BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Big Accident : जबरदस्त भिड़ंत के बाद आग का गोला बना ट्रक, दो की मौत

Big Accident : जबरदस्त भिड़ंत के बाद आग का गोला बना ट्रक, दो की मौत

 CG Big Accident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एनएच-43 पर सुबह कोटमी गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वही दो अन्य घायल हैं. ये हादसा कोतवाली थाना इलाके का है.

दोनों ट्रक में लगी आग 

जानकारी के मुताबिक, सरिया लदा हुआ ट्रक अंबिकापुर की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरे ट्रक गेहूं से भरा था, जो उड़ीसा जा रही थी. दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर होते ही दोनों ट्रक आग लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

फ़िलहाल पुलिस ने शवों को बाहर निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं, घायलों का इलाज सूरजपुर जिला अस्पताल में चल रहा है.

 
Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

 रायपुर। राजधानी रायपुर के टेकारी रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदर टक्कर मार दी, इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

दूध बेचने का काम करता था मृतक

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान कुश साहू, टेकारी निवासी के रूप में हुई. कुश दूध बेचने का काम करता था. आज (शुक्रवार) की सुबह वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर निकला था. लेकिन तेज रफ्तार कार ने उसे ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया. लोगों का गुस्सा इतना था कि वे सड़क से हटने को तैयार नहीं थे, जिससे इलाके में भारी जाम की स्थिति बन गई. पुलिस टीम हंगामा शांत कराने और यातायात बहाल करने की कोशिश में जुटी है.

ठंड ने दी दस्तक : अगले चार दिन में तेजी से गिरेगा तापमान, रायपुर समेत पूरे प्रदेश में बढ़ेगी ठंड

ठंड ने दी दस्तक : अगले चार दिन में तेजी से गिरेगा तापमान, रायपुर समेत पूरे प्रदेश में बढ़ेगी ठंड

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। बारिश रुकने के बाद बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र से आने वाली नमी में कमी आने लगी है। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है। लोगों ने घरों में एसी और पंखों का इस्तेमाल कम कर दिया है और रजाई-कंबल निकालने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले चार दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन प्रदेश में कहीं भी वर्षा नहीं हुई। आने वाले दिनों में भी छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 7 नवंबर को प्रदेश भर में आसमान साफ रह सकता है और किसी भी इलाके में बारिश की संभावना नहीं है। दो दिनों बाद भी मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सरकार ने GST भुगतान में दी व्यापारियों को बड़ी राहत, अब क्रेडिट, डेबिट कार्ड, UPI से भर सकेंगे टैक्स

सरकार ने GST भुगतान में दी व्यापारियों को बड़ी राहत, अब क्रेडिट, डेबिट कार्ड, UPI से भर सकेंगे टैक्स

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ सरकार ने व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए GST रिटर्न भुगतान की डिजिटल सुविधा पूरे राज्य में शुरू कर दी है। अब व्यापारी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI के माध्यम से आसानी से GST का भुगतान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, यह निर्णय व्यापारियों को सुविधा और गति प्रदान करेगा, साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वास को सुदृढ़ करेगा।

ता दें कि, व्यापारी वर्ग और व्यापारिक संगठनों की पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा अब पूरी तरह लागू हो गई है। इससे करदाताओं को भुगतान में आने वाली तकनीकी दिक्कतों और समय की बचत होगी। जो की ईज ऑफ डूइंग बिजिनेस के मानकों पर अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

 पहले करदाता केवल नेट बैंकिंग और ओटीसी माध्यम से ही जीएसटी का भुगतान कर पाते थे। इससे कई छोटे व्यापारियों और नए करदाताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बैंक सर्वर डाउन होने या तकनीकी कारणों से पेमेंट फेल होना आम समस्या थी।

 
Breaking : IPS रतनलाल डांगी चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक पद से हटाए गए, PHQ अटैच, आदेश जारी

Breaking : IPS रतनलाल डांगी चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक पद से हटाए गए, PHQ अटैच, आदेश जारी

 रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस रतनलाल डांगी को चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक पद से हटा दिए गए हैं। उन्हें पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है। वहीं आईपीएस अजय यादव को चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी की जिम्मेदारी दी गई है। इसका आदेश आज गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने जारी किया है।

बता दें कि हाल ही में एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर बीते सात सालों से उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य के साथ उच्च पदस्थ अधिकारियों से शिकायत की थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग जांच कर रही है। वहीं आईपीएस डांगी ने इस पूरे विवाद को एक बड़ी साजिश करार देते हुए कहा था कि उनकी साफ सुथरी छवि को उच्च पदों पर संभावित नियुक्तियों के समय निशाना बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ता महिला की बहन और जीजा ने भी मीडिया से चर्चा करते हुए आरोप को झूठा बताते हुए खुद को भुक्तभोगी बताया था। 

