BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, हर 5 साल में e-KYC अपडेट कराना होगा अनिवार्य

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, हर 5 साल में e-KYC अपडेट कराना होगा अनिवार्य

 रायपुर। राशन कार्ड धारकों से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अब हर 5 साल में e-KYC अपडेट कराना अनिवार्य होगा। दरअसल, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत भारत सरकार करोड़ों पात्र नागरिकों को राशन कार्ड के माध्यम से सस्ता या मुफ्त राशन उपलब्ध कराती है। यह सिर्फ खाद्य सुरक्षा का कार्ड नहीं पहचान प्रमाण के रूप में भी उपयोग किया जाता है। जिसे अब किसी भी कामकाज के लिए दस्तावेज के साथ देना होता है।

 बता दें कि, नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब हर 5 साल में e-KYC अपडेट कराना अनिवार्य होगा। ताकि अब सिर्फ योग्य नागरिकों तक ही इसका लाभ मिल सकें। हालांकि, e-KYC की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है और इसे घर बैठे पूरी तरह ऑनलाइन किया जा सकता है।

घर बैठे ऐसे अपडेट करें ईकेवाईसी

सबसे पहले अपने फोन में Mera KYC और Aadhaar FaceRD ऐप इंस्टॉल करें।
ऐप ओपन करें और अपनी लोकेशन डालें।
अब अपना आधार नंबर दर्ज करें, कैप्चा भरें और मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें।
स्क्रीन पर आधार से जुड़ी सभी डिटेल्स दिखाई देंगी।
अब ‘Face e-KYC’ ऑप्शन चुनें।
कैमरा अपने आप ऑन होगा यहां अपनी फेस फोटो कैप्चर करें।
फोटो लेने के बाद Submit पर टैप करें।
इतना करते ही आपकी e-KYC सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।

सीएम साय ने महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी को दी बधाई, कहा- पेश की महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल

सीएम साय ने महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी को दी बधाई, कहा- पेश की महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल

 रायपुर। महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी छत्तीसगढ़ निवासी संजू देवी ने विगत दिवस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री साय ने विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने पर संजू देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि “आपने महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। आपको देखकर प्रदेश की बेटियाँ खेल जगत में और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगी। यह उपलब्धि निस्संदेह आने वाली पीढ़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने में प्रेरक साबित होगी।”मुलाकात के दौरान संजू देवी ने भी अपनी जीवन यात्रा, संघर्ष, और खेल से जुड़े अनुभव मुख्यमंत्री साय के साथ साझा किए।

उल्लेखनीय है कि महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी कोरबा जिले के ग्राम केराकछार की निवासी हैं। उन्हें महिला कबड्डी विश्व कप में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब भी प्राप्त हुआ है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 17 नवंबर से 24 नवंबर के मध्य बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित किया गया था।

 मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल, कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू, पूर्व कोच अनुज प्रताप सिंह, वर्तमान कोच दिल कुमार राठौर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

CG : पढ़ाई से परेशान या जिद का अंजाम? 12 साल के मासूम ने खत्म की जिंदगी

CG : पढ़ाई से परेशान या जिद का अंजाम? 12 साल के मासूम ने खत्म की जिंदगी

 गरियाबंद।   खरीपथरा गांव में 12 साल के एक मासूम बच्चे की दर्दनाक खुदकुशी से पूरा क्षेत्र सदमे में है। पढ़ाई से लगातार दूरी बना रहे सोहन यादव ने स्कूल जाने की बजाय मौत का रास्ता चुन लिया। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

परिजनों के मुताबिक, सोहन स्वभाव से जिद्दी था। जब भी उसे स्कूल भेजने की बात की जाती, वह नाराज हो जाता था। वह 6–7 दिनों में मुश्किल से एक दिन ही स्कूल जाता था। सोमवार को भी माता-पिता ने जब उसे पढ़ाई को लेकर समझाया, तो वह फिर उखड़ गया।

जानकारी के अनुसार, माता-पिता जब गाय चराने खेत की ओर गए हुए थे, तब शाम करीब 4 बजे सोहन ने घर के पास एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बच्चे की मौत की खबर गांव में फैलते ही मातम पसर गया।

BREAKING : छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में ED की छापेमारी, इस मामले में हो रही कार्रवाई

BREAKING : छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में ED की छापेमारी, इस मामले में हो रही कार्रवाई

 रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। मेडिकल कॉलेज स्कैम मामले में यह कार्रवाई की गई है। दिल्ली से पहुंची ED की टीम रायपुर में जांच कर रही है। यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की 30 जून को दर्ज की गई एक FIR से जुड़ी है, जिसमें प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों से संबंधित मामलों की जांच हो रही है।

FIR में आरोप है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के कुछ अधिकारी और अन्य सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेकर मेडिकल कॉलेजों को इंस्पेक्शन से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करते थे। इस जानकारी की मदद से मेडिकल कॉलेजों के कुछ मैनेजर और बिचौलिए पैरामीटर्स में हेरफेर करते थे। इसी के जरिए कॉलेज अकादमिक कोर्स की मंजूरी हासिल कर लेते थे।

ED की तलाशी जिन स्थानों पर चल रही है, उनमें अलग-अलग राज्यों के 7 मेडिकल कॉलेज, और FIR में नामित कई व्यक्तियों के ठिकाने शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कार्रवाई की गई है।

नवा रायपुर में हाई-अलर्ट! SPG ने राज्य पुलिस को दिए निर्देश, VIP रोड–एक्सप्रेस-वे पर PM Modi के दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी

नवा रायपुर में हाई-अलर्ट! SPG ने राज्य पुलिस को दिए निर्देश, VIP रोड–एक्सप्रेस-वे पर PM Modi के दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में एसपीजी की टीम ने प्रधानमंत्री के प्रवास के पहले आईआईएम, विधानसभा अध्यक्ष निवास, नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस, निमोरा स्थित राज्य प्रशिक्षण अकादमी की सुरक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्य पुलिस के अधिकारियों को तेलीबांधा के वीआईपी रोड, फुंडहर, एक्सप्रेस-वे, प्रदेश भाजपा मुख्यालय और आसपास सुरक्षा घेरा बढ़ाने कहा। उक्त रास्तों में बेरिकेड लगाकर ट्रैफिक डायवर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

आधा दर्जन लोकेशन पर हाई-लेवल चेकिंग

बताया जाता है कि पीएम प्रवास को देखते हुए एसपीजी की 20 सदस्यीय टीम ने संभावित मार्गो को देखा। आईआईएम के आयोजन स्थल सहित संभावित स्थलों को जाकर देखा। 28 से 30 तक होने वाली डीजी कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल व अन्य सलाहकार तीन दिन तक यहां रहेंगे।

वहीं, पीएम के 28 की शाम या फिर 29 को आने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए तैयारी चल रही है। एसपीजी द्वारा सुरक्षा की पुता व्यवस्था करने के बाद रिपोर्ट दिल्ली भेजने के बाद शेड्यूल को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सुबह 5 से रात 12 बजे तक मालवाहक और भारी वाहन नहीं चलेंगे

