CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG Crime: मंदिर में पूजा करने आई युवती पर प्राणघातक हमला, चाकू मारकर बदमाश फरार

CG Crime: मंदिर में पूजा करने आई युवती पर प्राणघातक हमला, चाकू मारकर बदमाश फरार

 कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में पूजा करने के लिए मंदिर गई युवती पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। युवती ने अपने आप को बचाते हुए चीख-पुकार मचाई, जिस पर युवक फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की 112 टीम ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया।

जानकारी के अनुसार घटना दीपका थाना क्षेत्र के बड़े शिव मंदिर गेवरा ऊर्जा नगर की है। युवती अपने सहेली से साथ शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। पूजा करने के बाद घर जाने के लिए स्कूटी चालू करते समय दो नकाबपोश युवक पहुंचे और चाकू से हमला करना शुरू कर दिया।

युवती ने इस पर चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया, जिससे युवक मौके से फरार हो गए. घटना के बाद बेहोश हो गई युवती को मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नेहरू शताब्दी अस्पताल पहुंचाया, जहां युवती का इलाज किया गया। घटना को लेकर दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है।

ठंड में और बढ़ जाती है छत्तीसगढ़ की खूबसूरती, जन्नत से कम नहीं ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन

ठंड में और बढ़ जाती है छत्तीसगढ़ की खूबसूरती, जन्नत से कम नहीं ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन

24 नवंबर 2024 रायपुर:- ठंड का मौसम छत्तीसगढ़ में पर्यटन प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। राज्य के प्राकृतिक स्थलों की खूबसूरती ठंड के दिनों में और भी निखर जाती है। यहां के वॉटरफॉल्स, घाटियां, और नेशनल पार्क्स, सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ के कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थलों के बारे में, जो ठंड में घूमने के लिए परफेक्ट हैं।

बारनवापारा वाइल्डलाइफ सेंचुरी
रायपुर से 100 किलोमीटर दूर स्थित यह सेंचुरी 245 वर्ग किलोमीटर में फैली है। यहां आप वन्यजीवों की विविधता के साथ प्रकृति का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

Chhattisgarh Tourism

मैनपाट
सरगुजा जिले का यह स्थान छत्तीसगढ़ का ‘शिमला’ कहलाता है। ठंड के दिनों में यहां का तापमान शून्य से नीचे चला जाता है, जो इसे सैलानियों का फेवरेट डेस्टिनेशन बनाता है।

Mainpat Chhattisgarh

चित्रकोट जलप्रपात
‘भारत का नियाग्रा’ कहा जाने वाला यह जलप्रपात जगदलपुर से 39 किलोमीटर की दूरी पर है। 98 फीट की ऊंचाई से गिरता इंद्रावती नदी का पानी, ठंड में इंद्रधनुष का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है।

चित्रकूट जलप्रपात, छत्तीसगढ़ - टाइम्स ऑफ इंडिया यात्रा

हांदवाड़ा जलप्रपात
घने जंगलों के बीच स्थित यह जलप्रपात करीब 500 फीट की ऊंचाई से गिरता है। ठंड में यहां का नजारा सैलानियों को लुभाता है।

Bastar News - chhattisgarh news view of bastar39s highest and beautiful  handwara waterfall | बस्तर के सबसे ऊंचे व खूबसूरत हांदावाड़ा जलप्रपात का  नजारा | Dainik Bhaskar

बुका और सतरेंगा
कोरबा जिले का यह नया डेस्टिनेशन एडवेंचर और वॉटर स्पोर्ट्स के लिए फेमस है। ‘गोल्डन आइलैंड बुका’ में आप फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और घुड़सवारी का आनंद ले सकते हैं।

चिल्फी घाटी: कवर्धा जिले की यह घाटी रोमांचक ड्राइविंग के लिए परफेक्ट है। ठंड में यहां का तापमान इतना गिर जाता है कि ओस की बूंदें जम जाती हैं, जो इसे एक अनोखा अनुभव बनाती हैं।

कांगेर वैली नेशनल पार्क
बस्तर का यह नेशनल पार्क वन्यजीवों और वनस्पतियों की विविधता के लिए जाना जाता है। ठंड के मौसम में यह पर्यटकों के लिए आदर्श स्थान है।

अचानकमार वन्यजीव अभ्यारण्य
बिलासपुर से 55 किलोमीटर दूर स्थित यह अभ्यारण्य प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

 

छत्तीसगढ़ की ठंड में सिमटी यह खूबसूरती हर किसी को यहां आने के लिए मजबूर कर देती है। आप भी इस बार ठंड के मौसम में इन स्थानों का अनुभव ज

CG Crime : तेलंगाना बॉर्डर पर डबल मर्डर...नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम..!!

CG Crime : तेलंगाना बॉर्डर पर डबल मर्डर...नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम..!!

 रायपुर : छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सरहद पर माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में 2 ग्रामीणों को मौत की सजा दे दी है। रात में दोनों को घर से उठाकर ले गए। फिर दोनों को कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला। इनमें से एक पंचायत सचिव भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले का है।

बताया जा रहा है कि, करीब 10 से 15 की संख्या में हथियारबंद नक्सली पेरूर गांव पहुंचे थे। उन्होंने गांव के पंचायत सचिव उइका रमेश और एक ग्रामीण उइका अर्जुन को घर से उठा लिया। जिसके बाद दोनों को गांव से बाहर लेकर गए। जिसके बाद दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर कुल्हाड़ी से काट डाला।

 
CG CRIME : साइकिल चोरी के शक में कबाड़ वाले की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : साइकिल चोरी के शक में कबाड़ वाले की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

