BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
नक्सली अब होटल की यूनिफॉर्म पहनकर करेंगे जिंदगी की नई शुरुआत

नक्सली अब होटल की यूनिफॉर्म पहनकर करेंगे जिंदगी की नई शुरुआत

 जगदलपुर - आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास योजना के अंतर्गत कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नक्सल वर्दी की जगह नक्सली शीघ्र ही होटल की यूनिफार्म पहनकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के माओवादियों ने जब पुनर्वास किया, तब राज्य सरकार ने इन समर्पित माओवादियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने की पहल की।

जगदलपुर के निकट आड़ावाल में लाइवलीहुड कॉलेज में इन 30 आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास कार्ययोजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत गेस्ट सर्विस एसोसिएट का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल न केवल इन पूर्व माओवादी सदस्यों को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि बस्तर के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास भी कर रही है।

ग्राहक सेवा, सत्कार तक प्रशिक्षण का सफर

ये सभी 30 पुनर्वासित माओवादी जो कभी घने जंगलों में हिंसा के रास्ते पर थे, आज लाइवलीहुड कॉलेज के कैंपस में ग्राहक संवाद, होटल मैनेजमेंट और सॉफ्ट स्किल्स सीख रहे हैं। करीब 3 महीने के इस कोर्स में उन्हें होटल इंडस्ट्रीज की बारीकियां सिखाई जा रही हैं, ताकि वे बस्तर के होमस्टे, रिसॉर्ट्स और टूरिस्ट स्पॉट्स में आत्मविश्वास से काम कर सकें।

CG : सड़ी-गली हालत में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

CG : सड़ी-गली हालत में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

 रायपुर।  नवा रायपुर में झाड़ियों में एक युवक की लाश मिली है। सड़ी-गली हालत में युवक की लाश मिली है। इस घटना से हड़कंप मच गया है। मामला माना थाना क्षेत्र का है। यहाँ नवा रायपुर में झाड़ियों में सड़ी-गली हालत में युवक की लाश मिली है। सीबीडी रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग के किनारे झाड़ियों में संदिग्ध हालत में लाश पड़ी हुई थी। लाश मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गयी। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। बताया जा रहा है शव करीब 6 से 7 दिन पुराना है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल यही। उसकी हत्या कर उसे उसके चेहरे को जलाने की कोशिश की गयी है। ताकि उसकी पहचान न हो सके है। इसके अलावा हाथ को जानवरों ने नोच डाले है।

पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। आसपास के थाने में इसकी सूचना दी गयी है। साथ ही मिसिंग रिपोर्ट चेक किये जा रहे हैं। जल्द ही इसका खुलासा हो जायेगा।

 
 
CG BREAKING: मालगाड़ी से टकराई लोकल ट्रेन, 6 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल

CG BREAKING: मालगाड़ी से टकराई लोकल ट्रेन, 6 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल

 बिलासपुर।  बिलासपुर में मंगलवार की दोपहर बाद एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से रायपुर की ओर जा रही लोकल पैसेंजर ट्रेन बिलासपुर आउटर के पास खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। हादसा चौकसे कॉलेज के पास हुआ, जब तेज रफ्तार में आ रही पैसेंजर ट्रेन आउटर लाइन से गुजर रही थी और सामने खड़ी मालगाड़ी को नहीं देख पाई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

टक्कर के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों में चीख-पुकार गूंज उठी इस घटना में 6 से अधिक यात्रियों के मरने की खबर आई है। 12 से अधिक लोग घायल हुए है, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद लोग ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की बात सामने आई है। राहत और बचाव कार्य के लिए रेलवे के अधिकारी रिलीफ ट्रेन के साथ मौके पर पहुंच गए। जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल हादसे के बाद इस मार्ग पर रेल यातायात बाधित हो गया है, जिसे जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

राहत बचाव कार्य शुरू कर रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। ये हादसा कैसे हुआ ? हादसे की वजह क्या रही ? अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है।

तबादले पर प्रतिबंध का आदेश जारी, कलेक्टर्स, डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार से लेकर शिक्षकों के नहीं होंगे ट्रांसफर, तीन महीने रहेगी पांबदी

तबादले पर प्रतिबंध का आदेश जारी, कलेक्टर्स, डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार से लेकर शिक्षकों के नहीं होंगे ट्रांसफर, तीन महीने रहेगी पांबदी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में तबादलों पर प्रतिबंध लग गया है। अगले साल 6 फरवरी तक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने इस कार्य में जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के तबादले पर रोक लगा दी है।

ज्ञातव्य है, छत्तीसगढ़ समेत आधा दर्जन राज्यों में भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। एक नवंबर से इसका आगाज हो गया। मतदाता सूची का जब भी पुनरीक्षण किया जाता है, भारत निर्वाचन आयोग इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इससे जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों के तबादले पर रोक लगा देता है। इसके लिए निर्वाचन आयोग सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र भेज सूचित कर देता है।

