CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CM बघेल ने आरंग विधानसभा क्षेत्र में 86 करोड़ 66 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CM बघेल ने आरंग विधानसभा क्षेत्र में 86 करोड़ 66 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर : RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel)ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज 7 फरवरी को रायपुर जिले के आरंग विधानसभा के क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले में 86 करोड़ 66 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 36 करोड़ 29 लाख 90 हजार रूपए के 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 50 करोड़ 36 लाख 20 हजार रूपए के 23 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने जिला स्वास्थ्य विभाग रायपुर के भूमिपूजन हेतु 76.13 लाख रुपए के 6 कार्य तथा 55.76 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण, जल संसाधन विभाग के भूमिपूजन हेतु 1502.02 लाख रुपए के 4 कार्य तथा 1835.501 लाख रुपए के 6 कार्यों का लोकार्पण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के भूमिपूजन हेतु 2027.88 लाख रुपए के 13 कार्यों तथा 2713. 58 लाख रुपए के 9 कार्यों का लोकार्पण, जल संसाधन विभाग जल प्रबंध संभाग – 1 के 415.94 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के भूमिपूजन हेतु 23.87 लाख रुपए के 01 कार्य तथा 15.42 लाख रुपए के 4 कार्यों का लोकार्पण किया। इस तरह उन्होंने 24 विकास कार्याे का भूमिपूजन एवं 23 विकास कार्याे लोकार्पण किया।

जिला स्वास्थ्य विभाग रायपुर के कुल 8 कार्याे का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया जिसमें आरंग के लखौली में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य हेतु 27 लाख 73 हजार रूपये, उप स्वास्थ्य केंद्र भंडारपुरी में ईसीआरपी के अंतर्गत छह बिस्तर वार्ड निर्माण हेतु 9 लाख 68 हजार रूपये, उप स्वास्थ्य केंद्र राखी में ईसीआरपी अंतर्गत छह बिस्तर वार्ड निर्माण कार्य हेतु 9 लाख 68 हजार रूपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरूद- कुटेला में ईसीआरपी अंतर्गत छह बिस्तर वार्ड निर्माण कार्य हेतु लागत 9 लाख 68 हजार रूपये और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीवा में ईसीआरपी अंतर्गत छह बिस्तर वार्ड निर्माण कार्य हेतु लगात 9 लाख 68 हजार रुपए शामिल हैं। आरंग के पलौद में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य हेतु 27 लाख 73 हजार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में ब्लड स्टोरेज की स्थापना हेतु 28 लाख 03 हजार रुपए का लोकार्पण कार्य शामिल है।

जल संसाधन विभाग रायपुर जिले के विकासखंड आरंग के अंतर्गत अमेठी तटबंद निर्माण कार्य लागत 834.96, सिवनी टार बांध का जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य लागत 146.22, पलौद स्टॉपडेम शीर्ष एवं नहर लाइनिंग कार्य लागत 132.44, ग्राम बनरसी के समीप पतलू नाला में स्टॉपडेम कार्य, लागत 388.4 सहित कुल 1502.02 का भूमिपूजन कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 1835.501 लाख रूपये के 6 कार्याे का लोकार्पण किया जिनमें कोल्हान नाला पर टेकारी स्टॉपडेम योजना का निर्माण कार्य लागत 359.74, खुटेरी जलाशय का शीर्ष एवं नहर कार्य का जीर्णाेद्धार एवं लाइनिंग कार्य लागत कार्य 232.851, नरदहा जलाशय का जीर्णाेद्धार एवं मुख्य नहर के चौन क्रमांक 0 से 60 चौन तक लाइनिंग कार्य 147.57, गुमा जलाशय का जीर्णाेद्धार एवं लाइनिंग कार्य लागत कार्य लागत 397.85, आरंग नवागांव जलाशय का जीर्णाेद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य लागत 399.13 और आरंग के कोल्हान नाला पर सक्रिय स्टॉपडेम का निर्माण लागत 298.36 शामिल है।

इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल योजनाओं हेतु 13 ग्रामों के 4314 घरेलू कनेक्शन हेतु 2027.88 लाख का शिलान्यास 9 ग्रामों के 6619 घरेलू कनेक्शन हेतु 685.7 लाख रूपये के विकाय कार्याे का लोकार्पण शामिल है। इसी तरह जल संसाधान विभाग जल प्रबंध संभाग-1 के 415.94 लाख के 2 कार्यों का लोकार्पण किया गया जिसमें महानदी मुख्य नहर के देवदा, लखौली, रीवा, डिधारी, नारा एवं कुकरा माइनरों का रिमॉडलिंग एवं लाइंनिग कार्य हेतु लागत 383.85 लाख रूपये एवं महानदी मुख्य नहर के कि.मी. 84.45 से 85.50 तक प्रोटेक्शन कार्य हेतु लागत 32.09 लाख रूपये शामिल है।

इसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के हनुमान मंदिर चौक में बाजार शेड निर्माण पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग सहित ग्राम पौंता ग्राम पंचायत तांदुल में 3 लाख रूपये, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (पाल समाज) में 5 लाख रूपये, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य (निषाद समाज) में 3 लाख रूपये, शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला नवागांव (हाइवे) 1 नग अतिरिक्त कक्ष निर्माण में 4.42 लाख रूपये का लोकार्पण कार्य शामिल है। स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट अनंत राम बर्छिया शा.उ.मा.वि. चंदखुरी में जीर्णाेद्वार कार्य में 23.87 रूपये का शिलान्यास कार्य शामिल है।

महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, कई वारदातों में थी शामिल

महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, कई वारदातों में थी शामिल

 दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए अंतर्गत सोमवार को कामयाबी मिली। उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विनय सिंह और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष ईनामी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया। भीमे मलांगीर एरिया कमेटी अंतर्गत पोटाली पंचायत जन मिलिशिया सदस्य के तौर पर कार्यरत थीं।

उक्त नक्सली लीडर विभिन्न नक्सली वारदातों में भागीदार थी। इनमें सडक़ें काटना और नक्सली बैनर व पोस्टर लगाना प्रमुख रूप से शामिल है। भीमे के खिलाफ अरनपुर थाना में नामजद अपराध दर्ज है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जन मिलिशिया सदस्य की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का का पुरस्कार घोषित किया गया था। इस सफलता में पुलिस की आरएफटी शाखा का सराहनीय योगदान था।

CRPF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

CRPF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

 बीजापुर। बीजापुर जिले में सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान तीन दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटा था। मृतक जवान का नाम विनय उर्फ बीनू था जो केरल का रहने वाला था और बीजापुर सीआरपीएफ की 85 वीं बटालियन में तैनात था।

जानकारी के मुताबिक, सुबह नाश्ते के बाद जवानों की एक टुकड़ी बस में सवार होने वाली थी। इससे पहले ही जवान ने खुद को गोली मार ली। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 
विद्यार्थियों से किया दुर्व्यवहार, प्रधान अध्यापक निलंबित...

विद्यार्थियों से किया दुर्व्यवहार, प्रधान अध्यापक निलंबित...

 कांकेर। भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसाकन्हार (क) में पदस्थ प्रधान अध्यापक मनबहल सिंह कुंजाम को शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार करने की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्गूकोंदल नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

 

मानवता को बचाने का रास्ता है गांधीवाद: भूपेश बघेल

मानवता को बचाने का रास्ता है गांधीवाद: भूपेश बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भावना का रास्ता मानवता को बचाने का रास्ता है। यही मार्ग सुब्बाराव जी का था। मुख्यमंत्री बघेल मंगलवार को रायपुर के समीप फुंडहर के वर्किंग वूमेन्स हॉस्टल में सुप्रसिद्ध गांधीवादी विचारक डॉ एस.एन. सुब्बाराव की 94वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एकता सद्भावना युवा शिविर-2023 (इंटरनेशनल पीस एंड हार्मनी यूथ कैंप) को सम्बोधित कर रहे थे। 3 से 8 फरवरी तक आयोजित इस शिविर में देश के 27 राज्यों सहित इंडोनेशिया और नेपाल के युवा शिरकत कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुब्बाराव जी प्रखर गांधीवादी थे, उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए विभिन्न भाषा भाषी लोगों को एक मंच पर लाने का कार्य किया। वे जीवन भर गांधी जी के रास्ते पर चले। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के आंदोलन में आंदोलनकारियों को अहिंसा के मार्ग पर चलकर आंदोलन करना होता था। उस समय सिखाया जाता था, हिंसा का सहारा नहीं लेना है। चाहे पुलिस लाठी भी चलाए। जेल में कैसे रहना है, लोगों को जेल के माहौल में ढालने के लिए सुब्बाराव जी ने गांधीवादियों को प्रशिक्षण दिया, ताकि आंदोलनकर्ता अंग्रेजों की प्रताड़ना से टूटे नहीं, पूरी दृढ़ता के साथ उनका प्रतिकार करें। असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान इसी वजह से भारतवासियों ने अंग्रेजों का दृढ़ता से सामना किया। जिसकी वजह से सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा कभी भी समस्या का समाधान नहीं है। गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भावना का रास्ता ही सही मायनों में युवाओं को आगे बढ़ने का रास्ता है, मानवता को बचाने का रास्ता है। यही मार्ग सुब्बाराव जी का है। उन्होंने कहा कि सुब्बाराव जी ने चम्बल के डाकुओं का हृदय परिवर्तन कर आत्मसर्मपण कराया। आज आयोजित इस शिविर में युवाओं ने अपनी-अपनी भाषा में मानवता, एकता और बंधुत्व की बात की, यही तत्व मानवता को जोड़ता है। कार्यक्रम में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, राष्ट्रीय युवा योजना के अध्यक्ष विनय गुप्ता, राज्य पर्यटन मंडल की सदस्य श्रीमती चित्रलेखा साहू, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने वाली सरकार है। छत्तीसगढ़ का विकास का मॉडल गांधीजी के ग्राम सुराज और स्वावलंबन पर आधारित है। यही सुब्बाराव जी का भी रास्ता है। राज्य सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों की जेब में पैसे डालने का काम किया, इसकी वजह से आज छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी, व्यापार और उद्योग अच्छी स्थिति में है। छत्तीसगढ़ सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य है। लोगों को छोटे-छोटे कामों से जोड़ा जा रहा है और उन्हें आय और रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्धा के सेवाग्राम की तर्ज पर नवा रायपुर में गांधी सेवाग्राम की स्थापना की जा रही है। इसके माध्यम से युवाओं को गांधीवाद से परिचित कराने के साथ-साथ देश-दुनिया के लोगों को ग्रामोद्योग से परिचित करा कर युवाओं को कैसे रोजगार और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाना है, इसकी जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार से जोड़ने गौठानों में 2 रुपए में गोबर खरीद रहे हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाएं इस गोबर का उपयोग वर्मी कम्पोस्ट, प्राकृतिक पेंट और बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में 300 महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जा रहे हैं, इनमें प्रदेश के हुनरमंद युवाओं को छोटे-छोटे उद्योगों की स्थापना के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है। युवाओं को उद्योगों की स्थापना के लिए जमीन, बिजली, पानी, सड़क जैसी सुविधाएं रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सुराजी गांव योजना प्रारंभ की है। इसके माध्यम से पूरे ग्रामीण समाज को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश के गौठनों में वर्मी खाद का उत्पादन हो रहा है। गौठानों में गोबर से तैयार की जा रही बिजली समूह की महिलाएं बिजली बेचेंगी।

