CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
NSUI प्रदेश महासचिव दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार, कॉलेज छात्रा के साथ किया था दुष्कर्म

NSUI प्रदेश महासचिव दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार, कॉलेज छात्रा के साथ किया था दुष्कर्म

 कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव को छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भानुप्रतापपुर का निवासी है।

जानकारी के मुताबिक, पीजी कॉलेज की छात्रा ने कांकेर कोतवाली थाना में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के मुताबिक एनएसयूआई महासचिव रुहाब मेमन ने छात्रा को कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर उससे उसका मोबाइल नंबर लिया था। धीरे-धीरे रुहाब मेमन पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाने लगा और बीते बुधवार को पढ़ाई के विषय में बात करने के बहाने पीड़िता को कांकेर घड़ी चौक बुलाया। यहां पर अपनी कार में बैठाकर उसे सिंगराभाटा के जंगल ले गया और फिर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी घटना के बाद पीड़िता को छोड़ अपनी गाड़ी से फरार हो गया। इस घटना के बाद पीड़िता जैसे तैसे कोतवाली थाने पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज कराई।

वहीं पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कांकेर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रुहाब मेमन को गिरफ्तार कर लिया है।

खून चूसने वाली कांग्रेस सरकार सड़क पर जनता का खून बहा रही : भाजपा

खून चूसने वाली कांग्रेस सरकार सड़क पर जनता का खून बहा रही : भाजपा

 सड़क हादसों से चिंतित भाजपा प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने लगाई फटकार

रायपुर। भाजपा प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में हताहत होने के भयावह तेजी से बढ़ते मामलों के साथ ही राजधानी रायपुर में लगभग महीने भर में करीब दो दर्जन लोगों की मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार चार साल में छत्तीसगढ़ की सड़कों को  आदमखोर बना चुकी है। बेहद खराब सड़कें और अराजक यातायात छत्तीसगढ़ की पहचान बन गया है, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार के पास सड़क बनाने पैसा नहीं है। कर्ज पर कर्ज ले रही है। केंद्र से भरपूर पैसा आ रहा है, तब यह हाल है। सरकार की यातायात व्यवस्था को सरकार की तरह ही भ्रष्टाचार का रोग लगा हुआ है। लोग हर रोज जान गंवा रहे हैं और यातायात व्यवस्था व परिवहन व्यवस्था सिर्फ उगाही में व्यस्त हैं। यह उगाही जनता की जान की कीमत पर हो रही है। कोयले पर प्रति टन अवैध वसूली की तर्ज पर यातायात और परिवहन में भी भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। भारी वाहन लोगों को कुचल रहे हैं। सड़कें रक्तस्नान कर रही हैं। कोई देखने वाला नहीं है क्योंकि सरकारी संरक्षण में यह वसूली निर्बाध रूप से हो रही है।

भाजपा प्रवक्ता नलिनेश ठोकने ने कहा कि कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोठान का ढिंढोरा पीटते नहीं थक रहे और स्थिति यह है कि मवेशी सड़क पर दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ में गौठान घोटाला चल रहा है। राजधानी में ज्यादातर सड़क हादसों में ट्रकों से कुचलकर मौत होने के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन इन बेकाबू यमदूतों की रफ्तार पर कोई बंदिश नहीं है। गरीबों का खून चूसने वाली कांग्रेस सरकार सड़क पर आम जनता का खून बहा रही है।

इस बार भानुप्रतापुर की जनता 4 सालों का हिसाब करेगी : डॉ. रमन सिंह

इस बार भानुप्रतापुर की जनता 4 सालों का हिसाब करेगी : डॉ. रमन सिंह

 रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के नामांकन रैली में शामिल होने कांकेर पहुंचे। भानुप्रतापुर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान नामांकन रैली डॉ. रमन के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद रामविचार नेताम, नंदकुमार साय समेत कई दिग्गज नेता उपस्थित थे।

 


नामांकन के बाद  डॉ. रमन सिंह ने कहा यह प्रदेश में परिवर्तन की बयार है, आगामी उपचुनाव में ब्रह्मानंद नेताम कांग्रेस के कुशासन पर भाजपा के विजय ध्वजवाहक होंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव जीतने के लिए सिर्फ झूठे वादे और खोखली घोषणाएं करते हैं। इस बार भानुप्रतापपुर की जनता उनके झूठ में नहीं फंसेगी और 4 सालों का हिसाब करेगी।

इस दौरान 2023 चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, पूरे देश में पीएम मोदी से बड़ा कोई चेहरा नहीं है। पीएम मोदी के नाम पर ही चुनाव में भाजपा को सफलता मिलेगी। प्रदेश में भाजपा के सीएम चेहरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि, सीएम बनने की कोई चिंता कर रहा तो वह गलत है। प्रदेश के मुखिया का चेहरा विधायक दल तय करेगा।
रमन की स्वीकारोक्ति भाजपा में भूपेश के कद का कोई नेता नहीं : कांग्रेस

रमन की स्वीकारोक्ति भाजपा में भूपेश के कद का कोई नेता नहीं : कांग्रेस

 रायपुर। डॉ. रमन सिंह ने बयान दिया है कि आगामी चुनाव में भाजपा किसी चेहरे को आगे नहीं करेगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह ने फिर से यह बयान देकर मान लिया कि भाजपा के पास कोई भी विश्वसनीय चेहरा नहीं है जिसको आगे करके वह 2023 के विधानसभा चुनाव में जायेगी। यह इस बात की भी स्वीकारोक्ति है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कद का भाजपा के पास कोई नेता नहीं बचा है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की नीतियों का मुकाबला करने के लिये भाजपा के पास कोई नेता नहीं है। इसलिये भाजपा किसी भी के चेहरे को आगे करने के लिये परहेज कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेताओं पर से जनता का भरोसा उठ ही गया था, अब उनके आलाकमान को भी भरोसा नहीं है। स्वयं रमन सिंह के नेतृत्व को जनता 2018 में नकार दिया था। रमन मंत्रिमंडल के सारे नेताओं पर भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के दाग लगे है। यही कारण है कि किसी को चेहरा बनाने का साहस नहीं दिखा पा रही। पहले डॉ. रमन ने स्वीकार किया था कि वे भी भाजपा का छोटा-मोटा चेहरा है, उन्होंने आज माना कि उनकी पार्टी में कोई भी चेहरा नहीं है। भाजपा मजबूरी में मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। डॉ. रमन सिंह का यह बयान 2023 के चुनाव के पहले ही भाजपा की हार को प्रदर्शित करता है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनकी सरकार की योजनाओं के सामने छत्तीसगढ़ में भाजपा के सारे नेता बौने साबित हो गये है। भाजपा नेतृत्व को समझ ही नही आ रहा किसे आगे करे इसीलिये भाजपा ने साढ़े तीन साल में चार अध्यक्ष बदल लिया, नेता प्रतिपक्ष बदल लिया। 2018 में धरमलाल कौशिक के अध्यक्ष रहते भाजपा विधानसभा चुनाव हार गयी। उसके बाद विक्रम उसेंडी अध्यक्ष बनाये गये उनके नेतृत्व में चित्रकोट, दंतेवाड़ा उपचुनाव, निकाय चुनाव हारने के बाद नया अध्यक्ष विष्णुदेव साय को बनाया गया उनके नेतृत्व को भी जनता ने नकार दिया दो उपचुनाव मारवाही, खैरागढ़ पंचायत और नगरीय  निकाय के दूसरे चरण में भाजपा बुरी तरह हार गयी अब अरूण साव को आगे लेकर आये है। उनके नेतृत्व में भाजपा भानुप्रतापपुर उपचुनाव और 2023 का विधानसभा चुनाव हारने की तैयारी है।