तीन दिवसीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके चलते नवा रायपुर में तीन दिन भारी वाहनों की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है।

28 से 30 नवंबर तक एयरपोर्ट, आईआईएम, स्पीकर हाउस सहित अन्य प्रमुख इलाकों में मालवाहक और भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक किसी भी तरह के भारी वाहन यहां नहीं चलेंगे। भारी वाहनों के अलावा अन्य मालवाहकों को भी बैन किया गया है।

ट्रैफिक के करीब 800 जवान तैनात

डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस के दौरान नवा रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था पर ज्यादा जोर रहेगा। कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, एनएसए अजीत डोभाल सहित बड़ी संया में अधिकारी भी शामिल होंगे। उनका आना-जाना भी होगा। इस कारण ट्रैफिक व्यवस्था में 800 से अधिक पुलिस जवान और अधिकारियों को लगाया गया है।

बुधवार को कार्यक्रम के ट्रैफिक व्यवस्था प्रभारी डीआईजी बस्तर रेंज प्रशांत अग्रवाल ने ट्रैफिक जवानों की बैठक ली। इस दौरान अच्छा टर्न आउट धारण करने, वीआईपी मार्ग पर आवारा मवेशियों की रोकथाम और किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया।

संयुक्त अभ्यास

एसपीजी के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल तथा राज्य पुलिस की टीम को संयुक्त रूप से सुरक्षा अभ्यास किया है। उनके साथ दिनभर विभिन्न चौक, चौराहों, आयोजन स्थल से लेकर रात में रुकने के स्थानों को जाकर देखा। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष निवास में किसी को बिना इजाजत प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। बता दें कि डीजी कॉन्फ्रेंस में देशभर के विभिन्न राज्यों के करीब 200 डीजी, आईजी, आईबी, एनआईए, सीबीआई व खुफिया एजेंसी रॉ और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के अफसर शामिल होंगे।

रुकने के लिए तीन जगह व्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के बंगले, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल व अन्य सलाहकार नवा रायपुर के नए सर्किट हाउस में रुकेंगे। वहीं, निमोरा में डीजी और आईजी सहित अन्य के लिए व्यवस्था की गई है। उनके साथ आने वाले अन्य सहयोगियों के लिए मेफेयर और निजी होटलों को चिन्हांकित किया गया है।

सुरक्षा के लिए 15000 जवान

डीजी कॉफ्रेंस के दौरान 15000 जवानों की तैनाती होगी। वहीं, ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए 800 ट्रैफिक जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों के एसपी और आईजी को बल उपलब्ध कराने को कहा गया है। बता दें कि डीजी कॉन्फ्रेंस में किन-किन जगहों में कितना बल लगेगा।

इसकी मॉनिटरिंग पिछले सप्ताहभर से आईबी के साथ पीएचक्यू के अधिकारी कर रहे हैं। एसपीजी के निर्देश पर जवानों की संया और तैनाती की जा रही है। अंतिम रिहर्सल के पहले सभी को उपस्थिति दर्ज कराने कहा गया है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: फिर बढ़ी चैतन्य बघेल की रिमांड, अब 10 दिसंबर तक रहेंगे जेल में

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: फिर बढ़ी चैतन्य बघेल की रिमांड, अब 10 दिसंबर तक रहेंगे जेल में

 रायपुर । शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ गई है। अब चैतन्य 10 दिसंबर तक जेल में ही रहेंगे। रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को चैतन्य बघेल को कोर्ट में पेश किया गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने रिमांड बढ़ाने का फैसला लिया। कोर्ट के आदेश के बाद अब चैतन्य बघेल को 10 दिसंबर तक जेल में रहना होगा।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाला मामले में 18 जुलाई को भिलाई निवास स्थान से गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक चैतन्य बघेल ने 16 करोड़ 70 लाख रुपए की अवैध कमाई को अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट मे इन्वेस्ट किया। आरोप है कि यह पैसा नगद में ठेकेदारों को भुगतान फर्जी बैंक एंट्री और फ्लैट खरीदी के बहाने से उपयोग किया। वह त्रिलोक सिंह ढिल्लो के साथ मिलकर विट्ठलपुरम नामक परियोजना में फर्जी फ्लैट खरीद की योजना बनाकर 5 करोड़ हासिल करने के आरोप में भी घिरे हैं। इन फ्लैटों को त्रिलोक सिंह ढिल्लो के कर्मचारियों के नाम पर खरीदा गया था, लेकिन असली लाभार्थी चैतन्य ही थे।

संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : सीएम विष्णु देव साय

संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : सीएम विष्णु देव साय

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 75वें संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित जनसमूह के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा  व्यक्त की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने संविधान पर आधारित लघु फिल्म भी देखी और जनप्रतिनिधियों के साथ इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ली।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत सदैव संविधान में आस्था रखते हुए आगे बढ़ रहा है। संविधान प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता के साथ अपनी बात रखने का अधिकार देता है और  अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि विधायक और सांसद जैसे पदों पर आम नागरिकों का पहुँचना संविधान की ही उदार, समावेशी और लोकतांत्रिक व्यवस्था का परिणाम है।

CG : छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप जारी, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

CG : छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप जारी, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

 बिलासपुर। जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर डीईओ विजय टांडे ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत वर्तमान में जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखकर बिलासपुर जिले के सभी शासकीय/ अशासकीय / अनुदान प्राप्त/ सीबीएसई/ पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार दो पाली में संचालित शालाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8:00 से 11:45 तक लगेंगी। शनिवार दोपहर 12 से शाम 4:00 बजे तक के लगेंगी। वही द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12 से 4 बजे तक वही शनिवार को सुबह 8:00 से 11:45 बजे तक संचालित होंगी। वही एक पाली में संचालित शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक दस से चार बजे तक वही शनिवार को सुबह 8 बजे से 11.45 तक संचालित होंगी।

देखें आदेश

 
CG : 41 माओवादी कैडर ने किया आत्मसमर्पण, 1 करोड़ 19 लाख का था ईनाम

CG : 41 माओवादी कैडर ने किया आत्मसमर्पण, 1 करोड़ 19 लाख का था ईनाम

 बीजापुर।  राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति, तथा शांति, संवाद एवं विकास पर आधारित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज 41 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। जिसमें 01 करोड़ 19 लाख के 12 महिला कैडर और 29 पुरुष कैडर शामिल हैं, जिन्होंने सशस्त्र और हिंसक विचारधारा से स्वयं को अलग कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपनाया है ।

इन 41 कैडरों में पीएलजीए बटालियन न.01 एवं अलग- अलग कंपनी के 05 सदस्य, एसीएम -03, प्लाटून एवं एरिया कमेटी पार्टी सदस्य- 11, पीएलजीए सदस्य -02, मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर- 04, मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर – 01, मिलिशिया प्लाटून सदस्य-06 अलग अलग आरपीसी के जनताना सरकार अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य, DAKMS, KAMS अध्यक्ष/सदस्य -09 सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर छ0ग0 रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर उप महानिरीक्षक केरिपु सेक्टर बीजापुर बी0एस0नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स, श्रविन्द्र मीणा, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स अमन कुमार झा, अति0 पुलिस अधीक्षक बीजापुर युलैण्डन यार्क, द्वितीय कमान अधिकारी श्राजेश चौहान, डीसी अशोक कुमार, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर श्चन्द्रहास, उप पुलिस अधीक्षक श्रोशन आहूजा के समक्ष आत्मसमर्पण किये ।

