CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
श्रमिक अघनू के घर सीएम बघेल ने किया भोजन

श्रमिक अघनू के घर सीएम बघेल ने किया भोजन

 रायपुर । लोगों से भेंट-मुलाकात के लिए गुरुवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विधानसभा के लाहोद पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां के लघु कृषक और श्रमिक अघनू कोसले के घर भोजन किया। इस अवसर पर कोसले के घरवालों ने मुख्यमंत्री का आरती एवं तिलक कर पारंपरिक ढंग से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने उनके घर लाल भाजी, पालक भाजी, कुसुम भाजी, सिल-बट्टे में पिसे हुए टमाटर की चटनी, नवलगोल- मटर और आलू-भाटा-रखिया बड़ी का स्वाद लिया। भोजन के उपरांत वे कोसले के परिवार के सभी सदस्यों से मिले और उन्हें उपहार भी दिया।

मोदी सरकार छत्तीसगढ़ को यूपीए की मनमोहन सरकार से 5 गुना ज्याद राशि दे रही है : चिमनानी

मोदी सरकार छत्तीसगढ़ को यूपीए की मनमोहन सरकार से 5 गुना ज्याद राशि दे रही है : चिमनानी

 कहा : कांग्रेस ने झूठ बोलने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है

रायपुर । कांग्रेस के नेताओं द्वारा केंद्र पर लगातार राज्य की राशि नहीं देने के झूठे आरोप कांग्रेस के नेता लगाते रहे हैं। जबकि केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ को यूपीए की मनमोहन सरकार से 5 गुना राशि दे रही है। इस विषय पर कांग्रेस की तरफ से अधिकृत बयान में बहुत से सारे तथ्य प्रस्तुत किए गए। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी सीए अमित चिमनानी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में लैपटॉप और प्रोजेक्टर के साथ बैठे तथा प्रेस के साथियों को सरकारी वेबसाइट और महालेखाकार के सरकारी आंकड़ों के साथ कांग्रेस का पर्दाफाश किया। अमित ने कहा पहले तो कांग्रेस ने अपने अधिकृत बयान में कहा है कि मनमोहन सरकार प्रति वर्ष 58 हजार करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ को देती थी और 5 सालों में 2 लाख 90 हजार करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ को मिले। जबकि मनमोहन सरकार के समय छत्तीसगढ़ प्रदेश का बजट ही 58 हजार करोड़ रुपए नहीं था।

छत्तीसगढ़ का बजट वर्ष 2003-04 का बजट लगभग 8,400 करोड़, मनमोहन सरकार के अंतिम वर्ष 2013-14 में प्रदेश का बजट लगभग 44 हजार करोड़ था। अतः कांग्रेस द्वारा दिया गया आंकड़ा महाझूठ है क्योंकि बजट का कुल आकार राज्य की आय, केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि व लिए जाने वाले कर्ज को मिलाकर बनता है।

कांग्रेस की मनमोहन सरकार से छत्तीसगढ़ को 1 वर्ष में 58 हजार करोड़ तो दूर की बात 5 वर्षों में भी 58 हजार करोड़ नहीं मिले। वर्ष 2004/09 तक मात्र लगभग 28 हजार करोड़ 5 वर्षाे में और 2009/2014 तक 5 वर्षाे में लगभग 56 हजार करोड़ कांग्रेस की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दिए। अर्थात प्रति वर्ष औसत छत्तीसगढ़ को केवल 8,500 करोड़ रुपए ही मिले और कुल राशि मिली लगभग 85 हजार करोड़ रुपए 10 वर्षों में। जबकि कांग्रेस ने अपने अधिकृत बयान में 5 वर्षों में 2 लाख 90 हजार करोड़ मिलने का दावा किया वह प्रतिवर्ष 58 हजार करोड़ मिलने का दावा किया।

केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ को कांग्रेस राज में कुल अब तक के 4 वर्षों में एक लाख 71 हजार करोड़ यानी औसत प्रतिवर्ष 42,500 करोड़ रुपए दे रही है जो कि मनमोहन सरकार के समय औसत 8,500 करोड़ रहा अतः यह प्रमाणित हो रहा है कि मोदी सरकार कांग्रेस की मनमोहन सरकार की तुलना में छत्तीसगढ़ को 5 गुना राशि दे रही है।

इतना पैसा मिलने के बावजूद भी कांग्रेस के नेताओं के झूठे बयान आना संघीय व्यवस्था का एक भद्दा मजाक उड़ाने जैसा है कांग्रेस के नेताओं के ऐसे झूठे बयानों ने अब उनकी विश्वसनीयता खत्म कर दी है कांग्रेस के नेता झूठ बोलने में कितने माहिर हैं यह कल के कांग्रेस के बयान ने स्पष्ट कर दिया है।

कांग्रेस ने कल छत्तीसगढ़ को इनकम टैक्स के शेयर के रूप में मिली  29,080 करोड़ राशि को भी झूठा कहा जो कि स्वयं छत्तीसगढ़ फाइनेंस की वेबसाइट पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित है।

कॉरपोरेट टैक्स के  31,484 करोड़ की राशि नहीं मिली कांग्रेस  ऐसा बता रही हैं जबकि उसका मिलना छत्तीसगढ़ फाइनेंस की ही वेबसाइट पर प्रदर्शित है।

जीएसटी की राशि को लेकर भी कांग्रेस सरकार लगातार राशि न मिलने की बात करती आई है जबकि अधिकृत आंकड़े यह बता रहे हैं कि जीएसटी की टैक्स की राशि और क्षतिपूर्ति की राशि के रूप में राज्य को लगभग 40 हजार करोड़ की राशि प्राप्त हो चुकी है महज कुछ करोड़ की क्षतिपूर्ति का मिलना बाकी है जिसकी पहली किस्त जारी हो चुकी है।

