CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
मोदी सरकार की आदिवासी हितैषी नीतियों से बौखलाई कांग्रेस : भाजपा

मोदी सरकार की आदिवासी हितैषी नीतियों से बौखलाई कांग्रेस : भाजपा

 

 देश का विकास हो रहा है और कांग्रेस का विनाश इसलिए कांग्रेस की मति विस्मित हो रही : केदार कश्यप,

 

केन्द्र की मोदी सरकार ने आदिवासी समाज के बजट को ऐतिहासिक रूप से बढ़ाया इससे कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री व राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस की टीका टिप्पणी के संदर्भ में आज यहां भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है, राष्ट्रहित की नीतियों को लागू करने के कारण भाजपा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से कांग्रेस का विनाश हो रहा है। वह सिमटकर तीन राज्यों में ही सत्ता में रह गई है। देश के विकास और अपने विनाश से कांग्रेस बौखला गई है उसके भविष्य की कोई गारंटी नहीं है कि वह बचेगी अथवा गांधी जी की इच्छा को जनता पूरी कर देगी, इसलिए कांग्रेस के नेताओं की मति भ्रष्ट हो गई है। कांग्रेस आचरण से तो भ्रष्ट हमेशा से रही है अब मानसिकता से भी पथभ्रष्ट हो गई है।

कांग्रेस चाहती ही नहीं कि आदिवासी समाज का कोई व्यक्ति देश के सर्वोच्च पद पर आसीन रहे इसलिए कांग्रेस के नेता बार-बार राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर टिप्पणी करने से बाज नहीं आते। आदिवासियों से नफरत के चलते कांग्रेस के सांसद खुद को राष्ट्रपति पर भी टिप्पणी करने से रोक नहीं पाए। यही कारण है कि इतिहास में पहली बार बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आधारहीन टिप्पणी करके राष्ट्रपति को अपमानित करने की धृष्टता कांग्रेस ने की। उनके अभिभाषण को राजनीति से प्रेरित बताया।

ऽ जब राष्ट्रपति प्रत्याशी के रूप में द्रौपदी मुर्मू समर्थन मांगने छत्तीसगढ़ आयी तो किसी भी कांग्रेसी नेता ने उनसे  मिलने की जरूरत भी महसूस नहीं की।

ऽ आदिवासी समाज की बेटी राष्ट्रपति न बने इसके लिए कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति का समर्थन किया जो खुद उनकी पार्टी का नेता नहीं था और एक आदिवासी की बेटी राष्ट्रपति न बन पाए इसके लिए पूरी ताकत लगाई।

ऽ जब द्रौपदी मुर्मू  ऐतिहासिक बहुमत से विजयी होकर राष्ट्रपति निर्वाचित हो गईं तब लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी की अधीरता इतनी निम्नता पर उतर गई कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपत्नी कहा गया।

ऽ छत्तीसगढ़ में एक आदिवासी समाज की बेटी राज्यपाल पर लगातार अनर्गल टिप्पणी करके उनको नीचा दिखाने का काम कांग्रेसियों द्वारा लगातार किया जा रहा है।

 केन्द्र की मोदी सरकार ने आदिवासी समाज के बजट को ऐतिहासिक रूप से बढ़ाया इससे कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है।

ऽ केन्द्र की मोदी सरकार ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए मिनिस्ट्री ऑफ ट्राईबल अफेयर्स के बजट को पिछले वर्ष की तुलना में 70 प्रतिशत बढ़ा दिया वहीं कांग्रेस की सरकार में वर्ष 2013-14 से तुलना करें तो आदिवासी वर्ग के लिए बजट को 190 फीसदी बढ़ाया गया। जबकि कांग्रेस सरकार इसे प्रतिवर्ष 5 फीसदी भी नहीं बढ़ाती थी।

ऽ केन्द्र की मोदी सरकार ने  मात्रात्मक त्रुटि को सुधारकर  लाखों जनजाति समुदाय के लोगों को इसका अधिकार दिया।

ऽ कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को नचाने का काम किया और आज भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासियों को देश का सर्वोच्च पर दिलाया है।

ऽ मिनिस्ट्री ऑफ ट्राईबल अफेयर्स का बजट वर्ष 2013-14 में मात्र 4,295 करोड़ रुपए था जो कि अब वर्ष 2023-24 में लगभग 12,462 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

ऽ जनजाति समुदाय के लिए बजट बढ़ाने के साथ-साथ केन्द्र की मोदी सरकार ने कई नई योजनाएं एवं मिशन की घोषणा की है।

ऽ पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज लाभान्वित होने जा रहा है।

ऽ प्रधानमंत्री पीवीजीटी डेव्लपमेंट मिशन आदिवासी समाज के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक होगा।

ऽ महिलाओं में विशेष कर जनजाति समाज में होने वाली बीमारी एनिमिया जिसमें भूपेश सरकार की बदनीयति के कारण छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर है एवं प्रदेश की अधिकतर महिलाएं इस बीमारी से जूझ रही है। मोदी जी ने इस बजट में 2047 तक इस बीमारी को खत्म करने का संकल्प लेकर एक अलग मिशन की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में केवल 3 वर्षों में 25 हजार बच्चों की मौत हुई जिसमें अधिकतर बच्चे आदिवासी थे।

ऽ जनजातीय समुदाय का शैक्षणिक विकास करने एकलव्य विद्यालयों में 38,800 शिक्षकों की भर्ती से कांग्रेस को पीड़ा क्यों है?

ऽ कांग्रेस क्यों नहीं चाहती कि आदिवासी संतानें शिक्षित हों, आदिवासी समाज प्रगति करे?

ऽ आदिवासी विकास की योजनाओं से कांग्रेस को आपत्ति क्यों है?

ऽ मिलेट्स पर विशेष प्रावधान से आदिवासी क्षेत्रों को लाभ मिलेगा, इसमें कांग्रेस को क्या तकलीफ है?

ऽ प्रधानमंत्री विकास योजना में आदिवासी समाज की तरक्की से कांग्रेस को ऐतराज क्यों है?

ऽ कांग्रेस सरकार के छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता आदिवासियों के अपमान पर चुप क्यों है और वे बताएं कि आदिवासियों के विकास के लिए बजट को 190 फीसदी बढ़ाने पर क्या उन्हें आपत्ति है?

