CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG NEWS : डॉ .दिनेश मिश्र ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ कानून बनाने की माँग

CG NEWS : डॉ .दिनेश मिश्र ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ कानून बनाने की माँग

 रायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया एक परिवार के विगत 40 वर्षों से सामाजिक बहिष्कार का मामला आया है जिसमें उस समाज के बहिष्कृत परिवार के सत्येंद्र सोनकर एवं सदस्यों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए समिति को जानकारी दी है ,समाज के पदाधिकारियों द्वारा पिछले 40 वर्षों से उन का सामाजिक बहिष्कार कर उन पर पूरी तरह से पाबन्दी लगा दी गयी है,उक्त परिवार के सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने पर मनाही कर दी गयी है जो कि पीढ़ी दर पीढ़ी जारी है, उनके दादा, फिर माता सहित अन्य सदस्यों की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के क्रियाएं भी अकेले करना पड़ा . जिससे उक्त परिवार के सदस्य परेशान हो गए हैं ,किसी भी व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार अनुचित और अमानवीय है।

डॉ. मिश्र ने प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को पत्र लिख कर इस मामले में कार्यवाही की मांग की है, तथा सरकार से इस विधानसभा सत्र में सामाजिक बहिष्कार के सम्बंध में सक्षम कानून बनाने के माँग की है।

कार्यवाही न होने से सामाजिक पंचों के हौसले बुलंद

डॉ. मिश्र ने कहा बहिष्कृत परिवार के सत्येंद्र सोनकर एवं अन्य सदस्यों ने बताया कि उन्होंने समाज के पदाधिकारियों के पास अनेक बार उन्हें वापस समाज में लेने का लिखित निवेदन भी किया है , पर अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. शिकायत भी की है पर कार्यवाही न होने से सामाजिक पंचों के हौसले बुलंद हैं, उक्त परिवार कमजोर

आर्थिक परिस्थिति के हैं और इस प्रकार की प्रताड़ना होने से अपमानित और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

देश का संविधान हर व्यक्ति को समानता का अधिकार देता है 

डॉ मिश्र ने कहा देश का संविधान हर व्यक्ति को समानता का अधिकार देता है। सामाजिक बहिष्कार करना, हुक्का पानी बन्द करना एक सामाजिक अपराध है तथा यह किसी भी व्यक्ति के संवैधानिक एवम मानवाधिकारों का हनन है ,शासन को इस मामले पर कार्यवाही कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की आवश्यकता है साथ ही सरकार को सामाजिक बहिष्कार के सम्बंध में एक सक्षम कानून बनाना चाहिए.ताकि किसी भी निर्दोष को ऐसी प्रताड़ना से गुजरना न पड़े। किसी भी व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक रूप से प्रताड़ना देना,उस का समाज से बहिष्कार करना अनैतिक एवम गम्भीर अपराध है. शासन से अपेक्षा है सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ सक्षम कानून बनाने की पहल करें ताकि हजारों बहिष्कृत परिवारों को न केवल न्याय मिल सके बल्कि वे समाज में सम्मानजनक ढंग से रह सकें।

भाजयुमो में हुई नियुक्तियां, इन्हे मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी सूची..

भाजयुमो में हुई नियुक्तियां, इन्हे मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी सूची..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा ने गुरुवार को नये प्रदेश पदाधिकारियों और योजना प्रभारियों की नियुक्ति की है। बतादे कि भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठों में फेरबदल के बाद पार्टी ने अब भाजयुमो में भी बदलाव किया गया है। ये नियुक्तियां भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ रवि भवन की गई है।

CG CRIME : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर की भाई की हत्या

CG CRIME : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर की भाई की हत्या

 सुरजपुर। जिले में कुछ दिन पहले घर में किसान की हुई अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या मामले में बसदेई पुलिस ने चचेरे भाई सहीत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं मामले में संलिप्त एक आरोपी की पतासाजी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर को बसदई चौकी अंतर्गत मृतक भारत राजवाड़े का शव उसके ही घर में सड़ी गली हालत में मिली थी। जिसमें लगातार पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी। आज चचेरे भाई सहीत दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी मृतक भारत रजवाड़े का चचेरा भाई समय लाल रजवाड़े एवं उसके दो सहयोगी ने मिलकर 17 दिसंबर को ही मृतक भारत राजवाड़े की हत्या करना स्वीकार किया। फिलहाल, पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर एक अन्य आरोपी की पतासाजी करने में जुट गई है।

भाजपा आरक्षण विधेयक पर राजभवन को मोहरा बनाकर कर रही राजनीति- कांग्रेस

भाजपा आरक्षण विधेयक पर राजभवन को मोहरा बनाकर कर रही राजनीति- कांग्रेस

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा आरक्षण विधेयक पर राजभवन को मोहरा बना कर राजनीति कर रही है। भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र को बेनकाब करने कांग्रेस 3 जनवरी को राजधानी में जनअधिकार महारैली का आयोजन करेगी जिसमें एक लाख से अधिक लोग आरक्षण विधेयक पर भाजपा को बेनकाब करने एकत्रित होंगे तथा आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर करने के लिये राज्यपाल से अनुरोध करेंगे। राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों और पांचो संभागो से रैली में शामिल होने लोग आयेंगे। जनअधिकार रैली में शामिल होने के लिये कांग्रेस पार्टी की तरफ से सभी जातियों के समाज प्रमुखों को प्रदेश कांग्रेस की तरफ से आमंत्रण पत्र भेजा गया है तथा उन सबसे प्रत्यक्ष मुलाकात कर भी जनअधिकार रैली में शामिल होने आग्रह किया जायेगा। आदिवासी समाज अनुसूचित जाति के विभिन्न समाजो तथा पिछड़ा वर्ग के विभिन्न जाति समाज प्रमुखों तथा सवर्ण समाज के भी प्रमुखों को आमंत्रण देकर रैली में शामिल होने बुलावा दिया जा रहा।

