BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG – KISS नहीं देने पर ऑटो चालक ने महिला को दी खौफनाक सजा, जंगल में इस हाल में फेंककर हुआ फरार, फिर जो हुआ…..

CG – KISS नहीं देने पर ऑटो चालक ने महिला को दी खौफनाक सजा, जंगल में इस हाल में फेंककर हुआ फरार, फिर जो हुआ…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के लटोरी थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। महिला की हत्या किसी और से नहीं, बल्कि एक ऑटो चालक ने की थी। आरोपी ने महिला से KISS की डिमांड की थी, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका किसी काम से ऑटो में बैठकर जा रही थी। रास्ते में ऑटो चालक ने उससे अनुचित व्यवहार करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया और किस करने से इंकार किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को जंगल में फेंक दिया ताकि किसी को शक न हो। घटना की जानकारी मिलने के बाद लटोरी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: 1 से 5 नवम्बर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी शानदार प्रस्तुतियां…

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: 1 से 5 नवम्बर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी शानदार प्रस्तुतियां…

 रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत महोत्सव में देश एवं प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। एक नवम्बर से 5 नवम्बर तक मुख्यमंच के अलावा शिल्पग्राम मंच पर भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। राज्योत्सव में इस बार छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकारों के साथ ही देश के जाने-माने कलाकार, श्री हंशराज रघुवंशी, श्री आदित्य नारायण, श्री अंकित तिवारी, श्री कैलाश खेर, सुश्री भूमि त्रिवेदी अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे।

राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर नवा रायपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाणिज्य एवं व्यापार परिसर में बनाये गए मुख्यमंच से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत सुबह 11 बजे सुश्री ऐश्वर्या पंडित के गायन से होगी। इसके बाद श्री पीसी लाल यादव, सुश्री आरू साहू, श्री दुष्यंत हरमुख, श्रीमती निर्मला ठाकुर तथा शाम 8 बजे राष्ट्रीय कलाकार श्री हंशराज रघुवंशी की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार 2 नवम्बर को सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक श्री आदित्य नारायण प्रमुख आकर्षण के केन्द्र होंगे। उनके द्वारा गीतों की प्रस्तुति रात्रि 9 बजे से दी जाएगी। इस दिन सांस्कृति कार्यक्रमों की शुरूआत शाम 6.30 बजे से होगी। सबसे पहले श्री सुनील तिवारी, सुश्री जयश्री नायर चिन्हारी द गर्ल बैंड, पद्मश्री डोमार सिंह कंवर नाचा दल का कार्यक्रम होगा।

इसी प्रकार 3 नवम्बर को पार्श्व गायिका सुश्री भूमि त्रिवेदी रात्रि 9 बजे से प्रस्तुति देंगी। इस दिन सांस्कृति संध्या में शाम 6 बजे से पद्मश्री उषा बारले पण्डवानी, श्री राकेश शर्मा सूफी-भजन गायन, श्री कुलेश्वर ताम्रकार लोकमंच की प्रस्तुति होगी तथा 4 नवम्बर को रात्रि 9 बजे पार्श्व गायक श्री अंकित तिवारी प्रस्तुति देंगे। इस दिन शाम 6 बजे कला केन्द्र रायपुर बैण्ड, श्रीमती रेखा देवार की लोकगीत, श्री प्रकाश अवस्थी की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार 5 नवम्बर को रात्रि 9 बजे पार्श्व गायक श्री कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक संध्या में शाम 6 बजे से श्रीमती पूनम विराट तिवारी, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कार्यक्रम होगा।

शिल्पग्राम मंच की प्रस्तुतियां-

शिल्पग्राम मंच में 1 नवम्बर को श्री मोहम्मद अनस पियानो वादन, श्रीमती बासंती वैष्णव द्वारा कत्थक, सुश्री रमादत्त जोशी और श्रीमती सोनाली सेन का गायन, सुश्री स्वीटी पगारिया कत्थक, श्री मंगलूराम यादव की बांसगीत, सुश्री चारूलता देशमुख भारत नाट्य, श्री दुष्यंत द्विवेदी की पण्डवानी, श्री लोकेश साहू की भजन, श्रीमती बॉबी मंडल की लोक संगीत तथा श्री चन्द्रभूषण वर्मा लोकमंच की प्रस्तुति होगी।

2 नवम्बर को श्रीमती रेखा जलक्षत्रीय की भरथरी, श्री ईकबाल ओबेराय की म्यूजिक ग्रुप, श्री बसंतबीर उपाध्याय मानस बैंड, संश्री दीपाली पाण्डेय की कत्थक, श्री लिलेश्वर सिंहा की लोक संगीत, सुश्री अंविता विश्वकर्मा भारतनाट्यम, सुश्री आशिका सिंघल कत्थक, श्री प्रांजल राजपूत भरथरी, सुश्री प्रसिद्धि सिंहा कत्थक, श्री जीवनदास मानिकपुरी लोकमंच एवं श्री जितेन्द्र कुमार साहू सोनहा बादर की प्रस्तुति होगी।

3 नवम्बर को श्री सुरेश ठाकुर भजन, डॉ. आरती सिंह कत्थक, श्रीमती राखी राय भरतनाट्यम, श्री पुसउराम बंजारे पण्डवानी, सुश्री इशिका गिरी कत्थक, श्री गिरवर सिंह ध्रुव भंुजिया नृत्य, सुश्री राधिका शर्मा कत्थक, श्रीमती शांतिबाई चेलक पण्डवानी, श्री दुष्यंतकुमार दुबे सुआ नृत्य, श्रीमती गंगाबाई मानिकपुरी पण्डवानी, सुश्री संगीता कापसे शास्त्रीय नृत्य, श्री महेन्द्र चौहान की चौहान एव बैंड तथा श्री घनश्याम महानंद फ्यूजन बैंड की प्रस्तुति होगी।

