CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG News : छत्तीसगढ़ – एमपी बॉर्डर पर 20 लाख कीमत के 100 मवेशियों की तस्करी, पुलिस ने 7 तस्कराें को किया गिरफ्तार

CG News : छत्तीसगढ़ – एमपी बॉर्डर पर 20 लाख कीमत के 100 मवेशियों की तस्करी, पुलिस ने 7 तस्कराें को किया गिरफ्तार

 बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा को अलग करने वाली मवई नदी के किनारे जंगल के रास्ते 20 लाख कीमत के 100 मवेशियों की तस्करी कर हांकते हुए ले जाने के दौरान पुलिस ने 7 तस्कराें को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं जब्त मवेशियों को गोठान के सुपुर्द कर दिया है।

बता दें कि घना जंगल होने की वजह से इन रास्तों का उपयाेग पशु तस्कर अक्सर मवेशियों को पैदल ले जाने के लिए करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मध्यप्रदेश के शहडोल से सीधी जिला जाने के लिए छत्तीसगढ़ से बहने वाली मवई नदी को पार करना पड़ता है। यही वजह है कि यहां की पुलिस पशु तस्करों को पकड़ लेती है।

मुखबिर से सूचना मिलने पर यह कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें सात तस्कर जिनमें रामकरण पिता छोटेलाल निवासी ग्राम खाड़ाखोह, राजेश यादव पिता गोविंद निवासी ग्राम कुंदौर थाना कुसमी जिला सीधी मप्र, बजुला पिता रामलखन, महेश पिता बलजीत, सियाराम पिता रामसुपाल, बृजेश पिता नन्दलाल, श्रीकांत पिता दउवा प्रसाद यादव निवासी ग्राम कुंदौर थाना कुसमी जिला सीधी द्वारा अवैध रूप से मवेशियों को हांकते- खदेड़ते तस्करी कर कदौड़ी जिला शहडोल से मड़वास जिला सीधी की ओर मवई नदी के किनारे जंगल के रास्ते ले जा रहे थे। पूछताछ करने पर पता चला कि हांकते हुए इन मवेशियों को बूचड़खाना ले जाया जा रहा था।

CG Vidhansabha : शराब, शिक्षा और स्वास्थ्य पर आज होंगे सवाल, ये मंत्री प्रश्नकाल में विपक्ष का करेंगे सामना

CG Vidhansabha : शराब, शिक्षा और स्वास्थ्य पर आज होंगे सवाल, ये मंत्री प्रश्नकाल में विपक्ष का करेंगे सामना

 रायपुर । आज विधानसभा में मंत्री टीएस सिंहदेव, उमेश पटेल व कवासी लखमा अपने – अपने भार सादर विभागों के सवालों का जवाब देंगे। इसमें मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों से लेकर, प्रदेश अध्यक्ष जाने वाले शराब के ब्रांड तथा कुलपति नियुक्ति तक के प्रश्न पूछे गए हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से विश्वविद्यालय से रिटायर होने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को मिलने वाली पेंशन, उद्योगों में स्थानीय लोगों को दिए गए रोजगार, अनुदान प्राप्त शासकीय-अशासकीय महाविद्यालय, रोजगार मेले द्वारा बेरोजगारों को प्रदत रोजगार, कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण, कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण में हुए भ्रष्टाचार, पॉलिटेक्निक कॉलेजों में रिक्त सीटों की संख्या, छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से चयनित कुल सचिवों की नियुक्ति, रोजगार कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगारों व उन्हें दिए जाने वाले रोजगार भत्ता पर सवाल।

मंत्री कवासी लखमा से सीएसआर के तहत प्राप्त राशि एवं उसके खर्च की जानकारी

मंत्री कवासी लखमा से सीएसआर के तहत प्राप्त राशि एवं उसके खर्च, उद्योगों से हुए एमओयू, मदिरा की बिक्री में अनियमितता, शराब में मिलावट करने वालों पर कार्यवाही, प्रदेश में बिकने वाले शराब के ब्रांड व वह उनकी मात्रा, आबकारी विभाग द्वारा लगाए गए अधिरोपित शुल्क की जानकारी, शराबबंदी की जानकारी, देशी व विदेशी तथा प्रीमियम दुकानों के संख्या की जानकारी व शराब बिक्री से प्राप्त आय, प्रीमियम शराब दुकानों से सरकार को होने वाले राजस्व आय, फूड पार्कों की स्थापना व उसके लिए जारी बजट, सार्वजनिक उपक्रमों में लंबित आडिट आपत्ति, निजी प्लेसमेंट एजेंसी को दी गई शराब बिक्री की अनुमति, शराब दुकानों से हुए गबन की जानकारी।

CG BREAKING : नक्सलियों ने जमकर मचाया उत्पात, सड़क निर्माण कार्य में लगे गाड़ियों को किया आगजनी, ट्रैक्टर, पिकअप और मिक्सर मशीन जलकर खाक

CG BREAKING : नक्सलियों ने जमकर मचाया उत्पात, सड़क निर्माण कार्य में लगे गाड़ियों को किया आगजनी, ट्रैक्टर, पिकअप और मिक्सर मशीन जलकर खाक

 नारायणपुर। CG BREAKING : नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचा रखा है. नक्सली विकास पर रोड़ा बन रहे हैं. बौखलाए माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगी ट्रैक्टर, पिकअप और मिक्सर मशीन को जलाकर राख कर दिया. मामला नारायणपुर के भरंडा का है.

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आग लगा दी है, जिसमें एक ट्रैक्टर, एक पिकअप और मिक्सर मशीन को आग के हवाले किया है. बता दें, खोडगांव अंजरेल माइन्स के स्कूल पारा में नक्सलियों ने उत्पात मचाया है

बताया जा रहा है कि माइंस के विरोध में लगातार नक्सली बैनर पोस्टर लगा रहे हैं. मार्ग अवरुद्ध करना और आगजनी जैसी घटना को अंजाम दे रहें हैं. खोड़गांव में बीएसपी का लौह अयस्क खदान संचालित है.

CG Big Breaking : पत्रकारों के लिए ऐतिहासिक दिन आज, विधानसभा में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक सर्वसम्मति से हुआ पारित, मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई

CG Big Breaking : पत्रकारों के लिए ऐतिहासिक दिन आज, विधानसभा में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक सर्वसम्मति से हुआ पारित, मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई

 रायपुर। CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ विधानसभा (chhattisgarh vidhansabha) में आज छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक सर्वसम्मति से पारित हो गया। इस विधेयक में मीडिया ( media)संस्थान में काम करने वाले पत्रकार से लेकर गांव में काम करने वाले पत्रकार और फ्री लांसिंग करने वाले पत्रकारों को भी सुरक्षा दी जाएगी। इस अवसर पर CM  भूपेश बघेल ने इसके लिए सभी को बधाई दी है।

विधानसभा परिसर में मीडिया( media) से बातचीत में सीएम भूपेश बघेल ने कहा, आज छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी विधेयक पारित हुआ है. पत्रकार साथी जान जोखिम में डालकर खबरें लाते हैं. ऐसे लेख लिखते हैं, जिससे उन्हें और परिवार के लोगों को खतरा होता है।जनहानि के साथ-साथ धनहानि की संभावना बनती है। ऐसे पत्रकार साथियों के ऑफिस( office) और गांव में जो काम करते हैं, उनके लिए भी न केवल अधिमान्यता पत्र जारी करने की व्यवस्था होगी, बल्कि 6 महीने में जिनके तीन लेख प्रकाशित हुए हैं, उन्हें भी सुरक्षा कानून के दायरे में लाया गया है. ताकि पत्रकारों की सुरक्षा हो सके।

