CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG- बच्चों के सामने मां की बेरहमी से हत्या: पति ने बच्चों के सामने पत्नी को टंगिया से मारा, फिर जो हुआ......

CG- बच्चों के सामने मां की बेरहमी से हत्या: पति ने बच्चों के सामने पत्नी को टंगिया से मारा, फिर जो हुआ......

 Korba: पति ने बच्चों के सामने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पति ने बच्चो के सामने टंगिया से तब तक मारा जब तक पत्नी की मौत नहीं हुई। मामला पुलिस सहायता सीएसईबी थाना कोतवाली कोरबा का है। पति पत्नी में आपसी विवाद हत्या का कारण बनी। घटना में प्रयुक्त अलाजरब लोहे के टाँगी जप्त किया गया है। आरोपी योगेंद्र श्रीवास पिता गंगाराम श्रीवास उम्र 35 वर्ष निवासी कोहड़िया नर्सरी पारा का है।

मंजिता श्रीवास की शादी योगेश श्रीवास्तव से वर्ष 2013 में हुआ था। दोनों के 2 बच्चे हैं। शादी के बाद से आरोपी व मृतिका का आपस में विवाद हुआ करते थे। कई बार समाज में बैठक कर समझाया गया। उसके बाद भी आपस में झगड़ा विवाद होते रहते थे। योगेंद्र श्रीवास अपनी पत्नी मंजीता को खाना निकाल कर नहीं देने पर टांगी से वार कर हत्या कर दिया। मृतिका मंजीता खून से लथपथ हालत में अपने कमरे में पड़ी थी।

सिर में गंभीर चोट लग कर खून निकला था। जिस के संबंध में आरोपी योगेंद्र श्रीवास्तव से पूछने पर टागी से मारकर हत्या करना बताया फिर आस पड़ोस के लोगों को बुलाया सूचना पर चौकी में धारा 302 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी को लोहे के टाँगी से मारकर हत्या करना बताया आरोपी योगेश श्रीवास के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की टाँगी व समय पहना कपड़ा को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 
स्वदेशी मेला में पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष: अरुण साव बोले - स्वदेशी के मूल मंत्र से ही आत्मनिर्भर और समृद्ध बनेगा भारत....

स्वदेशी मेला में पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष: अरुण साव बोले - स्वदेशी के मूल मंत्र से ही आत्मनिर्भर और समृद्ध बनेगा भारत....

 रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव ने कहा कि आत्मनिर्भर, समृद्ध और सक्षम भारत निर्माण का मूल मंत्र स्वदेशी ही है। इसी मूल मंत्र पर भारत की हमारी सरकार कार्य करते हुए मेक इन इंडिया जैसे अभियान को दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ आगे बढ़ा रही है जिसका परिणाम भी अब दिखने लगा है । दुनियां मे भारत का मान सम्मान बढ़ा है,मान्यता बढ़ी है जो हमारे सामर्थ को भी प्रदर्शित करती है। उन्होंने यह बात साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित सात दिवसीय स्वदेशी मेला के मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।

 इस अवसर पर उन्होंने मेले का अवलोकन किया। उपस्थित लोगों से चर्चा की, स्टॉल वालों से उनका अनुभव जाना तथा मेला स्थल पर लगाए गए छत्तीसगढ़ कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लिया।

अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा प्राचीन समय मे हमारा भारत लेने वाला देश कभी नही रहा अपितु दुनिया को देने वाला देश रहा है। इसीलिए भारत को विश्व गुरु और सोने की चिड़िया कहा जाता था। शिक्षा ,विज्ञान,चिकित्सा,गणित,अध्यात्म जैसे कई क्षेत्र है जिसका ज्ञान या यूं कहें लाभ हमारे भारत ने दुनिया को दिया है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर देश की वही स्थिति बन रही है।हम फिर से विश्व गुरु और सोने की चिड़िया बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे है।

स्वदेशी मेला की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर में लगातार 19 वर्षों से स्वदेशी मेला का आयोजन और अच्छी खासी संख्या में स्टॉल लगना यह बताता है कि जनता के बीच यह कितनी लोकप्रिय है।लोगों को साल भर प्रतीक्षा रहती है।कलाकार अपनी कला प्रदर्शन के लिए इंतिजार करते है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में स्वदेशी मेला की भी अहम भूमिका रहती है।

इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी नरेशचंद्र गुप्ता,स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक मोहन पवार,मेला संयोजक अमर बंसल,अमरजीत सिंह छाबड़ा,शताब्दी पांडे,जगदीश पटेल,सुब्रत चाकी,राजा दीवान,नवीन शर्मा,शीला शर्मा आदि उपस्थित थे।

इनके नाम पर होगा मातृ शिशु अस्पताल, CM भूपेश ने की जिम, इंडोर स्टेडियम, विद्युत सब-स्टेशन और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल की घोषणा......

इनके नाम पर होगा मातृ शिशु अस्पताल, CM भूपेश ने की जिम, इंडोर स्टेडियम, विद्युत सब-स्टेशन और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल की घोषणा......

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेमेतरा जिले में बेरला प्रवास के दौरान माता बिंदेश्वरी बघेल स्मृति सामुदायिक मनवा कुर्मी भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला के 30 बिस्तर अस्पताल को मातृ शिशु अस्पताल (एमसीएच-मदर एण्ड चाइल्ड हॉस्पिटल) में उन्नयन कर 50 बिस्तर करने की घोषणा करते हुए कहा कि इस अस्पताल का नामकरण माता बिंदेश्वरी देवी के नाम पर किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने ग्राम हसदा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल प्रारंभ करने, बेरला में जिम और इनडोर स्टेडियम, भिंभौरी में विद्युत विभाग के सब स्टेशन निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा उन्होने सामुदायिक भवन के आहाता के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। श्री बघेल ने सामुदायिक भवन परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक आशीष कुमार छाबड़ा, मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज के अध्यक्ष चंद्रशेखर परगनिहा, जनपद पंचायत अध्यक्ष हीरा देवी वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष बेरला राजबिहारी कुर्रे सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए इस भवन का उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं का प्रदेश छत्तीसगढ़ खुशहाली की ओर आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष धान की फसल बढ़िया थी, धान की कटाई मिंजाई हो गई है। धान उपार्जन का कार्य बड़े पैमाने पर सुव्यवस्थित रुप से चल रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है, गत वर्ष राज्य सरकार द्वारा 98 लाख मीट्रिक टन खरीदी किया गया था। मुख्यमंत्री ने किसानों से गौठान में पैरादान करने की अपील की जिससे कि गौ-माता को भोजन के रुप में चारा मिल सकेगा। उन्होंने खेती-किसानी में रासायनिक खाद के उपयोग पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इससे जमीन की उर्वरा शक्ति कमजोर हो रही है। किसान भाई जैविक खेती और कम्पोस्ट खाद का उपयोग कर अपनी पैदावार बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को आगामी पर्व छेर-छेरा पुन्नी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों की स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। समाज के सभी वर्गों के हित में योजनाएं चलाई जा रही है। राम-वन-गमन पथ हेतु 138 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। कार्यक्रम को विधायक आशीष छाबड़ा ने भी संबोधित किया। 

पूर्व विधायक का निधन: BJP के पूर्व विधायक का निधन,अस्पताल में ली अंतिम सांस ,पार्टी में शोक की लहर..

