CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG CRIME : चलती वाहन में युवती से रेप की कोशिश, आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

CG CRIME : चलती वाहन में युवती से रेप की कोशिश, आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

 धमतरी। युवती के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत प्रार्थिया रूद्री मेला गई थी जो मेला से वापस धमतरी आने निकली थी, तभी पहचान के नूतन साहू ने चलो तुम्हे धमतरी छोड़ देता हूँ कहकर अपने साथी डीयम उर्फ ढालु मानिकपुरी के साथ युवती को चारपहिया वाहन के पीछे सीट में तीनों बैठकर ड्रायवर गाड़ी चलाते आ रहा था इस दौरान गाड़ी में नूतन साहू एवं डीयम ने छेडछाड करते प्रार्थिया के प्राइवेट पार्ट को छू रहे थे,भटगांव आने के बाद डीयम उर्फ ढालु मानिकपुरी गाडी से उतर गया।

नूतन साहू गाड़ी में ही युवती के साथ रेप करने की कोशिश की। मना करने पर गंदी गालियाँ देकर गाड़ी से उतारकर जमीन में घसीटा और मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की। जिससे गला एवं सिर में चोट आई है। युवती की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा त्वरित कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर आरोपियों के आंतरिक अंगो का परीक्षण एवं जप्त अण्डरवियर का परीक्षण डॉक्टर से कराया गया है एवं प्रार्थिया का भी आंतरिक अंग एवं शारीरिक चोट का परीक्षण कराया गया है विवेचना पर आरोपियों के द्वारा अप० धारा 376 भादवि० का घटित करना पाये जाने से प्रकरण से धारा 376 (डी) हटायी जाकर प्रकरण में धारा 376 जोड़ी गयी है। प्रकरण सदर के आरोपियों द्वारा अपराध का घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम नुतन साहू पिता उम्र 25 वर्ष, डीयम उर्फ ढालु मानिकपुरी पिता उम्र 34 वर्ष साकिनान भटगांव थाना रूद्री जिला धमतरी है।

CCL 2023: रायपुर में 18-19 फरवरी को मैच… सोनू सूद, रितेश देशमुख, बॉबी देओल समेत 150 कलाकार लेंगे हिस्सा

CCL 2023: रायपुर में 18-19 फरवरी को मैच… सोनू सूद, रितेश देशमुख, बॉबी देओल समेत 150 कलाकार लेंगे हिस्सा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग-CCL के मैच खेले जाएंगे। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच का आयोजन 18 और 19 फरवरी को होना है। इस मैच में हिंदी सिनेमा के अलावा सात क्षेत्रीय फिल्म उद्योग के सितारे चौका-छक्का लगाते दिखेंगे।

सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के फाउंडर और डायरेक्टर श्रीनिवासन ने बुधवार रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 18 और 19 फरवरी को रायपुर में आयोजित सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया।

CCL में लगभग 150 फिल्मी कलाकार भाग लेंगें। इनके बीच बनी टीम के मध्य ही मुकाबला होगा। इस लीग में सोनू सूद, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, वेंकटेश, किच्चा सुदीप, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, सोहेल खान, जैसे फिल्म कलाकार शामिल होने रायपुर आएंगे।

बताया जा रहा है, CCL का यह आयोजन पहले हैदराबाद और बेंगलुरु में प्रस्तावित था। बाद में 18 फरवरी के दो मैच रायपुर में कराने की योजना बनी। 19 फरवरी के दो मैच लखनऊ में कराया जाना था। उसे अब रायपुर में ही कराने की बात कही जा रही है। CCL की वेबसाइट पर 19 फरवरी का शेड्यूल लखनऊ में ही दिखा रहा है।

ऐसा रहेगा दो दिनों का शेड्यूल

18 फरवरी – बंगाल टाइगर्स बनाम कर्नाटका बुल्डोजर्स – दोपहर 2.30 से 6.30 तक

18 फरवरी – चेन्नई रायन्स बनाम मुंबई हिरोज – शाम 7 से रात 11 बजे तक

19 फरवरी – केरला स्ट्राइकर बनाम तेलुगु वॉरियर्स – दोपहर 2.30 से शाम 6.30 तक

19 फरवरी – पंजाब दे शेर बनाम भोजपुरी दबंग – शाम 7 से रात 11 बजे तक

ग्रीन आर्मी द्वारा 15 जोन पदाधीकारीयों का वृन्दावन हाल में शपथ ग्रहण हुआ सम्पन्न

ग्रीन आर्मी द्वारा 15 जोन पदाधीकारीयों का वृन्दावन हाल में शपथ ग्रहण हुआ सम्पन्न

 रायपुर। ग्रीन आर्मी के 15 जोन पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण आज वृन्दावन हाल सिवील लाईन रायपुर में संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी शशिकान्त यदु ने जानकरी देते हुए बताया कि ग्रीन आर्मी संस्था विगत 5 वर्षो से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिये कार्य कर रही है। जिसमें नगर निगम के तर्ज पर जोन वार्ड पदाधिकारीयों का गठन किया गया है। जो कि संपूर्ण रायपुर शहर के साथ छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतू कार्य कर रही है। संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष समस्त पदाधिकारीयों का सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का निर्वाचन किया जाता है जिसके तहत वर्ष 2023 हेतू भी 15 जोन पदाधिकारीयों का निर्वाचन किया गया।

