CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए बेमेतरा विधानसभा के विकासखंड बेरला के अंतर्गत ग्राम कठिया (रांका) पहुंचे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए बेमेतरा विधानसभा के विकासखंड बेरला के अंतर्गत ग्राम कठिया (रांका) पहुंचे

 रायपुर, 28 दिसम्बर 2022

भेंट-मुलाकात : बेमेतरा विधानसभा, ग्राम-कठिया (रांका)

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए बेमेतरा विधानसभा के विकासखंड बेरला के अंतर्गत ग्राम कठिया (रांका) पहुंचे।

इस दौरान हेलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

CRIME NEWS : दो सगे भाईयों ने मिलकर किये नाना की कुल्हाडी मारकर हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : दो सगे भाईयों ने मिलकर किये नाना की कुल्हाडी मारकर हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

 रायगढ़। थाना खरसिया अंतर्गत ग्राम “सोण्डका” में मकान विवाद को लेकर गांव के 62 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की उसके सगे दो नाती ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दिये। दोनों आरोपियों को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों पर घटना के एक दिन पूर्व मृतक की बहू द्वारा थाना खरसिया में 25 दिसंबर को उनके घर घुसकर आरोपियों द्वारा मारपीट, तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। हत्या की सूचना पर तत्काल खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। एक आरोपी घटना के बाद से फरार था जिसकी गिरफ्तारी के लिये रात भर पुलिस दबिश देती रही, आज सुबह उसे भी गिरफ्तार किया गया।

घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना खरसिया एवं चौकी खरसिया स्टाफ को सरगर्मी से आरोपियों की पतासाजी का निर्देश दिया गया। एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय के दिशा निर्देशन, मार्गदर्शन पर रातभर फरार आरोपी ओमप्रकाश डनसेना की पतासाजी की गई, सुबह मुखबिर द्वारा आरोपी के नावापारा रोड़ पर देखे जाने की सूचना पर आरोपी को तत्काल पुलिस टीम हिरासत में लेकर थाना लाया गया। आरोपी रातभर खेत में छिपा होना और मकान विवाद को लेकर नाना गेंदलाल की हत्या करना कबूल किया है। आरोपी – ओम प्रकाश डनसेना उर्फ गोलू पिता तेरस डनसेना 24 साल, कार्तिक उम्र 19 साल दोनों निवासी सोण्डका थाना खरसिया जिला रायगढ़ के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त टंगिया, डंडा, फावड़ा, गैस सिलेंडर तथा आरोपियों के घटना समय पहने कपड़े जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

निमिषा पाण्डेय- एसडीओपी खरसिया

CG Posting News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में की शिक्षकों और स्टाफ की पोस्टिंग, देखिए आदेश…

CG Posting News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में की शिक्षकों और स्टाफ की पोस्टिंग, देखिए आदेश…

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पेण्ड्रा में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करने के लिए विद्यालय की संचालन एवं प्रबंधन समिति को सौंपी गई है। प्रतिनियुक्ति की अवधि अधिकतम चार वर्ष की होगी और निर्धारित अवधि के पूर्व प्रतिनियुक्ति की सेवाएं वापस करने के लिए राज्य शासन से सहमति प्राप्त करना होगा।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज इस संबंध में महानदी भवन नवा रायपुर से जारी आदेश अनुसार शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के व्याख्याता भौतिकी धनसिंह लहरे, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दामापुर (बजार) जिला कबीरधाम की व्याख्याता भूगोल सविता चंद्रा, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की व्याख्याता गणित दिप्ती श्रीवास्तव, व्याख्याता इतिहास गंगाराम राठौर, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय टीकरखुर्द जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के कम्प्यूटर शिक्षक मोहन लाल पटेल, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या मुरमुर जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की हिन्दी शिक्षक ज्योति मिश्रा, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के प्रयोगशाला सहायक राकेश सोनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोंच जिला महासमुंद की प्रयोगशाला सहायक पल्लवी पैकरा, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की सहायक ग्रेड-2 कुमारी रंजना सिरसो, सहायक ग्रेड-3 महेन्द्र सिंह आर्मो और भृत्य मनोज विश्वकर्मा की सेवाएं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पेण्ड्रा के संचालन एवं प्रबंधन समिति को सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया (रांका) के लिए रवाना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया (रांका) के लिए रवाना

 रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया (रांका) के लिए रवानामुख्यमंत्री आज बेमेतरा विधानसभा के ग्राम कठिया (रांका) और ग्राम देवरबीजा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे बेमेतरा में विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से करेंगे मुलाकात

