BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा, छत्तीसगढ़ को मिलेंगे इतने पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिलेगा सम्मान…

6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा, छत्तीसगढ़ को मिलेंगे इतने पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिलेगा सम्मान…

 रायपुर। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने इन पुरस्कारों की घोषणा की। छत्तीसगढ़ को तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के लिए विभिन्न श्रेणियों में विजेता घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले को पूर्वी जोन में सर्वश्रेष्ठ जिला, कांकेर जिले की डूमरपानी ग्राम पंचायत को श्रेष्ठ ग्राम पंचायत श्रेणी में तीसरा स्थान तथा रायपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र, एक ट्रॉफी और कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2024 का पुरस्कार वितरण समारोह 18 नवंबर 2025 को प्रातः 11:30 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली के प्लेनरी हॉल में आयोजित होगा। इस समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कारों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य के सतत जल संरक्षण और जनसहभागिता आधारित प्रबंधन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जल समृद्ध भारत’ के दृष्टिकोण को मूर्त रूप देने में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय कार्य किया है। राजनांदगांव, कांकेर और रायपुर के इन उदाहरणों ने यह सिद्ध किया है कि जब समाज, प्रशासन और संस्थान एक साथ कार्य करते हैं, तब जल संरक्षण एक जन-आंदोलन बन जाता है। मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि राज्य सरकार हर जिले और पंचायत में जल संवर्धन के इस मॉडल को आगे बढ़ाएगी।

वर्ष 2018 से हुई शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जल शक्ति मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रबंधन और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक व्यापक अभियान प्रारंभ किया।

लोगों में पानी के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करने और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाएँ अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु वर्ष 2018 में राष्ट्रीय जल पुरस्कार की शुरुआत की गई थी।

दूसरे, तीसरे, चौथे और पाँचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार क्रमशः वर्ष 2019, 2020, 2022 और 2023 के लिए प्रदान किए गए। कोविड महामारी के कारण वर्ष 2021 में ये पुरस्कार नहीं दिए जा सके।

साढ़े सात सौ आवेदनों में से केवल 46 का चयन

वर्ष 2024 के लिए छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा 23 अक्टूबर 2024 को गृह मंत्रालय (एमएचए) के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर की गई थी। इस वर्ष कुल 751 आवेदन प्राप्त हुए।

निर्णायक समिति द्वारा सभी आवेदनों की जाँच और मूल्यांकन किया गया। चयनित आवेदनों की जमीनी स्तर पर जाँच केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय भूजल बोर्ड द्वारा की गई। जमीनी जाँच रिपोर्टों के आधार पर संयुक्त विजेताओं सहित कुल 46 विजेताओं को वर्ष 2024 के लिए 10 विभिन्न श्रेणियों में चयनित किया गया।

CG – पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को लगा बड़ा झटका, EOW-ACB कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड, अब इतने दिनों तक खानी होगी जेल की हवा…..

CG – पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को लगा बड़ा झटका, EOW-ACB कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड, अब इतने दिनों तक खानी होगी जेल की हवा…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बार फिर शराब घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मामले में गिरफ्तार चैतन्य बघेल की रिमांड अवधि 26 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। बुधवार को उन्हें EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने रिमांड बढ़ाने का आदेश दिया।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाला मामले में 18 जुलाई को भिलाई निवास स्थान से गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक चैतन्य बघेल ने 16 करोड़ 70 लाख रुपए की अवैध कमाई को अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट मे इन्वेस्ट किया। आरोप है कि यह पैसा नगद में ठेकेदारों को भुगतान फर्जी बैंक एंट्री और फ्लैट खरीदी के बहाने से उपयोग किया। वह त्रिलोक सिंह ढिल्लो के साथ मिलकर विट्ठलपुरम नामक परियोजना में फर्जी फ्लैट खरीद की योजना बनाकर 5 करोड़ हासिल करने के आरोप में भी घिरे हैं। इन फ्लैटों को त्रिलोक सिंह ढिल्लो के कर्मचारियों के नाम पर खरीदा गया था, लेकिन असली लाभार्थी चैतन्य ही थे। जांच में यह भी पाया गया कि चैतन्य ने इस घोटाले से जुड़े 1000 करोड़ से अधिक की अवैध धनराशि को हैंडल किया और इसे अनवर ढेबर और अन्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तत्कालीन कोषाध्यक्ष तक पहुंचाया गया। यह राशि बघेल परिवार के करीबी लोगों द्वारा आगे इन्वेस्ट के लिए प्रयोग की गई।

ED जांच कर रही छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 3200 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। इस घोटाले में राजनेता, आबकारी विभाग के अधिकारी, कारोबारी सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।

CG : किसानों के लिए काम की खबर, धान खरीदी के लिए अब घर बैठे मिलेगा टोकन, ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ

CG : किसानों के लिए काम की खबर, धान खरीदी के लिए अब घर बैठे मिलेगा टोकन, ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ

 रायपुर। किसानों को धान विक्रय हेतु सुगम एवं बेहतर व्यवस्था प्रदाय किये जाने हेतु खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ किया गया है। इस एप के माध्यम से किसानों को घर बैठे धान विक्रय हेतु टोकन की व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे समितियों में लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी।

यह मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप में किसानों को सर्वप्रथम आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से पंजीयन करना होगा। किसान प्रतिदिन सुबह 8.00 बजे से इस ऐप के माध्यम से टोकन हेतु आवेदन कर सकेंगे।

खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने जानकारी दी कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, सीमांत कृषक (2 एकड़ या 2 एकड़ से कम भूमि) को अधिकतम 1 टोकन, लघु कृषक ( 2 से 10 एकड़ तक) को अधिकतम 2 टोकन तथा दीर्घ कृषक (10 एकड़ से अधिक) को अधिकतम 3 टोकन प्रदान किये जायेंगे।

नया टोकन बनाने हेतु समय-सीमा रविवार से शुक्रवार तक (प्रातः 8.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक) निर्धारित की गई है। जारी टोकन आगामी 07 खरीदी दिवसों के लिए मान्य रहेंगे