4 नवम्बर को सुश्री भुमिसूता मिश्रा ओडिसी, श्री चैतुराम तारक नाचा दल, सुश्री आशना दिल्लीवार कत्थक, सुश्री पुष्पा साहू लोक संगीत, श्री महेन्द्र चौहान पण्डवानी, सुश्री प्रिति गोस्वामी कत्थक, सुश्री पृथा मिश्रा शास्त्रीय गायन, श्री महेश साहू लोकमंच, श्री विजय चंद्राकर लोक संगीत तथा श्री तिलक राजा साहू लोकधारा की प्रस्तुति होगी।

5 नवम्बर को सुश्री दुर्गा साहू पण्डवानी, सुश्री डाली थरवानी कत्थक, श्री संजय नारंग लोकसंगती, सुश्री सारिका शर्मा कत्थक, सुश्री महेश्वरी सिंहा लोकमंच, श्री चंद्रशेखर चकोर की लोक नाट्य, श्री नीतिन अग्रवाल लोकसंगीत, श्री द्वारिकाप्रसाद साहू की डंडा नृत्य, सुश्री महुआ मजुमदार की लोकसंगीत तथा श्री नरेन्द्र जलक्षत्रीय लोकसंगीत की प्रस्तुति देंगे।

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को बड़ी राहत, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, नहीं लगाना पड़ेगा बैंकों के चक्कर

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को बड़ी राहत, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, नहीं लगाना पड़ेगा बैंकों के चक्कर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के पेंशनरों को बड़ी सुविधा प्रदान की है। अब पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए बैंकों या सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। सरकार ने डिजिटल माध्यम से घर बैठे ही प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा शुरू की है।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से यह पहल संभव हुई है। केंद्र सरकार और राज्य शासन के संयुक्त सहयोग से “डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0” की शुरुआत की गई है। इसके तहत पेंशनर अब मोबाइल ऐप के जरिए अपने घर से ही प्रमाण पत्र तैयार कर सकेंगे।

इस सुविधा के लिए पेंशनरों को अपने एंड्रॉइड मोबाइल में Aadhaar Face RD और Jeevan Pramaan Face App डाउनलोड करना होगा। यह ऐप चेहरे की पहचान के माध्यम से प्रमाण पत्र तैयार करता है, जिससे पूरी प्रक्रिया सुरक्षित, पारदर्शी और आसान हो गई है।

नवंबर माह भर चलेगा विशेष अभिया

यह अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक पूरे देश में चलेगा। रायगढ़ जिले में भी इस दौरान रायगढ़, खरसिया और एडीबी रायगढ़ सहित सात प्रमुख स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में एसबीआई और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की टीमें पेंशनरों की मदद करेंगी। जो लोग मोबाइल ऐप का उपयोग नहीं कर सकते, वे फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से भी प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।

वरिष्ठ पेंशनरों के लिए विशेष प्रावधान

राज्य शासन ने 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले पेंशनरों के लिए विशेष व्यवस्था की है। वे अक्टूबर माह से ही प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। इसके अलावा जो बुजुर्ग या बीमार पेंशनर बाहर नहीं निकल सकते, उनके लिए “होम विजिट सुविधा” शुरू की गई है। इसमें बैंक या पोस्ट ऑफिस की टीम उनके घर जाकर जीवन प्रमाण पत्र तैयार करेगी।

राज्योत्सव के लिए रूट मैप जारी, नवा रायपुर तक वन-वे रूट, QR कोड स्कैन करते ही मोबाइल पर दिखेगा नक्शा

राज्योत्सव के लिए रूट मैप जारी, नवा रायपुर तक वन-वे रूट, QR कोड स्कैन करते ही मोबाइल पर दिखेगा नक्शा

 रायपुर।  1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। जिसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। वे राजधानी में लगभग 6 घंटे 45 मिनट तक रुकेंगे और छह अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के रूट पर सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विशेष यातायात व्यवस्था की गई है।

बता दें कि, आम नागरिकों के लिए प्रशासन ने छह रूट तय किए हैं। हर रूट के लिए एक QR कोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन करने पर मोबाइल पर कार्यक्रम स्थल का नक्शा और मार्ग दिखाई देगा। नवा रायपुर तक पीएम के रूट को वन-वे बनाया गया है।राज्योत्सव समारोह के दौरान नवा रायपुर में 16 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। साथ ही पार्किंग से मेला स्थल तक पहुंचने के लिए 100 ई-रिक्शे और बसें निशुल्क चलेंगी। कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है।

  वहीं दोपहिया वाहनों की पार्किंग तूता धरना स्थल के पास पी-5, पी-6 और पी-7 में होगी। 1 नवंबर को भारी वाहनों और बसों की नो-एंट्री रहेगी। एयरपोर्ट से सेक्टर-24, सत्य साईं अस्पताल, विधानसभा भवन और ट्राइबल म्यूजियम तक प्रधानमंत्री का रूट तय किया गया है। एयरपोर्ट का मुख्य द्वार बंद रहेगा और यात्रियों को पुराने टर्मिनल से आवागमन करना होगा।

CG – शादी का झांसा देकर 7 माह तक बनाता रहा संबंध, गर्भवती हुई तो कर ली दूसरी शादी, फिर जो हुआ…

CG – शादी का झांसा देकर 7 माह तक बनाता रहा संबंध, गर्भवती हुई तो कर ली दूसरी शादी, फिर जो हुआ…