ऽ आदिवासियों के विकास के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाने से क्या उनके पेट में दर्द है?

ऽ क्या कांग्रेस के आदिवासी नेता भी अपने मुखिया की तरह इस बात से सहमत है कि देश की राष्ट्रपति आदिवासी नहीं होनी चाहिए?

ऽ क्या छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी आदिवासी नेता कांग्रेस नेताओं द्वारा किए जा रहे राष्ट्रपति के अपमान पर सहमत है?

अगर नहीं तो आदिवासी विरोधी अपनी कांग्रेस पार्टी को यह समझाये कि भारत में आदिवासियों को अपमानित करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही भाजपा की सरकार रहते आदिवासियों के विकास को कोई नहीं रोक सकता। पत्रकारवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, पूर्व विधायक भोजराज नाग, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, राजाराम तोड़ेम, सत्यानंद राठिया,  उधेश्वरी पैकरा एवं परमेश्वरी राजवाड़े मौजूद रहें।

समय सीमाओं से परे आज भी प्रासंगिक हैं कबीरदास की सीख : भूपेश बघेल

समय सीमाओं से परे आज भी प्रासंगिक हैं कबीरदास की सीख : भूपेश बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल शनिवार को खरसिया में पंथश्री हुजूर मुकुंदमणिनाम साहेब स्मृति महोत्सव एवं एकोत्तरी चौका आरती महायज्ञ में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में विश्व स्तरीय कबीर संस्थान के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे संस्थान का निर्माण करेंगे, जहां एक ही स्थान पर कबीर स्मारक के साथ संग्रहालय और शोध पीठ भी होगा। कार्यक्रम कबीर पंथ के गुरु अर्धनाम साहेब, आचार्य, कबीर धर्म स्थान ट्रस्ट खरसिया व धर्माधिकारी साहेब की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल, विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू, संदीप साहू, अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड भी सम्मिलित हुए।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर कहा कि कबीर साहेब ने आज से 600 साल पहले जो सीख दी है वे आज भी उतने ही प्रासंगिक और समाज को दिशा दिखाने वाली है, इसलिए आज उनके मानने वाले देश-विदेश में फैले हुए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुओं का हमारे जीवन में ईश्वर के समकक्ष स्थान होता है। कबीरदास ने स्वयं अपने दोहे में कहा है कि जब गुरु और गोविंद (ईश्वर) दोनों एक साथ मिले तो पहले गुरुओं के चरण स्पर्श करें क्योंकि उन्होंने ही हमारा ईश्वर से परिचय करवाया है। जब तक गुरुओं का आशीष न मिले, मोक्ष नही मिल सकता है। कबीरदास ने समाज के पाखंड और विकृतियों को अपनी वाणी से दूर करने का कार्य किया और सरल जीवन व्यतीत करने की राह दिखाई। छत्तीसगढ़ में कबीर को मानने वाले बड़ी संख्या में हैं। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सभी को साथ लेकर चलने की सीख दी।  

छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए योजनाएं बना और संचालित कर रही हैं। किसानों, श्रमिकों के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज संग्रहण का काम बड़े पैमाने कर होता है। इसको देखते हुए प्रदेश में 65 लघु वनोपजों का समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। आज छत्तीसगढ़ देश का सबसे बड़ा वनोपज संग्राहक प्रदेश बन गया है। देश के कुल संग्रहण का 74 प्रतिशत छत्तीसगढ़ से ही हो रहा है। किसानों को उनके फसलों के बेहतर दाम मिल रहे हैं। इस साल धान की रिकार्ड तोड़ खरीदी की गयी है। गोधन न्याय योजना से गोबर खरीदी कर उससे वर्मी कम्पोस्ट और अब पेन्ट भी बनाया जा रहा है। भूमिहीन श्रमिकों को सहायता के साथ शिक्षा के बेहतर अवसर व स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभ पहुंच भी सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कबीर संस्थान ट्रस्ट खरसिया की मांग पर उन्हें आवेदन की हुई भूमि उपलब्ध करवाने के निर्देश कलेक्टर रायगढ़ को दिए। कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राधा सुनील शर्मा, श्रीमती नयना गबेल, मनोज गबेल, सुनील शर्मा सहित देश-विदेश से पहुंचे हुए कबीर पंथ के अनुयायी उपस्थित रहे।
 
उल्लेखनीय है कि आचार्यगद्दी कबीर-धर्म स्थान खरसिया कबीरपंथ की गौरवशाली धर्मदासीय परम्परा की सबसे बड़ी गद्दी है। यहां से पूरे विश्व में कबीर साहेब के मूल ज्ञान और उपदेश का प्रचार-प्रसार किया जाता है। पंथश्री हुजूर मुकुन्दमणिनाम साहेब धर्मदासीय वंश व्यालिस परम्परा के सत्रहवें वंशगुरू है। उन्हीं की स्मृति में स्मृति महोत्सव भंडारा एवं कबीरपंथ की सबसे बड़ी पूजा एकोत्तरी चौका आरती का आयोजन किया जा रहा है। इस महा महोत्सव में देश-विदेश से हजारों की संख्या में संत-महंत, भक्त श्रद्धालु पहुंचे हैं।

अग्रसेन महाविद्यालय में उमंग-2023 : आजादी के अमृत महोत्सव पर केन्द्रित रहा थीम डांस

अग्रसेन महाविद्यालय में उमंग-2023 : आजादी के अमृत महोत्सव पर केन्द्रित रहा थीम डांस

 युवाओं के हाथ में है देश का भविष्य : डॉ. अरुणा पल्टा 

रायपुर / अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में वार्षिकोत्सव उमंग 2023 के तहत शनिवार को सदाबहार फ़िल्मी गीतों सहित एकल और समूह नृत्य में विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साल भर के इस सबसे बड़े उत्सव में सभी संकायों के विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों की भरपूर सराहना हासिल की।   

कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरुणा पल्टा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष एवं अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की केन्द्रीय समिति के नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं अग्रसेन शिक्षण समिति के तकनीकी सलाहकार अनुराग अग्रवाल, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केन्द्रीय सचिव डॉ। जेपी अग्रवाल, सीके अग्रवाल, रामपाल अग्रवाल एवं उमेश अग्रवाल सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे। महाविद्यालय की ओर से सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत और अभिनन्दन किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने डॉ अरुणा पल्टा ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि कॉलेज का समय जीवन का सर्वश्रेष्ठ कालखंड होता है। इसलिए इसका अधिकतम उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए केवल ज्यादा नंबर पाना जरुरी नहीं है। बल्कि अपना आत्मविश्वास मजबूत रखते हुए तैयारी करें, तो सफलता निश्चित मिलती है। कार्यक्रम में आमंत्रित सभी अतिथियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