किसान हितैषी नीतियों से प्रदेश में किसानों की संख्या बढ़ी है कृषि उत्पादन बढ़ा है और खेती का रकबा भी बढ़ा है। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष में छत्तीसगढ़ में मिलेट कोदो, कुटकी, रागी का ना सिर्फ समर्थन मूल्य घोषित किया गया है, समर्थन मूल्य पर दो वर्षों से खरीदी की जा रही है। किसानों को 9000 रुपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। इसी कारण छत्तीसगढ़ में किसानों को धान, मक्का, गन्ना, मिलेट्स सभी उपजों का देश में सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, पशुपालकों के लिए गोधन न्याय योजना, भूमिहीन श्रमिकों के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की भी युवाओं को जानकारी दी।

 

भानसोज नहर से सण्डी-कुकरा तक बनेगी सड़क : भूपेश बघेल

भानसोज नहर से सण्डी-कुकरा तक बनेगी सड़क : भूपेश बघेल

 रायपुर। भेंट मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री बघेल मंगलवार को आरंग विधानसभा के ग्राम भानसोज पहुंचे। उन्होंने कहा कि गौठानों में रूलर इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए हम सरकारी जमीन उपलब्ध करा रहे हैं। गौठानों, रूलर इंडस्ट्रियल पार्क में आयमूलक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। सभी को रोजगार मिलेगा। ग्रामीण उद्योग नीति से गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

संस्कृति और रोजगार के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है, सभी को रोजगार मिले हमारा यही प्रयास है। सभी जगह किसान बहुत खुश हैं। धान से पेट्रोल बनाने का कार्य किया जा रहा है, हम धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मांग रहे हैं, जिसकी अनुमति केंद्र से नहीं मिल रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिनमे...
भानसोज नहर से सण्डी-कुकरा मार्ग निर्माण को स्वीकृति दी जायेगी।
शासकीय हाई स्कूल भानसोज में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जायेगा।
शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भानसोज भवन में अहाता एवं स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कराया जायेगा।
ग्राम भानसोज एवं नारा में आंतरिक सीसी रोड व नाली का निर्माण कराया जायेगा।
भानसोज में बैंक की शाखा खोली जायेगी।
नगर पंचायत मंदिर हसौद में शास. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जायेगा।
सण्डी से नारा तक सड़क बनाई जायेगी।
चंदखुरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निर्माण कराया जायेगा।
ग्राम उमरिया में उमरिया मोड़ से परसदा तक पहुंच मार्ग को विकसित किया जायेगा।
ग्राम घुमराभाठा से आरंग पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण किया जायेगा।
गोंडी में हाईस्कूल भवन निर्माण की घोषणा।
परसकोल में हाईस्कूल भवन का उन्नयन।

डॉ. ज्ञानेंद्र मणि ने संभाला नाबार्ड के नये सीजीएम का प्रभार

डॉ. ज्ञानेंद्र मणि ने संभाला नाबार्ड के नये सीजीएम का प्रभार

 रायपुर । कोमुख्य महाप्रबंधक ज्ञानेद्र मणि ने राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय का कार्यभार संभालने से पूर्व, उन्होंने अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रभारी अधिकारी के रूप में कार्य किया। वे ओडिशा और उत्तर प्रदेश नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालयों, बैंकर्स ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड), लखनऊ और नाबार्ड प्रधान कार्यालय, मुंबई में विभिन्न पदों पर भी कार्यरत रहें।