 बलरामपुर-रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पीड़िता को शादी का झांसा देकर पिछले 7 माह से उसी के घर में रुककर दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो उसे छोड़कर आरोपी भाग गया और दूसरी शादी भी कर लिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

दरअसल, प्रार्थिया पीडिता ने 28 अक्टूबर को थाना शंकरगढ में लिखित आवेदन पेश की कि, मेरे रिस्ते’ का मामा ने बोला कि भांजी आपके लिये एक लडका खोज दिया हूँ, फिर मैं पूछी कि कहॉ का लडका है क्या नाम है तो बोला कि अजय रवि नाम है मेरा साला है। चन्दरेली प्रतापपर का रहने वाला है। पीड़िता बोली कि बात करने के लिए भेज दीजिये।

3 नवंबर 2024 को अजय रवि पीड़िता के घर आया और मुझे बोला कि में तुमसे शादी करूगा, फिर 5 नवंबर 2024 की रात लगभग 10 बजे घर में ही शारीरिक संबंध बनाया। करीब 6-7 माह तक अजय रवि पीड़िता के घर पर ही था और मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

इस दौरान पीड़िता 6-7 माह की गर्भवती हो गई। इधर, जैसे ही आरोपी को पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो आरोपी ने बच्चे को रखने से इनकार किया और शादी नहीं करूंगा कहकर पीड़िता के घर से भाग गया। इतना ही नहीं आरोपी ने दूसरी शादी भी कर ली।

पीड़िता कि रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में सदर धारा का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी अजय रवि के विरूध्द सबूत पाये जाने पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिससे आरोपी अजय रवि पिता हीरासाय उम्र 28 साल जाति हरिजन ग्राम चन्दरेली थाना प्रतापप्र जिला सुरजपुर को 29 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेंजा गया है।

CG-आधी रात बहन पड़ोसी के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ाई, देख बौखलाया भाई, गुस्से में आकर युवक को दी ये खौफनाक…..

CG-आधी रात बहन पड़ोसी के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ाई, देख बौखलाया भाई, गुस्से में आकर युवक को दी ये खौफनाक…..

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, लेकिन यह मुलाकात उसकी जान पर भारी पड़ गई। घटना उसके ही पड़ोस में हुई, जहां युवती के भाई ने गुस्से में आकर युवक का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों परिवार एक ही मोहल्ले में रहते थे और एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। बताया जा रहा है कि युवती का भाई इस संबंध के खिलाफ था और पहले भी युवक को चेतावनी दे चुका था। बावजूद इसके युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया, जिससे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

युवक चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। इस दौरान लडकी का भाई वहां मौजूद था और उसने युवक को देखते ही गुस्से में आकर हमला कर दिया। आरोपी ने युवक का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना का पता पड़ोसियों को तभी चला जब उन्होंने शोर-सबार सुना।

जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या प्रेम संबंध के चलते हुई।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CG : जेल में ड्रोन से पहुंचाई जा रही थी अवैध वस्तुएं, अब 500 मीटर दायरे में नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित

CG : जेल में ड्रोन से पहुंचाई जा रही थी अवैध वस्तुएं, अब 500 मीटर दायरे में नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित

रायगढ़। जिला जेल रायगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जेल के आसपास 500 मीटर के दायरे को नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया है। यह आदेश कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा जारी किया गया है।

जिला जेल अधीक्षक जी.एस. शौरी ने बताया कि जेल भौगोलिक रूप से पूर्व, पश्चिम और दक्षिण दिशा में घनी बस्तियों से घिरी हुई है। इन इलाकों से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ड्रोन के माध्यम से प्रतिबंधित या अवैध वस्तुएं जेल परिसर के भीतर पहुंचाई जा रही थीं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस गंभीरता को देखते हुए जेल अधीक्षक द्वारा प्रशासन से जेल सीमा क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र घोषित करने का अनुरोध किया गया था। प्रशासनिक स्तर पर विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि अब जिला जेल रायगढ़ की सीमा से 500 मीटर तक का पूरा क्षेत्र ड्रोन उड़ाने के लिए प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी व्यक्ति द्वारा इस क्षेत्र में ड्रोन संचालन पाए जाने पर संबंधित नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त जेल अधीक्षक ने जिला सेनानी ब्लासियुस कुजूर से बाहरी सुरक्षा को मजबूत करने हेतु पाँच अतिरिक्त जवानों की मांग की है, जो जेल परिसर की परिधि में चौकसी के लिए तैनात रहेंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति जेल के अंदर मादक पदार्थ या अनुचित सामग्री न फेंक सके। प्रशासन का यह कदम जेल परिसर की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Accident : सीजी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन की मौत

Accident : सीजी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन की मौत

 रायगढ़।  रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, बताया जाता है कि एक तेज रफ्तार कार चालक ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी, फिर पैदल चल रही महिला को कुचल दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को पीएम के लिए भेजवाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कापू थाना क्षेत्र में धरमजयगढ़ कापू मार्ग चाल्हा मोड़ पर तेज रफ्तार कार पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर सड़क पर पैदल चल रही ग्रामीण महिला को रौंदा। हादसे में तीनों की मौत हो गई। वहीं कार चालक मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

