CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं : मंत्री रामविचार नेताम

मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं : मंत्री रामविचार नेताम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार ने बीती रात एक सड़क हादसे में घायल हो गए। आज सुबह उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा था, मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं। आपके स्नेह, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने मुझे अपार हिम्मत और शक्ति दी है, मैं आपके इस अपार स्नेह का ऋणी हूं। इस मुश्किल समय में जो प्रेम और साथ मुझे आपसे मिला, उसके लिए आप सभी का हृदय से आभार।

देर रात सीएम साय ने दिया था अपडेट – मंत्रिमंडल के मेरे साथी रामविचार नेताम जी के सड़क दुर्घटना में चोटिल होने की खबर पर राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात की। नेताम से भी बात हुई। उनके बाएं हाथ और माथे पर चोट है। चिंता की कोई बात नहीं, वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।

जाति प्रमाण पत्र रद्द करने का आदेश निरस्त किया हाईकोर्ट ने, सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा

जाति प्रमाण पत्र रद्द करने का आदेश निरस्त किया हाईकोर्ट ने, सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा

 बिलासपुर। उच्चस्तरीय जाति सत्यापन समिति द्वारा एक मामले में याचिकाकर्ता का जाति प्रमाण पत्र रद्द करने के आदेश को हाई कोर्ट ने अवैध करार देते हुए निरस्त कर दिया। कोर्ट ने मामले को वापस समिति को भेज दिया और निर्देश दिया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों और 2013 के कानून एवं नियमों के तहत छह महीने के भीतर मामले की जांच पूरी की जाए।

जाति प्रमाण पत्र के जरिये डाक विभाग में मिली नौकरी

याचिकाकर्ता लक्ष्मीनारायण महतो को 6 फरवरी 1982 को रायपुर के संभागीय आयोजक द्वारा धनगर जाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया था। धनगर जाति को अनुसूचित जनजाति के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर महतो ने 1983 में डाक विभाग में डाक सहायक के पद पर नियुक्ति प्राप्त की और बाद में पोस्टल इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत हुए।

शिकायत के आधार पर समिति ने रद्द किया प्रमाण पत्र

महतो को सेवा के दौरान सत्यापित जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्होंने प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया, लेकिन इसके खिलाफ शिकायतें की गईं। इन शिकायतों को पहले रायपुर के जिला कलेक्टर ने खारिज कर दिया था। इसके बावजूद उच्चस्तरीय जाति सत्यापन समिति ने शिकायत के आधार पर महतो का जाति प्रमाण पत्र रद्द कर दिया।

न्यायमूर्ति बीडी गुरु की एकल पीठ ने सुनवाई करते हुए पाया कि समिति का आदेश प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। कोर्ट ने कहा कि समिति ने शिकायतकर्ता के दस्तावेजों पर विचार किए बिना केवल सतर्कता जांच रिपोर्ट के आधार पर आदेश पारित किया, जबकि यह जांच खुद सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के खिलाफ थी।

हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को अपने बचाव में प्रस्तुत दस्तावेजों पर विचार का अवसर नहीं दिया गया है तथा गवाहों को सबूत पेश करने और जिरह का मौका नहीं मिला। इसके अलावा समिति ने सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश और 2013 के कानून एवं नियमों का पालन सही तरीके से नहीं किया। हाईकोर्ट ने समिति के आदेश को निरस्त करते हुए मामले को वापस समिति को भेज दिया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार छह महीने के भीतर जांच प्रक्रिया पूरी की जाए।

 
रायपुर दक्षिण उपचुनाव में सुनील सोनी की बड़ी जीत: 45 हजार से अधिक वोटों से आकाश को हराया

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में सुनील सोनी की बड़ी जीत: 45 हजार से अधिक वोटों से आकाश को हराया

 रायपुर : रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर आज नतीजे का दिन है. शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में वोटों की काउंटिंग चल रही है. सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले डाकमत पत्रों की गणना हुई है। डाकमत पत्रों की गिनती के बाद ईवीएम मशीनों के वोटों की गिनती की प्रक्रिया जारी रही। वहीं चुनाव के नतीजे सामने आ गए है, सुनील सोनी ने कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा को भारी मतों से हरा दिया है। श्री सोनी को रायपुर दक्षिण की जनता ने नए विधायक के रूप में चुन लिया है। 45 हजार वोटों से भी ज्यादा वोटों से सुनील सोनी ने जीत दर्ज कर ली है।

आप को बता दें कि रायपुर दक्षिण से भाजपा के प्रत्याशी का ऐलान होने से पहले ही ग्रैंड न्यूज़ ने सुनील सोनी को टिकट मिलने की भविष्यवाणी की थी। वहीं ग्रैंड न्यूज़ की संभावनाओं पर सुनील सोनी ने परचम लहरा दिया है। वहीं रायपुर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है, चुनाव प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल, शिवरतन शर्मा,  सुनील सोनी सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद है। वहीं जल्द ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एकात्म परिसर पहुंचेंगे।

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव अंतिमचरण के बाद

बीजेपी के सुनील सोनी : 89059
कांग्रेस के आकाश शर्मा : 42977
कुल बढ़त : 46082 (बीजेपी)

यहां जानिये सभी चरणों की गिनती

 

16 वें चरण के बाद

 

बीजेपी:74782
कांग्रेस: 36005
कुल बढ़त:38777(बीजेपी)

15वें राउंड तक कुल मत

बीजेपी 69111
कांग्रेस 34063

कुल बढ़त 35048 (बीजेपी)

14वें राउंड तक कुल मत

बीजेपी 63251
कांग्रेस 31920

कुल बढ़त 31331 (बीजेपी)

13वे चरण के बाद :

बीजेपी: 57817
कांग्रेस: 29597

कुल बढ़त: 28220 (बीजेपी)

12वे चरण के बाद:

बीजेपी: 53382
कांग्रेस: 26852
कुल बढ़त: 26530 (बीजेपी)

ग्यारहवां चरण के बाद: 

बीजेपी 48042
कांग्रेस 24643

कुल बढ़त 23399 (बीजेपी)

दसवें चरण के बाद : 

बीजेपी: 42667
कांग्रेस: 22038
कुल बढ़त: 20629 (बीजेपी)

नववे चरण के बाद :

बीजेपी 37419
कांग्रेस 19585

कुल बढ़त 17834 (बीजेपी)

आठवे चरण के बाद : 

बीजेपी:31619
कांग्रेस:17243
कुल बढ़त:14376 (बीजेपी)

सातवें चरण के बाद :

बीजेपी: 27911
कांग्रेस: 14083
कुल बढ़त: 13828 (बीजेपी)

छठवें चरण के बाद :

बीजेपी: 23107
कांग्रेस: 11821
भाजपा की कुल बढ़त: 11265(बीजेपी)

 पांचवे चरण मतगणना के बाद : 

बीजेपी: 18578
कांग्रेस: 10213
कुल बढ़त: 8365 (बीजेपी)

 चौथे चरण मतगणना के बाद : 

बीजेपी: 14374
कांग्रेस: 8738
कुल बढ़त: 5636 (बीजेपी)

तीसरे चरण मतगणना के बाद : 

बीजेपी – सुनील सोनी : 11339
कांग्रेस – आकाश शर्मा : 5909
कुल बढ़त: 5430 (बीजेपी)

दूसरे चरण मतगणना के बाद :

बीजेपी – सुनील सोनी : 3583
कांग्रेस – आकाश शर्मा : 2798
कुल बढ़त: 785 (बीजेपी)

बीजेपी और कांग्रेस में मेन फाइट: बीजेपी और कांग्रेस के बीच यहां मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है. बीजेपी की तरफ से इस सीट पर सुनील सोनी उम्मीदवार हैं जबकि कांग्रेस की तरफ से आकाश शर्मा कैंडिडेट है.