जिसमें चयनित पदाधिकारीयों को आज वृन्दावन हाॅल सिवील लाईन रायपुर में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा की उपस्थिति में शपथ अधिकारी अमिताभ दुबे द्वारा शपथ दिलाया गया। ग्रीन आर्मी के सेंट्रल कोरकमेटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी द्वारा स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। आज के इस कार्यक्रम का प्रारंभ पूर्व राज्य सभा सांसद माननीया छाया वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन नेहा साल्मन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत शाल श्रीफल एवं पौधा प्रदान कर हरदीप कौर एवं गुरदीप टुटेजा द्वारा किया गया और इस कार्यक्रम संयोजक आशीष शर्मा  रहे। पूर्व राज्य सभा सांसद माननीया छाया वर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि जब हम बडे कार्य करने निकलते है तो छोटी.छोटी बातों को नजरअंदाज करना पड़ता है तब जाकर हमें लक्ष्य की प्राप्ती होती है।

ग्रीन आर्मी एक ऐसी संस्था है जो बहुत ही लंबे समय से पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। संस्था मोहन वर्ल्यानी द्वारा ग्रीन आर्मी के चारों विंग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। आज इस कार्यक्रम मेें सेन्ट्रल कोर कमिटी पदाधिकारीयों के साथ ग्रीन आर्मी 15 जोन पदाघिकारी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफलता के लिए संस्था ब्लू विंग की चेयर पर्सन रात्रि लहरी ने आभार व्यक्त किया है।

शातिर ने बनाया डॉ. रमन सिंह के नाम का फेक प्रोफाइल, FB के जरिए मांग रहा पैसे…

शातिर ने बनाया डॉ. रमन सिंह के नाम का फेक प्रोफाइल, FB के जरिए मांग रहा पैसे…

 रायपुर। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का “फेसबुक” में किसी ने फर्जी अकाउंट बना लिया है। उस अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर रहा है। आरोपी उस अकाउंट से अब लोगों से पैसा की मांग कर रहा है। इसका खुलासा खुद पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पोस्ट के द्वारा किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर ने अपनी फेसबुक पर लिखा कि- फेसबुक पर मेरे नाम से एक फेक प्रोफाइल बनाकर प्रदेशवासियों को आर्थिक लेन-देन के लिए संदेश भेजे रहे हैं। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि ऐसे किसी भी संदेश के छलावे में न आये और ऑनलाइन ठगी से बचें।

शादी का झांसा देकर नाबालिग से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी नीरज यादव उम्र 19 साल बिलासपुर निवासी नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह मामला आजाद क थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गई है, जो वापस नहीं आयी कि परिजन के संरक्षण से अपहरण होने की शंका पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आजाद चौक थाना में धारा 363 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वहीं पुलिस की टीम द्वारा घटना में संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ कर पीड़िता की पतासाजी करते हुए उसे दस्तयाब किया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया की नीरज यादव उसे बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिस पर आरोपी नीरज यादव को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि. एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर कार्यवाही किया गया।

CG NEWS : रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई, 348 आरक्षित टिकट जब्त

CG NEWS : रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई, 348 आरक्षित टिकट जब्त

 रायपुर। रेलवे पुलिस ने आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की है। जिसमें दुर्ग, भिलाई और रायपुर में 8 अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध कुल 19 पर्सनल यूजर आईडी से बनी हुई 348 रेलवे टिकट जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 6000 हज़ार रुपए है।

जानकारी की मुताबिक, महानिरीक्षक- सह- प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर के आदेशानुसार रेलवे सुरक्षा बल रायपुर मंडल के सभी पोस्टों के द्वारा रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत अवैध रूप से रेल आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध दिनांक 6 एवं 7 फरवरी 2023 को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुर्ग भिलाई तथा रायपुर क्षेत्राधिकार में 8 अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध कुल 19 पर्सनल यूजर आईडी से बनी हुई कुल 348 रेलवे आरक्षित टिकट का कुल कीमत 5,85,260.65 रुपया की जब्ती कर कार्यवाही किया गया है।

