दौरान संदिग्ध लेनदेन से संबंधित दस्तावेजों-बिलों की जांच में खुलासा हुआ कि संस्थान किराए के भवन में संचालित होने के बावजूद असामान्य रूप से ज्यादा खर्च दर्शा रहा था। जांच टीम ने अकाउंट्स डिपार्टमेंट से तीन डेस्कटॉप, चार लैपटॉप की एंट्रियों की गहन जांच की।

 IPS प्रमोशन ब्रेकिंग : इस IPS को मिली डीजी रैंक पर पदोन्नति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…..

IPS प्रमोशन ब्रेकिंग : इस IPS को मिली डीजी रैंक पर पदोन्नति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईपीएस अधिकारी गुरजिन्दर पाल सिंह (जीपी सिंह) को पुलिस महानिदेशक (DGP) वेतनमान में पदोन्नति दी है। गृह विभाग इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, उन्हें 02 जुलाई 2024 से प्रभावी रूप से भारतीय पुलिस सेवा वेतन नियम, 2016 के तहत वेतन मेट्रिक्स लेवल 16 (₹2,05,400 – ₹2,24,400) में पदोन्नत किया गया है।

CG : वेलेंटाइन डे के दिन प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, ट्रेन से कटकर दी जान, टुकड़ों में मिली दोनों की लाश

CG : वेलेंटाइन डे के दिन प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, ट्रेन से कटकर दी जान, टुकड़ों में मिली दोनों की लाश

 बिलासपुर। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा, यहां एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी है। दोनों के शवों के कई टुकड़े हो गए हैं। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र के परसदा रेल लाइन पर प्रेमी युगल ने वेलेंटाइन डे के दिन ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. ट्रेन से कटकर दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उनकी शिनाख्त करने के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या प्रेम-प्रसंग से जुड़ी थी या इसके पीछे कोई और वजह थी।

CG- नगरीय निकाय चुनाव : प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन हुई तेज, कल होगा किस्मत का फैसला,जानें पूरी डिटेल

CG- नगरीय निकाय चुनाव : प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन हुई तेज, कल होगा किस्मत का फैसला,जानें पूरी डिटेल

  रायपुर :- नगरीय निकाय चुनाव के लिए परिणाम घोषित करने का वक्त आ गया है. कल 15 फरवरी को प्रदेश की 173 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम की घोषणा हो जाएगी. इसके लिए सभी जिलों की नगरीय निकाय में बने मतगणना केंद्र में प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं.

ये है समय

दरअसल प्रदेश की 173 नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को चुनाव हुए थे. मेयर, महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए वोट डाले गए थे. इसके लिए कल 15 फरवरी 2025 शनिवार को मतगणना होगी. प्रदेश के सभी निकायों में बने मतगणना केंद्रों में सुबह 9 बजे से काउंटिंग शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. इसके बाद ईवीएम खोली जाएगी. माना जा रहा है कि सुबह 11 बजे तक अधिकांश निकायों के परिणामों की घोषणा हो जाएगी.

प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हुआ है. मेयर, महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के प्रत्याशियों के भाग्य का कल पिटारा खुल जाएगा.

CM साय का दावा, विधानसभा और लोकसभा की तर्ज पर ही नगरीय चुनाव में भी BJP की जीत पक्की

CM साय का दावा, विधानसभा और लोकसभा की तर्ज पर ही नगरीय चुनाव में भी BJP की जीत पक्की

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के तर्ज पर ही नगरीय निकाय चुनाव में भी राज्य की जनता भारतीय जनता पार्टी को जीतायेगी। जशपुर प्रवास पर जाते समय हेलिपैड पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव की तरह ही इसमें भी बीजेपी को सफलता मिलेगी।

उन्होंने दावा किया कि पिछले 13 महीनों में शहरी क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों से जनता का विश्वास बीजेपी के प्रति बढ़ा है। वहीं सीएम साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है। छत्तीसगढ़ की जनता पिछले पांच साल तक ठगी गई है। अब कांग्रेस पार्टी पर जनता का विश्वास खत्म हो गया है। इसलिए बीजेपी की विजय निश्चित है।

गौरतलब हो कि राज्य में हुए नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना कल है। इस बीच दोनों ही प्रमुख दलों ने जीत को लेकर अपने दावे किए हैं।