 बालोद : जिले में पुलिस ने 5 घंटों के भीतर ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामला में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि चोरी के आरोप से गुस्साए आरोपियों ने कबाड़ और प्लास्टिक फेरी का काम करने वाले एक शख्स की हत्या कर दी। यह पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ग्राम बोरगहन और परसवानी मार्ग के बीच एक अधेड़ की लाश मिली थी। घटनास्थल पर साइकिल गिरी हुई थी, जिसमें प्लास्टिक की खाली बोरी बंधी थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्ती की और बताया कि, मृतक दुखुराम मरकाम (50) ग्राम बासिन का रहने वाला था। वह कबाड़ और प्लास्टिक फेरी का काम करता था।

आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि, 22 नवंबर की रात अर्जुन्दा से कबाड़ बेचकर मृतक दुखुराम अपने गांव बासिन लौट रहा था। पुलिस ने उससे आखिरी बार मिलने वालों से पूछताछ की। शक के आधार पर राजाबाबू मरकाम (22) और रोहित मरकाम (21) को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि, मृतक दुखुराम ने कबाड़ बेचने के दौरान उनपर साइकिल चुराने का आरोप लगाया था। इस वजह से आरोपियों और मृतक के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने दुखुराम की हत्या करने की साजिश रची। उन्होंने दुखुराम का पीछा किया और बोरगहन-परसवानी मार्ग पर गला घोटकर हत्या कर दी। फिर मौके से फरार हो गए।
CG - युवक की मिली लाश : सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका

CG - युवक की मिली लाश : सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली है। पूरी घटना जिले के अर्जुंदा थाना से महज 3 किलोमीटर दूर परसवानी-बोरगाहन के बीच हुई है। जहां सड़क किनारे नीचे दुखुराम मरकाम निवासी बासीन का शव बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है एक दिन पहले कबाड़ी का सामान खरीदने और उसे बेचने के लिए मृतक दुखुराम अपनी पत्नी के साथ अर्जुंदा गया था। सामान बेचने के बाद, वापस लौटते वक्त उनकी पत्नी किसी पहचान के व्यक्ति के साथ घर चली गई, और वह पीछे जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

अर्जुंदा पुलिस को आज दुखुराम के शव की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Breaking : पुलिस भी नहीं बची चाकूबाजों से, सहायक आरक्षक पर हमला

Breaking : पुलिस भी नहीं बची चाकूबाजों से, सहायक आरक्षक पर हमला

 धमतरी। जनता तो जनता, अब पुलिस भी चाकूबाजों से सुरक्षित नहीं है। जब लोगों की रक्षा करने वाले खुद सुरक्षित नहीं होंगे तो आमजनों को सुरक्षा कौन देगा। ऐसा ही मामला धमतरी में सामने आया है, जहां एक सहायक आरक्षक पर चाकू से हमला हो गया। घटना में घायल पुलिसकर्मी को कमर के नीचे चाकू लगा है और उसे इलाज के लिए नगरी के स्वास्थ केंद्र ले जाया गया है।

बता दें कि सहायक आरक्षक गेंदलाल मरकाम, एसडीओपी नगरी कार्यालय में पदस्थ है। शनिवार शाम ड्यूटी से लौटते समय तीन नकाबपोश युवक ने नगरी थाने से कुछ ही दूरी पर उसका रास्ता रोका और पैसे छीनने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर युवकों ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला बोल दिया, जिसपर उसे कमर के नीचे हिस्से में चोट आई है।

 
छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकारा:किरण देव

छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकारा:किरण देव

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता ने एक बार फिर बता दिया कि प्रदेश और शहर का विकास केवल भाजपा की सरकार ही कर सकती है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को प्रचंड जीत की बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए हर तरह की कोशिश की लेकिन रायपुर दक्षिण की जनता ने मोदी जी की विश्वसनीयता और प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर एक बार फिर कमल पर मुहर लगाया। प्रदेश के विकास लिए भाजपा हमेशा प्रतिबध्द रहती है। यह जीत जनता के भाजपा पर विश्वास की जीत है और कांग्रेस के झूठे वादों पर जनता का करारा तमाचा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर दक्षिण उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा समस्त भाजपा कार्यकर्ता, रायपुर दक्षिण उप चुनाव संयोजक द्वय मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सभी मंत्रीगण, विधायकगण सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि यह जीत मा .मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के कार्यों की जीत है छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को फिर से एक बार पूरी तरह नकार दिया है छत्तीसगढ़ में अब भाजपा ही जनता की पसंद है जनता ने न सिर्फ जीत दी है बल्कि एक प्रचंड जीत देकर भाजपा के प्रति अपना अपार विश्वास व्यक्त किया है मैं जनता जनार्दन का बहुत-बहुत अभिवादन करता हूं।

दक्षिण उपचुनाव का नतीजा हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नही: कांग्रेस

दक्षिण उपचुनाव का नतीजा हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नही: कांग्रेस

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की जनादेश शिरोधार्य है, उपचुनाव के परिणाम पार्टी के अपेक्षाओं के अनुरूप नही आये, पूरी पार्टी, नेताओं और कार्यकताओं ने एकजुटता से चुनाव को लड़ा, दक्षिण विधानसभा एक ऐसी विधानसभा है, जहां कांग्रेस कभी नही जीती है, पिछले विधानसभा चुनाव में दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस पार्टी सर्वाधिक मतो से हारी थी। उपचुनाव का रिजल्ट आमतौर पर सत्ता दल के पक्ष में आता है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो कांग्रेस पार्टी ने 5 उपचुनाव जीते थे। जो जनादेश आया है उसे कांग्रेस पार्टी स्वीकार करती है। जनता के हित और सरोकार के लिये हमारी लड़ाई जारी रहेगी।


सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एक उपचुनाव के परिणाम से जनता के सभी सवालों का जवाब नही मिल जाता, और न ही राज्य के हालात में परिवर्तन हो जाता है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, राज्य में भ्रष्ट तंत्र का बोल बाला, भाजपा की वादा खिलाफी, 1 लाख नौकरियों का वादा, 500 में गैस सिलेण्डर, 1.25 करोड़ माताओं बहनों के महतारी वंदन की राशि, अनियमित कर्मचारीयों को 100 दिन में नियमित करने का वादा, धान खरीदी की परेशानी ऐसे विषय है जिसमें साय सरकार विफल साबित हुई है। कांग्रेस, सरकार को वादे याद दिलाती रहेगी तथा मजबूत विपक्ष के रूप में अपना संघर्ष जारी रखेगी।

 

दक्षिण उपचुनाव की प्रचंड जीत राज्य सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर – विष्णुदेव साय

दक्षिण उपचुनाव की प्रचंड जीत राज्य सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर – विष्णुदेव साय

 रायपुर। रायपुर दक्षिण का चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जीत है। इसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। हमारी भाजपा सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है। हमने प्रदेश में लोकतंत्र के प्रति जनता के भरोसे को बहाल किया है। मोदी जी की गारंटी को सरकार ने महज कुछ महीनों में पूरा करने का काम किया है। यह उसका जनादेश है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मैं इस जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं, चुनाव के प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल, शिवरतन शर्मा, भाजपा के सभी मंत्रीगण विधायकगण, पदाधिकारियों एवं पिछले कई दशकों से दक्षिण विधानसभा की सेवा कर रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी को बधाई देता हूं। हमारे प्रत्याशी सुनील सोनी जी को भी इस प्रचंड जीत की बहुत-बहुत बधाई। भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण के मतदाताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है मैं उनका बहुत-बहुत आभार करते हुए इस बात का विश्वास दिलाता हूं कि जो विश्वास जनता ने किया है हम उस पर खरा उतरेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की सरकार ने महज कुछ महीनों के कार्यकाल में ही मोदी जी की गई गारंटियों को पूरा करने का काम किया है। किसानों को एकमुश्त 3100 रुपए प्रतिक्विंटल देने की गारंटी हो या किसानों के बकाया दो वर्ष के धान का बोनस के भुगतान की बात हो, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के प्रतिमाह 1000 रुपए देने की गांरटी हो या नक्सलवाद के खात्मे की गारंटी हो, राज्य की भाजपा सरकार ने सभी गारंटियों को पूरा करने के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किए है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जीत के लिए मैं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करता हूं। जिनका जादू पूरे देश में चल रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

दक्षिण विधानसभा की जनता ने बताया विष्णु का सुशासन ही उनकी पहली पसंद – श्यामबिहारी जायसवाल

दक्षिण विधानसभा की जनता ने बताया विष्णु का सुशासन ही उनकी पहली पसंद – श्यामबिहारी जायसवाल

 रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि रायपुर दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और लगातार नौवीं बार वापसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व,विष्णुदेव साय सरकार के कार्यों और भाजपा के प्रति जनता-जनार्दन के अगाध विश्वास का परिचायक बताया है।  जायसवाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने सोचा, शायद इस बार कुछ नई शिगूफेबाजी की जाए और उन्होंने जाति व धर्म के आधार पर समाज को बाँटने का शिगूफा उछाला था, लेकिन कांग्रेसी-बदनीयती नहीं चल पाई।  जायसवाल ने कहा कि कानून-व्यवस्था के नाम पर मिथ्या प्रलाप कर प्रदेशभर में घूम रहे कांग्रेसियों का अब आपराधिक चेहरा लगातार बेनकाब हो रहा है। कांग्रेस अपराधियों को संरक्षण देकर प्रदेश में अराजकता की स्थिति पैदा करने का एजेंडा चला रही है, लेकिन कांग्रेसी अपने इस घृणित में मंसूबे कतई कामयाब नहीं हुए, रायपुर दक्षिण के चुनाव परिणाम ने यह एकदम साफ कर दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में यह प्रचंड जीत हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते मिली है वह सभी कार्यकर्ताओं, मंडल के अध्यक्षों, बूथ के अध्यक्षों, चुनाव के कार्यों में लगे हुए सभी पदाधिकारीगण का आभार व्यक्त करते हैं व उन्हें बधाई देते है। यह जीत इस बात की पुष्टि करती है कि कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ में जनता के लिए अप्रासंगिक हो चुकी है पहले विधानसभा चुनाव में करारी हार, फिर लोकसभा चुनाव में एक बड़ी हार और अब उपचुनाव में भी कांग्रेस की प्रचंड हार हुई है कांग्रेस ने जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ को दोनों हाथों से लुटा,छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बनाने का काम किया भ्रष्टाचार के कीर्तमान रचे, प्रदेश की जनता ने उन्हें पूरी तरीके से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।दक्षिण उप चुनाव में प्रभारी होने के नाते श्याम बिहारी जायसवाल ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उप मुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंत्री विधायक गण पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का विशेष धन्यवाद दिया है।

ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसा, SUV ने ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौके ही हुई मौत, एक ही परिवार के 7 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसा, SUV ने ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौके ही हुई मौत, एक ही परिवार के 7 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

 दुर्ग। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के बीड़ से जगन्नाथपुरी जा रहे डॉक्टर परिवार की SUV तेज रफ्तार में ट्रक से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर अभिमान सार राव प्रभाले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के 7 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मोहान नगर थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर लक्ष्मीकांत पंडित सहित 3 पुरुष, 3 महिलाएं और एक 3 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनमें डॉक्टर लक्ष्मीकांत पंडित भी शामिल हैं। उन्हें जिला अस्पताल से चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी मोनिका पांडेय के मुताबिक, परिवार एक फोर्स गाड़ी (MH 23 AD 1132) में सवार था, जो जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए जा रहा था। जैसे ही गाड़ी दुर्ग बाईपास के पास पहुंची, ड्राइवर ने ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार में ट्रक CG 04 G 4681 से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ। इसके बाद मौके पर कुछ राहगीरों ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, और घायलों को अस्पताल भेजा। गाड़ी में फंसे ड्राइवर का शव बाहर निकाला गया और क्रेन की मदद से गाड़ी और ट्रक को सड़क से हटाया गया।