पूर्व विधायक का निधन: BJP के पूर्व विधायक का निधन,अस्पताल में ली अंतिम सांस ,पार्टी में शोक की लहर..

 कोंडागांव। Former MLA Mangalaram Usendi passed away कोडागांव के पूर्व विधायक मंगलराम उसेंडी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के पूर्व मंत्री लता उसेंडी के पिता थे

Former MLA Mangalaram Usendi passed away जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक मंगलराम उसेंडी पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका निधन हो गया। कल उनका अंतिम संस्कार कोंडागांव में किया जाएगा।आपको बता दें कि मंगलराम उसेंडी 1991 से 1993 तक विधायक रहे चुके है।

CG News: दशगात्र भोज करने के बाद 66 ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग के हुए शिकार, अस्पताल में चल रहा इलाज

CG News: दशगात्र भोज करने के बाद 66 ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग के हुए शिकार, अस्पताल में चल रहा इलाज

 सूरजपुर( surajpur) से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां  दशगात्र का भोजन करने के बाद लगभग 66 ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग( poisoning) के शिकार हो गए हैं।इसमें बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

यह  पूरा मामला रामानुज नगर ब्लॉक( block) के बिशनपुर गांव का है, जहां दशगात्र कार्यक्रम में भोजन के लिए बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया था।बताया जा रहा है कि लगभग 100 से ज्यादा लोगों ने खाना खाया था, खाना खाने के कुछ समय बाद ज्यादातर लोगों को उल्टी और दस्त की समस्या शुरू हो गई फिल्हाल कैंप लगाकर इनका इलाज किया जा रहा है।

कैंप लगाकर ग्रामीणों का इलाज शुरू, 40 ग्रामीणों की हालत नाजुक

स्वास्थ्य अमला ने गांव में ही कैंप लगाकर ग्रामीणों का इलाज शुरू किया, लगभग 40 ग्रामीणों को जिनकी हालत ज्यादा खराब थी उनको सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, फिलहाल सभी की स्थिति खतरे के बाहर बताई जा रही है और जिला अस्पताल में सभी मरीजों का इलाज जारी है।कई मरीज कैंप में ही ठीक हो गए लेकिन लगभग 40 ग्रामीणों की स्थिति खराब होने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल (hospital) रेफर कर दिया गया, बीमार लोगों में बच्चे और महिलाओं( women) की संख्या 30 से ज्यादा बताई जा रही है, राहत की बात यह है कि अब सभी मरीज खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, लगभग 26 से ज्यादा लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं, जबकि 40 लोगों का इलाज अभी भी जिला अस्पताल ( hospital) जारी है।

पान- गुटखा को लेकर हुआ विवाद, पेट्रोल डालकर 2 युवकों ने दुकान को लगाई आग, तलाश जारी

पान- गुटखा को लेकर हुआ विवाद, पेट्रोल डालकर 2 युवकों ने दुकान को लगाई आग, तलाश जारी

 बिलासपुर। नयायधानि में पुराना बस स्टैंड के पास के एक पान ठेला में रात को दो युवकों ( boys) आग लगा दी। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आशीष कछवाहा की पान मसाले की दुकान है। संत तिवारी आऔर निखिल कश्यप( nikhil) उसकी दुकान पर आए और उधार में पान गुटखा( gutkha)ां गा। आशीष के मना करने पर उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी और दुकान को जला देने की धमकी दी।दोनों युवक रात करीब 1 बजे आशीष की दुकान पहुंचे और पेट्रोल ( petrol)डालकर आग लगा दी। इससे पूरा सामान जल गया। प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल पहुंचा और आग पर काबू पाई। दुकान का पूरा सामान जल चुका था।

आगजनी में जिन दो युवकों का नाम ( name)आ रहा

दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है ,टीआई मनोज नायक के अनुसार आगजनी में जिन दो युवकों का नाम आ रहा है उन्हें पान ठेला वाला पहचानता है। दोनों नियमित रूप से आया करते थे। पुलिस उनकी पतासाजी कर रही है।

CG News : आज पाटन क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री बघेल, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CG News : आज पाटन क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री बघेल, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के विकासखंड पाटन क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल 26 दिसंबर को दोपहर 3 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से पाटन विकासखंड के ग्राम रानीतराई के लिए प्रस्थान करेंगे और ग्राम निपानी में दोपहर 3.20 बजे जल संसाधन विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

बाबा गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री ग्राम निपानी से दोपहर 3.50 बजे प्रस्थान कर शाम 4 बजे ग्राम सुरपा (बेल्हारी) में बाबा गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ग्राम आमालोरी, ग्राम मुर्रा, ग्राम सेलूद में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम और ग्राम पतोरा (उतई) में श्री हनुमान मंदिर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर दौरे पर, आज राजीव भवन में लेंगी अहम बैठक, मुख्यमंत्री बघेल भी होंगे शामिल, मिशन 2023 को लेकर होगी चर्चा

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर दौरे पर, आज राजीव भवन में लेंगी अहम बैठक, मुख्यमंत्री बघेल भी होंगे शामिल, मिशन 2023 को लेकर होगी चर्चा

 रायपुर। आज कुमारी शैलजा राजधानी रायपुर के राजीव भवन में अहम बैठक लेंगी। इस बैठक में कांग्रेस कार्यकारिणी और सभी जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे।

कांग्रेस कार्यकारिणी के साथ साथ मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठों के प्रमुख भी इस अहम बैठक का हिस्सा होंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM baghel)भी शामिल होंगे। इस बैठक को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में मिशन 2023 को लेकर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

घूमने जाए तो जरूर ट्राय करे इन 5 राज्यों के प्रसिद्ध भोजन

घूमने जाए तो जरूर ट्राय करे इन 5 राज्यों के प्रसिद्ध भोजन

 

छत्तीसगढ़

चीला


चावल के आटे में नमक डालने से नुनहा चीला बनता है एवं घोल में गुड़ डाल देने से गुरहा चीला। इन दोनों चीले का स्वाद हरी मिर्च और टमाटर की चटनी से बढ़ जाता है।

