CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
सात जन्म बिताने का वादा कर दिया धोखा, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर युवती के रिश्तेदारों को भेजा, केस दर्ज

सात जन्म बिताने का वादा कर दिया धोखा, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर युवती के रिश्तेदारों को भेजा, केस दर्ज

 CG CRIME NEWS : भिलाई की युवती ने मैट्रिमोनी साइट से दिल्ली के लड़के को पसंद करके शादी की। उसके साथ सात जन्म बिताने का वादा किया। लेकिन लड़के ने उसे सिर्फ धोखा दिया। लड़के ने लड़की की आपत्तिजनक फोटो वीडियो बनाया। उसके बाद घर से रुपए लाने की डिमांड करने लगा। जब उसे रुपए नहीं मिले तो उसने उन फोटो वीडियो को लड़की के रिश्तेदारों के यहां भेज दिया।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि एक युवती ने उनके यहां शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि मैट्रिमोनी साइट पर उसने एक लड़का पसंद किया था। वो लड़का दिल्ली का था। उन दोनों की शादी दिल्ली में ही हुई। लड़की कुछ दिनों तक दिल्ली में लड़के के साथ रही। इस दौरान लड़के ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली।

इसके बाद उन फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लड़की से रुपए लाने की डिमांड करने लगा। लड़की ने रुपए लाने में असमर्थता जताई तो उसने उसे पैसे लाने के लिए मायके भेज दिया। जब युवती रुपये नहीं लाई तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं उसने फोटो वीडियो को लड़की के परिवार और रिश्तेदारों और पहचान वालों के पास भेज दिया। इसके बाद पीड़िता ने भिलाई नगर थाना में इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और फोन पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी 

भिलाई नगर पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने दिल्ली एक टीम भेजेगी। आरोपी ने युवती से पहले धोखे से शादी की। उसके बाद उसने उसके आपत्तिजनक फोटो बनाकर उसे वायरल किया। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजेगी।

BIG NEWS : अब मोबाइल की तरह बिजली के लिए भी होगा रिचार्ज, बैलेंस खत्म होते ही हो जायेगा बंद, लगाए जायेंगे 56 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर

BIG NEWS : अब मोबाइल की तरह बिजली के लिए भी होगा रिचार्ज, बैलेंस खत्म होते ही हो जायेगा बंद, लगाए जायेंगे 56 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर

 रायपुर।  घरों, दफ्तरों और कारखानों की बिजली अब रिचार्ज सिस्टम से चालू और बंद होगी। मीटर में बैलेंस खत्म होते ही बिजली बंद हो जाएगी और रिचार्ज कराते ही बिजली लौट आएगी। प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए बिजली कंपनी ने पिछले महीने टेंडर जारी किया था। पांच कंपनियों ने प्रदेश में प्रीपेड मीटर लगाने के लिए टेंडर भरा है। अब टेंडर खुल गया है। तकनीकी बिड खुलने के बाद जल्द ही फाइनेंशियल बिड खोलने की तैयारी है।

लोवेस्ट बिडर को वर्क आर्डर दिया जाएगा और उसके बाद प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने शुरू हो जाएंगे। प्रदेश में एक साथ मीटर लगेंगे, लेकिन इसकी शुरुआत राजधानी से होगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के प्रदेश में 56 लाख उपभोक्ता हैं। यहां लगे सभी मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदला जाएगा। इसका कोई चार्ज नहीं लगेगा। प्रीपेड मीटर लगते ही लोग घर बैठे मोबाइल की तरह अपने घर का बिजली मीटर रिचार्ज करा सकेंगे। वे जितनी बिजली जलाएंगे, उतना रिचार्ज करना पड़ेगा। लोगों भ्रम नहीं रहेगा कि उनका ज्यादा बिल आ रहा है।

अभी तक लोग पहले बिजली का उपयोग करते हैं और महीनेभर बाद बिजली का बिल आता है। बिजली कंपनी को पैसे मिलने में डेढ़ महीने का वक्त लग जाता है। कंपनी के नजरिए से यह एक दिक्कत है। बिजली कंपनी को हर महीने रीडिंग के लिए लोगों के घर एक कर्मचारी भेजना पड़ता है। इसमें समय और श्रम लगता है। बिल को लेकर लोगों की शिकायतें भी रहती हैं। इन दिक्कतों के साथ ही लोगों को घर बैठे सुविधाएं देने के लिए स्मार्ट मीटर का कांसेप्ट लाया गया है।

ऐसे चलेगा पूरा सिस्टम

प्रीपेड मीटर में एक छोटा सा मॉडम लगा रहेगा। इसे सर्वर के साथ-साथ उपभोक्ताओं के मोबाइल से कनेक्ट कर दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को पता रहेगा कि उनके पास कितना बैलेंस है। रिचार्ज खत्म होने से पहले ही फोन पर बैलेंस रिचार्ज करने का मैसेज चला जाएगा। प्रीपेड मीटर की रीडिंग को बिना लोकेशन पर गए सर्वर रूम या ऑफिस में बैठकर हो कंप्यूटर से देखा जा सकेगा।

ज्यादा बिल की शिकायत

दिल्ली, यूपी, बिहार आदि राज्यों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं। इन राज्यों में कहीं-कहीं पर उपभोक्ता इस बात को लेकर शिकायत कर रहे हैं कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने से उनके घरों में बिजली बिल का खर्च बढ़ा है। पहले जहां आठ सौ से हजार भर का बिल आता था, वहीं अब उन्हें 1500 से दो हजार का रिचार्ज महीने में करते हैं। इन राज्यों में ऐसी शिकायतों को लेकर लोग बिजली दफ्तरों अर्जी लेकर पहुंच रहे हैं।

 

ऐसे हैं पुराने मीटर

  • पुराना मीटर आसानी से बंद कर सकते हैं।
  • छेड़ छाड़ करना काफी आसान है।
  • मीटर में आसानी से सर्किट लगा सकते हैं।
  • बिजली चोरी का नुकसान ईमानदार उपभोक्ताओं को होता है।
  • कंपनी को डेढ़ से दो माह बाद मिलता है पैसा।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदे

  • स्मार्ट मीटर को फोन से रिचार्ज कर सकेंगे।
  • बिना रिचार्ज किए बिजली नहीं जला पाएंगे।
  • रिचार्ज प्लान के मुताबिक बिजली की खपत।
  • बिजली की खपत नहीं, तो कोई बिल नहीं।
  • कंपनी को एडवांस में मिल जाएगी रकम।
इस दिन कामकाज होगा प्रभावित, नियमितीकरण की मांग को लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

इस दिन कामकाज होगा प्रभावित, नियमितीकरण की मांग को लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

 रायपुर। रायपुर जिले में रविवार को विभिन्न दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए एकजुट होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन 20 फरवरी से राजधानी में किया जाएगा।

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ अपने समस्त जिलाध्यक्ष जिला कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की राय जानने के लिए आज रात 8 बजे वर्चुअल बैठक की जाएगी। बैठक में सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। इस बैठक में सभी कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारी संगठन ने सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को शामिल होने का आग्रह किया है

बिलासपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, कोच का शीशा टूटा

बिलासपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, कोच का शीशा टूटा

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार सुबह एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पथराव का शिकार हुई। चलती ट्रेन पर पथराव होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इससे कुछ कोच की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।

जानकारी अनुसार आज जब वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर के दाधापारा के पास से गुजर रही थी, तब कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। पथराव के चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी सीटों से नीचे हो गए कि कहीं उन्हें चोट न लग जाए। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अब तक पथराव में 5 कोच के 9 विंडो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

बड़ी खबरः राज्य में अब तक 4927 गौठान हुए स्वावलंबी, स्वयं की जमा पूंजी से खरीद रहे हैं गोबर

बड़ी खबरः राज्य में अब तक 4927 गौठान हुए स्वावलंबी, स्वयं की जमा पूंजी से खरीद रहे हैं गोबर

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 23 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की। 

इस राशि में 15 जनवरी से 31 जनवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.38 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 76 लाख रूपए, गौठान समितियों को 2.04 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.43 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल है। 

गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के एवज में विक्रेताओं को अंतरित की गई 4.76 करोड़ रूपए की राशि में से मात्र 1.98 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.78 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया गया है। इस दौरान जानकारी दी गई कि राज्य में अब तक 4927 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं। 

स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 40.49 करोड़ रूपए का गोबर स्वयं की राशि से क्रय कर भुगतान किया गया है। गौठानों में गोबर से  प्राकृतिक पेंट बनाने की 13 यूनिट शुरू हो चुकी हैं। क्रियाशील यूनिटों के माध्यम से अब तक 17936 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 9622 लीटर प्राकृतिक पेंट के विक्रय से 22 लाख 51 हजार 110 रूपए की आय अर्जित हुई है। 

CM बघेल करेंगे एक क्लिक और इन हितग्राहियों के खाते में आज आ जाएंगे 8 करोड़ 23 लाख रुपये

CM बघेल करेंगे एक क्लिक और इन हितग्राहियों के खाते में आज आ जाएंगे 8 करोड़ 23 लाख रुपये

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम हितग्राहियों को 8.23 करोड़ रूपए की राशि जारी करेंगे। इसमें गौठानों में 15-31 जनवरी तक क्रय 2.38 लाख क्विंटल गोबर के एवज में गोबर विक्रेताओं को 4 करोड़ 76 लाख रूपए, गौठान समितियों को 2.04 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.43 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के एवज में विक्रेताओं को अंतरित की जाने वाली 4.76 करोड़ रूपए की राशि में से मात्र 1.98 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.78 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में अब तक 4927 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं। स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 40.49 करोड़ रूपए का गोबर स्वयं की राशि से क्रय कर भुगतान किया गया है।

हितग्राहियों को 403.58 करोड़ का भुगतान-

गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को 395 करोड़ 35 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 5 फरवरी को 8.23 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 403 करोड़ 58 लाख रूपए हो जाएगा। यह यहां उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है।

छग 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर आया अपडेट, जानें कब से मिलने लगेंगे एडमिट कार्ड

छग 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर आया अपडेट, जानें कब से मिलने लगेंगे एडमिट कार्ड

 रायपुर। दसवीं-बारहवीं सीजी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र स्कूलों में इस हफ्ते से बंटने शुरू हो जाएंगे। अफसरों का कहना है कि एडमिट कार्ड तैयार हो गए हैं। इसे अब जिलों में भेजा जाएगा।

बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बोर्ड ने उड़नदस्ता टीम भी तैयार कर ली है, जो स्कूलों में औचक निरीक्षण करेगी। बोर्ड परीक्षा में इस साल छह लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

बारहवीं की परीक्षा एक मार्च और दसवीं की दो मार्च से शुरू

दसवीं की परीक्षा में तीन लाख 35 हजार 357 और बारहवीं की परीक्षा में तीन लाख 20 हजार 171 छात्र शामिल होंगे। बारहवीं की परीक्षा एक मार्च और दसवीं की दो मार्च से शुरू हो रही है।

मेरे बारे में भाजपा सोच रही है उसका आभार, सोचना तो कांग्रेसजनों को चाहिए- मंत्री टीएस सिंहदेव

मेरे बारे में भाजपा सोच रही है उसका आभार, सोचना तो कांग्रेसजनों को चाहिए- मंत्री टीएस सिंहदेव

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के एक बयान ने फिर से एक बार राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, भाजपा लगातार मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ अन्याय होने को लेकर सरगुजा की जनता से इसका बदला लेने को कहती है। वहीं भाजपा द्वारा चिंता जाहिर करने को लेकर मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि यह तो कांग्रेसजनों को सोचना चाहिए। भाजपा इसमें चिंता क्यों कर रही है और आम लोगों को सोचना चाहिए। लोग जैसा सोचेंगे वैसा करेंगे। भाजपा को इसमें चिंता नहीं करनी चाहिए इसके साथ ही उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा को इस सद्भावना के लिए मैं आभार ही कह सकता हूं।

आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सूरजपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्या पर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि आज के समय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अधिकारी उतना महत्व नहीं दे रहे हैं, जो महत्व भाजपा के कार्यकाल में उनके कार्यकर्ताओं को मिलता था। मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रशासन को जनप्रतिनिधियों के प्रति और विशेष कर सत्ताधारी दल के प्रतिनिधि के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। मैं यह कभी नहीं कहता कि जो वो कहे वह करो… कार्यकर्ताओं को ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि हमारी सुनवाई नहीं हो रही है…

BIG BREAKING : नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, स्मॉल एक्शन टीम ने दिया वारदात को अंजाम

BIG BREAKING : नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, स्मॉल एक्शन टीम ने दिया वारदात को अंजाम

 बीजापुर। जिले में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की हत्या कर दी गई है। अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक 15 सालों से उसूर के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे नीलकंठ कक्केम के ऊपर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर वारदात को अंजाम दिया गया। ये घटना उस समय हुई जब नीलकंठ अपनी साली की शादी की तैयारी में पैतृक गांव गए हुए थे। यहां नीलकंठ के परिवार के सामने वारदात को अंजाम दिया गया। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यह मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र के पेंकरम गांव का है, हालांकि मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मगर नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

पंजाब से गिरफ्तार हुआ चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर

पंजाब से गिरफ्तार हुआ चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर

 रायपुर। करोड़ो की धोखाधड़ी कर फरार हुए चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रकम दोगुना-तिगुना करने का वादा कर पैसा जमा कराया गया और लगभग 8 करोड़ रूपये कम्पनी में निवेश कराकर कम्पनी के डायरेक्टर एवं अन्य कर्मचारी फरार हो गये थे। रायपुर पुलिस ने चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को पंजाब से गिरफ्तार किया है। मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अलख राम साहू तथा अन्य आवेदकों ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्रीण्डले फारेस्ट इंडिया लिमिटेड कंपनी एवं ग्रीण्डलेस प्रोजेक्ट एवं डेवलपर्स लिमि. के डायरेक्टर आलोक कुमार भद्रा, संतोष सिकदर, स्वर्ण सिंह एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा कंपनी में पैसा जमा कराया गया था। कंपनी द्वारा निवेशकों को रकम दोगुना तिगुना करने का वादा कर राशि जमा कराया गया। आवेदकों के लगभग 8 करोड़ रूपये कम्पनी में निवेश कराकर कम्पनी के डायरेक्टर एवं अन्य कर्मचारी फरार हो गये थे। इस प्रकार ग्रीण्डले फारेस्ट इंडिया लिमिटेड कंपनी एवं ग्रीण्डलेस प्रोजेक्ट एवं डेवलपर्स लिमि. चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर एवं अन्य कर्मचारियों ने निवेशको से छलकपट कर धोखाधड़ी की गई।

रिपोर्ट के बाद पुलिस की टीम लगातार आरोपी की पतासाजी में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस टीम को चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर स्वर्ण सिंह की उपस्थिति अमृतसर पंजाब में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम द्वारा आरोपी कम्पनी के डायरेक्टर स्वर्ण सिंह को पंजाब अमृतसर के पास मझिठा रोड स्थित मेडिकल एवेन्यू से गिरफ्तार किया गया। जिसे ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
स्वर्ण सिंह पिता हरदयाल सिंह उम्र 55 साल पता मेडिकल इन्क्लेव, कोठी नं 415, थाना मजीठा, अमृतसर।

 

खाद्य मंत्री ने किया एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का निरीक्षण

खाद्य मंत्री ने किया एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का निरीक्षण

 अम्बिकापुर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत रविवार को हेलीकाप्टर से दरिमा स्थित मा महामाया एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट उन्नयन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक कार्य के लिए पृथक-पृथक टीम लगाकर 24 घण्टे काम जारी रख तय समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए।

खाद्य मंत्री ने रन-वे के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन करते हुए इस माह के अंत तक काम पूरा करने के निर्देश दिये। इसीप्रकार बॉउंड्रीवाल के बाहर छोटे बड़े करीब 600 पेड़ों की कटाई का काम, बिजली खम्भां, नेटवर्क टावर को हटाने का काम भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात संचालक नागर विमानन एनएन एक्का ने टर्मिनल बिल्डिंग में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार की बैठक ली। उन्होंने पूरे टर्मिनल बिल्डिंग के उन्न्यन कार्य मार्च तक, एटीसी टावर, मेट ऑफिस, फ़ायर रूम, आइसोलेशन व एप्रॉन एरिया के कार्य इसी फरवरी अंत तक पूरा करने कहा। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा निरीक्षण इस महीने संभावित है। इसलिए तेजी से काम पूरा कराने पर जोर दें। उन्होंने सुरक्षा बलों के लिए बैरक निर्माण व एयरपोर्ट संचालन के लिए मानव संसाधन की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।

बताया गया कि भविष्य में नाइट लैंडिंग व 120 सीटर विमान परिचालन के लिए रन -वे के सेंटर से दोनों तरफ करीब 200 मीटर जमीन की आवश्यकता होगी। अभी रन-वे के मध्य से दोनों तरफ 150 मीटर क्षेत्र है। 50 मीटर और बढाने के लिए जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता होगी। रन-वे में अभी डामरीकरण की फाइनल लेयर की तैयारी चल रही है। इस महीने रन-वे के डामरीकरण का कार्य भी पूरा हो जाएगा

इस दौरान छत्तीसगढ़ तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ  पंकज कमल, एसडीएम  शिवानी जायसवाल सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

47 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस, 5 पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

47 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस, 5 पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

 रायपुर । स्वास्थ्य विभाग ने टीबी-कुष्ठ खोज अभियान के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। विभाग द्वारा 14 जिलों के 47 पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इन लापरवाह कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन, वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने तथा विभागीय जाँच की कार्यवाही की गई है।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी रोग के उन्मूलन के लिए राज्य में दो चरणों में सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान चलाया गया था। प्रथम चरण में मितानिनों द्वारा घर-घर भ्रमण कर टीबी एवं कुष्ठ रोग के लक्षण के आधार पर संभावित मरीजों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की गई थी। मितानिनों के द्वारा किए जा रहे कार्य की निगरानी व उनके द्वारा तैयार सूची के आधार पर संबंधित क्षेत्र के पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों के घर पुनः भ्रमण कर परीक्षण किया जाना था। साथ ही टीबी और कुष्ठ के चिन्हांकित व संदेहास्पद मरीज यदि जांच के लिए निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र नहीं जा पाए, तो ऐसे मरीजों के घर जाकर सैम्पल एकत्रित कर नजदीकी डीएमसी या जांच केन्द्र तक पहुंचाया जाना था जिससे कि उन मरीजों की शीघ्र जांचकर रोग की पुष्टि होने पर पंजीकृत कर दवा प्रारम्भ की जा सके।
 
