रायपुर। राज्य के मंत्रियों को विभाग मिलने के बाद कामकाज में तेजी आने लगी है। दो जनवरी को कैबिनेट की पूर्ण बैठक भी बुलाई गई है। मंत्रियों के कामकाज में सहायक के लिए नाम तय हो गए हैं और उनके नाम जारी भी कर दिए गए हैं।
देखें लिस्ट

रायपुर। राज्य के मंत्रियों को विभाग मिलने के बाद कामकाज में तेजी आने लगी है। दो जनवरी को कैबिनेट की पूर्ण बैठक भी बुलाई गई है। मंत्रियों के कामकाज में सहायक के लिए नाम तय हो गए हैं और उनके नाम जारी भी कर दिए गए हैं।

अभनपुर। रायपुर से अभनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां शराब दुकान में आबकारी विभाग ने दबिश दी है। इस दौरान आबकारी विभाग के अधिकारीयों ने ओवररेट में शराब बेचते सेल्समेनों को रंगे हाथों पकड़ा है।बताया जा रहा है कि अभनपुर देशी एवं विदेशी शराब दुकान में ओवरेट में शराब बिक रहा था, जिसकी शिकायत के बाद आबकारी विभाग की टीम ग्राहक बनकर शराब खरीदने पहुंचे और दबिश देते हुए सेल्समेनों को अधिक रेट में शराब बेचते आबकारी कमिश्नर ने स्वयं रंगेहाथों पकड़ा। आबकारी विभाग ने लाखो रुपए की गड़बड़ी का अंदेशा जताया है। जिसके बाद से कार्रवाई लगातार 12 बजे तक चलती रही, जो आज सुबह पुनः शुरू हो गई है।बता दें कि अभनपुर व नयापारा के शराब दुकानों में लंबे समय से ओवररेट में शराब बिक रही है।
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में कोहरे की वजह से सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है। वहीं इसी कड़ी में एक और हादसा सूरजपुर जिले में हुआ है, जिसमे कांग्रेस नेता की मौत हो गई है। मृतक कांग्रेस पार्षद गंगाराम रवि अपने परिवार के साथ जशपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में घने कोहरे की वजह से कार अनंत्रित होकर पड़े से टकरा गई और इस दर्दनाक हादसे में पार्षद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं कार में सवार उनकी पत्नी समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, बिश्रामपुर नगर पंचायत पार्षद कांग्रेस नेता गंगाराम रवि की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वह वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद थे। गंगाराम रवि अपने परिवार के साथ जशपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान घने कोहरे की वजह से बगीचा के पास अनंत्रित होकर कार पड़े से जा टकराई। जिसके कारण पार्षद की मौत हो गई है। वहीं पत्नी सहित तीन लोग घायल हैं,जिनका इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. ममले की सूचना पर पोलइ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
बस्तर। यूंतो बस्तर अपनी अलौकिक नैसर्गिक सुंदरता के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है, और इन दिनों ठंड के इस मौसम में बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर चार चांद लगाए हुए है। घूमने और पर्यटन की दृष्टि से यह मौसम बेहतरीन माना जाता है और इस वर्ष का आज अंतिम दिन है। वीकेंड का समय है छुट्टियां चल रही है, इसलिए परिवार सहित स्थानीय सहित बाहर के पर्यटकों की लगातार आवाजाही टूरिस्ट स्पॉट्स में बनी हुई है। चित्रकोट ,तीरथगढ़, कुटुमसर ,दंतेवाड़ा, नारायणपाल, बारसूर धुर्वाडेरा सहित तमाम टूरिस्ट स्पॉट्स में लगातार पर्यटक आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल उड़ीसा छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र मध्य प्रदेश तेलंगाना आंध्र प्रदेश सहित सभी जगह से पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और यहां पहुंचकर यहां की खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का आनंद ले रहे हैं
पर्यटकों ने कहा कि हम वीकेंड पर यहां पहुंचे हैं और नए साल का स्वागत सेलिब्रेशन यहां की खूबसूरत प्राकृतिक वातावरण में मनाएंगे, कुछ पर्यटकों ने नौकायन एवं वाहन पार्किंग सहित असुविधाओं की ओर अपनी प्रतिक्रियाएं दी और कहा कि इस पर प्रशासन ध्यान दें तो और भी पर्यटक बड़ी संख्या में इसका आनंद ले सकेंगे।
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर से बलौदा बाजार-भाटापारा दौरे पर जाएंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री साय कई कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाएंगे। वहीं रायपुर में भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक में शामिल होंगे. जबकि छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी बलौदाबाजार राज का छठवां अधिवेशन सेम्हराडीह गांव में भी मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। इस अधिवेशन में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगें।
मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री का काफिला पहुना से सुबह 10.30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होगा. यहां वे लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की बैठक में शामिल होगें.