मंत्री लखनलाल देवांगन की काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त, ASI समेत 3 घायल, जानें कैसे हुआ हादसा

मंत्री लखनलाल देवांगन की काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त, ASI समेत 3 घायल, जानें कैसे हुआ हादसा

 कोरबा।कोरबा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की काफिले की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे की इस हादसे में एक ASI एक प्रधान आरक्षक और ड्राइवर घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, काफिला कोरबा से रायपुर के लिए रवाना हुआ था। तभी नेशनल हाईवे- 130 पाली थाना क्षेत्र में ग्राम धुईचुआं के पास अचानक काफिले की कार के सामने एक बाइक पर सवार तीन युवक आ गए। सामने चल रही स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने उन्हें बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह देखकर काफिले में अफरा तफरी मच गई।

वहीं मंत्री लखनलाल देवांगन जिस वाहन में सवार थे, उसके ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी को नियंत्रित कर लिया। घटना की सूचना तत्काल पाली थाना पुलिस को दी गई। पाली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनाक्रम की जानकारी ली और घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

 हादसे में घायल हुए लोगों में एएसआई आर विनीत तिर्की, प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार शुक्ला और स्कॉर्पियो का ड्राइवर शामिल हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। इस बीच बाइक पर सवार तीनों युवक घटना स्थल से फरार हो गए। हालांकि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

CG – मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कल : CM साय करेंगे लोगों से सीधे मुलाकात और समस्याओं का समाधान…

CG – मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कल : CM साय करेंगे लोगों से सीधे मुलाकात और समस्याओं का समाधान…

 रायपुर: मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 13 नवंबर गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल मुख्यमंत्री श्री साय की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को दर्शाती है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके।

मानवता हुई शर्मसार, सड़क किनारे लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी

मानवता हुई शर्मसार, सड़क किनारे लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में फैली सनसनी

 कोरिया।  कुछ दिनों पहले रायपुर के मेकाहार अस्पताल के गेट के पास एक नवजात बच्चे का शव मिला था। ऐसा ही एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां सड़क किनारे लावारिस हालत में एक नवजात शिशु का शव मिला है। जिसके बाद आसपास के क्षत्रे में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बैकुठपुर थाना क्षेत्र ओडगी नाका के पास सड़क किनारे लावारिस हालत में एक नवजात शिशु का शव मिला है। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाने में जुट गई और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

CG – चेकिंग के दौरान कार से मिला करोड़ों का कैश, नोटों के बंडल देख चकराया पुलिस का माथा, रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी रकम…..

CG – चेकिंग के दौरान कार से मिला करोड़ों का कैश, नोटों के बंडल देख चकराया पुलिस का माथा, रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी रकम…..

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए महाराष्ट्र पासिंग हुंडई क्रेटा गाड़ी से तीन करोड़ रुपए कैश बरामद किया है। पुलिस मामले में गाड़ी में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बालोद कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ीभाट गांव के पास महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा (MH 04 MA 8035) को रोककर तलाशी ली, जिसमें गाड़ी में करीबन तीन करोड़ रुपए कैश बरामद किया। गाड़ी में सवार दो लोग रकम के संबंध में जानकारी देने में नाकामयाब रहे।

मामला संदिग्ध देख पुलिस टीम गाड़ी को कोतवाली थाना लेकर पहुंची। थाने में दोनों गाड़ी सवार को हिरासत में लेकर रकम के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया रकम हवाला का प्रतीत हो रहा है। जिसे रायपुर से एकत्रित कर नागपुर ले जाया जा रहा था।

CG – प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड से की ये डिमांड, बॉयफ्रेंड ने गुस्से में आकर गर्लफ्रेंड को पत्थर से कुचलकर लाश जंगल में दफनाया, 4 महीने बाद मिला कंकाल

CG – प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड से की ये डिमांड, बॉयफ्रेंड ने गुस्से में आकर गर्लफ्रेंड को पत्थर से कुचलकर लाश जंगल में दफनाया, 4 महीने बाद मिला कंकाल

 सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड को पत्थर से कुचलकर मार डाला। इसके बाद शव को जंगल में गड्ढा कर दफना दिया। वहीँ, चार माह बाद उसका कंकाल मिला। वजह सिर्फ इतनी सी थी प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया।

मामला जिले के बतौली थाना क्षेत्र का है। मृतिका की पहचान सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र की रहने वाली संगीता रजक (16) के रूप में हुई है। वहीँ, नाबालिग आरोपी लुंड्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। नाबालिग आरोपी संगीता रजक का प्रेमी था। आरोपी ने प्रेमिका संगीता रजक की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक़, सूरजपुर जिले की रहने वाली मृतिका संगीता रजक अपनी सहेलियों के साथ रहकर काम करती थी। वह अंबिकापुर के पटपरिया इलाके में रहती थी। संगीता रजक का लुंड्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक नाबालिग युवक से प्रेम प्रसंग था। नाबालिग युवक दूसरे जाति का था। संगीता रजक उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन नाबालिग युवक शादी नहीं करना चाहता था। जिस वजह से आरोपी ने प्रेमिका को मार डाला।

दरअसल, 4 अगस्त 2025 को मृतका घर से तो निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। इसकी सूचना परिजनो को दी गयी। जिसके बाद गांधीनगर थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई गयी। पुलिस जांच में जुट गयी। आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी। जिसके आधार पर पुलिस ने प्रेमी को हिरासत लिया। प्रेमी से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कुबूल किया।

आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ करने पर उसने बताया, संगीता बार बार शादी का दबाव बना रही थी। जिससे तंग आकर वो उसने हत्या का प्लान बनाया। उसे घुमाने के बहाने बतौली क्षेत्र के जंगल ले गया। जहाँ पत्थर से कुचलकर उसे मार डाला। फिर गड्ढा खोद कर उसे जमीन में दबना दिया। आरोपी के बताये गए ठिकाने से पुलिस ने तहसीलदार, एसडीओपी, फोरेंसिक टीम और डॉक्टरों की उपस्थिति में खुदाई करवाई। जहाँ से चार माह बाद कंकाल बरामद कर लिया। साथ ही उसका बैग भी मिला है। पुलिस ने कंकाल को लेकर DNA पुष्टि के लिए भेज दिया है। वहीँ मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय , रायपुर के तत्वाधान में गुरुकुल महिला महाविद्यालय, रायपुर  द्वारा तैराकी महिला/पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय , रायपुर के तत्वाधान में गुरुकुल महिला महाविद्यालय, रायपुर द्वारा तैराकी महिला/पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

रायपुर :- पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के तत्वाधान में गुरुकुल महिला महाविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) द्वारा तैराकी महिला/पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 14 महाविद्यालय की टीम ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि शासी निकाय के अध्यक्ष अजय तिवारी, विशेष अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता उपस्थित थी। विभिन्न महाविद्यालय से आये क्रीड़ा अधिकारी रुपेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. विजय शर्मा, प्यारेलाल साहू, विरेन्द्र जांगड़े, निर्णायक संजय शुक्ला, प्रमोद, राकेश, चंदु इत्यादि उपस्थित थे।

विजेता छात्र
1. स्वप्निल
2. रोहन
3. आयुश यादव
4. लुकेश्वर

विजेता छात्रा
1. मोनिका
2. मानवती
3. प्रिया
4. रिंकी

क्रीड़ा अधिकारी

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, टीआई, एसआई, एएसआई समेत इन 40 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, SP ने जारी की लिस्ट……

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, टीआई, एसआई, एएसआई समेत इन 40 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, SP ने जारी की लिस्ट……

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बड़ी संख्या में थानों में पदस्थ टीआई, एसआई, एएसआई के तबादले हुये हैं। यह सूची एसपी दिव्यांग पटेल ने जारी की है। जारी लिस्ट में 1 टीआई, दो उप निरीक्षक, 6 सहायक उप निरीक्षक, 6 प्रधान आरक्षक और 25 आरक्षकों के नाम शामिल है। एसपी ने यह तबादला प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से किया हैं।

नीचे देखें सूची…

रिटायर्ड अफसर की काली करतूत, युवती से दोस्ती कर मिटाई हवस, फिर न्यूड फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

रिटायर्ड अफसर की काली करतूत, युवती से दोस्ती कर मिटाई हवस, फिर न्यूड फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

 रायपुर। रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक रिटायर्ड फूड अफसर पर 23 साल की युवती ने रेप के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, रिटायर्ड फूड अफसर संजय दुबे ने आरंग थाना क्षेत्र की एक 23 वर्षीय युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। पीड़िता ने पुलिस को बताया गया कि, रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर से उसकी दोस्ती 2018-19 में सोशल मीडिया के जरिए हुई। आरोपी अधिकारी ने चैटिंग के जरिए नजदीकियां बढ़ाई और 2021 में उसके घर आकर जबरन रेप किया। तना ही नहीं आरोपी ने न्यूड फोटो और वीडियो खींचकर ब्लैकमेल किया और 3 लाख रुपए वसूले। युवती ने पुलिस को फेसबुक चैट के स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं, जिनमें दुबे द्वारा की गई बातों का दावा किया गया है।

Raipur Rape News: पीड़ित युवती ने ये भी बताया कि, आरोपी अफसर उस पर शादी का दबाव बना रहा था। दबाव और धमकियों से परेशान युवती ने आखिरकार थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की शिकायत और रेप, धमकी के मामले में तुरंत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चारों श्रेणियों में अव्वल रहा छत्तीसगढ़ — उद्योग संगम में दिखा सुधार और विकास का नया मॉडल

चारों श्रेणियों में अव्वल रहा छत्तीसगढ़ — उद्योग संगम में दिखा सुधार और विकास का नया मॉडल

 रों श्रेणियों में अव्वल रहा छत्तीसगढ़ — उद्योग संगम में दिखा सुधार और विकास का नया मॉडल*

*DPIIT की BRAP रैंकिंग में ‘टॉप अचीवर’ बना छत्तीसगढ़, निवेशकों के लिए भरोसे का केंद्र बना राज्य*

रायपुर/ छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देशभर में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT), भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘उद्योग संगम’ में राज्य को बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (BRAP) की चारों प्रमुख श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ घोषित किया गया।

यह उपलब्धि उस परिवर्तन यात्रा की गवाही है जो छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में तय की है। कभी BRAP रैंकिंग में निचले पायदान पर रहने वाला यह राज्य आज गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे औद्योगिक दिग्गजों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। सुशासन, पारदर्शिता और उद्योग-अनुकूल नीतियों के बल पर छत्तीसगढ़ ने खुद को सुधार और विकास का नया मॉडल बना दिया है।

राज्य ने BRAP के तहत अब तक 434 सुधार लागू किए हैं — जो इज ऑफ डूइंग बिज़नेस और इज ऑफ लिविंग को सशक्त बनाने की दिशा में उसके निरंतर प्रयासों को दर्शाते हैं।

इन सुधारों में सबसे बड़ी पहल रही ‘जन विश्वास अधिनियम’, जिसके तहत छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य बना जिसने छोटे कारोबारी अपराधों को डीक्रिमिनलाइज कर दिया। इस कदम ने सरकार और उद्योग जगत के बीच भरोसे और सहयोग का नया पुल बनाया है। अब कारोबार में अनावश्यक डर या जटिलता की जगह पारदर्शिता और सहजता ने ले ली है।

इसी कड़ी में राज्य ने भूमि अभिलेखों के स्वचालित म्यूटेशन की ऐतिहासिक शुरुआत की — यह कदम छत्तीसगढ़ को देश का पहला राज्य बनाता है जहाँ जमीन पंजीयन के साथ ही स्वामित्व का हस्तांतरण स्वतः हो जाता है। इससे न केवल प्रक्रियाएं सरल हुई हैं बल्कि लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी मुक्ति मिली है।