कितने राउंड तक वोटों की गिनती ?: रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उपचुनाव में वोटों की गिनती कुल 19 राउंड में पूरी होगी. मतगणना कार्य के लिए कुल 14 टेबल पर गिनती हो रही है. इसके अलावा पोस्टल बैलट की गिनती के लिए अलग से एक काउंटर लगाया गया. इस टेबल पर पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई, उसके बाद ईवीएम में दर्ज वोटों की काउंटिंग की प्रक्रिया होगी.

मतगणना के इंतजाम: मतगणना कार्य कराने के लिए दो सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. इसके अलावा 4 अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अफसरों को भी नियुक्ति किया गया है. मतगणना केंद्र पर बनाए गए 14 टेबलों में से प्रत्येक पर काउंटिंग सुपरवाइजर की नियुक्ति है. इसके अलावा काउटिंग असिस्टेंट एवं माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती है. ये सभी वोटों की गिनती के कार्य में लगे हुए हैं. मतगणना कार्य को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षाबलों के जवानों की तैनाती है.

भगवान महावीर के विचार समूची मानवता के लिए हैं प्रेरणास्त्रोत : विष्णुदेव साय

भगवान महावीर के विचार समूची मानवता के लिए हैं प्रेरणास्त्रोत : विष्णुदेव साय

 मुख्यमंत्री भगवती दीक्षा और मोक्ष माला कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दादाबाड़ी में आयोजित भगवती दीक्षा और मोक्ष माला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दादाबाड़ी में भगवान ऋषभदेव की आरती कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह भगवान महावीर के विचारों की ही शक्ति है कि पीढ़ी दर पीढ़ी उनके मूल्यों को लेकर जैन समाज आगे बढ़ रहा है। महावीर स्वामी के विचार केवल जैन धर्म के अनुयायियों के लिए ही नहीं बल्कि समूची मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।  

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर सभी जैन मुनियों का आशीर्वाद लिया और कहा कि यह छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि पूरे देश से जैन मुनि यहां आए है।
 उन्होंने दीक्षा ग्रहण करने वाले मुमुक्षु भाई अरिहंत जी, मुमुक्षु भाई नीलेश जी तथा मुमुक्षु बहन निकिता जी और उनके परिजनों का अभिनंदन किया। साय ने कहा कि जैन समाज का सौभाग्य है कि समाज के युवा धर्म को आगे बढ़ाने दीक्षा ग्रहण कर रहे हैं। साय ने कहा कि यह क्षण समूचे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया और जैन मुनिगण और जैन समाज के अनुयायी मौजूद रहे।

 

जीत के करीब बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी, कुछ ही देर में बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे मुख्यमंत्री साय, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल…...

जीत के करीब बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी, कुछ ही देर में बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे मुख्यमंत्री साय, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल…...

 रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। दसवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सुनील सोनी 20,629 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को 42,667 और कांग्रेस को 22,038 वोट मिले हैं। इस बीच खबर है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचने वाले हैं। यहां सीएम बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। 

पोस्टल बैलेट की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई है और शुरू से ही बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी बढ़त बनाए हुए हैं। इसके लेकर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बना हुआ है। 

दक्षिण विधानसभा राउंड वार अपडेट

पहला राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 3583, आकाश शर्मा कांग्रेस 2798 वोट मिले.

दूसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 7651, आकाश शर्मा कांग्रेस 4245 वोट मिले.

तीसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 11240, आकाश शर्मा कांग्रेस 5202 वोट मिले.

चौथा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 14374, आकाश शर्मा कांग्रेस, 8738 वोट मिले.

पांचवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 18578, आकाश शर्मा कांग्रेस 10213 वोट मिले.

छठवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 23107, आकाश शर्मा कांग्रेस 11821 वोट मिले.

सातवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 27911, आकाश शर्मा कांग्रेस 14083 वोट मिले.

आठवें राउंड के बाद – सुनील सोनी बीजेपी 31619, आकाश शर्मा कांग्रेस 17243 वोट मिले.

दसवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 42667, आकाश शर्मा कांग्रेस 22038 वोट मिले.

12वे चरण की मतगणना पूरी, भाजपा की बढ़त लगातार, 26 हजार से ज्यादा वोटों का अंतर

12वे चरण की मतगणना पूरी, भाजपा की बढ़त लगातार, 26 हजार से ज्यादा वोटों का अंतर

 Raipur south Upchunav Result 2024 LIVE : रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर अब रिजल्ट की बारी आ गई है। 13 नवंबर को मतदान के बाद आज नतीजे का दिन है. शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में वोटों की काउंटिंग है. सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले डाकमत पत्रों की गणना हुई है। डाकमत पत्रों की गिनती के बाद ईवीएम मशीनों के वोटों की गिनती की प्रक्रिया नतीजे आने तक जारी रहेगी।

यहां जानिये सभी चरणों की गिनती

12वे चरण के बाद

बीजेपी: 53382
कांग्रेस: 26852
कुल बढ़त: 26530 (बीजेपी)

ग्यारहवां चरण के बाद: 

बीजेपी 48042
कांग्रेस 24643

कुल बढ़त 23399 (बीजेपी)

दसवें चरण के बाद : 

बीजेपी: 42667
कांग्रेस: 22038
कुल बढ़त: 20629 (बीजेपी)

नववे चरण के बाद :

बीजेपी 37419
कांग्रेस 19585

कुल बढ़त 17834 (बीजेपी)

आठवे चरण के बाद : 

बीजेपी:31619
कांग्रेस:17243
कुल बढ़त:14376 (बीजेपी)

सातवें चरण के बाद :

बीजेपी: 27911
कांग्रेस: 14083
कुल बढ़त: 13828 (बीजेपी)

छठवें चरण के बाद :

बीजेपी: 23107
कांग्रेस: 11821
भाजपा की कुल बढ़त: 11265(बीजेपी)

 पांचवे चरण मतगणना के बाद : 

बीजेपी: 18578
कांग्रेस: 10213
कुल बढ़त: 8365 (बीजेपी)

 चौथे चरण मतगणना के बाद : 

बीजेपी: 14374
कांग्रेस: 8738
कुल बढ़त: 5636 (बीजेपी)

तीसरे चरण मतगणना के बाद : 

बीजेपी – सुनील सोनी : 11339
कांग्रेस – आकाश शर्मा : 5909
कुल बढ़त: 5430 (बीजेपी)

दूसरे चरण मतगणना के बाद :

बीजेपी – सुनील सोनी : 3583
कांग्रेस – आकाश शर्मा : 2798
कुल बढ़त: 785 (बीजेपी)

बीजेपी और कांग्रेस में मेन फाइट: बीजेपी और कांग्रेस के बीच यहां मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है. बीजेपी की तरफ से इस सीट पर सुनील सोनी उम्मीदवार हैं जबकि कांग्रेस की तरफ से आकाश शर्मा कैंडिडेट है.

कितने राउंड तक वोटों की गिनती ?: रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उपचुनाव में वोटों की गिनती कुल 19 राउंड में पूरी होगी. मतगणना कार्य के लिए कुल 14 टेबल पर गिनती हो रही है. इसके अलावा पोस्टल बैलट की गिनती के लिए अलग से एक काउंटर लगाया गया. इस टेबल पर पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई, उसके बाद ईवीएम में दर्ज वोटों की काउंटिंग की प्रक्रिया होगी.

