BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG : गिनती गिनने में छात्र ने की गलती, तो प्रधान पाठक ने जमकर पीटा, DEO ने किया निलंबित

CG : गिनती गिनने में छात्र ने की गलती, तो प्रधान पाठक ने जमकर पीटा, DEO ने किया निलंबित

 बलरामपुर। मासूम छात्र की पिटाई करने के मामले में प्रधान पाठक उदय कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है।बता दें कि मामला रामचंद्रपुर ब्लॉक के पलगी प्राथमिक शाला जावाखाड़ी का है, यहां कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले छात्र ने गिनती गिनने में गलती की थी, जिसपर प्रधान पाठक उदय कुमार यादव ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। वही अब प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है।

DGP-IG कॉन्फ्रेंस का तीसरा दिन आज, पहले सत्र की बैठक शुरू, इन मुद्दों पर हो रही चर्चा

DGP-IG कॉन्फ्रेंस का तीसरा दिन आज, पहले सत्र की बैठक शुरू, इन मुद्दों पर हो रही चर्चा

 रायपुर। DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आज आखिरी दिन है। इसी के साथ ही पहले सत्र की बैठक शुरू हो चुकी है। जिसमें पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर चर्चा हो रही है। वहीं दूसरे सत्र में देश के जियो-पॉलिटिकल मुद्दों पर चर्चा होगी और विदेशी हस्तक्षेप को लेकर रणनीति बनाए जाने की बात कही जा रही है।

इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने खुफिया विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रेजेंटेशन दिए जा रहे हैं। पुलिसिंग में AI के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है, जैसे भीड़ नियंत्रण और संदिग्ध की पहचान के लिए फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करना शुरू हो गया है। खुफिया एजेंसियां और पुलिस बल AI और डिजिटल टूल्स के जरिए जांच और सुरक्षा बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं।

 पीएम मोदी और अमित शाह इस राष्ट्रीय सुरक्षा मंथन में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद, नक्सलवाद, साइबर अपराध, महिलाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हो रही है। साथ ही, इस सम्मेलन में देश की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए पुलिस बल को आधुनिक तकनीक से लैस करने और अपराधों पर कड़ी कार्रवाई के लिए रणनीति बनाई जा रही है।

पीएम मोदी करेंगे छत्तीसगढ़ के छात्रों से खास मुलाकात, परीक्षा को लेकर देंगे जरूरी टिप्स

पीएम मोदी करेंगे छत्तीसगढ़ के छात्रों से खास मुलाकात, परीक्षा को लेकर देंगे जरूरी टिप्स

 रायपुर। आज डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस का अंतिम दिन है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉन्फ्रेंस समापन के बाद सीधे M1 बंगले रवाना होंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्र-छात्राओं से बातचीत करेंगे।

यह संवाद पीएम मोदी के रायपुर स्थित M1 आवास में आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और सीबीएसई के 22 छात्रों से बात करेंगे और आगामी दिनों में आयोजित परीक्षा को लेकर छात्रों को जरूरी टिप्स देंगे। इस दौरान  छात्र पीएम से सीधे सवाल भी पूछ सकेंगे और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिलेगा।

बता दें कि, इन छात्रों में से 10 छात्र-छात्राएं छत्तीसगढ़ बोर्ड के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि चार बच्चे सीबीएसई बोर्ड के निजी स्कूलों से चुने गए हैं। इसके अलावा, 6 छात्र-छात्राएं नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालयों से हैं। जिन्हें आज पीएम मोदी से सीधे बात करने का अवसर मिलेगा।

Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में पारा लुढ़का, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बारिश के संकेत

Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में पारा लुढ़का, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बारिश के संकेत

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि दक्षिणी जिलों में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश और बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं। इस बीच रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई क्षेत्रों में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर गया है।

सरगुजा संभाग में शीतलहर का प्रभाव जारी है। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी लगभग 100 मीटर तक सीमित हो गई है। हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर सफर करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने डीप प्रेशर एरिया के कारण दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। बस्तर, धमतरी, महासमुंद एवं रायपुर-बिलासपुर संभाग के जिले इसके प्रभाव क्षेत्र में रहेंगे। विभाग ने बताया कि बीती रात से ठंड का स्तर और बढ़ा है।

स्वास्थ्य विभाग ने तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा कि इस बदलाव से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि शीतलहर के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और पूरी तरह गर्म कपड़ों का उपयोग करें।

पिछले 24 घंटों में राज्य का सर्वाधिक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। हाल के दिनों में अंबिकापुर का तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया था, जो पिछले दस वर्षों में नवंबर महीने का सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

CG : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई — स्वच्छता सामग्री खरीदी घोटाले में तीन BEO निलंबित

CG : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई — स्वच्छता सामग्री खरीदी घोटाले में तीन BEO निलंबित

 सक्ती।  स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वच्छता सामग्री खरीदी घोटाले में कड़ी कार्रवाई करते हुए डभरा, जैजैपुर और मालखरौदा के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जांच में नियमों का उल्लंघन, बिना गुणवत्ता परीक्षण सामग्री की खरीदी और गंभीर लापरवाही सामने आई। शासन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सिविल सेवा नियमों के तहत इन तीनों अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में सभी अधिकारी जिला शिक्षा कार्यालय सक्ती में संलग्न रहेंगे।

 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को

 रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 3 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी।

पोटिया प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल का शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण

पोटिया प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल का शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण

 बच्चों से संवाद कर पढ़ाई के प्रति किया प्रेरित

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने अधिकारियेां को दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर :- स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक 54 स्थित पोटिया के प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया और बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।

स्कूल परिसर का निरीक्षण, शिक्षकों को दिए निर्देश 

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री यादव ने स्कूल के शिक्षकों से चर्चा कर बच्चों की पढ़ाई को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की नियमित उपस्थिति, कोर्स की प्रगति और शिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि “विद्यार्थियों की शिक्षा की नींव ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है।” उन्होंने स्कूल में उपलब्ध संसाधनों, खेलकूद सामग्री, स्वच्छता, शिक्षण सामग्री और आधारभूत ढांचे की भी समीक्षा की। बच्चों द्वारा बताए गए आवश्यक बिंदुओं को तुरंत पूरा करने हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध 

मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार बड़े और प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया किरूशिक्षा के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य सहगामी गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान दिया जाए, जिससे बच्चों का समग्र व्यक्तित्व विकास हो सके।

बच्चों ने शिक्षा मंत्री से रखी अपनी मांगें

निरीक्षण के दौरान बच्चों ने शिक्षा मंत्री से खुलकर संवाद किया। उन्होंने स्कूल में खेलकूद सामग्री की कमी, बाउंड्रीवाल की ऊँचाई बढ़ाने, एवं शौचालय के संधारण की मांगें रखीं। मंत्री श्री यादव ने तुरंत संबंधित अधिकारियों से बात कर इन सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के पसंदीदा विषय, पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों के बारे में जाना और उन्हें प्रतिदिन स्कूल आने, अनुशासन बनाए रखने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की रही सहभागिता 

इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पार्षद श्रीमती हिरोँदी चंदानियाँ, श्रीमती सविता साहू, श्री साजन जोसफ, मंडल अध्यक्ष श्री कौशल साहू, श्री आसिफ अली, भूपेंद्र साहू, नीलेश बंजारे, जीतेन्द्र साहू, श्री देवेंद्र टंडन, श्री उमेश गायकवाड़ सहित क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रदेश में हो रहे चहुमुखी विकाश का हर वर्ग को मिल रहा है लाभ-मंत्री टंक राम वर्मा

प्रदेश में हो रहे चहुमुखी विकाश का हर वर्ग को मिल रहा है लाभ-मंत्री टंक राम वर्मा

  71.12 लाख रुपये के तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण और 1.21 करोड़ रुपये के हायर सेकंडरी स्कूल भवन का हुआ शिलान्यास

रायपुर :- राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नगर पंचायत टुण्ड्रा में विकास का नया अध्याय लिखा। इस अवसर पीकर उन्होंने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास किया। टुण्ड्रा के हायर सेकंडरी स्कूल खेल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने 71.12 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हायर सेकंडरी स्कूल भवन का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मंत्री  वर्मा ने कहा कि प्रदेश में चहुमुखी विकाश हो रहा है इसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के किसान, महिला, युवा और व्यापारी सभी वर्गों में सरकार की योजनाओं से उत्साह और संतोष का माहौल है। मंत्री ने कहा कि ये निर्माण कार्य क्षेत्र की प्रशासनिक क्षमता, शिक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को और मजबूती प्रदान करेंगे। मंत्री  वर्मा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर तहसील कार्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा भी की।

इस अवसर पर सांसद जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नगरवासी उपस्थित रहे।

राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा

राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा

 

 

नवा रायपुर मेडिसिटी: मध्य भारत में स्वास्थ्य क्रांति की नई इबारत लिख रहा है छत्तीसगढ़

नवा रायपुर मेडिसिटी: मध्य भारत में स्वास्थ्य क्रांति की नई इबारत लिख रहा है छत्तीसगढ़

 हेल्थकेयर हब बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है अटल नगर

रायपुर, 29 नवम्बर 2025/ स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुसंधान किसी भी विकसित समाज की असली नींव होते हैं। भारत जब वर्ष 2047 के विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहा है, तब गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ हमारी प्रमुख प्राथमिकता बन चुकी हैं। इसी दृष्टि से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में विकसित की जा रही ‘मेडिसिटी’ परियोजना न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे मध्य भारत में स्वास्थ्य सेवा के नए युग की शुरुआत कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में यह परियोजना देश की सबसे महत्वाकांक्षी और भविष्यगामी स्वास्थ्य पहल के रूप में उभर रही है।

नवा रायपुर अटल नगर पहले से ही शिक्षा, परिवहन, उद्योग और आधुनिक शहरी ढांचे का प्रमुख केंद्र रहा है। अब मेडिसिटी इसे राष्ट्रीय स्तर पर हेल्थकेयर की राजधानी के रूप में स्थापित करने जा रहा है। अत्याधुनिक कनेक्टिविटी, व्यापक परिवहन नेटवर्क और भौगोलिक दृष्टि से रणनीतिक स्थिति नवा रायपुर को न सिर्फ छत्तीसगढ़, बल्कि ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखंड, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों के लिए भी उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख गंतव्य बना रही है। हर वर्ष 7 करोड़ से अधिक यात्री यहां के एयरपोर्ट और रेल सेवाओं का उपयोग करते हैं, और जल्द ही शुरू होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बाद मेडिकल टूरिज्म के विस्तृत अवसर यहां खुलने वाले हैं।

सेक्टर 36–37 में 200 एकड़ में विकसित की जा रही मेडिसिटी में 5,000 से अधिक बेड की क्षमता और देश के अग्रणी हेल्थकेयर समूहों की भागीदारी इस परियोजना को देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य शहर के रूप में स्थापित करेगी।

मेडिसिटी में मेडिकल यूनिवर्सिटी, नर्सिंग कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट स्थापित किए जा रहे हैं ताकि डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल पेशेवरों की नई और सक्षम पीढ़ी तैयार हो सके। कार्डियोलॉजी, कैंसर साइंस, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, ऑर्गन ट्रांसप्लांट और मल्टी–स्पेशियलिटी अस्पतालों के साथ अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक्स लैब्स यहां स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँगे। मरीजों और उनके परिजनों के लिए आवासीय परिसर, छात्रावास, होटल और धर्मशाला जैसी सुविधाएँ इस पूरे क्षेत्र को एक व्यवस्थित ह्यूमन–सेंट्रिक मेडिकल ज़ोन में बदल देंगी। ‘वॉक-टू-हॉस्पिटल’ मॉडल, पर्यावरण अनुकूल डिजाइन, सुगम सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी और पीएमजेएवाई व सीजीएचएस जैसी योजनाओं के तहत किफायती उपचार सेवाएँ इस परियोजना को पूरी तरह समावेशी बनाती हैं।

उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर में पहले से सक्रिय उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान इस संरचना को और भी मजबूत आधार प्रदान करते हैं। श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल 2012 से बाल हृदय रोग के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का अग्रणी केंद्र है, जहाँ भारत के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अफ्रीकी देशों से भी मरीज आते हैं। वहीं 2018 से संचालित 170 बिस्तरों वाला बालको कैंसर हॉस्पिटल सेंट्रल इंडिया के 500–600 किमी के दायरे में अत्याधुनिक कैंसर उपचार उपलब्ध कराता है। रायपुर का स्वच्छ वातावरण और कम जीवन–यापन लागत मरीजों के लिए इसे और उपयुक्त बनाती है।

मेडिसिटी केवल एक स्वास्थ्य परियोजना नहीं बल्कि आर्थिक गतिविधियों का भी विशाल केंद्र बनेगी। स्वास्थ्य, फार्मा, वेलनेस और सपोर्ट सेवाओं में हजारों रोजगार सृजित होंगे। इसके आसपास किफायती आवास, व्यापारिक प्रतिष्ठान और नई सेवा गतिविधियों का विस्तार राज्य की जीडीपी में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

नवा रायपुर मेडिसिटी छत्तीसगढ़ सरकार का वह संकल्प है जो कहता है—सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य, कम लागत में उच्च सुविधा और सुरक्षित जीवन की गारंटी। यह केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि भारत के स्वस्थ, सुरक्षित और विकसित भविष्य की नई परिभाषा है। आने वाले वर्षों में नवा रायपुर अटल नगर मेडिसिटी न सिर्फ मध्य भारत बल्कि पूरे देश के स्वास्थ्य परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श हेल्थकेयर मॉडल के रूप में स्थापित होगी।

नवा रायपुर मेडिसिटी छत्तीसगढ़ की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का ऐसा इंजन बनेगी, जो आने वाले दशकों तक राज्य की विकास रफ्तार को नई दिशा देगा। 200 एकड़ में विकसित हो रही यह विश्वस्तरीय हेल्थकेयर सिटी न सिर्फ उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करेगी, बल्कि स्वास्थ्य, फार्मा, वेलनेस, शिक्षा और सेवा क्षेत्रों में हजारों रोजगार सृजित कर राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार देगी। एम्स, बॉम्बे हॉस्पिटल ट्रस्ट, मेडिकल यूनिवर्सिटी और सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों की स्थापना से नवा रायपुर राष्ट्रीय हेल्थ हब के रूप में उभरेगा। मेडिसिटी का मॉडल ‘सुलभता, किफायत और उच्च गुणवत्ता’ के सिद्धांतों पर आधारित है और यह आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ को मेडिकल टूरिज्म, रिसर्च और हेल्थ इकोनॉमी का अग्रणी केंद्र बनाएगा।-वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी*

नवा रायपुर अटल नगर में विकसित की जा रही मेडिसिटी मध्य भारत में स्वास्थ्य क्रांति की नई शुरुआत है। 200 एकड़ में विकसित हो रहा यह विशाल हेल्थकेयर सिटी आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ ही नहीं, ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखंड, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र सहित पूरे क्षेत्र को अत्याधुनिक, सुलभ और किफायती चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करेगा। ‘नवा रायपुर मेडिसिटी’ उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएँ, मेडिकल शिक्षा, अनुसंधान और मेडिकल टूरिज्म सभी को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए भारत के विकसित भविष्य की मजबूत आधारशिला बनेगी। – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डिजिटल छत्तीसगढ़: जिसने दूर रह रही बेटी को दिया सबसे बड़ा सहारा…

डिजिटल छत्तीसगढ़: जिसने दूर रह रही बेटी को दिया सबसे बड़ा सहारा…

 रायपुर: डिजिटल भारत अभियान और छत्तीसगढ़ शासन की ई-सेवाओं ने आम नागरिकों के जीवन को न सिर्फ आसान बनाया है, बल्कि समय, मेहनत और संसाधनों की बड़ी बचत भी सुनिश्चित की है। भुवनेश्वर में रहने वाली श्रीमती सोनम त्रिपाठी का अनुभव इसका जीवंत उदाहरण है। उन्होंने डिजिटल सेवाओं के सहारे अपने दिवंगत पिता का डिजिटल मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त किया और अपनी बीमार माताजी के बैंक खाते को बिना किसी परेशानी के भुवनेश्वर में स्थानांतरित करवा लिया।

विवाह के बाद भुवनेश्वर में बस चुकी श्रीमती सोनम त्रिपाठी के माता-पिता बिलासपुर में ही रहते थे। पिता का निधन होने के बाद नगरपालिका बिलासपुर ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया। लेकिन जब उनकी माताजी की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अपने साथ भुवनेश्वर ले जाना पड़ा, तब एक नई चुनौती सामने आई कि माताजी के बैंक खाते का ट्रांसफर। बैंक ने पिता का डिजिटल मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जिसकी जानकारी श्रीमती त्रिपाठी को पहले नहीं थी, और इसी कारण काम कुछ समय के लिए अटक  गया। इस दस्तावेज़ की आवश्यकता ने परिवार को असमंजस में डाल दिया।

इंटरनेट और डिजिटल छत्तीसगढ़ का मिला सहारा

श्रीमती त्रिपाठी ने समाधान की तलाश शुरू की और इंटरनेट की मदद से छत्तीसगढ़ के जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यालय का संपर्क नंबर प्राप्त किया। भुवनेश्वर से ही उन्होंने संबंधित कर्मचारी से संपर्क किया। कार्यालय कर्मचारी ने आवश्यक दस्तावेज़ों, ऑनलाइन प्रक्रिया और प्रमाण पत्र प्राप्ति के चरणों की स्पष्ट एवं सहज जानकारी प्रदान की। डिजिटल व्यवस्था की बदौलत कुछ ही दिनों में उन्हें अपने पिता का डिजिटल मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध हो गया, और बैंक की समस्त औपचारिकताएँ तुरंत पूर्ण हो गईं।