किसानों को दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी : मुख्यमंत्री साय

किसानों को दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा भी दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मिट्रिक धान खरीदी अनुमानित है।

 CM साय ने बिलासपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया लोकार्पण, डिप्टी सीएम साव के साथ टेबल टेनिस और बैडमिंटन में आजमाए हाथ

CM साय ने बिलासपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया लोकार्पण, डिप्टी सीएम साव के साथ टेबल टेनिस और बैडमिंटन में आजमाए हाथ

 बिलासपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया करीब 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संजय तरण पुष्कर परिसर में इसका निर्माण किया गया है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस , स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक ही छत के नीचे एक से ज्यादा खेलों की सुविधा पर खुशी जाहिर की और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं ।इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से मुलाकात की। बिलासपुर में तीन मंजिला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग,ग्राउंड फ्लोर में रिसेप्शन और रेस्टोरेंट संचालित किए जाने का प्रावधान है। इसके प्रथम तल में बैडमिंटन, स्क्वैश कोर्ट,टेबल टेनिस, स्नूकर,बिलियर्ड्स जैसे खेलों की सुविधा है। द्वितीय तल में मल्टीपरपज हाॅल, योगा की सुविधा है। तीसरे तल में मनोरंजन की अनेक सुविधाएं है।

CG - एसीबी की जाल में फंसा प्रधान आरक्षक...अधिकारीयों ने र‍िश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

CG - एसीबी की जाल में फंसा प्रधान आरक्षक...अधिकारीयों ने र‍िश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एसीबी की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक कई सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।इसी क्रम में एसीबी ने एक और रिश्‍वतखोर को गिरफ्तार कर भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त लोगों को कड़ा संदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, भिलाई के स्मृति नगर चौकी में तैनात प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को एसीबी ने रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। आरोपी के पास से रसायन लगे नोट जब्त किए गए, जो रिश्वत की रकम के तौर पर दिए गए थे। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रामकृष्ण सिन्हा पर एक व्यक्ति से सरकारी कार्य में मदद के बदले पैसे मांगने का आरोप था, जिसकी शिकायत मिलने पर एसीबी ने जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल, ब्यूरो की टीम मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

डागा कॉलेज में हुई सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 35 कॉलेजों के 275 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

डागा कॉलेज में हुई सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 35 कॉलेजों के 275 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

 रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आवंटित सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय, कचहरी चौक रायपुर द्वारा विवेकानंद स्टेडियम कोटा, रायपुर में 22 और 23 नवंबर 2024 को किया गया। प्रतियोगिता में कुल 35 महाविद्यालय की टीम प्रतिभागी हुए तथा कुल 275 छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में भाग लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन महिला एवं पुरुष वर्ग में किया गया।प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ सुरेंद्र शुक्ला तथा हरि बल्लभ अग्रवाल प्रबंध समिति सदस्य, प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता घई तथा विभिन्न महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ रिंकू तिवारी,रूपेंद्र सिंह चौहान, शिव शंकर पांडे, डॉ प्रकाश चंद्रवंशी, वीरेंद्र, डॉ चंद्रशेखर बंदे तथा आयोजन सचिव डॉ प्रेम शंकर उपस्थित रहे।

महिला वर्ग के विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता निम्नानुसार रहे
100 मीटर दौड़ -प्रथम नवनीत, द्वितीय हितेश्वरी तृतीय मंजू
200 मीटर दौड़- प्रथम नवोनिता, द्वितीय रामेश्वरी तृतीय पायल
400 मीटर दौड़- प्रथम सपना, द्वितीय राजेश्वरी, तृतीय प्रियंका
800 मीटर दौड़ – प्रथम वंशिका, द्वितीय योगेश्वरी, तृतीय सानो
5000 मीटर दौड़ -प्रथम आशा, द्वितीय सोमलता, तृतीय चांदनी
गोला फेक- प्रथम दुर्गा चंद्रवंशी, द्वितीय इंद्राणी, तृतीय धनेश्वरी
तवा फेक – प्रथम कुसुम, द्वितीय दुर्गा, तृतीय हिना
भाला फेक -प्रथम अमीषा, द्वितीय तनुजा, तृतीय भूमिका
ऊंची कूद -प्रथम योजना, द्वितीय इंद्राणी, तृतीय महिमा
लंबी कूद -प्रथम दुर्गा, द्वितीय हितेश्वरी, तृतीय लीना
बाधा दौड़- प्रथम दुर्गा, द्वितीय गोमती, तृतीया योजना
हाफ मैराथन -प्रथम मुकेश्वरी, द्वितीय दामिनी, तृतीय धनेश्वरी
1500 मीटर दौड़ -प्रथम मुकेश्वरी, द्वितीय आशा, तृतीय सोमलता