मोहन मरकाम ने कहा कि जिस विधेयक को लाने के लिये विशेष सत्र बुलाने की सहमति राज्यपाल की भी थी तथा उन्होंने उसी दिन हस्ताक्षर की बात कही थी फिर इसमें विलंब क्यों हो रहा है? राजभवन द्वारा आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करने में विलंब भाजपा का षडयंत्र है। आरक्षण संशोधन विधेयक विधानसभा में पारित हो गया तो राजभवन को तत्काल हस्ताक्षर कर देना चाहिये। राजभवन में इसके पहले भी जब कृषि संशोधन विधेयक पारित हुआ था तब भी हस्ताक्षर करने में विलंब हुआ था। आरक्षण विधेयक पर राजभवन में हो रही देरी से गलत संदेश जनता के बीच जा रहा जो राजभवन की गरिमा के विपरीत है। आरक्षण संशोधन विधेयक छत्तीसगढ़ के सर्व समाज के हितों का सवाल हैं। छत्तीसगढ़ के ओबीसी वर्ग के हितों का सवाल है। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जन जाति, अनुसूचित जाति वर्ग एवं अनारक्षित वर्ग के गरीबों के हितो का सवाल है। 76 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। इसमें राजभवन को तत्काल हस्ताक्षर करना चाहिये।

मोहन मरकाम ने कहा कि विधानसभा ने पूर्ण बहुमत एवं ध्वनि मत से विधेयक को पारित किया है। आरक्षण संशोधन विधेयक सभी पहलुओं को देखने के बाद ही विधानसभा में लाया गया था तथा विधेयक लाने के तार्किक आधार को सरकार ने एकत्रित किया है। पिछड़ा वर्ग की आबादी के लिये क्वांटी फायबल डाटा आयोग गठित किया गया अनुसचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की आबादी के जनगणना के आंकड़ो के आधार पर तथा ईडब्लूएस आरक्षण लोकसभा में पारित कानून के आधार पर लाया गया है। यह विधेयक पूरी तरीके से कानून सम्मत एवं तर्क सम्मत विधेयक है। इसमें तत्काल हस्ताक्षर होना चाहिये।

BREAKING : जनसंपर्क विभाग में अधिकारियों का प्रमोशन और पोस्टिंग, आदेश जारी…

BREAKING : जनसंपर्क विभाग में अधिकारियों का प्रमोशन और पोस्टिंग, आदेश जारी…

 रायपुर। जनसंपर्क विभाग में तीन अधिकारियों को प्रमोशन के साथ-साथ पोस्टिंग भी हुई हैं। जारी आदेश में अधिकारी नीलिमा अग्रवाल, साधराम लहरे और हीरालाल देवांगन को प्रमोशन और पोस्टिंग मिली है।

देखिए आदेश-

बड़ी खबर : मंत्री टीएस सिंहदेव नहीं लड़ेंगे चुनाव! बोले- चुनाव लड़ने का नहीं है मन…

बड़ी खबर : मंत्री टीएस सिंहदेव नहीं लड़ेंगे चुनाव! बोले- चुनाव लड़ने का नहीं है मन…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक चौकानेवाली खबर सामने आई है। प्रदेश के कद्दावर नेता और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह चुनाव लड़ने का मन नहीं बनाए हैं। टीएस सिंहदेव के इस बयान से राजनितिक गलियारे में भूचाल आ सकता है। बता दें कि 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक बेहतर मुकाम पर पहुँचाने के लिए टीएस सिंहदेव ने जमकर मेहनत की थी।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के चौकाने वाले बयान सामने आते रहते हैं। शायद ढाई-ढाई साल वाली बात सच हो ना हो लेकिन वह काफी उदास मन से अपने बयान देते नजर आते हैं। कुछ दिन पहले मंत्री टीएस सिंहदेव का एक ही बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा कि “चुनाव से पहले मैं अपने भविष्य पर फैसला करूंगा”, अभी मैंने कुछ सोंचा नहीं है…।

दरअसल, सरगुजा दौरे के दौरान मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि ‘अब ये तो कार्यकर्ताओं के ऊपर है। उनके मन की बात है। किस बात को लेकर वे काम करना चाहेंगे। चुनाव के पहले आते तक मैं अपने भविष्य के लिए कोई निर्णय लूंगा। अभी मैंने कुछ सोचा नहीं है।’ मीडिया ने सिंहदेव से यह सवाल किया था कि क्षेत्र के कार्यकर्ता उन्हें सीएम के रूप में देखने की उम्मीद कर रहे हैं। एक साल बाद चुनाव होने हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को कैसे मनाया जाएगा? इसके जवाब में सिंहदेव ने कहा था कि उन्होंने अभी सोचा नहीं है।

अब फिर से मंत्री टीएस सिंहदेव ने बयान को ने दोहराया है और कहा है कि मैंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का सही में मन नहीं बनाया है, वर्ण अभी तक जितने भी चुनाव हुए हैं, इसके पहले 2008, 2013 और 2018 में मन में भी था कि चुनाव लड़ना है, लेकिन इस बार चुनाव लड़ने का वैसा मन नहीं है, जैसा पहले रहता था। लेकिन जो भी करूँगा कार्यकर्ताओं और जनता की राय लेंगे।

अब देश भर में कहीं से भी डाल सकेंगे वोट, भारत निर्वाचन आयोग ने रिमोट वोटिंग की सुविधा देने पर शुरू किया काम

अब देश भर में कहीं से भी डाल सकेंगे वोट, भारत निर्वाचन आयोग ने रिमोट वोटिंग की सुविधा देने पर शुरू किया काम