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने अभियान के दौरान सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को कहा था। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह ने सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान के दौरान लापरवाही बरतने एवं गंभीरतापूर्वक काम नहीं करने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर जांजगीर-चांपा जिले के नौ, सरगुजा के आठ, दंतेवाड़ा और महासमुंद के छह-छह, सूरजपुर, कबीरधाम और रायगढ़ के तीन-तीन, दुर्ग, कोंडागांव, बलरामपुर-रामानुजगंज और गरियाबंद के दो-दो तथा रायपुर, कोरबा एवं धमतरी के एक-एक पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के निलंबन, दो कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जाँच एवं दो कर्मचारियों के वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई है।

कुमारी शैलजा ने किया CPL-T20 के पोस्टर का विमोचन

कुमारी शैलजा ने किया CPL-T20 के पोस्टर का विमोचन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने रविवार को छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग CPL-T20 के पोस्टर का विमोचन किया।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट काउंसिल और वीर स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वाधान में "छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग CPL-T20" शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, बीएसपी सेक्टर 1 क्रिकेट स्टेडियम भिलाई, राजा रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर एवं गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में 11 फरवरी से एक साथ आयोजित किया जा रहा है।

आयोजक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, कैबिनेट मंत्री, शिव डहरिया, हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष व विधायक कुलदीप जुनेजा एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे द्वारा किया गया। 26 फरवरी को नवा रायपुर में सायं 7 बजे से फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।

शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत आगामी शिक्षा सत्र में प्रवेश के लिए समय सारिणी जारी, प्रथम चरण 10 फरवरी से प्रारंभ

शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत आगामी शिक्षा सत्र में प्रवेश के लिए समय सारिणी जारी, प्रथम चरण 10 फरवरी से प्रारंभ

 रायपुर। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयों में आर.टी.ई.पोर्टल के माध्यम से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में प्रवेश की कार्यवाही के लिए समय-सारिणी जारी कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया का प्रथम चरण 10 फरवरी से प्रारंभ होगा। स्कूल पंजीयन (आवेदन) की कार्यवाही के साथ ही 10 फरवरी से 28 फरवरी तक वर्ष 2022-23 की शुल्क प्रतिपूर्ति के सत्यापन का कार्य भी किया जाएगा। संचालक लोक शिक्षण ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रवेश के संबंध में समय-सारिणी के अनुसार कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संबंधित अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में भी इस कार्यालय द्वारा प्रवेश की प्रक्रिया और ऑनलाइन पद्धति के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में अधिनियम के प्रावधान अंतर्गत नोडल अधिकारी की जानकारी, क्षेत्र का निर्धारण, मान्यता संबंधी कार्यवाही पूर्ण करना, आरक्षित सीटों का निर्धारण, प्रवेश एवं सूचना के लिए आवेदन प्राप्त करना, आवेदन पत्रों की समीक्षा तथा प्रचार-प्रसार, आबंटन प्रक्रिया, शुल्क की प्रतिपूर्ति व प्रक्रिया के लिए समय-सारिणी का ध्यान रखा जाए। इस बार वर्ष 2022-23 की शुल्क प्रतिपूर्ति राशि का सत्यापन कार्य भी प्रवेश प्रक्रिया के साथ-साथ किया जाए।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षा के अधिकार के तहत निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रथम चरण में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन का कार्य 10 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जाना है। छात्र पंजीयन आवेदन 6 मार्च से 10 अप्रैल तक, नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच 11 अप्रैल से 11 मई तक की जाएगी। लॉटरी एवं आबंटन 15 मई से 25 मई तक होगा और स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया 16 जून से 30 जून तक की जाएगी। इसी प्रकार द्वितीय चरण में प्रवेश की प्रक्रिया 01 जुलाई से प्रारंभ होगी। छात्र 01 जुलाई से 15 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। नोडल अधिकारियों द्वारा 16 जुलाई से 25 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। लॉटरी एवं आबंटन की कार्यवाही 27 जुलाई से 02 अगस्त तक होगी और स्कूल दाखिला प्रक्रिया 03 अगस्त से 14 अगस्त तक की जाएगी।

 
Godhan Nyay Yojana : CM भूपेश बघेल आज इस योजना के हितग्राहियों को करेंगे 8 करोड़ 23 लाख रूपए का भुगतान

Godhan Nyay Yojana : CM भूपेश बघेल आज इस योजना के हितग्राहियों को करेंगे 8 करोड़ 23 लाख रूपए का भुगतान

 रायपुर : Godhan Nyay Yojana : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 23 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 15 जनवरी से 31 जनवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.38लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 76 लाख रूपए, गौठान समितियों को 2.04 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.43 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के एवज में विक्रेताओं को अंतरित की जाने वाली 4.76 करोड़ रूपए की राशि में से मात्र 1.98 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.78 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में अब तक 4927 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं। स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 40.49 करोड़ रूपए का गोबर स्वयं की राशि से क्रय कर भुगतान किया गया है।

गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की 12 यूनिट शुरू

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए स्थापित गौठान तेजी से ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित होने लगे हैं। गौठानों में विविध आयमूलक गतिविधियों के संचालन के साथ-साथ नवाचार के रूप में गोबर से प्राकृतिक पेंट का उत्पादन भी शुरू हो गया है। वर्तमान में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए 12 यूनिटें शुरू हो चुकी है। क्रियाशील यूनिटों के माध्यम से अब तक 17936 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 9622 लीटर प्राकृतिक पेंट के विक्रय से 22 लाख 51 हजार 110 रूपए की आय अर्जित हुई है। राज्य के 28 जिलों के 29 चिन्हित गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट स्थापना अंतिम चरण में है। शीघ्र ही इनसे प्राकृतिक पेंट का उत्पादन होने लगेगा।