12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से पहुना वापस लौट आएंगे.
2.30 को पहुना से रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड के लिए होगें रवाना.
2.45 को पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से सेम्हराडीह बलौदाबाजार-भाटापारा के लिए होगें रवाना.
3 बजे जिलें में छत्तीसगढ़ मानव कुर्मी क्षत्रिय समाज के द्वारा आयोजित छठवां राज अधिवेशन में शामिल होंगे.
4.5 मिनट पर बलौदाबाजार-भाटापारा से रायपुर हेलीपेड के लिए रवाना होगें.
4.25 को रायपुर हेलीपेड से अस्थाई सीएम हाउस पहुना पहुंचेगें.
विभाग आबंटन के पश्चात सौजन्य मुलाकात करने पहुंचे मंत्रीगणों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
रायपुर । मंत्रीगणों को विभागों के आबंटन के पश्चात मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी मोदी जी की गारंटी पूरा करने पूरे मनोयोग से जुट जाएं। प्रदेश की जनता ने हम पर भरोसा जताया है। इस भरोसे को पूरा करने के लिए हम सब संकल्पबद्ध होकर कड़ी मेहनत से कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा ध्येय वाक्य है सुशासन का सूर्याेदय, इसे चरितार्थ करना है। अगले पांच सालों में मोदी जी द्वारा दी गई सारी गारंटी पूरी करनी है। पूरी पारदर्शिता के साथ आम जनता को इसका लाभ देना है। मोदी जी की गारंटी समाज के सभी वर्गों से संबंधित है और आपको सुनिश्चित करना है कि उनकी गारंटी का जमीनी क्रियान्वयन बेहतर तरीके से होता रहे।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।
अब तो डबल इंजन की सरकार है ट्रेनों का परिचालन सही हो
रायपुर। हसदेव अरण्य में वनों की कटाई पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, चुनाव के पहले और चुनावी दौर में हमने कहा आप वोट बीजेपी को देंगे और अडानी को फायदा होगा। अक्सर सभाओं में मैंने यह बात कही थी। इसका असर दिखाई दे रहा है।
प्रदेश में अभी भी ट्रेन रद्द हो रही है, इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, अब तो डबल इंजन की सरकार है। अब तो ट्रेनों का परिचालन सही हो जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ में सालों से स्थिति खराब है. जनता को अभी भी परेशानियां हो रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 दिवसीय नागपुर-दिल्ली दौरे से आज रायपुर लौटे हैं। उन्होंने नागपुर में आयोजित महारैली को सफल बताया और कहा, कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। कांग्रेस संविधान और देश बचाने के लिए संकल्पित है।
साय मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, 1 सप्ताह तक इंतजार करना पड़ा। छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में जूनियर को सीनियर का पद दिया गया है और सीनियर को जूनियर का पद दिया गया है।
बघेल ने कहा- यह गुजरात मॉडल है. सभी मंत्रियों को बधाई, जिनको जो जो पद मिला है वह निर्वहन करेंगे। बहुत सारे नेता पहले भी मंत्री रहे हैं, उनके परफॉर्मेंस को हम जानते हैं, लेकिन जो नए बने हैं, पहली बार विधायक बने हैं और मंत्री बने हैं उनको परफॉर्मेंस दिखाना होगा। हम सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि जो जनता से वादे किए गए है उसे जल्द लागू करें. जिन्हें बड़ी-बड़ी जिम्मेदारी मिली है उन्हें अपनी परफॉर्मेंस दिखाने का अवसर है।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है क्या आपको आमंत्रण मिल गया ? क्या आप जाएंगे ? इस सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कौशल्या मंदिर क्या कभी यह लोग गए थे ? हमने कौशल्या माता मंदिर का जीर्णोद्धार किया।
जितने भी आस्था के केंद्र हैं उसमें हम जाते ही रहे हैं। आदिवासियों के आस्था का केंद्र हो, चाहे हिंदुओं के आस्था का केंद्र हो, चाहे सिखों का हो चाहे जैनियों का हो, चाहे वह मुसलमानों का हो, सभी जगह जहां आमंत्रित होते हैं वहां पर जाते हैं क्यों नहीं जाएंगे।