 रायपुर। प्रौद्योगिकीय तरक्की के युग में प्रवासन (Migration) के आधार पर मतदान के अधिकार से वंचित करना स्वीकार योग्य विकल्प नहीं है। आम चुनाव-2019 में 67.4% मतदान हुआ था और भारत निर्वाचन आयोग 30 करोड़ से अधिक निर्वाचकों द्वारा मतदान करने के अपने अधिकार का प्रयोग नहीं करने और विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान का प्रतिशत अलग-अलग होने को लेकर सजग है। यह माना जाता है कि एक मतदाता द्वारा निवास के नए स्थान में पंजीकरण न कराने और इस तरह, मतदान करने के अधिकार का प्रयोग करने का अवसर गंवाने के अनेक कारण होते हैं। वोटर टर्नआउट में सुधार लाने और निर्वाचन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रमुख बाधा आंतरिक प्रवासन (घरेलू प्रवासियों) के कारण मतदाताओं द्वारा मतदान न कर पाना भी है जिसका समाधान किया जाना आवश्यक है। हालांकि, देश के भीतर प्रवासन के लिए कोई केंद्रीय डेटाबेस उपलब्ध नहीं है, फिर भी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध आंकड़ों के विश्लेषण से यह पता चलता है कि रोजगार, शादी और शिक्षा से संबंधित प्रवासन समग्र घरेलू प्रवासन का महत्वपूर्ण घटक है। अगर हम समग्र घरेलू प्रवासन को देखें तो ग्रामीण आबादी के बीच बहिर्प्रवासन बड़े पैमाने पर देखा गया है। आंतरिक प्रवासन का लगभग 85% हिस्सा राज्यों के भीतर होता है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद श्री कुमार चमोली जिले के दुमक गांव के दूरस्थ मतदान केंद्र की अपनी पैदल यात्रा (ट्रैकिंग) से आंतरिक प्रवासन की समस्या से सीधे रूबरू हुए और उन्होंने अपना ध्यान इस बात पर केन्द्रित किया कि प्रवासी मतदाताओं को निवास के उनके वर्तमान स्थान से ही मताधिकार का प्रयोग करने में सक्षम बनाया जाए। इस तरह के सशक्तिकरण को कार्यान्वित करने के लिए कानूनी, वैधानिक, प्रशासनिक और प्रौदयोगिकीय पहल की जरूरत है। आयोग की टीम ने सभी सामाजिक-आर्थिक स्तरों पर प्रवासियों की चुनावी भागीदारी को संभव बनाने के लिए सर्वसमावेशी समाधान ढूंढने और मतदान करने की वैकल्पिक पद्धतियों जैसे कि दो-तरफ़ा प्रत्यक्ष ट्रांजिट पोस्टल बैलट, परोक्षी (प्रॉक्सी) मतदान, विशेष समय-पूर्व मतदान केंद्रों में जल्दी मतदान, डाक मतपत्रों का एकतरफा या दोतरफा इलेक्ट्रॉनिक प्रेषण (ईटीपीबीएस), इंटरनेट आधारित मतदान प्रणाली आदि सभी विकल्पों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

सभी हितधारकों के लिए विश्वसनीय, सुगम और स्वीकार्य प्रौद्योगिकीय समाधान की तलाश करने के उद्देश्य से निर्वाचन आयुक्त श्री अनूप चन्द्र पाण्डेय आयोग और निर्वाचन आयुक्त श्री अरुण गोयल के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोग ने घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए रिमोट मतदान केंद्रों अर्थात गृह निर्वाचन क्षेत्र के लिए रोजगार/शिक्षा स्थल के मतदान केंद्रों से मतदान करने में सक्षम करने के लिए समय की कसौटी पर खरे उतरे M3 ईवीएम मॉडल के संशोधित संस्करण का उपयोग करने का विकल्प ढूंढा है। इस तरह प्रवासी मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए वापस अपने गृह जिले की यात्रा करने की जरूरत नहीं होगी।

आयोग सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्यम के सहयोग से घरेलू प्रवासी मतदाताओं की भागीदारी को संभव करने के लिए उनके रिमोट लोकेशन अर्थात शिक्षा/रोजगार आदि के प्रयोजन से उनके मौजूदा निवास स्थान से, उनके गृह निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान करने की सुविधा प्रदान करने के लिए एक बहु-निर्वाचन क्षेत्र रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (आरवीएम) को प्रायोगिक तौर पर शुरू करने के लिए तैयार है। ईवीएम का यह संशोधित रूप एक एकल रिमोट पोलिंग बूथ से 72 विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों पर मतदान करा सकता है।

यदि यह पहल कार्यान्वित कर दी जाती है तो यह प्रवासियों के लिए एक बड़ा सामाजिक परिवर्तन लेकर आने की क्षमता रखती है और उन्हें अपनी जड़ों से जुड़े रहने में मददगार होगी, क्योंकि कई बार वे विभिन्न कारणों जैसे कि उनके निवास स्थानों के नियमित तौर पर बदलने, प्रवास क्षेत्र के मुद्दों से सामाजिक और भावनात्मक रूप से पर्याप्त जुड़ाव न होने, अपने गृह/मूल निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली से नाम कटवाने की अनिच्छुकता (चूंकि उनका वहां स्थायी निवास/संपत्ति होती है) से अपने कार्यस्थान पर स्वयं को मतदाता के रूप में पंजीकृत करवाने के प्रति अनिच्छुक रहते हैं।

आयोग ने बहु-निर्वाचन क्षेत्र प्रोटोटाइप रिमोट ईवीएम की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करने के लिए सभी मान्यता प्राप्त 08 राष्ट्रीय और 57 राज्यीय दलों को दिनांक 16.01.2023 को आमंत्रित किया है। इस अवसर पर आयोग की तकनीकी विशेषज्ञ समिति के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। आयोग ने अपेक्षित विधिक परिवर्तनों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में परिवर्तनों और घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए मतदान की पद्धति/आरवीएम/प्रौद्योगिकी, यदि कोई हो, सहित विभिन्न संबंधित मामलों पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से 31.01.2023 तक लिखित मंतव्य देने का भी अनुरोध किया है।

विभिन्न हितधारकों से प्राप्त फीडबैक और प्रोटोटाइप के प्रदर्शन के आधार पर आयोग रिमोट मतदान पद्धति को क्रियान्वित करने की प्रक्रिया को उपयुक्त तरीके से आगे ले जाएगा।