डिजिटल सेवाएँ समय बचाती हैं, परेशानी दूर करती हैं — सोनम त्रिपाठी

श्रीमती सोनम त्रिपाठी बताती हैं कि यदि उन्हें डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी पहले मिल जाती, तो उनका काम और पहले ही पूरा हो जाता। उनका कहना है कि बैंकिंग, सरकारी सहायता, संपत्ति, पेंशन और अन्य कार्यों में बाधा से बचने के लिए ऐसे दस्तावेज़ समय रहते बनवा लेना चाहिए। मैंने भी भुवनेश्वर से ही ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की और प्रमाण पत्र कुछ ही दिनों में प्राप्त हो गया।
उनका अनुभव बताता है कि सूचना की उपलब्धता, तकनीक का उपयोग और सरकारी सेवाओं का डिजिटलीकरण किस प्रकार जटिल लगने वाले कामों को भी सरल और तेज बनाते हैं।

CG – खाना बनाने में हुई देरी…तो कलयुगी बेटे ने मां के साथ की ये घिनौनी हरकत, खौफनाक मंजर देख पुलिस के उड़े होश…..

CG – खाना बनाने में हुई देरी…तो कलयुगी बेटे ने मां के साथ की ये घिनौनी हरकत, खौफनाक मंजर देख पुलिस के उड़े होश…..

 सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ से हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि समय पर खाना नहीं मिलने की वजह से आरोपी ने लकड़ी से पीट-पीटकर अपनी माँ को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना बरमकेला थाना क्षेत्र का है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के चलते अपनी ही मां की हत्या कर दी। आरोपी ने उसे डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

समय पर खाना नहीं मिलने पर की हत्या

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान रत्ना बिरहा के रूप में हुई है, जो कि अपने पति और आरोपी बेटे लक्ष्मण बरिहा के साथ मेकरा गांव के छुईहा खार में रहती थी। रत्ना बिरहा जब अपने पति के साथ खेत में काम कर रही थी और यही वो खाना भी बना रही थी। तभी उसका बेटा लक्ष्मण वहां आया और खाना मांगा, तो उसकी मां ने कहा कि खाना बन रहा है समय लगेगा। फिर क्या था इतना सुनते ही लक्ष्मण गुस्से से आग बबुला हो गया और उसने लकड़ी से उसपर हमला कर दिया।

इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई किडनैपिंग की गुत्थी : पैसों के लालच में ऑटो चालक ने ही रची थी साजिश

24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई किडनैपिंग की गुत्थी : पैसों के लालच में ऑटो चालक ने ही रची थी साजिश

 दुर्ग। जिले में शुक्रवार को सामने आए शिक्षिका के अपहरण के प्रकरण का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल अपहृत शिक्षिका को सकुशल बरामद कर लिया, बल्कि अपहरण की साजिश रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

पति को आया फिरौती का कॉल, मांगे गए 5 लाख रुपये

बता दें कि शिक्षिका राधा साहू के पति मुकेश साहू को उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर से एक अज्ञात कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को अपहरणकर्ता बताते हुए कहा कि राधा साहू उसके कब्जे में हैं और उनकी सुरक्षित रिहाई के बदले पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि पैसे नहीं मिलने पर वह महिला को गंभीर नुकसान पहुंचाएगा। यह सुनकर मुकेश साहू घबरा गए और तुरंत छावनी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस ?

शिकायत मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छावनी थाना पुलिस व एसीसीयू टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कॉल डिटेल ट्रेस कर जांच आगे बढ़ाई। मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड्स ने पुलिस को पेशे से ऑटो चालक इंतखाब आलम तक पहुंचाया।

पुलिस ने इंतखाब आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पूरा सच सामने आ गया। आरोपी ने बताया कि पिछले तीन साल से वह राधा साहू को भिलाई सेक्टर-8 स्थित निजी स्कूल तक लाने-ले जाने का काम करता था। इस दौरान राधा साहू के सरल और सहायक स्वभाव का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उनसे अपनी गरीबी, कर्ज, और माली परेशानी की कहानियां सुनाईं। शिक्षिका उसकी बातों पर विश्वास कर समय-समय पर आर्थिक मदद देती रहती थीं, लेकिन धीरे-धीरे इंतखाब का लालच बढ़ता गया।

कर्ज चुकाने और नई ऑटो खरीदने के बहाने मांगे 5 लाख

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शिक्षिका से कर्ज पटाने और नई ऑटो खरीदने के नाम पर पाँच लाख रुपये की मांग की थी। जब राधा साहू ने इनकार किया, तो इंतखाब ने पैसे निकालने के लिए एक फर्जी अपहरण की साजिश रच डाली।

आरोपी ने किया अपहरण, फिर की फिरौती वसूलने की कोशिश

योजना के अनुसार इंतखाब ने शिक्षिका को अपने जाल में फंसाया और उनके मोबाइल फोन से पति को कॉल कर फिरौती मांगी, लेकिन पुलिस की तेज और तकनीकी जांच ने उसकी चाल जल्दी पकड़ ली और कुछ ही घंटों में शिक्षिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी इंतखाब आलम से मोबाइल फोन, ऑटो जब्त और शिक्षिका की सिम जब्त किया है। आरोपी पर अपहरण, फिरौती और धमकी देने के गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया गया है। उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

