BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG : स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही से 6 वर्षीय मासूम की मौत, पिता ने कलेक्टर से की जांच की मांग

CG : स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही से 6 वर्षीय मासूम की मौत, पिता ने कलेक्टर से की जांच की मांग

 सुकमा।  जिले के तिंतलागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार में हुई कथित लापरवाही के कारण एक 6 वर्षीय बच्ची की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने कलेक्टर सुकमा को आवेदन देकर संबंधित चिकित्सक तथा स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की मांग की है और साथ ही उचित मुआवजे की भी मांग की है।

 
पीड़ित ग्रामीण ने आवेदन में बताया कि उसकी 6 वर्षीय बेटी कुछ दिनों से बीमार थी, जिसका उपचार तिंतलागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर द्वारा किया जा रहा था। लेकिन 4 नवंबर को अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां कथित तौर पर समय पर इंजेक्शन, दवा और उचित प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाया।
 
परिजन के अनुसार, स्टाफ की लापरवाही के चलते बच्ची की हालत और बिगड़ती गई तथा कुछ देर बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। पिता का आरोप है कि बीमारी और गंभीर स्थिति की जानकारी होने के बावजूद डॉक्टर व स्टाफ नर्स ने उसे उच्च केंद्र रेफर नहीं किया, न ही समय पर उपचार दिया।
 
पीड़ित पिता ने कलेक्टर से मांग की है कि-
1.डॉ. गुरुराज साहू एवं ड्यूटी नर्स के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।
2.लापरवाही के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर नियमानुसार प्रशासनिक व दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
3.मासूम की मौत को ध्यान में रखते हुए परिवार को उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाए।
 
अंत में पीड़ित ने चेतावनी दी है कि अगर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो वे मामला उच्च कार्यालय में ले जाने बाध्य होंगे।
Jagdalpur : सीएम साय ने पंडुम कैफे कॉफी शॉप का किया उद्घाटन, आत्मसमर्पित नक्सली करेंगे संचालित…

Jagdalpur : सीएम साय ने पंडुम कैफे कॉफी शॉप का किया उद्घाटन, आत्मसमर्पित नक्सली करेंगे संचालित…

 Jagdalpur News : आज जगदलपुर के पूना मारगेम परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडुम कैफे कॉफी शॉप का उद्घाटन किया। जिसका संचालन आत्म समर्पित माओवादियों द्वारा किया जायेगा। इसके संचालन के जिला प्रशासन ने आत्म समर्पित माओवादियों को होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण करवाया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि मां दंतेश्वरी की धरती में पंडुम कैफ़े का उद्घाटन हुआ है। जिसका संचालन नक्सल पीड़ित और आत्म समर्पित माओवादियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जो भी नक्सल पीड़ित और आत्म समर्पित नक्सली है उन्हें रोजगार से जोड़े यह पहल उसी दिशा में की गई है।

 
 
Breaking : जिला प्रशासन की निगरानी में पुरानी मतदाता सूची पर होगा रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव, आदेश जारी

Breaking : जिला प्रशासन की निगरानी में पुरानी मतदाता सूची पर होगा रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव, आदेश जारी

 रायपुर।  रायपुर प्रेस क्लब का होने वाला चुनाव अंततः एक बार फिर टलता नज़र आ रहा है। पंजीयक एवं फर्म्स सोसाइटी द्वारा दिए गए 60 दिनों में पुराने मतदाता सूची से चुनाव कराने के आदेश का पालन नहीं होने पर जिला प्रशासन ने अब स्वयं चुनाव संपन्न कराने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, अब जिला कलेक्टर द्वारा नियुक्त प्राधिकृत अधिकारी रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न कराएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेस क्लब की सदस्यता और वोटर सूची से जुड़े विवादों के चलते इस साल चुनाव पुरानी मतदाता सूची के आधार पर ही संपन्न होगा।

आपको बता दें कि प्रेस क्लब में बीते कुछ दिनों से मतदाता सूची और पात्रता को लेकर कई आपत्तियाँ सामने आई थीं। इसके बाद मतदान की पूरी प्रक्रिया कलेक्टर कार्यालय की देखरेख में ही कराई जाएगी। जल्द ही चुनाव की तारीख, मतदान स्थल और कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
Accident : तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी, हाईवा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Accident : तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी, हाईवा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

 बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तोरवा क्षेत्र के पॉवर हाउस चौक में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा CG 10 BP 9348 ने स्कूटी सवार 45 वर्षीय राधेश्याम सिदार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देवरीडीह देवरीखुर्द निवासी राधेश्याम किसी काम से स्कूटी लेकर चौक पहुंचे थे, तभी लाल खदान की ओर से आ रहे अनियंत्रित हाईवा ने उन्हें सीधे चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर तोरवा पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की, लेकिन उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को मरच्यूरी भिजवाकर सोमवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने की बात कही है, वहीं हाईवा चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया है।

आपको बता दें कि पॉवर हाउस चौक लंबे समय से ब्लैक स्पॉट बना हुआ है और भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण यहां लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

 
छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज

 रायपुर।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  20 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। जहां वे अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी।

वहीं राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। उनके दौरे से पहले मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव विकास शील ने की। इस बैठक में सभी प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित जिलों के कलेक्टर-एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुएय़

बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने प्रवास के दौरान सरगुजा संभाग के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वहीं प्रशासनिक अमले को सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि राष्ट्रपति के आगमन पर किसी प्रकार की चूक न हो।

हैवानियत की हदें पार, पति के दोस्तों ने किया महिला से दुष्कर्म, वारदात में भाभी भी थी शामिल

हैवानियत की हदें पार, पति के दोस्तों ने किया महिला से दुष्कर्म, वारदात में भाभी भी थी शामिल

 भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला और दो युवक को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला का पति धारा 307 के मामले में जेल में बंद है। जेल जाने से पहले उसने पत्नी से उसके दो दोस्तों से संपर्क में रहने को कहा था। वहीं पति के दोनों दोस्तों ने महिला की भाभी के जरिए उससे मिलने की कोशिश की। जिसके बाद दोनों युवक महिला के घर पहुंचे और बारी-बारी रेप की वारदात को अंजाम दिया।

 घटना के बाद पीड़िता ने थाने म रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी रामाराव, नकुल और महिल को गिरफ्तार किया।

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ का कर रहे है कायाकल्प- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ का कर रहे है कायाकल्प- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार पूरी निष्ठा से कार्यरत — मुख्यमंत्री

रायपुर।  गुजरात के डेडियापाड़ा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन के दौरान छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की विशेष रूप से प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में जनजातीय समाज की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व भारत के विकास की नई पहचान बन रहा है, और इस दिशा में छत्तीसगढ़ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए लोकतांत्रिक भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनजातीय समाज से आने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में व्यापक विकास हो रहे हैं और सभी क्षेत्रों में सकारात्मक दिशा में निर्णायक प्रगति दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि शासन, सेवा और विकास के प्रत्येक आयाम में जनजातीय समाज का प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र की वास्तविक शक्ति को प्रमाणित करता है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व रायपुर में उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय छत्तीसगढ़ के जनजातीय इतिहास, परंपरा, कला और बलिदान का भव्य प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक राष्ट्रीय धरोहर के रूप में स्थापित होगा।

प्रधानमंत्री के उद्बोधन में छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदाय, उनकी संस्कृति तथा राज्य में चल रहे जनजातीय उत्थान के प्रयासों की जिस प्रकार सराहना की गई, उसने पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन शब्दों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया सम्मान समूचे छत्तीसगढ़वासियों का मनोबल बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को आधार बनाकर जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्यरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन से राज्य में जनजातीय सशक्तिकरण, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका तथा सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय गति प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे देश के गौरव हैं। देश का जनजातीय समाज उनके स्नेह और उदारता के लिए कृतज्ञ है। छत्तीसगढ़ के लिए उनका कहा हुआ प्रत्येक शब्द अमृत के समान है। उनके इस स्नेह को प्रसाद मानते हुए हम और अधिक उत्साह के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की अर्चना में स्वयं को समर्पित करते हैं।

अपने संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की विकास यात्रा को तीव्र गति देते हुए राज्य सरकार ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के प्रधानमंत्री के संकल्प की सिद्धि में अपना पूर्ण योगदान देगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंत में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद से यह विकास यात्रा और अधिक गतिशील, प्रभावी और व्यापक बनेगी।

CG : चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग में नए नियमों का हो रहा है परिपालन

CG : चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग में नए नियमों का हो रहा है परिपालन

 रायपुर।  मॉप राउंड के पश्चात  एन आर आई कोटा की केवल 107  सीटें भरी गई ।   एन आर आई कोटे की रिक्त  26  सीटों का परिवर्तन स्ट्रे राउंड के सीट मैट्रिक्स  बनाने के समय ही प्रवेश नियमों के अनुसार ( प्रवेश  की अंतिम तिथि से दस दिन पूर्व) ओपन सीटों ( मैनेजमेंट)  में किया गया अतः इन सीटों पर मैनेजमेंट कोटा के छात्रों को स्ट्रे  राउंड में आवंटन दिया गया । जिससे मैनेजमेंट कोटा के छात्रों को 26 सीटों का लाभ हुआ ।

तत्परता से काउंसलिंग द्वारा छात्रों को लाभ

हाल ही में  राज्य के नियमों एवं MCC द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार स्ट्रे राउंड का आवंटन दिनांक 14 नवम्बर को जारी किया गया। दिनांक  15 नवम्बर  को जैसे ही MCC ने ऑल इंडिया  से आवंटित छात्रों को स्टेट की लिस्ट में से हटाने का नोटिस जारी किया,तुरंत ही इसके परिपालन में आवंटन निरस्त करते हुए  नई सूची शीघ्र जारी करने की  सूचना प्रकाशित की गई एवं कुछ ही घंटों के पश्चात रात दस बजे  नई मेरिट सूची एवं आवंटन सूची जारी की गई जिससे कि ऑल  इंडिया एवं एवं राज्य के आवंटन में ओवरलैप न हो एवं राज्य की सीटों का नुकसान न हो।

इस प्रक्रिया से अधिक  छात्रों को आवंटन दिया जा सका एवम् पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रवेश की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई।

छत्तीसगढ़ राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा नए प्रवेश नियम 2025 के सभी नियमों एवं MCC  द्वारा दिए गए निर्देशों एवं समय सारणी का पूर्णतः पालन करते हुए पारदर्शिता के साथ काउंसलिंग संपन्न की  जा रही है, जिससे अधिक से अधिक छात्रों को नए नियमों का लाभ हो रहा है ।

 
 
CG : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला – पति को शारीरिक संबंध बनाने से मना करना मानसिक क्रूरता

CG : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला – पति को शारीरिक संबंध बनाने से मना करना मानसिक क्रूरता

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि पति को शारीरिक संबंध बनाने से मना करना उसके साथ मानसिक क्रूरता है। पत्नी सुसाइड करने की धमकी देती थी। हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए पति की अपील पर तलाक मंजूर कर लिया है।

 

जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस एके प्रसाद की डिवीजन बेंच ने कहा कि 11 साल लंबे अलगाव और पत्नी की शारीरिक संबंध के लिए अनिच्छा मानसिक क्रूरता मानी जाएगी। मामले में पति को पत्नी को 2 महीने के अंदर 20 लाख रुपए स्थायी गुजारा भत्ता देना होगा।

 