CG News : राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए तारीख तय, आयोजन की तैयारी के लिए अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

CG News : राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए तारीख तय, आयोजन की तैयारी के लिए अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

 रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का आयोजन 12 से 14 जनवरी 2023 तक राजधानी रायपुर ( raipur)के साइंस कालेज मैदान में किया जाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि युवा महोत्सव में कलाकारों द्वारा विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन खेल संचालनालय परिसर, डी.डी.यू. ऑडिटोरियम, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर, शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय में पृथक-पृथक आयोजित की जाएगी।

विभिन्न विभागो के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी

प्रदेश के सभी संभागो से युवा कलाकार (महिला एवं पुरूष) प्रतिभागी भाग लेगें। युवा महोत्सव( youth) के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागो के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस आज, राजीव भवन में आयोजित होगा झंडारोहण कार्यक्रम

कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस आज, राजीव भवन में आयोजित होगा झंडारोहण कार्यक्रम

 देशभर में आज कांग्रेस 138वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस मौके पर राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

स्थापना दिवस के कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लाक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर पार्टी के जिला, ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस का इतिहास विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम कर रैली व सेमीनार का होगा आयोजन।

Bhent Mulakat Program : मुख्यमंत्री बघेल आज विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा के दौरे पर, आमजनता से होंगे रूबरू

Bhent Mulakat Program : मुख्यमंत्री बघेल आज विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा के दौरे पर, आमजनता से होंगे रूबरू

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 28 दिसंबर को बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कठिया (रांका) तथा देवरबीजा में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनके समस्याओं एवं आवेदनों का निदान करने के साथ ही उनसे शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कठिया (रांका) के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.05 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का जायजा लेने के पश्चात ग्राम देवरबीजा जाएंगे और वहां दोपहर 2.30 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात वे बेमेतरा जाएंगे और वहां संध्या 6.30 बजे से 8.30 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बेमेतरा से रात्रि 8.30 बजे प्रस्थान कर रात्रि 9.45 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर वापस लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री बघेल ने धान खरीदी, कर्ज माफी के बारे में पूछा- इस पर सभी ने हाथ उठाकर हामी भरी

मुख्यमंत्री बघेल ने धान खरीदी, कर्ज माफी के बारे में पूछा- इस पर सभी ने हाथ उठाकर हामी भरी

 रायपुर। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साजा विधानसभा के ग्राम बोरी पहुंचे हुए थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने धान खरीदी, कर्ज माफी के बारे में पूछा- इस पर सभी ने हाथ उठाकर हामी भरी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी कृषि हित की योजनाओं को हमारी सरकार ने जारी रखा। हमने किसानों को नुकसान नहीं होने दिया।छत्तीसगढ़ के किसान को कोई भी बैंक लोन न पटने को लेकर फोन नहीं करता।

 
एकता का पाठ पढ़ाकर, गुटबाजी के चक्कर में न पडऩे शैलजा की नसीहत

एकता का पाठ पढ़ाकर, गुटबाजी के चक्कर में न पडऩे शैलजा की नसीहत

 0-3 जनवरी और 26 जनवरी को हो रहे कांग्रेस के कार्यक्रमों पर रखेंगी नजर

रायपुर। मंगलवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा दिल्ली रवाना हो गईं। इस बीच प्रवास के दौरान कुमारी शैलजा ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिला और ब्लॉक के पदाधिकारियों की बैठकें ली। सभी ने चर्चा की। कुछ ने शैलजा से सर्किट हाउस में व्यक्तिगत मुलाकात की

कांग्रेस भवन की बैठक में प्रदेश प्रभारी ने गुटबाजी के चक्कर में न पडऩे की नसीहत दी। कुमारी शैलजा ने कहा कि पार्टी में एक परिवार की तरह रहकर सभी ने काम किया है और आगे भी ऐसे ही काम करेंगे। आरक्षण विधेयक राजभवन में अटका है। इसे लेकर 3 जनवरी को बड़े आंदोलन पर मुहर लगाई गई। रायपुर में महारैली होगी। इसके साथ ही 26 जनवरी से शुरू हो रहे हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की रणनीति भी तैयार की गई। कुमारी शैलजा ने सभी ब्लॉकों में हर दिन 10 किलोमीटर चलने का लक्ष्य तय किया है। इस तरह 307 ब्लॉकों में हर दिन कांग्रेसी लगभग 3 हजार किलोमीटर चलेंगे। 30 दिन में कांग्रेस को पूरे प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को पूरा करना है। ऐसे में कांग्रेस नेता 30 दिन में लगभग 90 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करेंगे।
प्रदेश प्रभारी शैलजा ने कहा, कांग्रेस मजबूत इसलिए है क्योंकि हम जमीन से जुड़े है। ब्लॉक और बूथ मजबूत नहीं होंगे तो पार्टी का ढांचा कमजोर हो जाएगा। आप सब दूर से आए हैं। हमने आज यहां सिर्फ आपको सुना है पार्टी संगठन की शक्ति को पहचानती है। आप के माध्यम से पार्टी मजबूत होगी।
आने वाले दिनों में 3 जनवरी और 26 जनवरी को हो रहे कांग्रेस के कार्यक्रमों पर कुमारी शैलजा पूरी नजर रखेंगी। हर ब्लॉक में यात्रा के लिए बनाए प्रभारी बनाए जाएंगे। कहा गया है कि हर ब्लॉक में किसी तरह की गुटबाजी न कर यात्रा को सफल बनाना है। यात्रा के बाद हर ब्लॉक अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के परफॉर्मेंस की समीक्षा भी होगी।