ठेठरी

लम्बी या गोल आकृति वाला यह नमकीन व्यंजन बेसन से बनता है।

फरा

फरा पके हुए चावल का बनाया जाता है मीठा फरा में गुड़ का घोल प्रयुक्त होता है और दूसरा भाप में पकाया हुआ जिसको बघार लगाकर अधिक स्वादिष्ट किया जाता है।

देहरौरी

दरदरे चांवल और चाशनी में भींगी देहरौरी को रसगुल्ले का देसी रूप कह सकते हैं।

खुरमी

गेहूं तथा चावल के आटे के मिश्रण से निर्मित मीठी प्रकृति का लोकप्रिय व्यंजन है। तीजा पोला के समय बनाया जाता है।

हिमाचल प्रदेश

धाम (Dhaam)


धाम स्वादिष्ट व्यंजनों से भरी एक थाली है। इसमें आपको दाल, राजमा, चावल, दही, आदि के चखने को मिल जाएंगे। गुड़ के इस पकवान में चार चांद लगा देता है। त्योहार और ख़ास मौके इसके बिना अधूरे माने जाते हैं। इसका प्रचलन मनाली और चंबा में ज़्यादा देखने को मिलता है और इसे हिमाचल प्रदेश का मुख्य भोजन भी कहते हैं।

तुड़किया भात (Tudkiya Bhat)

ये हिमाचल की प्रसिद्ध रेसिपी है और कभी भी अगर हिमाचल प्रदेश के खान पान की बात आती हैं तो तुड़किया भात का नाम सबसे पहले आता हैं। चंबा ज़िले में इसे आप आसानी से देख सकते हैं। इसको चावल, मसूर दाल, मटर, आलू, टमाटर, इलायची, दाल चीनी आदि के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसे ख़ासतौर पर देशी घी के साथ परोसा जाता है। इसका स्वाद चख चुके लोग बताते हैं, चंबा में इससे अच्छा कोई दूसरा व्यजंन नहीं।

माद्रा (Madra)

हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा ज़िले में आपको यह पकवान आसानी से मिल जाएगा। इस पकवान को मुख्यत: भिगोए हुए छोले या चने का प्रयोग किया जाता है। इसको तेल में अच्छी तरह पकाया जाता है। लौंग, दालचीनी, इलायची, जीरा, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर जैसे विभिन्न मसाले इस व्यंजन का स्वाद बढ़ाते हैं।

सिद्धू (Siddu)

सिद्दू ज्यादातर मंडी, कुल्लू, मनाली, और शिमला में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला व्यंजन है। यह गेहूं के आटे से बनी एक तरह की रोटी है। इसे बनाने के लिए गेहूं व खमीर के मिश्रण का प्रयोग किया जाता है। खमीर के साथ गेहूं को गूंधने के बाद, आटे को कम से कम 4 से 5 घंटे तक छोड़ दिया जाता है। आम तौर पर, इसे देसी घी दाल और चटनी के साथ परोसा जाता है।

भेय

यह एक ऐसी रेसिपी है, जिसका स्वाद आप हिमाचल के किसी भी कोने में ले सकते हैं. वहां के लोगों के घरों में यह जमकर खाया जाता है. इसे Lotus के तने से तैयार किया जाता है। बनाने से पहले Lotus के तने को पतला-पतला काटा जाता है। फिर इसे अदरक-लहसुन, प्याज़ और बेसन में पकाया जाता है। यह डिश थोड़ी सी Spicy होती है।

गोवा

क्रैब (CRAB)

क्रैब गोवा के एक प्रचलित व्यंजन है जिसकों केकड़े के मांस से बनाया जाता है। आपको बता दें कि इस व्यंजन का सूप थोडा गाढ़ा होता है जिसको बनने में नारियल और कई तरह के तेज मसाले डाले जाते हैं। इस पकवान को चावल और चपाती के साथ खाया जाता है। अगर आप तेज मसलों भोजन को ज्यादा पसंद करते हैं तो आपको यह डिश बहुत पसंद आएगी।

प्रॉन बावचाओ (PRAWN)


प्रॉन बावचाओ गोवा की एक ऐसे डिश है जिसमें झींगे का इस्तेमाल किया जाता है। गोवा के लोग पकवान में झीगें का काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। प्रॉन बावचाओ को स्वादिष्ट बनाने के लिए मसाले, भुने हुए प्याज, नारियल का सिरका, मिर्च और टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप मांसाहारी भोजन पसंद करते हैं तो आपको यह डिश जरुर पसंद आएगी।

साना (SANA)

साना गोवा में शाकाहारी भोजन पसंद करने वाले लोगों के लिए एक अच्छा व्यंजन है। बहुत से लोग साना को इडली भी कहते हैं। आपको बता दें कि साना को स्टीम किए गए चावल से तैयार किया जाता है। इसे नमकीन और मीठे दोनों तरह से बनाया जाता है। मीठी साना में गुड़ या फिर शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप गोवा की यात्रा करते हैं तो इस डिश का स्वाद जरुर लेना चाहिए।

गोअन रेड राइस (GOLDEN RED RICE)

अगर आप चावल के तरह-तरह के पकवान पसंद करते हैं तो आपको गोअन रेड राइस स्वाद जरुर चखना चाहिए। गोअन रेड राइस (Goan red rice) को उकड़ा राइस भी कहते हैं। इस पकवान को बिना पॉलिश किये गए चावल को नारियल करी के साथ बनाया जाता है।

कोरिस पाऊ (Koris Pau)

गोवा में कोरिस पाओ को स्ट्रीट फूड माना जाता है, लेकिन यह कई तरह रेस्तरां में भी उपलब्ध है। आपको बता दें कि यह एक ख़ालिस पुर्तगाली ब्रेड जिसको मिर्च के पोर्क सॉसेज के साथ बनाया जाता है। अगर आप गोवा की यात्रा करने जा रहें हैं आपको इस खास व्यंजन का स्वाद जरुर लेना चाहिए।

नगालैंड

उबली सब्जियां

उबली सब्जियां नागालैंड की सबसे मशहूर डिश है। इसे सभी सब्जियों जैसे पालक, बीन्स, गाजर, कोलोकेशिया के पत्ते आदि के साथ परोसा जाता है। इस व्यंजन के बिना नागालैंड में भोजन अधूरा है।

बाँस में पकी मछली

बाँस में पकाई गई मछली नागालैंड की सबसे स्वादिष्ट और अनोखी डिश है। कुछ सुगंधित मसालों के साथ ट्यूब के अंदर मछलियों को भरकर पकवान तैयार किया जाता है और आग पर धूम्रपान करने की अनुमति दी जाती है। इस भोजन में बांस का स्वाद होता है जो इसे एक अनूठा स्वाद देता है।