पत्नी सुसाइड करने की धमकी देती थी

दरअसल, अंबिकापुर के रहने वाले 45 साल के शख्स की शादी 30 मई 2009 को रायपुर की रहने वाली महिला के साथ हिंदू रीति- रिवाजों से हुई थी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी शादी के एक महीने बाद ही उसे छोड़कर मायके चली गई।

 

जिस पर उन्होंने फैमिली कोर्ट में हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13(1)(i-a) के तहत तलाक की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। पत्नी पर आरोप लगाया कि वह वैवाहिक दायित्व निभाने से इनकार कर रही है।

CG : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, युवती के गर्भवती होने के बाद से फरार आरोपी गिरफ्तार

CG : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, युवती के गर्भवती होने के बाद से फरार आरोपी गिरफ्तार

 जशपुर। जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ा था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे पकड़ा और जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध थाना तुमला में है, भा द वि की धारा 366,376(2)(N) व एस सी/एस टी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत प्रकरण दर्ज है।

दरअसल, वर्ष 2022 में थाना तुमला क्षेत्र की एक 27 वर्षीय युवती ने थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह के द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था, प्रार्थिया के गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर फरार हो गया था।

मामले में पुलिस के द्वारा थाना तुमला में भादवि की धारा 366,376(2)(N) व एस सी/एस टी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, वर्ष 2022 में ही आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

उक्त आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से फरार था। न्यायालय के द्वारा बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी वह न्यायलय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिस पर न्यायालय के द्वारा आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था।

मामले में पुलिस लगातार स्थाई वारंटी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह की लगातार पतासाजी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि फरार आरोपी तपकरा क्षेत्र में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल घेरा बंदी कर फरार स्थाई वारंटी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह उम्र 28 वर्ष को हिरासत में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 
 
CG : धान खरीदी केंद्र में लगी भीषण आग, सैकड़ों बारदाना जलकर खाक, मौके पर कोई नहीं – कर्मचारियों के हड़ताल का असर !

CG : धान खरीदी केंद्र में लगी भीषण आग, सैकड़ों बारदाना जलकर खाक, मौके पर कोई नहीं – कर्मचारियों के हड़ताल का असर !

 जांजगीर चांपा।  छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के लगरा धान खरीदी केंद्र में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सैकड़ों बारदाना जलकर खाक हो गए। घटना के समय केंद्र में कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि कर्मचारी और ऑपरेटर हड़ताल पर थे। इस कारण आग कैसे लगी, किसने लगाई और घटना के पीछे क्या वजह थी, इन तमाम सवालों का अभी तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।

ग्रामीणों के मुताबिक रात में उठता धुआं और जलने की गंध महसूस होने पर लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी बारदाना नष्ट हो चुका था। हादसे के बाद क्षेत्र के किसानों में नाराजगी स्पष्ट दिखाई दे रही है, क्योंकि खरीदी सीजन के बीच ऐसी घटना ने व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 
 
सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दोनों ओर से फायरिंग जारी, 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दोनों ओर से फायरिंग जारी, 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

 Police Naxalite Encounter In Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले के भेज्जी और चिंतागुफ़ा के बीच के जंगलों में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है. यह इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है, जहां जंगलों की दुर्गमता के कारण सुरक्षा बलों को अक्सर भारी जोखिम का सामना करना पड़ता है. सूत्रों के अनुसार इस ताज़ा मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. सुकमा की पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है.

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया

  रायपुर : देशभर सहित छत्तीसगढ़ के विविध शहरों में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इसी के तहत जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पारंपरिक सिहाड़ी माला, पगड़ी (साफा) और गजमाला भेंटकर सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी और भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र सहित जनजातीय देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है। आदिवासी समुदाय के ‘धरती आबा’ के नाम से पूजनीय बिरसा मुंडा ने 19वीं सदी के अंत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और स्थानीय शोषकों के खिलाफ एक अभूतपूर्व क्रांति का सूत्रपात किया था, जिसे इतिहास में ‘उलगुलान’ के नाम से जाना जाता है।

आदिवासियों पर लगान थोपने का किया था विरोध

उल्लेखनीय है कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। बहुत कम उम्र में ही उन्होंने अंग्रेजों द्वारा आदिवासियों के पारंपरिक ‘खुंटकट्टी’ (सामुदायिक स्वामित्व) भूमि अधिकारों को छीनने और अत्यधिक लगान थोपने का विरोध प्रारंभ कर दिया था। बिरसा एक महान समाज सुधारक भी थे। उनके प्रयासों से जनजातीय समाज में एकता, स्वाभिमान और आत्म-सम्मान की अद्भुत चेतना जागृत हुई। भारत सरकार ने उनके राष्ट्र एवं समाज को दिए योगदान को सम्मानित करते हुए उनके जन्मदिन 15 नवंबर को प्रतिवर्ष ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। यह दिन स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदायों के अमूल्य बलिदान को स्मरण करने का अवसर है।

जनजातीय नायकों को किया याद

जगदलपुर के विधायक किरण देव ने बस्तर अंचल के जनजातीय समुदाय के क्रांतिकारी जननायक शहीद गुंडाधुर, डेबरीधुर, गेंदसिंह आदि के संघर्षों एवं योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने आजादी की लड़ाई और बस्तर के जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अद्भुत त्याग किया। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में जनजातीय समुदाय की एकजुटता और उत्थान के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहे।

कार्यक्रम में जनजातीय गौरव समाज के संभागीय अध्यक्ष तुलूराम कश्यप, सांसद बस्तर महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जगदलपुर महापौर संजय पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप सहित आईजी सुुंदरराज पी, कलेक्टर हरिस स, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन आदि शामिल रहे।

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जिले को विकास की नई सौगात देते हुए 329 करोड़ 77 लाख रूपए से अधिक की लागत वाले 47 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 309 करोड़ 95 लाख रूपए से अधिक की लागत से 42 कार्यों का शिलान्यास तथा 19 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

