CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG : यहां गाजे-बाजे के साथ होती है पेड़ों की शादी, दूल्हा-दुल्हन की तरह तेल-हल्दी की रस्म, ये है इस विवाह के पीछे का माजरा…

CG : यहां गाजे-बाजे के साथ होती है पेड़ों की शादी, दूल्हा-दुल्हन की तरह तेल-हल्दी की रस्म, ये है इस विवाह के पीछे का माजरा…

 दंतेवाड़ा. जिले के प्राचीन नगरी बारसूर में पिछले कई वर्षों से एक अनोखी परंपरा चली आ रही है. यहां के गांव प्रमुख, बैगा और सिरहा, गुनिया गांव के ग्रामीणों के साथ मिलकर महुआ के फूलों की अच्छी पैदावार के लिए महुआ पेड़ की शादी करवाते है.

बता दें कि, पेड़ों के शादी की खास बात यह है कि, जिस तरह आम मानव जीवन में दूल्हा-दुल्हन की शादी की रस्म की परंपराए होती है. ठीक इसी रस्मों से महुआ के पेड़ों की शादी करवाई जाती है. इस शादी की एक-एक रीति रिवाज बस्तर के आदिवासी संस्कृति, रीति रिवाजों और रस्मों पर आधारित है.

जानकारी के अनुसार, आदिवासी रीति-रिवाजों से दूल्हा-दुल्हन को जिस तरह तेल हल्दी लगाया जाता है, ठीक उसी प्रकार महुआ के टहनियों को तेल हल्दी लगाकर शादी करवाया जाता है. इस शादी में बाजे-गाजे और शहनाई बजाकर पुरुष ग्रामीण महुआ पेड़ का चक्कर लगाते हुए नाच गाना करते हैं और तेल हल्दी खेलने का रस्म भी निभाते हैं. शादी की सब रस्म समापन के बाद गांव के देवी-देवताओं की पूजा कर महुआ फूल के अच्छे पैदावार की कामना करते हैं.

 
CG NEWS : अब दो दिन पहले आ जाएगी कॉज लिस्ट, नोटिफिकेशन जारी, अधिवक्ताओं और पक्षकारों को होगी सुविधा

CG NEWS : अब दो दिन पहले आ जाएगी कॉज लिस्ट, नोटिफिकेशन जारी, अधिवक्ताओं और पक्षकारों को होगी सुविधा

 बिलासपुर. हाईकोर्ट में अब पहले की तरह प्रकरणों की लिस्ट दो दिन पहले जारी कर दी जाएगी. चीफ जस्टिस के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल ऑफिस से इस संबन्ध में नोटिस जारी किया गया है. कोविड-19 से उपजी परिस्थिति के कारण अधिवक्ताओं को डेली कॉज लिस्ट (cause list) शाम को ही मिल पा रही थी. जिससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ पक्षकारों को असुविधा हो रही थी. इसके पहले कॉज लिस्ट (cause list) 2 दिन पहले जारी कर दी जाती थी.

इसे दोबारा शुरू कराने के लिए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल वहाब खान ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी को पूर्व में ज्ञापन सौंपकर ध्यान दिलाया था. पिछले शुक्रवार को हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष ने दोबारा चीफ जस्टिस से मिलकर पहले दिए गए ज्ञापन के संबंध में बताया था कि कॉज लिस्ट (cause list) पहले की तरह 2 दिन पूर्व जारी करने से अधिवक्ताओं को सुविधा होगी.

इस पर मुख्य न्यायाधीश के द्वारा आश्वस्त किया गया था. अब 1 मार्च 2023 को नोटिफिकेशन जारी कर डेली कॉज लिस्ट और वीकली कॉज लिस्ट के संबंध में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट रूल्स 2007 के अनुसार व्यवस्था देते हुए 2 दिन पूर्व लिस्टिंग की व्यवस्था कर दी गई है.

क्यो होती है कॉज लिस्ट ?

हाईकोर्ट हर दिन एक सूची जारी करता है. जिसमें सुनवाई के लिए निर्धारित मामलों का लेखा-जोखा होता है. ये लिस्ट हर दिन अधिवक्ताओं को सुबह मिल जाती है. इसी आधार पर वकील तैयारी कर कोर्ट में जाते हैं. इस सूची को ही कॉज लिस्ट कहते हैं.

समता ने जारी किया प्रेस नोट, जगरगुंडा मुठभेड़ में 6 जवानों के शहीद, 12 जवानों के घायल और 3 हथियार लूटने का दावा

समता ने जारी किया प्रेस नोट, जगरगुंडा मुठभेड़ में 6 जवानों के शहीद, 12 जवानों के घायल और 3 हथियार लूटने का दावा

 सुकमा। नक्सलियों के दक्षिण सब ब्यूरो प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी कर समाधान अभियान( samadhan) के खिलाफ जगरगुंडा घटना करने की बात कही है। समता ने 6 जवानों के शहीद एवं 12 जवानों के घायल होने का दावा किया।जवानों की शहादत का जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत CG के CM भूपेश बघेल को ठहराया है।

जगरगुंडा हमले में पीएलजीए ने 3 हथियार लूटने का दावा किया। नक्सलियों ने जगरगुंडा हमले से एक एके47 एक टू इंच मोटर एवं एक 9 एम एम पिस्तौल व वॉकी टॉकी लूटने का दावा किया।

25 फरवरी को हुई थी मुठभेड़

25 फरवरी को सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके जगरगुंडा और कुंदेड़ के बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। माओवादियों ने जवानों को एंबुश में फंसाया था। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में DRG के तीन जवान शहीद हुए थे। पुलिस अफसरों ने बताया था कि, इस मुठभेड़ में करीब 5 से 6 माओवादियों को भी जवानों ने ढेर किया है।

दरिंदगी की हदें पार! भोग को लेकर विवाद, आश्रम में नाबालिग लड़की के मुंह में डाल दी जलती लकड़ी, डंडे से पीटा, अस्पताल में भर्ती, 3 गिरफ्तार

दरिंदगी की हदें पार! भोग को लेकर विवाद, आश्रम में नाबालिग लड़की के मुंह में डाल दी जलती लकड़ी, डंडे से पीटा, अस्पताल में भर्ती, 3 गिरफ्तार

 महासमुंद। महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र जय गुरुदेव मानस आश्रम के सेवादारों की दरिंदगी सामने आई है। सेवादारों ने आश्रम में रह रही एक नाबालिग के मुंह में जलती हुई लकड़ी डाल दी। सेवादार यहीं नहीं रूके और नाबालिग के शरीर में भी कई जख्म दिए । साथ ही उसकी जमकर पिटाई कर दी। नाबालिग अब बागबाहरा के ही अस्पताल( hospital) में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है।

थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि घटना 24 फरवरी की है। आश्रम में भोग लगाने को लेकर सेवादारों ने नाबालिग से विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों ने मिलकर जलती हुई लकड़ी नाबालिग की पिटाई शुरू कर दी। सेवादारों ने जलती हुई लकड़ी को नाबालिग के मुंह में डाल दिया और उसके पैर, जांघ, पीठ, दोनों भुजा को भी दाग दिया। इससे नाबालिग का गला, मुंह होठ, जीभ, तालु जल गया है।

सेवादार नरेश पटेल, भोजराम साहू, राकेश दीवान को किया गिरफ्तार( arrest) 

बागबाहरा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि अभनपुर के कठिया निवासी मनीष सिन्हा ने मामले की लिखित शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 294, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जय गुरुदेव मानस आश्रम पतेरापाली के सेवादार नरेश पटेल, भोजराम साहू, राकेश दीवान को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजन नाबालिग को लेकर आश्रम( aashram) पहुंचे

तभी परिजनों को आश्रम के बारे में जानकारी मिली। 20 फरवरी को परिजन नाबालिग को लेकर आश्रम पहुंचे और उसे भाई के साथ छोड़कर गांव कठिया, अभनपुर लौट गए। नाबालिग का भाई भी 22 फरवरी को ही गां गया, जिसके बाद वह अकेली ही अन्य भत्त सेवादारों के साथ आश्रम में थी ।

सेवादारों ने परिजनों को दी धमकी

घटना के बाद भी सेवादार रूके नहीं। सेवादार सीधे नाबालिग के घर पहुंच गए और परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। सेवादारों ने परिजनों से कहा कि यदि मामले की शिकायत पुलिस से की तो और भी बुरा होगा।

CG NEWS : बॉडी बिल्डिंग में फिर जमाई धाक़, मुकेश 6वें बार बने मिस्टर छत्तीसगढ़

CG NEWS : बॉडी बिल्डिंग में फिर जमाई धाक़, मुकेश 6वें बार बने मिस्टर छत्तीसगढ़

 कोरबा। जिले के मुकेश गुप्ता ने अपनी कड़ी मेहनत और सहस से छठवीं बार मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब जीता है. जय हनुमान व्यायामशाला के तत्वाधान में सीएम छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग जिले के कुम्हारी में किया गया था, जिसमें मुकेश ने प्रदेश के कोने-कोने से आए प्रतिभागियों को धूल चटाते हुए मिस्टर छत्तीसगढ़ का टाइटल अपने नाम किया. आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप झा, सचिव विकास शुक्ला तथा उनकी टीम द्वारा आयोजित उक्त प्रतियाेगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलाें के प्रतिभागी शामिल हुए थे। कोरबा के बालको निवासी मुकेश गुप्ता लंबे समय से बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं. उनकी जी-तोड़ मेहनत का फल उन्हें मिस्टर छत्तीसगढ़ के खिताब के रूप में मिला।

नशे से दूर रहें युवा

कोरबा के बालको नगर में रहने वाले 36 वर्षीय मुकेश गुप्ता 6 बार मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. मुकेश ने बताया कि कॉम्पिटिशन काफी मुश्किल था. अपनी पूरी मेहनत लगाने के बाद 6वीं बार मिस्टर छत्तीसगढ़ बन पाए हैं. आज की युवा पीढ़ी शारीरिक रूप से कमजोर हो रही है. इसका मुख्य कारण है गलत दिनचर्या और नशा. युवाओं को अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए और बुरी आदतों को छोड़ खेल-कूद, योगाभ्यास या जिम में थोड़ी मेहनत करनी चाहिए. वहीं, कोरबा, रायगढ़ बिलासपुर के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

CG विधानसभा, बजट सत्र का आज दूसरा दिन...सदन में जल जीवन मिशन पर होगा हंगामा!

CG विधानसभा, बजट सत्र का आज दूसरा दिन...सदन में जल जीवन मिशन पर होगा हंगामा!

