BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
जैतूसाव मठ में भव्य श्री राम-जानकी विवाह महोत्सव संपन्न, उमड़ी भक्तों की भीड़

जैतूसाव मठ में भव्य श्री राम-जानकी विवाह महोत्सव संपन्न, उमड़ी भक्तों की भीड़

रायपुर :- राजधानी के ऐतिहासिक जैतू साव मठ मे 25 नवम्बर को भगवान श्री राम और माता जानकी का विवाह महोत्सव बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया , नहडोरी स्नान , विशेष श्रृंगार , बैंड बाजे के साथ बारात निकाला गया व 21 वैदिक पंडितों द्वारा वेदमंत्रोचार व साखोचार किया गया, महिला मंडली द्वारा विवाह भंडौनी गीत, मंगल ध्वनि और गाजे-बाजे के बीच भगवान राम और माता सीता के विवाह की सभी रस्में निभाई गईं। भोग में पपची अईरसा ,खस्ता कलेवा  दही चिवड़ा प्रसादी  वितरण किया गया। उपस्थित 200 से ज्यादा महिलाओं को चिकट में साड़ी व कम्बल वितरण किया गया। पुजारी सुमित तिवारी द्वारा महाआरती किया गया,


प्रभु के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा मठ परिसर भक्तिमय हो गया।

भक्तों को प्रभु श्री राम और माता जानकी के पावन विवाह का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला  जिसमें मुख्य रूप से सचिव महेंद्र अग्रवाल,अजय तिवारी, डां विट्ठल अग्रवाल,अमित अग्रवाल, शारदा शुक्ला, शैल अग्रवाल, शालिनी,संतोषी,  मनिषा यदू , उज्जवल ठाकुर, यश अग्रवाल , हरिओम चौरे, दिपक पाठक,  
डां आकांक्षा, मंजु सिह, कल्पना,व बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे ।

 

CG : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कई लोगों की मौत

CG : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कई लोगों की मौत

 बेमेतरा। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जा रहा है कि 24 नवंबर सोमवार की रात सभी मजदूर कबीरधाम जिले से काम कर पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में मरने वाले तीनों मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर केरल फ्लावर्स बेमेतरा में फूलों का काम करते थे। रात में काम खत्म होने के बाद पिकअप में सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पिकअप में सवार अजय विश्वकर्मा और शुभाशीष चक्रवर्ती को जहां गंभीर चोटे आई है। वहीं पंकज राजपूत, गोपाल सिंह और प्रशांत धारा की मौके पर ही मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि तीनों मृतक पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस भीषण घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने देर रात सड़क पर आवागमन रोककर इलाके में स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पतासाजी शुरू कर दी है।

CG - घर में मिली पति-पत्नी की लाश, बिस्तर पर पड़ा था महिला का शव, फंदे पर लटका मिला पति…

CG - घर में मिली पति-पत्नी की लाश, बिस्तर पर पड़ा था महिला का शव, फंदे पर लटका मिला पति…

 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ घर में पति और पत्नी की लाश मिली है. पत्नी की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी. जबकि पति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है. दोनों की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक़, मामला जिले के सरकंडा थाना का है. सरकंडा थाना इलाके में एक घर से पति और पत्नी की लाश मिली है. जैसे ही जब लोगों ने घर के भीतर पति और पत्नी की लाश देखी तो हड़कंप मच गया. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

पत्नी का शव बिस्तर पर, फंदे से लटकी थी पति की लाश

पुलिस जब घटना घटनास्थल पर पहुंची तो वहां दोनों की लाश पड़ी हुई थी. पत्नी का शव घर में बिस्तर पर पड़ा हुआ था. जबकि पति की लाश फंदे से लटकी हुई थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. दोनों के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

माना जा रहा है हत्या के बाद सुसाइड किया गया है. पहले पति ने पत्नी की हत्या कर दी. उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालाँकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. यह हत्या है या आत्महत्या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा.

नगर निगम की टीम पर हमला: जोन आयुक्त पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप, अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी टीम

नगर निगम की टीम पर हमला: जोन आयुक्त पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप, अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी टीम

 दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से नगर निगम की टीम पर हमला (Nagar Nigam Ki Tim Par Hamla) करने का एक मामला सामने आया है। यहां अवैध कब्जा हटाने पहुंची निगम की टीम पर कब्जाधारियों ने हमला कर दिया और गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। वहीं कब्जा धारियों ने उल्टा जोन आयुक्त पर रिश्वत लेने का आरोप भी लगाया, जिसके बाद जोन आयुक्त ने इसकी शिकायत थाने में कर दी है।

बिना नोटिस के कार्रवाई का आरोप

यह पूरा मामला सूपेला थाना क्षेत्र का है। यहां नगर निगम की टीम जब जोन आयुक्त के साथ अवैध कब्जा हटाने पहुंची तो कब्जाधारियों ने बिना नोटिस के कार्रवाई का आरोप लगाते हुए सभी को घेर लिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। इतना ही नहीं उन्होंने जोन आयुक्त पर रिश्वत लेने का आरोप भी लगाया। इधर जोन आयुक्त ने आरोप को निराधार बताते हुए इसकी शिकायत थाने में की है।