झीरम काण्ड की जांच कर रहे अग्निहोत्री आयोग का फिर बढ़ाया गया कार्यकाल

झीरम काण्ड की जांच कर रहे अग्निहोत्री आयोग का फिर बढ़ाया गया कार्यकाल

 रायपुर। झीरम न्यायिक जांच का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। आयोग ने जांच पूरा नहीं होने का आधार बनाया है।मई-2013 में बस्तर के झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में हमला कर 32 नेताओं और सुरक्षा कर्मियों की हत्या की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने जस्टिस प्रशांत मिश्रा आयोग का गठन किया था और इस आयोग की रिपोर्ट से कांग्रेस सरकार संतुष्ट नहीं हुई और नये आयोग का गठन किया। राज्य सरकार ने नवंबर -21 पूर्व न्यायाधीश सतीश अग्निहोत्री और जस्टिस मिन्हाजुद्दीन की दो सदस्यीय नये आयोग का गठन किया था। और छह माह में रिपोर्ट देनी थी। इसका मुख्यालय रायपुर में है। आयोग ने 19 अप्रैल को पहली सुनवाई की थी।जो मात्र 15 मिनट में खत्म हो गई। उसके बाद से अब तक आयोग का कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है। इस बार आयोग ने कार्य पूरा न होने का आधार बनाया है।

करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का विरोध पड़ा भरी 3 दिन बाद रिहाई

करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का विरोध पड़ा भरी 3 दिन बाद रिहाई

 विश्व धरोहर सिरपुर बचाने महासमुंद हाईवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालिडीह के कृषि भूमि ,गरीबों के लायक कास्त भूमि, आदिवासी भूमि, शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में क्षेत्र के 100 गाँवों के किसानों के द्वारा 25 फरवरी 2022 से चल रहे सत्याग्रह आंदोलनरत किसानों के पण्डाल को 4 फरवरी 2023 को उखाड़ दिया गया है। किसान नेता अनिल दुबे को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें धारा 151 लगाकर महासमुंद जेल दाखिल किया गया था। जिसे लेकर क्षेत्र के किसानों और उनके समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है।

बता दें कि उनके समर्थन में किसान 7 फरवरी को महासमुंद कलेक्ट्रेट परिसर में धरने में बैठ गए थे। सभी ने गिरफ्तार नेता अनिल दुबे की रिहाई की मांग करने में बरती जा रही लेटलतीफी से नाराज़ थे। आज 8 फरवरी को किसान नेता अनिल दुबे की रिहाई महासमुंद जेल से हो गयी । जेल के बाहर किसान परिवारों ने पहुंच कर अनिल दुबे के समर्थन में नारा लगाते हुए माला पहना कर उनका स्वागत किया।

नाराज़ समर्थकों का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने आप को किसानों के हितैषी बताते हैं। वही महासमुंद के कलेक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामीण अंचल के IG पुलिस किसानों के प्रजातांत्रिक आंदोलन को बलपूर्वक दमनकारी तरीको से समाप्त कराने के लिए किसान नेता अनिल दुबे की गिरफ्तारी करते हैं। आने वाले चुनाव में उसी क्षेत्र के किसान जवाब भी देंगे। आज कांग्रेस की सरकार महासमुंद के किसानों का साथ छोड़ कर करणी कृपा उद्योग पति के साथ खड़ी है। छत्तीसगढ़ के माटि पुत्र किसानों की आवाज को दमनपूर्वक दबाया नही जा सकता ।

जल्द ही नवा रायपुर में शिफ्ट होगी सरकार! नए सीएम हॉउस की तस्वीर आई सामने, जन चौपाल के लिए तैयार किए जा रहे अलग डोम

जल्द ही नवा रायपुर में शिफ्ट होगी सरकार! नए सीएम हॉउस की तस्वीर आई सामने, जन चौपाल के लिए तैयार किए जा रहे अलग डोम

 रायपुर। महानदी, इंद्रावती भवन के अलावा निगम-मंडल कार्यालयों के बाद अब प्रदेश के सभी मंत्रियों का निवास भी नये रायपुर में आकार लेने लगे हैं। जो नवा रायपुर के सेक्टर 24 में 6.50 एकड़ में बना है। मुख्यमंत्री हाउस का 80 प्रतिशत से अधिक काम अब तक पूर्ण हो गया है।

कयास लगाया जा रहा है कि शेष काम जून तक पूरा कर लिए जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसी साल शिफ्ट हो जाएंगे। सीएम हाउस की दीवारों पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप चित्र बनाए गए है।