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 403.58 करोड़ का भुगतान

गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को 395 करोड़ 35 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 5 फरवरी को 8.23 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 403 करोड़ 58 लाख रूपए हो जाएगा। यह यहां उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में 31 जनवरी 2023 तक 103.25 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। गोबर विक्रेताओं से 15 जनवरी तक क्रय किए गए गोबर के एवज में 201.73 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 5 फरवरी को गोबर विक्रेताओं को 4.76 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 206 करोड़ 49 लाख रूपए हो जाएगा। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 175 करोड़ 64 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को 5 फरवरी को 3.47 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 179.11करोड़ रूपए हो जाएगा।

गौठानों में 1 लाख 26 हजार 858 लीटर गोमूत्र की खरीदी, 25.74 लाख रूपए का बिक चुका ब्रम्हास्त्र और जीवामृत

राज्य के गौठानों में 4 रूपए लीटर की दर से गोमूत्र की खरीदी की जा रही है। गौठानों में अब तक 1 लाख 26 हजार 858लीटर गौमूत्र क्रय किया जा चुका है। इससे गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा 47,447लीटर कीट नियंत्रक ब्रम्हास्त्र और 21,008 लीटर वृद्धिवर्धक जीवामृत तैयार किया गया है। 59,557 लीटर ब्रम्हास्त्र और जीवामृत की बिक्री से अब तक कुल 25 लाख 74 हजार 355 रूपए की आय हुई है।

गोबर से 27.56 लाख क्विंटल कम्पोस्ट खाद का उत्पादन

गौठानों में महिला समूहों द्वारा अब तक कुल 27 लाख 56 हजार क्विंटल से अधिक कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है। जिसमें 22 लाख 5 हजार 138 किवंटल वर्मी कम्पोस्ट, 5 लाख 50 हजार 862 क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट एवं 18,924 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस खाद शामिल है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से क्रमशः 10 रूपए, 6 रूपए तथा 6.50 रूपए प्रतिकिलो की दर पर विक्रय किया जा रहा है। महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो-कास्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रही हैं। गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 105 करोड़ 67 लाख रूपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 11,885 महिला स्व-सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 1,36,123 है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत एवं प्राकृतिक पेंट सहित अन्य सामग्री का भी उत्पादन किया जा रहा है।

गोधन न्याय से 3 लाख 23 हजार से अधिक ग्रामीण पशुपालक लाभान्वित

राज्य में गोधन के संरक्षण और संर्वधन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गौठानों में पशुधन देख-रेख, उपचार एवं चारे-पानी का निःशुल्क प्रबंध है। राज्य में अब तक 10,743 गांवों में गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 9671गौठान निर्मित एवं शेष गौठान निर्माणाधीन है। गोधन न्याय योजना से 3 लाख 23 हजार 983 ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

गौठानों में 17.58 लाख क्विंटल धान पैरा एकत्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर राज्य के किसानों द्वारा अपने गांवों के गौठानों को पैरादान किए जाने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य के किसान भाई पैरा को खेतों में जलाने के बजाय उसे गौमाता के चारे के प्रबंध के लिए गौठान समितियों को दे रहे हैं। ऐसे किसान भाई जिनके पास पैरा परिवहन के लिए ट्रेक्टर या अन्य साधन उपलब्ध है, वह स्वयं धान कटाई के बाद पैरा गौठानों में पहुंचाकर इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभा रहे हैं। गौठान समितियों द्वारा भी किसानों से दान में मिले पैरा का एकत्रीकरण कराकर गौठानों में लाया जा रहा है। गौठानों में अब तक 17 लाख 58 हजार क्विंटल पैरा गौमाता के चारे के लिए उपलब्ध है।

अब केवल इतने बजे तक ही कर पाएंगे माँ बम्लेश्वरी के दर्शन, आदेश जारी, जाने क्या है मामला

अब केवल इतने बजे तक ही कर पाएंगे माँ बम्लेश्वरी के दर्शन, आदेश जारी, जाने क्या है मामला

 छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ी में तेंदुए ने दस्तक दी है। तेंदुए की हरकत मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। तेंदुए की दस्तक के बाद से मंदिर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गई है। प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रात 9 बजे के बाद माता के दर्शन पर रोक लगा दी है। यानी अब भक्त रात 9 बजे से पहले ही मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर पाएंगे। केवल मंदिर के कर्मचारियों को ही रुकने की अनुमति होगी। हालांकि ये आदेश तेंदुए के पकड़े जाने तक की प्रभावी रहेंगे।

दरअसल, ऊपर मंदिर सीढ़ियों में नाग मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह 4 बजे के आसपास तेंदुए को देखा गया। वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरों में तस्वीर कैद हुई है। मंदिर ट्रस्ट समिति कैमरे में कैद हुए तेंदुए को देखकर दहशत में आ गए और अपने कर्मचारियों को फुटेज भेज कर अलर्ट किया। मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा तेंदुए की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई। डीएफओ पुष्पलता बंजारे टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। बहरहाल वन विभाग व मंदिर ट्रस्ट समिति ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास क्षेत्र में मुनादी करा दी है।

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, देखें सूची

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, देखें सूची

रायपुर। raipur news  राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीता डिसूजा एवम छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनीता सहरावत द्वारा अनुशंशित प्रदेश कार्यकारिणी की सूची प्रदेश महिला कांग्रेस को अध्यक्षा व सांसद फूलो नेताम Fulodevi netam  के निर्देश पर जारी की गई है। कार्यालय प्रभारी उषा रंजन श्रीवास्तव ने समस्त नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष को आदेश की जानकारी के पश्चात अपना पद भार ग्रहण कर पार्टी के नियमो के तहत अनुशासन में रहकर कार्य करने निर्देशित किया है।

 

Punni Mela 2023: माघ पूर्णिमा पर राजिम के त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पुन्‍नी मेला की हुई शुरुआत…देखिए नजारा

Punni Mela 2023: माघ पूर्णिमा पर राजिम के त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पुन्‍नी मेला की हुई शुरुआत…देखिए नजारा

 Maghi Purnima 2023: धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवतागण पृथ्वी लोक पर भ्रमण करने आते हैं. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान करने से देवता प्रसन्न होते हैं. सीएम भूपेश बघेल ने माघ स्नान पर शुभकामनाएं दी हैं.