1. पण्डरू हपका उर्फ मोहन पिता स्व. पाण्डू हपका उम्र 37 वर्ष जाति मुरिया साकिन पदेडा रेगडगट्टापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-बटालियन न0 01 पीपीसीएम, ईनाम-08.00 लाख रूपये
2. बण्डी हपका पति पण्डरू हपका उर्फ मोहन उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन पदेडा रेगडगट्टापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-बटालियन न0 01 पीपीसीएम, ईनाम-08.00 लाख रूपये
3. लक्खू कोरसा पिता स्व. मासा कोरसा उम्र 37 वर्ष जाति मुरिया पदेडा मासापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0 कंपनी न0 02 पीपीसीएम, ईनाम- 08.00 लाख रूपये
4. बदरू पुनेम पिता खूटा पुनेम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन पुसनार ध्रुर्वापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम -प्‍लाटून न0 30 पीपीसीएम, ईनाम -08.00 लाख रूपये
5. सुखराम हेमला पिता स्व. लखमू हेमला उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन काकेकोरमा गुबालीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0 पदनाम- प्लाटून न0 50 पीपीसीएम, ईनाम-08.00 लाख रूपये
6. मंजूला हेमला उर्फ शांति पति सुखराम हेमला उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन काकेकोरमा गुबालीपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0 पदनाम- प्लाटून न0 50 पार्टी सदस्या ईनाम 08.00 लाख रूपये
7. मंगली माडवी उर्फ शांति उर्फ मंगलो पिता स्व. बोटी माडवी उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोतरापाल लक्खापारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- कंपनी न0 02 पार्टी सदस्या, ईनाम -08.00 लाख रूपये
8. जयराम कडियम पिता आयतू कडियम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन सावनार मुकापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- कंपनी न0 02 पार्टी सदस्य, ईनाम -08.00 लाख रूपये
9. पाण्डो मडकम उर्फ चांदनी पिता स्व.बोटी मडकम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोतरापाल लक्खापारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0 पदनाम- कंपनी न0 05 पार्टी सदस्या, ईनाम-08.00 लाख रूपये
10. माटा कडियम उर्फ मंगल पिता स्व. लक्ष्मैया कडियम उम्र 28 वर्ष्ष जाति मुरिया साकिन मेटापाल तेलगापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनमा भैरमगढ एरिया कमेटी सदस्य(एसीएम), ईनाम -05.00 लाख रूपये
11. जमली कडियम पति माटा कडियम उर्फ मंगल उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन मेटापाल तेलगापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग पदनाम- भैरमगढ एरिया कमेटी सदस्य(एसीएम), ईनाम -05.00 लाख रूपये
12. जोगी मडकम उर्फ मालती पिता स्व. मंगडू मडकम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन सिंघनपल्ली स्कूलपारा थाना उसूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-धमतरी- गरियाबंद- नुआपाड़(डीजीएन) डीविजन सदस्य(एसीएम), पदनाम-05.00 लाख रूपये
13. छोटू कारम पिता स्व. मंगू कारम उम्र्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन हिरोली गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-तेलंगाना स्टेट कमेटी, पार्टी सदस्य, ईनाम -02.00 लाख रूपये
14. अनिल मड़कम उर्फ मूडा पिता नंदा मडकम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दापाल नयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम-पश्चिम बस्तर डीविजन सप्लाई टीम पार्टी सदस्य, ईनाम – 02.00 लाख रूपये
15. सावित्री कारम उर्फ कविता पति छोटू कारम उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया साकिन हिरोली गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पदनाम- तेलंगाना स्टेट कमेटी पार्टी सदस्या, ईनाम -02.00 लाख रूपये
16. सोमारू माडवी पिता स्व. बोडोडी माडवी उम्र 49 वर्ष जाति माडिया साकिन जैगूर दोसोलपारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- फुलोड आरपीसी जनताना सरकार सदस्य /डीएकेएएमएस अध्यक्ष, ईनाम -02 लाख रूपये
17. हिडमो पोयाम पिता लक्खो पोयाम उम्र 34 वर्ष जाति मुरिया साकिन हिंगुम नयापारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, इदेर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य (इदेर आरपीसी डीएकेएएमएस अध्यक्ष), ईनाम- 02.00 लाख रूपये
18. रामबती बेडता पिता बनाराम बेडता उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया साकिन फुलोड बन्नापारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-फुलोड आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष, ईनाम- 02.00 लाख रूपये
19. मंगलू लेकाम पिता कोपा लेकाम उम्र 40 वर्ष्ष जाति मुरिया साकिन झारामोगिया पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- इदेर आरपीसी मिलिषिया प्लाटून कमाण्डर, ईनाम – 02.00 लाख रूपये
20. चैतू राम पोडियम पिता स्व. बुधू पोडियम उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया साकिन बिरियाभूमि कर्रेपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- बिरियाभूमि आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर, ईनाम-02.00 लाख रूपये
21. धनीराम अवलम उर्फ संतोष पिता बण्डोराम अवलम उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया साकिन कडेर पटेलपारा थाना नैमेड जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-दुरधा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, ईनाम-02.00 लाख रूपये
22. कोमशीला बेडता पिता बिजलू बेडता उम्र 30 वर्ष जाति माडिया साकिन फुलोड बेडतापारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- फुलोड आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, ईनाम-02.00 लाख रूपये
23. सोनू कवासी पिता गंगा कवासी उम्र 30 जाति मुरिया साकिन कोरंजेड स्कूलपारा थाना मद्देड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर, ईनाम- 02.00 लाख रूपये
24. सीतू हेमला पिता सोमलू हेमला उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया साकिन फुलादी बोडकूपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- फुलादी आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, ईनाम -02.00 लाख रूपये
25. लोकेश कुम्मा पिता हुंगा कुम्मा उम्र 20 वर्ष जाति साकिन बंदेपारा स्कूलपारा थाना मद्देड जिला बीजापुर छ0ग0 पदनाम- डीके जोन मोपोस टीम पार्टी सदस्य, ईनाम-01.00 लाख रूपये
26. लक्ष्मी माडवी पिता हुंगा माडवी उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन मराईगुडा गामापाडपारा थाना एर्राबोर जिला सुकमा छ0ग0, पदनाम – पामेड एरिया कमेटी पार्टी सदस्या इर्नाम -01.00 लाख रूपये
27. मुन्ना कोवासी पिता सोमडू कोवासी उम्र 21 वर्ष जाति मुरिया दरभा स्कूलपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-भैरमगढ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, ईनाम-01.00 लाख रूपये
28. ईरपे तेलम उर्फ मीना पिता मासा तेलम उर्फ पटेल उम्र 18 वर्ष जाति मुरिया साकिन तेलीपेटा पुरानापारा थाना कुटरू जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- पश्चिम बस्तर डीविजन पीएलजीए सदस्या, ईनाम-01.00 लाख रूपये
29. पाण्डे ओयाम उर्फ रोशनी पिता लखमू ओयाम उम्र 23 वर्ष्ष जाति मुरिया साकिन झारामोगिया स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- तेलंगाना स्टेट कमेटी पीएलजीए सदस्य, ईनाम-01.00 लाख रूपये
30. गागरू फरसा उर्फ जगमोहन पिता पुपला उम्र 36 वर्ष्ष जाति मुरिया साकिन इदेर स्कूलपारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- इदेर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, पदनाम-01.00 लाख रूपये
31. डोल्ले बेडता पिता कुम्मा बेडता उम्र 37 वर्ष जाति माडिया साकिन जैगूर थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0 पदनाम- फुलोड आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनाम -01.00 लाख रूपये
32. मंगी डोडी पिता सोमा डोडी उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोत्तागुडा बिलपारा थाना बासागुडा जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम -पामेड एरिया कमेटी पार्टी सदस्या, ईनाम -01.00 लाख रूपये
33. लक्ष्मण वेको पिता स्व. सन्नू वेको उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया साकिन डालेर टेकामेटापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- बिरियाभूमि आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष
34. सरजू लेकाम पिता आयतू लेकाम उम्र 20 वर्ष्ष जाति मुरिया साकिन झारामोगिया स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- इदेर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
35. बुधराम फरसा पिता पीडो फरसा उम्र 25 वर्ष्ष जाति मुरिया साकिन इदेर स्कूलपारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- इदेर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
36. सनकू पोडियम पिता मुंगडु पोडियम उम्र 35 वर्ष्ष जाति मुरिया साकिन इंगुम नयापारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- इदेर आरपीसी डीएकेएएमएस सदस्य
37. लखमू राम फरसा उर्फ लक्खू पिता सोमा फरसा उम्र 29 वर्ष्ष जाति मुरिया साकिन इदेर स्कूलपारा थाना जांगला जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम- इदेर आरपीसी मिलिषिया प्लाटून सदस्य
38. वंगा मिच्चा पिता एर्रा मिच्चा उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन बंदेपारा नयापारा थाना मद्देड जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन कमाण्डर
39. नागा कुडियम पिता भीमा कुडियम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया साकिन बंदेपारा स्कूलपारा थाना मद्देड जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य
40. पाण्डू मिच्चा पिता मुरा मिच्चा उम्र 22 वर्ष जाति मुरिया साकिन बंदेपारा नयापारा थाना मद्देड जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य –
41. शंकर याचम पिता मारा याचम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोरंजेड स्कूलपारा थाना मद्देड़ जिला बीजापुर छ0ग0, पदनाम-गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य