मोदी की गारंटी 100 दिनों में करेंगे पूरा, 18 लाख आवास, बकाया बोनस का वादा पूरा : कश्यप
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी 100 दिन में पूरा करेंगे। 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदने का वादा हमने सरकार बनते ही पूरा किया। किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया। आने वाले समय में जनता के हितों को ध्यान में रखकर सभी कार्य करेंगे। यह बात वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कही।
वन मंत्री कश्यप ने पत्रकारों से कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता ने जो विश्वास मोदी की गारंटी पर जताया है उसे पूरा करेगी। 100 दिनों में सभी वादे पूर्ण करने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम में जुट गई है। 18 लाख आवास, 2 वर्ष का बकाया बोनस, 3100 रुपये समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदने का वादा हमने सरकार बनाते ही पूरा किया है।
वन संपदा पर वनवासियों का पहला हक
केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वन सम्पदा,खनिज संपदा की प्रचुरता है। हमारे वनवासी भाइयों का जीवन वनोपज पर आधारित है। वनोपज का सही तरीके से उन्हें मूल्य प्राप्त हो, खरीदी की व्यवस्था बेहतर हो। इस बात की विशेष चिंता की जाएगी। पूर्व में भाजपा सरकार ने वनोपज संग्रहकों को चरण पादुका, बोनस देने का कार्य किया था। उन सभी लाभकारी योजनाओं का समीक्षा कर पुनः संचालित करने का कार्य करेंगे।
हसदेव MOU की समीक्षा, वनवासियों के हित में लेंगे फैसला
हसदेव जंगल की कटाई पर वन मंत्री केदार कश्यप ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि हसदेव को लेकर जो भी MOU हुआ है उस फाइल को देखूंगा। जो भी टर्म्स कंडिशंस हैं उसे देखकर आगे विचार करेंगे। वहीं कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दिखावे के लिए विरोध कर रही है। जिन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ को उजाड़ दिया उनके दिखावे को जनता समझ रही है।
उन्होंने आगे कहा कि पूरे मामले में क्या अनुबंध हुए हैं, क्या टर्म्स एंड कंडीशन हैं उसको देखकर फिर बात करेंगे। कांग्रेस सरकार दिखावे के लिए विरोध कर रही थी। जो भी हुआ है वह सब की जानकारी में है। हमारे वहां के वनवासी भाइयों के साथ, आदिवासी भाइयों के साथ कोई अहित न हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा। इस पूरे मामले को देखूंगा फिर मैं कुछ कह पाऊंगा।
प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार
वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग की जिम्मेदार मिलने पर केदार कश्यप ने कहा कि इसके लिए मैं प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। जो जवाबदारियां दी गई हैं, उसे मैं हर संभव पूर्ण करने का प्रयास करूंगा। जिस गारंटी के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, जिस संकल्प को लेकर जनता के बीच हम गए थे। उस संकल्प को शत प्रतिशत पूरा करें यही हमारी प्राथमिकता होगी।
भिलाई। छत्तीसगढ़ में प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है। ईडी ने एक बार फिर प्रदेश के भिलाई शहर में दबिश दी है। इस बार ईडी की टीम एक आरटीओ एजेंट के घर पहुंची है।जानकारी के मुताबिक, ईडी अधिकारी पावर हाउस भिलाई में एक आरटीओ एजेंट राजेश मिश्रा के घर पहुंचे हैं। हालांकि आरटीओ एजेंट राजेश मिश्रा घर पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि, राजेश ने महादेव एप की रकम अपने पास लेकर ब्लैक मनी को वाइट किया है।
