BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
छत्तीसगढ़ में SIR सर्वे की तैयारी शुरु, 28 अक्टूबर से शुरू होगा SIR

छत्तीसगढ़ में SIR सर्वे की तैयारी शुरु, 28 अक्टूबर से शुरू होगा SIR

 रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में अब बिहार की तर्ज पर विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आज रात से ही वोटर लिस्ट फ्रीज हो जाएगी। SIR कल यानी 28 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त आगे की प्रक्रिया करेगा। छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 80 लाख वोटर्स हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि, SIR को लेकर छत्तीसगढ़ में टेबल टॉप एक्सरसाइज हो चुकी है। निर्वाचन आयोग से आदेश आते ही इसे राज्य के सभी जिलों में एक साथ लागू किया जाएगा। राज्य के अधिकारियों ने सर्वे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

केंद्रीय जेल परिसर में कैदी के मोबाइल चलाने का मामला, SP ने 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

केंद्रीय जेल परिसर में कैदी के मोबाइल चलाने का मामला, SP ने 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सरगुजा। केंद्रीय जेल परिसर में जिला बदर आरोपी को मोबाइल फोन पर बातचीत करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी को मोबाइल फोन उपलब्ध कराने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसपी राजेश अग्रवाल ने की है। निलंबित किए गए तीनों पुलिस जवान थाना अंबिकापुर में पदस्थ हैं।

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर थाना के अपराध क्रमांक 781/2025 के तहत दर्ज मामले में आरोपी जय आदित्य तिवारी उर्फ अंश पंडित को 23 अक्टूबर 2025 को जीवन ज्योति अस्पताल अंबिकापुर से इलाज के बाद डिस्चार्ज कर गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया के दौरान उसकी सुरक्षा ड्यूटी पर तीन आरक्षकों आरक्षक 773 परवेज फिरदौसी, आरक्षक 378 डॉ. सिम सिद्दार और आरक्षक 480 सुशील खेस को लगाया गया था।

इस दौरान आरोपी अंश पंडित का मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो में आरोपी जेल परिसर के बाहर मोबाइल से बात करता दिखाई दे रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि ड्यूटी पर तैनात जवानों ने आरोपी को मोबाइल से बातचीत करने से न तो रोका और न ही फोन जब्त किया।

प्रथम दृष्टया यह घटना पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता और संदिग्ध आचरण को दर्शाती है। इसी आधार पर एसपी राजेश अग्रवाल ने तीनों आरक्षकों को निलंबित कर रक्षित केंद्र अंबिकापुर में सम्बद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार गुजारा भत्ता दिया जाएगा।

Weather Update : साइक्लोन मोंथा से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाएं और भारी बारिश के आसार

Weather Update : साइक्लोन मोंथा से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाएं और भारी बारिश के आसार

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने मोन्था चक्रवात के कारण दक्षिणी छत्तीसगढ़ प्रभावित रहने वाला है. इस हिस्से के कुछ स्थानों पर 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 32.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं कुछ जगहों पर बारिश दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा पानी बेलगहना में 3 सेमी गिरा. इसके अलवा पिपरिया, कशडोल, अंतागढ़, छुईखदान और भिंभोरी में 1 सेमी बारिश हुई.

राजधानी रायपुर में सुबह के वक्त बूंदाबांदी हुई. वहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ 60-70 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जो 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. दो दिन बाद भी यह सिलसिला जारी रहेगा.

रायपुर में आज का मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है. बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.

राजधानी के इस तालाब में 40 वर्षों से हो रही छठ पूजा, आज व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

राजधानी के इस तालाब में 40 वर्षों से हो रही छठ पूजा, आज व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

 रायपुर।  हिंदू आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ 4 दिनों के अपने अनुष्ठान के तीसरे दिन को पूरा करते हुए आज संध्या अर्घ्य के साथ नरैया तालाब छठ घाट में धूमधाम से मनाया गया।

सजे हुए सुंदर घाट और व्यापक इंतजामों के साथ हजारों की भीड़ में टिकरापारा के नरैया तालाब में भी हजारों छठ व्रतियों ने संध्या अर्घ्य दिया ।

नरैया तालाब छठ महापर्व आयोजन समिति के वीरेंद्र दुबे ने बताया कि 40 वर्षों से इस तालाब में छठ पूजा की जाती है, जब शहर में सिर्फ आमा तालाब और व्यास तालाब में छठ पूजा होती थी तब से यहां छठ व्रती महिलाएं छठ पूजा कर रही हैं, कई परिवार की तीसरी पीढ़ी यहां पूजा करने आती हैं। नरैया तालाब छठ पर्व समिति के वीरेंद्र दुबे ने बताया कि नगर निगम की ओर से लगातार सहयोग मिलता है और बेहतर साफ सफाई की व्यस्वस्था का प्रयास निगम और समिति के सदस्य करते हैं।

  समिति के लोगों ने नगर निगम। की साफ सफाई पर प्रशासन का और सुरक्षा के लिए पुलिस का धन्यवाद दिया। घाट में स्वागत द्वार, लाईट- टेंट, भंडारा की व्यवस्था की गई है। कल 28 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ महापर्व का समापन होगा।