CG : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फॉर्म हाउस में चोरी, जानिए किन सामानों पर चोरों ने किया हाथ साफ

CG : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फॉर्म हाउस में चोरी, जानिए किन सामानों पर चोरों ने किया हाथ साफ

 दुर्ग : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फॉर्म हाउस में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अमलेश्वर पुलिस ने फार्म हाउस के चौकीदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

फॉर्म हाउस के चौकीदार नरोत्तम यादव ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कुरुदडीह स्थित फार्म हाउस में काम करता है और फार्म हाउस में धान बोआई का काम चल रहा है। सिंचाई के लिए फार्म हाउस में बने कमरे में कुंडी तोड़कर चोर पीतल के 5 नल चोरी कर ले गए। चौकीदार जब रोजाना की तरह बुधवार सुबह फॉर्म हाउस गया तो कमरे का कुंडी टूटी हुई थी तब घटना का पता चला।
 
मंगलवार को सिंचाई करने के बाद कमरे में ताला लगाकर वह घर चला गया था। चोरों ने बिजली के बोर्ड में लगा कटआउट, काले रंग के वायर के साथ खेत में लगा केबल भी चोरी कर ले गए हैं। अज्ञात चोरों ने पूर्व मुख्यमंत्री के फॉर्म हाउस 15 हजार की चोरी की वारदात को अंजाम दिए है। पुलिस ने चौकीदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई।
CG Crime : युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

CG Crime : युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृत युवक रानीसागर स्थित ब्रेड फैक्ट्री में मजदूर था। अज्ञात आरोपियों ने लगातार तीन राउंड फायरिंग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदूक की गोली और एक कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

CG – इस तारीख तक नहीं ले सकेंगे सरकारी कर्मचारी छुट्टी, जानिए वजह, देखें आदेश…!!

CG – इस तारीख तक नहीं ले सकेंगे सरकारी कर्मचारी छुट्टी, जानिए वजह, देखें आदेश…!!

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दिया गया है। ऐसा विधानसभा के बजट सत्र की वजह से किया गया है। 21 मार्च तक शासकीय कर्मचारियों पर अवकाश पर रोक के संबंध में गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिला कलेक्‍टर ने निर्देश जारी किया है। अफसरों के अनुसार सभी जिलों में इस तरह के निर्देश जारी किए गए हैं।

देखें आदेश…

CG – नकली सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार : कंधे पर दो स्टार और यूपी पुलिस का बैच लगाकर लोगों पर झाड़ता था रौब

CG – नकली सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार : कंधे पर दो स्टार और यूपी पुलिस का बैच लगाकर लोगों पर झाड़ता था रौब

बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहन ग्रामीणों के बीच रौब झाड़ने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का बताकर ग्रामीणों में धौंस दिखाता था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर यूपी पुलिस की वर्दी, जूते, टोपी आदि जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान लखनऊ निवासी 29 रौशन गौतम के रूप में हुई है। सोनाखान पुलिस के पास शिकायत आई कि ग्राम महकम में एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने दिखा, जिसके कंधे पर दो स्टार और यूपी पुलिस का बैच लगा था। आरोपी यूपी पुलिस विभाग में नौकरी लगाने, कोई काम हो तो मुझे कहना इस प्रकार की बातें कह रहा था।

 

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को महकम ग्राम में घूमते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से यूपी पुलिस की वर्दी, जूता, बेल्ट टोपी आदि जब्त किया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 108/2025 धारा 204 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

 

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया विभागीय परीक्षा कार्यक्रम, जानिए कब से होगी परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल…

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया विभागीय परीक्षा कार्यक्रम, जानिए कब से होगी परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा जनवरी 2025 की विभागीय परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा उन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिनके लिए विभागीय परीक्षा अनिवार्य रूप से निर्धारित है।

परीक्षा 3 मार्च 2025 से 10 मार्च 2025 तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर (बस्तर) और अंबिकापुर (सरगुजा) में आयोजित की जाएगी। संभागीय आयुक्तों द्वारा परीक्षा के स्थान तय किए जाएंगे।

देखिये परीक्षा के कार्यक्रम-