गृह विभाग ने जारी किया आदेश

7 नवम्बर को “वंदे मातरम्” की गूंज से गूंजेगा छत्तीसगढ़, नई पीढ़ी में जागेगी राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना

7 नवम्बर को “वंदे मातरम्” की गूंज से गूंजेगा छत्तीसगढ़, नई पीढ़ी में जागेगी राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना

 रायपुर। Vande Mataram: “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा।

पहला चरण 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का शुभारंभ 7 नवम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रातः 10 से 11 बजे तक दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के पश्चात पूरे देश में एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। गीत के बोल और धुन पोर्टल vandemataram150.in पर उपलब्ध हैं।

चार चरणों में होगा वर्षभर आयोजन

कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित होगा- प्रथम चरण 7 से 14 नवम्बर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ), और चतुर्थ चरण 1 से 7 नवम्बर 2026 तक चलेगा। इस दौरान राज्य के सभी जिलों, जनपदों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जिलों में मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

राज्य के सभी जिलों में मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।प्रत्येक जिले में स्थानीय कलाकारों, छात्रों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिक समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सके।

विद्यालयों में विशेष गतिविधियाँ और रचनात्मक आयोजन

प्रदेश के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में “वंदे मातरम्” विषय पर विशेष सभाएँ, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ होंगी। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और स्कूल बैंड के माध्यम से वंदे मातरम से संबंधित संगीतमय प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। राज्य पुलिस बैंड भी सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम और देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रमों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंगेगा।

‘वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ’ एक अभिनव पहल

राज्यभर में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत “वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ” स्थापित किए जाएंगे। इनमें नागरिक अपनी आवाज़ में वंदे मातरम् गाकर उसे पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। पोर्टल पर गीत की मूल धुन और बोल की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यह पहल लोगों को अपने तरीके से राष्ट्रप्रेम व्यक्त करने का अवसर देगी और आंदोलन को अधिक व्यक्तिगत और भावनात्मक बनाएगी।

Vande Mataram: “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ केवल एक स्मरणीय अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, आत्मगौरव और मातृभूमि के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए उनमें देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय चेतना की भावना को और गहराई देगा। वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है, जिसकी गूंज हर नागरिक के हृदय में नई ऊर्जा और गर्व का संचार करेगी। – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

BREAKING : छत्तीसगढ़ में SIR अभियान की मॉनिटरिंग करने कांग्रेस ने बनाई निगरानी समिति, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : छत्तीसगढ़ में SIR अभियान की मॉनिटरिंग करने कांग्रेस ने बनाई निगरानी समिति, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। एआईसीसी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नई निगरानी समिति बनाई गई है। कांग्रेस संसदीय क्षेत्रवार SIR अभियान की मॉनिटरिंग करेगी।

मोहन मरकाम समिति के संयोजक बने है।

धनेंद्र साहू और रविंद्र चौबे होंगे सह संयोजक

हर संसदीय क्षेत्र से एक नेता को मिली ज़िम्मेदारी

उमेश पटेल रायगढ़, देवेंद्र यादव बिलासपुर क्षेत्र के प्रभारी

मोहम्मद अकबर राजनांदगांव और राजेंद्र साहू दुर्ग के प्रभारी

जयसिंह अग्रवाल कोरबा, शफी अहमद सरगुजा क्षेत्र देखेंगे

शैलेश नितिन त्रिवेदी रायपुर और तारिणी चंद्राकर को महासमुंद की जिम्मेदारी

रेखचंद जैन बस्तर और वीरेश ठाकुर कांकेर के प्रभारी बनाए गए

समिति करेगी SIR अभियान की निगरानी और समन्वय

 
World Cup 2025 : छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी बनी विश्व चैंपियन, साय सरकार देगी ₹10 लाख का इनाम

World Cup 2025 : छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी बनी विश्व चैंपियन, साय सरकार देगी ₹10 लाख का इनाम

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर देशवासियों को बधाई और शुभ कामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह अभूतपूर्व उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है, जिसने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस गौरवपूर्ण सफलता में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी (Akanksha Satyavanshi) ने फिजियोथैरेपिस्ट एवं स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ के रूप में खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी में अतुलनीय योगदान देकर न केवल भारतीय टीम को सशक्त बनाया है, बल्कि देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर उज्ज्वल किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आकांक्षा सत्यवंशी ने अपने समर्पण, सेवा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह सिद्ध किया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में देश का गौरव बन सकती हैं। उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करते हुए राज्य सरकार द्वारा ₹10 लाख की सम्मान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आकांक्षा सत्यवंशी  की यह सफलता छत्तीसगढ़ की सभी बेटियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। यह उनकी मेहनत, निष्ठा और संकल्प का परिणाम है, जिसने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल के क्षेत्र में नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि छत्तीसगढ़ से और भी ऐसी प्रतिभाएँ निकलें जो देश का नाम विश्व में रोशन करें।