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार के पत्र के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादलों पर पाबंदी लगा दी है। सूत्रों का कहना है कि जीएडी ने इस संबंध में 30 अक्टूबर की डेट में आदेश निकाला मगर राज्योत्सव और प्रधानमंत्री विजिट के चक्कर में इसे जारी नहीं किया जा सका।

राज्य सरकार ने तबादलों पर प्रतिबंध का जो आदेश निकाला है, उनमें कलेक्टर से लेकर एडिशनल कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत बूथ लेवल के बीएलओ, अधिकारियों, कर्मचारियों का ट्रांसफर शामिल है। बता दें, बीएलओ और बूथ लेवल पर पुनरीक्षण कार्य के लिए बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अनुमति

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य कार्य एक नवंबर 2025 से छह फरवरी 2026 तक होना है। इस अवधि में विशेष परिस्थितियों में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अनुमति से राज्य सरकार ट्रांसफर कर पाएगा। ठीक उसी तरह, जैसे विधानसभा, लोकसभा चुनाव के समय आचार संहिता के दौरान होतो है।

कलेक्टरों का ट्रांसफर रुक जाएगा

राज्योत्सव के बाद 6 या 7 नवंबर को कलेक्टरों की एक लिस्ट निकलनी थी। हालांकि, सूची ज्यादा बड़ी नहीं थी, दो-तीन नाम थे। मगर अब ट्रांसफर पर बैन से कलेक्टरों के तबादले नहीं हो पाएंगे। कलेक्टर तो वैसे भी पदेन जिला निर्वाचन अधिकारी होते हैं, उन्हीं के नेतृत्व में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य होता है। इसलिए कलेक्टरों का ट्रांसफर अब 6 फरवरी तक नामुमकिन है। कोई विशेष स्थिति में सरकार अगर निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर किसी कलेक्टर का ट्रांसफर कर दे तो बात अलग है।

CG : डायबिटीज की इस दवाई पर सरकार ने लगाया बैन, इस वजह से लिया फैसला, आदेश जारी…..

CG : डायबिटीज की इस दवाई पर सरकार ने लगाया बैन, इस वजह से लिया फैसला, आदेश जारी…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने राज्य के रायपुर और बलौदाबाजार जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) तथा शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स को आदेश दिया है कि वे Metformin 500mg + Glimepiride 2mg Sustained Release Tablet (Batch No. MGC-506, Firm Name: Healers Lab) के उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाएं।

ड्रग वेयरहाउस रायपुर की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि उक्त दवा बैच से संबंधित गुणवत्ता संबंधी शिकायतें कुछ स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों में दवा की प्रभावशीलता और संरचना को लेकर संदेह जताया गया था। सीजीएमएससी ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कदम उठाया है।

निगम के मुताबिक रोक लगाए गए इस बैच की गुणवत्ता जांच और तकनीकी परीक्षण कराए जाएंगे। संबंधित प्रयोगशाला में दवा के नमूनों का परीक्षण किया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही निगम यह तय करेगा कि इस दवा के उपयोग की अनुमति दी जाए या इसे पूरी तरह बाजार से वापस लिया जाए।

CGMSC द्वारा डायबिटीज की दवा पर रोक लगाए जाने के बाद कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ ने आरोप लगाया है कि CGMSC के जरिए सरकारी अस्पतालों में नकली दवाओं की आपूर्ति की जा रही है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने इस मुद्दे पर स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल की भूमिका पर भी सवाल उठाया है और कहा है कि CGMSC दवा माफिया के शिकंजे में है। यही वजह है कि दवाएं लगातार घटिया गुणवत्ता की निकल रही हैं, जिसके चलते सरकारी अस्पताल में इलाज कराने वाले गरीब मरीज वहां मिलने वाली दवाओं को खाने से परहेज करने लगे हैं। डॉ गुप्ता ने इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की है।

CG – 25 छात्रों को हॉस्टल से किया निष्कासित, एक पर एक साल का लगा प्रतिबंध, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…..

CG – 25 छात्रों को हॉस्टल से किया निष्कासित, एक पर एक साल का लगा प्रतिबंध, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…..

