CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
बाघ के खौफ के बीच स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

बाघ के खौफ के बीच स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

 सूरजपुर । सूरजपुर में बाघ का खौफ फैल गया है। सोमवार सुबह हुए ओड़गी ब्लाक में बाघ के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गयी, वहीं दो की हालत गंभीर है।

इधर बाघों के खौफ के बीच स्कूल में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

ओड़गी बीईओ ने सभी संकुल प्राचार्य व जन शिक्षकों को निर्देश जारी कर कहा है कि संवेदनशील क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को आने से मना करें।
बीईओ ने आदेश में कहा है कि बाघ के लिए वन विभाग रेस्क्यू कर रहा है। जैसे ही बाघ का रेस्क्यू हो जायेगा, ये आदेश समाप्त हो जायेगा।

वहीं कलेक्टर इफ्फत आरा ने बताया कि संवदेनशील क्षेत्र के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया गया है। वन विभाग की टीम लगी हुई है। बाघ को ट्रेस किया जा रहा है। तब तक ऐहितियात के तौर पर प्रशासन को निर्देश दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्र के स्कूलों और आंगनबाड़ी को बंद करने का निर्देश दिया है।

सूरजपुर जिले में ओड़गी ब्लाक के ग्राम कालामांजन में बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है,जबकि दो लोग बुरी तरह जख्मी है,जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है,घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।कुदरगढ़ के नजदीक हुई इस घटना से ईलाके में दहशत की स्थिति बन गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कालामांजन निवासी समय लाल कैलाश सिंह और राय सिंह जंगल की ओर लकड़ी लेने जा रहे तभी अचानक बाघ ने हमला कर दिया जिससे समयलाल कि मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी हो गए है।

वन विभाग के मुताबिक क्षेत्र में तेंदुए के आहट की खबरे है वैसे में यह साफ नही है कि हमला बाघ ने किया है या फिर तेंदुए ने।

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है खास कर चैत्र नवरात्र कुदरगढ़ मेले में जहाँ लोगो का भारी जमावड़ा है। कूदरगढ़ महोत्सव शुरु होने वाला है ऐसे में इस घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

BREAKING NEWS : एक बार फिर बीजापुर में नक्सली हमला, प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से सीएएफ जवान शहीद

BREAKING NEWS : एक बार फिर बीजापुर में नक्सली हमला, प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से सीएएफ जवान शहीद

 Bijapur News: छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले में नक्‍सलियों के लगाए प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से सीएएफ (CAF) का एक जवान बलिदान हो गया। बलिदानी जवान का नाम एपीसी (असिस्टेंट प्लाटून कमांडर) विजय यादव है। मिली जानकारी के अनुसार जवान सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा देने के लिए तीमेनार कैंप से निकले थे। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की जानकारी दी है।

दरअसल, यह मिरतुर थानाक्षेत्र का मामला है। बताया जा रहा है कि आइईडी ब्‍लास्‍ट एटेपाल कैंप से एक किमी की दूरी पर टेकरी में हुआ। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ थाने में गार्ड आफ आनर दिया जाएगा। बलिदानी जवान उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के राजपुर गांव का निवासी है।

छत्तीसगढ़ में आज हो सकती है बरसात, दोपहर बाद बदलेगा प्रदेश का मौसम

छत्तीसगढ़ में आज हो सकती है बरसात, दोपहर बाद बदलेगा प्रदेश का मौसम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एकबार फिर से मौसम बदल सकता है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक सिस्टम कर्नाटक से पूर्रवी उत्तर प्रदेश तक एक्टिव है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में आज बादल बरस सकते हैं।

बता दें कि कल बस्तर, बिलासपुर और राजनांदगांव सहित राज्य में कहीं-कहीं पर पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश हुई। कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार 27 मार्च को भी राज्य के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है।

बता दें कि रविवार को भी प्रदेश के मौसम में बदलाव देखा गया। कई क्षेत्रों में शाम-रात से तेज हवा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ी। पिछले 24 घंटे के दौरान राजनांदगांव के अंबागढ़ में छह, छुईखदान और मोहला में चार-चार, बिलासपुर के तखतपुर मे चार, मुंगेली के लोरमी में दो, बस्तर के डभरा में 13 तथा कांकेर में 5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार कर्नाटक से छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड तक बनी द्रोणिका के असर से 26 और 27 मार्च के प्रदेश में बड़े पैमाने पर नमी आएगी। इससे राज्य में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है। रायपुर में सोमवार को आसमान में हल्के बादल रहेंगे। दोपहर बाद से गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आगामी 24 घंटे के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। साथ ही राज्य में कहीं-कहीं पर ओले भी गिर सकते हैं।

CG Transfer News : एक्शन दुर्ग के एसपी का, दो थानेदार और तीन आरक्षकों का किया तबादला, आदेश जारी

CG Transfer News : एक्शन दुर्ग के एसपी का, दो थानेदार और तीन आरक्षकों का किया तबादला, आदेश जारी

 दुर्ग /  एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कई थानों में हल्की सर्जरी की है। उन्होंने दो थानों के थाना प्रभारी और तीन आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है।

एसपी ने राजधानी रायपुर से लगे अमलेश्वर थाने के टीआई राजेंद्र यादव का तबादला जिविशा थाने कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है यादव अमलेश्वर में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर लगाम नहीं लगा पा रहे थे, इसके चलते उन्हें छोटा थाना दिया गया है।

दो थानेदार और तीन सिपाहियों का तबादला एक थाने से दूसरे थाने किया

दुर्ग एसपी ने रविवार को दो थानेदार और तीन सिपाहियों का तबादला एक थाने से दूसरे थाने किया है। सूत्रों के मुताबिक पता चला कि अमलेश्वर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी सहित अन्य वारदात बढ़ रहे थे। एसपी के निर्देश के बाद थाना प्रभारी अपराध में लगाम नहीं लगा पा रहे थे। इसके चलते एसपी ने वहां के थानेदार राजेंद्र कुमार यादव को जिविशा थाने का प्रभारी बनाया है।

CG Job Alert : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इस दिन वृहद रोजगार मेला का आयोजन 1 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

CG Job Alert : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इस दिन वृहद रोजगार मेला का आयोजन 1 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

 रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्वेश्य से जिले में पहली बार मुख्यालय से बाहर विकासखंड तमनार में आगामी 4 अप्रैल को वृहद रोजगार मेला का आयोजन होने जा रहा है। तमनार के शा हाई स्कूल मैदान में लगने वाले इस वृहद रोजगार मेले में उद्योगो द्वारा स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता एवं उद्योगो की मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा

कलेक्टर सिन्हा द्वारा स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिससे प्रशिक्षित एवं योग्यताधारी युवाओं को स्थानीय उद्योगों में रोजगार प्राप्त हो सके।कलेक्टर सिन्हा ने जिले के युवाओं को अधिक से अधिक इस मौके का लाभ उठाने की अपील की है।

रायगढ़ रोजगार मितान’ पोर्टल लॉन्च युवाओं को रोजगार मेले से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराने

‘रायगढ़ रोजगार मितान’ पोर्टल लॉन्च युवाओं को रोजगार मेले से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराने जिला प्रशासन द्वारा ‘रायगढ़ रोजगार मितान’ http://www.raigarhrozgarmitan.inवेबपोर्टल बनाया गया है। जिसमें युवा विभिन्न उद्योग, कंपनियों और उनकी रिक्तियों की जानकारी देख सकते हैं एवं पोर्टल में अपना पंजीकरण कराकर रोजगार मेले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर ‘9399983879’ जारी किया गया है। जिसमें कॉल कर के मेले के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।

NTPC में बड़ा हादसा मेंटेनेंस कार्य के दौरान 50 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर मौत

NTPC में बड़ा हादसा मेंटेनेंस कार्य के दौरान 50 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर मौत

 कोरबा। कोरबा एनटीपीसी प्लांट में लगभग 50 फीट की ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है. प्लांट परिसर में टावर के मेंटेनेंस का काम चल रहा था. इसी दौरान ये हादसा हुआ. मजदूर को पहले एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में ले जाया गया. जहां से उसे न्यू कोरबा अस्पताल में रेफर किया गया. लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

एनटीपीसी प्लांट परिसर में लगभग 50 फीट ऊंचाई पर कूलिंग टावर का मेंटेनेंस कार्य चल रहा था. इसी दौरान स्ट्रक्चर टूटने से मजदूर चमार सिंह(45 वर्ष) वहां से गिर गया. गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी. गंभीर घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. मजदूर पास के ही गांव केदाईखार का रहने वाला था। एनटीपीस में ठेका मजदूरी में काम करता था।

पावर स्टेशन में संविदा वर्कर को काम के दौरान गंभीर चोट आई

एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी हिमानी शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 26 मार्च को कोरबा सुपर थर्मल पावर स्टेशन में संविदा वर्कर को काम के दौरान गंभीर चोट आई. मजदूर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान मौत हो गई. मजदूर के परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी.

 

ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

 रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल रविवार को ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आये स्टील उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्टील सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिये छत्तीसगढ़ सरकार तत्त्पर है।

स्टील उद्योग छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों के दौरान स्टील उद्योग को बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी महंगी बिजली का संकट सामने आ जाता है, कभी ईंधन का संकट सामने आ जाता है, कभी सस्ते कच्चे माल की जरूरत शिद्दत के साथ महसूस की जाती है, तो कभी कोरोना और लॉकडाउन का संकट सामने आ जाता है। लेकिन कोरोना काल में छत्तीसगढ़ सरकार की नीति की वजह से उद्योग बंद नहीं हुए। 

 

कोरोना काल मे हमने कोयला की आपूर्ति बाधित नहीं होने दी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को भले घाटा हो लेकिन हमने आपको बिजली में छूट दी ताकि उद्योग अच्छे से चलते रहें। हमारे राज्य से कोयला पूरे देश में जाता है, कोरोना काल मे हमने कोयला की आपूर्ति बाधित नहीं होने दी। मैं रायपुर सांसद के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि एसईसीएल से स्टील व्यवसायिओं को कोल लिंकेज मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोयला खदानों की वजह से सड़कें बहुत खराब हैं। खराब सड़कों की वजह से परिवहन बहुत महंगा हो गया है। इसलिए किसी उद्योग की स्थापना के समय सड़क को भी प्रोजेक्ट में ले लेना चाहिए।

छत्तीसगढ़ में बेहतर उद्योग नीति की वजह से कोरोना काल मे भी उद्योग अच्छे से चलते रहे

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा जब कोरोना की दूसरी लहर आयी तो देश की राजधानी और अन्य राज्यों में ऑक्सीजन की कमी थी लेकिन छत्तीसगढ़ में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं हुई, हमने तुरन्त उद्योगपतियों को ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए लाइसेंस दिया। देशभर में ऑक्सीजन का दवाब था तो मैंने प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया कि स्टील प्लांट को भी कुछ ऑक्सीजन दीजिये। जिससे प्लांट भी चल सकें। कोरोना काल में देशभर में मजदूर पलायन कर रहे थे, लेकिन छत्तीसगढ़ में स्थिति ऐसी नहीं थी। हमारे छत्तीसगढ़ में बेहतर उद्योग नीति की वजह से कोरोना काल मे भी उद्योग अच्छे से चलते रहे। जब कोरोना संकट आया और लॉकडाउन की परिस्थितियां निर्मित हुई तब एक बारगी लगा कि प्रदेश का स्टील सेक्टर दम तोड़ देगा, लेकिन हमने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। भीषण संकट के बीच सरकार स्टील सेक्टर की ताकत बनी और हमारे स्टील उद्योग सरकार की ताकत बन गए। कोरोना संकट काल में भी हमारे यहां देश में सबसे ज्यादा स्टील का उत्पादन किया। पिछले चार सालों के दौरान छत्तीसगढ़ का औद्योगिक परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है।

 

 

Narayanpur News : नक्सल प्रभावित इलाका ग्राम धनोरा में सेनानी समर बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में सिविक एक्शन कैम्प का किया गया आयोजन

Narayanpur News : नक्सल प्रभावित इलाका ग्राम धनोरा में सेनानी समर बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में सिविक एक्शन कैम्प का किया गया आयोजन