डॉ. मणि ने नाबार्ड की ओर से ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ‘स्वर्णजयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (एसजीएसवाई) का मूल्यांकन किया, जिसने एसजीएसवाई को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (वर्तमान में) द्वारा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने बैंकर्स ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड), लखनऊ की ओर से द माइक्रोफाइनेंस रिव्यू जर्नल लॉन्च किया और जर्नल के प्रबंध संपादक की हैसियत से 2009 से 2015 तक इसका संचालन किया। उन्होंने नाबार्ड की ओर से माइक्रोफाइनेंस, कृषि मूल्य श्रृंखला आदि पर कई राष्ट्रीय स्तर के सेमिनारों का भी समन्वय किया।

डॉ. मणि ने कृषि अर्थशास्त्र में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड से पीएच.डी. किया है। उन्होंने पुस्तकें, अध्ययन, रिपोर्ट, भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं, समाचार पत्रों में शोध पत्रों आदि के रूप में 100 से अधिक दस्तावेजों के साथ अकादमिक क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है। उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश शासन ने अपने 33वें स्थापना दिवस (20 फरवरी 2019) पर डॉ मणि को अरुणाचल प्रदेश राज्य के लिए उनकी सराहनीय सेवा के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। डॉ मणि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआइसी) के बोर्ड निदेशक भी हैं।

CM BHENT MULAQAT : सीएम आरंग विधानसभा के ग्राम भानसोज पहुंचे,दीपप्रज्वलन एवं राज्य गीत से की कार्यक्रम की शुरूआत

CM BHENT MULAQAT : सीएम आरंग विधानसभा के ग्राम भानसोज पहुंचे,दीपप्रज्वलन एवं राज्य गीत से की कार्यक्रम की शुरूआत

 आरंग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए आरंग विधानसभा के ग्राम भानसोज पहुंचे। उनके साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया भी उपस्थित हैं। यहां हेलीपैड पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम भानसोज स्थित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंचे।उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीपप्रज्वलन कर एवं राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत कर आमजनों से संवाद शुरू किया।

CG NEWS : यहाँ संचालित होगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज, छात्रों को इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

CG NEWS : यहाँ संचालित होगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज, छात्रों को इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

 कोरबा।  जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों से कक्षा बारहवीं पास करने वाले विद्यार्थियों को अब कोरबा शहर में ही रहकर अंग्रेजी माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। विद्युत गृह हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमांक 01 में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम काॅलेज का संचालन किया जाएगा। इससे जिले के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिले में ही अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्ता पूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी। कलेक्टर संजीव झा ने नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय की मौजूदगी में आज विद्युत गृह हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण किया।

कलेक्टर झा ने कहा कि कोरबा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी काॅलेज के लिए जगह चिन्हांकन किया जा रहा था। इसके लिए सर्वे भी किया गया था। महाविद्यालय के अनुरूप व्यवस्थाएं और सुविधाएं तथा आवश्यक संसाधन विद्युत गृह स्कूल में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि काॅलेज संचालन समिति स्कूल प्रबंधन समिति और सीएसईबी के अधिकारियों से चर्चा उपरांत विद्युत गृह स्कूल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम काॅलेज संचालित करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम काॅलेज में भर्ती विद्यार्थियों के कक्षाओं का संचालन शासकीय पीजी काॅलेज में किया जा रहा है। आत्मानंद अंग्रेजी काॅलेज के लिए नए भवन मिल जाने से विद्यार्थियों को पढ़ाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही लाइब्रेरी, प्रयोगशाला और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का बेहतर लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा

कलेक्टर झा ने स्कूल परिसर भवन के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने मौजूदा कमरों की स्थिति और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी मौके पर मौजूद अधिकारियों से ली। उन्होंने स्कूल परिसर भवन के रंगाई पुताई, उन्नयन कार्य, साफ-सफाई, फर्नीचर एवं पेयजल आदि व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं तेजी से दुरूस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर झा ने कहा कि काॅलेज खुलने के बाद मौजूदा संसाधनों में आगे भी बढ़ोत्तरी की जाएगी।

कलेक्टर झा ने कहा कि विद्युत गृह स्कूल में अंग्रेजी माध्यम काॅलेज खुलने से वर्तमान में संचालित स्कूल के कक्षा संचालन में कोई बाधा नहीं आएगी। काॅलेज संचालन के लिए परिसर के अनुपयोगी जगह और आवश्यक संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जी. पी. भारद्वाज, विद्युत गृह स्कूल के प्राचार्य सुरेश रात्रे, पीजी काॅलेज की प्राचार्या डाॅ. साधना खरे, शाला प्रबंधन समिति के सचिव गोवर्धन सिदार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

CM को छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने मिला आमंत्रण

CM को छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने मिला आमंत्रण

 रायपुर। raipur मुख्यमंत्री भूपेश बघेल cm bhupesh baghel  से आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन एवँ सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री बघेल ने एसोसिएशन के सदस्यों को सम्मान एवँ आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रुंगटा, महासचिव प्रमोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोशन अग्रवाल एवँ सदस्यगण उपस्थित थे।

