CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS : छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ अण्डर-16 के प्लेट कंबाइंड टीम में रिजुल देवांगन का चयन

CG NEWS : छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ अण्डर-16 के प्लेट कंबाइंड टीम में रिजुल देवांगन का चयन

 नारायणपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ आगामी खेल वर्ष 2023 के विजयमर्चेंट ट्रॉफी हेतु छत्तीसगढ़ अंडर-16 टीम की खोज आरंभ कर चुकी है. प्रत्येक खिलाड़ियो को कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरा जा रहा है. इसी क्रम में CSCS ने 15 जनवरी से प्लेट ग्रुप की सभी टीमो का मैच करवाया था, जिसमें नारायणपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए रिजुल देवांगन (Rijul Devangan) पिता अजय देवांगन ने उत्कृष्ट बेटिग का प्रदर्शन करते हुए प्लेट कंबाइंड टीम में जगह बनाई है.

CG NEWS : Selection of Rijul Devangan in Chhattisgarh State Cricket Association Under-16 Plate Combined Team

रिजुल ने बस्तर के खिलाफ मैच में एक मुश्किल परिस्थिति में टीम के लिए एक शानदार पारी खेली जिससे टीम को अच्छी स्थिति में पहुँचने में मदद की और टूर्नामेंट के दूसरे मैच में जाँजगीर के ख़िलाफ रिजुल ने मैच विइनिंग इनिंग खेलते हुए पहली पारी में 56 और दूसरी पारी में नाबाद 62* रन की पारी खेली जिसकी मदद से नारायणपुर ने जाँजगीर को 8 विकेट से हराया था. भले ही नारायणपुर की टीम फ़ाइनल तक ना पहुँच पाई हो परंतु सभी सेक्टरों को रिजुल देवांगन के जुझारू खेल ने प्रभावित किया और उन्होंने 1 अप्रैल 2023 से होने वाले इलीट ग्रुप के मुक़ाबलो के लिए प्लेट कंबाइंड टीम में मिडिलऑडर को मज़बूती प्रदान करने के लिए रिजुल को अपनी टीम में लिया छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के रायपुर स्थित ग्राउंड में 24 मार्च 2023 से सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कैम्प आयोजित किया गया है. जिसके उपरांत एलिट ग्रुप की प्रतियोगिता आरंभ होगी।

बता दें कि, रिजुल अभी केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर में कक्षा 9वीं के छात्र है, रिजुल बीते 4 वर्षों से क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रहे है. रिजुल के सिलेक्शन से अबूझमाड़ के नाम से प्रसिद्ध नारायणपुर में ड्यूस क्रिकेट को लेकर रुचि निश्चित तौर पे आगे बढ़ेगी, जिससे नारायणपुर भविष्य में न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि समूचे देश अनेक खिलाड़ी देने की तैयारी कर रहा है. क्रिकेट जैसे खेल में चयन के लिए प्रतिस्पर्धा बाकी खेलों के मुकाबले काफी अधिक होती है. इस वजह से इस सिलेक्शन काफ़ी महत्व दिया जा रहा है. रिजुल अभी केवल 15 वर्ष के है और इनके लिए भविष्य में अपार सम्भावनाएँ नज़र आ रही है. ज़िलाक्रिकेट संघ के अध्यक्ष अशोक उषेंडी सचिव ने कमलजीत सिह आहूजा एवं सुनील सिह राठौर ने रिजुल के खेल को सराहा और रिजुल देवांगन व उनके पूरे परिवार को बधाई एवम् आने वाली प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाये दी है ।

सत्ता के नशे का मोदी सरकार को ओवरडोज, विद्यार्थी- बेरोजगार युवा जल्द देंगे जवाबः संकल्प मिश्रा

सत्ता के नशे का मोदी सरकार को ओवरडोज, विद्यार्थी- बेरोजगार युवा जल्द देंगे जवाबः संकल्प मिश्रा