अपने स्वागत भाषण में महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. वीके अग्रवाल ने कहा कि यह संस्था साधन-विहीन विद्यार्थियों को शिक्षित करने का संकल्प लेकर कार्य कर रही है। संस्था का प्रतिवेदन पेश करते हुए प्राचार्य डॉ. युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि महाविद्यालय ने अध्ययन-अध्यापन के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक गतिविधियों से अपनी विशेष पहचान कायम की है।   

समारोह में मुख्य अतिथि तथा अन्य सभी अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका “संकल्प” का विमोचन किया गया। साथ ही पत्रकारिता विभाग द्वारा भोरमदेव के शैक्षणिक भ्रमण पर तैयार की गई डॉकुमेंट्री “धार्मिक पर्यटन स्थल- भोरमदेव”- का भी विमोचन किया गया। इसमें परिकल्पना एडमिनिस्ट्रेटर प्रो अमित अग्रवाल की थी। निर्देशन महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वीके अग्रवाल तथा प्राचार्य डॉ युलेंद्र कुमार राजपूत का था। विशेष मार्गदर्शन महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण के अध्यक्ष शंकरहरि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय दानी, एवं छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की केन्द्रीय समिति के नव-निर्वाचित अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल का था। आलेख एवं पार्श्व स्वर पत्रकारिता संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो विभाष कुमार झा, संयोजन प्रो राहुल तिवारी और प्रो सुरभि अग्रवाल का था। छायांकन पत्रकारिता के विद्यार्थियों ने किया। वीडियो संपादन प्रो हेमंत सहगल ने किया।    

कार्यक्रम के समापन सत्र में रायपुर के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा मुख्य अतिथि रहे। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी, जैतू साव मठ के न्यासी महेंद्र अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की केन्द्रीय समिति के नव-निर्वाचित अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक शर्मा ने कार्यक्रम में अपना प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं अन्य अतिथियों ने भी प्रतिभागियों के  प्रदर्शन कि सराहना की।  

आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुत गायन और नृत्य स्पर्धा के लिए कोरियोग्राफर साहिल पाठक और अविनाश सोनी निर्णायक के रूप में आमंत्रित थे। उन्होंने सभी प्रस्तुतियों के मूल्यांकन के बाद अपना निर्णय दिया। इसके तहत प्रस्तुति की श्रेष्ठता के आधार पर एकल नृत्य में संगीता सागर को प्रथम और रूचि विश्वकर्मा को दूसरा स्थान मिला। युगल नृत्य में  ख़ुशी और लकी की जोड़ी प्रथम और शबनम और आस्था की जोड़ी द्वितीय रही। वहीं समूह नृत्य में कुणाल एंड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत डांस ग्रुप को पहला तथा  ऋतु एंड ग्रुप के डांस को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। एकल गायन में  सुब्रतो पाल प्रथम तथा आर्यन  दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर सभी निर्णायकगणों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए। 

आज का थीम डांस “ आजादी के अमृत महोत्सव” पर केन्द्रित था, जिसमें प्रदेश के विविध लोक नृत्यों को एक सूत्र में पिरोकर पेश किया गया। इसमें विद्यार्थियों के साथ ही सभी प्राध्यापकों और अन्य स्टाफ ने भी तिरंगा आधारित पोशाक के साथ हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर दर्शकों का अभिवादन किया। इस थीम डांस की मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों ने भरपूर प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर डा वीके अग्रवाल ने आगामी 8 फरवरी को होने वाले एक विशेष समारोह में उमंग-2023 की समस्त प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की। आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ शोभा अग्रवाल एवं प्रो अभिनव अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के दूसरे और तीसरे भाग के सांगीतिक प्रस्तुतियों का संचालन विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों- चन्द्रप्रकाश, आयुषी गोलछा, प्रिया राव, मोना चांदवानी, भूपेश और सेजल ने किया। कार्यक्रम के सफल संयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों अन्य सभी स्टाफ ने सक्रिय सहयोग किया।

 

BREAKING : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 4 लोगों की मौत

BREAKING : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 4 लोगों की मौत

 बलौदाबाजार। CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ बलौदाबाजार जिले के पलारी में शनिवार को पति-पत्नी और 10 महीने के बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुसमी के रहने वाले पूरन भारद्वाज (26 साल), पत्नी लता भारद्वाज, 10 महीने का बेटा खिलेश और एक अन्य महिला सभी एक ही बाइक पर सवार होकर करीब 11 बजे के आस-पास भरसेला गांव में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही बाइक पलारी के विष्णु पेट्रोल पंप के पास पहुंची, वहां से निकल रहे एक पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद चारों को पलारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पति-पत्नी और बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला को इलाज के लिए बलौदाबाजार जिला अस्पताल रेफर किया गया पर हॉस्पिटल पहुंचने से पहले उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

 रायगढ़। जिले से आत्महत्या की खबर सामने आ रही है, यहाँ गढ़उमरिया में एक छात्रा ने अज्ञात कारणों से शुक्रवार की रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामला जूट मिल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात जब पिता ने अपनी बेटी को पानी के लिए आवाज दिया तो बेटी के रूम से कोई आवाज नहीं आई, जिसपर पिता ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो वहां उनकी बेटी फांसी के फंदे पर लटकी हुई नजर आई,  बेटी की लाश देकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता ने घटना की सुचना परिजन व पुलिस को दी, जिसके बाद तत्काल जूट मिल पुलिस गढ़ उमरिया पहुंचकर छात्रा को फांसी के फंदे से नीचे उतारा व पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवती के फांसी लगाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है

राजिम माघी पुन्नी मेला 2023: पुन्नी स्नान में जुटेंगे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

राजिम माघी पुन्नी मेला 2023: पुन्नी स्नान में जुटेंगे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