यह पूर्णत:सत्यापित हो चुका है कि कांग्रेस  एक निचले स्तर की राजनीति करने वाला दल बन चुका  है जिसकी बातों की कोई प्रमाणिकता नहीं जिनके अधिकृत प्रवक्ता खुलेआम असंख्य झूठ बोलते हैं और जनता को भ्रमित करते हैं ऐसे में जनता से कही गई इनकी सारी बातें झूठ है और कांग्रेस की सरकार झूठ की बुनियाद पर ही बनी और झूठ के सहारे ही खड़ी हुई है।

वर्ष 2003-04 से वर्ष 2013-14 तक कभी भी कांग्रेस की मनमोहन सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि राज्य के बजट का 80 फीसदी नहीं रही जो की कांग्रेस का दावा था बल्कि अधिकतम 45 फीसदी रही है। जबकि राज्य की खुद की आय ज्यादा रही। कांग्रेस का यह दावा भी पूर्णतः असत्य है। प्रमाण के रूप में महालेखाकार द्वारा जारी 2003-2004 से 2013-2014 के आंकड़ें संलग्न किए गए।

अमित ने कहा कांग्रेस सरकार द्वारा केंद्र से मांगी जाने वाली राशि के आंकड़े भी सफेद झूठ है वास्तव में मोदी पांच गुना राशि भेज रहे है मोदी जनता के लिए पैसा भेज रहे है लेकिन पैसा निकल अधिकारियो के घर से रहा है।

प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता,दीपक म्हस्के,अमित साहू माजूद रहे।

शिवांश इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल, मनमोहक प्रस्तुतियों से झूम उठे लोग

शिवांश इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल, मनमोहक प्रस्तुतियों से झूम उठे लोग

 रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी के काठाडीह स्थित शिवांश इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाक्टर आनंद शंकर बहादुर शामिल हुए।

 
 

 
इस कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप जला कर उनकी पूजा अर्चना कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा राजकीय गीत और स्वागत गीत गाया गया। वार्षिक उत्सव में बच्चो ने बढ़चढ़कर भाग लिया, जिसमे छत्तीसगढ़ी संस्कृति आधारित नृत्य समेत कई अन्य मनोहक प्रस्तुतियां देखने को मिली।
भेंट-मुलाकात : सीएम बघेल ने दिव्यांग डोमार और बोधनी को सौंपा 1 लाख का चेक

भेंट-मुलाकात : सीएम बघेल ने दिव्यांग डोमार और बोधनी को सौंपा 1 लाख का चेक

 रायपुर। भेंट मुलाकात के दौरान एक और एक ग्यारह वाली कहावत को चरितार्थ होती दिखी, जब दिव्यांग दंपत्ति को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक लाख रुपए का चेक सौंपा। मौका था भेंट मुलाकात कार्यक्रम ओडान का। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यादव एवं  वर्मा दंपति को आशीष देते हुई जीवन की नई शुरुआत करने शुभकामनाएं दी।

उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि दिव्यांग डोमार यादव और कुछ उनकी पत्नी श्रीमती बोधनी यादव की निशक्तता 85 प्रतिशत है।ग्राम गाड़ाभाठा निवासी डोमार और बोधनी का विवाह इसी साल हुआ था। उन्हें मुख्यमंत्री निःशक्त प्रोत्साहन योजना के तहत एक लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री द्वारा भेंट किया गया। यादव दंपति ने बताया कि वे जीविकोपार्जन के लिए भजिया, बड़ा, समोसा की टपरी लगाते हैं। इससे 3-4 हज़ार रूपये की मासिक आय प्राप्त हो जाती है।

मुख्यमंत्री से चेक ग्रहण करने से गदगद यादव ने कहा कि इस व्यवसाय को बढ़ाने और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने में यह राशि मील का पत्थर साबित होगी। इसी प्रकार ग्राम फुंडहरडीह के दिव्यांग हुपेंद्र वर्मा और उनकी पत्नी श्रीमती वर्षा वर्मा को 50 हज़ार रूपये की राशि का चेक मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत भेंट  किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया से यह सम्मान मिलना उनके लिए ऐतिहासिक पल है। दंपति ने शासन की इस योजना के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह राशि उनको आर्थिक सुरक्षा और संबल प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगी।

पिकअप ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत; दो घायल

पिकअप ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत; दो घायल

 बीजापुर। जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक के सिर के चिथड़े उड़ गए। वहीं अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालाक फरार हो गया गया है। मामला जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मनोज आसम (22) अपने दो दोस्त नागेश पुनेम और सोयाम भीमा के साथ बुधवार की देर रात आवापल्ली से तिमापुर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच मुर्दोंडा गोठान के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मनोज आसाम के सिर के चिथड़े उड़ गए। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक में सवार अन्य 2 युवक नागेश पुनेम और सोयाम भीमा को गंभीर चोट आईं हैं।

स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष ने की भुगतान की शिकायत… सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टर को जांच के दिए निर्देश

स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष ने की भुगतान की शिकायत… सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टर को जांच के दिए निर्देश

 रायपुर। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात के लिए कसडोल विधानसभा अंतर्गत विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत ओड़ान पहुंचे। यहां हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही आसपास के गांव से आए लोगों ने भी मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं राज्य गीत से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

नगर पंचायत पलारी की पार्वती सारथी, अध्यक्ष मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह वर्मी कम्पोस्ट बनाते हैं, पार्वती ने बताया की 16 सदस्य हैं, अभी तक 30 हजार ही पेमेंट हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए।

भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करते हुए भगवंतीन बाई ने कहा कि मेरा आधार कार्ड अब तक नहीं बना है। इस पर मुख्यमंत्री ने विशेष शिविर लगाकर आधार कार्ड बनवाने कलेक्टर को निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों के 210 आंगनबाड़ियों में लगाये जाएंगे स्टील के मेडिकल ग्रेड वॉटर स्टोरेज टैंक

छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों के 210 आंगनबाड़ियों में लगाये जाएंगे स्टील के मेडिकल ग्रेड वॉटर स्टोरेज टैंक

 रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज रायपुर के फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित अपने निवास कार्यालय से आंगनबाडियों में पेयजल व्यवस्था के लिए स्टेनलेस स्टील के वॉटर स्टोरेज टैंक लिये गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से सीएसआर मद से 1500 लीटर क्षमता के ये मेडिकल ग्रेड स्टेनलेस स्टील वॉटर स्टोरेज टैंक प्रदेश के तीन जिले रायपुर, दुर्ग और बालोद के 210 आँगनबाड़ियों में लगाए जाएंगे। इससे आंगनबाड़ियों में बच्चों तथा आम लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध हो सकेगा। इससे जल जनित बीमारियों से भी बचा जा सकेगा।

मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा कि दूषित जल से कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। इसे देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आईसीआईसीआई बैक के माध्यम से आंगनबाड़ियों में नन्हें बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। सीएसआर मद से प्रदेश के 210 आंगनबाड़ियों में स्टेनलेस स्टील के वॉटर स्टोरेज टैंक लगाए जाएंगे। इससे बच्चों के लिए स्वच्छ जल मिल सकेगा। मंत्री भेंड़िया ने वॉटर स्टोरेज टैंक प्रदान करने के लिए आईसीआईसीआई बैक और आईसीआईसीआई फाउंडेशन का आभार जताया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या उमेश मिश्रा, आईसीआईसीआई बैंक और फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद थी।

उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ियों में लगाए जा रहे वॉटर टैंक मेडीकल ग्रेड स्टेनलेस स्टील के डबल लेयर्ड इंसुलेटेड टैंक हैं। इनमें पानी का तापमान वातावरण से प्रभावित नहीं होता और एक सा रहता है। मेडिकल ग्रेड स्टील से बना होने के कारण इसमें स्टोर पानी पूरी तरह से बैक्टीरिया से मुक्त रहता है। इसमें काई नहीं लगती है। टैंक के नीचे वाल्व लगा होने से इसकी आसानी से सफ़ाई हो जाती है। स्टील टैंक में विषैले रसायन निकलने जैसी समस्या आने की कोई सम्भावना नहीं होती।

CM भूपेश बघेल के निर्णय की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की तारीफ, मुख्यमंत्री ने कहा धन्यवाद गडकरी जी

CM भूपेश बघेल के निर्णय की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की तारीफ, मुख्यमंत्री ने कहा धन्यवाद गडकरी जी

 रायपुर। पर्यावरण की सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच से शुरु हुई गोधन न्याय योजना का पूरा देश मुरीद हो चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योजना की शुरूआत की थी जो आज पूरी तरह से सफल होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शासकीय विभागो के लिए निर्देश जारी किया है कि अब शासकीय कार्यालयों, निगम मंडल और अन्य जितने भी सरकारी दफ्तर हैं, उनमें रंग रोगन में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का इस्तेमाल होगा।

मुख्यमंत्री के इस फैसले का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वागत किया है। नितिन गडकरी ने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माण में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का निर्देश छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया है, उनके इस फैसले का अभिनंदन करता हूं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ये फैसला सराहनीय और स्वागत योग्य है।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि नेक इरादों से ही देश और प्रदेश दूसरों के लिए प्रेरणा बनते है। सीएम बघेल ने कहा है कि गोधन और श्रम का सम्मान कर छत्तीसगढ़ गांधी जी के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
कई मंचों पर छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना की तारीफ खुद प्रधानमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री कर चुके हैं। इसके अलावा इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। यहां तक की इस योजना के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए कई राज्य अपने यहां के अधिकारियों को भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर भेज चुके हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी शासकीय विभागों, निगम-मंडलों एवं स्थानीय निकायों में भवनों के रंग-रोगन के लिए गोबर पेंट का अनिवार्यतः उपयोग करने के निर्देश दिये हैं। पूर्व में जारी किए गए निर्देशों के बावजूद अभी भी निर्माण विभागों द्वारा केमिकल पेंट का उपयोग किए जाने पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ सर्वआदिवासी समाज का प्रदर्शन 32 प्रतिशत आरक्षण कानून फिर से लागू करने की मांग की

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ सर्वआदिवासी समाज का प्रदर्शन 32 प्रतिशत आरक्षण कानून फिर से लागू करने की मांग की

 रायपुर। BIG NEWS : छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के द्वारा 19 मार्च 2012 को विराट धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन के फल स्वरुप 2012 से लागू आरक्षण नियम को माननीय उच्चतम न्यायलय, बिलासपुर द्वारा 19 सितंबर 2022 को समाप्त कर दिया गया था. जिसके कारण विभिन्न प्रकार कि भर्तियों में आदिवासियों को मिलने वाला 32 प्रतिशत का आरक्षण समाप्त हो गया ।

 

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज द्व्रारा राज्य में आदिवासियों के लिए पुनः 32 प्रतिशत आरक्षण लागू करने हेतु नया नियम कानून बनाने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंटकर तत्काल आरक्षण बहाली की मांग कि गई। 32 प्रतिशत आरक्षण हेतु महामहिम राज्यपाल महोदया ने भी कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में जैसे ही विधेयक संकल्प पारित होगा, तो मैं तत्काल अनुमोदन कर दूंगी। फल स्वरुप मुख्यमंत्री भूपेश ने तत्परता दिखाते हुए छत्तीसगढ़ में आरक्षण का नया नियम बनाने हेतु छत्तीसगढ़ विधानसभा में 02 दिसम्बर 2022 को विशेष सत्र बुलाकर सर्व सम्मति से संकल्प पारित किया। महामहिम राज्यपाल महोदया के कथन अनुसार उसी दिन छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ मंत्रीगण अनुमोदन हेतु राजभवन गए। लेकिन महामहिम राज्यपाल महोदया जी के द्वारा उक्त आरक्षण संकल्प पत्र पर अनुमोदन हेतु हस्ताक्षर नहीं किया गया और समाचार पत्रों के माध्यम से यह पता चला कि कानून के जानकारों से सलाह लेकर हस्ताक्षर करेंगी।

 

 