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

 जशपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के अवसर पर दुलदुला छठ घाट में पहुँचकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि मुझे छठ पर्व में सम्मिलित होने का अवसर मिला।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनता के विश्वास और स्नेह से ही उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है, और वे क्षेत्र के विकास एवं जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री साय ने दुलदुला क्षेत्रवासियों की माँग पर छठ घाट के सौन्दर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी छठ पर्व तक दुलदुला छठ घाट का सौन्दर्यीकरण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुनकुरी छठ घाट का सौन्दर्यीकरण लगभग ₹5 करोड़ 17 लाख की लागत से किया गया है, जहाँ इस वर्ष व्रती महिलाएँ पूर्ण श्रद्धा-भाव से पूजा-अर्चना कर रही हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत दुलदुला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित छठ व्रत करने वाली महिलाएँ, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 
जेल में ही रहेंगे चैतन्य बघेल, ED विशेष कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

जेल में ही रहेंगे चैतन्य बघेल, ED विशेष कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

 रायपुर।  बहुर्चित शराब घोटाले मामले में चैतन्य बघेल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक बार फिर ईडी स्पेशल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। बीते शुक्रवार को चैतन्य की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा, जिसपर आज यानी 27 अक्टूबर को फैसला सुनाया गया।

बता दें कि, चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाला मामले में 18 जुलाई को भिलाई निवास स्थान से गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक, चैतन्य बघेल ने 16 करोड़ 70 लाख रुपए की अवैध कमाई को अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट मे इन्वेस्ट किया।

आरोप है कि, यह पैसा नगद में ठेकेदारों को भुगतान फर्जी बैंक एंट्री और फ्लैट खरीदी के बहाने से उपयोग किया। वह त्रिलोक सिंह ढिल्लो के साथ मिलकर विट्ठलपुरम नामक परियोजना में फर्जी फ्लैट खरीद की योजना बनाकर 5 करोड़ हासिल करने के आरोप में भी घिरे हैं। जांच में यह भी पाया गया कि चैतन्य ने इस घोटाले से जुड़े 1000 करोड़ से अधिक की अवैध धनराशि को हैंडल किया और इसे अनवर ढेबर और अन्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तत्कालीन कोषाध्यक्ष तक पहुंचाया।

CG : सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान

CG : सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान

 बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के भाटापारा की नई सब्जी मंडी में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। सुबह करीब 10 बजे मंडी में अचानक एक दुकान से धुआं उठने लगा, जो कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई दुकानें जलकर खाक हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार मंडी में रोज की तरह व्यापारी और ठेलेवाले सुबह से ही काम में जुटे थे। ज्यादातर दुकानदार अपने काम समेट ही रहे थे कि अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटों ने दुकानों में रखे सब्जी कैरेट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दस्तावेज और फर्नीचर सब कुछ जलाकर राख कर दिया। अनुमान है कि लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, हालांकि सटीक आंकड़ा अभी तय नहीं हो सका है।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया गया है। बताया जा रहा है कि मंडी में कई स्थानों पर अस्थायी बिजली कनेक्शन जोड़े गए थे, जिससे इस तरह की दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। भाटापारा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि मदद के लिए बलौदाबाजार, अमेरा और आसपास के सीमेंट प्लांट से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

CG : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खुला नया सुरक्षा कैंप, विकास की हो रही नई सुबह

CG : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खुला नया सुरक्षा कैंप, विकास की हो रही नई सुबह

बीजापुर. बीजापुर जिले के थाना भोपालपटनम क्षेत्रान्तर्गत कैम्प कांडलापर्ती-2 और थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पील्लूर में नवीन सुरक्षा और जन-सुविधा कैम्प की स्थापना की गई है. यह पहल छत्तीसगढ़ शासन की “नियद नेल्ला नार” योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा और सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए की गई है.

प्राकृतिक चुनौतियों के बीच साहसिक कार्य

विपरीत मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए इन कैम्पों की स्थापना सफलतापूर्वक की. यह कदम न केवल सुरक्षा दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है बल्कि क्षेत्रीय विकास की गति को भी सशक्त करेगा.

अंतर्राज्यीय सम्पर्क और आधारभूत संरचना का विस्तार

भोपालपटनम् से फरसेगढ़, सेण्ड्रा और गढ़चिरौली को जोड़ने की दिशा में यह एक अहम प्रगति है. आगामी समय में नेशनल पार्क क्षेत्र के ग्रामों को सड़क और अन्य सुविधाओं से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा.

सुरक्षा और विकास का समन्वय

कैम्प की स्थापना से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, पीडीएस दुकानें, मोबाइल नेटवर्क, सड़क और पुल-पुलिया जैसी सुविधाएं सुलभ होंगी. इससे माओवादियों की अंतर्राज्यीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा.

नक्सल उन्मूलन में उल्लेखनीय उपलब्धियां 

वर्ष 2024 से अब तक बीजापुर जिले में कुल 21 सुरक्षा कैम्प स्थापित किए गए हैं. इन प्रयासों के फलस्वरूप 599 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, 196 माओवादी अलग अलग मुठभेड़ में मारे गए हैं तथा 986 माओवादियों को सुरक्षा बलो की कार्यवाही में गिरफ्तारी हुई है. सुरक्षा बलो के द्वारा किये जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप बस्तर संभाग मे 210 माओवादियों ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किये है, यह नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी रणनीतिक सफलता है.