राजभवन पहुंचे आरटीआई कार्यकर्ता,साथी की हत्या पर सीबीआई जांच की मांग

राजभवन पहुंचे आरटीआई कार्यकर्ता,साथी की हत्या पर सीबीआई जांच की मांग

 रायपुर। राजधानी में आज आरटीआई कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा और अपने साथी कार्यकर्ता विवेक चौबे(जिला कबीरधाम) की हत्या के मामले पर सीबीआई जांच की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा ,उन्होने अपने ज्ञापन में छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से सही जांच किए जाने पर भी संशय जताया है। वे चाहते हैं कि पूरे मामले की वास्तविक जानकारी सामने आनी चाहिए इसलिए सीबीआई जांच ही जरूरी है।
ज्ञापन में आगे कहा गया है कि विवेक चौबे आरटीआई कार्यकर्ता के साथ पत्रकार भी थे,उनकी हत्या सरपंच द्वारा करवायी गई है। इसलिए कि वे लगातार भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के मामले को उठाते रहे हैं। हत्या से पहले विवेक द्वारा सूचना आयोग से संबंधित मामलों पर मांगी गई जानकारी और कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें इस बात को पुख्ता करते हैं कि गड़बडिय़ों का उजागर करने वाले एक सजग सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। इससे राज्य में कार्यरत्त अन्य आरटीआई कार्यकर्ताओं में भी भय व्याप्त हैं। प्रतिनिधिमंडल में राकेश चौबे,सर्वजीत सेन,नागेन्द्र तिवारी व अन्य शामिल थे।

भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ ने घोषित की नई कार्यकारिणी

भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ ने घोषित की नई कार्यकारिणी

 रायपुर। भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक मंजुल मंयक श्रीवास्तव ने भाजपा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विजय शंकर मिश्रा की सहमति एवं रायपुर शहर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल पटेल की अनुशंसा से सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ रायपुर शहर की नई कार्यकारिणी घोषणा की हैै।

जिसमें कुशल चंद्राकर सह संयोजक, विजय यादव कार्यालय प्रभारी, राजकृष्ण दीक्षित मीडिया प्रभारी, आशीष अग्रवाल, बलराम मदानी, पंकज डागा, डॉ. सुजीत परिहार को सदस्य बनाया गया है।

प्रशासनिक विकेंद्रीकरण और पारदर्शिता पर जोर : भूपेश बघेल

प्रशासनिक विकेंद्रीकरण और पारदर्शिता पर जोर : भूपेश बघेल

 बोरी के नवीन तहसील कार्यालय भवन के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कही ये बात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को विकासखंड धमधा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरी में निर्मित नवीन तहसील कार्यालय भवन का  लोकार्पण किया। नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन 16 कक्ष से सुसज्जित हैं, जिसमें कर्मचारियों सहित आने वाले लोगों के लिए पूर्ण सुविधाएं हैं।नवीन तहसील कार्यालय के लोकार्पण के मौके पर लोगों में खुशी की लहर थी, स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जतायाछत्तीसगढ़ शासन ने सार्वजनिक सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने और संतुलित विकास को सुनिश्चित करने के लिए बोरी में इस नवीन तहसील की स्थापना की है। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण  किया और वहां उपस्थित जनों से रूबरू भी हुए। निरीक्षण के अवसर पर लोक सेवा केंद्र के ऑपरेटर ने मुख्यमंत्री को बताया कि ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति कहीं भी अपनी सुविधा अनुरूप इंटरनेट के माध्यम से जरूरी दस्तावेज प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन के बीच पारदर्शिता के माध्यम से विश्वास हासिल करना ही छत्तीसगढ़ शासन का मुख्य लक्ष्य है। इसलिए छत्तीसगढ़ शासन  प्रशासन का विकेंद्रीकरण कर रही है और ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन सिस्टम की स्थापना कर रही है ताकि कार्य को सभी के लिए पारदर्शी बनाया जा सके। उन्होंने उपस्थित जनों को बताया कि राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।