जैतू साव मठ में मनाया गया अक्षय नवमी का पर्व

जैतू साव मठ में मनाया गया अक्षय नवमी का पर्व

रायपुर - पुरानी बस्ती रायपुर स्थित जैतू साव मठ में अक्षय नवमी का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार  मठ मंदिर परिसर में स्थित आंवला वृक्ष के नीचे पुरानी बस्ती से आई हुई माताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पूजा अर्चना संपन्न किया। दोपहर 1:00 बजे राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सतनारायण शर्मा जी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना किया। माताओं ने मौली धागे की रस्सी आंवला वृक्ष पर लपेटते हुए परिक्रमा की। इस अवसर पर भगवान लक्ष्मी नारायण की विशेष पूजा अर्चना की गई। उन्हें ऋतु फल एवं नैवेद्य अर्पित किया गया। राजेश्री महन्त जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि -जैतू साव मठ में आंवला नवमी का पर्व प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इस वर्ष भी यह परंपरागत रूप से मनाया गया, इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन जो भी श्रद्धालु भक्तजन भगवान श्री हरि की पूजा अर्चना मन, वचन, एवं कर्म से सत्य निष्ठा पूर्वक करता है उन्हें भगवान की कृपा प्राप्त होती है, उनके सभी मनोकामना पूर्ण होते हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री शर्मा जी ने कहा कि- आंवला नवमी का त्यौहार पूरे छत्तीसगढ़ में सभी सनातन धर्म प्रेमी मनाते हैं। इस दिन आंवला वृक्ष के नीचे भगवान श्री हरि की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व है। ट्रस्ट कमेटी के सचिव महेंद्र अग्रवाल एवं सदस्य अजय तिवारी जी ने भी लोगों को आंवला नवमी की शुभकामनाओं सहित बधाई दी है। इस अवसर पर सुरेश शुक्ला, चंद्रकांत यदु, देवाशीष मुखर्जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
 
अब छत्तीसगढ़ में जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र ऑनलाइन ही बनेंगे, ऑफलाइन व्यवस्था बंद

अब छत्तीसगढ़ में जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र ऑनलाइन ही बनेंगे, ऑफलाइन व्यवस्था बंद

 Birth Death Certificate: अब छत्तीसगढ़ में जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र ऑनलाइन ही बनेंगे, ऑफलाइन व्यवस्था पूरी तरह से बंद कर दी गई है।

केंद्र सरकार ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए संशोधित ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। इन प्रमाण पत्रों को बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केंद्र सरकार के इस नियम को प्रदेश में भी लागू किया गया है। रायपुर समेत राज्य के सभी जिलों में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र को ऑनलाइन बनाना ही अनिवार्य किया गया है।

दो साल पहले अधिनियम में हुआ बदलाव

केंद्र सरकार ने जन्म मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 में 2023 में बदलाव किया है। इस बदलाव के अनुसार, अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों की जन्म तिथि को प्रमाणित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र ही एकमात्र मान्य दस्तावेज होगा। लेकिन, इस तारीख से पहले जन्मे बच्चों के लिए अन्य वैकल्पिक दस्तावेज भी जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में मान्य रहेंगे

इन प्रमाण-पत्रों को ही मान्यता

राज्य में अप्रैल 2023 के बाद जन्मे हर बच्चे के लिए ऑनलाइन जारी जन्म प्रमाण पत्र को ही मान्यता दी गई है। इससे यह साफ है कि अक्टूबर 2023 से पहले जन्मे बच्चों के लिए जन्म तिथि के प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी नहीं है।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऐसे करें अप्लाय

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

https://crsorgi.gov.in

यह भारत सरकार के Office of the Registrar General & Census Commissioner का सेंट्रल सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) पोर्टल है।

जन्म प्रमाण-पत्र (Birth Certificate) के लिए प्रक्रिया

चरण 1: रजिस्ट्रेशन करें

  • वेबसाइट पर जाएं → “Citizen Registration” पर क्लिक करें।
  • मां/पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और पता भरें।
  • एक यूजरनेम और पासवर्ड बनाएं।

चरण 2: लॉगिन करें

  • ई-मेल पर आए लिंक से अकाउंट ऐक्टिव करें और लॉगिन करें।
  • चरण 3: आवेदन भरें

    • “Registration of Birth” फॉर्म चुनें।
    • बच्चे का नाम (अगर नाम तय नहीं है तो बाद में जोड़ा जा सकता है), जन्म तिथि, जन्म स्थान (हॉस्पिटल/घर), माता-पिता का विवरण भरें।
    • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (जैसे हॉस्पिटल डिस्चार्ज स्लिप, पहचान पत्र आदि)।

    चरण 4: सबमिट करें

    • सभी विवरण सही होने पर “Submit” करें।
    • आवेदन का Acknowledgement Number प्राप्त होगा।
    • चरण 5: प्रमाण-पत्र डाउनलोड करें
    • संबंधित नगर निगम या पंचायत आवेदन की पुष्टि के बाद प्रमाण-पत्र जारी करती है।
    • “Search Certificate” सेक्शन में जाकर आवेदन नंबर डालें और प्रमाण-पत्र डाउनलोड करें।

    मृत्यु प्रमाण-पत्र (Death Certificate) के लिए प्रक्रिया

    • वही वेबसाइट (https://crsorgi.gov.in) पर जाएं।
    • “Registration of Death” चुनें।
    • मृतक का नाम, मृत्यु तिथि, स्थान, कारण आदि भरें।
    • हॉस्पिटल/डॉक्टर की रिपोर्ट, पहचान पत्र आदि दस्तावेज अपलोड करें।
    • आवेदन सबमिट कर Acknowledgement Number लें।
    • सत्यापन के बाद प्रमाण-पत्र ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।

    जरूरी दस्तावेज

    • जन्म प्रमाण-पत्र के लिए: हॉस्पिटल रिपोर्ट, माता-पिता का पहचान पत्र, पता प्रमाण
    • मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए: हॉस्पिटल डेथ सर्टिफिकेट या ग्राम पंचायत/नगर निगम की रिपोर्ट, मृतक का पहचान पत्र