छग में नक्सलवाद 80 प्रतिशत खत्म, बाकी भी जल्द मिटेगा - गृहमंत्री शर्मा

छग में नक्सलवाद 80 प्रतिशत खत्म, बाकी भी जल्द मिटेगा - गृहमंत्री शर्मा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। झीरम घाटी हमले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले नक्सली नेता चैतू और अनंत ने अपने साथियों के साथ सरेंडर कर दिया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस बड़ी कामयाबी को खास तौर पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह घटना बस्तर और पूरे देश में नक्सलवाद के खत्म होने का संकेत है। उन्होंने कहा कि दोनों नक्सली नेताओं ने अपने साथियों के साथ सरेंडर करके मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। उनके मुताबिक, अब तक 80' नक्सलवाद खत्म हो चुका है, और बाकी 20' भी तय समय से पहले खत्म कर दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शाह ने शुरू से ही नक्सलवाद को खत्म करने का वादा किया था, और अब इसके नतीजे जमीन पर दिख रहे हैं। विजय शर्मा के मुताबिक, बस्तर में शांति लौट रही है और विकास का रास्ता खुल रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर 2.0 विज़न के तहत, बस्तर के रिसोर्स और भविष्य को उसके युवा मैनेज करेंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवा अब तरक्की को लेकर उत्साहित हैं, और यह इलाका तेज़ी से डेवलप हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश की त्रष्ठक्क में बढ़ोतरी खुशी की बात है। स् टैरिफ के बावजूद भारत की मज़बूत इकॉनमी, उसके लोगों की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

भाजपा में संगठन प्रमुख, कांग्रेस में व्यक्ति प्रमुख

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बारे में उन्होंने कहा कि वहां पद मेरिट के आधार पर नहीं, बल्कि सीनियर नेताओं की पसंद के आधार पर मिलते हैं। जबकि भाजपा में संगठन सबसे ऊपर है। जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी के कांग्रेस के विरोध के बारे में उन्होंने कहा कि अगर जनता को कोई चिंता है, तो सरकार जरूर सुनेगी।

अगली DG-IG कॉन्फ्रेंस से पहले देश नक्सल मुक्त हो जाएगा : अमित शाह

अगली DG-IG कॉन्फ्रेंस से पहले देश नक्सल मुक्त हो जाएगा : अमित शाह

 रायपुर । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय 60वीं DGP–IG कॉफ्रेंस का उद्घाटन किया। अपने सम्बोधन में अमित शाह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में DGP/IGP कॉफ्रेंस समस्याओं के समाधान, चुनौतियों और रणनीतियों से नीति निर्धारण तक, देश की आंतरिक सुरक्षा के समाधान का फोरम बन कर उभरी है।


गृह मंत्री ने नक्सलवाद के समूल नाश के खिलाफ उठाए गए मोदी सरकार के एक्शनेबल प्वाइंट का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने विगत 7 वर्षों में 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन बनाकर सुरक्षा घेरे को मजबूत बनाया है। इसी का परिणाम है कि, 2014 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 थी, जो आज घटकर सिर्फ 11 रह गई है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अगली DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस से पहले देश नक्सलवाद की समस्या से पूर्णतः मुक्त हो जाएगा।

नारकोटिक्स और भगोड़ों के लिए मजबूत कानून बनाए गए
अमित शाह ने कहा कि, पिछले 40 साल से देश नक्सलवाद की समस्या का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि, देश के लिए नासूर बने 3 हॉटस्पॉट - नक्सलवाद, नार्थ-ईस्ट और जम्मू-कश्मीर की समस्या के निराकरण के लिए मोदी सरकार ने स्थायी समाधान दिया है और जल्द ही ये देश के बाकी हिस्सों जैसे बन जाएंगे। गृह मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि, नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) कानूनों को सुदृढ़ बनाया गया। तीन नए आपराधिक कानूनों के साथ ही नारकोटिक्स और भगोड़ों के लिए मजबूत कानून बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि, तीनों नए आपराधिक कानूनों के पूरी तरह लागू होने के बाद भारत की पुलिसिंग विश्व में सबसे आधुनिक बन जाएगी।

कई ठिकानों पर छापे मार कर की गईं गिरफ्तारियां
केन्द्रीय गृह मंत्री ने आतंकवाद और उग्रवाद पर मोदी सरकार की कार्रवाई का जिक्र कहते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पॉपुलर फ्रन्ट ऑफ इंडिया (PFI) पर बैन लगाने के बाद देशभर में उसके ठिकानों पर छापे मार कर गिरफ्तारियां की गईं, जो केंद्र-राज्य के समन्वय का उत्तम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि, सुरक्षाबलों और पुलिस द्वारा Intelligence की Accuracy, Objective की clarity और एक्शन की synergy के तीन बिंदुओं पर काम कर कट्टरता, उग्रवाद और नारकोटिक्स पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है।

नार्को व्यापारियों और अपराधियों को एक इंच भी जमीन नहीं मिलेगी

गृह मंत्री ने दोहराया कि, हमें नारकोटिक्स और संगठित अपराध पर 360 डिग्री प्रहार कर ऐसा तंत्र बनाना है, जिससे इस देश में नार्को व्यापारियों और अपराधियों को एक इंच जमीन भी न मिल पाए। उन्होंने कहा कि, अब समय आ गया है कि राज्यों की पुलिस नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के साथ मिलकर नारकोटिक्स के राज्य, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर के गिरोहों पर कड़ा प्रहार कर उनके आकाओं को जेल में डाले।

 

मछली पालन और सिंघाड़ा खेती से बढ़ी महिला स्व-सहायता समूह की आमदनी

मछली पालन और सिंघाड़ा खेती से बढ़ी महिला स्व-सहायता समूह की आमदनी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में स्व-सहायता समूह उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के सहयोग से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला के जनपद पंचायत पेंड्रा के ग्राम कोटमीकला की गोडवाना महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं मछली पालन और सिंघाड़ा की खेती के माध्यम से आय का मजबूत स्रोत विकसित कर ‘लखपति दीदी’ बनने की ओर अग्रसर हैं।

समूह ने आजीविका गतिविधि के रूप में पिछले वर्ष ग्राम पंचायत से 5 हजार रुपए वार्षिक ठेके पर तालाब लिया था। केवल 2 हजार रुपए के मछली बीज का उपयोग कर महिलाओं ने एक ही सीजन में 18 हजार रुपए से अधिक की मछली बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया। इसके बाद महिलाओं ने इसी तालाब में सिंघाड़ा की खेती शुरू की, जिसने उनकी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है।अब तक महिलाएं 15 से 20 हजार रुपए मूल्य का सिंघाड़ा बेच चुकी हैं, जबकि लगभग 70 से 80 हजार रुपए का सिंघाड़ा वर्तमान में तैयार है और इसे लगातार निकालकर बेचा जा रहा है। समूह की सदस्य श्रीमती चमेली बाई ने बताया कि महिलाएं अपने खाली समय में अगरबत्ती निर्माण भी करती हैं और स्थानीय हाट-बाजारों एवं दुकानों में आपूर्ति कर अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रही हैं।