 नारायणपुर।नक्सल प्रभावित इलाका ग्राम धनोरा नारायणपुर (छ0ग0) में 29वीं वाहिनी, भा०ति०सी०पुलिस बल के ई रामवाय द्वारा सेनानी  समर बहादुर सिंह के मार्ग दर्शन में रविवार को सिविक एक्शन कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें पाँच ग्राम हिकपुला, ईडनॉर, झोरी, मडमनौर और राजपुर के आदिवासी स्कूली बच्चों को लेखन सामाग्री ( बैग प्रतियोगी किताबे, पेन, कॉपी, पेन्सिल बाक्स ज्योमेट्री बाक्स) इत्यादि का रण कर लाभांवित किया गया।

साथ ही निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डा० मुनाल ई०पी० द्वारा सिविक एक्शन कैम्प में आये मरीजों का परीक्षण किया एवं दवाईयों दी। इस दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अधिकारी सहायक सेनानी / जी०डी० संदीप कलकल, सहायक सेनानी / जी०डी० सजीव यादव निरीक्षक / जी०डी० रोहताश सिंह एवं जवानों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के उपरान्त सभी आदिवासी ग्रामीणों व बच्चों को जलपान भी करवाया गया एवं ग्रामीणों / बच्चों को समाज के मुख्य धारा में जुड़ने शासन के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी एंव नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रेरित किया गया।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल आपकी सुरक्षा के लिये तैनात हैं और हमेशा तत्पर है

 

 

साथ ही सहायक सेनानी  संदीप कलकल के द्वारा ग्रामीणों को विश्वास दिलाया गया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल आपकी सुरक्षा के लिये तैनात हैं और हमेशा तत्पर है। आप किसी भी समय किसी भी प्रकार की सहायता के लिये तैनात 29वीं वाहिनी, भा०ति०सी०पुलिस बल की ई समवाय धनोरा में सम्पर्क कर सकते है, सरपंच रामदेई उसेण्डी, दसाय दोदी, फागूराम मण्डावी, पण्डाराम कचलाम सेवाराम पटेल एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहें।

 

शांति नगर के शासकीय आवासों में अवैध कब्जा : बृजमोहन

शांति नगर के शासकीय आवासों में अवैध कब्जा : बृजमोहन

 रायपुर । भाजपा के पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी के शांति नगर स्थित सिंचाई कॉलोनी में शासकीय सेवकों के लिये निर्मित शासकीय आवासों में अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इनके द्वारा परिसर का माहौल खराब करने के साथ-साथ संदिग्ध घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है। इस कॉलोनी के अंतर्गत मकान नं. जी-42, जी-43, जी-46, जी-48, जी-49, जी-50, जी-51 एवं एच-112 को शासन द्वारा पुनर्निमाण हेतु खाली कराया गया। किन्तु उनमें 1 वर्ष से अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिसके कारण वहां निवासरत लोग मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं एवं डर के साये में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

वहां अप्रिय घटना घटने की प्रबल संभावना है। राज्य सरकार को इसकी शिकायत प्राप्त होने के बावजूद भी अब तक कोई कार्यवाही नही की गयी। इसके कारण परिसर में रह रहे शासकीय कर्मचारियों में सरकार के प्रति काफी रोष एवं आक्रोश व्याप्त है। यह बात बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से कही थी।

अंग्रेजी-हिंदी माध्यम के छात्रों के साथ ब्रिटिशकालीन भेदभाव : बृजमोहन

अंग्रेजी-हिंदी माध्यम के छात्रों के साथ ब्रिटिशकालीन भेदभाव : बृजमोहन

 रायपुर । वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा के नाम पर आदिवासियों, ग्रामीणों, गरीबों और मजदूरों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का गहरा षड़यंत्र चल रहा है। दुर्दशा इस कदर है कि दिसंबर 2022 की स्थिति में सुकमा जिले के ग्राम पंचायत गुफड़ी के पटेलपारा स्कूल में शिक्षक नहीं होने से यहां पर पदस्थ सफाई कर्मी बच्चों को पढ़ा रहा है। शिक्षक की कमी के चलते नवंबर 2022 में कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र झलमला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्कूली बच्चे स्कूल से चलकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। वहां पहुंच कर बच्चों ने कई महीनों से स्कूल में शिक्षक नहीं होने और पढाई ठप्प होने की जानकारी कलेक्टर को दी। दिसंबर 2022 की स्थिति में बस्तर जिले के 526 स्कूल एकमात्र शिक्षक के भरोसे हैं, वहीं 143 स्कूल ऐसे हैं, जहां एक भी शिक्षक नहीं है। राजधानी रायपुर के आसपास के कई गांवों में स्कूल शिक्षा रसातल पर है।


उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शिक्षा के नाम पर पूरी तरह से दुकानदारी शुरू हो गई है। राज्य के नौनिहालों का भविष्य चौपट किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने वर्ष 2022-23 के बजट में कोई स्कूल खोलने का प्रावधान नहीं किया और न ही नई भर्तियां हो रही हैं। स्कूलों में ऑनलाइन टीचिंग क्लिप्स, यू-टयूब से डाऊनलोड कर टीचर्स और बच्चों पर लादे जा रहे हैं, जिसमें लोकधन के करोड़ों रूपए बर्बाद किये जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा में नैतिक शिक्षा को गैर जरूरी मान लिया गया है। अंग्रेजी स्कूलों में अंग्रेजी जानने वाले शिक्षकों और अन्य स्टॉफ की भर्ती हो रही है पर हिंदी माध्यम के स्कूलों को मटियामेट किया जा रहा है। अंग्रेजी और हिंदी के छात्रों में ब्रिटिश कालीन भेदभाव कर दिया गया है।

 

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा 27 को लेंगीं कार्यकारिणी की बैठक

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा 27 को लेंगीं कार्यकारिणी की बैठक

 रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा 27 मार्च को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचेंगी। दोपहर 12 बजे राजीव भवन में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगी।

छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं एआईसीसी के सचिव एवं प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव की उपस्थिति में प्रदेश कार्यकारिणी, समस्त विधायकगण, जिला, शहर अध्यक्षगण एवं मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की अतिआवश्यक महत्वपूर्ण बैठक रखी गयी है।

इसके बाद 28 मार्च की शाम 5.40 बजे वे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगीं।

प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे कलेक्टर-एसपी

प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे कलेक्टर-एसपी

 समस्या सुनी और प्रशासन के कार्य में सहयोग करने अपील की

 