अफसरों के ये जानकारी बैंक की डिटेल से मिली है। फिलहाल ईडी (ED Raid Again CG) के अफसर उनके भाई से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान राजेश मिश्रा की बुजुर्ग मां बेहोश भी हो गई। जिन्हें फिर उठाकर घर के अंदर ले जाया गया। राजेश मिश्रा के घर अभी उनके भाई उनकी मां और एक बहन है।बता दें कि महादेव एप के मास्टर माइंड सौरभ चंद्राकर दुबई से गिरफ्तार हो चुका है। वहीं उसके गुर्गे रवि उप्पल पहले ही गिरफ्तार हो चुका था। ऐसे में ईडी ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी 100 दिन में पूरा करेंगे। 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदने का वादा हमने सरकार बनते ही पूरा किया। किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया। आने वाले समय में जनता के हितों को ध्यान में रखकर सभी कार्य करेंगे।
वन मंत्री कश्यप ने पत्रकारों से कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता ने जो विश्वास मोदी की गारंटी पर जताया है उसे पूरा करेगी। 100 दिनों में सभी वादे पूर्ण करने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम में जुट गई है। 18 लाख आवास, 2 वर्ष का बकाया बोनस, 3100 रुपये समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदने का वादा हमने सरकार बनाते ही पूरा किया है।
वन संपदा पर वनवासियों का पहला हक
केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वन सम्पदा,खनिज संपदा की प्रचुरता है। हमारे वनवासी भाइयों का जीवन वनोपज पर आधारित है। वनोपज का सही तरीके से उन्हें मूल्य प्राप्त हो, खरीदी की व्यवस्था बेहतर हो। इस बात की विशेष चिंता की जाएगी। पूर्व में भाजपा सरकार ने वनोपज संग्रहकों को चरण पादुका, बोनस देने का कार्य किया था। उन सभी लाभकारी योजनाओं का समीक्षा कर पुनः संचालित करने का कार्य करेंगे।
गरियाबंद | छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी कर रहे 11 शिक्षाकर्मियों पर बड़ा एक्शन हुआ है। जानकारी के मुताबिक व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन ने फैसला सुनाते हुए 11 शिक्षाकर्मियों को तीन, तीन साल की सजा सुनाई है, साथ ही सभी पर एक, एक हज़ार का अर्थदंड भी लगाया गया है। इन शिक्षकों को नौकरी से पहले ही बर्खास्त कर दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक आरटीआई कार्यकर्ता कृष्ण कुमार साहू की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 2008,09 के शिक्षाकर्मी चयन में फर्जीवाड़ा को लेकर गरियाबंद के मैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले की जांच चल रही थी..वहीं जांच के दौरान यह पाया गया कि शिक्षाकर्मी भर्ती के दौरान b.ed, d.ed का फर्जी प्रमाण पत्र लगाए थे और उसी के सहारे नौकरी कर कर रहे थे। इधर शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।साल 2008- 09 का है, इस दौरान प्रदेश में आई शिक्षा भर्ती में कुछ लोगों ने गड़बड़ी की थी और फर्जी तरीके से उनका चयन हो गया था। इस दौरान चयनित अभ्यर्थी BED, DED का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर शिक्षक बन गए थे. इसकी भनक लगने के बाद मैनपुर थाने में RTI कार्यकर्ता कृष्ण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए गरियाबंद के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 3 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा 1 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. बता दें कि फर्जीवाड़े में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय का समारोह में मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने ड्रायफ्रूट की माला, साफा और गजमाला पहनाकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने अभिनंदन समारोह के आयोजन के लिए मिलर्स एसोसिएशन को धन्यवाद देते हुए नववर्ष की अग्रिम बधाई दी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि धान की फसल हमारे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का आधार है। किसान और राइस मिलर्स हमारी अर्थव्यवस्था को दो पहिए