महतारी सदन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री साय ने कोनी में 11 करोड़ 91 लाख 17 हजार रूपए की लागत से निर्मित संभागीय आयुक्त कार्यालय का लोकार्पण किया। इसी क्रम में 11 लाख रूपए की लागत से निर्मित राजा रघुराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। स्मार्ट सिटी के तहत 6 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से तैयार वंदे मातरम उद्यान एवं ड्यूल पाइपिंग अंतर्गत एसटीपी निर्माण कार्य, नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 18 में 30 लाख 33 हजार रूपए की लागत से रिटर्निंग वॉल, इंटरलॉकिंग पोर्च, टाइल्स एवं चैनल लिंक फेंसिंग का कार्य तथा महमंद में 50 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक शाला लालखदान के नवीन भवन में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण भी किया गया। उन्होंने कोटा भैंसाझार में 4 करोड़ 43 लाख रूपए की लागत से प्रस्तावित भैंसाझार उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। साथ ही टिकरी एवं चिल्हाटी में 30-30 लाख रूपए की लागत से महतारी सदन निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।

इसके अतिरिक्त साय ने जिले में व्यापक सड़क, पुल-पुलिया एवं सिंचाई संरचनाओं के उन्नयन एवं निर्माण से जुड़े अनेक कार्यों की आधारशिला रखी, जिनमें प्रमुख रूप से 69 करोड़ 79 लाख 94 हजार रूपए से सिरगिट्टी–सरवानी–पासीद–अमलडीहा–बरतोरी–दगोरी मार्ग का उन्नयन, 32 करोड़ 9 लाख 15 हजार रूपए से नेहरू चौक–दर्रीघाट मार्ग (10.70 किमी), 59 करोड़ 55 लाख 27 हजार रूपए से कोनी–मोपका बायपास मार्ग (13.40 किमी),

4 करोड़ 78 लाख 86 हजार रूपए से करमा–बरभांठा–सरगाढोड़ी मार्ग (4.20 किमी), 2 करोड़ 99 लाख 87 हजार रूपए से बिलासपुर–रतनपुर–कटघोरा मार्ग (1.40 किमी) का मजबूतीकरण, 2 करोड़ 89 लाख रूपए से भरदैयाडीह–कलमीटार मार्ग (2.30 किमी), 6 करोड़ 70 लाख 58 हजार रूपए से सीपत नवाडीह चौक–दर्राभाठा–लीलागर पुल मार्ग (4.525 किमी),2 करोड़ 20 लाख 91 हजार रूपए से दबकी नाला पर पुल एवं पहुंच मार्ग, 6 करोड़ 96 लाख 84 हजार रूपए से जांजी गांव–सीआईएसएफ कॉलोनी तक सीसी रोड (1.675 किमी), तथा 99 लाख 99 हजार रूपए से नवीन सामुदायिक भवन निर्माण शामिल है।

अनेक कार्यों का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर जिले के विविध ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में वृहद पुल निर्माण के अनेक कार्यों का शिलान्यास किया गया, जिनमें शिवघाट बैराज से मंगला एसटीपी तक सड़क निर्माण (8 करोड़ 12 लाख 68 हजार रूपए), बगधर्रा–गौरखुरी, सरगोड़–कुरदर, झरना–बैगा मोहल्ला, बागथपरा आदि मार्गों पर करोड़ों रूपए की लागत से वृहद पुल निर्माण, पीएम जनमन योजना अंतर्गत आमागोहन–छपरापारा एवं कुम्हड़ाखोल में महत्वपूर्ण पुल निर्माण, तथा खारंग, कोपरा, बहतराई, पेंडारी, लखराम, अकलतरी जलाशयों एवं नहरों के उन्नयन, लाइनिंग एवं मरम्मत कार्य प्रमुख हैं।

इन सभी विकास कार्यों के माध्यम से बिलासपुर जिले में आधारभूत संरचना, सिंचाई सुविधा, शैक्षणिक ढांचे, शहरी विकास और सड़क संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया गया है। यह व्यापक विकास-संकल्प न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करेगा, बल्कि आने वाले वर्षों में बिलासपुर को आधुनिक, सक्षम और समृद्ध जिले के रूप में स्थापित करने की मजबूत नींव भी रखेगा।

CG : अनियमितता पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो निजी अस्पतालों के आयुष्मान पंजीयन सस्पेंड

CG : अनियमितता पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो निजी अस्पतालों के आयुष्मान पंजीयन सस्पेंड

 रायपुर। अस्पतालों की गुणवत्ता, सुरक्षा और नियमानुसार उपचार सुनिश्चित करने में अनियमितता पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्यवाही करते हुए बलौदाबाज़ार जिले में संचालित दो निजी अस्पतालों के आयुष्मान पंजीयन 3 माह के लिये सस्पेंड कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा आरोग्यम हॉस्पिटल सिमगा एवं ओमकार हॉस्पिटल बलौदाबाजार का जांच कराया गया जिसमें गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।उक्त दोनों अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर राज्य कार्यालय को अस्पतालों के विरुद्ध कार्यवाही की अनुशंसा की गई। अनुशंसा के आधार पर राज्य नोडल एजेंसी द्वारा आरोग्यम हॉस्पिटल सिमगा एवं ओमकार हॉस्पिटल बलौदाबाजार का आयुष्मान पंजीयन 3 माह के लिये सस्पेंड कर दिया है।

जाँच में मिली प्रमुख कमियाँ- अस्पताल स्टाफ की योग्यता का सत्यापन न होना,आवश्यक मेडिकल उपकरणों का अभाव,केस शीट और उपचार रजिस्टर में गड़बड़ियाँ, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली कमजोर, दवाइयों और प्रक्रियाओं की गलत प्रविष्टियां,आवश्यक सुविधाओं की कमी,मरीजों की देखरेख में खामियां मिली।

 
बेमेतरा में छत्तीसगढ़ बाँस तीर्थ संकल्पना समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न….