 बिलासपुर। सिम्स मेडिकल कॉलेज में आए दिन अनुशासनहीनता करने वाले छात्रों को हॉस्टल से निष्काषित किया गया है। सिम्स में जूनियर को धमकाने और प्रताड़ित करने के मामले में 25 छात्रों पर निष्कासन की कार्रवाई की गई है। जूनियर छात्रों की शिकायत पर डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने एक्शन लिया है।

छात्रों की शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए 21 अक्टूबर को छात्रावास प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में माना कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ी घटना हो सकती है। इसके बाद 25 छात्रों को अलग-अलग अवधि के लिए निष्कासित किया गया है। ये सभी स्टूडेंट्स एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के हैं। जिन्हें हास्टल से 3 व 6 माह के लिए निष्कासित कर दिया है।

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के छात्रावास प्रबंधन समिति ने एमबीबीएस द्वितीय वर्ष बैच 2024 के छात्रों को छात्रावास नियमों के उल्लघंन व अनुशासनहीनता के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें पहली बार के साथ ही दूसरी बार भी अनुशासनहीनता में संलिप्ता पाने पर कार्रवाई की गई है। समिति ने छात्रों के कृत्यों को गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि दीपावली त्योहर और उससे पहले छात्रों के द्वारा छात्रावास परिसर में हंगामा किया गया है, वहीं कई छात्र नियमों को अनदेखा कर प्रबंधन को कड़ी चुनौती दे रहे थे। जिस पर प्रबंधन का रवैया सामने आया है। खास बात यह है कि एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र प्रखर प्रताप सिंह राठौर का बार-बार हिदायत देने के बाद भी रवैये में बदलाव नहीं होने व रात में हास्टल में हंगामा मचाने के मामले में प्रबंधन ने कड़ा रूख लेते हुए छात्र को 1 साल के लिए हास्टल से बाहर का रास्ता दिखाया है। साथ ही हिदायत जारी करते हुए डीन से कहा कि इस तरह के कृत्यों की पुनरावृत्ति ‘होने पर छात्रों को पूर्ण रूप से हास्टल से बेदखल किया जा सकता है।

इन छात्रों को किया गया है बाहर

छात्र लोकेश ठाकुर, वेदांत सिंह, तिलक साहू, प्रामिश लकड़ा, श्रेयांश सिंह ठाकुर, संकेत सलारिया, नील भोमिया, कमलेश पटेल, पेकितो शू, शुभम पटेल, शुभम पवार, शरद अग्रवाल, रमेश प्रजापति, जलदीप, गौरव मिश्रा, जयदेव डहरिया, प्रतीक बघेल, सतीश गुप्ता को 3 माह के लिए हास्टल से बेदखल किया गया है। इसके साथ ही आकर्ष सिन्हा, आदिम सिद्धिकी, आकाश राज सिंह, अजय यादव, संस्कार देवांगन, परमानंद कमल रवि को 6 माह के लिए निष्कासन की सजा दी है।

CG Police Transfer : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

CG Police Transfer : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

 सारंगढ़-बिलाईगढ़।  छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय ने सोमवार को 80 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें 16 प्रधान आरक्षक और 64 आरक्षक एवं महिला आरक्षक शामिल हैं।

 
 
 
जिले में नकली कफ-सिरप बेचने वाला मेडिकल संचालक गिरफ्तार, ‘बेस्टो कफ ड्राई कफ फार्मूला’ के नाम से बचा रहा था दवाई

जिले में नकली कफ-सिरप बेचने वाला मेडिकल संचालक गिरफ्तार, ‘बेस्टो कफ ड्राई कफ फार्मूला’ के नाम से बचा रहा था दवाई

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नकली कफ सिरप बनाने और बेचने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कुलेश्वर मेडिकल स्टोर का संचालक है और “बेस्टो कफ ड्राई कफ फार्मूला” नामक दवाई बेचता था।

बताया गया कि, इस दवाई में बैच नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि का उल्लेख नहीं था। जिसकी शिकायत मिलते ही पुलिस और खाद्य व औषधिय प्रशासन टीम ने छापामार कार्रवाई कर आरोपी मेडिकल संचालक सीताराम साहू को गिरफ्तार किया। वहीं औषधि प्रशिक्षण प्रयोगशाला में जांच के बाद दवाई को अमानक घोषित किया गया था। इसके बाद राजिम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 बता दें कि,इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए औषधि के लेबल में लिखित निर्माता फर्म से संपर्क किया गया जिसमें पता चला की यह औषधि लेबल वर्णित निर्माता फर्म के द्वारा  विनिर्मित नहीं किया गया है। जो की नकली औषधि है । इसकी विवेचना करते हुए आज कुलेश्वर मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स के संचालक सीताराम साहू को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

CG Breaking : दीपक बैज, कवासी लखमा समेत छत्तीसगढ़ के 8 कांग्रेस नेताओं को मिली बड़ी जिमेदारी

CG Breaking : दीपक बैज, कवासी लखमा समेत छत्तीसगढ़ के 8 कांग्रेस नेताओं को मिली बड़ी जिमेदारी

 CG Breaking : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित सभी सदस्यों को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की सलाहकार समिति में शामिल किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

 
 
हैदराबाद जा रही Indigo Flight में युवक की मौत, रायपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

