BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत राज्य में 3.51 लाख हितग्राहियों को कराया जाएगा सामूहिक गृह प्रवेश….

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत राज्य में 3.51 लाख हितग्राहियों को कराया जाएगा सामूहिक गृह प्रवेश….

 रायपुर: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सांकेतिक रूप से 3.51 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। इस आयोजन में कांकेर जिले के 6801 हितग्राही भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत राज्य में अब तक 3.51 लाख से अधिक पक्के आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कांकेर जिले में 6801 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है।

राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर को प्रदेश भर में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्मित घरों में रंगोली सज्जा, दीप प्रज्वलित कर पारंपरिक रीति से गृह प्रवेश कराया जाएगा। इस अवसर पर हितग्राहियों को आभार पत्र, खुशियों की चाबी या स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले में इस सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

सीईओ श्री मंडावी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत अंतागढ़ विकासखंड में 469, भानुप्रतापपुर में 1216, चारामा में 1253, दुर्गूकोंदल में 885, कांकेर में 795, कोयलीबेड़ा में 837 और नरहरपुर में 1346 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए गए हैं।

राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में होगा भव्य आयोजन, हर जिले में लगेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रदर्शनी

राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में होगा भव्य आयोजन, हर जिले में लगेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रदर्शनी

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा।  जिसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस दौरान सभी जिला मुख्यालयों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बता दें कि, कार्यक्रम को लेकर राज्य शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी की है, जिनमें राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह, बिलासपुर में तोखन साहू, बस्तर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हैं।

राज्योत्सव के मुख्य बिंदु

सांस्कृतिक कार्यक्रम: हर जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य अतिथि: राज्य शासन ने प्रत्येक जिले के लिए मुख्य अतिथि के नामों की घोषणा की है, जिनमें मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हैं।
जनभागीदारी: राज्योत्सव का आयोजन जनभागीदारी और पारंपरिक गौरव के साथ गरिमामय ढंग से किया जाएगा।
प्रदर्शनी: हर जिले में हस्तशिल्प प्रदर्शनी, स्थानीय उत्पादों की झांकी और विकासपरक योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे।

 इस बार राज्योत्सव का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक नवा रायपुर में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। राज्य सरकार ने इस आयोजन को “गर्व और पहचान का पर्व” बनाने की तैयारी की है।

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, राजधानी में वेलनेस सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्म का गंदा खेल, रेड पड़ते ही खुल गए पूरे राज

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, राजधानी में वेलनेस सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्म का गंदा खेल, रेड पड़ते ही खुल गए पूरे राज

 रायपुर - राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक वेलनेस सेंटर में कुछ युवकों ने प्रोटेक्शन मनी के नाम पर 1 लाख रुपये से अधिक की लूट की। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी लेकिन इस मामले में एक नया मोड़ आया, जिससे यह पूरा मामला ही बदल गया है। जांच के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर से जुड़ी कई अश्लील व्हाट्सएप चैट्स और लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें मिली हैं।

बता दें कि, चौंकाने वाली बात यह है कि यह चैट उसी मोबाइल नंबर से हुई है, जो स्पा सेंटर के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, यह चैट कथित रूप से स्पा संचालक सन्नी और कुछ ग्राहकों के बीच हुई थी। चैट में लड़कियों की अश्लील तस्वीरें, होटल रूम बुकिंग और भुगतान के लेनदेन के स्क्रीनशॉट शामिल हैं। यह पूरा मामला अब न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस की जांच के दायरे में आ चुका है।

 बताया गया कि, इससे पहले किसी को भी यहां संदिग्ध गतिविधियां होने की जानकारी नहीं थी, लेकिन यहां काफी समय से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। इस मामले में अब सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि इसमें शामिल और लोगों की जानकारी मिल सकें। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी… पिता के नाम सुसाइड नोट लिखकर छत से लगाई छलांग

दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी… पिता के नाम सुसाइड नोट लिखकर छत से लगाई छलांग

 जगदलपुर- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के करपावंड की रहने वाली महिला ने सुसाइड नोट अपने पापा को लिखा फिर छत से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। यह पूरा मामला करपावंड थाना क्षेत्र का है। वहीं पुलिस ने महिला के पति सतेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, बस्तर जिले करपावंड निवासी सत्येंद्र गुप्ता से 12 साल पहले बिहार के रोहतास निवासी सृष्टि उर्फ प्रिया गुप्ता की शादी हुई थी। लेकिन शादी के 12 साल बाद भी ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। जिससे तंग आकर सृष्टि ने अपने पिता के नाम सुसाइड नोट लिखकर छत से कूदकर अपनी जान दे दी।