शासकीय कर्मचारी दुर्व्यवहार( misbehaviour) करते हैं तो उसकी शिकायत के लिए समिति बनी

सीएम ने कहा, यदि पत्रकार के साथ काम के दौरान शासकीय कर्मचारी दुर्व्यवहार करते हैं तो उसकी शिकायत के लिए समिति बनी है. इस समिति को अधिकार संपन्न बनाया गया है. प्रदेश स्तर समिति का गठन किया गया है, जिसमें अधिकारियों के साथ-साथ पत्रकार भी शामिल किए जाएंगे। यह समिति 6 सदस्यीय होगी. समिति मामलों की सुनवाई करेगी. दंड का प्रावधान रखा गया है।

सभी से रायशुमारी के बाद यह कानून तैयार किया गया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 पेश करते हुए बताया कि कानून की क्या व्यवस्था है, किसके लिए यह लागू होगा, कौन से मीडिया कर्मी इस कानून में पात्र होंगे इसके प्रावधान में है। उन्होंने कहा कि यह एक व्यापक प्रभाव वाला विधेयक है. कई बार इस कानून की मांग आई. 2019 में ही समिति का गठन कर लिया गया था. सभी से रायशुमारी के बाद यह कानून तैयार किया गया। आज का यह दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

सुपेबेड़ा में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में भूपेश सरकार असफल : बृजमोहन

सुपेबेड़ा में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में भूपेश सरकार असफल : बृजमोहन

 रायपुर। गरियाबंद जिले का सुपेबेड़ा ऐसा गांव है जहां गंदा पानी पीने के चलते लोग किडनी की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। जिसके चलते बीते 6 सालों में 80 से ज्यादा मौते हो चुकी है। बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार अभी तक स्वच्छ पेयजल वहां पहुंचाने में असफल है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को यह मुद्दा विधानसभा में उठाया।


उन्होंने पीएचई मंत्री से सवाल पूछा कि सुपेबेड़ा एवं उससे लगे गांव में पीने का साफ पानी पहुंचाने की कोई घोषणा की गई है? यदि हां तो कब और कब तक पहुंचाने की बात कही गई थी और अब तक क्या कार्यवाही की गई? क्या विभागीय मंत्री जी, स्वास्थ्य मंत्री के साथ वर्ष 2018-19 में सुपेबेड़ा गए थे तो उन्होंने सुपेबेड़ा के लोगों को क्या आश्वासन दिया था व क्या कार्यवाही की गई है? क्या विभागीय मंत्री के प्रवास के बाद उनकी अनुशंसाओं पर सुपेबेड़ा में पेयजल के लिए कोई योजना स्वीकृति की गई थी? यदि हां तो कब और कितने की योजना थी? क्या बाद में पुनः सुपेबेड़ा व उस क्षेत्र के लिए दूसरी कोई योजना स्वीकृत की गई थी, यदि हाँ तो कब, कितने राशि की, उस पर क्या-क्या कार्यवाही हुई है? मुख्यमंत्री ने भी सुपेबेड़ा में स्वच्छ पेयजल पहुचाने के लिए कोई घोषणा /आश्वासन दिया था? यदि हाँ तो कब और अब तक उस पर क्या कार्यवाही की गई?

इसके जवाब में में पीएचई मंत्री रुद्र कुमार गुरु ने बताया कि दिनांक 02.02.2019 को घोषणा की गयी थी। घोषणा में समय सीमा नहीं थी घोषणा के परिपालन में सुपेबेड़ा समूह जलप्रदाय योजना स्वीकृत की गयी है एवं निविदा प्रक्रियाधीन है।

उन्होंने बताया कि वे और स्वास्थ्य मंत्री 02.02.2019 को सुपेबेड़ा गये थे। सुपेबेडा प्रवास के दौरान माननीय मंत्री महोदयों द्वारा सुपेबेड़ा समूह जलप्रदाय योजना की घोषणा की गयी थी। घोषणा के परिपालन में सुपेबेड़ा समूह जलप्रदाय योजना स्वीकृत की गयी एवं निविदा प्रक्रियाधीन है। दिनांक 23.11.2019 को लागत रू. 1278.29 लाख की राज्य बजट अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की गई थी। राज्य मद अंतर्गत स्वीकृत सुपेबेड़ा समूह जलप्रदाय योजना की अवयववार निविदा क्रमांक 31, 32 एवं 33 दिनांक 08.04.2020 से आमंत्रित की गई थी। निविदा अंतर्गत वित्त विभाग की टीप "सुपेबेड़ा समूह जलप्रदाय योजना का क्रियान्वयन जल जीवन मिशन अंतर्गत ही होना है। अतः विभाग को सुझाव दिया जाता है कि इस मद के अंतर्गत योजना की पुनः प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करें।" के पालन में जल जीवन मिशन अंतर्गत योजना स्वीकृत कर निविदा आमंत्रित की गयी। जल जीवन मिशन योजना अन्तर्गत सुपेबेड़ा समूह जलप्रदाय योजना की दिनांक 13.08.2021 लागत रुपये 1034.32 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। निविदा क्रमांक 61, दिनांक 24.08.2021 से सुपेबेड़ा समूह जलप्रदाय योजना के कार्यों की निविदा आमंत्रित की गई थी। जल जीवन मिशन की राज्य स्तरीय स्कीम सेक्शनिंग कमेटी की बैठक दिनांक 18.05.2022 में पुनः निविदा आमंत्रण के निर्देश दिये गये। निविदा क्रमांक 94, दिनांक 10.08.2022 द्वारा सुपेबेड़ा समूह जलप्रदाय योजना के कार्यों की निविदा आमंत्रित की गई है। मिशन संचालक, जल जीवन मिशन की अध्यक्षता में दिनांक 14.10.2022 को आयोजित निविदा समिति द्वारा पुनः निविदा आमंत्रित किये जाने की अनुशंसा की गयी है। निविदा क्रमांक 132, दिनांक 05.12.2022 द्वारा सुपेबेड़ा समूह जलप्रदाय योजना के कार्यों की आमंत्रित की गई है। निविदा प्रक्रियाधीन है।

डिपार्टमेंट ऑफ ज्योग्राफी इको क्लब दुर्गा महाविद्यालय रायपुर द्वारा इको फ्रेंडली दिवस मनाया गया

डिपार्टमेंट ऑफ ज्योग्राफी इको क्लब दुर्गा महाविद्यालय रायपुर द्वारा इको फ्रेंडली दिवस मनाया गया