 रायपुर। कल से शुरू हुए बजट सत्र में आज से सवालों की बौछार शुरू होगी। प्रश्नकाल के पहले ही दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सवालों का सामना करेंगे। मुख्यमंत्री के पास के विभागों ऊर्जा, जनसंपर्क, वित्त व सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े सवाल लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री के अलावा वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रुद्र गुरु के भी विभागों के सवाल लगाए गए है। आज कुल 51 सवाल विधानसभा में लगाये गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, पत्रकारों को भूखंड आवंटित करने, सरकार द्वारा मीडिया को जारी विज्ञापन का बजट, खनिज अयस्क, प्रदेश में निजी कंपनियों को कोल ब्लॉक आवंटन,

ट्रांसफार्मर खरीदी, अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, स्थाई व अस्थाई कृषि पंपो के लिए प्राप्त आवेदन, भेंट मुलाकात में की घोषणाओं के संबंध में प्रश्न पूछे गए है।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर से तेंदूपत्ता खरीदी व भुगतान, नीलामी से राजस्व लाभ या हानि की जानकारी, वन विभाग में डीएमएफ मद से प्राप्त बजट की जानकारी, अचानकमार टाइगर रिजर्व में कोर व बफर जोनों में स्थित गांव की जानकारी व उनके विस्थापन संबंधी जानकारी, कैम्पा के तहत किये गए कार्यो के गुणवत्ता जांच, वन विभाग में संविदा में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को वित्तीय अधिकार देने

या नही देने के संबंध में जानकारी,कैम्पा मद में प्राप्त राशि व उसके खर्च की जानकारी, प्रदेश में नोटरी की संख्या व लाइसेंस नवीनीकरण के सवाल लगाए गए हैं।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रुद्र गुरु से जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों, पेयजल समस्या दूर करने हेतु कार्ययोजना,सी मार्ट की संख्या समेत खरीदी बिक्री व फायदे नुकसान की जानकारी, पेयजल आपूर्ति की जानकारी मांगी गई है।

CM भूपेश और स्पीकर चरणदास महंत ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ विधानसभा मोबाइल APP, अब एक क्लिक से देख सकेंगे बजट

CM भूपेश और स्पीकर चरणदास महंत ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ विधानसभा मोबाइल APP, अब एक क्लिक से देख सकेंगे बजट

 रायपुर : CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बुधवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा मोबाइल APP (mobile app) का अनावरण किया. इस ऐप के माध्यम से अब छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में सदन की सारी कार्यवाही की जानकारी मिल सकेगी.

CG NEWS : CM भूपेश और स्पीकर चरणदास महंत ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ विधानसभा मोबाइल APP, अब एक क्लिक से देख सकेंगे बजट

इस छत्तीसगढ़ विधानसभा मोबाइल APP में कार्यसूची प्रश्नोतरी, सभा की कार्यवाही पत्रक भाग – 1, पत्रक भाग – 2, राज्यपाल का अभिभाषण, बजट भाषण , बजट, कटौती प्रस्ताव, सदस्य विवरण और नियमों की जानकारी मिलेगी.

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा मोबाइल APP को टीएन सिंह, SIO, NIC छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है. इस कार्य में शामिल NIC के टीम के सदस्यों में वरिष्ट तकनीकी निदेशक- प्रदीप मिश्रा, सौरभ दुबे- संयुक्त निदेशक, ज्योति शर्मा- उप निदेशक और अन्य NICSI प्रोग्रामर शामिल थे.

CG NEWS : अग्निवीर भर्ती के खिलाफ नक्सलियों ने लगाए बैनर, सेना के जवान की हत्या कबूली

CG NEWS : अग्निवीर भर्ती के खिलाफ नक्सलियों ने लगाए बैनर, सेना के जवान की हत्या कबूली

 कांकेर। जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के फुफगांव मार्ग पर बड़ी संख्या में बैनर लगाकर सेना के जवान मोतीलाल आंचला की हत्या की बात कबूल की है। उन्होंने कहा कि उसेली बाजार में उन्होंने ही जवान की हत्या की। नक्सलियों ने इसके पीछे अग्निवीर भर्ती को वजह बताया है। नक्सलियों के कुएमरी एरिया कमेटी ने जवान की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

नक्सलियों ने बैनर में लिखा है कि बस्तर संभाग में व्यवसायीकरण, औद्योगीकरण और आर्मी में अग्निवीरों की भर्ती के खिलाफ उन्होंने सेना के जवान मोतीलाल आंचला की हत्या की है। इससे पहले भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सली आम ग्रामीणों की हत्या कर चुके हैं। मृत जवान मोतीलाल सेना में 8 सालों से काम कर रहा था, जबकि अग्निवीर भर्ती पिछले साल से ही शुरू हुई है। इसलिए अग्निवीर भर्ती के विरोध के नाम पर जवान की हत्या करने का नक्सलियों का यह बयान बेहद अजीब है।

CG NEWS : पूर्व CM रमन सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति को लेकर दायर याचिका खारिज….

CG NEWS : पूर्व CM रमन सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति को लेकर दायर याचिका खारिज….

 रायपुर : CG NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह (Dr Raman Singh) को बिलासपुर हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कांग्रेस नेता विनोद तिवारी द्वारा दायर आय से अधिक संप​त्ति के याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस गौतम भादुड़ी की डिवीजन बेंच ने मामले में सुनवाई करते हुए इस याचिका को चलने योग्य नहीं मानते हुए खारिज कर दिया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने पूर्व CM डॉ रमन सिंह की संपत्ति की जांच की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने कहा था कि पूर्व CM ने साल 2008 ,2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति छुपाते हुए शपथ पत्र में गलत जानकारी दी थी। याचिकाकर्ता ने न्यायालय में मामले की CBI से जांच कराए जाने की मांग की थी।

परिवहन विभाग की पहल: नई गाड़ी का टेम्पररी रजिस्ट्रेशन अब होगा 6 माह के लिए

परिवहन विभाग की पहल: नई गाड़ी का टेम्पररी रजिस्ट्रेशन अब होगा 6 माह के लिए

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा ट्रांसपोर्टर और डीलरों के माँग पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत परिवहन विभाग द्वारा परिवहन सुविधाओं को लगातार ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में नये ख़रीदे जाने वाले गाड़ी के टेम्पररी रजिस्ट्रेशन आवेदन भी अब गाड़ी ख़रीदने समय गाड़ी विक्रेता डीलर के द्वारा किया जा सकेगा।

पूर्व में टीआर रजिस्ट्रेशन की वैलिडिटी एक माह की होती थी जिस समय सीमा के अंदर वाहन क्रेता को अन्य ज़िले अथवा अन्य राज्य में जाकर गाड़ी का स्थायी रजिस्ट्रेशन कराना होता था। कई बार इस सीमा में स्थायी रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाता है जिससे की वाहन क्रेता को पेनाल्टी लग जाता है। इस समस्या का समाधान करने परिवहन विभाग ने टेम्पररी रजिस्ट्रेशन की वैधता अब बढ़ाकर 6 माह कर दी है।

क्या होता है टेम्पररी रजिस्ट्रेशन

यदि आप किसी और ज़िले से नई गाड़ी ख़रीद रहे है तो आपको डीलर टेम्पररी रजिस्ट्रेशन कर के देता है जिसे अपने ज़िले के आरटीओ में जमा कर स्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर लिया जाना होता है। इसी तरह यदि आप राज्य से नई गाड़ी ख़रीद कर लाते है या छत्तीसगढ़ से नई गाड़ी ख़रीद कर किसी और राज्य में ले जाते है तो आपको टेम्पररी रजिस्ट्रेशन करा कर गाड़ी ले जानी होती है।

इसी तरह कमर्शियल गाड़ी क्रेता बस या ट्रक बनाने के लिए कई बार सिर्फ़ चेसिस ख़रीदते है और बाद उसने बॉडी बनायी जाती है। चेसिस वाली गाड़ी टेम्पररी रजिस्ट्रेशन होता है और बॉडी बनने बाद उनका निरीक्षण कर स्थायी रजिस्ट्रेशन होता है। कई बार चेसिस वाली गाड़ी में बॉडी बनने विलंब हो जाता है ऐसे स्थिति में ट्रांसपोर्टर को पैनल्टी लग जाती है। अब टेम्पररी रजिस्ट्रेशन को वैलिडिटी 6 माह हो जाने से ट्रांसपोर्टर को बड़ी राहत मिलेगी।

रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (राडा) के द्वार टीआर की वैलिडिटी बढ़ाने की माँग पिछले काफी समय से की जा रही थी। इस संबंध में ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के द्वारा परिवहन मंत्री से मिलकर माँग किया गया था। जिस पर परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा कार्यवाही करने का आस्वाशन दिया गया था।

ज्ञात हो कि परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ के अन्तर्गत आरटीओ के विभिन्न सुविधाओं को वाहन स्वामी के घर के पास प्रदान करने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। परिवहन मंत्री की मंशा है कि गाड़ी के कार्य हेतु लोगो को कम से कम परिवहन कार्यालय आना पड़े। इससे लोगो को घर में सुविधा मिलेगी और उनके समय का बचत होगा, साथ ही साथ आरटीओ ऑफिस में भी भीड़ में कमी आयेगी जिससे परिवहन अमले के कार्य प्रणाली और गुणवत्ता में सुधार आएगी ।

कांग्रेस सरकार राज्यपाल पद के विरुद्ध हाई कोर्ट जाती है… फिर उनके अभिभाषण में अपना गुणगान करवाती है- बृजमोहन

कांग्रेस सरकार राज्यपाल पद के विरुद्ध हाई कोर्ट जाती है… फिर उनके अभिभाषण में अपना गुणगान करवाती है- बृजमोहन

 रायपुर। आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी बात रखते हुए रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार राज्यपाल, पद के विरुद्ध हाईकोर्ट जाती है और उन्ही राज्यपाल से अपनी सरकार की उपलब्धियों को अभिभाषण के रूप में पढ़वाती है।

जब राज्यपाल के पद के ऊपर सरकार को विश्वास नहीं है तो फिर उस राज्यपाल पद से अपनी उपलब्धियों को पढ़वाना क्या असंवैधानिक नहीं है? असल में इस सरकार को संविधान के ऊपर विश्वास नहीं है। राज्य के मुख्य सचिव ने राज्यपाल के विरुद्ध हाई कोर्ट में केस दायर किया है। राज्य के खजाने से राज्यपाल के विरुद्ध केस लड़ने के लिए फीस दी जा रही है।

