BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, सर्च ऑपरेशन जारी…..

 BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, सर्च ऑपरेशन जारी…..

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा से सटे बीजापुर जिले के अन्नाराम और मरीमल्ला जंगलों में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि यह एनकाउंटर सुबह शुरू हुआ और कई घंटों तक दोनों ओर से गोलीबारी चलती रही। मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी के सदस्यों से हुई है। जवानों ने जंगल में नक्सलियों को घेर लिया था और बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भेंट…

उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भेंट…

 रायपुर: उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज का हो रहा आगमन, इस दिन से भक्तों को सुनाएंगे शिव पुराण…..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज का हो रहा आगमन, इस दिन से भक्तों को सुनाएंगे शिव पुराण…..

 कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा होने वाली है। यह कथा 6 नवंबर से 10 नवंबर तक चलेगी।ग्राम घुघरी में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा वाचन कार्यक्रम का आयोजन 6 से 10 नवंबर तक होगा। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस कबीरधाम द्वारा यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है। आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निम्न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था

1. बड़े वाहन, पिकअप एवं ट्रैक्टर हेतु नया कृषि मण्डी प्रांगण में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

2. मिनीमाता चौक से घुघरीखुर्द रोड में केवल कार एवं दो पहिया वाहनों के लिए प्रवेश मार्ग बनाया गया है। इस मार्ग पर पिकअप, ट्रैक्टर एवं अन्य बड़े वाहन ली जाना माना है।

3. ग्राम नेवारी से मारपा होकर घुघरीखुर्द जाने वाले मार्ग में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण इस मार्ग से प्रवेश पूर्णतः निषेध किया गया है। इस मार्ग से वाहन अथवा पैदल प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा।

4. ग्राम चरडोंगरी होकर ग्राम कोठार के रस्ते आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चरडोंगरी स्कूल परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

5. बेमेतरा, बिरकोना एवं पिपरिया दिशा से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ग्राम पालीगुढ़ा में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

6. व्हीआईपी पासधारी आगंतुकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भोरमदेव कॉलेज के आगे सकती नदी पुल के पास की गई है।

प्रतिबंध एवं अन्य व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने वाले मार्ग संकरे होने के कारण सुरक्षा एवं व्यवस्था के दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल के आसपास किसी भी प्रकार की दुकान, ठेला या अस्थायी स्टॉल लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रेल हादसे की जिम्मेदारी तय करने के साथ हो जांच : मनीष सिंह

रेल हादसे की जिम्मेदारी तय करने के साथ हो जांच : मनीष सिंह

 प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने जताई संवेदना


बिलासपुर, छत्तीसगढ़ — दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत गतौरा स्टेशन के पास मंगलवार को हुई मेमू ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में कई यात्रियों की मृत्यु एवं घायल होने की घटना पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक मनीष सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने दिवंगत यात्रियों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मनीष सिंह ने कहा कि,

“रेल हादसे की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए और इसके वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस तरह की घटनाएं रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठाती हैं।”

उन्होंने रेल प्रशासन से मांग की कि पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रदेश संयोजक ने कहा कि,

“गतौरा स्टेशन के पास हुई यह दुर्घटना किसी तकनीकी खामी या मानवीय भूल का परिणाम है। अब यह स्पष्ट होना चाहिए कि दोष सिस्टम का है या व्यक्ति का। जवाबदेही तय करना आवश्यक है।”

मनीष सिंह ने यह भी कहा कि पिछले कुछ समय से रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों की सुविधा से हटकर कोयला और माल परिवहन की ओर बढ़ती जा रही है।

“अगर रेलवे आज किसी चीज़ में रिकॉर्ड बना रहा है, तो वह है दुर्घटनाओं का रिकॉर्ड, न कि सुरक्षा का,” उन्होंने कहा।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की कि रेल सुरक्षा की व्यवहारिक समीक्षा कर हादसों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
 
CGMSC ने इन दवाओं पर लगाई अस्थायी रोक, इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज में दिखा साइड इफेक्ट…..