मृतका ने लिखा कि, आदरणीय पापा, मैं बहुत परेशान हूं, मुझे मेरे ससुराल वाले घसीटकर मारते हैं। दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं। आप लोगों को भी गालियां देते हैं। मुझे यहां बिल्कुल भी प्यार नहीं मिलता है और आज ये मेरा चीरहरन किए। सुबह 7:35 बजे का CCTV फुटेज देखना जिसमें सारा सबूत मिल जाएगा, पापा मैं तंग आ गई हूं। इसलिए अब बहुत दूर जा रही हूं, आप अपना ख्याल रखना।

मृतका ने सुसाइड में बताई आपबीती

महिला ने अपने सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि, मेरी तबियत खराब रहती है, कमर, सिरदर्द हमेशा होता है। लेकिन पति कभी भी डॉक्टर के पास लेकर नहीं जाता है और कहने पर मारता- पिटता है। ससुराल वाले कहते हैं कि, तेरे पिता ने तुझे कुछ नहीं दिया। मृतका बेटी ने अपने पिता को आगे कहा कि, आप 15 अक्टूबर की सुबह 7:35 का CCTV फुटेज देखिएगा। जिसमें घर वाले मेरी पिटाई कर रहे हैं और यही सबसे बड़ा सबूत है। अब मैं सहन नहीं कर सकती और थक चुकी हूं

 ASP ने दी मामले की जानकारी

सृष्टि के पिता की शिकायत पर करपावंड थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले को लेकर ASP महेश्वर नाग ने कहा कि, महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि, अलग-अलग लोगों से बयान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 108 , 115 (2), 296, 351 (2) समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

CGPSC घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, टामन सोनवानी के बेटे समेत 4 आरोपियों को मिली जमानत

CGPSC घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, टामन सोनवानी के बेटे समेत 4 आरोपियों को मिली जमानत

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित CGPSC भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने चार आरोपियों को जमानत दे दी है। इनमें टामन सोनवानी के बेटे साहिल सोनवानी और नितेश सोनवानी, बजरंग स्पात के डायरेक्टर के पुत्र शशांक गोयल और भूमिका कटियार शामिल हैं। यह जमानत सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पंकज मिथल और प्रसन्न वारले की बेंच ने दी है।

बता दें कि, सीबीआई ने इस मामले में जांच शुरू की है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  इससे पहले हाईकोर्ट ने परीक्षा नियंत्रक समेत तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने साहिल सोनवानी, नितेश सोनवानी, शशांक गोयल और भूमिका कटियार को जमानत दे दी है।

CGPSC भर्ती घोटाला क्या है?

2020 से 2022 सीजीपीएसी परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी सहित अन्य सीनियर अधिकारियों के पद के लिए चयन हुआ था।
आरोप है कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई और कई लोगों को अनुचित तरीके से भर्ती किया गया। पीएससी के पूर्व चेयरमेन टामन सोनवानी सहित कुछ अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों को परीक्षा में लाभ दिलाने का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

रायपुर ब्रेकिंग: श्री जैतू साव मठ में 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी आंवला नवमी

रायपुर ब्रेकिंग: श्री जैतू साव मठ में 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी आंवला नवमी

रायपुर : श्री जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में दिनांक 30 अक्टूबर को आवंला नवमी प्रति  वर्ष अनुसार ठिक दोपहर 1 बजे मनाया जाएगा, भगवान लक्ष्मीनारायण, राधाकृष्ण जी को चांदी के सिंहासन पर विराजमान कराया जाएगा, विधिवत पुजन किया जाएगा व भोग लगाया जाएगा, महिलाओं द्वारा सुवा गीत भजन किया जाएगा, कच्चा सुत से आवंला वृक्ष कि पुजन‌ परिक्रमा किया जाएगा 

अजय तिवारी एवं पुजारी सुमित तिवारी ने बताया कि अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहते हैं, जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और आंवले के पेड़ की पूजा की प्रथा है, क्योंकि माना जाता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु निवास करते हैं। इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों से अक्षय  पुण्य मिलता है, इसलिए इसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है।
 
Breaking : राजनांदगांव में EOW की रेड से मचा हड़कंप, तीन कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर मारा छापाv

Breaking : राजनांदगांव में EOW की रेड से मचा हड़कंप, तीन कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर मारा छापाv

 CG Breaking : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में EOW की रेडमार कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में माइनिंग और गवर्नमेंट के बड़े सप्लायरों के घरों में आज तड़के ईओडब्लू ने शहर के तीन जगह पर अपनी छापेमार कार्रवाई की। शहर के नाहटा, भंसाली और अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर पहुंच कर दस्तावेज खंगाल में टीम जुटी हुई है। शहर के तीन जगह पर लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक वाहन में पहुंची टीम ने जांच कार्रवाई शुरू की है।राजनांदगांव शहर में आज सुबह लगभग 5 बजे 15 से अधिक अलग-अलग वाहनों में ईओडब्लू के अधिकारी पहुचे। सुबह से पहुंचे अधिकारियों की कार्यवाही से व्यापारिक क्षेत्र में मचा हड़कंप मचा हुआ है। तीनों प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और आवासों में ईओडब्लू के अधिकारी छानबीन कर रहे है। बताया जा रहा है कि मामला कोल माइनिंग की लेन देन से जुड़ा हुआ है । मच गया है।

