CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
BIG NEWS : राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को 7,416 किलोलीटर केरोसिन देने का किया एलान

BIG NEWS : राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को 7,416 किलोलीटर केरोसिन देने का किया एलान

 रायपुर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी राशन कार्डों में भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत केरोसिन प्रदाय किए जाने निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय नई दिल्ली से वर्ष 2023 के चतुर्थ तिमाही के लिए प्राप्त केरोसिन आबंटन में से 7416 किलोलीटर केरोसीन का छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्ड एवं हाकर्स के लिए माह मार्च 2023 के लिए उचित मूल्य दुकानवार आनलाईन आबंट जारी कर दिया गया है। इसमें पीडीएस के लिए 7367 और हाकर्स के लिए 49 किलोलीटर केरोसिन सामिल है। इस आशय का पत्र खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों और ऑयल उद्योग के राज्य स्तरीय समन्वयकों को भेज दिया गया है।

खाद्य विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पीडीएस के तहत प्रचलित सभी अंत्योदय एवं प्राथमिकता वाले राशन कार्डाे को पात्रता होेगी। नगरीय क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों के लिए अधिकतम 2 लीटर केरोसीन तथा ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों को अधिकतम 3 लीटर तथा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों को अधिकतम 2 लीटर की पात्रता होगी। वहीं हॉकर्स को 85 लीटर के मान से पृथक आबंटन जारी किया गया है। हॉकर्स को निर्धारित उचित मूल्य दुकान के समक्ष खड़े होकर हॉकर्स से राशन कार्डधारियों को केरोसिन वितरित कराने को कहा गया है।

 

माह मार्च के लिए जिलेवार केरोसीन आबंटन इस प्रकार है। बस्तर जिले के लिए 336 किलोलीटर केरोसीन का आबंटन जारी किया गया है। इसी प्रकार बीजापुर जिले के लिए 120 किलोलीटर, दन्तेवाड़ा जिले के लिए 120 किलोलीटर, कांकेर जिले के लिए 300 किलोलीटर, कोंडागांव जिले के लिए 252 किलोलीटर, नारयणपुर जिले के लिए 60 किलोलीटर, सुकमा जिले के लिए 144 किलोलीटर, बिलासपुर जिले के लिए 408 किलोलीटर, गौरला-पेड्रा-मरवाही जिले के लिए 96 किलोलीटर, जांजगीर-चांपा जिले के लिए 252 किलोलीटर, कोरबा जिले के लिए 240 किलोलीटर, मुंगेली जिले के लिए 204 किलोलीटर, रायगढ़ जिले के लिए 252 किलोलीटर, बालोद जिले के लिए 168 किलोलीटर, बेमेतरा जिले के लिए 216 किलोलीटर, दुर्ग जिले के लिए 228 किलोलीटर, कवर्धा जिले के लिए 240 किलोलीटर, राजनांदगांव जिले के जिए 168 किलोलीटर, बलौदा बाजार भाटापारा 288 किलोलीटर, धमतरी जिले के लिए 192 किलोलीटर, गरियाबंद जिले के लिए 348 किलोलीटर,

महासमुंद जिले के लिए 264 किलोलीटर, रायपुर जिले के लिए 348 किलोलीटर, बलरामपुर जिले के लिए 288 किलोलीटर, जशपुर जिले के लिए 420 किलोलीटर, कोरिया जिले के लिए 132 किलोलीटर, सरगुजा जिले के लिए 360 किलोलीटर, सूरजपुर जिले के लिए 324 किलोलीटर, सक्ती जिले के लिए 180 किलोलीटर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लिए 144 किलोलीटर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए 180 किलोलीटर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लिए 84 किलोलीटर और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के लिए 60 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है।

RAIPUR NEWS : राजधानी में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुए सीएम बघेल, स्व-सहायता समूहों किया उत्साहवर्धन

RAIPUR NEWS : राजधानी में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुए सीएम बघेल, स्व-सहायता समूहों किया उत्साहवर्धन

 रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री बघेल हुए शामिल। सीएम ने बीटीआई ग्राउंड परिसर में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामानों की बिक्री के लिए आयोजित महिला मड़ई में लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

मुख्यमंत्री भूपेश के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, विधायक रायपुर उत्तर कुलदीप जुनेजा ,छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।

CJI : सोशल मीडिया और असहमति पर बोले CJI चंद्रचूड़ – झूठी खबरों के दौर में सच बना ‘शिकार’, लोगों में अब धैर्य और सहनशीलता की कमी

CJI : सोशल मीडिया और असहमति पर बोले CJI चंद्रचूड़ – झूठी खबरों के दौर में सच बना ‘शिकार’, लोगों में अब धैर्य और सहनशीलता की कमी

 CJI)डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया का विस्तार हो जाने से झूठी खबरों( fake news) के युग में सच ही शिकार हो गया है. आप जो कुछ भी करते हैं उसके लिए आपको किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा ट्रोल किए जाने का खतरा होता है जो आपसे सहमत नहीं है।