    मोबाइल से आवेदन

    • पोर्टल मोबाइल-फ्रेंडली है, आप मोबाइल ब्राउज़र से भी आवेदन कर सकते हैं।
    • कई राज्यों (जैसे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश) ने इसे अपने राज्य पोर्टल से भी जोड़ा है।
    •  
इन विभाग के अध्यक्षों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, देखें लिस्ट

इन विभाग के अध्यक्षों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, देखें लिस्ट

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री योजना नीति एवं कृषि एवं ग्रामीण विकास के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज के अध्यक्ष रूप साय एवं छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

कथावाचक का अश्लील कांड : कार में महिला के साथ संबंध बना रहे थे मशहूर कथावाचक, पति ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर जो हुआ…

कथावाचक का अश्लील कांड : कार में महिला के साथ संबंध बना रहे थे मशहूर कथावाचक, पति ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर जो हुआ…

 रायपुर। राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। मशहूर कथावाचक भास्कराचार्य कार में शारीरिक संबंध बनाते पकड़े गए हैं। वह अपनी शादी शुदा प्रेमिका के साथ कार में रंगरलियां मना रहे थे। जिसके बाद लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।

जानकारी के मुताबिक़, मध्यप्रदेश के रीवा के रहने वाले मशहूर कथावाचक भास्कराचार्य अपनी शादी शुदा प्रेमिका से मिलने के लिए रायपुर आये थे। वह अपनी प्रेमिका के साथ कार में रंगरलियां मनाते पकडे गए हैं। वह कार में शारीरिक संबंध बना रहे थे. तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर क्या उनकी जमकर धुनाई कर दी।

दरअसल, रायपुर के रहने वाले अनिल गुप्ता की पत्नी का कथा वाचक भास्कराचार्य के साथ अवैध संबंध था। महिला का एक 18 वर्षीय बेटा भी है। इसके बावजूद उसका कथा वाचक भास्कराचार्य से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कथा वाचक अपनी प्रेमिका यानी अनिल गुप्ता की पत्नी से रायपुर मिलने आये थे।

कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए

इस बारे में अनिल गुप्ता को पता चला जिसके बाद उसने उन्होंने रंगे हाथों पकड़ने का प्लान बनाया। उसने दोनों पर नजर रखी और दोनों को कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जिसके बाद गुस्साए पति और मौके पर मौजूद लोगों ने कथावाचक भास्कराचार्य की पिटाई की। उन्हें खूब पीटा। इतना ही नहीं बताया जा रहा है उनकी छोटी भी काट दी।

इस मामले में पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। जिसमे उन्होंने कहा, वो अपनी पत्नी रीना गुप्ता को कथावाचक भास्कराचार्य के साथ रहने की अनुमति दे रहे हैं। हालांकि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

CG-कांग्रेस नेता के दफ्तर पर फायरिंग का खुलासा...निष्कासित नेता निकला मास्टरमाइंड, 7 गिरफ्तार,जाने मामला..!!…

CG-कांग्रेस नेता के दफ्तर पर फायरिंग का खुलासा...निष्कासित नेता निकला मास्टरमाइंड, 7 गिरफ्तार,जाने मामला..!!…

 बिलासपुर - (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) जिले के मस्तूरी (Masturi) इलाके में मंगलवार शाम को हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता (Mastermind) पार्टी से निष्कासित कांग्रेस (Congress) नेता विश्वजीत अनंत (Vishwajeet Anant) है।

मंगलवार शाम, मस्तूरी में कांग्रेस नेता नितेश सिंह ठाकुर (Nitesh Singh Thakur) के दफ्तर के बाहर तीन नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस घटना में दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह (SSP Rajnesh Singh) ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नितेश सिंह ठाकुर और विश्वजीत अनंत के बीच लंबे समय से जमीन और राजनीतिक वर्चस्व (Land and Political Rivalry) को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश ने फायरिंग की घटना को जन्म दिया

विश्वजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले नितेश सिंह की गतिविधियों की रेकी की और फिर हमले की योजना बनाई। वारदात के दिन तीन नकाबपोश हमलावर मोटरसाइकिल से पहुंचे और करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग (Rounds of Firing) की। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि जवाबी फायरिंग के कारण आरोपी वहां से भाग निकले।

पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार (Eight Accused Arrested) किया है, जिनमें मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत भी शामिल है। उनके कब्जे से दो पिस्टल (Pistol), एक कट्टा (Country-made Gun) और चार जिंदा कारतूस (Live Cartridges) बरामद किए गए हैं

एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच के दौरान अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

कड़ी धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder), आपराधिक साजिश (Criminal Conspiracy) और आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी ने कहा कि यह हमला सुनियोजित था और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता इसका मुख्य कारण रही। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस घटना में और कौन लोग शामिल थे या साजिश में सहयोग कर रहे थे।

घटना के बाद से मस्तूरी और तोरवा थाना क्षेत्रों (Masturi and Torwa Police Areas) में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और रातभर गश्त की व्यवस्था की गई है।

 बड़े भाई की मौत की खबर सुनकर मौके पर जा रहे छोटे भाई की भी सड़क हादसे में गई जान, पसरा मातम

बड़े भाई की मौत की खबर सुनकर मौके पर जा रहे छोटे भाई की भी सड़क हादसे में गई जान, पसरा मातम

अंबिकापुर।  जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ये हादसा बड़े भाई की दुर्घटना की खबर सुनकर छोटे भाई के मौके पर पहुंचने के दौरान हुआ। हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है।