आज दिनांक तक विधानसभा द्वारा पारित आदिवासी समाज को मिलने वाले 32 प्रतिशत आरक्षण कानून के संकल्प पर महामहिम राज्यपाल महोदया के द्वारा अनुमोदन हेतु हस्ताक्षर नहीं किया जाना आदिवासी हितों पर कुठाराघात है। महामहिम राज्यपाल महोदया के विलंब के कारण उच्चतम न्यायलय, बिलासपुर द्वारा पुराने आरक्षण नियम के हिसाब से विभिन्न उपक्रमों में भर्ती किये जाने हेतु आदेश जारी किया गया है। जिसके कारण आदिवासी समाज को आरक्षण के संबंध में बहुत भारी नुक्सान का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक विलंब के कारण आदिवासी समाज बहुत आक्रोषित है आंदोलित है और अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

आदिवासी हितों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज- युवा प्रभाग निवेदन करता है कि महामहिम राज्यपाल महोदया के द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में दिनांक 02 दिसम्बर 2022 को विधानसभा में पारित इस ऐतिहासिक संकल्प पत्र पर तत्काल अनुमोदन हस्ताक्षर कर इसे कानून का रूप देने में मदद करें। साथ ही नौवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु तुरंत इस संकल्प पत्र को महामहिम राष्ट्रपति महोदया को भेजें। महामहिम राज्यपाल महोदया के द्वारा इस विधेयक पर तीन दिवस के भीतर अनुमोदन हस्ताक्षर नहीं करने की स्थिति में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज – युवा प्रभाग छत्तीसगढ़ राजभवन का घेराव करने के लिए बाध्य हो जायेंगें।

CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात के लिए कसडोल विधानसभा अंतर्गत ग्राम ओड़ान पहुंचे

CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात के लिए कसडोल विधानसभा अंतर्गत ग्राम ओड़ान पहुंचे

 कसडोल। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए कसडोल विधानसभा अंतर्गत विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत ओड़ान पहुंचे। यहां हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।आसपास के गांव से आए लोगों ने भी मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन किया। सरकार की योजनाओं का लेंगे फीडबैक।मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं राज्य गीत से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त 31 मार्च से पहले खाते में पहुंच जाएगी।उन्होंने कहा कि कोदो कुटकी, रागी की खरीदी भी हमने शुरु की। एमएसपी के अंतर राशि को किसी तरह से देना था, भारत सरकार का दबाव था कि धान का बोनस देने पर आपका चावल नहीं खरीदा जायेगा। सरकार ने भले घाटा सहा, पर अपने किसानों भाइयों का घाटा नहीं होने दिया हमने।

CG News : मुख्यमंत्री बघेल कल दिल्ली दौरे पर, राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पर होगी चर्चा

CG News : मुख्यमंत्री बघेल कल दिल्ली दौरे पर, राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पर होगी चर्चा

 कल दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के सीएम, पीसीसी चीफ ( PCC chief )और प्रभारी कुमारी शैलजा की बैठक बुलाई है। तीनों की यह पहली संयुक्त मुलाकात के साथ बैठक भी पहली है। इसमें फरवरी में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी और रूपरेखा पर चर्चा होगी।

Raipur News : मुख्यमंत्री बघेल से गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Raipur News : मुख्यमंत्री बघेल से गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन मंत्री  शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में आए गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

 

 

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के द्वारा इस वर्ष गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को गुरु घासीदास जयंती की बहुत-बहुत बधाई दी।

 

 

Bhent Mulakat Program : सीएम भूपेश बघेल आज कसडोल विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात

Bhent Mulakat Program : सीएम भूपेश बघेल आज कसडोल विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात का अगला पड़ाव कसडोल विधानसभा होगा। मुख्यमंत्री 22 दिसंबर को कसडोल विधानसभा( vidhansabha) के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री सुबह 11.40 बजे रायपुर ( raipur)के पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा कसडोल विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12.10 बजे कसडोल विधानसभा अंतर्गत ग्राम ओड़ान पहुंचेंगे। ओड़ान में 12.15 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसके बाद दोपहर 1.50 बजे ओड़ान के हाईस्कूल( highschool) मैदान स्थित हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा लाहोद के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे नए पुलिस लाईन मैदान स्थित हेलीपेड (खम्हारडीह) लाहोद पहुंचेंगे। दोपहर 2.45 बजे से 4.15 बजे तक लाहोद में ग्रामीणजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे। 4.20 बजे लाहोद से हेलीकॉप्टर द्वारा कसडोल के लिए प्रस्थान करेंगे।

रायपुर प्रेस क्लब की आपात बैठक आयोजित, चुनाव जल्द कराने और इन गतिविधियों पर रोक लगाने का निर्णय

रायपुर प्रेस क्लब की आपात बैठक आयोजित, चुनाव जल्द कराने और इन गतिविधियों पर रोक लगाने का निर्णय