जस्टिस चंद्रचूड़ ने संविधान (constitution) जिक्र करते हुए कहा कि जब इसका मसौदा तैयार किया गया था, तब संविधान निर्माताओं को यह पता नहीं था कि मानवता किस दिशा में विकसित होंगे. उन्होंने कहा कि तब हमारे पास निजता की धारणा नहीं थी, कोई इंटरनेट नहीं था. हम उस दुनिया में नहीं रहते थे जो एल्गोरिदम से नियंत्रित होती थी। हमारे पास निश्चित रूप से सोशल मीडिया( social media) नहीं था।

लोगों के धैर्य और सहनशीलता की कमी आ रही है

CJI ने कहा कि आज हम एक ऐसे युग में रह रहे हैं, जहां लोगों के धैर्य और सहनशीलता की कमी आ रही है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि वे उन दृष्टिकोणों को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं, जो उनसे अलग हैं. उन्होंने अपने व्याख्यान में प्रौद्योगिकी और न्यायपालिका, कोरोना, न्यायिक पेशे का सामना करने वाले मुद्दों और महिला जजों की संख्या पर बात की।

एंटी-ग्लोबलाइजेशन सेंटीमेंट में बढ़ोतरी

ग्लोबलाइजेशन से अब लोग नाखुश होने लगे हैं। दुनियाभर के लोग जिस भावनात्मक उथलपुथल से गुजर रहे हैं, उसके चलते एंटी-ग्लोबलाइजेशन सेंटीमेंट में बढ़ोतरी हुई है। 2001 का आंतकी हमला इसका उदाहरण है। कोविड-19 के दौरान भी दुनिया ग्लोबल मेल्टडाउन से गुजरी, लेकिन यह एक मौके के तौर पर उभरा।

CG VIDHANSABHA : सदन में उठा झीरम घाटी में जांच और सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी का मामला, विपक्ष ने लगाए कई गंभीर आरोप

CG VIDHANSABHA : सदन में उठा झीरम घाटी में जांच और सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी का मामला, विपक्ष ने लगाए कई गंभीर आरोप

 रायपुर। CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई। स्पीकर चरणदास महंत ने प्रथम वक्ता के रूप मे मोहन मरकाम का नाम पुकारा परंतु वे सदन में नहीं थे, इसके बाद भाजपा विधायक अजय चंद्राकर को बोलने के लिए आमंत्रित किया। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने गोधन योजना , आत्मानंद स्कूल, झीरम घाटी जांच , बिजली बिल हाफ, जल जीवन मिशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी का मामला जोर शोर से उठाया । वही भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने भी चर्चा के दौरान राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं सत्ता पक्ष की ओर से शैलेश पांडे ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बचाव का प्रयास।

शिवरतन शर्मा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि – झीरम घाटी मामले में सबूत होने के बावजूद जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं किया गया, क्योंकि आप के मंत्री मंडल का सदस्य उसमे शामिल है। भाजपा नेताओं की हत्या की एन आई ए से जांच कराना चाहते हो, लेकिन कांग्रेस के नेताओं की हत्या के मामले में एनआईए के सामने सबूत देने में डरते हो, सबूत जेब मे लेकर चलने वाले आज चुप क्यों हैं।

कवर्धा में आज हो क्या रहा है पहले क्या हुआ था, झंडा फेंका गया अपमानित किया गया और कार्रवाही किस पर की गई, आरोपियों के बजाए पीड़ितों पर। अब भी कल भी झंडा फेंका गया, एसपी के हाथ टूट गया, प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति क्या है। बस्तर आज जल रहा है और उसका पूरा परिणाम प्रदेश को भोगना पड़ेगा, बस्तर में जो हो रहा है वो पूरे प्रदेश को चपेट में लेगा।धर्मांतरण की वजह से जो स्थिति बनी है उसे धार्मिक और सामाजिक सद्भाव बिगड़ रहा है। सरकार को कोई लेना देना नहीं है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे शंकराचार्य के शिष्य हैं पर यहां भीष्म पितामह बन कर आंख मूंदे बैठे है।

BREAKING NEWS : प्रधानमंत्री मोदी से छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हरिचंदन ने की सौजन्य मुलाकात

BREAKING NEWS : प्रधानमंत्री मोदी से छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हरिचंदन ने की सौजन्य मुलाकात

 

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देश समेत छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर चर्चा की।

 

BREAKING NEWS : होली पर्व के उपलक्ष, प्रदेश में यहाँ बंद रहेंगी शराब दुकानें

BREAKING NEWS : होली पर्व के उपलक्ष, प्रदेश में यहाँ बंद रहेंगी शराब दुकानें

 नारायणपुर न्यूज़।  कलेक्टर अजीत वसन्त ने 8 मार्च 2023 को ‘‘होली पर्व’’ (जिस दिन रंग खेला जाना है) के अवसर पर जिले में संचालित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा के फुटकर दुकानों को बंद रखने हेतु ‘‘शुष्क दिवस’’ घोषित किया है।

कलेक्टर वसन्त ने उक्त दिवस पर जिले में सभी देशी-विदेशी दुकानों में को पूर्णतः बंद रखे जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। शुष्क दिवस में शराब का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