हैं। हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती और गतिशीलता के लिए दोनों पहियों की मजबूती और गतिशीलता बहुत जरूरी है। यह जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार की है। हम मिल-जुलकर प्रदेश के चावल उद्योग को नयी ऊंचाइयों पर स्थापित करेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम सबके लिए बहुत खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ में धान का उत्पादन लगातार बढ़ा है। इससे चावल उद्योग के क्षेत्र में नयी संभावनाओं का जन्म हो रहा है। आज छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा चावल के महत्वपूर्ण निर्यातक राज्य के रूप में स्थापित हो चुकी है। अभी छत्तीसगढ़ में परिवहन के क्षेत्र में बहुत कुछ करना शेष है। अन्य राज्यों से हमारी कनेक्टिविटी बढ़े, रेल नेटवर्क और मजबूत हो, साथ ही एयर कनेक्टिविटी भी मजबूत होनी चाहिए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 23 वीं बैठक में छत्तीसगढ़ में कार्गाे हब बनाने की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके निर्माण से प्रदेश में व्यापार-व्यवसाय फलेगा-फूलेगा। कल ही राज्य के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हुआ है। परिवहन विभाग की जिम्मेदारी मेरे पास है। परिवहन के विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में हम नये आयाम स्थापित करेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि हितैषी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप इस साल राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। प्रति एकड़ धान खरीदी की यह मात्रा बीते खरीफ की तुलना में लगभग 6 क्विंटल ज्यादा है। धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 130 लाख मेट्रिक टन है, लेकिन इससे कहीं ज्यादा खरीदी होने की उम्मीद है।
उन्होंने मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मिलर्स और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है कि कस्टम मिलिंग का काम बहुत तेजी से किया जाए, ताकि छत्तीसगढ़ के कोटे का चावल सेंट्रल पूल में तेजी से जमा कराया जा सके। मुख्यमंत्री साय ने राज्य के सभी मिलर्स से पूरी क्षमता से और तेजी से मिलिंग करने की अपील की।
स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि और भगवान राम का ननिहाल है। छत्तीसगढ़ से भांचा राम के लिए सुगंधित चांवल भेजा जा रहा है। अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राईस मील बड़ा व्यवसाय है। कृषि की प्रगति में भी राईस मिलर्स का बड़ा सहयोग है। सांसद सुनील सोनी एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
समारोह में सांसद सुनील सोनी, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक संपत अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।
बिलासपुर। न्यायधानी के रतनपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक नाबालिग लड़की को अपहृत कर अप्राकृतिक यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 27 दिसम्बर को रतनपुर क्षेत्र के ग्राम पोंड़ी में एक नाबालिक बच्ची डरी सहमी अकेली रो रही थी। सूचना पर पहुची रतनपुर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि वह गत 26 दिसम्बर को बिलासपुर गई थी, ट्रेन में एक आदमी उसे अपने घर ले गया, और उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य किया। सुबह वह किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकली, पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई, वहीं मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोमिंद शा उर्फ गोपाल खड़िया को बेलगहना से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मोमिंद फकीर उर्फ गोपाल बिलाईगढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ धारा 363, 377 भादवि, 4 पाॅस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा एप मामले में करोड़ों रुपए नगदी के साथ पूर्व में गिरफ़्तार छत्तीसगढ़ पुलिस के आरक्षक भीम सिंह यादव की पत्नी सीमा सिंह से पूछताछ को लेकर दुर्ग स्थित न्यू पुलिस लाइन पहुंची। लेकिन, ईडी की टीम के पहुंचने से पूर्व ही वे परिवार सहित फरार हो चुकी थी। ईडी की टीम भीम सिंह के क्वार्टर के गेट पर 2 घंटे तक इंतजार करते बैठी रही। आखिरकार ईडी की टीम नोटिस चस्पा कर टीम वापस चली गई।