तहसील कार्यालय के शुरू होने से लोगों के समय की बचत होगी। साथ ही क्षेत्र के 26 ग्राम पंचायतों के लोगों को अपने राजस्व मामलों को सुलझाने में सुविधा होगी। तहसील के अंतर्गत 11 पटवारी हल्के हैं, जिससे राजस्व सुविधा में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्य को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर 12 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा जाति प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग से 07, अनुसूचित जाति से 03 और अनुसूचित जनजाति से 02 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

नवीन तहसील कार्यालय में कुल 16 कक्ष  हैं। जिसमें 01 मीटिंग हॉल, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 12 कक्ष, प्रसाधन के लिए 02 कक्ष और पेयजल व्यवस्था के लिए 01 वाटर कक्ष भी उपलब्ध है।

अब नक्शा, खसरा, बी-वन मिलना हुआ आसान, लोक सेवा गारंटी योजना से खुश है किसान

अब नक्शा, खसरा, बी-वन मिलना हुआ आसान, लोक सेवा गारंटी योजना से खुश है किसान

 महासमुंद जिले में चार साल में 7 लाख 23 हजार से ज्यादा प्रकरण निराकृत

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार शासन-प्रशासन की त्वरित कार्यप्रणाली के कारण  लोक सेवा गारंटी अधिनियम का लाभ सहजता से जनसामान्य को मिल रहा है। मुख्यमंत्री बघेल की मंशा के अनुरूप सभी शासकीय कार्यालयों में लोकसेवा गारंटी के तहत अधिसूचित सेवाएं समय-सीमा में उपलब्ध होने से शासन-प्रशासन के प्रति जन विश्वास लगातार  बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को इस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अधिसूचित नियत समय के भीतर छत्तीसगढ़ राज्य में लोक सेवा प्राप्त करने का अधिकार दिया गया है।

अकेले महासमुंद जिले में ही विगत चार वर्षों में  7 लाख 23 हजार 55 प्रकरण निराकृत हुए हैं। महासमुंद जिले में अब तक विभिन्न विभागों से लगभग 75 विषयों से संबंधित कुल 8 लाख 17 हजार 315 आवेदन मिले थे। जिसमें से 7 लाख 23 हजार 55 आवेदन समय सीमा में निराकृत किए गए। इसमें से कुछ वापस हुए और कुछ दस्तावेजों की कमी के कारण निरस्त हुए।

जानकारी के अनुसार इनमें से सबसे ज्यादा आय प्रमाण पत्र के 3,14,447 आवेदन, मूल निवास प्रमाण पत्र के 1,31,866 आवेदन, अन्य पिछड़ वर्ग प्रमाण पत्र के 67231 आवेदन निराकृत किए गए। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के 48,375 इसी प्रकार भुइयां से नकल (भूमि दस्तावेज आदि) हेतु 30,671 एवं जन्म पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र के 13,630 निराकृत किए गए।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की धारणा को ध्यान में रख कर नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों में ई-डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट की परिकल्पना कर उसे राज्य में लागू किया गया है। यह जिला प्रशासन की आंतरिक प्रक्रियाओं के स्वचालन के रूप में की गई है जो जिलों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह जिला प्रशासन के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक वर्कफ्लो प्रणाली बनाने में मदद कर रही है।

कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), लोक सेवा केंद्र, ऑनलाइन और इंटरनेट के माध्यम से कुशल व्यक्तिगत विभाग सेवाएं प्रदान करने में मदद मिल रही है । ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना को राज्य में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्यान्वित किया जा रहा है।

 

सीएम बघेल को मिला ठाकुरदेव महोत्सव में शामिल होने का न्यौता

सीएम बघेल को मिला ठाकुरदेव महोत्सव में शामिल होने का न्यौता

 रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल से मंगलवार को उनके निवास कार्यालय में धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया के नेतृत्व में राठिया (कंवर) समाज के सदस्यों ने मुलाकात की। उन्होंने प्रतिवर्ष की भांति समाज द्वारा रायगढ़ जिले के छाल तहसील के चन्द्रशेखरपुर (ऐन्डू) में 18 से 20 फरवरी तक आयोजित ठाकुरदेव महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया । मुख्यमंत्री बघेल ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया ।