राज्य सरकार ने कई और सुधारों को धरातल पर उतारा है — जैसे दुकानों और प्रतिष्ठानों को 24×7 संचालन की अनुमति, फ्लैटेड इंडस्ट्री के लिए FAR में वृद्धि, भूमि उपयोगिता बढ़ाने हेतु सेटबैक में कमी, और फैक्ट्री लाइसेंस की वैधता 10 से बढ़ाकर 15 वर्ष करने के साथ ऑटो-रिन्यूअल सुविधा। इन सभी कदमों ने मिलकर राज्य में उद्योगों के लिए एक भरोसेमंद, स्थिर और पारदर्शी वातावरण तैयार किया है।

इन उल्लेखनीय सुधारों के लिए छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और निवेश आयुक्त ऋतु सेन (IAS) को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने सम्मानित किया। यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि छत्तीसगढ़ अब भारत के आर्थिक परिदृश्य में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

इन सुधारों का असर निवेश माहौल पर साफ दिख रहा है। बीते दस महीनों में ₹7.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो यह साबित करते हैं कि निवेशक छत्तीसगढ़ की नीतियों, पारदर्शी प्रशासन और तेज़ निर्णय प्रणाली पर पूरा भरोसा करते हैं।

यह सफलता छत्तीसगढ़ के लिए नए युग की शुरुआत है — ऐसा छत्तीसगढ़ जो विकास की दिशा तय कर रहा है, अवसरों को गढ़ रहा है और सबके लिए प्रगतिशील भविष्य की नींव रख रहा है।

*”छत्तीसगढ़ का ‘टॉप अचीवर’ बनना पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने उद्योग, सुशासन और पारदर्शिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। छत्तीसगढ़ ने निचले पायदान से उठकर देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की पंक्ति में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि सरकार की प्रतिबद्धता, प्रशासन की मेहनत और निवेशकों के भरोसे का परिणाम है। छत्तीसगढ़ अब इज ऑफ डूइंग बिज़नेस से आगे बढ़कर इज ऑफ लिविंग का भी प्रतीक बन चुका है – जहाँ सुधार, विश्वास और विकास एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।” – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

राज्य में मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि: CGMSC ने तीन दवाओं को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया

राज्य में मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि: CGMSC ने तीन दवाओं को तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया

 रायपुर - छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने दवाओं की गुणवत्ता में कमी पर सख्त रुख अपनाते हुए तीन दवाओं को अमानक पाए जाने के बाद आगामी तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई कॉरपोरेशन की “शून्य सहनशीलता नीति (Zero Tolerance Policy)” के तहत की गई है।

कॉरपोरेशन के अनुसार, संबंधित आपूर्तिकर्ता अब ब्लैकलिस्टिंग अवधि समाप्त होने तक किसी भी नई निविदा में भाग लेने के लिए अयोग्य रहेंगे।

ये दवाएं पाई गईं अमानक

मेसर्स एजी पैरेंटेरल्स, विलेज गुग्गरवाला, बद्दी (हिमाचल प्रदेश) द्वारा आपूर्ति की गई —

कैल्शियम (एलिमेंटल) विद विटामिन D3 टैबलेट्स, ऑर्निडाजोल टैबलेट्स

ये सभी NABL मान्यता प्राप्त एवं सरकारी परीक्षण प्रयोगशालाओं में “अमानक (Not of Standard Quality – NSQ)” पाए गए।

इसी तरह, मेसर्स डिवाइन लेबोरेट्रीज प्रा. लि., वडोदरा (गुजरात) द्वारा आपूर्ति की गई
हेपारिन सोडियम 1000 IU/ml इंजेक्शन IP भी NABL मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं एवं सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेट्री (CDL), कोलकाता में परीक्षण के दौरान अमानक पाए गए।

इन तीनों उत्पादों को निविदा शर्तों के अनुरूप तत्काल प्रभाव से तीन वर्षों की अवधि तक ब्लैकलिस्ट किया गया है।

गुणवत्ता पर समझौता नहीं

CGMSC ने कहा है कि उसकी गुणवत्ता आश्वासन एवं नियंत्रण नीति के अंतर्गत निरंतर मॉनिटरिंग, बैच-वार परीक्षण, पुनः परीक्षण और गुणवत्ता विचलन पर तत्काल कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाती है।

कॉरपोरेशन द्वारा सभी कार्रवाई CDSCO, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 एवं नियम 1945 के प्रावधानों के अनुसार की जाती है ताकि केवल गुणवत्तायुक्त दवाएं ही मरीजों तक पहुँचें।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस पर किसी भी स्तर पर कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी दवा गुणवत्ता से जुड़ी किसी भी चूक पर कार्रवाई जारी रहेगी।

 
 

छत्तीसगढ़िया स्वाद से महक उठा केवड़िया : एकता नगर में छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति की गूंज

छत्तीसगढ़िया स्वाद से महक उठा केवड़िया : एकता नगर में छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति की गूंज

 रायपुर :  गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की झलक हर आगंतुक के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भारत पर्व का अवलोकन किया तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटन मंडल के अधिकारियों से राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों और योजनाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, परंपराएं और लोककला पूरे भारत में अपनी अनोखी पहचान रखती हैं। छत्तीसगढ़ अब तेजी से भारत के उभरते हुए पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान बना रहा है।”

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन खींच रहे हैं आगंतुकों का ध्यान: मुख्यमंत्री ने भी लिया छत्तीसगढ़िया व्यंजनों का स्वाद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्टूडियो किचन में पर्यटन मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, रायपुर की छात्राओं द्वारा तैयार पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। अमारी का शरबत, करील के कबाब, चौसेला रोटी, बफौरी और फरा जैसे व्यंजनों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध पाक-कला और संस्कृति की झलक पेश की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आईएचएम रायपुर की छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि “ये छात्राएं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर की संवाहक हैं, जो अपनी प्रतिभा से राज्य का गौरव बढ़ा रही हैं।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य एवं जीएम श्री वेदव्रत सिरमौर भी उपस्थित थे।