 राजिम। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज त्रिवेणी संगम राजिम में इस बार राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभारंभ 05 फरवरी माघी पूर्णिमा से शुरू हो रही है, जो 18 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा। 5 फरवरी सुबह माघी पुन्नी के अवसर पर हजारों श्रद्धालु पुन्नी स्नान करेंगे। पुण्य स्नान पश्चात भगवान श्रीराजीव लोचन एवं श्रीकुलेश्वर महोदव, दानदानेश्वर, बाबा गरीबनाथ, लोमष ऋषि आश्रम दर्शन कर पुण्य लाभ लेंगे। मेले के दौरान भव्य महानदी की आरती का भी आयोजन किया जाएगा। मेला को तैयारी को लेकर सम्बंधित विभागों ने पूरी कर ली है। राजिम मेला क्षेत्र में आने वाले सभी मार्गों की मरम्मत कराई गई है।मेला स्थल, संत समागम स्थल, लोमश ऋषि आश्रम, कुलेश्वर मंदिर, राजीव लोचन मंदिर और मुख्यमंच स्थल इन सभी को आपस में जोड़ने के लिए रेत की सड़कें बनाई गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर पेयजल के लिए पाईप लाईन और नल कनेक्शन लगा दिए गए हैं। संगम पर बने तीनों पुलों पर रोशनी के पर्याप्त प्रबंध करने लाईट लगाई गई है। रात में मेला स्थल को जगमग करने चारों तरफ हाईमाॅस्क लाईट लगाई गई है। विद्युत मंडल द्वारा सभी स्थानों पर आवश्यकतानुसार विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई है। नवापारा और राजिम के सभी मंदिरों का रंग-रोगन कर प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है।
मेला स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा धमतरी, रायपुर और गरियाबंद जिले का अलग-अलग स्टाॅल लगाए गए हैं। जिसमें चौबीस घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाॅफ की ड्यूटी लगाई गई है। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाॅफ के दल मेला स्थल पर नियमित रूप से ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। एम्बुलेंस और 108 संजीवनी की सेवाएं लगातार उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही मेला में विभिन्नों विभागों का शासकीय प्रदर्शनी भी लगाया जाएगा। जिसमें सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
राजिम मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए हैं। गरियाबंद एसपी के नेतृत्व में रायपुर व धमतरी एसपी के साथ आपसी सामंजस्य से तैयारियां की गई हैं। मेला स्थल को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जा रहा है।
पूरे मेले क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर कमिश्नर एवं मेलाधिकारी यशवंत कुमार, गरियाबंद कलेक्टर एवं अध्यक्ष राजिम माघी पुन्नी मेला स्थानीय समिति प्रभात मलिक, एसपी एटी कांबले, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई सहित राजिम माघी पुन्नी मेला स्थानीय समिति के सभी सदस्यों के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी लगे हुए हैं।

CG NEWS : वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी करने वालों की खैर नहीं, होगी पांच साल की जेल

CG NEWS : वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी करने वालों की खैर नहीं, होगी पांच साल की जेल

 बिलासपुर। CG NEWS : वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ रेलवे अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। जिसके लिए रणनीति बन चुकी है। रेलवे सुरक्षा बल को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। पत्थरबाजों को पकड़ने सीक्रेट प्लान बन चुका है। पकड़े जाने पर रेलवे एक्ट के तहत पांच साल जेल की हवा खानी पड़ेगी।

जोनल कार्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि वन्दे भारत पर हो रहे लागतात पथराव के दृष्टिकोण से रेलवे अब योजनाबद्ध तरीके से पत्थरबाजों पर कार्यवाही करेगी। रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 153 के अनुसार इरादतन कार्य या चूक से रेलवे द्वारा यात्रा करने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा को खतरे में डालना। यदि कोई व्यक्ति किसी भी गैरकानूनी कार्य या किसी जानबूझकर चूक या उपेक्षा से रेल यात्रा कर रहे किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा को खतरे में डालता है या खतरे में डालने का कारण बनता है। तो उसके विरुद्ध 5 साल तक सजा का प्रावधान है।

सीएम बघेल ने 'मिलेट ऑन व्हील्स' को दिखाई झंडी

सीएम बघेल ने 'मिलेट ऑन व्हील्स' को दिखाई झंडी

 प्रदेश के पहले मोबाइल मिलेट कैफे में मिलेंगे रागी, कोदो, कुटकी से बने लजीज व्यंजन

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल ने शनिवार को रायगढ़ जिले के खरसिया में प्रदेश के पहले मोबाईल मिलेट कैफे 'मिलेट ऑन व्हील्स' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर रागी से बना केक काटा। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे मिलेट के उपभोग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने इस मोबाइल कैफे का संचालन करने वाली महिला समूह को अपनी शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन रायगढ़ की पहल पर शुरू हुआ यह 'मिलेट ऑन व्हील्स' कैफे एक चलता फिरता मिलेट कैफे होगा। जिसमें रागी, कोदो, कुटकी से बने लजीज व्यंजन परोसे जायेंगे। इसे अनुभव महिला समूह संचालित करेगा। इस मोबाइल मिलेट कैफे में रागी का चीला, डोसा, मिलेट्स पराठा, इडली, मिलेट्स मंचूरियन, पिज्जा, कोदो की बिरयानी और कुकीज जैसे पकवान चखने को मिलेंगे। गौरतलब है कि मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर मिलेट मिशन  चलाया जा रहा है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट ईयर के रूप में मनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी, रागी की समर्थन मूल्य पर की जा रही है खरीदी
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में मिलेट्स को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी और रागी का ना सिर्फ समर्थन मूल्य घोषित किया गया अपितु समर्थन मूल्य पर खरीदी भी की जा रही है। इस पहल से छत्तीसगढ़ में मिलेट्स का रकबा डेढ़ गुना बढ़ा है और उत्पादन भी बढ़ा है। मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों और मीडिया के लिए मिलेट्स से बने व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए दोपहर भोज का भी आयोजन किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में मिलेट कैफे भी प्रारंभ हो चुका है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नथिया-नवागांव में मिलेट्स का सबसे बड़ा प्रोसेसिंग प्लांट भी स्थापित किया जा चुका है। मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए गौठानों में विकसित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जा रहे हैं।

 

खरसिया पहुंचे सीएम बघेल, हेलिपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

खरसिया पहुंचे सीएम बघेल, हेलिपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रायगढ़ जिले के खरसिया हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी खरसिया पहुंचे। खरसिया हेलीपैड में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, आईजी बिलासपुर रेंज बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

देश के 15 राज्यों के 32 IFS ने छत्तीसगढ़ के विकास योजनाओं का किया अध्ययन... CM भूपेश से की मुलाकात... कह दी ये बड़ी बात......