निवास क्षेत्र में जन चौपाल और भेंट मुलाकात के लिए अलग डोम तैयार हो रहे हैं। कैबिनेट की बैठकों और बड़े कार्यक्रमों के लिए सुविधायुक्त हॉल बने हैं। मुख्यमंत्री निवास अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जहां सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

CG CRIME : पुलिस ने 40 लाख के सोने-चांदी के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

CG CRIME : पुलिस ने 40 लाख के सोने-चांदी के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

 महासमुंद : CG CRIME : जिले में पुलिस ने बड़ी कर्रवाई की है. पुलिस की टीम ने 40 लाख के सोने-चांदी के जेवरात के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

बता दें कि, ये दोनों तस्कर खल्लारी महासमुंद के निवासी हैं. जो ओड़िशा से जेवरात चोरी कर महासमुंद सराफा बाजार में बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे थे. पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

CG NEWS : पूर्व सांसद के बेटा-बहू गिरफ्तार, राशन दुकान के सामान में हेराफेरी करने का लगा आरोप

CG NEWS : पूर्व सांसद के बेटा-बहू गिरफ्तार, राशन दुकान के सामान में हेराफेरी करने का लगा आरोप

 कांकेर। CG NEWS : जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में राशन की हेराफेरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व बीजेपी सांसद के बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया है। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके भाजपा के दिवंगत नेता अघ्घन सिंह ठाकुर की सरपंच बहू और बेटे को राशन दुकान के सामान में हेराफेरी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला 2017 का है। 5 साल के बाद मामले में कार्रवाई की गई है।

कांकेर जिल मुख्यालय से सटे लारगांव मरकाटोला की सरपंच अन्नपूर्णा ठाकुर ने 2017 में सरपंच रहते हुए पीडीएस के 153 क्विंटल चावल, 57 क्विंटल गेंहू, 5 क्विंटल शक्कर, 9 क्विंटल नमक, 9 क्विंटल चना की हेराफेरी कर ग्रामीणों के हक के राशन को बेच दिया था, जिसकी कीमत 7 लाख 21 हजार रुपए थी। जब राशन नहीं मिलने की शिकायत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की, तब खाद्य विभाग की टीम ने मामले की जांच की।

जांच में सरपंच अन्नपूर्णा ठाकुर उसके पति अल्पेश ठाकुर पर राशन की हेराफेरी करने का आरोप सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ कांकेर कोतवाली में FIR दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कांकेर पुलिस ने की है। फिलहाल दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

वर्तमान में भी सरपंच हैं अन्नपूर्णा ठाकुर

2017 में पीडीएस घोटाला करने वाली अन्नपूर्णा ठाकुर वर्तमान में भी लारगांव मरकाटोला की सरपंच हैं। पूर्व मंत्री की बहू लगातार दो बार गांव की सरपंच चुनी जा चुकी हैं, जिन ग्रामीणों ने उन्हें सरपंच चुना, उनके ही राशन पर डाका डालने के आरोप में अब सरपंच और उनके पति को जेल की हवा खानी पड़ेगी।

 

खाद्य विभाग की जांच के आधार पर कार्रवाई

सिटी कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि खाद्य विभाग ने जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अपराध दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

CG NEWS : पेट्रोल पंप में कट्टे की नोक पर लूट की कोशिश, हुई हवाई फायरिंग…. CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

CG NEWS : पेट्रोल पंप में कट्टे की नोक पर लूट की कोशिश, हुई हवाई फायरिंग…. CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के भौंराकछार के श्री गोपाल फ्यूल्स पेट्रोलपंप में में बीती रात कट्टे की नोंक पर लूट की कोशिश की गई। पेट्रोल पंप में कार से आए बदमाशों ने वहां के कर्मी को कट्टे से डराने धमकाने की कोशिश और हवाई फायर भी किया। वहीं पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरा पर पथराव कर उसे तोड़ने का भी प्रयास किया गया। बदमाशों के वारदात की घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें दिखाई दे रहा है कि ड्राइविंग सीट पर बैठा बदमाश जो हाथ में कट्टा रखा हुआ है वह या तो विकलांग है या फिर उसके पैर में चोट लगा है। क्योंकि वह एक पैर से कूद-कूद कर चल रहा है।

इस मामले में पुलिस ने बताया, पेट्रोल पंप पर कार सवार बदमाश युवकों ने देर रात जमकर पथराव किया। सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत हुई कैद हो गई। जूनापारा चौकी क्षेत्र के भौंराकछार का मामला बताया जा रहा है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। पीड़ित पेट्रोल पंप संचालक गोपाल साहू ने थाने में दर्ज शिकायत दर्ज कराई।