हैदराबाद जा रही Indigo Flight में युवक की मौत, रायपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

 रायपुर।  रायपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो फ्लाइट 6E 347 (सिलीगुड़ी-हैदराबाद) में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय अमित सिन्हा के रूप में हुई है। अमित सिन्हा लिवर की बीमारी का इलाज कराने के लिए यात्रा कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान उनकी तबियत बिगड़ने पर पायलट ने रायपुर एयरपोर्ट पर विमान उतारा। फ्लाइट सुबह 11.50 बजे दार्जलिंग से उड़ी थी और दोपहर 01.20 बजे रायपुर पहुंची। मृतक का शव मर्चुरी में रखवाया गया। फ्लाइट को शव उतारने के बाद दोपहर 03.32 बजे हैदराबाद के लिए रवाना किया गया।

 
 
CG Breaking : नक्सलियों के हथियार फैक्ट्री पर छापा, BGL समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

CG Breaking : नक्सलियों के हथियार फैक्ट्री पर छापा, BGL समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

 सुकमा :  एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिला पुलिस व विशेष टीमों द्वारा चलाये जा रहे समन्वित एंटी-नक्सल अभियानों के क्रम में जिला सुकमा DRG टीम ने प्राप्त सटीक खुफिया सूचना के आधार पर गोमगुड़ा इलाके के घने जंगल क्षेत्र में स्थित एक अवैध हथियार-निर्माण (ऑर्डिनेंस) फैक्ट्री का सफलतापूर्वक पता लगा कर उसे ध्वस्त किया।

 
मौके से बरामद सामान व निष्कर्ष:17 न सरकारी/चल रही हालत में राइफलें। हथियार बनाने के उपकरण, मशीनें, गन-पार्ट्स और भारी मात्रा में निर्माण सामग्री बरामद।
प्रारम्भिक जांच से प्रतीत होता है कि यह फैक्ट्री क्षेत्र में सशस्त्र गतिविधियों व हथियारों के निर्माण के लिए संचालित की जा रही थी, जिससे सुरक्षा बलों को गंभीर क्षति पहुंचाने का प्रयास किया जा सकता था।
 
जिला पुलिस की नयी रणनीति व प्रभाव
निरन्तर चलाये जा रहे समन्वित एंटी-नक्सल ऑपरेशन और ताज़ा खुफिया प्रवाह के कारण माओवादी नेटवर्क पर प्रतिशोधी कार्रवाईयां सफल रही हैं।
पिछले वर्ष के आँकड़ों के अनुसार 545 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं, 454 गिरफ्तार किए गए और 64 माओवादी मारे गए — शेष सक्रिय घटकों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।
 
पुलिस का आह्वान और पुनर्वास नीति
सुकमा पुलिस सभी भटके हुए नक्सलियों व उनके समर्थकों से पुनः अपील करती है — हिंसा छोड़कर शांति व विकास के मार्ग को अपनाएँ। आत्मसमर्पण करने वालों को सुरक्षित वापसी, सम्मान और छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवादी आत्मसमर्पण / पीड़ित राहत पुनर्वास नीति 2025 के तहत रोज़गार व आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
 
पुलिस अधीक्षक, सुकमा के शब्दों में
“सुरक्षाबलों का लक्ष्य केवल नक्सलवाद का दमन नहीं, बल्कि क्षेत्र में स्थायी शांति और समावेशी विकास स्थापित करना है। जो भी हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहता है, उसके लिए शासन की नीति के अंतर्गत सम्मानजनक जीवन की गारंटी है।”
 
घटनास्थल से बरामद विस्तृत सूची:
1.BGL रॉकेट लॉन्चर — 01 नग
2.BGL लॉन्चर — 06 नग
3.12 बोर राइफल — 06 नग
4.सिंगल-शॉट राइफल — 03 नग
5.देशी कट्टा — 01 नग
6.12 बोर राइफल का बैरल — 02 नग
7.सिंगल-शॉट का बैरल — 02 नग
8.हैण्ड-ड्रिल मशीन (बड़ा) — 01 सेट
9.टेबल वाइस — 17 नग
10.BGL बैरल — 03 नग
11.BGL बॉडी कवर — 02 नग
12.लैंप — 01 नग
13.हैण्ड-ड्रिल मशीन (छोटा) — 01 सेट
14.कुल्हाड़ी — 01 नग
15.बंसुला — 01 नग
16.बिजली-वायर — 20 मीटर
17.लोहे का पाइप — 05 नग
18.गिरमिट — 02 नग
19.हथौड़ा — 02 नग
20.ग्राइंडर प्लेट — 04 नग
21.वेल्डिंग हैंड शील्ड — 02 नग
धान खरीदी पर गहराया संकट, खरीदी से पहले ही कम्प्यूटर ऑपरेटर्स-कर्मचारियों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल

धान खरीदी पर गहराया संकट, खरीदी से पहले ही कम्प्यूटर ऑपरेटर्स-कर्मचारियों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल

 CG Dhan Kharidi 2025 : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान शुरू होने वाली है। जिसे लेकर मंडियों में भी तैयारियां शुरू कर दी है। लेकिन खरीदी पर संकट गहरा रहा है। जिससे की किसानों की चिंता बढ़ सकती है।

दरअसल, 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है, वहीं दूसरी ओर धान खरीदी से पहले ही सहकारी समिति कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए हैं। पांच संभागों (महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी एवं गरियाबंद) के सैकड़ों कर्मचारियों ने सरकार से चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे धान खरीदी की तैयारी पर असर पड़ सकता है।

CG Dhan Kharidi 2025 : बता दें कि कर्मचारियों की समय पर वेतन, कमीशन और पेनाल्टी राशि समेत 4 मांग है। 15 नवंबर को शनिवार और 16 नवंबर को रविवार होने के कारण सरकारी अवकाश रहेगा, जिसने अधिकारियों को असमंजस में डाल दिया है कि खरीदी वास्तव में कब से शुरू की जाए। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें वर्षों से लंबित हैं, जिन पर सरकार सिर्फ आश्वासन देती रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगे

जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ की मांग है कि धान खरीदी वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 की संपूर्ण सुखद राशि समितियों को प्रदान की जाए।

धान परिवहन में विलंब रोकने के लिए प्रत्येक सप्ताह संपूर्ण धान परिवहन सुनिश्चित किया जाए।

धान खरीदी में शॉर्टेज, प्रोत्साहन, कमीशन, सुरक्षा व्यय बढ़ाया जाए तथा मध्यप्रदेश की तर्ज पर उचित मूल्य विक्रेताओं को 3000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाए।

धान खरीदी नीति 2024-25 की कंडिका 11.3.3 के तहत आउटसोर्सिंग से ऑपरेटर की नियुक्ति समाप्त कर विभागीय रूप से नियमितीकरण किया जाए।

रजत जयंती महोत्सव में जनसंपर्क विभाग की डिजिटल प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र….

रजत जयंती महोत्सव में जनसंपर्क विभाग की डिजिटल प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र….

 रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को दर्शाने के लिए नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई डिजिटल प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस प्रदर्शनी में राज्य के निर्माता तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की रचना, छत्तीसगढ राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्ष, विकास यात्रा और उपलब्धियों को अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित की गई है l

श्री वाजपेयी की कृतियों के साथ राज्य के विकास योजनाओं का प्रदर्शन

राज्योत्सव के उद्घाटन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि इसमें स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की कृतियों के साथ राज्य के विकास योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है, जो सराहनीय है।

डिजिटल प्रदर्शनी में राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धि

डिजिटल प्रदर्शनी में राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की विकास गाथा तथा राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक गतिविधियों को आकर्षक साउंड इफेक्ट्स के साथ प्रदर्शित किया गया है, जिससे यह प्रदर्शनी आगंतुकों के लिए अत्यंत रोचक और जानकारी का स्रोत बन गया है।

राज्य की पारदर्शी प्रशासन के साथ केंद्र में श्री मोदी के सरकार की उपलब्धियों का प्रदर्शन

प्रदर्शनी में भुइंया अभिलेख, एमएसएमई इकाइयों की स्थापना, पारदर्शिता आधारित शासन व्यवस्था, हर दिशा में विकास, हर परिवार को घर, हर गांव का विकास, हर युवा को अवसर, हर जीवन को सुरक्षा, हर नारी का सम्मान तथा हर घर में समृद्धि जैसी योजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास और प्रगति के दशक की झलक भी इस प्रदर्शनी में देखने को मिलती है।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य को विकसित राज्य बनाने की परिकल्पना “अंजोर विजन @2047” को भी डिजिटल माध्यम से दर्शाया गया है, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह प्रदर्शनी न केवल राज्य की उपलब्धियों का सजीव चित्रण करती है बल्कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य की दिशा को भी दर्शाती है।

 
रजत जयंती महोत्सव 2025 : ‘जनकल्याण और संस्कृति, छत्तीसगढ़ की शक्ति’ – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

रजत जयंती महोत्सव 2025 : ‘जनकल्याण और संस्कृति, छत्तीसगढ़ की शक्ति’ – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

 रायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती का यह वर्ष राज्य के गौरव, संस्कृति, पहचान और विकास यात्रा का प्रतीक है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