CGMSC ने इन दवाओं पर लगाई अस्थायी रोक, इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज में दिखा साइड इफेक्ट…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ मेटिकल काॅर्पोरेशन लिमिटेड ने दो दवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। कॉर्पोरेशन ने स्पष्ट किया है कि दोनों प्रकरणों की जांच एवं दवाओं के परीक्षण परिणामों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई निविदा की शर्तों और नियमों के अनुसार की जाएगी।

राज्य में दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) द्वारा नियमित निरीक्षण और निगरानी की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में हाल ही में की गई जांच के दौरान दो दवाओं पर अस्थायी रोक लगाई गई है।

कॉर्पोरेशन द्वारा ड्रग वेयरहाउस कवर्धा में बैक्लोफेन 10 एमजी टैबलेट (Drug Code – ND88) के Batch No. RT24126 और RT25018 का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें कुछ पैकेट्स पर रंग परिवर्तन पाए गए। एहतियातन इन बैचों के वितरण और उपयोग पर अस्थायी रोक लगाते हुए नमूनों को NABL मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में पुनः परीक्षण हेतु भेजा गया है।

इसी प्रकार, रीजनल ड्रग वेयरहाउस बिलासपुर से आयरन सुक्रोज 100 एमजी इंजेक्शन (ड्रग कोड – D285), बैच No. V24104 को प्राथमिक स्वास्थ्य एवं जच्चा-बच्चा केंद्र, बंधवापारा (हेमू नगर) में उपयोग के दौरान एक मरीज में साइड इफेक्ट की सूचना प्राप्त हुई। इस पर CGMSC ने संबंधित बैच के उपयोग पर भी सावधानीवश अस्थायी रोक लगाई है।

कॉर्पोरेशन ने स्पष्ट किया है कि दोनों प्रकरणों की जांच एवं दवाओं के परीक्षण परिणामों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई निविदा की शर्तों और नियमों के अनुसार की जाएगी।

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा है कि वह राज्य के मरीजों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय दवाएं उपलब्ध कराने के लिए सतत निगरानी और गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया अपना रहा है।

दो शहीदों के परिजनों और 12 पुलिस जवानों को सीएम साय ने प्रदान किए वीरता पदक

दो शहीदों के परिजनों और 12 पुलिस जवानों को सीएम साय ने प्रदान किए वीरता पदक

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राज्योत्सव के चौथे दिन नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राज्योत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपनी स्थापना के 25 वर्षों में विकास की नई गाथा लिखी है। राज्य ने हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 नवम्बर को दिनभर नवा रायपुर में रहकर राज्योत्सव का शुभारंभ किया और विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने अपने प्रवास के दौरान राज्य को 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है। इसके लिए मैं राज्य के तीन करोड़ लोगों की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि अलग राज्य के निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ उपेक्षा के दंश से मुक्त हुआ। अटलजी की दूरदृष्टि से छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति मिली। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव-गांव तक पक्की सड़क पहुँची, जिससे ग्रामीण विकास के द्वार खुले। शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना सहित सभी क्षेत्रों में तीव्र गति से कार्य हुए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 22 महीनों में ‘मोदी की गारंटी’ के अधिकांश बड़े कार्यों को पूरा किया है। हम राज्य में स्वच्छ, संवेदनशील और पारदर्शी शासन के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी उद्देश्य से हमने सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य निर्माण से पूर्व बस्तर और सरगुजा के सुदूर वनांचल उपेक्षा का शिकार हुआ करते थे। स्वास्थ्य, शिक्षा और निर्माण सुविधाओं के अभाव में ये क्षेत्र नक्सल हिंसा की पीड़ा सहते हुए दयनीय अवस्था में थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस पीड़ा को समझते हुए अलग राज्य का निर्माण किया, जिसके बाद से छत्तीसगढ़ लगातार विकास की राह पर अग्रसर है। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सभी नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

मुख्यमंत्री ने 14 पुलिस जवानों को प्रदान किए वीरता पदक

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने नक्सल ऑपरेशन में अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले पुलिस के 14 जवानों को वीरता पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे और शहीद वीरेंद्र कुमार शोरी के परिजनों सहित नक्सल मोर्चे पर जांबाजी के साथ लड़ने वाले पुलिस जवानों धरम सिंह तुलावी, विजय पुनेंग,गोपाल बरदू, रामेश्वर ओयामी, राजूलाल मरकाम, समलूराम सेठिया, तुलाराम ओवासी, मोहन लाल कट्टम, संतोष मोरामी, मनोज यादव, जामुराव तथा निशा कचलाम को वीरता पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, साहित्य अकादमी संस्कृति परिषद के अध्यक्ष शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक  अरुण देव गौतम तथा संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य उपस्थित थे।

 

बीजापुर में संचार क्रांति, 102 ग्राम पंचायतों में अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा

बीजापुर में संचार क्रांति, 102 ग्राम पंचायतों में अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा

 बीजापुर, 05 नवम्बर 2025 : बीजापुर जिले में डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नई संचार क्रांति देखने को मिल रही है। ग्रामीण एवं दूरस्थ इलाकों में अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा तेजी से विस्तार पा रही है, जिससे शासन की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल लेन-देन तक पहुंच पहले से अधिक सुगम हो गई है