रायपुर। विद्यार्थियों के द्वारा पिछले 1 महीने पहले एक औषधि पौधा रोपा गया ।प्रकृति और ग्रह पृथ्वी की रक्षा के लिए सकारात्मक पर्यावरणीय कार्रवाई करने के लिए वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया गया  है। यह एक ऐसा दिन है जो ग्रह पर सभी को पर्यावरण के अनुकूल गतिविधियों में शामिल होने की याद दिलाता है। लोग हरित ग्रह बनाने की प्रतिज्ञा करने के लिए एक साथ आते हैं। इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए इको क्लब भूगोल  विभाग ने २२ मार्च २०२३ को इको फ्रैंडली  दिवस मनाया। विभाग की विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया और इको फ्रेंडली दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। उन्हें हरा-भरा बनाने के लिए एक पौधा लगाने को कहा। विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। यह आयोजन पूरे दिल से भागीदारी और पौधों के बारे में जागरूकता के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था।प्रत्येक विद्यार्थियो नेरोपे गए पौधे के वैज्ञानिक नाम,प्रकार,कुल,प्रजाति तथा ओषधीय गुण को बताया तथा सभी पौधों का  विभागाध्यक्ष डाक्टर पूर्णिमा शुक्ला  भूगोल विभाग द्वारा Q R कोड बनाया गया।इस्कार्यक्रम में विभाग के सभी सदस्य,प्राचार्य मैम डाक्टर प्रतिभा  मुखर्जी साहूकार उप प्राचार्य डाक्टर सुरेंद्र अग्रवाल, आईक्यूसी के समन्वयक डाक्टर सुभाष चंद्राकर ,तथा महाविद्यालय के वाणिज्य,राजनीति विज्ञान, बीएड,इतिहास विभाग के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियो को संदेश प्रेषित किया प्रकृति के साथ हमारी जिम्मेदारी क्या होनी चाहिए।

    भूगोल विभाग का अपना एक कथन है "प्रकृति के साथ, प्रकृति की बात " का नारा लगाया गया।
छात्र छात्रों के साथ विभाग के शिक्षक कर्मचारी  सभी ने मिलकर  बीज बॉल बनाया ,उसकी पैकेजिंग की और पूरे महाविद्यालय में इको  फ्रेंडली पेंसिल वितरित किया गया जिसे उपयोग करने के पश्चात गार्डन में डालने पर वह जर्मिनेट होकर एक  पौधा तैयार होगा ,एक वीडियो बनाकर सभी को  लिंक साझा किया गया, जिसके माध्यम से उन्होंने पौधों के साथ अपनी तस्वीरें और सेल्फी साझा की, जिसकी झलक इस प्रकार है।
CG JOB ALERT : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द ही यहाँ से करें आवेदन

CG JOB ALERT : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द ही यहाँ से करें आवेदन

 दंतेवाड़ा : CG JOB ALERT : प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रो में कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर निकली बंपर भर्ती निकली है. एकीकृत बाल विकास किरन्दुल अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत पोटाली पटेल पारा में एक पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम हिराली में पटेल पारा-1, पुरंगेल पटेलपारा, ग्राम पंचायत गुमियापाल में बेंगपाल, बड़ेपल्ली स्कूल पारा, आलनार, ग्राम पंचायत बुरगुम में जोगापारा के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1-1 सहायिकाओं के पद रिक्त है। जिसकी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।

 

आवेदन कार्यालयीन समय में 12 अप्रैल 2023 शाम 5:30 बजे तक सीधे जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा भेज सकते है। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना किरंदुल में सम्पर्क कर सकते है।

बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वालों के लिए काम की खबर, एक क्लिक में जानिए आवश्यक दस्तावेज, शर्ते और कैसे करना है ऑनलाइन पंजीकरण

बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वालों के लिए काम की खबर, एक क्लिक में जानिए आवश्यक दस्तावेज, शर्ते और कैसे करना है ऑनलाइन पंजीकरण

 रायपुर। Cg Berojgari Bhatta : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 1 अप्रैल 2023 से प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को 2500 रुपए प्रतिमाह की दर से बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की गई है। इस संबंध में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा योजना की स्वीकृति प्रदान करते हुए आदेश जारी कर दिया गया है।

यें है शर्ते 

  • संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ रायपुर ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए निर्धारित मापदण्ड एवं शर्तों के अनुसार बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • शिक्षित बेरोजगारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है।
  • वह मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम हायर सेकंडरी (12वीं) उत्तीर्ण हो।
  • वह जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्ग दर्शन केंद्र में पंजीकृत हो और आवेदन के वर्ष के 1 अप्रैल को हायर सेकंडरी अथवा उससे अधिक योग्यता में उसका रोजगार पंजीयन न्यूनतम दो वर्ष पुराना हो।
  • आवेदक की आय का कोई स्त्रोत न हो एवं आवेदक के परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक न हो। परिवार से तात्पर्य है- पति, पत्नी एवं आश्रित बच्चे एवं आश्रित माता-पिता।
  • पात्र शिक्षित युवा को प्रथमतः एक वर्ष के लिए बेरोजगारी भत्ता देय होगा। यदि व्यक्ति विशेष का एक वर्ष की इस अवधि में लाभकारी नियोजन नहीं हो पाता है, तो बेरोजगारी भत्ते की अवधि एक वर्ष के लिए और बढ़ाई जा सकेगी। किसी भी प्रकरण में यह अवधि दो वर्ष से अधिक नहीं होगी।
  • एक परिवार से एक ही व्यक्ति को बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। यदि किसी परिवार के किसी व्यक्ति को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया जा चुका है, तो दूसरा व्यक्ति अपात्र होगा।
  • आवेदक के परिवार के किसी भी सदस्य को केन्द्र अथवा राज्य सरकार की किसी भी संस्था अथवा स्थानीय निकाय में चतुर्थ श्रेणी या ग्रुप डी को छोड़कर अन्य नौकरी होने पर ऐसा आवेदक बेरोजगारी भत्ते के लिए अपात्र होगा।
  • यदि आवेदक को स्वरोजगार या शासकीय अथवा निजी क्षेत्र में किसी नौकरी को ऑफर दिया जाता है, परन्तु आवेदक ऑफर स्वीकार नहीं करता है, तो ऐसा आवेदक बेरोजगारी भत्ता के लिए अपात्र होगा।
  • पूर्व और वर्तमान मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और संसद या राज्य विधान सभाओं के पूर्व या वर्तमान सदस्यों, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष के परिवार के सदस्य बेरोजगारी भत्ता के लिए अपात्र होंगे।
  • 10,000/- रूपये या उससे अधिक की मासिक पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशन भोगी के परिवार के सदस्य बेरोजगारी भत्ते के लिए अपात्र होंगे।
  • वे परिवार जिन्होंने पिछले असेस्मेंट ईयर में इनकम टैक्स भरा हो, उनके परिवार के सदस्य बेरोजगारी भत्ते के लिए अपात्र होंगे।
  • अन्य पेशेवर जैसे- इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड एकाऊन्टेंट और पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत ऑर्किटेक के परिवार के सदस्य बेरोजगारी भत्ता के लिए अपात्र होंगे।
  • बेरोजगारी भत्ते की राशि पात्र हितग्राही के बैंक खाते में प्र्रतिमाह अंतरित की जाएगी। जिन लोगों को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया जाएगा उन सभी व्यक्तियों को कौशल विकास प्रशिक्षण का ऑफर दिया जाएगा। कौशल विकास प्रशिक्षण के पश्चात् उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सहायता की जाएगी और यदि वे कौशल विकास प्रशिक्षण में भाग लेने से इनकार करते हैं या ऑफर किया गया रोजगार स्वीकार नहीं करते हैं तो उनका बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना की घोषणा किया है। अगर आप भी छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता के लाभ लेने के लिए इच्छुक हैं तो छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर CG Berojgari Bhatta Online Form प्रस्तुत कर सकते हैं। Cg Berojgari Bhatta Application Form से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे – ऑफिशल नोटिफिकेशन, रजिस्ट्रेशन फॉर्म, अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे तालिका पर सूचीबद्ध किया गया है। इसके अलावा CG Berojgari Bhatta Online Registration करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस अवलोकन कर सकते हैं।