भानूप्रतापपुर में रमन सिंह पांचवी बार लेंगे हार की नैतिक जिम्मेदारी : कांग्रेस

भानूप्रतापपुर में रमन सिंह पांचवी बार लेंगे हार की नैतिक जिम्मेदारी : कांग्रेस

 रायपुर। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के नामंकन के साथ ही भानूप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस के जीतने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि  भानूप्रतापपुर जीत के साथ कांग्रेस 4 साल में 5 उपचुनाव जीतने का रिकार्ड बनायेगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भानूप्रतापपुर उपचुनाव के परिणाम के बाद पांचवी बार उपचुनाव में भाजपा की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेंगे। बीते 4 साल में प्रदेश में विधानसभा के चार उपचुनाव हुए चित्रकोट दंतेवाड़ा, मरवाही और खैरागढ़ एवं नगर निगम नगर पालिका,नगर पंचायत और जिला पंचायत की चुनाव हुई जिसमें भाजपा को मुहँ की खानी पड़ी थी अब भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में भी भाजपा की करारी हार होगी प्रदेश की जनता भाजपा के दगाबाजी चरित्र से वाकिफ है 15 साल के सरकार के दौरान भाजपा ने किसानों नौजवानों आदिवासियों माता बहनों के साथ किये वादे को पूरा नहीं किया बल्कि ऐसी नीतियां बनाएं जिससे इनका सिर्फ शोषण हुआ था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अब ट्विटर के नेता बन गये है आम जनता किसान मजदूर महिलाओं से उनका कोई सरोकार  नहीं रहा है। सुबह सोकर उठते हैं और अपने पीआर कंपनी से एक बाइट बनाते हैं और बाइट को जारी कर फिर सो जाते हैं ट्विटर में झूठ फरेब की राजनीति करते है और उसी झूठ फरेब में खुद भी फंस जाते हैं। और भाजपा भी डॉ रमन सिंह को अब ट्विटर और सोशल मीडिया तक ही सीमित रखी है जब कोई झूठ बोला ना हो फर्जी आंकड़े जारी करना हो तब रमन सिंह जी को भाजपा याद करती है क्योंकि झूठ बोलने में रमन सिंह जी को महारत हासिल है जो भाजपा 15 साल तक रमन सिंह के गुणगान करते रही है अब उसी रमन सिंह के चेहरे से भाजपा पिंड छुड़ाने की जुगत में है कई बार भाजपा के प्रभारियों ने रमन सिंह के चेहरा को चेहरा मानने से इनकार कर दिया है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रमन सिंह मुख्यमंत्री रहते आदिवासियों से किये वादे को पूरा नहीं किया आदिवासी परिवार को 10 किलो दूध देने वाली जर्सी गाय एवं उनके एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया था। किसानों को धान की कीमत 2100रु समर्थन मूल्य और 300 रु बोनस प्रति क्विंटल देने का वादा कर पूरा  नहीं किया। 12वीं पास युवाओं को 500 रु बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया पूरा नहीं किया।बस्तर के आदिवासी बालिकाओं को शराब परोसने की ट्रेनिग दे रहे थे। बस्तर के लोहण्डीगुड़ा में 1700 आदिवासी परिवार को जमीन से बेदखल कर दिया था उनकी जमीन हड़पने के लिए रमन सरकार ने बंदूक लाठी और जेल का सहारा लिया था और 42 00 एकड़ जमीन को कब्जा किया था। जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने लौटाया है। रमन सरकार के दौरान बस्तर के 700 गांव में रमन सरकार के अत्याचार का भय दिख रहा था वह अपने घर को छोड़कर पलायन कर गए 100 से अधिक गांव में आग लगा दी गई थी। निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर जेल में बंद कर दिया गया था रमन सरकार के अत्याचार पूरे प्रदेश में देखा।

कांकेर से रायपुर लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रमन सिंह के बयान पर किया पलटवार, बोले – जोर का झटका लगा है…

कांकेर से रायपुर लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रमन सिंह के बयान पर किया पलटवार, बोले – जोर का झटका लगा है…

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांकेर से वापस रायपुर लौटे है, जहाँ उन्होंने पत्रकरों से चर्चा की, सीएम बघेल ने रमन सिंह के बयान पर कहा कि पुरंदेश्वरी जब कहती थी तब नहीं मानते थे, अब कह रहे हैं मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे, जोर का झटका लगा है तभी इस तरीके का बयान दे रहे हैं। डॉ रमन सिंह अकेले दौरे कर रहे थे तब भी संगठन ने उसको सही नहीं माना, मोहन भागवत के दौरे के बाद बयान आना मतलब साफ है कि डॉ रमन सिंह अपने आप को समेट रहे है।