अवैध निर्माण की मिली थी शिकायत

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम भिलाई जोन 1 को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि नेहरू नगर सेक्टर 9 में अवैध निर्माण कराया जा रहा है। निगम की टीम ने भी बिना अनुमती के निर्माण करने पर पिछले 6 महीने में 7 नोटिस भेज चुकी थी। इसके बाद भी जब अवैध निर्माण नहीं रोका गया तो निगम की टीम तोड़ू दस्ता के साथ सोमवार को मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरु की।

कब्जाधारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज

वहीं जब निगम की टीम ने अवैध निर्माण हटा दिया तो मकान मालिक के साथ ही 4 से 5 लोगों ने निगम की टीम और जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत को घेर लिया और उनपर 5 हजार रुपए लेने के आरोप लगाने लगे। वहीं जोन आयुक्त ने थाने पहुंचकर शिकायत की और उनपर लगे सभी आरोपो को निराधार बताया। साथ ही कब्जाधारियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

तुम्हारे पति पर जादू टोना किया है… तंत्र-मंत्र से इलाज करने के नाम पर लाखों की ठगी, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

तुम्हारे पति पर जादू टोना किया है… तंत्र-मंत्र से इलाज करने के नाम पर लाखों की ठगी, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से ठगी का मामला सामने आया है. तंत्र-मंत्र के जरिए बीमार को ठीक करने और आर्थिक लाभ के नाम पर 2 लाख से अधिक की ठगी हुई है. मामले में दो महिला तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

तंत्र-मंत्र के नाम पर 2 लाख से अधिक की ठगी

मामला डौंडी थाना इलाके का है. डौंडी थाने के अंतर्गत खैरवाही ग्राम के हाल झलमला गंगानगर की रहने वाली धनेश्वरी ठाकुर से बीमार पति को पुजा पाठ और तंत्र मंत्र से ठीक करने और आर्थिक समस्या दूर करने के नाम पर 2 लाख से अधिक की ठगी हुई. ठगी करने वाले तीनो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तीनो की पहचान ग्राम कनेरी मनेरीपारा थाना पुरूर निवासी रवि नेताम (40 वर्ष), ग्राम कनेरी निवासी रीना नेताम (30 वर्ष) और पदमा मण्डावी (50 वर्ष) के रूप में हुई है.

कैसे हुआ धोखाधड़ी

जानकारी के मुताबिक़, पीड़िता ने अपने शिकायत में बताया, पीड़िता धनेश्वरी ठाकुर झलमला गंगानगर में किराये के मकान में पति के साथ रहती है. पति का शरीर का बायाँ अंग लकवा ग्रस्त हो गया है इलाज के लिए झलमला गंगानगर में रहते है. इस साल तीज के समय एक महिला उनके घर तिखुर बेचने के नाम से आई थी उसने उसके पति को देखकर कहा, तुम्हारे पति को जादू टोना किया है. हमारे पास बैगा है जो पूजा पाठ कर ठीक कर देगा. इसके बाद वो चली गयी.

नकद और गहने लेकर हुए फरार

कुछ दिन बाद दो महिला एक पुरूष उसके घर आकर पूजा पाठ के लिए नारियल, अगरबत्ती, दिया रखवाकर पूजा पाट किया. पूजा में पैसा रखोगे तब पूजा फलित होगा नहीं तो सब अनर्थ हो जायेगा बोला. जिसके बाद उसने घर में रखे 1,67,000/-रूपये रख दिए. इसके बाद उन्होंने कहा पूजा में सोना चांदी का जेवरात रखोगे तब पूजा फलित होगा नहीं तो सब अनर्थ हो जायेगा. महिला ने अपना पहना हुआ मराठी मंगल सूत्र, एक अन्य मंगल सूत्र, चॉदी का साटी भी दे दिया. जिसकी कीमत डेढ़ लाख है. इसके बाद आरोपियों ने कहा, वे पूजा पाठ कर नगदी रकम एवं सोना चांदी के जेवरात को घर के माता में छूवाकर वापस कर देंगे. महिला उनकी बात मान गयी. वहीँ.

तीनो आरोपी गिरफ्तार

आरोपी अपनी बातों में उलझाकर उसे ठगी करने में सफल रहे. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस टीम ने विशेष टीम तैयार कर संदेही रवि नेताम, आरोपिया रीना नेताम, पदमा मण्डावी को हिरासत में लेकर पुछताछ किया. पहले तो उन्होंने गुमराह करने की कोशिश की फिर अपना गुनाह कुबुल किया. उन्होंने 2,72,000 रू धोखाधड़ी की. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. 