अंबिकापुर में एक बेहद दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बड़े भाई की मौत एक ट्रक से टकराने के कारण हुई और जैसे ही छोटे भाई ने उसकी मदद के लिए मौके पर जाने की कोशिश की, उन्हें भी एक कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। ये घटना परिवार और पूरे इलाके के लिए बड़ा सदमा साबित हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज़ रफ्तार और सड़क पर लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह रही, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बड़े भाई के बाद छोटे भाई की भी मौत

जानकारी के अनुसार बड़े भाई की चठिरमा में खड़ी ट्रक से टकराने के कारण मौत हो गई। ये घटना अचानक हुई और स्थानीय लोगों के लिए बहुत दुखद थी। बड़े भाई के हादसे की खबर पता चलते ही छोटा भाई तुरंत मौके पर पहुँचने को निकला। छोटा भाई जैसे ही बड़े भाई की मदद के लिए निकला, उसी समय उन्हें भी एक कार ने टक्कर मार दी।

दो बेटों की मौत से पसरा मातम

गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान छोटे भाई की भी मौत हो गई। इस घटना ने परिवार और पूरे इलाके को शोक में डाल दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज़ रफ्तार और लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ।

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े के मामले ने पकड़ा तूल, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया रायपुर बंद का ऐलान

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े के मामले ने पकड़ा तूल, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया रायपुर बंद का ऐलान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने के मामले में अब तूल पकड़ लिया है। जिसे लेकर जोहरा छत्तीसगढ़ पार्टी ने 31 अक्टूबर को रायपुर बंद करने का ऐलान किया है। यानी 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ पार्टी के उपाध्यक्ष चंद्रकांत यदु ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और रायपुर बंद करने की घोषणा की।

दरअसल, बीते 23 अक्टूबर को तेलीबांधा स्थित वीआईपी एयरपोर्ट मार्ग पर स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की विशालकाय मूर्ति को किसी आपराधिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया था। लेकिन पुलिस ने आरोपी को 3 दिन बाद गिरफ्तार किया। जिसे लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि, इसके पहले पुलिस प्रशासन ने उसे गिरफ्तार करने का कदम क्यों नहीं उठाया। प्रतिमा तोड़े जाने के बाद उसके टुकड़ों को एकत्र क्यों नहीं किया गया.? यह छत्तीसगढ़ के मान सम्मान और अस्मिता की लड़ाई है। इसी के विरोध में 31 अक्टूबर को राजधानी बंद का आह्वान जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने किया है।

बता दें कि, पार्टी ने सभी व्यापारियों, आम नागरिकों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, कर्मचारियों, श्रमिक संगठनों और उद्योगपतियों से अनुरोध किया है कि वे एक दिन के लिए अपने प्रतिष्ठान और कार्य बंद रखें, ताकि शासन-प्रशासन पर दबाव बनाया जा सके और दोषियों को जेल तक पहुंचाया जा सके।
 

बस्तर में पुनर्वास की रोशनी से मिट रहा भय का अंधकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बस्तर में पुनर्वास की रोशनी से मिट रहा भय का अंधकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 संवाद, संवेदना और विश्वास की नई धरती बन रहा है बस्तर - मुख्यमंत्री

रायपुर, 29 अक्टूबर 2025/ राज्य सरकार की ‘आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025’ और ‘नियद नेल्ला नार योजना’ ने बस्तर अंचल में एक नई क्रांति की शुरुआत की है। इन नीतियों के परिणामस्वरूप माओवाद की हिंसक विचारधारा में लिप्त युवाओं में विश्वास जागा है और वे मुख्यधारा में लौटकर विकास की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बीजापुर जिले में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्ज़ीवन” अभियान के तहत आज सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों से कुल ₹66 लाख के इनामी 51 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी ने संविधान पर आस्था व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में सम्मानजनक जीवन जीने का संकल्प लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम इस बात का प्रमाण है कि बस्तर भय और हिंसा के अंधकार से बाहर निकलकर शांति, विश्वास और प्रगति के नए युग में प्रवेश कर रहा है। शासन की संवेदनशील नीतियाँ और मानवीय दृष्टिकोण इस परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि संवाद ही इस समस्या का स्थायी समाधान है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में देश अब नक्सल मुक्त भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस परिवर्तन की यात्रा में सहभागी बनें, ताकि छत्तीसगढ़ का प्रत्येक गाँव शांति, प्रगति और समरसता का प्रतीक बन सके।

बाबा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन किया समर्पित - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बाबा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन किया समर्पित - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 29 अक्टूबर 2025/ जनजातीय समाज के महान शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं राष्ट्रनायक बाबा कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आज अंबिकापुर में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा कार्तिक उरांव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा कार्तिक उरांव समाज के गौरव हैं। उन्होंने विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद अपनी धर्म, संस्कृति और सभ्यता को कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने पुरखों के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए उच्चतम शिक्षा अर्जित की और समाज को दिशा दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव का यह कथन-“जितना ज्यादा पढ़ेंगे, उतना ही समाज को गढ़ेंगे”- आज भी हमें प्रेरित करता है। उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक एकता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नगर निगम कार्यालय के समीप बनने वाले बाबा कार्तिक उरांव चौक का भूमि पूजन किया तथा मूर्ति एवं चौक निर्माण के लिए ₹40.79 लाख की राशि की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह चौक बाबा कार्तिक उरांव के आदर्शों, विचारों और योगदान की स्मृति को सहेजने का प्रतीक बनेगा।