मोहन भागवत के बयान पर सीएम बघेल ने कहा कि

40,000 हजार साल पहले सब का डीएनए एक था, नफरत क्यों ? आर एस एस प्रमुख एक वर्ग विशेष के लोग ही क्यों बनते हैं, किसी दलित आदिवासी को बनाना चाहिए आर एस एस प्रमुख, सेवादल का नकल करके आरएसएस को बनाया गया है। जो मुद्दा आज आरएसएस उठा रही है उसको पहले कांग्रेस के लोग उठा चुके हैं। चाहे राम गाय, स्वदेशी की बात हो सब कांग्रेस ने उठाया है। सभी चीजों का नकल कर रहे हैं उसमें नया क्या है यह बताएं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवा को लेकर कही यह बात 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलेक्शन कमीशन से मांग की है कि प्रधानमंत्री मोदी के फोटो को सरकारी दफ्तरों से हटाया जाए इससे आचार संहिता का उल्लंघन होता, मानसिक दिवालियापन से गुजर रहे हैं केजरीवाल। एक तरफ गांधी टोपी लगाकर चुनाव लड़ते हैं, उसके बाद जब पंजाब में सरकार बनती है तो गांधी जी की तस्वीर गायब हो जाती है, सरदार वल्लभ और भगत सिंह की तस्वीर लगाते हैं। दोनों की विचारधारा की विपरीत वह नोटों में गणेश और लक्ष्मी की फोटो की मांग करते हैं, वैचारिक दिवालियापन है, केजरीवाल किस विचार के हैं यह पहले बताना चाहिए।

पेंशन निधि पैसा लौटाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर आग्रह किया था जिस पर केंद्र सरकार का जवाब आया है, केंद्र सरकार ने कहा कि हम पैसा वापस नहीं करेंगे, कारण नहीं बताया गया, क्यों नहीं बताया है, पैसा राज्य के कर्मचारियों का है, पैसा तो लेकर रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में अब छात्रों को पढ़ाया जायेगा सड़क सुरक्षा का पाठ, मानचित्र में 28 की जगह 33 जिले होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ में अब छात्रों को पढ़ाया जायेगा सड़क सुरक्षा का पाठ, मानचित्र में 28 की जगह 33 जिले होंगे शामिल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षा सत्र 2023 में स्कूली किताबें नहीं बदली जाएगी। लेकिन इन किताबों में कुछ नए चैप्टर शामिल किए जा रहे हैं। पहली से दसवीं तक की किताबो में अब सड़क सुरक्षा से संबंधित पाठ को शामिल किया जायेगा। जिससे छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में तमाम जानकारी प्राप्त हो सके।

BREAKING : लापता स्कूली छात्रा की तालाब में मिली लाश, हत्या की आशंका

BREAKING : लापता स्कूली छात्रा की तालाब में मिली लाश, हत्या की आशंका

 रायपुर। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में धनेली गांव में स्कूली छात्रा की लाश उसके घर से 3 किलोमीटर दूर तालाब में मिली है। पुलिस छात्रा की हत्या की आशंका जताई है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है

जानकारी के अनुसार धनेली गांव में एक होटल के पास स्थित तालाब में मजदूरों ने गुरुवार सुबह एक शव देखा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची फिर शव को तालाब से बाहर निकाला गया। छात्रा की पहचान निमोरा निवासी के रूप में की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

पिता ने बताया कि उनकी चार बेटियों में यह दूसरे नम्बर की थी और कक्षा 6वीं में पढ़ाई करती थी। मंगलवार शाम जब वह सामान लेने गए, तभी से छात्रा गायब थी। अचानक वह घर से गायब हुई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात तक भी जब बच्ची नहीं लौटी। तब परिजनों ने आस-पास जाकर पता भी लगाया था। अगले दिन भी परिजनों ने उसे तलाशा। लेकिन कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को भी उसके लापता होने की सूचना दी गई थी। अब बुधवार को उसका शव मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Transfer Breaking : वित्त विभाग में हुआ तबादला, जारी किया गया आदेश, देखें सूची

Transfer Breaking : वित्त विभाग में हुआ तबादला, जारी किया गया आदेश, देखें सूची

 रायपुर। CG Transfer Breaking : वित्त विभाग में आज अपर संचालक स्तर के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। इस बाबत वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। प्रशासनिक आधार पर हुए तबादले में बालेंदु शेखर मिश्रा को अंबिकापुर गर्वमेंट इंजीनियरिंग कालेज का एडिश्नल चार्ज दिया गया है।

तबादला सूची में केएल रवि अपर संचालक को छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास विभाग में भेजा गया है, वहीं रूद्र प्रताप सिंह चौहान को अपर संचालक डायरेक्टरेट कोष, लेखा व पेंशन बनाया गया है। उसी तरह जेरोम एक्का को संयुक्त संचालक डायरेक्टरेट संचालनालय पंचायत विकास विभाग, उगा सिन्हा को लेखाधिकारी स्वच्छ भारत मिशन, रेणु कोसरे को सहायक संचालक राहत आयुक्त कार्यालय, खुशबू पवार सहायक संचालक NRDA और राजेश बिल्लौरे को सहायक संचालक राज्य न्यायालीन विज्ञान प्रयोगशाला बनाया गया है।
 

 

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने भरा नामांकन, सीएम भूपेश बघेल भी रहे मौजूद

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने भरा नामांकन, सीएम भूपेश बघेल भी रहे मौजूद

 कांकेर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम व अन्य नेता भी मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी दिवंगत मनोज कुमार मंडावी की पत्नी हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम और सावित्री मंडावी के बीच उपचुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

बता दें, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मनोज मंडावी के निधन के बाद से खाली भानुप्रतापपुर सीट के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का ऐलान किया है।भानुप्रतापपुर विधानसभा के सीट में होने वाले उपचुनाव पर 5 दिसंबर को मतदान होना है। वहीं 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम आएगा।

 
शासकीय महाविद्यालय मोपका-निपनिया अब स्वर्गीय रामनाथ वर्मा के नाम पर, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

शासकीय महाविद्यालय मोपका-निपनिया अब स्वर्गीय रामनाथ वर्मा के नाम पर, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुसार बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में शासकीय नवीन महाविद्यालय मोपका-निपनिया का नामकरण स्वर्गीय रामनाथ वर्मा शासकीय महाविद्यालय मोपका-निपनिया किया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाटापारा अंचल के समाजसेवी एवं दानवीर स्वर्गीय रामनाथ वर्मा के नाम पर शासकीय नवीन महाविद्यालय के नामकरण की घोषणा की थी। स्वर्गीय रामनाथ वर्मा की शुरू से रूचि समाज कल्याण में थी। उन्होंने बिना किसी शासकीय मदद के अपने निवास में प्राथमिक विद्यालय का संचालन प्रारंभ किया। उनके द्वारा शिक्षा का बोया गया यह पौधा आज महाविद्यालय का रूप ले चुका है। इस महाविद्यालय की स्थापना 2018-19 में हुई। महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय रामनाथ वर्मा के नाम पर होने से पूरे अंचल में हर्ष की लहर है।