रायपुर। एनएसयूआई मीडिया विभाग के चेयरमैन संकल्प मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म करने के विरोध में प्रदेश के हर एक छात्र- छात्राओं और कार्यकर्ताओं में भारी रोष है. राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना अराजकता की पराकाष्ठा है। केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है, सदस्यता खत्म करने की साज़िश इसका प्रमाण है। लेकिन सत्य को दबाया नहीं जा सकता है। तानाशाही क्या होती है, यह सिर्फ सुना था लेकिन अब राहुल जी के मामले में इसे देख भी लिया है। सदस्यता खत्म करना तानाशाही की शुरुआत है। छात्रों, युवाओं की नौकरी का हक़ मार कर अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपये शैल कंपनियों के आए हैं, तो इस पर क्या सवाल नहीं पूछेंगे ? दुर्भाग्य है कि सवाल पूछने पर सदन से बाहर हो जाते है। न खाऊंगा, न खाने दूंगा यह तो जुमला लेकिन किसने खाया और क्यों खाया? यह नहीं बताया।

सन 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी जी ने कहा था- आप मेरी सरकार बना दो, हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख डालूंगा। 2 करोड़ नौजवानों को हर साल नौकरी दूंगा। विदेश में मौजूद काला धन वापस लाऊंगा। ऐसे ही सब्जबाग दिखाकर वोट ठगे हैं। भाजपा द्वारा षडयंत्रपूर्वक राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द किया गया है जोकि भाजपा की तानाशाही नीतियों को दर्शाता है। यह कृत्य साफ दर्शाता हैं कि विश्व की सबसे बडी लोकतंत्र प्रणाली को आघात करने का प्रयास किया जा रहा हैं। भाजपा द्वारा अगर देश में इसी तरह तानाशाही रवैया अपनाया गया तो विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रणाली भविष्य में तानाशाही के नाम से जानी जाएगी।
CG NEWS : राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं शुरु, 273 परीक्षा केंद्र बनाए गए

CG NEWS : राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं शुरु, 273 परीक्षा केंद्र बनाए गए

 CG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं आज से शुरु होने जा रही है। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 273 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। लगभग 1 लाख 3 हजार छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे। कक्षा बारहवीं की परीक्षा 28 मार्च से 02 मई तक एवं दसवीं की परीक्षा 01 अप्रैल से 02 मई तक आयोजित होगी।

कलेक्टर संजीव झा ने परीक्षा के सुचारू संचालन और परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया है। उड़नदस्ता दल के रिजर्व कर्मचारी के रूप में व्याख्याता रेशम दुबे, बसंती ठाकुर, ललिता पटेल एवं चंद्रेश दुबे को नियुक्त किया गया है।

CG ACCIDENT : पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत

CG ACCIDENT : पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत

 महासमुंद। जिले के नरतोरा पड़ाव पर सोमवार देर रात पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा पटेवा थाना क्षेत्र में हुआ।

तेलीबांधा झलप के रहने वाले लोग सभी लोग पिकअप में सवार होकर चौथ लेकर डोकरपाली गए थे। रात में वापसी के समय नरतोरा पड़ाव के पास हादसा हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पटेवा थाना पुलिस पहुंची। दो मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है, वहीं घायलों को डायल 112 की मदद से झलप उप स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा में भर्ती कराया गया है। घायलों में 5-6 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

CG News : घायल बाघ का सुरक्षित रेस्क्यू, पशु चिकित्सकों ने शुरू किया उपचार, देखें तस्वीरें

CG News : घायल बाघ का सुरक्षित रेस्क्यू, पशु चिकित्सकों ने शुरू किया उपचार, देखें तस्वीरें

 सूरजपुर : सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कालामांजन से लगे जंगल में घायल पड़े बाघ को रेस्क्यू कर लिया गया है। बाघ को पिंजरे में रख विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। बाघ के शरीर में कई जगह गंभीर चोट है।

बता दें कि सोमवार को रात हो जाने के कारण बाघ को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन बंद करना पड़ा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारियों को रोक लिया था। घायल बाघ को रेस्क्यू करने के लिए तमोर पिंगला से प्रशिक्षित हाथी मंगाया गया था। सोमवार रात को ही प्रशिक्षित हाथी को कालामांजन के पास ले आया गया था।