RAIPUR NEWS : राजधानी का BTI ग्राउंड राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन के लिए तैयार, सीएम भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ

RAIPUR NEWS : राजधानी का BTI ग्राउंड राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन के लिए तैयार, सीएम भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ

 राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन के लिए तैयार। मुख्यमंत्री बघेल सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ।

बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद है। छत्तीसगढ़ की लोक कलाकार गरिमा दिवाकर दे रहीं मनोरम प्रस्तुति।

ACCIDENT NEWS : श्रमिकों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 20 महिलाएं घायल, मची अफरा-तफरी

ACCIDENT NEWS : श्रमिकों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 20 महिलाएं घायल, मची अफरा-तफरी

 बालोद। ACCIDENT NEWS : जिले से गुर्घटना होने की खबर आयी है यहां श्रमिकों से भरी पिकअप अचानक पलटने से 20 महिलाएं घायल हो गईं. इनमें से गंभीर चोट लगने पर दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक 30 से अधिक महिलाएं पिकअप में सवार होकर खेत में मज़दूरी के लिए ग्राम भेंडी से नांहदा जा रहीं थी. इस दौरान डौंडी लोहारा थाना स्थित खैरीडीही गांव के पास पिकअप के पलट जाने से सवार महिलाएं गिर पड़ी।

 

 

हादसे में करीबन 20 महिलाओं को चोटें आई है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले जाया गया. और पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।

 

AMAZING NEWS : छत्तीसगढ़ का ये गांव हुआ नशा मुक्त, नहीं मिलेगी किसी से भी घर शराब

AMAZING NEWS : छत्तीसगढ़ का ये गांव हुआ नशा मुक्त, नहीं मिलेगी किसी से भी घर शराब

 सरायपाली। आज जहां दिनों दिन लोग नशे के आदि होकर अपना घर परिवार बर्बाद कर रहें हैं, वहीं एक गांव ऐसा भी है जहां रोशनी की किरण जगमगा रही है। इसके साथ ही दुसरे गांव रोशन करने कि दिशा में कदम आगे बढ़ा रही है। सरायपाली के परसदा गांव के लोग अब नशाखोरी से तौबा कर चुके हैं। यहां के लोगों ने गांव में शांति व्यवस्था कामय करने के उद्देश्य को लेकर सामुहिक रूप से गांव में नशा सामग्री एवं नशा करने वालों पर प्रतिबंध लगा रखा है।

नशा मुक्ति अभियान के जरिए बनाया लक्ष्

ग्रामीणों ने नशा मुक्ति को अब अभियान के रूप से अन्य ग्रामों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, वहीं आस-पास के गांव के लोग इस पहल कि काफी सराहना कर रहे है। यहां के ग्रामीणों द्वारा बैठक बुलाकर पुरे ग्रामीणों की सहमति से इस फैसले को अमलिजामा पहनाया है, साथ ही गांव में शराब पीकर हुदंग मचाने वालो पर अंकुश लगाने जुर्माना से दंडित करने का पंचायत में निर्णय भी लिया गया है। ग्रामीणों द्वारा बैठक में लिए गए सामूहिक रूप से निर्णय के अनुरूप अवैध शराब बिक्री पर पुलिस को नहीं, बल्कि ग्रामीणों को सूचना देंगे और सभी ग्रामीण एकजुट होकर अवैध शराब एवं बेचने वालों को पकड़कर उसे जुर्माना से दंडित किया जाएगा

शराबबंदी के लिए ग्रामीणों की एकजुट

इस गांव के नशा मुक्ति अभियान से प्ररित होकर बस्ती सरायपाली के ग्रामीणों की एकजुटता देखने को मिल रही हैं, जो गांव को शराब मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। विगत 2 दिन पूर्व ग्राम परसदा में सभी की एक आवश्यक बैठक रखी गई थी। ग्रामीणों द्वारा निर्णय लिया गया की गांव को नशा मुक्त करने गांव में बिक रही अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए शराब पर अंकुश लगाने के लिए शराब बेचने वालो व शराब पीकर हुदंग मचाने वालो पर भारी-भरकम जुर्माना से दंडित करने का निर्णय लिया गया है।

गांव की मीटिंग में यह भी चर्चा हुई की अगर किसी के यहां अवैध शराब बेचने की सूचना मिलती है, तो पूरे गांव के लोग उसके घर शराब पकड़ने के लिए पहुंचेंगे इसके अलावा गांव में मुनादी भी करवाई गई हैं। ग्रामीणों ने माहात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का निर्णय लिया है, साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहद आस-पास के गांवों में जाकर लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्ररित करेंगे।

CG NEWS : ऋचा जोगी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार

CG NEWS : ऋचा जोगी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने ऋचा जोगी की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। बता दें कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में ऋचा जोगी के खिलाफ मुंगेली की कोतवाली थाना में कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज था। जिसके बाद ऋचा जोगी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी । जिसे बिलासपुर हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