ज़ुथो

ज़ुथो वह बियर है जो न केवल नागालैंड में बल्कि पूरे उत्तर पूर्व भारत में प्रसिद्ध है। यह नागालैंड का सबसे प्रसिद्ध पेय है।

गल्हो

गल्हो उत्तर भारतीय खिचड़ी के समान चावल, सब्जियों या मांस का एक सूपी मिश्रण है। यह व्यंजन ज्यादातर स्मोक्ड पोर्क के स्वाद वाले मौसमी साग के साथ तैयार किया जाता है। इसे अदरक और लहसुन से सजाया जाता है।

हिंकेज्वु

हिंकेज्वु कोलोकेशिया, पत्ता गोभी के पत्तों, सरसों के पत्तों और फ्रेंच बीन्स से तैयार किया जाने वाला एक साधारण व्यंजन है। सभी सामग्री को पानी में एक चुटकी नमक के साथ उबाला जाता है। नागालैंड के लोग रोजाना हिंकेजवु खाते हैं।

सिक्किम

दाल भात

यह एक पारंपरिक नेपाली व्यंजन है जिसे शेष भारत के दाल चावल के नाम से जाना जाता है इसे कई लोग के लिए एक आरामदायक भोजन माना जाता है और इसमें उबले हुए चावल और दाल का सूप होता है जिसे किसी भी तरह की दाल के साथ बनाया जा सकता है।

सेल रोटी रोटि

यह प्रेत्जेल की तरह दिखता है और इसे किनवत चावल का उपयोग करके बनाया जाता है हालांकि यह ब्रेड नेपाली त्योहारो में लोकप्रिय है लेकिन इसे शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजन के साथ सिक्किम के व्यंजनों में शामिल किया जाता है।

गुन्द्रुक

गुन्द्रुक नेपाली मूल का भोजन है और सिक्किम के मुख्य खाद्य पदार्थों में से एक है गुन्द्रुक एक पत्तेदार व्यंजन है. जो पूरी तरह से शाकाहारी है और सरसों गोभी और मूली के कुछ पत्तों से बना है। उचित रूप से बनाए गए गुन्द्रुक केवल गांव में पाए जाते हैं।

ढिन्डो

ढिन्डो को उबलते पानी से तैयार किया जाता है और धीरे-धीरे एक प्रकार का अनाज जमीन बाजरा या कॉर्न फ्लोर में डाला जाता है। मिश्रण तब लगातार ही लाया जाता है जब तक एक चिपचिपा पेस्ट नहीं बन जाता। मिश्रण तक पेस्ट को गेंदों में घुमाया जाता है दाल के सूप या चटनी में डुबाया जाता है और पिलाया जाता है। क्योंकि दांतो के बीच में मेल चिपक जाता है इस व्यंजन का सेवन सिक्किम और नेपाल में दैनिक आधार पर किया जाता है।

थूकपा

थूकपा एक प्रसिद्ध और स्वस्थ स्थानीय व्यंजन है यह मूल रूप से मिश्रित सब्जियों से बना नूडल सूप है और यह तिब्बती का है आप या तो सब्जी थूकपा या अंडा और मास थूकपा का विकल्प चुन सकते हैं। जहां अंडे और मांस जैसे चिकन जोड़े जाते हैं नूडल और अपनी पसंद के रूप से भरी हुई बड़ी टोकरी या तो सब्जियां आलू का सूप नूडल जिसे आलू थूकपा चिकन सूप थूकपा के नाम से जाना जाता है। अंडे का साथ सबसे ऊपर होता है और वह सभी कटा हुआ प्याज धनिया पत्ती हरी मिर्च बारीक कटा हुआ खीरे के साथ गाजर का भी उपयोग किया जाता है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष बने डॉक्टर राकेश गुप्ता

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष बने डॉक्टर राकेश गुप्ता

 रायपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 2023 कार्यकाल के लिए सदस्यों की टीम का चुनाव विगत दिनों संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ. ललित शाह द्वारा घोषित कार्यकारिणी में नए अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता को आई. एम. ए. रायपुर के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष डॉक्टर सतीश राठी और डॉक्टर तबस्सुम दल्ला भी निर्विरोध चुने गए। डॉ. दिग्विजय सिंह महासचिव के रूप में अपने कार्यकाल का दूसरा वर्ष शुरू करेंगे। राजधानी रायपुर के चिकित्सा जगत की सभी विधाओं के चुनिंदा डॉक्टरों को 30 से ज्यादा कार्यकारिणी सदस्यों की एक वृहद टीम में रखा गया है।

उपाध्यक्ष डॉक्टर तबस्सुम दल्ला-

उपाध्यक्ष डॉ. सतीश राठी-

निवृतमान अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा जानकारी देते हुए बताया है कि आई एम ए रायपुर के वरिष्ठ सदस्यों डॉ. ए. आर. दल्ला, डॉक्टर पी एल यदु, डॉ. ललित शाह, डॉ. महेश सिन्हा, डॉ. मानिक चटर्जी डॉ. विजय मखीजा, डॉ. महेंद्र देवांगन, डॉ. चंद्रिका साहू, डॉ. अनूप वर्मा, डॉ.संदीप दवे को सलाहकार मंडल में शामिल किया गया है।

अस्पताल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन-

डॉ. अनिल जैन एवं डॉ. वैभव जैन अस्पताल बोर्ड रायपुर के अध्यक्ष एवं महासचिव के रूप में अगले वर्ष भी कार्य करेंगे. डॉ.अजय सहाय, डॉ. श्याम शर्मा, डॉ. आलोक चंद्र अग्रवाल, डॉ. समित श्रीवास्तव, डॉ फिरोज मेमन, डॉ. अरुण केडिया, डॉ आशा जैन, डॉ अशोक बजाज, डॉ विवेक पात्रे,डॉ प्रदीप शर्मा, डॉ अविनाश चतुर्वेदी, डॉ गिरीश अग्रवाल, डॉ अर्चना रंजन, डॉ भूपेंद्र गाठे, डॉ रिपुदमन अरोरा, डॉ. मनीषा सिन्हा, डॉ. अंकित सहाय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में टीम में शामिल रहेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर पूरे प्रदेश में सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंध नीतिगत निर्णय में स्वास्थ्य प्रशासकों के साथ, सामंजस्य एवं प्रतिनिधि संस्था की महत्वपूर्ण कड़ी रूप में कार्य करती रही है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर की इकाई में अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर राकेश गुप्ता का चयन पूरे प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सभी छत्तीसगढ़ एवं रायपुर के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