अंचल के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों का मानना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाजसेवी और दानवीर स्वर्गीय रामनाथ वर्मा की स्मृति को बनाए रखने के लिए शासकीय नवीन महाविद्यालय मोपका-निपनिया को उनके नाम पर कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। स्वर्गीय रामनाथ वर्मा ने दूर दृष्टि रखते हुए प्राथमिक विद्यालय को विस्तार देने के लिए लगभग 6 एकड़ भूमि दान में दी थी। उन्होंने अंचल में सामाजिक एवं धार्मिक कार्य के जरिए लोगों को एकजूट करने और सामाजिक सहयोग, परस्पर भाईचारा बढ़ाने के लिए अतुलनीय कार्य किया। उनके इसी कार्य का परिणाम है कि ग्राम सभा तथा ग्राम पंचायत द्वारा सर्वसम्मति से शासकीय नवीन महाविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में BJP से ब्रम्हानंद नेताम ने किया नामांकन दाखिल

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में BJP से ब्रम्हानंद नेताम ने किया नामांकन दाखिल

 भानुप्रतापपुर। उपचुनाव में BJP से ब्रम्हानंद नेताम ने अपने बीजेपी कार्यकर्ताओ के काफिलों के कलेक्ट्रेड पहुँचकर नामांकन दाखिल किया, नामांकन में राजधानी से बीजेपी के तमाम नेतागण मौजूद रहे, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, नन्दकुमारशाय,विक्रम उसेंडी, देवलाल दुग्गा, बीजेपी अध्यक्ष ने भारी मतों से विजय होने का दावा किया।

बीजेपी पार्टी का कहना है कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए एक मजबूत दावेदार खड़ा हुआ है।

 मुख्यमंत्री ने अंबागढ़ चौकी में किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने अंबागढ़ चौकी में किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण

 छात्र जीवन में अनुशासित रहकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए संकल्पित रहने की दी सीख

रायपुर / मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अंबागढ़ चौकी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री बघेल का यहां पहुंचने पर स्कूली छात्र छात्राओं ने उत्साह मन से स्वागत किया।  मुख्यमंत्री का बच्चों ने विभिन्न प्रकार के परिधान और भेषभूषा में लबरेज होकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने स्कूल में स्थापित संसाधन व सुविधाओं का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने कक्षा नवमी की 97 छात्राओं को मुख्यमंत्री सरस्वती साइकल योजना के तहत साईकल वितरित किया। मुख्यमंत्री के हाथों साईंकल पाकर छात्राएं काफी उत्साहित और खुश नजर आई ।मुख्यमंत्री ने छात्र छात्राओं को अपना आशीर्वाद और संदेश देते हुए कहा कि लगन और मन से पढ़ाई करें। छात्र जीवन ही पूरे जीवन की आधारशिला होती है। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए संकल्पित रहें। जब तक लक्ष्य हासिल ना हो जाए, तब तक पीछे मुड़कर ना देखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा लें, अपने जीवन में उतारे और कामयाबी का मार्ग प्रशस्त करें। उल्लेखनीय है कि इस स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम में इस साल 573 छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। इनमें 300 छात्राएं ने प्रवेश लिया है।

कक्षा 10 की छात्रा कुमारी आर्ची शर्मा ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल को छात्र छात्राओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार का बेहतर कदम बताया । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर राज्य के बच्चों का भविष्य सवारने का सराहनीय कार्य किया है । उन्होंने कहा कि यह विद्यालय शिक्षा में सुधार के लिए काफी अच्छा प्रयास है । उन्होंने बताया कि इस विद्यालय  से आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है । स्कूल में  अच्छे शिक्षकों की नियुक्ति की गई है । शिक्षकों के द्वारा उन्हें शिक्षा के साथ कई प्रकार से ज्ञान दे रहे, जो उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए दिए गये निर्देशों का गंभीरता से पालन करें : डॉ सर्वेश्वर भुरे

शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए दिए गये निर्देशों का गंभीरता से पालन करें : डॉ सर्वेश्वर भुरे

 पाठ्यक्रम को समय पर पूर्ण कर, नियमित रूप से अभ्यास भी कराएं

रायपुर। डॉ सर्वेश्वर भुरे ने बुधवार को  कलेक्ट्रेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता  में सुधार नही होने पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने के साथ-साथ अनिवार्य रूप से पुनरावृत्ति भी कराने कहा। इसके लिए अतिरिक्त कक्षा भी लगाएं। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए यह आवश्यक है। स्कूलों में शारीरिक रूप से कमजोर और बीमार बच्चों का चिन्हांकन करें और उन्हे समुचित ईलाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी करें। इसी तरह स्कूलों  में चल रहे निर्माण कार्यो कों यथाशीघ्र पूर्ण करायें। इस बात का विशेष ध्यान रखें की शाला परिसर में स्थित शौचालय की नियमित रूप से साफ-सफाई हो। अधोसंरचना एवं निर्माण कार्यो  अतिरिक्त कक्ष निर्माण और शाला का जीर्णाेद्वार कार्य में देरी ना करें। स्कूलों में फर्नीचर, विधुत, पेयजल आदि की व्यवस्था अनिवार्य रूप से हो।

बैठक में उन्होंने जिले में संचालित शालाओं की संख्या के साथ-साथ दर्ज बच्चों और पदस्थ शिक्षको की संख्या की जानकारी भी ली। ऐसे विद्यालय जहां विशेष विषय के शिक्षक नही हैं, ऐसे विद्यालयों में पास के स्कूल से विषय पाठ्यक्रम को पूर्ण करने शिक्षकों की व्यवस्था की जा सकती है। परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने के लिए कमजोर बच्चों का चिन्हांकन करके उनका अलग से कक्षा लेकर अध्यापन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्राचार्यों की नियमित रूप से बैठक लेकर समीक्षा करें। शिक्षकों को निर्देशित करें की गंभीरता से शैक्षणिक कार्यों में रुचि लें और बच्चों को नियमित रूप से अभ्यास कराये तथा पढाए गए पाठ्यक्रमों का साप्ताहिक परीक्षा लें। साप्ताहिक परीक्षा में शामिल और उत्तीर्ण छात्रों की संख्या का परीक्षण करें। उन्होंने जिले के हाई एवं हाई सेकंडरी स्कूलों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए शेष शिक्षा सत्र में अध्यापन व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में शिक्षा विभाग में संचालित निः शुल्क सरस्वती सायकल योजना, महतारी दुलार योजना, शिक्षा का अधिकार, मध्यान्ह भोजन योजना, छात्रवृत्ति, पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का चिन्हांकन कर और उन्हें आवश्यकतानुसार चिकित्सा एवं अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कमजोर दृष्टि वाले बच्चों को चश्मा वितरण की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने कहा। इसी तरह विद्यालयों के श्रवण बाधित बच्चे जिनको रिफर किया गया उन्हे तत्काल अस्पताल ले जाएं। ऐसे बच्चे जिनका ऑपरेशन किया जाना है, उनके लिए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बना कर कार्य करें। इसी तरह स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण-पत्र बनाने का कार्य राजस्व अधिकारियों से समन्वय बना कर यथाशीघ्र पूर्ण करें।