बता दें कि महादेव सट्टा एप से जुड़े इस मामले में आरक्षक भीम सिंह एवं असीम दास को कुछ महीने पहले ईडी की टीम ने रायपुर और भिलाई से गिरफ़्तार कर 7 करोड़ रुपए बरामद किए थे। ईडी को यह अंदेशा था कि यह पैसा विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए दुबई से लाया गया है।
बता दें कि आरक्षक भीम सिंह के साथ उसके दो और भाई नकुल सिंह और सहदेव सिंह भी महादेव सट्टा एप में आरोपी बनाए गए हैं। आज ईडी की टीम जब पुलिस लाइन स्थित भीम सिंह के क्वार्टर पहुंची तब तक उसका परिवार वहां से फरार हो गया था।
रायपुर। अयोध्या में तैयार हो रहे भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी चल रही है। 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इसके लिए अयोध्या सहित देशभर में तैयारियां चल रही हैं। देश का हर प्रदेश अपनी तरफ से कुछ न कुछ दान कर पु्ण्य का भागी बन रहा है। इसी क्रम में भगवान राम के ननिहाल यानी छत्तीसगढ़ में भी जमकर तैयारी चल रही है। आज शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवा झंडा दिखाकर छत्तीसगढ़ से 11 ट्रको में 3000 क्विंटल चावल अयोध्या के लिए रवाना किया। जो 31 दिसंबर को पहुंचेगा। इस चावल का इस्तेमाल भगवान श्रीराम के महाभंडारे में होगा। छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल से अयोध्या का महाभंडारा महकेगा।
छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री साय को लड्डूओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक संपत अग्रवाल छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश अग्रवाल समेत कई भाजपाई मौजूद हैं।
रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित निजी होटल में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, सांसद सुनील सोनी, विधायक संपत अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 25 जनवरी से 25 मार्च तक छत्तीसगढ़ के लोगों के अयोध्या जाने – आने का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार उठायेगी, इसके साथ ही प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के सभी लोगों को भी अयोध्या जाने आने का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार उठायेगी। पुरे प्रदेश की जनता अयोध्या पहुंच कर राम भगवान के दर्शन कर सकेंगे।
बिलासपुर. इलाज में लापरवाही बरतने व सबूत मिटाने के लिए अपोलो अस्पताल में काम कर रहे चार डॉक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही अस्पताल प्रबंधन पर भी कार्यवाही की जाएगी. दरअसल, अपोलो हॉस्पिटल में इलाज करा रहे मृतक गोल्डी छाबरा के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों पर ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर अस्पताल प्रबंधन एवं ईलाज करने वाले डॉक्टरों पर अपराध दर्ज किया गया था.
बता दें कि 26 दिसंबर 2016 को अपोलो अस्पताल बिलासपुर से एक मेमो प्राप्त हुआ, जिसमें दयालबंद निवासी गोल्डी उर्फ गुरवीन छाबड़ा द्वारा सल्फास पाइजनिंग से मृत्यु होने की जानकारी थी. इस पर थाना कोतवाली में मर्ग कायम कर जांच की गई. जांच के दौरान मृतक के परिजनों ने अपोलो अस्पताल प्रबंधन व संबंधित डॉक्टरों द्वारा ईलाज में लापरवाही बरतने और गलत उपचार करने की शिकायत की. जांच में मृतक का पोस्टमॉर्टम सिम्स अस्पताल बिलासपुर से कराया गया.