CG BREAKING : विधायक की देर रात बिगड़ी तबियत, ICU में भर्ती

CG BREAKING : विधायक की देर रात बिगड़ी तबियत, ICU में भर्ती

 भिलाई। दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन की देर रात तबियत बिगड़ने के कारण आनन फानन में उन्हें राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार उनका इलाज ICU में चल रहा है। यूरिन इन्फेक्शन और न्यूरो सम्बन्धी समस्या के चलते विधायक को भर्ती किया गया।

Accident News : तेज़ रफ्तार का कहर, कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक की मौत

Accident News : तेज़ रफ्तार का कहर, कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक की मौत

 बिलासपुर।  तेज़ रफ्तार का कहर और मौत, सड़क हादसे थमने का नहीं ले रहे  वहीं बिलासपुर में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। वह अपने भाई के साथ बाइक में सवार होकर गांव लौट रही थी। तभी कैप्सूल ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला का भाई भी गंभीर रूप से घायल है। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुकुर्दीकला निवासी शकुंतला बाई कंवर (40) को लेकर सोमवार की सुबह उसका भाई मोरध्वज कंवर इलाज कराने के लिए मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गया था। दोनों बाइक में सवार होकर इलाज कराने के बाद वापस गांव लौट रहे थे। घटना दोपहर करीब 3.30 बजे की है। अभी उनकी बाइक चिस्दा और चिल्हाटी स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। उसी समय पीछे से आ रहे कैप्सूल वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दिया। इस हादसे में महिला बाइक से गिरकर कैप्सूल वाहन की चपेट में आ गई। वहीं, मोरध्वज भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी

घटना की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम उन्हें इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी।

हुक्का कारोबार पर सख्ती, पुलिस ने हुक्का सामान बेचते व्यापारी को किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

हुक्का कारोबार पर सख्ती, पुलिस ने हुक्का सामान बेचते व्यापारी को किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर में हुक्का कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। हुक्का सामान बेचते एक व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने 15 हुक्का सेट, 130 हुक्का पॉट, 40 चिलम, 260 नग तंबाखू फ्लेवर बेस जब्त किए। यह सब सामान करीब 2 लाख का बताया जा रहा है। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। तारबाहर पुलिस की कार्रवाई हुई।

निजात अभियान के तहत पुलिस नशे के खिलाफ सतत निगरानी

दरअसल निजात अभियान के तहत पुलिस नशे के खिलाफ सतत निगरानी कर रही थी।तभी तारबाहर पुलिस को सूचना मिली कि व्यापार विहार स्थित गोवर्धन पान दुकान में हुक्का का समान विक्रय किया जा रहा है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

CM Bhet Mulakat : मुख्यमंत्री बघेल आज भानसोज और समोदा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों रुपये के विकास कार्यो की सौगात

CM Bhet Mulakat : मुख्यमंत्री बघेल आज भानसोज और समोदा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों रुपये के विकास कार्यो की सौगात

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज  मंगलवार को आरंग विधानसभा के ग्राम भानसोज और समोदा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम समेत राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.55 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से आरंग के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे आरंग के ग्राम भानसोज में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.55 बजे ग्राम समोदा के लिए प्रस्थान करेंगे। ग्राम समोदा में मुख्यमंत्री दोपहर 2.35 बजे भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।

स्वामी आत्मानंद स्कूल का अवलोकन और बाबा बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर दर्शन करेंगे

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 4.15 बजे हेलीकॉप्टर से आरंग के शंकर राइस मिल पहुंचेंगे और इंदिरा चौक लोकार्पण एवं मूर्ति अनावरण, स्वामी आत्मानंद स्कूल का अवलोकन और बाबा बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर दर्शन करेंगे। इसके पश्चात शाम 4.55 बजे आरंग के रेस्ट हाऊस में मुख्यमंत्री विभिन्न जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे और शाम 6.55 बजे अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।

राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

मुख्यमंत्री 7 फरवरी को सुबह 11.10 बजे राजधानी के फुंडहर स्थित वर्किंग वुमंेस हॉस्टल पहुंचकर राष्ट्रीय एकता सद्भावना युवा शिविर और शाम 7.30 बजे होटल सायाजी में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विधानसभा थाना निरीक्षक को मिली देवेन्द्र नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी, रायपुर SSP ने जारी किया आदेश

विधानसभा थाना निरीक्षक को मिली देवेन्द्र नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी, रायपुर SSP ने जारी किया आदेश

 रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल ने विधानसभा थाना निरीक्षक मो. सेराज खान का तबादला कर दिया है। मो. सेराज खान को तत्काल प्रभाव से देवेंद्र नगर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ किया गया है।

CG CRIME : यूट्यूब देखकर खरीदा पिस्टल और कारतूस, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