अंबागढ़ चौकी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक, दिये अहम दिशा-निर्देश

अंबागढ़ चौकी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक, दिये अहम दिशा-निर्देश

 राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंबागढ़ चौकी स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से हाट बाजार की जानकारी ली गई, मौसमी बीमारी का उपचार करने को कहा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शुगर के मरीज बढ़ने पर स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिये।।

बैठक में सीएम ने पेयजल को लेकर आर्सेनिक की समस्या पर चर्चा की। पानी में आयरन मिश्रण होने की जानकारी पर उसके समुचित उपचार हेतु आयरन रिमूवर मशीन लगाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा सुपोषण के मामले में व्यवहार परिवर्तन बहुत जरूरी है। काउंसिलिंग करें, सुपोषण वाटिकाएं बनाएं। डायबिटीज की बीमारी के केस हाट बाजार में ज्यादा आ रहे हैं। ये लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारी अधिक है। गांव में तो लोग मेहनतकश होते हैं। इसके बारे में देखिए, पड़ताल कीजिये।

आंगनबाड़ियों में पर्याप्त जगह है सुपोषण वाटिकाएं बनाएं, बच्चों को बताएं कि यह वाटिका उनके पोषण के लिए कितनी उपयोगी है। घर में भी बच्चों को अच्छा भोजन मिले, इसके लिए परिवार जनों की काउंसलिंग करें। पोषण के लिए अंडे का उत्पादन स्थानीय समूह ही करें, इससे पोषण भी मजबूत होगा और आय भी बढ़ेगी।

मानपुर एसडीएम पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनसे पूछा गया कि कितने हॉस्टल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि 2, इस पर कहा गया कि हॉस्टल का इशु तो सबसे सेंसिटिव होता है,इसकी फ्रीक्वेंसी बढ़े।

डीएफओ से पूछा गया कि कल भेंट-मुलाकात में संग्राहकों ने शिकायत की। डीएफओ ने बताया कि 2 मामलों में पूर्ण भुगतान हुआ है इसकी जांच की गई। शेष 2 मामलों में फड़मुशी की गलती पाई गई। इसे गंभीर शिकायत बताते हुए कहा गया कि इसमें पावती वाला कुछ सिस्टम करें और फीडबैक लें। इससे होगा ये कि भुगतान किसी तकनीकी कारण से नहीं आया हो तो पता चल जाएगा। कहा गया कि सचिव भी अलर्ट रहें। जिन हितग्राहियों को किसी कारण से डीबीटी ट्रांसफर नहीं हुआ या कम हुआ है तो इसकी जानकारी लें और त्रुटि सुधार के लिए भेजें। इसके लिए मेकेनिज़्म बनाना होगा।

हाथियों के मूवमेंट पर जानकारी ली गई, एसडीओ फारेस्ट ने बताया कि महाराष्ट्र से हाथी आ रहे हैं। एक ही झुंड है जिसमें 13 हाथी हैं। पहले नहीं थे अब सक्रिय हो गए हैं। हाथियों के मूवमेंट पर बारीक नजर रखने के निर्देश। अभी लोगों को इस बारे में जागरूक करें।जहां हाथी का प्रकोप अधिक है। वहां ट्रेकिंग ग्रुप बनाए गए हैं। ऐसा ही यहां भी हो। अधिकारियों ने बताया कि हाथी मित्र दल गठित किये गए हैं।

छुरिया में दिसंबर तक सड़कों के मरम्मत के निर्देश। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को लेकर कहा गया कि मार्केट एनालिसिस किया जाए, क्योंकि प्राइवेट सेक्टर से प्रतिस्पर्धा होगी। अच्छी डिमांड, अच्छी क्वालिटी से रीपा बढ़िया चलेगा।

इस पर सीईओ ने बताया कि ब्रेड, हैचरी और फ्लेक्स, प्रिंटिंग जैसे क्षेत्र चिन्हांकित किए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया कि परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़क पर तत्काल पैच वर्क होना चाहिए। देर लगे तो तुरंत ब्लैकलिस्ट करें। औधी की सड़कों के बारे में पूछा। शेष सभी सड़कों की स्थिति जानी।

बाहर से धान रोकने 3 चेक पोस्ट, दल लगातार कर रहा निगरानी। कहा गया कि अक्सर फोकस मेन रोड पर होता है लेकिन ये पोरस बॉर्डर है। हर इलाके पर निगरानी रहे। एक बात ध्यान देनी है कि किसी समिति में ज्यादा धान एक ही दिन में आ जाये तो इस पर बारीक नजर रखें, इससे पता लगेगा कि यहां बाहर से भी धान खपाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कल भेंट-मुलाकात में मैंने देखा कि तेंदूपत्ता के मामले में जनप्रतिनिधियों को भी मालूम नहीं था। अधिकारियों को भी नहीं। ये बहुत अप्रिय बात है। इसका मतलब यह है कि जमीनी स्तर पर आपका संपर्क नहीं है। मुख्यमंत्री बघेल के समक्ष सीसीएफ ने अपनी बात रखी।चारों मामले के बारे में बताया। एक मामले में बताया कि पेमेंट आ चुका था लेकिन पत्नी को मालूम नहीं था।