अम्बिकापुर । कलेक्टर कुंदन कुमार और एसपी  भावना गुप्ता प्रशासनिक अमले के साथ शनिवार को बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत चिरगा में मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट का विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से पहली बार मिलने पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्या सुनी व सीधा संवाद करते हुए प्रशासन के कार्य में सहयोग करने की अपील की।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि चिरगा में पहली बार लोगो के बीच पहुंच कर सीधा संवाद किया गया इससे लोगों में एक अच्छा संदेश गया। प्रशासन ने शनिवार को सीमांकन का दिन निर्धारित किया था। लोगों के मन में कई तरह का भ्रम था। लोगों को समझाइश दी गई। उनको बताया गया कि जो भी कार्य किया जा रहा है वह शासन की योजनाओं को आप सभी तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति या तत्व बरगलाने की कोशिश करता है या कहता है कि हम शासन के योजना को नहीं आने देंगे तो वो कानून को हाथ में लेने जैसा है। ग्रामीणों से बात करने से शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और अच्छा संवाद स्थापित हुआ। जिला प्रशासन के जो भी अधिकारी कर्मचारी हैं वो केवल शासन के प्रतिनिधि हैं और शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है। शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने से रोकने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है।

अंधविश्वास के कारण महिला प्रताड़ना शर्मनाक : डॉ दिनेश मिश्रा

अंधविश्वास के कारण महिला प्रताड़ना शर्मनाक : डॉ दिनेश मिश्रा

 रायपुर । अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने दुर्ग जिले में  महिलाओं को कील पर चलाने, और अंगारे पर चलाने  तथा कोरबा जिले में जादू टोने के सन्देह हुई एक ग्रामीण महिला की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा जादू टोने का कोई अस्तित्व नही हैं। ग्रामीणों को अंधविश्वास में पड़कर कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए।

डॉ दिनेश मिश्र ने कहा जानकारी मिली है कि दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में टोनही के संदेह में 3 महिलाओं के साथ प्रताड़ना हुई है। ममता निषाद और दो महिलाएं कील पर चलने और ढकते अंगारों पर चलाए जाने के कारण जल कर जिला अस्पताल में भर्ती हैं इसमें झाड़ फूंक करने वाले एक बाबा जितेंद्र यादव का हाथ बताया जा रहा है। जिसने उन महिलाओं को अग्निपरीक्षा देने को कहा। एक महिला को तो उस बाबा ने 11 बार अंगारों पर चलने को विवश किया जिससे वे महिलाएं बुरी तरह  जल गयीं। उसी प्रकार कोरबा  केपटपरा में कैलाश सिंह नामक व्यक्ति अपने बीमार रहने का कारण चंद्रकुंवर के द्वारा किये गए कथित जादू टोने को मानता था। उसने उक महिला के साथ पूर्व में मारपीट भी की थी। अभी कुछ दिनों पहले उसने चंद्रकुंवर बाई को तालाब में डुबो कर मार डाला, जो अत्यंत दुःखद ,निंदनीय है।

डॉ. मिश्र ने कहा पिछले कुछ दिनों में  टोनही, डायन के सन्देह में हत्या-मारपीट, प्रताड़ना की घटनाएं सामने आयी हैं। सिर्फ अंधविश्वास ,जादू टोने जैसी भ्रामक मान्यताओं पर भरोसा कर किसी निर्दोष महिला एवं उसके परिवार पर हमला करने की घटनाएं अनुचित है। दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। समिति प्रवास कर प्रताड़ित परिवारों से मिलेगी और ग्रामीणों को जागरूक करेगी।

डॉ. मिश्र ने कहा हर व्यक्ति की बीमारी,समस्या और उसके कारण अलग-अलग होते हैं जिनका समाधान सही चिकिसकीय उपचार, तर्कसंगत उपाय से किया जा सकता है। बीमारियाँ अलग अलग कारणों से होती हैं। संक्रमण होने से, दुर्घटना होने, कुपोषण से व्यक्ति बीमार होता है। संक्रमण भी विभिन्न बैक्टीरिया, वायरस, फंगस से होता है। तथाकथित जादू टोने से कोई बीमार नही हो सकता। क्योंकि जादू टोने जैसी काल्पनिक मान्यताओं का कोई अस्तित्व ही नहीं है। इसलिए तथाकथित  जादू टोने से न ही कोई व्यक्ति किसी को भी मार कर सकता है, न ही किसी को परेशानी में डाल सकता हैं और न ही किसी व्यक्ति का किसी प्रकार से फसल आदि का कोई नुकसान कर सकता है। जादू टोने, टोनही, डायन की मान्यता सिर्फ अंधविश्वास है, जिसका का कोई अस्तित्व नहीं है। इस प्रकार के शक या सन्देह में किसी भी महिला को प्रताड़ित करना उसके व उसके परिवार के  साथ मारपीट करना, अग्निपरीक्षा लेना, उसको जान से मारना अनुचित, क्रूर और अपराधिक है। ग्रामीणों को इस प्रकार के अंधविश्वास में नहीं पड़ना चाहिए।

डॉ मिश्र ने प्रशासन मांग की है कि इस मामले में  तुरंत कार्यवाही की जाए तथा आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अनुचित हरकत करने की चेष्टा ना कर सके। समिति  इन सभी मामलों में ग्रामीणों से मिलेगी और जागरूक करेगी।

डॉ. मिश्र ने कहा देश के अनेक प्रदेशों में डायन, टोनही के सन्देह में प्रताड़ना की घटनाएं आम है। जबकि कोई नारी टोनही या डायन नहीं हो सकती, उसमें ऐसी कोई जादुई  शक्ति नहीं होती जिससे वह किसी व्यक्ति, बच्चों या गाँव का नुकसान कर सके। जादू-टोने के आरोप में  प्रताड़ना रोकना आवश्यक है। अंधविश्वासों के कारण होने वाली टोनही प्रताड़ना बलि प्रथा जैसी घटनाओं से भी मानव अधिकारों का हनन हो रहा है। जनजागरूकता के कार्यक्रमों से अंधविश्वास का निर्मूलन सम्भव है।

संकल्प सत्याग्रह’ में मुंह में ताला लगाकर विरोध कर रहे विकास उपाध्याय

संकल्प सत्याग्रह’ में मुंह में ताला लगाकर विरोध कर रहे विकास उपाध्याय

 रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है. इसी कड़ी में मोदी सरकार के खिलाफ संसदीय सचिव विकास उपाध्याय मुंह में ताला लगाकर प्रदर्शन करने पहुंचे हैं. उनके हाथ में एक पोस्टर है, जिसमें लिखा है कि अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके हैं ?. JPC जांच से क्यों मोदी सरकार भाग रही है?. जब हम अडानी से सवाल कर रहे हैं तो बीजेपी अडानी का बचाव क्यों कर रही है ?