हमने जवाब भेज दिया है, अब राज्यपाल को हस्ताक्षर कर देना चाहिए : भूपेश बघेल

हमने जवाब भेज दिया है, अब राज्यपाल को हस्ताक्षर कर देना चाहिए : भूपेश बघेल

 रायपुर। आरक्षण संशोधन विधेयक बिल को लेकर के राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच सियासत जारी है इस बीच राज्यपाल ने 10 बिंदुओं पर राज्य सरकार से जवाब मांगा था। इन 10 बिंदुओं पर राज्य सरकार ने राज्यपाल को जवाब भेज दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मसले को लेकर के कहा कि राज्यपाल ने 10 बिंदुओं पर जवाब मांगा था, 10 सवालों का जवाब दे दिया गया है। हालांकि संविधान में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। अब राज्यपाल को हस्ताक्षर कर देना चाहिए ।

मुख्यमंत्री ने चक्रवर्ती राज गोपालाचारी की पुण्यतिथि उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने चक्रवर्ती राज गोपालाचारी की पुण्यतिथि उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें किया नमन

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भारत के पहले गवर्नर जनरल भारतरत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि राजगोपालाचारी जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया।

उन्होंने जात-पात के आडंबर का मुखर विरोध किया और मंदिरों में दलितों का प्रवेश करवाया। किसानों की कर्ज माफी, नशाबंदी और स्वदेशी वस्तुओं विशेषकर खादी के प्रचार-प्रसार में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजगोपालाचारी जी राजनीति के बाद साहित्य सेवा के लिए समर्पित रहे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राजगोपालाचारी का प्रखर और बहुमुखी व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

CG दर्दनाक हादसा: पिकनिक मनाने गए मां-बेटे की बस की चपेट में आने मौत, दूध पिलाने के दौरान हुआ हादसा

CG दर्दनाक हादसा: पिकनिक मनाने गए मां-बेटे की बस की चपेट में आने मौत, दूध पिलाने के दौरान हुआ हादसा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दर्दनाक हादसे में मासूम बच्चे और मां की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतिका सुमन साहू किनारे बैठ कर अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। उसी समय बस रिवर्स होते हुए आई और सुमन व उसके बच्चे को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गरियाबंद के छुरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग जिला के भिलाई कोहका से महिलाओं का एक समूह अपने बच्चों के साथ शनिवार को गरियाबंद के जतमई घूमने पहुंचे थे। दोपहर में बस को पार्किंग में खड़ा कर सभी महिलाएं सड़क के किनारे खाना खा रही थी। कोहका निवासी धनेश्वरी उर्फ सुमन साहू 31 वर्ष भी अपने छह माह के बच्चे को दूध पिला रही थी। इस दौरान बस के ड्रायवर ने अचानक से गाड़ी चालू कर बस को रिवर्स कर रहा था, तभी वो बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस के पीछे चक्के से मां-बेटे को रौंद दिया। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

स्वास्थ्य सचिव ने सभी कलेक्टरों को लिखा पत्र, कोरोना से निपटने 27 को मॉक ड्रिल समेत अन्य तैयारियों के निर्देश

स्वास्थ्य सचिव ने सभी कलेक्टरों को लिखा पत्र, कोरोना से निपटने 27 को मॉक ड्रिल समेत अन्य तैयारियों के निर्देश

रायपुर। देश में कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 ने दस्तक दे दी है। कोरोना वायरस को लेकर देश अलर्ट है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आने वाले त्योहारों और नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट एंड वैक्सीनेशन’ और मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया है। वहीं छत्तीसगढ़ भी कोरोना को लेकर पूरी तैयारी में है।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव आर प्रसन्ना ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को कल देर रात पत्र लिख है, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर कोरोना को लेकर आगाह किया है। उन्होंने कोरोना प्रोटोकाल की तैयारियों को लेकर 27 दिसंबर को मॉक ड्रील करने के निर्देश दिए हैं। 

देखिये पत्र-

नये साल के जश्न की पार्टियों में सप्लाई करने लाई गई नशीली ड्रग के साथ 3 गिरफ्तार

नये साल के जश्न की पार्टियों में सप्लाई करने लाई गई नशीली ड्रग के साथ 3 गिरफ्तार

 रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में नये साल के जश्न की पार्टियों में सप्लाई करने लायी गयी नशीली ड्रग के साथ 3 पैडलर गिरफ्तार किए गए हैं। रायपुर सायबर सेल की बड़ी कार्रवाई की है। ये युवक, युवती अम्बुजा मॉल के सामने हाइप्रोफ़ाइल एमडीएम पाउडर और एल एस डी ड्रग के साथ कार में सवार थे पुलिस ने रायपुर निवासी ड्रग पैडलर प्रखर मारवाह और उवेस समेत एक अमलीडीह निवासी युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस शहर के 8-10 युवक युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। मुम्बई से बाय ट्रैन रायपुर में नए साल की पार्टियों में सप्लाई करने के लिए लाना स्वीकार किया।देर शाम तक पुलिस करेगी पूरे मामले का खुलासा।

आरक्षण संशोधन विधेयक पर सरकार ने राज्यपाल के भेजा 10 सवालों का जवाब : भूपेश बघेल

आरक्षण संशोधन विधेयक पर सरकार ने राज्यपाल के भेजा 10 सवालों का जवाब : भूपेश बघेल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्यपाल ने आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर जिन 10 सवालों का जवाब राज्य सरकार से मांगा था वो जवाब भेज दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आरक्षण विधेयक को लेकर राजभवन को जवाब भेज दिया गया है। अब राज्यपाल को हस्ताक्षर करने में देरी नहीं करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, फिर भी सरकार ने जवाब राजभवन को भेजा है अब हस्ताक्षर में देरी नहीं होनी चाहिए।

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने पिछले दिनों कई बार मीडिया के सामने सवालों के जवाब में यह बातें दोहराई थी कि राज्य सरकार की तरफ से 10 सवालों का जवाब आने के बाद वो हस्ताक्षर करने पर विचार करेंगी।

आपको बता दें कि 2 दिसंबर को राज्य सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था, जिसमें आरक्षण संशोधन से जुड़े 2 बिल पास कराए गए थे।

आरक्षण विधेयक विधानसभा में पारित होने के बाद तत्काल राजभवन भेजा गया था, राज्यपाल ने पहले यह बातें कही थी कि आरक्षण संशोधन बिल आता है तो उस पर हस्ताक्षर करने में थोड़ी भी देरी नहीं करेंगी, लेकिन 23 दिन गुजरने के बावजूद आरक्षण संशोधन बिल पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर नहीं किया।

राज्यपाल ने क्रिसमस पर दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने क्रिसमस पर दी शुभकामनाएं

 रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रभु यीशु मसीह ने समाज को प्रेम, करूणा, क्षमा एवं समानता का संदेश दिया। 

उन्होंने गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा करने एवं आपसी भाईचारे के साथ रहने की सीख दी। उइके ने कहा है कि प्रभु यीशु के संदेश हमेशा समाज के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय रहेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल क्रिसमस पर्व पर पहुंचे सेन्ट जोसफ केथैड्रल, प्रार्थना में हुए शामिल