म्यूजिक एलबम अवार्ड 2023 की घोषणा... नये साल में छत्तीसगढ़ी म्यूजिक एलबम बनाने वाले होंगे सम्मानित

म्यूजिक एलबम अवार्ड 2023 की घोषणा... नये साल में छत्तीसगढ़ी म्यूजिक एलबम बनाने वाले होंगे सम्मानित

छत्तीसगढ़ी गीत संगीत सिनेमा से जुड़े कलाकारों को प्रोत्साहित करने स्मार्ट सिनेमा की नई शुरुआत
 

रायपुर। स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवार्ड की शुरुआत हो रही है जिसका पहला आयोजन 2023 के पहली तारीख,एक जनवरी से नवा रायपुर स्थित  सौभाग्यम ऑडिटोरियम, सत्य सांई हॉस्पिटल से होगी जिसमें यूट्यूब में रिलीज वीडियो एलबम की 16 कैटेगरी में अवार्ड प्रदान किया जाएगा साथ ही छत्तीसगढ़ी वीडियो एलबम बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस को सम्मानित किया जाएगा।
स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवार्ड का आयोजन छत्तीसगढ़ी फ़िल्म जगत की जननी एवं ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी फ़िल्म घर-द्वार 1965 की सह-निर्मात्री स्व.  चंद्रकली पांडेय की 73वीं जयंती पर उनकी स्मृति में सुपुत्र जयप्रकाश पांडेय द्वारा इसकी शुरुआत की जा रही है उल्लेखनीय है कि घर-द्वार(1965) फ़िल्म के निर्माता स्व.  विजय कुमार पांडेय की स्मृति में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित स्मार्ट सिनेमा अवार्ड हर वर्ष 33 श्रेणियों में दिया जाता हैं जिसका आयोजन 23 दिसंबर को हर साल किया जाता है।आयोजक द्वय पीएलएन लकी व दिपक श्रीवास्तव ने स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवार्ड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी प्रतिभाओं को मंच देने वाले, अपनी प्रतिभाओं को ऑडियो वीडियो के माध्यम से दर्शकों-श्रोताओं तक पहुचाने वाले कलाकारों को प्रोत्साहित करना है ताकि अधिक से अधिक लोग छत्तीसगढ़ी गीत संगीत सिनेमा से जुड़े और छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री छालीवुड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले।
लक्ष्य निर्धारित कर छात्राएं अध्ययन करें - डॉ किरणमयी नायक

लक्ष्य निर्धारित कर छात्राएं अध्ययन करें - डॉ किरणमयी नायक

डागा कन्या महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया l 
 
 रायपुर - कचहरी चौक स्थित प्रमिला गोकुल दास डागा कन्या महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय विद्यालय समिति के तत्वावधान में  वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक उपस्थित हुयी l कार्यक्रम में  राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री अजय तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की l इस अवसर पर कार्यक्रम में समिति के सचिव अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष मदन लाल तालेड़ा, रूपचंद  श्रीमाल, कार्यकारिणी सदस्य  गोवर्धन दास डागा,  पी आर गोलछा,  सुरेश शुक्ला अध्यक्ष अशासकीय महाविद्यालय, श् देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत कालेज, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संगीता घई, छात्र संघ प्रभारी स्मृति अग्रवाल, डॉ पद्मा शर्मा, डॉ जाली पॉल, डॉ गायत्री शर्मा, राष्ट्रीय विद्यालय के प्राचार्य पी डी दीवान एवं शिक्षकगण सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माँ के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष ने अपने उदबोधन में कहा कि आज के समय में महिलाये और लड़किया को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है l 
1- उन्हाने कहा कि वे अपना समय मोबाइल फोन मे बर्बाद ना कर पढ़ाई पर ध्यान दे  क्योंकि माता पिता मेहनत करके उन्हें पढ़ने भेजते हैं l यह समय भविष्य बनाने का है। उन्होंने कहा कि माता पिता के उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास करे l  इस दौरान राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष  अजय तिवारी ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ मानसिक और शारीरिक शिक्षा भी जरूरी होती है l एक बेटी शिक्षित सुशिक्षित होकर मायका और ससुराल दोनों को शिक्षित करती है l  मेरी शुभकामना है कि महाविद्यालय मे अध्यनरत छात्राएँ अध्ययन कर उच्च पद को प्राप्त करे l कार्यक्रम में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी l जिससे उपस्थित अतिथिगण एवं दर्शक मन्त्रमुग्ध हो गए l
सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाईयों की मौत, वाहन चालक की तलाश

सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाईयों की मौत, वाहन चालक की तलाश

 बलौदाबाजार। जिले के पलारी में बुधवार को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कोदवा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाईयों की मौत हो गई। युवक के मोबाइल से दोनों की शिनाख्ती हो पाई।जानकारी के मुताबिक, ग्राम पिरदा (मंदिरहसौद) निवासी युवक दीपक कोसले (20 वर्ष) और उसका फुफेरा भाई आदित्य बंजारे (19 वर्ष) ग्राम डुमहा थाना खरोरा अपने रिश्तेदार के घर ग्राम पनगांव बलौदाबाजार से रायपुर के लिए निकले। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रायपुर के किसी होटल में काम करते हैं। वे मंगलवार शाम को अपने मालिक से पूजा में शामिल होने के लिए छुट्टी मांगकर गांव आए थे। बुधवार सुबह दोनों भाई बाइक पर सवार होकर रायपुर आने के लिए निकले थे। तभी पनगांव से 30 किलोमीटर दूर कोदवा मोड़ पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई सड़क से करीब 20 फीट की दूरी पर जा गिरे। दोनों युवक सड़क किनारे लगे दिशा सूचक से जा टकराए। जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

CG BIG BREAKING : पुलिस विभाग के 77 सब इंस्पेक्टर की इंस्पेक्टर के पद पर हुई पदोन्नति, देखिए लिस्ट

CG BIG BREAKING : पुलिस विभाग के 77 सब इंस्पेक्टर की इंस्पेक्टर के पद पर हुई पदोन्नति, देखिए लिस्ट