 

संगठन का नाम छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग
योजना का नाम छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना
घोषणाकर्ता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
योजना घोषणा वर्ष 2023
राशि 2500 /- रुपया प्रतिमाह
लाभार्थी 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट पास
श्रेणी CG Sarkari Yojana
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
स्थान छत्तीसगढ़
पंजीकरण तिथि 01/04/2023
अंतिम तिथि 30/04/2023
भाषा हिंदी
राष्ट्रीयता भारतीय
आधिकारिक साइट cgstate.gov.in

 

छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना उद्देश्य – छत्तीसगढ़ रोजगार भत्ता योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश के 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के बेरोजगार अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2500 रुपया बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जावेगा। इस योजना के लिए योग्य एवं इच्छुक महिला पुरुष उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता रजिस्ट्रेशन फार्म भर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन फॉर्म पात्रता मानदंड

छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योग्यता एवं पात्रता – छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए महत्वपूर्ण छत्तीसगढ़ सरकारी योजना अर्थात सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभ लेने के लिए इच्छुक महिला पुरुष अभ्यर्थियों को नीचे दर्शित योग्यता एवं पात्रता होना अति आवश्यक है।

 

 
छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता रजिस्ट्रेशन पात्रता

 
योग्यता 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट पास
मूलनिवासी छत्तीसगढ़
वार्षिक आय 2.50 लाख
जॉब्स सरकारी नौकरी / प्राइवेट जॉब नहीं होना चाहिए
आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष अधिकतम 40 वर्ष

 

सीजी बेरोजगारी भत्ता आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेज

सीजी बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन फार्म – आवश्यक दस्तावेज

 

 

▸ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
▸ पहचान पत्र
▸ आय प्रमाण पत्र
▸ निवास प्रमाण पत्र
▸ पासपोर्ट साइज फोटो
▸ बैंक खाता
▸ पैन कार्ड
▸ रोजगार पंजीयन

 

छग बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन पंजीकरण तिथि

 

नोटिफिकेशन 02/03/2023
आवेदन प्रारंभ तिथि 01/04/2023
अंतिम तिथि 30/04/2023
नोटिफिकेशन स्थिति जारी

छग बेरोजगारी भत्ता योजना ऑनलाइन फॉर्म लाभ

छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना प्रमुख फायदे – छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना अर्थात छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना की प्रमुख फायदे नीचे अवलोकन कर सकते हैं –

» छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता का लाभ छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी बेरोजगार शिक्षित युवा युवतियों को प्रदान किया जायेगा।
» इस योजना को शुरू करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा 450 करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया गया है।
» छत्तीसगढ बेरोजगारी भत्ता के माध्यम से शिक्षित बेरोजगार महिला पुरुष प्रतिमाह 2500 रूपए प्रदान किया जावेगा।
» सभी शिक्षित युवा युवतियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ही प्रतिमाह धनराशि प्रदान किया जायेगा।
» छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता का लाभ अभ्यार्थी जब तक कोई प्राइवेट या सरकारी नौकरी नहीं लग जाते तब तक उठा सकते हैं।
» राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के सभी युवा युवतियों को Chhattisgarh Berojgari Bhatta का लाभ दिया जायेगा।

छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म कैसे अप्लाई करें

छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता आवेदन फार्म कैसे भरें – योग्य एवं इच्छुक शिक्षित बेरोजगार महिला पुरुष उम्मीदवार छत्तीसगढ़ गवर्नमेंट की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर विभाग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में Berojgari Bhatta Online Form भर सकते हैं। बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए गए निर्देश का पालन जरूर करें।

सबसे पहले विभागीय विज्ञापन की अवलोकन करें।
▸ उसके बाद विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
▸ उसके बाद CG Berojgari Bhatta Online Registration लिंक को क्लिक करें।
▸ अपनी संपूर्ण जानकारी दर्ज करें जैसे – नाम, आयु, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
▸ सबमिट बटन को क्लिक करें।
▸ अब आपके फार्म सफलतापूर्वक सबमिट हो चुका है।
▸ भविष्य के लिए आवेदन फार्म एक प्रति प्रिंट करके रख लेवे।

 

CG VIDHANSABHA : सदन में उठा कर्मचारियों के नियमितिकरण का मुद्दा, सीएम भूपेश बघेल ने दिया यह जवाब

CG VIDHANSABHA : सदन में उठा कर्मचारियों के नियमितिकरण का मुद्दा, सीएम भूपेश बघेल ने दिया यह जवाब

 रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनियमित कर्मचारियों से जुड़े काफी सवाल आये। नियमितिकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा है कि नियमितीकरण किये जाने हेतु विधिवत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहले के सवाल पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि नियमितिकरण करने के संबंध में शासन ने प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था।

वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितिकरण के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्रमांक 12-1/2019/1- 3. दिनांक 11.12.2019 को प्रमुख सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग की अध्यक्षता में जो समिति बनायी गयी थी, उसमें प्रमुख सचिव, विधि और विधायी कार्य विभाग सदस्य, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग सदस्य सचिव, सचिव, वित्त विभाग सदस्य, सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सदस्य और सचिव, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग सदस्य शामिल थे।

प्रदेश में कितने संविदा व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी

मुख्यमंत्री ने नियमितिकरण को लेकर अब तक की गयी कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया है कि समिति की पहली बैठक दिनांक 9.1.2020 को हुई थी। जिसमें समिति द्वारा निर्णय लिया गया था कि समस्त विभाग से अनियमित, दैनिक वेतनभोगी एवं संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की संख्यात्मक जानकारी ली जायेगी। इस दौरान 47 विभागों से प्राप्त हुई है।

 

 

 

 

कटोरा तालाब में झूलेलाल जन्मोत्सव की तैयारियां जोर शोर से, सिंधी समाज 23 मार्च को मनायेगा झूलेलाल जयंती

कटोरा तालाब में झूलेलाल जन्मोत्सव की तैयारियां जोर शोर से, सिंधी समाज 23 मार्च को मनायेगा झूलेलाल जयंती

 रायपुर RAIPUR NEWS : सिंध एकता सेवा समिति के अध्यक्ष नितिन मनवानी ने कहा भगवान झूलेलाल साई के जन्मोत्सव पर गली नंबर 3, बाबा करनदास गुरुद्वारा के पास कटोरा तालाब में हर साल की तरह इस बार भी साई झूलेलाल भगवान की जयंती मनाई जाएगी। साई झूलेलाल भगवान सिन्धी हिन्दुओं के उपास्य देव हैं जिन्हें ‘इष्ट देव’ कहा जाता है, उनके उपासक उन्हें वरुण देव (जल देवता) का अवतार मानते हैं। वरुण देव को सागर के देवता, सत्य के रक्षक और दिव्य दृष्टि वाले देवता के रूप में सिन्धी समाज भी पूजता है। उनका विश्वास है कि जल से सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