CG NEWS : लैब टेक्नीशियन पदस्थापना स्थल चयन के लिए आयोजित काउंसलिंग निरस्त

CG NEWS : लैब टेक्नीशियन पदस्थापना स्थल चयन के लिए आयोजित काउंसलिंग निरस्त

 उत्तर बस्तर कांकेर। शासकीय चिकित्या महाविद्यालय कांकेर अंतर्गत लैब टेक्नीशियन के पद हेतु पदस्थापना स्थल का चयन करने के लिए 13 फरवरी को आयोजित काउंसिलिंग को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा प्रकरण क्रमांक डब्ल्यूपीएस नंबर 1059/2023 दिनांक 06/02/2023 को पारित आदेश के तहत् तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है।

 
CG CRIME NEWS : 4 साल की बच्ची से रेप, अब तक नहीं हुई आरोपी की पहचान, हो रही फांसी की मांग

CG CRIME NEWS : 4 साल की बच्ची से रेप, अब तक नहीं हुई आरोपी की पहचान, हो रही फांसी की मांग

 कवर्धा। CG CRIME NEWS : जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, यहाँ एक निजी स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। रेप के आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन यौन शोषण करने वाला शख्स स्कूल का ही कोई व्यक्ति है। बच्ची बहुत अधिक डरी हुई है, इस वजह से वो पुलिस को ठीक से व्यक्ति का नाम नहीं बता पा रही है। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

कवर्धा एसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि मेडिकल में बच्ची के साथ यौन शोषण की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। बच्ची बहुत छोटी है, इसलिए ऐसी हालत में उससे पूछताछ मनोवैज्ञानिक तरीके से की जा रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि बच्ची से पूछताछ में ये पता चल गया कि वो स्कूल से ही संबंधित व्यक्ति है, लेकिन वो कौन है, अभी बच्ची से उसकी पहचान कराई जाएगी।

ABVP के छात्रों ने राज्यपाल उइके को सौंपा ज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस स्कूल में कार्यरत अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। इधर घटना सामने आने के बाद पालकों में भारी आक्रोश है। घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी जमकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई कराने की मांग को लेकर राज्यपाल अनुसुईया उइके के नाम ज्ञापन सौंपा है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर विरोध जताया। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर आरोपी पर केस चलाकर उसे फांसी दिलवाने की मांग की है।

Happy Propose Day Wishes : आज कहे अपनी दिल की बात : अनोखें अंदाज में करें पार्टनर से अपने प्यार का इजहार

Happy Propose Day Wishes : आज कहे अपनी दिल की बात : अनोखें अंदाज में करें पार्टनर से अपने प्यार का इजहार

 Happy Propose Day Wishes : प्यार का हफ्ता जारी है। और आज का दिन सबसे खास है। जीवन में कुछ करने के लिए किसी से प्यार करो कोई लक्ष्य बनाओ। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी आज 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जा रहा है। प्रपोज डे के दिन प्यार करने वाले अपने दिल की बात का इजहार करते हैं। आप किसी को पसंद करते हैं या उन्हें प्यार करते हैं तो प्रपोज डे के मौके पर इजहार-ए-मुहब्बत किया जाता है। मुहब्बत का इजहार करना आसान है, और अगर आज अपने प्यार का इजहार कर लेते है तो सायद आपके जीवन में खुशिया ही खुशिया आ सकता है। अगर आप हां में जवाज सुनना चाहते है तो कुछ अनोखे अंदाज में आपको पार्टनर के सामने वाला आपके प्यार के एहसास को समझ सके, इसके लिए इजहार-ए-मुहब्बत पार्टनर के दिल को छू लेने वाला होना चाहिए। प्रपोज करने के कई तरीके होते हैं। किसी से दिल की बात को आसानी से आप शब्दों या इशारों के जरिए बयां कर सकते हैं। अगर आप भी किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो प्रपोज डे एक बेहतर मौका है। आज करेंगे प्रपोज तो 14 को हो सकता है डेट।

प्रपोज डे पर इन संदेशों से कहें दिल की बात-

मेरा ये नादान दिल तुमसे ही प्यार करना चाहे
बस तुमसे ही अपनी मोहब्बत का इजहार करना चाहे,
जब से देखा है तुम्हें मेरी इन आंखों ने ए मेरे सनम
दिल तो बार-बार सिर्फ तुम्हारा ही दीदार करना चाहे।
Happy Propose Day

लड़की (अपने प्रेमी को ये कहती है) : मेरा जानू,

माय बेबी,

माय स्वीटू,

मेरा गोलू,

आज 

फिज़ा में महकती शाम हो तुम,
प्यार में झलकता जाम हो तुम,
सीने में छुपाए फिरते हैं हम यादें तुम्हारी,
इसलिए मेरी जिंदगी का दूसरा नाम हो तुम।