पुरुष वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता निम्नानुसार रहे
100 मीटर दौड़ -प्रथम आयुष, द्वितीय हिमांशु, तृतीय विकास
200 मीटर दौड़ -प्रथम भोजराज, द्वितीय आयुष, तृतीय हार्दिक
400 मीटर दौड़ -प्रथम आनंद, द्वितीय राहुल, तृतीय विकास
800 मीटर दौड़ -प्रथम बुद्धेश्वर, द्वितीय यशवंत, प्रीति धनेश
1500 मीटर दौड़ -प्रथम बुद्धेश्वर, द्वितीय चेतन, तृतीय यशवंत
5000 मीटर दौड़ -प्रथम अजय, द्वितीय बुद्धेश्वर, तृतीय चेतन
गोला फेक -प्रथम उदय, द्वितीय चंदन, तृतीय हिमांशु
तवा फेक- प्रथम सुजल, द्वितीय मनीष ,तृतीय गजाधर
भाला फेंक- प्रथम गजाधर, द्वितीय बुद्ध प्रकाश, तृतीय नेहरू
ऊंची कूद -प्रथम ऋषिक, द्वितीय पंकज, तृतीय शुभम
लंबी कूद -प्रथम ऋषिक, द्वितीय जसवंत, तृतीय इमामुद्दीन
हर्डल रेस -प्रथम बाबू बेरा द्वितीय सुमेश, तृतीय प्रमोद
हाफ मैराथन दौड़- प्रथम मुकेश, द्वितीय अजय, तृतीय मोहित

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आवंटित सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन 23 नवंबर 2024 को मुख्य अतिथि श्री अजय तिवारी अध्यक्ष राष्ट्रीय विद्यालय समिति एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता घई के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर डॉ पदमा शर्मा, डॉ स्मृति अग्रवाल, डॉ रेणुका बक्शी विभिन्न महाविद्यालय से आए समस्त क्रीड़ा अधिकारी, प्रतिभागी एवं विजेता छात्र-छात्राएं, महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक गण और समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

 ए. आई. है आज के समय की सबसे बड़ी जरुरत : डॉ. अनिल तिवारी

ए. आई. है आज के समय की सबसे बड़ी जरुरत : डॉ. अनिल तिवारी

रायपुर :- स्थानीय महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय रायपुर में आज दिनांक 23 नवंबर 2024 को पूर्वाह्न 11 बजे से Recent Trends in AI, Machine Learning and Deep Learning विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दिशा एजुकेशन सोसाइटी के सचिव एवं दिशा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल तिवारी ने मशीन लर्निंग विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत करते हुआ कहा कि आज का समय ए आई का समय है समय के साथ सब को इसे सीखना समय की मांग है । उन्होंने आगे उन्होंने कैसे कंप्यूटर ए आई के माध्यम से कार्य करता है, रोबोट कैसे हमारी बातों और विचारों को समझ कर अपना आउटपुट देता है । कार्यक्रम में दूसरे  वक्ता रूप में उपस्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा (ओपन) विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कंप्यूटर विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमलाल प्रधान ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया | उन्होंने अपने व्याखान में ए आई का प्रयोग कैसे और किन क्षेत्रों में किया जा रहा है इसका विस्तार से व्याख्या की एवं इसमें रोजगार के अवसर के बारे में सूक्ष्मता से बताया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शांतनु पॉल, डॉ. अनुपमा जैन, कंप्यूटर विज्ञानं विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम चंद्राकर, डॉ. रजत यदु, प्रो. शीलू सोनी, प्रो. रौशनी पाशिने, प्रो. सिमरन चंद्राकर, सहित महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रीतम कुमार दास ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रो. विवेक प्रकाश साहू ने किया ।
 
CG : SP ने 7 निरीक्षकों का किया तबादला, सरकंडा थाना सहित सिटी कोतवाली के थानेदार का बदला प्रभार

CG : SP ने 7 निरीक्षकों का किया तबादला, सरकंडा थाना सहित सिटी कोतवाली के थानेदार का बदला प्रभार

 बिलासपुर। बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने आज 7 निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। आपको बता दे सरकंडा थाना में तहसीलदार से मारपीट के बाद थाना प्रभारी तोप सिंह को एसपी ने पहले ही लाइन अटैच कर दिया था। इसके बाद से खाली पड़े थाने का चार्ज अब एसपी ने निरीक्षक निलेश पांडेय को दिया है। इसी तरह कोतवाली थाना इंचार्ज सुम्मत राम साहू को सिविल लाइन का थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि रक्षित केंद्र से निरीक्षक विवेक पांडेय को सिटी कोतवाली का जवाबदारी दी गयी है। देखिये पूरी लिस्ट किसे कहा किया गया तबादला…

CG- सुकमा में 40 लाख के ईनामी नक्सली हुए ढेर, मारे गये नक्सलियों में मिलिट्री इंचार्ज व LOS कमांडर भी शामिल

CG- सुकमा में 40 लाख के ईनामी नक्सली हुए ढेर, मारे गये नक्सलियों में मिलिट्री इंचार्ज व LOS कमांडर भी शामिल

 Sukma Naxal Encounter:  सुकमा में जिन 10 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था, वो सभी ईनामी नक्सली थी। मारे गये सभी नक्सलियों की जवानों ने शिनाख्त कर लिया है। दक्षिण बस्तर डिवीजन military इंचार्ज मड़कम मासा सहित 02 DVCM 03 ACM & 04 PLGA Cadres सहित कुल 10 नक्सली मुठभेड़ में मारे गये। नक्सल विरोधी अभियान के इतिहास में पहली बार 01 वर्ष में 200 से अधिक माओवादियों को मार गिराया गया।  Insas,AK-47, SLR, 9mm Pistol सहित कुल 11 हथियार बरामद किया गया था।