ग्राम कोटमीकला में बिहान के तहत स्थापित आजीविका सेवा केंद्र से कृषि, पशुपालन और अन्य आय-वर्धक गतिविधियों के लिए समूह की महिलाओं को निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन मिल रहा है। मेहनत, सामूहिक प्रयास और मिशन के सहयोग से महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रही हैं।

CG : माशिमं ने प्रदेशभर के डीईओ को लिखा पत्र, परीक्षा केंद्र के संबंध में जारी की जरुरी गाइड लाइन……

CG : माशिमं ने प्रदेशभर के डीईओ को लिखा पत्र, परीक्षा केंद्र के संबंध में जारी की जरुरी गाइड लाइन……

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेशभर के डीईओ को पत्र लिखकर परीक्षा केंद्र के संबंध में जरुरी गाइड लाइन जारी किया है। पांच किलोमीटर के दायरे में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। अगर कोई स्कूल दो या फिर तीन मंजिल की है, 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों के लिए ग्राउंड फ्लोर में एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे। इन नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेशभर के डीईओ से बोर्ड परीक्षा को लेकर संसाधनों व स्टाफ की जानकारी मांगी है। बोर्ड परीक्षा का समय सुबह के वक्त है,लिहाजा दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में संचालित हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों की जानकारी मांगी गई है। इन स्कूलों की दूरी और बाेर्ड परीक्षा दिलाने वाले स्टूडेंट्स के बारे में आंकड़ों के साथ जानकारी उपलब्ध करानी होगी। दूरदराज के स्कूल और सुबह के वक्त बोर्ड परीक्षा को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के संबंध में जरुरी दिशा निर्देश माशिमं ने जारी किया है। पांच किलोमीटर के दायरे में ही परीक्षा केंद्र बनाने कहा गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को परीक्षा के समय में आने जाने में दिक्कतें नहीं होगी। इस बात का विशेष घ्यान रखने कहा गया है।

परीक्षा केंद्र में बालक और बालिकाओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था करना होगा। जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है वहां बिजली व्यवस्था को लेकर भी जानकारी मांगी गई है। केंद्र में स्टाफ की संख्या, कक्षों की संख्या, औसत बैठक क्षमता, उपलब्ध फर्नीचर, जैसे बुनियादी जरुरतों की उपलब्धता के संबंध में विस्तार से जानकारी मांगी गई है। परीक्षा हॉल, कमरों की संख्या और इसमें बच्चों की बैठक क्षमता की जानकारी भी देनी होगी। बीते वर्ष बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों से पुलिस थाने की दूरी की जानकारी भी देनी होगी।

माशिमं के निर्देश के बाद प्रदेशभर में बैठकों का दौर भी प्रारंभ हो रहा है। इसी कड़ी में आज बिलासपुर में डीईओ प्राचार्यों की बैठक ले रहे हैं। मीटिंग के बाद जरुरी जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल को भेजी जाएगी। नए परीक्षा केंद्रों के बारे में भी प्रस्ताव मंगाए गए हैं। लिहाजा बैठक के दौरान नए परीक्षा केंद्रों के बारे में चर्चा होगी और आवश्यकता के अनुसार प्रस्ताव भी भेजे जाएंगे।

CRIME NEWS : बहन को छेड़ रहे थे बदमाश, भाई ने किया विरोध तो मार दिया चाकू

CRIME NEWS : बहन को छेड़ रहे थे बदमाश, भाई ने किया विरोध तो मार दिया चाकू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार चाकूबाजी, लूट और हत्या जैसी गंभीर मामले सामने आ रहे है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां बदमाशों ने एक लड़की के भाई को चाकू मार दिया। इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां कुछ बदमाश मिलकर एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे। युवती के भाई ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट करते हुए लड़की के भाई रौनक तांडी पर चाक़ू से हमला कर दिया। इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित के शरीर पर कई जगह घांव के निशान है।

तलाश जारी

छत्तीसगढ़ में शांति की ओर कदम: चैतू समेत 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में शांति की ओर कदम: चैतू समेत 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन को लगातार सफलता मिल रही है। एक तरफ फोर्स के माओवादियों के खिलाफ अभियान से लाल आतंक पस्त हो रहा है तो दूसरी तरफ नक्सली भारी मात्रा में सरेंडर कर रहे हैं। इस बिच बस्तर में पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के तहत कुल 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वालों में DKSZC (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) का 25 लाख इनामी कुख्यात माओवादी चैतू उर्फ श्याम दादा भी शामिल है, जो झीरम हमले का मास्टरमाइंड था।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली

सरेंडर करने वालों में DKSZC के वरिष्ठ सदस्य चैतू उर्फ श्याम दादा के अलावा DVCM में सरोज पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ACM (एरिया कमेटी सदस्य) भूपेश उर्फ सहायक राम, प्रकाश, कमलेश उर्फ झितरु, जननी उर्फ रयमती कश्यप, संतोष उर्फ सन्नू और नवीन ने भी आत्मसमर्पण किया। PM (प्रोटेक्शन मिलिशिया) की रमशीला और जयती कश्यप ने भी हथियार छोड़ दिए। इन सभी पर कुल 65 लाख रुपये के इनामी घोषित था।

झीरम हमले का मास्टरमाइंड था चैतू

चैतू उर्फ श्याम दादा, जिसका पूरा नाम गिरी रेड्डी पवन दा रेड्डी है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। 60 वर्षीय यह कैडर मूलतः ग्राम तुलसापुर, मंडल रघुनंदापल्ली, जिला वारंगल का रहने वाला है। वह DKSZC का वरिष्ठ सदस्य और दरभा डिवीजन का इंचार्ज था। आत्मसमर्पण के दौरान चैतू ने AK-47 रायफल भी पुलिस के हवाले कर दिया है।