दिल्ली में शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ सम्मेलन, मुख्यमंत्री साय निवेशकों से कर रहे हैं सीधा संवाद

दिल्ली में शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ सम्मेलन, मुख्यमंत्री साय निवेशकों से कर रहे हैं सीधा संवाद

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण निवेशक सम्मेलन छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट आज नई दिल्ली में प्रारम्भ हो गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुँचे और उन्होंने उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से मुलाक़ात का क्रम प्रारंभ कर दिया है।

इस आयोजन में स्टील क्षेत्र, पर्यटन उद्योग और अन्य प्रमुख सेक्टरों के नामी उद्योगपति तथा विभिन्न कंपनियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हो रहे हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य देश भर के निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, उभरते अवसरों और निवेश–अनुकूल वातावरण को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निवेशकों से सीधे संवाद कर रहे हैं तथा उन्हें राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्थिर एवं पारदर्शी नीति, तेज़ी से विकसित होते इंफ्रास्ट्रक्चर तथा सरल और समयबद्ध प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से अवगत करा रहे हैं।

 
CM साय के दिल्ली दौरा का आज दूसरा दिन,इंवेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में होंगे शामिल

CM साय के दिल्ली दौरा का आज दूसरा दिन,इंवेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर हैं। कल उन्हीने दिल्ली में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियो से मुलकात किया। आज उनका दूसरा दिन है जहा छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे बता दे की छत्तीसगढ़ में उघोग को बढ़ावा देने लगातार सरकार इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। सुबह लगभग 11 से लेकर 4 बजे तक इन्वेस्टर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राजधानी रायपुर आएंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलेट का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा,महत्वपूर्ण बैठकें में होंगे शामिल

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलेट का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा,महत्वपूर्ण बैठकें में होंगे शामिल

 रायपुर – छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी एवं कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट,दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहने वाले हैं। कल 26 नवम्बर और 27 नवंबर को छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों के कार्यक्रम में करेंगे शामिल होने साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कर सकते हैं बैठक में संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा हो सकती है। जानकारी के अनुसार 26 नवम्बर को धमतरी में आयोजित संविधान बचाओ कार्यक्रम में शामिल होंगे वही 27 नवम्बर को बस्तर लोकसभा के में SIR कार्यक्रम के तहत BLA के तैयारियों का समीक्षा करेंगे।

Breaking : 48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने छोड़ा लाल आतंक का साथ, किया सरेंडर

Breaking : 48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने छोड़ा लाल आतंक का साथ, किया सरेंडर

 सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा में 48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में चार नक्सलियों पर आठ आठ लाख का इनाम घोषित था। वहीं दो नक्सलियों पर पांच लाख का इनाम था। आत्मसमर्पितों में पांच महिला नक्सली भी शामिल है।

सरेंडर करने वाले 5 महिला सहित 15 पुरूष माओवादियों पर कुल 47 लाख रूपये ईनाम घोषित था। सभी सुकमा एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

एसपी ने बताया कि आत्मसमर्पित में से 04 माओवादी पर 08-08 लाख, 02 पर 05-05 लाख, 01 पर 03, 01 माओवादी पर 02 लाख एवं 01 पर 01 लाख कुल 48 लाख रूपये के ईनाम घोषित है।

प्लांट में बड़ा हादसा, कन्वेयर बेल्ट पर काम के दौरान श्रमिक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

प्लांट में बड़ा हादसा, कन्वेयर बेल्ट पर काम के दौरान श्रमिक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

 रायगढ़।  जिले के एमएसपी जाम गांव प्लांट में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां फीटर के रूप में कार्यरत लक्ष्मण साहू निवासी ग्राम अमोरा, थाना मुलमुला की काम के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्लांट के एसआईडी यूनिट में कन्वेयर बेल्ट चालू हालत में था और इसी दौरान उस पर प्लेट चिपकाने का कार्य कराया जा रहा था। बताया गया कि यह काम कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी करवा रहे थे, जबकि मशीन बंद करने पर जोर नहीं दिया गया।हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन के अधिकारी मौके से नदारद बताए गए। मृतक के शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया गया, लेकिन घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर वापस नहीं लौटे। सहकर्मी श्रमिक राजेश साहू ने बताया कि कन्वेयर बेल्ट को बंद करके भी काम कराया जा सकता था, लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारी ने मशीन बंद करने से साफ इनकार कर दिया। इसी लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ। मृतक लक्ष्मण साहू ठेकेदार धीरेन्द्र सिंह का ठेका श्रमिक था। वहीं, मृतक के भाई ने भी कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी ही इस मौत की वजह है। घटना की सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय श्रमिकों में कंपनी प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है और वे सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा कर दिया है।

 
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कला–संस्कृति का दमदार प्रदर्शन, सांसद अग्रवाल हुए शामिल

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कला–संस्कृति का दमदार प्रदर्शन, सांसद अग्रवाल हुए शामिल

नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में प्रदेश की विरासत का शानदार प्रदर्शन—बृजमोहन अग्रवाल ने की कारीगरों की सराहना

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ पवेलियन का सांसद बृजमोहन ने किया अवलोकन, कहा “कला और संस्कृति प्रदेश का गौरव”

रायपुर,नई दिल्ली। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले “भारत मंडपम” में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के साथ शामिल हुए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पवेलियन में पहुंचने पर संचालक संस्कृति विवेक आचार्य ने आत्मीय स्वागत किया। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ पवेलियन का विस्तृत मुआयना किया।

पवेलियन में स्थापित विभिन्न स्टालों का दौरा करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की वास्तु–शिल्प की अनूठी विशेषताओं, उम्दा हस्त–कारीगरी, पर्यटन संभावनाओं, तथा समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, आदिवासी संस्कृति और स्थानीय कारीगरों की दक्षता आज देश–दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रही है, जो प्रदेश की उभरती पहचान और बढ़ते गौरव का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की लागत वाली आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारंभ…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की लागत वाली आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारंभ…

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउण्ड में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेले में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। यह 55 परियोजना राज्य के 26 जिलों में शुरू होंगी, जिनके माध्यम से 12 हजार से अधिक किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण मकानों का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हाउसिंग बोर्ड के एआई चैट बॉट और पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को हाउसिंग बोर्ड की आवासीय परियोजनाओं की जानकारी सहजता से मिल सकेगी।

राज्य के 26 जिलों में हाउसिंग बोर्ड की 55 परियोजनाओं से बनेंगे 12 हजार से अधिक किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक श्री अनुज शर्मा, अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल श्री अनुराग सिंहदेव, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जतीन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की टीम बहुत बेहतर है। राज्य के लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण मकान उपलब्ध कराने के लिए नवाचार के साथ आगे बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने हाउसिंग बोर्ड के 790 करोड़ रूपए के कर्ज को अदा कर बोर्ड को कर्ज मुक्त कर दिया है ताकि बोर्ड बेहतर रणनीति के साथ काम करें। उन्होंने जरूरतमंदों एवं आवासहीनों को पक्का मकान दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ही नहीं वरन पूरे देश में संचालित प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि 2 वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य में इस योजना के तहत 26 लाख लोगों को आवासों की मंजूरी दी गई। सबका आवास बन रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 32 हजार तथा बस्तर में आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए 15 हजार आवास की मंजूरी दी गई है।

राज्य के 26 जिलों में हाउसिंग बोर्ड की 55 परियोजनाओं से बनेंगे 12 हजार से अधिक किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राज्य स्तरीय आवास मेले में आवास बुकिंग का प्रमाण पत्र, हाउसिंग बोर्ड के उपभोक्ताओं को आवास की चाबी तथा फ्री होल्ड मकान का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कार्यों की सराहना की और कहा कि बोर्ड की वर्तमान टीम, हाउसिंग के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आवास मेले की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब से मेला शुरू हुआ है रोड पर जाम लग गया है और टैªफिक व्यवस्था संभल नहीं रही है। उन्होंने राज्य में जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि इसके लिए उन्होंने बजट में 14 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया। डॉ. सिंह ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड की सभी परियोजनाओं को जिलों में अच्छा प्रतिसाद मिलेगा।

राज्य के 26 जिलों में हाउसिंग बोर्ड की 55 परियोजनाओं से बनेंगे 12 हजार से अधिक किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास

आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हाउसिंग बोर्ड के काम-काज को बेहतर बनाने तथा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए फैसलों के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल से छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड 790 करोड़ रूपए के कर्ज से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि साल भर के भीतर हाउसिंग बोर्ड ने 672 करोड़ का बिजनेस किया है। लैंड डायवर्सन एवं फ्री होल्ड की रियायत सरकार ने देकर हाउसिंग बोर्ड और उपभोक्ताओं को राहत दी है। श्री चौधरी ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड उपभोक्ताओं की डिमांड के आधार पर आवासीय परियोजनाओं के निर्माण का काम शुरू करेगा।

कार्यक्रम को हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हाउसिंग बोर्ड राज्य के सभी जिलों में मकान का निर्माण करेगा। हम अगले चरण में सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी आवासीय परियोजनाएं लॉन्च करेंगे।

राज्य के 26 जिलों में हाउसिंग बोर्ड की 55 परियोजनाओं से बनेंगे 12 हजार से अधिक किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास

गौरतलब है कि बीटीआई ग्राउंड में यह राज्य स्तरीय आवास मेला 25 नवम्बर तक चलेगा। मेले के पहले दिन सुबह से ही मेला ग्राउंड में हाउसिंग बोर्ड की आवासीय परियोजनाओं की जानकारी लेने और आवास बुक कराने के लिए लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा था। शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट से खम्हारडीह जाने वाली रोड पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी।