एक मामले में प्रबंधक ने बताया कि सूची बनाते समय दूसरे की राशि चढ़ गई थी। लिखित प्रतिवेदन लिया गया है। एक मामले में बताया कि भुगतान हो चुका है। हमने पासबुक से डिटेल निकाला है। कोरचटोला में एक मामले में पेमेंट कम क्यों हुआ, इसका रिकॉर्ड देख रहे हैं। प्रबंधक ने हमें सही फीडबैक नही दी। उन्हें निलंबित किया गया है। जहां कहीं भी अंतर पाया गया जांच में, प्रबंधकों पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 दिन में रिपोर्ट दें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूछने पर शारदा सिन्हा के मामले में पीएचई के ईई ने बताया कि एक हैंडपम्प में पानी मे आयरन पाया गया। शेष ठीक है। जांच के लिए कल ही टीम पहुंची थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया वालों को भी साथ ले जाएं ताकि वस्तुस्थिति की जानकारी हो और इस तरह की अतिरंजित कर की गई शिकायत न आये।

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि कल मेरे पास कुम्हार और बुनकर आये। उन्हें बढिया ट्रेनिंग और मार्केट मिल जाए तो उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बाजार और प्लेटफॉर्म मिल पायेगा। उन्होंने कहा कि गौठान में होने वाली रूटीन गतिविधि यहां नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने 30 केवी सब-स्टेशन की प्रगति के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छुरिया में हेल्थ ऑफिसर और स्टाफ द्वारा लोगों से दुर्व्यवहार की शिकायत आई है। यह नहीं होना चाहिए।इस पर छुरिया के बीएमओ ने कहा कि मैंने किसी से दुर्व्यवहार नहीं किया, मुख्यमंत्री ने कहा कि ध्यान रखें, लोगों से बढ़िया आचरण होना चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने अवैध शराब पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए।

राजीव युवा मितान क्लब के बारे में मुख्यमंत्री ने पूछा। जिस पर अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी। अम्बागढ़ चौकी में स्वावलंबन योजना के अंतर्गत दुकान बनी है। अलॉट क्यों नहीं हुए।

सीएमओ ने बताया कि 4 बार इश्तहार निकाल चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीटिंग कर लें , इससे लोग आ जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा कि सुपोषण मिशन में अंडा कहाँ से देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समूह की महिलाओं से मुर्गीपालन का कार्य कराएं। अंडे यहीं से सप्लाई होंगे तो समूह की आय भी बढ़ेगी, बच्चे भी सुपोषित होंगे।

मुख्यमंत्री ने नरवा योजना की प्रगति की जानकारी ली। बताया गया कि तीन साल में 2 फ़ीट वॉटरलेवल बढ़ गया है। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कराएं। मुख्यमंत्री ने शिक्षा की स्थिति जानी और पूछा कि पढ़ाई कैसे हो रही है, मुख्यमंत्री ने कहा कि तय कीजिए कि रिजल्ट बेहतर देंगे।

CG Breaking : ऋचा जोगी के खिलाफ FIR दर्ज, मरवाही उपचुनाव से पहले रद्द किया था प्रमाण पत्र, जानें पूरा मामला…

CG Breaking : ऋचा जोगी के खिलाफ FIR दर्ज, मरवाही उपचुनाव से पहले रद्द किया था प्रमाण पत्र, जानें पूरा मामला…

 मुंगेली. जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी के खिलाफ सिटी कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। मरवाही उपचुनाव के दौरान ऋचा का अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र निरस्त किया गया था। उसी मामले में राज्य स्तरीय छानबीन समिति के निर्देश पर अब सामाजिक परिस्थिति कारण प्रभावी करण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है, जब भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जोगी कांग्रेस द्वारा सावित्री मंडावी को समर्थन देने के बाद जोगी कांग्रेस के कांग्रेस में विलय के कयास शुरू हो गए थे।

सामाजिक प्रास्थिति प्रमाणीकरण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मरवाही उपचुनाव से पहले ऋचा जोगी का जाति मामला गरमाया था. उपचुनाव से ठीक पहले उच्च स्तरीय जाति जांच समिति ने ऋचा जोगी के जाति को फर्जी बताया था.

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी मरवाही से विधायक थे. उनके निधन के बाद सीट खाली हो गया. मरवाही विधानसभा में उपचुनाव के लिए अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट थी. इस वजह से मरवाही विधानसभा के उपचुनाव के लिए अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा जोगी का नामांकन रद्द कर दिया गया था. उनको आदिवासी जाति छानबीन समिति ने गैरआदिवासी करार दे दिया था.

 
बड़ी संख्या में तहसील और एसडीएम कार्यालयों में होगी भर्ती...वित्त विभाग से मिली स्वीकृति

बड़ी संख्या में तहसील और एसडीएम कार्यालयों में होगी भर्ती...वित्त विभाग से मिली स्वीकृति

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में जल्द ही 399 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसके लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में बने नए 23 तहसीलों व 11 एसडीएम कार्यालयों के लिए 399 नए पद स्वीकृत किये हैं

17 जिलों में बने 23 तहसीलों में प्रति तहसील 14 पदों के मान से 322 विभिन्न पद स्वीकृत किये गए हैं। जबकि 8 जिलों में बने 11 एसडीएम कार्यालयों के लिए प्रति कार्यालय 7 पदों के मान से 77 पद स्वीकृत किये गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग की ओर से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

देखें आदेश-

CG News : मुख्यमंत्री बघेल आज अम्बागढ़ चौकी में अधिकारियों की लेंगे बैठक, विकास कार्यों की देंगे सौगात

CG News : मुख्यमंत्री बघेल आज अम्बागढ़ चौकी में अधिकारियों की लेंगे बैठक, विकास कार्यों की देंगे सौगात

 रायपुर । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज सवेरे 10 बजे मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के अम्बागढ़ चौकी में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। वे इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11.30 बजे कॉलेज ग्राउण्ड हेलीपेड अम्बागढ़ चौकी से हेलीकॉप्टर द्वारा जिला कांकेर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम 5 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।

कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी आज दाखिल करेंगे नांमाकन, मुख्यमंत्री बघेल रैली में होंगे शामिल

कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी आज दाखिल करेंगे नांमाकन, मुख्यमंत्री बघेल रैली में होंगे शामिल

 प्रदेश में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट ( seat)पर उप चुनाव 5 दिसंबर को होंगे। नतीजों की घोषणा 8 दिसंबर को की जाएगी। नामांकन 10 से 17 नवंबर से भरे जाएंगे। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व कांग्रेस( congress) विधायक मनोज सिंह मंडावी के निधन से यह सीट खाली हुई है।

जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापुर उपचुनाव के नामांकन का आज अंतिम दिन है और आज दोनों ही प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी आज कांकेर कलेक्ट्रेट कार्यालय में नामांकन दाखिल करेगी। इस दौरान वे 2 किलोमीटर का रोड शो( road show) करेंगी। सावित्री मंडावी की नामांकन रैली में CM भूपेश बघेल, PCC चीफ मोहन मरकाम समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

एक नजर में –

सीट – भानुप्रतापपुर (क्र. 80)

नामांकन -10 से 17 नवंबर

नाम वापसी – 21 नवंबर

चुनाव – 5 दिसंबर

नतीजे – 8 दिसंबर

कुल वोटर – 1,95,678

पुरुष मतदाता – 95,186

महिला मतदाता – 1,00491

थर्ड जेंडर – 01

CG CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर नाबालिग काे भगा ले गया युवक, 3 सालों तक बुझाता रहा हवस, अब गिरफ्तार

CG CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर नाबालिग काे भगा ले गया युवक, 3 सालों तक बुझाता रहा हवस, अब गिरफ्तार

 गरियाबंद। शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती को युवक तमिलनाडु भगाकर ले गया था। 3 साल तक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग युवती की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22 मई 2019 को उनकी नाबालिक लड़की घर से निकली है जो वापस नहीं आई है जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 363 का मामला दर्ज किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अपहृता को संदेही आरोपी ने बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देते हुए तमिलनाडु में अपने पास रखा है। अपहृता के परिजन एवं रिश्तेदारों ने फोन के माध्यम से संपर्क कर नाबालिग युवती को घर बुला लिया।

नाबालिग युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती कई बार दुष्कर्म किया है, जिस पर प्रकरण में धारा 366, 376, (2)ढ भादवि .जोड़ी गई है। मामले में आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पश्चात जेल भेजा गया।

कांग्रेस के सिर पर चढ़ गया एक और आत्महत्या का पाप : ओपी चौधरी

कांग्रेस के सिर पर चढ़ गया एक और आत्महत्या का पाप : ओपी चौधरी

 4 साल में 20 हजार से ज्यादा लोग हुए खुदकुशी करने मजबूर : भाजपा

रायपुर। प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने आरंग में एक ढाबा संचालक द्वारा कांग्रेस पार्षद के रिश्तेदार और पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस के 4 साल में 20 हजार से ज्यादा लोग आत्महत्या कर चुके हैं और अब एक और बेबस व कांग्रेस प्रताड़ित व्यक्ति की आत्महत्या का पाप कांग्रेस सरकार के सिर सर पर चढ़ गया है। अभी कुछ समय पहले ही बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं की प्रताड़ना से त्रस्त होकर कांग्रेस के ही एक कार्यकर्ता ने खुदकुशी की थी और सुसाइड नोट में उन कांग्रेस नेताओं के नाम भी लिखे थे। अब आरंग में जिस ढाबा संचालक ने चखना सेंटर चलाने वालों का नाम लिखकर आत्महत्या की है, उसने भी लिखा है कि पार्षद को भाभी बताकर धौंस देने वालों ने उसे पुलिस से भी प्रताड़ित कराया।

ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के राज में जनता का यह कैसा उत्पीड़न हो रहा है कि लोग कांग्रेसियों से जान छुड़ाने के लिए जान तक देने मजबूर हैं। कांग्रेस जंगलराज चला रही है। कांग्रेस के लोग मजबूर आम जनता का शिकार कर रहे हैं। यह कैसी सरकार है, जिसने इस तरह की घटनाओं के लिए खुली छूट दे रखी है। कांग्रेस के लोग शराब और उससे जुड़े धंधों में पार्षद से लेकर ऊपर तक के नेताओं की धौंस दिखाकर लोगों को मरने पर मजबूर कर रहे हैं और पुलिस इन अत्याचारियों के इशारे पर निरीह जनता को ही फर्जी मामले लादकर परेशान कर रही है। छत्तीसगढ़ में आम लोग सुरक्षित नहीं हैं। उनसे जीने का हक चल रहा है। चार साल से गुंडाराज कायम है और सरकार आंख पर पट्टी बांधे हुए हैं।

भाजपा नहीं चाहती आदिवासी आरक्षण बहाल हो : सुशील

भाजपा नहीं चाहती आदिवासी आरक्षण बहाल हो : सुशील

 रायपुर। भाजपा नहीं चाहती कि आदिवासी समाज का आरक्षण बहाल हो। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विशेष सत्र का विरोध कर भाजपा की मंशा स्पष्ट कर दिया। कांग्रेस सरकार द्वारा आदिवासी समाज के आरक्षण की बहाली के लिये विधानसभा का विशेष सत्र 1 एवं 2 दिसंबर को बुलाया है। रमन सिंह विधानसभा सत्र बुलाये जाने पर सवाल खड़ा कर रहे है। 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे है, उन्हें मालूम है आदिवासी समाज के आरक्षण पर जो गतिरोध आया है उसका समाधान विधानसभा में होगा, फिर उनका विरोध बताता है भाजपा आदिवासी समाज को 32 प्रतिशत आरक्षण की पक्षधर नहीं है। रमन सिंह के पहले नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी विशेष सत्र का विरोध किया था। अजय चंद्राकर भी विशेष सत्र पर सवाल खड़ा कर चुके है। भाजपा नेताओं की तिलमिलाहट बताती है कि उनके लिये आदिवासी समाज का आरक्षण बहाली एवं राजनैतिक मुद्दा मात्र है। इन नेताओं के बयानों से साफ हो गया कि भाजपा ने जानबूझकर हाईकोर्ट में आदिवासी समाज के आरक्षण का मुकदमा हारने के लिये ननकी राम कंवर और मुख्य सचिव की कमेटी के बारे में अदालत से छुपाया था।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आरक्षण को बढ़ाने का निर्णय हुआ उसी समय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार राज्य सरकार को अदालत के सामने आरक्षण को 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने की विशेष परिस्थितियों और कारण को बताना था। तत्कालीन रमन सरकार अपने इस दायित्व का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर पायी। 2012 में बिलासपुर उच्च न्यायालय में 58 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ याचिका दायर हुई तब भी रमन सरकार ने सही ढंग से उन विशेष कारणों को प्रस्तुत नहीं किया जिसके कारण राज्य में आरक्षण को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया गया। आरक्षण को बढ़ाने के लिये तत्कालीन सरकार ने तत्कालीन गृहमंत्री ननकी राम कंवर की अध्यक्षता में मंत्री मंडलीय समिति का भी गठन किया था। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भी कमेटी बनाई गयी थी। रमन सरकार ने उसकी अनुशंसा को भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जिसका परिणाम है कि अदालत ने 58 प्रतिशत आरक्षण के फैसले को रद्द कर दिया। रमन सरकार की बदनीयती से यह स्थिति बनी है।