मीडिया सेंटर *राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभारंभ
माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी
.
राजिम। माघी पुन्नी के पावन अवसर पर रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया। इसी के साथ राजिम माघी पुन्नी मेला का भी शुभारंभ हो गया। माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शनिवार 4 फरवरी से ही अचंल सहित प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया था। रविवार को श्रद्धालुओं ने तड़के त्रिवेणी संगम पैरी सोढ़ूर और महानदी में तडके सुबह से डुबकी लगाकर अपने आप को धन्य किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ श्री राजीव लोचन और कुलेश्वरनाथ महादेव के मंदिर पहुंचकर दर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली और सुख समृद्धि की आशीर्वाद मांगा। दोनों मंदिरों के अलावा श्रद्धालु लोमश ऋषि आश्रम, राजिम भक्तिन माता मंदिर, मामा-भांचा मंदिर, राजराजेश्वर, दानदानेश्वर, बाब गरीब नाथ महादेव के दर्शन किए।

नदी के धार मे किए दीपदान

कई महिलाएं एवं युवतियां तीनों नदी, पैरी, सोढूर और महानदी की धार में डुबकी लगाने के बाद नदी के रेत में शिवलिंग बनाकर उसमें नारियल, बेल पत्ता, धतुरे का फूल, दूध चढ़ाकर पूजा अर्चना किया और नदी के धार में दीपदान किए। जानकारो के मुताबिक सूर्योदय के पूर्व माघी पुन्नी स्नान का बड़ा महत्व है। दीप दान किए जाने का भी धार्मिक महत्व है, इसलिए नदी की धार में दीप दान कर सीधे श्री राजीव लोचन और भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन के लिए लोग पहुंचते रहे।

श्री राजीव लोचन के जन्मोत्सव

माघी पूर्णिमा के दिन भगवान श्री राजीव लोचन का जन्म दिवस है। इसके उपलक्ष्य में सदियों से राजिम के इस पावन भूमि में मेले भरते आ रहा है। भगवान का जन्मोत्सव मंदिर प्रांगण में बैंड-बाजे के साथ बहुत ही धूम-धाम से मनाया गया है। भगवान के पूजा के बाद नया लाल ध्वज मंदिर के कलश में चढ़ाया गया। माघ पूर्णिमा को लेकर भगवान श्री राजीव लोचन का मंदिर दमकने लगा है। बिजली की झालर और तेज लाइट की रोशनी से जगमगाने लगा है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजात

मंदिर से लेकर पूरे मेला स्थल के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। मंदिर में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। मेला स्थल पर जगह-जगह सी.सी.टीव्ही कैमरे से निगरानी रखी जा रही है।पुलिस के कैम्प लगाये गये है एसएसपी अमित तुकाराम कांबले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक पूरे टीम को मोंट्रिंग कर रहे है, थाना प्रभारी..राकेश कुमार मिश्रा,गौतमचंद गावड़े ,सचिन गुमास्ता संतोष भू आर्य लगातार मेला स्थल में आए श्रधालुओ की सुरक्षा में लगे हुए है  स्नान के लिए पहुंचें श्रद्धालुओं ने बताया कि हर वर्ष की तरह स्नान के लिए पानी की एवं मेला स्थल से आने जाने तक पुलिस प्रशासन की व्यवस्था अच्छी है। श्रद्धालुओं का कहना है कि माघी पुन्नी में सभी पर्व स्नान ब्रम्ह मुर्हुत में प्रातः कालीन करने से ही इसका महत्व है।

CG News : बिलासपुर रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं

CG News : बिलासपुर रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं

 रायपुर. केंद्रीय बजट 2023-24 में रेल यात्री सुविधाओं और रेल पटरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक जोर दिया गया है। इस बार 2.41 लाख करोड़ रुपये रेलवे के हिस्से में आया है। छत्तीसगढ़ को 2009-2014 तक 311 करोड़ रुपये का रेल बजट मिलता था। 2023-24 में 19 गुना से अधिक यानी 6,008 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इससे रायपुर मंडल के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत 17 स्टेशनों का वहां की संस्कृति को दर्शाते हुए बड़े स्तर पर सुंदरीकरण किया जाएगा। यहां यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनलाइन पत्रकारवार्ता में इसकी जानकारी दी। रेल मंत्री ने कहा कि रेल परियोजनाओं को पूरा करने जमीन अधिग्रहण में आ रही दिक्कतों को दूर करने में राज्य सरकार सहयोग करे। वर्तमान में 42 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ में चल रहे हैं। इस मौके पर रायपुर रेल मंडल के डीआरएम संजीव कुमार ने बताया कि इस साल का रेल बजट अभूतपूर्व है। देश के 1,275 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। इनमें से बिलासपुर रेलवे जोन के 45 बड़े मध्यम और छोटे स्टेशन भी शामिल हैं।

डीआरएम ने बताया कि रायपुर और बिलासपुर स्टेशन में मल्टीलेवल पार्किंग और यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण होगा। वहीं सरोना, उरकुरा, मंदिर हसौद, भानुप्रतापपुर, दल्लीराजहरा, बालोद, चरोदा, भाटापारा, बिल्हा, भिलाई पावर हाउस, तिल्दा नेवरा, भिलाईनगर, निपनिया, भिलाई और हथबंद रेलवे स्टेशनों का 20-20 करोड़ रुपये में सुंदरीकरण का काम मई से शुरू होगा। इन स्टेशनों में यात्री सुविधाओं का विस्तार होगा। इसकी सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा।

बिलासपुर से नई दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत

पिछले रेल बजट में दो वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया था। उसमें से केवल एक ही वंदे भारत दिसंबर 2022 से नागपुर से बिलासपुर के बीच दौड़ रही है, जबकि बिलासपुर से नई दिल्ली के बीच भी यह प्रस्तावित है। डीआरएम ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि कोशिश है कि वंदे भारत जल्द से जल्द दौड़े। कुछ नई ट्रेनें भी मंडल से गुजरेंगी।