इन 41 कैडरों के समाज में पुनर्वास और पुनर्समावेशन के लिए आवश्यक विधिक प्रक्रिया जारी है।

राज्य शासन द्वारा अपनाई गई व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति ने दक्षिण बस्तर क्षेत्र में स्थायी शांति की मजबूत नींव स्थापित की है। पुलिस, सुरक्षा बलों, स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के जागरूक नागरिकों के सामूहिक एवं समन्वित प्रयासों से हिंसा और भय की संस्कृति को संवाद और विकास की संस्कृति में बदलने में बड़ी सफलता मिली है।

मुख्यधारा में लौटने वाले प्रमुख माओवादी कैडरों ने भारतीय संविधान में आस्था व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन जीने का संकल्प लिया है। पुनर्वास प्रक्रिया के तहत प्रत्येक कैडर को प्रोत्साहन स्वरूप 50,000 रुपये की तत्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सुरक्षा बलों की सक्रियता और टीमवर्क:- आत्मसमर्पण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में DRG, नक्सल सेल, STF, कोबरा 201वीं, 202वी, 204वीं, 210वीं तथा केरिपु 85वीं, 199वी, 170वीं, 196वीं, 168वीं, 218वीं, 228वीं बटालियन का विशेष योगदान रहा है। इन सभी बलों ने लगातार क्षेत्र में अपनी सक्रियता, विश्वास निर्माण और संवेदनशील व्यवहार से माओवादियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने माओवादियों से अपील करते हुए कहा कि—
“छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति माओवादियों को आकर्षित कर रही है । आत्मसमर्पण करने वालों के परिजन भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जियें और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।”

उन्होंने आगे कहा कि—
माओवादी भ्रामक और हिंसक विचारधाराओं को त्यागकर निर्भय होकर समाज की मुख्यधारा में लौटें। शासन की ‘पूना मारगेम’ नीति उनके भविष्य को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वावलंबी बनाने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है।

 
10 साल के प्यार का खौफनाक अंत! पति ने दीवार पर ‘I Love You’ लिखकर किया पत्नी का मर्डर और सुसाइड, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश!

10 साल के प्यार का खौफनाक अंत! पति ने दीवार पर ‘I Love You’ लिखकर किया पत्नी का मर्डर और सुसाइड, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश!

 बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के भूकंप अटल आवास में रहने वाले एक दंपत्ति की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। कमरे में पति-पत्नी का शव मिला, जिसमें पति की लाश फंदे से लटक रही थी, जबकि पत्नी बिस्तर पर मृत पाई गईं। पुलिस को कमरे की दीवार पर लिपस्टिक से लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में पति ने अपनी मौत और पत्नी की मौत के लिए एक दूसरे युवक को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जाँच कर रही है।

 

CG News : छत्तीसगढ़ में चमत्कार या प्रकृति का करिश्मा? गाय ने दो सिर वाले बछड़े को दिया जन्म 

CG News : छत्तीसगढ़ में चमत्कार या प्रकृति का करिश्मा? गाय ने दो सिर वाले बछड़े को दिया जन्म 

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए। कुसमुंडा क्षेत्र के विकास नगर (आईबीपी बस्ती) में भगवान दास नामक व्यक्ति की गाय ने दो सिर वाले दुर्लभ बछड़े को जन्म दिया, जिसके बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग इसे देखने उमड़ पड़े। बछड़े के दो सिर, दो मुंह और अलग-अलग हरकतों ने लोगों में कौतूहल और जिज्ञासा दोनों बढ़ा दी।

 
Breaking : बड़े कैडर के 28 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 89 लाख का था इनाम

Breaking : बड़े कैडर के 28 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 89 लाख का था इनाम

 Narayanpur. छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर जिले में 28 सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 19 महिला नक्सली भी शामिल हैं। IG सुंदरराज पी, एसपी रॉबिन्सन गुड़िया और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सभी नक्सलियों ने औपचारिक रूप से हथियार डाल दिए।

89 लाख के इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 89 लाख रूपए का इनाम घोषित था। ये नक्सली अलग-अलग विंग और पदों से जुड़े थे, जिनमें उच्च स्तर के सैन्य और संगठनात्मक सदस्य भी शामिल हैं।

इन प्रमुख पदों के नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण करने वाले 28 नक्सलियों में संगठन के विभिन्न स्तरों के कैडर शामिल थे—