मतगणना के इंतजाम: मतगणना कार्य कराने के लिए दो सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. इसके अलावा 4 अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अफसरों को भी नियुक्ति किया गया है. मतगणना केंद्र पर बनाए गए 14 टेबलों में से प्रत्येक पर काउंटिंग सुपरवाइजर की नियुक्ति है. इसके अलावा काउटिंग असिस्टेंट एवं माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती है. ये सभी वोटों की गिनती के कार्य में लगे हुए हैं. मतगणना कार्य को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षाबलों के जवानों की तैनाती है.

Aaj Ka Panchang: आज 23 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Aaj Ka Panchang: आज 23 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 23 नवंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष
अमांत - कार्तिक

तिथि
कृष्ण पक्ष अष्टमी- नवंबर 22 06:08 PM- नवंबर 23 07:57 PM
कृष्ण पक्ष नवमी- नवंबर 23 07:57 PM- नवंबर 24 10:20 PM

नक्षत्र
मघा - नवंबर 22 05:10 PM- नवंबर 23 07:27 PM
पूर्व फाल्गुनी - नवंबर 23 07:27 PM- नवंबर 24 10:16 PM

योग
इन्द्र - नवंबर 22 11:33 AM- नवंबर 23 11:41 AM
वैधृति - नवंबर 23 11:41 AM- नवंबर 24 12:17 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:50 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 24 12:47 AM
चन्द्रास्त - नवंबर 23 1:05 PM

अशुभ काल
राहू - 9:31 AM- 10:52 AM
यम गण्ड - 1:34 PM- 2:54 PM
कुलिक - 6:50 AM- 8:11 AM
दुर्मुहूर्त - 08:16 AM- 08:59 AM
वर्ज्यम् - 06:19 AM- 08:04 AM, 04:23 AM- 06:10 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:51 AM- 12:34 PM
अमृत काल - 04:49 PM- 06:34 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:14 AM- 06:02 AM

Aaj Ka Rashifal 23 November 2024: शनिवार को इन राशियों की बदलेगी दशा, शनि देव के आशीर्वाद से पूरे होंगे सभी कार्य, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 23 November 2024: शनिवार को इन राशियों की बदलेगी दशा, शनि देव के आशीर्वाद से पूरे होंगे सभी कार्य, जानें अपनी राशि का हाल

 23 November 2024 Ka Rashifal:- आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 42 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 27 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज काल भैरवाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपके लिए एक खुश ख़बरी है कि आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप शाम के समय किसी व्यक्ति से मिलेंगे जिससे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर बात करेंगे। आज आप मार्केट से पूजा के लिए फूल ला सकते हैं। आज आप सकारात्मक विचारों से भरे रहेंगे। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें, बड़ों की राय जरूर लें। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 7

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी भी काम को शुरुआत करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा। जो लोग आपकी प्रतिभा को कम आकते थे, आज उनको कुछ कर दिखाने का दिन है, आप जिस भी काम को करेंगे उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 6

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से बातचीत करके खुशी मिलेगी साथ ही आप कुछ नया भी सीखने को पाएंगे। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। आज आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए किसी की मदद मांगेगे, आपको निराश होने की जरूरत नहीं होगी आपका काम बन जायेगा। आज भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। लवमेट आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 8

कर्क राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकता है जिसे सामने देखकर आपको यकीन नहीं होगा, मित्र से कुछ निजी समस्याओं पर बात करके आपको हल्का महसूस होगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन बढ़िया होने वाला है आपको अच्छा फायदा होने के योग हैं। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी की तरफ से कोई बड़ी जिम्मेदरी मिलेगी।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 5

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज का दिन आपके फेवर में रहने से आपको खुशी होगी जिस काम का रिजल्ट अभी तक आपको निराश कर रहा था उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आज अपनी संतान को खुश देखकर आपको भी खुशी होगी। आज आप घर के बड़े-बुजुर्गों का खास ख्याल रखेंगे आपको भी अच्छा लगेगा। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में सावधान रहें।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से पूरा करेंगे जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी, शाम को किसी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की संभावना है, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 3

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दुसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज किसी को दिए पैसे आपको मिल जायेंगे इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा लेकिन शाम का समय आपके लिए बेहतरीन साबित होगा आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी काम में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है आप ज्यादातर समय व्यस्त रहेंगे। आज कार्य स्थल पर आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे मिलकर आपको अच्छा लगेगा। आज आप माता जी की कोई इच्छा पूरी करेंगे, माता जी की खुशी देखने लायक होगी। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 5

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको खुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, किसी अच्छी जगह घूमने जायेंगे। बिजनेस में बेहतर लाभ पाने के लिए आज आप नया प्लान बनायेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 1

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आपके व्यावसायिक कौशल में निखार आयेगा और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पाएंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 9

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ऑफिस में आपकी तारीफ होगी और आपके काम करने की स्किल को सराहना मिलेगी। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम को करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे।

  1. शुभ रंग- मैरून
  2. शुभ अंक- 4

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नई योजना बनाएंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 4
छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’

छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश में ‘‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’’ शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार आईआईएम रायपुर के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम शुरू करेगी। इसके लिए छात्रों का चयन कैट के माध्यम से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस योजना में आईआईएम रायपुर में कक्षाओं के साथ-साथ छात्रों को छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में व्यवहारिक अनुभव भी दिया जाएगा। पाठ्यक्रम की पूरी फीस राज्य सरकार वहन करेगी, साथ ही छात्रों को निर्धारित मासिक स्टायफंड प्रदान करेगी। यह योजना शासन में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के युवाओं को उच्च स्तरीय शिक्षा और प्रायोगिक अनुभव का अवसर प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में पेशेवरों की एक ऐसी पीढ़ी तैयार करना है जो सरकार, एनजीओ, थिंक टैंक और निजी क्षेत्र के साथ मिलकर गवर्नेस को बेहतर बनाने के क्षेत्र में काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन में देश भर से आए हुए वरिष्ठ अधिकारियों, विषय विशेषज्ञों, सुधीजनों का छत्तीसगढ़ के नागरिकों की ओर से हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों ने देश के विभिन्न राज्यों में चल रहे बेस्ट प्रेक्टिसेस को एक दूसरे से साझा किया है। सबने मिलकर सुशासन के क्षेत्र में परस्पर सहयोग और भागीदारी को बढ़ाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया है। इन दो दिनों के दौरान आप लोगों ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में काफी कुछ जाना और समझा होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा कि आप लोग जानते हैं कि हम लोगों की राजनैतिक विचारधारा के मूल में ही सुशासन का विचार है। हमारे पुराणों में जिसे रामराज कहा गया है, उसे ही हम सुशासन कहते हैं। सर्वे भवन्तु सुखिनः हमारा मूलमंत्र है। अंत्योदय और एकात्म मानववाद हमारा राजनैतिक दर्शन है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे प्रेरणा पुरूष हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नेतृत्व में हम सुशासन के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अधिक से अधिक से भागीदारी के लिए प्रयासरत हैं। हमारा 44 प्रतिशत भू-भाग घने जंगलों से आच्छादित है, इसलिए भारत के पर्यावरण और जैव विविधता को बचाए रखने की महती जिम्मेदारी भी हम पर है। इन सबके साथ-साथ राज्य की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखना भी हमारा प्राथमिक कर्त्तव्य है। हमने राज्य में समृद्ध खनिज संपदा, औद्योगिक विस्तार, कृषि विस्तार के साथ-साथ यहां के प्राकृतिक और सांस्कृतिक सौंदर्य को भी महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में चिन्हित किया है। हम राज्य के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सुशासन को भी महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में देख रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपनी नई उद्योग नीति लांच की है, इसमें पर्यटन के विकास को भी प्रोत्साहित किया गया है। बस्तर जैसे जनजातीय क्षेत्रों में उद्योगों के लिए जमीन की उपलब्धता एक चुनौती होती है। ऐसे में इन क्षेत्रों का प्राकृतिक और सांस्कृतिक सौंदर्य वहां के लिए एक बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। रोजगार और आय में बढ़ोतरी के अवसर निर्मित होंगे। लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। राज्य में हम एक बड़े टूरिज्म सर्किट के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विशेष फोकस बस्तर और सरगुजा जैसे जनजातीय क्षेत्रों पर है। हम इन स्थलों पर पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास करने के साथ-साथ मूलभूत अधोसंरचनात्मक विकास भी कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने हाल ही में बस्तर के कांगेर वेली के गांव धुड़मारास को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए विश्व के चुनिंदा 20 गांवों में शामिल किया है। इससे हम बहुत उत्साहित हैं। हमने वनोंपजों और कृषि उपजों के स्थानीय प्रसंस्करण को भी आर्थिक विकास की अपनी रणनीति में अत्यंत महत्वपूर्ण घटक के रूप में शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन द्वारा बनाई गई योजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों और सेवाओं की आम आदमी तक पहुंच के लिए जानकारियों और सूचनाओं की आम आदमी तक पहुंच सबसे प्राथमिक जरूरत है। नक्सलवाद पीड़ित क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्पों की स्थापना के साथ-साथ अंदरूनी गांवों में सभी तरह की मूलभूत अधोसंरचनाओं, केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा नियद नेल्ला नार योजना संचालित की जा रही है। यह गोंडी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है-आपका अच्छा गांव।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए शुरू की गई पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से हमें और भी ज्यादा ताकत मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी योजनाओं ने भी राज्य शासन द्वारा सुशासन की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को तेज किया है। राज्य सरकार ने 11 महीनों के अल्प समय में अधोसंरचना के विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, इनमें आप जैसे संवेदनशील और छत्तीसगढ़ की जरूरतों को समझने वाले अधिकारियों की भी भागीदारी है। मुझे इस बात की खुशी है कि केन्द्र सरकार द्वारा हमारे प्रस्तावों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाता है और तत्परता के साथ सहयोग किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का परम लक्ष्य है-प्रत्येक नागरिक के जीवन को सुख-सुविधाओं से संतृप्त करना। विगत 11 महीनों में लगभग 31 हजार करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं, कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं हमें मिली हैं। हवाई सेवाओं का विस्तार भी हुआ है। सरगुजा में नये एयरपोर्ट का शुभारंभ हुआ है, राज्य में एयरपोर्टों की संख्या बढ़कर 04 हो गई है। परसों ही रायपुर से दुबई और सिंगापुर के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए भारत सरकार ने हरी झंडी दे दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार होने से हम इस लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 11 महीनों में हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए शासन-प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित की है। सभी विभागों में प्रक्रियाओं को आसान बनाते हुए, सेवाओं के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म तैयार किए गए हैं। यह सुनिश्चित किया गया है कि नागरिकों के काम समय-सीमा में हों, शासन तक उनकी आसान पहुंच हो, शिकायतों का निराकरण तेजी हो, विकास में जनभागीदारी बढ़े, लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूती मिले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 11 महीनों में हमने ई-ऑफिस प्रणाली, मुख्यमंत्री कार्यालय ऑनलाइन पोर्टल, मंत्रालय में प्रवेश के लिए स्वागतम पोर्टल, खनिजों के लिए ऑनलाइन परमिशन, सुगम ऐप के माध्यम से घर बैठे रजिस्ट्री, उद्योग व्यापार के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, ऑनलाइन ले-आउट एण्ड बिल्डिंग परमिशन, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल, वन विभाग में लकड़ियों की ऑनलाइन बिक्री, शासकीय आवश्यकताओं की सामग्री की जैम पोर्टल के माध्यम से खरीदी अनिवार्य करने जैसे अनेक कदम उठाए हैं।इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत हमने राज्य में अपनी सरकार के गठन के तुरंत बाद एक नये विभाग, सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया है। वर्ष 2028 तक हम राज्य की जीएसडीपी को 5 लाख करोड़ रुपए से बढ़ाकर 10 लाख करोड़ करने का लक्ष्य लेकर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन स्थापित करने के साथ ही विकास में जनभागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विजन डाक्यूमेंट 2047 तक आजादी का अमृत महोत्सव तैयार किया है। उन्होंने कहा कि सुशासन का अर्थ पारदर्शिता और जवाबदेही है। सभी मंत्रालयों का आपस में समन्वय हो और वे एक दूसरे से सतत संपर्क स्थापित करते हुए निरंतर नवाचार की ओर उन्मुख रहते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करें। इस तरह के आयोजन से व्यक्तिगत संपर्क बढ़ता है और एक दूसरे की संस्कृति का आदान प्रदान होता है ।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने सुशासन पर आधारित ई बुक ‘‘मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस’’ का विमोचन भी किया।
सम्मेलन में गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस, नागरिक सशक्तिकरण, शासन-प्रशासन के कामकाज और नागरिक सेवाओं की आम जनता तक पहुंच को आसान बनाने के लिए विभिन्न ई-प्लेटफार्म के उपयोग आदि से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यशाला को प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के सचिव श्री व्ही. श्रीनिवास एवं छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने भी सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 23 नवम्बर को बिलासपुर में 143 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 23 नवम्बर को बिलासपुर में 143 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

रायपुर 22 नवम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 23 नवंबर को बिलासपुर को 143 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सकरी रोड, मिनोचा रोड, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मिनी स्टेडियम, सिटी कोतवाली के पास निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग और अरपा नदी तट पर निर्मित राम सेतु मार्ग का लोकार्पण करेंगे। श्री साय इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे।

रामसेतु मार्ग

अरपा उत्थान और तट संवर्धन प्रोजेक्ट अंतर्गत अरपा नदी के दांयी तरफ की सड़क का नाम रामसेतु मार्ग रखा गया है। रामसेतु मार्ग की लागत 49 करोड़ 98 लाख रूपये है, जिसमें फूटपाथ, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, रिटेनिंग वॉल, पीचिंग और सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है।

मिनी स्टेडियम

शहर के पुराने और प्रतिष्ठित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला मल्टीपरपज़ स्कूल के मैदान को संवार कर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 21 करोड़ 79 लाख रूपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया है, जिसमें 14115 वर्ग मीटर का सर्व सुविधायुक्त क्रिकेट मैदान है जिसकी दर्शक क्षमता 850 है। यहां डे-नाईट मैच खेलने की सुविधा है। यहां इनडोर गेम्स जैसे स्नूकर, बिलियर्ड्स, टेबल टेनिस, स्क्वैश खेलने की सुविधा के साथ-साथ आधुनिक जिम बनाया गया है। इसके अलावा ट्रेनिंग हॉल का निर्माण किया गया है। इसी भवन में अलग से वीआईपी गैलरी,एनाउंसमेंट बॉक्स और पेंट्री रूम के साथ ही यहां बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए एक हॉस्टल बनाया गया है। यहां दो लॉन टेनिस कोर्ट बनाया गया है।

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स

14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से संजय तरण पुष्कर परिसर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया गया है, इस तीन मंजिला इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बेसमेंट में पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर में रिसेप्शन और रेस्टोरेंट संचालित होगा। प्रथम तल में बैडमिंटन, स्क्वैश कोर्ट, टेबल टेनिस, स्नूकर, बिलियर्ड्स, द्वितीय तल में मल्टीपरपज हॉल, योगा, मैट गेम की सुविधा है। तीसरे तल में मनोरंजन की अनेक सुविधाएं है।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने तीन बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया गया है, जिनमें पिंक प्ले ग्राउंड का लोकार्पण पहले ही किया जा चुका है।