मौके पर एक्सिवेटर भी मंगा कर रखा गया था ताकि जिस स्थान पर बाघ पड़ा हुआ था। वहां तक आने-जाने के लिए झाड़ियों की साफ सफाई की जा सके। अनुकूल परिस्थिति देखकर बाघ को ट्रेंकुलाइज किया गया।सारी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थी।

बाघ के अचेत होने के बाद उसे स्ट्रेचर से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। पहले से तैयार पिंजरे में रखकर बाघ का प्रारंभिक उपचार शुरू कर दिया गया है। बाघ को कब्जे में कर लेने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

पशु चिकित्सकों ने बताया कि बाघ के शरीर में टांगी के प्रहार से आए गंभीर चोट नजर आ रहे हैं। उसके सिर, गर्दन पेट के हिस्से में कई जगह गंभीर चोट है। बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि बाघ की प्राण रक्षा की जा सके।

वरिष्ठ पत्रकार विजय केडिया की माताजी का निधन, मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुख

वरिष्ठ पत्रकार विजय केडिया की माताजी का निधन, मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुख

 रायपुर। छग के सीएम भूपेश बघेल( CM baghel) ने वरिष्ठ पत्रकार विजय केडिया की माता विद्या देवी केडिया जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

Breaking News :नक्सलियों की साजिश, IED ब्लास्ट में BSF के दो जवान घायल, जंगल में सर्चिंग पर निकली थी टीम

Breaking News :नक्सलियों की साजिश, IED ब्लास्ट में BSF के दो जवान घायल, जंगल में सर्चिंग पर निकली थी टीम

 कांकेर। कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान बीएसएफ के जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल होने की जानकारी है। आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल हुए हैं। चिलपरस कैंप से कुछ दूरी पर हुआ ब्लास्ट, एसपी शलभ सिन्हा ने की पुष्टि की है।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद नक्सलियों ने बीजापुर जिले के मिरतुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) की पुलिस पार्टी को निशाना बनाया। नक्सलियों के आईईडी बम की चपेट में आने से असिस्टेंट प्लाटून कमांडर शहीद हो गए।

सीएएफ कैंप से करीब 1 किमी की दूरी पर नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी प्लांट किया था

बताया जाता है कि सीएएफ कैंप से करीब 1 किमी की दूरी पर नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी प्लांट किया था। इसी बीच, एटेपाल-तिमेनार मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण को सुरक्षा देने सोमवार सुबह 7:45 बजे पुलिस रवाना हुई थी। पार्टी का नेतृत्व कर रहे असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव का पैर प्रेशर आईईडी पर पड़ गया और विस्फोट से उनके दोनों पैर उड़ गए। उनके सिर पर गंभीर चोटें आ गईं, जिससे मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

BREAKING NEWS : सात पटवारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

BREAKING NEWS : सात पटवारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

 रायपुर। राजस्व अनुविभागीय अधिकारी रायपुर ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से एक झटके में सात पटवारियों का तबादला दूसरे हल्का में किया है. आदेश से टाटीबंध, कोटा, मोवा, सेरीखेड़ी, धरसींवा, पंडरीतराई और दोदेखर्द के पटवारी प्रभावित हुए हैं.

CG Accident Breaking : भीषण सड़क हादसा  पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में भिडंत 2 लोगों की मौत 20 घायल

CG Accident Breaking : भीषण सड़क हादसा पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में भिडंत 2 लोगों की मौत 20 घायल

 महासमुंद। जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में भिडंत हुई है. इस हादसे में मौके पर 2 लोगों की मौत हुई है. वही 20 अन्य घायल ( injured ) बताये जा रहे है।मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पिकअप में 25 यात्री सवार थे।

6 लोगों की हालत गंभीर है।सभी घायलों को डायल 112 के वाहन से जिला हॉस्पिटल ले जाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पीएम के बाद शव को सौंप दिया जाएगा।फिल्हाल अब तक इतनी ही जानकारी मिल पाई है आगे अपडेट जारी है।