 

कांग्रेस के शासन में हर क्षेत्र में पिछड़ गया छत्तीसगढ़ : धरमलाल कौशिक

कांग्रेस के शासन में हर क्षेत्र में पिछड़ गया छत्तीसगढ़ : धरमलाल कौशिक

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक  ने कहा कि पिछले लगभग 20 सालों से अलग-अलग क्षेत्रों में राज्यों की परफॉर्मेंस के फेक्चुअल आंकड़े लेकर इंडिया टुडे सर्वे करता आया है जिसमें 50 लाख से ज्यादा आबादी के राज्यों को बड़े राज्य एवं 50 लाख से कम की आबादी के राज्यों को छोटे राज्यों की कैटेगरी में रखा गया है सर्वे में कुल 12 क्षेत्रों में 125 से ज्यादा बिंदुओं पर फेक्चुअल आंकड़ों के माध्यम से रिपोर्ट तैयार की गई है।

इस सर्वे में किसी भी प्रकार का ऐसा आंकड़ा नहीं लिया गया है जो सत्य नहीं है या किसी विचार पर या मान्यता पर आधारित है इस वर्ष  के सर्वे के नतीजों में कुल 20 बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ 16वें स्थान पर है छत्तीसगढ़ की बदहाली का इससे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है? जिस कांग्रेस सरकार का दावा यह रहता है कि विश्व में अगर कोई सबसे अच्छी सरकार चल रही है तो वह भूपेश सरकार है जबकि वह अपने ही देश में लगभग राज्यों से पिछड़ गई है फिसड्डी साबित हुई है।

कौशिक ने बताया कि छत्तीसगढ़ को कुल 2080 अंकों में मात्र 899.7 अंक ही मिले है जो कि 43 प्रतिशत होता है वे यानी अपनी भाषा में कहे तो यह सरकार लोवेस्ट सेकंड डिवीजन में चल रही है।

छत्तीसगढ़  20 राज्यों में इकोनॉमी के मामले में 17वें ,इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में 18वें ,हेल्थ के मामले में 15वें गवर्नेंस के मामले में 7वें,  शिक्षा मामले में 9वें ,कानून व्यवस्था में 11वें इंक्लूसिव डेवलपमेंट मे 10वें एंटरप्रेन्योरशिप में 16वें   टूरिज्म में 19वें और एग्रीकल्चर में 19वें  स्थान पर है। जिन् राज्यों ने पहले से बेहतर परफॉर्मेंस किया है उनकी गणना में भी छत्तीसगढ़ 20 राज्यों में 15वें स्थान पर है।

कौशिक ने कहा  कि इस सर्वे रिपोर्ट से हमें कोई प्रसन्नता नहीं बल्कि प्रदेश के लिए, प्रदेश के वासियों के लिए चिंता हो रही है कि कांग्रेस शासन के इन 4 वर्षों में छत्तीसगढ़ जो विकास की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा था उसकी ना सिर्फ गति रुकी है बल्कि प्रदेश रिवर्स गियर में पीछे चला गया है

हालात भयावह हो रहे हैं और यह कांग्रेस की सरकार झूठी वाहवाही लूटने के लिए छत्तीसगढ़ के खजाने को खाली कर रही है अब यह हम नहीं बल्कि यह प्रतिष्ठित  रिपोर्ट्स भी कह रही हैं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के हित के लिए ,छत्तीसगढ़ की जनता के हित के लिए कांग्रेस सरकार जितनी जल्दी यहां से चली जाए उतना प्रदेश और प्रदेश की जनता का भला होगा।

 
कांग्रेस 28 को मनाएगी स्थापना दिवस, होंगे विविध आयोजन

कांग्रेस 28 को मनाएगी स्थापना दिवस, होंगे विविध आयोजन

 रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 28 दिसंबर को 138 वें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी समस्त कांग्रेसजन 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस के रूप में मनायेंगे।

देश की आजादी एवं विकास के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लाक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।

इस अवसर पर पार्टी के जिला, ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस का इतिहास विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम कर रैली व सेमीनार का भी आयोजन किया जायेगा। पार्टी के इस कार्यक्रम में मोर्चा संगठनों (सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई) शामिल होंगे।

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 2 जनवरी से, आरक्षण होगा प्रमुख मुद्दा...