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज के उत्थान और विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज की संस्कृति, सभ्यता, परंपरा और रीति-रिवाजों को सम्मान देते हुए समाज को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव ने सदैव समाज में एकता, शिक्षा और जागरूकता का संदेश दिया। आज यह आवश्यक है कि हम उनके आदर्शों और बताए मार्ग पर चलकर समाज को संगठित करें और एकता के सूत्र में बांधें, जिससे जनजातीय समाज सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा सके।

इस अवसर पर सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्‍वरी पैकरा, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

खात्मे की ओर नक्सलवाद, एक साथ 51 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सम्मानजनक जीवन जीने का लिया संकल्प

खात्मे की ओर नक्सलवाद, एक साथ 51 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सम्मानजनक जीवन जीने का लिया संकल्प

 बीजापुर। सुरक्षाबलों को लगातार एक के बाद एक सफलता मिलते जा रही है। सरकार की महत्वपूर्ण ‘पूना नारगेम’ योजना और नक्सली पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं। वहीं इस बीजापुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां 51 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया और सम्मानजनक जीवन जीने का संकल्प लिया।

बता दें कि, सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में 9 महिलाएँ और 42 पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल 66 लाख रुपये का इनाम घोषित था।इन माओवादियों में पीएलजीए बटालियन क्रमांक 01 और कंपनी नंबर 01, 02 व 05 के सदस्य, एसीएम, एरिया कमेटी पार्टी, एलओएस और मिलिशिया संगठन के कई पदाधिकारी शामिल हैं।  ये सभी नक्सली उत्तर बस्तर में सक्रिय थे। 21 माओवादियों ने 18 हथियारों के साथ पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है।

आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक माओवादी को शासन की ओर से 50,000 रुपये की पुनर्वास सहायता राशि दी जाएगी। वर्ष 2025 में अब तक कुल 461 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि 485 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 138 माओवादी विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए हैं।

 

फिर बढ़ाई गई चैतन्य बघेल की रिमांड अवधि, अब इस दिन तक रहेंगे जेल में

फिर बढ़ाई गई चैतन्य बघेल की रिमांड अवधि, अब इस दिन तक रहेंगे जेल में

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और निरंजन दास की न्यायिक रिमांड अवधि 12 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। चैतन्य बघेल की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। Eow के विशेष कोर्ट में वीडिय कांफ्रेंस के जरिये सुनवाई हुई , जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ में 2018 से 2023 के बीच करीब 2,161 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ था। इस मामले में ईडी ने कई बड़े अधिकारी और नेता गिरफ्तार किए हैं, जिनमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी शामिल हैं। चैतन्य बघेल पर आरोप है कि उन्होंने इस घोटाले से 16.70 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की और इसे अपनी रियल एस्टेट कंपनियों में निवेश किया।

 बता दें कि, चैतन्य बघेल को 18 जुलाई 2025 को उनके जन्मदिन पर भिलाई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी न्यायिक रिमांड अवधि लगातार बढ़ाई जा रही है।

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11:30 बजे बीजेपी प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जनजातीय गौरव दिवस की कार्यशाला में शामिल होंगे।

इसके बाद सीएम साय दोपहर 3:10 बजे मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

अमित जोगी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, इस विषय पर की CBI जांच की मांग

अमित जोगी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, इस विषय पर की CBI जांच की मांग

 रायपुर - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। जोगी ने अपने पत्र में केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है। प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन से ठीक पहले यह पत्र सामने आने से राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

गौरतलब है कि 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिसे राज्य सरकार रजत जयंती महोत्सव के रूप में मना रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बीच अमित जोगी के पत्र के वायरल होने से राजनीतिक तापमान बढ़ गया है।

अपने पत्र में अमित जोगी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण आवासों का सबसे बड़ा आवंटन दिया था, लेकिन भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के कारण योजना का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में आवास मित्र और कुछ अधिकारी रिश्वत लेकर पुराने घरों को नया पीएमएवाई घर दिखा रहे हैं। कई जगहों पर पुराने मकानों की दूसरी मंजिल बनवाकर उसे नए आवास के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो पूरी तरह अवैध है।

पढ़े पत्र-

एयरपोर्ट और नवा रायपुर के लिए डायवर्ट ट्रैफिक रूट जारी, यहां देखें पार्किंग स्थल

एयरपोर्ट और नवा रायपुर के लिए डायवर्ट ट्रैफिक रूट जारी, यहां देखें पार्किंग स्थल

 रायपुर। राज्योत्सव पर 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने वाले व्हीआईपी एवं नागरिकों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन तथा वाहनों की पार्किंग के लिए मार्ग व पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। राज्योत्सव स्थल पहुॅचने वालों की सुविधानुसार पहुॅच मार्गों को 06 रूट में विभाजित किया गया है तथा प्रत्येक रूट में पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया ह।

PM Modi Raipur visit: डायर्वट रूट:

रूट-01 -रायपुर शहर, धरसींवा, तिल्दा, खरोरा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली से आने वाले नागरिकों के वाहनों के लिए राज्योत्सव पहुॅच मार्ग:- रिंग रोड 03 टर्निंग -राजू ढाबा के सामने -सेरीखेड़ी ब्रिज -एयरपोर्ट टर्निंग -स्टेडियम टर्निंग-रेलवे स्टेशन रोड -कयाबांधा अंडरब्रिज के पास -सीबीडी स्टेशन रोड -रैक बैंक मोड़ -सेक्टर 22 टर्निंग -सेक्टर 22 पार्किंग स्थल पी-15 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट 02- आरंग, खरोरा, महासमुंद, बलौदाबाजार की ओर से आने वाले वाहनों के लिए राज्योत्सव पहुॅच मार्ग:-आरंग -लखौली-नवागांव रेल्वे क्रासिंग-क्रिकेट स्टेडियम -सेंध तालाब-सत्यसांई अस्पताल के सामने चौक -मंदिर हसौद मार्ग तिराहा-स्टेडियम टर्निंग -चंदूलाल चंद्राकर चौक-सेक्टर 22 टर्निंग -सेक्टर 22 पार्किंग स्थल पी-15 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट 03- अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग की ओर से आने वाले वाहनो के लिए राज्योत्सव पहुॅच मार्ग ( केवल बस से आने वालों के लिए):- मोनफोर्ड स्कूल से दांया मोड़ -हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी के सामने -ट्रिपल आईटी चौक-उपरवारा चौक -मुक्तांगन तिराहा होकर मुक्तांगन पार्किंग स्थल पी-12, मुक्तांगन रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल पी-13 एवं गोल्फ मैदान पार्किंग स्थल पी-14 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट 04-अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग की ओर से आने वाले वाहनो के लिए राज्योत्सव पहुॅच मार्ग ( कार/ चारपहिया वाहन से आने वालों के लिए):- अभनपुऱ -ग्राम बकतरा-ग्राम केन्द्री-बेन्द्री मोड़-मिंटू पब्लिक स्कूल-निमोरा प्रशासनिक अकादमी के सामने से ग्राम निमोरा के पास पार्किंग स्थल पी-11 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट 05-रायपुर शहर, धरसींवा, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़, राजनांदगांव की ओर आने वाले वाहनों के लिए राज्योत्सव स्थल तक पहुॅच मार्गः- पचपेड़ीनाका-बोरियाकला-माना बस्ती-तूता होकर तूता मैदान पार्किंग स्थल पी-08, तूता इंडियन तड़का ढाबा के पास पार्किंग स्थल पी-09 एवं निमोरा बस्ती मार्ग दालमिल के पीछे पार्किंग स्थल पी-10 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।

रूट 06-गोबरा नवापारा, राजिम, गरियाबंद की ओर से आने वाले वाहनों के लिए राज्योत्सव पहुॅच मार्ग (बस एवं कार दोनों के लिए):- राजिम-गोबरा नवापारा-नवागांव-खण्डवा-जंगल सफारी-ट्रिपल आईटी (भामाशाह चौक)- मुक्तांगन तिराहा होकर पार्किंग स्थल पी-12, मुक्तांगन रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल पी-13 एवं गोल्फ मैदान पार्किंग स्थल पी-14 में अपना वाहन पार्क कर कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे। दोपहिया वाहनों की पार्किंंग राज्योत्सव स्थल के सामने धरना स्थल के दोनों तरफ स्थित पार्किंग स्थल पी-05, पी-06 एवं पी-07 में होगी।

प्रतिबंधित मार्ग:-

01.11.2025 को नवा रायपुर क्षेत्र के समस्त मार्गों में मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश एवं आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नवा रायपुर क्षेत्र में भवन निर्माण एवं अन्य कार्य में लगे समस्त मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। व्हीव्हीआईपी रूट में कारकेड के आवागमन के समय सुरक्षा के दृष्टिकोण से 30 मिनट पूर्व समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा।v

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण

  रायपुर - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आगामी 1 नवम्बर को आयोजित होने वाले नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में आमंत्रित करते हुए औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष और गर्व का अवसर है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर प्रदेश की जनता को नवीन विधानसभा भवन समर्पित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से इस भव्य एवं सुसज्जित विधानसभा भवन का लोकार्पण प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण होगा। उन्होंने कह कि यह भवन छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपराओं, विकास यात्रा और जनभावनाओं का प्रतीक बनेगा, जिसके हम सभी साक्षी बनेंगे।

CG – फार्मेसी की छात्रा ने की आत्महत्या : फांसी लगाकर दी जान, गर्ल्स होस्टल में मिली छात्रा की लाश

CG – फार्मेसी की छात्रा ने की आत्महत्या : फांसी लगाकर दी जान, गर्ल्स होस्टल में मिली छात्रा की लाश

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां फार्मेसी की छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गर्ल्स होस्टल में छात्रा की लाश बरामद हुई है। मृतिका की पहचान लोहरसी सोन निवासी यामिनी कोशले के रूप में हुई है। वह डी फार्मेसी के फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। पूरा मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री का है।

जानकारी के मुताबिक, गुप्ता निजी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा यामिनी की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पेंड्री सान्दीपनि कॉलेज में डी. फार्मेसी फर्स्ट ईयर की थी। घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है।

CG – थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच, इस वजह से गिरी गाज, जाने क्या है पूरा मामला…!!

CG – थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच, इस वजह से गिरी गाज, जाने क्या है पूरा मामला…!!

 डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में खुलेआम चल रहे अवैध सट्टा पट्टी कारोबार पर आखिरकार पुलिस की सख्ती शुरू हो गई है। जिले की कमान संभाल रहीं तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तत्काल लेते हुए डोंगरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र शाह को लाइन अटैच कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, उपेंद्र शाह को उनके वर्तमान पद से हटाकर रक्षित केंद्र, राजनांदगांव भेजा गया है। वहीं डोंगरगढ़ थाने की नई जिम्मेदारी मोहरा चौकी प्रभारी संतोष कुमार जायसवाल को सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। यह कार्रवाई प्रशासनिक दृष्टि से तो अहम है ही, साथ ही पुलिस की जवाबदेही को भी मजबूत करती दिख रही है।