सुरक्षाबलों को मिली सफलता, माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए 40 किलो IED बम किया ध्वस्त

सुरक्षाबलों को मिली सफलता, माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए 40 किलो IED बम किया ध्वस्त

 सुकमा।Sukma IED Blast:  एक ओर जहां नक्सली नक्सलवाद छोड़कर आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। तो वहीं कई ऐसे भी नक्सली है जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सुकमा के फूलबगड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम किया है। जहां सुरक्षाबलों को क्षति पहुंचाने की नियत से माओवादियों द्वारा प्लांट किया गया लगभग 40 किलोवजनी IED बम को सुरक्षाबलों द्वारा बरामद कर सुरक्षित तरीके से डिस्पोजल किया गया।

 

 

बताया गया कि, सुकमा के फूलबगड़ी-बड़ेशेट्टी मार्ग किनारे 40 किलो वजनी आईईडी बम माओवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की नीयत से प्लांट किया था।  गश्त पर निकले जिला पुलिस बल और 159वीं बटालियन सीआरपीएफ के जवानों ने समय रहते इस विस्फोटक का पता लगाया और बम निरोधक दस्ते की मदद से सुरक्षित तरीके से डिस्पोजल कर दिया गया। गनिमत रही की किसी प्रकार की जन एवं सम्पत्ति की क्षति नहीं हुई।

 

 

Sukma IED Blast:  वहीं घटना स्थल के आसपास सुरक्षाबलों द्वारा सघन सर्चिंग जारी है। इस दौरान  IED Bomb के रिकवरी एवं डिस्पोजल में जिला पुलिसबल एवं 159BN सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने बताया है कि घटना के संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा चक्रवात मोन्था का असर, मौसम विभाग ने दी अगले 3 दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा चक्रवात मोन्था का असर, मौसम विभाग ने दी अगले 3 दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

 रायपुर। देशभर में चक्रवती तूफान मोन्था ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। जिसका असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है, जिसके कारण मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक राज्य में तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी दी है।

वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के 5 जिलों – नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश की संभावना है, और हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है, जबकि अधिकतम गति 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

CG Weather Update : वहीं बस्तर में जहां काले बादल छाएं हैं तो वहीं रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में भी आज तेज हवाएं और बारिश संभावना है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं।

 
Raipur News : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नए विधानसभा भवन एवं राज्योत्सव स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

Raipur News : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नए विधानसभा भवन एवं राज्योत्सव स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आज नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन एवं आगामी राज्योत्सव मेला स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि – राज्योत्सव केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं है बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक है। हमें इसे राज्य की गरिमा के अनुरूप भव्य एवं दिव्य बनाना हैं।

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने लोकतंत्र के नवीन विधानसभा भवन के साथ–साथ रजत जयंती महोत्सव राज्योत्सव मेला स्थल के कार्यों की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्थाओं, पार्किंग, जनसुविधा केंद्रों, मंच और प्रदर्शनी स्थलों की तैयारियों की बारीकी निरीक्षण कर जायजा लिया। आगे उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम नागरिकों, विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों के लिए सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करे ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को इस महोत्सव से जोड़ सकें।

 
आकाश तिवारी बने रायपुर नगर निगम के नए नेता प्रतिपक्ष

आकाश तिवारी बने रायपुर नगर निगम के नए नेता प्रतिपक्ष

 रायपुर। लंबे इंतज़ार और राजनीतिक खींचतान के बाद आखिरकार रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी को नया चेहरा मिल गया है। आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। वे संदीप साहू की जगह लेंगे।

बताया जा रहा है कि पिछले 10 महीनों से इस पद को लेकर विवाद चल रहा था, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है।

नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने आधिकारिक आदेश जारी कर आकाश तिवारी की नियुक्ति की घोषणा की है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, संगठन और पार्षद दल के बीच कई दौर की चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। अब आकाश तिवारी विपक्ष की नीतियों और मुद्दों को निगम सदन में मुखरता से उठाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 
 
 
 
 
डिप्टी सीएम साव समेत 3 मंत्रियों के बदले OSD

डिप्टी सीएम साव समेत 3 मंत्रियों के बदले OSD

 रायपुर। प्रदेश में मंत्रियों के निजी स्टाफ में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। डिप्टी सीएम अरुण साव समेत तीन मंत्रियों ने अपने ओएसडी और लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों को बदलते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

जीएडी से जारी आदेश के अनुसार, हाईस्कूल भरारी बिल्हा में पदस्थ ग्रेड-2 लिपिक डिगेश्वर राव शिंदे की सेवाएं स्कूल शिक्षा विभाग से लेते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव के निजी स्थापना में पदस्थ की गई हैं।