प्रशासनिक नेतृत्व और सहयोग

जिला बीजापुर के सुदूर अंचल क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकासात्मक कार्यो में तेजी लाने के लिए बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पी., शालिन महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स छ.ग. सेक्टर रायपुर, कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, बी0एस0नेगी उप महानिरीक्षक (परि) सीआरपीएफ रेंज बीजापुर के मार्ग-दर्शन एवं डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक जिला बीजापुर, मोहित कुमार कमांडेंट केरिपु 22 बटालियन, के डी जोशी कमांडेंट केरिपु 214 बटालियन, विजेंद्र सिंह कमांडेंट केरिपु 222 बटालियन, अमित कुमार, कमांडेंट 153 सीआरपीएफ अशोक कुमार कमांडेंट कोबरा 210, पुष्पेन्द्र कुमार कमांडेंट कोबरा 206, रविन्द्र कुमार मीणा अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स बीजापुर, अमन कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स बीजापुर, संजय ध्रुव अति0 पुलिस अधीक्षक, मनोज तिर्की उप पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी भोपालपटनम घनश्याम कामड़े, कुलदीप सिंह डीसी ऑप्स बीजापुर की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के तहत जिला बीजापुर थाना भोपालपटनम क्षेत्र के ग्राम कांडलापर्ती-2 में दिनांक 24/10/2025 एवं थाना फरसेगढ़ क्षेत्रअंतर्गत ग्राम पिल्लूर मे दिनांक 27/10/2025 को नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित किया गया. नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र में माओवादियों के अन्तर्राज्यीय गतिविधियों पर अंकुश लगेगा व नक्सल विरोधी अभियान संचालन में तेजी आयेगी एवं आप-पास क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को विकासात्मक कार्य एवं मूलभूत सुविधायें जैसे कि सड़क, पुल/पुलिया निर्माण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, पीडीएस दुकाने, अच्छी शिक्षा, मोबाईल कनेक्टिविटी का विस्तार आदि की सुविधायें मिल पायेगा. नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के आम-जन उत्साहित है.

विकास की गति

वर्ष 2023-24 और 2024-25 में अब तक जिले में कुल 43 नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित किए जा चुके हैं. “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत इन क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, मोबाइल टावर, आंगनबाड़ी और अन्य जन-सुविधाओं का तीव्र विस्तार हुआ है.

 
पुलिसकर्मियों के लिए एक नवंबर से हेलमेट अनिवार्य, आम जनता को 10 नवंबर तक छूट

पुलिसकर्मियों के लिए एक नवंबर से हेलमेट अनिवार्य, आम जनता को 10 नवंबर तक छूट

 जांजगीर चांपा. सड़क दुर्घटनाओं को रोकने जांजगीर चांपा पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है. वहीं एक नवंबर से एसपी ने पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया है. नियम का पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. 10 नवंबर के बाद नियम तोड़ने वाले आम जनता पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने कहा है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें और जिम्मेदार नागरिक बनें.

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले के सभी थाना चौकी क्षेत्राें में यातायात नियमों से संबंधित विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान जिले में सड़क दुर्घटना के पांच प्रमुख कारणों बिना हेलमेट, तीन सवारी, तेज गति, मोबाइल फोन पर बात और शराब सेवन कर वाहन चलाने पर फोकस करते हुए जागरूक किया जाएगा.

जागरुकता कार्यक्रम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार करेंगे. अभियान के दौरान प्रत्येक थाना क्षेत्र के गांव, स्कूल, कॉलेज में जाकर लोगों को दुर्घटना के कारणों और यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी जाएगी. जांजगीर-चांपा पुलिस 10 नवंबर तक यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाएगी.

यातायात जागरूकता का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना, लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना और सड़कों पर सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना है. इसका लक्ष्य दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना है. यह जागरूकता यातायात नियमों के पालन, लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों और सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालती है.

जनजागरूकता अभियान का प्रमुख उद्देश्य

  • दुर्घटनाओं में कमी: इसका प्राथमिक उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों और चोटों को कम करना है.
  • जागरूकता बढ़ाना: यह जनता को लापरवाह ड्राइविंग और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के खतरों के बारे में शिक्षित करता है.
  • सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना: यह सुरक्षित सड़क उपयोगकर्ता व्यवहार को प्रोत्साहित करता है, जिसमें सीट बेल्ट लगाना, हेलमेट पहनना, गति सीमा का पालन करना और नशे में गाड़ी न चलाना शामिल है।
  • नियमों का पालन : यह सुनिश्चित करना कि नागरिक यातायात नियमों का अनुशासित तरीके से पालन करें। यातायात नियमों का ज्ञान, जनता को यातायात संकेतों, नियमों और सड़क पर अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के बारे में जागरूक करना।
  • सुरक्षित बुनियादी ढांचा: यह सुनिश्चित करना कि सड़कों का डिज़ाइन और रूपांतरण सार्वजनिक स्वास्थ्य, सुरक्षा और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ावा दे।