तुम्हारी निगाहें क्या कमाल करती हैं, कभी हकीकत तो कभी अफसाना बयां करती हैं,

थम सी जाती हैं उस पल धड़कनें, जब तुम्हारी झुकी पलकें मोहब्बत का इजहार करती है।

दिल ये मेरा तुमसे प्यार करना चाहता है,
अपनी मोहब्बत का इजहार करना चाहता है।
देखा है जबसे तुम्हें मैंने, ए मेरे सनम,
दिल सिर्फ तुम्हारा ही दीदार करना चाहता है।।

BREAKING NEWS : प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय

BREAKING NEWS : प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी । साल 2023 के लिए सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इसमें 3 अवकाश शामिल है, जिसमें लाभ कर्मचारियों को मिलेगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए है।

इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय

दरअसल, 2023 के लिए बिलासपुर जिले में कलेक्टर सौरभ कुमार ने स्थानीय अवकाश घोषित कर दिये हैं। इस साल अलग-अलग त्योहार पर स्थानीय अवकाश को लेकर लिस्ट जारी हुई है। जारी आदेश के मुताबिक गणेश चतुर्थी 19 सितम्बर 2023 दिन मंगलवार, दशहरा 23 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार, गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन) 13 नवम्बर 2023 दिन मंगलवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। बिलासपुर की तरफ अलग अलग जिलों के कलेक्टरों द्वारा भी कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किए गए है।

देखे आदेश

छत्तीसगढ़ के साथ साथ मध्य प्रदेश मे भी सरकारी छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार निश्चित तौर पर अधिकारी और कर्मचारियों को राहत जरूर मिलेगी।

CG News : राज्य शासन ने रिटायर IAS को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, देखें जारी आदेश

CG News : राज्य शासन ने रिटायर IAS को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, देखें जारी आदेश

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा निरंजन दास सचिव, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्योगिकी विभाग को छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक, आबकारी विभाग के आयुक्त एवं छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन के एम०डी०और वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

बता दें कि निरंजन दास 31 जनवरी को रिटायर हुए थे। उसके तुरंत बाद एक फरवरी को उन्हें संविदा नियुक्ति देकर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया था। अब शासन ने उन्हें नई नियुक्ति दी है।

इसके मुताबिक निरंजन दास को आबकारी आयुक्त, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक, स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के एमडी और वाणिज्यिक कर विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

पढ़ें जारी आदेश

CG IAS BREAKING : रिटायर्ड IAS निरंजन दास को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी, बनाए गए नान के MD, आदेश जारी

CG IAS BREAKING : रिटायर्ड IAS निरंजन दास को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी, बनाए गए नान के MD, आदेश जारी

 रायपुर : राज्य शासन ने रिटायर्ड आईएएस निरंजन दास को बड़ी जिम्मेदारी दी है। निरंजन दास को राज्य शासन ने इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी का सचिव बनाने के साथ ही नागरिक आपूर्ति निगम का प्रबंध संचालक, सचिव वाणिज्यिक कर विभाग के साथ ही आयुक्त आबकारी {आब}., प्रबंध संचालक छ.ग. स्टेट बेवरेज कार्पोरेशन और सचिव वाणिज्यिक कर पंजीयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं।

बता दें कि रिटायर्ड आईएएस निरंजन दास को नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी बनाया गया है। रिटायरमेंट से पहले वे इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। देखें आदेश…

IPS Transfer In CG : राज्य में इन 4 IPS का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी

IPS Transfer In CG : राज्य में इन 4 IPS का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। आशुतोष सिंह को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का नया SP बनाये गए है। वहीं राजेश कुकरेजा को एसपी सारंगढ़ बिलाईगढ़ से भिलाई बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है। उसी तरह पारुल मथुरा सरगुजा रेंज की उप पुलिस महानिरीक्षक होंगी। जबकि प्रखर पांडे उप पुलिस महानिरीक्षक ACB होंगी।

पटवारी नक्शे में गड़बड़ी: भू–माफिया उठा रहे फायदा, किसान को नहीं मिल रहा न्याय, आत्महत्या करने को मजबूर…

पटवारी नक्शे में गड़बड़ी: भू–माफिया उठा रहे फायदा, किसान को नहीं मिल रहा न्याय, आत्महत्या करने को मजबूर…

 रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर के सड्डू ग्राम में पटवारी नक्शे में गड़बड़ी का मामला जिलाधीश न्यायालय में विचाराधीन है, परंतु इसके बाद भी भू–माफिया निर्मल सिंह सग्गू क्षेत्र के पुराने बदमाश व आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों के साथ मिल किसान तफज्जुल व अब्बास हुसैन को धमका रहे है जिससे परेशान होकर अब किसान आत्महत्या करने मजबूर हो चुका है।