  • Maad Division DVCM Member
  • PLGA कंपनी नंबर 06 के मिलिट्री सदस्य
  • एरिया कमेटी सदस्य (ACM)
  • टेक्निकल टीम सदस्य
  • मिलिट्री प्लाटून PPCM
  • मिलिट्री प्लाटून सदस्य
  • SZCM भास्कर की गार्ड टीम — पार्टी सदस्य (PM)
  • सप्लाई टीम सदस्य (PM)
  • LOS सदस्य (PM)
  • जनताना सरकार के सदस्य

यह सूची बताती है कि आत्मसमर्पण केवल निम्न स्तर के नक्सलियों का नहीं, बल्कि संगठन की रीढ़ माने जाने वाले कई स्तरों के महत्वपूर्ण पदों का था।

आत्मसमर्पण के दौरान तीन नक्सलियों ने अपने पास मौजूद 3 हथियार (SLR, INSAS और .303 रायफल) पुलिस को विधिवत सौंप दिए। यह दर्शाता है कि समर्पण करने वाले कैडर संगठन के महत्वपूर्ण सैन्य पदों पर कार्यरत थे। दिलचस्प बात यह रही कि नक्सली किसी गुप्त स्थान पर आत्मसमर्पण करने की बजाय पुलिस के सुरक्षित वाहन में सवार होकर सीधे एसपी कार्यालय पहुंचे। यह सुरक्षा बलों पर बढ़ते विश्वास और पुनर्वास नीति की सफलता को दर्शाता है।

2025 में अब तक 287 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा

एसपी नारायणपुर रॉबिन्सन गुड़िया ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले से अब तक कुल 287 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। लगातार बढ़ती संख्या बताती है कि अबूझमाड़ क्षेत्र में शांति, विश्वास और विकास की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

माड़ डिवीजनल कमेटी को बड़ा झटका

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह सामूहिक आत्मसमर्पण माड़ डिवीजन के लिए एक करारा झटका है। अबूझमाड़ के कठिन इलाकों में सक्रिय यह डिवीजनल कमेटी बीते कुछ महीनों से लगातार कमजोर हो रही थी।

कमजोर होने के कारण

  • लगातार सुरक्षा बलों के सघन ऑपरेशन
  • शीर्ष कैडरों का मारा जाना या आत्मसमर्पण
  • संगठन के भीतर असंतोष और आंतरिक चर्चा
  • हिंसा छोड़ने और शांति प्रक्रिया में शामिल होने की बढ़ती प्रवृत्ति

कुछ समय पहले माड़ डिवीजनल कमेटी ने खुद एक पत्र जारी कर हथियार डालने की इच्छा व्यक्त की थी। 28 नक्सलियों का यह सामूहिक समर्पण उसी ओर संकेत है कि अब संगठन की पकड़ तेजी से ढह रही है।

सुरक्षा बलों की रणनीति असरदार

नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में चल रहे ऑपरेशन लोन वॉरियर, ऑपरेशन प्रहार और संयुक्त स्पेशल ऑपरेशन ने नक्सल संगठन की संरचना को कमजोर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने स्वीकार किया कि जंगलों में सुरक्षा बलों का दबाव बढ़ रहा है, संसाधनों की कमी से संगठन संकट में है, पुनर्वास नीति में बेहतर अवसर मिल रहे हैं। 

नारायणपुर में 28 नक्सलियों का सरेंडर, विशेष रूप से 19 महिला नक्सलियों का मुख्यधारा में लौटना, छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या के समाधान की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। यह संकेत है कि अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्रों में भी शांति और विकास की राह मजबूत हो रही है।

 

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,16 अधिकारियों का तबादला

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,16 अधिकारियों का तबादला

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के 16 अधिकारियों का तबादला किया गया है। सचिवालय सेवा के 16 अनुभाग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अलग अलग पदों पर पदस्थ किया गया है। देखें सूची..


राज्य वीरता पुरस्कार 2025 हेतु आवेदन आमंत्रित

राज्य वीरता पुरस्कार 2025 हेतु आवेदन आमंत्रित

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी विशेष घटना में प्रदर्शित उनके अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता एवं वीरता के सम्मान में राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2025 प्रदान किया जा रहा है। इस पुरस्कार के अंतर्गत 5 बालक/बालिकाओं को पच्चीस हजार रुपए की नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर स्थित कार्यालय के सूचना पटल पर कार्यालयीन समय में 20 दिसंबर 2025 तक देखी जा सकती है। इच्छुक आवेदक अपनी प्रविष्टियाँ 20 दिसंबर 2025 तक जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं।

IAS मुकेश कुमार बंसल का जीवन परिचय (जीवनी), जानें इनके बारे में

IAS मुकेश कुमार बंसल का जीवन परिचय (जीवनी), जानें इनके बारे में

  मुकेश कुमार बंसल एक वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं, जो छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच से जुड़े हैं। वे वित्तीय प्रबंधन, जिला प्रशासन और राज्य स्तरीय नीति निर्माण में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव तथा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा, वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को विषम मामलों में सलाह देने वाले सचिव के पद पर भी हैं। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आर्थिक नीतियों, जिला विकास योजनाओं और नई पहलों को गति मिली है। बंसल को मिट स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, एमआईटी से मिड-कैरियर एमबीए प्राप्त है, जो उनकी रणनीतिक दृष्टि को मजबूत बनाता है।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

मूलतः पंजाब के रहने वाले मुकेश बंसल का जन्म 5 अगस्त 1978 को हुआ था। उन्होंने बी कॉम में स्नातक करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में एमबीए किया है। मुकेश बंसल ने स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, मैसाचूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यूएसए से मिड– कैरियर एमबीए भी पूरा किया। उन्होंने इग्नू से अर्थशास्त्र में एमए भी किया है। 2018-2019 में एमआईटी स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, यूएसए से मिड-कैरियर एमबीए (लीडरशिप, मैनेजमेंट, सस्टेनेबिलिटी एंड स्ट्रेटजी) पूरा किया। ये योग्यताएं उन्हें वित्तीय और प्रशासनिक चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाती है

पीएससी यात्रा

मुकेश बंसल की यूपीएससी यात्रा प्रेरणादायक है। 2005 की सिविल सेवा परीक्षा में उच्च रैंक हासिल कर वे आईएएस बने। तैयारी के दौरान उन्होंने वाणिज्य और अर्थशास्त्र पर फोकस किया। छत्तीसगढ़ कैडर आवंटन के बाद प्रशिक्षण पूरा किया। उनकी रणनीति में निरंतर अभ्यास और वर्तमान मामलों का गहन अध्ययन प्रमुख था। सफलता ने उन्हें एक युवा अधिकारी के रूप में स्थापित किया, जो राज्य के विकास में योगदान देने को प्रतिबद्ध थे।

पेशेवर जीवन और प्रमुख पोस्टिंग्स

मुकेश बंसल का प्रशासनिक सफर 19 वर्षों से अधिक का है, जिसमें जिला स्तर से केंद्रीय स्तर तक विविध भूमिकाएं शामिल हैं। प्रारंभिक चरण में वे नगर निगम आयुक्त के रूप में कार्यरत रहे। 2011-2017 के बीच कबीरधाम, रायगढ़ और राजनांदगांव जिलों में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रहे।

उनकी प्रमुख पोस्टिंग्स में शामिल हैं:

  • सीईओ, जिला पंचायत, उत्तर बस्तर कांकेर
  • आयुक्त, नगर निगम, बिलासपुर
  • कलेक्टर, कबीरधाम, रायगढ़, राजनांदगांव
  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नया रायपुर विकास प्राधिकरण
  • संयुक्त सचिव, गृह एवं जेल विभाग
  • अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग
  • सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
  • वर्तमान: अपर मुख्य सचिव (वित्त), मुख्यमंत्री को विषम मामलों में सलाहकार सचिव, जिला प्रभारी सचिव (2024)

2024 में उन्होंने जिला प्रभारी सचिवों की नियुक्ति का आदेश जारी किया। केंद्रीय स्तर पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निजी सचिव रहे।

उपलब्धियां और योगदान

मुकेश बंसल को उनकी पारदर्शी प्रशासनिक शैली और वित्तीय सुधारों के लिए जाना जाता है। कलेक्टर के रूप में उन्होंने ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचा और आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य किया। नया रायपुर विकास प्राधिकरण में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को गति दी। वित्त विभाग में राज्य की आर्थिक नीतियों को मजबूत बनाया। कोविड-19 महामारी में स्वास्थ्य एवं वित्तीय प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एमआईटी एमबीए ने उन्हें सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर फोकस करने में मदद की। उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ में निवेश-अनुकूल माहौल बना।

मुकेश कुमार बंसल (IAS)

  1. मुकेश कुमार बंसल किस बैच के IAS अधिकारी हैं?
    उत्तर: 2005 बैच
  2. मुकेश बंसल किस राज्य कैडर से संबंधित हैं?
    उत्तर: छत्तीसगढ़ कैडर
  3. मुकेश बंसल का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
    उत्तर: 5 अगस्त 1978, पंजाब
  4. वर्तमान में मुकेश बंसल सबसे प्रमुख पद कौन-सा धारण कर रहे हैं?
    उत्तर: अपर मुख्य सचिव, वित्त विभाग
  5. मुकेश बंसल के पास कौन-सी अंतरराष्ट्रीय डिग्री है?
    उत्तर: मिड-कैरियर एमबीए, एमआईटी स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, यूएसए (2018-2019)
  6. मुकेश बंसल ने किस विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए किया है?
    उत्तर: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)
  7. उन्होंने किन-किन जिलों में कलेक्टर के रूप में कार्य किया है?
    उत्तर: कबीरधाम, रायगढ़ और राजनांदगांव
  8. मुकेश बंसल किस स्मार्ट सिटी प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रह चुके हैं?
    उत्तर: नया रायपुर विकास प्राधिकरण
  9. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वे किस केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव रहे थे?
    उत्तर: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
  10. वर्तमान में मुख्यमंत्री को विषम मामलों में सलाह देने वाले सचिव कौन हैं?
    उत्तर: मुकेश कुमार बंसल
  11. 2024 में किस महत्वपूर्ण नियुक्ति आदेश पर मुकेश बंसल ने हस्ताक्षर किए थे?
    उत्तर: जिला प्रभारी सचिवों की नियुक्ति
  12. उनकी विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र कौन-कौन से हैं?
    उत्तर: वित्तीय प्रबंधन, जिला प्रशासन और राज्य स्तरीय नीति निर्माण
  13. कोविड-19 महामारी में उन्होंने किस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया?
    उत्तर: स्वास्थ्य एवं वित्तीय प्रबंधन
  14. उनकी एमआईटी एमबीए का मुख्य फोकस क्षेत्र क्या था?
    उत्तर: लीडरशिप, मैनेजमेंट, सस्टेनेबिलिटी और स्ट्रेटजी
  15. मुकेश बंसल की प्रशासनिक शैली का सबसे प्रमुख गुण क्या माना जाता है?
    उत्तर: पारदर्शिता और निवेश-अनुकूल माहौल निर्माण
शराब घोटाला मामला : 6 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश…

शराब घोटाला मामला : 6 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश…

  छत्तीसगढ़ में हुए कथित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आज महत्वपूर्ण कार्रवाई हुई है। EOW–ACB स्पेशल कोर्ट में कारोबारी नीतेश पुरोहित, यश पुरोहित, अतुल सिंह सहित कुल 6 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश कर दिया गया है।जांच एजेंसी ने कोर्ट में 6500 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें सभी आरोपियों की भूमिका, वित्तीय लेनदेन और कथित अनियमितताओं का विवरण शामिल है।

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 89 लाख के इनामी सहित 28 माओवादियों ने किया सरेंडर

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 89 लाख के इनामी सहित 28 माओवादियों ने किया सरेंडर

 माओवादी हिंसा के खिलाफ चल रही “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” मुहिम ने तहत एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर जिले में मंगलवार को कुल 28 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया। इनमें 19 महिला माओवादी भी शामिल हैं, जिन पर कुल 89 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

नारायणपुर जिला प्रशासन, बस्तर पुलिस, सुरक्षा बलों और स्थानीय समाज के प्रयासों से यह आत्मसमर्पण संभव हुआ है। यह कदम न सिर्फ क्षेत्र में बढ़ते विश्वास का संकेत है, बल्कि माओवादी नेटवर्क के कमजोर पड़ने की दिशा में भी बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है।

किन-किन माओवादियों ने किया सरेंडर?

  • माड़ डिवीजन के DVCM सदस्य
  • पीएलजीए कंपनी नंबर–06 के मिलिट्री कैडर
  • एरिया कमेटी सदस्य
  • टेक्निकल टीम के सदस्य
  • मिलिट्री प्लाटून के PPCM व अन्य
  • एसजेडसीएम भास्कर की गार्ड टीम के सदस्य
  • सप्लाई टीम और LOS सदस्य
  • जनताना सरकार के स्थानीय पदाधिकारी

तीन हथियार सुरक्षा बलों को सौंपे
समर्पण के दौरान तीन माओवादियों ने अपने पास मौजूद एसएलआर, इंसास और .303 रायफल सुरक्षा बलों को सौंप दिए। पुलिस ने इसे सरकार और व्यवस्था पर बढ़ते भरोसे का संकेत बताया है।

नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुड़िया ने बताया कि वर्ष 2025 में अभी तक जिले में 287 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं, बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा कि पिछले 50 दिनों में ही बस्तर में 512 से अधिक माओवादी हथियार डाल चुके हैं।

कठिनाइयां ही इंसान को मजबूत बनाती हैं : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

कठिनाइयां ही इंसान को मजबूत बनाती हैं : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

 रायपुर: युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, प्रेरणा और सुनियोजित कैरियर निर्माण के उद्देश्य से प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी के विशेष पहल पर आज रायगढ जिले के पुसौर में भव्य कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद तथा सुपर-30 के संस्थापक पद्मश्री श्री आनंद कुमार ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए। कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने 66 चयनित विद्यार्थियों को 5-5 हजार रुपये स्वेच्छानुदान प्रदान करने की घोषणा की। इसके साथ ही कहा कि आगामी वर्ष कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की मेरिट सूचियों में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को 1-1 लाख रुपये शिक्षा सहायता दिया जाएगा।

संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी - पद्मश्री आनंद कुमार

कठिनाइयाँ ही इंसान को मजबूत बनाती हैं

कार्यक्रम में सर्वप्रथम वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सरकार युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जीवन में बड़ी सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य, सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत अत्यंत आवश्यक हैं। कठिनाइयाँ ही इंसान को मजबूत बनाती हैं। उन्होंने अपने छात्र जीवन के संघर्षों तथा सरकारी स्कूल से कलेक्टर और मंत्री बनने की प्रेरक यात्रा साझा करते हुए कहा कि मेहनत, निर्णय शक्ति और समय के सही उपयोग से कोई लक्ष्य असंभव नहीं।

संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी - पद्मश्री आनंद कुमार

उन्होंने बताया कि केवल डिग्री को महत्व देना पर्याप्त नहीं, बल्कि लक्ष्य आधारित पढ़ाई, दृढ़ संकल्प और परिस्थितियों को स्वीकार कर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने विराट कोहली के कठिन समय में अद्भुत समर्पण का उदाहरण देकर समझाया कि कठिनाइयाँ जीवन में ऊँची छलांग लगाने की तैयारी करवाती हैं। श्री चौधरी ने युवाओं को सलाह दी कि अपनी क्षमता को पहचानें और उसके अनुसार करियर चुनें। योजना बनाकर, धैर्य और परिश्रम के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें।

संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी - पद्मश्री आनंद कुमार

साधारण शुरुआत असाधारण सफलता का आधार बनती है

छात्रों को संबोधित करते हुए पद्मश्री आनंद कुमार ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखने वाला व्यक्ति जीवन में अवश्य सफल होता है। उन्होंने अपने संघर्षपूर्ण जीवन की प्रेरक यात्रा साझा करते हुए बताया कि पिता के निधन के बाद उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा, पापड़ बेचने पड़े और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में चयन होने के बावजूद वे आर्थिक परिस्थितियों के कारण नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि सुविधाओं का अभाव सफलता में बाधा नहीं, बल्कि संघर्ष करने की प्रेरणा है।

संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी - पद्मश्री आनंद कुमार

जो भी काम करो, उसे सर्वश्रेष्ठ तरीके से करो, मेहनत में कमी मत आने दो। उन्होंने सुपर-30 के विद्यार्थियों अभिषेक राज, शशि नारायण और निधि झा जैसी सफल प्रेरक कहानियाँ उदाहरण स्वरूप साझा कीं। उन्होंने कहा कि अवसरों की कमी का रोना न रोएँ, बल्कि अवसर स्वयं बनाएँ। संघर्षों को सफलता की सीढ़ी बनाएँ। अंत में उन्होंने कहा कि जीवन में बड़ा बनने के लिए जन्म से नहीं, कर्म और संकल्प से पहचान बनती है। कोई भी साधारण शुरुआत असाधारण सफलता का आधार बन सकती है।

संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी - पद्मश्री आनंद कुमार

कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का मंच पर सम्मान किया गया। पुसौर और खरसिया विकासखण्ड के बच्चों ने पहली बार सुपर-30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार को देखा और उनकी बातों को तन्मयता से सुना। उनके प्रेरक विचारों के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों ने कार्यक्रम से प्रेरणा प्राप्त की। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, नगर पंचायत पुसौर के अध्यक्ष श्रीमती मानी मोहित सतपथी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, श्री उमेश अग्रवाल, श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल, श्री बृजेश गुप्ता, श्री जैमिनी गुप्ता, श्री संदीप पंडा, श्री प्रवीण द्विवेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम श्री महेश शर्मा सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

CG –  4 तहसीलदार, 2 सीएमओ को नोटिस, इस मामले में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज, जाने पूरा मामला..!!

CG –  4 तहसीलदार, 2 सीएमओ को नोटिस, इस मामले में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज, जाने पूरा मामला..!!

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में विशेष गहन पनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। जिन अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी किया गया हैं, उनमें 4 तहसीलदार और 2 सीएमओ शामिल हैं। काम अपेक्षाकृत कम होने से कलेक्टर ने नाराजगी प्रकट करते हुए स्पष्ट कहा कि संबंधित अधिकारी गणना पत्रकों के डिजिटाइज्ड कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जो निर्वाचन कार्य में लापरवाही तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना को दर्शाता है।

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का कार्य जिले में प्रगतिशील है। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार गणना पत्रक का डिजिटाइज्ड (डिजिटल रूपांतरण) कार्य समय-सीमा में पूर्ण करना अनिवार्य किया गया है।

इस संबंध में कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा प्रतिदिन शाम 6 बजे गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाती है। विगत 24 नवंबर 2025 को आयोजित समीक्षा बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की प्रगति अत्यंत कम पाई गई।

इसके तहत कटेकल्याण तहसीलदार का प्रतिशत 43.67, दंतेवाड़ा 48.24, बड़े बचेली 44.41, कुआकोंडा 43.13 तथा नगर पंचायत गीदम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी का प्रतिशत 49.62 और दंतेवाड़ा का 44.85 दर्ज किया गया। यह आंकड़े अपेक्षाकृत कम होने से कलेक्टर ने नाराजगी प्रकट करते हुए स्पष्ट कहा कि संबंधित अधिकारी गणना पत्रकों के डिजिटाइज्ड कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जो निर्वाचन कार्य में लापरवाही तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना को दर्शाता है।

इसके साथ ही उन्होंने उपरोक्त अधिकारियों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कार्य समय पर पूर्ण नहीं होता, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 1.98 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 1.98 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….

रायपुर: कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा द्वारा विकास कार्यों को लगातार स्वीकृति दिलाकर उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी कड़ी में अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सहसपुर लोहारा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सारी एवं ग्राम चंदैनी में कुल 1 करोड़ 98 लाख 91 हजार रूपए की लागत से सड़क, नाली एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। ग्राम आगमन पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रूप से उत्साह और उल्लास के साथ राउत नाचा एवं डंडा नृत्य से उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

गांव-गांव तक विकास पहुँचाना सरकार की पहली प्राथमिकता– उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम सारी में 1 करोड़ 65 लाख 59 हजार रुपये की लागत से खड़ौदा से सारी मार्ग पर पुल-पुलिया सहित 1.5 किलोमीटर लंबी मार्ग के निर्माण कार्य और ग्राम चंदैनी में ग्राम गौरवपथ योजना अंतर्गत 33 लाख 32 हजार रुपये की लागत से सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा, जल निकासी की समस्या से निजात के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं तक पहुँच सुगम होगी और क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

गांव-गांव तक विकास पहुँचाना सरकार की पहली प्राथमिकता– उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि कवर्धा विधानसभा का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और सड़क, पुल-पुलिया, नाली, पेयजल, विद्युत, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को हर गांव तक पहुंचाना राज्य सरकार का दृढ़ संकल्प है। मुख्यमंत्री गौरवपथ योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के हर गांव में प्रगति और समृद्धि की नई तस्वीर देखने को मिलेगी।