CG CRIME : यूट्यूब देखकर खरीदा पिस्टल और कारतूस, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने यूट्यूब वीडियो देखकर बिहार के एक अपराधी से पिस्टल और कारतूस खरीद कर लोगों से दबंगई कर रहे एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास पिस्टल और कारतूस भी जब्त किया है।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि रुआबांधा पारिजात कालोनी निवासी विशाल सिंह (27 साल) के पिस्टल है। उन्होंने तुरंत भिलाई नगर टीआई को टीम बनाकर छापेमारी करने के आदेश दिए। पुलिस ने पारिजात कालोनी में छापेमारी करके विशाल सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अवैध रूप से पिस्टल रखना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और दो खाली मैग्जीन, 6 जिन्दा कारतूस जब्त किया। विशाल के पास पिस्टल से संबंधित कोई विधिक दस्तावेज नहीं थे। इसलिए उसके खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि विशाल सिंह आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके बारे में और भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही साथ उस आरोपी को भी तलाश कर रही है, जिससे उसने पिस्टल और कारतूस खरीदा है। आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब चैनल में देखा था कि बिहार के कजरा में पिस्टल मिलता है। इसके बाद वो कजरा गया और वहां से पिस्टल लेकर आया। इसके बाद इस पिस्टल को दिखाकर लोगों को धमकाता था और हफ्ता भी वसूल करता था।

पुलिस विभाग में फेरबदल, इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला,

पुलिस विभाग में फेरबदल, इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला,

 TRANSFER NEWS : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ कई थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा 2 SI और 1 ASI को भी इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में एसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को अकलतरा भेजा गया है। वहीं अब लखेश केंवट को सिटी कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा TI रीना कुजूर को महिला सेल का प्रभार मिला है। गजालाल चंद्राकर नैला उपथाना के प्रभारी बनाए गए हैं।

ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाए : CM भूपेश बघेल

ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाए : CM भूपेश बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि के लिए नई उद्योग नीति की तर्ज पर जल्द ही ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। सीएम बघेल आज अपने निवास कार्यालय मेें आयोजित कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को गोबर क्रय तथा लाभांश राशि के ऑनलाइन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रय में 8 करोड़ 23 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रय को संबोधित करते हुए कहा कि गौठान से जुड़े रूरल इंडस्ट्रियल पार्क अधिकतर जगहों पर क्रियाशील हो रहे हैं। अब यह पूर्णरूप से कार्य करें उसके पहले हमें ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की दिशा में कार्य करना होगा इसके लिए संबंधित विभाग जल्द प्रक्रिया पूर्ण करें। जिससे कि जब पूर्ण रूप से रूरल इंडस्ट्रियल पार्क कार्य करना प्रारंभ करेंगे तो इनसे जुड़े हितग्राहियों को बैंक से ऋण लेना तथा अन्य व्यवसाय शुरू करने में मदद मिल सके।
मुख्यमंत्री ने पशुपालकों सहित गौठान से जुड़े महिला समूहों को बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि वे लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। 8.23 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 403 करोड़ 58 लाख रूपए हो जाएगा। इसी प्रकार गोबर विक्रेताओं को 4.76 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 206 करोड़ 49 लाख रूपए हो जाएगा। उन्होंने गोबर से बिजली उत्पादन के लिए शुरू की गई बिजली यूनिट पर खुशी जाहिर करते हुए, इन यूनिटों से उत्पादित बिजली को पॉवर ग्रिड से जोड़ने और बिजली की कीमत तय करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि राज्य में अब तक 4927 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं। अभी तक जो गौठान समूह जो दीया, वर्मी कम्पोस्ट इत्यादि बना रहे थे अब वे बिजली उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो बिजली उत्पादन के लिए एमओयू किए गए थे, उनमें बेमेतरा और बस्तर की यूनिट जमीनी स्तर पर मूर्त रूप ले चुकी है। अब इसे उत्पादित बिजली को पावर ग्रिड से जोड़ने और इससे उत्पादित बिजली की कीमत तय करने का कार्य जल्द पूरा करें।

मुख्यमंत्री ने गोबर से पेंट बनाने की इकाई की समीक्षा करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि 21 जिलों में 23 पेंट की इकाई प्रक्रियाधीन हैं, 13 ईकाई पूर्ण हो गई हैं। 17 हजार लीटर से अधिक पेंट का उत्पादन हो गया है और 22 लाख रूपए से अधिक की राशि की आय अर्जित की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में बड़ी मात्रा में पेंट की आवश्यकता होगी अतः हमें मांग और पूर्ति में संतुलन बनाकर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन करना होगा ताकि सही समय में आवश्यकतानुसार पेंट की पूर्ति की जा सके। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वर्चुअल रूप से उपस्थित लोक स्वास्थ्य मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव डॉ. अयाज तंबोली, राज्य ग्रामीण आजीवीका मिशन के संचालक अवनीश शरण, कृषि विभाग की संचालक रानू साहू, उद्यानिकी विभाग के संचालक माथेस्वरन वी. तथा अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, एक से 24 मार्च तक चलेगा सत्र…

BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी, एक से 24 मार्च तक चलेगा सत्र…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। बजट सत्र एक मार्च से शुरू होगा जो 24 मार्च तक चलेगा। सत्र में कुल 14 बैठके होंगी।