दरअसल, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह कर रहे हैं. पार्टी के अनुसार, राहुल गांधी के प्रति एकजुटता दिखाते हुए यह ‘संकल्प सत्याग्रह’ सभी राज्यों और जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने हो रहा है. यह शाम 5 बजे तक चलेगा.

छत्तीसगढ़ में आज जिला और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदेश के सभी जिला, नगर, ब्लॉक मुख्यालयों में भजन गाकर कांग्रेस विरोध जताएगी. महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास भजन गाकर अहिंसक प्रदर्शन करेंगे. बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं. धरना प्रदर्शन में महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, MIC सदस्य कुमार मेमन, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हैं.

बता दें कि संसद सदस्यता खत्म होने के बाद 25 मार्च को पहली बार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मीडिया के सामने आए थे. जहां राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई सवालों के जवाब दिए. सूरत कोर्ट (Surat Court) मानहानि के मामले में राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुना चुका है. इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी करके उनकी संसद सदस्यता खत्म कर दी.

इन सबको लेकर राहुल गांधी ने निशाना साधा था. राहुल गांधी ने कहा था कि जैसा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि हमारे देश में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है. हमें इसके नए-नए उदाहरण देखने को मिल रहे हैं. आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि अडानी के शेल कंपनियां हैं. उसमें 20 हजार करोड़ का निवेश है. वो किसके हैं? अडानी और पीएम मोदी का रिश्ता पुराना है.

छत्तीसगढ़ : तालाब में नहाने जा रहे 5 बच्चों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा दो की मौत गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

छत्तीसगढ़ : तालाब में नहाने जा रहे 5 बच्चों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा दो की मौत गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

 सारंगढ़ : सारंगढ़-सरायपाली मार्ग बटाउपाली में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने 5 बच्चों को कुचल दिया है. हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है. वहीं 3 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

बता दें कि, तालाब नहाने जा रहे बच्चों को डंपर ने रौंदा है. ये भीषण हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे सड़क पार कर रहे थे. वहीं बच्चों की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है. शासन प्रशासन मौके पर मौजूद है. सारंगढ़ SDOP स्नेहिल साहू ने मामले की जानकारी दी है.

भरोसे का सम्मेलन-मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ समाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण हेतु मोबाईल एप लॉन्च किया

भरोसे का सम्मेलन-मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ समाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण हेतु मोबाईल एप लॉन्च किया

 0-26 से 29 मार्च तक दिया जाएगा प्रशिक्षण
0-महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) योजना के वेब पोर्टल का भी हुआ शुभारंभ
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुंगेली जिले के सरगांव स्थित खेल मैदान में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में चिप्स द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ समाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण हेतु मोबाईल एप का शुभारंभ किया । उन्होंने कहा कि राज्य के सभी वर्गों का उत्थान हमारी शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए आधुनिक तकनीकों का उचित उपयोग किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एप से छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों का सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कर नागरिकों के लाभ हेतु अनेकानेक योजनाएं बनाई जाएगी। सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के लिए चिप्स द्वारा ठाकुर प्यारेलाल राज्य प्रशिक्षण संस्थान, निमोरा में 25 मार्च से 29 मार्च 2023 तक राज्य भर के 200 से अधिक मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर चिप्स द्वारा निर्मित महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) योजना के वेबसाईट का भी शुभारंभ किया। इस पोर्टल में रीपा योजना के समस्त हितग्राहियों की पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। इस संबंध में जानकारी दी गई कि रीपा योजना से ग्रामीण उद्यमियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा का सामान अवसर मिलेगा। साथ ही छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पाद जैसे हरबल गुलाल, गोबर निर्मित प्राकृतिक पेंट आदि के लिए बाजार भी उपलब्ध होगा। फलस्वरूप राज्य के स्थानीय नागरिकों को उनके घर के निकट गाँव में ही रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
चिप्स द्वारा निर्मित मोबाईल एप का विवरण देते चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमिताभ शर्मा ने बताया कि यह ऐप चिप्स द्वारा विकसित किया गया है। इस सर्वे में सम्मिलित राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत समस्त नागरिक जिनका राशन कार्ड बना है, अथवा जिनका राशन कार्ड नहीं बना है, सभी को इस सर्वेक्षण में शामिल किया जायेगा। सर्वेक्षण लिए प्रश्नों की सूची तैयार की गयी है, जिसमें वाहन, इंधन, सिंचाई साधन, परिवार के सदस्यों की संख्या और कौशल प्रशिक्षण आदि क्षेत्रों के प्रश्नों को शामिल किया गया है।
भरोसे का सम्मान कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मंत्री श्री रूद्रगुरू, श्री शिव डहरिया, श्री अमरजीत भगत, विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री पुन्नूलाल मोहले सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी के साथ ग्रामीण बडी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर पंचायत विभाग से श्री अवनीश शरण, प्रबंध निदेशक तथा श्री गौरव सिंह, निदेशक, चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमिताभ शर्मा सहित अनेक विशिष्ठ अतिथि उपस्थित थे।

विपरीत परिस्थितियों में भी हमने छत्तीसगढ़ वासियों का भरोसा रखा कायम-भूपेश बघेल

विपरीत परिस्थितियों में भी हमने छत्तीसगढ़ वासियों का भरोसा रखा कायम-भूपेश बघेल

 0-तीन न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को 1949 करोड़ 26 लाख रूपए की राशि का अंतरण
0-मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का किया शुभारंभ