वर्तमान में जिले की कुल 170 ग्राम पंचायतों में से 102 ग्राम पंचायतों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध है, जबकि शेष 68 ग्राम पंचायतों में नेटवर्क विस्तार का कार्य जारी है।

यूनीवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) परियोजना के अंतर्गत बीएसएनएल और जियो द्वारा जिले के 330 गांवों में मोबाइल टॉवर स्थापित करने का प्रस्ताव है। इनमें से अब तक 69 ग्रामों में टावर स्थापना कार्य पूर्ण किया जा चुका है, और 8 ग्रामों में कार्य प्रगति पर है।

इन पहलों से बीजापुर जिले के दूरस्थ, वनाच्छादित और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा का दायरा बढ़ा है। इससे ग्रामीणों को न केवल शासकीय योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल रही है, बल्कि ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन और डिजिटल लेन-देन जैसी सेवाओं तक भी पहुंच सुलभ हो गई है।
प्रशासन का कहना है कि आगामी समय में जिले के सभी ग्रामों को नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे बीजापुर डिजिटल रूप से सशक्त जिलों की श्रेणी में शामिल हो सकेगा।

तिरंगे के रंग में रंगा आसमान, राज्योत्सव के आखिरी दिन सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने किया हैरतअंगेज हवाई करतब

तिरंगे के रंग में रंगा आसमान, राज्योत्सव के आखिरी दिन सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने किया हैरतअंगेज हवाई करतब

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का आज अंतिम दिन है। इस मौक पर नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम और आकाश गंगा पैराट्रूपर टीम नवा रायपुर के आसमान में अपने अद्भुत करतबों का प्रदर्शन किया। सेंध तालाब के ऊपर हुए एयर शो में 9 हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स ने एक साथ उड़ान भरते हुए ‘तिरंगा’, ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘एरोहेड’, डायमंड, लूप, ग्रोवर, डान आदि  परफॉर्मेंस आकाश में दिखाई दिए । इसके साथ ही आसमान में तिरंगा भी लहराया गया।

बता दें कि, इस शो को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि 10 से 15 किमी के बीच लोगों को साफ दिख सके। छत्तीसगढ़ स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ पर सूर्य किरण टीम के हैरतअंगेज हवाई करतब के लिए सूर्य किरण की टीम रायपुर पहुंची है। रोमांच से भरे इस प्रदर्शन में सूर्य किरण टीम के 9 फाइटर प्लेन शामिल हैं। ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी ने सूर्यकिरण टीम का नेतृत्व किया, जबकि स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल, जो छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, टीम का हिस्सा रहे। गौरव ने कहा कि यह शो उनके लिए बेहद खास रहा।

 सूर्य किरण की टीम अब तक देश-विदेश में 700 एयर शो कर चुके हैं। हाल में ही टीम ने थाइलेंड में प्रदर्शन किया था। फाइटर पायलटों ने बताया कि 8 माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद एयर शो के लिए सक्षम हो पाते हैं। वहीं आज के इस एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या मे लोग पहुंचे और इसका आनंद लिया।

 
छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2025 के लिए नामों का ऐलान, उपराष्ट्रपति इन 40 लोगों को करेंगे सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2025 के लिए नामों का ऐलान, उपराष्ट्रपति इन 40 लोगों को करेंगे सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

 CG Rajya Alankaran Puraskar 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2025 की सरकार ने घोषणा कर दी है। इस वर्ष रविशंकर शुक्ला सम्मान रियल ग्रूप के चेयरमेन राजेश अग्रवाल को दिया जा रहा है। महाराजा अग्रसेन सम्मान सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र अग्रवाल को और यति यतन लाल सम्मान भारतीय कुष्ठ निवारक संघ को प्रदान किया जाएगा। राज्योत्सव समापन समारोह में आज के हाथों 40 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

देखें पूरी लिस्ट

 

 
 
 
पेंशनरों की सुविधा के लिए अब किसी भी बैंक में जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र, विशेष अभियान शुरू…

पेंशनरों की सुविधा के लिए अब किसी भी बैंक में जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र, विशेष अभियान शुरू…

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा पेंशनरों की सुविधा के लिए नवंबर माह में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (Digital Life Certificate-DLC) जमा करने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत पेंशनरों को अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए अपने मूल बैंक शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे किसी भी बैंक में जाकर या घर बैठे “Jeevan Pramaan” मोबाइल ऐप एवं वेबसाइट https://jeevanpramaan.gov.in के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।

भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, नई दिल्ली तथा संचालनालय, पेंशन एवं भविष्य निधि, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार यह सुविधा राज्य के सभी पेंशनरों के लिए उपलब्ध कराई गई है।

संचालक, पेंशन एवं भविष्य निधि, छत्तीसगढ़, रायपुर, पद्मिनी भोई साहू ने सभी बैंकों एवं जिला कोषालयों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बैंक अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि नवंबर माह में पेंशन वितरण की तिथि से पूर्व अधिकतम संख्या में पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र प्राप्त किए जाएं, ताकि किसी भी पेंशनर की पेंशन बाधित न हो।

इन निर्देशों के पालन में भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य बैंकों द्वारा “डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र मिशन 4.0” (Digital Life Certificate Mission 4.0) के अंतर्गत विभिन्न शहरों में विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैम्पों में फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र प्राप्त किए जाएंगे।

भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अब सभी बैंक अपनी शाखाओं में आने वाले प्रत्येक पेंशनर का डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जनरेट करने के लिए उत्तरदायी होंगे, चाहे पेंशनर का खाता किसी भी बैंक या शाखा में हो।

सभी पेंशनरों से अपील की गई है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाकर समय पर अपना जीवन प्रमाणपत्र (Life Certificate) प्रस्तुत करें, ताकि उनकी पेंशन निर्बाध रूप से जारी रह सके।

CG : उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और CM साय ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

CG : उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और CM साय ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

 रायपुर: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजभवन में आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना एवं राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्तिक पूर्णिमा पर महादेव घाट में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर महादेव घाट में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

 Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज देशभर में हजारों श्रध्दालुओं ने नदियों, तालाबों में आस्था की डुबकी लगाकर गंगा स्नान किया। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ आध्यात्मिक रंग बिखेर रही है। सुबह से ही मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी रही है। मान्यता है कि, इस दिन स्नान, दान करने से व्यक्ति के सारे पाप मिट जाते हैं और पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

बता दें कि, कार्तिक पूर्णिमा पर रायपुर के महादेव घाट पर खारून नदी के तट पर एक भव्य ‘पुन्नी मेला’ लगता है, जो लगभग 200 से 600 वर्षों से आयोजित हो रहा है। इस मेले में श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त में नदी में स्नान करते हैं, ‘दीपदान’ करते हैं और ‘हटकेश्वरनाथ मंदिर’ में भगवान शंकर की पूजा करते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

 कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्‍णु के साथ-साथ भगवान शिव की भी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। क्‍योंकि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था, जिसने तीनों लोकों में भारी उत्‍पात मचाया हुआ था। इसके बाद देवताओं ने काशी आकर घाटों पर दीपावली मनाई। मान्यता है कि इस दिन देवता पृथ्वी पर आकर दिवाली मनाते हैं। ऐसे में इस दिन न सिर्फ गंगा और अन्य पवित्र जल तीर्थ पर जाकर स्नान, ध्यान और धन दान का बल्कि शाम के समय दीपदान का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है।

 

CG – दो भाईयों की मौत : तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोंका, दो सगे भाइयों की मौके पर मौत, तीसरे की हालत गंभीर……

CG – दो भाईयों की मौत : तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोंका, दो सगे भाइयों की मौके पर मौत, तीसरे की हालत गंभीर……

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले में एक तेज रफ्तार में कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनादस्त था कि, बाइक सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

दो भाईयों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सरायपाली थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन भाईयों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो भाईयों की मौत हो गई है। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

घटना के बाद कार चालक फरार

जानकारी के मुताबिक, तीनों भाई जयराम नागवंसी, ओम प्रकाश और लिंगूराज नागवंसी एक ही बाइक पर सवार होकर मंगलवार को लोहांडीगुड़ा जगदलपुर से रायगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी परसदा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में जयराम नागवंसी और ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लिंगूराज नागवंसी गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं घटना के बाद कार चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Train Accident: अब तक 11 लोगों की मौत, 20 घायल, देर रात घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Train Accident: अब तक 11 लोगों की मौत, 20 घायल, देर रात घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

 बिलासपुर 5 नवंबर 2025। जिले के पास स्थित लाल खदान क्षेत्र में कल शाम हुए भीषण रेल हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 11 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज बिलासपुर और आसपास के अस्पतालों में जारी है। हादसे के बाद चला रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 12 घंटे तक चला और रात 2:30 बजे तक मलबे में फंसे तीन शवों को बाहर निकाला गया।

हादसे के वक्त ट्रेन की कई बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। लोको पायलट की भी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। रेस्क्यू टीम ने हैवी क्रेन की मदद से मेमू ट्रेन को हटाकर राहत कार्य पूरा किया। देर रात तक रेल यातायात को पूरी तरह सुचारू कर दिया गया।