धमतरी ब्राडगेज का होगा विस्तार, बस्तर रेल का काम भी बढ़ेगा

डीआरएम संजीव कुमार ने बताया कि धमतरी नैरोगेज को बड़ी लाइन में तब्दील करने का काम तेजी से चल रहा है। इस लाइन का आगे तक विस्तार कर यात्री ट्रेनें चलाने की योजना है। इसे बलोद, गुंडरदेही से जोड़ा जाएगा। 60 करोड़ की लागत रेलवे रिसर्च सेंटर खोला जाएगा। बस्तर रेल परियोजना के रुके काम भी जल्द से जल्द शुरू होंगे।

CG NEWS : कर्ज न चुका पाने से परेशान किसान ने जहर खाकर दे दी जान

CG NEWS : कर्ज न चुका पाने से परेशान किसान ने जहर खाकर दे दी जान

 कोरबा : CG NEWS : जिले के श्यांग थाना क्षेत्र में एक किसान ने आत्महत्या कर ली है. 48 वर्षीय किसान सालिकराम ने जहर खाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि, मृतक कर्ज से बहुत परेशान था। जिसके दबाव में आकर सालिकराम ने यह कदम उठाया है.

मृतक के बेटे ने बताया कि कर्ज के चक्कर में हमारे 2 खेत गिरवी पड़े हैं. कर्ज के कारण उसके पिता ने मौत को गले लगा लिया है. जहर के असर से सालिकराम की तबीयत बिगड़ गई थी. उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई.

फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

आज से राजिम माघी पुन्नी मेला : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ,

आज से राजिम माघी पुन्नी मेला : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ,

प्रोटोकॉल से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आज ग्राम उफरा जिला बेमेतरा से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5.25 बजे राजिम पहुंचेंगे। यहाँ वे शाम 6.55 बजे से 8.30 बजे तक श्री राजीव लोचन मंदिर दर्शन व महानदी आरती कर राजिम माघी पुन्नी मेला 2023 का उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात शाम 8.30 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

राजिम माघी पुन्नी मेला और शिवरीनारायण मेला की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में हर साल आयोजित होने वाला राजिम माघी पुन्नी मेला छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रतीक है। महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर सदियों से इस मेले का आयोजन होता है। इस मेले में छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ लोक संस्कृति के दर्शन होते हैं। बड़ी संख्या में आसपास के राज्यों के लोग भी श्रद्धापूर्वक इस मेले में शामिल होते हैं। राज्य सरकार ‘राजिम माघी पुन्नी मेला‘ को उसके मूल स्वरूप में आयोजित कर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परम्पराओं को संरक्षित और संवर्धित करने का प्रयास कर रही है। श्री बघेल ने कहा कि राजिम की तरह माघ पूर्णिमा के अवसर पर शिवरीनारायण में भी महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम पर मेले का आयोजन होता है। इस मेले में भी लोग बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ शामिल होते हैं। उन्होंने महानदी के तट पर सिरपुर में माघी पूर्णिमा के दिन से शुरू हो रहे सिरपुर महोत्सव की भी शुभकामनाएं प्रदेशवासियों को दी है।

आबकारी मंत्री कवासी लखमा का एक बार फिर सामने आया विवादित बयान

आबकारी मंत्री कवासी लखमा का एक बार फिर सामने आया विवादित बयान

 RAIPUR NEWS : आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। कवासी लखमा ने कहा कि आदिवासी हिंदू से अलग है। राजधानी में एक दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासियों और हिंदुओं की परंपरा अलग-अलग है। आदिवासी यदि शादी करता है तो गांव के पुजारी से शादी करवाता हैं, पंडितों से नहीं, आदिवासी ही देश के मूल निवासी हैं। इसलिए हम हिंदू से अलग है। हम हिंदुस्तान के रहने वाले मूल आदिवासी हैं। आदिवासियों का खान-पान, वेषभूषा अलग है। लखमा ने कहा कि आदिवासियों का कोड, नियमावली अलग होना चाहिए। हम जंगल में रहते हैं। हम पूजा-पाठ करते हैं। हिंदुओं का तरीका अलग होता है। हिंदू, बौद्ध आदि धर्म से यह सब बाहर से आए हैं।

विवादास्पद बयानों से रहा है नाता
 
1. शराब पीने से बढ़ती है ताकत
बीते वर्ष लखमा ने एक और विवादास्पद बयान दिया था। अमरकंटक तीर्थ यात्रा से बस्तर लौटने के बाद आबकारी मंत्री ने कहा था कि छत्तीसगढ़ मेहनतकश मजदूरों और किसानों का प्रदेश है। मेहनत करने वालों को शराब की जरूरत पड़ती है। शराब पीने से ताकत बढ़ने का दावा भी उन्होंने किया।
 
2. बच्चा एक दिन में पैदा नहीं होता
बीते वर्ष बस्तर में बैंकिंग सुविधाओं को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान कवासी लखमा ने कहा था कि बच्चा एक दिन में तो पैदा नहीं होता ना, फिर एक दिन में बैकिंग सुविधा कैसे मिल सकती है?
 
3. नक्सली समस्या पर बोले-जादू की छड़ी नहीं
नवंबर 2022 को धमतरी में एक कार्यक्रम के दौरान कवासी लखमा ने नक्सली समस्या पर कहा था कि हमारे पास कोई जादू की छड़ी नहीं कि एक झटके में नक्सली समस्या का अंत हो जाए।
NIT में आवर्तन’22-23 का हुआ रंगारंग उद्घाटन , विभिन्न टीमों ने प्रदर्शित किए आकर्षक तकनीकी मॉडल

NIT में आवर्तन’22-23 का हुआ रंगारंग उद्घाटन , विभिन्न टीमों ने प्रदर्शित किए आकर्षक तकनीकी मॉडल