जानकरी के अनुसार रिचा जोगी के खिलाफ पुलिस ने 16 नवंबर साल 2022 में सामाजिक परिस्थिति प्रमाणीकरण अधिनियम 2013 की धारा 10 और आईपीसी की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था पूर्णविराम मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए रिचा जोगी ने 23 नवंबर 2022 को मुंगेली जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। अदालत से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद रिचा जोगी ने हाईकोर्ट में अपील की थी।

WPL 2023 : महिला प्रीमियर लीग का आगाज आज से, मुंबई और गुजरात के बीच पहला मुकाबला, देखें प्लेइंग इलेवन

WPL 2023 : महिला प्रीमियर लीग का आगाज आज से, मुंबई और गुजरात के बीच पहला मुकाबला, देखें प्लेइंग इलेवन

 प्रीमियर लीग (WPL 2023) का पहला सीजन आज यानी शनिवार से शुरू होने जा रहा है. मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच पहला मैच खेला जाएगा। उससे पहले डीवाय पाटील स्टेडियम में ही शाम 5:30 बजे से विमेंस प्रीमियर लीग के ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत होगी।

पहला मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. डीवाई पाटिल स्टेडियम के पिच की अगर बात करें तो ये बल्लेबाजों को खूब रास आती है. ऐसे में इस मैच में आपको 160 का स्कोर देखने को मिल सकता है. हालांकि रात के समय ओस यहां असर दिखा सकती है. ऐसे में टॉस काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

देखें दोनों टीमों की टीम ( team) 

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, नैट स्कीवर, यास्तिका भाटिया, क्लो ट्रायॉन, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, सोनम यादव, इस्सी वोंग, सायका इशाक

गुजरात जाइंट्स: बेथ मूनी (कप्तान), सबबिनेनी मेघना, एश्ले गार्डनर, ड्रांडिया डॉटिन, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, स्नेह राणा, सुषमा वर्मा, मानसी जोशी, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल

Breaking News : शौच के लिये घर से बाहर निकली महिला  को दंतैल हाथी ने कुचला, मौत, दहशत में ग्रामीण

Breaking News : शौच के लिये घर से बाहर निकली महिला को दंतैल हाथी ने कुचला, मौत, दहशत में ग्रामीण

 फिंगेश्वर। पिछले कई महीनों से हाथियों की वजह से शांत चल रहे फिंगेश्वर विकासखंड में फिर से  दतैल हाथी की वापसी हो गई है।   आज सुबह 5 बजे शौच के लिये घर से बाहर निकली महिला  को दंतैल हाथियों ने कुचलकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर वनकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची।

रेंजर बताया कि मृतक महिला का नाम खोरबहारिन सोनकर, उम्र 50 वर्ष,जो ग्राम बोरिद की रहने वाला है, वो आज सुबह 5 बजे  शौच के लिये घर से बाहर निकली थी महिला तभी दंतैल हाथियों ने उस पर हमला कर उसे मार डाला। यह घटना वन परिक्षेत्र फिंगेश्वर के ग्राम बोरिद की बताई जा रही है ।

ध्वनि प्रदूषण पर अवमानना याचिका : कलेक्टर, एसपी के एफिडेविट से अदालत असंतुष्ट, कहा- दोबारा दें शपथ पत्र

ध्वनि प्रदूषण पर अवमानना याचिका : कलेक्टर, एसपी के एफिडेविट से अदालत असंतुष्ट, कहा- दोबारा दें शपथ पत्र

 बिलासपुर. छत्तीसगढ़ नागरिक संघर्ष समिति द्वारा रायपुर में हो रहे ध्वनि प्रदूषण के मामले में रायपुर कलेक्टर और एसपी के खिलाफ दायर अवमानना याचिका की सुनवाई शुक्रवार को न्यायमूर्ति पी.सैम कोशी और न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू की युगल पीठ में हुई. कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल की तरफ से शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया. जिस पर कोर्ट ने असंतुष्टी बताते हुए नया शपथ पत्र प्रस्तुत करने का आदेश दिया. अब प्रकरण की अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी.

समिति के डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया अवमानना याचिका दायर किए जाने के बावजूद भी डीजे वाले वाहनों से साउंड बॉक्स स्पीकर जब्त नहीं किया जा रहा है. जबकि पहले दायर जनहित याचिका नितिन सिंघवी के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य के आदेश में कोर्ट ने स्पष्ट रूप से आदेशित कर रखा है कि वाहनों में बड़े साउंड बॉक्स / स्पीकर रखकर बजाए जाए रहे साउंड बॉक्स / स्पीकर को जब्त करना है. साथ ही बिना मजिस्ट्रेट के आदेश के वापस नहीं किया जाना है. लेकिन प्रशासन कोलाहल अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामले को खत्म कर रहा है और कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है. साउंड बॉक्स / स्पीकर जब्त नहीं किया जा रहा है.