बेमेतरा में छत्तीसगढ़ बाँस तीर्थ संकल्पना समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न….

 रायपुर: बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ बांस तीर्थ संकल्पना सम्मलेन कार्यक्रम के तहत भारत का सबसे बड़ा और 140 फीट ऊँचा बैम्बू टावर समर्पित “छत्तीसगढ़ बाँस तीर्थ संकल्पना समारोह” का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन न केवल बेमेतरा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बना। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा कैबिनेट मंत्री श्री दयालदास बघेल की विशेष उपस्थिति रही ।

मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, दिया विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 140 फीट ऊँचे बैम्बू टावर पर तिरंगा फहराते हुए कहा कि यह संरचना केवल बाँस का निर्माण नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की परंपरा, कौशल, नवाचार और व्यापक संभावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने बाँस का पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा बाँस आधारित कृषि के प्रसार की अपील की। मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल पर स्थापित बाँस उत्पाद निर्माण इकाइयों, फैक्ट्रियों और प्रोसेसिंग केंद्रों का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों और कारीगरों से संवाद कर उनकी आजीविका के बारे में विस्तार से जानकारी ली।बेमेतरा में छत्तीसगढ़ बाँस तीर्थ संकल्पना समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास, नवाचार और प्रगति के नए आयाम रच रहा है। विश्व का सबसे ऊँचा बैम्बू टावर बनाकर राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि बाँस आधारित उद्योग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, हस्तशिल्प, एग्रो इंडस्ट्री और आधुनिक निर्माण तकनीक इन सभी क्षेत्रों में अपार संभावनाएँ पैदा कर रहे हैं। सरकार किसानों, कारीगरों और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की योजनाएँ लागू कर रही है।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते जलवायु और जलसंकट की स्थिति में बाँस की खेती किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है। उन्होंने बताया जैसे कि बाँस कम पानी में तेजी से बढ़ता है। मिट्टी कटाव रोकता है और हरियाली बढ़ाता है। बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिला पिछले वर्षों में पानी की कमी से जूझता रहा है। ऐसे में पारंपरिक फसलों के साथ बाँस को अपनाकर किसान अपनीआय को दोगुना कर सकते हैं। बाँस आधारित उद्योग युवाओं के लिए व्यापक रोजगार अवसरों का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

बेमेतरा में छत्तीसगढ़ बाँस तीर्थ संकल्पना समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न

कैबिनेट मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा बाँस की खेती और उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं, उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिले में जलसंकट एक बड़ी चुनौती है, ऐसे में धान के विकल्प के रूप में बाँस की खेती अपनाना किसानों के लिए लाभदायक होगा। यह फसल जल संरक्षण के साथ बड़े पैमाने पर स्थानीय रोजगार भी उत्पन्न करती है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे बाँस की खेती की ओर अग्रसर हों, जिससे उनकी आय बढ़ेगी।

कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, एसएसपी रामकृष्ण साहू, रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, जिलाध्यक्ष श्री अजय साहू, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री श्री पाशा पटेल, पूर्व विधायक श्री अवधेश चंदेल, श्री राजेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान, सरपंच, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

जनजाति गौरव वर्ष पखवाड़ा: शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रायपुर में 'धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती' श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई

जनजाति गौरव वर्ष पखवाड़ा: शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रायपुर में 'धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती' श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई

 रायपुर । शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, रायपुर जनजाति गौरव वर्ष पखवाड़ा के अवसर पर आज दिनांक 14 नवम्बर 2025 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रायपुर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती अत्यंत उत्साह, श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि श्रीमती प्राची भगत जी, श्री सतेंद्र मरावी जी एवं प्राचार्य डॉ एम आर खान जी, सिविल ब्रांच विभागाध्यक्ष डॉ अजय गर्ग जी, मूल विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ श्वेता चौबे जी के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा एवं सभी जनजातीय महानायकों को माल्यार्पण कर मां सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया  कार्यक्रम न केवल एक औपचारिक आयोजन था, बल्कि जनजातीय इतिहास, संस्कृति, संघर्ष और राष्ट्रनिर्माण में जनजातीय समुदाय के योगदान को पुनर्स्मरण कराने वाला एक प्रेरक मंच साबित हुआ।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता 
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम आर खान महोदय जी द्वारा की गई, जिन्होंने अपने उद्बोधन में बिरसा मुंडा द्वारा समाज सुधार, जल-जंगल-ज़मीन आंदोलन और स्वाधीनता के लिए किए गए संघर्षों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को जनजातीय समुदाय के गौरवशाली इतिहास से सीख लेने की प्रेरणा दी।
 इस अवसर पर कार्यक्रम के 
संयोजक: सहायक प्राध्यापक श्री मंगल सिंह मेरावी जी
सह–संयोजक: सहायक प्राध्यापक डॉ. शशिबाला किंडो जी
द्वारा पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित किया गया।
 मुख्य अतिथि का उद्बोधन – जनजातीय नायक : संघर्ष, पहचान और सामाजिक चेतना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वनवासी विकास समिति, रायपुर से श्रीमती प्राची भगत जी उपस्थित रहीं उन्होंने “जनजातीय नायकों” विषय पर अत्यंत प्रभावशाली और विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने—जनजातीय नायकों के संघर्ष, त्याग और आंदोलन की पृष्ठभूमि
जल, जंगल और जमीन की रक्षा हेतु उनके योगदान
समाज और संस्कृति को संरक्षित रखने में उनकी भूमिका
वर्तमान पीढ़ी के लिए उनसे प्राप्त होने वाली प्रेरणाएँ
जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित किया।
उनका संबोधन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, चिंतनशील और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में आदिवासी युवा छात्र संगठन छत्तीसगढ़ को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
संगठन से प्रदेश सलाहकार श्री सतेंद्र सिंह मरावी जी,
प्रदेश विधि प्रकोष्ठ से प्रतीक्षा एस. नेताम,
रायपुर जिला अध्यक्ष श्री शिवव्रत पैकरा,
कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेश सलाहकार श्री सतेंद्र सिंह मरावी जी ने
“आदिवासी जननायकों की संवैधानिक और विधिक विरासत”
विषय पर विद्यार्थियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने—
भारतीय संविधान में जनजातीय समाज को दिए गए प्रावधान,
अनुसूचित जनजातियों के अधिकार,
विधिक सुरक्षा उपाय,
तथा जनजातीय नायकों के नेतृत्व से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंग
पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इसके पश्चात संगठन के प्रदेश तकनीकी प्रकोष्ठ से युवा छात्र संगठन छत्तीसगढ़ के उद्देश्य, कार्यशैली और छात्रहित के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया।

 विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम 
आज का कार्यक्रम विद्यार्थियों की भागीदारी और उनकी प्रतिभा के कारण विशेष रूप से आकर्षक रहा। विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने जनजातीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को अपनी अनोखी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। इनमें शामिल थे—
स्थानीय जनजातीय बोली में जनजातीय नायकों पर स्टोरी टेलिंग
जनजातीय नायकों के जीवन और आंदोलन पर चलचित्र प्रदर्शनी
पारंपरिक जनजातीय नाचा (नृत्य) का सांस्कृतिक प्रदर्शन
स्थानीय जनजातीय बोली पर आधारित संगीत कार्यक्रम
और आदिवासी यूथ यूनियन का औपचारिक प्रस्तुतीकरण
विद्यार्थियों की इन प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया और जनजातीय संस्कृति की विविधता, सौंदर्य और गौरव को सभी के सामने उजागर किया।
 कार्यक्रम का महत्व और समापन 
यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की ऐतिहासिक चेतना, संघर्षशीलता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक रहा।
धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में—
जनजातीय नायकों के प्रति सम्मान,
इतिहास के प्रति जिज्ञासा,
अपनी धरोहर के प्रति गर्व,
तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा
जगा गया।

कार्यक्रम का समापन प्राचार्य महोदय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, आयोजन टीम, स्टाफ एवं विद्यार्थियों के समर्पणपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के  स्वयंसेवक सीमा मुचाकी, मोतीराम कश्यप, दिनेश, लक्ष्मण पटेल, दीपांजलि, चंद्रकला सोरी, राजू पटेल, अशोक, प्रकाश, दया नायक, जिज्ञासा एवं अन्य वॉलंटियर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
 
CG : बस का इंतजार कर रहे 3 लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल

CG : बस का इंतजार कर रहे 3 लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल

 गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले के पेंड्रा मझगवां मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बस का इंतजार कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने अचानक रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि कार लगभग 10 फीट उछलकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में अंडी गांव निवासी छक्के लाल चौधरी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्योति गुप्ता और उसकी 9 वर्षीय बेटी गौरी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक नशे में धुत था और वाहन में पुलिस सायरन भी लगा हुआ था। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां से बच्ची गौरी की आंख में गंभीर चोट को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। बताया गया कि ज्योति गुप्ता अपनी बेटी के साथ मायके अनुपपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, वहीं मृतक छक्के लाल चौधरी अपनी बेटी को लेने आए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 
 
 
सावधान :  छत्तीसगढ़ में पढ़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड, मौसम विभाग ने दी शीतलहर की चेतावनी

सावधान : छत्तीसगढ़ में पढ़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड, मौसम विभाग ने दी शीतलहर की चेतावनी

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ में अब ठंडा का सितम बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत की ओर से आ रही ठंडी हवाएं छत्तीसगढ़ में भी असर दिखा रही हैं। सुबह और रात के समय तापमान लगातार नीचे जा रहा है। राजधानी रायपुर में इस सीजन में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

वहीं उत्तरी और मध्य जिलों के कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी परिस्थितियाँ बन सकती हैं। जिससे की हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ेगी। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर में शीतलहर की चेतावनी दी है।

बता दें कि, राजधानी में तापमान 13°C से 29°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, हफ्ते के भीतर तापमान में और गिरावट होने की आशंका जताई जा रही है।

राम भक्तों के लिए जल्द शुरू होगी हाईस्पीड रेल सेवा, जानिए रुट…

राम भक्तों के लिए जल्द शुरू होगी हाईस्पीड रेल सेवा, जानिए रुट…

 Vande Bharat Express : मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से जुड़े पवित्र स्थलों के बीच तेज और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जल्द ही चित्रकूट धाम से अयोध्या धाम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी अंतिम चरण में है। रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे से इस रूट की फीजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि जनवरी 2026 से ट्रेन संचालन शुरू हो सकता है।

रामायण सर्किट को आधुनिक रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में रेलवे पहले ही कई महत्वपूर्ण पहलें कर चुका है। आईआरसीटीसी की रामायण यात्रा ट्रेन के साथ-साथ अयोध्या को प्रयागराज, पटना, गोरखपुर, मेरठ और आनंद विहार जैसे प्रमुख शहरों से वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से जोड़ा जा चुका है। अब इसी श्रृंखला में चित्रकूट धाम को सीधे अयोध्या से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अयोध्या–चित्रकूट वंदे भारत सेवा शुरू करने की मांग की थी। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे को अयोध्या–लखनऊ–उन्नाव–कानपुर–हमीरपुर–बांदा–चित्रकूट रूट पर हाईस्पीड ट्रेन चलाने की विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ मंडल प्रशासन इस महीने के अंत तक रूट, समय-सारणी और अन्य तकनीकी पहलुओं को अंतिम रूप देने की तैयारी में जुटा हुआ है। जनवरी में उत्तर रेलवे को नया वंदे भारत रेक मिलने की संभावना है, जिसके बाद ट्रेन संचालन की औपचारिक शुरुआत की जा सकती है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया था, जो भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट से होकर गुजरती है। अब जन्मभूमि अयोध्या और तपोभूमि चित्रकूट को सीधे जोड़ने की इस योजना से धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।

आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप शुक्ला ने कहा कि रेलवे की इस पहल से यात्रियों को बेहतर और तेज रेल सेवा मिलेगी। इससे धार्मिक स्थलों के बीच यात्रा कुछ ही घंटों में पूरी हो सकेगी, साथ ही पर्यटन और रेलवे दोनों की आय में वृद्धि होगी। फिलहाल चित्रकूट से अयोध्या के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है, जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत होती है। नई वंदे भारत सेवा इस बड़ी समस्या को दूर करेगी।

ब्रेकिंग : कथावाचक आशुतोष महाराज कथा स्थल से गिरफ्तार, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…

ब्रेकिंग : कथावाचक आशुतोष महाराज कथा स्थल से गिरफ्तार, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…

 तखतपुर। तखतपुर के टिकरीपारा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथावाचक पंडित आशुतोष चैतन्य के विवादित बयान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सतनामी समाज को लेकर विवादित बयान देने वाले कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को बिलासपुर पुलिस ने आज कथास्थल से ही गिरफ्तार कर बिलासपुर ले गई। कथावाचक के व्यासपीठ से कहे गए विवादित बयान से आक्रोशित सतनामी समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर तखतपुर थाने का घेराव किया था।

बता दें कि तखतपुर के टिकरी पारा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थी, जो सोशल मीडिया के जरिए तेजी से वायरल हो गई। समाज के लोगों को इस बात की भनक लगते ही आक्रोशित हो गए।

कथावाचक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समाज के लोगों ने तखतपुर थाने का घेराव कर दिया। स्थिति को देखते हुए थाने में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी के निर्देश पर कथावाचक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के धारा 353 (2) के साथ एससी-एसटी एक्ट की भी धारा जोड़ी गई थी।

कार्रवाई का दिया था आश्वासन

एडिशनल एसपी अर्चना झा ने कथावाचक के खिलाफ सतनामी समाज की आपत्ति पर प्राथमिक जांच के बाद धारा 353 (2) के तहत एफआईआर दर्ज करने की जानकारी देते हुए विधिवत जांच कर वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके साथ ही समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।

CG : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का हुआ आगाज़, खाद्य मंत्री ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ…..

CG : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का हुआ आगाज़, खाद्य मंत्री ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ…..

 सूरजपुर। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का बहुप्रतीक्षित सीजन आज से औपचारिक रूप से शुरू हो गया। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के तहत किसान अब सीधे अपने नजदीकी धान उपार्जन केंद्रों में धान बेच सकेंगे। सूरजपुर जिले में खरीदी का आगाज़ प्रदेश के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने चंदरपुर धान उपार्जन केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान उन्होंने किसानों का स्वागत करते हुए तौल कांटे पर धान की पहली बोरी तौलकर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की।

किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री बघेल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि धान बेचने के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और समिति प्रबंधकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी समिति प्रबंधक द्वारा किसान से दुर्व्यवहार किया गया या धान पलटी करने जैसे अवैध कार्य कराने की शिकायत मिली तो संबंधित प्रबंधक पर तत्काल सख़्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री बघेल ने यह भी निर्देश दिया कि धान खरीदी के बाद 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में भुगतान अवश्य पहुंच जाए

उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद चिंतामणि महाराज, प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

भारत के सबसे ऊंचे 140 फीट बैम्बू टावर पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, बेमेतरा बना राष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र

भारत के सबसे ऊंचे 140 फीट बैम्बू टावर पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, बेमेतरा बना राष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र

 बेमेतरा। जिले के ग्राम कठिया में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। छत्तीसगढ़ बांस तीर्थ संकल्पना सम्मलेन कार्यक्रम के तहत भारत का सबसे बड़ा और 140 फीट ऊंचा बैम्बू टावर समर्पित “छत्तीसगढ़ बाँस तीर्थ संकल्पना समारोह” का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन न केवल बेमेतरा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बना। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा कैबिनेट मंत्री श्री दयालदास बघेल की विशेष उपस्थिति रही ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 140 फीट ऊंचे बैम्बू टावर पर तिरंगा फहराते हुए कहा कि यह संरचना केवल बांस का निर्माण नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की परंपरा, कौशल, नवाचार और व्यापक संभावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने बाँस का पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा बांस आधारित कृषि के प्रसार की अपील की। मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल पर स्थापित बाँस उत्पाद निर्माण इकाइयों, फैक्ट्रियों और प्रोसेसिंग केंद्रों का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों और कारीगरों से संवाद कर उनकी आजीविका के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज विकास, नवाचार और प्रगति के नए आयाम रच रहा है। विश्व का सबसे ऊँचा बैम्बू टावर बनाकर राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि बाँस आधारित उद्योग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, हस्तशिल्प, एग्रो इंडस्ट्री और आधुनिक निर्माण तकनीक इन सभी क्षेत्रों में अपार संभावनाएँ पैदा कर रहे हैं। सरकार किसानों, कारीगरों और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की योजनाएँ लागू कर रही है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते जलवायु और जलसंकट की स्थिति में बाँस की खेती किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है। उन्होंने बताया जैसे कि बाँस कम पानी में तेजी से बढ़ता है। मिट्टी कटाव रोकता है और हरियाली बढ़ाता है। बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिला पिछले वर्षों में पानी की कमी से जूझता रहा है। ऐसे में पारंपरिक फसलों के साथ बाँस को अपनाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। बाँस आधारित उद्योग युवाओं के लिए व्यापक रोजगार अवसरों का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने कहा बांस की खेती और उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं, उन्होंने कहा कि बेमेतरा जिले में जलसंकट एक बड़ी चुनौती है, ऐसे में धान के विकल्प के रूप में बाँस की खेती अपनाना किसानों के लिए लाभदायक होगा। यह फसल जल संरक्षण के साथ बड़े पैमाने पर स्थानीय रोजगार भी उत्पन्न करती है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे बांस की खेती की ओर अग्रसर हों, जिससे उनकी आय बढ़ेगी। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसएसपी रामकृष्ण साहू, रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जिलाध्यक्ष अजय साहू, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री पाशा पटेल, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, राजेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान, सरपंच, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिंकिया के पापा' की धुन पर झूमे स्वास्थ्य मंत्री: NDA की ऐतिहासिक जीत का छत्तीसगढ़ में जश्न