देश के 15 राज्यों के 32 IFS ने छत्तीसगढ़ के विकास योजनाओं का किया अध्ययन... CM भूपेश से की मुलाकात... कह दी ये बड़ी बात......

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल और वन संवर्धन की दिशा में सरकार द्वारा चलाये जा रहे नरवा विकास योजना और लघु वनोपज के संग्रहण का कार्य बखूबी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की ये योजना देश के अन्य राज्यों के लिये अनुकरणीय है। उक्त बातें छत्तीसगढ़ के अध्ययन भ्रमण में पहुंचे भारतीय वन सेवा के 2014-15 बैच के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान कहीं। भ्रमण दल में देश के 15 राज्यों से भारतीय वन सेवा के 32 अधिकारियों ने शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दो दिवसीय भ्रमण के बाद अपने अनुभव साझा किये।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ वनों के मामले में समृद्ध राज्य है। यहां वनों के साथ-साथ वनों पर आश्रित आदिवासियों-वनवासियों के विकास के लिये नवाचार का प्रयोग करते हुये कई योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा विकास योजना की सराहना देश के अन्य राज्यों में भी होने लगी है। यह योजना वनांचल में भू-जल संरक्षण के साथ-साथ लोगों की आजीविका और आय संवर्धन में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। 

इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने संबोधित करते हुये राज्य में वनों के संरक्षण और संवर्धन के लिये संचालित गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने इस दौरान विशेषकर वर्तमान सरकार द्वारा वनवासियों के हित में संचालित लघु वनोपजों के संग्रहण कार्य और नरवा विकास आदि योजनाओं के बारे में जिक्र किया। उन्होंने बताया कि राज्य में वनवासियों के हित में लिये गये फैसले के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ लघुवनोपजों के संग्रहण में लगातार अव्वल बना हुआ है। यहां देश का 74 प्रतिशत लघु वनोपजों का संग्रहण हो रहा है। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, अध्यक्ष जैव विविधता बोर्ड राकेश चतुर्वेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैंपा व्ही श्रीनिवास राव ने भी संबोधित किया। 

भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने साझा किए अनुभव 

गुजरात के अग्निश्वर ब्यास ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आए हैं। उन्होंने कहा - हमारी टीम ने छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित नरवा विकास योजना के तहत पंपार नाला का भ्रमण किया तथा नरवा पुनर्जीवन का कार्य देखा। उन्होंने राज्य में संचालित योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना का क्रियान्वयन जीआईएस पद्धति से डी.पी.आर. तैयार कर क्रियान्वित किया गया है। 

इसी तरह ओडिशा की पूर्णिमा पी. ने बताया कि पंपार नाला में स्थित विभिन्न संरचनाओं, एनआरएम इंजीनियर द्वारा जीआईएस पद्धति का उपयोग कर विभिन्न संरचनाओं का स्थल चयन अत्यंत सटीक था एवं गुणवत्ता उत्तम है। उन्होंने कहा कि जिसके कारण परिणाम दो वर्ष में ही दिखने लगा है। वन क्षेत्र में पुनरोत्पादन में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। हिमाचल प्रदेश की सुविना ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज संग्रहण, प्रसंस्करण के क्षेत्र में कार्य देखा गया। इस दौरान धमतरी स्थित दुगली प्रसंस्करण केन्द्र का भ्रमण किया एवं देखा कि कैसे स्व-सहायता समूह के महिलाओं द्वारा कार्य किया जा रहा है और उन्हें लागातार रोजगार मिल रहा है जो कि महिला सशक्तिकरण का एक बहुत अच्छा उदाहरण है।

मणिपुर के शन्नगम एस. ने प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया कि कैसे छत्तीसगढ़ में 13 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र को वन संसाधन अधिकार प्रदत्त कर ग्राम पंचायतों को प्रबंधन हेतु सौंपा गया है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ में वन संसाधन की दिशा में सर्व श्रेष्ठ पहल हुई है। झारखण्ड के सत्यम कुमार ने बताया कि हमारी टीम ने छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर में स्थित जंगल सफारी का भ्रमण किया। यह हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा मानव निर्मित जंगल सफारी है, जिसमें दुर्लभ प्रजाति के अनेक जंगली जानवरों को रखा गया है, जंगल सफारी का प्रबंधन बहुत अच्छा है

इसी तरह तेलंगाना के प्रदीप कुमार सेट्ठी ने बताया कि हमने छत्तीसगढ़ का नाम नक्सल प्रभावित क्षेत्र के नाम से सुना था, परन्तु यहां आने के बाद प्रस्तुतीकरण में पाया गया कि यहां अनेक पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जो कि मन मोह लेने वाली दिखाई दी जैसे- चित्रकोट का वाटर फॉल, तीरथगढ़ का जल प्रपात आदि। अतः भविष्य में जब भी मुझे कहीं भ्रमण करने का मौका मिलेगा तो मैं छत्तीसगढ़ में दोबारा जरूर आना चाहूंगा।

Employees News: अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित... आदेश जारी....

Employees News: अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित... आदेश जारी....

 गरियाबंद। राजिम मेला अवधि तक अवकाश प्रतिबंधित किया गया है। राजिम माघी पुन्नी मेला अवधि तक गरियाबंद जिला में कार्यरत समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित किया है। 5 फरवरी 2023 माघ पूर्णिमा से 18 फरवरी 2023 की अवधि तक यह नियम लागू रहेगा। 

गरियाबंद जिले में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष 2023 में राजिम माघी पुन्नी मेला 5 फरवरी 2023 माघ पूर्णिमा से 18 फरवरी 2023 महाशिवरात्रि तक आयोजित किया गया है। मेला के सुव्यवस्थित संचालन हेतु कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजिम माघी पुन्नी मेला अवधि तक गरियाबंद जिला में कार्यरत समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार विशेष परिस्थितियों में अवकाश पर स्पष्ट औचित्य प्रतिपादित करने पर अवकाश स्वीकृत की जायेगी।

OPS News: पेंशन संचालनालय ने जारी किया आदेश... 24 फरवरी के पहले विकल्प जमा कराने कहा... देखें दिशा-निर्देश....