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब की आपात बैठक बुधवार दोपहर 12 बजे मधुकर खेर स्मृति भवन, प्रेस क्लब, मोतीबाग में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठजनों के साथ पूर्व पदाधिकारीगण व बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में प्रेस क्लब कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने और महासचिव समेत चार पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद भी दो पदाधिकारियों के पद पर बने रहने और पिछले तीन साल से चुनाव न कराने को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने मौजूदा कार्यकाल को असंवैधानिक करार देते हुए जल्द से जल्द चुनाव कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। साथ ही चुनाव होने तक प्रेस क्लब की आर्थिक समेत समस्त गतिविधियों पर रोक लगाने का भी निर्णय लिया गया, जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस भी शामिल हैं। बैठक के निर्णयों से पंजीयक फर्म एवं सोसाइटी और कलेक्टर को अवगत कराने की बात कही गई। इस संबंध में जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल पंजीयक फर्म एंड सोसाइटी और कलेक्टर से मुलाकात करेगा।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने प्रेस क्लब चुनाव को लेकर पंजीयक फर्म एंड सोसाइटी को निर्देश दिए हैं। पंजीयक फर्म एंड सोसाइटी ने कलेक्टर को चुनाव सम्पन्न कराने को कहा है। कलेक्टर की ओर अगस्त 2021 में मतदाता सूची जारी कर दावा-आपत्ति मंगाई गई थी। लेकिन उसके बाद से चुनाव प्रक्रिया अटकी हुई है। 29 नवम्बर 2022 को प्रेस क्लब के पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे से मुलाकात की थी और रुकी हुई चुनावी प्रक्रिया को फिर से शुरू करने को लेकर ज्ञापन सौंपा था। कलेक्टर ने चुनाव को लेकर आश्वस्त किया था, लेकिन 20 दिनों बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके बाद प्रेस क्लब के वरिष्ठजनों, पूर्व पदाधिकारियों व सदस्यों ने आपात बैठक कर जल्द से जल्द चुनाव कराने का निर्णय लिया।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध, अनिल पुसदकर, प्रकाश शर्मा, त्रिराज साहू, नारायण भोई, विनय शर्मा, गिरीश मुक्तिबोध, नंदकुमार कंसारी, सत्येंद्र द्विवेदी, प्रदीप दुबे, संदीप पुराणिक, अनिरुद्ध दुबे, अनिल पवार, नागेंद्र वर्मा, सुशील अग्रवाल, प्रशांत दुबे, संजीत त्रिपाठी, समरेंद्र शर्मा, सुखनंदन बंजारे, प्रफुल्ल ठाकुर, आफ़ताब बेगम, मीनल शर्मा, अंकिता शर्मा, तृप्ति सोनी, मोहन तिवारी, गौरव शर्मा, सुधीर आज़ाद तम्बोली समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
 

बीजेपी को बड़ा झटका, 3 नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, PCC अध्यक्ष ने कराया पार्टी में प्रवेश…

बीजेपी को बड़ा झटका, 3 नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, PCC अध्यक्ष ने कराया पार्टी में प्रवेश…

 रायपुर। CG BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में हालही में हुए विधानसभा सीट भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पडा है। तो वहीं एक बार फिर भाजपा को जोर का झटका लगा है। नगर पालिका मुंगेली के तीन भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थामा है। तीनों पार्षदों ने पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम से मिलकर कांग्रेस में प्रवेश किया। मोहन मरकाम ने कहा किकांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। जिले के 3 सीटों को 2023 के चुनाव में हम जीतेंगे

भाजपा पार्षद सोनी जांगड़े, मोना नागरे, मोतिमबाई सोनकर ने भाजपा छोड़ कांग्रेस नेतृत्व में जताई आस्था। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, प्रभारी महामंत्री सीमा वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर बैस, राकेश पात्रे, शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा आदि उपस्थि थे।

निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिन के लिए फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिन के लिए फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

 रायपुर। निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। आज सोमवार को 12 दिन की रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में सौम्या चौरसिया की पेशी हुई। कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को 2 जनवरी तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बता दें कि ईडी ने पूछताछ के लिए और 14 दिन की रिमांड की मांग की थी।

ईडी के वकील ने मीडिया को जानकारी दी कि इन्वेस्टिगेशन के आधार जो जानकारी मिली है उसके अनुसार जांच को आगे बढ़ाने के लिए और न्यायिक रिमांड को बढ़ाने के लिए आज हमने आवदेन पेश किया था। तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने 2 जनवरी तक रिमांड बढ़ाया है।

बता दें कि शासन ने सौम्या चौरसिया को निलंबित कर दिया है। बता दें कि इस मामले में निलंबित आइएएस समीर बिश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल पहले से ही जेल में बंद हैं। ईडी ने इस मामले में 91 संपत्तियों को अटैच किया है, जिनमें 21 संपत्तियां सौम्या चौरसिया से जुड़ी हैं।

प्रोफेसर ने कॉलेज के डीन को दी कैरियर बर्बाद करने की धमकी, FIR दर्ज

प्रोफेसर ने कॉलेज के डीन को दी कैरियर बर्बाद करने की धमकी, FIR दर्ज

 रायपुर। तेलीबांधा इलाके में महाविद्यालय के डीन से गाली गलौज का मामला सामने आया है। कॉलेज के प्रोफेसर पर डीन से बदसलूकी का आरोप लगा है। दरअसल विश्वविद्यालय द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए गठित समिति के निराकरण के दौरान महाविद्यालय में यह घटना घटी।

यह मामला दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य औद्योगिक महाविद्यालय का है जहां के अधिष्ठाता ने थाने में शिकायम दर्ज कराई कि कॉलेज में जांच समिति की बैठक के दौरान प्रोफेसर पी चौधरी के द्वारा किसी बात को लेकर महाविद्यालय के डीन डा. अवधेश कुमार त्रिपाठी से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जिसे मना करने पर प्रोफेसर ने डीन अवधेश त्रिपाठी के साथ गाला गलौज भरे शब्दों का प्रयोग किया गया। प्रोफेसर ने यहां तक कि डीन का कैरियर ख़त्म करने की भी धमकी दी।

महाविद्यालय के डीन ने तेलीबांधा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा इस मामले को संज्ञान में लेकर कॉलेज प्रबंधन और स्टॉफ से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश से लाए जाएंगे बाघ, बारनवापारा अभ्यारण्य फिर बनेगा बाघों का रहवास

छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश से लाए जाएंगे बाघ, बारनवापारा अभ्यारण्य फिर बनेगा बाघों का रहवास