हस्तकला और लोकसंस्कृति पर गर्व

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर के बुनकरों द्वारा तैयार कोसा वस्त्रों की खरीदारी की और शिल्पियों से बातचीत की। उन्होंने भारत पर्व में प्रस्तुति देने आए छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक दल से भी मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, वेशभूषा और लोकनृत्य हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। हमारा उद्देश्य है कि इन परंपराओं को राष्ट्रीय मंच पर और सशक्त रूप से प्रस्तुत किया जाए।”

भारत पर्व में छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य, हस्तशिल्प, पारंपरिक खानपान और समृद्ध पर्यटन स्थलों की झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में आगंतुक पहुंच रहे हैं और राज्य की सजीव संस्कृति से अभिभूत हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ और गुजरात मिलकर विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ और गुजरात मिलकर विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर : अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को लगभग ₹33,321 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने थर्मल पावर प्लांट, ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग, सोलर सेल, फार्मास्युटिकल उत्पाद और मेडिकल फूड सप्लीमेंट जैसे क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र (Investment Letters) प्रदान किए।छत्तीसगढ़ को मिले इन निवेश प्रस्तावों से राज्य में 14,900 नए रोजगार अवसर सृजित होंगे। उल्लेखनीय है कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद से अब तक छत्तीसगढ़ को कुल ₹7.83 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

अहमदाबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में देश के शीर्ष उद्योगपतियों और व्यवसायिक नेतृत्व से राज्य में निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उद्योगपतियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग, निवेश और नवाचार की भूमि गुजरात में आकर वे अत्यंत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के कण-कण में उद्यमिता बसी है और दुनिया का कोई ऐसा कोना नहीं, जहां गुजराती भाइयों की उपस्थिति न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात और छत्तीसगढ़ मिलकर विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

श्री साय ने कहा कि गुजरात जिस प्रकार देश और विश्व की अर्थव्यवस्था को गति दे रहा है, उसी दिशा में छत्तीसगढ़ भी तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के पास उद्यम है, तो छत्तीसगढ़ के पास ऊर्जा, खनिज, कुशल जनशक्ति और आकर्षक औद्योगिक नीति है—जो निवेशकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं।

 
 

छत्तीसगढ़ और गुजरात के बीच विकास, तकनीक, संस्कृति और निवेश का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गुजरात प्रवास रहा ऐतिहासिक और सार्थक

छत्तीसगढ़ और गुजरात के बीच विकास, तकनीक, संस्कृति और निवेश का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गुजरात प्रवास रहा ऐतिहासिक और सार्थक

 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का गुजरात प्रवास छत्तीसगढ़ के विकास, तकनीकी शिक्षा, सांस्कृतिक गौरव और औद्योगिक निवेश—चारों आयामों में उल्लेखनीय उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा। इस यात्रा ने दोनों राज्यों के बीच विकास, सहयोग और साझेदारी के सेतु को और सुदृढ़ किया है।

गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री श्री साय ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में राज्यों की साझी भूमिका पर विचार-विमर्श किया। श्री साय ने कहा कि भारत की शक्ति उसकी संघीय एकता में है, और गुजरात–छत्तीसगढ़ का सहयोग इस दिशा में मिसाल बनेगा।

‘बस्तर आर्ट’ और ‘बस्तर दशहरा’ की भेंट – संस्कृति के माध्यम से जुड़ाव

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री पटेल को बस्तर की लोककला और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित बस्तर आर्ट और “बस्तर दशहरा” की कॉफी टेबल बुक भेंट की। मुख्यमंत्री श्री पटेल ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की सराहना की और रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएँ दीं। यह सांस्कृतिक संवाद दोनों राज्यों के बीच भावनात्मक संबंधों को और सुदृढ़ करने वाला रहा।

उद्योग, पर्यटन और सुशासन में सहयोग का रोडमैप तैयार

बैठक में दोनों मुख्यमंत्रियों ने उद्योग, पर्यटन, तकनीकी शिक्षा और सुशासन के क्षेत्रों में साझा कार्ययोजना पर सहमति जताई। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नीति अब ‘संपर्क से सहयोग और सहयोग से समृद्धि’ की दिशा में आगे बढ़ रही है।

NAMTECH कॉलेज में तकनीकी शिक्षा का नया दृष्टिकोण

गांधीनगर स्थित NAMTECH के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने आधुनिक तकनीकी शिक्षा की नवीन पद्धतियों का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रों और प्राध्यापकों से संवाद कर कॉलेज के नेटवर्क्ड मॉडल की जानकारी ली।

छत्तीसगढ़ में हर वर्ष 10,000 युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अब हर वर्ष 10,000 युवाओं को आधुनिक तकनीक, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईटीआई कॉलेजों को आधुनिक रूप देकर छत्तीसगढ़ को टेक्नोलॉजी-ड्रिवन स्टेट बनाने का लक्ष्य है।

गुजरात मॉडल से प्रेरित तकनीकी-औद्योगिक साझेदारी की शुरुआत

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मिले वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी से, दी शुभकामनाएं

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मिले वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी से, दी शुभकामनाएं

 रायपुर :छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट रहीं श्रीमती आकांक्षा सत्यवंशी एवं उनके परिजनों के साथ अपने निज निवास पर आत्मीय भेंट की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उन्हें शौर्य के प्रतीक के रूप में गदा भी भेंट किया। जिसपर आकांक्षा ने हर्ष पूर्वक अपने विश्वकप के फाइनल मैच में गदा से जुड़ा एक वाक्या शेयर करते हुए बताया कि वे भी हनुमान जी की भक्त हैं और आखरी मैच में खिलाड़ी राधा यादव और क्रांति गौड़ पूरे समय हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। फिर जब उनकी मैच खेलने की पारी आयी तो उन्होंने एक छोटा सा गदा मेरे हांथों में देकर उसे मैच के अंत तक पकड़े रहने को कहा था और भगवान हनुमान की कृपा हम पर बनी रही और हम विश्व विजेता बन गए।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मिले वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी से, दी शुभकामनाएं