OPS News: पेंशन संचालनालय ने जारी किया आदेश... 24 फरवरी के पहले विकल्प जमा कराने कहा... देखें दिशा-निर्देश....

 रायपुर। संचालनालय, पेंशन छत्तीसगढ़ द्वारा सभी जिला कोषालय के वरिष्ठ कोषालय अधिकारी / कोषालय अधिकारियो को छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि (CGPF) कियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश बाबत पत्र लिखा गया है। निर्देशित किया गया है कि जिले के अंतर्गत समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से दिनांक 24.02.2023 के पूर्व अनिवार्यतः कार्यालय में विकल्प जमा कराने हेतु अवगत कराना सुनिश्चित करें।

दिनांक 01.11.2004 अथवा उसके पश्चात नियुक्त शासकीय कर्मचारियों हेतु नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू होने के फलस्वरूप दिनांक 01.11.2004 से 31.03.2022 के मध्य नियुक्त शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने अथवा एन.पी.एस. में यथावत् बने रहने के विकल्प का प्रावधान किया गया है।

कल से लगातार 14 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें वजह

कल से लगातार 14 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें वजह

 गरियाबंद / कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले के राजिम स्थित त्रिवेणी संगम में वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला प्रारंभ तिथि 5 फरवरी से समापन तिथि 18 फरवरी 2023 तक कुल 14 दिवस तक जिले के राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानों को बंद रखने हेतु आदेशित किया है। साथ ही निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है।

सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

 महासमुंद / जिले के उद्यानिकी विभाग में शासकीय की योजनाओं का करोड़ों रुपए फर्जी आहरण करने का मामला सामने में आया है। उद्यानिकी विभाग के तत्कालीन सहायक संचालक निधान सिंग कुशवाहा ने तीन फर्म के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा  किया है।

मामले की शिकायत सिटी कोतवाली में की गई है। पुलिस ने सहायक संचालक समेत जय गुरुदेव के संचालक सतीश जिंदल और किसान एग्रोटेक के मालिक  जिग्नेश पटेल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम-राजिम माघी पुन्नी मेला

आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम-राजिम माघी पुन्नी मेला

गरियाबंद/ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित पवित्र धार्मिक नगरी राजिम में प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक पंद्रह दिनों का मेला लगता है। राजिम में तीन नदियों का संगम है इसलिए इसे त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है, यहाँ मुख्य रूप से तीन नदिया बहती है, जिनके नाम क्रमशः महानदी, पैरी नदी तथा सोंढूर है। संगम स्थल पर कुलेश्वर महादेव जी विराजमान है। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2001 से राजिम मेले को राजीव लोचन महोत्सव के रूप में मनाया जाता था, वर्ष 2005 से इसे कुम्भ के रूप में मनाया जाता रहा था, और अब 2019 से राजिम माघी पुन्नी मेला  के रूप में मनाया जा रहा है।]यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन धर्मस्व एवं पर्यटन विभाग एवम स्थानीय आयोजन समिति के तत्वाधान में होता है। मेला की शुरुआत कल्पवाश से होती है। पखवाड़े भर पहले से श्रद्धालु पंचकोशी यात्रा प्रारंभ कर देते है पंचकोशी यात्रा में श्रद्धालु पटेश्वर, फिंगेश्वर, ब्रम्हनेश्वर, कोपेश्वर तथा चम्पेश्वर नाथ के पैदल भ्रमण कर दर्शन करते है तथा धुनी रमाते है। 101 कि॰मी॰ की यात्रा का समापन होता है और माघ पूर्णिमा से मेला का आगाज होता है। राजिम माघी पुन्नी मेला में विभिन्न जगहों से हजारो साधू संतो का आगमन होता है, प्रतिवर्ष हजारो के संख्या में नागा साधू, संत आदि आते है,तथा विशेष पर्व स्नान तथा संत समागम में भाग लेते है, प्रतिवर्ष होने वाले इस माघी पुन्नी मेला में विभिन्न राज्यों से लाखो की संख्या में लोग आते है और भगवान श्री राजीव लोचन तथा श्री कुलेश्वर नाथ महादेव जी के दर्शन करते है और अपना जीवन धन्य मानते है। लोगो में मान्यता है की भनवान जगन्नाथपुरी जी की यात्रा तब तक पूरी नहीं मानी जाती जब तक भगवान श्री राजीव लोचन तथा श्री कुलेश्वर नाथ के दर्शन नहीं कर लिए जाते, राजिम माघी पुन्नी मेला का अंचल में अपना एक विशेष महत्व है।
राजिम अपने आप में एक विशेष महत्व रखने वाला एक छोटा सा शहर है राजिम गरियाबंद जिले का एक तहसील है। प्राचीन समय से राजिम अपने पुरातत्वों और प्राचीन सभ्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। राजिम मुख्य रूप से भगवान श्री राजीव लोचन जी के मंदिर के कारण प्रसिद्ध है। राजिम का यह मंदिर आठवीं शताब्दी का है। यहाँ कुलेश्वर महादेव जी का भी मंदिर है। जो संगम स्थल पर विराजमान है। राजिम माघी पुन्नी मेला प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलता है। इस दौरान प्रशासन द्वारा विविध सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन होता है।

BREAKING NEWS :BSP ने मिराज सिनेमा को किया सील, नहीं किया था करोड़ो का टैक्स भुगतान

BREAKING NEWS :BSP ने मिराज सिनेमा को किया सील, नहीं किया था करोड़ो का टैक्स भुगतान

 BSP भिलाई इस्पात संयंत्र विभाग के इंफोर्समेंट यूनिट द्वारा शनिवार सुबह सिविक सेंटर स्थित मिराज सिनेमा पर बड़ी कार्रवाई की बीएसपी इंपोर्समेंट यूनिट की टीम ने मिराज सिनेमा को सील कर दिया बताया जा रहा है कि मिराज सिनेमा प्रबंधन द्वारा बीएसपी को करोड़ों का टैक्स भुगतान नहीं किया गया जिसके कारण यह कार्रवाई की गई इस दौरान पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे।

भिलाई के सिविक सेंटर स्थित मिराज सिनेमा प्रबंधन ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन का 6 करोड़ 92 लाख का भुगतान नहीं किया है इसके अलावा अतिरिक्त लगभग 9 लाख रुपए का भुगतान भिलाई इस्पात संयंत्र को करना था इस मामले को लेकर बीएसपी के संपदा न्यायालय में भी प्रकरण विचाराधीन था न्यायालय व बीएसपी के संपदा न्यायालय में भी मिराज सिनेमा प्रबंधन केस हार चुका है इसी भुगतान को लेकर आज सुबह भारी पुलिस बल की उपस्थिति में इंफोर्समेंट विभाग ने मिराज सिनेमा परिसर के सभी यूनिट्स को सील कर दिया है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा.