भगवान झूलेलाल साई जी जयंती के पहले विशाल कुकरेजा ने झूलेलाल जी की मूर्ति का घर घर जाकर वितरण किया जिससे हर घर में भगवान झूलेलाल जी की पूजा अर्चना हो। चेट्रीचंड्र त्यौहार सिन्धी समाज द्वारा अपने इष्ट देव झुलेलाल जी की याद में मनाया जाता है। इस दिन सिन्धी समाज पूरे देश और दुनिया में झुलेलाल जी की पूजा अर्चना करता है

गली नंबर 3, कटोरा तालाब में भी सुबह 10 बजे झूलेलाल साई जी पूजा अर्चना के बाद दोपहर 1 बजे प्रसाद व भंडारे का आयोजन किया गया है, शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये है जिसमे सिंधी समाज के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है और अपने ईष्टदेव झूलेलाल साई जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं।

CG VIDHANSABHA : कोल ब्लॉक परिवहन के मामले में विपक्ष ने लगाया करोड़ो रूपये की अवैध वसूली का आरोप, जांच की मांग पर सीएम ने कहा – जरूरत नहीं, वाकआउट

CG VIDHANSABHA : कोल ब्लॉक परिवहन के मामले में विपक्ष ने लगाया करोड़ो रूपये की अवैध वसूली का आरोप, जांच की मांग पर सीएम ने कहा – जरूरत नहीं, वाकआउट

 रायपुर। CG VIDHANSABHA: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज रायगढ़ जिले में कोल ब्लॉक परिवहन का मामला जोर शोर से गूंजा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने दोगुने दर पर ठेका देकर निजी कंपनी से करोडों की अवैध वसूली की है। इसकी जांच सदन की कमेटी से कराने की मांग भाजपा विधायकों ने की। विभागीय मंत्री भूपेश बघेल ने किसी गड़बड़ी से इंकार करते हुए कहा की जांच की जरूरत नहीं है। इससे असंतुष्ट होकर भाजपा विधायकों ने सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन कर दिया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री Dr रमन सिंह और वर्तमान सीएम भूपेश बघेल आमने सामने नजर आए। प्रश्नकाल में Dr रमन सिंह ने पूछा कि रायगढ़ जिले के palma कोल ब्लॉक में परिवहन का ठेका किस कंपनी को किस दर पर दिया गया है। बतौर ऊर्जा मंत्री भूपेश बघेल ने जवाब में बताया कि खदान के अंदर और बाहर अलग अलग दर पर परिवहन होता है। रमन सिंह ने कहा कि जब एसईसीएल द्वारा 210 रुपए प्रति मीट्रिक टन हो सकता था तो 466 रुपए में क्यों निजी कंपनी को ठेका दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस कार्य में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सदन की कमेटी से जांच कराने की मांग की।

विभागीय मंत्री भूपेश बघेल ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया की गई थी, जिसमे पात्र कंपनी को ही ठेका दिया गया है इसलिए इसकी जांच की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री के जवाब से नाराज भाजपा विधायक अपने स्थान में खड़े होकर नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही से वाक आउट कर दिया।

CG ACCIDENT : दर्दनाक सड़क हादसे में CAF के 2 जवानों की मौत, 1 रायपुर रेफर

CG ACCIDENT : दर्दनाक सड़क हादसे में CAF के 2 जवानों की मौत, 1 रायपुर रेफर

 जगदलपुर। नेशनल हाईवे 163 पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार CAF के दो जवानों की मौत हो गई है। जबकि एक जवान घायल है। जिसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, इनमें से एक जवान की तबियत खराब थी। जिसका इलाज करवाने साथी बाइक से अस्पताल लेकर जा रहे थे। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बास्तानार के CAF कैंप में पदस्थ कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे, गणेश राम आंचला (40) और मुकेश गौर (31) बाइक में सवार होकर किलेपाल के अस्पताल जा रहे थे। बास्तानार टर्निंग पॉइंट में सामने से आ रही एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सावर तीनों जवान उछलकर काफी दूर जा गिरे। बाइक चला रहे कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य दो जवान गणेश राम आंचला और मुकेश गौर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गणेश राम आंचला ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल मुकेश गौर को गंभीर हालत में फोर्स के हेलीकॉप्टर से राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। जवान को सिर पर गहरी चोट आई है। मृत दोनों जवानों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृत जवान गणेश राम आंचला राजनांदगांव का रहने वाला था। जबकि, घायल जवान मुकेश गौर कांकेर जिले का निवासी है।

CG VIDHANSABHA NEWS: सदन में उठा बकाया बिजली बिल का मुद्दा, सीएम बघेल ने दी जानकारी

CG VIDHANSABHA NEWS: सदन में उठा बकाया बिजली बिल का मुद्दा, सीएम बघेल ने दी जानकारी

 रायपुर। CG VIDHANSABHA NEWS : विधानसभा सत्र के दौरान आज सदन में बिजली बिल के बकाया का मुद्दा उठा। विधायक अरुण वोरा ने सीएम भूपेश बघेल से पूछा कि प्रदेश में कुल कितने बिजली उपभोक्ता है? पिछले 03 वित्तीय वर्षों के अंत में बिजली बिल की कितनी राशि भुगतान बाकी है। उन्होंने ये भी पूछा कि 3 वित्तीय वर्षों के अंत में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कुल कितनी राशि के बिजली बिल कितने सरकारी विभागों एवं कितने नगरीय निकायों के द्वारा भुगतान बकाया है।

जवाब में सीएम बघेल ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के विभिन्न श्रेणी के 61,24,576 विद्युत उपभोक्ता है। वित्तीय वर्ष 2019-20 के अंत में विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं से राशि रूपये 3,042.10 करोड़ भुगतान हेतु शेष थी, जो वित्तीय वर्ष 2020-21 में बढ़कर रूपये 3,921.88 करोड़ एवं 2021-22 में बढ़कर रूपये 4,298.71 करोड़ हो गई है। (ख) वित्तीय वर्ष 2019-20 के अंत में कुल 32 सरकारी विभागों (नगरीय निकायों को छोड़कर) पर राशि रूपये 386.02 करोड़ की राशि भुगतान हेतु शेष थी, जो वित्तीय वर्ष 2020-21 में बढ़कर रूपये 675.15 करोड़ तथा 2021-22 में बढ़कर रूपये 628.03 करोड़ हो गई है। इसके अतिरिक्त 170 नगरीय निकायों पर वित्तीय वर्ष 2019-20 के अंत में राशि रूपये 172.85 करोड़ भुगतान हेतु शेष थी, जो वित्तीय वर्ष 2020-21 में बढ़कर रूपये 426.44 करोड़ एवं 2021-22 में बढ़कर रूपये 473.67 करोड़ हो गई है।

CG VIDHANSABHA : सदन में उठा जल जीवन मिशन का मुद्दा, कांग्रेस विधायक ने मांगी जिलेवार राशि आबंटन की जानकारी, मंत्री ने कहा – जिलेवार बजट का आवंटन नहीं किया जाता

CG VIDHANSABHA : सदन में उठा जल जीवन मिशन का मुद्दा, कांग्रेस विधायक ने मांगी जिलेवार राशि आबंटन की जानकारी, मंत्री ने कहा – जिलेवार बजट का आवंटन नहीं किया जाता

 रायपुर। CG VIDHANSABHA : आज विधानसभा बजट सत्र के 13वें दिन सदन की कार्रवाई शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी। प्रश्नकाल के दौरान जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2021-22 और 2022-23 में रायपुर के लिए राशि का बजट आवंटन का मुद्दा उठा। इस मामले में कांग्रेस विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने मांग की, काम में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया जाये। जवाब में मंत्री रुद्र गुरू ने बताया कि तीन ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। आने वाले दिनों में अगर ऐसी की गलतियां मिली तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