BREAKING : PM मोदी DGP-IG कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए

BREAKING : PM मोदी DGP-IG कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए

 रायपुर। PM मोदी DGP-IG कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। पहले दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के टॉप-3 पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया। दिल्ली के गाजीपुर थाने को बेस्ट पुलिस स्टेशन का अवॉर्ड मिला, जबकि अंडमान और निकोबार के पहरगांव पुलिस स्टेशन को दूसरा और कर्नाटक के रायचूर जिले के कवितला पुलिस स्टेशन को तीसरा स्थान मिला है।

थानों के चयन के लिए 70 से अधिक कैटेगरी आधारित पैरामीटर्स का उपयोग किया गया था। पहले दिन के कार्यक्रम के दौरान मंच पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रॉ चीफ पराग जैन और आईबी चीफ तपन डेका भी मौजूद रहे।

कॉन्फ्रेंस में देश की आंतरिक सुरक्षा, इंटेलिजेंस सिस्टम और भविष्य की रणनीति पर उच्चस्तरीय चर्चा हो रही है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे।

वे नए स्पीकर हाउस M-1 में ठहरे हैं, जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वित्त मंत्री आवास M-11 में ठहरे हैं।

CG – यहां लापरवाही बरतने पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया तत्काल से किया निलंबित, जाने पूरा मामला…!!

CG – यहां लापरवाही बरतने पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया तत्काल से किया निलंबित, जाने पूरा मामला…!!

 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण गणना पत्रक वितरण का कार्य चल रहा है। इन सब के बीच कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर तत्काल एक्शन लिया जा रहा है। बलौदाबाजार जिले में ऐसे ही तीन लापरवाह शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

बलौदाबाजार भाटापारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के निर्देश पर एसआईआर कार्य में रूचि नहीं लेने,डिजिटाईजेशन की प्रगति में कमी एवं गणना पत्रक को बीएलओ एप्प के माध्यम से आंनलाइन एन्ट्री का कार्य नहीं करने पर तीन शिक्षकों क़ो निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखंड पलारी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बम्हनी में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी प्रितम कुमार ध्रुव द्वारा निर्वाचन नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 हेतु गणना पत्रक वितरण, वापसी पश्चात गणना पत्रक को बीएलओ एप्प के माध्यम से आंनलाइन एन्ट्री का कार्य नहीं करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पलारी में नियत किया गया है।

इसी प्रकार विकासखण्ड भाटापारा अंतर्गत ईतवारी राम यादव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भाटापारा में पदस्थ शिक्षक अजय प्रकाश बंजारे एवं शासकीय प्राथमिक शाला निपनिया में पदस्थ सहायक शिक्षक द्रोपति ध्रुव को एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही एवं उच्च कार्यालय द्वारा दियेे गये आदेशों का अवहेलना पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13 ख (2) तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के फलरूवरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 नियम 9(1) के खण्ड(क) के तहत निलंबित कर मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भाटापारा में नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता क़ी पात्रता होगी।

बस्तर में शांति और विकास की नई दिशा : 65 लाख के इनामी 10 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे

बस्तर में शांति और विकास की नई दिशा : 65 लाख के इनामी 10 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” तथा “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसी मानवीय, संवेदनशील और दूरदर्शी पहल ने बस्तर में विश्वास, सुरक्षा और स्थायी शांति का वातावरण स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माओवादी भ्रमजाल में फँसे अनेक लोग अब हिंसा का मार्ग छोड़कर विकास और मुख्यधारा की ओर लौट रहे हैं। इसी क्रम में आज दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं 25 लाख के इनामी चैतू उर्फ श्याम दादा सहित कुल 65 लाख रुपए के इनाम वाले 10 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री ने इसे बदलते बस्तर और सरकार की नीतियों की सफलता का स्पष्ट प्रमाण बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी आत्मसमर्पित साथियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन हेतु आवश्यक पुनर्वास सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। उन्होंने उल्लेख किया कि आत्मसमर्पण की बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि जनता सरकार की नीतियों पर भरोसा कर रही है और बस्तर तेजी से शांति, विश्वास और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की प्रभावी रणनीति, पुलिस प्रशासन की सतत मेहनत और जनविश्वास का सामूहिक परिणाम बताते हुए बस्तर में स्थायी शांति स्थापना की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि कहा।

बच्चों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षा विभाग पर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बच्चों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षा विभाग पर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत शिक्षा विभाग के लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने वर्ष 2030 तक के लघु अवधि, 2035 तक के मध्य अवधि तथा दीर्घकालीन लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना तैयार कर त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत 2047 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, और इसी क्रम में ‘अंजोर विजन’ के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों की प्राप्ति का सबसे सशक्त आधार शिक्षा है, क्योंकि दक्ष, कुशल और स्मार्ट बच्चे ही भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में शिक्षकों की संख्या राष्ट्रीय औसत से बेहतर है और सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से समस्त जानकारी मुख्यमंत्री के साथ साझा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यदि एक शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को दृढ़ता से निभा ले, तो बच्चों के भविष्य को स्वर्णिम बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने शिक्षकों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने, प्रतिभाशाली शिक्षकों को नेतृत्व के अवसर प्रदान करने और बेहतर अकादमिक माहौल विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी एवं बालवाड़ी के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अंजोर विजन 2047 के अंतर्गत 1000 मॉडल स्कूलों की स्थापना, स्कूल कॉम्प्लेक्स प्रणाली, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्कूलों की शुरुआत, एआई-आधारित मूल्यांकन प्रणाली, डिजिटल ऐप के माध्यम से व्यक्तिगत पाठ योजनाएं, शिक्षक प्रशिक्षण के उन्नयन तथा STEM शिक्षा के विस्तार जैसे प्रमुख लक्ष्यों की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने STEM शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु साइंस सिटी की स्थापना, विज्ञान मेलों के आयोजन और एआई एवं रोबोटिक्स लैब प्रारंभ करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में वर्ष 2035 तक ड्रॉपआउट दर को शून्य करने, राज्य स्तरीय ECCE समिति के गठन, शिक्षकों की भर्ती, मूल्यांकन केंद्रों को सुदृढ़ करने और आगामी तीन वर्षों के लक्ष्यों को निर्धारित कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने संबंधी विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कार्यप्रणाली — परीक्षार्थियों के डेटा संकलन, प्रश्नपत्र निर्माण, परीक्षा संचालन एवं मूल्यांकन — की समीक्षा की तथा हायर सेकेंडरी स्तर पर अतिरिक्त विषयों के विकल्प, प्रतियोगी परीक्षाओं पर आधारित प्रश्न बैंक, त्रुटिरहित मूल्यांकन व्यवस्था और गोपनीय प्रश्नपत्रों के परिवहन हेतु ट्रैकिंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एनईपी 2020 के तहत नामांकन दर में हुई उल्लेखनीय वृद्धि, बालवाड़ी को स्कूली शिक्षा से जोड़ने, मातृभाषा-आधारित शिक्षण, ‘जादुई पिटारा’ एवं संवाद कार्यक्रम, इको क्लब की गतिविधियाँ, पीएम ई-विद्या के अंतर्गत डिजिटल प्रसारण तथा व्यावसायिक शिक्षा के विस्तार जैसी उपलब्धियाँ भी प्रस्तुत की गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंजोर विजन 2047 के लक्ष्य छत्तीसगढ़ की आने वाली पीढ़ी को सशक्त, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, मुख्य सचिव श्री विकास शील, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रेणु पिल्लै, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री रजत कुमार सहित स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