मुख्यमंत्री बघेल क्रिसमस पर्व पर पहुंचे सेन्ट जोसफ केथैड्रल, प्रार्थना में हुए शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के बैरन बाजार स्थित सेन्ट जोसफ केथैड्रल पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मसीही समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

CRIME NEWS : CAF जवान ने प्रधान आरक्षक की गोली मारकर की हत्या, एक और आरक्षक भी किया हमला…

CRIME NEWS : CAF जवान ने प्रधान आरक्षक की गोली मारकर की हत्या, एक और आरक्षक भी किया हमला…

 कांकेर।  जिले के पीजी कॉलेज में CAF जवान ने प्रधान आरक्षक सुरेंद्र भगत की गोली मारकरहत्या कर दी है। आरोपी जवान पुरुषोत्तम कुमार अभी भी हथियार लेकर कमरे के अंदर मौजूद है। उसने अन्य जवान बृजेश भारद्वाज पर भी गोली चलाई, लेकिन वो इसमें बाल-बाल बच गया।

घटना की खबर लगते ही भारी संख्या में जवानों की तैनाती मौके पर की गई है। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। सुरक्षा के लिए जवान बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर तैनात हैं, क्योंकि आरोपी जवान को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है और उसके हाथ में हथियार होने के कारण वो फिर से किसी जवान पर हमला कर सकता है। साथी जवान ने बताया कि पुरुषोत्तम कुमार पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में था, लेकिन उसकी वजह का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

CRIME NEWS : आपत्तिजनक वीडियो भेजकर युवती को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार…

CRIME NEWS : आपत्तिजनक वीडियो भेजकर युवती को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार…

 अंबिकापुर। सोशल मीडिया पर शहर की एक युवती को अश्लील मैसेज और वीडियो सेंडकर परेशान करने वाला युवक को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के गुना निवासी ललित मीणा पिछले कुछ दिनों से शहर के गांधीनगर इलाके की एक युवती को सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो और मैसेज भेजता था।

वह फोन कर युवती को यह कहकर परेशान करता था कि सोशल मीडिया पर उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करदेगा। इससे युवती परेशान रहने लगी थी।  सहस कर युवती ने पुलिस में रिपोर्ट की। पुलिस ने मोबाइल नंबर से युवक के बारे में जानकारी हासिल किया। उसका पता मध्यप्रदेश के गुना का मिला। एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम गुना गई और आरोपी को गिरफ्तार कर अंबिकापुर लौटी।

पत्रकार की हत्या: सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, पत्रकार एवं RTI कार्यकर्ता की हत्या कर आरोपियों ने घने जंगल मे शव को जलाया, बाइक को भी किया दफन, ऐसे हुआ मामले का खुलासा.....

पत्रकार की हत्या: सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, पत्रकार एवं RTI कार्यकर्ता की हत्या कर आरोपियों ने घने जंगल मे शव को जलाया, बाइक को भी किया दफन, ऐसे हुआ मामले का खुलासा.....

 कवर्धा। पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता गुमशुदा विवेक चौबे मामले का खुलासा हुआ। गुमशुदा की हत्या कर दी गई थी। हत्या को छुपाने के लिए आरोपियों ने आपराधिक षडयंत्र रचा था। हत्या का मुख्य आरोपी अमित यादव ग्राम बोक्करखार का सरपंच है। गुमशुदा पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या कर आरोपियों ने घने जंगल मे शव को जलाया। गुमशुदा की मोटर सायकल को भी घने जंगल में दफन कर दिया था। पूरे मामले में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपियों ने लगातार पुलिस को दिगभर्मित करने का प्रयास करते रहे। थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम का मामला है। पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता विवेक चौबे के बिना बताये कहीं चले जाने कि रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में गुम इंसान क्रमांक 131/22 कायम कर जांच में लिया गया। गुमशुदा की रिपोर्ट थाना में दर्ज होने पर थाना प्रभारी कवर्धा ने उक्त घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। 

डॉ. लाल उमेद सिंह पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने गुमशुदा की पतासाजी के लिए हरसंभव प्रयास किये जाने अलग-अलग टीम गठित किया गया। सायबर सेल से गुमशुदा के मोबाईल नंबर की जांच एवं उसके आने-जाने वाले रास्ते में लगे सीसीटीव्ही कैमरा की बारिकी से विश्लेषण कराये जाने निर्देशित किया गया। 

मोबाईल नंबर की कॉल डिटेल प्राप्त कर विश्लेषण करने गुम इंसान विवेक चौबे दिनॉंक 12/11/2022 को ग्राम कुण्डपानी थाना चिल्फी की ओर जाना तथा दिनॉंक 13/11/2022 को उसका मोबाईल करीबन् 02/00 बजे बोड़ला क्षेत्र के सुकवापारा में बंद होने की जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियो को उक्त संबंध में अवगत कराया जाकर बोड़ला एवं चिल्फी के क्षेत्रों में जाकर पतासाजी किया गया तथा उक्त क्षेत्र में लगे समस्त सीसीटीव्ही कैमरा का विश्लेषण किया गया।

बोड़ला के क्षेत्रों में थाना जिस पर भी गुम इंसान के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला एवं थाना प्रभारी बोड़ला को बोड़ला क्षेत्र के हरसंभव प्रत्येक घरों में जा-जाकर गुमशुदा के संबंध में जानकारी प्राप्त किये जाने निर्देशित करने पर थाना बोड़ला से भी गुम इंसान विवेक चौबे की पतासाजी के लिए विशेष टीम गठित कर घरो-घरो जाकर गुमशुदा की हुलिया एवं फोटो दिखाकर पतासाजी किया गया, किन्तु उक्त कार्यवाही से भी पुलिस को कोई विशेष सफलता प्राप्त नहीं हुई।

गुमशुदा की बहन ने पुलिस को अवगत कराया कि किसी अज्ञात मोबाईल नंबर से इसके पास गुमइंसान विवेक चौबे के संबंध में फोन कॉल प्राप्त हुआ है, उक्त मोबाईल नंबर के धारक की पतासाजी कर धारक से फोन कॉल के संबंध में पुछताछ किया गया। मोबाईल धारक द्वारा भी किसी अनजान दो व्यक्तियों ने किसी से बात करने के लिए फोन मांग कर बात करना बताया तथा उपरोक्त दोनों व्यक्तियों के संबंध में कोई जानकारी तथा पहचान होना नहीं बताया।