विधायक ने सवाल किया कि कितनी राशि के वर्क आर्डर जारी किए गए. विधानसभावार जानकारी देवें। मंत्री रूद्र गुरु ने बताया कि जिलेवार बजट का आवंटन नहीं किया जाता। जिलेवार खर्च के लिए आहरण सीमा जारी की जाती है।रायपुर जिले में जल जीवन मिशन के तहत 832400 लाख वर्ष 2022- 23 में 17539.60 लाख राशि का आहरण सीमा जारी की गई. कुल 46533.55 लाख के वर्क ऑर्डर जारी किए गए।

CG CRIME NEWS : सिगरेट के धुएं विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME NEWS : सिगरेट के धुएं विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर। CG CRIME NEWS : जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आया है यहाँ पुन्नी मेले के दौरान सिगरेट की धुएं को लेकर हुए विवाद में ग्रामीणों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक पूरी तरह से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए ले जाया गया, इस दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम राकेश है। यह पूरा मामला बलौदाबाजार के ग्राम रामपुर में हुआ।

बता दें कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग समेत छह लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बिल्हा क्षेत्र के अमलडीहा निवासी देवधर कुमार ध्रुव ने हत्या के प्रयास और मारपीट की शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि वह छह जनवरी को दोस्तों के साथ माघ पुन्नी मेला घुमने ग्राम रामपुर जिला बलौदाबाजार गया था। मेले में सिगरेट का धुआं उड़ाने के नाम पर मोहतरा में रहने वाले मंगेश क्षत्री, मनहरण यादव, महेश्वर विश्वकर्मा से विवाद हुआ। इस दौरान उन्होंने देवधर और उसके दोस्तों की पिटाई की। इस दौरान सोनू शर्मा, नारायण यसादव और राकेश ध्रुव को गंभीर चोटे आई।

गंभीर रूप से घायल राकेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया. उपचार के दौरान 26 फरवरी को राकेश की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। गांव के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगेश बरगाह(24), मनहरण यादव(24), रोशन कुमार बरगाह(23), राहुल निषाद(21) प्रमोद कुमार धु्रव(21) और 17 साल के नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवकों और नाबालिग को न्यायालय में पेश किया गया है

CG Vidhansabha : सदन में उठेगा नियमितिकरण का मामला, विनियोग विधेयक आज होगा पारित, प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री बघेल के साथ दो मंत्री देंगे सवालों का जवाब

CG Vidhansabha : सदन में उठेगा नियमितिकरण का मामला, विनियोग विधेयक आज होगा पारित, प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री बघेल के साथ दो मंत्री देंगे सवालों का जवाब

 रायपुर। आज विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रभार वाले विभागों का जवाब देंगे। मुख्यमंत्री के अलावा वनमंत्री मोहम्मद अकबर व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रुद्र कुमार गुरु सवालों का जवाब देंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कर्मचारियों के नियमितीकरण, राज्य सरकार द्वारा लिए गए ऋण व उस पर किए गए ब्याज भुगतान, बिजली बिल भुगतान के लिए बची शेष राशि, विमानन विभाग के लिए किए गए खर्च, फर्जी जाति प्रमाण पत्र पाए जाने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई, जन घोषणा पत्र के क्रियान्वयन,मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात में मिली शिकायतों के निराकरण, प्रदेश में किसानों को स्थाई पंप प्रदान करना, प्रदेश के बंद होने वाले बिजली प्लांटों की जानकारी मांगी है।

Chaitra Navratri 2023 1st Day: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू, पहले दिन मां शैलपुत्री की ऐसे करें पूजा, जानें मुहूर्त, विधि और संपूर्ण जानकारी

Chaitra Navratri 2023 1st Day: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू, पहले दिन मां शैलपुत्री की ऐसे करें पूजा, जानें मुहूर्त, विधि और संपूर्ण जानकारी

 मां दुर्गा की आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू होगा. साल में चार नवरात्रि आती हैं. दो सामन्य और दो गुप्त. सामन्य नवरात्रि में पहले चैत्र नवरात्रि और दूसरी शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है. नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा की नौ शक्तियों को समर्पित है।

मां शैलपुत्री में शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था, ऐसे में इनकी पूजा से शिव समान जीवनसाथी प्राप्त होता है, साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है. आइए जानत हैं चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का मुहूर्त, विधि, शुभ रंग से लेकर सबकुछ

मां शैलपुत्री के मंत्र (Maa Shailputri Mantra)

वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥

ओम देवी शैलपुत्र्यै नमः

ह्रीं शिवायै नम:

मां शैलपुत्री का प्रिय रंग – सफेद

मां शैलपुत्री का भोग – रसगुल्ला, दूध की मिठाई

ऐसे करें पूजा ( worship)

मां शैलपुत्री की पूजा से पहले अखंड ज्योति प्रज्वलित करें और फिर शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करें. अब पूर्वामुख होकर पूजा की की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और इसके ऊपर केशर से ‘शं’ लिखें. मां दुर्गा की तस्वीर स्थापित. सबसे पहले गणपति जी का आव्हान करें और फिर हाथ में लाल फूल लेकर मां शैलपुत्री का आव्हान करें. माता रानी को कुमकुम, सफेद चंदन, हल्दी, अक्षत, सिंदूर, पान, लौंग, 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करें. एक लाल चुनरी में पांच प्रकार के सूखे मेवे चढ़ाएं और देवी को अर्पित करें. इसके साथ 5 सुपारी एक लाल कपड़े में बांधकर माता के चरणों में चढ़ाएं।

Flight News : खुशखबरी, अब रायपुर -भोपाल के लिए रोजाना मिलेगी विमान सेवा

Flight News : खुशखबरी, अब रायपुर -भोपाल के लिए रोजाना मिलेगी विमान सेवा

 रायपुर। भोपाल के लिए अब इंडिगो एयरलाइंस ने रोजाना फ्लाइट सेवा की शुरुआत की है। अब हफ्ते के सातों दिन यात्रियों को रायपुर भोपाल( bhopal) के लिए सीधी उड़ान मिलेगी। इसके पहले राजधानी से भोपाल जाने और रायपुर आने के लिए यात्रियों को हफ्ते में केवल 4 दिन ही फ्लाइट सुविधा मिल पाती थी।

हफ्ते में केवल 4 दिन उड़ान भरने की वजह से यात्रियों को बहुत दिक्कत होती थी। 26 मार्च से यात्रियों को रोजाना फ्लाइट की सुविधा मिलेगी ।

महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग के लिए 1468.77 करोड़ की अनुदान मांगे स्वीकृत, सामाजिक सहायता पेंशन राशि में 150 रूपए की वृद्धि, अब मिलेंगे 500 रूपए

महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग के लिए 1468.77 करोड़ की अनुदान मांगे स्वीकृत, सामाजिक सहायता पेंशन राशि में 150 रूपए की वृद्धि, अब मिलेंगे 500 रूपए

 रायपुर : CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया (Anila Bhendia) केे विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु 1468 करोड़ 77 लाख 08 हजार रूपए की अनुदान मांगे सर्व सम्मति से पारित की गई। इसमें महिला एवं बाल विकास के लिए 1357 करोड़ 17 लाख 95 हजार रूपए तथा समाज कल्याण विभाग के लिए 111 करोड़ 59 लाख 13 हजार रूपए की राशि शामिल हैं। अनुदान मांगों की चर्चा में सदस्य विधायकगण रंजना दीपेन्द्र साहू और सावित्री मनोज मंडावी ने भाग लिया।