 
 
POLICE TRANSFER : कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश

POLICE TRANSFER : कई थाना प्रभारियों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश

 मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर।  जिले के कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने गुरुवार को कई थाना प्रभारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए। जारी आदेश में 4 निरीक्षक और एक उप निरीक्षक के नाम शामिल है।

देखें आदेश

बिलासपुर में एक ही ट्रैक पर आई तीन ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गई दो मालगाड़ी, मचा हड़कंप

बिलासपुर में एक ही ट्रैक पर आई तीन ट्रेनें, यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी हो गई दो मालगाड़ी, मचा हड़कंप

 बिलासपुर। बिलासपुर ट्रेन हादसे के बाद इस वक्त एक और डराने वाले मामला सामने आया है। जहां एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें आ गईं। इनमें दो मालगाड़ियां थीं और एक यात्री ट्रेन। यह घटना कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच हुई।

बता दें कि, यह सब उस समय हुआ जब एक यात्री ट्रेन चल रही थी। अचानक उसके आगे और पीछे दो मालगाड़ियां खड़ी दिखी। यानी यात्री ट्रेन बीच में फंस गई। आगे मालगाड़ी थी, पीछे मालगाड़ी थी। गनिमत यह रही की किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई। थोड़ी सी चूक हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

इस घटना के बाद रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ यात्री तो ट्रेन से नीचे कूदने लगे। यह घटना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन में हुई। कोटमीसोनार और जयरामनगर छोटे स्टेशन हैं, लेकिन यहां से कई ट्रेनें गुजरती हैं। मालगाड़ियां कोयला और सामान लेकर चलती हैं, इसलिए वे भारी होती हैं। इससे पहले 4 नवंबर को हादसा हुआ था जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अब फिर इस हादसे को लेकर रेलवे पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

CGPSC भर्ती घोटाला मामला; हाईकोर्ट की डबल बेंच ने राज्य सरकार की अपील खारिज, 37 अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति

CGPSC भर्ती घोटाला मामला; हाईकोर्ट की डबल बेंच ने राज्य सरकार की अपील खारिज, 37 अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति

 रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021-22 भर्ती घोटाला मामले में हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने सरकार की अपील खारिज करते हुए उन 37 चयनित अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाया है, जिनके खिलाफ अब तक सीबीआई ने कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की है। अदालत ने साफ निर्देश दिया है कि ऐसे सभी उम्मीदवारों को तुरंत नियुक्ति दी जाए।

यह फैसला मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की बेंच ने सुनाया। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती दी थी, जिसने पहले ही इन अभ्यर्थियों को राहत दी थी। सिंगल बेंच ने कहा था कि जिन उम्मीदवारों पर न तो कोई आपराधिक मामला दर्ज है और न ही चार्जशीट दाखिल हुई है, उनकी ज्वाइनिंग रोकी नहीं जा सकती।

यह पूरा मामला CGPSC द्वारा आयोजित 2021-22 की भर्ती परीक्षा से जुड़ा है। चयन प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद राज्य सरकार ने जांच सीबीआई को सौंपी थी। जांच में कुछ उम्मीदवारों पर संदेह जताया गया और कुछ के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई। लेकिन जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, उनकी नियुक्ति भी रोक दी गई थी।

इन 37 अभ्यर्थियों, जिनमें अमित कुमार समेत अन्य चयनित उम्मीदवार शामिल हैं, ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि बिना किसी चार्जशीट के सिर्फ जांच लंबित होने के आधार पर ज्वाइनिंग रोकना अनुचित है।

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार की दलीलें खारिज करते हुए कहा कि जब तक किसी उम्मीदवार के खिलाफ आपराधिक चार्जशीट दाखिल नहीं होती, उसे नियुक्ति से वंचित रखना न्यायसंगत नहीं है। इस फैसले के बाद अब सभी 37 अभ्यर्थियों के लिए नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

Breaking : लाल आतंक को तगड़ा झटका; 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोड़ी ने किया सरेंडर

Breaking : लाल आतंक को तगड़ा झटका; 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोड़ी ने किया सरेंडर

 खैरागढ़. छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, 17 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली कमला सोड़ी उर्फ ऊंगी उर्फ तरुणा उम्र 30 वर्ष मूल निवासी ग्राम अरलमपल्ली, तहसील कोंटा, थाना दोरनापाल, जिला सुकमा ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक केसीजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत उसे ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

पुलिस के अनुसार, विकास कार्यों, सुरक्षा बलों की निरंतर कार्रवाई और संवाद की नीति ने नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष का गजब कारनामा; अपनी अनुपस्थिति में पत्नी को थमा दी कुर्सी और पॉवर, वायरल लेटर से मचा बवाल