बृजमोहन ने कहा यह दोमुहि सरकार है। जब राज्यपाल से उनका राजनैतिक हित सधे तो ठीक और न सधे तो उनके विरुद्ध कोर्ट जाते हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार संविधान विरोधी सरकार है। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि जो सरकार आप के पद के विरुद्ध हाईकोर्ट में जाती है ऐसी सरकार का अभिभाषण पढ़ने का कोई औचित्य नहीं है।

बड़ी खबरः राज्य सरकार ने OPS/NPS को लेकर जारी किया निर्देश… जानें किस तरह किया गया है पेंशन का निर्धारण

बड़ी खबरः राज्य सरकार ने OPS/NPS को लेकर जारी किया निर्देश… जानें किस तरह किया गया है पेंशन का निर्धारण

 रायपुर। OPS से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। अब छत्तीसगढ़ सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विस्तृत जानकारी भेजी है। साथ ही सभी विभागों और कलेक्टर-कमिश्नर को भेजे आदेश में स्पष्ट है कि मृत्यु और अशक्कतता के प्रकरण में भी OPS के तहत परिवारिक पेंशन और अशक्त पेंशन का भुगतान किया जा सकेगा।

वित्त विभाग ने इस संबंध में तीन अलग-अलग बिंदुओं पर गाइडलाइन भी जारी की है। NPS व OPS के विकल्प के आधार पर भी पेंशन के प्रकार का निर्धारण किया जायेगा। OPS चयन करने वाले आश्रितों के लिए अलग-अलग तरीकों से निर्देश जारी किया गया है।

CG Board Exam 2023: कैसा रहा CG कक्षा 12वीं का हिंदी पेपर, छात्रों ने दिया ये जवाब

CG Board Exam 2023: कैसा रहा CG कक्षा 12वीं का हिंदी पेपर, छात्रों ने दिया ये जवाब

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ओर से छत्तीशगढ़ में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है. बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से शुरू हुई है. हालांकि, आसान विषय के साथ शुरू बोर्ड परीक्षा में अब मुख्य विषय की बोर्ड परीक्षा शुरू हो जाएगी. बुधवार को 12वीं क्लास का हिंदी का पेपर आयोजित किया गया. यह पेपर सुबह 9:00 से लेकर 12:15 बजे तक चला. इस दौरान छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा बनाए गए परीक्षा केंद्रों के बाहर और अंदर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए.

परीक्षा केंद्र में छात्रों के साथ सिर्फ उनका एडमिट कार्ड ले जाने की अनुमति मिली. वहीं, स्कूल के बाहर उनके अभिभावक भी अपने बच्चों का इंतजार करते दिखे. परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के दौरान कुछ छात्र खुश दिखाई दिए तो कुछ उदास. जानिए छात्रों ने परीक्षा केंद्र से बाहर आने के दौरान हिंदी पेपर के बारे में क्या बताया. परीक्षा केंद्र में 9:15 बजे क्वेश्चन पेपर और आंसर शीट छात्रों को मुहैया कराया गया था.पर समय के अभाव के कारण क्वेश्चन छूट गये

90 फीसदी अंक की गारंटी: गरियाबंद शाशकीय हाईस्कूल को 12वीं क्लास का परीक्षा केंद्र बनाया गया. यहां पर सुबह 9 :15 बजे हिंदी पेपर से सवा बारह बजे तक चला.12:15 बजे जब घंटी बजी तब धीरे-धीरे छात्र स्कूल परिसर से बाहर निकलने लगे. इधर स्कूल के बाहर छात्रों के अभिभावक का इंतजार भी खत्म हुआ. बारहवीं क्लास की छात्रा नसीमा ने बताया कि 14 क्वेश्चन के साथ आया हिंदी का पेपर काफी आसान रहा. 80 नंबर का कुल पेपर था, जिसमें 90 फीसदी अंक आ जाएंगे. दूसरी छात्रा गीतांजलि सेन ने बताया कि जो सिलेबस था, क्वेश्चन पेपर उसी अनुसार आया, शिक्षकों ने जिस तरह से तैयारी कराई, उसका असर देखने को मिला. अंशु शर्मा ने बतलाया गत वर्षो में जिस तरह से कोरोना महामारी के चलते परीक्षाएं रद्द हुई.और कोरोना महामारी के बाद दूसरे परीक्षा केंद्र में जा कर एक्ज़ाम दिलाया. लेकिन हमें परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने का आनंद आया है.साथ ही समय के अभाव के कारण कुछ प्रश्न के उत्तर नहीं लिख पाए अब आगे की परीक्षा की बेहतर तैयारी करेंगे.वहीं अन्य छात्रों का कहना था कि पेपर ठीक था, हालांकि कुछ छात्र बोले जो वह तैयारी करके आए, वह सवाल नहीं आया,

CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों को राज्यपाल ने सराहा, पढ़े 71 बिंदुओं का पूरा अभिभाषण

CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों को राज्यपाल ने सराहा, पढ़े 71 बिंदुओं का पूरा अभिभाषण

  रायपुर।  राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने विधानसभा सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण में कहा कि – अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का सोलहवां सत्र, फाल्गुन चैत्र के पावन माह में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मैं आप सबका हार्दिक अभिनंदन करता हूं। आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में प्राप्त जनादेश से वर्तमान राज्य सरकार का गठन हुआ था। मेरी सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल का यह पांचवां बजट सत्र है। वर्ष 2023-24 के बजट सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श और निर्णय की कार्यवाही आप लोगों द्वारा की जाएगी।

1. ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ तथा सेवा जतन-सरोकार के ध्येय वाक्य के साथ जो ‘छत्तीसगढ़ मॉडल की शुरुआत हुई थी, उसे मुकाम तक पहुंचाने में मेरी सरकार के प्रयासों में भागीदार बनने के लिए, मैं आप सबको धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

2. किसान, खेती, ग्रामीण विकास और इससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों का समन्वित और सर्वांगीण विकास मेरी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है। इस दिशा में प्रचलित परिपाटियों में सुधार के साथ अनेक नए उपाय भी किए गए, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के किसान व ग्रामीण परिवार तेजी से समृद्ध और खुशहाल हुए हैं।

3. अपने प्रदेश की माटी को जहरीले रसायनों से मुक्त करने की बड़ी चुनौती मेरी सरकार ने स्वीकार की है ताकि जमीन का उपजाऊपन, फसलों की गुणवत्ता और उत्पादकता में वृद्धि हो। इसके लिए विभिन्न तकनीकी उपायों के साथ ही जनभावनाओं के स्तर पर भी पहल की गई और प्रतिवर्ष अक्ति त्यौहार को माटी पूजन दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की गई।

4. मेरी सरकार ने ‘सुराजी गांव योजना के माध्यम से ‘नरवा, गरुवा, घुरुवा, बारी’ के संरक्षण, बहुआयामी विकास और उसके माध्यम से आजीविका के अवसरों को बढ़ाया है। ‘नरवा’ के उपचार से भूमिगत जलस्तर में वृद्धि हो रही है, वहीं गौठानों को गौमाता की सेवा के साथ ही जैविक खाद बनाने व अन्य आर्थिक गतिविधियों का केन्द्र बनाया गया है। सतत एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए गौठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट को सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

5. ‘गोधन न्याय योजना’ के तहत गोबर खरीदी की मात्रा 100 लाख क्विंटल तथा गोबर खरीदी की राशि 200 करोड़ रुपए को पार कर चुकी है। 28 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट प्लस का उत्पादन किया गया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। गौठान समिति के माध्यम से गौ-मूत्र का क्रय भी किया जा रहा है और इससे जैविक कीट नियंत्रक एवं जीवामृत जैसे उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। गोधन और गौ-मूत्र के कार्य से पशु पालकों, गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूहों को होने वाली आय 400 करोड़ रुपए को पार कर चुकी है। गौठानों को ‘ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने की नई पहल से गांव-गांव में बड़े पैमाने पर अनेक वस्तुओं के उत्पादन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण हेतु 75 गौठानों का चयन कर 84 लोगों को प्रशिक्षण हेतु राजस्थान भेजा गया है। 13 जिलों में 23 पेंट निर्माण इकाई लगाने की कार्यवाही शुरू की गई हैं, जिसमें 3 जिलों रायपुर, दुर्ग एवं कांकेर में उत्पादन भी शुरू किया जा चुका है।

6. 5 हजार 874 गौठानों में चारागाह विकसित किए जा चुके हैं, जिसमें 2 लाख 30 हजार क्विंटल हरा चारा का उत्पादन तथा 15 लाख 80 हजार क्विंटल सूखा चारा पैरा इकट्ठा किया जा चुका है जो पैरादान के लिए मेरी सरकार के आह्वान का सुखद परिणाम है।

7. मेरी सरकार ने प्रदेश की प्रमुख फसल धान को भरपूर सम्मान दिया है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सटीक व्यवस्था और मिलिंग की सही नीति से राष्ट्रीय स्तर के कीर्तिमान बने हैं। वर्ष 2017-18 में 12 लाख 6 हजार किसानों ने 19 लाख 36 हजार हेक्टेयर रकबे में उपजाया 56 लाख 89 हजार मीटरिक टन धान बेचा था, वहीं मेरी सरकार के विशेष प्रयासों के कारण इस वर्ष 23 लाख 50 हजार किसानों ने 30 लाख 14 हजार हेक्टेयर रकबे में उपजाया 1 करोड़ 7 लाख 53 हजार मीटरिक टन धान समर्थन मूल्य पर बेचा है। इस तरह छत्तीसगढ देश में सर्वाधिक किसानों से धान खरीदने वाला प्रथम, धान की सर्वाधिक कीमत देने वाला अव्वल और सेंट्रल पूल में चावल देने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। धान के साथ ही अन्य फसलों के उत्पादन में भी छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है।
8. प्रदेश में पारंपरिक रूप से उगाई जाने वाली कोदो, कुटकी, रागी लघु धान्य फसलों के लिए समर्थन मूल्य घोषित कर इनका उपार्जन किया जा रहा है। मेरी सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 से ‘छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन’ कार्यक्रम लागू किया गया है। मिलेट्स के उत्पादन, विपणन और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। राज्य में चाय और कॉफी की खेती को बढ़ावा देने ‘छत्तीसगढ़ टी कॉफी बोर्ड का गठन किया गया है।

9. खाद्यान्न व उद्यानिकी फसलों की लागत में राहत देने हेतु कृषकों को आदान सहायता राशि प्रदान करने वाली राजीव गांधी किसान न्याय योजना मेरी सरकार ने खरीफ वर्ष 2019 से प्रारंभ की। इसके तहत अभी तक 16 हजार 415 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है