0-मुख्यमंत्री ने राज्य में नवनिर्मित 278 मल्टीएक्टिविटी सेन्टर का किया लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय 'भरोसे का सम्मेलन' से किसानों, भूमिहीन मजदूरों और पशुपालकों के लिए संचालित न्याय योजनाओं के अंतर्गत कुल 1949 करोड़ 26 लाख रूपए की राशि का हितग्राहियों के खाते में अंतरण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ किया तथा बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए वेबपोर्टल का लोकार्पण और छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का एप्लीकेशन लांच किया। महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना के तहत ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न स्थानों में नवनिर्मित 278 मल्टीएक्टिविटी सेन्टरों का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए 731 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत के 73 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भरोसे का सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षो के विपरीत परिस्थियों में भी हमने छत्तीसगढ़वासियों का भरोसा कायम रखा। इसी भरोसे का यह सम्मेलन है। प्रदेश के किसानों, मजदूरों, नौजवानों के हित में लगातार कार्य हुए हमने उनका भरोसा और विश्वास राज्य सरकार पर बनाए रखा। राज्य सरकार की योजनाओं सेे प्रदेश के किसान खुशहाल हैं और खेती किसानी में प्रगति हुई है। शासन लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों के जेब में पैसे पहुंच रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के किसानों में सम्पन्नता आई है, जिससे प्रदेश के व्यापार-व्यवसाय भी फल-फूल रहे हैं, जिससे प्रदेश में मंदी का प्रभाव नहीं पड़ा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान लगातार किसानों से चर्चा के दौरान यह बात आई थी कि उनकी धान बेचने की सीमा को बढ़ाया जाए, इसलिए किसानों का सम्मान करते हुए हमने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आज सरगांव से एक उल्लेखनीय कार्य के रूप में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्मित 278 मल्टीएक्टिविटी सेंटर का लोकार्पण किया गया है। गांव में उद्योग खोलने के लिए जरूरी सुविधाएं प्रदान करना और रोजगार उपलब्ध कराकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ के परंपरागत उद्योगों को प्रोत्साहित करने में रीपा की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत क्षेत्र के भूमिहीन मजदूरों को लाभान्वित करने के लिए शुरू की गई राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना को भी लाभकारी बताया और कहा कि वर्तमान में संचालित राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में शहरी क्षेत्र के मजदूरों का लाभ नहीं मिल पा रहा था इसलिए उनके लिए राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे गोधन न्याय योजना का विस्तार होता जाएगा, हम जैविक राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ते जाएंगे। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता के लिए लॉन्च किए गए वेबपोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे बेरोजगार युवा जिनकी परिवारिक आय 2.50 लाख रूपए से कम हो वे इस वेबपोर्टल के माध्यम 01 अप्रैल से आवेदन कर सकेंगे। आवास योजना के लिए 01 अपै्रल से होने वाले सर्वे के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को क्रमबद्ध रूप से आवास मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की है। कोटवारों, मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोईयों एवं स्कूल में कार्यरत स्वच्छताकर्मियों के मानदेय को बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के 9 हजार में से 5 हजार गौठान स्वावलंबी बन चुके हैं। शेष गौठानों को भी स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वावलंबी गौठान समिति के अध्यक्ष को 750 रूपए और सदस्यों को 500 रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमने पत्रकार सुरक्षा कानून विधानसभा में पारित कर पत्रकारों का भरोसा जीता है। स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देते हुए प्रदेश में 04 नए मेडिकल कॉलेज की घोषणा वर्ष 2023-24 की बजट में की है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में प्रदेश में बेहतर कार्य हुए हैं, इसे आगे बढ़ाते हुए हमें छत्तीसगढ़ को जैविक राज्य बनाने की दिशा में कार्य करना होगा। भूपेश है तो भरोसा है, ये केवल किसानों का नारा नहीं है बल्कि सामूहिक रूप से छत्तीसगढ़ के पूरी जनता का नारा है। कृषि मंत्री श्री रवींद्र चौबे ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों की मदद करने वाला मुख्यमंत्री है, इसलिये लगातार किसानों के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं। 15 क्विंटल से बढ़कर 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की घोषणा भी किसानों के लिए मददगार होगी। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि आज छत्तीसगढ़ के किसान सबसे खुशहाल किसान हैं।
न्याय योजना के हितग्राहियों को मिली सहायता राशि
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2021 की चौथी एवं अंतिम किस्त के रूप में 23 लाख 23 हजार 154 किसानों के खाते में 1793 करोड़ रूपए की राशि, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 4 लाख 99 हजार 756 पात्र हितग्राहियों के खाते में तृतीय किस्त की 3000 रूपए प्रति हितग्राही के मान से कुल 149 करोड़ 92 लाख 68 हजार रूपए की राशि का अंतरण किया। उन्होंने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर विक्रेता, पशुपालकों, महिला स्व-सहायता समूहों और गौठान समितियों के खाते में 6 करोड़ 34 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि में से 8367 गौठानों और गोबर खरीदी केन्द्रों में 1 से 15 मार्च 2023 तक खरीदे गए 01 लाख 67 हजार 932 क्विंटल गोबर के एवज में गोबर विक्रेता, पशुपालकों को 03 करोड़ 68 लाख रूपए, लाभांश राशि के रूप में स्व-सहायता समूहों को 1.08 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों को 1.58 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया। गोबर खरीदी के एवज में भुगतान की जा रही राशि में से 2.02 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा तथा 1.66 करोड़ रूपए की राशि विभाग द्वारा दी जा रही है।