घटनास्थल पर बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, SECR के जनरल मैनेजर तरुण प्रकाश, एसडीएम मनीष साहू, रेलवे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने रेस्क्यू अभियान की निगरानी की और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है जबकि बाकी लोग सदमे में हैं।

जांच शुरू करेंगे CRS

हादसे की पूरी जांच कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) द्वारा की जाएगी। यह जांच सिविल एविएशन मंत्रालय के अंतर्गत की जाएगी।

6 नवंबर, गुरुवार से CRS जांच शुरू करेंगे।

जांच के दौरान हादसे के वक्त ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी।
जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि हादसे के पीछे असल वजह क्या थी और किनकी जिम्मेदारी बनती है।

मृतकों और घायलों की सूची

इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई, जिनमें 8 महिलाएं और एक 2 साल का बच्चा शामिल है।

घायल यात्रियों के नाम इस प्रकार हैं —

  1. मथुरा भास्कर (55, स्त्री)
  2. चौरा भास्कर (50, पुरुष)
  3. शत्रुघ्न (50, पुरुष)
  4. गीता देबनाथ (30, स्त्री)
  5. मेहनिश खान (19, स्त्री)
  6. संजू विश्वकर्मा (35, पुरुष)
  7. सोनी यादव (25, स्त्री)
  8. संतोष हंसराज (60, पुरुष)
  9. रश्मि राज (34, स्त्री)
  10. ऋषि यादव (2 वर्ष)
  11. तुलाराम अग्रवाल (60, पुरुष)
  12. अराधना निषाद (16, स्त्री)
  13. मोहन शर्मा (29, पुरुष)
  14. अंजूला सिंह (49, स्त्री)
  15. शांता देवी गौतम (64, स्त्री)
  16. प्रीतम कुमार (18, पुरुष)
  17. शैलेश चंद्र (49, पुरुष)
  18. अशोक कुमार दीक्षित (54, पुरुष)
  19. नीरज देवांगन (53, पुरुष)
  20. राजेंद्र मारुति बिसारे (60, पुरुष)

मुख्य बिंदु:

  • बिलासपुर के लाल खदान में रेल हादसा, 11 की मौत, 20 घायल
  • रेस्क्यू ऑपरेशन 12 घंटे चला, हैवी क्रेन से बोगियां हटाई गईं
  • लोको पायलट समेत सभी मृतकों के शव निकाले गए
  • CRS करेंगे हादसे की जांच, 6 नवंबर से शुरू होगी पूछताछ
  • कलेक्टर, SSP और रेलवे के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे
  • रात 2:30 बजे तक चला रेस्क्यू अभियान, रेल यातायात बहाल
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त….

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त….

 रायपुर: उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी की जाएगी। लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की है, जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते 22 महीनों में संचालित माओवाद उन्मूलन अभियान के चलते माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं। इन महिलाओं को पहली बार इस योजना का लाभ मिलेगा। उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन 5 नवम्बर को राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त की राशि हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर करेंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता राशि दी जाती है। लाभार्थी महिलाओं को 20 किश्तों में अब तक कुल 13,024 करोड़ 40 लाख रूपए की सहायता राशि दी जा चुकी है। 05 नवम्बर को 21वीं किश्त की राशि 647.28 करोड़ रूपए की राशि जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 13,671 करोड़ 68 लाख रूपए हो जाएगा।

यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर बस्तर संभाग में माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ दिलाने के उद्देश्य से नियद नेल्ला नार योजना शुरू की गई है। इस योजना के दायरे में शामिल 327 गांवों में तेजी से विकास के कार्य और ग्रामीणजनों को शासकीय सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों के चलते पहली बार नियद नेल्ला नार योजना गांवों की महिलाओं को पात्रता के आधार पर इस योजना में शामिल किया गया है, जिनकी संख्या फिलहाल 7658 है, उन्हें पहली बार 76 लाख 26 हजार 500 रूपए की सहायता राशि इस योजना के तहत मिलेगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नियद नेल्ला नार योजना में शामिल बीजापुर जिले के गांवों की 3872, दंतेवाड़ा जिले की 428, कांकेर जिले की 191, नारायणपुर जिले की 559 तथा सुकमा जिले की 2608 महिलाएं महतारी वंदन योजना की नयी लाभार्थी के रूप में दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नियद नेल्ला नार योजना में शामिल गांवों की शासन की सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार पहल की जा रही है। यह खुशी की बात है कि माओवाद आतंक के प्रभाव से मुक्त हुए गांवों की महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने की शुरूआत उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से हो रही है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में आर्थिक स्थिरता आई है। आज माओवाद प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं तक यह योजना पहुंचना प्रदेश सरकार की उपलब्धि है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से दी जा रही राशि से महिलाओं को परिवार की जरूरतों की पूर्ति, पोषण सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण में बड़ी मदद मिल रही है।