इसी तरह, उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने अपने ओएसडी डिप्टी कलेक्टर गौतम सिंह की सेवाएं मूल विभाग को वापस कर दी हैं। उनकी जगह बिलासपुर पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संजय तिवारी को नया ओएसडी नियुक्त किया गया है।

वहीं, कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निजी स्थापना में पदस्थ प्रधान पाठक मुन्ना लाल ध्रुवे की सेवाएं वापस स्कूल शिक्षा विभाग के सरुवत स्कूल, वाड्रफनगर को दी गई हैं। उनकी जगह मेडिकल कॉलेज रायपुर के स्टेनो ग्रेड-3 संतोष राम को ग्रेड-2 पद के विरुद्ध पदस्थ किया गया है, हालांकि उन्हें ग्रेड-3 के वेतनमान पर ही भुगतान किया जाएगा।

Recruitment: प्रदेश में 4708 शिक्षकों की होगी भर्ती, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

Recruitment: प्रदेश में 4708 शिक्षकों की होगी भर्ती, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को जल्द ही नौकरी का मौका मिलने वाला है। पिछले दिनों 5000 शिक्षकों की नई भर्ती को वित्त विभाग ने मंजूरी दी थी। अब राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश में अब 5000 में से 4708 शिक्षकों की भर्ती होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विभाग के अवर सचिव ने डीपीआई को पत्र लिखा है।

व्यापम के जरिए होगी भर्ती

स्कूल शिक्षा विभाग से अनुमति मिलने के बाद व्यापम को परीक्षा आयोजित करने का आदेश जारी किया जाएगा। बता दें, स्कूल शिक्षा विभाग परीक्षा के ड्राफ्ट को पहले ही मंजूरी दे चुका है।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण में जिन पांच हजार शिक्षकों की भर्ती होगी, उनमें व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक याने तीनों केटेगरी के शिक्षक शामिल होंगे। विभाग ने इसका ड्राफ्ट तैयार कर दिया है कि 5000 में से कितने व्याख्याता होंगे और कितने शिक्षक और सहायक शिक्षक। तमाम औपचारिकताएं पूरी होते ही व्यापम परीक्षा कार्यक्रम का ऐलान कर देगा। इसके बाद निर्धारित तिथि से आवदेन भरने का काम शुरू हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ के इस अस्पताल में फिर शुरू हुई इन मरीजों के लिए निशुल्क सीटी स्कैन और एमआईआर जांच, अन्य मरीजों को भी मिलेगी न्यूनतम दर पर सुविधाएं……

छत्तीसगढ़ के इस अस्पताल में फिर शुरू हुई इन मरीजों के लिए निशुल्क सीटी स्कैन और एमआईआर जांच, अन्य मरीजों को भी मिलेगी न्यूनतम दर पर सुविधाएं……

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अंबेडकर अस्पताल में एमआईआर और सीटी स्कैन जांच की निशुल्क सुविधा को बंद कर दिया गया था। निशुल्क जांच बंद होने से यहां आने वाले गरीब मरीजों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा रहा था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुये सरकार ने फिर से निशुल्क जांच अस्पताल में शुरू कर दी है।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) में आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन एवं एमआरआई जांच में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस विषय में स्वतः संज्ञान लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मरीज हित में फैसला लेते हुए आगामी सामान्य परिषद् की बैठक तक के लिए चिकित्सालयों में आने वाले बी.पी.एल. राशनकार्डधारी ओपीडी मरीजों को निःशुल्क सीटी स्कैन एवं एमआरआई जांच सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, ऐसे अन्य ओपीडी मरीज जो बी..एल. श्रेणी में नहीं आते हैं, उन्हें शासन/विभाग द्वारा निर्धारित न्यूनतम दरों पर यह जांच सुविधा प्राप्त होगी।

अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री का यह निर्णय ओपीडी स्तर पर जांच सुविधाओं को सुलभ एवं किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि – इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करते हुए किसी भी मरीज को जांच सुविधा में असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये।

विदित हो कि प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल के रेडियोडायग्नोसिस विभाग में सीटी स्कैन – एमआरआई जांच की अत्याधुनिक मशीनें स्थापित हैं जिसके कारण प्रतिदिन यहां पर काफी संख्या में मरीज इन मशीनों से जांच सुविधा का लाभ उठाने आते हैं परंतु विगत कुछ दिनों से आयुष्मान योजना पोर्टल के जरिए ओपीडी में इन जांचों हेतु ब्लॉकिंग सुविधा में दिक्कत आ रही थी जिसे देखते हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने लोकहित में निर्णय लेते हुए गरीब मरीजों की जांच निशुल्क करने हेतु दिशा- निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ का लिया दर्शन लाभ: प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की…..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ का लिया दर्शन लाभ: प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की…..