विपरीत परिस्थितियों में भी हमने छत्तीसगढ़ वासियों का भरोसा रखा कायम-भूपेश बघेल

विपरीत परिस्थितियों में भी हमने छत्तीसगढ़ वासियों का भरोसा रखा कायम-भूपेश बघेल

 रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘भरोसे का सम्मेलन‘ से किसानों, भूमिहीन मजदूरों और पशुपालकों के लिए संचालित न्याय योजनाओं के अंतर्गत कुल 1949 करोड़ 26 लाख रूपए की राशि का हितग्राहियों के खाते में अंतरण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ किया तथा बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए वेबपोर्टल का लोकार्पण और छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का एप्लीकेशन लांच किया। महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना के तहत ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न स्थानों में नवनिर्मित 278 मल्टीएक्टिविटी सेन्टरों का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए 731 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत के 73 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भरोसे का सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षो के विपरीत परिस्थियों में भी हमने छत्तीसगढ़वासियों का भरोसा कायम रखा। इसी भरोसे का यह सम्मेलन है। प्रदेश के किसानों, मजदूरों, नौजवानों के हित में लगातार कार्य हुए हमने उनका भरोसा और विश्वास राज्य सरकार पर बनाए रखा। राज्य सरकार की योजनाओं सेे प्रदेश के किसान खुशहाल हैं और खेती किसानी में प्रगति हुई है। शासन लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों के जेब में पैसे पहुंच रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के किसानों में सम्पन्नता आई है, जिससे प्रदेश के व्यापार-व्यवसाय भी फल-फूल रहे हैं, जिससे प्रदेश में मंदी का प्रभाव नहीं पड़ा।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान लगातार किसानों से चर्चा के दौरान यह बात आई थी कि उनकी धान बेचने की सीमा को बढ़ाया जाए, इसलिए किसानों का सम्मान करते हुए हमने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आज सरगांव से एक उल्लेखनीय कार्य के रूप में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्मित 278 मल्टीएक्टिविटी सेंटर का लोकार्पण किया गया है। गांव में उद्योग खोलने के लिए जरूरी सुविधाएं प्रदान करना और रोजगार उपलब्ध कराकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ के परंपरागत उद्योगों को प्रोत्साहित करने में रीपा की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत क्षेत्र के भूमिहीन मजदूरों को लाभान्वित करने के लिए शुरू की गई राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना को भी लाभकारी बताया और कहा कि वर्तमान में संचालित राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में शहरी क्षेत्र के मजदूरों का लाभ नहीं मिल पा रहा था इसलिए उनके लिए राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई।

ACCIDENT NEWS : तेल से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, जिसे जो मिला, उसी में ले भागे…

ACCIDENT NEWS : तेल से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, जिसे जो मिला, उसी में ले भागे…

 कवर्धा। ACCIDENT NEWS : कबीरधाम बड़ी खबर आ रही है यहां अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहाँ खाद्य तेल से लोड तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसा चिल्फी थाना इलाके के नेशनल हाईवे 30 चिल्फ़ी घाटी से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पागवाही का बताया जा रहा है।

इधर, टैंकर पलटने के बाद तेल टैंकर से बाहर निकलने लगा। जिसे देख वहां के लोगों तेल लूटने के लिए देखते ही देखते भीड़ जमा हो गयी। लोग डब्बा, बाल्टी और बर्तन लेकर मौके पर पहुँच गये। जिसको जितना तेल मिला वो उतना ही बर्तन में भरकर- भरकर ले गये। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और लोगों को तेल निकालने से रोका।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP 04 HE 3417 जबलपुर से रायपुर जा रही थी। उसी दौरान चिल्फीघाटी के पास पागवाही मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो तेज रफ्तार होने की वजह से ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद से ड्राइवर और कंडक्टर कोई पता नहीं है। जिसकी तालश पुलिस कर रही है। वहीं पुलिस वाहन मालिक की पतासाजी में जुटे है।

CRIME : बाइक की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मौके से 5 नग दोपहिया वाहन जब्त

CRIME : बाइक की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मौके से 5 नग दोपहिया वाहन जब्त

 रायपुर। RAIPUR CRIME : राजधानी रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत इस  अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इसके साथ ही एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने हेतु भी लगाया गया है। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन करने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी इस संबंध में सूचना एकत्र कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी तारतम्य में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत गोल चौक पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।

 
बता दें कि पुलिस मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम प्रेम मानिकपुरी निवासी आजाद चौक रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रेम मानिकपुरी से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रेम मानिकपुरी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके के द्वारा रायपुर के अलग-अलग स्थानों से कुल 5 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की कुल 5 नग दोपहिया वाहन कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये बरामद किया गया। आरोपी से जब्त चोरी की 1 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 69/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है तथा चोरी की शेष 4 नग दोपहिया वाहनों में आरोपी के विरूद्ध अलग से थाना कबीर नगर में धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी प्रेम मानिकपुरी शातिर वाहन चोर है जो पूर्व में भी 10 नग दोपहिया वाहन चोरी करने के प्रकरण में थाना सरस्वती नगर से जेल में रह चुका है।

 

राज्यपाल से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति ने की भेंट

राज्यपाल से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति ने की भेंट

 रायपुर। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव भाई शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।

 
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिव यादव आज आएंगे रायपुर

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिव यादव आज आएंगे रायपुर

 रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव दिनांक 26 मार्च 2023 रविवार को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा शाम 5.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शाम 5.45 बजे सर्किट हाउस रायपुर में कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे।

 
Coronavirus Update: इस जिले में फिर मिले चार कोरोना संक्रमित

Coronavirus Update: इस जिले में फिर मिले चार कोरोना संक्रमित

 बिलासपुर। जिले में कोरोना महामारी काबू में तो चल रही है, लेकिन अब बीच-बीच में मरीज मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में चार कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इनमें से तीन मरीज सरकंडा क्षेत्र के रहने वाले हैं। वही एक मरीज गौरवपथ रोड से मिला है।

मौजूदा स्थिति में जिले में 10 कोरोना संक्रमित मरीज सक्रिय हैं। ये सभी सप्ताह भर के भीतर में मिले हैं। लिहाजा जिला स्तर पर भी इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

सीएमएचओ डा. अनिल श्रीवास्तव ने एक बार फिर कोरोना टेस्टिंग व ट्रेसिंग शुरू करने निर्देश दे दिए हैं। वहीं सिम्स व जिला अस्पताल में सर्दी-खांसी, बुखार के पहुंचने वाले मरीजों का लक्षण के आधार पर कोरोना टेस्ट करने को कहा गया है।

यदि इस दौरान कोई भी कोरोना से संक्रमित मिलता है तो तत्काल मरीज के संपर्क में आने वालों को ट्रेसिंग कर सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सावधानी नहीं बरती गई तो एक बार फिर संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। हालांकि अभी भी कोरोना महामारी नियंत्रण में चल रही है।