कोतवाली मल्टीलेवल पार्किंग

29 करोड़ 76 लाख की लागत से साढ़े तीन एकड़ में कोतवाली थाना परिसर में तीन मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर के अलावा सभी फ्लोर में पार्किंग की सुविधा दी गई है जिसमें 192 कार और 325 बाइक एक साथ पार्क की जा सकेगी। ग्राउंड फ्लोर को कमर्शियल कांप्लेक्स के तौर पर विकसित किया गया है जिसमें 46 दुकानों का निर्माण किया गया है।

उस्लापुर-सकरी सड़क

उस्लापुर रेल्वे ओव्हरब्रिज से लेकर सकरी बाईपास चौक तक 15 करोड़ 87 लाख की लागत से नगर निगम द्वारा सवा चार किमी सड़क का उन्नयन और चौड़ीकरण किया गया है। सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन होने से राहगीरों को काफी राहत मिली है और ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिली है। उन्नयन और चौड़ीकरण के तहत मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई गई है, डिवाइडर बनाया गया है, स्ट्रीट लाइट और दोनों तरफ नाली निर्माण भी किया गया है।

मिनोचा कॉलोनी सहित अन्य रोड

11 करोड़ 68 लाख की लागत से शहर के विभिन्न सड़कों का डामरीकरण, उन्नयन, साइनेज, मिनोचा कॉलोनी रोड और रोटरी शामिल है, जिसमें प्रमुख रूप से महावीर नगर चौक से उस्लापुर ओव्हर ब्रिज तक 800 मीटर सड़क, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और रोटरी शामिल है। शहर के विभिन्न सड़कों का डामरीकरण, साइनेज, रोड मार्किंग के कार्य शामिल हैं। 

BREKING : जवानों और नक्सली के बीच मुठभेड़, जवानों को मिली बड़ी कामयाबी

BREKING : जवानों और नक्सली के बीच मुठभेड़, जवानों को मिली बड़ी कामयाबी

 सुकमा : सुकमा जिले के कोन्टा के भेज्जी इलाके इलाक़े में मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। जिसमें जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों द्वार 10 नक्सली मारे जाने की खबर है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र का है। बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद हुए हैं।

छत्‍तीसगढ़ में बजट सत्र के पहले नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव कराने की तैयारी, दिसंबर में हो सकती है घोषणा

छत्‍तीसगढ़ में बजट सत्र के पहले नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव कराने की तैयारी, दिसंबर में हो सकती है घोषणा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। आगामी 11 दिसंबर को नगरीय निकाय चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

चुनाव एक साथ कराने की योजना अगले वर्ष जनवरी या फरवरी में विधानसभा बजट सत्र से पहले की जा रही है। इसके बाद, दिसंबर में चुनावों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, और जैसे ही घोषणा होगी, आचार संहिता लागू हो जाएगी।

अलग-अलग तारीखों पर होगा चुनाव

अधिकारियों के मुताबिक, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तारीखें थोड़ी अलग-अलग होंगी, क्योंकि एक ही दिन दोनों चुनाव कराना संभव नहीं है। आगामी फरवरी में विधानसभा बजट सत्र से पहले दोनों चुनाव कराने की योजना है।

हालांकि, दोनों चुनावों की अधिसूचनाएं अलग-अलग जारी की जाएंगी। पंचायत चुनाव के नतीजे मतदान के दिन ही घोषित कर दिए जाते हैं, जबकि नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे कई चरणों में होने के बाद तय तारीख को घोषित किए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग ने तेज़ी से चलने वाली प्रक्रिया का किया ऐलान

नगरीय निकाय चुनाव का कार्यकाल समाप्त होने को है, और इसके चलते निर्वाचन आयोग ने सभी प्रक्रियाओं को तेज़ी से पूरा करने की योजना बनाई है। दिसंबर में होने वाले विधानसभा सत्र से पहले अधिकांश काम पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।

नियमों में बदलाव की आवश्यकता

इन चुनावों को एक साथ कराने से पहले राज्य सरकार को कई महत्वपूर्ण काम करने होंगे। नगर पालिका अधिनियम, नगर निगम अधिनियम और पंचायत अधिनियम में संशोधन की जरूरत होगी। इसके लिए कैबिनेट, राज्यपाल और विधानसभा की मंजूरी की आवश्यकता होगी। विधानसभा सत्र 16 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है, और इसी दौरान ये संशोधन किए जा सकते हैं।

चुनाव की घोषणा के बाद बनेगा कार्यक्रम

अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने ओबीसी सर्वे रिपोर्ट शासन को सौंप दी है, और इस रिपोर्ट को सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल चुकी है। नगर पालिका निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायत के अध्यक्षों के चुनाव को लेकर कैबिनेट जल्द ही फैसला करेगी कि ये चुनाव सीधे प्रणाली से होंगे या नहीं। इसके बाद राज्यपाल से अध्यादेश की मंजूरी प्राप्त होगी, और राज्य निर्वाचन आयोग इसके बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। ऐसे में, सरकार की अगली कैबिनेट बैठक महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

 

भर्ती घोटाला: कई IAS-IPS अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, जल्‍द हो सकती है गिरफ्तारी

भर्ती घोटाला: कई IAS-IPS अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, जल्‍द हो सकती है गिरफ्तारी

 रायपुर। छत्तीसगढ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के राज्य सिविल सेवा भर्ती परीक्षा 2021 के भर्ती घोटाला मामले में प्रदेश के अन्य कई आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ जांच की तलवार लटक रही है। पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और उद्योगपति श्रवण कुमार गाेयल की गिरफ्तारी के बाद अब मामले से जुड़े अन्य अधिकारी, नेताओं पर भी जल्द ही शिकंजा कसेगा

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जल्द ही भर्ती घोटाले के समय राज्यपाल के सचिव रहे सेवानिवृत्त आईएएस अमृत कुमार खलको, पीएससी के सचिव व सेवानिवृत्त आईएएस जीवन किशोर ध्रुव, आईपीएस व तत्कालीन बस्तर नक्सल ऑपरेशन के डीआईजी केएल ध्रुव, राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी व तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक से मामले की पूछताछ कर सकती है।

इधर, लेनदेन करके अपने बेटे-बेटियों को पीएससी के जरिए नौकरी दिलवाने वाले रसूखदारों की बेचैनी बढ़ गई है। इधर, टामन सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल सीबीआई सात दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। अनुमान है कि जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। सीबीआई गिरफ्तार किए गए द्वय आरोपियों को 25 नवंबर को फिर कोर्ट में पेश करेगी।

ऐसे जांच के घेरे में आए अधिकारी

पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने सीजीपीएससी 2021 के चयनित 171 अभ्यर्थियों की सूची में से 18 ऐसे नामों को आरोप पत्र के जरिए सार्वजनिक किया था जो कि रसूखदारों से जुड़े रहे। दाखिल आरोप पत्र के अुनसार गिरफ्तार किए जा चुके पूर्व अध्यक्ष सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी, बड़े भाई के बेटे साहिल, बहू निशा कोसले, भाई की बहू दीपा अजगले, बहन की बेटी सुनीता जोशी सहित पांच रिश्तेदारों का चयन कराया गया है। इसी तरह गिरफ्तार हुए उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल के बेटे 

अन्य अधिकारियों में पीएससी के सचिव जीवन किशोर ध्रुव के बेटे सुमित ध्रुव, तत्कालीन समय में राज्यपाल के सचिव रहे अमृत कुमार खलको की बेटी नेहा खलको, बेटा निखिल खलको, डीआइी ध्रुव की बेटी साक्षी ध्रुव के चयन के चलते इन सभी अधिकारियों के मोबाइल पर काल डिटेल खंगाले गए हैं। पीएससी भर्ती परीक्षा 2021 में अपने पुत्र-पुत्री की डिप्टी कलेक्टर पद पर नियुक्ति होने के चलते विवाद में आए आइएएस अमृत खलको को राज्य शासन ने राज्यपाल के सचिव पद से फरवरी 2024 में ही हटा दिया था।