एम्स रायपुर की नौकरी का अवसर छोड़ बनीं महिला टीम की फिजियो
इस अवसर पर उन्होंने उपमुख्यमंत्री से अपने क्रिकेट से जुड़ने के सफर को साझा किया। कैसे एम्स रायपुर की पक्की नौकरी छोड़कर उन्होंने क्रिकेट टीम की फिजियो बनीं। उन्होंने बताया की प्रारंभिक पढ़ाई के बाद रायपुर मेडिकल कॉलेज से फिजियोथेरेपी में स्नातक और कटक से स्नातकोत्तर किया। जिसके बाद उन्होंने कई न्यूरो सर्जन्स के साथ काम किया और उसी वक्त उन्होंने फेसबुक पर अपनी ट्रेवलिंग के शौक के साथ अपनी बक्केट विश लिस्ट शेयर की थी।
उन्होंने कहा उन्हें नहीं पता था कि एक फेसबुक पोस्ट मेरी दुनिया बदल देगा। फेसबुक पोस्ट से मेरे घूमने के शौक को जानकर मेरी सीनियर ने मुझे छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम से जुड़ने का ऑफर दिया और उसी वक्त उनका चयन एम्स रायपुर के लिए भी हुआ था। घर में लोग स्थायी नौकरी के लिए मुझे एम्स जाने के लिए कहा पर माता-पिता और भाई ने उन्हें स्पोर्ट किया और उन्होंने स्थायी नौकरी छोड़ क्रिकेट के साथ अपनी यात्रा प्रारम्भ की एवं छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम की तीनों वर्गों को अपनी सेवाएं दी और उनके अच्छे काम ने उन्हें बीसीसीआई की नजर में ला दिया और सीधे सीनियर भारतीय महिला टीम के साथ उन्हें एक कार्यशाला में कार्य करने का मौका मिला और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

रायपुर में 1 लाख से ज्यादा फर्जी मतदाता, मतदाता सूची का SIR आवश्यक: बृजमोहन

रायपुर में 1 लाख से ज्यादा फर्जी मतदाता, मतदाता सूची का SIR आवश्यक: बृजमोहन

रायपुर । सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र की सशक्तता और पारदर्शिता के लिए आवश्यक है कि कोई भी वैध मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे और कोई भी फर्जी मतदाता मतदाता सूची में शामिल न हो। इसके लिए मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अत्यंत आवश्यक है।

सांसद अग्रवाल ने सोमवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पुरानी बस्ती, लाखे नगर, भाटागांव, सदर बाजार और सिविल लाइन मंडल के ब्लॉक लेवल एजेंट्स (BLA) एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने कहा कि यह समय मतदाता सूची को शुद्ध करने का है और प्रत्येक कार्यकर्ता को इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिन मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर हैं, उनके नाम केवल एक वैध पते पर रहें। जो मतदाता अब अन्य स्थानों पर निवास करने लगे हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम सूची से हटाए जाएं। वहीं, जिन पात्र नागरिकों के नाम अभी तक सूची में नहीं हैं, उनके नाम जोड़े जाएं।

सांसद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ब्लॉक लेवल अधिकारियों को पूर्ण सहयोग दें ताकि राजधानी रायपुर में मतदाता सूची का शुद्धिकरण कार्य पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सके।

बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, ब्रजेश पांडे, कुंजन प्रजापति, मंडल अध्यक्ष केदार धनगर, सचिन सिंघल, अभिषेक तिवारी, सुनील कुकरेजा, संतोष सोनी, पार्षदगण, बीएलए, तथा पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Promotion: छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के पांच सहायक अनुभाग अधिकारी पदोन्नत, देखें पूरी लिस्ट

Promotion: छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के पांच सहायक अनुभाग अधिकारी पदोन्नत, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर - छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के पांच सहायक अनुभाग अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) मंत्रालय, रायपुर द्वारा सोमवार को आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, आशीष कुमार अग्रवाल को महिला एवं बाल विकास विभाग में, शबीहा परवीन खान को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में, ज्योति पटेल को वित्त विभाग में, स्नेहा यादव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में तथा मुकेश शाकार को सामान्य प्रशासन विभाग में अनुभाग अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है।

CG Secretariat Service Promotion News

महतारी वंदन योजना: 22वीं किस्त से पहले ये काम करना हुआ अनिवार्य, तभी खाते में भेजी जाएगी राशि

महतारी वंदन योजना: 22वीं किस्त से पहले ये काम करना हुआ अनिवार्य, तभी खाते में भेजी जाएगी राशि

 Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर आई है। राज्य सरकार ने योजना की 21वीं किस्त जारी करने के बाद अब सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 22वीं किस्त से पहले हर महिला लाभार्थी का ई-केवाईसी (e-KYC) और बायोमेट्रिक (Biometric) सत्यापन अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।

69.26 लाख महिलाओं का सत्यापन होगा

जानकारी के अनुसार राज्य में 69.26 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़ी हैं। इन सभी के आधार (Aadhaar) और बैंक खातों की जानकारी अब डिजिटल रूप से सत्यापित की जा रही है। यह कदम योजना की पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी लाभार्थियों को हटाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा नहीं होगा, उनके खाते में 22वीं किस्त की राशि नहीं भेजी जाएगी। इसलिए सभी लाभार्थियों को निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र (Anganwadi Center) या ई-मित्र (e-Mitra) केंद्र में जाकर जल्द से जल्द ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करनी चाहिए।

पहले चरण में 4.25 लाख महिलाओं का सत्यापन

पहले चरण में 4.25 लाख महिलाओं का सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। जिन महिलाओं के आधार लिंक (Aadhaar Link), नाम की स्पेलिंग (Name Spelling), बैंक खाता विवरण (Bank Account Details) या IFSC कोड (IFSC Code) में त्रुटियां हैं, उन्हें भुगतान में समस्या आ रही है। अधिकारियों ने ऐसे मामलों को जल्द सुधारने का निर्देश दिया है ताकि किसी महिला को योजना का लाभ पाने में कठिनाई न हो।