कार्यक्रम की शुरुआत पावन संस्कृत श्लोक—
“छत्तीसगढ़स्य राज्यस्य रजतोत्सवसमागमे।
जयतु संस्कृतिः पुण्या, जयतु जनकल्याणताः।”
से हुई। इसका अर्थ बताते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि यह आयोजन हमारी पुण्य संस्कृति और जनकल्याण की भावना का उत्सव है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ केवल धान का कटोरा नहीं, बल्कि संस्कृति का अमूल्य भंडार है। यहाँ के लोकगीतों में जीवन की धड़कन, नृत्य में आत्मा की अभिव्यक्ति और परंपराओं में पीढ़ियों का अनुभव समाया हुआ है। हमारी जनजातीय परंपराएँ, लोककलाएँ, त्योहार व रीति–रिवाज हमारी पहचान हैं, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं।

सूरजपुर जिले में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि बीते 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने महिला सशक्तिकरण, पोषण, शिक्षा, जनकल्याण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग तक विकास के अवसर पहुंचा रही है। परंपरा और आधुनिकता के समन्वय से आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा रहा है।

राजवाड़े ने कहा कि राज्योत्सव केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी विरासत, उपलब्धियों और सामूहिक सहयोग की प्रेरणा है। यह आयोजन प्रदेशवासियों को अपनी मौलिक जड़ों से जोड़ते हुए विकास की नई दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सभी के सहयोग का आह्वान किया।

सूरजपुर जिले में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने लोकनृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन किया। जनजातीय लोकनृत्यों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता ने आयोजन स्थल को उत्साह और उल्लास से भर दिया।

राज्योत्सव के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करते विभागीय स्टालों का अवलोकन भी किया। उन्होंने स्टालों में महिला उद्यमिता, पोषण कार्यक्रम, हस्तशिल्प, कृषि व स्थानीय उत्पादों की विशेष सराहना की और इन्हें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाला बताया।

सूरजपुर जिले में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ

राजवाड़े ने कहा कि राज्योत्सव में उभरते प्रतिभाशाली कलाकारों और स्थानीय उत्पादों को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है, जो हमारी सांस्कृतिक पहचान और आर्थिक सशक्तिकरण दोनों को मजबूती देता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राज्योत्सव सहित राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राज्योत्सव सहित राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी के विभन्न कार्यक्रमों में शामिल होने सबसे पहले 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से नया रायपुर के लिए रवाना होंगे नया रायपुर एक निजी होटल में आयोजित छग टेक स्टार्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे। वही दोपहर लगभग 2 बजे से लेकर 6 बजे तन नए मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद राज्योत्सव मेला स्थल पहुंचेंगे जहा राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री साय।

 
छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी SIR की प्रक्रिया, घर-घर जाकर सर्वे करेंगे BLO

छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी SIR की प्रक्रिया, घर-घर जाकर सर्वे करेंगे BLO

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल यानी 4 नवंबर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिसके तहत अब इस प्रक्रिया को छत्तीसगढ़ समेत देश के 12 राज्यों में कल से यानी 4 नवंबर से शुरू किया जा रहा है। पहले चरण में बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे।

इलेक्शन कमीशन ने 12 प्रकार के दस्तावेज की लिस्ट जारी की है, जिसको दिखाने के बाद ही आपको नए मतदाता सूची में जगह मिल पाएगी। जिसके लिए एक महीने तक घर-घर सर्वे किया जाएगा और एक महीने तक दावा आपत्ति पर सुनवाई होगी और इसके बाद फाइनल लिस्ट जारी हो सकेगा। वहीं अगर एसआईआर प्रक्रिया में आपका नाम कट जाता है तो पहले कलेक्टर के पास और फिर मुख्य निर्वाचन कार्यालय में आप अपील कर सकते हैं।

दरअसल, चुनाव आयोग ने बिहार से सबक लेते हुए एसआईआर की प्रक्रिया को सरल बनाया है। ऐसे लोग जिनके नाम दो जगहों की मतदाता सूची में होंगे, उनके नाम कटेंगे। वहीं मृत लोगों के नाम काटे जाएंगे।

 बता दें कि, इसके तहत 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग कार्य होंगे। 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक मतदाताओं के घर घर सत्यापन चलेगा। 9 दिसंबर तक ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार होगा। 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक दावा आपत्ति तक का समय निर्धारित होगा। 25 जनवरी से 31 जनवरी तक दावा आपत्ति पर सुनवाई और सत्यापन होंगे और 7 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी हो जाएँगे।

रायपुर पहुंचे भारतीय वायु सेना के जेट्स, 5 नवंबर को आसमानी करतब दिखाएंगे एयरफोर्स

रायपुर पहुंचे भारतीय वायु सेना के जेट्स, 5 नवंबर को आसमानी करतब दिखाएंगे एयरफोर्स