सभी जनप्रतिनिधियों और किसानों को सहकारिता से जोड़ा जाए : केदार कश्यप

सभी जनप्रतिनिधियों और किसानों को सहकारिता से जोड़ा जाए : केदार कश्यप

 रायपुर। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि सहकारिता से समृद्धि के लिए राज्य के सभी जनप्रतिनिधियों और किसानों को सहकारिता से जोड़ा जाना चाहिए। सहकारिता मंत्री ने मंत्रालय महानदी भवन में सहकारिता विभाग के काम-काज की गहन समीक्षा की।  कश्यप ने कहा कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह सहकारिता से समृद्धि पर विशेष ध्यान दे रहे है। हमें प्रदेश में सहकारिता के दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करना है। इसके लिए पूरे प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी है। 

सहकारिता मंत्री ने विभागीय समीक्षा करते हुए खरीफ वर्ष 2024-25 में धान खरीदी के लिए की गई तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में जानकारी दी गई कि खरीफ सीजन में 160 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। अब तक करीब 4 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि सहकारी समितियों में धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने समितियों में माईक्रो एटीएम के संचालन की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रत्येक समिति में यह सुविधा सुनिश्चित की जाए। किसानों को रूपे कार्ड वितरित किए जाए। 

बैठक में राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में बहुआयामी समितियों के तहत मत्स्य डेयरी और लघु वनोपज समितियों की स्थापना, पैक्स समितियों में गोदाम निर्माण की समीक्षा की  गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए जिन पैक्स समितियों में गोदामों का निर्माण नहीं हुआ है। वहां शीघ्र ही निर्माण करा लिया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि विश्व की सबसे बड़ी विकेन्द्रीयकृत अन्न भण्डारण योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा आर.आई.डी.एफ. योजना के अंतर्गत राज्य में 200 मीट्रिक टन क्षमता के 725 पैक्स गोदामों को शामिल करने की सहमति दी गई है। जिससे राज्य में एक लाख 45 हजार मिट्रिक टन भण्डारण क्षमता की वृद्धि होगी। समीक्षा के दौरान सभी सहकारी समितियों में कम्प्यूटराइजेशन और कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना की प्रगति की समीक्षा की गई। इसी तरह से भारतीय बीज सहकारी समिति, राष्ट्रीय सहकारी निर्यात समिति, राष्ट्रीय सहकारी जैविक समिति में सदस्यता की भी समीक्षा की गई। एन.सी.सी.एफ. पोर्टल में पंजीयन के संबंध में अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन हेतु इस पोर्टल में राज्य की सभी पैक्स का पंजीयन कराने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला एवं एकमात्र राज्य बना है। बैठक में पैक्स समितियों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधी केन्द्रों की स्थापना की भी समीक्षा हुई।

बैठक में पंजीयक सहकारी समितियां  कुलदीप शर्मा, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ एवं पीसीसीएफ  अनिल साहू सहित पशुपालन, मत्स्य पालन, राज्य सहकारी विपणन, राज्य सहकारी बैंक सहित सभी संयुक्त पंजीयक, सहकारी संस्थाएं और सहकारिता विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

CM साय आज गुड गवर्नेंस रीजनल कॉन्फ्रेंस और भगवती दीक्षा एवं मोक्ष माला कार्यक्रम में शामिल होंगे

CM साय आज गुड गवर्नेंस रीजनल कॉन्फ्रेंस और भगवती दीक्षा एवं मोक्ष माला कार्यक्रम में शामिल होंगे

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के दौरे पर रहेंगे.दोपहर ढाई बजे गुड गवर्नेंस रीजनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे. इस दौरान छत्तीसगढ़  सर्वोत्तम प्रथाएं, जिला प्रशासन, जिलों के समग्र विकास में संतृप्ति दृष्टिकोण पर चर्चा की जाएगी. शाम 4.20 पर सीएम साय दादाबाड़ी जाएंगे, जहां भगवती दीक्षा एवं मोक्ष माला कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद  5.30 बजे सीएम हाउस लौटेंगे.

रायपुर नगर दक्षिण उपनिर्वाचन के लिए मतगणना कल,शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में सुबह 8 बजे से होगी प्रारंभ

रायपुर नगर दक्षिण उपनिर्वाचन के लिए मतगणना कल,शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में सुबह 8 बजे से होगी प्रारंभ

 रायपुर :- नगर दक्षिण उपनिर्वाचन के लिए मतगणना 23 नवंबर को सेजबहार स्थित गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र 51-रायपुर नगर दक्षिण के उपनिर्वाचन की मतगणना तिथि 23 नवंबर दिन शनिवार को नियत है। मतगणना तिथि को मतगणना कार्य गवर्मेंट इंजीनीयरिंग कॉलेज, सेजबहार, रायपुर (ब्लॉक-ई) में सम्पन्न किया जाएगा। निर्वाचन के लिए 2 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त मतगणना के लिए 4 अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य मतगणना तिथि के दिन प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगा,  जिसमें प्रातः 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना होगी। पोस्टल बैलेट की गणना प्रारम्भ होने के पश्चात् प्रातः 8.30 बजे से ईव्हीएम मशीनों के मतों की गणना प्रारम्भ होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  कंगाले ने बताया कि मतगणना हॉल में ईव्हीएम में पड़े मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। यह गणना कुल 19 राउण्ड में पूरी होगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 1 अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था की गई है। मतगणना हॉल के प्रत्येक टेबल में एक-एक काउटिंग सुपरवाईज़र, काउटिंग असिस्टेंट एवं माइक्रो आब्जर्वर होंगे, जो मतगणना का कार्य संपादित करेंगे। मतगणना हॉल में ही रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतगणना की जानकारी को संधारित करने के लिए डाटा कम्पाइलेशन एवं अपलोडिंग सेक्शन बनाया गया है। मतगणना हॉल में अभ्यर्थी या अभ्यर्थियों के मतगणना एजेन्ट्स भी उपस्थित रह सकेंगे, जो मतगणना हॉल में किए गए फेंस से बाहर लगी हुई कुर्सियों में बैठकर मतगणना कार्य का अवलोकन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि मतगणना हॉल में अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा। रिटर्निंग ऑफिसर अपने विवेक के अनुसार किसी भी व्यक्ति को मतगणना परिसर या मतगणना हॉल से बाहर जाने को कह सकते हैं और यह निर्देश बाध्यकारी होगा। मतगणना हॉल में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दिया गया निर्देश सर्वमान्य होगा। विवाद की स्थिति निर्मित होने पर रिटर्निंग ऑफिसर कानूनी कार्यवाही कर सकता है। मतगणना हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आईटम्स जैसे- मोबाईल, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वाच, कैमरा, तम्बाकू, गुटखा आदि ले जाना प्रतिबंधित है।

मतगणना अभिकर्ता मतगणना हॉल में कोरा कागज , मतपत्र लेखा प्रारूप 17सी भाग-1 की प्रति, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदाय किया गया ईव्हीएम/व्हीव्हीपैट की सूची, जो विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लाई गई है तथा पेन/पेंसिल को ले जा सकेंगे। मतगणना हॉल के भीतर मतगणना के परिणाम का योग करने के लिए प्रत्येक टेबल पर एनालॉग कैल्क्यूलेटर की व्यवस्था की गई है. जिसका उपयोग अभ्यर्थी या उनके मतगणना अभिकर्ता कर सकते हैं। मतगणना परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा रहेगी। प्रत्येक स्तर में सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रत्येक व्यक्ति की गहन जाँच की जाएगी। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा सुरक्षाकर्मियों को अपना पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। मतगणना कार्य की चक्रवार जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के इनकोर काउटिंग एप्पलिकेशन में अपलोड किया जाएगा, जिसें आमजनhttps://results.eci.gov.in  लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।