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलराम जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगलकामना की।

 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ का लिया दर्शन लाभ

मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में श्री जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी द्वारा आयोजित तुलसी अर्चन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ को 51 हजार तुलसी दल अर्पित कर विशेष पूजन किया। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ का लिया दर्शन लाभ: प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और श्री जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत ऐसी धार्मिक परंपराओं से ही सशक्त होती है। ऐसे आयोजन समाज को एकता, श्रद्धा और भक्ति के सूत्र में जोड़ते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने समिति को इस पावन आयोजन के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊंचा होने से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़- मंत्री टंक राम वर्मा….

ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊंचा होने से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़- मंत्री टंक राम वर्मा….

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के रावन ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जनता को नई सौगातें दीं। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि सरकार गांव एवं कस्बों के विकास की गति तीव्र हुई है। उन्होंने कहा कि केवल 20 महीनों में रावन ग्राम पंचायत में ही लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये के कार्य कराया गया है,जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है तथा सरकार की विकासात्मक नीतियों का प्रतिबिंब है।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वास किया और आज वही गारंटियाँ धरातल पर साकार हो रही हैं। धान खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर की जा रही है। महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह 1000 रुपए सीधे खाते में देने के साथ-साथ भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हज़ार रुपए प्रतिवर्ष का प्रत्यक्ष लाभ दिया जा रहा है। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि गरीब हितैषी नीतियों के कारण 20 महीनों में राज्य के हितग्राहियों को 50 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे खातों में हस्तांतरित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि शून्य-भ्रष्टाचार की नीति के तहत पारदर्शिता और डिजिटल सिस्टम को प्राथमिकता दी गई है, जिससे दलाली, कमीशन खोरी और कटौती की प्रथा समाप्त हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आगे बढ़ेगा तो देश विकसित होगा। ग्रामीण स्तर तक योजनाओं को पहुंचाकर गांवों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों किसानों, युवाओं, व्यापारियों एवं माताओं के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने आम नागरिकों से विकास यात्रा में साझेदार बनने का आह्वान भी किया।

करोड़ों की लागत से बनेगा आधुनिक आर्चरी सेंटर, जिला प्रशासन और NTPC के साथ हुआ एग्रीमेंट

करोड़ों की लागत से बनेगा आधुनिक आर्चरी सेंटर, जिला प्रशासन और NTPC के साथ हुआ एग्रीमेंट

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बगीचा विकासखंड अंतर्गत सन्ना पंडरापाठ में तीरंदाजी अकादमी स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन और एनटीपीसी के बीच एग्रीमेंट किया गया। एनटीपीसी द्वारा यह परियोजना कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत 20 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से संचालित की जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास और एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) बिलाश मोहंती उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एनटीपीसी द्वारा सीएसआर के माध्यम से आर्चरी सेंटर की स्थापना के लिए 20 करोड़ 53 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा रही है, यह अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि जशपुर क्षेत्र के युवाओं में तीरंदाजी के प्रति अपार संभावनाएं हैं, और इस सेंटर के आरंभ होने से उन्हें प्रशिक्षण और संसाधनों की बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष 2036 में भारत ने ओलंपिक खेलों की मेज़बानी के लिए दावेदारी प्रस्तुत की है। हमारी कोशिश होगी कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में अधिकतम संख्या में शामिल हों और पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। यह तभी संभव है जब हम आर्चरी सेंटर जैसे और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करें। ऐसे केंद्रों के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने घोषणा की है कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपए और कांस्य पदक प्राप्त करने वालों को 1 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि राज्य खेल अलंकरण समारोह को पुनः आयोजित किए गए हैं और इसके माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में ‘खेलो इंडिया’ के नए प्रशिक्षण केंद्र आरंभ किए गए हैं और जनजातीय क्षेत्रों में खेल अधोसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश प्राचीन काल से ही तीरंदाजी में अग्रणी रहा है। महाभारत और रामायण जैसे हमारे पवित्र ग्रंथों के नायक भी इस विधा में पारंगत रहे हैं। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हमें आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित मार्गदर्शन के माध्यम से नए आर्चर्स तैयार करने होंगे।

 उल्लेखनीय है कि सन्ना पंडरापाठ में 10.27 एकड़ भूमि में यह अकादमी स्थापित की जाएगी। यहां आउटडोर तीरंदाजी रेंज, खिलाड़ियों के लिए छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, खिलाड़ियों की सुविधा हेतु भवन, जैविक खेती के लिए छायादार नर्सरी, पुस्तकालय, चिकित्सा केंद्र, कौशल विकास केंद्र, हर्बल वृक्षारोपण तथा प्रशिक्षण मैदान जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होंगे राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होंगे राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम का आयेाजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में राज्य के मंत्रीगणों, सांसदों तथा विधायकों को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य शासन ने प्रत्येक जिले के लिए मुख्य अतिथि के नामों की घोषणा की है।

राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव जिला मुख्यालय में आयेाजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष और सरगुजा में रामविचार नेताम मंत्री कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इसी प्रकार बिलासपुर जिला मुख्यालय में तोखन साहू केन्द्रीय राज्य मंत्री, बस्तर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

इसी प्रकार गरियाबंद में मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में मंत्री केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन, जशपुर में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा रायगढ़ में मंत्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में मंत्री टंकराम राम वर्मा, बालोद में मंत्री गजेन्द्र यादव, कोरिया में मंत्री राजेश अग्रवाल और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में मंत्री गुरू खुशवंत साहेब जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद संतोष पाण्डेय, बलरामपुर-रामानुजगंज में सांसद चिंतामणी महाराज, महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, सक्ति में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, कांकेर में सांसद भोजराज नाग तथा खैरागढ़-गंडई-छुईखदान में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

 
Breaking : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम; जवानों ने 40 किलो IED किया निष्क्रिय

Breaking : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम; जवानों ने 40 किलो IED किया निष्क्रिय

 सुकमा। जिला सुकमा में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है। थाना फूलबगड़ी क्षेत्रांतर्गत फूलबगड़ी–बड़ेशेट्टी मार्ग पर सर्चिंग के दौरान सड़क किनारे लगाए गए लगभग 40 किलोग्राम वजनी IED बम को सुरक्षाबलों ने बरामद कर मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्प्रभावी (डिस्पोज़) कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने इस IED को सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाने के इरादे से मार्ग पर प्लांट किया था। सर्चिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर बम डिस्पोज़ल टीम को सूचना दी गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए IED को नियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिया। घटनास्थल पर किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की क्षति नहीं हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने इस IED को सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाने के इरादे से मार्ग पर प्लांट किया था। सर्चिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर बम डिस्पोज़ल टीम को सूचना दी गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए IED को नियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिया। घटनास्थल पर किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की क्षति नहीं हुई है।

 
CG – दिल दहला देने वाला हादसा, नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत, सदमें में परिजन, गांव में पसरा मातम…..

CG – दिल दहला देने वाला हादसा, नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत, सदमें में परिजन, गांव में पसरा मातम…..

 राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। मोहरा स्थित शिवनाथ नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे नदी में उतरे थे तभी गहरे पानी में जाने की वजह से दो बच्चे बाहर नहीं आ पाए।

शहर के हल्दी वार्ड के रहने वाले कुछ बच्चे समीप के ही मोहारा स्थित शिवनाथ नदी में शाम के वक्त गए हुए थे। इस दौरान सभी बच्चे तालाब में नहाने उतरे थे। बताया जा रहे हैं कि इस दौरान नदी में प्रतिमा विसर्जन का पाटा दिखाई दिया, जिसे निकालने के फेर में बच्चे गहरे पानी तक चले गए। इस दौरान 7 वर्षीय पियूष निषाद और 9 वर्षीय थानेश्वर सोनकर जब बाहर नहीं निकले तो अन्य बच्चों ने मोहल्ले में जाकर इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजन उनकी तलाश में पहुंचे। काफी मशक्कत से बच्चों के शव को बाहर निकल गया। इसके बाद आज दोनों ही बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया।

इस मामले में एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने कहा कि बच्चों के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौपा गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। इधर मोहल्ले के दो बच्चों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है।

CG – श्रम निरीक्षक सस्पेंड : इस वजह से गिरी निलंबन की गाज, जाने पूरा मामला…..!!

CG – श्रम निरीक्षक सस्पेंड : इस वजह से गिरी निलंबन की गाज, जाने पूरा मामला…..!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग अंतर्गत कार्यालय श्रम पदाधिकारी बलौदाबाजार में कार्यरत श्रम निरीक्षक श्री रामचरन कौशिक को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। श्रम निरीक्षक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अवैध उगाही के आरोप लगाए गए थे।

श्रम आयुक्त, छत्तीसगढ़ द्वारा 24 अक्टूबर को एक जांच समिति गठित की गई। समिति की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पाया गया कि श्रम निरीक्षक कौशिक द्वारा कार्यक्षेत्र में भ्रमण के दौरान कथित रूप से अवैध वसूली और अनियमितताएँ की गई हैं। इसी के आधार पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान श्री कौशिक को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय श्रमायुक्त कार्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर निर्धारित किया गया है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला पदाधिकारियों को आदेश की सूचना प्रेषित कर अनुपालन कराने निर्देशित किया गया है।श्रमायुक्त कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी तथा जांच आगे भी जारी रहेगी।

नक्सली संगठन को फिर बड़ा झटका, माओवादी पार्टी के प्रमुख नेता बंदी प्रकाश ने किया सरेंडर, कई बड़ी घटनाओं में था शामिल

नक्सली संगठन को फिर बड़ा झटका, माओवादी पार्टी के प्रमुख नेता बंदी प्रकाश ने किया सरेंडर, कई बड़ी घटनाओं में था शामिल