CM Baghel Delhi Visit : मुख्यमंत्री बघेल आज दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति की पूरी क्रोनोलाजी पर पत्रकार वार्ता को करेंगे संबोधित

CM Baghel Delhi Visit : मुख्यमंत्री बघेल आज दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति की पूरी क्रोनोलाजी पर पत्रकार वार्ता को करेंगे संबोधित

 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज सात घंटे के दौरे पर लखनऊ जा रहे हैं। जहां वे राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति की पूरी क्रोनोलाजी पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। बघेल शाम 5 बजे वापस लौट आएंगे।

बता दें कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया है. राहुल की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस ने राजघाट में सत्याग्रह किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा, इस देश का प्रधानमंत्री कायर है. अब लगा दो केस मुझ पर और जेल ले जाओ. लेकिन सच्चाई यही है कि देश का प्रधानमंत्री कायर है।

Raipur News : आज PCC प्रभारी कुमारी शैलजा का रायपुर दौरा मंत्रियों-विधायकों की लेंगी बैठक

Raipur News : आज PCC प्रभारी कुमारी शैलजा का रायपुर दौरा मंत्रियों-विधायकों की लेंगी बैठक

 रायपुर । आज PCC प्रभारी कुमारी शैलजा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आएंगी। कुमार शैलजा दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगी। राजधानी पहुंचते ही कुमारी शैलजा मंत्रियों-विधायकों की बैठक लेंगी।

इस बैठक में PCC कार्यकारिणी और जिलाध्यक्ष भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी की आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी। लखनऊ में सीएम बघेल की पीसी सीएम भूपेश बघेल आज सात घंटे के दौरे पर लखनऊ जा रहे हैं। जहां वे राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति की पूरी क्रोनोलाजी पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। बघेल शाम 5 बजे वापस लौट आएंगे। बता दें कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया है. राहुल की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस ने राजघाट में सत्याग्रह किया।

मदरसा बोर्ड में नई नियुक्तियां अधर में लटकीं जानिए आखिर क्या है वजह...

मदरसा बोर्ड में नई नियुक्तियां अधर में लटकीं जानिए आखिर क्या है वजह...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 5 माह पूर्व यहां के मंडल-आयोगों में थोक में पदाधिकारियों और सदस्यों की नियुक्तियां हुई थीं। इन्हीं में छग राज्य मदरसा बोर्ड भी शामिल था। घोषणा के बाद लगभग सभी ने पदभार ग्रहण कर लिया मगर मदरसा बोर्ड में अब तक विधिवत तरीके से पदस्थापना के आदेश नहीं हुए हैं। पहले से ही देरी में हुई नियुक्ति के बाद अब महीनों के विलंब से मदरसा बोर्ड का काम प्रभावित हो रहा है।

नियुक्ति में हुई ये त्रुटि…

राज्य शासन द्वारा प्रत्येक मंडल-आयोग के लिए बनाये गए अधिनियम के तहत ही नियुक्ति की जाती है, मगर मदरसा बोर्ड के लिए जब अध्यक्ष और अन्य सदस्यों का चयन किया गया तब उसमें 9 की बजाय 13 का चयन कर लिया गया। नामों की घोषणा के बाद जैसे ही इस बात की जानकारी हुई, उसके बाद से यह नियुक्ति रोक दी गई है।

बोर्ड में इनके नामों की हुई है घोषणा

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड में इस बार अध्यक्ष पद पर दुर्ग के अल्ताफ अहमद, उपाध्यक्ष पद पर इरफ़ान सिद्दीकी, सरगुजा के नाम की घोषणा हुई। इसके अलावा सदस्य पद पर अशरफ रोकड़िया, मो. अमजद खान, खलील अहमद, अनवर खान, मो. यासीन, हसन रजा, डॉ. शेख इस्तियाक, तौहीद खान, मुकीम अंसारी, शकील अहमद और शाहीद राईन के नाम शामिल किए गए हैं।

क्या कहता है मदरसा बोर्ड का अधिनियम..?