CG : प्रिंसिपल की गंदी हरकत से तंग आकर 9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

CG : प्रिंसिपल की गंदी हरकत से तंग आकर 9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

 जशपुर।  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यह मिशनरी स्कूल की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि छात्रा बैड टच और प्रिंसिपल के छेड़छाड़ से परेशान थी। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में शुरू कर दी है

सुसाइड नोट बरामद

मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। मृतका छात्रा छात्रावास में रहकर 9वीं की पढाई कर रही थी। आज उसने हॉस्टल के स्टडी रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल से छात्रा का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें छात्रा ने अपनी आपबीती और प्रिंसिपल द्वारा की गई छेड़छाड़ का जिक्र लिखा है।इस मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
 
सीजीपीएससी टॉपर्स का एसएसपी अग्रवाल ने किया सम्मान, फील्ड में सफल होने दिए टिप्स

सीजीपीएससी टॉपर्स का एसएसपी अग्रवाल ने किया सम्मान, फील्ड में सफल होने दिए टिप्स

 भिलाई। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सफल व चयनित दुर्ग जिले के अभ्यथिर्यों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम स्थित कार्यालय में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने चयनित अभ्यर्थियों से चर्चा कर उन्हें अपने अनुभव साझा किए एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोकसेवा आयोग से चयनित सभी पद महत्वपूर्ण हैं तथा जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ना है। चयनित अभ्यर्थियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया।

सीजीपीएससी की सूची में चयनित सूची में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले देवेश साहू, द्वितीय रैंक स्वप्निल वर्मा, तृतीय रैंक यशवंत देवांगन तीनो का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। राजेश साहू डीएसपी, कनक प्रभा सिंह सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग, खुशबू जानी अधीनस्थ सेवा लेखा अधिकारी, भूपेंद्र जंघेल वाणिज्य कर निरीक्षक, प्रवीण, मिथिलेश नेताम, आनंद स्वर्णकार आबकारी उप निरीक्षक के पद पर चयनित हुए हैं। इस अवसर पर सुखनंदन राठौर एएसपी सिटी, अभिषेक झा एएसपी ग्रामीण, पद्मश्री तंवर एएसपी आईयूसीएडबल्यू, अनूप लकड़ा एसडीओपी पाटन, अलेक्जेंडर किरो एसडीओपी धमधा, आकर्षी कश्यप डीएसपी, नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

CG : पुलिस वाले की नौकरानी ही निकली चोर, पति के साथ मिलकर घर में की लाखों की चोरी

CG : पुलिस वाले की नौकरानी ही निकली चोर, पति के साथ मिलकर घर में की लाखों की चोरी

 दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिसकर्मी के घर हुई चोरी (Police Wale Ke Ghar Par Chori) का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। चोर कोई और नहीं बल्कि उसी के घर में काम करने वाली नौकरानी ही निकली,, जिसने अपने पति के साथ मिलकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिसवाले की नौकरानी ने ही उसके घर में डाका डाल दिया। नौकरानी ने अपने पति के साथ मिलकर सोने-चांदी के गहने के साथ ही नगद पर भी हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के गहने और नगद बरामद कर लिया है।

29 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच हुई चोरी

दरअसल, पीड़ित राकेश चौधरी ने 16 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह छावनी थानें में कॉस्टेबल के पद पर पदस्थ है और सेक्टर 2 में रहता है। 29 अक्टूबर को उन्होंने अलमारी में सोने-चांदी के गहने रखे थे, लेकिन जब 15 नवंबर को शादी समारोह में जाने के लिए अलमारी खोला तो लगभग 8 लाख के गहने के साथ ही 51 हजार नगदी भी गायब मिली।

चोरी के गहने और नगद बरामद

शिकायत के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरु की और शक के आधार पर घर में काम करने वाली नौकरानी सरस्वती साहू को पकड़ा और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। उसने बताया कि 29 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच उसने चोरी की थी और गहने को अपने पति को छिपाने के लिए दे दिए थे। ऐसे में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने की दो चैन, 4 झुमका, 4 बाली-टॉप्स, एक लटकन, एक मंगलसूत्र, 1 बाली , चांदी की पायल और 51 हजार 600 रुपए नगद बरामद किया|

भारत–साउथ अफ्रीका मैच की टिकट के लिए उमड़ी भीड़, स्टेडियम के बाहर सुबह 4 बजे से ही लगी लंबी कतारें

भारत–साउथ अफ्रीका मैच की टिकट के लिए उमड़ी भीड़, स्टेडियम के बाहर सुबह 4 बजे से ही लगी लंबी कतारें

 रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला खेला जाएगा। वहीं इस मैच के लिए इंडोर स्टेडियम में सुबह 4 बजे से कतारें लंबी लगी है।

वहीं इस दौरान  टिकट खरीदने के लिए लोगों ने लाइन तोड़ने की कोशिश भी की। जिस वजह से मौके पर अफरा तफरी मच गई और धक्का- मुक्की होने लगी। जिसे देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने मोर्चा संभाला। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन स्थिति अब सामान्य है।