निर्वाचन परिणाम की घोषणा से 7 दिवस के भीतर अधिकतम मत प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी के बाद क्रम संख्या 2 एवं 3 पर आने वाले अभ्यर्थी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की अधिकतम 5 प्रतिशत ईव्हीएम (बीयू, सीयू एवं वीवीपेट) की बर्न्ट मेमोरी/माइक्रोकंट्रोलर की जाँच एवं सत्यापन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है, जिसके लिए प्रति ईव्हीएम सेट 40,000 रूपये (18 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त) का शुल्क देय होगा।

TRANSFER BREAKING : SI, ASI समेत कई पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

TRANSFER BREAKING : SI, ASI समेत कई पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 कोरबा : कोरबा जिले के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार एसआई, एएसआई स्तर अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।

देखें पूरी लिस्ट..

 भारत मंडपम में दूर से खड़े खड़े कार्यक्रम देख रहे थे एक बुजुर्ग, मुख्यमंत्री ने पास बुलाया और अपने साथ बैठने का किया आग्रह

भारत मंडपम में दूर से खड़े खड़े कार्यक्रम देख रहे थे एक बुजुर्ग, मुख्यमंत्री ने पास बुलाया और अपने साथ बैठने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता छू गई दिल वालों की नगरी दिल्ली के लोगों को भी

भारत मंडपम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आत्मीयता ने जीता सबका दिल

मुख्यमंत्री साय ने किया सियान का सम्मान

रायपुर  :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सादगी और संवेदनशीलता ने एक बार फिर लोगों के दिलों को छू लिया। यह दृश्य था राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में, जहां छत्तीसगढ़ दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। छत्तीसगढ़ की परंपरा और कला की शानदार प्रस्तुतियां मंच पर हो रही थीं, और दर्शक तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ा रहे थे।

इसी दौरान मुख्यमंत्री  साय की नजर दर्शकों के बीच एक वृद्ध व्यक्ति पर पड़ी, जो खड़े होकर कार्यक्रम देख रहे थे। मुख्यमंत्री ने तुरंत अपने सहायक से कहा कि उस बुजुर्ग को पास बुलाएं। कुछ ही पल में वह बुजुर्ग व्यक्ति मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। श्री साय ने बड़े ही आत्मीय भाव से उनका स्वागत किया और उन्हें अपने पास बैठने का आग्रह किया। 

कार्यक्रम देखकर बाहर आये   बुजुर्ग  रामावतार तिवारी ने बताया कि मुझे बहुत अच्छा लगा जब मुख्यमंत्री ने मुझे सम्मान दिया, अपने पास बैठाया और मेरा हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने इतना बड़ा ओहदा हासिल करने के बाद भी अपनी विनम्रता और संस्कार को नहीं छोड़ा। श्री रामावतार तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सीधे सरल लोगों के बारे में सुनते आये हैं। वहां के मुख्यमंत्री से मिलकर लगा कि सीधे और सरल लोगों के मुखिया भी सीधे और सरल स्वभाव के हैं। मुख्यमंत्री श्री साय का हृदय  संवेदनशीलता से परिपूर्ण है। हम एक दूसरे से अपरिचित भले ही हो सकते हों लेकिन संवेदनशील हृदय के द्वारा हम एक दूसरे की भावनाओं को प्रगाढ़ता से महसूस कर सकते हैं।
 
 मुख्यमंत्री ने सपरिवार देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म

मुख्यमंत्री ने सपरिवार देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म

रायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखने राजधानी के मैग्नेटो मॉल पहुंचे। इस फिल्म में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे की कहानी की सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म की डायरेक्टर सुश्री एकता कपूर और फिल्म की नायिका सुश्री रिद्धि डोगरा भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री साय ने  ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह फिल्म इतिहास के भयावह सत्य को उजागर करने का सराहनीय और प्रभावशाली प्रयास है। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री किया है। मैं दर्शकों से अपील करना चाहता हूं कि पूरे परिवार के साथ फिल्म देखें। नई पीढ़ी को हमारे इतिहास की इस दुखद घटना के बारे में जानना बहुत जरूरी है। यह फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दर्दनाक घटना को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, वन मंत्री  केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री  श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उनके साथ फिल्म देखने पहुंचे थे।
 
वित्त मंत्री चौधरी बोले- विकास के लिए महत्वपूर्ण कारक है सुशासन

वित्त मंत्री चौधरी बोले- विकास के लिए महत्वपूर्ण कारक है सुशासन

 रायपुर । सुशासन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है। इससे न केवल देश का सुव्यवस्थित विकास होता है, बल्कि यह नागरिकों के जीवन को भी बेहतर बनाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रारंभ हुए स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, जीएसटी, जैम पोर्टल, डिजिटल इनक्लुजन जैसे नवाचारों ने देश में बड़ा बदलाव लाया है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज नवा रायपुर में केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा सुशासन पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए ये विचार व्यक्त किए। छत्तीसगढ़ सहित देशभर से आए भारतीय प्रशासनिक सेवा और केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अधिकारी सम्मेलन में सुशासन के लिए किए जा रहे नवाचारों, बेस्ट प्रेक्टिसेस और जनोन्मुखी कार्यों पर विमर्श कर रहे हैं।

नागरिक केंद्रित सुशासन पर आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को 55 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में ब्यूरोक्रेट्स की महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने सम्मेलन में भागीदारी कर रहे विभिन्न राज्यों के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से कहा कि सुशासन, नवाचार और बदलाव के लिए खुद को ट्रांसफॉर्म करना होगा, ताकि आप लोगों की प्रतिभा और व्यक्तित्व में क्षरण न हो। समय के साथ स्वयं को बदलने वाले ही प्रासंगिक रहेंगे। श्री चौधरी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और सुशासन से वर्ष 2047 तक 55 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगी।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सम्मेलन में कहा कि कई कलेक्टर और अधिकारी प्रभावी नवाचार कर रहे हैं। समय और अपने क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप बेहतर नागरिक सेवाएं डिलीवर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने की जरूरत है, तभी कल्याणकारी पहलों को नागरिकों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था में छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रति नजरिया तेजी से बदलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मेलन में दो दिनों तक होने वाले नवाचारों, बेस्ट प्रेक्टिसेस और सुशासन के कार्यों की चर्चा से राज्य के अधिकारी भी प्रेरित होंगे और उन्हें यहां लागू करने की पहल करेंगे।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन की सफलता तभी है जब हम जिनके लिए काम कर रहे हैं, उनके चेहरों पर मुस्कान ला पाएं। आपके लाभार्थी आपके कार्यों से संतुष्ट हैं, तो वही सुशासन की सफलता है। सुशासन के लिए लक्षित लोगों तक योजनाओं और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पहुंचाने के लिए अच्छी नीयत सबसे ज़रूरी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विभिन्न विकास प्राधिकरणों के गठन, रायपुर में कैनाल लिंकिंग रोड, एक्सप्रेस वे के निर्माण जैसे कई उदाहरण देते हुए कहा कि शासन-प्रशासन में यहां भी कई नवाचार हो रहे हैं। क्षेत्रीय और स्थानीय जरूरतों को देखते हुए उनके अनुरूप लोगों के कल्याण के काम हो रहे हैं।