जांजगीर पुलिस की अपील

  • बिना हेलमेट वाहन न चलाएं।
  • तीन सवारी से बचें।
  • शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।
  • ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करें।
  • तेज गति से वाहन न चलाएं
  • मॉल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए
BREAKING : CRPF के जवान ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटकती मिली लाश

BREAKING : CRPF के जवान ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटकती मिली लाश

दंतेवाड़ा।  जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। 231BN बटालियन में तैनात CRPF जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था। हालांकि, अभी तक सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। यह पूरी घटना दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

मृतक की पहचान जशवीर सिंह (46) कॉन्स्टेबल वाशर मेन कानपुर के भवानीपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जवान गीदम स्थित सीआरपीएफ 231 बटालियन के हेडक्वार्टर में पोस्टेड था। सोमवार सुबह कमरे में फंदे से लटकता जवान का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया गया है। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

सुसाइड नोट लिख फंदे पर झूली साइंस कॉलेज की छात्रा, सीलिंग फैन से लटकी मिली लाश

सुसाइड नोट लिख फंदे पर झूली साइंस कॉलेज की छात्रा, सीलिंग फैन से लटकी मिली लाश

 रायपुर।  राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज की एमएससी के एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. बताया जा रहा है कि ये घटना 17 अक्टूबर की है. पुलिस मर्ग कायम करके नौ दिनों से जांच कर रही है. पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, 25 साल की मृतका प्रज्ञा शर्मा की एक सहेली 17 अक्टूबर को उससे मिलने किराए के मकान सुंदरनगर आदर्श चौक स्थित रामजी कुंज में पहुंची तो रूम के अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए. सीलिंग फैन के रॉड में प्रज्ञा की लाश फांसी पर झूल रही थी.

सुसाइड नोट बरामद

सुसाइड नोट में लिखा, मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं पुलिस के मुताबिक छात्रा ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है. उसने यह भी लिखा है कि उसे पिता का प्यार नहीं मिला. दरअसल छात्रा के माता-पिता में अलगाव हो चुका है. पिता इन दिनों बीमार हैं और मां शासकीय नौकरी में महासमुंद में पदस्थ हैं. पुलिस परिजनों का बयान दर्ज कर रही है, जिसके बाद ही पता चलेगा कि प्रज्ञा ने आत्महत्या क्यों की है.

राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी, पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने मजदूर पर किया जानलेवा हमला

राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी, पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने मजदूर पर किया जानलेवा हमला

 रायपुर।  राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। आए दिन लूट-पाट मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला श्याम नगर से सामने आया है। जहां एक मजदूर पर पुराने विवाद को लेकर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इस घटना के बाद  मौके पर हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हमला तीन माह पुराने विवाद के कारण हुआ था। जय नेताम और उसके साथियों ने मजदूर  गोपाल निर्मलकर पर सफेद कार में पहुंचकर चाकू से हमला किया। हालांकि, गोपाल ने स्कूटी से उतरकर अपनी जान बचाई, लेकिन जांघ में चाकू लग गया। जिसके बाद राहुल ध्रुव और सुमेश ध्रुव नामक व्यक्तियों ने घायल को जिला अस्पताल पंडरी में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

 सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास (धारा 109) का मामला दर्ज कर और  5 आरोपीयों को गिरफ्तार किया। जिसमें से एक आरोपी 1 नाबालिग भी इस घटना में शामिल था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना को लोकर इलाके में दहशत का माहौल है।

CG – तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक पांच वाहनों को मारी ठोकर, 3 की दर्दनाक मौत, कई घायल……

CG – तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक पांच वाहनों को मारी ठोकर, 3 की दर्दनाक मौत, कई घायल……

 बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार बेकाबू कार ने भीड़ भरी सड़क पर एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान घर पर खड़ी गाड़ी और घर के शीशे भी तोड़ दिए।

घटना की जानकारी मिलते ही शहर की सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं, मृतकों और घायलों के परिजन समेत स्थानीय लोग आरोपी व्यापारी के घर के बाहर जमा हो गए और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए पूरे बल के साथ आरोपी के घर में घुसकर कार्रवाई की, लेकिन इसके बावजूद घर के बाहर भारी भीड़ जमा रही। भीड़ और पुलिस के बीच छोटे-मोटे झड़पें भी हुईं। इस दौरान लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की, गाड़ी और घर के शीशे तोड़ दिए।

पुलिस ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Crime : छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, नई मूर्ति स्थापित

Crime : छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, नई मूर्ति स्थापित

 रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर किया था। संगठन के सदस्यों ने इस घटना को छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई थी।वही प्रशासन ने रविवार को हुए बवाल के बाद छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा सोमवार को दोबारा स्थापित कर दी गई है। वही पुलिस ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ती तोड़ने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

 
WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में कल से 4 दिनों तक होगी बारिश, इन इलाकों के लिए अलर्ट जारी

WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में कल से 4 दिनों तक होगी बारिश, इन इलाकों के लिए अलर्ट जारी