 बता दें कि, 3 दिसंबर को होने वाले मैच के लिए स्टेडियम की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सुरक्षा, पार्किंग और यातायात के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। वहीं घंटों इंतजार के बाद मिल रही टिकट के हाथ में आते ही छात्रों में जोरदार उत्साह देखा गया।  स्टूडेंट्स के लिए 1500 रुपये वाली टिकट सिर्फ 800 रुपये में उपलब्ध है, जिससे छात्रों में जोरदार उत्साह है।

CG : माडवी हिडमा की मौत के बाद नक्सल संगठन में हड़कंप

CG : माडवी हिडमा की मौत के बाद नक्सल संगठन में हड़कंप

 जगदलपुर :- जगदलपुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी हलचल के बीच कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद नक्सल संगठन बिखरते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे केंद्र सरकार के नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के लक्ष्य की दिशा में यह घटना महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि हिडमा के साथ उसकी पत्नी राजे और गार्ड सहित छह नक्सलियों के मारे जाने से माओवादी कैडर में भारी खलबली मच गई है। इसी बीच पहली बार MMC जोन (महाराष्ट्र–मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ स्पेशल जोनल कमेटी) ने हथियार छोड़ने की इच्छा जताते हुए महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को पत्र भेजकर 15 फरवरी 2026 तक युद्धविराम का समय मांगा है। संगठन के प्रवक्ता अनंत ने यह भी कहा है कि इस बार PLGA सप्ताह नहीं मनाया जाएगा और उन्होंने सुरक्षाबलों से इस अवधि में ऑपरेशन रोकने की अपील की है, जो नक्सली आंदोलन में अब तक का सबसे बड़ा संकेत माना जा रहा है कि संगठन आत्मसमर्पण या वार्ता की दिशा में आगे बढ़ने पर विचार कर रहा है।

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर अब सरकार का पहरा, विधानसभा के शीतकालीन-सत्र में गृहमंत्री पेश करेंगे धर्मांतरण संशोधन विधेयक

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर अब सरकार का पहरा, विधानसभा के शीतकालीन-सत्र में गृहमंत्री पेश करेंगे धर्मांतरण संशोधन विधेयक

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक तक चलेगा। इस सत्र में धर्मांतरण संशोधन विधेयक पेश होगा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस सत्र में विधेयक लाने की पुष्टि करते हुए मीडिया से चर्चा में बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार धार्मिक स्वतंत्रता कानून भी बनाने जा रही है। शीतकालीन सत्र में धर्मांतरण संशोधन विधेयक आएगा। इस विधेयक के आने के बाद नियमों में कई बदलाव होंगे। अब धर्म बदलने से 60 दिन पहले जानकारी देनी होगी।

इस ड्राफ्ट के अनुसार, अब किसी एक धर्म से दूसरे धर्म में जाना आसान नहीं होगा। धर्म परिवर्तन केवल पूरी प्रक्रिया और नियम कानून का पालन करने के बाद ही किया जा सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने या जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर जेल के साथ कड़ी सजा का प्रावधान किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में खासकर बस्तर, जशपुर, रायगढ़ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आदिवासियों को ईसाई धर्म में लिया जा रहा है। बस्तर के नारायणपुर क्षेत्र में तो यह गुटीय संघर्ष में तब्दील हो चुका है।

छत्तीसगढ़ में वर्तमान में धर्मांतरण की प्रक्रिया को वैधानिक मान्यता देने वाला कोई स्पष्ट नियम नहीं है। अक्सर देखा जाता है कि, लोग किसी अन्य धर्म के अनुयायी की बातों या प्रभाव में आकर उस धर्म को अपनाते हैं। उसकी पूजा-पद्धतियों को मानकर खुद को उस धर्म का अनुयायी घोषित कर देते हैं। अब नए ड्राफ्ट में अगर कोई व्यक्ति इस प्रस्तावित नियम के बाहर जाकर धर्म परिवर्तन करता है, तो उसे वैध नहीं माना जाएगा। साथ ही किसी पर दबाव बनाकर या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है, तो उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस अधिनियम के तहत प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद के धर्म का पालन करने का अधिकार है। इस स्वतंत्रता को लोकतंत्र का प्रतीक माना जाता है। धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार का अर्थ है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद के धर्म का अभ्यास करने और उसका पालन करने का अधिकार है।

CM साय का आज दिल्ली दौरा: छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

CM साय का आज दिल्ली दौरा: छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे दिल्ली में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के विकास और संस्कृति पर एक प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी शामिल होंगे। यह आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम एम्फीथिएटर में आयोजित किया जाएगा।

 

 

दिल्ली में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

 

सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से उड़ान भरेंगे। इसके बाद लगभग 12:05 बजे वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। 

 