CG NEWS : पिता को फंदे पर लटका देख बेटे ने भी की आत्महत्या, फिर बेटी ने भी की कोशिश…

CG NEWS : पिता को फंदे पर लटका देख बेटे ने भी की आत्महत्या, फिर बेटी ने भी की कोशिश…

 कवर्धा। जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में पिता पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पहले पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसे देखकर बेटा भी सदमे में आ गया और उसी फंदे पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद बेटी ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की। मगर उसे बचा लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बिरनपुर निवासी पंचराम निषाद खेती किसानी का काम करता था। वो काफी दिनों से बीमार था। इस वजह से उसके घरवाले परेशान थे। मृतक पंचराम भी काफी परेशान रहा करता था। कहा जा रहा है कि इलाज के बाद भी उसकी तबीयत खराब ही रहती थी। उसका 17 साल का बेटा दयालु 12वीं का छात्र था। बताया गया कि गुरुवार रात को पंचराम घर पर अकेले था। उसके घर के लोग कहीं बाहर गए थे। इसी दौरान उसने खुदकुशी कर ली। जब उसकी 2 बेटियां और बेटा दयालु घर पहुंचे तो वे अपने पिता को फंदे पर लटका देखकर हैरान रह गए।

इसके बाद दोनों बेटियां आस-पास के लोगों को बुलाने के लिए गई थी। तभी दयालु ने भी उसी फंदे पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों लड़कियां जब वापस पहुंची तो उन्होंने भाई को भी उसे फंदे पर लटका हुआ देखा। ये देखकर दोनों बहनें जोर-जोर से रोने लगी। एक ने तो अपने आप को कमरे में ही बंद कर लिया। वहीं आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पंचराम की पत्नी भी घर पहुंची। फिर कमरे में बंद बेटी को बाहर निकाला गया। वह भी फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश कर रही थी। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच पुलिस कर रही है।

CG Breaking: 7 जोन कमिश्नरों का हुआ फेरबदल, आदेश जारी

CG Breaking: 7 जोन कमिश्नरों का हुआ फेरबदल, आदेश जारी

 बिलासपुर। बिलासपुर में 7 जोन कमिश्नरों का फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 7 जाने कमिश्नरों को अब नए क्षेत्र की ज़िम्मेदारी मिली है।

देखें सूची

CG News : नदी में मछली मारने गए युवक पर बाघ ने किया हमला, मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

CG News : नदी में मछली मारने गए युवक पर बाघ ने किया हमला, मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

 मनेंद्रगढ़। नदी में मछली( fisher) मार रहे ग्रामीण पर हमला कर बाघ ने उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मनेंद्रगढ़ वन मंडल के कछौड़ गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया है।

जनकपुर मार्ग पर कछौड़ गांव स्थित गूंडरु नदी में युवक मछली मारने के लिए गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटा. नदी किनारे उसका कपड़ा मिला तो आसपास तलाश शुरू की। इस दौरान नदी के किनारे युवक का शव क्षत -विक्षत हालत में मिला. घटना स्थल के पास बाघ( tiger) के पंजे के निशान पाए गए हैं।

ग्रामीणों को भी शाम के बाद घर से नहीं निकलने की हिदायत

आपको बता दें कि केल्हारी वन क्षेत्र में 2 दिन पहले ही बाघ के पैर के निशान देखे गए थे, जिसके बाद वन मंडल के कर्मचारी लगातार इस क्षेत्र में सर्चिंग कर रहे थे।साथ ही ग्रामीणों को भी शाम के बाद घर ( home)से नहीं निकलने की हिदायत दी जा रही थी।

CG BREAKING NEWS : कांग्रेस विधायकों के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की बैठक शुरू

CG BREAKING NEWS : कांग्रेस विधायकों के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की बैठक शुरू

  रायपुर। कांग्रेस विधायकों के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की बैठक सर्किट हाउस में शुरू हो गई है। आपको बता दे की बैठक में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रभारी सचिव चंदन यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष संतकुमार नेताम, मंत्री अनिला भेड़िया सहित संसदीय सचिव और विधायकगण भी शामिल है।

बैठक में कुमारी सैलजा विधानसभावार लेंगी विधायकों से जानकारी, राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर  चर्चा होगी, और साथ ही विधायकों जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

एकतरफा प्यार में, मामी और भांजे ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला दोनों का शव

एकतरफा प्यार में, मामी और भांजे ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला दोनों का शव

 जगदलपुर। एकतरफा प्यार में 2 बच्चों की मां अपने प्रेमी भांजे के साथ आत्महत्या कर ली है। घर पर फांसी के फंदे पर दोनों की एक साथ लाश लटकती मिली है।बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।  मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों गंगामुंडा इलाके के रहने वाले हैं। मृत युवक का नाम विष्णु साहू (32) है। इसे 33 साल की अपनी सगी मामी से ही प्यार हो गया था। युवक कुंवारा था। वह वेल्डिंग का काम करता था। उसकी प्रेमिका मामी और वो दोनों एक ही घर में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे। शुक्रवार की सुबह दोनों घर पर अकेले थे।तदोनों ने रस्सी का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गए।

फांसी के फंदे पर लटके मिली लाश

छोटा भाई उसे बुलाने के लिए घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खोलने की आवाज लगाई। जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह खिड़की की तरफ जाकर देखा तो अंदर दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए थे।इस मामले की जानकारी बोधघाट थाने के जवानों को दी गई।

रायपुर दौरे पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, सर्किट हाउस में आज कांग्रेस विधायकों की अहम बैठक

रायपुर दौरे पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, सर्किट हाउस में आज कांग्रेस विधायकों की अहम बैठक