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश से बाघ लाए जाएंगे। जिन्हें अचानकमार टायगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा। इसके साथ ही साथ बारनवापारा अभ्यारण्य में भी बाघों के लिए अनुकूल परिस्थितियों के चलते टायगर छोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत किए गए इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही साथ वन्य प्राणियों की सुरक्षा और संरक्षण, वन्य प्राणी मानव द्वंद रोकने के अनेक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, विधायक संगीता सिन्हा और डॉ. लक्ष्मी धु्रव बैठक में उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन्य प्राणियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए वनों की 10 किलोमीटर की परिधि के गांवों में आजीविका मूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने, वन्य प्राणियों की सुरक्षा की दृष्टि से वन क्षेत्रों में संचार नेटवर्क को मजबूत बनाने, हाथी मानव द्वंद रोकने जागरूकता अभियान को गति देने और वन्य प्राणियों के लिए पानी और चारागाह विकसित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में इनसे संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या चार गुना करने के लिए ग्लोबल टायगर फोरम (जीटीएफ) द्वारा प्रस्ताव दिया गया था, जिसके क्रियान्वयन की अनुमति बैठक में दी गई। जिसके तहत अचानकमार टायगर रिजर्व में बाघ मध्यप्रदेश से लाकर छोड़े जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि अचानकमार टायगर रिजर्व में वन्यप्राणियों के लिए जल स्त्रोतों, चारागाह को विकसित किया गया है, जिससे शाकाहारी वन्यप्राणियों की संख्या में वृद्धि हो सके। छत्तीसगढ़ राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा अभ्यारण्य में फिर से टायगरों को पुनर्स्थापित करने के लिए टायगर छोड़ने के प्रस्ताव को भी सैद्धांतिक सहमति दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बारनवापारा अभ्यारण्य में वर्ष 2010 तक टायगर पाए जाते थे। टायगर रि-इंट्रोडक्शन एवं टायगर रिकव्हरी प्लान के तहत ख्याति प्राप्त वन्यप्राणी संस्थान से हैबिटेट सुटेबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी, जिसकी स्वीकृति राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण नई दिल्ली से प्राप्त होने के बाद इस अभ्यारण्य में बाघ पुनर्स्थापना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि शाकाहारी वन्य प्राणियों को विभिन्न प्रजनन केन्द्रों एवं अन्य स्थानों से लाकर प्रदेश के संरक्षित क्षेत्रों के प्राकृतिक रहवास में छोड़ा गया है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 49 चीतल, बारनवापारा अभ्यारण्य में 39 काला हिरण, गुरूघासीदास राष्ट्रीय उद्यान में 113 चीतल, अचानकमार टायगर रिजर्व में 20 चीतल, तमोर पिंगला अभ्यारण्य में 14 चीतल विभिन्न संरक्षित क्षेत्रों के नैसर्गिक रहवास में शाकाहारी वन्यप्राणियों को छोड़ा गया है। बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्रों में हाथियों के लिए चारागाह, पानी आदि की व्यवस्था करने से हाथी मानव द्वंद की घटनाओं में काफी कमी हुई है। लगभग 11 हजार 314 हेक्टेयर चारागाह विकसित किए गए हैं। लगभग 80 हजार हेक्टेयर में खाद्य घास की प्रजातियां लगाई गई हैं। वन्यप्राणियों के पेयजल के लिए 12 स्टॉप डेम, 40 तालाब, 65 अर्दनडेम, 98 तालाबों का गहरीकरण किया गया है, इसी तरह 52 नालों में भू-जल संवर्धन और भू-जल संरक्षण के लिए संरचनाएं निर्मित की गई हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में भारत माला परियोजना अंतर्गत प्रस्तावित रायपुर-विशाखापटनम इकोनॉमिक कॉरिडोर निर्माण के लिए उदन्ती-सीतानदी टायगर रिजर्व में केशकाल एवं कांकेर वनमंडल के लगभग 64 वन क्षेत्र तथा भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून द्वारा चिन्हांकित इन्द्रावती-उदन्ती-सीतानदी-सुनाबेड़ा टायगर कॉरिडोर के 7 वन कक्षों से गुजरने वाले लगभग 3.5 किलोमीटर राजमार्ग में प्रस्तावित इकानॉमिक कॉरिडोर निर्माण के लिए अनुमति दी गई। इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड को भेजा जाएगा। इस तरह भोपालपटनम से जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चिंतावागु नदी पर नवीन पुल निर्माण की अनुमति दी गई। यह प्रस्ताव भी राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड को अनुमति के लिए भेजा जाएगा। इस नवीन पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण इन्द्रावती टायगर रिजर्व के बफर जोन के 1.177 हेक्टेयर रकबे के अंतर्गत आता है।

बैठक में सूरजपुर के ग्राम नेवारी पारा से ग्राम खोड़ में विद्युतीरकण हेतु 0.35 हेक्टेयर वन भूमि और सूरजपुर के ग्राम टमकी से कोटवारीपारा तक 5.148 कि.मी. विद्युतीकरण करने हेतु 0.88 हेक्टेयर के व्यपवर्तन, लहपीपारा ग्राम पंचायत शोभा में 11 केव्ही विद्युत लाईन विस्तारीकरण, राजापड़ाव क्षेत्र के शुक्लाभाठा से झोलाराव तक तथा केरापारा से भाठापानी में 11 केव्ही विद्युत लाईन विस्तारीकरण, ग्राम लिलांज में विद्युतीकरण कार्य हेतु एनओसी, फरसेगढ़-पिल्लूर-सेण्ड्रा-चेरपल्ली मार्ग का डी.जी.पी.एस सर्वे कार्य की अनुमति दी गई। इस मार्ग पर छत्तीसगढ़ की सीमा पर इन्द्रावती नदी पर एक सेतु तथा छत्तीसगढ़ की ओर आने वाले पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाना है।

वन क्षेत्रों में संचार नेटवर्क मजबूत होगा

बैठक में वन क्षेत्रों में बेहतर संचार की सुविधा के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने और मोबाइल टॉवर लगाने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। इससे जहां वन प्राणी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। वहीं वन क्षेत्रों के गांवों में पीडीएस सिस्टम, धान खरीदी, वृद्धावस्था पेंशन, बैंकिंग और ऑनलाइन पढ़ाई में आसानी होगी। बैठक में वनभैंसों में कृत्रिम गर्भाधान करने की अनुमति भी प्रदान की गई। इस प्रस्ताव के अनुसार वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया तथा LaCONES, CCMB हैदराबाद के विशेषज्ञों एवं वन विभाग में पदस्थ पशु चिकित्सकों के देख-रेख में वीर्य निकालने का कार्य किया जाएगा तथा इस उपयोग मादा वनभैंसों के कृत्रिम गर्भाधान हेतु किया जाएगा।

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय शुक्ला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) पी.व्ही. नरसिंहराव सहित छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य उपस्थित थे।

भेंट-मुलाकात : सीएम बघेल आज बिलाईगढ़ में करेंगे आमजनों से संवाद...