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में अगले 3 से 4 दिन बस्तर और रायपुर संभाग के जिलों में बारिश की आशंका है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसके असर से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कल बस्तर क्षेत्र के जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

28 अक्टूबर को मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा 5 शामिल है। वहीं कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद में ऑरेंज अलर्ट है।

रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, महासमुंद, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़- छुईखदान-गंडई में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है।

रविवार को भी बस्तर में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। राजधानी रायपुर में भी बूंदाबादी हुई। आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। रायपुर के माना में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.6°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया।

इस वजह से बारिश

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब (मजबूत सिस्टम) बना हुआ है। इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इस वजह से 28 अक्टूबर को बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। यह अधिकतम 80 किमी तक पहुंच सकती है। इससे बस्तर संभाग में तेज हवा चलने के साथ भारी बारिश होगी।

 
‘किसान हैं विकसित भारत की रीढ़, तिलहन उत्पादन से बढ़ेगी आत्मनिर्भरता’ — मंत्री टंक राम वर्मा

‘किसान हैं विकसित भारत की रीढ़, तिलहन उत्पादन से बढ़ेगी आत्मनिर्भरता’ — मंत्री टंक राम वर्मा

  रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सारंगढ़ कृषि उपज मंडी प्रांगण में ‘‘तिलहन कृषक मेला सह सम्मेलन’’ का आयोजन किया गया। नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल के अंतर्गत कृषि कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए।

मंत्री  वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर अग्रसर हैं। इस दिशा में दलहन-तिलहन का अधिक उत्पादन देश को खाद्य तेल के आयात से मुक्ति दिलाएगा और आर्थिक आत्मनिर्भरता मजबूत करेगा।

इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन करते हुए हितग्राहियों, महिला स्व-सहायता समूहों और विभागीय अधिकारियों से उत्पादों एवं तकनीकों की जानकारी ली।

उन्होंने किसानों को नई कृषि तकनीकें अपनाने, मृदा परीक्षण शिविरों में भाग लेने तथा कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि सारंगढ़ क्षेत्र की मिट्टी तिलहन उत्पादन के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है। तिलहन नगदी फसल है, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों के लिए घोषित अधिकांश वादों को पूरा कर चुकी है, जिनमें भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रुपये की सहायता राशि एक प्रमुख उपलब्धि है।

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय एवं कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों को संबोधित किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों और हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेय, अपर कलेक्टर  प्रकाश सर्वे, पूर्व विधायक  केराबाई मनहर तथा कृषि, मत्स्य, उद्यानिकी एवं पशुधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 
 
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, अगले दो दिनों तक जमकर होगी बारिश, 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, अगले दो दिनों तक जमकर होगी बारिश, 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के चक्रवाती तूफान में बदलने के कारण छत्तीसगढ़ का मौसम पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों तक भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि 28 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कई स्थानों पर झमाझम बारिश हो सकती है। 29 अक्टूबर को भी तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के पास बना अवदाब उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 26 अक्टूबर को गहरे अवदाब और 27 अक्टूबर की सुबह चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। इसके 28 अक्टूबर तक और प्रबल होकर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि इस सिस्टम के प्रभाव से राज्य में नमी बढ़ गई है और अगले तीन दिनों तक लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके बाद दक्षिणी छत्तीसगढ़ में 31 अक्टूबर तक लगातार बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

खड़गांव में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में खड़गांव में सबसे अधिक 8 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। औंधी और मानपुर में 7-7 सेमी, नारायणपुर और गीदम में 6-6 सेमी, दुर्गकोंदल, छोटेडोंगर और भैरमगढ़ में 5 सेमी, जबकि मोहला, दंतेवाड़ा, कुमारदा और भानुप्रतापपुर में 4-4 सेमी बारिश हुई।

इसके अलावा ओरछा, बारसूर, अंबागढ़ चौकी, मर्दापाल और छुरिया में 3-3 सेमी, तथा लोहांडीगुड़ा, लाल बहादुर नगर, धनोरा, बीजापुर, खैरागढ़, पखांजूर और फरसगांव में 2-2 सेमी वर्षा दर्ज की गई। गंगालूर, भोपालपटनम, कोंडागांव, डौंडी और छुईखदान में हल्की बारिश हुई।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

खड़गांव में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में खड़गांव में सबसे अधिक 8 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। औंधी और मानपुर में 7-7 सेमी, नारायणपुर और गीदम में 6-6 सेमी, दुर्गकोंदल, छोटेडोंगर और भैरमगढ़ में 5 सेमी, जबकि मोहला, दंतेवाड़ा, कुमारदा और भानुप्रतापपुर में 4-4 सेमी बारिश हुई।

इसके अलावा ओरछा, बारसूर, अंबागढ़ चौकी, मर्दापाल और छुरिया में 3-3 सेमी, तथा लोहांडीगुड़ा, लाल बहादुर नगर, धनोरा, बीजापुर, खैरागढ़, पखांजूर और फरसगांव में 2-2 सेमी वर्षा दर्ज की गई। गंगालूर, भोपालपटनम, कोंडागांव, डौंडी और छुईखदान में हल्की बारिश हुई।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री साय….

सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री साय….