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 2 जनवरी से, आरक्षण होगा प्रमुख मुद्दा...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की घोषणा हो गई है। यह सत्र 2 से 7 जनवरी तक चलेगा। इस सत्र के दौरान सरकार कई विधेयक सदन में पेश करेगी। वहीं आरक्षण के मामले में सदन में हंगामे के भी आसार रहेंगे।

इस बात की जानकारी देते हुए मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि हम भाजपा के हर सवाल का जवाब देंगे। इस दौरान मंत्री चौबे ने आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर कहा कि लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाएगा तो चुप नही रहेंगे। राज्यपाल और भाजपा नेताओं का बयान मिलता जुलता है। 3 जनवरी को महारैली निकाल रहे हैं।

SUISIDE NEWS : कॉलेज की छात्रा ने छत पर फांसी लगाकर दी जान, जाने पूरा मामला…

SUISIDE NEWS : कॉलेज की छात्रा ने छत पर फांसी लगाकर दी जान, जाने पूरा मामला…

 रायगढ़ : सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे बीकॉम सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रही छात्रा अपने घर के छत का दरवाजा बंद करते फांसी लगा ली। यह दुखद घटना शहर के चक्रधर नगर थाने के ठीक पीछे केलो विहार कॉलोनी का है।

मामले की विवेचना कर रही सहायक उपनिरीक्षक संतरा चौहान ने बताया कि केलो विहार कॉलोनी में उपभोक्ता फोरम के समीप रहने वाले एचआर नागवंशी वर्तमान में अंबिकापुर में वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक के रूप में पदस्थ हैं। नागवंशी की 2 बेटी और 1 बेटे में सबसे छोटी लीना बीकॉम सेकेंड ईयर की प्रायवेट परीक्षा दिलाने की तैयारी कर रही थी। सोमवार अपरान्ह लगभग 12 बजे नागवंशी बाजार निकली तो लीना अपने घर के छत की तरफ गई थी। तकरीबन घंटेभर के बाद नागवंशी बाजार से घर लौटी तो नीचे कमरे में लीना नहीं मिली, तो उन्हें लगा कि बेटी छत में धूप सेंक रही होगी। मां ने नीचे से लीना को काफी आवाज देकर बुलाया, मगर कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में परिजन जब ऊपर गए तो छत के दरवाजे को बाहर से बन्द पाया। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा खोलने के लिए लीना नहीं आने पर मां ने जब किसी तरफ ब्रश की मदद से दरवाजा खोलकर छत पहुंची तो वहां का मंजर देखकर उनकी रूह तक कांप उठी।

दरअसल, छत के एस्बेस्टस सीट के पाईप में बंधे चुनरी के फंदे पर लीना फांसी के फंदे पर लटक रही थी। मां की चीख चीत्कार सुनकर एचआर नागवंशी छत गए तो मौके की नजाकत को भांप फिर घटना की सूचना चक्रधर नगर थाने में दी गई। पुलिस के आने पर झूलती लीना को नीचे उतारा गया। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। अब इस पुरे मामले का सच जानने के लिए पुलिस युवती का मोबाईल फोन जब्त करते हुए सोशल मीडिया खंगालेगी। बताया जाता है कि लीना का कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ।

प्रमोद दुबे पर्यवेक्षक नियुक्त

प्रमोद दुबे पर्यवेक्षक नियुक्त

 रायपुर। नगरपालिका परिषद भाटापारा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के विषय को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कुश्ल संगठनकर्ता श्री दुबे को पहले भी ऐसे विषयों पर पार्टी ने जिम्मा सौंपा था,जिसमें उन्होने पार्टी के पक्ष में सर्वमान्य निर्णय व जीत दिलाते हुए अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं। वे भाटापारा जाकर सभी पक्षों को सुनेंगे और अपनी रणनीति तय कर पार्टी का परचम कायम रखते हुए पीसीसी को रिपोर्ट सौपेंगे।

 
वक्ता मंच द्वारा जरूरत मंदों को गर्म वस्त्रों का वितरण जारी

वक्ता मंच द्वारा जरूरत मंदों को गर्म वस्त्रों का वितरण जारी

रायपुर। प्रदेश की सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा बढती ठंड के दृष्टिगत रायपुर शहर में जरूरतमंदों को गर्म वस्त्रों का वितरण किया जा रहा है। वक्ता मंच द्वारा अब तक काली मंदिर आकाशवाणी, राजेंद्र नगर, रेलवे स्टेशन, पंडरी, कालीबाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में करीब 400 लोगों को शाल, कंबल, स्वेटर, मफलर बांटे जा चुके है। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि दान दाताओं के सहयोग से यह कार्य जारी है। वितरण कार्य में राजेश पराते, शुभम साहू, विवेक बेहरा, कुलदीप सिंग, हरिशंकर सोनी, प्रगति पराते, दुष्यंत साहू, संजय देवांगन, देव मानिकपुरी, राजू छत्तिसगढ़िया, यशवंत यदु, ईश्वर साहू, अरविंद राव का सहयोग प्राप्त हो रहा है। समाज सापेक्ष कार्यो में सक्रिय संस्था जन एकता फाउंडेशन भी इस कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान कर रही है। यह वितरण कार्य आगामी दिनों भी राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रखा जायेगा। 