मृत्यु के संबंध में संभागीय मेडिकल बोर्ड छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें विशेषज्ञों ने अपोलो अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित डॉक्टरों द्वारा ईलाज के दौरान लापरवाही बरतने के संबंध में उल्लेख किया गया था. इस संबंध में डायरेक्टर संचालनालय मेडिकोलीगल संस्थान गृह (पुलिस) विभाग मेडिकोलीगल विशेषज्ञ एवं मेडिकोलीगल सलाहकार छत्तीसगढ़ शासन जेल रोड मेडिकल कालेज भवन रायपुर से 27.09.2023 को रिपोर्ट प्राप्त हुआ. रिपोर्ट में विशेषज्ञ ने डॉक्टर एवं अस्पताल प्रबंधन द्वारा लापरवाही किए जाने के संबंध में अलग-अलग बिन्दुओं पर उल्लेख किया गया है.
मर्ग जांच, मेडिकल बोर्ड, विशेषज्ञ की जांच रिपोर्ट के आधार पर मृतक गोल्डी उर्फ गुरवीन छाबडा की मृत्यु ईलाज के दौरान अपोलो अस्पताल प्रबंधन बिलासपुर एवं संबंधित डॉक्टरों की लापरवाही से होना पाया गया. इसके चलते सरकण्डा थाना में धारा 304ए, 201, 34 भादवि के तहत् अपराध दर्ज किया गया. अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों द्वारा ईलाज में लापरवाही करने के संबंध में विवेचना के दौरान डॉक्टर देवेन्द्र सिंह, डॉक्टर राजीव लोचन, डॉक्टर मनोज राय एवं डॉक्टर सुनील केडिया द्वारा ईलाज में लापरवाही बरतना पाया गया. शुक्रवार को चारों डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में अपोलो अस्पताल प्रबंधन व अन्य डॉक्टरों की लापरवाही के संबंध में जांच की जा रही है.
दंतेवाड़ा। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में नए साल के मौके पर भक्तों की भीड़ लगने लगी है। हर दिन हजारों भक्त माता के दर्शन को पहुंच रहे हैं। इस बार 1 जनवरी से भक्तों को VIP दर्शन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 2100 रुपए की पर्ची कटवानी पड़ेगी। इससे पहले यह सुविधा सिर्फ नवरात्र में ही दी जा रही थी।
52 शक्तिपीठों में से एक दंतेश्वरी मंदिर
देश के कुल 52 शक्तिपीठों में से एक छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का मंदिर विश्व विख्यात हो गया है। चैत्र नवरात्र, शारदीय नवरात्र और दिसंबर और जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। कोई संतान प्राप्ति की तो कोई नौकरी लगाने की मन्नत लेकर माता के मंदिर आए हैं। किसी ने बेटी की शादी करवाने माता से मुराद मांगी है।
बालोद। दल्लीराजहरा माइंस जा रही एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई है. माइंस जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा पलट गया और दो डिब्बे पटरी से उतर गये हैं।बताया जा रहा है कि मालगाड़ी भिलाई से कच्चा लोहा खाली कर दल्लीराजहरा माइंस वापस माल भरने आ रही थी, तभी अचानक डिब्बे पटरी से उतर गए. यह हादसा गांधी चौक के पास हुआ है. एक डिब्बा पलटने के साथ दो डब्बा ट्रैक से बाहर हो गया ह
इनमें से प्रमुख वजह है रेलवे ट्रैक पर मैकेनिकल फॉल्ट यानी रेलवे ट्रैक पर लगने वाले उपकरण का खराब हो जाना. इसके बाद पटरियों का चटकना, ट्रेन के डिब्बों को बांध कर रखने वाले उपकरण का ढीला होना व एक्सेल (ट्रेन की बोगी जिस पर रखी होती है) का टूटना भी एक कारण है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी 2023-2026 की सदस्यों की घोषणा की गई है, जिसमें गरियाबंद ज़िले के राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष गफ़्फ़ू भाई मेमन (Gaffu Menman) को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की घोषणा होते ही प्रदेश राइस मिल गरियाबंद राइस मिल एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है.