 रायपुर: शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सफल जीवन का मार्ग है। सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार, कृषि या कोई अन्य क्षेत्र — प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के शपथ ग्रहण एवं दीपावली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के शपथ ग्रहण एवं दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रारंभ से ही शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य गठन के समय जहाँ केवल एक मेडिकल कॉलेज था, वहीं आज प्रदेश में लगभग 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इसी प्रकार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान — जैसे आईआईटी, ट्रिपल-आईटी, आईआईएम, लॉ यूनिवर्सिटी, एम्स और सिपेट — छत्तीसगढ़ में स्थापित किए गए हैं, जिनसे राज्य के स्थानीय विद्यार्थियों को शिक्षा और अवसर दोनों प्राप्त हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि आज समाज को संगठित होने की आवश्यकता है, क्योंकि संगठित समाज से ही राष्ट्र मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि आपके समाज का कला और साहित्य के क्षेत्र में भी आदिकाल से अतुलनीय योगदान रहा है। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के दौरान काछनदेवी रस्म में देवी माँ जिस कन्या पर अवतरित होती हैं, वह भी पनिका समाज की होती है — यह निश्चित ही पूरे समाज के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के शपथ ग्रहण एवं दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मूलमंत्र है — सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार पिछले 22 महीनों से सभी वर्गों के कल्याण के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है। हमने अन्नदाताओं के हित में कृषक उन्नति योजना, प्रत्येक व्यक्ति को पक्का मकान देने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना, माताओं और बहनों को सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना, तथा दूरस्थ अंचलों के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शिक्षक युक्तियुक्तकरण जैसे कदम उठाए हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शम्भु नाथ चक्रवर्ती ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के अध्यक्ष श्री भरत दास मानिकपुरी सहित समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार संकल्पित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार संकल्पित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर-  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पूर्णतः संकल्पित है। उन्होंने कहा कि रायपुर में 5 एकड़ भूमि में दिव्यांगजनों के लिए सर्व-सुविधायुक्त पार्क का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने दिव्यांग बच्चों से बड़ी आत्मीयता के साथ भेंट की और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कोंपलवाणी और अर्पण दिव्यांग संस्था में अध्ययनरत बच्चों ने मुख्यमंत्री सहित उपस्थित अतिथियों के समक्ष साइन लैंग्वेज का सुंदर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों के इशारों को दोहराते हुए उनसे साइन लैंग्वेज में गुड मॉर्निंग और गुड आफ्टरनून जैसे शब्द सीखे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दिव्यांगजनों के विकास के लिए सराहनीय कार्य हो रहा है। दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक ने रायपुर में दिव्यांग पार्क बनाए जाने की घोषणा की थी, और अब रायपुर में 5 एकड़ भूमि पर यह सर्व-सुविधायुक्त दिव्यांग पार्क विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम के आयोजन हेतु छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की सराहना की। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन द्वारा जनसेवा के कार्यों के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट निर्वहन किया जा रहा है। पूर्व में एसोसिएशन द्वारा मरीजों के लिए एम्बुलेंस भी प्रदान की गई थी, जिसका लाभ अनेक जरूरतमंद लोगों को प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वर्ष छत्तीसगढ़ निर्माण का 25वां वर्ष है, जिसे हम रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि इस वर्ष प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है। उसी दिशा में हमें विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। इस हेतु राज्य सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। सभी के सहयोग से इस लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य में सड़कों का निरंतर विस्तार किया जा रहा है, जिससे प्रदेश की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर–विशाखापत्तनम तथा रायपुर–धनबाद मार्गों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

महाराष्ट्र और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस ने कहा कि मैं सांसद के रूप में दिव्यांगजनों के लिए गठित सोशल जस्टिस स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य रहा हूँ। संसद में दिव्यांग बिल के लिए हमने व्यापक अध्ययन किया था। बिल पारित होने के पश्चात दिव्यांगजनों को मिलने वाली सुविधाओं में तीन गुना वृद्धि हुई। राज्यपाल रहते हुए मुझे दिव्यांगजनों के लिए कार्य कर रही संस्थाओं में जाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की चुनौतियों को सामान्यजन अक्सर समझ नहीं पाते।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि इस बार जीएसटी दरों में कमी के कारण दीपावली का उत्सव और अधिक भव्य रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, जिसकी हम आज रजत जयंती मना रहे हैं

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत छत्तीसगढ़ का योजनाबद्ध विकास निरंतर हो रहा है। सभी के सहयोग से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार होगा।

कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि दिव्यांगजनों के साथ दीपावली मिलन का आयोजन उत्तम सोच का प्रतीक है। खुशियां बांटने से बढ़ती हैं, और यह देखकर प्रसन्नता होती है कि एसोसिएशन जनसेवा में सक्रिय है तथा समाज के अन्य लोगों को भी इससे जोड़ रही है।

मुख्यमंत्री के समक्ष पैरों से पेंटिंग करने वाले दिव्यांग चित्रकार श्री गोकर्ण पाटिल ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने उनकी कला की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण भी किया।

इस अवसर पर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारीगण, कोंपलवाणी और अर्पण दिव्यांग संस्था के बच्चे तथा गणमान्यजन उपस्थित थे।