भंडारपदर मुठभेड़ में मारे माओवादियों के ऊपर कुल 40 लाख ईनाम घोषित था।  दिनांक 21.11.2024 को जिला सुकमा के थाना भेजी क्षेत्रान्तर्गत कोण्टा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी सुकमा, बस्तर फाईटर्स सुकमा, सीआरपीएफ 50वीं व 219वीं वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम कोराजगुड़ा, दन्तेशपुरम, नागाराम, भंडारपदर की ओर रवाना हुये थे।पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण द्वारा बताया गया कि अभियान के दौरान दिनांक 22.11.2024 को प्रातः लगभग 09ः00 बजे दन्तेशपुरम-भंडारपदर-कोराजगुड़ा के मध्य मुनूरकोण्डा पहाड़ी में पुलिस पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल व आसपास के एरिया में सर्चिंग करने पर 03 महिला सहित कुल 10 माओवादियों शव व 01 नग एके-47, 01 नग इंसास रायफल, 01 नग एसएलआर रायफल, 01 नग 9mm Pistol 01 नग सिंगल सॉट रायफल, 06 नग मजल लोडिंग रायफल व भारी मात्रा में अन्य माओवादी सामग्री बरामद किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया कि मुठभेड़ में मारे गये सभी नक्सलियों की शिनाख्ती की कार्यवाही पूर्ण हो गया है। भंडारपदर मुठभेड़ में दक्षिण बस्तर डिवीजन मिलिट्री इंचार्ज DVCM मासा, दक्षिण बस्तर डिवीजन स्मॉल एक्शन टीम कमाण्डर लखमा माड़वी, कोण्टा एलओएस कमाण्डर रितिका सहित कुल 02 DVCM 03 ACM 04 PLGA Cadres मुठभेड़ में मारे गये, जिसका शिनाख्ती विवरण निम्नानुसार है –

  • मड़कम (दूधी) मासा उम्र निवासी भंडारपदर थाना भेजी जिला सुकमा, दक्षिण बस्तर डिवीजन एमआई + इंचार्ज प्लाटून नं. 04, 08 प्रभारी (डीव्हीसीएम) ईनाम 08 लाख।
  • लखमा माड़वी निवासी जिलोडगड्डा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, डिवीजन स्मॉल एक्शन टीम कमाण्डर (डीव्हीसीएम) ईनाम 08 लाख।
  • करतम कोसा निवासी रेगडगट्टा थाना भेजी जिला सुकमा, प्लाटून नं. 08 का कमाण्डर पीपीसीएम (एसीएम) ईनाम 05 लाख।
  • दुर्रो कोसी उर्फ रितिका पिता रूषा निवासी पालामड़गू थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा, कोन्टा एलओएस कमाण्डर (एसीएम) ईनाम 05 लाख।
  • मुचाकी देवा निवासी दन्तेशपुरम थाना भेजी जिला सुकमा, एरिया मिलिशिया कमाण्ड इनचीफ (एसीएम) ईनाम 05 लाख।
  • दुधी हुंगी पति दुधी मासा निवासी भंडारपदर थाना भेजी जिला सुकमा, प्लाटून नं. 04 सदस्या ईनाम 02 लाख।
  • मड़कम जीतू निवासी दंतेशपुरम थाना भेजी जिला सुकमा प्लाटून नंबर 04 पार्टी सदस्या ईनाम 02 लाख।
  • कुमारी मड़कम कोसी निवासी गंगराजपाड़ थाना कोंटा जिला सुकमा प्लाटून नंबर 04 पार्टी सदस्या ईनाम 02 लाख।
  • कवासी केसा निवासी जिलोडगड्डा थाना पामेड़ जिला बीजापुर। प्लाटून नंबर 04 पार्टी सदस्य (दुधी मासा का गार्ड) 02 लाख।
  • कुंजाम वामा निवासी चिंतागुफा मिलिशिया टीम कमाण्डर थाना भेजी। ईनाम 01 लाख।
  • उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप द्वारा बताया कि दिनांक 22.11.2024 को भंडारपदर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल द्वारा सुझ-बूझ के साथ की गई अभियान के कारण PLGA Platoon No 04 को बहुत तगड़ा झटका लगा है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बल द्वारा DRG/STF/BF/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF एवं अन्य समस्त सुरक्षा बलों द्वारा बेहतरीन तालमेल व रणनीति के तहत नक्सल विरोधी अभियान संचालित करने फलस्वरूप अब तक 04 DKSZC, 13 DVCM, 39 ACM सहित कुल- 207 माओवादियों के शव बरामद किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से स्थानीय जिला पुलिस बल, डीआरजी तथा केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा आपसी बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में बस्तर संभाग अंतर्गत की जा रही नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अब तक कुल 207 नक्सलियों के शव बरामद, 787 नक्सलियों को गिरफ्तार, 789 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण एवं 262 हथियार नक्सलियों से बरामद किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज द्वारा यह भी बताया गया है कि देश के नक्सल विरोधी अभियान के इतिहास में पहली बार किसी राज्य में 01 वर्ष के अभियान अंतर्गत 200 से अधिक माओवादियों के शव बरामद किया गया है।

युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस….

युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस….

 बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में एक युवक द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार सुबह की है, जब 22 वर्षीय फिरतु मेहर, पिता स्व. आजू राम मेहर, अपने घर के अंदर मृत पाया गया। फिरतु अपनी मां रमती बाई के साथ बजरंग चौक के पास रहता था।बीती रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब उसकी मां उठी, तो उसने ‘देखा कि फिरतु घर की परछी में म्यार से साड़ी के सहारे फांसी पर झूल रहा है। इस हृदयविदारक घटना के बाद रमती बाई ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी। गांव के कोटवार और सरपंच ने मामले की जानकारी पचपेड़ी थाना को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा युवक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री बिलासपुर पहुंचे, हेलीपैड पर स्वागत

मुख्यमंत्री बिलासपुर पहुंचे, हेलीपैड पर स्वागत

 बिलासपुर – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचे।सकरी स्थित जैन इंटरनेशनल स्कूल हेलीपैड में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। शहर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में वे शामिल होंगे।

हेलीपैड पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री  तोखन साहू,विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल,महापौर रामशरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।

राहुल गांधी और भूपेश बघेल जहां-जहां जाएंगे वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होगा- सीएम विष्णुदेव साय

राहुल गांधी और भूपेश बघेल जहां-जहां जाएंगे वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होगा- सीएम विष्णुदेव साय

 रायपुर. रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, इस जीत के लिए दक्षिण विधानसभा की जनता, क्षेत्र के कार्यकर्ता और पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं, इनकी वजह से ही जीत मिली है. जनता ने बीजेपी, मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है. महाराष्ट्र की जीत को लेकर सीएम ने कहा, यह जीत मोदी की गारंटी की जीत है. पिछले सरकार में महाराष्ट्र में विकास कार्य हुआ, इस पर जनता ने मुहर लगाई है. मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई. कांग्रेस पर निशासा साधते हुए सीमए साय ने कहा, कांग्रेस में कुछ लोग ऐसे हैं, चाहे वह राहुल गांधी हो, चाहे भूपेश बघेल हो, ये लोग जहां भी जाएंगे वहां कांग्रेस का बंटाधार होना तय है.