रिंकिया के पापा' की धुन पर झूमे स्वास्थ्य मंत्री: NDA की ऐतिहासिक जीत का छत्तीसगढ़ में जश्न

 रायपुर: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को बंपर जीत मिली है। जीत का जश्न छत्तीसगढ़ में भी मनाया जा रहा है। मनेन्द्रगढ़ जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का जमकर जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी की गई और मिठाइयां भी बांटी गईं। पूरे जश्न का आकर्षण का केंद्र रहे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल । श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ भोजपुरी गानों पर जमकर डांस किया। मंत्री जायसवाल ने इस जीत को प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री के प्रति जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि अब बिहार में डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास करेगी।

देर रात तक चला जश्न

मनेंद्रगढ़ में जोर शोर से मनाया गया। शहर के गांधी चौक में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेताओं की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान आतिशबाजी की चमक, ढोल नगाड़ों की थाप और जयकारों की गूंज से पूरा इलाका देर रात तक झूमता रहा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का डांस देखकर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई।

किन गानों पर किया डांस

मंत्री जायसवाल ने कमरिया, हुस्न के दरवाजा तोड़के और लगावे तू लिपिस्टिक जैसे गानों पर डांस किया। मंत्री का अंदाज देख वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में भी जोश भर गया और लोग बड़ी संख्या में उनके साथ डांस करते दिखे।

लोगों ने की तारीफ

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार में भाजपा को मिली जीत पूरे संगठन के लिए उत्सव का मौका है और मनेंद्रगढ़ में भी इसी तरह का माहौल देखने को मिला। वहीं, मंत्री का डांस देखकर कार्यकर्ताओं ने उनके सादगी की तारीफ की।

बीजेपी को मिली जीत

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित हुए। बिहार बिधानसभा में एनडीए ने एकतरफा जीत हासिल की है। बिहार में एनडीए को 202 सीटें मिली हैं। अकेले बीजेपी को 89 सीटों पर जीत मिली है।

अब बड़े नक्सली लीडर कर रहे सरेंडर…आजाद समेत 8 नक्सलियों ने हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण

अब बड़े नक्सली लीडर कर रहे सरेंडर…आजाद समेत 8 नक्सलियों ने हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण

 जगदलपुर| छत्तीसगढ़ समेत देशभर में मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने पर फोर्स जुटी है। इससे डरे-घबराए नक्सली हथियार छोड़कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में अब संगठन में काम कर रहे बड़े नक्सली लीडर भी तेजी से सरेंडर कर रहे हैं। इस बीच, छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में तेलंगाना स्टेट कमेटी में सक्रिय दो शीर्ष माओवादी नेताओं समेत अन्य 8 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए हैं। हालांकि, इनके समर्पण को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी नक्सली दो दिन पहले ही गुपचुप तरीके से सरेंडर हो चुके हैं और सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे बड़ा नाम कोय्यादी संबय्या उर्फ आज़ाद, बीकेएसआर डिवीज़न कमेटी सचिव का है। आजाद कई दशकों से माओवादी संगठन में प्रमुख रणनीतिक भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा अब्बास नारायण उर्फ़ रमेश, जो तकनिकी टीम के प्रभारी ने भी सरेंडर किया है। रमेश रामागुंडम इलाके में लंबे समय से सक्रिय था।

आजाद और तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रमुख नक्सल नेता दामोदर की बीच टकराव और अंदरूनी मतभेद भी इस सरेंडर का बड़ा कारण माना जा रहा है। आजाद मुलुगु जिले के मोद्दुलागुडेम गांव के रहने वाले हैं और स्टेट कमेटी में उनकी पकड़ काफी मजबूत थी। यदि आधिकारिक पुष्टि होती है, तो यह सरेंडर तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में सक्रिय माओवादी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जाएगा।

जानकारी के अनुसार आजाद छत्तीसगढ़ और तेलंगाना इन दोनों राज्यों में सक्रिय था। इस पर 40 लाख रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित है। आत्मसमर्पण करने वालों में बड़ा नाम कोय्यादी संबय्या उर्फ आजाद का ही है। आजाद कई दशकों से माओवादी संगठन में प्रमुख रणनीतिक भूमिका निभा रहा था। इसके अलावा, अब्बास नारायण उर्फ रमेश जो तकनीकी टीम का प्रभारी था इसने भी सरेंडर किया है। रमेश रामागुंडम इलाके में लंबे समय से सक्रिय था।दरअसल, करीब 1 महीने पहले पोलित ब्यूरो मेंबर वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति समेत CCM रूपेश ने सरेंडर किया था। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में इनके साथ कुल 283 नक्सलियों ने एकसाथ हथियार डाले थे। जिसके बाद अब लगातार नक्सल संगठन के बड़े लीडर्स सरेंडर कर रहे हैं।