मुख्यमंत्री दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में उनकी पहली बैठक छत्तीसगढ़ सदन में होगी। शाम 5:00 बजे, मुख्यमंत्री एक बड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे, जो दिल्ली के भारत मंडपम एम्फीथिएटर में आयोजित किया जाएगा। यहां पर "छत्तीसगढ़ राज्य दिवस" का आयोजन होगा। जो कि एक महत्वपूर्ण समारोह होगा। इस कार्यक्रम में राज्य के गौरव और प्रगति की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा।

 

राज्य दिवस समारोह की शुरुआत शाम 5:30 बजे से होगी। यहां छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आर्थिक विकास और सामाजिक समृद्धि को प्रदर्शित किया जाएगा। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के नागरिक,प्रमुख राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम को ऐसे समझें 

  • 24 नवम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर रहेंगे।
  • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे, जो दिल्ली में आयोजित होगा।
  • दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण बैठकें और समारोहों में शामिल होंगे।
  • मुख्यमंत्री का दिल्ली में कार्यक्रम भारत मंडपम् में होगा, जहां राज्य दिवस समारोह होगा।
  • मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे। 
  • रात्रि विश्राम और वापसी
  • कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री रात को दिल्ली में विश्राम करेंगे। फिर अगले दिन 25 नवंबर को सुबह के समय, वे छत्तीसगढ़ लौट आएंगे।
  • मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के उद्देश्य
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण है। वे राज्य की योजनाओं और कार्यक्रमों को देश की राजधानी में प्रदर्शित करेंगे। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के राज्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यहां राज्य के विकास की उपलब्धियों का उत्सव मनाया जाएगा। 
ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई : CM साय बोले— जीरो टॉलरेंस पर सरकार, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई : CM साय बोले— जीरो टॉलरेंस पर सरकार, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

 रायपुर- छत्तीसगढ़ में रविवार सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने रायपुर, बिलासपुर सहित कई जिलों में एक साथ छापेमारी की। आबकारी और डीएमएफ घोटाले से जुड़े लगभग 18 ठिकानों पर दबिश दी गई है, जहां अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ACB-EOW की इस कार्रवाई पर बयान देते हुए कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार की शिकायतों पर एजेंसियां जांच कर रही हैं और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी।

जांच एजेंसी अपना काम कर रही है – अरुण साव
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि दोनों मामलों में लंबे समय से इन्वेस्टिगेशन चल रही है। दोनों ही मामलों की जांच पहले से ही की जा रही है। जांच के आधार पर यह कार्रवाई हो रही है, जांच एजेंसी अपना काम कर रही है।

बता दें कि ACB–EOW की टीम ने सुबह से ही कई जिलों में छापा मारा। आबकारी और डीएमएफ घोटाले से जुड़े ठिकानों में रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव समेत विभिन्न जिले शामिल हैं।

कहां-कहां हुई ACB-EOW की छापेमार कार्रवाई

रायपुर – रामा ग्रीन कॉलोनी में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास और अमलीडीह स्थित ला विस्टा कॉलोनी में कारोबारी हरपाल अरोरा के ठिकानों पर।

दुर्ग –  रिटायर्ड आबाकरी अधिकारी निरंजन दास के बेटे डॉ. अभिषेक दास के घर।

बिलासपुर – शराब घोटाले से जुड़े अनिल टुटेजा के रिश्तेदार अशोक टुटेजा के घर।

कोंडागांव – वर्ष 2019-20 में डीएमफ सप्लाई में शामिल रहे हैं कोणार्क जैन के घर।

जगदलपुर – निरंजन दास के भाई चितरंजन दास के मैत्री संघ स्थित आवास।

अंबिकापुर – पर्राडांड निवासी डॉक्टर तनवीर अहमद और सत्ती पारा निवासी अमित अग्रवाल के घर।

बलरामपुर – कारोबारी मनोज अग्रवाल के घर।

CM विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए 68 युवाओं को किया रवाना, सरदार पटेल की कर्मभूमि से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पदयात्रा

CM विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए 68 युवाओं को किया रवाना, सरदार पटेल की कर्मभूमि से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पदयात्रा

  रायपुर- छत्तीसगढ़ से यूनिटी मार्च में शामिल होने जा रहे 68 युवाओं के दल को आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये युवा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित करमसद से केवड़िया तक की राष्ट्रीय पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों और ब्रिटिश शासन के अधीन क्षेत्रों को एकजुट कर अखंड भारत की नींव रखी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प ने भारत को एक सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक कार्य किया।

साय ने बताया कि हाल ही में वे गुजरात के केवड़िया में आयोजित भारत पर्व में शामिल हुए थे, जहाँ उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन किए और भारत की सांस्कृतिक एकता का भव्य स्वरूप देखा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और व्यंजनों का भी शानदार प्रदर्शन किया गया था।