10. बिना ब्याज के कृषि ऋण प्रदाय योजना के तहत वर्ष 2022-23के लक्ष्य 6 हजार 610 करोड़ रुपए के विरुद्ध 6 हजार 141 करोड़ रुपए का कृषि ऋण दिया जा चुका है, जो अब तक का सबसे बड़ा कीर्तिमान है ।

11. सीधे मेरी सरकार ने किसानों, ग्रामीणों, वन आश्रितों के बैंक खाते में भुगतान के साथ ही बैंकिंग सुविधाओं में भी आशातीत वृद्धि की है। वर्ष 2018 की स्थिति में 14 लाख 16 हजार किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए थे, जो अब बढ़कर 21 लाख 23 हजार हो गए हैं। नक्सल प्रभावित 8 जिलों में बैंक शाखाएं 338 से बढ़कर 573 हो गई हैं। एटीएम की संख्या 222 से बढ़कर 456 हो गई है। बस्तर और सरगुजा संभाग में सहकारी बैंक की 10 नई शाखाएं संचालित करने हेतु स्वीकृति दी गई है। बैंक मित्रों की संख्या भी दोगुनी से अधिक बढ़ाकर 35 हजार कर दी गई है। 725 नई प्राथमिक साख सहकारी समितियों में गोदाम-सह कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें 645 के लिए कार्यादेश जारी किया जा चुका है।

12. प्रदेश में कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु नवीन उद्यानिकी एवं कृषि विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय प्रारंभ किए गए हैं। किसानों को आसानी से कृषि यंत्रों की सुविधा दिलाने हेतु 3 हजार 63 कृषि यंत्र सेवा केन्द्र की स्थापना की जा चुकी है।

13. प्रदेश में 5 लाख 91 हजार मीटरिक टन मछली का उत्पादन किया जा रहा है। अंतर्देशीय मछली उत्पादन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ देश का छठवां बड़ा राज्य बन गया है। जलाशयों में केज कल्चर के द्वारा मछली पालन के क्षेत्र में राज्य अग्रणी है। प्रदेश के 30 जलाशयों में अब तक 4 हजार 21 केज लगाए गए हैं, जिनसे मछली पालकों को लगभग 80 हजार 1 लाख 20 हजार रुपए प्रति केज आय प्राप्त हो रही है।

14. कृषि उपज मंडी समिति बेमेतरा, साजा, उपमंडी धमधा एवं पाटन की उपमंडियों में एग्री प्लाजा बनाए जा रहे हैं। कृषकों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए जगदलपुर, कांकेर एवं धमतरी में कम्युनिटी सीड बैंक की स्थापना की गई है। तमाम प्रयास बताते हैं कि प्रदेश में किसानों व इससे जुड़े काम करने वाले ग्रामीणों का भविष्य उज्ज्वल हो गया है।

15 मेरी सरकार वनों के संरक्षण, संवर्धन के साथ ही इसके माध्यम से स्थानीय निवासियों को आजीविका के नए-नए साधन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक को 2500 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा करने से 13 लाख संग्राहकों को प्रतिवर्ष लगभग 250 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय हो रही है। प्रोत्साहन राशि के रूप में विगत तीन वर्षों में 340 करोड़ रुपए दिए गए हैं। लघु वनोपज से आजीविका मजबूत करने की दिशा में बड़ी सोच से काम लिया गया, जिससे 7 से बढ़ाकर 65 लघु वनोपजों को समर्थन मूल्य पर खरीदने की व्यवस्था की गई है। इनके प्रसंस्करण और विपणन हेतु भी अनेक उपाय किए गए हैं। 130 से अधिक उत्पादों का प्रसंस्करण कर ‘छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के नाम पर विक्रय किया जा रहा है।

16. प्रदेश में हरित आवरण की सुरक्षा के लिए विगत एक वर्ष में 1 करोड़ 35 लाख से अधिक पौधों का रोपण, 1 करोड़ 33 लाख से अधिक पौधों का वितरण तथा नदी तटों पर 15 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाना अपने आप में बड़ी पहल है। वृक्षारोपण के साथ आजीविका को जोड़ने हेतु ‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’ शुरू की गई है, जिससे किसानों की निजी भूमि पर वाणिज्यिक वृक्ष प्रजातियों का रोपण कराया जाएगा। कुल पांच वर्षो में 1 लाख 80 हजार एकड़ में 15 करोड पौधों के रोपण का लक्ष्य है, जिसके परिपक्व होने से हितग्राहियों को लगभग 10 हजार करोड़ रुपए की आय प्राप्त होने की संभावना है।

17. कैम्पा मद से वन क्षेत्रों 6 हजार 395 नरवा एवं लगभग 23 लाख हेक्टेयर जल ग्रहण क्षेत्र को उपचारित किया गया है। कैम्पा मद से 66 लाख 56 हजार मानव दिवस रोजगार का सृजन इसी वित्तीय वर्ष के 9 माह में किया जा चुका है, जो वन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वन्यप्राणियों के संरक्षण और उनके रहवास में सुधार की दिशा में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। ‘हाथी-मानव संगवारी योजना’ से हाथियों के उत्पात से निजात मिलने की उम्मीद बढ़ी है। बाघ, मगरमच्छ, कृष्णमृग, पहाड़ी मैना, गिद्ध आदि के संरक्षण हेतु विशेष कार्ययोजनाएं संचालित की जा रही हैं।

18. मेरी सरकार ने अनुसूचित जनजाति, अन्य परंपरागत वन निवासियों, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय के वैधानिक अधिकारों को लेकर विशेष संवेदनशीलता दिखाई है ताकि ऐसे सभी समाज सम्मान, स्वाभिमान और स्वावलंबन के साथ राज्य के विकास में भागीदार बन सकें। विगत 4 वर्षों में व्यक्तिगत तथा सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्रों के वितरण में तेजी लाई गई तथा नगरीय क्षेत्र में वन अधिकार पत्र देने की शुरुआत भी की गई, जिसके कारण कुल वन अधिकार पत्रों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार से अधिक हो गई तथा इसके तहत आवंटित भूमि 11 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 40 लाख हेक्टेयर हो गई है। विशेष पिछड़ी जनजातियों को पर्यावास का अधिकार देने की शुरुआत भी धमतरी जिले की गई है।

19. मेरी सरकार ने लोहंडीगुड़ा में जमीन वापस करने के साथ यह संदेश दिया था कि आदिवासी समाज को उनकी परंपरा से जोड़े रखते हुए उनके आर्थिक स्वावलंबन की व्यवस्था की जाएगी। इस दिशा में तेजी से प्रगति करते हुए 50 से अधिक वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र स्थापित किए गए। फूडपार्कों की स्थापना के लिए मात्र चार वर्षों में 112 विकासखंडों में भूमि का चिन्हांकन और 52 विकासखंडों में भूमि हस्तांतरण किया जा चुका है। प्रदेश में 562 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां भी स्थापित की जा चुकी हैं।

20. मेरी सरकार ने नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक बनाने के लिए एक ओर जहां देवगुड़ी तथा गोटुल के विकास हेतु आर्थिक सहायता दी है, ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ का आयोजन, ‘विश्व आदिवासी दिवस’ पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, ‘शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय तथा गिरौदपुरी धाम के विकास जैसी पहल की है, वहीं दूसरी ओर नए जमाने की शिक्षा से सक्षम बनाने के लिए ‘आदर्श छात्रावास योजना’, ‘एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय योजना’, ‘शिष्यवृत्ति योजना’, ‘छात्र भोजन सहाय योजना’, ‘राजीव युवा उत्थान योजना’, ‘राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजना’, ‘जवाहर विद्यार्थी उत्कर्ष योजना’ जैसी योजनाओं के बेहतर संचालन की व्यवस्था की है और इनसे मिलने वाले लाभ को भी बढ़ाया है।

21. विभिन्न परंपरागत काम करने वाले समुदायों की आय वृद्धि हेतु समुचित पहल करने के लिए मंडलों का गठन किया है। वहीं ‘चिराग परियोजना’ के माध्यम से 14 आदिवासी बहुल जिलों में कृषि एवं इससे जुड़े अवसरों का लाभ स्थानीय लोगों को दिलाने का कार्य भी शुरू किया गया है।

22. पेसा कानून का लाभ आदिवासी समाज को न मिल पाना एक विडम्बना थी, जिसका समाधान करते हुए प्रदेश में पेसा कानून के लिए नियम बनाए गए। मेरी सरकार ने न्याय की अवधारणा को व्यापक विस्तार देते हुए जेल में बंद व अनावश्यक मुकदमेबाजी में उलझे आदिवासियों की रिहाई सुनिश्चित की। उनके आर्थिक, सामाजिक सशक्तीकरण के लिए उठाए गए कदमों से विश्वास का वातावरण बना, जिसके कारण दुर्गम अंचलों में भी सडक निर्माण, बिजली प्रदाय, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, पानी, पोषण, रोजगार, ‘बस्तर फाइटर्स’ बल में भर्ती जैसे अनेक उपाय किए जा सके हैं। 13 वर्षों से बंद 300 स्कूलों का जीर्णोद्धार और पुनः संचालन संभव हुआ। यही वजह है कि बस्तर अब नक्सलगढ़ नहीं बल्कि ‘विकासगढ़ के रूप में नई पहचान पा रहा है। इस तरह नक्सलवादी तत्वों को कमजोर करते हुए लोगों की अपने गांवों में वापसी सुनिश्चित की गई।

23. मेरी सरकार ने ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से सर्वाधिक कमजोर तबकों ग्रामीण भूमिहीन खेतिहर मजदूर, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी, पुरोहित जैसे पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार, वनोपज संग्राहक, अनुसूचित क्षेत्रों के बैगा, गुनिया, मांझी, पुजारी, हाट पहरिया, बाजा मुहारिया आदि को सालाना 7 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की पहल की है। विगत वर्षों में इन परिवारों को 326 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी जा चुकी है।

24. प्रदेश के कुल 26 लाख 70 हजार 308 गरीब परिवारों की महिलाओं को 2 लाख 48 हजार 134 स्व-सहायता समूहों से जोड़ा गया है तथा गठित स्व-सहायता समूह को आवश्यक सहयोग करने हेतु कुल 13 हजार 954 ग्राम संगठन एवं 568 संकुल स्तरीय संगठन संचालित हैं।