इस अवसर पर श्री मेमन ने प्रदेस अध्यक्ष योगेश अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, योगेश अग्रवाल के साथ वे लगातार दो दशक से काम करते आ रहे है. योगेश अग्रवाल ऐसे अध्यक्ष है जो छोटे से छोटे मिलर उनसे डायरेक्ट मिल सकते है, और उनको अपनी समस्या बता सकते है. वे तत्काल सभी समसयों का निराकरण निकलाते है. मुझे वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया है मैं उनका दिल से धन्यवाद करता हूँ और आगे उनके साथ मिलकर मिलर्स की गरियाबंद सहित प्रदेश के मिलर्स के समस्याओं का निराकरण करेंगे.

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को राजधानी रायपुर में व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में अयोध्या रामलला हेतु चावल अर्पण कार्यक्रम के अलावा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के ग्राम बगिया से सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर पूर्वान्ह 11.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे से व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में आयोजित रामलला हेतु चावल अर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे से होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने के बाद राज्य अतिथि गृह पहुना आएंगे। मुख्यमंत्री यहां से दोपहर 2.15 बजे सरस्वती शिक्षा संस्थान सरस्वती विहार रोहणीपुरम् जाएंगे और वहां मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में शामिल होने के पश्चात् अपरान्ह 3.45 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना लौट आएंगे।
रायपुर। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने में अब कुछ ही दिन बच गए हैं। ऐसे में तैयारी जोरो से चल रही है। वहीं देशभर के लोग राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में सहयोग करने के लिए पीछे नहीं हट रहे हैं। एक समारोह आयोजित कर सीएम साय 30 दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर ट्रकों को रवाना करेंगे। वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने कहाकि भगवान के आगमन पर जो भी सामग्री की जरूरत होगी ननीहाल से यथा संभव भेजा जाएगा।
एक ओर से भगवान राम के ससुराल नेपाल के जनकपुर से कपड़े, फल-मेवा के साथ-साथ उपहारों से सजे 11 सौ थाल आएंगे तो वहीं राम के ननिहाल से तीन हजार क्विंटल चावल। देशभर के लोग अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार बेसब्री । जैसे जैसे तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे ही लोगों के बीच जिग्यासा जाग रही है।
इस चावल का इस्तेमाल भगवान श्रीराम के महाभंडारे में होगा। छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल से अयोध्या का महाभंडारा महकेगा।
बतादें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। 16 जनवरी से कार्यक्रम शुरू होंगे, जोकि 21 जनवरी तक चलेगा।
दुर्ग: जिले के मचानदुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोपली काशीडीह खार में एक पेड़ पर एक पुरुष और महिला का शव फांसी में लटके हुए मिला।आपको बता दे ग्राम कोटवार की सूचना पर चौकी मचनदुर में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। शव का पहचान मृतक कोसल विश्वकर्मा ग्राम स्टेशन मरौदा और मृतिका मीनाक्षी यादव ग्राम स्टेशन मरौदा के रूप में हुआ है। शवों को मार्च्युरी दुर्ग भेजा गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए साल पर बारिश के आसार बने हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 1 जनवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। पूर्व से आने वाली हवाओं में नमी ज्यादा होने के कारण दो दिनों के बाद रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
प्रदेश में शुक्रवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
क्या है पश्चिमी विक्षोभ
बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती तूफान हैं जो भूमध्य सागर के ऊपर होते हैं और पूर्व की ओर बढ़ते हैं, जिससे भारतीय उपमहाद्वीप, विशेषकर उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होती है। ये गड़बड़ी क्षेत्र में जल संसाधनों को फिर से भरने और कृषि को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।