 रायपुर : पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ ने पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन किया है। जिसमें 77 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर (Inspector) के पद पर पदोन्नति लिस्ट जारी की है।

देखिए लिस्ट : 

CG NEWS : फंदे पर लटक रहा था सिर, जमीन में मिला धड़, इस हालत में मिली युवक की लाश

CG NEWS : फंदे पर लटक रहा था सिर, जमीन में मिला धड़, इस हालत में मिली युवक की लाश

 बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में मध्यप्रदेश के एक युवक की लाश मिली है। उसका सिर फंदे पर लटक रहा था और धड़ सहित नीचे का हिस्सा जमीन पर गिर गया था। आशंका जताई जा रही है कि लंबे समय तक युवक की लाश फांसी पर लटक रही थी। शव के गलने के बाद सिर से धड़ अलग होकर गिर गया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि कलमीटार के जंगल में एक पेड़ पर युवक का सिर फांसी पर बंधा मिला है। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि युवक की लाश गल रही थी और उसमें कीड़े लग गए थे। युवक के शव को देखकर पुलिस ने आशंका जताई है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। शव पुराना होने के कारण फांसी पर लटकती लाश से सिर के नीचे का हिस्सा गल कर जमीन में गिर गया होगा। पुलिस ने नीचे पड़ी लाश के कपड़ों की तलाशी ली, तब उसमें से दस्तावेज मिले।

पुलिस को आईकार्ड मिला, जिसमें मध्यप्रदेश के जबलपुर के पनागर फूटाताल निवासी रंजीत चौधरी पिता छोटेलाल (20) का नाम लिखा था। जिसके आधार पर पुलिस ने उसके परिजन को जानकारी दी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि, युवक एक माह पहले घर में कहकर निकला था कि वह छत्तीसगढ़ में काम करने जा रहा और वहीं रहेगा। लेकिन, इसके बाद परिजनों से उसका संपर्क नहीं हो सका।

BREAKING : पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने लिखा समाज प्रमुखों को पत्र, आरक्षण के मुद्दे पर सभी समाज को महारैली में शामिल होने का किया आग्रह…

BREAKING : पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने लिखा समाज प्रमुखों को पत्र, आरक्षण के मुद्दे पर सभी समाज को महारैली में शामिल होने का किया आग्रह…

 रायपुर।  प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश के सभी समाज प्रमुखों को लिखा पत्र, प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित रैली में शामिल होने का भेजा आमंत्रण। आरक्षण के पक्ष में सभी समाज से मांगा समर्थन। कहा प्रदेश वासियों के हित में कांग्रेस द्वारा 3 जनवरी को निकाली जा रही जन अधिकार महारैली में आप सब आमंत्रित है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित आरक्षण विधेयकों को राज्यपाल से अभी तक मंजूरी नहीं मिलने को लेकर सत्ताधारी दल तीन जनवरी को महारैली आयोजित करेगा।

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम-

बता दें कि राज्य सरकार ने एससी एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 76% प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत किया। इसे विधानसभा में सर्व सम्मति से पारित किया गया। अब तक राज्यपाल अनुसुइया उइके ने विधेयक पर दस्तखत नहीं किया है। इस वजह से आरक्षण पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर ही कांग्रेस ने महारैली का ऐलान किया है।

CG NEWS : धरने पर बैठे पत्रकारों से मिलने पहुंचे, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पत्रकार के खिलाफ आईटी एक्ट लगाना ठीक नहीं

CG NEWS : धरने पर बैठे पत्रकारों से मिलने पहुंचे, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पत्रकार के खिलाफ आईटी एक्ट लगाना ठीक नहीं

 अंबिकापुर। CG NEWS : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव सरगुजा दौरे पर है। इस दौरान पत्रकार सुशील बखला से जातिगत गाली गलौज व जान से मारने की धमकी के बाद कोतवाली थाना प्रभारी ने द्वेष पूर्वक पत्रकार के खिलाफ आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज किया। के मामले में अंबिकापुर के गांधी चौक में पत्रकार पिछले 4 दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं.

 

उनका कहना है की सरकार से एक ही मांग पत्रकारों को दें न्याय ससम्मान। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सुबह धरने में पहुंचकर अपना समर्थन दिया. साथ ही पत्रकारों के साथ वे कुछ देर धरने पर भी बैठे. उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि पत्रकार के खिलाफ आईटी एक्ट की जो रिपोर्ट दर्ज की गई है, वह नहीं बनती है. उन्होंने जानकारों से भी राय ली.  उनका भी कहना है कि पत्रकार के खिलाफ जो आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है वह सही नहीं है।

ग्राम दाड़ी को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया जायेगा : भूपेश

ग्राम दाड़ी को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया जायेगा : भूपेश

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दाढ़ी में घोषणा करते हुए कहा कि  ग्राम दाड़ी को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया जायेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई प्रमुख घोषणाएं की जिनमे ग्राम दाड़ी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलाना, साहड़ा देव चौक से मुख्य प्रवेश द्वार तक सीसी रोड का निर्माण कराना, ग्राम दाड़ी में सामुदायिक भवन का निर्माण कराना, सेमरिया से भैंसबोड़ होते हुए सेंदरी तक सड़क का निर्माण कराना, राजा बाड़ा का जीर्णोद्धार, ग्राम प्रतापपुर में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलना और चरगवां में हाई स्कूल व तरके में प्राथमिक स्कूल के लिए नवीन भवन का निर्माण कराना शामिल है। 

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक गंभीरता का विषय : भूपेश बघेल

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक गंभीरता का विषय : भूपेश बघेल

 रायपुर । भारत जोड़ो यात्रा के दौरान  राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक पर मुख्यमंत्री बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में जो ढिलाई बरती गई वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है।