पारदर्शिता और असली लाभार्थियों की पहचान पर जोर

राज्य सरकार ने इस प्रक्रिया को ‘शुद्धिकरण अभियान’ (Purification Drive) बताया है। इससे योजना के असली लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित होगी और फर्जी आवेदनों पर रोक लगेगी। विभाग ने दावा किया है कि यह सत्यापन प्रक्रिया अगले कुछ सप्ताहों में पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद ही 22वीं किस्त की राशि जारी की जाएगी।

महिलाओं के लिए अपील

सरकार ने सभी महिलाओं से अपील की है कि वे अपने दस्तावेज जैसे आधार कार्ड (Aadhaar Card), बैंक पासबुक (Bank Passbook) और मोबाइल नंबर अपने साथ रखें ताकि सत्यापन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है और किसी एजेंट या बिचौलिए के माध्यम से नहीं की जाएगी।

ब्रेकिंग : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जाने की खबर, रुक-रुककर हो रही दोनों तरफ से फायरिंग……

ब्रेकिंग : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जाने की खबर, रुक-रुककर हो रही दोनों तरफ से फायरिंग……

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से नक्सलिय मुठभेड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कुछ बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अब तक पुष्टि नहीं हुई है कि, मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं। वहीं बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने इस नक्सल मुठभेड़ की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ बीजापुर जिले के भोपाल पटनम थाना इलाके के नेशनल पार्क में हुई है। इस मुठभेड़ में कुछ बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जानें की खबर निकलकर सामने आ रही है। हालांकि अब तक पुष्टि नहीं हुई है कि, मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं। वहीं बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने इस नक्सल मुठभेड़ की पुष्टि की है।

हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर ने रिमांड के दौरान खोले कई राज, पूछताछ में किए कई राजनेताओं और कारोबारियों का जिक्र!

हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर ने रिमांड के दौरान खोले कई राज, पूछताछ में किए कई राजनेताओं और कारोबारियों का जिक्र!

 रायपुर।  हिस्ट्रीशीटर सूदखोर वीरेंद्र तोमर को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है और 14 नवंबर तक पुलिस उससे पूछताछ करेगी। रिमांड के दौरान वीरेंद्र तोमर ने कई राज खोले हैं, जिनमें कई राजनेताओं और कारोबारियों को ब्याज पर पैसे देने की बात शामिल है। पुलिस ने उसके छोटे भाई रोहित तोमर उर्फ रूबी तोमर के बारे में भी पूछताछ की, जो अभी भी फरार है।

बता दें कि, वीरेंद्र तोमर के खिलाफ पुरानी बस्ती थाना में वीरेंद्र, और रोहित तोमर समेत दोनों की पत्नीयों और रिश्तेदारों पर करीब 12 FIR दर्ज हैं, जिनमें सूदखोरी, मारपीट, अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस ने उसके घर से अवैध हथियार, सोने-चांदी के जेवर, और करोड़ों रुपये की नगद राशि बरामद की है।

वीरेंद्र तोमर 162 दिनों से फरारा चल रहा था। जिसे मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया। वहीं कल उसे कोर्ट में पेश किया गया था। जहां 7 दिन की पुलिस रिमांड मांगी गई थी। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड दी थी।

जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल पर इनाम घोषित, SSP ने सूचना देने पर 5000 के नगद पुरस्कार का किया ऐलान

जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल पर इनाम घोषित, SSP ने सूचना देने पर 5000 के नगद पुरस्कार का किया ऐलान

 रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में अपराधिक प्रकरण दर्ज है। अमित बघेल ने सिंधी समाज को लेकर अपशब्द कहे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों में बढ़ते रोष को देखते हुये रायपुर पुलिस ने अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरू की। रविवार 9 नवंबर की रात रायपुर के कई इलाकों में पुलिस ने दबिश दी और उनके परिचितों से पूछताछ भी की, मगर वे नहीं मिले।

इसी बीच रायपुर पुलिस ने अमित बघेल को भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने अमित बघेल का पता बताने और गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए 5000 का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस ने उद्घोषणा जारी कर कहा है कि जो भी पुलिस की मदद करेगा, उसे 5000 नगद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।

ये है रायपुर पुलिस द्वारा जारी उद्घोषणा…

थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर के अपराध कमांक अपराध क. 243/2025 धारा 299 भा. न्याय संहिता के प्रकरण में “फरार आरोपी अमित बघेल पिता रामकुमार बघेल साकिन रामसरस कंचन गंगा स्टेट फेस 02 सरस्वती शिशु मंदिर के पास रोहनीपुरम जिला रायपुर का निवासी है। जो दिनांक 28/10/2025 को उपरोक्त अपराध घटित कर फरार है” अपराध कायमी पश्चात् आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये गये हैं जो अभी तक पता नहीं चला है। प्रकरण में फरार आरोपी स्वयं को पुलिस से बचाने के लिये अपने आपको छिपाए हुए है। फरार आरोपी द्वारा भविष्य में भी गंभीर किस्म का अपराध कारित किया जा सकता है। ऐसे आरोपी का स्वच्छंद विचरण करना समाज के लिए घातक है।

अतः मैं डॉ. लाल उमेद सिंह (भा.पु.से.) उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा करता हूं, कि जो कोई उक्त “फरार आरोपीं” को गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तार करवायेगा, अथवा युक्ति-युक्तकरण सूचना देगा जिससे फरार आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके, उसे 5,000/- रूपये (पाँच हजार रूपये/-) के नगद राशि से पुरस्कृत किया जावेगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर का होगा।

डिजिटल सुरक्षा को जनआंदोलन बनाएं, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ें- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

डिजिटल सुरक्षा को जनआंदोलन बनाएं, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ें- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

 रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक रायपुर एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन संस्था के ऑडिटोरियम में किया गया। संगोष्ठी का विषय था- “साइबर और डिजिटल सुरक्षा, डिजिटल युग में चुनौतियाँ और अवसर।”