नया छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद अखंड मध्यप्रदेश में लागू मदरसा बोर्ड अधिनियम – 1998 को ही ग्राह्य कर लिया गया, और इसे ही अक्षरशः लागू कर दिया गया था। इसमें 11 पदेन सदस्यों के अलावा अध्यक्ष और उर्दू, अरबी भाषा के एक-एक विद्वान, सुप्रबन्धित मदरसों के 3 अध्यक्ष और मुस्लिम समुदाय के 3 प्रतिष्ठित समाजसेवी को बतौर सदस्य नियुक्त किया जाना होता है। वर्तमान में शासन ने जो नियुक्तियां की है, उसमें उपाध्यक्ष का भी चयन किया गया है, जबकि अधिनियम में इस पद का सृजन ही नहीं किया गया है। वहीं बोर्ड में 8 की बजाय 11 सदस्यों के नाम की घोषणा कर दी गई है। इस तरह मदरसा बोर्ड में अध्यक्ष समेत कुल 9 की बजाय 13 लोगों की नियुक्ति कर दी गई है।

विभागीय कार्यवाही अधर में लटकी

मंडल-आयोगों में नामों की घोषणा के बाद संबंधित विभागों के द्वारा विधिवत ढंग से नियुक्ति आदेश जारी किया जाता है। चूंकि बोर्ड की बॉडी ही अधिनियम के मुताबिक नहीं बनाई गई है, इसलिए यह सूची फ़िलहाल अटक गई है।

इस संबंध में TRP न्यूज़ ने अध्यक्ष पद के लिए चयनित अल्ताफ अहमद से इस बाबत जानकारी चाही तब उन्होंने बताया कि संख्या अधिक होने के चलते नियुक्ति अटक गई है, मगर उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही त्रुटि सुधार कर नई नियुक्ति कर दी जाएगी। बहरहाल बोर्ड में ज्यादा लोगों को शामिल किये जाने के फेर में सबकुछ उल्टा-पुल्टा हो गया है। अब इसमें किस-किसके नाम हटाए जायेंगे और किसे यथावत रखा जायेगा, इसमें सस्पेंस बना हुआ है। नई सूची और विधिवत नियुक्तियों का सभी को इंतजार है।

BIG BREAKING: बड़े उद्योगपति समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर ED की दबिश, कोल मामले में खंगाले जा रहे दस्तावेज…

BIG BREAKING: बड़े उद्योगपति समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर ED की दबिश, कोल मामले में खंगाले जा रहे दस्तावेज…

 रायपुर. ईडी ने छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगपति कमल सारडा समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर दबिश दी है. ईडी की यह कार्रवाई कोल मामले में चल रही जांच से जुड़ा बताया जा रहा है. खबर है कि, ईडी की यह कार्रवाई रायपुर, भिलाई में चल रही है. बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा में भी टीम के मूवमेंट के संकेत हैं.बताया जा रहा है कि रायपुर में मंदिर हसौद के पास ग्राम बहनाकाड़ी के जमीन दलाल सुरेश बांदे और वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट में एक सीए के यहां भी ईडी ने दबिश दी है. ईडी इन सभी जगहों पर दबिश देकर ईडी के अधिकारी जरूरी दस्तावेज खंगाल रहे हैं.

महिलाओं की सुरक्षा एवं समस्याओं को दूर करने WALK FOR CAUSE

महिलाओं की सुरक्षा एवं समस्याओं को दूर करने WALK FOR CAUSE

 रायपुर। महिलाओं की सुरक्षा एवं समस्याओं के निराकरण के मद्देनजर रायपुर पुलिस द्वारा दिनांक 02 अप्रैल 2023 को आयोजित कराये जाने वाले “WALK FOR CAUSE” (WALK WITH US FOR WOMEN EMPOWERMENT AND SENSITISATION OF CRIME AGAINST WOMEN) कार्यक्रम शुरू होगा। राजधानी पुलिस महिलाओं की हिफाज़त के लिए आयोजित होने वाले प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी आज कण्ट्रोल रूम में शाम 05:00 बजे मिडिया को देगी।रायपुर पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम “वॉक फॉर कॉज” (महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध की संवेदनशीलता के लिए हमारे साथ चलो)के आधार पर सभी वर्ग की महिलाओं के लिए सुरक्षा की खास नीतियों के तहत कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की है। रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में 2 अप्रेल से इस कार्यक्रम का आगाज़ होगा।