केन्द्रीय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के अतिरिक्त सचिव पुनीत यादव ने उद्घाटन सत्र में कार्मिक एवं जन शिकायतों के निराकरण के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया की कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर तेजी से शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। देश के विभिन्न भागों में हो रहे नवाचार, बेस्ट प्रेक्टिसेस और सुशासन के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित और पुरस्कृत किया जा रहा है।

आज के पहले सत्र में चार राज्यों में हो रहे अलग-अलग नवाचारों को साझा किया गया। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक एस.एन. त्रिपाठी ने इस सत्र की अध्यक्षता की। उत्तरप्रदेश में जल जीवन मिशन के संचालक अनुराग श्रीवास्तव ने वहां सौर आधारित सफल जल प्रदाय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सौर आधारित जल प्रदाय योजनाओं से उत्तरप्रदेश में अगले 30 सालों में एक लाख करोड़ रुपए की बचत होगी। इन योजनाओं से कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा। ओड़िशा के कोरापुट जिले के कलेक्टर वी. कीर्ति वासन ने ग्रामीण औद्योगिक काम्प्लेक्स के ज़रिए स्थानीय लोगों को रोज़गार से जोड़ने के लिए किए जा रहे नवाचार की जानकारी दी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के नागालैंड के अधिकारी श्री थवासीलन ने अपने राज्य में नागालैंड स्वास्थ्य सुरक्षा सोसाइटी और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के नवाचार को साझा किया। इनके माध्यम से वहां कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा और राज्य से बाहर भी कैशलेस स्वास्थ्य बीमा लोगों को दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश में राजस्व विभाग की उपायुक्त सुश्री अलका सिंह ने वहां फरवरी माह से शुरू किए गए साइबर तहसील संबंधी नवाचार से अधिकारियों को रू-ब-रू कराया। वहां ‘संपदा’ पोर्टल से जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री और तत्काल नामांतरण किया जा रहा है। आधुनिक तकनीकों के उपयोग से राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। राज्य में लैंड रिकॉर्ड्स के डिजिटलाइजेशन के बाद 13 तहसीलदार 1364 राजस्व न्यायालय संचालित कर रहे हैं।

पानी की बहुलता एवं बांध वाले क्षेत्रों में मत्स्य टूरिज्म को दिया जाएगा बढ़ावा: मंत्री नेताम

पानी की बहुलता एवं बांध वाले क्षेत्रों में मत्स्य टूरिज्म को दिया जाएगा बढ़ावा: मंत्री नेताम

 रायपुर । किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पानी की बहुलता एवं बांध वाले क्षेत्रों में मत्स्य टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे मत्स्य कृषकों के आय भी बढ़ेगी और निरंतर रोजी-रोजगार की व्यवस्था भी होगी। उन्होंने कहा कि मत्स्य किसानों को कलस्टरों और समितियों से जोड़कर समृद्ध बनाया जा सकता है। इसके लिए किसानों को भी आगे आना चाहिए। कृषि मंत्री नेताम आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में स्थित कृषि मंड्डपम में विश्व मात्स्यिकी दिवस पर छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित एक दिवसीय मत्स्य कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कृषि मंत्री  नेताम ने कहा कि मत्स्य किसानों के निरंतर उन्नति और विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मत्स्य किसान संपदा योजना शुरू की। पृथक से मत्स्य मंत्रालय का गठन किया है। निश्चित ही इससे छोटे-छोटे मत्स्य किसान को रोजगार मिलेगा और उनका जीवन स्तर बेहतर होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत से किसानों के पास डबरी व गांव में तालाब होते है। जिसके माध्यम से मत्स्य पालन कर रोजी-रोजगार करते है। उन्होंने कहा कि सरकार मत्स्य किसानों के लिए संचालित योजना में 60 प्रतिशत अनुदान का भी प्रावधान किया है। मत्स्य कृषकों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धमतरी, दुर्ग, रायपुर जैसे पानी की बहुलता वाले क्षेत्रों में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहिए। संगोष्ठी कार्यक्रम को मंत्री श्री केदार कश्यप ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चंदेल, मत्स्य कृषक बोर्ड के अध्यक्ष श्रीमती हेमलता निषाद, रामकृष्ण धीवर, नेतराम निषाद, कृष्णा हिरवानी, आनंद निषाद, बसंत सहित सहकारिता विभाग के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में मत्स्य कृषक उपस्थित थे।

दीप महोत्सव : 10 हजार दीपों से जगमग होगी अरपा, लेजर और लाइट शो से बिखरेगी सतरंगी छटा

दीप महोत्सव : 10 हजार दीपों से जगमग होगी अरपा, लेजर और लाइट शो से बिखरेगी सतरंगी छटा

 बिलासपुर :-  23 नवंबर की शाम बिलासपुर और अरपा के तट पर खास नजारा देखने को मिलेगा। शहर में पहली बार लेजर शो देखने को मिलेगा और 10 हजार दीयों से अरपा को जगमग करने की तैयारी है। 23 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रामसेतु मार्ग,मिनी स्टेडियम,स्पोर्ट्स कांप्लेक्स समेत 143 करोड़ 68 लाख के विकास कार्यों की सौगात शहर को देने जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी की टीम और जिला प्रशासन तैयारियों में जुटी है। इस अवसर पर अरपा के दोनों पुल को आकर्षक लाइट से सजाया गया है।

बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार किए गए विकास के विभिन्न प्रोजेक्ट का लोकार्पण करने सीएम विष्णुदेव साय शहर पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम सीएम हाउस से जारी नहीं हुआ है पर संभावित लोकार्पण कार्यक्रम शाम 3.30 बजे से शुरू होगा, सबसे पहले सकरी उस्लापुर उन्नयन कार्य का लोकार्पण, फिर मिनोचा कॉलोनी सड़क, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सिटी कोतवाली मल्टीलेवल पार्किंग, मिनी स्टेडियम और अंत में शाम 7 बजे नए रिवर व्यू रामसेतु मार्ग का लोकार्पण किया जाएगा। जहां 10 हजार दीयें अरपा नदी में छोड़े जाएंगे,लेजर शो और आतिशबाजी से बिलासपुर विकास दीप महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर शाम 6 बजे से सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक अनुराग शर्मा द्वारा अनुराग शर्मा म्यूजिकल नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।

BREAKING : स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों के हुए तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी...!!

BREAKING : स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों के हुए तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी...!!

 रायपुर। लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग ने बड़े पैमाने पर सरकारी चिकित्सालयों में पदस्थ डॉक्टरों के तबादले किए हैं। इनमें से तीन डॉक्टरों को संचालनालय, स्वास्थ्य सेवायें में बतौर प्रभारी उप संचालक नियुक्त किया गया है। वहीं विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में पदस्थ 15 विशेषज्ञों और चिकित्सा अधिकारियों को दूसरे अस्पतालों में पदस्थ किया गया है।

छत्तीसगढ़ में 5.37 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 1.16 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान

छत्तीसगढ़ में 5.37 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 1.16 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 5.37 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 1.16 लाख से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा है। धान  खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 971 करोड़ 16 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।  धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

अधिकारियों ने बताया कि आज 21 नवम्बर को 26501 किसानों से 1.18 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। इसके लिए 30828 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 25840 टोकन जारी किए गए है।

CG : न्यायधानी में दिनदहाड़े लूट, शख्स से साढ़े तीन लाख कैश छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे

CG : न्यायधानी में दिनदहाड़े लूट, शख्स से साढ़े तीन लाख कैश छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे

 बिलासपुर :- बिलासपुर में खुलेआम दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है, यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार का है जहां एक शख्स बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये निकालकर बाजार पहुंचा हुआ था, तभी अज्ञात लुटेरों ने रकम छीन ली। इस घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले में जुटी हुई है।