CG CRIME : पिता ने की 2 साल की बेटी की पटक-पटककर हत्या, पत्नी को मारी कुल्हाड़ी

CG CRIME : पिता ने की 2 साल की बेटी की पटक-पटककर हत्या, पत्नी को मारी कुल्हाड़ी

 कांकेर। जिले में एक पिता ने अपनी दो साल की मासूम बेटी को पटक-पटक उसकी हत्या कर दी है। आरोपी ने अपनी पत्नी परब पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा वार किया है। मामला कच्चे चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, साल्हे गांव में रहने वाला नंदकुमार बढई रोजी मजदूरी करता था। वो यहां अपनी पत्नी संगीता और बच्ची तृषा के साथ रहता था। रोज की तरह तीनों ने रविवार रात को भी एक साथ खाना खाया था। इसके बाद दोनों बात कर रहे थे। बच्ची सो गई थी। बताया गया कि बातचीत के दौरान ही किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने बच्ची को अपने हाथ में उठा लिया और जोर से उसे जमीन पर पटक दिया। ये देखकर संगीता ने विरोध किया। मगर युवक नहीं माना और उसने बार-बार बच्ची को जमीन पर पटका। जिससे बच्ची की तुरंत ही मौत हो गई थी। जमीन पर खून ही खून था।

इसके बाद संगीता पर भी कुल्हा़ड़ी से हमला किया। इस बीच चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं, घटना में संगीता गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

 
डीजल से भरे टैंकर में लगी आग, पेट्रोल पंप के समीप खड़ी थी गाड़ी, बड़ा हादसा टला

डीजल से भरे टैंकर में लगी आग, पेट्रोल पंप के समीप खड़ी थी गाड़ी, बड़ा हादसा टला

 रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा टला। दरअसल, विधानसभा रिंग रोड 3 में अचानक से डीजल से भरे टैंकर में आग लग गई। लेकिन आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल दमकल की दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। जिस स्थान के पास टैंकर में आग लगी थी वहां से पेट्रोल पंप कुछ ही दूर पर था जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन पुलिस और दमकल विभाग की टीम की तत्परता से ये बड़ा हादसा टल गया।

मंदिर हसौद थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आचनक गाड़ी के इंजन में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। सामने का हिस्सा जैसे जलना शुरू हुआ तत्काल इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पंहुची। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया। टैंकर में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था, ब्लास्ट होने की संभावना थी।

CG NEWS : डॉगी से लगाव ऐसा – मौत के बाद युवती ने कर ली आत्महत्या, कुत्ते के बेल्ट को ही बनाया फंदा

CG NEWS : डॉगी से लगाव ऐसा – मौत के बाद युवती ने कर ली आत्महत्या, कुत्ते के बेल्ट को ही बनाया फंदा

 कोरबा। जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। वह अपनी डॉगी की मौत के बाद से परेशान थी। इसके बाद उसने कुत्ते के बेल्ट से ही फांसी लगाकर खुदकुशी की है। बताया गया है कि उसका दोस्त भी उसे परेशान किया करता था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

रामपुर के सिंचाई काॅलोनी में रहने वाली ऋचा सोंधिया(20) रायपुर में रहकर DCA की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां दुर्ग राजस्व विभाग में चपरासी के पद पर पदस्थ है। बताया गया कि ऋचा ने कुछ समय पहले अनिकेत मिश्रा के साथ मिलकर 40 हजार रुपए में कुत्ता खरीदा था। ऋचा उससे बहुत प्यार करती थी। रायपुर में भी उसने कुत्ते को अपने साथ रखा था। इस बीच छुट्‌टी होने के कारण वह घर आ गई थी। साथ में कुत्ते को भी अपने साथ ले आई थी।

इस बीच एक हफ्ते पहले कुत्ते की मौत हो गई। वह अचानक से बीमार हो गया था। ऋचा ने उसे डॉक्टर को भी दिखाया था। फिर भी बात नहीं बनी। बस इसी घटना के बाद से ऋचा दुखी रहने लगी। दिन भर रोते रहती थी। वहीं उसका दोस्त अनिकेत उसे परेशान करता था। कहता था कि तेरे ही कारण कुत्ते की मौत हुई है। ये ठीक नहीं हुआ है। उसे फोन पर बुरा भला कहता रहता था।

इसी घर में छात्रा ने की आत्महत्या

इसी घर में छात्रा ने की आत्महत्या

कुत्ते के बेल्ट को ही बनाया फंदा

इसके बाद रविवार को दोपहर के वक्त ऋचा ने घर पर फांसी लगा ली। उस वक्त उसकी मां नहा रही थी। उसे पता ही नहीं चल सका और ऋचा ने अपने कुत्ते के बेल्ट को ही फंदा बना लिया। इसके बाद उसी फंदे पर झूल गई। कुछ देर बाद जब दुर्ग नहाकर वापस निकली, तब उसने अपनी बेटी की लाश देखी। ये देखते ही वह जोर-जोर से रोने लगी थी।