उन्होंने कहा कि 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित होने वाले यूनिटी मार्च में छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ कई जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सरदार पटेल के भारत के भू-राजनीतिक और सांस्कृतिक एकीकरण में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए युवाओं को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा युवाओं में राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करेगी।

जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने भी युवाओं को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय, जी. वेंकट राव, श्याम नारंग, राहुल टिकरिया, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और युवा उपस्थित थे।

“वर्ल्ड चैंपियन भारत की बेटियाँ —आप पर देश को गर्व है” : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

“वर्ल्ड चैंपियन भारत की बेटियाँ —आप पर देश को गर्व है” : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोलंबो में आयोजित विमेंस T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड में नेपाल को 7 विकेट से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इसे पूरे देश के लिए गर्व, प्रेरणा और भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह जीत केवल एक खेल उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि हिम्मत, विश्वास और अदम्य इच्छाशक्ति की विजयगाथा है। भारतीय बेटियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर संकल्प दृढ़ हो, तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं रहती। विशेष रूप से दृष्टिबाधित महिलाओं की टीम द्वारा विश्व मंच पर हासिल की गई यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का उज्ज्वल दीपक बनेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की बेटियाँ हर क्षेत्र में उत्कृष्टता का नया इतिहास लिख रही हैं—खेल, शिक्षा, विज्ञान, आर्ट, टेक्नोलॉजी और नेतृत्व—हर जगह उनकी चमक राष्ट्र का गौरव बढ़ा रही है। यह जीत न सिर्फ क्रिकेट की जीत है, बल्कि नारी शक्ति, आत्मविश्वास और ‘नए भारत’ की भावना की जीत है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय महिला टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह प्रदर्शन विश्व खेल जगत में भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों पर ले गया है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान हमारे राष्ट्रीय जीवन का सशक्त प्रतीक  : राज्यपाल रमेन डेका

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान हमारे राष्ट्रीय जीवन का सशक्त प्रतीक : राज्यपाल रमेन डेका

 रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज राजभवन में 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री डेका ने कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता में बसती है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान इसी एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक है।

राजभवन में रविवार को छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर, केरल, लद्दाख, और अंडमान निकोबार राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि यह पहल केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान नहीं, बल्कि भावनात्मक एकीकरण का माध्यम है।

केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे का स्थापना दिवस मनाते है। इसी कड़ी में आज राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में इन राज्यों का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि भाषाओं, वेशभूषा, खान-पान, कला और परंपराओं में भिन्नता होने के बावजूद हमारी आत्मा एक है। यही विविधता भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है। आज जिन राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, वे भारत की इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को और अधिक उजागर करते हैं।

भीषण सड़क हादसा : नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

भीषण सड़क हादसा : नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। मानपुर के पास नेशनल हाईवे 930 पर रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। इस घटना में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार, बेलगांव निवासी एक दंपति अपने गांव लौट रहे थे और मानपुर साप्ताहिक बाजार से घर जा रहे थे। इसी दौरान, विपरीत दिशा से नेडगांव निवासी बाइक सवार कलवर गांव की ओर मानपुर की तरफ आ रहे थे। दोनों बाइकें मानपुर ब्लॉक मुख्यालय से महज दो किलोमीटर की दूरी पर आमने-सामने टकरा गईं।

मौके पर ही दोनों बाइक चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। घायल महिला को मानपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति को देखते हुए राजनांदगांव रिफर कर दिया गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व मृतकों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के विरोध में व्यापार बंद और आंदोलन का ऐलान

हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर भारी जाम लग गया, और स्थानीय लोग हादसे की भयावहता को लेकर गुस्से में हैं। दो हफ्ते पहले भी इसी हाईवे पर एक बाइक सवार कार से टकरा कर घायल हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन हाईवे में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। दर्दनाक सड़क हादसे के विरोध में कल पूरे मानपुर में व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। स्थानीय व्यापारी और क्षेत्रवासी सड़क पर सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर आंदोलन करेंगे।

उपमुख्यमंत्री शर्मा की पहल से मिली 7 करोड़ के विकास कार्य की स्वीकृति

उपमुख्यमंत्री शर्मा की पहल से मिली 7 करोड़ के विकास कार्य की स्वीकृति

रायपुर ।जिला पंचायत कवर्धा क्षेत्र क्रमांक 10 के लिए विकास का नया अध्याय जुड़ गया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़क—दुल्लापुर, नेवारीगुड़ा, कान्हाभैरा से कंझेटा तक—के निर्माण हेतु 7 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह निर्णय क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क के अभाव में लंबे समय से आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और व्यापारिक गतिविधियों में काफी दिक्कतें आती थीं। सड़क निर्माण प्रारंभ होने से इन समस्याओं का समाधान होगा और आर्थिक-सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के सदस्य श्री कैलाश चंद्रवंशी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार सक्रिय हैं। उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र की अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए कई अहम परियोजनाएँ स्वीकृत हो रही हैं।