रफा दफा किये जा रहे हैं प्रकरण

समिति के अध्यक्ष विश्वजीत मित्रा ने बताया कि समिति की तरफ से कलेक्टर, एसपी के खिलाफ कोर्ट में दूसरी बार अवमानना याचिका दायर की गई है. पहली अवमानना याचिका में कलेक्टर और एसपी ने शपथ पत्र दिया था कि वह कोर्ट के आदेश का भावना अनुरूप, शब्दस: पालन करेंगे. लेकिन स्थिति ये है कि कोर्ट के आदेश का भावना अनुरूप, पालन करने का शपत पत्र देने के बावजूद और पहली अवमाना याचिका के निराकरण के बाद 1 अप्रैल 22 से 23 सितम्बर 2022 तक 42 प्रकरणों में कार्रवाई की गई. जिसमें से 24 प्रकरण में 1000 रुपये, दो प्रकरण में 2000 और एक प्रकरण में 500 रुपये पेनल्टी लगाकर डीजे वाहन छोड़ दिए गए, जबकि इस बीच त्योहारी सीजन में भी खूब ध्वनि प्रदूषण हुआ. सिर्फ गणेश विसर्जन के दौरान एक के पीछे के 43 डीजे पुरानी बस्ती से होते हुए निकले थे.

CG News : इस दिन बस्तर दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, सीआरपीएफ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

CG News : इस दिन बस्तर दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, सीआरपीएफ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

 जगदलपुर : CG News : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहली बार CRPF का 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 19 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी शामिल होंगे। वे यहां भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर बस्तर तक के दिग्गज नेताओं से मुलाकात करेंगे और बैठक लेंगे।

CRPF का 84 वां स्थापना दिवस समारोह इस साल जगदलपुर के करणपुर में स्थित हेड क्वाटर में मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री प्रदेश स्तर के BJP नेताओं की बैठक लेंगे। फिलहाल उनके प्रवास को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल शेड्यूल भी जारी नही हुआ है।

CRIME NEWS : खाने को लेकर विवाद : पत्नी ने नहीं बनाई सब्जी तो कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : खाने को लेकर विवाद : पत्नी ने नहीं बनाई सब्जी तो कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

 सरगुजा।  जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सिर्फ इस बात पर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दिया, क्योंकि उसने खाने में सब्जी नहीं बनाई थी। आरोपी अपनी पत्नी से बोलकर बाहर गया था कि सब्जी बना देना। जब वो घर लौटा, तो उसे सब्जी बनी हुई नहीं मिली, इस पर गुस्से से आग बबूला होकर पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम तिरकेला पोटेखार निवासी अमृत एक्का ने 28 फरवरी की सुबह पत्नी अलीशा एक्का को सब्जी बनाने के लिए कहा था। दोपहर में जब वह खाना खाने आया, तो पत्नी ने सब्जी नहीं बनाई थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर पति अमृत ने पत्नी के ऊपर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हालत में बरामदे में ही गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल पूरी रात बरामदे में ही पड़े रहने के कारण महिला की मौत हो गई।

वहीं आरोपी अपनी पत्नी को बरामदे में ही छोड़कर घर से फरार हो गया था। घटना के दूसरे दिन 1 मार्च को उसने मामले की जानकारी अपनी चचेरी बहन के घर जाकर दी। कुन्नी निवासी चचेरी बहन शोभन एक्का ने इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. गुरुवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

CG NEWS : दादा-पोते के ऊपर भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर 4 साल के मासूम की मौत

CG NEWS : दादा-पोते के ऊपर भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर 4 साल के मासूम की मौत

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के नरौर गांव में शुक्रवार को दादा-पोते के ऊपर दीवार भरभराकर गिर गई। इससे दादा-पोता दीवार के नीचे दब गए। लोगों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 4 साल के पोते को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल दादा का इलाज जारी है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र के नरौर गांव का है।

शुक्रवार सुबह बुजुर्ग बाबूलाल मरावी घर के सामने ही बैठे हुए थे, वहीं उनका 4 साल का पोता अंकुश खेल रहा था। उसी दौरान एक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दोनों उस दीवार में दब गए। आसपास के लोगों ने दीवार के मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला और 112 आपातकालीन सेवा को फोन कर घायलों को जिला अस्पताल लेकर गए।

यहां डॉक्टरों ने 4 साल के बच्चे अंकुश मरावी को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्चे के दादा बाबूलाल मरावी का पैर टूट गया है। फिलहाल उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। दादा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बुजुर्ग को शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है। अंकुश के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।

भाजपा विधायक सदन में पढ़ रहे थे हनुमान चालीसा, कांग्रेसी मंत्री ने कहा- जानवरों जैसी आवाज आ रही है !

भाजपा विधायक सदन में पढ़ रहे थे हनुमान चालीसा, कांग्रेसी मंत्री ने कहा- जानवरों जैसी आवाज आ रही है !