तत्कालीन राजस्व अधिकारियों को अपने प्रभाव व प्रलोभन में लेकर आरोपी सग्गू ने ग्राम सड्डू के पटवारी नक्शे में छेड़छाड़ व कूटरचना कराई थी जिसमें सग्गू की भूमि नक्शे में दोगुनी दर्शित हो रही है, इसी मामले की शिकायत जिलाधीश रायपुर को करने के पश्चात कलेक्टर ने आर आई व पटवारी का एक दल का गठन करवा स्थल निरीक्षण करवाया था। जिसके प्रतिवेदन में उक्त जमीन का दोगुना दर्शना प्रमाणित होता है। स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन में यह पाया गया की सग्गू अपने स्वामित्व की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि से दोगुनी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। जो किसान तफज्जुल हुसैन की है। इस पर जब तफज्जुल ने मौके को घेरकर अपना तार घेरा करवाया तो सग्गू ने आपराधिक तत्वों के साथ मिल उसे बलपूर्वक बिना किसी अधिकार के तोड़ने की कोशिश कर रहा है। किसान से गाली–गलोच कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी शिकायत रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल से की गई परंतु मामले को गंभीरता से नहीं लेते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। नतीजा ये हो रहा है कि सग्गू अपने समाज बंधुओ के बीच झूठी व भ्रामक जानकारी फैलाकर किसान को डरा रहे है जिससे हार कर अब किसान आत्महत्या करना चाहता है।

पीड़ित किसान तफज्जुल हुसैन ने कहा की खसरा न. 7/6 उसकी पुश्तैनी जमीन है जिसका रकबा 2.798 हेक्टेयर है जो सग्गू जैसे भूमाफियो ने कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहे है। फिलहाल मामला जिलाधीश न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए सग्गू द्वारा किए जा रहे कृत्य साफ दर्शाता है कि तत्कालीन राजस्व अधिकारियों की सांठ–गांठ से पटवारी नक्शे में की गई गड़बड़ी का फायदा उठाकर किसान की जमीन को दबाने का कार्य सग्गू व उनके साथी कर रहे है।

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारते हुए पलटी, एक की मौत; 3 घायल

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारते हुए पलटी, एक की मौत; 3 घायल

 बिलासपुर। जिले में तेज रफ्तार ने फिर एक युवक की जान ले ली। यहां तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारने के बाद पलट गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, कार सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कोटा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कोनी क्षेत्र के ग्राम नीरतू निवासी भूपेंद्र यादव (28) अपने दो दोस्तों के साथ मंगलवार की शाम बिल्लीबंद जा रहा था, जहां उसके रिश्तेदार के घर में बर्थडे मनाया जा रहा था। अभी बाइक सवार तीनों युवक गनियारी के पास पहुंचे थे। तभी कोटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक सड़क से दूर जा गिरे। इस हादसे में बाइक सवार भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मृतक भूपेंद्र के दो साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर पलट गई, जिससे कार सवार गंगानगर निवासी आयुष बघेल भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार को अभिषेक शर्मा चला रहा था। दुर्घटना के बाद वह कार को छोड़कर भाग गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ में 2 इनामी नक्सली गिरफ्तार, एक पर 8 लाख और दूसरे पर 2 लाख का इनाम घोषित

छत्तीसगढ़ में 2 इनामी नक्सली गिरफ्तार, एक पर 8 लाख और दूसरे पर 2 लाख का इनाम घोषित

 कांकेर। कांकेर जिला पुलिस और BSF की संयुक्त पार्टी ने दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें से एक 8 लाख का इनामी नक्सली प्लाटून नंबर- 17 का कमांडर भीमा उर्फ लखमू पोडियाम है। दूसरा नक्सली हिरदेश कुमेटी 2 लाख का इनामी है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से IED), वॉकी टॉकी समेत कुछ नगद जब्त किया गया है।

बीएसएफ और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम अर्रा कैंप से सर्चिंग के लिए निकली थी। इस दौरान ग्राम मसपुर, किलेनार, मण्डानार, भुमकीपारा से होते हुए मण्डानार की पहाड़ी के जंगल में पुलिस पार्टी पहुंची, तभी दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। दोनों को जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उनमें से एक ने अपना नाम भीमा उर्फ लखमू पोडियाम बताया। वो 2006 से नक्सली संगठन में सक्रिय था। भीमा वर्तमान में नक्सलियों के प्लाटून नंबर- 17 का कमांडर है और किसकोड़ो एरिया कमेटी में सक्रिय था। भीमा कई बड़ी नक्सल वारदातों में शामिल रहा है। उस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