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव का आज तीसरा दिन है। ऐसे में 5 नवंबर को नवा रायपुर में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम द्वारा एक एयर शो आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वायु सेना के जेट्स और फाइटर पायलट हिस्सा लेंगे। सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम अपने अद्भुत हवाई करतबों से दर्शकों को रोमांचित करेगी। यह आयोजन राज्योत्सव के उत्सव को और भी खास बनाएगा।

 कार्यक्रम के लिए भारतीय वायु सेना के जेट्स रायपुर पहुंच चुके हैं। फाइटर पायलट फाइटर जेट्स लेकर पहुंचे जो 5 नवम्बर को नया रायपुर राज्योत्सव में आसमानी करतब दिखाएंगे। यह शो भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथा और तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन होगा।

इस दिन मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, जानिए क्या है इसका महत्व और स्नान का शुभ मुहूर्त

इस दिन मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, जानिए क्या है इसका महत्व और स्नान का शुभ मुहूर्त

 रायपुर। Kartik Purnima 2025: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का काफी महत्व है। मान्यता है कि, इस दिन स्नान, दान करने से व्यक्ति के सारे पाप मिट जाते हैं और पुण्य फल की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं इस बार कार्तिक पूर्णिमा कब मनाई जाएगी।

कार्तिक पूर्णिमा की तिथि

पंचाग के अनुसार, इस बार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर को रात में 10 बजकर 36 मिनट से प्रारंभ हो रही है। जिसका समापन अगले दिन 5 नवंबर को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में 5 नवंबर को ही कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी।

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्‍णु के साथ-साथ भगवान शिव की भी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। क्‍योंकि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था, जिसने तीनों लोकों में भारी उत्‍पात मचाया हुआ था। इसके बाद देवताओं ने काशी आकर घाटों पर दीपावली मनाई। मान्यता है कि इस दिन देवता पृथ्वी पर आकर दिवाली मनाते हैं। ऐसे में इस दिन न सिर्फ गंगा और अन्य पवित्र जल तीर्थ पर जाकर स्नान, ध्यान और धन दान का बल्कि शाम के समय दीपदान का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है।

स्नान का शुभ मुहूर्त

: इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने का मुहूर्त 5 नवंबर की सुबह 04:52 बजे से सुबह 5:44 बजे तक रहेगा।

 
ब्रेकिंग : हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की खारिज……

ब्रेकिंग : हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की खारिज……

 रायपुर। राजधानी रायपुर के फरार सूदखोर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर को बड़ा झटका लगा है। बिलासपुर हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस की कोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। दोनों तोमर बंधु पिछले कई महीनों से फरार हैं।

बता दें कि रायपुर पुलिस ने तोमर बंधू को फरार घोषित कर इनाम भी जारी किया था। आज बिलासपुर हाई कोर्ट में बचाव पक्ष से सतीश चंद वर्मा और सरकार की तरफ से डॉ. सौरभ कुमार पांडे ने पैरवी की। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिकाओं को खारिज करने का निर्णय लिया। बता दें कि बिलासपुर HC के चीफ जस्टिस की कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज की हैं।

मुख्यमंत्री साय ने स्वयं बाइक चलाकर युवाओं को दिया सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश

मुख्यमंत्री साय ने स्वयं बाइक चलाकर युवाओं को दिया सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राजधानी रायपुर का बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम आगामी 8 और 9 नवम्बर को रफ्तार, रोमांच और युवाओं के उत्साह का मंच बनेगा। रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में आयोजित यह विशेष कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की नई ऊर्जा, नवाचार भावना और युवा सामर्थ्य का प्रतीक होगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ साझेदारी समझौते भी किए जाएंगे ताकि छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स को मार्गदर्शन, नवाचार और वैश्विक बाजारों तक पहुँच प्राप्त हो सके।

छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 राज्य को मध्य भारत का प्रमुख नवाचार और तकनीकी केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह आयोजन राज्य में एक मजबूत, नवाचार-प्रेरित और वैश्विक स्तर पर जुड़ा हुआ स्टार्टअप वातावरण तैयार करेगा।

“4 नवम्बर को आयोजित होने जा रहा ‘छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025’ राज्य में नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के नए युग की शुरुआत करेगा। यह आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ के युवाओं में स्टार्टअप संस्कृति और तकनीकी उद्यमिता को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि राज्य को ‘न्यू इंडिया’ के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मिशन में एक प्रमुख भागीदार के रूप में स्थापित करेगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ अभियानों की भावना के अनुरूप है, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नवाचार और कौशल को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य है कि हर युवा विचार एक अवसर बने, और हर नवाचार राज्य की प्रगति में योगदान दे।”- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 
छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 : नवाचार और निवेश का नया अध्याय, 4 नवम्बर को स्टार्टअप्स और निवेशकों के लिए बड़ा अवसर

छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 : नवाचार और निवेश का नया अध्याय, 4 नवम्बर को स्टार्टअप्स और निवेशकों के लिए बड़ा अवसर

 रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा 4 नवम्बर को छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राज्य के स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी क्षेत्र को नई दिशा देने के साथ-साथ उसे राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का प्रयास है।

छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 में निवेशक, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और युवा उद्यमी एक ही मंच पर जुटेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को आईटी, आईटीईएस और तकनीकी उद्यमिता का अग्रणी केंद्र बनाना है। यह आयोजन नए निवेश को गति देगा, स्टार्टअप्स और उद्योग जगत के बीच साझेदारी के अवसर बढ़ाएगा, तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राज्य की उभरती क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेगा।

आयोजन में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) और MeitY स्टार्टअप हब जैसे राष्ट्रीय संस्थान भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में नई तकनीक, नवाचार नीतियों और वैश्विक सहयोग के अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024–30 के तहत स्टार्टअप्स और आईटी/आईटीईएस निवेशकों के लिए सीड फंडिंग, संचालन सहायता और इनक्यूबेशन सपोर्ट जैसे अनेक प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं।

 
CG – पंडवानी गायिका तीजन बाई की बिगड़ी तबियत, AIIMS में कराया गया भर्ती, जानिए उनकी स्थिति

CG – पंडवानी गायिका तीजन बाई की बिगड़ी तबियत, AIIMS में कराया गया भर्ती, जानिए उनकी स्थिति

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मश्री- पद्मभूषण-पद्मविभूषण से सम्मानित तीजन बाई को बेहतर इलाज के लिए आज रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया। आपको बता एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध पंडवानी गायिका डॉक्टर तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए फोन पर उनकी बहू रेणु से बात की थी। इस दौरान रेणु ने बताया था कि तीजन बाई का स्वास्थ्य खराब है। तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ा हुआ है, शरीर में कमजोरी है, खाने-पीने में दिक्कत हो रही है। इस पर प्रधानमंत्री ने अफसोस जताते हुए कहा था कि उनका ध्यान रखिए। बातचीत में पीएम ने कहा था कि कोई भी जरूरत हो, निसंकोच बताना।

आपको बता दें बीते 2 वर्षों से 80 वर्षीय तीजन बाई लकवा ग्रस्त होकर गम्भीर रूप से बीमार हैं। बड़े बेटे की आकस्मिक मृत्यु के सदमे ने तीजन बाई के हाथ से तंबूारा छीन लिया था और तब से वह बिस्तर में ही हैं।

ब्रेकिंग : कलेक्टर जनदर्शन में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, फिर जो हुआ…..परिसर में मचा हड़कंप…..

ब्रेकिंग : कलेक्टर जनदर्शन में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, फिर जो हुआ…..परिसर में मचा हड़कंप…..

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कलेक्टर जनदर्शन में फरियादी युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा धमतरी कलेक्ट्रेट में हर सोमवार की तरह इस सोमवार भी जनदर्शन का आयोजन किया गया था। जिसमे फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। इसी बीच एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। वह पेट्रोल और माचिस लेकर धमतरी कलेक्ट्रेट पहुंचा था।

युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का

युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का और जैसे ही माचिस से आग लगाने वाला था, वहां मौजूद कर्मचारियों को लगी, जिसके बाद वहां सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ा। समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया वरना बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है।

फरियादी युवक की पहचान देवेंद्र कुमार साहू के रूप में हुई है। वह भखारा तहसील के रामपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है देवेंद्र कुमार साहू जमीन का बंटवारा नहीं मिलने से परेशान था। इसे लेकर वह कई बार कलेक्टर दफ्तर भी गया। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

Crime : साड़ी बेचने के बहाने कार में कर रहे थे ये गंदा काम, दो महिलाएं और तीन पुरुष गिरफ्तार

Crime : साड़ी बेचने के बहाने कार में कर रहे थे ये गंदा काम, दो महिलाएं और तीन पुरुष गिरफ्तार

 रायपुर।  राजधानी रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 70 किलो गांजा जब्त किया है। पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं, जो महाराष्ट्र और ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह गिरोह एक महीने पहले साड़ी बेचने के बहाने रायपुर पहुंचा था। यहां किराए के मकान में ठहरकर ये लोग साड़ी बिक्री की आड़ में गांजा सप्लाई कर रहे थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कार में घूम-घूमकर गांजे की डिलीवरी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोका, जहां तलाशी के दौरान 70 किलो गांजा बरामद किया गया।

यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है, जो ओडिशा से गांजा मंगाकर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कई जिलों में सप्लाई करता था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनके बाकी सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

 
 CG Breaking : कांकेर में बीजेपी ने की जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिला

CG Breaking : कांकेर में बीजेपी ने की जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिला

  कांकेर। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा ने कांकेर जिले में पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

देखिए लिस्ट किसे क्या जिम्मेदारी मिला –