 
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा अब 28 को पहुंचेंगीं रायपुर

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा अब 28 को पहुंचेंगीं रायपुर

 रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा 27 की जगह 28 मार्च को रायपुर पहुंचेंगीं। वे इंडिगो के नियमित विमान से दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचेंगी। दोपहर 2 बजे राजीव भवन में आयोजित बैठक में भाग लेंगी।

कुमारी सैलजा 29 मार्च को सुबह 11 बजे राजीव भवन, रायपुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगी। शाम 5.40 बजे इंडिगो के नियमित विमान द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगीं।

आइसीसी ने माना इंदौर की पिच खराब नहीं थी

आइसीसी ने माना इंदौर की पिच खराब नहीं थी

 
इंदौर। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुए बार्डर गावस्कर ट्राफी के मैच की पिच को लेकर विवाद उठा था। मैच रेफरी ने इसे खराब करार देते हुए तीन नकारात्मक अंक दिए थे। जिसके खिलाफ बीसीसीआइ ने अपील की थी। अब इस मामले में आइसीसी ने माना है कि मैच रेफरी के मत में बदलाव की जरूरत है। आइसीसी ने माना की पिच खराब नहीं थी। यह औसत से कम थी। ऐसे में तीन नकारात्मक अंक हटाते हुए अब सिर्फ एक रह गया है।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में बार्डर गावस्कर ट्राफी में इंदौर और आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट मैच मुकाबला हुआ। तीन दिन में ही यह खत्म हो गया। इस दौरान मैच रेफरी क्रिस ब्राड ने मैच जल्दी खत्म होने की वजह पिच का बहुत सूखी होने बताया और इसी की वजह से गेंद और बल्ले के बीच अच्छा संतुलन नहीं बनना कहा गया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मैच शुरू होने के साथ ही पिच में पर गेंद का असामान्य रूप से उछाल हो रहा था। क्रिस ब्राड ने इसमें होलकर स्टेडियम की पिच को 3 निगेटिव अंक दे दिए थे। ऐसे में इंदौर स्टेडियम में एक वर्ष तक सभी मैचों पर प्रतिबंध लगा जाता और यह निगेटिव अंक पांच साल तक रहते।
क्रिकेट मैच के रेफरी द्वारा किसी भी स्टेडियम की पिच का आकलन 6 तरह से होता है। जिसमें बहुत अच्छा पिच, अच्छा पिच, औसत पिच, औसत से खराब पिच, खराब पिच के बाद अयोग्य पिच की श्रेणी है। इसमें इंदौर के पिच को औसत से खराब बताते हुए 3 निगेटिव अंक दिए गए थे।