भानुप्रतापपुर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगी सावित्री मंडावी : मरकाम

भानुप्रतापपुर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगी सावित्री मंडावी : मरकाम

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर उप चुनाव कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सावित्री मंडावी जीतेंगी। कांग्रेस ने स्व. मनोज मंडावी को श्रद्धांजली स्वरूप सावित्री मंडावी को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। श्रीमती सावित्री मंडावी उच्च शिक्षित और संवेदनशील महिला है। स्व. मनोज मंडावी के जनकल्याणकारी कार्यों में अर्धांगिनी के रूप में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। भानुप्रतापपुर की जनता अपने स्वर्गीय विधायक को श्रद्धांजली स्वरूप सावित्री मंडावी के पक्ष में मतदान करेगी। भानुप्रतापपुर का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करवाने के लिये सक्रिय हो चुका है। सरकार के 4 साल के काम संगठन की सक्रियता हमारे जीत का आधार बनेगी। 2018 के विधानसभा चुनाव में तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनाने के बाद 4 सालों में जनता का भरोसा कांग्रेस के प्रति और बढ़ा है। चार उपचुनाव नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों में भरपूर आर्शिवाद देकर जनता ने कांग्रेस के प्रति अपने अटूट भरोसे को प्रदर्शित किया है।

मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश में आदिवासियों को उनका पूरा हक और संवैधानिक अधिकार मिलना शुरू हुआ है। भाजपा के 15 सालो की सरकार में आदिवासियों का शोषण हुआ, कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लिये काम किया। किसानों का कर्जामाफ हुआ, धान की भरपूर कीमत 2500 रू. मिल रहा, तेंदूपत्ता संग्राहको के मानदेय को 2500 से बढ़ाकर 4000 रू. प्रति मानक बोरा किया गया, 4.5 लाख से अधिक वन अधिकार पट्टो के पुनरीक्षण का काम कांग्रेस की सरकार ने किया। बस्तर में शिक्षा के प्रचार के साथ सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओ को बढ़ाने के काम कांग्रेस की सरकार ने किया। बस्तर के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों जिसे भाजपा की रमन सरकार ने वंचित कर दिया था। कांग्रेस की सरकार ने बहाल किया। जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई के लिये जस्टिस पटनायक की कमेटी बनाई गयी। लोहंडीगुड़ा के आदिवासियों की जमीनों को वापस कर सरकार ने भरोसे की जो नींव रखी थी वह पिछले चार सालों में और मजबूत हुआ है।

पीसीसी चीफ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बस्तर में स्थानीय स्तर पर युवाओं की बटालियन में भर्ती हो रही है 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी हो रही है। बिजली बिल हाफ की सुविधा मिल रहा है बस्तर में बंद स्कूलों को खोला गया है नये शिक्षा सत्र में ढाई सौ से अधिक आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत बस्तर संभाग में होगी जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा किया गया है बस्तर में 4200 एकड़ जमीन 1700 आदिवासी परिवार को  लौटाया गया है बस्तर विकास प्राधिकरण मध्य विकास प्राधिकरण सरगुजा विकास प्राधिकरण में आदिवासी जनप्रतिनिधियों को विकास करने की जिम्मेदारी दी गई है।बस्तर के विकास के मार्ग खोले गए है। बस्तर में शिक्षा स्वास्थ्य उद्योग व्यापार के विकास के मार्ग खोले गए है। आज बस्तर में विकास के साथ शांति की बहाली हुई है। बस्तर की जनता ने भाजपा को नकारा था इस उप चुनाव में भी भानुप्रतापपुर की जनता भाजपा को नकारेगी।

मुख्यमंत्री ने ग्राम छुरिया में की गई घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने ग्राम छुरिया में की गई घोषणाएं

रायपुर। विधानसभा खुज्जी के ग्राम छुरिया में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कई घोषणाएं की। जिनमें छुरिया स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा, मरकाकसा से जोब तक सड़क निर्माण करवाया जायेगा, उमरवाही और गेंदाटोला में सेक्टर स्तरीय महिला प्रशिक्षण भवन बनवाया जायेगा, तेलिनबांधा और झिथराटोला की हाईस्कूलों को हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जायेगा, ग्राम हालेकोसा के आश्रित ग्राम कोलिहाटोला से स्कूल पहुंच मार्ग के मध्य नाला पर पुलिया निर्माण करवाया जायेगा, नेशनल हाईवे क्र. 06 सड़क चिरचारी से जोब तक सड़क के मजबूतीकरण का कार्य करवाया जायेगा, ग्राम भंडारीभरदा जलाशय के जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी, नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ की घोषणा तथा उमरदा को तहसील का दर्जा देने की घोषणा शामिल है।

 
मुख्यमंत्री बघेल ने किसान ईश्वर लाल के घर में किया भोजन

मुख्यमंत्री बघेल ने किसान ईश्वर लाल के घर में किया भोजन

लाखड़ी भाजी, अमाड़ी का चटनी, कुम्हरा का भजिया का लिया स्वाद

रायपुर। भेंट-मुलाकात के क्रम में बुधवार को  ग्राम चिल्हाटी पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने दोपहर का भोजन किसान ईश्वरलाल रामा के घर में किया। घर पहुंचने पर ईश्वरलाल और उनके परिवारवालों ने मुख्यमंत्री का स्वागत पारंपरिक तरीके  के साथ किया गया। मुख्यमंत्री को कांसे की थाली में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी भोजन परोसा गया। परोसे गए लाखड़ी भाजी, अमाड़ी का चटनी, कुम्हड़ा का भजिया, जिमी कांदा, गोभी भाजी, कोचई पत्ता का बखोरी और पपीता का बड़ा का मुख्यमंत्री ने बड़े सादगी के साथ  ग्रहण किया। उन्होंने  ईश्वर लाल के परिवार को स्नेह के साथ भोजन कराने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री के साथ संसदीय सचिव इंदरशाह मंडावी विधायक  छन्नी चंदू साहू ने भी भोजन ग्रहण किया।