पिता की भी हो चुकी है मौत

दुर्गा की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। आस-पास के लोगों ने बताया कि दुर्गा के पति की भी मौत हो चुकी है। इसलिए दोनों मां-बेटी साथ में रहते थे। इस बीच ये सब कुछ हो गया। घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई थी। पुलिस को भी इस घटनाक्रम की जानकारी दी गई। अब सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

कुत्ते के बेल्ट के साथ सोती थी

घटना को लेकर ऋचा की मां दुर्गा ने बताया कि मेरी बेटी की मौत का जिम्मेदार उसका दोस्त है। वो बहुत परेशान करता था। गंदा-गंदा कहता था। डॉगी भी मर गया, उसके कारण मेरी बेटी दुखी रहती थी। वही इलाज कराने भी ले गई थी। इसके बाद मेरी बेटी उसी के पट्‌टे को अपने साथ रखकर सोया करती थी। रात भर रोती थी, उसकी आंख सूज गई थी। मेरी बेटी के साथ बहुत गलत हुआ है।

जीन्स से गला घोंटकर युवक की हत्या, अर्धनग्न हालत में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

जीन्स से गला घोंटकर युवक की हत्या, अर्धनग्न हालत में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

 जगदलपुर। CG CRIME NEWS : जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक युवक की अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। मृत युवक के गले में जीन्स बंधी हुई है। साथ ही कमर से नीचे के अंग कुचले हुए मिले हैं। शव के पास शराब की बोतलें भी मिली है। प्रारंभिक तौर पर युवक का गला घोंट कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, युवक की अब तक पहचान नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लाश करकपाल इलाके में मिली है। यहां बाजारपारा गए लोगों ने शव को देखा। जिसके बाद इसकी सूचना फौरन बोधघाट थाना के जवानों को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसके बाद शव को अस्पताल भिजवाया गया है। इधर, जिस जगह पर शव मिला है वहां पास में ही कुछ शराब की बोलतें भी पड़ी मिली। युवक का नाम क्या है? कहां का रहने वाला है? फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

युवक की जीन्स उतार कर घोंटा गया गला

बताया जा रहा है कि, लाश के आस-पास मिली शराब की बोतलें देख यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक को पहले शराब पिलाई गई होगी। जिसके बाद उसी की जीन्स उतारकर उसका गला घोंट दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस ने हत्या की संभावना जताई है।

गोधन न्याय योजना: मुख्यमंत्री बघेल ने गौठान समितियों को 8 करोड़ 23 लाख रुपये का किया भुगतान, राशि ऑनलाइन की जारी

गोधन न्याय योजना: मुख्यमंत्री बघेल ने गौठान समितियों को 8 करोड़ 23 लाख रुपये का किया भुगतान, राशि ऑनलाइन की जारी

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

बैठक में कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू भी उपस्थित हैं।

गौठान समितियों को 8 करोड़ 23 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 23 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।

महिला समूहों को 1.43 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल

इस राशि में 15 जनवरी से 31 जनवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.38 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 76 लाख रूपए, गौठान समितियों को 2.04 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.43 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल है।

गोबर खरीदी के एवज में विक्रेताओं को अंतरित की गई 4.76 करोड़ रूपए की राशि

गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के एवज में विक्रेताओं को अंतरित की गई 4.76 करोड़ रूपए की राशि में से मात्र 1.98 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 2.78 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया गया है।

गोबर से  प्राकृतिक पेंट बनाने की 13 यूनिट शुरू हो चुकी

राज्य में अब तक 4927 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं। स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक 40.49 करोड़ रूपए का गोबर स्वयं की राशि से क्रय कर भुगतान किया गया है। गौठानों में गोबर से  प्राकृतिक पेंट बनाने की 13 यूनिट शुरू हो चुकी हैं।

अब तक 17936 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन

क्रियाशील यूनिटों के माध्यम से अब तक 17936 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 9622 लीटर प्राकृतिक पेंट के विक्रय से 22 लाख 51 हजार 110 रूपए की आय अर्जित हुई है।

CG BREAKING : आरक्षण मामले में राज्यपाल को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

CG BREAKING : आरक्षण मामले में राज्यपाल को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आरक्षण मामले में बड़ी खबर सामने आई है. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरक्षण मामले में राज्यपाल अनुसुईया उईके को नोटिस जारी किया है. 2 हफ्ते में हाईकोर्ट ने जवाब तलब किया है।

हाईकोर्ट में राज्य शासन की ओर से याचिका लगाई गई है. राज्य सरकार की ओर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने पैरवी की है. जस्टिस रजनी दुबे की सिंगल बेंच ने नोटिस जारी किया है. याचिका में कहा – 76% आरक्षण बिल पास होने के बाद भी राज्यपाल हस्ताक्षर नही कर रही हैं। अब मामले में अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी।

छत्तीसगढ़ में अब अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 13 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है. मुख्यमंत्री ने लोकसेवा आरक्षण और शैक्षणिक संस्था प्रवेश में आरक्षण विधेयक सदन में पेश किया. सदन में चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से विधेयक पारित हुआ.