दरअसल, कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा की चूक का आरोप लगाते हुए गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी थी। कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली पुलिस राहुल की सुरक्षा के मुद्दे में पूरे तरह से विफल रही है। कांग्रेस महासचिव ने चिट्ठी में लिखा था कि जैसे ही यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची, उसके बाद कई बार राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध लगी और दिल्ली पुलिस भीड़ को काबू करने और उनके चारों ओर के सुरक्षा के घेरे को मेंटेन करने में असफल रही। राहुल गांधी को Z प्लस सिक्योरिटी मिली है। केसी वेणुगोपाल ने शिकायत में कहा कि इसके बाद स्थिति काफी बिगड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रा में शामिल यात्रियों को सुरक्षा का घेरा बनाना पड़ा।

केसी वेणुगोपाल ने लिखा, दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भीड़ को रोकने में नाकाम रही। इसके अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो का इस्तेमाल उन लोगों को डराने धमकाने में किया जा रहा है जो राहुल गांधी से मिल रहे हैं। आईबी उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।

 

खेदापाली जलाशय के लाईनिंग कार्य के लिए 3.42 करोड़ रूपए की स्वीकृति

खेदापाली जलाशय के लाईनिंग कार्य के लिए 3.42 करोड़ रूपए की स्वीकृति

 रायपुर। जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायगढ़ जिले के विकासखण्ड धरमजयगढ़ अंतर्गत खेदापाली जलाशय के शीर्ष एवं नहरों का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 42 लाख 5 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है।

कार्य पूर्ण हो जाने से इस योजना की सिंचाई क्षमता में 146 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 261 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।

किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 31 मार्च को देंगे: भूपेश

किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 31 मार्च को देंगे: भूपेश

 रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दाढ़ी में कर्ज माफी और धान खरीदी पर चर्चा करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 31 मार्च को देंगे। 

बघेल ने कहा कि दाढ़ी में नवागढ़ विधानसभा में आया हूँ। यहां आने का उद्देश्य यह देखना है कि हमारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर किस प्रकार से मिल पा रहा है। मंत्रालय के अधिकारी और विधानसभा के सदस्य भी साथ हैं। 

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपसे संवाद करना है। और इस तरह से प्रदेश को निरंतर विकास के रास्ते में ले जाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश धान का कटोरा है, फिर भी हमारे प्रदेश में यह स्थिति थी कि लोगों को खेती छोड़नी पड़ रही थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है।

बघेल ने कर्ज माफी और धान खरीदी पर चर्चा करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 31 मार्च को देंगे। 

कोरोना के बाद भी हमने आपके लिए हितकारी योजनाओं को जारी रखा। बहुत कठिन स्थिति थी फिर भी हमने किश्त देना जारी रखा।

राजीव गांधी जी के शहादत के दिन पहला किश्त दिया, तीजा के समय, फिर धान लुवाई के समय और उन्हारी के समय चौथी किश्त मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमेतरा में यह समय बहुत खूबसूरत होता है,पपीता, गन्ना, केला की फसल होती है। मैंने नवागढ़ में देखा कि कहीं भी पैरा नहीं जलाया गया। मैंने आपसे अपील की और आपने सम्पूर्णतः इसे माना, इसके लिए आपको बधाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हैं। खेती में निवेश कर रहे हैं। बाइक ले रहे हैं। ये खुशहाली का सिलसिला जारी रहेगा।

ब्लैक आऊट होने पर मिनटों में आएगी बिजली

ब्लैक आऊट होने पर मिनटों में आएगी बिजली

 रायपुर। प्रदेश में आकस्मिक ब्लैक आउट होने की स्थिति में ताप विद्युत गृहों को पुर्नसंचालित करने हेतु हसदेव बांगो जल विद्युत गृह से स्टार्ट अप पॉवर सप्लाई करने संबंधी एक मॉकड्रिल (पूर्वाभ्यास) छत्तीसगढ़ स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर में सफलतापूर्वक किया गया। मॉकड्रिल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि आपात स्थिति में ब्लैक आऊट होने पर कोरबा पश्चिम के बिजली संयंत्रों को शुरू करने हेतु स्टार्ट-अप पॉवर लगभग 28 मिनट में बांगो जल विद्युत संयंत्रों से पहुंचाया जा सके। गौरतलब है कि अचानक ब्लैक आऊट होने की स्थिति में पावर प्लांटों को फिर से स्टार्ट करना कठिन होता है, इसके लिए तुरंत बिजली की आवश्यकता पड़ती है, जिसकी तत्काल आपूर्ति जल विद्युत संयंत्रों से ही हो सकती है। यह मॉक ड्रिल छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर टांसमिशन कंपनी की प्रबंध निदेशक  उज्ज्वला बघेल तथा पावर जनरेशन कम्पनी के प्रबंध निदेशक  संजीव कुमार कटियार की उपस्थिति एवं कुशल मार्गदर्शन में बुधवार को सम्पन्न  हुआ ।

 छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के डगनिया स्थिति लोड डिस्पैच सेंटर में संपादित इस ‘‘ब्लेक स्टार्ट मॉकड्रिल (पूर्वाभ्यास) कीे मानीटरिंग मुंबई स्थित वेस्टर्न रीजनल लोड डिस्पैच सेंटर के एक्सपर्ट इंजीनियर वीडियो कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से कर रहे थे। इंडियन इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड कोड और स्टेट ग्रिड कोड के प्रावधानों के अनुसार साल में दो बार इस तरह का मॉकड्रिल करना होता है। इस दौरान डंगनिया स्थित स्टेट लोड डिस्पैच सेन्टर में कार्यपालक निदेशक के0 एस0 मनोठिया,  सी0एल0 नेताम, मुख्य अभियंता के0के0 भगत, के0के0 भौरासे, अतिरिक्त मुख्य अभियंता शारदा सोनवानी,  अविनाश सोनेकर,  आर0 अरविंद, अधीक्षण अभियंता  संजय चौधरी, जी0 के0 मण्डावी, अनिल अग्रवाल,  पुष्पा पिल्लई, कार्यपालन अभियंता  अर्जुन प्रसाद, जी0पी0सिंह,, सहायक अभियंता  विन्ध्याचल गुप्ता, प्रीति गुप्ता, जुवेना गोम्स, पुष्कर वर्मा, उत्पादन संकाय से कार्यपालन अभियंता के0के0बजाज, हितेन्द्र मार्कन्डे आदि उपस्थित थे ।