गांव-गांव तक विकास पहुँचाना सरकार की पहली प्राथमिकता– उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री रवि राजपुत, श्री रूपेन्द्र जायसवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, युवा, ग्रामीण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सहजता और आत्मीयता का परिचय देते हुए ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए गांव की बुनियादी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र तेजी से विकास की नई राह पर अग्रसर हो रहा है। ग्रामीणों ने उनके सरल, सहज एवं जनसरोकारों से जुड़े व्यक्तित्व की सराहना भी की।

BREAKING: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-स्कॉर्पियो भिड़ंत में 5 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

BREAKING: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-स्कॉर्पियो भिड़ंत में 5 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

 जांजगीर–चांपा-  जिले से इस वक्त की बड़ी खबर—ग्राम सुकली में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांजगीर–चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम सुकली में देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग बारात से नवागढ़ लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

छत्तीसगढ़ देश का सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से उभरता औद्योगिक गंतव्य: सीएम विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ देश का सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से उभरता औद्योगिक गंतव्य: सीएम विष्णुदेव साय

 रायपुर। राजधानी दिल्ली आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को अभूतपूर्व निवेश प्रस्ताव मिले। स्टील, ऊर्जा और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों ने राज्य में उद्योग स्थापित करने, क्षमता विस्तार, होटल निर्माण और वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए रुचि दिखाई।

कार्यक्रम में शामिल कंपनियों ने कुल 6321.25 करोड़ के औद्योगिक निवेश और 505 करोड़ का पर्यटन निवेश का प्रस्ताव दिया है। इन परियोजनाओं से आगामी वर्षों में 3,000 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है। इस निवेश प्रस्ताव के साथ अब तक छत्तीसगढ़ को कुल 7.90 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।दिल्ली स्थित होटल द ललित में आज आयोजित कार्यक्रम में स्टील और टूरिज़्म सेक्टर को केंद्र में रखते हुए नए निवेश अवसरों पर फोकस किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्योग जगत के प्रमुख निवेशकों, विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की एवं स्टील और टूरिज़्म सेक्टर की कई कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र सौंपे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भारत सरकार के केमिकल और उर्वरक मंत्रालय के सचिव अमित अग्रवाल, इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंडरिक, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव रोहित यादव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, संचालक प्रभात मलिक, सीएसआईडीसी के महाप्रबंधक विश्वेश कुमार, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, इन्वेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ को मिले प्रमुख निवेश प्रस्ताव

1- ग्रीन एनर्जी इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने कचरे से बिजली उत्पादन करने वाले 50 मेगावॉट के वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की स्थापना के लिए ₹3,769 करोड़ का निवेश प्रस्तावित किया है, जिससे 150 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ में कचरा प्रबंधन और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

2- आरती कोटेड स्टील द्वारा 315 करोड़ निवेश प्रस्ताव दिया गया है, एवं 550 रोजगार सृजन की संभावना है।

3- एसडीआरएम मेटैलिक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्टील प्लांट एवं पावर यूनिट के लिए ₹195.75 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया है, जिससे रोजगार 492 रोजगार सृजन की संभावना है।

4- आरएसएलडी बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड, चंडीगढ़ द्वारा इथेनॉल प्लांट हेतु ₹200 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया है, एवं 213 रोजगार सृजन की संभावना है।

5- जे.के. लक्ष्मी सीमेंट, राजस्थान द्वारा क्षमता विस्तार हेतु 1816.5 करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव, 110 रोजगार सृजन

6- अरमानी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़, रायपुर द्वारा मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्माण हेतु ₹25 करोड़ का प्रस्ताव, जिससे 200 युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।

पर्यटन क्षेत्र में मिले 505 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

1- मार्स विवान प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा 217 कमरों वाले होटल के लिए ₹220 करोड़ निवेश इससे 522 लोगों को रोजगार प्राप्त होगी।

2- हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट, तेलंगाना द्वारा वेलनेस रिसॉर्ट एवं शिक्षा केंद्र हेतु ₹200 करोड़ निवेश

3- विद्या इन, जशपुर द्वारा 52 कमरों के होटल हेतु ₹25 करोड़ निवेश

4- पीएसए रिज़ॉर्ट, जगदलपुर द्वारा 150 कमरों के एडवेंचर होटल एवं रिसॉर्ट हेतु ₹60 करोड़ निवेश, जिससे बस्तर में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। इससे 200 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में पड़ेगी खून जमा देने वाली ठंड ! शीतलहर को लेकर गाइडलाइन जारी

WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में पड़ेगी खून जमा देने वाली ठंड ! शीतलहर को लेकर गाइडलाइन जारी

 रायपुर।  प्रदेश में बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी एहतियाती दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शीतलहर के दौरान लोग अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और यात्रा से यथासंभव बचें।

ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें और शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तरल पदार्थाे का सेवन लगातार करते रहें। यदि किसी व्यक्ति को अत्यधिक कंपकंपी, उंगलियों में पीलापन या सफेदपन, सुन्नता जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गाे को इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी।

अधिकारियों ने बताया कि कई लोग ठंड से बचने के लिए कोयला जलाकर आग सेंकते हैं, लेकिन बंद कमरे में कोयला जलाना अत्यंत खतरनाक है, क्योकि इससे निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जहरीली होती है और जानलेवा भी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि हाइपोथर्मिया(शरीर का तापमान अत्यधिक कम होना) की स्थिति में व्यक्ति को तुरंत गर्म स्थान पर लिटाएं और कंबल या गर्म कपडों से ढंक दे, जिससे शरीर का तापमान सामान्य हो सके।

मांसपेशियों में अकड़न होने पर भी डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। हाइपोथर्मिया के लक्षणों में शरीर का तापमान गिरना, बोलने में कठिनाई, कंपकंपी, भारी सांस लेना, मांसपेशियों में जकड़न और नींद न आना शामिल हैं।

गंभीर स्थिति में व्यक्ति अचेत भी हो सकता है, जिसके लिए तुरंत चिकित्सकीय उपचार आवश्यक है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि बढ़ते ठंड और शीतलहर को लेकर नागरिक सावधानी बरतें, मौसम के अनुरूप वस्त्र पहनें तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करें।

 
Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इस विभाग के 16 अधिकारियों का तबादला

Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इस विभाग के 16 अधिकारियों का तबादला

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के 16 अधिकारियों की तबादला किया गया है।

सचिवालय सेवा के 16 अनुभाग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अलग पदों पर पदस्थ किया गया है। इस सूची के अनुसार, जेल विभाग में पोस्टेड अनुभाग अधिकारी अभिलाषा दास को सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-9) में भेजा गया है।

देखें लिस्ट

 
रेल मंत्री से मिले सीएम साय, नए प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा

रेल मंत्री से मिले सीएम साय, नए प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा

 रायपुर । मुख्यमंत्री साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में रेलवे से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों रेल सुविधाओं के विस्तार, नए रेल प्रोजेक्ट्स की प्रगति, तथा प्रगतिरत परियोजनाओं की पूर्णता के संबंध में  विस्तृत और चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने आग्रह किया कि   स्वीकृत परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों, उद्योगों और व्यापारियों को बेहतर परिवहन सुविधाएँ मिल सकें। केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे मंत्रालय छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।