मंत्री भेंड़िया ने सदन में चर्चा में कहा कि पिछले बजट की तुलना में उनके विभाग के बजट में 14.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए 4 जिलों में 6 सखी सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसके लिए वर्ष 2023-24 के बजट में 1.37 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिये निःशुल्क हेल्पलाइन सेवा नंबर 181 संचालित है ।

मंत्री भेंड़िया ने कहा कि इस वर्ष महिला कोष के बजट में वृद्धि करते हुए 25.20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से स्व-सहायता समूहों को दिए जाने वाले ऋण सीमा को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर ऋण की सफलतापूर्वक वापसी पर 2 लाख रूपये से 4 लाख रूपये तक का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महिला कोष द्वारा संचालित ऋण योजनांतर्गत ऋण लेने वाले ऐसे समूह जो अपरिहार्य कारणों से लंबी अवधि से ऋण एवं ब्याज नहीं चुका पा रहे थे, उनके प्रति संवेदनशीलता से निर्णय लेते हुए उनका 11.03 करोड़ का ऋण माफ कर दिया है।

भेंड़िया ने कहा कि महिलाओं को अर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए राज्य स्तर पर महिला मड़ई का आयोजन हर साल महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। जिले में भी महिलाओं को जागृत और सशक्त बनाने इसी तरह के आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें महिलाएं लाखों रुपए कमाती है। इसके साथ ही अन्य महिलाओं के लिए भी स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की बहनें गौठानों, मध्यान्ह भोजन और वन उत्पादों के विक्रय सहित कई कामों में लगी हुई हैं। छत्तीसगढ़ की बहनें कमजोर नहीं हैं, वे बैंकिंग लेनदेन सहित अपने सारे काम खुद करती हैं।

सामाजिक सहायता पेंशन राशि में 150 रूपए की वृद्धि: अब मिलेंगे 500 रूपए

भेड़िया ने बताया कि राज्य सरकार ने सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशन राशि में वृद्धि करते हुए उसे 500 रूपए कर दिया है। विगत 15 सालों में जहां पेंशन राशि में मात्र 50 रूपए की बढ़ोतरी की गई थी, वहीं हमारी सरकार ने 150 रूपए की वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि उभयलिंगी समुदाय को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप उभयलिंगी समुदाय के व्यक्ति पुलिस और बस्तर फाइटर्स में चयनित हुए हैं।

CG Vidhansabha: मंत्री गुरू रूद्रकुमार के विभागों से संबंधित 1578 करोड़ रूपये से अधिक की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित, राज्य के 41 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को नल कलेक्शन

CG Vidhansabha: मंत्री गुरू रूद्रकुमार के विभागों से संबंधित 1578 करोड़ रूपये से अधिक की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित, राज्य के 41 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को नल कलेक्शन

 रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार के विभागों से संबंधित 01 हजार 578 करोड़ 35 लाख 61 हजार रुपए की अनुदान मांगें आज विधानसभा मे सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। अनुदान मांगों में लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग के लिए 1433 करोड़ 66 लाख 32 हजार रुपये और ग्रामोद्योग विभाग के लिए 144 करोड़ 69 लाख 29 हजार रुपये शामिल है।

लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री गुरू रुद्रकुमार ने अनुदान मांगों पर चर्चा के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार मिनीमाता अमृतधारा नल योजना प्रारंभ की है। योजना के तहत 73 हजार 584 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

प्रदेश में 02 लाख 61 हजार से अधिक हैंड पंपों के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि प्रदेश में 02 लाख 61 हजार से अधिक हैंड पंपों के माध्यम से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। विभाग ने प्रदेश के नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में 168 नगरीय निकाय हैं। नगरीय क्षेत्रों में नलकूप खनन के लिए 03 करोड़ 14 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

जल-जीवन मिशन के तहत कुल 50 लाख 08 हजार ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने बताया कि प्रदेश में चार वर्ष पहले केवल 7 प्रतिशत ग्रामीणों को ही पेयजल की उपलब्ध हो रही था। हमारी सरकार द्वारा राज्य में जल-जीवन मिशन के तहत कुल 50 लाख 08 हजार ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन से लाभान्वित किए जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। अब तक 20 लाख 28 हजार से अधिक नल कनेक्शन प्रदान कर प्रदेश में 41 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन के तहत बजट में राज्यांश की राशि में 02 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

अब तक 01 हजार 363 गौठानों में पेयजल हेतु नलकूपों का खनन

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि प्रदेश के लोगों के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गौठानों में भी मवेशियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। अब तक 01 हजार 363 गौठानों में पेयजल हेतु नलकूपों का खनन किया गया है। गौठानों में नलकूप के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

43 हजार 933 शासकीय शालाओं में रनिंग वॉटर के जरिए पेयजल की व्यवस्था

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने सदन में कहा कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बेहतर प्रबंधन किए जा रहे हैं। 45 हजार 796 स्कूलों में पेयजल व्यवस्था का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 43 हजार 933 शासकीय शालाओं में रनिंग वॉटर के जरिए पेयजल की व्यवस्था की गई है। इस तरह प्रदेश के 95 प्रतिशत स्कूलों में पेयजल की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है। इसके लिए बजट में 3 करोड़ 15 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। इसी तरह आंगनबाड़ियों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में 91 प्रतिशत और उप स्वास्थ्य केन्द्रों में 98 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल कर ली गई है। इस तरह 45 हजार 732 आंगनबाड़ी, प्राथमिक और उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में पेयजल की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है, वहीं 41 हजार 669 आंगनबाड़ी एवं 5 हजार 243 स्वास्थ्य केन्द्रों में रनिंग वॉटर से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए 3 करोड़ 33 लाख रूपए का प्रावधान बजट में किया गया है।

जल की गुणवत्ता जांच की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने बताया कि विभाग द्वारा जल की गुणवत्ता जांच की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 71 जल परीक्षण प्रयोगशाला में संचालित हैं। राज्य स्तर पर एक, जिला स्तर पर 28, विकासखंड स्तर पर 24 और 18 चलित जल परीक्षण प्रयोगशालाएं शामिल हैं। राज्य स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला में हेवी मेटल्स के परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध है, वहीं 1 राज्य स्तरीय एवं 25 जिला स्तरीय तथा 11 उपखण्डीय जल परीक्षण प्रयोगशालाएं एनएबीएल से मान्यता प्राप्त है।

नवगठित 5 जिलों के नवीन खंड कार्यालयों की स्थापना के लिए दो करोड़ 50 लाख रूपए

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने सदन में बताया कि 32 नगरीय योजनाएं प्रगति पर हैं। इसके लिए लगभग 54 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर स्थित डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर अस्पताल में पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि नवगठित 5 जिलों के नवीन खंड कार्यालयों की स्थापना के लिए दो करोड़ 50 लाख रूपए, वहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों व तहसीलों में खंड कार्यालय व प्रयोगशाला भवन निर्माण के लिए लगभग एक करोड़ 62 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। मंडल कार्यालय अंबिकापुर में भवन निर्माण के लिए 56 लाख 42 हजार रूपए का प्रावधान है।