 रायपुर। विधानसभा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कल सदन में जब हम हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे जय सियाराम भजन गा रहे थे, ओंकार का नाद कर रहे थे तब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से कहा कि इन्हें रेबीज का इंजेक्शन दीजिए।

इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा हां मैं बुला लेता हूं। मुख्य मंत्री ने कहा कि खत्म तो नहीं हो गया तब स्वास्थ्य मंत्री ने कहा पूरा है। इसी बात को संसदीय कार्य मंत्री भी कह रहे थे की जानवरों जैसी आवाज कर रहे थे। इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की उन्होंने जो सदन में हमारे लिए कहा है अगर उनके लिए भी उसकी आवश्यकता है तो हम उनके साथी हैं। पर इस प्रकार की बाते कहना पूरे सदन का अपमान है। यहां की परंपराओं का अपमान है।

उन्होंने कहा कि हम तो आसंदी को धन्यवाद देते है जो उन्होंने इन बातों को विलोपित किया है और कहा है कि सदन की कार्रवाई में यह सब बातें नहीं आनी चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने जरूर इस विषय पर खेद व्यक्त किया है परंतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अफसोस भी जाहिर नहीं किया। सत्ताधारी नेताओं द्वारा कही गई यह आपत्तिजनक बातें सदन के सदस्यों की अवमानना है। बृजमोहन ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के तहत कार्रवाई करें।

13,268 करोड़ कर्ज में डूबी छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियां, सरकार का 5362 करोड़ बकाया

13,268 करोड़ कर्ज में डूबी छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियां, सरकार का 5362 करोड़ बकाया

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने ऊर्जा(बिजली) कंपनियों की बकाया राशि एवं एकीकरण (मर्ज) के विषय में सरकार से सवाल पूछा। उन्होंने जानकारी मांगी की ऊर्जा विभाग में कितनी कंपनियां किस किस नाम से संचालित है और इन कंपनियों पर वर्तमान में कितना कितना कर्ज है।

उन्होंने यह भी पूछा कि शासन व शासन के विभागों से इन कंपनियों को कितनी राशि लेनी है तथा यह जानकारी चाही की क्या इन कंपनियों के एकीकरण की कोई योजना है? अगर है तो किन-किन कारणों से कब ली गई है? अब तक किन-किन कंपनियों को आपस में मर्ज किया गया है तथा इससे शासन को क्या लाभ हुआ है?

इसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखित रूप से बताया कि ऊर्जा विभाग के अधीन वर्तमान में 3 पावर कंपनियां छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड संचालित है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड पर रुपए 1,668.38 करोड़ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड पर रुपए 6,563.89 करोड़ एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पर रुपए 5,033.81 करोड़ का कर्ज है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को शासन से 448.20 करोड़, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड को 964.26 करोड़, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 2291.76 करोड़ तथा 1,658.05 करोड विभिन्न विभागों से लेना है। उन्होंने बताया कि पांच कंपनियों में से दो कंपनियों छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड का छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड का छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में विलय कर दिया गया है।

इस तरह वर्तमान में 3 पावर कंपनियां संचालित है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड का विलय होने पर पावर कंपनियों में कुल स्थापना व्यय में कमी संभावित है। शेष 3 पावर कंपनियां अपनी नियुक्ति कानूनी कार्मिक कल्याण इत्यादि कार्य स्वयं संपादित करेगी एवं व्यापारिक निर्णय ले सकेगी। होल्डिंग कंपनी द्वारा समन्वय गतिविधियां बंद होने से स्थापना एवं प्रशासनिक व्यय में कमी होगी। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को विद्युत व्यापार करने का अधिकार है अतः अलग से ट्रेडिंग कंपनी रखने का कोई औचित्य नहीं है।

डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी स्वयं ऊर्जा का क्रय और विक्रय, मांग प्रबंधन एवं क्रय लागत को अनुकूलित कर सकती है। विगत 10 वर्षों के अनुभव के आधार पर एवं विद्युत क्षेत्र में बदली हुई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पावर कंपनियों की कार्य क्षमता को बढ़ाने हेतु कंपनियों का विलय दिनांक 6 जुलाई 2022 को किया गया है।

विलय किए गए कंपनियों के प्रशासनिक एवं सामान्य उपारिव्य (ओवर हेड) खर्चे जैसे कानूनी व्यय, ऑडिट खर्च, वैधानिक खर्च आदि समाप्त होंगे तथा इन कंपनियों के विभिन्न पदों के कुल 61 पद संख्या विलोपित की गई है। वर्तमान में लेखा का अंतिमीकरण अभी तक नहीं हो पाया है। अतः विलय के पश्चात होने वाले लाभ का आकलन लिखा के अंतिमीकरण के पश्चात ही ज्ञात हो पाएगा।

बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ को मिले 6 नये आईपीएस, दो को मिला होम कैडर

बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ को मिले 6 नये आईपीएस, दो को मिला होम कैडर

 रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 2022 बैच के आईपीएस अधिकारियों को कैडर का आबंटन कर दिया गया है। जिसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य को छह नए आईपीएस मिले हैं। इनमें से दो आईपीएस को होम कैडर मिला है। बाकी चार दूसरे कैडर में भेजे गए हैं।