25. विभिन्न तरह के कार्यों में लगे श्रमिकों के कल्याण हेतु मेरी सरकार द्वारा योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा पूर्व योजनाओं में सुधार करते हुए उससे जरूरतमंदों को अधिक लाभ दिलाने का काम भी किया जा रहा है। ‘मुख्यमंत्री श्रमिक सियान योजना’, ‘मुख्यमंत्री आधारभूत शिक्षण-प्रशिक्षण सहायता योजना’, ‘मुख्यमंत्री नोनी – बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना’ तथा ‘निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना’ इस प्रसंग में नए उदाहरण बने हैं।

26. प्रदेश की युवा शक्ति को संगठित करने, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियां आयोजित कराने तथा सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए अब तक 13 हजार 107 राजीव युवा मितान क्लबों का गठन किया जा चुका है। इन क्लबों से युवाओं को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करने का उचित मंच तथा सुविधाएं मिली हैं।

27. मेरी सरकार के प्रयासों से प्रदेश में खेल अधोसंरचना के विकास में तेजी आई है और अब आवासीय तथा गैर आवासीय खेल अकादमियाँ का संचालन किया जा रहा है। राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई – बिलासपुर में हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स की आवासीय अकादमी संचालित है, जिसे भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा एक्सीलेंस सेंटर की मान्यता दी गई है। रायपुर में आवासीय तीरंदाजी अकादमी का संचालन किया जा रहा है। हॉकी, तीरंदाजी, फुटबॉल एवं एथलेटिक्स की गैर आवासीय खेल अकादमियां रायपुर में तथा तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र शिवतराई-बिलासपुर में संचालित है।

28. भारत सरकार की ‘खेलो इंडिया योजना’ के तहत प्रदेश में 14 ‘खेलो इंडिया लघु केन्द्र’ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इनमें शिवतराई -बिलासपुर, बीजापुर, राजनांदगांव, नारायणपुर, सरगुजा एवं जशपुर में लघु केन्द्र स्थापित कर, खेल प्रशिक्षण गतिविधियों का संचालन प्रारंभ किया जा चुका है।

29. प्रदेश में पहली बार पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया गया। इससे ग्राम, वार्ड से लेकर जिला/ संभाग और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें हर आयु, हर वर्ग के लोगों की उत्साहजनक भूमिका रही। युवाओं से लेकर बुजुर्ग माताओं तक की ऊर्जा देखने लायक थी। इससे खिलाड़ी भावना के साथ एकता और समरसता की भावना मजबूत हुई।

30. मेरी सरकार ने अधोसंरचना विकास के काम को आम जनता की सहूलियत से जोड़कर किया। यही वजह है कि प्रशासनिक अधोसंरचना के विस्तार और विकेन्द्रीकरण के लिए विगत 4 वर्षों में 6 नए जिले, 19 नए अनुविभाग और 83 नई तहसीलों का गठन किया गया।

31. सड़क अधोसंरचना के विकास हेतु बहुस्तरीय प्रयास किए गए। राज्य मद के अंतर्गत विगत वर्ष में 2 हजार 247 किलोमीटर सड़क कार्य पूर्ण किए गए। 41 वृहद पुल निर्माण पूर्ण किया गया तथा 159 वृहद पुल निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। 10 रेलवे ओव्हर ब्रिज तथा अण्डर ब्रिज के कार्य पूर्ण किए गए हैं। ‘जवाहर सेतु योजना’ के तहत अभी तक 36 पुल निर्माण के कार्य पूर्ण किए गए हैं तथा 56 पुलों के कार्य प्रगति पर हैं। छत्तीसगढ़ सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा अभी तक 568 किलोमीटर लंबी 95 सड़कों तथा 3 पुलों के कार्य पूर्ण किए गए हैं।

32. एशियन डेव्हलपमेंट बैंक की तृतीय ऋण परियोजना अंतर्गत 826 किलोमीटर लंबी 3 हजार 370 करोड़ रुपए लागत की सड़कों का कार्य प्रगति पर है। ए.डी.बी. चतुर्थ ऋण परियोजना अंतर्गत 539 किलोमीटर लंबी सड़कों का चयन किया गया है।

33. केन्द्रीय सड़क निधि (सी.आर.एफ.) योजना के तहत 2 कार्य पूर्ण हुए एवं 16 कार्य प्रगति पर है। आर. सी. पी. एल. डब्ल्यू.ई. योजना के तहत 204 कार्य पूर्ण हुए एवं 102 कार्य प्रगति पर हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 42 किलोमीटर कॉरीडोर योजना अंतर्गत 14 किलोमीटर एवं एन.एच.डी.पी. योजना में 6 किलोमीटर का कार्य पूर्ण किया गया है। इसी के साथ 11 पुल कार्य भी प्रगति पर हैं।

34. ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 40 हजार 222 किलोमीटर लंबी 8 हजार 174 सड़कें तथा 349 बड़े पुलों का निर्माण किया जा चुका है। जिन सड़कों की संधारण अवधि 5 वर्ष हो चुकी है, वैसी 22 हजार 637 सड़कों की मरम्मत और 3 हजार 201 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इसके अलावा जो सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मापदण्ड में नहीं आतीं, उनके लिए ‘मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना’ मेरी सरकार ने लागू की है, जिसके अंतर्गत 4 हजार 786 किलोमीटर लंबी 1 हजार 709 सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना’ के अंतर्गत भी 2 हजार 155 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूर्ण किया गया है।

35. छत्तीसगढ़ को सभी ओर से विमानन सेवाओं से जोड़ने के लिए मेरी सरकार ने गंभीरता से प्रयास किए, जिसके कारण जगदलपुर से विमान सेवाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं, साथ ही जगदलपुर को देश के बड़े शहरों जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। बिलासपुर को तीन राज्यों से जोड़ा जा चुका है, और अब नाइट लैंडिंग की सुविधा विकसित की जा रही है। अम्बिकापुर, बैकुण्ठपुर और कोरबा में भी हवाई अड्डों का विकास किया जा रहा है।

36. प्रदेश की सिंचाई क्षमता में वृद्धि को मेरी सरकार ने प्राथमिकता प्रदान की है, जिसमें एक ओर परंपरागत उपायों को अपनाया गया है, वहीं दूसरी ओर जल संसाधन के विकास पर भी जोर दिया गया है यही वजह है कि प्रदेश में राज्य गठन के समय जो निर्मित सिंचाई क्षमता 13 लाख 28 हजार हेक्टेयर थी, वह अब बढ़कर 21 लाख 49 हजार हेक्टेयर हो गई है। सिंचाई का रकबा 38.79 प्रतिशत हो गया है। यह प्रसन्नता का विषय है कि बेहतर प्रबंधन से विगत वर्ष में जो खरीफ सिंचाई 12 लाख 86 हजार हेक्टेयर में की गई थी, वह इस वर्ष बढ़कर 13 लाख 5 हजार हेक्टेयर हो गई है, अर्थात एक वर्ष में वास्तविक सिंचाई क्षमता में 19 हजार हेक्टेयर की वृद्धि अपने आप में उत्साहजनक है।

37. मेरी सरकार ने विभिन्न जरूरतों के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अप्रैल 2019 की स्थिति में प्रदेश में मात्र 3 लाख 85 हजार घरेलू नल कनेक्शन थे, जो अब बढ़कर 18 लाख से अधिक हो गए हैं। सभी बसाहटों में कम से कम एक स्रोत के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। 2 लाख 61 हजार से अधिक हैण्डपम्प के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। 45 हजार 844 ग्रामीण शालाओं, 41 हजार 661 आंगनवाड़ी केन्द्रों, 4 हजार 551 ग्रामीण नल जल योजनाओं, 2 हजार 128 ग्रामीण स्थल जल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में शुद्ध पेयजल दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण जन-जीवन बहुत हद तक आसान हुआ है। वन अंचलों तथा कुछ मैदानी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की गई है, जिससे 1 लाख 91 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को राहत मिली है। 133 शहरी जल प्रदाय योजनाएं पूर्ण कर संचालित हैं तथा ऐसी 32 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है।

38. पेयजल की शुद्धता और इसके बारे में जागरुकता बनाए रखने के लिए ‘जल बहिनी’ तथा ‘जल मितान’ के नाम से महिलाओं और युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। आर्सेनिक, खारे पानी और फ्लोराइड की समस्या से प्रभावित 201 गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की परियोजनाएं पूरी कर ली गई हैं।

39. मेरी सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए हर संभव उपाय किए हैं, जिसके कारण छत्तीसगढ़, देश में बेरोजगारी दर न्यूनतम स्तर पर है।

40. निर्माण कार्यों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें रोजगार प्रदान करने के लिए मेरी सरकार ने ‘ई- श्रेणी’ में पंजीयन की योजना लागू की है, जिसमें 20 लाख रुपए तक के कार्य आवंटित किए जा रहे हैं, 6 हजार से अधिक बेरोजगारों का पंजीयन कर, 337 करोड रुपए के कार्य आवंटित किए गए हैं।

41. छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग एवं व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में राज्य के स्थानीय प्रतिभागियों का परीक्षा शुल्क माफ किया गया है। इससे अधिक संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं।

42. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए जाने वाले प्रशासनिक नवाचारों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समय-समय पर राज्य शासन को सुझाव देने के उद्देश्य से ‘नवाचार आयोग का गठन किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ में नवाचार को बढ़ावा देने एवं पूर्व से राज्य में प्रचलित नवाचार की प्रथाओं में निरंतरता बनाए रखने से कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा।

43. मेरी सरकार आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को शासकीय सेवा व व्यावसायिक पाठ्यक्रम में विधि अनुसार आरक्षण का लाभ देने हेतु कटिबद्ध है। इसी अनुक्रम में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवाओं में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण हेतु छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण) (संशोधन) विधेयक, 2022 एवं छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्था (प्रवेश में आरक्षण) (संशोधन) विधेयक, 2022 सर्वसम्मति से विधानसभा में पारित किया गया है, जो अभी अनुमति हेतु विचाराधीन है।

44. विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को उनकी अर्हता अनुसार उनके जिलों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती किए जाने का निर्णय लिया गया, जिससे विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने व शासकीय सेवाओं में नियुक्ति का अवसर प्राप्त हुआ है।

45. मेरी सरकार ने हर आपदा को सेवा के अवसर के रूप में देखा है। यही वजह है कि कोरोना काल हो, बाढ़ या अन्य प्राकृतिक प्रकोप हो, दुर्घटना हो या वन्यप्राणियों से लोगों को हुई क्षति हो, ऐसे हर अवसर पर प्रभावितों को सहानुभूतिपूर्वक समुचित मदद की गई है। इतना ही नहीं, युद्ध के कारण यूक्रेन में फंसे राज्य के 183 नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी हेतु निकटतम एयरपोर्ट तक हवाई यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति भी राज्य शासन द्वारा की गई है।