नगर पंचायत अध्यक्ष का गजब कारनामा; अपनी अनुपस्थिति में पत्नी को थमा दी कुर्सी और पॉवर, वायरल लेटर से मचा बवाल

 कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष का गजब कारनामा सामने आया है, यहां अध्यक्ष ने अपनी अनुपस्थिति में पत्नी को नगर पंचायत अध्यक्ष बना दिया। इतना ही नहीं प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार अपनी पत्नी को देने बकायदा लेटर भी जारी किया है। जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण साहा ने अपनी अनुपस्थिति में पत्नी मोनिका साहा, जो वार्ड 15 से पार्षद है, उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष बना दिया है। नियम की जानकारी के अभाव में अध्यक्ष के द्वारा जारी लेटर का सोशल मीडिया में वायरल होते ही बवाल मच गया है।

देखें वायरल लेटर –

Kanker News : नगर पंचायत अध्यक्ष का गजब कारनामा; अपनी अनुपस्थिति में पत्नी को थमा दी कुर्सी और पॉवर, वायरल लेटर से मचा बवाल 

 
 
 
 
 
गुरुकुल महिला महाविद्यालय में कम्प्यूटर विभाग का पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में कम्प्यूटर विभाग का पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन

 रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय में कम्प्यूटर विभाग के द्वारा आज पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. किरण बाला दुबे , कंप्यूटर विज्ञान विभाग,शा.नागार्जुन साइंस कॉलेज रायपुर से मौजूद थी। छात्रों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत नए विषयों से टॉपिक का चयन करते हुए हेल्थ एंड हाइजीन, साइबर सिक्योरिटी ,एल्गोरिथम, डाटा साइंस , आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,डेटा स्ट्रक्चर जैसे विषयों का चुनाव करते हुए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा लोगों से साझा किया।

कंप्यूटर डिपार्टमेंट के इस आयोजन में प्रथम स्थान पर नाज़ फातिमा जिसका विषय था ऑनलाइन गेमिंग और साइबर रिस्क द्वितीय स्थान पर अदिति तिवारी विषय था इको सिस्टम और उसके प्रकार तृतीय स्थान पर टी. महिष्मा विषय था features of Java कुल 28 छात्राओं ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

 
CG- ट्रेन हादसे में बड़ा खुलासा, इस वजह से मालगाड़ी में जा भिड़ी पैसेंजर ट्रेन, मामले में पहली FIR दर्ज

CG- ट्रेन हादसे में बड़ा खुलासा, इस वजह से मालगाड़ी में जा भिड़ी पैसेंजर ट्रेन, मामले में पहली FIR दर्ज

 बिलासपुर। बिलासपुर के लाल खदान स्टेशन के पास हुए भीषण रेल हादसे की कई स्तरों पर जांच शुरू हो गई है। मामले में रेलवे की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है। खुलासे में यह बात सामने आई है कि ट्रेन को गलत सिग्नल वाली लाइन पर चलाया गया, जिससे यह हादसा हुआ। पैसेंजर ट्रेन के मृत चालक पर जुर्म दर्ज किया गया है। असिस्टेंट चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

ट्रेन के मृत चालक विद्या सागर के खिलाफ स्टेशन अधीक्षक निखलेश विठालकर ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तोरवा थाना पुलिस ने ट्रेन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 ए, 125 एवं रेलवे एक्ट की धारा 153, 154, 175 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 4 नवंबर को लालखदान क्षेत्र में रेल हादसा हुआ था जिसमें अभी तक अधिकृत तौर पर 11 यात्रियों की दर्दनाक मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 20 घायलों का इलाज जारी है।

ट्रेन हादसे से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। ट्रेन हादसे के पीछे कई महत्वपूर्ण तथ्य रेल अधिकारियों के डाटा-बॉक्स के माध्यम से उजागर हुए हैं। हादसे के समय मेमू ट्रेन 76 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी। ट्रेन के लोको पायलट ने हादसे से पहले इमरजेंसी ब्रेक लगाया जिससे ट्रेन की रफ्तार कम हुई और बड़ा हादसा टल गया। रेल अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन ने 48 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मालगाड़ी को टक्कर मारी। यदि लोको पायलट ने समय रहते ब्रेक नहीं लगाया होता तो यह दुर्घटना और भी गंभीर हो सकती थी। हादसे के डाटा-बॉक्स की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि लोको पायलट की त्वरित प्रतिक्रिया ने यात्रियों और माल दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

जिसे मरा समझ कर दफनाया, वह 3 दिन बाद जिंदा लौटा..! अब मृत व्यक्ति की पहचान में जुटी पुलिस