आज राजनांदगांव जिले के दौरे पर जाएंगे सीएम साय, स्पेशलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का करेंगे उद्घाटन

आज राजनांदगांव जिले के दौरे पर जाएंगे सीएम साय, स्पेशलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का करेंगे उद्घाटन

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे, लेकिन उससे पहले वे राजधानी रायपुर में सुबह 11:00 बजे सूर्य किरण एरोमेटिक के एयर शो में शामिल होंगे। इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे।

राजनांदगांव में वे दोपहर 2:10 पर मल्टी स्पेशलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन और लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 4:00 बजे रायपुर लौटकर नवा रायपुर में रजत जयंती महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।

लोको पायलट से हुई गलती या तकनीकी खामी, क्या थी छत्तीसगढ़ रेल हादसे की असली वजह?

लोको पायलट से हुई गलती या तकनीकी खामी, क्या थी छत्तीसगढ़ रेल हादसे की असली वजह?

 बिलासपुर - मंगलवार शाम को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए भीषण रेल हादसे की जांच अब इस दिशा में आगे बढ़ रही है कि MEMU लोकल ट्रेन ने आखिर सिग्नल क्यों तोड़ा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रेन ने निर्धारित सिग्नल पार कर दिया और सामने खड़ी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि MEMU ट्रेन का एक कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया।

कैसे हुआ हादसा
यह दुर्घटना बिलासपुर स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे हुई। MEMU पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद स्टेशन यार्ड में अफरातफरी मच गई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि ट्रेन ने सिग्नल ओवरशूट किया। जब MEMU ट्रेन बिलासपुर स्टेशन के करीब पहुंची, तब सामने वाली लाइन पर एक मालगाड़ी पहले से खड़ी थी। ट्रेन का चालक संभवतः सिग्नल पर रुक नहीं सका और यह टक्कर हो गई।

मानवीय गलती या तकनीकी खामी?
रेलवे की जांच टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा ब्रेक फेलियर के कारण हुआ या मानवीय गलती के कारण। अधिकारियों के मुताबिक, MEMU ट्रेनों में आधुनिक सिग्नलिंग और ब्रेकिंग सिस्टम होता है, जिससे ऐसी घटनाएं दुर्लभ हैं। फिलहाल जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रेन की गति कितनी थी और क्या ब्रेकिंग सिस्टम सही से काम कर रहा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि गलती लोको पायलट की थी या सिस्टम फेलियर हुआ। जांच रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई स्पष्ट होगी।”

जांच और सुरक्षा कदम
टक्कर के बाद राहत एवं बचाव दल ने तत्काल मोर्चा संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रेलवे के उच्च अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर मौजूद हैं। रेलवे ने पूरे सिग्नलिंग सिस्टम की समग्र जांच के आदेश दे दिए हैं और यह भी जांचा जा रहा है कि क्या चालक को सही सिग्नल जानकारी समय पर मिली थी या नहीं।

महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर, जानिए कब आएगी महिलाओं के खाते में राशि

महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर, जानिए कब आएगी महिलाओं के खाते में राशि

 रायपुर।  उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी की जाएगी। लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की है, जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते 22 महीनों में संचालित माओवाद उन्मूलन अभियान के चलते माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं। इन महिलाओं को पहली बार इस योजना का लाभ मिलेगा। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 5 नवम्बर को राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त की राशि हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर करेंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता राशि दी जाती है। लाभार्थी महिलाओं को 20 किश्तों में अब तक कुल 13,024 करोड़ 40 लाख रूपए की सहायता राशि दी जा चुकी है। 05 नवम्बर को 21वीं किश्त की राशि 647.28 करोड़ रूपए की राशि जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 13,671 करोड़ 68 लाख रूपए हो जाएगा।

यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर बस्तर संभाग में माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ दिलाने के उद्देश्य से नियद नेल्ला नार योजना शुरू की गई है। इस योजना के दायरे में शामिल 327 गांवों में तेजी से विकास के कार्य और ग्रामीणजनों को शासकीय सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों के चलते पहली बार नियद नेल्ला नार योजना गांवों की महिलाओं को पात्रता के आधार पर इस योजना में शामिल किया गया है, जिनकी संख्या फिलहाल 7658 है, उन्हें पहली बार 76 लाख 26 हजार 500 रूपए की सहायता राशि इस योजना के तहत मिलेगी।