44 लाख से ज्यादा लोगों ने नि:शुल्क ईलाज व स्वास्थ्य का उठाया लाभ

44 लाख से ज्यादा लोगों ने नि:शुल्क ईलाज व स्वास्थ्य का उठाया लाभ

 मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल से शहरी क्षेत्र के स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 44 लाख 1942 लोगों का इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा दल द्वारा स्लम बस्तियों में लोगों के घरों के पास ही पहुंचकर किया गया है।
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस 120 मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। इस योजना के माध्यम से अब तक 10 लाख 57 हजार 451 मरीजों की पैथालॉजी टेस्ट किया जा चुका है। साथ ही 37 लाख 41 हजार 312 से अधिक मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी दी गई हैं। लाभान्वित मरीजों में 2 लाख 76 हजार 663 से ज्यादा मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों ने भी नि:शुल्क ईलाज जांच सुविधा का फायदा उठाया हैं।
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक राज्य के 169 नगरीय निकायों की स्लम बस्तियों में 58 हजार 168 कैम्प लगाकर लोगों की नि:शुल्क जांच व उपचार कर दवाईयां दी गई हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नगरीय क्षेत्रों की तंग बस्तियों के एवं अन्य जरूरत मंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवायें उपलब्ध कराया जाए।
गौरतलब है कि राज्य के 14 नगर निगम क्षेत्रों की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के प्रथम चरण की शुरूआत 01 नवम्बर 2020 को हुई थी। इसके तहत 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा स्लम बस्तियों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार एवं दवा वितरण की शुरूआत की गई थी। 31 मार्च 2022 को इसका विस्तार पूरे राज्य के नगरीय निकाय क्षेत्रों में किया गया तथा 60 और नई मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की गई।

मोदी के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा 29 को योगी के गढ़ लखनऊ में भूपेश करेंगे पत्रकारवार्ता

मोदी के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा 29 को योगी के गढ़ लखनऊ में भूपेश करेंगे पत्रकारवार्ता

रायपुर। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ देशभर में मोर्चा खोल दिया है और इस मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देश के सभी राज्यों की राजधानियों में जाकर पत्रकारवार्ता के माध्यम से अपनी बात रख रहे है। इस सिलसिले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के गढ़ मंगलवाल की शाम को पहुंचेंगे और दूसरे दिन, बुधवार को लखनऊ पत्रकारवार्ता लेकर योगी और मोदी के खिलाफ अपनी बात रखेंगे। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करेंगी।

असिस्टेंट प्लाटून कमांडर शहीद मुख्यमंत्री ने घटना पर किया गहरा दु:ख प्रकट

असिस्टेंट प्लाटून कमांडर शहीद मुख्यमंत्री ने घटना पर किया गहरा दु:ख प्रकट

 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर आईईडी की चपेट में आने पर छत्तीसगढ़ आम्र्ड फोर्स के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर श्री विजय यादव की शहादत पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने इस घटना को दु:खद बताते हुए नक्सलियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की है। छत्तीसगढ़ आम्र्ड फोर्स की एक टीम आज सुबह मिरतुर थाना क्षेत्र में एरिया डामिनेशन के लिए निकली थी। मुख्यमंत्री ने शहीद श्री यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

 
29 मार्च को लखनऊ जाएंगे सीएम भूपेश बघेल

29 मार्च को लखनऊ जाएंगे सीएम भूपेश बघेल

 रायपुर। राहुल गांधी के संसद की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस बीजेपी पर चौतरफा हमलावर है। इसी के तहत कांग्रेस पार्टी देश भर में प्रेस वार्ता ले रही है। 29 मार्च को प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं।

सीएम बघेल लखनऊ में प्रेस वार्ता लेगें। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगी। बता दें कि रविवार को कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के विरोध में संकल्प सत्याग्रह का आयोजन किया था।

 

 

बता दें कि प्रियंका गांधी ने संकल्प सत्याग्रह के दौरान मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा, आज भी कांग्रेस पार्टी इस देश की आजादी के लिए लड़ रही है। आज आपकी सारी संपत्ति लूटी जारी है एक आदमी को दी जा रही है। आपकी सारी संपत्ति किसी और को सौंपी जा रही है। राहुल गांधी ने आप से 2 सवाल पूछ लिए। आप जवाब नहीं दे पाए और घबरा गए। जो अहंकारी होते हैं तानाशाह होते हैं जब सवाल का जवाब नहीं दे पाते तो सत्ता लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं।

 

क्या ता मामला

बता दें कि, राहुल गांधी ने साल 2019 में कर्नाटक चुनाव के दौरान एक जनसभा में ‘मोदी’ सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। इस बयान को लेकर राहुल के खिलाफ भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने सूरत में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई सूरत कोर्ट में हुई और अदालत ने राहुल को दोषी माना और दो साल की सजा सुनाई।

इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने एक्शन लिया। लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी। बता दें कि वो केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद थे।