रायपुर से दिल्ली के लिए अब दो नई उड़ानें शुरू

रायपुर से दिल्ली के लिए अब दो नई उड़ानें शुरू

 रायपुर। विमानन कंपनियों का नया शेड्यूल लागू होने के साथ ही स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें मिलेंगी. वहीं, रायपुर को प्रयागराज को जोड़ने वाली फ्लाइट को इंडिगो ने हटा दिया है. रायपुर एयरपोर्ट को प्रयागराज से जोड़ने के लिए इंडिगो ने सबसे पहले 28 जून 2019 को फ्लाइट शुरू की थी. इस फ्लाइट को कंपनी ने 29 अक्टूबर 2023 को अचानक बंद कर दिया. इसके बाद फिर 16 अगस्त 2024 को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट की शुरुआत की गई. कंपनी ने नए उड़ान शेड्यूल में इस फ्लाइट को हटा दिया है.

शनिवार को रायपुर से प्रयागराज के लिए आखिरी उड़ान का संचालन किया गया. इंडिगो की यह फ्लाइट रोजाना सुबह 9.05 बजे रायपुर से उड़ान भरकर 10.25 बजे प्रयागराज पहुंचती थी. प्रयागराज से फ्लाइट के सुबह 10.50 बजे उड़ान भरने के बाद रायपुर पहुंचने का समय 12.20 बजे निर्धारित था.

रायपुर को प्रयागराज से जोड़ने के लिए यह एकमात्र फ्लाइट थी. जिसमें कंपनी 72 सीटर एटीआर विमान का संचालन करती थी. सूत्रों का कहना है कि लगभग 80 प्रतिशत बुकिंग के साथ यह फ्लाइट संचालित की जा रही थी. दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में एयर इंडिया की नई फ्लाइट 26 अक्टूबर से शुरु हो रही है. इस नई उड़ान के साथ ही दिल्ली के लिए एयर इंडिया की तीन फ्लाइट रोजाना उपलब्ध होगी. फिलहाल एयर इंडिया की दो उड़ानें सुबह-शाम संचालित की जा रही हैं. प्रस्तावित शेड्यूल के तहत एयर इंडिया की फ्लाइट 2635 दिल्ली से दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरेगी. उसके रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने का समय दोपहर 2.05 बजे है. रायपुर से फ्लाइट 2636 दोपहर 2.35 बजे रवाना होकर शाम 4.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

दिल्ली-रायपुर सेक्टर में रोजाना 8 उड़ानें 26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में रोजाना आठ उड़ानों का विकल्प उपलब्ध होगा. 26 अक्टूबर से ही इंडिगो की एक नई फ्लाइट दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में संचालित होगी. फिलहाल इंडिगो की रोजाना 4 उड़ानें संचालित की जाती हैं. उड़ान संख्या 6ई2120 दिल्ली से सुबह 10.15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.15 बजे रायपुर पहुंचेगी. वापसी में उड़ान संख्या 6ई6640 रायपुर से दोपहर 12.45 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी. एक नई उड़ान शुरू होने से रायपुर-दिल्ली सेक्टर में इंडिगो की कुल पांच उड़ानें हो जाएंगी.

 

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित, वीआईपी चौक पर क्रांति सेना का हंगामा और प्रदर्शन...पुलिस ने दर्ज की FIR

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित, वीआईपी चौक पर क्रांति सेना का हंगामा और प्रदर्शन...पुलिस ने दर्ज की FIR

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में राज्योत्सव से पहले तेलीबांधा थाना क्षेत्र के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की घटना ने तूल पकड़ लिया। देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मूर्ति को उखाड़ा गया और सिर को भी अलग कर दिया गया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना में आक्रोश फैल गया। संगठन ने इसे छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बताते हुए जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की इस दौरान पुलिस के साथ भी झड़प हुई। पुलिस ने क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल सहित कई सदस्यों को हिरासत में लिया।

जानकारी के मुताबिक, VIP चौक के राम मंदिर तिराहे पर छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना द्वारा स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। मूर्ति को दीवार से उखाड़कर उसका सिर अलग कर दिया गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर जुटे। सूचना पर तेलीबांधा पुलिस, अतिरिक्त SP ग्रामीण कीर्तन राठौर, सिविल लाइन CSP रमाकांत साहू और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

क्रांति सेना का विरोध

छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के सदस्यों ने घटना को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान पर हमला बताते हुए नारेबाजी की और धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और संगठन के बीच धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने पुलिस-प्रशासन पर असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाया और मांग की कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते, प्रदर्शन जारी रहेगा।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंस की धारा 298 के तहत मामला दर्ज किया, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और पवित्र वस्तु को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है। आसपास के CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, सीएम विष्णुदेव साय ने घटना की कड़ी निंदा की और कहा, “इस कृत्य को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”

Breaking : कांकेर में 18 हथियारों के साथ 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Breaking : कांकेर में 18 हथियारों के साथ 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 कांकेर।  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 18 हथियारों के साथ 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इन 21 आत्मसमर्पित नक्सलियों में 13 महिला और 08 पुरुष कैडर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कुएमांरी एरिया कमेटी और किसकोड़ो एरिया कमेटी के नक्सलियों ने हथियार छोड़ पुलिस के सामने सरेंडर किए है।

आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडर केशकाल डिवीजन (नॉर्थ सब ज़ोनल ब्यूरो) के कुएमारी/ किसकोडो एरिया कमेटी से संबंधित हैं। इनमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश सहित 4 डीवीसीएम (डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर), 9 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 8 पार्टी सदस्य शामिल हैं।आत्मसमर्पित नक्सलियों ने 3 एके-47 रायफलें, 4 एसएलआर रायफलें, 2 इंसास रायफलें, 6 .303 रायफलें, 2 सिंगल शॉट रायफलें, 1 बीजीएल हथियार के साथ सरेंडर किया है।

 
CG : खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर 16 वाहन जब्त

CG : खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर 16 वाहन जब्त

 रायपुर। श्री जैतू साव मठ के गांव भरेंगा के प्राचीन बाड़ा एवं माता शीतला मंदिर के नवनिर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भरेंगा के बाड़ा एवं शीतला मंदिर के नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन के कार्यक्रम में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज, ट्रस्ट कमेटी के वरिष्ठतम सदस्य अजय तिवारी एवं सचिव महेंद्र अग्रवाल सम्मिलित हुए। भगवान राघवेंद्र सरकार की विधिवत पूजा अर्चना करके उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर राजेश्री महन्त महाराज ने अपने संदेश में कहा कि- जैतू साव मठ का यह प्राचीन कालीन बाड़ा जर्जर हो गया है, इसलिए इसके नवनिर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया है। इसके बन जाने से आम जनता को अपने कार्यों के संपादन में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि प्राचीन शीतला मंदिर का भी ग्राम वासियों के इच्छा अनुसार निर्माण कार्य संपन्न होगा।

तिवारी जी ने कहा कि -ग्राम वासियों की इच्छा के अनुसार सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए यहां बाड़ा निर्माण एवं धार्मिक आस्था को ध्यान में रखकर मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया गया है। निर्माण शीघ्र पूरा होगा।

दाऊ अग्रवाल ने कहा कि- आप सभी ने यहां हनुमान जी के मंदिर के निर्माण के लिए आग्रह किया था वह बन करके लोकार्पित हो चुका है, उसका सदुपयोग आप सभी ग्राम वासी कर रहे हैं। निकट भविष्य में यह कार्य भी संपन्न होगा। यह बाड़ा सर्व सुविधा युक्त आधुनिकतम रूप से निर्मितहोगा।

कार्यक्रम में गांव के सरपंच यादव, रामपाल ठाकुर, अवध सिंह, छत्रपाल, ढेबर गुरुजी,अमर दास, पंच एवं प्रतिष्ठित नगरीक गण व मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, अंकित दुबे सहित लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

Crime : छत्तीसगढ़ में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

Crime : छत्तीसगढ़ में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नाबालिग से हैवानियत का मामला सामने आया है, आरोपी ने नाबालिग से अश्लील वीडियो वायरल करने कि धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। ये पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी और दो अन्य को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने नाबालिग को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।  नाबालिग आरोपी को बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

 

CG : खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर 16 वाहन जब्त

CG : खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर 16 वाहन जब्त

 जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं खनि अधिकारी अनिल कुमार साहू के मार्गदर्शन में खनिज उडनदस्ता दल प्रभारी खनि निरीक्षक  आर एल राजपूत द्वारा जिला जॉजगीर चांपा के बम्हनीडीह, खपरीडीह, केराकछार-पंतोरा तथा शिवरीनारायण क्षेत्र में खनिजो के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु वाहनो एवं स्थानो का औचक जॉच किया गया।

खनि अधिकारी अनिल साहू ने बताया कि जॉच के दौरान जिला जांजगीर चांपा के बम्हनीडीह एवं खपरीडीह क्षेत्र से खनिज रेत के अवैध परिवहन करते 06 ट्रेक्टर एवं ग्राम केराकछार-पंतोरा क्षेत्र से 06 ट्रेक्टर इस प्रकार कुल 12 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें से जप्त 06 वाहनों को कलेक्टर परिसर जॉजगीर तथा 06 वाहनो को पंतोरा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसी प्रकार शिवरीनारायण क्षेत्र में पुलिस थाना शिवरीनारायण अमला के सहयोग से खनि अमला जांजगीर-चांपा द्वारा रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन कार्य में संलिप्त 04 वाहन जिसमें 01 जेसीबी तथा 03 ट्रेक्टर को खनिज नियम के तहत् जप्ति किया जाकर पुलिस थाना शिवरीनारायण के सुरक्षार्थ रखा गया है।

उपरोक्त दर्ज प्रकरणो में खनिजो के अवैध उत्खननकर्ताओं / परिवहनकर्ताओं/भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के अधीन दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी तथा कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी. जांजगीर-चांपा को परिवहन नियम के तहत् उपरोक्त वहानों के लाईसेंस निरस्त करने संबंधी कड़ी कार्यवाही की जावेगी। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भण्डारण से संबंधित प्राप्त सूचना एवं शिकायतों की खनिज अमला तथा जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा निरंतर जॉच करते हुए कार्यवाही की जा रही है।