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में ग्रामोद्योग विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका

ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने अनुदान मांगों पर चर्चा के जवाब में कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के महिलाओं, युवाओं, लोक कलाकारों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में ग्रामोद्योग विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामोद्योग के अंतर्गत रेशम, हाथ करघा, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एवं माटीकला बोर्ड के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में हितग्राही उत्थान मूलक योजनाएं संचालित की जा रही है। इस वर्ष 4 लाख 15 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। आगामी कार्य योजना में इससे भी अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। बुनकरों हस्तशिल्पियों, माटीशिल्पियों एवं रेशम प्रभाग के माध्यम से आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन हेतु ग्रामोद्योग के लिए 144 करोड़ 69 लाख 29 हजार रूपए का प्रावधान किया गया है।

अनुदान मांगों पर  धरमलाल कौशिक समेत नारायण चंदेल ने हिस्सा लिया

अनुदान मांगों पर  धरमलाल कौशिक,  आशीष छाबड़ा,  शिवरतन शर्मा,  रजनीश सिंह,  भुनेश्वर बघेल,  अजय चन्द्राकर, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी,  सौरभ सिंह, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव और  नारायण चंदेल ने हिस्सा लिया।

CG TRANSFER BREAKING : स्वास्थ्य विभाग में प्रमोशन के साथ 9 डॉक्टरों का हुआ तबादला, आदेश जारी

CG TRANSFER BREAKING : स्वास्थ्य विभाग में प्रमोशन के साथ 9 डॉक्टरों का हुआ तबादला, आदेश जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में कई डाक्टरों को प्रमोशन के साथ नयी पोस्टिंग दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 9 डॉक्टरों को चिकित्सा अधिकारी से जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी के पद पर पदोन्नत करते हुए नयी पोस्टिंग दी है।

CG TRANSFER BREAKING :  देखें आदेश

आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से 8 की गई जान, राजस्व मंत्री बोले-फसल नुकसान का जल्द होगा सर्वे

आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से 8 की गई जान, राजस्व मंत्री बोले-फसल नुकसान का जल्द होगा सर्वे

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को बेमौसम बारिश से हुए फसलों के नुकसान का मुद्दा उठा। शिवरतन शर्मा ने आरोप लगाया कि बरसात से हुए नुकसान का सरकार ने संज्ञान नहीं लिया। अजय चंद्राकर बोले- रबी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान सरकार की नीतियों से बेबस हो गया है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने नुकसान का मूल्यांकन कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की।

इस पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि सभी जिला कार्यालयों को निर्देशित किया गया है। आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली से 8 व्यक्ति और 36 पशुओं की जान गई है। फसल क्षति का आंकलन अभी जारी है। 15 दिनों के भीतर मुआवजा राशि देने का प्रावधान है, जल्द ही आंकलन के बाद सहायता राशि जारी कर दी जाएगी।

BREAKING : महापौर ढ़ेबर ने गोबर पेंट से बने ब्रीफकेस से खोला नगर निगम के बजट का पिटारा, राजधानीवासियों को दी कई बड़ी सौगाते

BREAKING : महापौर ढ़ेबर ने गोबर पेंट से बने ब्रीफकेस से खोला नगर निगम के बजट का पिटारा, राजधानीवासियों को दी कई बड़ी सौगाते

 रायपुर। महापौर एजाज ढेबर ने मंगलवार को रायपुर नगर निगम का बजट पेश किया। महापौर एजाज ढेबर गोबर से पेंट किए हुए ब्रीफकेस के साथ निगम भवन पहुंचे। इस ब्रीफकेस में एक तरफ छत्तीसगढ़ महतारी तो दूसरी तरफ कामधेनु का चित्र अंकित था। यह चित्र शहरी गौठान में निर्मित गोबर पेंट से बनाया गया है। अपने बजट भाषण के दौरान महापौर एजाज ढेबर ने राजधानीवासियों को कई बड़ी सौगातें दी।

RAIPUR BREAKING : विपक्ष के हंगामे के बाद महापौर एजाज ढ़ेबर ने पेश किया चौदह सौ करोड़ से ज्यादा का बजट

इस बार के बजट में जल कार्य के लिए 82 करोड़ रुपए, बड़े नालों के निर्माण पर खर्च करेंगे 15 करोड़ रुपए, सड़कों के डामरीकरण और कांक्रीटीकरण के लिए 19 करोड़ 50 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य और स्वछता पर 93 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ये राशि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट,सफाई के लिए मशीन खरीद स्वान बधियाकरण, मच्छर उन्मूलन, दवा खरीदी जैसे कार्यो पर खर्च होगी। इसके साथ ही खेल शिविर और प्रशिक्षण पर खर्च 2 करोड़ रुपए,नए उद्यानों की स्थापना, संधारण, खेल कूद सामग्री, वृक्षारोपण पर 19 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सबके लिए आवास योजना पर निगम 39 करोड़ 50 लाख रुपए और अमृत मिशन योजना पर 150 करोड़ रुपए खर्च करेगा। वार्डों में 5 करोड़ रुपए की लागत से CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। युवाओं के लिए रोजगार के लिए 10 करोड़ खर्च का प्रावधान किया गया है। वहीं BPL कार्डधारी युवाओं के लिए 10 करोड़ खर्च का प्रावधान और फूल चौक से आजाद चौक चौड़ीकरण के लिए भी राशि आंवटित की गई है।

CG NEWS : सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में था शामिल

CG NEWS : सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में था शामिल

 दंतेवाड़ा। CG NEWS : छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अरनपुर के ग्राम रेवाली और बुरगुम जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने एक लाख के इनामी नक्‍सली को गिरफ्तार किया है।

दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् दंतेवाड़ा डीआरजी और 111वीं वाहिनी ई कंपनी सीआरपीएफ कैंप समेली का संयुक्त बल नक्सल गश्त सर्चिंग के लिए थाना अरनपुर के ग्राम रेवाली और बुरगुम जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुआ था। ग्राम बुरगुम के जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर 1 संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने की लगातार कोशिश कर रहा था। पुलिस पार्टी को संदेह होने पर घेराबंदी कर पकड़ा।

संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोना, उर्फ हुंगा मरकाम बताया। बताया जा रहा है कि थाना अरनपुर के बुरगुम मेटागुड़ेम का रहने वाला है। बुरगुम पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष के पद पर कार्य करना बताया। इनामी नक्‍सली के खिलाफ थाना अरनपुर में कई धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। और कई वारदातों में भी शामिल था।

अरूण साव ने किया 6 सदस्यीय जांच समिति गठित

अरूण साव ने किया 6 सदस्यीय जांच समिति गठित

 रायपुर। विगत दिनों बस्तर जिले के भेजरीपदर में घटित घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण साव ने एक 06 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है । यह समिति संबंधित स्थानों का शीघ्र दौरा कर इस घटना से संबंधित तथ्यों का अन्वेषण कर अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी ।

समिति के सदस्य निम्नलिखित होंगे

1.ननकीराम कंवर, पूर्व मंत्री छ.ग. शासन एवं विधायक

2 दिनेश कश्यप, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजजा मोर्चा व पूर्व सांसद

3 किरण देव, पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा

4 बैदुराम कश्यप, पूर्व विधायक

5 राजाराम तोड़ेम, पूर्व विधायक

6.शिवनारायण पाण्डेय, प्रदेश वि.आ. सद