लेकिन, इसके बाद भी इसके दुष्परिणाम को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में कोरोना को लेकर जिलेवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बीते चार दिन पहले रिंग रोड दो स्थित महिमा विहार में एक 65 वर्षीय महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गई। इसके बाद इस क्षेत्र से लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। चार दिन के भीतर इस क्षेत्र में पांच मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में ट्रेसिंग टीम क्षेत्र में सक्रिय है और लगातार मरीज के संपर्क में आने वालों का कोरोना सैंपल ले रही है।

कोरोना के मरीज मिलने के बाद कोरोना टेस्ट में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लक्षण वाले जांच करा रहे हंै। शुक्रवार को जिला अंतर्गत कुल 264 की कोरोना जांच की गई। इसमें चार कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की गई है।

डा. अनिल श्रीवास्तव, सीएमएचओ ने कहा कि जिले में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन, लापरवाही के गंभीर परिणाम आ सकते हंै। इसे देखते हुए अभी से तैयारी कर ली गई है। नियंत्रण के काम में गति लाई जा रही है।

गांधी परिवार को सजा मिली तो लोकतंत्र खतरे में कैसे? : भाजपा

गांधी परिवार को सजा मिली तो लोकतंत्र खतरे में कैसे? : भाजपा

 रायगढ़ । गांधी परिवार को सजा मिलते ही देश का लोकतंत्र खतरे के कैसे आ गया? यह सवाल पूछते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा मोदीजी पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने पर कांग्रसियों के कहा टाइगर जिंदा है और आज सजा सुनाते ही कांग्रेस का टाइगर दुम दबी हुई बिल्ली कैसे बन गया?

भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने कहा यदि कांग्रेस कहती है कि भाजपा पर हमला देश पर हमला नहीं है, तो गांधी परिवार को सजा मिलने ही देश का लोकतंत्र कैसे खतरे में आ गया। नेशनल हेराल्ड मामले में मां बेटे जमानत पर बाहर है और आज राहुल गांधी पिछड़े वर्ग से जुड़ी जाति पर अपमानजनक टिप्पणी हेतु सजायाफ्ता हो गए। विदेशों में जाकर न्यायपालिका पर नियंत्रण नही होने का बयान देने वाले राहुल भूल गए देश में उनकी पार्टी की हुकूमत समाप्ति की ओर है जनता की शक्ति ने उनका नियंत्रण समाप्त किया है।

देश के लिए बार-बार खून बहाने की याद दिलाने वाले गांधी परिवार को आईना दिखाते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा कि इसी देश के लिए भगत सिंह, राजगुरु, बिस्मिल्ला खां, लाला लाजपत राय, सुभाष चंद्र बोस ने भी उतना ही लहू बहाया, लेकिन उनके परिवार जन आज गुमनामी का जीवन जी रहे हैं। देश का लोकतंत्र गांधी परिवार की बपौती नहीं है।

 

‘नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण ’… CRPF के स्थापना दिवस पर बोले; गृहमंत्री अमित शाह

‘नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण ’… CRPF के स्थापना दिवस पर बोले; गृहमंत्री अमित शाह

 जगदलपुर। बस्तर में आज CRPF अपना 84वां स्थापना दिवस मना रही है। करनपुर कैंप में कोबरा के 201/204 बटालियन के परेड ग्राउंड में गृहमंत्री ने परेड की सलामी ली। 2249 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अमित शाह ने CRPF के 84वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। जवानों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब अंतिम चरण में है। अमित शाह ने कहा मैं बस्तर में खड़ा होकर आप लोगों के बीच बोल रहा हूं। आज नक्सलियों का जो खात्मा हो रहा है। ये CRPF की बदौलत है।

अमित शाह बोले, CRPF का जन्म लौह पुरुष सरदार पटेल ने किया था। एक बटालियन से शुरू हुई CRPF आज देश के सभी कोने में मौजूद है। अगर कहीं से अप्रिय घटना की खबर आती है और फिर पता चलता है कि, वहां CRPF की टीम पहुंच जाती है, तो मेरी चिंता खत्म हो जाती है, क्योंकि मैं जानता हूं जहां CRPF है, वहां सब कुछ अच्छा होगा। जम्मू-कश्मीर से लेकर सुदूर के जनजातीय इलाकों तक शांति एवं विकास के कार्यों को स्थापित करने में CRPF के जवानों ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। 2010 की तुलना में देश में वामपंथी उग्रवाद हिंसा की घटनाओं में 76 फीसदी की गिरावट हुई है। इसी का नतीजा है कि, होने वाली मौतों में 78 फीसदी की कमी आई है।

अमित शाह ने कहा, उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है। इतिहास में CRPF का अहम योगदान है। उनके कल्याण के लिए भारत सरकार ने अहम कदम उठाएं हैं। जवानों ने वामपंथियों से लड़ाई लड़ी है। 18 हजार से ज्यादा आदिवासी भाइयों को जवानों ने दवाई से लेकर सभी सुविधाएं मुहैया कराई है। कोरोना काल में CRPF की जहां तैनाती थी। वहां जनता की सेवा में जज्बे से काम किया है। अपना आदर्श वाक्य सेवा और निष्ठा का काम किया है। अस्पताल में भर्ती कराने से लेकर सभी तरह की जरूरत पूरी करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

अमित शाह ने कहा कि, वामपंथियों और उग्रवादियों की फंडिंग के स्त्रोत को रोकने के लिए हमने NIAऔर ED को एक्टिव किया है, जोकि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसका नतीजा है कि आज नक्सलियों की कमर टूट गई है। देश की शांति और सुरक्षा का मजबूत आधार CRPF बन गया है, जोकि देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए बस्तर में हम स्थापना दिवस समारोह मना रहे हैं। आंतरिक सुरक्षा में CRPF जवानों की अहम भूमिका है।

वामपंथी उग्रवाद से मुक्त बिहार और झारखंड के बूढा पहाड़

 

 

अमित शाह ने कहा, बिहार और झारखंड के बूढा पहाड़, चक्रबंधा और पारसनाथ को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त कर उसे मुख्य धारा से जोड़ा जा चुका है। और इन सभी क्षेत्रों में विकास की सभी योजनाओं को जमीन पर उतारा जा रहा है। इसका श्रेय CRPF और राज्य की पुलिस को जाता है। CRPF के जवानों के सहयोग से ही आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य स्कूल, 1258 बैंक, 1348 ATM, 47 ITI, 68 SBCS समेत कई विकास के कार्य संभव हो पाए हैं।