46. मेरी सरकार ने जन-स्वास्थ्य के लिए एक ओर जहां अस्पतालों को नई-नई सुविधाओं से सुसज्जित किया, चिकित्सा शिक्षा के साथ मेडिकल कॉलेज स्तर की चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के नए-नए उपाय भी किए। यही वजह है कि प्रदेश में मलेरिया तथा अन्य महामारियों पर प्रभावी अंकुश लगा है।

47. ‘मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना’ से लगभग 84 लाख लोगों को लाभ मिला है। ‘मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना’ से नगरीय निकायों के लगभग 40 लाख मरीजों को लाभ मिला है। ‘मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक योजना’ से 1 लाख 42 हजार से अधिक माताओं एवं बहनों का उपचार हुआ है। ‘श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत नगरीय निकायों में 194 दुकानें संचालित की जा रही हैं, जहां 50 प्रतिशत से अधिक की रियायती दर पर दवाएं दी जा रही हैं। इस योजना से 44 लाख से अधिक लोगों को लगभग 82 करोड़ रुपए की बचत हुई है।

48. मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा देने के लिए ‘डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना’, ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना’, ‘हमर लैब योजना’ जैसी पहल से लोग खर्च की चिंता छोड़कर सही उपचार के लिए आगे आ रहे हैं। इन योजनाओं का लाभ लगभग 40 लाख लोगों को मिल चुका है। इसके अलावा ‘शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण’, ‘डायलिसिस कार्यक्रम दीर्घायु वार्ड’, ‘आयुष स्वास्थ्य सेवाएं’ आदि उपायों का भी लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है। मेरी सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जन-विश्वास बढ़ने के कारण प्रदेश की मातृ मृत्युदर 379 से घटकर 137 हो गई है। वहीं संस्थागत प्रसव में भी लगभग 40 प्रतिशत वृद्धि होना सुखद संकेत है।

49. यह प्रसन्नता का विषय है कि प्रदेश के कोरबा, महासमुन्द व कांकेर को नए मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है, वहीं दुर्ग जिले के चंदूलाल चन्द्राकर चिकित्सा महाविद्यालय को सरकार द्वारा अधिग्रहित करने से शासकीय चिकित्सा शिक्षा व उपचार का दायरा तेजी से बढ़ा है।

50. महिलाओं और बच्चों की उचित देखभाल और स्वस्थ विकास में पोषण की बड़ी भूमिका होती है। मेरी सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के माध्यम से परिणाममूलक कदम उठाए, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में कुपोषण की दर राष्ट्रीय औसत से कम हो गई है। इस दौरान 2 लाख 65 हजार बच्चों को कुपोषणमुक्त किया गया है। इसके साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र, मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना, वजन त्यौहार, समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन, पूरक पोषण आहार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, सखी वन स्टाप सेंटर, शक्ति सदन योजना, सखी निवास योजना, नवा बिहान योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना, सक्षम योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन वात्सल्य, उजियार योजना, छत्तीसगढ़ बाल कोष, बाल सक्षम नीति आदि से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है तथा नौनिहालों की बुनियाद मजबूत की जा रही है।

51. मेरी सरकार ने व्यापक पारदर्शिता के साथ नागरिक सेवाओं के विस्तार हेतु न सिर्फ ऑनलाइन बल्कि घर पहुंच सेवाओं पर भी जोर दिया है। 14 नगर निगमों में ‘मुख्यमंत्री मितान योजना’ के माध्यम से लाभान्वित लोगों की संख्या 50 हजार से अधिक हो चुकी है, जिन्हें घर घर सरकारी दस्तावेज प्राप्त करने का सुख मिला है। आम नागरिकों की स्वच्छता संबंधी शिकायतों का निपटारा टोल फ्री नम्बर 1100 से किया जा रहा है, जिसमें 4 लाख से अधिक शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। ‘ऑनलाइन डायरेक्ट भवन अनुज्ञा सिस्टम के माध्यम से 500 वर्गमीटर तक के आवासीय प्लाट पर भवन निर्माण की अनुज्ञा ऑनलाइन दी जा रही है।

52. ऑनलाइन नागरिक सुविधाओं के लिए लोक सेवा केन्द्रों को सशक्त बनाया गया, जिसके माध्यम से विगत 4 वर्षों में 1 करोड़ 14 लाख आवेदनों का निराकरण किया गया। विभिन्न विभागों की जनहितकारी योजनाओं में भी ऑनलाइन आवेदन और निराकरण का विकल्प दिया गया है, जिससे पारदर्शी और कारगर प्रशासन सुनिश्चित किया जा चुका है।

53. नागरिक सुविधाओं में स्वच्छता का अहम स्थान है। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि छत्तीसगढ़ का स्वच्छता मॉडल अब देश का सबसे प्रख्यात स्वच्छता मॉडल बन गया है, जिस पर हर छत्तीसगढ़वासी को गर्व है। यह गौरव का विषय है कि स्वच्छ अमृत महोत्सव कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 हेतु द्वितीय स्वच्छतम राज्य का राष्ट्रीय खिताब छत्तीसगढ़ को मिला है। वर्ष 2019 2020 एवं 2021 में भी छत्तीसगढ़ को देश का स्वच्छतम राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

54. मेरी सरकार ने राज्य की स्वच्छता की पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाया। इसके लिए ‘नरवा, गरुवा, घुरुवा, बारी योजना से स्वच्छता को जोड़ा गया। राज्य सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक बैन पर जोर दिया। दोना पत्तल की परंपरा व बर्तन बैंकों की सुविधा शुरू की, जिससे लोगों का प्लास्टिक के प्रति रुझान कम हो रहा है।

55. मेरी सरकार ने छोटे भूखंडों की खरीदी-बिक्री पर लगे प्रतिबंध को हटाया तथा पंजीयन प्रक्रिया का सरलीकरण किया, जिसके कारण विगत 4 वर्षों में 4 लाख से अधिक छोटे भूखंडों का क्रय-विक्रय हुआ और इससे मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन में आई आर्थिक रुकावट समाप्त हुई। अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए उन्हें साहूकारों के चंगुल में फंसने से बचाया गया। इसी प्रकार बाजार मूल्य दरों में 30 प्रतिशत मी, आवासीय भवनों पर 2 प्रतिशत छूट जैसे फैसलों का बहुत लाभ आम जनता को मिला। नामांतरण जैसे जरूरी राजस्व संबंधी कार्यों में पारदर्शिता और सरलता लाई गई। 7 हजार 500 वर्ग फीट तक की शासकीय भूमि के आवंटन तथा अतिक्रमित शासकीय भूमि के व्यवस्थापन का अधिकार जिला कलेक्टर को दिया गया है। नगरीय क्षेत्र में पट्टे की भूमि पर भू-स्वामी हक देने की पहल की गई है। राजस्व अभिलेखों की शुद्धता एवं विवादित प्रकरणों के स्थायी हल हेतु पूरे राज्य में पुनः सर्वेक्षण का निर्णय भी लिया गया है। इस तरह प्रदेश की जनता को राजस्व मामलों के तनाव से मुक्ति देने की दिशा में अनेक सार्थक कार्य किए गए हैं।

56. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 8 लाख 33 हजार 488 आवासों का निर्माण पूरा किया जा चुका है तथा इस वर्ष राज्यांश के रूप में 676 करोड़ रुपए की राशि आहरित की चुकी है, जिससे शेष 1 लाख 5 हजार आवास बनाने का कार्य पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा जा सके।

57. सभी शहरों को झुग्गीमुक्त करते हुए गरीबों को बेहतर आवास दिलाने की दिशा में ‘मोर जमीन-मोर मकान’ एवं ‘मोर मकान-मोर चिन्हारी’ योजनाओं के तहत 1 लाख 9 हजार 80 आवासों का निर्माण पूर्ण हुआ तथा 60 हजार से अधिक आवासों का निर्माण प्रगतिरत है। अब एक कदम और आगे बढ़ते हुए, शहरी किरायेदारों को भी मकान उपलब्ध कराने का प्रयास मेरी सरकार कर रही है।

58 मेरी सरकार ने प्रदेश में परिवहन संबंधित जनसुविधाओं के क्षेत्र में अनेक नए कार्य किए हैं। लोगों को उनके निकट परिवहन संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 368 परिवहन सुविधा केन्द्र खोले जा चुके हैं। बसों के परमिट ऑनलाइन देने की व्यवस्था की गई है। तुहर सरकार तुहर दुआर योजना’ के अंतर्गत 16 लाख से अधिक लोगों को आरसी बुक तथा ड्राइविंग लायसेंस घर पहुंचाकर दिया गया। लंबित वाहन कर की वसूली हेतु ‘एकमुश्त निपटान योजना’ लागू की गई। नीतिगत पहल के तहत मेरी सरकार ने जो नई ‘इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022’ लागू की थी. उसके तहत पंजीकृत वाहनों को सब्सिडी का भुगतान भी किया जा रहा है।

59. शिक्षा के क्षेत्र में मेरी सरकार ने बड़े सुधार किए हैं। ‘स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना’ से शुरू की गई पहल को विस्तार देते हुए हिन्दी माध्यम स्कूलों और अंग्रेजी माध्यम कॉलेजों तक पहुंचाया गया है। इस तरह प्रदेश में 279 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के माध्यम से 2 लाख 15 हजार से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अधोसंरचना प्राप्त हो चुकी है। मेरी सरकार आगामी सत्र से 398 ऐसे नए विद्यालय शुरू करने की तैयारी भी कर रही है।

60. सुघर पढ़वइया योजना के माध्यम से भी शासकीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने हेतु कदम बढ़ाए गए हैं। मेरी सरकार ने राज्यव्यापी भाषाई सर्वे के माध्यम से पहली कक्षा के बच्चों को उनके घर में बोली जाने वाली भाषा में पढ़ाई शुरू कराने का सफल प्रयोग कर देश में अपनी प्रथम पहल को अंजाम दिया है। बस्तर में 200 से अधिक प्राथमिक शालाओं में मातृभाषा में पढ़ाई और गांव-गांव में कहानी-उत्सव के माध्यम से प्रेरक वातावरण बनाया गया है। स्कूलों की अधोसंरचना में सुधार के लिए 780 करोड़ रुपए की लागत से मरम्मत और जीर्णोद्धार का अभियान शुरू किया गया है। दिव्यांग बच्चों को डिजिटल शिक्षा के माध्यम से सशक्त करने हेतु ‘आईसीटी योजना’ से जोड़ा गया है। वहीं दृष्टिबाधित बच्चों को स्मार्ट फोन के साथ ‘की-बोर्ड’ का प्रशिक्षण देने वाला प्रथम राज्य बनने का गौरव भी छत्तीसगढ़ को मिला है।