6 आईपीएस के नाम

छत्तीसगढ़ को छह आईपीएस मिले हैं। इनमें इशू अग्रवाल और हर्षित मेहर को होम कैडर मिला है। इनके अलावे राजस्थान के राहुल बंसल, मध्यप्रदेश के मयंक मिश्रा, यूपी के विमल कुमार पाठक, कर्नाटक की तहसीन बानो को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। वहीं, छत्तीसगढ़ से आईपीएस में सलेक्ट मयंक मिश्रा को एजीएमयूटी, प्रतीक अग्रवाल को हरियाणा और दिव्यांजलि जायसवाल को बिहार कैडर मिला है।

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिलेट आहार और आरोग्य विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिलेट आहार और आरोग्य विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया

रायपुर। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ किरण गजपाल के मार्गदर्शन में 03/03/2023 को गृह विज्ञान विभाग द्वारा मिलेट आहार और आरोग्य विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गृह विज्ञान विभाग ,महिला प्रकोष्ठ एवं IQAC के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि मिंज और डॉ नंदा गुरवारा थे। व्याख्यान के वक्ता स्वामी जलफल जी 1971 से योग से स्वास्थ्य की शिक्षा दे रहे हैं। वे 2010 से आदिवासी अंचल के किसानों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में उन्हें प्रेरित करते आए हैं। वे 2020 से दलदली व अचानक मार आदिवासी अंचलों में मिलेट्स उगाने वाले किसानों को सकारात्मक मिलेट्स उगाने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नंदा गुरवारा ने किया। डॉक्टर नंदा गुरवारा ने अतिथियों के स्वागत के उपरांत बताया कि मोटे अनाज सदा से ही हमारे खान-पान का अंग  रहे हैं एवं अभी उनके बहुत अधिक औषधिय गुण है।
गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि मिंज ने मिलेट्स की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वामी  जल फल जी ने मिलेट्स मैन ऑफ इंडिया खादर वाली के मिलेटस के ऊपर किए गए शोध के विषय में भली-भांति बताया एवं शरीर के सभी तंत्र किस प्रकार काम करते हैं एवं मिलेट्स को प्रयोग करने का सही तरीका क्या है जिससे उनका अधिकतम लाभ शरीर को प्राप्त हो सके इस विषय में भी विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में  ज्योति मिश्रा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में विभिन्न संकाय की लगभग 100 छात्राएं उपस्थित रही। छात्राओं ने कार्यक्रम में बहुत ही दिलचस्पी दिखाई। 
कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि मिंज, डॉ नंदा गुरवारा, डॉ अनुभा झा, डॉ अभया जोगलेकर, डॉ शिप्रा बैनर्जी, डॉ अलका वर्मा, डॉ रेखा दीवान ज्योति मिश्रा, डॉ स्वाति सोनी, दीप्ति चंद्राकर, श्रेया राठी, पूजा सोनकर और नफीसा परवीन आदि मौजूद 
CG CRIME : दोस्त को पीट-पीटकर मारने वाले 3 लोगों को मरते दम तक जेल, हत्या कर जंगल में फेंकी थी लाश

CG CRIME : दोस्त को पीट-पीटकर मारने वाले 3 लोगों को मरते दम तक जेल, हत्या कर जंगल में फेंकी थी लाश

अंबिकापुर। अपने ही दोस्त को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले तीन आरोपियों को कोर्ट ने मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। तीनों ने जमीन की खरीदी बिक्री में डीलिंग में गड़बड़ी के चलते युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार दिया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था। तब से यह मामला कोर्ट में चल रहा था। जिस पर अब कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। गांधीनगर निवासी रामकृपाल साहू जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था। 30 नवंबर 2020 को वह अपने घर से ग्राम खलिबा गया था। इसके बाद से वह वापस ही नहीं लौटा। परिजनों ने काफी पतासाजी की थी। फिर भी रामकृपाल का कुछ पता नहीं चला था। इस पर रामकृपाल की पत्नी ने मामले में पुलिस से शिकायत की थी। अगले दिन उसकी लाश पास के जंगल में मिली थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच भी की। जांच में पता चला कि राम को आखिरी बार उसके साथियों के साथ देखा गया है। राम अपने साथियों के साथ ही जमीन की खरीदी ब्रिकी करता था। इस पर पुलिस ने गंगा राम चेरवा, बृजेश चेरवा, कृष्णा प्रसाद को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि राम ने जमीन की डीलिंग में गड़बड़ी की थी। इसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा था। अब इस केस में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने यह फैसला सुनाया है। वहीं सभी पर 500-500 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। 

विधानसभा में छत्तीसगढ़ सरकार का आर्थिक सर्वेक्षण पेश, जीडीपी 8 प्रतिशत, प्रति व्यक्ति आय में 10.93 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान

विधानसभा में छत्तीसगढ़ सरकार का आर्थिक सर्वेक्षण पेश, जीडीपी 8 प्रतिशत, प्रति व्यक्ति आय में 10.93 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान

 रायपुर। विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में मंत्री अमरजीत भगत ने आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ की जीडीपी 8 फीसदी, भारत की राष्ट्रीय जीडीपी 7 फीसदी से 1 फीसदी ज्यादा है। पिछले वर्ष की तुलना में सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य पर 2021-22 की तुलना में 12.60 फीसदी वृद्धि का अनुमान जताया है। छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 33 हजार प्रति व्यक्ति आय में पिछले साल की तुलना में 10.93 फीसदी की वृद्धि की गई है। उद्योग क्षेत्र की वृद्धि 7.83 फीसदी और सेवा क्षेत्र की वृद्धि 9.29 फीसदी दर्ज की गई। वहीं कृषि क्षेत्र की वृद्धि 5.93 फीसदी है।

आर्थिक सर्वेक्षण की मुख्य बातें

वित्तीय वर्ष 2022-23 में राजस्व प्राप्ति में पिछले वर्ष की तुलना में 6.06 फ़ीसदी वृद्धि अनुमानित

वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल कर राजस्व में 7.55 फ़ीसदी वृद्धि अनुमानित

वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल राजस्व प्राप्ति में कर राजस्व का योगदान 63.79 फ़ीसदी अनुमानित

वर्ष 2022-23 में राजस्व प्राप्ति 89073.25 करोड़ और राजस्व व्यय 88371.61 करोड़ अनुमानित

राजस्व घाटा 701.64 कार्ड अनुमानित

CG TRANSFER : पुलिस विभाग में हुआ तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश

CG TRANSFER : पुलिस विभाग में हुआ तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश

 बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले की पुलिस विभाग में 20 पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। बलौदाबाजार एसएसपी दीपक कुमार झा द्वारा जारी आदेश में SI, ASI समेत 20 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।

देखें आदेश

Cg News : कारण बताओ नोटिस पर सचिव ने नहीं दिया कोई जवाब, सीईओ ने किया निलंबित

Cg News : कारण बताओ नोटिस पर सचिव ने नहीं दिया कोई जवाब, सीईओ ने किया निलंबित

 कांकेर/कोरिया। Cg News : कार्य में अनियमितता पाए जाने पर सीईओ ने दो अलग-अलग मामलों में दो अलग-अलग जिलों से दो सचिवों को सस्पेंड कर दिया गया है। ग्राम पंचायत पुसावंड विकासखण्ड कांकेर के गौठान में नियमित रूप से पशुपालकों से गोबर की खरीदी नहीं करने के कारण जहां जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने ग्राम पंचायत के सचिव साधूराम मंडावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, कोरिया में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर CEO जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत खुटरापारा के सचिव दिलीप कुमार को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में दो का मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत में नियत किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

गौरतलब है कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पुसावंड गौठान के मैप पोर्टल का अवलोकन करने पर 16 से 31 जनवरी 2023 तक गोबर की खरीदी नहीं करना पाया गया। इस संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। उच्च अधिकारी के निर्देशों की अवहेलना एवं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल द्वारा ग्राम पंचायत सचिव साधूराम मंडावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सचिव निलंबित

कोरिया। कार्य में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सीईओ जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत खुटरापारा के सचिव दिलीप कुमार को निलंबित किया गया है। सीईओ जनपद पंचायत बैकुंठपुर के प्रतिवेदन अनुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में वित्तीय अनियमितता किये जाने संबंधित आरोप प्रथम दृष्ट्या प्रमाणित पाया गया। उक्त कृत्य हेतु सचिव ग्राम पंचायत खुटरापारा जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर को छ.ग. पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 एवं छ.ग. ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम, 1999 के नियम 4 एवं नियम 5 का उल्लंघन करने के कारण अनुशासनिक कार्यवाही प्रयोजनार्थ तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उक्त ग्राम पंचायत सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर में निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। उक्त सचिव के निलंबन के परिणाम स्वरूप ग्राम पंचायत खुटरापारा के सचिवीय पदीय दायित्वों का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत जामपारा में पदस्थ सचिव लालमन बरगाह जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से सौंपा गया है।

BREAKING NEWS : चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल के फाउंडर डॉ. एम पी चंद्राकर का निधन,रामकृष्ण केयर अस्पताल में ली अंतिम सांस

BREAKING NEWS : चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल के फाउंडर डॉ. एम पी चंद्राकर का निधन,रामकृष्ण केयर अस्पताल में ली अंतिम सांस

 भिलाई। चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. एम पी चंद्राकर का निधन हो गया है। रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसे ली है। रात में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी, पहले चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल ले जाया गया। वहां से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रामकृष्ण केयर अस्पताल एडमिट कराया गया।

उपचार शुरू हो गया था, लेकिन शुक्रवार को उनका निधन हो गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के डॉ. एमपी चंद्राकर जीजा थे। मुकेश चंद्राकर ने बताया कि अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। वे मुख्यमंत्री भूपेश के समधि विजय चंद्राकर के भाई थे। उनके दो लड़के अभिजीत चंद्राकर, डॉ. कुणाल चंद्राकर हैं। आपको बता दें कि चंदूलाल चंद्राकर की स्थापना 1996 में की गयी थी। सन् 2000 में अस्पताल का निर्माण पूरा हुआ। 5 साल पहले ही उनकी तबीयत खराब हुई, उसके बाद से वे अस्पताल आना-जाना बंद कर दिए थे।