हर विद्यालय में सक्षम नेतृत्व हमारी प्राथमिकता”—स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

हर विद्यालय में सक्षम नेतृत्व हमारी प्राथमिकता”—स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के टी संवर्ग में वर्ष 2013 तथा ई संवर्ग में वर्ष 2016 के बाद पहली बार बड़ी संख्या में प्राचार्यों की पदोन्नति की गई है। लंबे समय से शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में प्राचार्य के पद रिक्त होने के कारण शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। इस समस्या के समाधान हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 30 अपै्रल 2025 को जारी आदेश के अनुसार टी संवर्ग में 12 वर्ष तथा ई संवर्ग में 09 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले पात्र शिक्षकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस प्रक्रिया के तहत टी संवर्ग में 1335 तथा ई संवर्ग में 1478 व्याख्याताओं/प्रधान पाठकों को प्राचार्य बनाया गया।

2504 पदोन्नत प्राचार्य की पदस्थापना

इन पदोन्नतियों के विरुद्ध दायर याचिकाओं पर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा स्थगन आदेश दिए जाने से पदस्थापना की कार्यवाही रोक दी गई थी। न्यायालय द्वारा याचिकाएँ खारिज किए जाने के बाद शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अनुसार पदस्थापना पुनः आरंभ की गई। शासन के पत्र दिनांक 10 अगस्त 2025 के अनुसार काउंसिलिंग के माध्यम से प्राचार्यों की पदस्थापना की गई, जिसमें टी संवर्ग की काउंसिलिंग 20 अगस्त 2025 से 23 अगस्त 2025 तक हुई और कुल 1222 प्राचार्यों का पदस्थापना आदेश जारी किया गया। इसी प्रकार ई संवर्ग की काउंसिलिंग 21 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक आयोजित की गई, जिसके अनुसार 1284 पदोन्नत प्राचार्यों की पदस्थापना आदेश जारी किए जा रहे हैं।

हर विद्यालय में मजबूत नेतृत्व सुनिश्चित करना

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि लंबे समय से प्राचार्य पद रिक्त होने से स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। उन्होंने कहा, “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यालयों में सक्षम नेतृत्व आवश्यक है। बड़े पैमाने पर की गई यह पदोन्नति और पदस्थापना राज्य के विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत प्रदान करेगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम स्कूल शिक्षा विभाग के व्यापक सुधार अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हर विद्यालय में मजबूत नेतृत्व सुनिश्चित करना है।

प्राचार्यों के रिक्त पदों की पूर्ति होने से विद्यालयों में प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था अधिक सुचारू होगी। इससे शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में सुधार होने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की अपेक्षा है।

DGP- IG कॉन्फ्रेंस में देश के इन तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने हुए सम्मानित, पहले नंबर पर है इस थाने का नाम

DGP- IG कॉन्फ्रेंस में देश के इन तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने हुए सम्मानित, पहले नंबर पर है इस थाने का नाम

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में पहली बार 60वीं डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन हो रहा है जिसकी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की है। वहीं इस कॉन्फ्रेंस में बेहतर काम करने वाले थानों को नवाजा गया।

बता दें कि, देश के लगभग 7000 थानों में से 70 को चुना गया है और टॉप 10 थाने घोषित किए गए हैं जिनमें दिल्ली का गाजीपुर थाना पहले नंबर पर, अंडमान निकोबार का पाढ़गांव थाना दूसरे नंबर पर और कर्नाटक का कवितला थाना तीसरे नंबर पर है। यह 60वीं कॉन्फ्रेंस 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर के आईआईएम परिसर में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश भर के डीजी और आईजी स्तर के पुलिस अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

इसका मुख्य फोकस नक्सल समस्या के समाधान, पुलिसिंग के आधुनिक तरीकों और तकनीकी सहायता को बढ़ावा देने पर है। गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इसमें शामिल हैं और इस बैठक में आंतरिक सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग के लिए गहन मंथन हो रहा है।

BREAKING: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की 41 जिलाध्यक्षों की सूची, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की 41 जिलाध्यक्षों की सूची, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 41 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। रायपुर सिटी से श्रीकुमार शंकर मेनन, रायपुर ग्रामीण से राजेंद्र पप्पू बंजारे, बिलासपुर शहर से सिधांशु मिश्रा और बिलासपुर ग्रामीण से महेंद्र गंगोत्री को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुकमा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को कमान सौंपी गई है।

देखें पूरी लिस्ट