CG NEWS : सड़क हादसे में विधायक के बेटे की मौत हुए थे गंभीर रूप से घायल

CG NEWS : सड़क हादसे में विधायक के बेटे की मौत हुए थे गंभीर रूप से घायल

 रायपुर : प्रदेश के खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के बेटे की मौत ही गई हैं। बीते 20 फरवरी को खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा के बेटे प्रवीण वर्मा सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके बाद उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वहीं आज दोपहर 1 बजे के आस-पास वो जिंदगी की जंग हार गये।

जानकारी के अनुसार खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा के बेटे प्रवीण वर्मा भीषण सड़क हादसे में घायल हो गये थे। धमतरी-कांकेर रोड में विधायक के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। विधायक यशोदा वर्मा के पुत्र प्रवीण वर्मा अपने दोस्त तथा ड्राईवर के साथ कार में किसी काम से जगदलपुर जा रहा था इसी दौरान एक ट्रक को ओव्हरटेक के दौरान ड्राईवर को समाने का मोड़ नहीं दिखा और कार सीधे 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस घटना में प्रवीण बुरी तरह घायल हो गये। घटना के बाद एंबुलेंस से प्रवीण व अन्य घायलों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे के वक्त कार को विधायक का पुत्र प्रवीण ही चला रहा था और दुर्घटना के चलते प्रवीण का एक पैर फ्रेक्चर हो चुका है व रीढ़ की हड्डी में भी चोट आयी थी। आज शाम चार बजे विधायक पुत्र का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

 सूरजपुर । जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित प्रतापपुर विकास खंड के मदननगर गांव में गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतकों की पहचान मोहनलाल पंडो (40) और रमेश आयाम (21) के रूप में हुई है, वहीं अमित आयाम (28) गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

बारिश के दौरान तीनों ने एक पेड़ के नीचे शरण ली। बिजली गिरने से वे घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्हें प्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पंडो और रमेश को मृत घोषित कर दिया गया और अमित का इलाज किया जा रहा है।

बाघ के हमले से एक की मौत दो घायल

बाघ के हमले से एक की मौत दो घायल

 सूरजपुर । सूरजपुर जिले में सोमवार को बाघ के हमले से एक की मौत हो गई है जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हैं।

घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

हमले के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। ओड़गी के कालामांजन में बाघ के विचरण करने की सूचना जारी की गई है। हादसा कुदरगढ़ धाम से महज 3 किमी दूर बाघ के होने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना के बाद लोगो मे दहशत का माहौल। बता दें कि हर रोज़ लाखो की संख्या मे श्रद्धालु दर्शन करने कुदरगढ़ धाम पहुंचते हैं।

दरअसल समयलाल पिता रूप साय (32 वर्ष), कैलाश सिंह पिता बाल साय (35 वर्ष), राय सिंह पिता रुज बिहारी (30 वर्ष) सोमवार की सुबह जंगल की ओर लकड़ी लेने जा रहे थे तभी अचानक बाघ ने हमला कर दिया. जिससे समयलाल कि मौत हो गई और उसके दो साथी जख्मी हो गए है।

घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। ये घटना कुदरगढ़ के नजदीक सुबह करीब 6 बजे हुई है।

इस घटना से कुदरगढ़ में भी दहशत की स्थिति बन गई है।

बृजमोहन सपरिवार पहुंचे डोंगरगढ़  पंचमी के दिन किया मां बम्लेश्वरी के दर्शन

बृजमोहन सपरिवार पहुंचे डोंगरगढ़ पंचमी के दिन किया मां बम्लेश्वरी के दर्शन

 रायपुर । पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल रविवार को पंचमी के दिन मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए  सपरिवार डोंगरगढ़ पहुंचे। उन्होंने मातारानी की पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बृजमोहन ने कहा कि मां की कृपा संपूर्ण भारतवर्ष पर बरसे, चारों तरफ खुशहाली हो तथा हमें इतनी शक्ति प्रदान करें कि दीन दुखियों की सेवा निरंतर कर सके। यही प्रार्थना मां बम्लेश्वरी से की है।