बता दें कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने रिकॉर्ड 46167 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को हराया है. सीएम विष्णुदेव साय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने लगातार मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया है. सरकार ने 10 महीने में जो काम किया है उस पर जनता ने मुहर लगाया है. पुनः इस जीत के लिए मोदी जी को बधाई प्रेषित करता हूं.

10 महीनों के काम पर जनता ने लगाई मुहर : साय

सीएम साय ने कहा, रायपुर दक्षिण विधानसभा में श्यामबिहारी जयसवाल चुनाव प्रभारी थे. इस चुनाव में सारे मंत्री, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पार्टी उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा समेत सभी के प्रयास से भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है. मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद देता हूं. रायपुर दक्षिण के मतदाताओं को भी बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं. साय ने कहा, हमारी सरकार 10 महीनों में मोदी की गारंटी को पूरा करने का प्रयास किया है. महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को 1000 रुपए देने की बात हो या किसानों को धान का बोनस या ₹3100 प्रति क्विंटल धान की कीमत देने की बात हो, रामलला दर्शन योजना की बात हो, हमारी सरकार ने 10 महीना में जो काम किए हैं उस पर रायपुर दक्षिण की जनता ने मुहर लगाई है. हमारे विधायक सुनील सोनी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

मुख्यमंत्री साय ने हेलन केलर अवार्ड से सम्मानित कलाकार साहू को दी बधाई

मुख्यमंत्री साय ने हेलन केलर अवार्ड से सम्मानित कलाकार साहू को दी बधाई

 रायपुर। हर रेखा में छिपा है एक संदेश, सिंगार सिर्फ रूप नहीं यह आत्मविश्वास का प्रतिवेश है।आत्मविश्वास से परिपूर्ण और अनेक बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य कर रहे धमतरी जिले के कुरूद में रहने वाले दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार बसंत साहू को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन करके जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही हेलन केलर अवार्ड 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बसंत साहू को जन्मदिन और सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपको हेलेन केलर अवार्ड 2024 प्राप्त होने की सूचना समाचार के माध्यम से मिली। आपकी इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आत्मीयतापूर्ण चर्चा के दौरान बसंत साहू से कहा कि जल जगार कार्यक्रम में आपसे मुलाकात हुई थी। हमे आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा था।आपने साबित किया है कि कठिनाईयां केवल मानसिक चुनौतियां है। दृढ़ संकल्प से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बसंत साहू ने कहा कि मेरा उद्देश्य समाज में समावेशिता और समानता लाना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आपके इस जज्बे व उपलब्धि से हम गौरवान्वित हैं। आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। समाजसेवी श्री बसंत साहू ने मुख्यमंत्री श्री साय के उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त क्या और कहा कि वे इसी प्रकार अपने प्रयासों से आने वाले भविष्य और बच्चो के लिए एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि समाजसेवी बसंत साहू को उनके द्वारा दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और समाज में समान अवसर दिलाने के लिए किए गए अद्वितीय कार्यों के लिए हेलन केलर अवार्ड प्रदान किया गया है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक कला, परंपराओं और सामाजिक मुद्दों को जीवंत रखा है। उनके चित्रों में छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, पारंपरिक परिधान और समाज की समकालीन समस्याओं का समावेश है। बसंत के बनाए चित्रों का संग्रह देश विदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर किया गया है, जिनमें भारत में राष्ट्रपति भवन, राजभवन, दिल्ली संग्रहालय एवं यूएसए, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देश शामिल हैं। उनकी कला ने उन्हें न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देश और विदेश में भी सम्मान दिलाया है।

बसंत साहू ने दिव्यागता को कभी अपनी सफलता की राह में रुकावट नहीं बनने दिया। बसंत साहू का मानना है कि कठिनाइयों केवल मानसिक चुनौतियाँ होती हैं। यदि मन में दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी बाधा व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने से नहीं रोक सकती। बसंत साहू का जीवन केवल एक व्यक्तिगत संघर्ष की कहानी नहीं है बल्कि यह उन सभी के लिए प्रेरणा है जो जीवन की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

CGPSC घोटाला: CBI ने बढ़ाया जांच का दायरा, कई IAS-IPS अधिकारियों में हड़कंप

CGPSC घोटाला: CBI ने बढ़ाया जांच का दायरा, कई IAS-IPS अधिकारियों में हड़कंप

 रायपुर । सीजीपीएससी 2021 के भर्ती घोटाला केस में प्रदेश के कई आइएएस आइपीएस अधिकारियों पर जांच की तलवार लटक रही है। पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े अन्य अधिकारी, नेताओं की दिलों की धड़कने बढ़ गई हैं। CBI इनसे आने वाले दिनों में पूछताछ कर सकती है।