जिसे मरा समझ कर दफनाया, वह 3 दिन बाद जिंदा लौटा..! अब मृत व्यक्ति की पहचान में जुटी पुलिस

 सूरजपुर। सूरजपुर जिला में एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है, यहां मृत हो चुका युवक जिसे परिजन दफना चुके थे, वह घर जिंदा वापस लौट आया, जिसको देख लोग हैरत में पड़ गए।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को सूरजपुर मानपुर में पुलिस को कुएं में एक अज्ञात लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लाश की पहचान करने के लिए सूचनाएं भिजवाई। यह सूचना चंदरपुर (ढुंढरा)के रहने वाले पुरषोत्तम के घर वालो को जब मिली तो उन्होंने पुलिस से सम्पर्क किया क्योंकि घटना से दो दिन पहले ही पुरषोत्तम गायब हो गया था और परिजन उसकी खोज कर रहे थे।

परिजनों को लगा कि लाश उनके बेटे की है। उनके द्वारा शव की शिनाख्त अपने बेटे पुरषोत्तम के रूप करने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पुरषोत्तम के परिजनों को सुपुर्द कर दिया और पुलिस की मौजूदगी में अज्ञात शव को पुरुषोतम का शव मान दफन कर दिया गया।

जब युवक के घर पर क्रियाकर्म का कार्यक्रम चल रहा था तो क्रियाकर्म में शामिल होने आये रिश्तेदारों ने बताया कि जिसका घर वाले क्रियाक्रम कर रहे है वो तो जिंदा उनके घर पर है। जिसके बाद घर वालों की खुशी का ठिकाना न रहा।वह जब उनके सामने आया तो घर वालों के साथ आसपास के लोग भी हैरत में पड़ गए।

अज्ञात शव की अब तक पहचान नहीं

वहीं अब पुलिस के लिए भी अज्ञात शव की पहचान एक अनसुलझी पहेली बनकर रह गई है। इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर संतोष महतो ने कहा कि फाइल दोबारा ओपन कर जांच की जाएगी। पुलिस के अनुसार मृतक के कपड़े अन्य सामग्री पुलिस के पास सुरक्षित है, इसके आधार पर बरामद शव की पहचान पुलिस द्वारा कराई जाएगी और परिजनों द्वारा दावा करने पर शव को कब्र से बाहर खुदवा कर उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Gang Rape : बर्थडे पार्टी में गई युवती से गैंगरेप, आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर किया दुष्कर्म

Gang Rape : बर्थडे पार्टी में गई युवती से गैंगरेप, आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर किया दुष्कर्म

 रायपुर। राजधानी में अपराध चरम पर है, वही रायपुर के एक फार्महाउस में बर्थडे पार्टी में गई युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। इस मामले ने पुलिस ने आरोपी आशीष जोशी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी रूपेंद्र जोशी अभी फरार है। ये पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, युवती अपने परिचित के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थी, जहां आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर युवती से बारी-बारी दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर धरसींवा थाना पुलिस ने आशीष जोशी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी रूपेंद्र जोशी अभी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

 
आज ओडिशा दौरे पर जाएंगे सीएम साय, उपचुनाव के लिए आम सभा को करेंगे संबोधित

आज ओडिशा दौरे पर जाएंगे सीएम साय, उपचुनाव के लिए आम सभा को करेंगे संबोधित

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज उड़ीसा दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:45 बजे उड़ीसा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और 12:20 बजे नुआपड़ा जिले के पंचमपुर पहुंचेंगे, जहां नुआपड़ा उपचुनाव में आम सभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि,नुआपाड़ा सीट पर 11 नवंबर को मतदान होना है, जिसके लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री साय की सभा से चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में और सशक्त होगा।

इस सीट पर भाजपा के जय ढोलकिया के खिलाफ बीजेडी की स्नेहंगिनी चुरिया और कांग्रेस के घसियाराम माझी मैदान में हैं। वहीं समाजवादी पार्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी और ओडिशा जनता दल के उम्मीदवार भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।

CG : बिलासपुर रेल हादसा: जांच तेज, अब तक 11 की मौत — रेलवे ने 3 दिन में रिपोर्ट मांगी

CG : बिलासपुर रेल हादसा: जांच तेज, अब तक 11 की मौत — रेलवे ने 3 दिन में रिपोर्ट मांगी

 बिलासपुर । लोकल ट्रेन और मालगाड़ी की जोरदार टक्कर में अब तक 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

हादसे की जांच की जिम्मेदारी रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर को दी गई है। वे तीन दिनों तक बिलासपुर में रहकर ट्रैक, सिग्नल और पूरी तकनीकी स्थिति की जांच करेंगे और अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपेंगे।

मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, लेकिन निर्देशानुसार किसी का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।