आये हुये फोन कॉल से पुलिस की गुमइंसान की पतासाजी के लिए जांच की पहलू को बदलकर गुम इंसान के साथ कोई अनहोनी घटना घटित होने की संभावना पर तथा घटना की कड़ी कहीं ना कहीं जिले के घनघोर वनाचंल एवं नक्सली क्षेत्र ग्राम बोक्करखार, कुण्डपानी के क्षेत्र से जुड़े होने की संभावना पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने पुनः अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर तकनीकी विश्लेषण एवं सूचना तंत्रो से प्राप्त जानकारी को अद्यतन किये जाने पार्टी बनाई गई।

टीमों द्वारा हर सीसीटीव्ही कैमरा का विश्लेषण किया गया, जिससे गुम इंसान के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके तथा एक टीम वनांचल के अलग-अलग घनघोर जंगलो में गुम इंसान के संबंध में जानकारी प्राप्त किये जाने का प्रयास किया गया तथा विभिन्न व्यक्तियो, चारवाहो से गुम इंसान की हुलिया एवं फोटो दिखाकर पुछताछ किया गया। जिन्होने भी गुमशुदा के संबंध में कोई जानकारी नहीं होना बताया।

इसी बीच पुलिस टीम को विशेष मुखबीर से सूचना मिली कि धवईपानी से कुण्डपानी की ओर जाने वाले रास्ते पर फारेस्ट के पेट्रोलिंग कैम्प के अंदर जंगल पहाड़ी की ओर जले हुए राख का ढेर है, जिसमें हड्डियो के टुकड़े दिखाई दे रहे हैं। इस सूचना की तस्दीकी हेतु विषेष टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। जहां प्रथम दृष्टया मानव हड्डी जैसे प्रतीत हुआ व किसी को जलाये जाने की आषंका व्याप्त हुई। जिस पर मौके में ही शून्य पर मर्ग कायम कर जांच में लिया जाकर शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत हड्डियो के परीक्षण के लिए मेकाहारा रायपुर भेजा गया। 

इसी संबंध मे सूचना तंत्र के माध्यम से यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि गुमशुदा विवेक चौबे को बोक्करखार सरपंच अमित यादव ने संभवतः हत्या कर जला दिया है, कि उक्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम द्वारा मुखबीर के बताये जानकारी के आधार पर संदेही सरपंच अमित यादव, नंदलाल मेरावी, सुखसागर यादव एवं जगदीश धुर्वे को तलब कर अलग-अलग पुछताछ किया गया। संदेहियो द्वारा काफी घंटे तक पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया तथा उनके बताये कड़ियो के आधार पर सभी तथ्यों को एक साथ जोड़कर फिर गहनता से उनसे पुछताछ करने पर -

सरपंच अमित यादव ने बताया कि दिनॉंक 12/11/2022 को लगभग 05/00 बजे पत्रकार विवेक चौबे उससे मिलने ग्राम बोक्करखार आया था। जो शाम-रात तक साथ में रहे, रात्रि के समय आपसी बातचीत में दोनों के मध्य विवाद होने से गुस्से में आकर उसे मुक्का से मारा जिससे वह अपने मोटर सायकल से गिर गया फिर विवेक चौबे उठने का प्रयास किया तो पास रखे लाठी/गेड़ा से उसके पैर व सिर में जोरदार प्रहार किया जिससे वह फिर गिर गया। जिसे पास जाकर देखा तो उसकी श्वांस नहीं चली रही थी। जिससे वह घबरा कर अपने भाई सुखसागर यादव एवं अपने गांव के अन्य नंदलाल मेरावी और जगदीश धुर्वे को बुलाकर पत्रकार विवेक चौबे के शव को ठिकाना लगाने के लिए गांव से दूर जंगल की ओर ले जाकर पहाड़ी में उसके शव को पास पड़े लकड़ियो के मदद से जला दिया।

उसके बाद उसके मोटर सायकल को भी छिपाने के लिए अपने साथियों को बोला। जिस पर सुखसागर यादव और नंदलाल मेरावी ने मोटर सायकल को जंगल में और दूर ले जाकर गड्डा खोदकर गाड़ी को गड्डे में डाल कर पाट दिये है तथा उसके मोबाईल को अपने पास रख लिया। फिर रात्रि को जंगल खेत में ही बने स्थान में रूककर सुबह अपने घर आ गया।

दूसरे दिन दिनॉंक 13/11/2022 को अपने गांव के अन्य व्यक्ति को कवर्धा में काम है, कहकर अपने साथ लेकर आया और ग्राम कुण्डपानी, चिल्फी होते हुए बोड़ला आये वहंा अमित यादव ने पत्रकार विवेक चौबे के मोबाईल से वकील को पुलिस को गुमराह करने के लिए कॉल किया फिर कवर्धा आकर रूक कर दूसरे दिन अपने गांव गया। अमित यादव के उक्त बातों की तथ्य को अन्य संदेहियो ने भी इसी तरह बताया।

संदेहियो द्वारा बताये गये उक्त तथ्य के आधार पर तथा उनके बताये गये स्थान से गुमशुदा के शव की हड्डियां एवं मोटर सायकल को दुरगम वनांचल क्षेत्र से विधिसंगत् जप्ती कार्यवाही किया गया। जिला कबीरधाम की विधिसंगत् गिरफ्तारी कार्यवाही कर पुलिस रिमांड में लिया गया है। 

गिरफ्तार आरोपियों की लिस्ट

01. अमित यादव पिता भगत राम यादव उम्र 28 साल निवासी ग्राम कुण्डपानी थाना चिल्पी 

02. नन्दलाल मेरावी पिता गौतर मेरावी उम्र 20 साल निवासी ग्राम कुण्डपानी थाना चिल्पी 

03. सुखसागर यादव पिता भगतराम यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम कुण्डपानी थाना चिल्पी 

04. जगदीश धुर्वे पिता मंगल सिंह धुर्वे उम्र 20 साल निवासी ग्राम कुण्डपानी थाना चिल्पी

स्वास्थ्य केंद्र बन गया अखाड़ा…डॉक्टर और नर्स के बीच बवाल, महिला डॉक्टर ने नर्स की जमकर की पिटाई....जाने मामला…

स्वास्थ्य केंद्र बन गया अखाड़ा…डॉक्टर और नर्स के बीच बवाल, महिला डॉक्टर ने नर्स की जमकर की पिटाई....जाने मामला…

 बिलासपुर : जिले के शासकीय अस्पताल में स्टाफ नर्स के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने वाली महिला डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, डॉक्टर ने बीते अगस्त माह में नर्स और लैब टेक्नीशियन के बीच गलत संबंध होने का आरोप लगाया था। ऐसा आरोप लगाने का कारण पूछने पर डॉक्टर ने नर्स की पिटाई कर दी थी, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने अब कार्रवाई की है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