61. मेरी सरकार ने युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार उच्च शिक्षा दिलाने हेतु व्यापक व्यवस्था की है। वर्ष 2018 में प्रदेश में 491 महाविद्यालय संचालित थे, जो अब बढ़कर 549 हो गए हैं। इनमें प्रवेशित छात्रों की संख्या 2 लाख 66 हजार से बढ़कर 3 लाख 35 हजार हो गई है। पहले मात्र 58 शासकीय महाविद्यालय नैक मूल्यांकित थे, जो अब बढ़कर 175 हो गए है। इस तरह उच्च शिक्षा में मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों तरह के सुधार किए गए हैं।

62 सार्वभौम पीडीएस जरूरतमंद लोगों का एक बड़ा सपना था. जिसे मेरी सरकार ने साकार किया। किसी भी राज्य की उचित मूल्य दुकान से राशन सामग्री प्राप्त कर सकें, इस हेतु ‘वन नेशन बन राशनकार्ड योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में संचालित 13 हजार 519 उचित मूल्य दुकानों में से 13 हजार 451 उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन स्थापित करके आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

63. खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ पोषण सुरक्षा के लिए आयरन एवं फोलिक एसिड युक्त ‘फोर्टिफाइड चावल’ का वितरण वर्तमान में प्रदेश के 10 आकांक्षी जिलों, 2 हाई बर्डन जिलों, मध्याह्न भोजन योजना तथा पूरक पोषण आहार योजना हेतु सभी जिलों में किया जा रहा है। इसका वितरण अप्रैल 2023 से सभी जिलों में पीडीएस के गरीब राशनकार्डधारियों को प्रारंभ किए जाने का निर्णय स्वागतेय है।

64. मेरी सरकार द्वारा प्रदेश के राशनकार्डधारियों को राहत देने हेतु 64 लाख अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन राशनकार्डधारियों को अप्रैल 2022 से दिसम्बर 2022 तक 8 माह तक निर्धारित मासिक पात्रता एवं अतिरिक्त पात्रता का चावल निःशुल्क वितरण किया गया तथा इस वर्ष जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 तक मासिक पात्रता का चावल निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा। राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। पीडीएस अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण व अन्य उपायों से प्रदेश में पीडीएस का कव्हरेज निरंतर बढ़ा है तथा वर्तमान में इससे लाभान्वित हितग्राही सदस्यों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 61 लाख हो गई है जो कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 100 प्रतिशत कव्हरेज है।

65. मेरी सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को अपराधियों के लिए कठोर और आम नागरिकों के लिए संवेदनशील बनाया। चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने में छत्तीसगढ़ अन्य राज्यों से बहुत आगे है। विगत चार वर्षों में 460 प्रकरण पंजीबद्ध कर 655 से अधिक संचालकों और उनके पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। 43 हजार 945 निवेशकों को लगभग 32 करोड़ रुपए की राशि लौटाई गई है। ऑनलाइन जुआ की रोकथाम के लिए ‘छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध विधेयक-2022’ पारित किया गया है।

66. मेरी सरकार ने मूल संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करते ऐसे उपाय किए हैं कि उन पर न सिर्फ वर्तमान पीढ़ी गौरवान्वित हो। बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अपनी माटी के रंग में रंगना आसान हो जाए। विभिन्न अंचलों के पर्यो, त्यौहारों, धरोहरों को संजोया जा रहा है। ग्रामीण परंपराओं तथा कौशल का विकास कर विभिन्न उत्पाद तैयार करने में मदद की जा रही है, जिससे परंपरा को आजीविका के साथ जोड़ने में व आर्थिक स्वावलंबन में मदद मिल रही है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ जैसी परियोजना से आस्था केन्द्रों का विकास भी किया जा रहा है। इस परिपथ में 75 स्थानों पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम की चिन्हारी को चिरस्थायी बनाया जा रहा है।

67. मेरी सरकार ने राज्य के संसाधनों और अवसरों को औद्योगिक विकास का मूलमंत्र बनाया। स्टील, सीमेंट, एल्युमिनियम की पुरानी ताकत को मजबूत करते हुए खाद्य प्रसंस्करण, लघु वनोपज, जूट, दवा, रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक, इलेक्ट्रिक वाहन, चार्जिंग स्टेशन सेवा केन्द्र, बीपीओ, थ्रीडी प्रिंटिंग, टेक्सटाइल, पर्यटन, मनोरंजन सेवा केन्द्र, बीज ग्रेडिंग आदि क्षेत्रों में पूंजी निवेश के लिए आकर्षक पैकेज दिए. जिसके कारण विगत चार वर्षों में प्रदेश में एक हजार 856 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुईं, जिनमें 19 हजार 700 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश सुनिश्चित हुआ।

68. मेरी सरकार की पारदर्शी कार्यप्रणाली से खनिज राजस्व में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। नए खनिजों की खोज की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जिनके खनन से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी । डीएमएफ के कार्यों की स्वीकृति और भुगतान डीएमएफ पोर्टल से किया जा रहा है तथा संपादित कार्यों का लेखा परीक्षण महालेखाकार से कराने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

69. ऊर्जा क्षेत्र की बिखरती शक्ति को कुशल प्रबंधन से समेटने में मिली कामयाबी का लाभ मेरी सरकार ने जनता को दिया। इस तरह विगत चार वर्षों में 42 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को ‘हाफ बिजली बिल योजना’ के माध्यम से 3 हजार 381 करोड़ रुपए की छूट दी गई है। 16 लाख 72 हजार बीपीएल उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 30 यूनिट तक निःशुल्क बिजली दी जा रही है। अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के किसानों को सिंचाई हेतु पूर्णतया निःशुल्क बिजली दी जा रही है। वहीं अन्य 6 लाख 22 हजार किसानों को 5 हार्स पावर तक के सिंचाई पम्पों में निर्धारित छूट दी जा रही है।

70. विद्युत के पारेषण और वितरण में बड़े पैमाने पर निवेश का लाभ भी जनता को दिया जा रहा है। विगत चार वर्षों में 85 हजार 519 स्थायी विद्युत पम्प कनेक्शन, 4 हजार 724 मजरों-टोलों का विद्युतीकरण, 72 हजार से अधिक सौर सिंचाई पम्पों की स्थापना, मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना तथा मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत लगभग 400 करोड़ रुपए के निवेश से विद्युत आपूर्ति में सुधार से लोगों के जीवन स्तर व आजीविका में सुधार हुआ है।

71. मेरी सरकार ने छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया के लिए नई आशा और नए विश्वास का गढ़ बनाने में सफलता हासिल की है। नवा छत्तीसगढ़ वास्तव में जनहितैषी नीतियों और सशक्त निवासियों का राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। छत्तीसगढ़ महतारी की संतान के रूप में आम जनता को उसका अधिकार दिलाने की दिशा में विधानसभा सदस्य के रूप में, आप लोगों की बहुत बड़ी भूमिका है। मुझे खुशी है कि आप सभी माननीय सदस्यगण सदन की गरिमा और प्रतिष्ठा के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर रहे हैं। आप सभी को अनंत शुभकामनाएं ।

जय हिन्द, जय छत्तीसगढ़

CG NEWS : विधानसभ बजट सत्र में अब वेब पोर्टल के पत्रकारों को भी मिलेगा प्रवेश पास, पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन

CG NEWS : विधानसभ बजट सत्र में अब वेब पोर्टल के पत्रकारों को भी मिलेगा प्रवेश पास, पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। सीएम भूपेश बघेल 6 मार्च को बजट पेश करेंगे। बजट के दौरान सभी पत्रकारों की नजर बजट पर होती है। जिससे वो लोगो का तक खबर पहुंचा सके। अब वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रवेश पत्र के लिए इंतजार कर रहे वेब पोर्टल के पत्रकारों को भी अब पत्रकार दीर्घा में बैठने की अनुमति मिल गयी है । अब वेब पोर्टल के पत्रकार भी विधानसभा सत्र में उपस्थित रह सकेंगे। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत एवम संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे को आज ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने महंत एवं चौबे को बताया कि वेब पोर्टल के पत्रकारों को प्रवेश पास नही मिलने से वे विधानसभा की खबरों को कव्हरेज करने से वंचित हो जाते है।

आज डिजिटल प्लेटफार्म की वजह से खबरों का विस्तार तेजी से हो रहा है लेकिन डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को ही पत्रकार दीर्घा में बैठने के लिए प्रवेश पास नही दिया जा रहा है। संघ की मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद डॉक्टर महंत एवं रविंद्र चौबे ने वेब मीडिया के पत्रकारों को भी विधानसभा में प्रवेश पास बनवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने इस संबंध में विभाग से भी चर्चा करने की बात कही है।

CG CRIME NEWS : नगरनार पुलिस की कार्रवाई : दस किलो से अधिक गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार…

CG CRIME NEWS : नगरनार पुलिस की कार्रवाई : दस किलो से अधिक गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार…

 जगदलपुर। CG CRIME NEWS : जिले की नगरनार पुलिस ने एक महिला से 10.310 किलो गांजा बरामद किया है। नगरनार पुलिस नें अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन रोकने तथा प्रभावी कार्रवाई करने में सफलता पाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र सिंह मीणा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मार्गदर्शन में थाना नगरनार सीमा से लगे हुए उड़ीसा राज्य से होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन को रोकने निर्देशित किया गया। बरामद गंजे की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग एक लाख 25सौ रूपये आंका गया हैपुलिस ने बरामद किया पुलिस को मुखबिर से महिला द्वारा गांजा अवैध ढंग लाये जाने की जानकारी मिली थी।

बता दें कि इसके मद्देनजर थाना नगरनार के नेतृत्व में थाना नगरनार से कार्रवाई हेतु टीम गठित किया। पतासाजी दौरान टीम के जरिये मुखबीर सुचना मिला कि उड़ीसा प्रांत से जगदलपुर की ओर आ रही है। मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस में एक संदिग्ध लड़की बैठी है जो अपने पास रखे बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा प्रांत से जगदलपुर की ओर सफर कर रही है कि सुचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर टीम द्वारा ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 मेन रोड के पास पहुंचें। मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस को रोककर बस को चेक किया गया। जिसमें मुखबीर के बताये हुलिया के एक संदिग्ध लड़की को महिला पुलिस स्टाप के द्वारा पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम उर्मिला हन्तल पिता जग्गु हन्तल जाति डोम उम्र 18 वर्ष निवासी सिमलीगुड़ा उमर साई थाना सिमलीगुड़ा जिला कोरापुट उड़ीसा का निवासी होना बताई। जिनके पास रखे बैग को चेक करने पर बैग पर कुल 10.310 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 102500 /- रू. को बरामद कर जब्त किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना नगरनार में एन.डी.पी.एस. एक्ट अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 CG NEWS : ITBP जवानों के हाथ लगे नक्सलियों के हथियार, जंगल में छिपाकर रखें थे राइफल