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा  रायपुर दौरे पर हैं। बता दें कि कुमारी सैलजा का ये दौरा 6 फरवरी तक रहेगा। आज यानी 4 फरवरी को राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस में विधायकों की बैठक लेंगी।

बता दें कि कल कुमारी सैलजा ने एससी एसटी ओबीसी और माइनॉरिटी विभाग की बैठक के साथ- साथ छत्तीसगढ़ में होने वाले कांग्रेस महाधिवेशन को लेकर बैठक किया था। जिसके बाद आज सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में वो कांग्रेस विधायकों के साथ चर्चा करेंगी।

CG Job Alert : सुनहरा मौका, प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन इस दिन, 300 पदों पर भर्ती, केवल पुरुष आवेदक होंगे शामिल

CG Job Alert : सुनहरा मौका, प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन इस दिन, 300 पदों पर भर्ती, केवल पुरुष आवेदक होंगे शामिल

 रायगढ़। निजी क्षेत्र के उद्योगों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए 8 फरवरी 2023 को प्रात: 10 बजे से शासकीय आईटीआई, रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

जिसके तहत मे.सुजुकी मोटर्स हंसलपुर गुजरात में रिक्त 300 विभिन्न पदों पर केवल पुरूष आवेदकों की भर्ती की जाएगी। जिसमें टे्रड-फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैके., डीजल मैके.टे्रक्टर मैकेनिक, टूल एवं डाई मेकर, पीपीओ, सीओई (ऑटोमोबाइल) एवं पेंटर जनरल ट्रेड शामिल है।

योग्यता ( qualification) 

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 40 प्रतिशत अंकों के साथ 10 वीं एवं संबंधित आईटीआई टे्रड में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा ( age limit) 

आयु सीमा 8 फरवरी 2023 को न्यूनतम 18 वर्ष तथा 24 वर्ष से अधिक न हो।

अधिक जानकारी के लिए

एफटीसी हेतु आईटीआई उत्तीर्ण करने का वर्ष 2017 से 2022 तक तथा अप्रेन्टिसशिप हेतु आईटीआई उत्तीर्ण करने का वर्ष 2021 से 2022 निर्धारित की गई है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय अथवा शा.आईटीआई रायगढ़ में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है।

डेंटल कॉलेज हॉस्टल में डेंगू का डंक, 7 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

डेंटल कॉलेज हॉस्टल में डेंगू का डंक, 7 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

 रायपुर। सरकारी डेंटल कॉलेज हॉस्टल( college hostel) व कैंपस( campus) में डेंगू फैल गया है। यहां 7 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है।

इनमें 3 पीजी छात्र, 2 इंटर्न तथा दो कर्मचारी है। इनमें दो पीजी का इलाज अंबेडकर अस्पताल में चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर है। डेंगू और न फैले हॉस्टल( hostel), कॉलेज व कैंपस में फागिंग की गई। आशंका है कि  किसी व्यक्ति के कारण डेंगू फैला होगा।

कॉलेज में  लगाया गया कैंप 

5 डेंटिस्ट के बीमार होने से कॉलेज में कैंप भी लगाया गया, जहां ब्लड टेस्ट किया गया। कर्मचारियों का कहना है कि कैंपस में काफी घास व पेड़-पौधे हैं। इसमें मच्छर पनपते हैं।

CG News : 6 फरवरी से 741 स्कूलों में लग जाएंगे ताले..! सहायक शिक्षक फेडरेशन उतरेगा हड़ताल में

CG News : 6 फरवरी से 741 स्कूलों में लग जाएंगे ताले..! सहायक शिक्षक फेडरेशन उतरेगा हड़ताल में

 बीजापुर। आगामी छह फरवरी से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन बेमुद्दत हड़ताल पर जा रहा हैं। फेडरेशन के शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से जिले के करीब 741 प्राथमिक शालाओं में ताले लग जाएंगे। फेडरेशन ने आंदोलन की सारी तैयारियां कर ली हैं और महीने की पहली तारीख को ही फेडरेशन के पदाधिकरियों ने पत्रों के माध्यम से एसडीएम, तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लाक शिक्षा अधिकारी और पुलिस को इसकी सूचना भी दे दी हैं।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन विगत 4 सालों से वेतन विसंगति की लड़ाई लड़ रहा हैं। सड़क की लड़ाई से उच्च अधिकारियों से चर्चा तक और फिर शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से चर्चा तक की बात हो,हर स्तर पर मुलाकात किया गया और सीएम के निर्देश पर 16 सितंबर 2021 को एक कमेटी 3 महीने के लिए बनाई गई थी। जिसका निर्णय आज तक नहीं आया है। जिसके कारण समस्त शिक्षक संवर्ग में नाराजगी व्याप्त है। इसी नाराजगी के चलते जिले के समस्त सहायक शिक्षक, प्राथमिक प्रधान पाठक 6 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

इस बारे में जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रमन झा ने बताया कि लगातार शासन से लेकर मंत्रियों अधिकारियों से वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं। लेकिन आज चुनावी वर्ष आने के बावजूद अभी तक सरकार द्वारा हमारी मांगों पर अनदेखी किया गया।शासन द्वारा सरकार आने के पहले घोषणा पत्र में भी वेतन विसंगति दूर करने की बात कहीं गई थी। लेकिन आज 4 साल बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण समस्त शिक्षक संवर्ग 6 फरवरी से ब्लाक स्तरीय अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे है।

वही जिला सचिव सुशील हेमला ने बताया कि जिले के चारो विकास खंड शिक्षा अधिकारी,जिला शिक्षा अधिकारी,थाना प्रभारी तहसीलदार,अनुविभागीय अधिकारी को अनिश्चित कालीन हड़ताल के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें विकासखंड बीजापुर,भैरमगढ़,उसूर व भोपालपटनम सहायक शिक्षक फेडरेशन के समस्त प्राथमिक प्रधानाध्यापक,शिक्षक,सहायक शिक्षक के सदस्य शामिल होंगे।

इस दौरान बीजापुर ब्लाक अध्यक्ष शांति लाल वर्मा,गोपाल कृष्ण पांडे,यामिनी बंजारे,लछिन्दर हेमला,रेहान खान,हेमलाल रावटे,भागीराम नेताम,बल्लू नेताम मौजूद रहे। यह जानकारी फेडरेशन के जिला मीडिया प्रभारी मोहसिन खान प्रेस रिलीज में दी हैं।