भेंट-मुलाकात : सीएम बघेल आज बिलाईगढ़ में करेंगे आमजनों से संवाद...

 38 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 20 दिसंबर को नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड कसडोल के ग्राम सोनाखान में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले में 38 करोड़ 7 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें 11 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत के 53 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 26 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत के 7 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोनाखान के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.05 बजे पहुंचेंगे और भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सोनाखान हेलीपेड से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर सरसींवा पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 3 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री सरसींवा हेलीपेड से शाम 4.35 बजे हेलीकॉप्टर से पवनी जाएंगे। इसके बाद वे बिलाईगढ़ में शाम 6 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करने के बाद वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

 

ओपन एयर म्यूजियम में होगी शहीद वीर नारायण सिंह की गौरव गाथा की ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति

ओपन एयर म्यूजियम में होगी शहीद वीर नारायण सिंह की गौरव गाथा की ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति

 रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह की जन्म एवं कर्म स्थली को उनके गौरव के अनुरूप विकसित करने के लिए जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा ने सोनाखान में भव्य ओपन एयर म्यूजियम का निर्माण किया है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 दिसम्बर को करेंगे। इसके अलावा वे बलौदाबाजार-भाटापारा टूरिज्म सर्किट का भी शुभारंभ करेंगे।

सोनाखान में अपनी तरह का यह पहला म्यूजियम होगा, जहां ऑडियो- विजुअल सेटअप और एक विशेष धातु कॉर्टेन स्टील के माध्यम से शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनी को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष तरह के कॉर्टेन स्टील का प्रयोग किया गया है। कॉर्टेन स्टील के बनें लम्बे और सुंदर पैनल्स पर शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनी उकेरी गई है। जिसकी भव्यता दिन के साथ ही रात में भी देखी जा सकती है। लाइट के अद्भुत सेटअप इसे खास और अलग बनाते हैं। सभी पैनल एक ऑडियो सेटअप लगा हुआ है, जिसके माध्यम से शहीद वीर नारायण सिंह की जन्म से लेकर क्रांति और बलिदान को सुना जा सकता है। यह ऑडियो हिंदी, अंग्रेज़ी और छत्तीसगढ़ी भाषा में उपलब्ध है। यहां आने वाले लोग अपनी पसंद मुताबिक ऑडियो की भाषा तय कर सकते हैं।

देश में कॉर्टेन स्टील का उपयोग विभिन्न महान परियोजनाओं में कलाकृतियां बनाने के लिए किया जा चुका है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, बिहार म्यूज़ियम और कई देशों के प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट में इसका उपयोग किया गया है। यहां पार्किंग और केंटिन की भी व्यवस्था रहेगी। केंटिन की व्यवस्था स्व-सहायता समूह के द्वारा संचालित की जाएगी। इसके साथ ही यहां आने वाले लोगों को म्यूजियम में प्रवेश सशुल्क रहेगा। इस नवाचार से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को भी रोजगार उपलब्ध होगा।

CG NEWS : तबादला के बाद भी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता का शासकीय आवास पर अवैध कब्जा, अपर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

CG NEWS : तबादला के बाद भी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता का शासकीय आवास पर अवैध कब्जा, अपर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

 रायपुर। आज कलेक्टर कार्यालय जनदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्ण कुमार मरकाम ने तबादला के बाद भी शासकीय आवास पर अवैध कब्जा जमाये कर्मचारियों की शिकायत की ।

इस पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौसिक  ने तत्काल कार्यवाही करते हुए शासकीय आवास में अनाधिकृत रूप से रह रहे कर्मचारियों की जांच के लिए टीम ( team)गठित कर भौतिक सत्यापन हेतु अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित किया ।

CG IFS POSTING : कई आईएफएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिली नवीन पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट

CG IFS POSTING : कई आईएफएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिली नवीन पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। CG IFS POSTING : राज्य सरकार ने तीन सीनियर आईएफएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। अनिल कुमार राय महकमे में लौटे हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में अतिरिक्त प्रबंध संचालक बनाया गया है। उनके स्थान पर उनसे सीनियर अतुल कुमार शुक्ला को भेजा गया है। राज्य अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में भी पोस्टिंग की गई है।

देखें आदेश..

 

77 लाख के भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्यवाई, मृतक प्राचार्य समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज, व्याख्याता सस्पेंड, देखिए आदेश

77 लाख के भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्यवाई, मृतक प्राचार्य समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज, व्याख्याता सस्पेंड, देखिए आदेश

 बिलासपुर। व्याख्याता को गबन के मामले में डीपीआई ने सस्पेंड कर दिया है। व्याख्याता पीएल कुर्रे पर आरोप था कि 22 अलग-अलग देयकों में एरियर्स की कुल 77 लाख की राशि निकाली गयी और बिलासपुर के बचत खाता और जीपीएफ खाता में जमा कराया गया। इस मामले में डीपीआई ने व्याख्याता को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं इस मामले में बिल्हा थाने में व्याख्याता सहित 2 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की जांच करेगी।

गबन का ये पूरा मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलतरा का है। व्याख्याता ने पूरी दबंगई से 22 बार में अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 77 लाख रुपये का गबन किया।

पंचायत में भ्रष्टाचार का बिछा जाल, अधिकारियों के सरपरस्ती में फल-फूल रहा सरपंच का मनचला कारोबार…

पंचायत में भ्रष्टाचार का बिछा जाल, अधिकारियों के सरपरस्ती में फल-फूल रहा सरपंच का मनचला कारोबार…