⁠इतनी महिलाएं नए लाभार्थी के रूप में जुड़ी

महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नियद नेल्ला नार योजना में शामिल बीजापुर जिले के गांवों की 3872, दंतेवाड़ा जिले की 428, कांकेर जिले की 191, नारायणपुर जिले की 559 तथा सुकमा जिले की 2608 महिलाएं महतारी वंदन योजना की नयी लाभार्थी के रूप में दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नियद नेल्ला नार योजना में शामिल गांवों की शासन की सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार पहल की जा रही है। यह खुशी की बात है कि माओवाद आतंक के प्रभाव से मुक्त हुए गांवों की महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने की शुरूआत उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से हो रही है।

 
क्लाइंट पर आया वकील का दिल: पति से तलाक दिलाया और शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार

क्लाइंट पर आया वकील का दिल: पति से तलाक दिलाया और शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक वकील ने अपने ही क्लाइंट- 26 वर्षीय महिला से पहले दोस्ती, फिर प्यार का इजहार किया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी से इनकार करने पर महिला ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया।

तलाक केस के दौरान हुई दोस्ती
महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसने तलाक का केस दाखिल किया। साल 2025 में सरकंडा क्षेत्र के लतेल बाड़ा निवासी वकील पवन अवस्थी को उसने अपना केस सौंपा, केस के सिलसिले में वकील और महिला के बीच लगातार बातचीत होती रही, और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वकील ने शादी का वादा किया।

पत्नी से तलाक के बाद शादी करूंगा- झूठे वादे से छल
पीड़िता के अनुसार, वकील ने उसे बताया कि उसकी पत्नी से संबंध ठीक नहीं हैं और वह तलाक लेने वाला है, उसने भरोसा दिलाया कि तलाक के बाद वह महिला से शादी करेगा लेकिन जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो वकील उसे टालने लगा और बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया।

विवाद के बाद मारपीट और धमकी
महिला का आरोप है कि जब उसने बार-बार शादी की बात की, तो वकील ने उसके साथ मारपीट की और यहां तक की मोबाइल फोन तोड़ दिया जिससे परेशान होकर महिला ने 2 नवंबर को सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने की कार्रवाई- वकील गिरफ्तार
शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने वकील पवन अवस्थी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया और 3 नवंबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल, पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

न्याय देने वाला ही जब अन्याय करे- आम जनता में चर्चा
यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है लोगों का कहना है कि, जो वकील दूसरों को न्याय दिलाने के लिए अदालत में खड़ा होता है, वही अगर किसी महिला के भरोसे का दुरुपयोग करे, तो यह पेशे की गरिमा पर सवाल उठाता है।

 ब्रेकिंग : संयुक्त संचालकों के हुए तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी, देखें आदेश…..

 ब्रेकिंग : संयुक्त संचालकों के हुए तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी, देखें आदेश…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में दो उप संचालकों की स्थानांतरण सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार राकेश पाण्डेय उप संचालक को प्रभारी संयुक्त संचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग जगदलपुर, बस्तर से उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय इंद्रावती भवन नवा रायपुर में पदस्थ किया गया हैं।

एचआर सोम उप संचालक को उप संचालक लोक शिक्षक संचालनालय इन्द्रवाती भवन नवा रायपुर से प्रभारी संयुक्त संचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग जगदलपुर जिला बस्तर भेजा गया हैं।

देखें आदेश…..

 रेल हादसा : रेलवे प्रशासन ने की घोषणा, घायलों को 5 लाख, मृतकों के परिजनों को इतने लाख मुआवजा देने का किया ऐलान…

रेल हादसा : रेलवे प्रशासन ने की घोषणा, घायलों को 5 लाख, मृतकों के परिजनों को इतने लाख मुआवजा देने का किया ऐलान…

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मेमू लोकल और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। इसकी पुष्टि कलेक्टर ने की है। वहीं 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। रेलवे प्रशासन ने मृतक के परिवार को 10 लाख और गंभीर घायलों को 5 लाख, सामान्य घायलों को एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। रेलवे मंत्रालय रेस्क्यू का मानिटरिंग कर रहा है। सीआरएस स्तर की जांच कमेटी बनाई गई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी।

जानकारी के मुताबिक, हादसा शाम करीब 4 बजे बिलासपुर स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि घटना स्थल से अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। फिलहाल मौके पर जिला प्रशासन लगातार राहत कार्य में जुटा हुआ है।

CG – युवक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में बताई मौत की वजह, बोला- मां-पापा मुझे माफ करना……