दरसअल, ये पूरी घटना मल्हार स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र की है। स्वास्थ्य केंद्र में डॉ चंचला रात्रे आरएमएस है। नर्स की शिकायत के मुताबिक, 9 अगस्त को अस्पताल के लैब टेक्नीशियन कपिल मिंज ने नर्स मंजूला को फोन किया था। इस दौरान लैब टेक्नीशियन ने कहा कि आपके और मेरे बारे में अस्पताल में किसी ने गलत जानकारी फैला दी है और इसी बात को लेकर मेरी पत्नी द्वारा मेरे से विवाद किया जा रहा है। इस पर नर्स ने कहा कि वो कल आने पर इसकी जानकारी अस्पताल के अन्य स्टाफ से लेगी।

नर्स मंजूला दूसरे दिन अस्पताल पहुंची और कपिल की पत्नी से पूछा कि आपको ऐसा किसने बताया, तब उसने डॉक्टर चंचला रात्रे का नाम लिया। इसके बाद नर्स और लैब टेक्नीशियन कपिल महिला डॉक्टर चंचला रात्रे के सरकारी क्वाटर पहुंचे, जिसके बाद इसी बात को लेकर नर्स और डॉक्टर के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि महिला डॉक्टर ने नर्स मंजूला के साथ मारपीट कर दी।इसके बाद नर्स ने खुद के साथ हुई मारपीट की शिकायत मस्तूरी थाने के मल्हार चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया।

CM भूपेश बोले- नये मेडिकल कालेज खोलने पर काम करेंगे, आईटीआई के उन्नयन के लिए भी हो रहा काम.....

CM भूपेश बोले- नये मेडिकल कालेज खोलने पर काम करेंगे, आईटीआई के उन्नयन के लिए भी हो रहा काम.....

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा की अधोसंरचना मजबूत हुई है। इसे और आगे बढ़ाते हुए नये मेडिकल कालेज आरंभ करेंगे। हमने आईटीआई के माध्यम से नये ट्रेड्स द्वारा कौशल विकास का निर्णय कर इसके लिए कार्य आरंभ कर दिया है। शिक्षा की मजबूती से ही समाज की मजबूती है और यह हम प्राथमिकता से कर रहे हैं। वे आज दुर्ग जिले के ग्राम दैमार में आयोजित बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आगे कहा कि विवेकानंद और राजा राममोहन राय जैसे मनीषियों ने देश में विज्ञान की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए अंग्रेजी शिक्षा की बात कही क्योंकि विज्ञान की अधिकतर बातें अंग्रेजी में थीं। हमारे बच्चे भी वैश्विक भाषा से पीछे नहीं रह जाएं, वैज्ञानिक शब्दावली उन्हें आसानी से समझ आये, इसके लिए भी हमने स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रारंभ कर एक मजबूत अधोसंरचना तैयार की है, साथ ही अंग्रेजी माध्यम कॉलेज प्रारंभ करने की तैयारी कर रहे हैं।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का विचार रखा। छत्तीसगढ़ में उन्हें गुरु कहा जाता है क्योकि गुरु वो हैं जो अंधकार से प्रकाश में ले जाएं और हमें सही रास्ता दिखाये, जो जीवन जीने की कला सिखाये, जो हमें सदमार्ग पर ले जाए। इसलिए आज 266 साल बाद भी बाबा जी के विचार हमें रास्ता दिखा रहे हैं। उनके रास्ते पर चलने का मतलब है कि हमें अपनी सामाजिक कुरीतियों को पूरी तरह त्यागना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा जी ने जो सेवा का मार्ग दिखाया है। उस पर हम चल रहे हैं। हमारे बच्चे सुपोषित हों, इसके लिए हम कार्य कर रहे हैं। हाट-बाजार क्लीनिक के माध्यम से हम गांव-गांव पहुंचकर लोगों का निःशुल्क उपचार कर रहे हैं। गंभीर बीमारियों के लिए हम मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से इलाज करा रहे हैं। पाटन में शिक्षा का खूब आंदोलन हुआ है और हर गांव में स्कूल हैं। शिक्षा पर ध्यान देने की वजह से यह क्षेत्र लाभान्वित हुआ है और इस ज्योत को आगे जलाये रखना है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ग्रामीण विकास और किसानों के लिए जो योजनाएं लाई हैं उसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में गोबर पेंट बनाने की 21 यूनिट काम कर रही हैं और इसे स्व-सहायता समूह की महिलाएं कर रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला प्रेमी, पिता-पुत्र ने कर दी पीट-पीट कर हत्या, बांध में फेंक दिया था शव, फिर जो हुआ.....

प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला प्रेमी, पिता-पुत्र ने कर दी पीट-पीट कर हत्या, बांध में फेंक दिया था शव, फिर जो हुआ.....

 बलरामपुर-रामानुजगंज। थाना सनावल क्षेत्र के ग्राम पीपरपान में हुए अंधे कत्ल का खुलासा हो गया है। प्रेम संबंध व पूर्व की रंजिश हत्या की वजह बनी। गुम इंसान के हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। मृतक प्रेमिका से रात को मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान बाप व उसका बेटा लड़के को अपनी पुत्री के साथ संदिग्ध अवस्था में देख लिये। प्रेमी की डंडे एवं हाथ पैर से सिर, गर्दन एवं पीठ में मारपीट किये। फिर बांध में ले जाकर शरीर में पत्थर बांध कर फेंक दिये।

गिरफ्तार आरोपीगण में कपिलदेव मरकाम पिता स्व० चरकू सिंह उम्र 48 वर्ष और विजय मरकाम पिता कपिलदेव मरकाम उम्र 25 वर्ष शामिल है। गुम इंसान विनोद यादव गांव के कपिल देव मरकाम की पुत्री से रात को मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान कपिलदेव व उसका बेटा विजय मरकाम गुम इंसान विनोद यादव को अपनी पुत्री के साथ संदिग्ध अवस्था में देख लिये साथ ही दोनो परिवार में पूर्व से रंजिश था।

 

कुमारी शैलजा आज शाम पहुंचेंगी रायपुर

कुमारी शैलजा आज शाम पहुंचेंगी रायपुर

 रायपुर। कांग्रेस की नई प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा नियुक्ति के 19 दिन बाद रायपुर आ रही हैं। वे आज शाम को 7.40 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी। सोमवार सुबह 10.30 बजे सभी पदाधिकारियों के साथ बड़ी बैठक होगी और अगले दिन सुबह 9.10 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से लेकर यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई भी अपनी नई प्रभारी को संगठन की ताकत दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। रायपुर में 10-12 जगहों को चिन्हांकिंत भी किया गया है, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। फरवरी में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन होना तय है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। नवा रायपुर के मेला मैदान में अधिवेशन होने की चर्चा है। सूत्रों की मानें तो शैलजा इस मैदान को देखने भी जा सकती है। मंगलवार को होने वाली बैठक में अधिवेशन को लेकर भी चर्चा होगी।