संशोधन विधेयक मुद्दे पर CM भूपेश ने कहा- राज्यपाल को बिल हस्ताक्षर योग्य नहीं लगता तो वापस करें

संशोधन विधेयक मुद्दे पर CM भूपेश ने कहा- राज्यपाल को बिल हस्ताक्षर योग्य नहीं लगता तो वापस करें

 रायपुर : प्रदेश में आरक्षण को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि, आरक्षण मैं नहीं विधानसभा तैयार करता है, और सभी वहां मौजूद रहते है. ये बिल विधानसभा से पारित हुआ है, कई वर्षो से निर्वाचित विधायकों ने भी उसमे भाग लिया था लेकिन सब कुछ होने के बाद भी राज्यपाल हस्ताक्षर नहीं कर रही है.

उन्होंने कहा, राज्यपाल के विविध सलाहकार कौन हैं? जो उन्हे उकसा रहा है। भाजपा ने राज्यपाल से ये नहीं कहा की हस्ताक्षर कीजिए।  मैने 10 सवालों के जवाब भी भेजे लेकिन अब उस पर भी जांच करेंगे। अगर बिल हस्ताक्षर योग्य नहीं लगता तो विधेयक वापस करे।

स्काई वॉक के बारे में कहा

भाजपा को स्पष्ट जवाब देना चाहिए हमारा चुनाव 2018 को संपन्न हुआ लेकिन ऐसी क्या स्तिथि आई जो 5 दिसंबर 2018 को परियोजना की लागत को 28 करोड़ बढ़ाने का आदेश दिया जाता है।किसको लाभ दिलाने के लिए ये काम किया गया। जब आप सत्ता में थे नहीं फिर ये क्यों? भाजपा सिर्फ भ्रष्टाचार कर रहे है ।

हमारी सरकार के 4 साल में ही डेढ़ लाख करोड़ रुपए सीधा आम जनता खाते में गया है. इससे पहले सरकार ये सब पैसे जनता को क्यों नही दे पा रही थी। आज चाहे वो मजदूर हो, अन्नदाता हो, सहायता समूह हो सब हमसे खुश है, गौरक्षक हमसे खुश है तो ये परेशान है ।

ईडी की कार्यवाही पर बोलें 

ईडी की कार्यवाही को लेकर कहा की कार्यवाही करना है तो करो लेकिन प्रताणित क्यों करना है. जबरदस्ती टारगेट कर के दहशत में लाना उचित नही है. भाजपा सीधे काम नही कर पा रही है तो ये सब तरीके आज़मा रही है। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू कर रहे है जहां हमारी सरकार हर ब्लॉक में पदयात्रा करेगी। कल हमारी प्रभारी शैलेजा ने बैठक रखी थी हमने इन सभी मुद्दों पर चर्चा की।

सीएम ने बढ़ते अपराधो को लेकर कहा की जितने भी अपराध हुए है उनमें हमारी पुलिस ने गिरफ्तारी की है. भाजपा के कार्यकाल जैसा नहीं  है की अपराधी पकड़े नही जाते।

CG Crime News : रिश्तें हुए शर्मसार, अपनी ही भाभी पर देवर ने डाला डेरा, नहीं गली दाल, तो कर दिया ये कांड

CG Crime News : रिश्तें हुए शर्मसार, अपनी ही भाभी पर देवर ने डाला डेरा, नहीं गली दाल, तो कर दिया ये कांड

  पेंड्रा। कहते है रिश्तें में शर्त नहीं, फर्ज देखें जाते है लेकिन कुछ लोग रिश्तें की कद्र नही करते और फिर महिलाओं( women) पर बुरी नजर रखते है तो फिर ऐसे रिश्तें का मतलब क्या? कुछ ऐसा ही हुआ रिश्त्तसगढ़ के पेंड्रा में यहां भाभी ने अपने ही  देवर की हत्या के कर दी।

देवर की हरकतों से परेशान होकर उसकी भाभी ने कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के मरवाही के देवगंवा गांव का है। जहां भाभी ने अपने ही देवर को मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि देवर की अपनी भाभी के ऊपर बुरी नजर थी। देवर अक्सर अपनी भाभी के साथ छेड़छाड़ किया करता था। देवर की इन हरकतों से परेशान होकर उसकी भाभी ने कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या ( murder)कर दी।