जानकारी के मुताबिक, CBI जल्द ही भर्ती घोटाले के समय राज्यपाल के सचिव रहे सेवानिवृत्त आइएएस अमृत कुमार खलको, पीएससी के सचिव व सेवानिवृत्त आइएएस जीवन किशोर ध्रुव, आइपीएस व तत्कालीन बस्तर नक्सल आपरेशन के डीआइजी केएल ध्रुव, राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी व तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक से मामले की पूछताछ कर सकता है। टामन सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को सात दिन के रिमांड पर लेकर सीबीआई पूछताछ कर रही है। दोनों को 25 नवंबर को फिर कोर्ट में पेश करेगी। जल्द ही अन्य आरोपितों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

क्या है पूरा मामला ?
बता दें कि पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने सीजीपीएससी 2021 के चयनित 171 अभ्यर्थियों की सूची में से 18 ऐसे नामों को आरोप पत्र के जरिए सार्वजनिक किया था, जो रसूखदारों से जुड़े रहे। दाखिल आरोप पत्र के अनुसार गिरफ्तार किए जा चुके पूर्व अध्यक्ष सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी, बड़े भाई के बेटे साहिल, बहू निशा कोसले, भाई की बहू दीपा अजगले, बहन की बेटी सुनीता जोशी सहित पांच रिश्तेदारों का चयन कराया गया है। इसी तरह गिरफ्तार उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका को भी डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन किया गया।

अन्य अधिकारियों में पीएससी के सचिव जीवन किशोर ध्रुव के बेटे सुमित ध्रुव, उस वक्त राज्यपाल के सचिव रहे अमृत कुमार खलको की बेटी नेहा खलको, बेटा निखिल खलको तत्कालीन डीआइजी ध्रुव की बेटी साक्षी ध्रुव के चयन के चलते इन सभी अधिकारियों के मोबाइल के काल डिटेल खंगाले गए हैं। पीएससी भर्ती परीक्षा 2021 में अपने पुत्र-पुत्री की डिप्टी कलेक्टर पद पर नियुक्ति होने के चलते विवाद में आए आइएएस अमृत खलको को राज्य शासन ने राज्यपाल के सचिव पद से फरवरी 2024 में ही हटा दिया था।

राजस्व मंत्री के निर्देश: नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों को मिलेगा पट्टा

राजस्व मंत्री के निर्देश: नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों को मिलेगा पट्टा

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण और शहरी आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्ति को पट्टा अधिकार अधिनियम, 2023 एवं इसके अंतर्गत निर्मित नियम, 2023 के तहत स्थायी पट्टा विलेख एवं अस्थायी पट्टा विलेख के प्ररूप विहित किये गये हैं। इस अधिनियम के तहत पट्टे के लिए वे व्यक्ति पात्र होंगे जो नगर पालिक निगम क्षेत्र में 600 वर्गफीट पर तथा अन्य निकायों में 800 वर्गफीट शासकीय भूमि पर 20 अगस्त, 2017 के पूर्व से निवासरत हैं।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने राज्य के नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा वितरण के लिए निर्धारित समय-सीमा में पात्र व्यक्तियों का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि शहरी आवासहीनों को स्वयं के पक्का आवास का पट्टा दिया जाना है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर 20 अगस्त 2017 से लगातार काबिज आवासहीन व्यक्तियों को शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा 30 वर्षों के लिए दिया जाएगा। भूमि पर काबिज के सत्यापन के संदर्भ में निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची विद्युत बिल, टेलीफोन बिल, स्थानीय निकाय का संपत्तिकर या समेकित कर पंजी, जलकर भुगतान दस्तावेज, भवन या दुकान अनुज्ञा, अधिनियम के अधीन प्रदत्त पट्टाधृति पट्टे, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है।

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: 45 हजार वोटों से जीते सुनील सोनी, जनता का जताया आभार

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: 45 हजार वोटों से जीते सुनील सोनी, जनता का जताया आभार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना खत्म हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 45 हजार से अधिक वोटों से जीत गए हैं। जीत के बाद रायपुर दक्षिण जीत के बाद सुनील सोनी ने कहा कि, यह जनता की जीत है, इसके लिए रायपुर दक्षिण की जनता का आभार।

उन्होंने आगे कहा कि, रायपुर दक्षिण का अब तेजी से विकास होगा। मैं सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ मिलकर पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा। मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं पर सुनील सोनी ने कहा कि, इसका फैसला आलाकमान करेगा।

ये रहे फ़ाइनल आकड़े
मतगणना के अंतिम चरण में बीजेपी को 89059 वोट और कांग्रेस को 42977 मिले। जिसमें बीजेपी ने 46082 वोटों की लीड बनाई। वहीं पोस्टल मतदान में बीजेपी को 161 और कांग्रेस को 76 मिले। अंतिम चरण में बीजेपी को 89220 और कांग्रेस को 43053 वोट मिले। जिसके बाद सुनील सोनी 46167 मतों से विजयी हुए।

कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत
सुनील सोनी जीत पर चुनाव प्रभारी और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, कार्यकर्ताओं की मेहनत से बड़ी लीड से जीत मिली है। हमने बूथ मैनेज़मेंट पर फोकस किया था। सरकार द्वारा पूरी की गई मोदी गारंटी का लाभ मिला है।

हर राउंड में भाजपा ने थी बढ़त बनाई
भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा उन इलाकों में भी पिछड़े रहे। जहां कांग्रेस को वोट मिलने की उम्मीद थी। कांग्रेस में निराशा के बादल दिखने लगे थे। कांग्रेस शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे पहले राउंड के बाद ही मतगणना स्थल से रवाना हो गए हैं।

इंजीनियरिंग कालेज में हुई मतगणना
शनिवार की सुबह रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिए 8:00 बजे मतगणना की शुरुआत हुई है। मतगणना स्थल पर crpf, caf और पुलिस के जवान तैनात किए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच डाक मतपत्र मतगणना स्थल पहुंचाए गए।