रेलवे और राज्य सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है—

  • रेलवे: मृतक के परिवार को 10 लाख, गंभीर घायलों को 5 लाख, सामान्य घायलों को 1 लाख।

  • राज्य सरकार: मृतक के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

CG : उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित

CG : उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित

 रायपुर। उप राष्ट्रपति  सीपी राधाकृष्णन ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अलंकरण समारोह के अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्टि अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण उपस्थित थे।

राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री  साय ने शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार  हिरेश सिन्हा जिला कांकेर को प्रदान किया। यति यतनलाल सम्मान भारतीय कुष्ठ निवारक संघ, कात्रे नगर सोठी जिला जांजगीर-चांपा, गुण्डाधूर सम्मान सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव राजनांदगांव, मिनीमाता सम्मान ललेश्वरी साहू दुर्ग, गुरूघासीदास सम्मान संयुक्त रूप से भुवनदास जांगड़े बेमेतरा एवं शशि गायकवाड़ बलौदाबाजार-भाटापारा, ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति डोमा जिला धमतरी, हबीब तनवीर सम्मान डॉ. कुंज बिहारी शर्मा जिला रायपुर, महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान सुश्री चांदनी साहू जिला बिलासपुर को प्रदान किया गया।

इसी प्रकार पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान  राजेश अग्रवाल जिला रायपुर, पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान डॉ. चिंतरंजन कर जिला रायपुर, चक्रधर सम्मान पंडित कीर्ति माधव लाल व्यास जिला दुर्ग, दाऊ मंदराजी सम्मान  रिखी क्षत्रिय जिला दुर्ग, डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार संयुक्त रूप से थनेन्द्र कुमार साहू जिला धमतरी एवं  वामन कुमार टिकरिहा जिला बलौदाबाजार, महाराजा अग्रसेन सम्मान राजेन्द्र अग्रवाल राजू जिला बिलासपुर, चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रिंट मीडिया हिन्दी डॉ. संदीप कुमार तिवारी रायपुर एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हिन्दी का पुरस्कार संयुक्त रूप से डॉ. सोमेश कुमार पटेल एवं  अभिषेक शुक्ला रायपुर, मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रिंट मीडिया अंग्रेजी सुश्री भावना पाण्डेय जिला दुर्ग, दानवीर भामाशाह सम्मान नीरज कुमार बाजपेयी जिला राजनांदगांव, धन्वन्तरि सम्मान डॉ. अजय कृष्ण कुलश्रेष्ठ, बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार सुखदेव दास जिला रायपुर को प्रदान किया गया।

इसी तरह डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान जंगो रायतार विद्या केतुल शिक्षण संस्था ग्राम दमकसा जिला कांकेर, रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार संयुक्त रूप से  मिथलेश कुमार आदिल एवं अग्रसर टीम जिला दुर्ग तथा एनटीपीसी लिमि. लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट पुसौर जिला रायगढ़ , पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान  योगेश कुमार साहू जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान  मनीष तिवारी जिला रायपुर, देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार  रोहित कुमार कोसरिया जिला महासमुंद, किशोर साहू सम्मान सुनील सोनी जिला रायपुर, लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान  राकेश तिवारी जिला रायपुर, लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार डॉ. विनोद कुमार वर्मा जिला बिलासपुर, किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण  अनुराग बसु मुम्बई को प्रदान किया गया।

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान संयुक्त रूप से  खेमचंद जैन राजनांदगांव, डॉ. सुरेश मणि त्रिपाठी, डॉ. भूपेन्द्र करवंदे एवं  भरतलाल सोनी रायपुर को, वीरांगन अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार  प्रेमशीला बघेल महासमुंद को, माता बहादुर कलारिन सम्मान शिल्पा पाण्डेय सृष्टि जिला सरगुजा को, पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान  अवधेश कुमार नई दिल्ली तथा संस्कृत भाषा सम्मान डॉ. दादू भाई त्रिपाठी जिला रायपुर को प्रदान किया गया।

राज्योत्सव पर वायु सेना का रोमांचक एयर शो, सेंध जलाशय के ऊपर आसमां में गूंजा ‘जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’

राज्योत्सव पर वायु सेना का रोमांचक एयर शो, सेंध जलाशय के ऊपर आसमां में गूंजा ‘जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आज नवा रायपुर के सेंध जलाशय के ऊपर भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित एरोबेटिक “सूर्यकिरण” की टीम ने रोमांचक एयर शो का प्रदर्शन किया। देश के उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ हजारों लोगों ने अद्भूत और रोमांचक एयर शो का आनंद लिया। आज प्रदेशवासियों के लिए वायु सेना का एयर शो कमाल का अनुभव रहा। सेंध जलाशय के ऊपर वायु सेना के फाइटर प्लेन्स ने एक के बाद एक कई हवाई करतब दिखाए। आसमान में पंछियों के झुंड की तरह बिल्कुल क्रम से उड़ने वाले फाइटर प्लेन्स के माध्यम से वायु सेना के जाबांजों ने अपने नियंत्रण और शौर्य का अद्भुत प्रदर्शन किया। विमानों के माध्यम से जब आकाश में तिरंगा लहराया तो सेंध जलाशय भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा।