शराब के नशे में अपनी भाभी से छेड़छाड़ किया करता था

बताया जा रहा है देवर शराब पीने( drink) का आदि था। अकसर शराब के नशे में अपनी भाभी से छेड़छाड़ किया करता था। देवर की इन हरकतों से परेशान एक दिन उसकी भाभी ने मौका पाकर देवर की बेरहमी से हत्या कर दी।

Bhupesh Cabinet Breaking : साल का आखिरी कैबिनेट शुक्रवार को, आरक्षण समेत कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Bhupesh Cabinet Breaking : साल का आखिरी कैबिनेट शुक्रवार को, आरक्षण समेत कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

 रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 30 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह इस साल की अंतिम कैबिनेट ( last cabinet) होगी।बैठक में आरक्षण संशोधन विधेयक पर राजभवन के रुख और विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर चर्चा होगी। अन्य विभागों के प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना ( yojana)का प्रस्ताव लाया जाएगा।  इस योजना का उद्देश्य निजी भूमि पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देकर काष्ठ आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना तथा आय व रोजगार के अवसर को बढ़ाना है।

बैठक में धान खरीदी,( paddy purchase) उठाव और कस्टम मिलिंग की समीक्षा

मुख्यमंत्री निवास पर होने वाली इस बैठक में धान खरीदी, उठाव और कस्टम मिलिंग की समीक्षा होगी। साथ की आरक्षण विधेयक को राजभवन में राेके जाने को लेकर चर्चा की जाएगी। सरकार इस मामले में कोई नया फैसला ले सकती है।

विधानसभा( vidhansabha) का शीतकालीन सत्र 2 जनवरी से आहूत

प्रदेश में आरक्षण राेस्टर न होने से भर्ती, पदोन्नति और नई नियुक्ति को कैसे शुरू किया जाए, इस पर भी निर्णय लिया जा सकता है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 2 जनवरी से आहूत है। सत्र के दौरान उपाध्यक्ष चयन को लेकर कैबिनेट में चर्चा की जाएगी।

ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत, ग़ुस्साये लोगो ने किया चक्का जाम …

ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत, ग़ुस्साये लोगो ने किया चक्का जाम …

 रायपुर। ACCIDENT NEWS : तेज़ रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को रौंदा दिया. हीरापुर निवासी युवक रवि बल की मौके पर ही मौत हो गई . घटना कबीर नगर रिंग रोड 2 की है।

 

सोमवार की रात लगभग 10 बजे कबीर नगर इलाके के बंगाली ढाबा के पास हीरापुर में हुआ है. सिख समाज के लोगो ने आक्रोश में आकर करीबन 3 घंटे तक चक्का जाम किया। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंची. मृतक सिख समाज से था जिसके बाद सिख समाज के लोग मौके पर ही विरोध करने लगे. लम्बे समय से उस सड़क में स्पीड ब्रेकर की मांग की जा रही थी जो आज तक नहीं बना पाया है. पुलिस के बड़े अधिकारियो द्वारा समझने के बाद मामला शांत हुआ और शव को पोस्टमार्डम के लिए रवाना किया गया.

“बोला था न तू मरेगी…”, इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल लड़की का रेता गला, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

“बोला था न तू मरेगी…”, इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल लड़की का रेता गला, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

 कोरबा। जिले में एक युवक ने एक तरफा प्रेम में युवती का चाकू से गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवती पर हमला करने से पहले उसने इंस्टाग्राम में लड़की को गाली देते हुए पोस्ट भी डाली। पोस्ट में लिखा कि बोला था ना तू मरेगी…। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

जांजगीर जिले के धनपुरी गांव के रहने वाले चंद्रेश कंवर (23) का कोरबा के तुमान गांव में मामा घर है। इस वजह से वह यहां आया जाया करता था। इस बीच उसने डेढ़ साल पहले यहां रहने वाली ऊमा कुमारी(19) को देखा था। इसके बाद से उससे एकतरफा प्रेम करने लगा था। बताया गया कि चंद्रेश ने युवती से अपने दिल की बात भी कही थी। मगर युवती राजी नहीं हुई। इसके बावजूद युवक उससे बात करने की कोशिश करता रहता था।

रविवार शाम को लड़की जब मड़ई मेला देखने जा रही थी। उसी दौरान चंद्रेश कंवर पहुंचा और चाकू निकालकर लड़की का गला रेत दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। युवती का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।