राज्य भार प्रेषण केन्द्र के नियंत्रण कक्ष में ड्युटी पर उपस्थित सहायक अभियंता प्रेम जायसवाल,  रेखा शर्मा एवं  अमित श्रीवास्तव, सं0सहा.श्रेणी-एक का मॉकड्रिल को सम्पन्न कराने में सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

इसी तरह बांगो जल विद्युत संयंत्र के अधीक्षण अभियंता  एम0एस0खान एवं उनकी टीम, विद्युत गृह कोरबा पश्चिम में  व्ही0के0 पांडे एवं उनकी टीम, पारेषण संकाय से कोरबा पूर्व, जमनीपाली, छुरीखुर्द एवं खरमोरा विद्युत उपकेन्द्रों सेें अधीक्षण अभियंता डी0एस0 पटेल एवं उनकी टीम, वितरण संकाय से अधीक्षण अभियंता  पी0एल0सिदार एवं उनकी टीम का कोरबा पूर्व, जमनीपाली एवं छुरीखुर्द तथा संचार एवं टेलीमीटरी संकाय से कार्यपालन यंत्री अजय कंवर, जे0एल0 उरांव एवं उनकी टीम की सक्रिय भूमिका इस मॉकड्रिल को सम्पन्न कराने में रही है ।

ऐसे पूरी हुई मॉकड्रिल की प्रक्रिया- मॉक ड्रिल के दौरान सर्वप्रथम बांगो जल विद्युत गृह, छुरीखुर्द, जमनीपाली एवं कोरबा पूर्व के उपकेन्द्रों से फीड होने वाले क्षेत्रों को मिलाकर एक आईलैण्ड सब-सिस्टम बनाया गया । इसके पश्चात् इस आईलैण्ड सब-सिस्टम में ब्लैक आउट की स्थिति निर्मित की गई । इस तरह एक बनावटी बिजली संकट छुरीखुर्द, जमनीपाली एवं कोरबा क्षेत्र में निर्मित किया गया । इसके पश्चात् इंजीनियरों की टीम ने युद्धस्तर पर बिजली संकट क्षेत्र में बिजली बहाली की प्रक्रिया प्रारंभ की । इसके लिये बांगो में उपलब्ध डीजल जनरेटर सेट से बंद जल विद्युत इकाई क्रमांक-3 को सर्विस में लेकर बांगो उपकेन्द्र के बस को चार्ज किया गया और वहां उत्पादित बिजली को 132 के0व्ही0 लाईनों के माध्यम से छुरीखुर्द, जमनीपाली एवं कोरबा पूर्व 132 के0व्ही0 उपकेन्द्रों तक क्रमशः पहुंचाया गया और पूर्व निर्धारित 33/11 के0व्ही0 विद्युत फीडरों को एक के बाद एक चालू कर बांगों की जल विद्युत इकाई से करीब 23 मेगावाट लोड लिया गया । इसके पश्चात् आईलैण्ड सब-सिस्टम की फ्रिक्वेन्सी एवं वोल्टेज को मॉनीटर करते हुए बांगो जल विद्युत गृह की सप्लाई को कोरबा पश्चिम ताप विद्युत गृह तक पहुंचाया गया ।  इस पूरी प्रक्रिेया में 28 मिनट का समय लगा । इसके पूर्व में ‘‘ब्लेक स्टार्ट मॉकड्रिल 29 जून 2022 को किया गया था।

 

बिजली बिल हाफ नहीं, जनता की जेब साफ: अरुण साव

बिजली बिल हाफ नहीं, जनता की जेब साफ: अरुण साव

 रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने वीसीए चार्ज के नाम पर लगातार बिजली दरों में वृद्धि पर सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बिजली बिल हाफ करने का वादा कर सत्ता में आई भूपेश बघेल सरकार लगातार बिजली का बिल बढ़ाकर जनता के साथ अन्याय और अत्याचार कर रही है।

उन्होंने ने कहा कि महंगाई के नाम पर छाती पीटने वाले लोग लगातार बिजली का बिल बढ़ाकर जनता के साथ अन्याय कर रहे हैं। उस छत्तीसगढ़ में, जो बिजली के मामले में सम्पन्न है, वहां बिजली दर वृद्धि जनता के साथ अत्याचार है, अन्याय है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि इसके पहले भी बिजली खरीदी का खर्च बढ़ने का हवाला देकर प्रति यूनिट दर बढ़ाई गई। अब फिर वृद्धि की गई है। यह सरकार हर महीने जनता की जेब पर डाका डाल रही है।

बिजली बिल हाफ तो एक छलावा है, बिजली के दाम बढ़ाना  और आम जनता को लूटना इस सरकार की असल नीति है। इसके पहले सुरक्षा निधि के बहाने जनता को लूटा गया। छोटे छोटे उपभोक्ताओं तक को नहीं बख्शा गया।

सरकार का दायित्व जनता को राहत देना है लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनता पर आर्थिक अत्याचार कर रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली के मामले में सर प्लस राज्य होने के बावजूद बिजली खरीदी का खर्च बढ़ने के नाम पर लगातार जिस तरीके से बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। अब जनता से प्रति यूनिट 1.10 रुपये अतिरिक्त वसूले जाएंगे।

यह कांग्रेसी सरकार की लूट खसोट संस्कृति का प्रमाण है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। लेकिन जब से राज्य में भूपेश बघेल की सरकार बनी है, तब से आम जनता के हितों पर कुठाराघात हो रहा है।

यह सरकार जन सेवा के लिए बनी है या जनता को लूटने के लिए सत्ता में आई है, इसका फैसला जनता कर रही है और इस सरकार की विदाई का मुहूर्त जनता ने निकाल लिया है।