एयर शो के दौरान “सूर्यकिरण” टीम के लीडर ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी ने आसमान से छत्तीसगढ़वासियों को रजत महोत्सव की बधाई दी। वहीं छत्तीसगढ़ निवासी भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल ने सेंध जलाशय के ऊपर अपने कॉकपिट से ‘जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ कहकर दर्शकों का अभिवादन किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कौशल विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब और सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित विभिन्न निगमों, मंडलों और आयोगों के पदाधिकारी भी एयर शो देखने पहुंचे थे।

“सूर्यकिरण” टीम ने अनुशासन, परस्पर विश्वास, सटीकता और उत्साह के साथ एक घंटे तक वायु सेना के विमानों के साथ कलाबाजी दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। नवा रायपुर के सेंध जलाशय में मौजूद हजारों दर्शक पायलटों के हैरतअंगेज साहस और करतबों को देखकर मंत्रमुग्ध होते रहे। विंग कमांडर ए.व्ही. सिंह के नेतृत्व में वन-एफ-9 और वन-एफ-8 हेलीकॉप्टर यूनिट ने वी-17 और वी-5 हेलीकॉप्टरों से स्लीपरी और स्काई-ऑपरेशन के करतब दिखाए। ‘आदिदेव’ नाम के इन हेलीकॉप्टरों से केवल 15 मीटर ऊंचाई पर स्थिर रहकर 14 गरूड़ कमांडोज रस्सी के सहारे नीचे उतरे। वहीं स्काई-ऑपरेशन के दौरान आठ गरूड़ कमांडोज रस्सी पर लटककर हेलीकॉप्टर से दर्शकों के सामने से आकाश में उड़ते हुए गुजरे। इन दोनों ऑपरेशनों को लड़ाई और आपदा के दौरान जनसामान्य को बचाने के लिए किया जाता है।

एयर शो में “सूर्यकिरण” की टीम के नौ हॉक-मार्क-123 फाइटर विमानों ने आसमान में हार्ट, डायमंड, लूप, ग्रोवर, डान लाइट, कॉम्बैट तेजस जैसे शानदार फार्मेशन बनाकर लोगों को रोमांचित किया। नीले आसमान में उड़ते लाल-सफेद जेट विमानों द्वारा तिरंगे की आकर्षक ट्रेल छोड़ने पर सेंध जलाशय परिसर तालियों और जय-हिंद के नारों से गूंज उठा। हज़ारों की संख्या में मौजूद नागरिक, युवा और बच्चे लगातार विमानों की कलाबाजियों को अपने कैमरों और मोबाइलों में कैद करते रहे।

वायु सेना के जाबांज फाइटर पायलटों ने आसमान में दिल की आकृति बनाकर 25वें राज्योत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तिरंगे के तीन रंगों से डीएनए की आकृति बनाकर तिरंगे के प्रति अपना सम्मान प्रस्तुत किया। उन्होंने 360° में फाइटर जेट उड़ाते हुए उल्टा जेट भी उड़ाया। तेजस और युवाओं को समर्पित अंग्रेजी अक्षर ‘वाई’ की आकृति बनाने के साथ ही कई करतब दिखाए। टीम का प्रदर्शन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं में देशप्रेम, साहस और भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा की प्रेरणा जगाने का संदेश भी देता है।

एयर शो में छत्तीसगढ़ के स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल का शामिल होना राज्यवासियों के लिए गर्व और भावनात्मक जुड़ाव का पल था। आसमान में अपने विमान को तेज गति से उड़ाते हुए पटेल ने अपने कॉकपिट से ‘जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ का जय घोष किया। फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुश्री कंवल संधू ने अपनी लाइव कमेंट्री के दौरान एयर शो के रोमांचक वर्णन के साथ ही पायलटों के अनुशासन, समर्पण, प्रशिक्षण और जोखिम प्रबंधन की बारीकियों की जानकारी दी।