भीमा के साथ एक अन्य नक्सली हिरदेश कुमेटी सदस्य प्लाटून नम्बर 17 के सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है। हिरदेश पर भी 2 लाख रुपए का इनाम घोषित है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से वॉकीटॉकी सेट, 1 टिफिन आईईडी लगभग 5 किलो, 1 कुल्हाड़ी, 3 नक्सली साहित्य, नक्सली पर्चा और 3 हजार 350 रुपए नगद बरामद किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, कहा -राज्य में किसानों के साथ-साथ राईस मिलर्स हुए खुशहाल

छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, कहा -राज्य में किसानों के साथ-साथ राईस मिलर्स हुए खुशहाल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार की बेहतर नीति के फलस्वरूप किसानों के साथ-साथ राईस मिलर्स भी खुशहाल हैं। यही वजह है कि राज्य में हर साल जहां एक ओर कृषि रकबा, उत्पादन सहित कृषकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी ओर राईस मिलों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।

राज्य में राईस मिलों के संचालन के लिए माहौल उपयुक्त होने के कारण इस साल 249 नई राईस मिले स्थापित हुई हैं। इस तरह किसानों ही नहीं बल्कि राईस मिलरों में भी उत्साह का माहौल है और उनके लिए राईस मिल का संचालन एक लाभकारी व्यवसाय हो गया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित वार्षिक सम्मेलन को सम्बोधित

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  राजधानी के एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित वार्षिक सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को राज्य में राईस मिलरों के हित में लिए गए निर्णय की वजह से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में राज्य भर के सभी जिलों से आए राईस मिलर्स संघ के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन सहित छत्तीसगढ़ राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  कैलाश रूंगटा सहित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में राज्य भर के राईस मिलर्स उपस्थित थे।

Raipur News : मुख्यमंत्री बघेल आज गोल्डन जुबली प्रोग्राम में होंगे शामिल

Raipur News : मुख्यमंत्री बघेल आज गोल्डन जुबली प्रोग्राम में होंगे शामिल

 रायपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज रायपुर के अमलीडीह स्थित कैथोलिक चर्च में दोपहर 2.30 बजे से आयोजित गोल्डन जुबली कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 
CG Trains Alert : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रायपुर रेल मंडल की ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, 10 गाड़ियां रिशेड्यूल, यहां देखें पूरी डिटेल

CG Trains Alert : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रायपुर रेल मंडल की ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, 10 गाड़ियां रिशेड्यूल, यहां देखें पूरी डिटेल

 बिलासपुर। अधोसरंचना विकास कार्यो के चलते यात्रि ट्रेनें प्रभावित हुई है। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मण्डल( raipur rail) के रायपुर – उरकुरा के बीच दोहराकरण रेलवे पर रोड अंडर ब्रिज नंबर 380 किलोमीटर( kilometer) 829/9-11 पर स्थित का निर्माण कार्य दिनांक 09 एवं 10 फरवरी, 2023 को रात्री 21.00 बजे से सुबह 05.50 बजे तक किया जा रहा है।

1. दिनांक 09 फरवरी, 2023 को बिलासपुर से चलने वाली 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

2. दिनांक 09 फरवरी, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 08718 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

3. दिनांक 09 फरवरी, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08725 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

4. दिनांक 09 फरवरी, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 08726 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

5. दिनांक 10 फरवरी, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी

6. दिनांक 10 फरवरी, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 08702 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

7. दिनांक 09 फरवरी, 2023 को टिटलागढ़ से चलने वाली 08277 टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

8. दिनांक 10 फरवरी, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08278 रायपुर – टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

देरी से रवाना होने वाली गाडियां:-

दिनांक 09 फरवरी, 2023 को हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस( express) 4 घंटे देरी से रवाना होगी ।

दिनांक 09 फरवरी, 2023 को हावड़ा से चलने वाली 22894 हावड़ा – साईसीडी एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी।

दिनांक 09 फरवरी, 2023 को शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी।

दिनांक 09 फरवरी, 2023 को विशाखापटनम से चलने वाली 18530 विशाखापटनम-दुर्ग एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी ।

13. दिनांक 09 फरवरी, 2023 को छपरा से चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी ।

14. दिनांक 10 फरवरी, 2023 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 01 घंटे देरी से रवाना होगी ।

15. दिनांक 09 फरवरी, 2023 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी ।

16. दिनांक 09 फरवरी, 2023 को मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस 06 घंटे देरी से रवाना होगी ।

17. दिनांक 09 फरवरी, 2023 को अहमदाबाद से चलने वाली 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 06 घंटे देरी से रवाना होगी ।

18. दिनांक 09 फरवरी, 2023 को हटिया से चलने वाली 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल 01 घंटे देरी से रवाना होगी ।