भेंट मुलाकात : बघेल पहुंचे ग्राम दाढ़ी, हुआ आत्मीय स्वागत

भेंट मुलाकात : बघेल पहुंचे ग्राम दाढ़ी, हुआ आत्मीय स्वागत

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से बेमेतरा जिले के ग्राम दाढ़ी पहुँच गए है। 

बघेल का हेलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। 

मुख्यमंत्री नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दाढ़ी में आम जनता से भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का जायजा लेने के पश्चात ग्राम नांदघाट जाएंगे और वहां दोपहर 2.30 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे।

इसके पश्चात वे नांदघाट रेस्टहाउस जाएंगे और वहां संध्या 6 बजे से 8 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नांदघाट से रात्रि 8 बजे प्रस्थान कर रात्रि 9.15 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर वापस लौट आएंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। भेंट-मुलाकात अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 4 मई से 11 मई तक सरगुजा अंचल के विधानसभा क्षेत्रों से की थी।

इसके पश्चात बस्तर संभाग के सभी विधानसभा क्षेत्रों सहित अब तक 59 विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और उससे जनता से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त कर चुके हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री आम जनता की मांग पर क्षेत्रों के विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए करोड़ रूपए की सौगात दे रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री से भारतीय क्रिकेट टीम के प्रबंधक ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से भारतीय क्रिकेट टीम के प्रबंधक ने की मुलाकात

 रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुरूवार को राजधानी रायपुर स्थित पुलिस लाईन हेलीपेड में भारतीय क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे में प्रबंधक रहे तरुणेश सिंह परिहार ने मुलाकात की। 

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले 70 सालों में पहली बार बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ से उन्हें भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम का प्रबंधक बनाया। यह पहला मौका है जब मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद किसी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। 

परिहार ने बताया कि उन्हें दिसम्बर 2022 में बांग्लादेश में आयोजित 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला में, जिसमें भारतीय टीम को सफलता मिली में टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया। 

उन्होंने बताया कि टीम का मैनेजर होने के नाते सेरेमनी में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा श्रृंखला में जीती गई ट्रॉफी उठाने का मौका उन्हें भी मिला। 

ज्ञातव्य है कि परिहार राजधानी रायपुर स्थित श्यामनगर के निवासी हैं। मुख्यमंत्री ने परिहार को उनकी इस उपलब्धि के साथ प्रदेश का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी एवँ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

 

CG News: लेह लद्दाख में शहीद हुआ छत्तीसगढ़ का लाल, कल धमतरी आएगी शहीद मनीष नेताम की पार्थिव देह

CG News: लेह लद्दाख में शहीद हुआ छत्तीसगढ़ का लाल, कल धमतरी आएगी शहीद मनीष नेताम की पार्थिव देह

 धमतरी। लेह लद्दाख सीमा पर ड्यूटी करते छत्तीसगढ़ का लाल मनीष नेताम देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। कल 30 दिसंबर को उनकी पार्थिव देह को धमतरी लाया जाएगा। गांव में शहीद का राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। देश सेवा में शहीद मनीष

मराठा रेजिमेंट में तैनात था।

इकलौता पुत्र था शहीद मनीष

शहीद मनीष अपने परिवार में इकलौता बेटा था। उनके पिता राजेन्द्र नेताम मजदूर हैं और मां आंगनबाड़ी में सहायिका है। उनके एक बहन खिलेश्वरी है, जिनकी शादी हो चुकी है। उनके पति भी सेना में है, जो देश सेवा कर रहे हैं। बचपन से ही मेधावी मनीष नेताम की पढ़ाई-लिखाई गांव के स्कूल में हुई थी।

मेरी मृत्यु या आत्महत्या के जिम्मेदार होंगे IAS …., अधिकारी ने IAS अफसर पर लगाए गंभीर आरोप

मेरी मृत्यु या आत्महत्या के जिम्मेदार होंगे IAS …., अधिकारी ने IAS अफसर पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक IES अधिकारी ने IAS अफसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। IES अधिकारी चंद्रशेखर बेलचंदन ने IAS और छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त धर्मेश साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए पत्र अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अराजपत्रित संघ को लिखा है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, डीजीपी, चीफ सिकरेट्री सहित अन्य अधिकारियों को भेजी गयी है। जिसमें प्रताड़ित करने, निलंबित करने, बदले की भावना से प्रभार छीनने और ट्रांसफर करने का आरोप लगाया गया है।

IES अफसर चंद्रशेखर बेलचंदन ने अपने इस एक पन्ने के पत्र में लिखा है कि अगर मेरी मृत्यु होती है या फिर मैं आत्महत्या करता हूं, तो इसके लिए IAS धर्मेश साहू जिम्मेदार होंगे। पत्र में जबरन प्रताड़ित करने, निलंबित करने, बदले की भावना से प्रभार छिन लेने जैसी शिकायत की गई है।

सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाईयों की मौत, वाहन चालक की तलाश

सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाईयों की मौत, वाहन चालक की तलाश

 बलौदाबाजार। जिले के पलारी में बुधवार को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कोदवा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाईयों की मौत हो गई। युवक के मोबाइल से दोनों की शिनाख्ती हो पाई।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पिरदा (मंदिरहसौद) निवासी युवक दीपक कोसले (20 वर्ष) और उसका फुफेरा भाई आदित्य बंजारे (19 वर्ष) ग्राम डुमहा थाना खरोरा अपने रिश्तेदार के घर ग्राम पनगांव बलौदाबाजार से रायपुर के लिए निकले। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रायपुर के किसी होटल में काम करते हैं। वे मंगलवार शाम को अपने मालिक से पूजा में शामिल होने के लिए छुट्टी मांगकर गांव आए थे। बुधवार सुबह दोनों भाई बाइक पर सवार होकर रायपुर आने के लिए निकले थे। तभी पनगांव से 30 किलोमीटर दूर कोदवा मोड़ पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई सड़क से करीब 20 फीट की दूरी पर जा गिरे। दोनों युवक सड़क किनारे लगे दिशा सूचक से जा टकराए। जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।