डिजिटल युग में सजगता और कौशल ही सुरक्षा की कुंजी -मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब

डिजिटल युग में सजगता और कौशल ही सुरक्षा की कुंजी -मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब

प्रदेश के मंत्री, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि डिजिटल युग में हमारा व्यवहार भी डिजिटल हो गया है, इसलिए डिजिटल सुरक्षा अब हमारी जिम्मेदारी बन गई है। हमें तकनीक का उपयोग समझदारी, संवेदनशीलता और सुरक्षा के साथ करना होगा।  उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ की तर्ज पर छत्तीसगढ़ राज्य का अपना ‘नवा अंजोर 2047 विज़न डॉक्यूमेंट’ जारी किया गया है, जो राज्य को नवाचार, आत्मनिर्भरता और तकनीकी उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाने का रोडमैप है।

हमारे युवा नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें

हमारे युवा नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें

गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा ज्ञान, विज्ञान, कौशल और तकनीक के बल पर राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकते हैं। अब समय है कि हमारे युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। मंत्री ने छात्राओं को आह्वान किया कि वे साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी जैसी उभरती तकनीकों की बारीकियों को समझें। उन्होंने कहा भारत में सेमीकंडक्टर उत्पादन की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के युवा इस क्रांति के हिस्सेदार बनें।

भारत का बैंकिंग सिस्टम विश्व में सबसे मजबूत

भारत का बैंकिंग सिस्टम विश्व में सबसे मजबूत

उन्होंने डिजिटल ट्रांजैक्शन के संदर्भ में सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि भारत का बैंकिंग सिस्टम आज विश्व का सबसे मजबूत सिस्टम है, लेकिन इसके सुरक्षित उपयोग की जिम्मेदारी हमारी है। हर व्यक्ति को डिजिटल साक्षर और साइबर जागरूक बनना चाहिए। कार्यक्रम की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को जागरूक, कुशल और भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। यह पहल ‘सुरक्षित डिजिटल छत्तीसगढ़’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

तकनीकी शिक्षा के नए आयामों पर चर्चा- डॉ. एम. एल. अग्रवाल

तकनीकी शिक्षा के नए आयामों पर चर्चा- डॉ. एम. एल. अग्रवाल

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. एम. एल. अग्रवाल, अतिरिक्त संचालक, तकनीकी शिक्षा संचालनालय छ.ग., ने अपने वक्तव्य में तकनीकी शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चार सीजीआईटी संस्थानों की शुरुआत की गई है और तीन नए संस्थान प्रस्तावित हैं, जो युवाओं को उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

विशेषज्ञों के व्याख्यान से समृद्ध हुए तकनीकी सत्र

विशेषज्ञों के व्याख्यान से समृद्ध हुए तकनीकी सत्र

संगोष्ठी के प्रथम तकनीकी सत्र में प्रो. डॉ. नरेश नागवानी (एनआईटी रायपुर) ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न आयामों पर जानकारी दी और डिजिटल सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध टूल्स की जानकारी साझा की। द्वितीय सत्र में प्रो. डॉ. संजय कुमार (पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर) ने डिजिटल युग में उभरती चुनौतियों एवं उनके समाधान पर व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में 150 प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता, राष्ट्रीय स्तर के 18 प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संस्था की प्राचार्य डॉ. वर्षा चौरसिया ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं आयोजन टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर में रखी 11 करोड़ 82 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला….

मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर में रखी 11 करोड़ 82 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला….

 रायपुर: बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज बस्तर विकासखंड की चार ग्राम पंचायतों—खण्डसरा, पखनाकोंगेरा, कोटगढ़ और तुरपुरा-1 में कुल 11 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं में सिंचाई, जलसंसाधन, पेयजल, सड़क निर्माण और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण से जुड़ी योजनाएँ शामिल हैं, जो आने वाले समय में ग्रामीण जीवन को नई दिशा प्रदान करेंगी।

जलसंसाधन, पेयजल, सड़क निर्माण और बुनियादी सुविधाओं का हो रहा है विकास

मंत्री श्री कश्यप ने खण्डसरा ग्राम पंचायत में कोटगढ़ नाला पर एनिकट निर्माण और ग्रामीण जलापूर्ति सुधार योजना का भूमिपूजन किया, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 298.50 लाख रुपए है। इसी प्रकार पखनाकोंगेरा में मावली माता मंदिर के पास एनिकट निर्माण तथा जल संरक्षण संबंधी कार्यों की आधारशिला रखी गई, जिनकी लागत लगभग 298.71 लाख रुपए निर्धारित की गई है। कोटगढ़ ग्राम पंचायत में राजेपारा मार्ग एवं नाली निर्माण कार्यों के साथ-साथ जलस्रोतों के सुदृढ़ीकरण की योजनाओं का शुभारंभ हुआ, जबकि तुरपुरा-1 में हाई स्कूल के सामने पुलिया निर्माण और तालाब गहरीकरण जैसे कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिनकी कुल लागत लगभग 5.30 लाख रुपए है।

मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर में रखी 11 करोड़ 82 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला

प्रगति की नई पहचान बना बस्तर

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि ये योजनाएँ न केवल ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करेंगी, बल्कि कृषि, रोजगार और जल संरक्षण को भी नई गति देंगी। उन्होंने कहा कि बस्तर अब पिछड़ेपन का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रगति की नई पहचान बन चुका है। सरकार का उद्देश्य हर गाँव तक विकास की रोशनी पहुँचाना है ताकि कोई भी क्षेत्र पिछड़ा न रह जाए।

जनता स्वयं इन परियोजनाओं की जिम्मेदारी उठाएं

श्री कश्यप ने ग्रामीणों से इन विकास कार्यों के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया और कहा कि जब जनता स्वयं इन योजनाओं की जिम्मेदारी उठाएगी, तभी विकास का सच्चा उद्देश्य पूरा होगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत बस्तर के अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।