 रायगढ़।  जिले के लैलूंगा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम- पंचायत तारागढ़ में सरपंच के कार्यप्रणाली पर ग्रामीण सहित पंच, उपसरपंच असंतुष्ट है यहां सरपंच के अड़ियल रवैया से परेशान है सरपंच जोसेफ टोप्पो ने ग्राम पंचायत में भारी भरष्टाचार का जाल बिछा दिया गया है। निर्माण कार्य के नाम पर लाखों रुपये आहरण कर लिया जा रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर एक भी कार्य नही दिख रहा है। स्ट्रीट लाइट साफ-सफाई रनिंग वाटर के नाम पर लाखों रुपये बहा दिए है लेकिन आज तक पानी सफ्लाई नही हुआ कागजो पर सारे कार्य कर दिए गए है।

ग्रामीण-

आंगनबाड़ी केन्द्र का 5 साल से नही हुआ उद्घाटन

आपको बता दें कि ग्राम पंचायत के मुख्यबस्ती के नवाडीह में आंगनबाड़ी का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन उद्घाटन करने भूल गए. ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी को बने 5 साल हो गए है यहां का समान तक चोरी हो रहा है साल भर पहले रनिंग वाटर लगाया गया जिसमे लगभग 47 हजार रुपये खर्च किया गया, जबकि एक पानी टंकी और पाइप लगाकर छोड़ दिया गया है सबसे बड़ी बात तो यह है कि वहां बोर नही है जिसके कारण पानी सफ्लाई नही है और स्थिति पुनः जर्जर होने वाली है खम्बे तो गाड़ दिए गए है लेकिन तार लाइट की सफ्लाई नही मिल पा रहा है जिससे वहां के ग्रामीण काफी परेशान है सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत में जितने भी कार्य कराया गया है एक भी कार्य की जानकारी उपसरपंच सहित एक भी पन्चो को नही है जिससे पंचगण भी काफी परेशान है मोहल्ले में सड़कों की हालत खराब है कई मोहल्ले में सीसी सड़क नही बना है न सड़क की मरम्मत नही हो रहा है ना ही नाली निर्माण हुआ है। सीधी बात करें तो यहाँ कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है।

हेंड मरम्मत व ऑपरेटर का मानदेय भुगतान के नाम पर निकाला गया राशि

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में एक भी हेंड पम्प का मरम्मत नही हुआ उपसरपंच के घर सामने हेंड पंप महीनों से खराब पड़ा है कई बार सरपंच को बोला गया पर आज तक हेंड पम्प का मरम्मत नही हुआ है। ग्राम पंचायत में कही नाली नही है और नाली साफ सफाई के नाम पर राशि निकाला गया है मुजाहिद खान कम्प्यूटर आपरेटर का मानदेय राशि का भुगतान किया गया है इसी महीने जबकि मुजाहिद खान 5 महीनों से ग्राम पंचायत में नही है ग्राम पंचायत में जनता की एक भी नही सुनते सरपंच उनके अड़ियल रवैय्या से जनता हतास हो चुकी है। मूलभूत अधिकारों के लिए जनता को दो चार होना पड़ रहा है और  सरपंच का मनमानी सिर चढ़ कर बोल रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गऊ गोठान की हालत दयनीय

पाठको आपको यह बताना बहुत जरूरी है कि आज छत्तीसगढ़ सरकार पूरे प्रदेश में 4 साल बेमिसाल होने का ढोल पीट रही है गोठानो में गौरव दिवस मनाने का प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने फरमान जारी किया था कि सभी गौठानो में गौरव दिवस मनाया जाए, हम बात करें तारागढ़ गोठान की तो वहां के शराबी बंधु रोज शाम को शाम नशीली रात रंगीली का खेल-खेल रहे हैं गौठान गायों के जगह शराबियों का अड्डा बना हुआ है, न तो वहां कोई गाय है और न वहां समुचित व्यवस्था है जब वहां संवाददाताओं की टीम पहुंची तो गौठान की दुर्दशा देखकर सहम से गए गौठान परिसर में शासन के निर्देशानुसार कोई भी काम नहीं हो रहा है न तो मवेशियों को पीने के लिए पानी की टंकी में पानी है न वहां वर्मी खाद का सही ढंग से निर्माण हो रहा है. और न वहां एक केचुआ देखने को मिला धन्य है यहां के अधिकारी जिनके मार्गदर्शन और दिशानिर्देश में गौठान का संचालन हो रहा है।

हैरत की बात तो यह है कि ग्रामीणों से पूछने पर पता चला कि आज तक वहां का अड़ियल सरपंच गौठान को देखने तक नहीं आया है। गौठान अध्यक्ष से बात की गई सरपंच अपनी मनमानी करता है कुछ कहने पर गलत लहजे से बात करता है पूरे प्रदेश में पैरादान महादान का अभियान चलाया गया पर वहां नया पैरा का एक टुकड़ा भी नजर नहीं आया। विगत वर्षों के पूराना सड़ा हुआ पैरा का ढेर पड़ा हुआ है।  यहां सत्ताधारी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष ठण्ठाराम बेहरा उनकी धर्मपत्नी इस क्षेत्र से जनपद सदस्य है जो कि लगातार यहां से जनपद सदस्य का चुनाव जीतकर जनपद पहुंचते हैं उनको भी इस ग्राम पंचायत की दुर्दशा को देखने के लिए आंखों में सुरमा लगाने की आवश्यकता है। अगर समय रहते इस क्षेत्र की जनता के दु:ख को जनप्रतिनिधि और उनके अधिकारी संज्ञान में लेकर तत्परता से काम नहीं किए तो जनता पूरे मूड में है आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

TRANSFER BREAKING : वन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रमोशन के बाद तबादला, 60 अधिकारी किये गए इधर से उधर, देखें आदेश…

TRANSFER BREAKING : वन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रमोशन के बाद तबादला, 60 अधिकारी किये गए इधर से उधर, देखें आदेश…

 रायपुर। वन विभाग के कर्मचारियों का बड़ी संख्या में प्रमोशन के बाद तबादला किया गया है। जिसमें डिप्टी रेंजर से पदोन्नत कर अधिकारियों को रेंजर बनाया गया है।

देखिये आदेश –