 RAIPUR NEWS : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में 4 जनवरी 2023 को संस्थान के वार्षिक तकनीकी उत्सव आवर्तन’ 22–23 का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्थान की निदेशक (प्रभारी) डॉ. ए.बी. सोनी, मुख्य अतिथि, एमडी सीएसपीडीसीएल मनोज खरे, सीडीसी प्रमुख डॉ. समीर वाजपेई, टीम टेक्नोक्रेसी के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. मनु वर्धन, आवर्तन के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. अनुज शुक्ला तथा विज्ञान के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. चंद्रकांत ठाकुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मुख्य अतिथि  मनोज खरे द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, इसके अलावा डॉ. मनु वर्धन ने आवर्तन और टीम टेक्नोक्रेसी की अवधारणा का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि आवर्तन मध्य भारत का सबसे बड़ा तकनीकी उत्सव है। आवर्तन में 5000 से अधिक छात्रों की भागीदारी के साथ 20 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा यह महोत्सव विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

डॉ. समीर बाजपेई ने कहा कि शैक्षणिक पाठ्यक्रम तथा परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने मात्र से ही विद्यार्थी का विकास नही होता बल्कि कॉलेज में होने वाले अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना महत्वपूर्ण होता है। कॉलेज हमे वास्तविक जीवन की समस्या को हल करने का अवसर प्रदान करता है, साथ ही उन्होंने चैट जीपीटी का भी उदाहरण प्रस्तुत किया । संस्थान की निदेशक (प्रभारी) डॉ. ए.बी. सोनी ने बताया कि विज्ञान मानव जीवन की रीढ़ है, इसके अभाव में जीवन दुर्लभ है , साथ ही उन्होंने टीम टेक्नोक्रेसी द्वारा आवर्तन के सफलतापूर्वक आयोजन की कामना की एवं शुभकामनाएं दी । मनोज खरे ने मानव जीवन में विज्ञान के महत्व को बताया, उन्होंने कहा ऐसे आयोजन समाज के लिए अतिउपयोगी हैं तथा इसे छात्रों की प्रतिभा को दिखाने का एक सुनहरा अवसर बताया ।

आवर्तन के प्रथम दिन में तकनीकि प्रदर्शनी विज्ञान का आयोजन हुआ , जहाँ छात्रों की टीमों ने संस्थान द्वारा प्रदान की गई प्रोब्लम स्टेटमेंट्स के समाधान हेतु अपने समाधान प्रस्तुत किए। भूजल डेटा विश्लेषण और विज़ुअलाइज़ेशन जैसे विषयों पर काम करने वाले मॉडल और प्रोटोटाइप, बस और रेलवे स्टेशनों पर सामान ले जाने के लिए एक रोबोट हेल्पर, उड़ते हुए ड्रोन का उपयोग करके पेड़ों की त्वरित गणना, तथा अन्य विषयों से संबंधित मॉडलों का इसमें प्रदर्शन किया गया । अन्य कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं जैसे वेलोरेंट ई-टूर्नामेंट, ट्रेजर हंट, वीआर शो, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, सर्किट्रिक्स, रोबोट्रेक, ब्लाइंड कोडिंग, एनिमेट्रिक्स, बेग बॉरो स्टील, जेंगा, क्लिक ओ वर्तन और इकोपोलिस का भी आयोजन इस दौरान किया गया।

कार्यक्रम के पहले दिन के अंत में नृत्यं – द डांस क्लब के द्वारा डांस की प्रस्तुति तथा रागा – द म्यूजिक क्लब के द्वारा संगीत की प्रस्तुति और बैंड प्रस्तुति भी दी गई। आवर्तन के दूसरे दिन ओपन माइक, कोड टैग, मोटोस्पोर्ट्स, शिपव्रेक, स्कैवेंजर हंट, सर्किट्रिक्स, टेक्नोनॉमिक कोशेंट, स्पीडक्यूबिंग, हाइड्रोलिफ्ट जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

CG News : फिर एक मादा हाथी की हुई मौत, चार माह के अंदर छठवी हाथी मृत मिली…

CG News : फिर एक मादा हाथी की हुई मौत, चार माह के अंदर छठवी हाथी मृत मिली…

 रायगढ़। CG News वनमंडल धरमजयगढ़ के गेरसा गांव के पास आज फिर एक उम्रदराज मादा हाथी की मौत का मामला सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और आगे की कार्यवाही में जुट गई है। बता दे कि चार महीने के भीतर ये छठवीं हाथी की मौत है, जिसके बाद विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है

वहीं मृत हाथी का पांच छह साल का बच्चा भी है जो घटना स्थल के आसपास ही विचरण कर रहा है, जिसे ड्रोन कैमरा की मदद से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के गांव के ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न होने पाए। मामले को लेकर धरमजयगढ़ डीएफओ अभिषेक जोगावत ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया की कुछ दिनों से उक्त मादा हाथी अस्वस्थ थी जिसका विभाग द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी।

Punni Mela :माघ पूर्णिमा पर राजिम के त्रिवेणी संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, महादेव घाट पर जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालू

Punni Mela :माघ पूर्णिमा पर राजिम के त्रिवेणी संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, महादेव घाट पर जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालू

 रायपुर। Punni Mela 2023: माघ पूर्णिमा पर रविवार को सुबह श्रद्धालुओं ने राजिम के त्रिवेणी संगम सहित रायपुर के महादेव घाट पर पुण्य स्नान और दीपदान किया। हटकेश्वर महादेव का दर्शन करके मनवांछित कामना की। स्नान का सिलसिला दिनभर चलेगा।

Punni Mela 2023: ऐसी मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदियों में स्नान करने से शारीरिक व्याधियां दूर होती है। श्रद्घालु जल देवता से शरीर निरोगी रहने की मन्नत मांगते हैं। पूर्णिमा के दिन स्नान-ध्यान कर पूजा-अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

Punni Mela 2023: लक्ष्मण झूला पर सेल्फी की होड़

खारुन नदी के उस पार भगवान भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा का दर्शन करने श्रद्धालु लक्ष्मण झूला से होकर गए। इस दौरान लक्ष्मण झूला में सेल्फी खिंचाने होड़ लगी रही।

बता दें कि 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर महादेव घाट के किनारे पुन: मेला लगेगा। दूर-दूर से हजारों शिवभक्त दर्शन करने और हटकेश्वर महादेव पर जल अर्पण करने के लिए आएंगे।