 Maoist Leader Bandi Prakash Surrenders: छत्तीसगढ़ के माओवादी पार्टी के प्रमुख नेता बंदी प्रकाश ने तेलंगाना DGP के सामने सरेंडर कर दिया है। बंदी प्रकाश नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी का मेम्बर और स्पेशल जोनल कमेटी मेम्बर भी है। बंदी प्रकाश पर छत्तीसगढ़ में 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बंदी प्रकाश का नाम माओवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल है।

बंदी प्रकाश उर्फ ​​प्रभात, अशोक, क्रांति मंचेरियल जिले के मंदामरी से हैं। प्रकाश के पिता सिंगरेनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने 1982-84 के बीच “गाँव चलो” आंदोलन के माध्यम से रेडिकल स्टूडेंट्स यूनियन (आरएसयू) के लिए संघर्ष किया। इसके बाद वे माओवादी पार्टी से संबद्ध सिंगरेनी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बने और वहाँ से राज्य समिति के सदस्य बने।

सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से नक्सलियों में दहशतज्ञात हो कि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हाल ही में पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर माओवादियों से आत्मसमर्पण करने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि कुछ माओवादी पहले ही आत्मसमर्पण कर चुके हैं और बाकी भी जन-जीवन में शामिल होकर देश के विकास का हिस्सा बनना चाहते हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय के तत्वावधान में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कगार के प्रभाव से पार्टी के प्रमुख सदस्य एक के बाद एक अपनी सेना के साथ आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

 पिछले 45 वर्षों से नक्सल संगठन में थे सक्रियबंदी प्रकाश माओवादी पार्टी में राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण संगठनकर्ता हैं। पिछले 45 वर्षों से विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे उनके आत्मसमर्पण को पार्टी के लिए एक बड़ा झटका कहा जा सकता है।

Crime : चरित्र संदेह में पत्नी और माँ बनीं कातिल, पति को दी दर्दनाक मौत...पढ़िये पूरी खबर...!!

Crime : चरित्र संदेह में पत्नी और माँ बनीं कातिल, पति को दी दर्दनाक मौत...पढ़िये पूरी खबर...!!

 सूरजपुर 28 अक्टूबर 2025: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र में जजावल गांव की स्याही रात ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का रूप ले लिया। दिवाली की पावन रात, जब पूरा देश दीयों की रोशनी में नहा रहा था, वहां एक घर के बेडरूम में कुल्हाड़ी के वारों से खून की होली खेली गई। पीड़ित आनंद सिंह (35) की उनकी पत्नी बसंती सिंह (28) ने अपनी मां फूलमती (52) के साथ मिलकर नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने गांववालों को धोखा देने के लिए ‘भूत-प्रेत’ का बहाना बनाया, लेकिन पुलिस की सख्ती भरी जांच ने साजिश का पर्दाफाश कर दिया। दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं।

बसंती पर अवैध संबंधों का शक

पुलिस के अनुसार, यह वारदात 20 अक्टूबर की देर रात घटी। आनंद सिंह, जो एक किसान थे, शाम को शराब पीकर घर लौटे। चरित्र संदेह के चलते पत्नी बसंती से पुराना झगड़ा फिर भड़क गया। आनंद अक्सर बसंती पर अवैध संबंधों का शक करते थे, जो वैवाहिक जीवन को जहर बन चुका था। गुस्से में बसंती ने अपनी मां फूलमती को फोन किया, जो पास के ही गांव में रहती थीं। मां-बेटी ने साजिश रच डाली – आनंद को सोते हुए कुल्हाड़ी से मार डालना।

घटना की पूरी कहानी

आनंद और बसंती की शादी को चार साल हो चुके थे। लेकिन आनंद का चरित्र संदेह बसंती को तंग करता था। 20 अक्टूबर को शराब के नशे में फिर वही झगड़ा हुआ। बसंती ने मां को बुलाया, जो आनंद के सोने का इंतजार करते हुए छिपी रहीं।

रात के करीब 1 बजे, जब आनंद गहरी नींद में थे, बसंती ने कुल्हाड़ी उठाई। मां फूलमती ने दरवाजा संभाला ताकि कोई न जागे। बसंती ने पति के गले और सिर पर कई वार किए। आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। बेडरूम खून से सन गया।

भूत का बहाना

हत्या के तुरंत बाद बसंती अपनी मां के साथ उनके घर चली गई। अगली सुबह (21 अक्टूबर) लौटकर गांववालों को कहा, “मेरे पति को भूत ने मार डाला! रात को चीखें सुनाई दीं, लेकिन जब जागी तो… वही हाल। मैंने कुछ नहीं किया।” गांव में अंधविश्वास फैला, लेकिन कुछ ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस का खुलासा