CG – युवक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में बताई मौत की वजह, बोला- मां-पापा मुझे माफ करना……

 भिलाई। पाटन थाना क्षेत्र से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने कर्ज के बोझ और मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक अनिल मरकाम ने पहले एक सुसाइड नोट लिखा और फिर घर के कमरे में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। अनिल को पंखे पर झूलता देख परिजनों ने पाटन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा सुसाइड नोट जब्त किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस यह जांच कर रही है कि मृतक पर कितना कर्ज था और उसे कौन परेशान कर रहा था। सुसाइड नोट में अनिल ने लिखा कि वह अपने जीवन से बहुत परेशान था और इसी कारण यह कदम उठाने के लिए मजबूर हुआ। उसने अपने माता-पिता से क्षमा मांगते हुए लिखा कि वह कर्ज से परेशान था और कृपया उसके कर्ज माफ करने की व्यवस्था की जाए।

नए विधानसभा भवन में नया विधान! धर्मांतरण कानून पर लिया जा सकता है ऐतिहासिक फैसला

नए विधानसभा भवन में नया विधान! धर्मांतरण कानून पर लिया जा सकता है ऐतिहासिक फैसला

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन में आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान ऐतिहासिक फैसला लिया जा सकता है। बता दे कि पहली बार राज्य विधानसभा की कार्यवाही नवा रायपुर के नए और अत्याधुनिक विधानसभा भवन में आयोजित की जाएगी। इसी सत्र में प्रदेश सरकार अपना पहला विधेयक – धर्मांतरण पर रोक संबंधी बड़ा कानून पेश कर सकती है।

इस बार का शीतकालीन सत्र न केवल स्थान की दृष्टि से बल्कि विधायी दृष्टि से भी विशेष रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री (गृह मंत्री) विजय शर्मा ने संकेत दिया है कि सरकार “धर्मांतरण पर रोक संबंधी कानून” लाने की तैयारी में है।

यह कानून वर्तमान में लागू Chhattisgarh Freedom of Religion Act, 1968 से अधिक कठोर होगा। सरकार का कहना है कि यह प्रस्ताव उन परिस्थितियों को रोकने के लिए लाया जा रहा है, जहाँ “गरीबी, भय या प्रलोभन के कारण धर्मांतरण” किए जाते हैं। गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित कानून में “चंगाई सभाओं (faith-healing meetings)” जैसी गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जाएगी। उनका कहना है कि, “राज्य में किसी को भी उसकी इच्छा के विरुद्ध या किसी लाभ के प्रलोभन में धर्म बदलने पर मजबूर नहीं किया जा सकेगा।”

भाटापारा की रिया अग्रवाल ने CA परीक्षा में मारी बाजी, नगर और समाज का नाम किया रोशन

भाटापारा की रिया अग्रवाल ने CA परीक्षा में मारी बाजी, नगर और समाज का नाम किया रोशन

 भाटापारा । रिया अग्रवाल ने The Institute of Chartered Accountants of India (CA) की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपना , परिवार,समाज एवं नगर का नाम रोशन किया है ।

रिया छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री बृजेश अग्रवाल एवं श्रीमती अर्चना अग्रवाल की सुपुत्री है।
आपकी इस उपलब्धि पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष एडवोकेट जे.के.अग्रवाल ,निखिल अग्रवाल ,राजू दाऊ ,नीतीश अग्रवाल ,उमेश अग्रवाल,विवेक अग्रवाल ,राकेश तिवारी,दीपक मल ,मनोज डागा ,रूपेश मखीजा ,नंदकिशोर अग्रवाल एवं सभी शुभचिंतक गण ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
बिलासपुर ट्रेन हादसे में रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान, सीएम साय ने भी ट्वीट कर जताया दुख

बिलासपुर ट्रेन हादसे में रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान, सीएम साय ने भी ट्वीट कर जताया दुख

 रायपुर।  बिलासपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन की टक्कर हो गई। जिससे की इस हादसे में कई यात्री प्रभावित हुए हैं। बताया गया कि 6 लोगों की मौत हो गई,जबकि कई लोग घायल हैं। वहीं इस हादसे पर साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने जाँच और मदद की घोषणा की है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर घायलों को ₹5 लाख और सामान्य घायलों को ₹1 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

वहीं इस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद है और घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा। बताया गया कि, घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) स्तर पर कराई जाएगी। इस हादसे को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने भी दुख जताया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, बिलासपुर के पास ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दु:खद है। बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी लेकर उन्हें हरसंभव सहायता और राहत कार्य संबंधित निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है। रेलवे और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक संसाधन और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है। राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर रख रही है।