CG NEWS : ITBP जवानों के हाथ लगे नक्सलियों के हथियार, जंगल में छिपाकर रखें थे राइफल

 राजनांदगांव। CG NEWS : नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में ITBP और जिला बल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसी तारतम्य में टीम ने सर्चिंग के लिए निकले, इस दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखी गई एक राइफल और एक भरमार बरामद की है।

आइटीबीपी और जिला बल की संयुक्त टीम द्वारा परवीडीह एवं भोजटोला जिला-मोहला मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के परेवा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा रची गई साजिश को सुरक्षा बल के जवानों ने नाकाम कर दिया है। केन्द्रीय बल और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों को नुकसान पहुचाने के मकसद से नक्सलियों ने परेवा के घने जंगलों में हथियार छिपाकर रखे हुए थे। जिसे कि जवानों ने सर्चिंग के दौरान उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया।

ग्राम परेवा गांव के जंगल में लगातार नक्सलियों की मूवमेंट की सूचना सुरक्षा बलों को मिल रही थी। जिस पर आईटीबीपी 44वीं वाहिनी के असिसटेंट कमांडेंट दिनेश चन्द्र बडोला के नेतृत्व में एक पैट्रोलिंग पार्टी परेवा जंगल में छानबीन के लिए पहुची। इस दौरान आईटीबीपी एवं छत्तीसगढ़ के जवानों को एक 303 राईफल बिना मैग्जीन व एक भरमार बंदूक बिना मैग्जीन के मिली।

CG NEWS : BJYM के संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और सह प्रभारियों की हुई नियुक्ति

CG NEWS : BJYM के संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और सह प्रभारियों की हुई नियुक्ति

 रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिसकी घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और अन्य नेताओं के सहमति से की गई है।

CG VIDHANSABHA :विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत और मुख्यमंत्री बघेल ने विधानसभा परिसर में मंत्रियों के लिए नवनिर्मित कक्षों का किया उद्घाटन

CG VIDHANSABHA :विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत और मुख्यमंत्री बघेल ने विधानसभा परिसर में मंत्रियों के लिए नवनिर्मित कक्षों का किया उद्घाटन

 रायपुर ।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में मंत्रीगणों के लिए नवनिर्मित कक्षों का उद्घाटन किया।

इस अवसर विधानसभा उपाध्यक्ष सन्तराम नेताम, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, लोकनिर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित अन्य मंत्रीगण, संसदीय सचिव एवँ विधायकगण भी उपस्थित थे।

CG BREAKING : राज्यपाल के अभिभाषण के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

CG BREAKING : राज्यपाल के अभिभाषण के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

 रायपुर। CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के अभिभाषण के साथ छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। हालाकि राज्यपाल के अविभाषण के दौरान बीजेपी विधायकों ने जोरदार हंगामा करते हुए राज्यपाल की स्थिति को स्पष्ट करने को कहा। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्यपाल महोदय से कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार राज्यपाल के खिलाफ कोर्ट गई है तो पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि सरकार को राज्यपाल पर भरोसा है या नही।

बीजेपी विधायक अजय चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत तमाम बीजेपी विधायकों ने राज्य सरकार से कहा कि सरकार स्पष्ट करें कि उन्हें राज्यपाल पर भरोसा है या नही। राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति है क्योकि राज्यपाल को लेकर राज्य सरकार कोर्ट में है। हांलाकि बीजेपी की हंगामें के बीच राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन अंग्रेजी में अपना अविभाषण पढ़ते रहे। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह ने इसपर आपत्ति की और कहा कि हमलोग भाषण को नही समझ रहे है और राज्यपाल से हिन्दी में भाषण पढ़ने का अनुरोध किया।

CG Budget session : आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत, 6 मार्च को पेश होगा बजट

CG Budget session : आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत, 6 मार्च को पेश होगा बजट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छह मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने के कारण यह इस सरकार का अंतिम बजट होगा ।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरण दास महंत ने कल एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पेश किया जाएगा। महंत ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर सभा में तीन मार्च को चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छह मार्च को राज्य का बजट पेश करेंगे।

812 तारांकित प्रश्न और 768 अतारांकित प्रश्न शामिल

बजट सत्र में 14 बैठकें होंगी और सत्र का समापन 24 मार्च को होगा । महंत ने बताया कि मंगलवार तक सदस्यों से कुल 1590 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 812 तारांकित प्रश्न और 768 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं।उन्होंने बताया कि महंत ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा एक मार्च को अपना मोबाइल ऐप (एंड्रॉइड वर्जन) लॉन्च करेगी, जिसमें बजट, सवाल, राज्यपाल के अभिभाषण और सदन की कार्यवाही से संबंधित जानकारी होगी।

CG NEWS : माओवादियों ने 60 लोगों को बनाया बंधक, फिर…

CG NEWS : माओवादियों ने 60 लोगों को बनाया बंधक, फिर…

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थित लोकप्रिय हांदावाड़ा जलप्रपात में माओवादियों की सक्रियता बढ़ने लगी है। बीते शनिवार को यहां माओवादियों ने 60 से पर्यटकों को हांदावाड़ा से पहले ही रोक कर रखा था। करीब 3 घंटे के बाद सभी को छोड़ा दिया गया।

जानकारी के अनुसार माओवादियों की बैठक का हवाला देते हुए अलग-अलग जगहों से आए इन पर्यटकों को हांदावाड़ा पर्यटन केंद्र जाने से पहले रोक दिया गया था। जहां इन लोगों को घंटों रोके रखा गया। करीब 3 घंटे के बाद सभी को छोड़ा गया तो अधिकांश लोग डर के मारे पर्यटन स्थल हांदावाड़ा गए ही नहीं और उल्टे पैर वापस लौट आए।

बता दें हांदावाड़ा नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा से लगा इलाका है। पिछले कुछ समय से सड़क और पुल के निर्माण के बाद से यहां काफी तेजी से पर्यटन बड़ा है।

CG NEWS : हाथियों ने फिर खेला खूनी खेल, दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

CG NEWS : हाथियों ने फिर खेला खूनी खेल, दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

 सरगुजा। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में हाथियों का खूनी उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। वन्य अमला हाथियों के मतवालेपन को काबू करने का भरसक प्रयास कर रहा हैं बावजूद हाथियों का दल हर दिन जनधन की हानि कर रहा हैं। ताजा मामला सरगुजा जिले के अम्बिकापुर का हैं जहां हाथियों ने दो ग्रामीणों को अपना शिकार बनाया हैं।

जानकारी के मुताबिक़ अम्बिकापुर के ग्रामीण क्षेत्रो में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए दो लोगो को पैरो तले रौंद दिया हैं। इस घटना में दोनों की ही मौत हो गई। पहली घटना केपी अजिरमा क्षेत्र का हैं जबकि दूसरी घटना केरता में सामने आई हैं। दोनों ही जगहों पर हुए हाथियों के हमले से दोनों ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई।

वही इस घटना की सूचना पाकर वन्य अमले के साथ क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रीतमराम भी मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से भेंट की। विधायक ने वन विभाग को हाथियों को काबू करने और क्षेत्र में व्यापक तौर पर जनजागरूकता के प्रसार के सख्त निर्देश दिए हैं। एक ही दिन में दो-दो मौतों से वन विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ हैं।

CG 10th and 12th Board Exam : कल से शुरू होंगी 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, परीक्षार्थी हेल्पलाईन पर पूछ रहे प्रश्न

CG 10th and 12th Board Exam : कल से शुरू होंगी 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, परीक्षार्थी हेल्पलाईन पर पूछ रहे प्रश्न

 रायपुर : CG 10th and 12th Board Exam : छत्तीसगढ़ में 01 मार्च से शुरू हो रही हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की समस्याओं को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हेल्पलाईन की शुरूआत की गई है। इस हेल्पलाईन के माध्यम से परीक्षार्थी, पालक और शिक्षक परीक्षा के संबंध में अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल के निर्देशानुसार हेल्पलाईन के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे निरंतर विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों द्वारा अपनी समस्याएं बनाई जा रही हैं। जिसका मंडल द्वारा त्वरित समाधान किया जा रहा है। हेल्पलाईन का संचालन शासकीय अवकाश और रविवार को छोड़कर किया जा रहा है। परीक्षार्थियों द्वारा अनेक तरह के प्रश्न परीक्षा शुरू होने से पहले पूछे जा रहे हैं। आज समस्या समाधान के तहत हेल्पलाईन टोल फ्री नम्बर पर 146 फोन कॉल आए।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल परीक्षाओं के 2408 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 3 लाख 28 हजार और कक्षा 10वीं की परीक्षा में 3 लाख 38 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से 31 मार्च तक और कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की जा रही है।

हेल्पलाईन में आज प्रथम पाली में मीरा वर्मा, रागिनी अवस्थी और द्वितीय पाली में कुसुम त्रिपाठी, डॉ. लीला साहू द्वारा परीक्षा से पूर्व होने वाली समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही मंडल के उपसचिव जे.के. अग्रवाल, नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू एवं सहायक प्राध्यापक प्रीति शुक्ला,अलका दानी के सहयोग से विद्यार्थियों द्वारा रखी गई समस्याओं का समाधान किया गया। विद्यार्थियों द्वारा विषय से संबंधित समस्याओं का समाधान एवं प्रबंधन प्राप्त किया गया।

CG CRIME : कलयुगी भाई ने सिर पर सील पटककर अपने भाई को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

CG CRIME : कलयुगी भाई ने सिर पर सील पटककर अपने भाई को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

 दुर्ग : CG CRIME : जिले में एक कलयुगी भाई ने अपने भाई के सिर पर सील पटककर मौत के घाट उतार दिया है. बताया जाता है कि, पारिवारिक विवाद के चलते विनय प्रताप सिंह ने अपने ही 38 वर्षीय भाई विश्वजीत सिंह की हत्या कर दी. फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. ये मामला मोहननगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मसाला पीसने वाले सील पत्थर से  भाई के सिर पर वार करके घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. हत्यारा विनय ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.