चंदौरा थाने की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। कुल्हाड़ी पर खून के धब्बे, बसंती के कपड़ों पर खून के छींटे और मां-बेटी के फोन रिकॉर्ड से साजिश साफ हो गई। पोस्टमॉर्टम में कुल्हाड़ी के वारों की पुष्टि हुई। बसंती ने पूछताछ में कबूल लिया, “चरित्र संदेह से तंग आ चुकी थी। मां ने कहा, ‘खत्म कर दो, वरना जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।’”

सूरजपुर एसपी ने बताया, “यह अंधविश्वास का शिकार न बनें, इसके लिए हम गांवों में जागरूकता अभियान चला रहे हैं। आरोपी मां-बेटी पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 34 (साझा इरादा) और 201 (सबूत मिटाना) के तहत केस दर्ज है। रिमांड के बाद आगे की पूछताछ होगी।” आनंद के दो बच्चे (एक बेटा, एक बेटी) अब रिश्तेदारों के पास हैं।

चरित्र संदेह से क्यों बन जाते हैं रिश्ते खूनी?

यह घटना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में बढ़ते वैवाहिक विवादों को उजागर करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि शराब, संदेह और अंधविश्वास का मिश्रण घातक साबित होता है। पिछले साल सूरजपुर में ही तीन इसी तरह के मामले दर्ज हुए थे। पुलिस ने अपील की है कि संदेह हो तो काउंसलिंग लें, न कि हिंसा का सहारा।

CG Transfer : जिले में चार SDM का ट्रांसफर.. देखें कहां हुई पोस्टिंग..

CG Transfer : जिले में चार SDM का ट्रांसफर.. देखें कहां हुई पोस्टिंग..

 कोरबा। CG SDM Transfer : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चार SDM का ट्रांसफर किया गया है। कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के तीन डिप्टी कलेक्टर और एक संयुक्त कलेक्टर के पदस्थापना स्थल में बदलाव किया है। जिला मुख्यालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

देखें लिस्ट 

CG SDM Transfer : जिले में चार SDM का ट्रांसफर.. देखें कहां हुई पोस्टिंग लिस्ट..

1 नवंबर को 6 घंटे 45 मिनट रायपुर में रहेंगे PM मोदी, इस रूट पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, जानें ट्रैफिक प्लान

1 नवंबर को 6 घंटे 45 मिनट रायपुर में रहेंगे PM मोदी, इस रूट पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, जानें ट्रैफिक प्लान

 रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर की सुबह रायपुर आएंगे। एक दिवसीय दौरे में पीएम मोदी 6 घंटे 45 मिनट नवा रायपुर में रहेंगे। इस दौरान 6 अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवा रायपुर प्रवास को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे नवा रायपुर में ट्रैफिक और सुरक्षा की सख्त व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं।

भारी वाहनों और बसों की नो-एंट्री

1 नवंबर को नवा रायपुर में सुबह से ही भारी वाहनों और यात्री बसों की आवाजाही पर रोक रहेगी। आम लोगों के मार्ग भी बदले जाएंगे ताकि प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान कोई बाधा न हो। माना एयरपोर्ट से सेक्टर-24 स्थित नवीन स्पीकर हाउस तक का रूट पूरी तरह बंद रहेगा। प्रधानमंत्री का रूट पूरी तरह “क्लीन ज़ोन” घोषित किया गया है।

 एडीजी दीपांशु काबरा को मिली जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा की कमान एडीजी दीपांशु काबरा के हाथों में होगी। उनके साथ पांच आईजी, 12 डीआईजी और करीब 2000 पुलिस जवान नवा रायपुर में तैनात रहेंगे। हर कार्यक्रम स्थल पर आईजी रैंक के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है ताकि किसी भी स्थिति में सुरक्षा में चूक न हो।+

 तीन दिशाओं से होगी आवाजाही

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान आम यात्रियों को एयरपोर्ट की पुरानी बिल्डिंग से आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। दूसरी ओर, महासमुंद, बिलासपुर, दुर्ग और अभनपुर दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे और मार्ग सुचारू रहे।

 राज्योत्सव मैदान में 18 हजार वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान में इस वर्ष बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए 16 अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जिनमें 10 हजार बाइक, 5 हजार बसें और 3 हजार कारें पार्क हो सकेंगी। पार्किंग से मेला स्थल तक लोगों को पहुंचाने के लिए 100 ई-रिक्शा और बसें निशुल्क चलेंगी

प्रशासनिक तैयारी पूरी, कलेक्टर ने लिया जायजा

राज्योत्सव स्थल और प्रधानमंत्री के रूट को लेकर रविवार को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों के साथ मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि “जनता की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। पार्किंग, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहेगी।”

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे 1 नवंबर को नवा रायपुर की ओर बिना जरूरी काम के यात्रा न करें, ताकि ट्रैफिक जाम और सुरक्षा व्यवस्था में कोई बाधा न आए। जिनके पास जरूरी कार्य हैं, वे निर्धारित रूट मैप देखकर ही निकलें।