‘सूर्यकिरण’ एशिया की एकमात्र नौ लड़ाकू विमानों वाली एरोबैटिक टीम, 1996 में हुई थी स्थापना
भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Surya Kiran Aerobatic Team) एशिया की एकमात्र नौ लड़ाकू विमानों वाली एरोबैटिक टीम है। यह विशिष्ट टीम भारत में ही निर्मित एचएएल (HAL) लाइसेंस प्राप्त हॉक एमके-132 (Mk-132) विमान उड़ाती है। इन विमानों के ज़रिए भारतीय वायु सेना की सटीकता, पेशेवर उत्कृष्टता और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन करती है, जिसमें रोमांचक हवाई करतब और बेहद सटीक फॉर्मेशन शामिल होते हैं। सूर्यकिरण टीम को उसका मिशन विशेष बनाता है। देश के युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होकर देशसेवा के लिए प्रेरित करना इनका मिशन है।

सूर्यकिरण टीम की स्थापना वर्ष 1996 में की गई थी। तब से यह टीम एशिया की एकमात्र नौ-विमानों वाली एरोबैटिक टीम होने का गौरव रखती है और दुनिया की कुछ चुनिंदा शीर्ष एरोबैटिक टीमों में शामिल है। यह असाधारण टीम अब तक भारत भर में 700 से अधिक प्रदर्शन कर चुकी है। साथ ही चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय एयर शोज़ में भी किया है। टीम मंं कुल 13 पायलट, 3 इंजीनियरिंग अधिकारी, 1 उद्घोषक (कमेन्टेटर) और 1 चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं।

सूर्यकिरण टीम भारतीय वायुसेना की उस भावना को दर्शाती है जो उत्कृष्टता, अनुशासन और टीमवर्क पर आधारित है। टीम के सभी पायलट अत्यंत कठिन प्रशिक्षण से गुजरते हैं, जिसमें जटिल एरोबैटिक मूवमेंट्स का महीनों तक अभ्यास किया जाता है। उनका बेदाग़ तालमेल और नियंत्रण ही क्लोज़ फॉर्मेशन फ्लाइंग की नींव है जहाँ नौ विमान मानो एक ही आत्मा से संचालित प्रतीत होते हैं।

 
ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने इन अफसरों का DA बढ़ाया, अब इतने प्रतिशत मिलेगा महंगाई भत्ता, आदेश जारी……

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने इन अफसरों का DA बढ़ाया, अब इतने प्रतिशत मिलेगा महंगाई भत्ता, आदेश जारी……

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में पदस्थ आईएएस, आईपीएस अफसरों को 1 जुलाई 2025 से पुनरीक्षित दरों पर महंगाई भत्ता भुगतान करने की स्वीकृति दे दी हैं। इस बाबत सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार ने आदेश भी जारी कर दिया हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव रेल हादसे में घायल लोगों से मिले….

उप मुख्यमंत्री अरुण साव रेल हादसे में घायल लोगों से मिले….

 रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर रेल हादसे में घायल मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की। श्री साव ने अस्पताल में डॉक्टरों से चर्चा कर घायलों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और उनके बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि 4 नवम्बर को बिलासपुर के लाल खदान के पास हुए रेल हादसे में 11 लोगों की मृत्यु और 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज बिलासपुर के सिम्स, अपोलो, रेलवे अस्पताल और अरपा मेडिसिटी अस्पताल में चल रहा है।

अस्पताल पहुंचकर जानी स्थिति, डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इन सभी अस्पतालों का दौरा कर घायलों से मुलाकात की और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम के आयुक्त श्री अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल भी इस दौरान उनके साथ थे।

CG – नदी में गिरी सवारियों से भरी ऑटो, 2 महिलाओं की मौत, 14 घायल, ऐसे हुआ हादसे का शिकार…..

CG – नदी में गिरी सवारियों से भरी ऑटो, 2 महिलाओं की मौत, 14 घायल, ऐसे हुआ हादसे का शिकार…..

 कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सवारियों से भरी ऑटो नदी में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

यह हादसा बैकुंठपुर में छिंदिया के आश्रित गांव नकटापरा में हुआ है। क्षमता से ज्यादा सवारी होने के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो में सवार 16 महिलाओं में से एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक और महिला की बुधवार को मौत हो गई। इसके अलावा 14 महिलाएं घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक, 16 महिलाएं ऑटों में सवार होकर झरनापारा के पंडोपारा से लौट रही थी। इसी दौरान ऑटो नकटापरा में नदी में जा गिरी। हादसे के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक और महिला को अंबिकापुर रेफर किया जा रहा था, तभी उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके अलावा 14 महिलाओं का इलाज बैकुंठपुर जिला अस्पताल में जारी है।

 BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, सर्च ऑपरेशन जारी…..

 BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, सर्च ऑपरेशन जारी…..

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा से सटे बीजापुर जिले के अन्नाराम और मरीमल्ला जंगलों में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि यह एनकाउंटर सुबह शुरू हुआ और कई घंटों तक दोनों ओर से गोलीबारी चलती रही। मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी के सदस्यों से हुई है। जवानों ने जंगल में नक्सलियों को घेर लिया था और बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।